ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा / Baptism

Click Here for the English Translation

प्रस्तावना

पिछले दो महीन से भी अधिक से हम मसीही विश्वास के संस्कार, प्रभु भोज के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं, जिसे प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों, प्रभु के लोगों के लिए स्थापित किया है। जैसा कि इस अध्ययन के दौरान कई बार कहा गया है, प्रभु भोज मनाने के बारे में इतने भिन्न तरीके और भिन्न समझ होने का एक ही आधारभूत कारण है - ईसाइयों या मसीहियों में गंभीरता से व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन की कमी होना। बल्कि, ईसाई या मसीही उन्हें जो पुल्पिट से कहा और सिखाया जाता है उसे ही स्वीकार करने और पालन कर लेने में विश्वास रखते हैं, इस भरोसे के साथ कि वह सत्य ही होगा। इसके कारण शैतान को अपनी विधर्मी बातों, गलत शिक्षाओं, और झूठे सिद्धांतों को लाकर लोगों को बहका देने, उन्हें गंभीर गलतियों तथा उनके विनाशकारी परिणामों में धकेलने के लिए खुला द्वार मिल गया है। एक बहुत आम, किन्तु सर्वथा गलत धारणा है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने से व्यक्ति ‘ईसाई’ या ‘मसीही’ बन जाता है, परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाता है, और स्वर्ग में प्रवेश पा लेने के योग्य हो जाता है। जो पाठक इन लेखों को पढ़ते चले आ रहे हैं, उन्होंने ध्यान किया होगा कि जो सामान्यतः माना और निभाया जाता है, तथा जो परमेश्वर के वचन में वास्तव में लिखा है तथा करने को कहा गया है, उनमें कितना अंतर है।

जैसे कि बहुत से ईसाइयों या मसीहियों में प्रभु भोज के संस्कार को बहुत गलत समझा और उसका दुरुपयोग किया जाता है, उसी प्रकार से एक अन्य संस्कार, बपतिस्मे, को भी बहुत गलत समझा और उसका दुरुपयोग किया जाता है। व्यक्ति जिस डिनॉमिनेशन, मत, या समुदाय से संबंध रखता है, उसके अनुसार बपतिस्मा देने, उसके उद्देश्य और कार्य के बारे में बहुत सी भिन्नताएं होती हैं, जो बाइबल के अनुसार सही और वास्तविक हो भी सकती हैं, और नहीं भी। जैसे प्रभु भोज के लिए है, वैसे ही इन भिन्नताओं का आधारभूत कारण वही है - व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन की कमी; उसके स्थान पर पुल्पिट से कही और सिखाई गई बातों को सही मान कर चलते रहना। आने वाले दिनों में, परमेश्वर के मार्गदर्शन और अनुग्रह के द्वारा, हम केवल बाइबल के आधार पर देखेंगे कि परमेश्वर के वचन में बपतिस्मे के बारे में क्या लिखा और सिखाया गया है, तथा क्या निर्देश दिए गए हैं। जैसा कि प्रभु भोज के लिए है, बपतिस्मे के लिए भी यह गलत शिक्षा व्याप्त है, जिसे बाइबल से कोई समर्थन अथवा पुष्टि नहीं है, कि उद्धार के लिए बपतिस्मा आवश्यक है, और बपतिस्मा प्राप्त कर लेने से व्यक्ति स्वतः ही परमेश्वर के परिवार का अंग बन जाता है, और स्वर्ग में उसका प्रवेश निश्चित है, रुक नहीं सकता है। हम उन बाइबल के पदों को भी देखेंगे जिनके आधार पर इस झूठी धारणा को बताया और सिखाया जाता है, लेकिन पहले हम बपतिस्मे के बारे में आरंभिक और मूल बातों को देखेंगे और समझेंगे।

आज, समाप्त करने से पहले, हमें बाइबल के बारे में एक बहुत ही साधारण और बुनियादी बात को समझने और मन में बैठा लेने की आवश्यकता है। परमेश्वर ने बाइबल को हम साधारण लोगों के लिए लिखवाया और उपलब्ध करवाया है, कि हम उसे पढ़ें, उसका पालन करें, उसे अपने जीवनों में उपयोग करें। जिस समय में परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी प्रेरणा के द्वारा बाइबल की विभिन्न पुस्तकों, पत्रियों, कविताओं, और अन्य सामग्री को लिखवा रहा था, समाज के अधिकांश लोग या तो अनपढ़ थे, या बहुत कम पढ़े-लिखे होते थे। साथ ही, उन दिनों में, विशेषकर हमारे नए नियम के इस काल के संदर्भ में, आरंभिक कई सदियों तक न तो कोई बाइबल विद्यालय थे, और न ही कोई बाइबल शिक्षा-प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए लोग। किन्तु प्रभु यीशु मसीह के बाद, प्रथम शताब्दी और प्रथम कलीसिया के समय से, लोग बाइबल का अध्ययन करते, उसे समझते, उसकी बातों को अपने जीवन में लागू करते, और उसका अनुसरण करते चले आ रहे हैं, वे भी जो या तो अनपढ़ या बहुत कम पढ़े लिखे हैं। और यह आज भी सारे संसार के सभी स्थानों पर होता आ रहा है; तथा परमेश्वर का वचन अपना काम कर रहा है, उसके पाठकों के जीवनों को बदल रहा है (यशायाह 55:11)। दूसरे शब्दों में, यह एक शैतानी झूठ है जिसे उसने व्यापक रीति से फैला तथा गहराई से लोगों में बैठा रखा है कि बाइबल पढ़ने, समझने, तथा पालन करने के लिए कठिन पुस्तक है। इसे समझने के लिए विशेष शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। जब कि बाइबल का सीधा सा तथ्य यही है कि न केवल परमेश्वर ने इस जीवन बदल देने वाली पुस्तक को साधारण लोगों के लिए लिखवाया और उपलब्ध करवाया है, वरन इसके लिए उस एकमात्र शिक्षक को भी उपलब्ध करवाया है जिसकी इसके लिए आवश्यकता है, जिसके अतिरिक्त और किसी की आवश्यकता नहीं है - परमेश्वर पवित्र आत्मा (यूहन्ना 14:26)। पवित्र आत्मा प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के अन्दर निवास करता है; जैसे ही व्यक्ति पापों से पश्चाताप करके यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु मान लेता है, पवित्र आत्मा उसमें आकर निवास करने लग जाता है। जैसे-जैसे व्यक्ति पवित्र आत्मा के निर्देशों और मार्गदर्शन के अनुसार चलने और व्यवहार करने लगता है (गलातियों 5:16, 25), वह परिपक्व भी होता जाता है, तथा बाइबल उसके लिए और अधिक स्पष्ट होती जाती है, जीवन में और भी अधिक आनन्द आता चला जाता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 29-30           

  • मत्ती 21:23-46      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Prologue

For the past over two months, we have studied about the Holy Communion, a sacrament of the Christian Faith, established by the Lord Jesus for His disciples, the people of God. As had been pointed out many times during this study, the basic reason why so many variations in observing the Holy Communion and differences of understanding about it have come up amongst the Christians is a serious lack of personal Bible Study by the Christians. Instead, Christians are more inclined to accept and believe whatever is preached and taught to them from the pulpit, trusting it will be the truth. This has given Satan an open door to bring in his heresies, wrong teachings, and false doctrines and mislead the people into serious errors and their deleterious consequences. One very common, but patently false notion about partaking the Lord’s Table amongst the people is that it makes one a ‘Christian’, acceptable to God, and worthy of gaining entry into heaven. Those who have followed the articles presented in this study would have seen the stark difference in what is commonly believed and followed, and what the Word of God actually says, and asks to be done.

Just as the sacrament of the Holy Communion has been grossly misunderstood and misused amongst the Christians, similarly, another very commonly misunderstood and misused sacrament is Baptism. Based on one’s denomination, sect, or group, there are many things taught and implemented in those circles, for administering baptism, for its purpose and function, which may or may not be Biblically true and factual. Like for the Holy Communion, again the basic underlying cause remains the same - lack of personal Bible Study, and learning first hand from God’s Word, what God has to say about it; instead, relying on whatever is preached and taught from the pulpit. In the days ahead, through God’s guidance and grace, we will look only from the Bible, the various texts, teachings and instructions about baptism, given in God’s Word. Just as it is for the Holy Communion, for baptism too it is an unBiblical, baseless, and false absolutely false notion that baptism is required for salvation, and a baptized person is ipso-facto a member of God’s family, his entry into heaven is guaranteed. We will be looking into the various Biblical verses that are misinterpreted and misused in support of this false concept, after we have first understood about the basics of baptism.

Before we close today, we need to understand and keep in mind a very basic fact about God’s Word the Bible - God had it written and made available to us, the common people, to read, use, and follow it. At the time God the Holy Spirit inspired and got written the various texts of the Bible books, letters, poetry, and other contents, the overwhelming majority of the people were either illiterate or poorly literate. Also, at that time, especially from the point-of-view of our age of the New Testament, for many initial centuries, there were no Bible training schools or their trained clergy. Since the first Church of the first century AD, the Bible was being studied, understood, applied and followed by the common people - poorly literate or illiterate, as is being done the world over even today; and God’s Word continued to work in the lives of its readers and change them (Isaiah 55:11). In other words, this is a satanic lie spread and deeply established among the people that the Bible is a difficult book to read, understand, and follow. That it needs special training to be able to understand it. The fact of the matter is that God has not only provided to the common people His life-changing Word, but has also given us the one and only teacher required to learn God’s Word - the Holy Spirit of God (John 14:26) who resides within every Born-Again Christian Believer. All one needs to do is to repent and accept the Lord Jesus as one’s savior and Lord, and allow the Holy Spirit to lead and guide him (Galatians 5:16, 25). As one matures through obedience to the instructions of the Holy Spirit, the teachings of the Bible will also become clearer, and bring increasing joy in life.

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 29-30 

  • Matthew 22:23-46

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें (13) / The Holy Communion - Related Issues (13)

Click Here for the English Translation

उन्नति के लिए (2)

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:23-24 से देखा था कि प्रभु परमेश्वर व्यक्ति के मन को देखता है और व्यक्ति का आँकलन उसके मन की दशा कि अनुसार करता है, न कि उसके बाहरी स्वरूप और कार्यों, कार्यविधि तथा वैधानिक रीति से सही होने, या सांसारिक मानकों के अनुसार स्वीकार्य होने के आधार पर। यहाँ, पद 23 के अन्त में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात कही गई है, कि मसीही विश्वासी को उन बातों में लगे रहना चाहिए जिन से उन्नति होती है। पौलुस इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए पद 24 में कहता है कि मसीही विश्वासी को, अपनी नहीं, बल्कि औरों की भलाई में लगे रहना चाहिए। कहने का तात्पर्य है कि जिस मसीही विश्वासी का मन ठीक होगा, वह न केवल अपनी उन्नति में लगा रहेगा, वरन औरों के लिए सही काम भी करेगा। क्योंकि कलीसिया, जो प्रभु की देह है, वह मसीही विश्वासियों से मिलकर बनी है, इसलिए, यदि उसके सदस्य उन्नति करते जा रहे हैं, तो फिर स्वतः ही कलीसिया भी उन्नति करती जाएगी। और यदि सदस्य एक-दूसरे की सहायता करते रहते हैं और औरों की भलाई में लगे रहते हैं, तो इस परस्पर सहयोग और सहायता के द्वारा कलीसिया भी बढ़ती और दृढ़ होती चली जाएगी। आज हम पद 23 में कही गई ‘उन्नति’ के बारे में देखेंगे, और मसीही विश्वासी की उन्नति कैसे हो सकती है।

मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद ‘उन्नति’ किया गया है, उसका शब्दार्थ होता है “घर का बनाने वाला”, अर्थात, वह जो निर्माण करता या बनाता है। इससे यह प्रकट है कि हमारी उन्नति क्रमशः एक के बाद दूसरे कदम के द्वारा होते जाने वाला काम है, उन्नति का हर स्तर या चरण पहले वाले स्तर या चरण पर बनता है। साथ ही इसमें धैर्य और निरंतर परिश्रम की आवश्यकता होती है; सारा काम एक ही बार में, एक साथ ही नहीं हो सकता है। इसी बात को वचन में अन्य स्थानों पर भी कुछ भिन्न शब्दों में कहा गया है। यह 1 कुरिन्थियों 3:1-2 में निहित है, जहाँ मसीही विश्वासियों से यह आशा की जाती है कि वे आत्मिक रीति से उन्नति करते जाएंगे, और इसका प्रमाण होगा कि उनमें से बच्चों का सा व्यवहार जाता रहेगा; इसे 2 कुरिन्थियों 3:18 में मसीही विश्वासी के अंश-अंश करके प्रभु के स्वरूप में बदलते जाने के द्वारा व्यक्त किया गया है; और इब्रानियों 5:12 में इसे इस आशा के रूप में लिखा गया है कि विश्वासी को परिपक्व होकर औरों को सिखाने वाला हो जाना चाहिए।

इस प्रकार से, परमेश्वर का वचन इस बात पर ज़ोर देता है कि मसीही विश्वासी की आत्मिक उन्नति, उसके लिए एक अनिवार्य बात है। प्रभु भोज में योग्य रीति से भाग लेने के लिए अपने आप को जाँचते समय, विश्वासियों को इस बात का अभी ध्यान रखना चाहिए, और जाँचना चाहिए कि क्या वे उन्नति करते जा रहे हैं कि नहीं। उपरोक्त तीनों उदाहरण - बच्चों के से व्यवहार से निकल जाना, प्रभु की समानता में बढ़ते जाना, और परमेश्वर के वचन की समझ-बूझ रखते हुए, उसे दूसरों को भी सिखा पाने के योग्य होते जाना, विश्वासी को अपने आप को जाँचने के विषय प्रदान करती हैं। पद 23 का यह आग्रह है कि मसीही विश्वासी को उन बातों के बारे सोचना और उन्हें करना चाहिए जिनसे उन्नति हो (रोमियों 14:19; 15:2), न कि केवल कार्यविधि और वैधानिक रीति से सही होने की, यानि कि केवल रीतियों और औपचारिक्ताओं को पूरा करते हुए यह समझने की, कि इसके द्वारा हम प्रभु के साथ ठीक हो जाएंगे।

एक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी कैसे उन्नति कर सकता है, और औरों की करवा सकता है?

  • सबसे पहली और मुख्य बात है सांसारिक बातों और व्यवहार से पलट कर, एक स्वच्छ मन के साथ, परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और उसे अपने जीवन में लागू करने के द्वारा। प्रेरित पतरस ने लिखा, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके नये जन्मे हुए बच्चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)। परमेश्वर के वचन को अपना आत्मिक भोजन समझना, उसकी सुनना, और फिर जो वह कहता है उसे अपने जीवन में लागू करना; परमेश्वर के वचन का पालन करना ही विश्वासी की उन्नति की बुनियादी आवश्यकता है। 

  • कलीसिया में तथा अन्य विश्वासियों के साथ प्रेम में बने रहने, व्यवहार करने के द्वारा भी विश्वासी उन्नति करता है (1 कुरिन्थियों 8:1)। और यही बात 1 कुरिन्थियों 10:24 में भी कही गई है - औरों की भलाई करो। यह प्रभु यीशु मसीह के निर्देश “और जैसा तुम चाहते हो कि लोग तुम्हारे साथ करें, तुम भी उन के साथ वैसा ही करो” (लूका 6:31) का व्यावहारिक प्रयोग है।

  • न केवल वचन को सीखो, परन्तु उसे औरों को भी सिखाओ। परमेश्वर और उसके वचन के साथ बिताए गए समय में परमेश्वर जो कुछ भी हमें सिखाता है, हमें उसे औरों के साथ भी साझा करना चाहिए, न केवल उनकी उन्नति के लिए, बल्कि हमारी अपनी उन्नति के लिए भी (1 कुरिन्थियों 14:3-5; यहाँ प्रयुक्त शब्द ‘भविष्यवाणी’ के मूल यूनानी भाषा के शब्द का तात्पर्य है ‘सामने बोलना’, जो लोगों के सामने बोलने के लिए भी प्रयोग होता है, तथा आने वाले समय के बारे में बोलना के लिए भी)।

  • हमारे आत्मिक वरदानों का प्रयोग कलीसिया के लाभ के लिए करने के द्वारा भी हम, तथा अन्य लोग उन्नति पाते हैं (1 कुरिन्थियों 14:12; 12:7; इफिसियों 4:11-12)।  

परमेश्वर नहीं चाहता है कि उसके लोग एक ही आत्मिक स्तर पर अटके रहें; वरन वह चाहता है कि वे स्वयं भी उन्नति करें, तथा औरों की उन्नति का भी कारण हों। मसीही विश्वासी का अपने आप को अपनी उन्नति के बारे में जाँचते हुए - कि वह उन्नति कर रहा है कि नहीं? उसके द्वारा औरों की उन्नति हो रही है कि नहीं? कहीं वह किसी की आत्मिक उन्नति में बाधा तो नहीं बन रहा है? आदि, और फिर अपने जीवन में उपयुक्त सुधार के साथ उचित रीति से प्रभु भोज में सम्मिलित होना, उसके स्वयं की, तथा कलीसिया की उन्नति लाता है। प्रभु भोज, प्रभु द्वारा आत्मिक उन्नति के लिए ठहराया गया एक तरीका है, जिसका सही उपयोग प्रत्येक मसीही विश्वासी को परिपक्व तथा प्रभु के लिए उपयोगी बनाता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 27-28           

  • मत्ती 21:1-22      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

For Edification (2)

In the last article we have seen from 1 Corinthians 10:23-24 that the Lord God looks at the person’s heart and evaluates him according to what is in his heart, and not on external appearances, or being technically or legally correct, or being acceptable by worldly standards and ways. Another important thing mentioned at the end of verse 23 is that the Christian Believer should be looking to do things that edify. Then, Paul carries this thought forward and says in verse 24 that the Believers should always be concerned about the well-being of others, rather than their own. The implication is that a Believer, whose heart is right, besides wanting to be edified, will also do the right things for others. Since the Church, the body of Christ Jesus is made up of the Christian Believers, therefore, automatically if the members are continually being edified, the Church too will continually be edified; and if the members are helping for the well-being of others, the Church too would be growing and becoming stronger, through the help and cooperation of each other. Today we will consider about edification mentioned at the end of verse 23, and the things that edify a Christian Believer.

In the original Greek language, the word used, and translated into English as “edify”, literally means “to be a house-builder”, i.e., one who constructs or builds up. This makes it evident that our edification is a gradual process, occurring step-by-step, one stage or one level being built upon the earlier or previous ones. Also, it needs patience and perseverance; it cannot happen all at once. This is alluded to in different ways at other places too in God’s Word. In 1 Corinthians 3:1-2 it is implied in the Believers expected to grow spiritually, and make it evident by their getting rid of childish behavior; in 2 Corinthians 3:18 it is presented as the Christian Believers being gradually transformed, bit-by-bit, into the image of the Lord; in Hebrews 5:12, it has been stated as an expectation that the Believers should have matured and become teachers for others.

So, in multiple ways, the Word of God emphasizes the point that spiritual growth or edification is a must for the Christian Believers. While examining themselves for worthily partaking in the Holy Communion, they have to keep this in mind as well, and check if they are being edified continually. The above three examples - growing out of childish behavior, being transformed into the likeness of the Lord, and being able to understand the Word of God and teach it to others serve as points to ponder over and self-assess if the Believer is being edified. The exhortation of verse 23 is that the Believer should think about and do those things that edify him (Romans 14:19; 15:2), instead of only trying to be “lawful”, i.e., fulfilling the procedures and formalities, and then think that by doing so he will be okay with God.

How can a Born-Again Christian Believer be edified, and edify others? 

  • The first and foremost is his turning away from worldly ways and behavior, then with a clean heart and mind, studying God’s Word and applying it to his life. The Apostle Peter writes, “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as new-born babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). Feeding upon the Word of God, listening to what it says, and then applying what it says to one’s life, obeying God’s Word is the basic necessity for a Believer’s edification.

  • Living with love in the Church and with Believers also edifies (1 Corinthians 8:1). This what is said in 1 Corinthians 10:24 as well - care for others. When we care for others and nurture them in the Lord, we ourselves will be nurtured and be edified. This is the practical application of the Lord’s teaching, “And just as you want men to do to you, you also do to them likewise” (Luke 6:31).

  • Not only learn, but also teach God’s Word to others. Whatever God gives to us in our time with Him and His Word, we should share it with others, for not only their edification, but ours as well (1 Corinthians 14:3-5; the word ‘prophesies’ used in these verses is not about foretelling the future but for speaking forth or speaking before others).

  • Using our spiritual gifts for the benefit of the Church also edifies us as well as others (1 Corinthians 14:12; 12:7; Ephesians 4:11-12).

God does not want that His people should get stuck and stagnate at one spiritual level. Rather, He wants that they should be edified, and they should edify others as well. When a Christian Believer examines himself about his edification – Is he being edified? Are others being edified by him? Is he in anyway obstructing the edification of others? etc., then participates worthily in the Holy Communion, he not only edifies himself, but also the Church. The Holy Communion is one of the ways given by the Lord for spiritual growth and edification, and participating in it worthily makes the Believers mature and effective for the Lord.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 27-28 

  • Matthew 21:1-22

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें (12) / The Holy Communion - Related Issues (12)

Click Here for the English Translation

उन्नति के लिए (1)

हमने प्रभु भोज के बारे में अपने इस अध्ययन में, पहले पुराने नियम से उसके प्ररूप, फसह से देखा था। फिर हमने नए नियम से सुसमाचारों में से प्रभु यीशु के द्वारा प्रभु भोज की स्थापना के बारे में देखा। इसके बाद हमने प्रभु की मेज़ के बारे में गलतफहमियों और उसमें गलत रीति से भाग लेने, और मेज़ के दुरुपयोग के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 देखा, और प्रभु भोज से संबंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में 1  कुरिन्थियों 10:16-22 से देखा। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:22 से इन बातों के निष्कर्ष के बारे में देखा। इस लेख में, हम प्रभु भोज से संबंधित एक और विषय के बारे में देखेंगे, जिसे पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 10:23-24 में उठाया है।

यद्यपि यह विषय प्रभु की मेज़ के संदर्भ में तो कहा गया है, किन्तु यह मसीही विश्वास और जीवन से संबंधित अनेकों अन्य बातों पर भी उतना ही लागू होता है। इसके बारे में जानकारी रखना मसीही विश्वासियों के लिए बहुत सहायक होगा, विशेषकर उन जटिल परिस्थितियों में जिनका सामना उन्हें अपने विश्वास की यात्रा के दौरान करना पड़ेगा; इसलिए उन्हें इसके बारे में जानना चाहिए, और समय तथा आवश्यकता के अनुसार इसका उपयोग करते रहना चाहिए। 1 कुरिन्थियों 10:23 में लिखा है, “सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं: सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नति नहीं।” जैसा कि इस पद के लेख से प्रकट है, बहुधा ऐसी परिस्थितियाँ होंगी जिनमें व्यक्ति कार्यविधि और वैधानिक दृष्टिकोण से तो सही होगा, किन्तु नैतिक तथा आत्मिक रीति से गलत और परमेश्वर को अस्वीकार्य होगा। इस बात को समझने के लिए हमें यह समझना और ध्यान रखना अनिवार्य है कि परमेश्वर केवल बाहरी स्वरूप और कार्य को नहीं देखता है, वरन व्यक्ति के मन को, उसके हृदय को देखता है (1 शमूएल 16:7; यिर्मयाह 11:20; 20:12) और उसके मन की बातों के अनुसार उसका आँकलन करता है। इसीलिए दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान को, उसे उत्तरदायित्व देते समय चिताया था, “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा” (1 इतिहास 28:9)।

इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण है दाऊद द्वारा योआब को साथ लेकर बतशेबा के पति ऊरिय्याह को मरवाने का षड्यंत्र रचना, क्योंकि वह उसके द्वारा गर्भवती थी (2 शमूएल 11:14-17)। कार्यविधि तथा वैधानिक रीति से, राजा और सेना का प्रधान सेनापति होने के नाते यह दाऊद का अधिकार था कि वह किसी भी सैनिक को कहीं पर भी नियुक्त करे, और योआब पर भी यह बाध्य था कि वह राजा की आज्ञा का पालन करे। लेकिन वास्तविक बात और  दाऊद के मन में छुपी हुई बात तो अपने पाप को ऊरिय्याह तथा लोगों से छुपाने के लिए, ऊरिय्याह को मरवा देना था। योआब भी दाऊद की इस कुटिल और दुष्ट योजना को कार्यान्वित करने के लिए सहमत हो गया, और इस प्रकार दाऊद के पाप का भागी हो गया। बाद में जब परमेश्वर ने अपने नबी नातान के द्वारा दाऊद का इस बात के लिए सामना किया, तब दाऊद ने जो किया था उसे ऊरिय्याह की हत्या करना कहा (2 शमूएल 12:7-12)। दाऊद ने अपने किए को उचित दिखाने के लिए जो पर्दा बनाया था, वह उसके पीछे छुप नहीं सका, अपने आप को अपने पापों के दुष्परिणामों से बचा नहीं सका, यद्यपि उसने जो किया, वह राजा होने के नाते उसके अधिकारों के अन्तर्गत था। परमेश्वर ने उसका न्याय केवल उसके मन की दशा कि अनुसार किया, उसके अनुसार नहीं जैसा उसने बाहरी रीति से दिखाया था।

हम जिन पदों पर विचार कर रहे हैं, 1 कुरिन्थियों 10:23-24, वे हमें सिखाते हैं कि हमारा ध्यान अपनी प्रत्येक स्थिति का आँकलन करके उसके प्रत्युत्तर को, प्राथमिक रीति से, प्रत्युत्तर के द्वारा ‘उन्नति’ होने के आधार पर देने का होना चाहिए। हम जो भी कहने या करने का विचार कर रहे हैं, क्या उससे हमारी तथा कलीसिया की उन्नति होती है कि नहीं। यदि उन्नति नहीं होती है, तो चाहे वह व्यवहारिक एवं वैधानिक रीति से सही और उचित भी हो, और संसार के माप-दण्डों के अनुसार स्वीकार्य भी हो, लेकिन फिर भी वह मसीही विश्वासी के लिए अनुचित और अस्वीकार्य है। पौलुस अगले ही पद में इस बात की पुष्टि करते हुए कहता है, “कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, वरन औरों की” (1 कुरिन्थियों 10:24)। इसी बात को पौलुस और अधिक विस्तार से प्रभु यीशु मसीह के जीवन के उदाहरण के द्वारा फिलिप्पियों 2:1-11 में समझाता है। जो लोग प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, जब वे योग्य रीति से भाग लेने के लिए अपने आप को जाँच रहे होते हैं, तब उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या उनके जीवनों से कलीसिया की उन्नति होती है, और वे स्वयं भी उन्नति करते हैं कि नहीं। अगले लेख में हम उन्नति करने के बारे में विचार करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 25-26          

  • मत्ती 20:17-34     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

For Edification (1)

We have studied about the Holy Communion or the Lord’s Table from its antecedent, the Passover, from the Old Testament. Then we studied about it from the New Testament accounts; from the Gospels, the Lord Jesus’s establishing it. Followed by studying about the misunderstandings and misuse of the Table, and the correct manner of participating in it from 1 Corinthians 11:17-34, and some other issues related to participation on the Holy Communion from 1 Corinthians 10:16-22. In the last article we have seen the conclusion from 1 Corinthians 10:22. In this article on this study about the Holy Communion, we will see one more point that the Holy Spirit raises through Paul, stated in 1 Corinthians 10:23-24.

Although this point is in context of the Lord’s Table, but is also equally applicable to many other issues related to Christian Faith and living. Knowing about it will help the Christian Believers in many perplexing situations that they will face in their journey of faith; so they should remain aware of it, and use it. It is written in 1 Corinthians 10:23, “All things are lawful for me, but not all things are helpful; all things are lawful for me, but not all things edify.” As is evident from the text of the verse, there will often be situations where one can be technically and legally correct, but still be morally and ethically wrong or unacceptable to the Lord. To understand this point, we need to remember that God does not look at the externals, but at the heart (1 Samuel 16:7; Jeremiah 11:20; 20:12), and judges a person according to what is in his heart. Therefore, David cautioned his son Solomon, as he was handing over the charge to him, “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts. If you seek Him, He will be found by you; but if you forsake Him, He will cast you off forever” (1 Chronicles 28:9). So, while a person may be technically and legally right, he can be morally and ethically totally wrong.

A very good illustration of this is David’s plotting of the killing of Uriah, the husband of Bathsheba, with Joab, since she was pregnant with his child (2 Samuel 11:14-17). Technically and legally, as the King and Commander-in-Chief of his troops, David had the right to station any soldier anywhere, and Joab too had to comply with the king’s orders. But the actual situation and the thing in David’s heart was to have Uriah eliminated, to hide his own sin from Uriah and the people. Joab agreed to carry out David’s nefarious plan, and thus became a party to David’s sin. Later when God confronts David through His prophet Nathan, Nathan, on God’s behalf, calls what David had done as murdering Uriah (2 Samuel 12:7-12). David could not hide behind the veneer he had created, and could not absolve himself from the consequences of his sins, though he was well within his rights as King. God judged him only by what was in his heart and not by what he presented on the outside.

  The verses we are considering, 1 Corinthians 10:23, teach us that our primary concern should be to assess every situation and our response to it on the criteria of edification. Whatever we think of doing, does it edify us and the Church or not. If it does not edify, then even if it is technically and legally correct and acceptable by the standards of the world, but it is unacceptable for a Christian Believer. Paul affirms it in the very next verse, “Let no one seek his own, but each one the other's well-being” (1 Corinthians 10:24). Paul explains this thought in some more detail in Philippians 2:1-11, using the Lord Jesus as the role model and example. Those who participate in the Lord’s Table, when examining themselves to partake in a worthy manner, should make sure that their lives have served to edify the Church, and they themselves are edified as well. In the next article we will look into some more detail about this edification.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 25-26

  • Matthew 20:17-34

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well