ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा (12) / Baptism (12)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - किस विधि से?

पिछले दो लेखों में हमने परमेश्वर के वचन से देखा है कि प्रभु यीशु द्वारा कहा गया बपतिस्मा हमेशा केवल वयस्कों को ही दिया गया, उन्हीं के द्वारा लिया गया है। उनके द्वारा, जिन्होंने सुसमाचार को सुन, उसे स्वीकार किया और उस पर विश्वास किया, और फिर या तो बपतिस्मे के लिए सहमत थे, अथवा उन्होंने उसकी माँग की थी। बाइबल में कभी भी बपतिस्मा किसी को भी निष्क्रियता के साथ नहीं दिया गया है, अर्थात, किसी भी आयु के किसी ऐसे व्यक्ति को जिसे कोई अन्य ‘बपतिस्मे’ के लिए लेकर आया, और उस जन को यह पता ही नहीं कि उसके साथ क्या हो रहा है और क्यों; वह उस संपूर्ण प्रक्रिया में, जो बिना उसकी सहमति अथवा अनुमति के की गई, बस एक मूक, निष्क्रिय भागीदार बना रहा; और यह हमेशा ही शिशुओं या बच्चों के बपतिस्मे के साथ देखा जाता है, किन्तु बाइबल में लिखे किसी भी बपतिस्मे के साथ कभी भी नहीं।

जैसा हम पहले देख चुके हैं, मूल यूनानी भाषा के शब्द “बैपटिज़ो”, जिसे हिन्दी में “बपतिस्मा” लिखा गया है, का नए नियम के लोगों के लिए अर्थ था किसी तरल पदार्थ में डुबो देना, उस से ढाँप दिया जाना। इसलिए उस समय उनके लिए “बैपटिज़ो” के साथ कोई अन्य ऐसा शब्द जोड़ने और प्रयोग करने की आवश्यकता ही नहीं थी जिस से यह प्रकट किया जाए की तात्पर्य डुबकी देने का है। यह आवश्यकता तो बहुत बाद में उठी, जब बपतिस्मे को विभिन्न रीतियों और विधियों से दिया जाने लगा; और तब यह भी बताना आवश्यक हो गया कि बपतिस्मा डुबकी से था, या छिड़काव से या पानी को माथे पर लगाने के द्वारा, या अन्य किसी विधि से। उसके मूल यूनानी स्वरूप में, नए नियम के मूल लेखों में, इस शब्द का एक ही अर्थ था - डुबकी देना। इसीलिए इसे कभी भी किसी अन्य शब्द के द्वारा परिभाषित करने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, और न ही किया गया, क्योंकि शब्द का शब्दार्थ ही यही था। और इस तथ्य को हमेशा ध्यान में रखने की आवश्यकता है, विशेषकर तब, जब बिना डुबकी के दिए गए तथाकथित बपतिस्मों को जायज़ ठहराने वाले तर्कों का सामना करना पड़े।

लेकिन फिर भी, नए नियम के लेखों में, इस शब्द “बैपटिज़ो” के साथ, जब भी इसका प्रयोग बपतिस्मा लेने या देने के लिए किया गया है, कुछ और शब्द भी प्रयोग किए गए हैं जो स्पष्ट कर देते हैं कि तात्पर्य डुबकी द्वारा बपतिस्मा देने से है, न कि छिड़काव या अन्य किसी विधि के द्वारा। इससे संबंधित बाइबल के कुछ पद देखिए:

  • यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले द्वारा दिए जाने वाले बपतिस्मे के लिए, मत्ती 3:6 में लिखा है कि “यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया”; यहाँ पर “में” के प्रयोग के द्वारा यह स्पष्ट हो जाता है कि बपतिस्मे के लिए लोग नदी में उतरे थे। यदि ऐसा नहीं हुआ होता, तो फिर लिखा जाता “यरदन नदी के पानी से बपतिस्मा लिया।”

  • यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई के लिए, यूहन्ना 3:23 में लिखा है “और यूहन्ना भी शालेम् के निकट ऐनोन में बपतिस्मा देता था। क्योंकि वहां बहुत जल था और लोग आकर बपतिस्मा लेते थे।” यदि यूहन्ना को केवल छिड़काव या पानी को लगाना ही था, तो उसे बहुत जल वाले स्थान की क्या आवश्यकता थी? उसका काम तो थोड़े से पानी से ही छिड़काव या लगाने के द्वारा हो जाता। यूहन्ना लोगों को भी कह सकता था की जब वे उसके पास बपतिस्मे के लिए आएं तो अपने साथ थोड़ा सा पानी भी लेते आएं, यदि इतने ही की आवश्यकता थी। तब तो उसे नदी के किनारे होने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, वह लोगों के घरों में ही उन्हें “बपतिस्मा” दे सकता था।

  • प्रभु यीशु के बपतिस्मे के लिए मत्ती 3:16 और मरकुस 1:10 में लिखा है कि बपतिस्मे के तुरंत बाद प्रभु पानी में से निकल कर ऊपर आया। वह निकलकर ऊपर तब ही आ सकता था, जब वह पहले पानी के अंदर उतरा हो। और यदि केवल छिड़काव द्वारा या पानी के लगाए जाने के द्वारा बात बन जाती, तो उसे पानी में उतारने की क्या आवश्यकता थी? यदि वह पानी में उतरा और फिर पानी में से निकलकर ऊपर आया, तो अभिप्राय स्पष्ट है कि प्रभु का बपतिस्मा, “बैपटिज़ो” शब्द के शब्दार्थ की विधि से - डुबकी के द्वारा हुआ था। अब यदि प्रभु यीशु का ही बपतिस्मा डुबकी से हुआ है, तो क्या प्रभु के अनुयायियों का उससे किसी भिन्न विधि से हो सकता है; या किसी भिन्न विधि से किया गया जायज़ माना जा सकता है?

  • फिलिप्पुस द्वारा कूश देश के खोजे को दिए गए बपतिस्मे को देखिए; प्रेरितों 8:36-39 लिखा है कि मार्ग के किनारे जल की जगह देखकर उस खोजे ने बपतिस्मा लेने की इच्छा व्यक्त की (पद 36)। यदि बात केवल छिड़काव द्वारा या पानी के लगाए जाने के द्वारा बन जाती, तो उतने भर के लिए पर्याप्त पीने का पानी तो खोजा भी अपने साथ ले कर चल ही रहा होगा, यह वह कुछ प्रतीक्षा कर के किसी ऐसे स्थान से जहाँ उन्हें एक कटोरी साफ पानी मिल जाता, यह कर सकते थे; और उसे मार्ग के किनारे के पानी के प्रयोग की कोई आवश्यकता नहीं होती। साथ ही पद 38-39 पर ध्यान कीजिए, जहां स्पष्ट लिखा हुआ है कि खोजा और फिलिप्पुस, दोनों ही जल के अंदर गए और फिर जल में से बाहर आए। उनके लिए यह करना तो तब ही आवश्यक था, यदि वे “बैपटिज़ो” शब्द के शब्दार्थ की विधि से कार्य करते; अन्यथा उन्हें मार्ग के किनारे के पानी के अंदर जाने की क्या आवश्यकता थी?  

परमेश्वर के वचन में जहाँ कहीं भी बपतिस्मा देने के बारे में लिखा गया है, साथ ही यह संकेत भी दे दिया गया है कि यह डुबकी के द्वारा किया गया। अन्यथा, किसी भी अन्य विधि से दिए गए किसी भी बपतिस्मे का कोई भी उल्लेख नहीं है; और न ही घरों में बर्तनों या मटकों में रखे हुए पानी का, या कुएं से पानी लेकर, अथवा किसी छोटे या उथले नाले के पानी के प्रयोग द्वारा, अर्थात ऐसे किसी भी पानी के स्थान में, जिसमें व्यक्ति को डुबकी न दी जा सके, बपतिस्मा देने का कोई उल्लेख है। प्रकट तात्पर्य यही है कि प्रथम कलीसिया के लिए बपतिस्मा केवल “बैपटिज़ो” शब्द के शब्दार्थ की विधि से ही था, अन्य किसी विधि से नहीं। परमेश्वर के वचन में छिड़काव, या पानी के लगाने, या अन्य किसी विधि से “बपतिस्मा” लिए या दिए जाने का कोई उल्लेख अथवा समर्थन नहीं है। बाइबल के अनुसार एकमात्र जायज़ और स्वीकार्य बपतिस्मा डुबकी का बपतिस्मा ही है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 14           

  • मत्ती 26:51-75      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

Baptism - How?

    In the previous two articles we have seen form God’s Word, the Bible that the baptism instructed by the Lord Jesus was always given and taken by adults; by those who had heard, accepted and believed the gospel, and were either consenting for it, or had asked to be baptized. In the Bible baptism has never been given passively, i.e., to a person, of any age, brought by someone else and then ‘baptized’, while he was unaware of what was being done to him, and why it was being done; he just remained a passive participant in the whole process that was carried out on him, without his knowledge or consent; as is always seen in infant or child ‘baptisms’, but is never seen in any baptism recorded in the Bible.

As we had seen earlier, the original Greek word “baptizo”, from which the English word “baptism” has been derived, to the people of the New Testament time meant being immersed or being dipped into, i.e., being covered by whatever liquid was being used for “baptizo.” So, for them there was no need to add some other words to specify that their use of “baptizo” meant being immersed or being dipped into. It was only much later, when different forms and ways of “baptism” started being practiced, that it became necessary to specify whether the “baptism” was by immersion, or by sprinkling, or by application of water to the forehead, or in some other manner. In its original form, and in the use of the Greek word “baptizo” in the original writings of the New Testament books and letters, it only meant one thing - being immersed into. That is why this immersion has never been specified through use of any other defining or clarifying word, since the word by itself meant just that. And this needs to be borne in mind when considering the various arguments put forward to justify the so-called non-immersion baptisms.

But still, with the use of this word “baptizo” in the New Testament texts, there are other clear and unambiguous indicators that whenever baptism was given or taken, it always implied immersion into the water, and never sprinkling or anything else. Consider some verses:

  • For the baptism given by John the Baptist, in Matthew 3:6 it is said that people came to John “and were baptized by him in the Jordan.” The use of “in” clarifies that the people being baptized went into the river Jordan. Had it not been so, it would have been written “using the water of the river Jordan.”

  • For John’s baptism, it says in John 3:23 that “Now John also was baptizing in Aenon near Salim, because there was much water there”; why would John use a place having much water, if all he needed was a little water to sprinkle or apply? John could have told the people to bring a little water with them when they came to him for baptism, if that is all that was required; and there would have been no need for him to be at the riverside either, he could have given it in their homes. 

  • For the baptism of the Lord Jesus, it is written in Matthew 3:16 and Mark 1:10 that immediately after being baptized the Lord came up from the water. The implication is obvious, He could come up from the water, only if He had first gone into it. And, why would He need to go into water, if mere sprinkling or application of water would have sufficed and served the purpose? If He went into the water, it could only be because of the literal meaning of the word “baptizo” - to be immersed or dipped into for being baptised. Now, if the baptism of the Lord Himself was by immersion, then can the followers of the Lord Jesus be baptized in any other manner; or, any ‘baptism’ done in some other manner be accepted as correct?

  • In the baptism of the Ethiopian Eunuch by Philip, it says in Acts 8:36-39, that on seeing some water by the roadside, the Eunuch asked to be baptized (verse 36). If all that was required was sprinkling or application of water, the Eunuch would have been carrying enough drinking water for that, or he could have waited till they reached some place where they could get a cup of clean water, which would have been sufficient, and there would have been no need for him to ask for baptism from a roadside place of water. Also, consider verse 38-39, where it is clearly mentioned that Philip and the Eunuch went into the water and came out of it. This would have been necessary only to fulfill the literal meaning of “baptizo”, not otherwise.

Wherever the act of baptism has been mentioned in God’s Word, an indicator has also been provided that it was through immersion. Otherwise, there is no mention of any “baptism” having being given by using water stored in pots in the houses, or by drawing from a well, or taking it from a small or shallow stream, etc., i.e., some water body into which the person cannot be immersed into water, but still had mere sprinkling or an application of water served the purpose, then it could have been done. The evident conclusion is that at the time of the first Church, as meant by the word “baptizo”, baptism was always and only by immersion. There is no evidence form God’s Word to support the concept of sprinkling or application of water or any other method for baptizing anyone. The only Biblically acceptable baptism is baptism by immersion.

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 14 

  • Matthew 26:51-75

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 12 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा (11) / Baptism (11)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - किस को? (2)

हमने पिछले लेख में देखा है कि प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, न तो प्रभु ने और न ही उसके शिष्यों ने बपतिस्मे दिए, सिवाए यूहन्ना 4:1-2 के एक उल्लेख के। प्रभु यीशु ने जब शिष्यों को उनकी सेवकाई और प्रचार के लिए भेजा, तब भी न तो प्रभु ने उन से किसी को बपतिस्मा देने के लिए कहा, और न ही उन्होंने किसी को बपतिस्मा दिया। प्रभु के स्वर्गारोहण से पहले, उसके द्वारा शिष्यों को दी गई सेवकाई की महान आज्ञा में शिष्यों से कहा कि वे संसार भर में जाकर और शिष्य बनाएं, तथा उनके प्रभु यीशु के शिष्य बन जाने के बाद फिर उनको बपतिस्मा दें। आज के लेख में हम प्रभु यीशु के इस निर्देश के पालन के उदाहरणों को देखेंगे, और फिर उनसे हमारे आज के विषय के बारे में निष्कर्ष लेंगे।

शिष्यों को महान आज्ञा दिए जाने के बाद, जो पहला बपतिस्मा हम देखते हैं, वह उन 3,000 यहूदियों का है जिन्होंने पिन्तेकुस्त के दिन पतरस के संदेश को सुना, पतरस के आह्वान को स्वीकार किया और पश्चाताप किया (प्रेरितों 2:37-41)। इसके बाद यद्यपि प्रभु द्वारा लोगों को बचाए जाने और कलीसिया में जोड़े जाने का उल्लेख तो है (प्रेरितों 2:47; 5:12-14; 11:24; 16:5), किन्तु यह कहीं नहीं लिखा है की उन 3,000 के समान इन्हें भी साथ ही बपतिस्मा भी दिया गया। इसी प्रकार से जब स्तिफनुस के मारे जाने के बाद यरूशलेम की कलीसिया पर भारी सताव आया और शिष्य इधर-उधर तित्तर-बित्तर हुए, तो वे परमेश्वर के वचन का प्रचार करते हुए गए, लेकिन यहाँ पर भी किसी को बपतिस्मा दिए जाने का कोई उल्लेख नहीं है।

इससे अगला बपतिस्मा सामरिया में फिलिप्पुस की सेवकाई के साथ संबंधित है, और जिन्होंने फिलिप्पुस के प्रचार पर विश्वास किया, उन्होंने बपतिस्मा भी लिया (प्रेरितों 8:12)। जिन्होंने विश्वास किया, बपतिस्मा लिया, और फिर फिलिप्पुस के साथ जुड़े रहे, उन में से एक था शमौन टोन्हा करने वाला (प्रेरितों 8:13)। लेकिन हम बाद में दिखते हैं कि वह वास्तव में न तो बदला था, और न ही उसका उद्धार हुआ था, पतरस उससे उसके मन की कड़वाहट और अधर्म के लिए पश्चाताप करने के लिए कहता है (प्रेरितों 8:36-38)। यह स्पष्ट दिखाता है कि बपतिस्मा किसी का भी उद्धार नहीं करता है, उन्हें नहीं बचाता है; जो सुसमाचार को स्वीकार कर लेने का दावा करते हैं, और एक बाहरी परिवर्तन दिखाते हैं, बहुत संभव है कि वे अंदर से वास्तव में परिवर्तित नहीं हुए हों। और परमेश्वर पवित्र आत्मा देर-सवेर उनकी वास्तविकता को प्रकट कर ही देता है। इसके बाद अगला बपतिस्मा है कूश देश के खोजे का, फिर से फिलिप्पुस की सेवकाई के द्वारा (प्रेरितों 8:36-38)। उस खोजे ने विश्वास किया और अंगीकार किया कि “यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है” (8:37), और फिलिप्पुस ने तुरंत ही उसे वहाँ मार्ग के निकट विद्यमान किसी जलाशय में बपतिस्मा दे दिया।

इसके बाद पौलुस, जो तब शाऊल कहलाता था, का बपतिस्मा दिया गया है (प्रेरितों 9:9, 18; 22:16)। फिर इसके बाद पतरस द्वारा दिए गए बपतिस्मे हैं, कुरनेलियुस और उसके घराने का (प्रेरितों 10:47-48), और फिर लुदिया और उसके घराने का (प्रेरितों 16:14-15)। फिर पौलुस की सेवकाई के दौरान हुए बपतिस्मे हैं, फिलिप्पियों के दरोगा और उसके घराने का (फिलिप्पियों 16:33); क्रिसपुस और कुरिन्थुस के लोगों के (प्रेरितों 18:8), तथा यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के कुछ शिष्यों का (प्रेरितों 19:1-5)।

इन बपतिस्मों के उदाहरणों से सीखने वाली बहुत सी बातें हैं, और हम इन्हें आने वाले दिनों में बपतिस्मे से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए बारंबार देखेंगे। किन्तु हमारे आज के विषय - बपतिस्मा किसे देना है किसने लेना है, के लिए हम परमेश्वर के वचन के इन उदाहरणों से देखते और सीखते हैं कि परमेश्वर के वचन में हमेशा ही वयस्कों को ही बपतिस्मा दिया गया है। और वह भी केवल तब, जब उन्होंने पहले सुसमाचार को सुन, उसे स्वीकार किया, और उन्हें प्रचार किए गए परमेश्वर के वचन पर विश्वास किया। फिर, उनके विश्वास के अनुसार, उन्होंने या तो बपतिस्मे की माँग की, अथवा उसके लिए अपनी सहमति दी। कभी भी बपतिस्मा किसी असहमत व्यक्ति को, किसी ऐसे को जिसने सुसमाचार सुना नहीं हो या उस पर विश्वास नहीं किया हो, नहीं दिया गया है; और न ही किसी को भी कभी भी किसी और के द्वारा लाकर, उस जन के बपतिस्मे के बारे में जाने या पहचाने बिना, नहीं दिया गया है। साथ ही, यद्यपि घरानों को भी बपतिस्मा दिए जाने के उल्लेख हैं, जैसे कुरनेलियुस, लुदिया, और फिलिप्पी का दरोगा, लेकिन उनमें से किसी में भी बच्चों का, छोटे अथवा बड़े, होने का कोई उल्लेख नहीं है। संदर्भ का तात्पर्य हमेशा ही यही रहा है की बपतिस्मा केवल उन वयस्कों को ही दिया गया, जिन्होंने सुसमाचार को सुना, स्वीकार किया, और बपतिस्मे के लिए या तो सहमति दी अथवा उसकी माँग की; और हमेशा ही उसके शब्दार्थ के अनुसार दिया गया।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 13           

  • मत्ती 26:26-50      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Baptism - For Whom? (2)

    We have seen in the previous article that during the earthly ministry of the Lord Jesus, neither He nor His disciples baptized, except for the one mention in John 4:1-2. Even when the Lord Jesus sent His disciples for their preaching ministry, neither did He ask them to baptize, nor did the disciples baptize anyone. In His Great Commission given to the disciples just before His Ascension, the Lord told the disciples to go and make other disciples and to baptize those who became followers of the Lord Jesus. Today, we will see the examples of the fulfillment of this instruction of the Lord Jesus, and then derive the lesson for our today’s topic.

After the giving of the Great Commission to the disciples, the first baptism that we see happening is of those 3,000 Jews who on hearing Peter’s sermon on the day of Pentecost, accepted Peter’s exhortation and repented (Acts 2:37-41). After this, there is mention of the Lord saving people and adding them to His Church (Acts 2:47; 5:12-14; 11:24; 16:5), but that they were also simultaneously baptized as these 3,000 had been, is not mentioned. Similarly, when a great persecution arose against the Church in Jerusalem after the martyrdom of Stephen and the disciples were scattered because of it, they went preaching God’s Word, but again, though there is no mention of any baptism being carried out.

The next mention of baptism is with the ministry of Philip in Samaria, and those who believed in the preaching of Philip, they were baptized (Acts 8:12). One of those who believed, was baptized, and then continued with Philip was Simon the sorcerer (Acts 8:13). But we later see that Simon was not truly converted or saved, Peter asks him to repent of the bitterness and iniquity in his heart, and ask God for forgiveness (Acts 8:20-23). This aptly illustrates that baptism does not save anyone; those who claim to have accepted the gospel, and show an external change, may not actually be changed inside. But the Spirit of God exposes them sooner or later. The next baptism, is the baptism of the Ethiopian Eunuch, again through the ministry of Philip (Acts 8:36-38). The Eunuch believed that “Jesus Christ is the Son of God” (8:37), and Philip baptized him immediately, at some road-side water-body.

After this, we have the baptism of Paul, then known as Saul, which was given three days after Paul’s meeting the Lord on the road to Damascus (Acts 9:9, 18; 22:16). Then, we have the baptism of Cornelius and his household, after Peter was sent to them by the Holy Spirit and preached the gospel (Acts 10:47-48). Then is the baptism of Lydia and her household (Acts 16:14-15), again by Peter; of the Philippian jailor and his household (Acts 16:33); of Crispus and Corinthians (Acts 18:8); of some disciples of John the Baptist (Acts 19:1-5), all through the ministry of Paul.

While there are many things to be learnt from the above examples, and we will be considering these examples again and again when we consider other topics related to baptism. But for our current topic - who is to be baptized, we see from these examples that always and always in God’s Word it is adults who have been baptized, and that too after they heard the gospel, accepted the gospel and believed in the Word of God preached to them, and then in accordance with their belief, they either consented to be baptized or asked for it. Never has baptism been administered to non-consenting persons, or to those who had not heard and believed in the gospel, i.e., somebody being brought for baptism by someone else and being baptized, without knowing or understanding or consenting for it. Also, while there is mention of family or households being baptized, e.g., of Cornelius, Lydia, and the Philippian Jailor, but there is no mention of any children – small or young amongst them. The implication of the context is always that adults who heard and believed the gospel preached to them, at their request or with their consent, baptism, as it means literally, was given to them.

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 13 

  • Matthew 26:26-50

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा (10) / Baptism (10)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - किस को? (1)

बपतिस्मे पर अभी तक के हमारे अध्ययन में हमने बपतिस्मे के उद्देश्य को देखा है कि यह बाहरी और सार्वजनिक रीति से पापों के अंगीकार और पश्चाताप के द्वारा आए भीतरी परिवर्तन की गवाही देना है; यह बताना है की उसने अपने आप को प्रभु के हाथों में सौंप दिया है कि उसे आने वाली जीवन की जवाबदेही और प्रतिफलों तथा परिणामों के न्याय के लिए तैयार करे; और यह व्यक्ति द्वारा परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी रहने की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। यहाँ पर, यह ध्यान करना भी उचित होगा की बपतिस्मा क्या नहीं करता है, या, क्या करने के लिए नहीं है। यद्यपि यह बात इस शृंखला के पहले ही लेख, प्रस्तावना, में कही गई थी, फिर भी, पाठकों के लिए ठीक रहेगा कि यह ध्यान रखें कि लोगों में देखी जाने वाली धारणा, कि बपतिस्मे से व्यक्ति “ईसाई” या “मसीही” बन जाता है, परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाता है, और स्वर्ग में प्रवेश करने के योग्य हो जाता है, की परमेश्वर के वचन बाइबल से कोई पुष्टि अथवा समर्थन नहीं है, यह एक सर्वथा गलत और अनुचित धारणा है। इसी प्रकार की एक और गलत और निराधार धारणा है कि उद्धार के लिए बपतिस्मे की आवश्यकता है, बपतिस्मा लेने से व्यक्ति परमेश्वर के परिवार का अंग हो जाता है, और स्वर्ग में उसका प्रवेश निश्चित हो जाता है। आने वाले दिनों में हम उन बाइबल के पदों को भी देखेंगे जिनके गलत प्रयोग और गलत व्याख्या के द्वारा इस गलत धारणा को उचित ठहराए जाने के प्रयास किए जाते हैं। आज हम देखेंगे की बपतिस्मा किसे लेना चाहिए, किस का बपतिस्मा होना चाहिए।

सुसमाचारों के वृतांतों में, हम बपतिस्मे को इन वृतांतों के आरंभ में देखते हैं, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के साथ; अर्थात, प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई के आरंभ से पहले। प्रभु यीशु के बपतिस्मे के तुरंत बाद, प्रेरित यूहन्ना यह उल्लेख करता है कि प्रभु यीशु के शिष्य भी बपतिस्मा देते थे (यूहन्ना 4:1-2)। किन्तु फिर, इसके बाद से बपतिस्मे का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के अंत में, उसके द्वारा शिष्यों के दी गई महान आज्ञा में, प्रभु ने शिष्यों को सारे संसार में सुसमाचार सुनाने और जो उसके अनुयायी बनते हैं, उन्हें बपतिस्मा देने के लिए कहा (मत्ती 28:19; मरकुस 16:16)। इसके अतिरिक्त, पृथ्वी पर प्रभु यीशु की सेवकाई के दौरान, उनके पुनरुत्थान के बाद भी, ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि किसी का भी बपतिस्मा हुआ हो, न तो प्रभु के द्वारा और न ही उसके शिष्यों के द्वारा। जब प्रभु ने प्रेरितों और अन्य शिष्यों को सेवकाई के लिए भेजा, उन्हें पश्चाताप और परमेश्वर का राज्य निकट होने के संदेश के प्रचार के लिए कहा (मत्ती 10:5-15; मरकुस 6:7-13; लूका 10:1-17), उन्हें बताया की उन्हें किन और कैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें यह कैसे करना होगा। प्रभु ने उन्हें बीमारों को चंगा करने, कोढ़ियों को शुद्ध करने, दुष्टात्माओं को निकालने, और मुरदों तक को जिलाने का अधिकार दिया (मत्ती 10:7); और जब शिष्य वापस लौट कर आए, तब उन्होंने बताया कि वे ये सब कर सके (मरकुस 6:30; लूका 9:10; 10:17)। लेकिन कहीं पर ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि प्रभु ने किसी को बपतिस्मा देने के लिए कहा, या शिष्यों ने प्रचार और आश्चर्यकर्म करते समय किसी को बपतिस्मा दिया। किन्तु महान आज्ञा में, प्रभु ने बपतिस्मे को सुसमाचार प्रचार के तुरंत बाद (मत्ती 28:19), आश्चर्यकर्मों से पहले (मरकुस 16:16-18) कहा।

प्रभु यीशु के क्रूस पर अपना बलिदान देने से पहले, उसके अपने जीवन के द्वारा समस्त मानवजाति के पापों की कीमत चुकाने, तीसरे दिन मृतकों में से जी उठने, और इसके द्वारा सारे संसार के सभी लोगों के लिए उद्धार का मार्ग बनाकर उपलब्ध कर देने से पहले, उसने शिष्यों से किसी को बपतिस्मा देने के लिए नहीं कहा, क्योंकि यह होने तक बपतिस्मे का कोई महत्व, कोई औचित्य नहीं था। प्रभु यीशु के अनुयायियों द्वारा बपतिस्मा लेने का महत्व, और उनके जीवनों में ऊपर दिए गए बपतिस्मे के उद्देश्यों का निर्वाह करना तब ही उपयुक्त और प्रभावी हो सका जब समस्त मानवजाति के लिए उद्धार का मार्ग तैयार होकर उपलब्ध हो गया। यह उद्धार और बपतिस्मे को निकट और दृढ़ता से संबंधित तो करता है, किन्तु किसी भी रीति से बपतिस्मे को उद्धार के लिए अनिवार्य शर्त नहीं बनाता है - जैसा की बहुधा गलत समझा, सिखाया, और माना जाता है। महान आज्ञा से संबंधित मत्ती और मरकुस के उपरोक्त दोनों हवालों पर ध्यान कीजिए। दोनों ही हवालों में प्राथमिकता प्रभु यीशु के शिष्य बनाने की है; और फिर, जो शिष्य बन जाए, उसे बपतिस्मा दिया जाना है। प्रभु यीशु का शिष्य होने का दर्जा व्यक्ति को सुसमाचार के संदेश को स्वीकार कर लेने से प्राप्त होता है, उसके बपतिस्मा लेने से नहीं। जो इस प्रकार से शिष्य बन जाते हैं, फिर उन्हें बपतिस्मा दिया जाना है। न की इसके विपरीत; बपतिस्मा लेने से कोई प्रभु यीशु का शिष्य नहीं बन जाता है, न ही उद्धार प्राप्त करता है। अगले लेख में हम इसे और आगे देखेंगे, परमेश्वर के वचन में दिए गए उदाहरणों की सहायता से।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 11-12           

  • मत्ती 26:1-25      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Baptism - For Whom? (1)

    In our study on baptism so far, we have seen the purpose of baptism is to externally and publicly witness about inner change that has come into a person by his confession and repentance for sins; it is to tell that he has submitted himself into the Lord’s hands, to prepare him for the inevitable accounting of his life and judgment for his rewards and consequences; and is an expression of the person’s commitment to be obedient to God. Here, it would be pertinent to also recall what baptism does not do, or, is not meant to do. Though this had already been stated in the very first article on this series, i.e., in the Prologue, but still, the readers would do well to remember that despite the very common notion amongst the people, that baptism makes one a ‘Christian’, acceptable to God, and worthy of gaining entry into heaven; but Biblically speaking, it this a patently false notion that has no support or affirmation of any kind from God’s Word the Bible. Another similarly false and baseless notion is that baptism is required for salvation, by baptism the baptized person becomes a member of God’s family, and his entry into heaven is guaranteed. In the days to come will also be looking into the various Biblical verses that are misinterpreted and misused in support of this false concept. Today, we will be considering who should take baptism, be baptized.

In the Gospel accounts, baptism is seen being given at the beginning of the accounts, by John the Baptist, i.e., prior to the beginning of the ministry of the Lord Jesus. Soon after the Lord’s baptism the Apostle John mentions that the disciples of the Lord Jesus also baptized (John 4:1-2). Then, from there onwards, there is no mention of any baptism. At the end of the earthly ministry of the Lord Jesus, in His Great Commission to the disciples, the Lord asked them to evangelize the world and to baptize those who accepted the Gospel and became His disciples (Matthew 28:19; Mark 16:16). Other than this, in between, i.e., during the time of the Lord’s ministry on earth, and even after His resurrection, there is no mention of anyone being baptized either by Him or His disciples. When the Lord sent the Apostles and other disciples for ministry and preaching the message of repentance and the Kingdom of God being at hand (Matthew 10:5-15; Mark 6:7-13; Luke 10:1-17), He gave them various instructions about what they will face and how to handle situations. He even gave them the power to heal the sick, cleanse the lepers, cast out demons and even raise the dead (Matthew 10:7); and when they came back, they reported that they could do all these things (Mark 6:30; Luke 9:10; 10:17). But there is no mention of the Lord asking the disciples to be baptizing people also, while they preached and worked miracles; neither did the disciples report about baptizing anyone. But in the Great Commission, the Lord placed baptism immediately after the Gospel preaching (Matthew 28:19), and before miracles (Mark 16:16-18).

Before the Lord sacrificed Himself on the Cross of Calvary, paid through His life for the sins of entire mankind, was resurrected the third day, and thereby made available the way to salvation for all people of the whole world, He did not ask the disciples to baptize, since till then it had no significance. The significance of the Lord’s followers taking baptism, the application of the afore-mentioned purposes of baptism in the lives of the followers of the Lord became relevant and effective only after the way for salvation had become ready and available for mankind. This does closely and strongly associate salvation and baptism, but by no stretch of imagination does it make baptism a condition for salvation - as is often misconstrued and wrongly taught. Consider the above-mentioned references of the Great Commission from Matthew and Mark. In both the references the first thing is make followers of Christ Jesus; and then those who become the followers, they are to be baptized. It is the person’s accepting the Gospel message, not his baptism, that grants him this status of being a follower of the Lord Jesus. It is these followers of the Lord Jesus who are to be baptized, and not vice-versa; i.e., baptism does not make anyone a follower of the Lord, nor does it save anyone. In the next article, we will consider this further through the examples given in God’s Word the Bible.

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 11-12 

  • Matthew 26:1-25

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा (9) / Baptism (9)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मे का उद्देश्य (4) - निष्कर्ष

हमने पिछले तीन लेखों में देखा है की उसके आरंभ से ही, बपतिस्मा कभी कोई रीति अथवा औपचारिकता नहीं था; उसे कभी भी लापरवाही के साथ या हल्के में लिया और दिया नहीं जाता था, बल्कि हमेशा ही एक उद्देश्य और निष्ठा के साथ होता था।  इसे हमेशा ही व्यक्ति के द्वारा पापों के अंगीकार और पश्चाताप के बाद दिया गया है; केवल प्रभु यीशु मसीह के बपतिस्मे को छोड़ कर, जो, जैसा कि प्रभु ने स्वयं ही कहा था, “सब धार्मिकता को पूरा करने”, अर्थात, परमेश्वर की आज्ञाकारिता के लिए था।

बपतिस्मे के उद्देश्यों को संक्षेप में तीन बातों, जिन्हें हम पिछले तीन लेखों में देख चुके हैं, के अंतर्गत रखा जा सकता है:

  1. गवाही - बपतिस्मा व्यक्ति के द्वारा पापों के अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप करने से उसके अंदर होने वाले परिवर्तन की, उसके बदले हुए जीवन की, सार्वजनिक बाहरी गवाही है।

  2. तैयारी - बपतिस्मा लेने के द्वारा व्यक्ति संसार के सामने यह व्यक्त करता है की उसने अपने आप को प्रभु के हाथों में सौंप दिया है, और अब प्रभु उसे उस अन्ततः होने वाली अंतिम जवाबदेही तथा न्याय के लिए तैयार कर रहा है, जिसका सामना सभी को करना ही पड़ेगा, जिससे कि मसीह के अनुयायी होने के नाते उनके द्वारा किए गए और नहीं किए गए कामों के अनुसार उन्हें प्रतिफल और परिणाम दिए जाएं।

  3. आज्ञाकारिता - बपतिस्मा लेना व्यक्ति द्वारा अपने आप को परमेश्वर के प्रति समर्पित और उसके अधीन कर देने की अभिव्यक्ति है। उस व्यक्ति की प्रतिबद्धता की, कि वह अब परमेश्वर की आज्ञाकारिता में रहेगा - जैसा की प्रभु यीशु के बपतिस्मे के द्वारा दिखाया गया। प्रभु यीशु निष्पाप था, पूर्णतः धर्मी था; उसे किसी अंगीकार अथवा पश्चाताप की कोई आवश्यकता नहीं थी; लेकिन फिर भी उसने अपने आप को परमेश्वर के नियमों के अधीन कर दिया, और हमारे सामने परमेश्वर की आज्ञाकारिता के उदाहरण को रख दिया। 

इन उद्देश्यों को पहचानने और समझने का महत्व, इनका पालन करने में है। जैसा की पहले, इस शृंखला के आरंभ में कहा गया है, जैसा और बातों के साथ हुआ, बपतिस्मे को भी गिरा कर एक डिनॉमिनेशन की रीति, एक नाम-मात्र के लिए पूरी की जाने वाली औपचारिकता बना दिया गया है, जिस से जिन डिनॉमिनेशन, समूह, या समुदाय में ईसाई या मसीही समाज ने आपने आप को विभाजित कर लिया है, उन की अपनी रीतियों और नियमों को पूरा किया जा सके। इनमें से प्रत्येक डिनॉमिनेशन, समूह, या समुदाय अपनी ही रीति और तरीके के अनुसार बपतिस्मा देने और लेने में विश्वास रखता है, और इसके लिए बाध्य करता है। अपने ही बनाए और गढ़े हुए नियमों के द्वारा उन्होंने बपतिस्मे के साथ व्यक्ति के जीवन से संबंधित कई बातों को भी बांध दिया है, जिससे की बिना उनके द्वारा दिए गए बपतिस्मे के वे बातें भी न की जा सकें। यह परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई किसी भी शिक्षा, निर्देश, या उदाहरण के अनुरूप या अनुसार नहीं है। किन्तु उनके अपने नियमों और विधियों के प्रति उनकी आस्था और प्रतिबद्धता इतनी अधिक है, कि उन्हें पूरा कराने के लिए वे परमेश्वर के वचन की वास्तविक शिक्षाओं को कोई महत्व नहीं देते हैं, बल्कि उनकी पूर्ण अवहेलना करते हैं - और यह सब परमेश्वर के नाम में!

यह उसे परिस्थिति के समान है जो परमेश्वर के लोगों, इस्राएलियों में व्याप्त थी, उनके बुरी तरह से ताड़ना दिए जाने, बंधुवाई में भेजे जाने, तथा देशों में तित्तर-बित्तर किए जाने से पहले (यशायाह 1:4-20; यिर्मयाह 7:19; 8:5-9; 22:5-9; 26:4-6; यहेजकेल 39:23-24)। इस्राएली लोग अपनी रीतियों, त्यौहारों, और अनुष्ठानों को पूरा कर रहे थे; धार्मिक क्रियाएं की जाती थीं, किन्तु परमेश्वर उन से प्रसन्न नहीं था, क्योंकि उनके जीवन में परमेश्वर की वास्तविक भक्ति कहीं दिखाई नहीं देती थी। वे धार्मिक औपचारिकताएं तो पूरी कर रहे थे, परन्तु न तो उनके जीवन में परमेश्वर के लोग होने की गवाही थी, न वे अपने आप को परमेश्वर के सामने जवाब देने और उनका न्याय किए जाने के लिए तैयार कर रहे थे, और फिर उन में परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता का स्थान मनुष्यों की आज्ञाकारिता ने ले लिया था। और जब अनेकों चेतावनियों के बावजूद, उन्होंने अपने जीवनों को सुधार कर परमेश्वर के वचन के अनुरूप नहीं किया, तब फिर परमेश्वर को उन से व्यवहार करना ही पड़ा। यही स्थिति प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी के सेवकाई के दिनों में भी व्याप्त थी। पुनःनिर्माण करके बनाया गया मंदिर विद्यमान था, उसमें सारी धार्मिक गतिविधियां पूरी की जाती थीं, परंतु गवाही, तैयारी, और आज्ञाकारिता के द्वारा प्रकट की जाने वाली परमेश्वर की भक्ति कहीं नहीं थी। अभी भी धार्मिक अगुवे वही करते थे, जिसके लिए उन्हें एक बार भयानक ताड़ना सहनी पड़ी थी - अपनी ही बातों को ‘परमेश्वर का वचन’ कहकर सिखाते और पालन करवाते थे (मत्ती 15:3-9 )। वास्तविक दशा इतनी घृणास्पद हो गई थी की प्रभु यीशु को मंदिर को ‘डाकुओं की खोह’ कहना पड़ा (मत्ती 21:13)। और अन्ततः, उसी ‘खोह’ के ‘डाकुओं’ ने परमेश्वर के पुत्र को पकड़वा कर मरवा डाल, क्योंकि वह उनके विरुद्ध बोला था, उनकी वास्तविकता को सब के सामने खोल देता था। लेकिन जैसा की प्रभु ने भविष्यवाणी की थी (मत्ती 24:1-2), उनकी इस ढिठाई के कारण, थोड़े वर्षों में ही, मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया और यहूदी सारे संसार में भयानक रीति से सताए जाने के लिए तित्तर-बित्तर कर दिए गए।

बपतिस्मे को बाइबल के अनुसार तथा परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए, उसमें उसके उपरोक्त तीनों उद्देश्यों का पूरा होना अनिवार्य है - दोनों, देने वाले और लेने वाले के द्वारा। इस के अतिरिक्त, जो भी किया जाएगा, चाहे वह किसी भी रीति से किया जाए, किसी भी नियम या विधि के अंतर्गत किया जाए, वह प्रभु द्वारा उसके वचन में बताया गया बपतिस्मा नहीं होगा। इन सभी गलत और व्यर्थ बपतिस्मों का लिया और दिया जाना, और वह भी प्रभु के नाम में, जानते-बूझते हुए, अपनी ही इच्छा के अनुसार वही गलती करना है जो तब उन इस्राएलियों ने की थी। इसलिए, क्या फिर इस गलती के परिणाम उस परिणाम से भिन्न होंगे? आने वाले दिनों में, जब हम बपतिस्मे पर अपने इस अध्ययन में आगे बढ़ाते हैं, पाठकों को उपरोक्त इन तीनों उद्देश्यों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए; उन्हें माप-दण्ड बनाकर प्रयोग करना चाहिए और जो कुछ भी उन्हें “बपतिस्मे” के नाम में सिखाया या करवाया जाता है, इनके अनुसार उसकी जांच करनी चाहिए कि वे बातें सही हैं कि नहीं।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 8-10           

  • मत्ती 25:31-46      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Purpose of Baptism (4) - Conclusion

We have seen in the past three articles that baptism, since its inception, was never a ritual or formality; was never taken or given casually, but was always with a sense of purpose and sincerity. It was always given only after person’s confession of sins and repentance; except for the baptism of the Lord Jesus, which, as the Lord Himself said, was done “to fulfill all righteousness”, i.e., for obedience to God.

    The purposes of baptism can be summarized in three points that we have seen in the preceding articles:

  1. Witness - It is meant to be an external, public witnessing of the inner transformation, his changed life, brought about in the person by his confessing and repenting of sins.

  2. Preparation - Through taking baptism, the person is conveying to the world that he has placed himself in the hands of the Lord, and is now being prepared by the Lord for the eventual final accounting and judgment that everyone will have to face to receive their final rewards and consequences, for what they have done or left undone in their life, as a follower of Christ.

  3. Obedience - Taking baptism is an expression of one’s submission and surrender to God and His Word, of being committed to live in obedience to God - as demonstrated by the baptism of the Lord Jesus. The Lord was sinless and righteous; He did not need any confession and repentance; but still subjected Himself to God’s ordinances, and placed before us His example of obedience to God.

    The importance and utility of recognizing and understanding these purposes is in implementing them. As said earlier, at the beginning of this series, just as with the others, baptism too has been reduced to a denominational ritual, a casual formality to be fulfilled to meet the rules and regulations of the denominations, sects, and groups into which Christendom has divided itself. Each of these denominations, sects, and groups insists on baptizing persons according to their own rules and regulations. Through their own contrived rules and regulations, they have all coupled many other things in a person’s life to baptism, so that without being baptized according to their manner, those things also cannot be done for the person. This is quite unlike any such teaching, instruction, or example given in God’s Word the Bible. Such is their commitment and adherence, their fidelity to their own rules and regulations, that to have them fulfilled, they with impunity pay scant respect to the actual teachings of God’s Word, instead they utterly disregard it - all in the name of God!

This is similar to the situation prevailing amongst God’s people the Israelites, before they were severely chastised, sent in to captivity, and dispersed amongst the nations (Isaiah 1:4-20; Jeremiah 7:19; 8:5-9; 22:5-9; 26:4-6; Ezekiel 39:23-24). The Israelites were fulfilling their rituals, feasts, and ceremonies; religious activities were being observed, but God was not happy with them, since godliness was not seen in their lives. They were fulfilling religious formalities, but they were neither witnessing as people of God, nor preparing to be accountable to God and be judged by Him, and obedience to God and His God’s Word had been replaced by obedience to men. When despite several warnings, they refused to mend their ways and conform to God’s Word, God had to deal with them. Much the same situation prevailed at the time of the Lord Jesus’s earthly ministry. The restored and rebuilt temple was there, with all the religious activities, but godliness made evident through witnessing, preparation, and obedience to God was sorely missing. The religious leaders, still did what they had once been severely punished for - taught and implemented their own wisdom as ‘word of god’ (Matthew 15:3-9). So abhorrent had the condition become that the Lord had to call the Temple a ‘den of thieves’ (Matthew 21:13); and eventually, the ‘thieves’ of this ‘den’ conspired against the Son of God and had Him caught and killed for speaking out against them, for exposing them for what they actually were. But as the Lord had prophesied (Matthew 24:1-2), because of their recalcitrant attitude within a few years, the Temple was utterly destroyed and the Jews were dispersed to be persecuted all over the world.

For a baptism to be Biblical and acceptable to God, this three-fold purpose of baptism has to be fulfilled - by both, the ones taking and giving it. Anything else, done in whatever manner, or under whichever rules, regulations, and rituals, is not the baptism that the Lord God has given in His Word. Practicing all such specious baptisms, and that too in the name of the Lord, and purportedly in obedience to God’s Word, is knowingly and willfully committing the same offence against God as those Israelites were committing at that time. Therefore, will the eventual consequences be any different? In the days ahead, as we carry on with this study on baptism, the readers should always keep these three purposes in mind, to serve as a standard and to cross-check whatever they are told or they have practiced as “baptism.”

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 8-10 

  • Matthew 25:31-46

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well