ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 116 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 45

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 25

 

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके उद्धार के समय से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा दे दिया जाता है, और वह उसमें निवास करता है। पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है, ताकि मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को ठीक से निर्वाह करने में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करे। पवित्र आत्मा विश्वासी का शिक्षक भी है, उसे परमेश्वर का वचन तथा अन्य बातें सिखाने के लिए, और जिन विभिन्न परिस्थितियों का वह सामना करता है, उनमें उसकी सहायता करने, उसे सिखाने, और उसका मार्गदर्शन करने के लिए। इसलिए यह अनिवार्य है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से ही सीखे, न कि मनुष्यों और उनके कार्यों से सीखने पर निर्भर होने के, क्योंकि ऐसा करने से वह गलत शिक्षाओं में पड़ जाने के जोखिम में रहता है।

    वर्तमान में हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं; और इस खण्ड के पद 13 पर विचार कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यह हमेशा से ही परमेश्वर का तरीका रहा है कि उसका वचन उसके लोगों तक बिना उस में कोई मिलावट किए, उसी स्वरूप और उन्हीं शब्दों में पहुँचाया जाए, जैसा उसने अपने प्रतिनिधियों को अपने लोगों तक पहुँचाने के लिए दिया है। हमने पुराने नियम के इस तथ्य के कुछ उदाहरण देखे थे; और यह भी कि परमेश्वर के लोग अपने जीवनों में तब ही सफल और जयवंत रहे जब उन्होंने परमेश्वर के वचन का पालन किया। आज हम पद 13 के इस वाक्यांश, “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं” को आगे देखेंगे, और समझेंगे कि परमेश्वर किस तरह से चाहता है कि उसका वचन उसी से ही समझा और सीखा जाए जो उसने अपने वचन में पहले से ही दे दिया है, न कि किसी मानवीय बात, बुद्धि, या समझ के द्वारा।

    परमेश्वर का अपने वचन को सिखाने का दिया गया तरीका है “ नियम पर नियम, नियम पर नियम थोड़ा यहां, थोड़ा वहां” (यशायाह 28:10; यशायाह 28:9-13 देखिए)। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए, परमेश्वर के लोगों को केवल परमेश्वर वचन में अन्य स्थानों पर दिए गए उस के नियम, अर्थात, उसके दिए हुए सिद्धान्त, निर्देश, और शिक्षाओं को ही उपयोग करना है। यह परमेश्वर के वचन से संबंधित एक अन्य सिद्धान्त, जिसे हम पहले देख चुके हैं, के साथ भी सहमत है – परमेश्वर का वचन पूर्ण और सिद्ध है; परमेश्वर उस वचन में कोई नहीं बात, कोई नए प्रकाशन नहीं जोड़ता है; इसलिए वचन को समझाने के लिए कोई नई बात, कोई नया दर्शन नहीं दिया जाएगा, जो दे दिया गया है, वह पर्याप्त है। साथ ही, जैसा हम ने पवित्र आत्मा द्वारा परमेश्वर के वचन को सिखाने के बारे में देखा है, वह भी हमें जो कह दिया गया है उसे ही स्मरण करवाता है, तथा परिस्थिति के अनुसार वचन की बातें लेकर हमारे सामने लाता है; अपनी ओर से कुछ भी नया नहीं बोलता है। इसीलिए, परमेश्वर का वचन, वचन के अन्य भागों के उपयोग से ही सीखा और समझा जाता है। पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में वचन के विभिन्न भागों को एक दूसरे के साथ मिलाकर देखना चाहिए, एक के साथ अन्य संबंधित भागों को जोड़कर पूरे चित्र को बनाना चाहिए, जिस से सही समझ प्राप्त हो सके।

    इस प्रकार से, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में, परमेश्वर का वचन, उसी वचन की सहायता से समझाया, स्पष्ट किया, और सिखाया जाता है। कोई भी मानवीय विचार, बुद्धि, या समझ कभी भी परमेश्वर के वचन को उस तरह से नहीं सीखा सकते हैं जिस तरह से पवित्र आत्मा कर सकता है, परमेश्वर के वचन के अन्य भागों को लेकर किसी अन्य भाग को समझाने के लिए। मनुष्य के तरीके, बातें, और शिक्षाएँ बहुत आकर्षक और मनोहर प्रतीत हो सकते हैं, वे कुछ समय के लिए हमें रोमांचित और प्रसन्न भी कर सकते हैं, लेकिन साथ ही वे परमेश्वर के शुद्ध वचन में मिलावट भी कर देते हैं। वे पवित्र आत्मा से सीखने का विकल्प कभी भी नहीं हो सकते हैं, और न ही वे हमारे जीवनों में, और फिर हम में होकर औरों के जीवनों में वैसे प्रभाव ला सकते हैं जैसे पवित्र आत्मा की शिक्षाओं से आते हैं। कलीसियाओं में कम होती जा रही सदस्यों और लोगों की सँख्या, मसीहियों में वचन को सीखने की रुचि न होना, और मसीही आराधना का बिगड़ कर परंपरा पूरी करने के लिए औपचारिक निर्वाह करना मात्र बन जाना, आदि बातें पवित्र आत्मा के अनुसार नहीं, बल्कि मनुष्य के विचारों और विधियों के अनुसार वचन सिखाने के परिणाम हैं।

    जैसा कि हमने पिछले लेख के उदाहरणों में देखा था, पुराने नियम के नबी परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए वचन में अपने विचार, बुद्धि, समझ नहीं मिलाते थे, बल्कि जैसा उन्हें दिया जाता था, उसे वैसा ही बोलते थे, चाहे उन्हें वह समझ में भी न आ रहा हो (दानिय्येल 12:8-9; 1 पतरस 1:10-11)। जो वे कह रहे थे, उसे समझ न पाने ने उन्हें परमेश्वर के वचन में संशोधन और परिवर्तन कर के उसे सहज बनाने का अधिकार अथवा औचित्य प्रदान नहीं किया था। प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों को भी प्रभु द्वारा कही गई कई बातें समझ में नहीं आती थीं, लेकिन वे बाद में उन्हें समझ में आने लगीं (मत्ती 15:16; मरकुस 9:32; लूका 9:45; 18:34; यूहन्ना 10:6; 12:16)। शिष्यों ने प्रभु से कहा कि उन्हें उन बातों को जिन्हें वे समझ नहीं पा रहे थे, समझा दे; किन्तु उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उन्हें बदल दे या उनके स्थान पर कुछ अन्य बात रख दे; उन के द्वारा प्रभु की उन बातों में अपनी समझ के अनुसार कुछ भी जोड़ने-घटाने की तो बात ही दूर है। परमेश्वर के शब्दों को समझाना और सिखाना, पवित्र आत्मा का कार्य है, और किसी भी मनुष्य को पवित्र आत्मा के कार्य-क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए। चाहे वह आकर्षक अथवा सरलता से समझ में आने वाला हो या न हो, परमेश्वर के वचन में मनुष्य के विचारों, बुद्धि, और समझ की बातों द्वारा कोई मिलावट नहीं की जानी है। आत्मिक बातें, आत्मिक बातों के साथ ही मिला-मिला कर सिखाई जानी चाहिएँ, न कि साँसारिक अथवा मानवीय बातों के साथ। यह एक बार फिर से हमारे लिए 1 कुरिन्थियों 4:6 में पौलुस की बात – लिखित वचन से आगे नहीं बढ़ना पर बल देता है। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और पद 14 को देखेंगे।   

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 25

 

    God the Holy Spirit has been given to every Born-Again Christian Believer, and He resides in him from the moment of his salvation. The Holy Spirit has been given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide to help him live his Christian life and fulfil his God assigned ministry. The Holy Spirit is also the Believer’s Teacher of God’s Word and other things; helping, teaching, and guiding him in the various situations he faces. Therefore, it is essential that every Christian Believer should learn from the Holy Spirit, instead of relying upon learning from men and their works, since that makes them prone to falling into erroneous teachings.

    Presently we are learning from 1 Corinthians 2:12-14, about learning from the Holy Spirit; and are considering verse 13 of this passage. In the last article, we have seen from the third phrase of verse 13 that it has always been God’s method that His Word be brought to His people unadulterated, in the form and words that He has conveyed to His spokesmen, for passing on to His people. We have seen some Old Testament examples of this fact; and that God’s people have been successful and victorious in their lives only when they have followed His Word. Today we will continue further in considering this phrase of verse 13, “comparing spiritual things with spiritual,” and understand how God wants that His Word be learnt not through things from human thoughts, wisdom, and understanding but from what He has stated in His Word.

    God’s stated method of His teaching His Word is “For precept must be upon precept, precept upon precept, Line upon line, line upon line, Here a little, there a little” (Isaiah 28:10; see Isaiah 28:9-13). In other words, to learn God’s Word, God’s people must only use God’s precepts, i.e., principles, instructions, teachings, etc. already given at other places in His Word. This is also in conformity with another principle related to God’s Word, that we have seen earlier – God’s Word is complete and perfect; He does not add any new revelations or teachings to it; therefore, no new things or visions will be given to explain or clarify anything, what has been given is sufficient. Also, as we have seen about the Holy Spirit teachings God’s Word, He does so by reminding about what has already been spoken, and by taking what has already been given and declaring that, as per the situation at hand; He never says anything new on His authority. Therefore, God’s Word is learnt by utilizing its other portions. Under the help and guidance of the Holy Spirit these related portions must be seen along with other parts, compiling one with another, bit by bit, to develop the complete picture and come to a proper understanding.

    Thus, the Word of God is best explained, clarified, and learnt with the help of the Word of God itself, through the guidance of the Holy Spirit. No human thought, wisdom, understanding can ever clarify and teach God’s Word in the manner the Holy Spirit can, through showing how to utilize other portions of God’s Word to clarify and explain some other portion. Man’s methods, ways, and teachings may appear very attractive and appealing, they may exhilarate and please us for a time, but they can also adulterate God’s Word. They can never be a substitute for learning from the Holy Spirit, nor can they bring the same effect as the Holy Spirit’s teachings bring in our lives, and then through us in other’s lives. The dwindling attendances in Churches, the lack of interest in learning God’s Word amongst the congregations, and Christian worship having become a ritualistic formality, etc. are all glaring evidences of the effects of preaching and teaching according to man’s ways and methods, instead of preaching and teaching the true Word of God under the guidance of the Holy Spirit.

    As we have seen from the examples in the previous article, the Old Testament prophets did not add their own thoughts, wisdom, and understanding to the words that God had given them, but spoke them out as they received them, even though they might not have understood what they were saying (Daniel 12:8-9; 1 Peter 1:10-11). Their inability to understand what they were saying did not give them the reason or authority to alter and edit God’s Word to try to make it easier to understand and follow. Even the Lord’s disciples did not understand many things that the Lord said to them, but they became apparent to them later (Matthew 15:16; Mark 9:32; Luke 9:45; 18:34; John 10:6; 12:16). The disciples asked the Lord to explain to them the things they did not understand, but never asked for them to be changed or replaced; let alone take it upon themselves to add things to it according to their own understanding. The job of God’s spokesman is to speak out God’s Word, as is given to them; they are not to edit and alter it to make it easier to understand or more palatable. It is the Holy Spirit’s work to teach and make those words understandable; and no man should venture into the Holy Spirit’s domain. Whether or not it is attractive and easily understandable, God’s Word is not to be adulterated with man’s thoughts, wisdom, and understanding. Spiritual things must be preached and taught by comparing with other spiritual things, not worldly or human things. This once again emphasizes to us Paul’s assertion in 1 Corinthians 4:6, of not going beyond the written Word. In the next article, we will carry on from here, and will look at verse 14.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 115 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 44

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 24

     

    प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है कि उसके मसीही जीवन जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के निर्वाह में उसका सहायक और मार्गदर्शक हो। परमेश्वर के अन्य प्रावधानों के समान, परमेश्वर की सन्तान होकर जीवन जीने के लिए उन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा भी दिया गया है, उनका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए। जिसे भी परमेश्वर से कुछ भी मिला है, वह उसके लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है, इसलिए उन्हें परमेश्वर द्वारा दिए गए का योग्य भण्डारी होना है। परमेश्वर पवित्र आत्मा, विश्वासियों को इन सभी बातों के बारे में सिखाता है, यदि वे उस से सीखने के लिए तैयार हों, न कि मनुष्यों और मनुष्यों की रचनाओं पर निर्भर करें, जिन से विश्वासी के त्रुटियों में पड़ने की संभावना रहती है। पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीखते हुए, हम वर्तमान में 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर, एक-एक पद कर के विचार कर रहे हैं, और अभी पद 13 को देख रहे हैं। अभी तक हमने इस पद के तीन में से पहले दो वाक्यांशों को देख लिया है। पहले वाक्यांश से हमने सीखा था कि बुनियादी शिक्षा के रूप में, प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर के द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना चाहिए। फिर, दूसरे वाक्यांश से हमने सीखा है कि परमेश्वर के वचन से कुछ भी सीखते समय हमें यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि प्रचार करने और सिखाने वाला चाहे कोई भी हो, वह केवल वही बोले जो पवित्र आत्मा कहता है, और अपनी ओर से अपने विचार, बुद्धि और समझ के अनुसार उसमें कुछ न जोड़े। हमने यह भी देखा था कि यह किस तरह से पहचाना जा सकता है कि क्या पवित्र आत्मा की ओर से है, और क्या नहीं है। आज हम यहीं से ज़ारी रखते हुए, तीसरे वाक्यांश को देखेंगे।

    इस पद, 1 कुरिन्थियों 2:13, का तीसरा वाक्यांश है “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं।” हम देख चुके हैं कि परमेश्वर अपने लोगों से अपने चुने हुए किसी प्रतिनिधि में होकर बोलता है; परमेश्वर उस प्रतिनिधि को वह बताता है जो वह अपने लोगों से कहना चाहता है, और फिर उन्हें वह बात परमेश्वर के लोगों तक पहुँचानी होती है। इसीलिए यह अनिवार्य है कि परमेश्वर का प्रतिनिधि अपने शब्द उपयोग न करे, बल्कि परमेश्वर के वास्तविक सन्देश को बताने के लिए, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए शब्द ही बोले। पौलुस यही बात अपने लिए तथा अपनी सेवकाई के बारे में कहता है, जैसा कि इस पद के दूसरे वाक्यांश “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” में लिखा है। तीसरे वाक्यांश में, इसी पर और खुलासा करते हुए, पौलुस यह करने के एक और पक्ष को उजागर करता है, “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं।” हम पहले देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन में जो बातें लिखी गई हैं, वे हमारी शिक्षा के लिए दी गई हैं (रोमियों 15:4; 1 कुरिन्थियों 10:6), ताकि हम किसी गलत शिक्षा में न फँस जाएँ। इसलिए, जब वे लोग जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, जैसे कि पौलुस, परमेश्वर के वचन और निर्देशों का प्रचार करते, शिक्षा देते हैं, तो उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी साँसारिक बात, या मनुष्य के विचार, बुद्धि, और समझ से उत्पन्न हुई बात, परमेश्वर के वचन में डाले जाने के द्वारा उसमें कोई मिलावट न हो। यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि वे इधर-उधर की कोई भी बात नहीं, बल्कि “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं” जिस से शैतान को अपनी किसी गलत शिक्षा, गलत व्याख्या, गलत धारणा को घुसा पाने का कोई अवसर अथवा स्थान ही नहीं रहता है। इस से परमेश्वर का वचन और निर्देश शुद्ध ही रहते हैं, उसमें कोई मिलावट नहीं होने पाती है, और परमेश्वर के लोग बहकाए, भरमाए नहीं जाते हैं।

    यह कोई नया सिद्धान्त नहीं है जिसे नए नियम में ही बताया गया है। यह तब से है, जब से परमेश्वर ने अपने प्रतिनिधियों से, भावी पीढ़ियों के लिए, अपना वचन लिखवाना आरंभ किया। पुराने नियम में परमेश्वर के नबियों ने परमेश्वर के लोगों से बारम्बार कहा कि जिन परिस्थितियों में भी वे हों, उन में सफल और जयवन्त होने के लिए, परमेश्वर के वचन से देखें, और उस वचन का उपयोग करें। पुराने नियम के कुछ उदाहरण देखिए:

  • मूसा, जिसके द्वारा परमेश्वर ने अपनी आज्ञाएँ और पहली पाँच पुस्तकें दीं, उस ने इस्राएलियों को निर्देश दिया कि हमेशा अपने सम्मुख परमेश्वर के वचन और निर्देशों को लिखित रूप में रखें, उन्हें देखते रहें, याद करते रहें, अपने बच्चों के साथ उन्हें दोहराते रहें (व्यवस्थाविवरण 6 अध्याय), और फिर इस अध्याय की समाप्ति पर कहता है, “और यहोवा ने हमें ये सब विधियां पालने की आज्ञा दी, इसलिये कि हम अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और इस रीति सदैव हमारा भला हो, और वह हम को जीवित रखे, जैसा कि आज के दिन है। और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों को मानने में चौकसी करें, तो वह हमारे लिये धर्म ठहरेगा” (व्यवस्थाविवरण 6:24-25)।

  • यहोशू से, जब वह कनान को जीतने और उसमें इस्राएलियों को बसाने के लिए लेकर जाने की तैयारी कर रहा था, परमेश्वर ने कहा कि उसकी सफलता उसके सैन्य पराक्रम और निपुणता पर निर्भर नहीं होगी, वरन उसके परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी होने पर होगी (यहोशू 1:5-8)।

  • इस्राएल का इतिहास, जैसा कि हम न्यायियों की पुस्तक से लेकर नहेम्याह की पुस्तक में देखते हैं, अनेकों उदाहरणों से भारी पड़ा है, कि जब उन्होंने परमेश्वर के वचन का पालन छोड़ दिया तो असफलताओं और पराजय में आ गए, और जब वचन का पालन किया तो सफल और जयवंत रहे।

  • यिर्मयाह नबी, जब परमेश्वर ने उसे नियुक्त किया, तब वह एक लड़का ही था। लेकिन परमेश्वर ने उसे आश्वस्त किया कि जब तक वह परमेश्वर के कहे पर, उसके वचन पर बना रहेगा, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा – यिर्मयाह 1 अध्याय देखिए।

    हम अगले लेख में इसके तथा परमेश्वर द्वारा सिखाए जाने बारे में और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 24

 

    God the Holy Spirit, residing in every Born-Again Christian Believer, has been given to him by God, to help and guide him in living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry. Along with other provisions from God to the Believers, for living as children of God, the Holy Spirit is also given to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide. Everyone is accountable to God for everything they have received from Him, and therefore they ought to be worthy stewards of God’s provisions. The Holy Spirit teaches the Believers about all this, if they are willing to learn from Him, and not rely on men and their works, which makes the Believers prone to falling into errors. In learning about learning from the Holy Spirit, we are presently considering 1 Corinthians 2:12-14, verse by verse; and are in verse 13 now. So far we have considered the first two of its three phrases. From the first phrase we had learnt that as part of their basic teachings, every Believer must learn about the things God has given them. Then, from the second phrase we have learnt that in learning from God’s Word about anything, we must ensure that whoever is preaching and teaching, he speaks only what the Holy Spirit says, and does not add anything from his own thoughts, wisdom and understanding to it. We also saw how to discern what is from the Holy Spirit, and what is not. Today, we will continue with the third phrase of verse 13 of this passage.

    The third phrase of 1 Corinthians 2:13 is “comparing spiritual things with spiritual.” We have seen that God speaks to His people through some chosen spokesmen of His; God tells the spokesman what He has to say, and they are then to convey God’s message to the others. That is why it is essential that God’s spokesman does not use his own words, but the words given to him by God, to convey God’s actual message to God’s people. That is what Paul says about himself and his ministry, as is written in the second phrase of this verse, “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” In the third phrase, elaborating further on this, Paul speaks of another aspect of doing this, i.e., “comparing spiritual things with spiritual.” We have seen earlier that the various things written in God’s Word have been written for our instruction (Romans 15:4; 1 Corinthians 10:6), so that we do not fall into any erroneous teachings. When those entrusted with the ministry of God’s Word, like Paul, make it a point to preach and teach God’s Word and instructions only through “comparing spiritual things with spiritual,” then they will also ensure that nothing worldly, or of human origin adulterates God’s Word, and the people of God can learn God’s actual Word. And, this in turn, will ensure that Satan will have no room or opportunity for bringing in any of his erroneous teachings, misinterpretations, misconceptions, and thereby mislead the people of God through an adulterated word.

    This is not a new concept, given only in the New Testament. It was very much in place, since the time God had His spokespersons write His Word down for posterity. The Old Testament prophets of God repeatedly asked God’s people to refer to and utilize only the Word of God in managing the situations that they faced, to be successful and victorious in them. Consider some examples from the Old Testament:

  • Moses, through whom God gave His Commandments and the Pentateuch, instructed the Israelites to always keep the written, God given Word and instructions before them, and keep referring to them, recalling them, revising them with their children (Deuteronomy chapter 6), and then concludes the chapter with the statement, “And the Lord commanded us to observe all these statutes, to fear the Lord our God, for our good always, that He might preserve us alive, as it is this day. Then it will be righteousness for us, if we are careful to observe all these commandments before the Lord our God, as He has commanded us.” (Deuteronomy 6:24-25).

  • To Joshua, as he prepared to lead the Israelites into conquering Canaan and settling down in it, God said that his success will not be dependent upon his military expertise, but on his obedience to God’s Word (Joshua 1:5-8).

  • The history of Israel, as we see from the book of Judges to the book o Nehemiah, is replete with examples of their failures and defeats when they left following God’s Word, and of success and victories when they turned to God’s Word and obeyed it.

  • The prophet Jeremiah, when commissioned by God, was very apprehensive because he was only a boy at that time. But God assured him that so long as he stuck with God’s Word, and spoke it fearlessly, no one would be able to bring him to any harm – see Jeremiah chapter 1.

    We will look further into this, and see some more about God’s teaching His people in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 18 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 114 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 43

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 23

 

    जैसे कि प्रभु यीशु ने प्रतिज्ञा दी थी, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी में निवास करने के लिए उसे उसके उद्धार पाने के क्षण से ही प्रदान कर दिया जाता है। उसे विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है; ताकि उसके मसीही जीवन को जीने और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के ठीक से निर्वाह करने में सहायक हो। जैसे कि परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए अन्य प्रावधानों के लिए है, वैसे ही विश्वासी को परमेश्वर पवित्र आत्मा का भी योग्य भण्डारी होना है। इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना है, जिनमें पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है। उसका शिक्षक होने के नाते, परमेश्वर पवित्र आत्मा विश्वासी को सभी बातों के बारे में सिखाता है, अपने बारे में भी। वह यह तब ही करता है जब विश्वासी मनुष्यों और मनुष्यों की रचनाओं से सीखने पर निर्भर होने, जो उसे झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फँसा सकते हैं, की बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तैयार होता है। इस वर्तमान श्रृंखला में हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और इस से संबंधित विभिन्न बातों को हमने 1 पतरस 2:1-2 और भजन 25 से देखा है। अभी हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर विचार कर रहे हैं; और हमने पद 12 से देखा है कि मसीही विश्वासियों को, अपनी बुनियादी शिक्षा के समान, उन बातों के बारे में सीखना है जो परमेश्वर ने उन्हें दी हैं। अब हम पद 13 पर विचार कर रहे हैं, और हमने उसके पहले वाक्यांश को देखा है जिस में पौलुस कहता है कि वह और उसके सहकर्मी उन बातों के बारे में विश्वासियों को सिखाते हैं। इस विषय पर आगे बढ़ने से पहले, पिछले लेख में हमने बाइबल, परमेश्वर पवित्र आत्मा, और उस से परमेश्वर के वचन को सीखने के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को दोहराया था। पद 13 के दूसरे वाक्यांश को समझने के लिए यह करना आवश्यक था, और आज हम इस दूसरे वाक्यांश को देखेंगे।

    जैसा हमने पद 13 के पहले वाक्यांश पर विचार करते समय देखा है, पौलुस कहता है कि वह और उसके सहकर्मी परमेश्वर द्वारा लोगों को दी गई बातों के बारे में सिखाते थे। इस पद के दूसरे वाक्यांश में पौलुस इस शिक्षा के साथ जुड़े हुए एक बहुत महत्वपूर्ण पक्ष का भी उल्लेख करता है, जिसका पालन वह और उसके सहकर्मी अपनी सेवकाई में करते थे। इस पद के दूसरे वाक्यांश में पौलुस कहता है, कि वे लोग उन बातों के बारे में “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर सिखाते थे। स्मरण रखिए कि उसके परिवर्तन होने के समय से ही पौलुस का स्वामी परमेश्वर हो गया था, वह परमेश्वर के लिए कार्य करता था, और वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों के निर्वाह के द्वारा परमेश्वर की सेवा करता था। यहाँ पर, यह पत्री उसने परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी, मसीही विश्वासियों, अर्थात परमेश्वर की सन्तानों के जीवनों में घुस आई गलतियों को सुधारने के लिए। यहाँ पर वह परमेश्वर द्वारा अपनी सन्तानों को दी गई बातों से संबंधित विषयों को संबोधित कर रहा है, और उसका उद्देश्य है उन्हें सही कर के उन बातों के बारे में सिखाना जिस से कि उन्हें परमेश्वर के लिए ठीक से उपयोग किया जा सके। दूसरे शब्दों में, इस बात के साथ संबंधित हर बात में ‘परमेश्वर’ है; इसका तात्पर्य है कि उस से संबंधित शिक्षा और सुधार में भी परमेश्वर ही होना चाहिए; अर्थात, उन्हें किसी भी प्रकार की मानवीय चतुराई अथवा दक्षता एवं बुद्धिमता के द्वारा नहीं सुधारा जाना है, बल्कि जैसे परमेश्वर चाहता है, वैसे किए जाना है।

    पौलुस, उसके परिवर्तन तथा यीशु को अपना प्रभु स्वीकार करने से पहले बहुत पढ़ा-लिखा और ज्ञानवान फरीसी था। वह पवित्र शास्त्र को बहुत अच्छे से जानता था, और उसके विषय चर्चा करने तथा उस से शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित था। इसलिए, ऐसा नहीं था कि वह पवित्र शास्त्र के बारे में अपनी बुद्धि और ज्ञान के द्वारा विश्वासियों को कुछ सिखा नहीं सकता था। लेकिन पौलुस को उदाहरण के समान उपयोग करने के द्वारा, परमेश्वर पवित्र आत्मा, उन सभी से जो परमेश्वर के वचन की सेवकाई में लगे हैं, यह कह रहा है कि सब कुछ, यहाँ तक कि बिल्कुल बुनियादी बातें भी, “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर ही दी जानी चाहिएँ। अर्थात, वचन की सेवकाई करने वाले लोगों के द्वारा न केवल विषय और प्रचार की संबंधित सामग्री, वरन किन शब्दों के द्वारा उन्हें कहना है, वह भी उन ही शब्दों के द्वारा होना चाहिए जो पवित्र आत्मा देता है, न कि मनुष्यों की अपनी बुद्धि, विचारों, और समझ के अनुसार। यह करना अनिवार्य है, क्योंकि मनुष्य, यहाँ तक कि परमेश्वर को समर्पित विश्वासी भी, बाइबल के शब्दों को बाइबल के बाहर की रीति से उपयोग कर लेते हैं और इस प्रकार वे परमेश्वर के वचन में मिलावट कर के उसे व्यर्थ कर देते हैं (1 कुरिन्थियों 1:17)। इस से हमें परमेश्वर के वचन के बारे में पौलुस की सेवकाई के एक और पक्ष को समझने में भी सहायता मिलती है, जो वह 1 कुरिन्थियों 4:6 में कहता है, और जिस के बारे में हम पहले भी देख चुके हैं, कि पौलुस कभी भी जो पवित्र शास्त्र में लिख दिया गया है उस से आगे नहीं बढ़ता था, विचारों में भी नहीं (KJV, NKJV, YLT आदि अंग्रेजी अनुवाद देखिए)।

    तो अब, हम किस तरह से पहचान सकते हैं कि परमेश्वर के वचन का कोई प्रचारक अथवा शिक्षक, चाहे वह एक प्रतिबद्ध मसीही विश्वासी, एक भक्त जन ही है, कहीं वह वचन का प्रचार करने और शिक्षा देने में अपनी समझ, बुद्धि, और विचारों का तो उपयोग नहीं कर रहा है? क्या वह वास्तव में पवित्र आत्मा की अगुवाई में, उसे की सामर्थ्य से “आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर ही बोल रहा है? यहीं पर आकर पिछले लेख में दोहराई गई बातें सही उत्तर तक पहुँचने में हमारी सहायता करती हैं। जैसा हमने पहले देखा है, परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है (यूहन्ना 14:17; 15:16; 16:13), इसलिए वह अपने कहे या किए में कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ नहीं जुड़ेगा जो सत्य नहीं है, अर्थात जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है। असत्य का एक स्वरूप होता है बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को बाइबल के बाहर के अर्थों और अभिप्रायों के साथ उपयोग करना; अर्थात उन्हें ऐसी बातें कहने और ऐसे अर्थों के साथ उपयोग करना जो उनके विषय बाइबल में नहीं दी गई हैं। दूसरा, हमने देखा है कि पवित्र आत्मा के सिखाने का तरीका है प्रभु यीशु के द्वारा जो कहा गया है उसे स्मरण करवाना (यूहन्ना 14:26), अपनी ओर से कोई नई बात नहीं बोलना, लेकिन केवल उसे ही लेकर बताना जो प्रभु यीशु ने कह रखा है (यूहन्ना 16:13-15)। इसलिए ऐसा कोई भी प्रचार अथवा शिक्षा जो बाइबल का सत्य नहीं है, जो पहले से ही बाइबल में नहीं कहा गया है, वरन बाइबल के लेखों के साथ जोड़ा जा रहा है, ऐसी कोई भी बात जो पहले से लिखे से आगे बढ़ने में आती है, चाहे वह विचारों में ही क्यों न हो, वह पवित्र आत्मा की ओर से नहीं है। यह मसीही विश्वासियों के लिए प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21, हर बात को पहले परमेश्वर के वचन से जाँच-परख कर देखना और केवल उसी को थामे रहना जो सही है, के कड़ाई से पालन के महत्व को दिखाता है।

    जो परमेश्वर के वचन की सेवकाई में लगे हैं, उन्हें इस का ध्यान रखना चाहिए कि वे “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर ही प्रचार करें और सिखाएँ। और जैसा हम पहले देख चुके हैं, यह श्रोताओं, कम से कम कलीसिया के अगुवों, की ज़िम्मेदारी है कि इस से पहले कि प्रचार की गई बात को अपने जीवनों में लागू करने के लिए स्वीकार किया जाए, वे जाँचे और परखें कि प्रचारक के द्वारा इन सिद्धान्तों का पालन हो रहा है कि नहीं (1 कुरिन्थियों 14:29)। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और इस पद 13 के तीसरे वाक्यांश के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 23

 

    As promised by the Lord Jesus, God the Holy Spirit is given to reside in every Born-Again Christian Believer, from the moment of his salvation. He is given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide; to help him live his Christian life and to also fulfil his God assigned ministry. As for the other provisions from God, every Believer must also be a worthy steward of God’s Holy Spirit too. To fulfil this responsibility, the Believer should learn about the things that God has given to him, including learning about God the Holy Spirit. As his Teacher, God the Holy Spirit teaches every Believer about all things, including Himself. He does this if the Believer is willing to learn from Him, instead of relying on learning from man and man’s works, which renders him prone to learning false teachings and wrong doctrines. In this current series we are learning about learning from the Holy Spirit, and have seen various aspects from 1 Peter 2:1-2, and Psalm 25. Presently, we are considering 1 Corinthians 2:12-14; and have seen from verse 12 that it is expected of Christian Believers to learn about the things that God has freely given to them, as part of their basic learning. We are on verse 13 now, have considered its first phrase, where Paul says that he and his co-workers teach about these things to the Believers. Before proceeding further, in the previous article we have revised some very important Biblical facts about the Bible, God the Holy Spirit, and learning God’s Word from Him. This was necessary to be able to understand the second phrase of verse 13, which we will consider today.

    As we have seen while considering the first phrase of verse 13, Paul says that he and his co-workers teach about the things that God has freely given to all Believers. In the second phrase of this verse, Paul adds a very important aspect of this teaching, that he and others with him practice in their ministries. Paul says in the second phrase of this verse that he speaks “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” Remember that Paul since his conversion belonged to God, worked for God, served God through fulfilling his God assigned responsibilities. Here, he is writing this letter under the guidance of God the Holy Spirit to help the Believers, the children of God, to correct the errors that have crept into their Christian lives. Here he is addressing issues related to things given by God to His children, and he is to correct them bring them around to learning about those things and utilizing them for God. In other words, everything related to this matter has ‘God’ in it; which implies that even in the teachings and corrections, God must be there; i.e., it must not be done through any human ingenuity and wisdom, but only as God wants it done.

    Paul was a very well educated and learned Pharisee before his conversion and accepting Jesus as Lord. He was very well versed in the Scriptures, and was well trained in discussing about them, teaching from them. So, it was not that he could not have used his intellect and knowledge of the Scriptures to teach the Believers about things from God’s Word. But by using Paul as an example, God the Holy Spirit is putting across to all those who are engaged in the ministry of God’s Word, that everything, even the basic teachings, must be given “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” Notice that it says here “in words” i.e., not only the matter, the contents of the teachings, but even the words to be used for imparting those teachings must be those which the Holy Spirit gives, and not from the thoughts, understanding, and wisdom of men. It is essential to do this, since men, even the committed Believers of God, are prone to using Biblical words in unBiblical ways, as we have seen earlier, and thereby corrupt God’s Word, render it ineffective (1 Corinthians 1:17). This also helps us to understand better another aspect of Paul’s ministry of utilizing God’s Word, mentioned in 1 Corinthians 4:6, and one we have considered earlier, that Paul never went beyond what has already been written in the Scriptures, not even in his thinking.

    So, how do we recognize whether or not a preacher or teacher of God’s Word, even though he is a committed Believer, a godly person, is using his own thoughts, understanding, and wisdom to preach and teach things, or is he actually doing this through under the guidance and ability given by the Holy Spirit, through words “which the Holy Spirit teaches”? This is where the revision of the previous article helps us reach the answer. As we have seen earlier, God the Holy Spirit is the Spirit of Truth (John 14:17; 15:26; 16:13) therefore there will never be anything that is not the truth, i.e., that is not Biblically true, in all that He says and does. One form of “non-truth” is using Biblical words and phrases with extra-Biblical meanings and uses; i.e., using them in a manner and to convey meanings and things not mentioned in the Bible for them. Secondly, we have seen that the way the Holy Spirit teaches is by reminding about what the Lord has said (John 14:26), and not speaking anything new on His own authority, but taking and declaring what the Lord has said (John 16:13-15). Therefore, any preaching or teaching that is not the Biblical truth, anything that is not already mentioned in the Bible, but is being added to the Biblical text, anything that is going beyond what has already been written, even if it is only in thinking, is not from the Holy Spirit. This underscores for the Believers the absolute necessity of adhering to Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21, of cross-checking everything from God’s Word and holding on to only that which is true and rejecting the rest.

    Those engaged in the ministry of God’s Word must make it a point to preach and teach “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” And, as seen earlier, it is the responsibility of the audience, at least the Church elders amongst the audience, to see that these principles are being followed (1 Corinthians 14:29) by the speaker, before permitting the congregation to accept that which has been preached and taught for application in their lives. In the next article, we will carry on to consider about the third phrase of verse 13.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 17 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 113 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 42

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 22

    परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है, और उसके बाद से वह मसीही विश्वासी में निवास करता है, उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक बनकर। पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी के मसीही जीवन जीने और परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने में, उस की सहायता और मार्गदर्शन करता है। विश्वासी का शिक्षक होने के नाते, अन्य बातों के अतिरिक्त, पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी को परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि विश्वासी उस से सीखने के लिए तैयार हो, तो। दुर्भाग्यवश, बहुतेरे विश्वासी परमेश्वर का वचन सीखने के लिए पवित्र आत्मा की बजाए, मनुष्यों और उनकी रचनाओं पर अधिक निर्भर करते हैं, और इसीलिए बहुत सी गलत बातें भी सीख लेते हैं। हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और इस विषय की विभिन्न बातों को हमने 1 पतरस 2:1-2, फिर भजन 25, से देखा है, और अब 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से देख रहे हैं। इस खण्ड के पद 12 पर विचार करने के बाद, पिछले लेख से हमने पद 13 को देखना आरंभ किया है। हमने पिछले लेख में इस पद के पहले वाक्यांश से देखा था कि परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना प्रत्येक मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है। यह सीखना, विश्वासियों के लिए एक बुनियादी शिक्षा की बात है, क्योंकि उन्हें परमेश्वर के उन प्रावधानों का योग्य भण्डारी बनकर उन को उपयोग करना है। इस से पहले कि हमने जहाँ छोड़ा था, उस से आगे इस पद को देखें, आज हम देखेंगे कि परमेश्वर अपने लोगों से किस प्रकार बोलता है और उसका व्यावहारिक उपयोग क्या है। पद 13 में दी गई आगे की बात तथा अन्य स्थानों पर दी गई बातों को समझने के लिए इस बात को जानना और समझना अनिवार्य है।

    सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में, परमेश्वर अपने लोगों से अपने प्रतिनिधियों में होकर बोलता रहा है। परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों, जैसे कि भविष्यद्वक्ताओं और प्रेरितों से विभिन्न तरीकों से बात करता था, और फिर वे लोग परमेश्वर की बात को परमेश्वर के लोगों तक पहुँचाते थे; मौखिक, तथा लिखित, दोनों ही प्रकार से। इन में से कुछ लिखित संदेश पवित्र आत्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन से संकलित कर के पवित्र शास्त्र के रूप में रखे गए हैं। यह पवित्र शास्त्र एक अपरिवर्तनीय, सदा काल के लिए स्थापित, अटल, माप-दण्ड है, जिस से किसी भी बात की, परमेश्वर द्वारा कही गई बात के साथ तुलना के द्वारा, जाँच-परख कर के जाँचा जा सकता है। प्रभु यीशु के आगमन से पहले के संदेशों के संकलन को यहूदियों का पवित्र शास्त्र कहा जाता था, जो आज हमारी बाइबलों का पुराना नियम है। प्रभु यीशु के आगमन के बाद प्रेरितों तथा परमेश्वर के अन्य लोगों के संदेशों के संकलन को नया नियम कहते हैं, और नया तथा पुराना नियम साथ मिलकर बाइबल बनाते हैं। इन बातों को जानना और ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है, यह समझने के लिए कि पवित्र आत्मा किस तरह से विश्वासियों को वचन सिखाता है, और शैतान किस रीति से झूठी शिक्षाएँ ले आता है।

    परमेश्वर ने पहले कुछ लोगों को चुनकर पृथक किया, कि उनके द्वारा अपने लोगों तक अपने संदेश पहुँचाए (इफिसियों 4:11-12), और फिर पवित्र आत्मा की प्रेरणा से, इन नबियों, प्रेरितों, और अन्य लोगों में होकर दिए गए अपने संदेशों को लिखवाया भी (2 पतरस 1:21; 2 तीमुथियुस 3:16)। प्रभु यीशु के, तथा उन चुने हुए लोगों के द्वारा दिए गए ये निर्देश और शिक्षाएँ (1 कुरिन्थियों 3:11; इफिसियों 2:20) हमें बाइबल के रूप में, हमारी शिक्षा के लिए दी गई हैं (रोमियों 15:4; 1 कुरिन्थियों 10:6)। ये ही वह अचूक, अटल, अपरिवर्तनीय, कभी गलत ने होने वाले, अनन्तकाल के लिए स्थापित (भजन 119:89) परमेश्वर का वचन, बाइबल हैं। परमेश्वर मनुष्यों से जो भी कहना चाहता है, मनुष्य के जीवन, उद्धार, परमेश्वर के साथ संगति, परमेश्वर के लिए उपयोगी होने, और परमेश्वर को प्रसन्न करने से संबंधित जो भी बात है, वह परमेश्वर ने अपने इस वचन में मनुष्यों को दे दी है। बाइबल सम्पूर्ण है; उसमें कुछ नहीं जोड़ा जा सकता है, उसमें से कुछ हटाया नहीं जा सकता है, उसमें लिखे को ‘सुधारा’ या “और सुन्दर” नहीं किया जा सकता है, और उससे संबंधित कोई नए प्रकटीकरण नहीं होंगे। अब, परमेश्वर अपने लोगों को जो कुछ भी सिखाता है, वह परमेश्वर द्वारा बाइबल में कही और दी गई बातों के अन्तर्गत ही होता है, किसी भी रीति से उसके बाहर कदापि नहीं; क्योंकि इसका तात्पर्य होगा कि उस से पहले वाला संस्करण पूर्ण और सिद्ध नहीं था; उसमें कुछ त्रुटियाँ थीं। इसीलिए परमेश्वर ने उसके वचन में कुछ भी जोड़ने या घटाने को वर्जित किया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19); तथा प्रभु यीशु मसीह ने पवित्र आत्मा के सेवकाई के लिए कहा है कि वह जो पहले से कह दिया गया है, उसे ही स्मरण करवाएगा (यूहन्ना 14:26) और वह अपनी ओर से कुछ भी नया नहीं कहेगा, परन्तु प्रभु द्वारा कहे हुए में से लेकर शिष्यों को बताएगा (यूहन्ना 16:13-15), और इस तरह से उन का समस्त सत्य में मार्गदर्शन करेगा।

    इसलिए ऐसी कोई भी बात जो पवित्र शास्त्र में पहले से ही नहीं कही गई है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकती है, बाइबल से नहीं हो सकती है, बाइबल का सत्य नहीं हो सकती है, वह चाहे कितनी भी आकर्षक, तर्कसंगत, भक्तिपूर्ण तथा श्रद्धापूर्ण क्यों न प्रतीत हो। किसी भी नई बात अथवा शिक्षा के परमेश्वर अथवा पवित्र आत्मा से प्राप्त होने के दावे, सिवाए झूठ के और कुछ नहीं हो सकते हैं, और प्रत्येक मसीही विश्वासी को उन्हें, शैतानी होने के कारण, तुरन्त ही अस्वीकार कर देना चाहिए। जैसा हमने पहले, जब हम विश्वासियों के परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के बारे में देख रहे थे तब, देखा था, शैतान द्वारा बहुधा उपयोग की जाने वाली एक और युक्ति है कि लोगों द्वारा, परमेश्वर के प्रति समर्पित विश्वासियों के द्वारा भी, बाइबल से शब्द और वाक्यांश लेकर, उन्हें उस अभिप्राय और तरीके से उपयोग करना, जैसा उनके विषय बाइबल में नहीं लिखा और दिया गया है। दूसरे शब्दों में, शैतान परमेश्वर के लोगों को वचन में लिखे हुए से आगे बढ़ा देता है, और इस तरह से पवित्र शास्त्र का झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों के प्रचार और प्रसार के लिए दुरुपयोग करवाता है, चाहे वह अनजाने में और भक्ति तथा श्रद्धा की गलतफहमी में फँसा कर ही क्यों न करवाए।

    प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह बाइबल के इन तथ्यों पर विचार और मनन करे तथा उन्हें अपने अन्दर स्थापित कर ले; अन्यथा शैतान उन्हें परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने की ओर बहका देगा। अगले लेख में, पद 13 के अगले वाक्यांश को देखने और यह समझने के लिए कि पौलुस में होकर पवित्र आत्मा हमें क्या सिखाना चाहता है, हम बाइबल से संबंधित इन सिद्धान्तों का उपयोग करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 22

 

    God the Holy Spirit is given to every Christian Believer at the moment of his salvation, and from then on, He resides in the Believer to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide. The Holy Spirit helps the Believer in living his Christian life and fulfil his God assigned ministry, so that the Believer can be a worthy steward of the Holy Spirit. As the Believer’s Teacher, the Holy Spirit, besides other things, teaches God’s Word to him, If the Believer is willing to learn from Him. Unfortunately, many Believers, instead of the Holy Spirit tend to rely on men and their works to learn God’s Word, and therefore often learn incorrect things. We have been learning about learning from the Holy Spirit, and have seen various aspects of this from 1 Peter 2:1-2, then from Psalm 25, and now are learning from 1 Corinthians 2:12-14. Having considered verse 12, since the last article, we have started to consider verse 13 of this passage. In the last article we have seen from the first phrase of this verse that it is every Christian Believer’s responsibility to learn about the things that God has freely given to him. This learning is a basic requirement for the Believers, since they have to use them in their Christian lives and ministry, to be worthy stewards of their God given provisions. Before carrying on from where we left, and see further about the Believer having to learn about God’s provisions, today we will first see how God speaks to His people and its practical application. It is essential to be clear about this for the further understanding of things mentioned in verse 13 and other places.

    Throughout the Scriptures, God’s method of speaking to His people is through His spokesmen. God would speak to His chosen people, e.g., the Prophets and the Apostles in various ways, and they would then convey God’s messages to God’s people; orally, as well as in the written form. Some of these written messages have been compiled together under the guidance of the Holy Spirit as the Scriptures, to form a standard, unalterable, permanently established reference for cross-checking and evaluating everything, by comparing it to what God has said about that thing. Before the coming of the Lord Jesus, the earlier messages had been compiled together as the Hebrew Scriptures, which we have as the Old Testament in our Bibles. The writings of the Apostles and other messengers of God after the coming of the Lord Jesus are the New Testament writings, and together, the Old and New Testaments form the Bible. It is very essential to know and keep in mind these concepts, to understand how the Holy Spirit teaches God’s Word to the Believers, and how Satan brings in false teachings.

    God first chose and set apart certain people to convey His messages to His people (Ephesians 4:11-12), and then through the inspiration of the Holy Spirit, had these Prophets, Apostles, and others write down the messages that God had given through these chosen persons (2 Peter 1:21; 2 Timothy 3:16). These instructions and teachings of the Lord, and those conveyed through the chosen people (1 Corinthians 3:11; Ephesians 2:20) have been given to us as the Bible for our learning (Romans 15:4; 1 Corinthians 10:6). They form the incontrovertible, irrevocable, infallible, inerrant, eternal Word of God, forever settled in heaven (Psalm 119:89), God’s Word the Bible. Anything and everything that God wanted to convey to man, everything required for man’s life, salvation, fellowshipping with God, functioning for God, and for pleasing God, has been given by God to mankind in this Word. The Bible is complete; there can be no additions to it, no subtractions from it, no modifications or “beautification” of its contents, and there can be no newer revelations about it; else it will imply that the earlier version was imperfect, and had some errors or short-comings in it. Now, everything that God teaches His people, always falls within what has already been spoken and given in the Bible; never outside it. Therefore, God has forbidden any additions or subtractions to His Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19); and the Lord Jesus said for the ministry of the Holy Spirit, that He will remind of what has already been spoken (John 14:26) and He will not say any new thing on His own authority, but will take from what he Lord has already spoken and declare them to the Lord’s disciples (John 16:13-15), and thereby guide them into all truth.

    Therefore, anything that is not already stated in the Scriptures, cannot be from God, cannot be Biblical and Biblically true; no matter how appealing, logical, pious, and reverential it may appear. Any claims of any new revelations or teachings from God, or given by the Holy Spirit cannot be anything but false, and every Christian Believer should reject them outright, as being from Satan. As we have seen earlier, while considering stewardship of God’s Word, another very common ploy that Satan uses is to get people, even God’s committed Believers, to take words and phrases from the Bible, but use them in a manner and with meanings not given about them in the Bible. In other words, Satan makes God’s people go beyond what has been written in the Scriptures about those words and phrases, and misuse the Scriptures to spread false teachings and wrong doctrines, even though inadvertently and under the misunderstanding of being pious and reverential.

    It is absolutely essential for every Christian Believer to ponder over these Biblical facts and have them firmly established in themselves; else they will be misled by Satan to misuse and misinterpret God’s Word. In the next article, while considering about the next phrase of verse 13, we will utilize these Biblical principles to understand what God the Holy Spirit is saying to us through Paul.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well