ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 23 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 10 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 2

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 2

मनुष्य के असमर्थ होने के कारण (भाग 2)

 

    पिछले लेख से हमने देखना आरम्भ किया है की क्यों परमेश्वर की व्यवस्था मनुष्य का उद्धार नहीं कर सकती है। मूलतः, इसके दो कारण है; पहला है कि मनुष्य व्यवस्था का पालन करने में असमर्थ है; और दूसरा है कि व्यवस्था का उद्देश्य कभी भी उद्धार का मार्ग होने का नहीं था। हमने मनुष्य के असमर्थ होने के बारे में देखना आरंभ किया है, और देखा है कि किस प्रकार से परमेश्वर ने अपने विषय मनुष्य के साथ संपर्क को बनाए रखा है; उसने एक विशेष जाति को भी चुना, किन्तु औरों को अपने से दूर नहीं किया, उन्हें भी उसके निकट आने के अवसर प्रदान, उनके लिए द्वार को खुला छोड़ा। आज हम इन बातों के बारे में थोड़ा सा और देखेंगे, और देखेंगे की ऐसे या वैसे, अन्ततः परिणाम वही रहा – मनुष्य व्यवस्था का पालन करने में असमर्थ ही रहा।


    जैसे परमेश्वर ने इस्राएलियों के हाथों में अपनी व्यवस्था दी, वैसे ही संसार के सभी लोगों के सामने परमेश्वर ने अपने विषय सृष्टि में प्रमाण भी रखे (रोमियों 1:20 भजन 19:1-4), और संसार के लोगों को उन बातों को देखने और समझने की सामर्थ्य भी दी, जैसे पूर्व से लोग आकाश के चिह्नों से प्रभु यीशु मसीह के जन्म की बात समझकर उसे देखने के लिए आए थे (मत्ती 2:2)। 


    इन सभी बातों के द्वारा परमेश्वर संसार को प्रभु यीशु मसीह के लिए और अंततः प्रभु द्वारा किए जाने वाले न्याय का सामना करने के लिए तैयार कर रहा था। परमेश्वर ने मनुष्य को उसके व्यवहार के इतिहास से दिखा दिया कि वह अपने प्रयासों और कार्यों द्वारा धर्मी होने के लिए कितना अक्षम है। 


    हव्वा ने वर्जित फल खाने के द्वारा परमेश्वर के समान होने, भले और बुरे का ज्ञान रखने, के मंसूबे बनाए थे। परमेश्वर ने आदम, हव्वा और उनकी संतानों को लगभग 4000 वर्ष का समय देने के द्वारा दिखा दिया कि उस ज्ञान को पा लेने के बाद भी वे शैतान के सामने कितने दुर्बल और अयोग्य हैं, अपने बल, बुद्धि, और ज्ञान से कदापि उसका सामना नहीं कर सकते हैं, न उसपर विजयी हो सकते हैं। 


    कुल मिलाकर निष्कर्ष एक ही है, चाहे परमेश्वर मनुष्यों को अपनी व्यवस्था, याजक, देखरेख, और सुरक्षा प्रदान करे; या चाहे मनुष्यों को धर्मी बनने के लिए उनकी अपनी बुद्धि, समझ, कल्पनाओं और मन-गढ़न्त योजनाओं पर छोड़ दे; परिणाम एक ही है। जैसा हमने इस शृंखला के आरंभिक लेख में देखा था, अपने किसी भी प्रयास या कार्य से मनुष्य अपने आप से किसी भी रीति से भला, धर्मी, और पवित्र नहीं हो सकता है। 


    मनुष्य की अज्ञानता यही है कि यद्यपि वह शैतान और उसकी युक्तियों के सामने असमर्थ है; यद्यपि वह अपने प्रयासों और कर्मों के द्वारा कभी भी, किसी भी प्रकार से, शैतान की बातों पर विजयी हो पाने के लिए अक्षम है, फिर भी इनके लिए वह परमेश्वर द्वारा उसे दी जाने वाली सहायता को स्वीकार करने की बजाए, विभिन्न प्रकार के अपने ही व्यर्थ प्रयास करता ही रहता है। मनुष्य, बजाए इसके कि परमेश्वर और उसकी बुद्धिमत्ता पर भरोसा रख कर काम करे, वह अपने ही ज्ञान, समझ, और कार्यों पर अधिक भरोसा रखता है, और इसी लिए शैतान के फंदों से निकलने नहीं पाता है।  


    यह एक प्रकट तथ्य है कि अदन की वाटिका में किए गए पहले पाप से लेकर, आज तक; सब कुछ जानते, देखते, पहचानते, और समझते हुए भी, यहाँ तक कि उद्धार पाने के बाद और परमेश्वर के वचन को जानने के बाद भी, मनुष्य बारंबार, और बहुत बार न चाहते हुए भी, शैतान की युक्तियों में फंस जाता है और पाप में गिर जाता है। क्यों शैतान इतनी सरलता से मनुष्यों पर हावी हो जाता है, क्यों मनुष्य अपने आप से शैतान का सफलता से सामना नहीं करने पाता है, और यह उसकी अज्ञानता क्यों है, इन बातों को हम आगे के लेखों में देखेंगे। अभी के लिए हमें इस बात पर ध्यान करना है कि अब उनके पापों से उन्हें छुड़ाने वाले सारे जगत के उद्धारकर्ता, प्रभु यीशु मसीह, के आ जाने के बाद, परमेश्वर उनके इसी अज्ञानता के समय के व्यवहार की अनदेखी करके, उन्हें पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करने के लिए आज्ञा दे रहा है। जो इस पश्चाताप और प्रभु में विश्वास में नहीं आएंगे, वे फिर नाश हो जाएंगे।

    

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 2

Because of Man’s Incapability (Part 2)

 

    Since the previous article we have begun to see why God’s Law cannot save man. Basically, there are two reasons; first is man’s incapability to obey the Law; and second is that the purpose of the Law never was its being a means to save. We have started to see about man’s incapability to obey the Law, and had seen how God kept communicating with man about Himself; His choosing a special people for Himself, but also not distancing Himself from the others, providing them with opportunities and leaving the door open for them to come to Him. Today, we will see some more about these issues, and see that one way or another, the net result remains the same – man remains incapable of obeying the Law.


    Just as God put his Law into the hands of the Israelites, so God also placed evidence of Himself in His creation for all the people of the world to see and recognize Him (Romans 1:20; Psalm 19:1-4). And He gave to the people of the world the ability to see and understand those things; e.g., as people from the east had come at the birth of the Lord Jesus Christ, having seen and understood by the signs in heaven (Matthew 2:2).


    Through all these things, God was preparing the world to receive the Lord Jesus Christ and ultimately the Lord's judgment. God showed man through the history of his behavior how incapable he is to be righteous by his own efforts and actions.


    Eve, by eating the forbidden fruit, had plans to be wise like God, through gaining the knowledge of good and evil. God showed Adam, Eve, and their descendants by giving Adam, Eve, and their descendants about 4000 years of time, that even after gaining that knowledge, with their strength, knowledge, and wisdom there was no way they could not face Satan; He demonstrated to them how weak and unworthy they were, incapable of being victorious over Satan on their own.


    The overall the conclusion, in either case is the same. Whether God provides His Law, Priests, care, and protection to humans; Or whether He leaves men to their devices, to their own wisdom, understanding, fantasies and concocted plans to become righteous; the net result is the same. As we saw in the opening article of this series, by no means can a man become good, righteous, and holy by his own efforts.


    The ignorance of man is that although he is incapable of successfully facing the devil and his devices, although man is incapable of ever, in any way, overcoming the deviousness of Satan by his own efforts and deeds, yet instead of accepting the help that God gives him for these, he chooses to take recourse to various forms of his own methods and foolishness, perceiving it as his wisdom and ability. Rather than to trust in God, he keeps on trying in vain to win over Satan through his own wisdom, knowledge, understanding, and deeds, and is therefore, unable to escape Satan's snares.


    It is an evident fact that from the first sin committed in the Garden of Eden, to the present day; despite knowing, seeing, recognizing, and understanding everything; so much so that even after being saved and knowing the Word of God, man repeatedly, and many times unwillingly, falls because of Satan's devices into sin. Why does Satan so easily dominate humans, why is man not able to successfully face Satan on his own, and why this ignorance in him; we will see these things in the following articles. For now, what we have to note and ponder upon is that with the coming of the Lord Jesus Christ, the Savior of all the world, the one who redeems them from their sins; God, is willing to forgive the ignorant behavior of men, and therefore, is commanding them to repent and accept the Lord Jesus as Savior. Those who will not come to this repentance and faith in the Lord will perish.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 22 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 9 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 1

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 1

मनुष्य के असमर्थ होने के कारण

 

    पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि केवल परमेश्वर ही भला है, और उसने अपनी भलाई, धार्मिकता, और पवित्रता के स्तर को अपने वचन, अपनी व्यवस्था के रूप में मनुष्यों के हाथों में उपलब्ध करवाया है। परमेश्वर का वचन ही मसीही विश्वासी के लिए भले या भलाई को परिभाषित करता है और उसकी पहचान करवाता है। अपने आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के प्रथम पाप के वंशागत प्रभाव के कारण, मनुष्य पाप की दशा में जन्म लेता है; इसी लिए जन्म से ही परमेश्वर तथा उसके वचन से दूर होता है, और अपने किसी भी प्रयास अथवा कार्य से अपने आप को पाप और उसके दुष्प्रभावों से छुड़ा पाने में असमर्थ है। उसके पास परमेश्वर की व्यवस्था होते हुए भी, वह उस व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है। किन्तु परमेश्वर ने, मनुष्य के पाप की दशा में होते हुए भी, उसके प्रति अपने प्रेम के कारण, प्रभु यीशु मसीह में होकर सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिए वास्तव में भले हो सकने और परमेश्वर से मेल-मिलाप करने का मार्ग बनाकर उपलब्ध कर दिया है। इसी मार्ग के अन्तर्गत उस व्यवस्था को जिसका पालन मनुष्य कर पाने में असमर्थ था, उसे मनुष्यों के सामने से पूरा करके हटा दिया है। पिछले लेख में हमने प्रेरितों 17:30 और रोमियों 2:16 के आधार पर यह देखना आरंभ किया था कि एक न एक दिन सभी मनुष्यों को अपने न्याय के लिए परमेश्वर के सामने खड़े होना है, किन्तु यदि वे अपने पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपने उद्धारकर्ता स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो परमेश्वर मनुष्यों की अज्ञानता के बीते समयों की आनाकानी करने के लिए भी तैयार है।


    हम इस प्रश्न पर आकर रुके थे कि परमेश्वर यह आनाकानी करने के लिए तैयार क्यों है? जिन बातों से परमेश्वर घृणा करता है, उन्हें सह नहीं सकता है, परमेश्वर मनुष्यों द्वारा उन बातों के करने के लिए उसे दण्ड देने से आनाकानी करने के लिए क्यों तैयार है? क्योंकि परमेश्वर प्रेमी, धीरजवंत, सहनशील और विलंब से क्रोध करने वाला सच्चा और खरा है, न्यायी है। किन्तु वह अन्यायी और कठोर नहीं है, वह अनुचित दोष लगाया जाना कभी स्वीकार नहीं करता है, और न कभी अनुचित दण्ड देता है। वह भली-भांति जानता और समझता है कि क्यों व्यवस्था हाथों में होते हुए भी मनुष्य उसका पालन करने नहीं पाया; क्यों मनुष्य व्यवस्था के द्वारा भला, धर्मी, और पवित्र बनने नहीं पाया। इसके दो मुख्य कारण हैं; पहला यह कि मनुष्य व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है; और दूसरा यह कि व्यवस्था दिए जाने का उद्देश्य मनुष्य को भला, धर्मी, और पवित्र बनाना कभी था ही नहीं। आज से हम इनमें से पहले कारण को देखेंगे, और फिर आगे के लेखों में मनुष्य के व्यवस्था का पालन करने के लिए असमर्थ होने के कारण को भी समझेंगे; और फिर उसके बाद व्यवस्था के उद्देश्य को भी समझेंगे। 


    परमेश्वर ने आदम और हव्वा के साथ मानव जाति का आरंभ किया। वो पाप में गिर गए और परमेश्वर से उनकी संगति एवं सहभागिता भंग हो गई। उनकी संतान भी इसी पाप की प्रवृत्ति के साथ जन्म लेती रही और पीढ़ी-दर-पीढ़ी, बद से बदतर होती चली गई। अंततः नूह के समय तक परमेश्वर उनके पाप से इतना परेशान हो गया कि उसने उनका नाश करना ठान लिया, और नाश कर भी दिया; केवल नूह और उसका परिवार परमेश्वर की दृष्टि में बचाए जाने योग्य धर्मी ठहरे और परमेश्वर द्वारा ही बचाए भी गए। 


    इससे भी मनुष्यों से शिक्षा नहीं ली, वरन शीघ्र ही फिर परमेश्वर से दूर हो गए, नूह और उसकी संतान की बाद की पीढ़ियाँ शैतान के भरमाने में आकर परमेश्वर के विमुख होकर चलने लगीं, फिर से बुराइयों और मूर्तिपूजा में चली गईं। 


    तब परमेश्वर ने अन्य-जातियों, मूर्तिपूजकों में से अब्राहम को बुलाया (यहोशू 24:2-3), उससे वाचा बांधी, और उससे अपने लिए एक विशेष जाति बनाई, जिन्हें उसने अपने नियम और व्यवस्था दी; और परमेश्वर उस जाति की विशेष देखभाल करता रहा। किन्तु बाइबल में दिया गया उनका इतिहास गवाह है कि परमेश्वर के ये विशिष्ट लोग भी परमेश्वर के प्रति वफादार और आज्ञाकारी नहीं रहे; बारंबार पाप में गिरते रहे, परमेश्वर की ताड़ना सहकर कुछ समय के लिए सुधरते थे, फिर उसी दशा में चले जाते थे। और जब सब कुछ होने के बाद भी वे इस्राएली नहीं सुधरे और संभले, तो मलाकी के समय के बाद से परमेश्वर ने उनसे बात करना बंद कर दिया। फिर चार सौ वर्ष के बाद प्रभु यीशु ने ही आकर उनसे बात की। 


    साथ ही, उसी समय के दौरान, अब्राहम के उन वंशजों, यहूदियों, के अतिरिक्त का शेष संसार भी अपनी बुराइयों, मूर्तिपूजा, भलाई और धार्मिकता के विषय अपनी ही कल्पनाओं की बातों में पड़ा रहा। लेकिन मनुष्यों के प्रति उसके बड़े प्रेम, धीरज और सहनशीलता के कारण परमेश्वर उन्हें भी सहन करता रहा, और अभी तक भी कर रहा है। हम बाइबल से इन अन्य-जाति लोगों के विषय में देखते हैं कि उनके परमेश्वर से बहुत दूर होने बावजूद, परमेश्वर:

·        फिर भी उन्हें खाने पीने को देता रहा, पृथ्वी से उनका नाश नहीं किया (मत्ती 5:45)। 

·        अति हो जाने पर उनके मध्य भी चेतावनी के लिए अपने नबी भेजता था, जैसे नीनवे के लिए योना को भेजा। 

·        उनके लिए अपने दरवाज़े बंद कभी नहीं किए; मिस्र से इस्राएलियों के साथ एक बहुत बड़ी मिली-जुली भीड़ भी निकल कर आई (निर्गमन 12:38), और यह भीड़ इस्राएलियों को बुराइयाँ करने के लिए उकसा कर (गिनती 11:4) परमेश्वर के विरुद्ध भड़काती भी रही। किन्तु परमेश्वर ने उन्हें भी प्रतिदिन स्वर्ग से अपना मन्ना दिया, चट्टान से पानी पीने को दिया, शत्रु के हमलों के समय इस्राएलियों के साथ ही उनकी भी रक्षा की, और उन्हें कभी किसी युद्ध में जाने के लिए नहीं कहा। एस्तेर के समय बहुत से लोग यहूदियों में मिल गए, उन्हें मना नहीं किया गया, और न ही उन्हें अलग रख कर उनके साथ कोई भिन्न व्यवहार किया गया (एस्तेर 8:17)।  

 


    अगले लेख में हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर ने अन्य-जातियों पर भी अपने आप को प्रकट किया और उन्हें भी अपनी ओर आने के अवसर प्रदान किए।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 1

Because of Man’s Incapability (Part 1)

 

    In previous articles we've seen that God alone is good, and has made his standards of goodness, righteousness, and holiness available in the hands of men in the form of His Word, His Law. It is the Word of God that defines and identifies what is good or goodness for the Christian. Because of the inherited effect of the original sin of his fore-parents, Adam and Eve, man is born in a state of sin, therefore from birth is separated from God and His Word, incapable of obeying it. Therefore, through any of his efforts or actions he is unable to be redeem himself from his sin and its deleterious consequences. Even though he has God's Law, man is unable to obey that law. But God, because of his love for man, in spite of man's state of sin, has in the Lord Jesus Christ made available the way for all human beings to be truly good and to be reconciled to God. As a part of this way, in the Lord Jesus, the Law, which man was unable to obey, has been fulfilled and taken away. In the previous article, we began to see, based on Acts 17:30 and Romans 2:16, that eventually all must stand before God for their judgment. But if they are willing to repent of their sins and are ready to accept Jesus as Savior, then God is also ready to ignore the past times of ignorance of man.


    We had stopped at the question, why is God willing to be reluctant to punish man? For the evil things that God can't bear, the things that He hates, why is God willing to forego punishing men for doing them? It is because God is loving, patient, longsuffering, and slow to anger, true and upright. He is just; but he is not unfair, cruel and harsh. He never accepts an unfair accusation, and he never inflicts undue punishment. He knows very well and understands why man could not follow His Law, though it was in man’s hands. Why by observing the Law man could not become good, righteous, and holy. There are two main reasons for this; The first is that man is inherently incapable of obeying the law; And the second is, that the Law was never intended to make man good, righteous, and holy. Starting today we will look at the first of these two reasons, and then in subsequent articles, we will also understand man's inability to obey the law; And then after that we will also look into the purpose of the giving of the Law.


    God started the human race with Adam and Eve. They fell into sin and lost their fellowship and companionship with God. Their children were also born with this tendency of sin and from generation to subsequent generation, they went from bad to worse. Eventually, by the time of Noah, God was so distraught by their sin that He decided to destroy them, and did destroy them too; Only Noah and his family were found righteous in God's sight and were saved by God.


    Men did not learn due lessons even from this, but soon turned away from God again. The subsequent generations of Noah and his children succumbed to Satan's delusions, and turned away from God, into evil and idolatry once again.


    Then, God called Abraham from amongst the Gentiles, pagans (Joshua 24:2-3), made a covenant with him, and through him made a special nation for himself, to whom He gave his Word and the Law; And God continued to take special care of that nation. But their history, given in the Bible, bears witness that even these special people of God were not loyal and obedient to God. They repeatedly fell into sin, but under the chastisement of God, they would reform for some time, then would slip back into their same deplorable condition. And when the Israelites did not reform and recover despite God’s every effort, God stopped talking to them from the time of Malachi. Then after four hundred years the Lord Jesus came and spoke to them.


    Also, during this time, people other than those of Abraham's descendants, the Jews, i.e., the rest of the people of the world, they too got mired in their own fantasies, in all sorts of evils and idolatry, in their false concepts according to their imaginations regarding goodness, and righteousness. But because of His great love, patience, and long-suffering toward humans, God continued to endure them as well, and still continues to do so. We see from the Bible, regarding the Gentiles that despite their being far from God:

·        He kept giving them food and drink, not destroying them from the earth (Matthew 5:45).

·        When their evil was too much, He also sent his prophets to warn among them, as Jonah was sent to Nineveh.

·        He has never closed His doors upon them; e.g., A great mixed multitude also came out of Egypt with the Israelites (Exodus 12:38), and this mixed multitude continued to incite the Israelites to do evil (Numbers 11:4) against God. But God still gave them His manna from heaven every day, gave them water from the Rock to drink, protected them as well as the Israelites during enemy attacks, and never asked them to go to war. At Esther's time many people became Jews, they were not forbidden, nor were they isolated and treated differently (Esther 8:17).

 

    In the next article we will see how God made Himself evident to even the Gentiles and gave them also the opportunities to come to Him.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 8 – The Law / व्यवस्था – 3

बाइबल में दी गई व्यवस्था और मनुष्य के उद्धार में संबंध

व्यवस्था की आवश्यकता

 

    पिछले लेखों में यह देखने के पश्चात कि मसीही विश्वास में, और मसीही विश्वासियों के लिए भला केवल वही है जो संसार और सांसारिकता के मानकों के अनुसार नहीं, वरन केवल परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार भला है। फिर हमने देखा था कि हमारे आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के पाप के कारण मनुष्य में पाप की प्रवृत्ति और दशा वंशागत हो गई है। इसीलिए हर मनुष्य पाप की प्रवृत्ति तथा दोष के साथ जन्म लेता है, और परमेश्वर तथा उसकी बातों से दूर रहता है, उसके साथ संगति नहीं रखने पाता है। उसकी इस किसी भी मानवीय प्रयास द्वारा अमिट पाप-दशा के कारण, मनुष्य अपने किसी भी कार्य अथवा प्रयास के द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में शुद्ध, पवित्र और उसे स्वीकार्य नहीं हो सकता है। बाइबल के अनुसार जो एकमात्र भला है, वह परमेश्वर है, और उसने ही अपनी धार्मिकता और पवित्रता के मानक, अपनी व्यवस्था को हम मनुष्यों को दिया है, जिससे हम परमेश्वर की दृष्टि में भला होने के बारे में सीख और समझ सकें। अब मनुष्यों के सामने यह बहुत बड़ी विडंबना है, परमेश्वर की व्यवस्था के उनके पास होते हुए भी मनुष्य न तो कभी भी उसका पूर्ण पालन करने पाया और न अपने आप को पाप की दशा से निकल पाया। इसलिए नए नियम में आकर, प्रभु यीशु मसीह द्वारा हमारे पापों के समाधान के लिए अपना बलिदान देने और उनके पुनरुत्थान के द्वारा, सभी मनुष्यों के लिए परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और भला होने का मार्ग प्रभु में लाए गए विश्वास के द्वारा बनाकर सभी को उपलब्ध करवा दिया गया है; और व्यवस्था के पालन को हमारे सामने से हटा लिया गया है। अब हमारे सामने प्रश्न है कि परमेश्वर की व्यवस्था मनुष्यों को भला क्यों नहीं बना सकी, उद्धार क्यों नहीं दे सकती है? व्यवस्था की इस असमर्थता को हम आज के इस लेख में और इसके आगे के कुछ लेखों में देखेंगे।

    यह समझने से पहले कि व्यवस्था क्यों मनुष्यों को भला नहीं बना सकती है, क्यों उन्हें उद्धार नहीं दे सकती है, हमें परमेश्वर द्वारा व्यवस्था के दिए जाने की पृष्ठभूमि और उससे संबंधित बातों को समझना होगा। मनुष्य, चाहे वह मसीही विश्वासी हो, अथवा परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा इस्राएलियों/यहूदियों में से हो, या अन्य-जातियों में से हो; यदि वह किसी भी ईश्वर पर विश्वास रखता है, तो वह साथ ही यह भी मानता और समझता है कि उसे कभी-न-कभी और किसी-न-किसी रीति से उस ईश्वर को अपने जीवन का हिसाब देना है, और किसी-न-किसी रूप में अपने उस ईश्वर से अपने किए का प्रतिफल पाना है। इसी लिए वह अपने ईश्वर को प्रसन्न रखने के लिए अपने इस शारीरिक जीवन में कुछ-न-कुछ कार्य या प्रयास अवश्य करता रहता है। यहाँ पर मनुष्यों के उन विभिन्न ईश्वरों, मनुष्य द्वारा उस ईश्वर के नाम में किए गए कार्यों और प्रयासों के सही-गलत, जायज़ या नाजायज़ होने, आदि, की चर्चा हमारा विषय नहीं है। मसीही विश्वासी अपने विश्वास के जीवन के द्वारा; यहूदी जन यहोवा की व्यवस्था के पालन के द्वारा; और अन्य-जाति का व्यक्ति अपने कर्मों के द्वारा अपने आप को अपने ईश्वर की दृष्टि में भला, स्वीकार्य, और उत्तम प्रतिफल पाने योग्य ठहराना चाहता है। उसका यह अपेक्षित प्रतिफल चाहे इस पृथ्वी पर सुख और समृद्धि हो, चाहे परलोक में स्वर्ग और उसकी आशीषें हों, या फिर कुछ अन्य-जाति लोगों की मान्यता के अनुसार अच्छा पुनर्जन्म और उस दूसरे जन्म में कुछ उत्तम प्राप्त करना हो।


    अर्थात ईश्वर पर आस्था रखने वाले सभी मनुष्यों में एक न एक दिन उनका न्याय होने और अपने किए का परिणाम मिलने का एहसास विद्यमान है, उस व्यक्ति की मान्यता के अनुसार वह ईश्वर चाहे कोई भी हो, और परिणाम किसी भी रीति से मिले। चाहे लोग प्रभु यीशु मसीह और यहोवा को न भी मानते हों, किन्तु उनके विवेक, उनके मन की यह बात, उनमें उनके सृजनहार परमेश्वर यहोवा ने ही डाल कर उन्हें जन्म दिया है कि वे अपने जीवनों के लिए उसे उत्तरदायी हैं। जो बाइबल और प्रभु यीशु को जानते और मानते हैं, वे यह भी जानते हैं कि जगत का अन्त होने पर, जिसके चिह्न अब चारों ओर बहुतायत से विद्यमान हैं, यह न्याय प्रभु यीशु के द्वारा ही होगा। जो प्रभु यीशु और यहोवा को नहीं जानते और मानते हैं, वे इस वास्तविक अंतिम न्याय और उससे संबंधित बातों से अनभिज्ञ हैं, इस कारण न्याय की बातों के विषय गलत धारणाओं में बंधे पड़े हैं, किन्तु अन्ततः प्रभु के न्याय सिंहासन के सामने वे भी खड़े होंगे, और अपना हिसाब देंगे (प्रकाशितवाक्य 20:12-15)। 


इस न्याय के संदर्भ में बाइबल से दो हवालों को देखिए:

·        प्रेरितों 17:30-31 इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों की आनाकानी करके, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है

·        रोमियों 2:16 जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा। 

 

इन दो हवालों से कुछ बातें स्पष्ट हैं:

1.   सभी का न्याय होना अवश्यंभावी है, चाहे वह प्रभु यीशु को परमेश्वर मानता हो या नहीं; और उस न्याय के होने का वह एक दिन भी परमेश्वर द्वारा निर्धारित किया जा चुका है। 

2.   उस न्याय के दिन के लिए, न्याय को करने वाले न्यायी को भी नियुक्त किया जा चुका है; और वह न्यायी प्रभु यीशु मसीह होगा, जिसके विषय, उसे मुर्दों में से जिलाने के द्वारा परमेश्वर पिता ने यह बात सभी पर प्रमाणित और प्रकट कर दी है। 

3.   प्रभु यीशु मसीह के द्वारा न्याय, उनके सुसमाचार की बातों के आधार पर किया जाएगा, और ऐसा कुछ नहीं है जो उस न्याय के लिए जाँचे जाने से छुपा रह जाएगा, गुप्त बातें भी प्रकट हो जाएंगी, और व्यक्ति उनके लिए भी जाँचे जाएंगे।  

4.   इसीलिए परमेश्वर हर जगह, सब मनुष्यों को, मन फिराने या पश्चाताप करने की आज्ञा दे रहा है। अर्थात, यदि कोई समाधान है तो वह किसी प्रकार के कर्म नहीं, पापों के लिए पश्चाताप करना और प्रभु यीशु से उनके लिए क्षमा प्राप्त करना है, अन्यथा दण्ड तो पाना ही होगा।

    हम सभी उद्धार और नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, इन चारों बातों को भली-भांति जानते हैं; चाहे इनके विषय गंभीरता रखते हों अथवा नहीं! लेकिन इन लेखों और हमारी इस चर्चा के विषय, ‘व्यवस्था और मसीही विश्वास’ के संदर्भ में प्रेरितों 17:30 का आरंभिक वाक्य “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों की आनाकानी करके” रोचक तथा महत्वपूर्ण है। जब हम ध्यान करें कि इस पद का संदर्भ अथेने के लोगों की मूर्तिपूजा और उनके अनेकों देवी-देवता हैं, जिनके कारण पौलुस उनके मध्य यह प्रचार कर रहा है, यह संदेश दे रहा है तब यह और भी रोचक एवं असमंजस में डालने वाला हो जाता है। 


    परमेश्वर जो मूर्तिपूजा से घृणा करता है, उसके लिए यह क्यों लिखा गया कि वह अज्ञानता के समयों की आनाकानी करने को न केवल तैयार है, कर भी रहा है, उन्हें उनकी मूर्तिपूजा के अनुसार दण्ड नहीं दे रहा है? इसे समझने के लिए हमें मनुष्य की सृष्टि से लेकर अभी तक के समय के इतिहास और घटनाओं को देखना होगा, जिसे हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, हम सभी को एक बार फिर सचेत होना है और प्रेरितों 17:30 में दी गई पश्चाताप करने की परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना है - और यह हर जगह सब मनुष्यों के लिए है, जिस में ईसाई समाज के लोग भी ठीक वैसे ही आ जाते हैं जैसे अन्य किसी भी अन्य धर्म अथवा समाज के लोग।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

The Relationship Between the Law and Salvation in the Bible

The Necessity of the Law

 

    We have seen in previous articles that in the Christian faith, and for Christians, “good” is not according to the standards of the world and worldly ways, but only according to God's Word, the Bible. Then we saw that due to the original sin of our fore-parents, Adam and Eve, we have an inherent tendency to sin, sin indwells in man. That is why every human being is born with a sin nature and its effects. Therefore, in his natural unregenerate condition man keeps away from God and His Word, unable to have fellowship with Him. Because of his humanly indelible sin, man cannot ever become pure, holy and unacceptable in the sight of God by any of his actions or efforts. According to the Bible, the only one good is God; and God has given to us humans, His standard of righteousness and holiness, his Law, so that we can learn and understand what is good in the sight of God. Now a great problem confronts men, that in spite of having God's Law, man could never follow it completely, nor could he extricate himself out of the state of sin through use of the Law of God – the reasons we will see in subsequent articles. So, in the New Testament, for the remission of our sins, through the Lord Jesus Christ's sacrifice and resurrection, the way of being righteous and good in God's sight for all human beings has been made available to all through coming to faith in the Lord; and the observance of the Law has been taken away for us. Now the question before us is why is it that the Law of God could not make man good, why could it not give salvation? We will begin to look at this inadequacy of the Law in today's article and in the articles to follow.

    Before we can understand why the Law can't make humans good, why can't it save them, we need to understand the background and related things about God's giving of the Law. Man, whether he is a Christian, or from among God's chosen people, i.e., the Israelites/Jews; or from the Gentiles; If he believes in any god, he also believes and understands that he has to give an account of his life to that god at some time or the other, and in one way or the other. He has to receive the reward or consequences of his deeds and actions from that God, in some form. That is why he keeps on trying to do some work or effort in this physical life to keep his god happy. Our topic is not to get into a discussion about the various gods of human beings, or their being right or wrong, true or false, etc. Christians through their lives of faith; Jews by obeying the Law of Jehovah; and the Gentiles by their works want to make themselves good, acceptable, and worthy of a good reward in the sight of their god. Their expected reward may be happiness and prosperity on this earth, or it may be attaining to heaven and its blessings in the hereafter, or, according to the belief of some Gentiles, it may be a good rebirth and attainment of something good in that rebirth.

    In other words, all the people who believe in any god have an idea of facing judgement and getting the results of their actions one day, from whoever that god is according to the belief of that person, and in whichever way their god may reward them. Even if people do not believe in the Lord Jesus Christ and Jehovah, yet within them, their Creator God Jehovah, has also put a conscience that tells them that they are responsible for their lives to a higher divine authority. Those who know and believe in the Bible and the Lord Jesus also know that at the end of the world, the signs of which are now abundantly evident everywhere, will be judged by the Lord Jesus. Those who do not know and believe in the Lord Jesus and Jehovah, are ignorant of things related to this actual final judgment, are therefore entangled in misconceptions about the things related to this judgment, and about eventually having to stand before the judgment throne of the Lord Jesus, to give their account to Him (Revelation 20:12-15).

    In the context of this judgment, look at two Bible quotes:

·        Acts 17:30-31 Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead.

·        Romans 2:16 in the day when God will judge the secrets of men by Jesus Christ, according to my gospel.

 

    A few things are evident from these two quotes:

1.   It is inevitable for all to be judged, whether they believe in the Lord Jesus as God or not; and that one day for that judgment to happen, has already been set and appointed by God.

2.   For that Judgment Day, the Judge to do justice has also been appointed; And that Judge would be the Lord Jesus Christ, about whom, by raising him from the dead, God the Father has provided incontrovertible proof, and made it known to all.

3.   Judgment, through the Lord Jesus Christ, will be done on the basis of the things of His Gospel, and there is nothing that will escape being evaluated in that judgment; all the secret things will also be revealed, and people will be evaluated for everything.

4.   That's why God is commanding all men everywhere, to repent now while there is time. Because, if there is a solution, it is not through some kind of works, but through repentance for sins and seeking forgiveness for them from the Lord Jesus; else punishment for sins will be inevitable.

 

    We all saved and Born-Again Christians, know these four things very well; whether or not we take them seriously, is another matter! But in the context of these articles and our current topic of discussion, the opening sentence of Acts 17:30, "Truly, these times of ignorance God overlooked" is not only interesting but also is very important. It becomes even more interesting and intriguing when we consider that the context of this verse refers to the idolatry of the Athenians and their many deities, which is why Paul is preaching this message among them.


    Why is it written for God who hates idolatry, that He is not only willing to overlook their times of ignorance, instead of punishing them according to their idolatry? To understand why God is willing to overlook these times of ignorance, we will very briefly look at the history and events of the time from the creation of man till now, in the next article. But for now, we all have to once again take heed to and obey God's command to repent as given in Acts 17:30 - and this is applicable to all human beings everywhere, including Christians; since they too come in the purview of “commands all men everywhere to repent” in much the same way as people of any other religion or society.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well