ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 49 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 35

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 3


    पिछले लेख में हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई से संबंधित आधारभूत सिद्धान्तों को देखा था, उन्हीं सिद्धान्तों को पौलुस वचन के साथ उसके व्यवहार पर भी लागू करता था। आज से हम उसके द्वारा परमेश्वर के वचन से किए जाने वाले व्यवहार के कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे, और उसके रवैये, उसके द्वारा रखी जाने वाले सावधानियाँ और वह किन बातों का ध्यान रखता था, आदि को – उसे तब उपलब्ध पवित्र शास्त्र, केवल पुराने नियम ही के लेखों और शिक्षाओं के प्रति ही नहीं, बल्कि जो सन्देश परमेश्वर उस औरों को देने, प्रचार करने, सिखाने, पत्री लिखने आदि के लिए देता था; उनके बारे में भी उसका क्या व्यवहार था, हम उसे देखेंगे। इस सन्दर्भ में हमें एक सिद्धान्त का ध्यान रखना भी आवश्यक है, जिस सिद्धान्त को परमेश्वर अपने वचन, अपने सन्देश को किसी के द्वारा औरों को दिए जाने के बारे में, अपने संदेशवाहकों के प्रति उपयोग करता है। परमेश्वर अपनी बात में बहुत विशिष्ट रहता है; वह इधर-उधर की बातें नहीं करता है, और प्रत्येक व्यक्ति को उसकी सेवकाई के अनुसार ही आगे पहुंचाने के लिए सन्देश देता है (रोमियों 12:6-8)।


    नए नियम का एक बड़ा भाग वे पत्रियाँ हैं जो कुछ कलीसियाओं को या कुछ लोगों को लिखी गई थीं। इनमें से अधिकांश पत्रियाँ पौलुस द्वारा लिखी गई थीं। एक आम धारणा के विपरीत, प्रभु यीशु के शिष्यों या पौलुस के द्वारा विभिन्न कलीसियाओं और लोगों को केवल यही पत्रियाँ ही नहीं लिखी गई थीं; नि:सन्देह, इनके अलावा, पवित्र आत्मा की प्रेरणा द्वारा और भी पत्रियाँ लिखी गई थीं। जब वे लिखी जा रही थीं, तब कोई नहीं जानता था कि इन में से कुछ पत्रियाँ, और किसी को नहीं पता था कौन सी, संकलित करके स्वर्ग में अनन्तकाल के लिए स्थापित (भजन 119:89) परमेश्वर के वचन का भाग बन जाएँगी। लेकिन चाहे वे पौलुस द्वारा लिखी गई हों या किसी अन्य शिष्य के द्वारा; सभी पत्रियों का मुख्य उद्देश्य था मसीही जीवन के सही सिद्धांतों और व्यवहार को सिखाना, और साथ ही उन भ्रांतियों और गलतियों को सुधारना और समझाना जो कलीसियाओं में और मसीही विश्वासियों के जीवनों में घुस आई थीं। इसलिए उन पत्रियों के लेखकों पर यह बाध्य था कि वे जो कुछ भी लिखें, वह वास्तव में परमेश्वर का दिया हुआ वचन ही हो, न कि कलीसिया के, अथवा किसी मसीही विश्वासी के जीवन से संबंधित किसी बात के विषय उनकी अपनी कोई धारणा या कल्पना हो।


    कुरिन्थुस की कलीसिया के नाम पौलुस की पत्रियाँ, उन में तथा वहाँ के कई मसीही विश्वासियों के जीवनों घुस आई कुछ बहुत गंभीर गलतियों को दिखाने और उन्हें सही करने के लिए लिखी गई थीं। उसकी लिखी पहली पत्री के पहले अध्याय में, हमारे विषय के सन्दर्भ में, पौलुस उन आरंभिक सिद्धान्तों का उल्लेख करता है, जिन से आरम्भ कर के, हम आने वाले दिनों में, कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखेंगे। पौलुस, पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखता है, “क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, वरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे” (1 कुरिन्थियों 1:17)। यद्यपि इस पद में व्याख्या करने के लिए बहुत कुछ है, किन्तु हम अपने आप को अपने विषय तक ही सीमित रखेंगे – “परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करना।”  पौलुस यहाँ पर, मसीह के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के बारे में तीन बातें कहता है: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था, और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।”


    यदि हम इस अध्याय के इससे पहले के पदों को देखें, तो पौलुस के यह कहने का अभिप्राय स्पष्ट हो जाता है। कुरिन्थुस की कलीसिया की स्थापना, उनके मध्य पौलुस द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष तक की गई सेवकाई का परिणाम था (प्रेरितों 18:1-11)। और अब पौलुस को यह पता चला था कि कुरिन्थुस की कलीसिया में बहुत सारी गलतियाँ घुस आई हैं। पौलुस उनमें पाई जाने वाली गलतियों से व्यवहार का आरम्भ, उनमें देखी जाने वाली गुट-बाज़ी, विभाजनों से करता है। उनमें यह विभाजन उनके मध्य काम करने वाले मसीही अगुवों का अनुसरण करने पर आधारित था; और इस विभाजन के लिए एक आधार यह भी था, कि किस अगुवे ने किसे बपतिस्मा दिया था। पौलुस, तुरंत, सीधे ही, कलीसिया में प्रभु का अनुसरण करने की बजाए मनुष्यों का अनुसरण करने तथा मंडली में विभाजन लाने की इन प्रवृत्तियों को सही करता है। पौलुस उन्हें स्पष्ट कहता है कि मसीह ने उसे उनके मध्य में किस लिए भेजा था। पौलुस द्वारा इस पद में बपतिस्मे के बारे में कहे गए कथन से उद्धार तथा बपतिस्मे में संबंध के बारे में बहुत कुछ देखा और समझा जा सकता है, लेकिन यह हमारा विषय नहीं है। हमारे विषय के लिए, हम 1 कुरिन्थियों 1:17 के इस आरंभिक भाग से जो सीख और समझ सकते हैं, वह है, जो लोग परमेश्वर के वचन को बांटने, प्रचार करने, सिखाने की सेवकाई में लगे हैं, उन को परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई के बारे में पता होना चाहिए, उन्हें उसका ध्यान रखना चाहिए, और उसे पूरा करना चाहिए। उनके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित सेवकाई से बाहर की किसी भी बात में संलग्न होने से पहले, उसे बहुत ध्यान से जाँचने-परखने के, उसमें जुड़ने के लिए अच्छे से सुनिश्चित कर लेने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि शैतान कुछ अनुचित करवाने के लिए बहका रहा हो।


    इस पद में परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार से संबंधित अन्य बातों को हम अगले लेख में देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 3

 

    In the last article we have seen the foundational principles of the Apostle Paul’s life and ministry, the principles that he also applied in his handling of God’s Word. From today we will start looking at some specific examples of his handling God’s Word, his approach, the precautions he took, and the considerations he kept, etc., when he handled God’s Word – not just the text and teachings of the Old Testament Scriptures then available to him, but also the messages that God gave him to be delivered to others in preaching, teaching and writing. In this context, we need to remember a principle that God uses when giving His Word, His message to be delivered by His messengers. God is very specific; He does not beat around the bush, and gives every person the message, that is related to that person’s ministry, to pass on to others (Romans 12:6-8).


    A major part of the New Testament text are the various letters written to the different Churches and to some people. Most of these letters are those which were written by Paul. Unlike a popular misconception, these are not the only letters that were written by the disciples of the Lord, or even by Paul, to the various Churches and people; for sure, there were other inspired writings too. When they were being written, no one knew that eventually some of these letters, no knew which ones, would be compiled to become a part of the eternal Word of God, forever settled in heaven (Psalm 119:89). But whether written by Paul, or by some other disciple of the Lord Jesus; whether destined to be incorporated into God’s Word or not; all of these letters, though written under the inspiration and guidance of God the Holy Spirit, were written with the primary intention of teaching sound doctrine and practices of Christian living, as well as to clarify and rectify the errors that had crept into the Churches and the personal lives of the Christian Believers. Hence, it was incumbent upon the writers of those letters to make sure that whatever they wrote was in fact the Word given by God, and not their own fanciful opinion about some issue in the Church or the life of some Believer.


    Paul’s letters to the Church in Corinth, were written to them to address and provide the remedy for some very gross errors that had crept into that Church and the lives of the members of that Church. In the very first chapter of the first letter to the Corinthians, in context of our topic, Paul puts down the initial principles that we will consider, in beginning to see some of the specific examples. Paul, under the guidance of God’s Holy Spirit writes, “For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of no effect” (1 Corinthians 1:17). Although there is much to expound upon in this verse, but we will keep ourselves confined to our topic – ‘Handling God’s Word’. Paul, here, says three things about his Christ appointed ministry: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.


    If we look at the preceding verses of this chapter, from verse 12 to this one, the reason for Paul’s saying this becomes clear. The Corinthian Church had been established by Paul’s ministry of about a year and a half among them (Acts 18:1-11). And now, Paul got to know that many errors had come into the Corinthian Church. Paul begins his handling of the errors with the Corinthian congregation getting divided, factions were coming up and taking hold, based upon following the Christian leaders working amongst them; and for this factionalism, one of the criteria being used was, which Christian leader had baptized them. Paul, straightaway sets this right, strongly discourages any factionalism and tendency to follow men rather than the Lord in the Church. Paul expressly states to them what the Lord had sent him for amongst them. Much can be said and understood from this statement of Paul in this verse, regarding the role of baptism in salvation of a person, but that is not our subject. For our subject, what we can see and learn from this first part of 1 Corinthians 1:17 is that those engaged in the ministry of sharing, preaching, teaching the Word of God, should be aware of their God appointed ministry, they should take care of it, and fulfil it. Anything outside of their God given ministry, should diligently be cross checked and confirmed, before proceeding with it, lest Satan be deceiving them into doing something inappropriate.


    We will take up the further understanding of handling God’s Word based on this verse in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 48 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 34

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 2

 

    एक पिछले लेख में हमने उस सामर्थ्य और आशीष के बारे में देखा था जो परमेश्वर के वचन को अपने जीवनों में उसका उचित स्थान और आदर प्रदान करने से लोगों को मिलती है। अब, पिछले लेख से हमने, मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी से संबंधित बातों के बारे में, अपने ध्यान को इसके एक अन्य पक्ष की ओर केन्द्रित किया है। अभी तक हम देखते आ रहे थे कि परमेश्वर के वचन के साथ किन तरीकों से अनुचित व्यवहार करके उसका दुरुपयोग किया जाता है; अब, पिछले लेख से हमने देखना आरम्भ किया है कि मसीही विश्वासी के द्वारा वचन के साथ उचित व्यवहार किस प्रकार का होना चाहिए। इस सन्दर्भ में हमने पिछले लेख में यह भी देखा था कि प्रेरित पौलुस जो कि लगभग दो-तिहाई नए नियम का मानवीय लेखक है, हमारे लिए एक उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है कि परमेश्वर के वचन के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए। वह जिस तरह से परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करता था, उससे हम बहुत बातें सीख सकते हैं, जान सकते हैं कि हमें यह कैसे करना है।


    तो फिर, हम मसीही विश्वासियों को परमेश्वर के वचन के साथ किस प्रकार से व्यवहार रखना और करना चाहिए? पिछले लेख में हमने उन बातों को देखा था जिन पर पौलुस का मसीही जीवन, सेवकाई, और वचन के साथ व्यवहार पूर्णतः आधारित था, वे उसकी नींव थीं; और वह उन बातों के बाहर कभी नहीं गया। क्योंकि पौलुस परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार संबंधित उन सिद्धांतों को लेकर इतना दृढ़ और अडिग था, इसीलिए, परमेश्वर ने भी उसे वचन के गहरे दर्शन दिए, पहले गुप्त रखे गए भेदों को उस पर प्रकट किया, परमेश्वर ने उसे अन्य-जातियों के मध्य बहुत सामर्थ्य के साथ सुसमाचार प्रचार करने के लिए उपयोग किया, यद्यपि वह सामान्यतः पैदल ही यात्राएँ करता था, लेकिन फिर भी परमेश्वर उसे दूर-दूर के बहुत से स्थानों तक लेकर गया, उसे उचित सहकर्मी और साथी दिए, और हमारे आज के संपर्क रखने और वार्तालाप करने के आधुनिक साधनों के बिना भी, वह जहाँ जाता था, वहाँ के लोगों से तथा स्थापित कलीसियाओं के साथ संपर्क बना कर रख सका। दूसरे शब्दों में, यदि हम मसीही विश्वासी भी इन सिद्धान्तों को समझ और स्वीकार कर लें जिन पर पौलुस का जीवन और सेवकाई आधारित थे, तो हम भी परमेश्वर के द्वारा बहुतायत से उसकी महिमा के लिए उपयोग किए जा सकते हैं, उस से आशीषित हो सकते हैं।


    ये सिद्धान्त, जिन का उल्लेख हमने पिछले लेख में किया था, हैं:

·        पौलुस परमेश्वर के और उसके कार्य के लिए बहुत उत्साही और उद्यमी था, उसके मसीही बनाने से पहले भी (फिलिप्पियों 3:6), और फिर उसके बाद भी। उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था परमेश्वर को प्रसन्न करना, उसे ऊँचे पर उठाना, उसका आज्ञाकारी रहना, चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

·        प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने के बाद, उसने अपने आप को बहुत ही दीन कर लिया था, वह अपने आप को प्रभु के एक निम्न-कोटि के दास से अधिक नहीं समझता था (रोमियों 1:1), और वह औरों को मसीह के पास लाने के लिए स्वयं को समायोजित करने, उनकी आवश्यकता के अनुसार अपने आप को अनुकूलित करने के लिए तैयार रहता था (1 कुरिन्थियों 9:19-22); लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं था कि वह किसी भी रीति से अपने विश्वास अथवा परमेश्वर के वचन के साथ कोई समझौता करने को तैयार रहता था।

·        पौलुस ने कभी भी अपने विश्वास अथवा परमेश्वर के वचन के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया (गलातियों 2:5, 14; 4:16)। लेकिन साथ ही, सुसमाचार को प्रस्तुत करने में, उसने कभी अविश्वासियों को कोई ठोकर नहीं दी (प्रेरितों 19:37; 24:12; 25:8; 2 कुरिन्थियों 6:3), तथा साथ ही औरों को भी यही करना सिखाया भी (1 कुरिन्थियों 10:32)।

·        पौलुस इस बात के प्रति बहुत प्रतिबद्ध था कि सेवकाई के लिए उसकी नियुक्ति और उसका भण्डारी होना परमेश्वर की ओर से है, न कि किसी मनुष्य की (1 कुरिन्थियों 9:17; गलातियों 1:1; 1 तीमुथियुस 1:1)। इसलिए उसने अपनी सेवकाई के विषय अपने आप को कभी भी किसी मनुष्य को जवाबदेह होने या उसके आधीन होने के लिए बाध्य नहीं समझा; किन्तु कभी कलीसिया के अनुशासन को भंग नहीं किया, कभी घमण्डी या उद्दण्ड नहीं रहा, कभी अपने आप को ही अपना अधिकारी मान कर काम नहीं किया।

·        पौलुस परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए, पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहता था (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; इफिसियों 3:3-5; गलातियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)।

·        पौलुस परमेश्वर का आज्ञाकारी रहता था, और जहाँ भी परमेश्वर उसे भेजता था, वहाँ जाता था, और वही कहता था, जो परमेश्वर चाहता था कि वह कहे (प्रेरितों 16:6-10; 23:11)।

·        पौलुस यह जानता और भरोसा रखता था कि जैसे उसकी नियुक्ति, उसका सन्देश, और उसकी सेवकाई परमेश्वर की ओर से थे, उसी प्रकार से उसकी जवाबदेही भी परमेश्वर को थी। पौलुस भली-भांति जानता था कि जैसे अन्य सभी को, वैसे ही उसे भी अपने जीवन और कार्यों के लिए परमेश्वर को जवाब देना ही होगा (रोमियों 2:6; 14:10-12; 1 कुरिन्थियों 3:8; 2 कुरिन्थियों 5:10; गलातियों 6:5; इफिसियों 6:8; कुलुस्सियों 3:24-25)। इसीलिए, वह हमेशा यही प्रयास करता रहता था कि हमेशा, हर बात के लिए परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बना रहे (रोमियों 14:8; 2 कुरिन्थियों 5:9; गलातियों 1:10), साथ ही उसके कारण किसी को ठोकर भी न लगने पाए, और न ही अपने विश्वास और परमेश्वर के वचन के लिए कोई समझौता करे; और वह यही करना सिखाया भी करता था (1 कुरिन्थियों 15:58; कुलुस्सियों 1:10; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1; 2 तीमुथियुस 2:4)।

 

    ये सभी गुण, परमेश्वर और उसके कार्य के लिए उत्साहित रहना, हमेशा हर बात के लिए परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बने रहने के लिए प्रयासरत रहना, अपने विश्वास और परमेश्वर के वचन के साथ कोई भी समझौता किए बिना, किसी को भी अपने जीवन से ठोकर नहीं देना, परमेश्वर से वचन को सीखना, बहुत दीनता और नम्रता के साथ परमेश्वर तथा मनुष्यों की सेवा करना, और इस एहसास के साथ सेवकाई करना कि उसके लिए वह किसी मनुष्य को नहीं, केवल परमेश्वर को उत्तरदायी है, वे पूर्वापेक्षित आधारभूत बातें हैं जो परमेश्वर के वचन से प्रभावी रीति से व्यवहार करने के लिए अनिवार्य हैं, ताकि हम परमेश्वर से आशीषित हों और परमेश्वर को महिमा मिलने पाए।


    अगले लेख से हम कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे कि पौलुस किस प्रकार परमेश्वर के वचन के साथ कार्य करता था, और उस दौरान, बीच-बीच में, आवश्यकतानुसार, उपरोक्त बातों और हवालों का भी उपयोग करते रहेंगे।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 2

 

    In an earlier article, we had seen the power and blessing God’s Word brings in the lives of those who give it it’s due respect and status in their lives. Now, since the previous article, in considering a Christian Believer’s responsibility to be a steward of God’s Word, we have shifted focus from the ways God’s Word is misused and inappropriately handled, to what the proper handling of God’s Word should be like by a Christian Believer. In the last article we have also seen how and why the Apostle Paul, the human author of about two-thirds of the New Testament, serves as an appropriate example about learning the handling of God’s Word; we can learn many things from the way he handled God’s Word, and how we too ought to do it.


    So, how should we Christian Believers handle God’s Word? In the last article we had seen the things that formed the very basis, the foundation, upon which Paul’s Christian life, his ministry, and his handling of God’s Word was based; and he never went outside of those foundational points. Because Paul was so firm and established about these basic principles related to handling God’s Word, therefore, God gave him great insights, opened his understanding to mysteries kept hidden earlier, God used him mightily to preach the gospel amongst the Gentiles, though he usually travelled by foot yet God took him far and wide to many places, gave him suitable companions, and without having our modern means of communication, an ability to keep communicating with the people in the places he had been and in the Churches established through him. In other words, if we Christian Believers can understand and accept these same principles upon which Paul’s ministry was based, we too can be blessed and mightily used by God for His glory.


    These principles, mentioned in the last article, are:

·        Paul was very zealous and hard working for God and God’s work, before his conversion (Philippians 3:6), as well as after it. The sole aim of his life had been to please God, exalt Him, obey Him, at whatever cost.

·        Having accepted Lord Jesus as his savior, he greatly humbled himself, considered himself no more than a lowly slave of the Lord (Romans 1:1), and became willing to adjust and accommodate himself in any required manner, to bring others to Christ (1 Corinthians 9:19-22); but this did not mean his compromising in any manner in faith or on God’s Word.

·        Paul never compromised on his faith, or on God’s Word (Galatians 2:5, 14; 4:16). But in his presenting the gospel, he never offended the non-Believers (Acts 19:37; 24:12; 25:8; 2 Corinthians 6:3), and taught doing the same (1 Corinthians 10:32).

·        Paul was also very committed to the fact that his appointment to his ministry and stewardship was from God, not any person (1 Corinthians 9:17; Galatians 1:1; 1 Timothy 1:1). Therefore, he never felt obliged to, or under any man for his ministry, without breaking Church discipline, or becoming impudent, an authority to himself.

·        Paul solely depended upon God to learn God’s Word (1 Corinthians 11:23; 15:3; Ephesians 3:3-5; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2).

·        Paul was obedient to God and went where God sent him, and said what God wanted him to say (Acts 16:6-10; 23:11).

·        Paul also knew and trusted that just as his appointment, his message and his ministry were from God, similarly, his accountability too was to God. Paul well knew that like for everyone else, eventually, he too will have to give an account to God for his life and works (Romans 2:6; 14:10-12; 1 Corinthians 3:8; 2 Corinthians 5:10; Galatians 6:5; Ephesians 6:8; Colossians 3:24-25). Therefore, he made it a point to be pleasing to God for all things (Romans 14:8; 2 Corinthians 5:9; Galatians 1:10), without giving any offense to anyone, and being non-compromising in his faith and in God’s Word; and he taught the same (1 Corinthians 15:58; Colossians 1:10; 1 Thessalonians 4:1; 2 Timothy 2:4).


    These qualities of being zealous for God and His work, always endeavoring to be obedient and pleasing to God for everything, not giving offense to others without compromising on faith or God’s Word, learning from God, and very humbly serving God and man with the realization that he is accountable not to any man but to God, are the fundamental pre-requisites of being blessed by God to be able handle God’s Word effectively for God’s glory and own blessings, as Paul was able to do.


    From the next article we will begin to see specific examples of how Paul worked with God’s Word, and will intermittently also use the above facts and references, as and when required.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 47 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 33

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 1

 

    परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी होने के लिए, हम देखते आ रहे हैं कि क्यों तथा किस प्रकार से शैतान अथक परिश्रम और प्रयासों में लगा रहता है कि परमेश्वर के वचन के साथ छेड़-छाड़, उसमें फेर-बदल, और बिगाड़ करवाए; दोनों ही तरीकों से, अनजाने में भी और जान-बूझकर भी। हमने बाइबल के विभिन्न उदाहरणों से भी देखा था कि बहुधा शैतान यह काम परमेश्वर के लोगों, मसीही विश्वासियों, कलीसिया के अगुवों और प्रमुख लोगों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों के द्वारा करवाता है। ये लोग अकसर शैतान की युक्तियों में फँस जाते हैं, और बिना यह एहसास किए कि क्या हो गया है, अनजाने में ही परमेश्वर के वचन के साथ अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं। जबकि वास्तव में उनका उद्देश्य था परमेश्वर की स्तुति और महिमा करना, या परमेश्वर के वचन और उसकी शिक्षाओं को बलपूर्वक या फिर आकर्षक और रोचक रीति से प्रस्तुत करना, और उसके लिए अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनना; लेकिन अनजाने में ही अन्ततः वे इसके विपरीत बन जाते हैं। इस विषय पर हमने, अभी तक मुख्यतः जो देखा है, वह रहा है कि परमेश्वर के वचन के साथ हमारे व्यवहार में हमें “क्या नहीं करना है”। आज से हम, प्रेरित पौलुस के उदाहरण के द्वारा, यह देखना आरम्भ करेंगे कि, परमेश्वर के वचन के साथ हमारे व्यवहार में हमें “क्या और कैसे करना है”।


    पौलुस का जीवन हमें परमेश्वर को भावता हुआ मसीही जीवन जीने के लिए कई संकेत और उदाहरण प्रदान करता है। अपनी जीवन यात्रा के अंत पर आकर, पौलुस को पता था कि उसके सँसार से कूच करने का समय आ गया है। लेकिन वह इसके बारे में संतुष्ट था, उसे किसी बात के लिए पछतावा नहीं था, और वह प्रसन्नता के साथ प्रभु के पास होने और उससे अपने प्रतिफल प्राप्त करने की प्रतीक्षा में था (2 तीमुथियुस 4:6-8)। सम्पूर्ण बाइबल में पौलुस ही वह एकमात्र व्यक्ति है जो यह कह सका कि, “तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं” (1 कुरिन्थियों 11:1)। अकसर इस पद को गलत समझा जाता है, कि, पौलुस कुछ यह बात कह रहा है कि “क्योंकि मैं मसीह की सी चाल चलता हूँ, इसलिए तुम मेरे पीछे-पीछे चलने के द्वारा मसीह के पीछे चलो।” लेकिन पौलुस ने न तो यह कहा और न ही उसका यह अभिप्राय था। पौलुस ने जो कहा है, वह है, “जैसे मैं मसीह का अनुसरण करता, उसके पीछे-पीछे चलता, आ रहा हूँ, उसी प्रकार से तुम भी ऐसा ही करो; तुम भी मसीह के पीछे-पीछे उसी तरह से चलो, जैसे मैं करता आ रहा हूँ।” दूसरे शब्दों में, पौलुस का अनुसरण करने के द्वारा, उसके जीवन और कार्य-शैली से सीखने के द्वारा, परमेश्वर जैसे काम चाहता है और जिस तरह के काम से वह प्रसन्न होता है, उसके सम्बन्ध में हम बाइबल के आधार पर सही और स्थिर भूमि पर हैं।


    इससे पहले कि हम परमेश्वर के वचन के साथ पौलुस के व्यवहार को देखें, उसकी इस सेवकाई को बेहतर समझने के लिए, हमें उसकी सेवकाई और उसके परमेश्वर का भण्डारी होने के प्रति उसके रवैये से संबंधित कुछ आधारभूत प्रारम्भिक बातों को देखना होगा।


    बाइबल हमें बताती है कि पौलुस एक बहुत शिक्षित, ज्ञानवान फरीसी था, अपने समय के सुविख्यात शिक्षक गमलिएल का शिष्य था (प्रेरितों 5:34; 22:3)। उसके परिवर्तित होने से पहले वह ‘शाऊल’ के नाम से जाना जाता था, और परमेश्वर के लिए बहुत उत्साह एवं जलन रखने वाला था; जो भी लोग, उसकी समझ के अनुसार, परमेश्वर के नाम अथवा स्तर को किसी भी रीति से नीचा करते थे, वह उनके विरुद्ध किसी भी सीमा तक जाने को तैयार था (प्रेरितों 22:3-5; 26:11)। लेकिन जब एक बार उसने मसीह यीशु को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया, तब उसका जीवन और रवैया बिलकुल बदल गया। फिर वह घमण्डी, हठीला, गर्म-दिमाग़ वाला फरीसी नहीं रह गया (फिलिप्पियों 3:4-6)। लेकिन प्रभु परमेश्वर के प्रति उसका उत्साह, जलन और प्रतिबद्धता पहले के समान ही, जितनी मसीह में विश्वास में आने से पहले थी, वैसी ही बने रहे। मसीह यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेने के बाद, अब वह किसी मनुष्य से नहीं, केवल प्रभु से ही सीखना चाहता था (फिलिप्पियों 3:7-11)। वह बहुत ही दीन बन गया, और अब अपने आप को प्रभु के एक निम्न दास से बढ़कर नहीं समझता था (रोमियों 1:1)। लेकिन वह इस तथ्य के प्रति भी बहुत प्रतिबद्ध था कि उसकी सेवकाई और भण्डारीपन परमेश्वर ही से थे, किसी मनुष्य से नहीं (गलातियों 1:1; 1 तीमुथियुस 1:1)। पौलुस ने मसीही जीवन और विश्वास, तथा उसके द्वारा प्रचार एवं शिक्षाओं की सामग्री को, मनुष्यों से नहीं, बल्कि सीधे प्रभु से प्राप्त किया था (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; इफिसीयों 3:3-5; गलातियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)। और उसे यह भी एहसास था कि अन्य सभी के समान, उसे भी एक दिन, किसी मनुष्य के नहीं, किसी अन्य के नहीं, बल्कि प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन और सेवकाई का हिसाब देना होगा। और जब यह हिसाब लिया और दिया जाएगा, उस समय किसी भी मनुष्य की कोई भी सिफारिश या कैसा भी हस्तक्षेप न तो होगा और न काम आएगा; यह केवल हिसाब देने वाले मनुष्य और प्रभु के बीच, उस मनुष्य के जीवन और कार्यों के अनुसार होगा, (रोमियों 2:6; 14:10-12; 1 कुरिन्थियों 3:8; 2 कुरिन्थियों 5:10; गलातियों 6:5; इफिसियों 6:8; कुलुस्सियों 3:24-25)।


    अगले लेख में हम देखेंगे की उपरोक्त तथ्यों का पौलुस की सेवकाई, भण्डारीपन, और परमेश्वर के वचन के प्रति उसके रवैये तथा व्यवहार पर क्या प्रभाव हुआ।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Appropriately Handling God’s Word – 1

 

    To be proper stewards of God’s Word, we have been looking at how and why Satan keeps striving to have God’s Word tampered, altered, and distorted; both, inadvertently, as well as deliberately. We have also seen through various examples from the Bible, that very often Satan gets this done through God’s people, the Christian Believers, the Church Elders and leaders, and the preachers and teachers of God’s Word. They often tend to fall for Satan’s ploys, and without realizing what has happened, they unintentionally, end up inappropriately manipulating God’s Word. Whereas, their purpose was to either praise and glorify God, or state His Word and its teachings emphatically or in an interesting and attractive manner, and be more effective and useful for Him; but, quite unknowingly they end being quite the opposite. On this topic, essentially, what we have seen so far is “what not to do” in handling God’s Word. From today, through the example of the Apostle Paul, we will begin to look at “what to do and how” when handling the Word of God.


    Paul’s life provides us many pointers and examples about living a Christian life, pleasing to God. Towards the end of his life, he knew his time to depart from the world had come. But he was quite content about it, had no regrets, and was happily looking forward to being with the Lord and receiving his rewards from Him (2 Timothy 4:6-8). In the whole of the Bible, Paul is the only person who could say, “Imitate me, just as I also imitate Christ” (1 Corinthians 11:1). This verse is often misunderstood as Paul saying something to the effect, “Since I am following Christ, therefore, you follow me to thereby follow Christ.” But that was not what Paul said or meant. What Paul has said is that “just as I have been imitating or following Christ, similarly, you too do the same; you too imitate or follow Christ just as I have been doing.” In other words, in emulating Paul, in learning from his life and manner of doing things, we are safe and on firm Biblical grounds about doing things the way God wants them done; in the manner that pleases God.


    Before we see Paul’s manner of handling God’s Word, to understand his ministry better, we need to see some basic preliminary aspects related to his attitude towards his ministry and his understanding of his being God’s steward.


    The Bible tells us that Paul was a very learned Pharisee, the student of the renowned teacher of the time, Gamaliel (Acts 5:34; 22:3). Even before his conversion, when he was known as ‘Saul’, he was very zealous for God, willing to go to any extent against those whom he thought were bringing God’s name and stature low in any manner (Acts 22:3-5; 26:11). But once he accepted Christ Jesus as his Lord and Savior, his life and attitude changed radically. He no longer remained the proud, arrogant, hot-headed Pharisee (Philippians 3:4-6). But his zeal and commitment to the Lord God and to the ministry entrusted to him by God remained as overwhelming as it was before his coming to faith in Christ Jesus. After accepting Christ Jesus as his Savior, he now wanted to learn not from any man, but from the Lord (Philippians 3:7-11). He greatly humbled himself, now considering himself no more than a lowly servant of the Lord (Romans 1:1). But he was also very committed to the fact that his appointment to his ministry and stewardship was from God, not any person (Galatians 1:1; 1 Timothy 1:1). Paul received his learning about the Christian life and faith, and the matter for his preaching and teaching, not from any person, but directly from the Lord (1 Corinthians 11:23; 15:3; Ephesians 3:3-5; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2). And, he also knew that, like everyone else, he too will have to stand before the Lord and give an account of his life and ministry not to any person, not to anyone else, but to the Lord. And when this accounting is taken and given, at that no intervention of any kind, no recommendation from any person will neither be allowed nor be of any use; it will be a matter only between the person giving an account and the Lord, done according to the life and works of that person (Romans 2:6; 14:10-12; 1 Corinthians 3:8; 2 Corinthians 5:10; Galatians 6:5; Ephesians 6:8; Colossians 3:24-25).


    In the next article we will see how these facts about his life impacted Paul’s ministry, stewardship, and his attitude and handling of God’s Word.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well


बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 46 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 32

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

     पिछले लेख में, यह देखते हुए कि शैतान परमेश्वर के वचन में फेर-बदल और बिगाड़ करने के इतने प्रयास क्यों करता रहता है, हमने बाइबल की कुछ शिक्षाओं और तथ्यों को देखा था और समझा था कि परमेश्वर के वचन का, एक मसीही विश्वासी के जीवन में क्या महत्व और भूमिका है, और उसे क्यों उसके परिशुद्ध, अपरिवर्तित, और किसी के भी द्वारा ‘बेहतर’ न किए गए स्वरूप में ही उपयोग करना है। हमने यह भी देखा था कि बाइबल की यह शिक्षा भी है कि वचन की शुद्धता और पवित्रता के स्वरूप को बनाए रखना है। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातें देखेंगे।


    शैतान यह अच्छे से जानता है कि परमेश्वर के वचन के विरुद्ध उसकी कोई सामर्थ्य नहीं है; परमेश्वर का वचन हमेशा ही उस पर और उसकी युक्तियों पर प्रबल रहेगा, उन्हें विफल और व्यर्थ करेगा। इसीलिए, जो परमेश्वर के वचन का पालन करेंगे, वे सुरक्षित, सामर्थी, समृद्ध, और सकुशल बने रहेंगे (व्यवस्थाविवरण 5:29; यहोशू 1:7-8; भजन 119:165; नीतिवचन 3:1-2), क्योंकि उनके विरुद्ध शैतान की सभी युक्तियाँ विफल रहेंगी। किन्तु ये बातें परमेश्वर के वास्तविक वचन के लिए ही लागू हैं, वचन के उस स्वरूप की आज्ञाकारिता के लिए जो कि वैसा ही है जैसा दिया गया है, उसकी शुद्धता और पवित्रता बनी हुई है। किसी के द्वारा दी गयी वचन की व्याख्या, या किसी के द्वारा वचन में की गई छेड़-छाड़, फेर-बदल, या बिगाड़ वाला स्वरूप अब परमेश्वर के वचन का शुद्ध स्वरूप नहीं है, इसलिए उस भ्रष्ट हो चुके स्वरूप के मानने वालों के लिए परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को लागू नहीं माना जा सकता है।


    निर्गमन 20:24-25 में, परमेश्वर ने अपने लोगों, इस्राएलियों  से कहा था, कि अपनी भेंट और बलिदान चढ़ाने के लिए वे जो वेदी बनाएँ वह मिट्टी की ही हो, या फिर स्वाभाविक प्राकृतिक पत्थरों की हो। परमेश्वर ने उन्हें उन पत्थरों पर अपने औज़ार उपयोग करने के लिए, अर्थात उन्हें तराशने और आकर्षक बनाने के लिए विशेष रीति से मना किया था “और यदि तुम मेरे लिये पत्थरों की वेदी बनाओ, तो तराशे हुए पत्थरों से न बनाना; क्योंकि जहां तुम ने उस पर अपना हथियार लगाया वहां तू उसे अशुद्ध कर देगा” (निर्गमन 20:25)। दूसरे शब्दों में, यदि उन्होंने वेदी के पत्थरों को तराशने और आकर्षक बनाने, का प्रयास किया, तो उसका परिणाम उसे अशुद्ध कर देना होगा; और परमेश्वर किसी अशुद्ध वास्तु को ग्रहण नहीं करता है। इस बात के बारे में परमेश्वर के वचन में निहित सिद्धान्त हमारे वर्तमान विषय के लिए बहुत प्रासंगिक है। यदि परमेश्वर वेदी के लिए इतना निश्चित था कि केवल स्वाभाविक प्राकृतिक स्वरूप की मिट्टी अथवा पत्थर ही उपयोग किए जाएं, उन्हें किसी भी तरह से, जिस स्वरूप में उन्हें परमेश्वर ने बनाया है, उससे भिन्न सुन्दर या आकर्षक बनाने का प्रयास न किया जाए, तो क्या वह अपने वचन के विषय उतना ही निश्चित नहीं होगा, जिस वचन को आधार बनाकर आज हम अपनी प्रार्थना और आराधना चढ़ाने की ‘वेदियाँ’ बनाते हैं? यदि मनुष्यों द्वारा मिट्टी या पत्थरों की वेदी को सुन्दर या आकर्षक किए जाने के प्रयास परमेश्वर को इतने नापसंद हैं कि वह उन्हें अशुद्ध करना कहता है, तो क्या वह अपने वचन के साथ, उसे अधिक आकर्षक, सुन्दर, और मनोहर बनाने के लिए की गई छेड़-छाड़, फेर-बदल, या बिगाड़ के बारे कुछ भिन्न सोच रखेगा?


    मनुष्यों में एक बहुत आम प्रवृत्ति पाई जाती है, ऐसी जिसका हम मसीही बहुधा ध्यान नहीं करते हैं, किन्तु शैतान उसे बहुत अच्छे से जानता है, तथा हमारे तथा परमेश्वर के वचन के विरुद्ध बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग भी करता है। जैसे पत्थरों को सुन्दर बनाने के लिए औजारों का उपयोग होता है, उसी प्रकार से मनुष्यों, मसीही विश्वासियों द्वारा भी, अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यताओं का उपयोग परमेश्वर के वचन को और अधिक रोचक बनाए, उसे अधिक आकर्षक और मनोहर बनाने के लिए किया जाता है। ‘सुन्दर’ दिखाने के लिए किए गए इन बदलावों के कारण, अकसर, वचन में अनचाहे, अवांछनीय अर्थ और व्याख्या भी या तो जुड़ जाते हैं अथवा निहित हो जाते हैं, तथा फिर औरों के द्वारा उस वचन के गलत अर्थ लगाए जाने, दुरुपयोग किए जाने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अब वह परमेश्वर का वचन नहीं रहता है, बल्कि परमेश्वर के वचन के भेस में मनुष्य का वचन हो जाता है। इस अशुद्ध और भ्रष्ट स्वरूप में फिर वह शैतान और उसकी युक्तियों के विरुद्ध कारगर नहीं रहता है।


    हम देखते हैं कि इस तरह से परमेश्वर के वचन में परिवर्तन करने की प्रवृत्ति हव्वा में विद्यमान थी, उस स्थिति में भी जब वह अभी निष्पाप थी। परमेश्वर के वचन को ‘आकर्षक’ या प्रभावी बनाने की यह प्रवृत्ति अदन की वाटिका से चली आ रही है, जहाँ पर हव्वा ने, वर्जित फल के बारे में परमेश्वर की आज्ञा को और अधिक प्रभावी और प्रबल दिखाने के लिए, शैतान को वह आज्ञा बताते समय, अपनी ही ओर से उसमें कुछ जोड़ दिया, कुछ ऐसा जो परमेश्वर ने नहीं बोला था। उत्पत्ति 2:17 और उत्पत्ति 3:3 की परस्पर तुलना कीजिए, हव्वा ने परमेश्वर के नाम में ये शब्द “और न उसको छूना” जोड़ दिए, यद्यपि परमेश्वर ने यह बात नहीं कही थी। उसके द्वारा इस तरह से परमेश्वर की बात में जोड़े जाने ने, उसके अन्दर की एक कमज़ोरी को प्रकट कर दिया, कि परमेश्वर के वचन का पालन करने में वह अपनी बुद्धि और मन का उपयोग करती है, बजाए उस वचन को उसकी शुद्धता में, जैसा परमेश्वर ने दिया है वैसा ही, पालन करे। इसके बाद शैतान ने उसकी इस कमजोरी का भरपूरी से लाभ उठाया, उसे अपने मन और बुद्धि के अनुसार चलने के लिए उकसा कर, परमेश्वर की सीधे और सरल आज्ञा के ऊपर अपने मन और बुद्धि की बात को रखवाया, और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवा दी। इसकी तुलना में, शैतान द्वारा प्रभु यीशु की परीक्षा के बारे में विचार कीजिए, जो हमारे लिए मत्ती 4:1-11 तथा लूका 4:1-13 में दर्ज हैं। प्रभु से पाप करवाने के प्रयासों में शैतान ने परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग, वचन का गलत तात्पर्य से हवाला देने के द्वारा किया। प्रभु ने भी उसे वचन से ही उत्तर दिया, किन्तु सही तात्पर्य के साथ हवाला देने के द्वारा। लेकिन यहाँ पर हमारे लिए जो बात महत्वपूर्ण और ध्यान देने के योग्य है, वह है कि प्रभु यीशु ने, यद्यपि वे स्वयं ही जीवित वचन थे, स्वयं परमेश्वर थे, उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार था, फिर भी उन्होंने लिखित दे दिए गए वचन में कोई भी फेर-बदल नहीं की – न उसके लिखित स्वरूप में और न ही उसके अर्थ और तात्पर्यों में।


    चाहे परमेश्वर को आदर देने के प्रयासों में, चाहे परमेश्वर और उसके वचन के अनादर के लिए, चाहे वह जान-बूझकर किया जाए, या अनजाने में, वचन में फेर-बदल का परिणाम एक ही होता है। मनुष्य अपने ‘औज़ारों’ से, अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यताओं का उपयोग परमेश्वर के वचन पर करता है, और उसे ‘अशुद्ध’ कर देता है। अब इस ‘सुन्दर’ बनाए गए किन्तु अशुद्ध हो चुके वचन के आधार पर जो भी ‘वेदी’ बनाई जाएगी, वह अशुद्ध वेदी होगी। परमेश्वर का वचन भ्रष्ट कर दिया गया है, अब वह मनुष्य का वचन बन गया है, और इसलिए अब वह शैतान के विरुद्ध अप्रभावी है। आज भी, बहुत आम रीति से यही होता है, यदि प्रत्येक प्रचारक और शिक्षक के द्वारा नहीं तो अधिकांश के द्वारा तो होता ही है। ये धर्मी लोग परमेश्वर की कही बातों को, परमेश्वर और उसके वचन के बारे में शिक्षाओं को, जोर देकर, प्रभावी रीति से बताने के लिए, उन्हें आकर्षक बनाकर बताने के लिए, परमेश्वर के वचन में किसी प्रकार से कुछ फेर-बदल करने से हिचकिचाते नहीं हैं, और इस तरह उसे बिगाड़ देते हैं, भ्रष्ट कर देते हैं। उन्होंने वचन को और अधिक प्रभावी बनाने के स्थान पर अनजाने में ही, अप्रभावी कर दिया है। हो सकता है कि ऐसे व्यक्ति के प्रचार और शिक्षाओं को सामान्यतः बहुत प्रशंसा और सराहना मिले, लेकिन उस से वह फल नहीं आता है जिसकी अपेक्षा की जाती है; लोगों की वाह-वाही और तालियाँ तो बहुत आती हैं, किन्तु लोगों के जीवनों में परिवर्तन या तो नहीं होते हैं, या फिर बहुत ही कम होते हैं। शैतान ने उसे परमेश्वर के लिए अप्रभावी और व्यर्थ बना दिया है।


    परमेश्वर के वचन को इस तरह से ‘सुन्दर’ और ‘आकर्षक’ बनाने का एक और बहुत हानिकारक प्रभाव होता है। यद्यपि लोग, और मसीही विश्वासी भी, यही सोचते हैं कि वे परमेश्वर के वचन को ही सीख रहे हैं और उसी का पालन कर रहे हैं, लेकिन वे इस तथ्य से अनजान रहते हैं कि इस बिगाड़े हुए और भ्रष्ट किए हुए वचन का पालन करने; और बहुधा साथ ही उस व्यक्ति का अनुसरण करने के द्वारा भी जिसने अनजाने में ही परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट कर दिया है, वे लोग अनपेक्षित और अनायास ही, बहुत सी गलत बातों में डाले जा रहे हैं; और अन्ततः उन्हें व्यक्तिगत रीति से इसके लिए जवाबदेह होना होगा, परिणाम भुगतने पड़ेंगे। क्योंकि उन्होंने जिस बात का पालन करना आरम्भ किया है, उसे पहले वचन के आधार पर जाँचा और परखा नहीं, उसकी पुष्टि नहीं की, इसीलिए शैतान ने उन्हें बहका कर गलत मार्ग पर डाल दिया और एक मनुष्य तथा उसकी गढ़ी हुई बातों का अनुसरण करने वाला बना दिया। साथ ही, इससे मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए व्यर्थ और अप्रभावी हो जाते हैं, जबकि वे अपने आप को उपयोगी और प्रभावी समझते रहते हैं।


    इसीलिए शैतान किसी न किसी तरह से परमेश्वर के वचन में कोई फेर-बदल करने के प्रयास करता रहता है, किसी रीति से मनुष्यों को भरमाने के प्रयास करता रहता है। क्योंकि वह यह जानता है कि ऐसा करने के द्वारा वह परमेश्वर के वचन को अप्रभावी कर सकता है तथा लोगों के, भक्त और धर्मी लोगों के विरुद्ध भी, उन पर हावी हो सकता है। और फिर वह इन दुर्बल हो चुके मनुष्यों को, परमेश्वर द्वारा मनुष्यों की भलाई के लिए बनाई गई योजनाओं और उद्देश्यों को बाधित करने के लिए उपयोग कर सकता है। अगले लेख में हम इस से संबंधित पौलुस के जीवन से कुछ बातों को देखेंगे, परमेश्वर के वचन में उसके द्वारा लिखी गई उसकी सेवकाई से संबंधित कुछ शिक्षाओं को देखेंगे।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 17

 

    In the last article, while considering why Satan keeps striving to alter and distort God’s Word, we had seen some Biblical facts and teachings and had understood about the importance and function of God’s Word in it’s pure, unmodified and ‘improved’ form, in a Christian Believer’s life. We had also seen that it is the teaching of the Bible that the form, purity, and sanctity of God’s Word be preserved and maintained. Today we will continue with the same topic and see some more about this.


    Satan knows that he has no power against the Word of God; God’s Word will always prevail over him and his devious ploys and render them vain. Therefore, those who obey God’s Word, will remain safe, strong, prosperous, and secure (Deuteronomy 5:29; Joshua 1:7-8; Psalm 119:165; Proverbs 3:1-2), since Satan’s ploys will fail against them.  But this holds true only for obedience to the actual Word of God, the Word as it has been given, with its purity and sanctity maintained. Someone’s interpretation of the Word, or someone’s tampered, altered and distorted version, is no longer the pure Word of God, therefore, one should not expect God’s promises to hold true for that corrupted version.


    In Exodus 20:24-25, God had asked His people the Israelites, to use the natural earth, or at the most the natural stones to build altars for Him to offer their sacrifices and offerings. God had expressly forbidden them from using their tools on the stones, i.e., shaping and carving the stones to make them appear beautiful “And if you make Me an altar of stone, you shall not build it of hewn stone; for if you use your tool on it, you have profaned it” (Exodus 20:25). In other words, if they did try to modify and beautify the stones of the altar, they would actually end up profaning it; and God does not accept anything profane. The inherent principle and lesson of God’s Word about doing this is very pertinent for our current topic. If God was so particular that for the altar only the natural earth or stones be used, without in any way trying to make them appear more beautiful or attractive than the form they were made in by God, would He not be equally particular about His Word we use as the basis for the “altars” of offering prayers and worship for Him today? If God so disliked and disapproved of human ‘beautification’ of earth and stones, then, considering it “profane”, then will He think differently, if His Word is tampered, altered and distorted, in attempts to make it more attractive, appealing, and pleasing?


    There is a tendency very common in humans, one that we Christians very often don’t realize, but Satan knows it very well, and also uses it very effectively against us and against God’s Word. Like using tools on stone to make them look better, man's, even the Christian Believer's tendency is to use his wisdom, understanding, and abilities to try to make God's Word appear more interesting, attractive, and appealing. In this process of modification for ‘beautification’, often unintended misinterpretations get added or become implied, and that word also becomes prone to being misunderstood and being misused by others. It no longer remains God's Word, but becomes man's word being presented in the garb of God’s Word. In this impure and corrupted form this word is ineffective against Satan and his ploys.


    We see that this tendency to modify God’s Word was present in Eve, even in her sinless state. The ‘beautification’ of God’s Word started off in the Garden of Eden, where Eve, in trying to make God’s command about the forbidden fruit, appear more emphatic and impressive, while stating it to Satan, added something from her own side, something that had not been said by God. Compare Genesis 2:17 with Genesis 3:3; in Genesis 3:3; Eve, in God’s name, adds the words “nor shall you touch it”, though God had not said that. This addition to what God has said exposed to Satan a weakness in her, her tendency to use her own heart and mind to implement God’s Word, rather than use and obey it in its purity, as given by God. Then Satan exploited this weakness, appealed to this tendency in her, and enticed her to disobey God through using her heart and mind over and above God’s simple straightforward command. In contrast, consider Satan’s temptations of the Lord Jesus just before His beginning His ministry, recorded in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13. Satan in trying to make the Lord sin, was misusing God’s Word against the Lord by misquoting it. The Lord also answered him back by quoting God’s Word, but in the correct manner. But the important thing to be noted here is that the Lord Jesus, though He was the Living Word, He was God, He had the full authority to do it, yet He never altered the already given written Word in any manner – neither in its text, nor in its meaning or implications.


    Whether done deliberately and knowingly, or inadvertently and unknowingly, seemingly as an attempt at honoring God, whichever way it is done, the result is the same. Man through his ‘tools’, through using his own wisdom, understanding, and abilities, on God’s Word, ‘profanes’ it. Now whatever ‘altar’ is built with this ‘beautified’ word but made profane word, it is a profane altar. God’s Word has been corrupted, it has become man’s word, and therefore has become ineffective against Satan. Even today, the same happens very commonly by most if not all preachers and teachers of God’s Word. In trying to be emphatic, impressive, and appealing about what God has said, about God and His Word, godly people don’t hesitate in altering God’s Word in some way or the other, and thereby end up distorting and corrupting it. Instead of making it more effective, inadvertently, they have rendered it ineffective. While this person’s preaching and teaching might generally be well appreciated and applauded, but it does not bear the kind of fruit it was meant to; many people praise and applaud, but very few, if any people have their lives changed. Satan has rendered him vain and ineffective for the Lord.


    There is another very harmful effect of this ‘beautification’ of God’s Word. Though the people and even the Christian Believers think that they are learning and following God’s Word, but quite unknowingly, by obeying and following this corrupted Word; and often by also following the person who inadvertently, unintentionally corrupted God’s Word, actually they are being misled into erroneous things; and eventually they will be accountable for this individually, as well as bear the consequences. Because they failed to first verify and confirm what they started to follow from the Word of God, therefore, Satan could put them onto the wrong path of following a man and man’s contrived ways. This renders the Christian Believers vain and ineffective for the Lord, while they assume themselves to be useful and effective.


    This why Satan keeps striving to somehow alter God’s Word, in some manner, by beguiling humans. Because by doing so he knows that he can render God’s Word ineffective and gain an upper hand against men, even godly men. And then he can use these weakened men, against God’s plans and purposes for the good of mankind. In the next article, we will see somethings from Paul’s life, some teachings he has stated in God’s Word about his ministry.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well