ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 9 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 135 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 11

Click Here for the English Translation


कलीसिया का निर्माण – 2 – पतरस पर? – 2

 

    परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों और विशेषाधिकारों का योग्य भण्डारी होने के लिए, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उन बातों और विशेषाधिकारों के बारे में सीखना है। इस संदर्भ में, वर्तमान में हम विश्वासी के परमेश्वर की कलीसिया का, तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने का भण्डारी होने के बारे में सीख रहे हैं। कलीसिया के बारे में समझने के लिए हमने बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किये गए सात रूपकों पर विचार किया है, और उन से शिक्षाएँ प्राप्त की हैं। इन सातों रूपकों में देखा जाने वाला एक सामान्य विचार और शिक्षा है कि प्रभु की कलीसिया, प्रभु से है, प्रभु के द्वारा है, और प्रभु के लिए है; और यह कभी भी किसी मनुष्य से, मनुष्य के द्वारा, या मनुष्य के लिए नहीं रही है। पिछले लेख से हमने प्रभु के द्वारा अपनी कलीसिया के बनाए जाने के बारे देखना आरंभ किया है। हमने इस पर मसीही या ईसाई समाज में देखी जाने वाली एक बहुत आम किन्तु गलत धारणा, कि प्रभु यीशु ने कहा है कि वह अपनी कलीसिया अपने शिष्य पतरस पर बनाएगा, पर विचार के साथ आरम्भ किया है। इस संदर्भ में पिछले लेख में हम ने तीन प्रश्न अपने सामने रखे थे, जिनके आधार पर हम इस धारणा का विश्लेषण करेंगे।

आज हम इन तीन में से पहली बात को देखेंगे। इस पद, मत्ती 16:18, और इसमें प्रभु द्वारा कही गई बात को लेकर पतरस और कलीसिया के बारे में इस बड़े असमंजस और गलत धारणा का कारण इस पद की दो बातें हैं - (i) प्रभु द्वारा कहे गए ‘इस पत्थर’ को पतरस के लिए कहा गया मान लेना; और (ii) यूनानी भाषा में ‘पतरस’ शब्द के शब्दार्थ का ‘पत्थर’ अर्थ होना। मत्ती 16:18 का संदर्भ उस से पहले के पदों में कही गई प्रभु की बातें हैं। यह संदर्भ प्रभु द्वारा यहाँ कहे गए शब्द ‘इस’ को परिभाषित करता है, और शब्द ‘पत्थर’ के वास्तविक अर्थ को प्रकट करता है। इसलिए इस पद को मत्ती 16:13 से आरंभ कर के देखना चाहिए। मत्ती 16:13-14 में प्रभु ने शिष्यों से पूछा कि लोग उसके विषय में क्या कहते हैं, और पद 15 में शिष्यों ने प्रभु के विषय लोगों के दृष्टिकोण को उसे बता दिया। फिर पद 15 में प्रभु शिष्यों से उसके लिए उन शिष्यों के दृष्टिकोण को पूछता है। इसके लिए “शमौन पतरस ने उत्तर दिया, कि तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है” (मत्ती 16:16); और पद 17 में इस उत्तर एवं दृष्टिकोण के लिए प्रभु पतरस की सराहना करता है, और उससे कहता है “...क्योंकि मांस और लहू ने नहीं, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है”। ध्यान कीजिए, प्रभु के इस वाक्य के अंतिम भाग में वाक्यांश “यह बात” आया है, जो पिता परमेश्वर द्वारा, पतरस को, परमेश्वर के पुत्र प्रभु यीशु मसीह के बारे में दिए गए दर्शन के लिए है। अब यदि आप इस खण्ड में से, अपने मन में, पदों के कृत्रिम विभाजन को हटा दें, और 17-19 पद तक इस खण्ड को एक ही खण्ड देखें, जैसा वह मूल भाषा में लिखा भी गया था, तो फिर प्रकट हो जाता है कि पद 18 का “इस” और पद 17 का “यह बात” एक ही बात के बारे में हैं, और इसमें कोई असमंजस नहीं रह जाता है कि पद 18 का “इस” पतरस के लिए नहीं परंतु उस दर्शन के लिए है जो परमेश्वर पिता ने प्रभु यीशु के बारे में पतरस को दिया है। इसके अनुसार यदि प्रभु ने पद 18 में यह पतरस के लिए कहा होता कि वह अपनी कलीसिया उस पर बनाएगा, तो प्रभु के कहने के लिए अधिक उचित शब्द होते “तुझ पर”, न कि “इस पत्थर पर”। 

अब यहाँ पर असमंजस उत्पन्न करने वाली दूसरी बात को समझते हैं। मूल यूनानी भाषा में, इस वाक्य में, प्रभु द्वारा शब्दों का आलंकारिक प्रयोग किया गया है। ध्यान कीजिए, प्रभु के साथ पतरस की पहली भेंट में प्रभु ने उस से कहा था “...तू यूहन्ना का पुत्र शमौन है, तू कैफा, अर्थात पतरस कहलाएगा” (यूहन्ना 1:42); यहाँ प्रयुक्त शब्द “कैफा, Cephas” सिरियक भाषा का शब्द है, जिसका यूनानी अनुवाद पेत्रोस है, जिससे पतरस शब्द आया है, और जैसा इस पद में लिखा गया है, सिरियक “कैफा, Cephas” तथा यूनानी “पेत्रोस”, दोनों ही शब्दों का अर्थ एक छोटा पत्थर या कंकर होता है। मत्ती 16:18 के आरंभिक वाक्य में भी प्रभु इसी बात को उसे स्मरण करवा रहा है कि तू “पेत्रोस”, अर्थात “कैफा, Cephas” है, छोटा पत्थर या कंकर मात्र है। किन्तु मत्ती 16:18 में, अगले वाक्य में, “इस पत्थर” में प्रभु ने “पेत्रोस” शब्द का नहीं, वरन “पेत्रा” शब्द का प्रयोग किया, जिसका अर्थ होता है “चट्टान”। इन दोनों शब्दों को अपने-अपने स्थानों पर रखने से मत्ती 16:18 इस प्रकार पढ़ा जाएगा: “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस [पेत्रोस - कंकर, या छोटा पत्थर] है; और मैं इस पत्थर [पेत्रा - चट्टान, जो विशाल दृढ़, अटल होती है] पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।” 

अब, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हम प्रभु द्वारा शब्दों के आलंकारिक प्रयोग, और इस वाक्य के वास्तविक अर्थ को समझ सकते हैं, जिसकी पुष्टि फिर वचन की अन्य संबंधित बातों से, तथा पतरस के बारे में विश्लेषण से भी हो जाती है – जैसा कि हम पिछले लेख में कहे गए दूसरे और तीसरे प्रश्नों पर विचार करते समय देखेंगे। इन स्पष्टीकरणों के समावेश के साथ, प्रभु की कही बात का अभिप्राय कुछ इस प्रकार का होता - “तू एक कंकर/छोटा पत्थर है। और मैं इस चट्टान पर, अर्थात पिता परमेश्वर द्वारा तुझ पर प्रकट किए गए इस अटल, दृढ़, अडिग, सत्य पर कि मैं जीवते परमेश्वर का पुत्र यीशु हूँ, अपनी कलीसिया बनाऊँगा: और अधोलोक के फाटक उस कलीसिया पर प्रबल न होंगे।” प्रभु की यह बात वचन की अन्य बातों के साथ भी संगत है, तथा पतरस के जीवन का विश्लेषण भी यही दिखाता है कि वह प्रभु की कलीसिया का आधार कभी नहीं हो सकता था, कलीसिया उस पर नहीं बनाई जा सकती थी; और ऐसा करना वचन में त्रुटि एवं विरोधाभास ले आता है। 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Building the Church – 2 – On Peter? – 2

 

To worthily fulfil his responsibility of being a steward of God given things and privileges, every Born-Again Christian Believer must learn about those things and privileges. In this context, presently, we are learning about the Believer being a steward of the Church of God, and of the fellowship of God’s other children. To understand about the Church, we have considered seven metaphors used in the Bible for the Church, and learnt lessons from them. One common thought and lesson throughout these seven metaphors has been that the Lord’s Church, is from the Lord, by the Lord, and for the Lord; and never has it in any way been from man, by man, for man. Since the last article we have started to learn about the Lord Jesus building His Church, and begun with considering a very common but wrong notion in Christendom that the Lord Jesus has said that He will build His Church on His disciple Peter. We will be considering this on the basis of three questions, as stated in the previous article.

    Today we will look at the first of the three questions. Two things in this verse, Matthew 16:18 are the main cause of the confusion and misunderstanding about the Church being built on Peter - (i) The assumption that the Lord used the words “on this rock” for Peter; and (ii) The meaning of “Peter”. Before taking up these two questions, let us first consider the context of this verse and its implications regarding interpretation. The immediate context of Matthew 16:18 are its preceding verses. These verses define the word ‘this’ used here by the Lord, and clarify the actual meaning of the word ‘Peter.’ Therefore, this verse should be studied along with its preceding verses, i.e., from Matthew 16:13 onwards. In Matthew 16:13-14 the Lord Jesus is asking His disciples, what do the people say about Him; and in verse 15, the disciples tell Him what the people think. Then, in verse 15, the Lord asks the disciples what do they think about Him. For this, “Simon Peter answered and said, "You are the Christ, the Son of the living God."” (Matthew 16:16); and the Lord in verse 17 appreciating Peter’s answer, commends him for it, and says to him “...for flesh and blood has not revealed this to you, but My Father who is in heaven”. Take note that the Lord says to him “revealed this to you;” clearly the “this” here is meant for the revelation given to Peter by God the Father about God’s Son, Lord Jesus Christ. Now if mentally, you remove the artificial division of this passage into verses, and consider the passage from verse 17-19 as one continual thought, as it had been written in the original text, then there is no confusion in understanding that the “this” of verse 18 is related and about the same thing as the “this” of verse 17; i.e., the “this” of verse 18 is not about Peter but about the revelation given by God the Father to Peter. Also take note that if in verse 18 the Lord Jesus had wanted to say that He will build His Church on Peter, then instead of the word “this” for Peter, the more appropriate word which He would have used would have been “on you”, and not “on this rock.”

    Now let us look at the second thing that causes the confusion and misunderstanding about this verse. In the original Greek language, the Lord has used figures of speech in this conversation. Recall that in His first meeting with Peter, the Lord has said to him, “...You are Simon the son of Jonah. You shall be called Cephas (which is translated, A Stone)” (John 1:42); the word cephas used here is a word of the Syriac language, and its Greek translation is ‘petros’, from which the name Peter has been derived. Both these words, Syriac cephas and Greek Petros mean the same thing - a small stone or pebble. In Mathew 16:18, in the opening sentence of verse the Lord is reminding Peter the same thing, that he is ‘petros’ i.e., ‘cephas’, i.e., only a small stone or a pebble. But in the next sentence of verse 18 the Lord does not use the word ‘petros’, but says ‘petra’ which means a big rock. By putting the translations of these words in the place where they have been used, Matthew 16:18 can be paraphrased as: “And I also say to you that you are Peter [petros - a small stone or pebble], and on this rock [petra - rock, that which is large, firm, and unmoveable] I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.”

    Now, by putting together all these things, and the figures of speech used by the Lord, we can understand the correct meaning of this verse. This meaning can then be affirmed by checking if it is consistent with the other related things given in the Bible, and by analyzing Peter’s ministry – as we will see while considering the second and third questions given in the previous article. By taking all of these things together, what the Lord has said in this verse, can be stated like this: “you are a small stone/a pebble. I will build My Church on this firmly established and unmovable, rock-solid truth, i.e., what God the Father has revealed to you, that I am Jesus the Son of the Living God; and the gates of Hades will not be able to prevail upon the Church I will build.” This statement of the Lord is consistent with the other things mentioned in the Scriptures; an examination of the life of Peter too reveals that he could never be the foundation of the Church of the Lord Jesus; the Church could never have been built on him; and to assume anything like this is to bring errors and contradictions in God’s Word.

    If you are a Christian Believer, then you should learn to discern and understand the truths of God’s Word under the guidance and teaching of the Holy Spirit. Do not accept anything and everything as the truth unless and until you have cross-checked and verified it from the Bible with the help of the Holy Spirit; more so when that thing does not seem to be consistent with the other related things of the Bible.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 8 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 134 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 10


Click Here for the English Translation

कलीसिया का निर्माण – 1 – पतरस पर? – 1

 

    परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों और विशेषाधिकारों का योग्य भण्डारी होने के लिए, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उन बातों और विशेषाधिकारों के बारे में सीखना है। इस संदर्भ में, वर्तमान में हम विश्वासी के परमेश्वर की कलीसिया का तथा परमेश्वर के अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने का भण्डारी होने के बारे में सीख रहे हैं। पिछले लेखों में, कलीसिया के बारे में समझने के लिए हमने बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किये गए सात रूपकों पर विचार किया है, और उन से शिक्षाएँ प्राप्त की हैं। इन सातों रूपकों में देखा जाने वाला एक सामान्य विचार और शिक्षा है कि प्रभु की कलीसिया, प्रभु से है, प्रभु के द्वारा है, और प्रभु के लिए है; और यह कभी भी किसी मनुष्य से, मनुष्य के द्वारा, या मनुष्य के लिए नहीं रही है। वरन, यदि कलीसिया के किसी भी पक्ष में किसी भी प्रकार से मानवीय विचार और हस्तक्षेप, प्रभु के द्वारा दी गई बातों के ऊपर, उससे अधिक महत्वपूर्ण कर दिए गए हैं, तो फिर वह कलीसिया प्रभु की नहीं रह गई, बल्कि मनुष्यों की बन गई है। आज से हम प्रभु के द्वारा अपनी कलीसिया के बनाए जाने के बारे देखना आरंभ करेंगे।

    ईसाई या मसीही समाज में एक बहुत आम किन्तु गलत धारणा पाई जाती है कि प्रभु यीशु ने पतरस पर अपनी कलीसिया बनाने की बात कही है; और इस धारणा का आधार मत्ती 16:18 में प्रभु द्वारा कही गई बात - “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे” को बनाया जाता है। किन्तु यह धारणा सही नहीं है, वचन के अनुसार नहीं है।

    बाइबल की बातों को गलत समझने का सबसे बड़ा कारण है किसी एक शब्द, या वाक्यांश, या वाक्य, अथवा पद को उसके संदर्भ के बाहर लेकर उसकी ऐसी व्याख्या करना, जो संदर्भ के अनुसार देखे जाने में सही नहीं निकलती है। इसलिए बाइबल की हर बात को न केवल उसके तात्कालिक संदर्भ में देखना और समझना आवश्यक है, किन्तु बाइबल में शेष स्थानों पर उस विषय से संबंधित भागों में और क्या कहा गया है, उसे भी देखना और उन बातों के साथ अपनी व्याख्या के सामंजस्य को जाँचना भी अनिवार्य है। साथ ही, हमेशा यह ध्यान भी रखना चाहिए कि बाइबल की पुस्तकें उनके मूल स्वरूप में कभी भी अध्यायों और पदों में नहीं लिखी गई थीं वरन सामान्य लेख, कविताओं, और पत्रों के समान ही लिखी गई थीं। वर्तमान में पाया जाने वाला यह अध्यायों और पदों में विभाजन बहुत बाद में, हवाले देने और स्मरण रखने में सहायता करने के लिए किया गया। इसलिए यह विभाजन कृत्रिम है, और कई बार किसी परिच्छेद या खण्ड या वाक्य के विचार को पूरा हुए बिना ही बीच में काट या रोक देता है। इसलिए सही व्याख्या के लिए, संदर्भ में देखते समय, हमेशा, अपने मन में इस पदों और अध्यायों के विभाजन को हटाकर, उस संबंधित लेख को एक पूर्ण बात या विचार के अनुसार देखना, समझना, और फिर समझाना चाहिए। यदि हमारी व्याख्या तात्कालिक संदर्भ तथा उस विषय पर बाइबल की अन्य बातों के साथ मेल नहीं खाती है, तो वह व्याख्या गलत है, और उसे सुधारे जाने की आवश्यकता है। 

    संपूर्ण बाइबल परमेश्वर का वचन है; संपूर्ण बाइबल परमेश्वर पवित्र आत्मा की प्रेरणा द्वारा लिखवाई गई है, अर्थात मूल और वास्तविक लेखक पवित्र आत्मा ही है, चाहे कलम चलाने वाले मनुष्य भिन्न हों; और यही वचन आदि में था, परमेश्वर के साथ था, परमेश्वर था, और उसे वचन ने देहधारी होकर हमारे मध्य में डेरा किया (यूहन्ना 1:1-2, 14)। इसलिए संपूर्ण बाइबल की बातों में कोई त्रुटि या परस्पर विरोधाभास संभव ही नहीं है, अन्यथा परमेश्वर में त्रुटि है, विरोधाभास है। इसलिए हर ऐसी व्याख्या जो तात्कालिक संदर्भ तथा संबंधित बातों एवं शिक्षाओं के साथ संगत नहीं है, वह गलत है, स्वीकार्य नहीं है; उसे मान और लेकर नहीं चला जा सकता है। यही बात इस धारणा को जाँचने की कसौटी भी है कि क्या वास्तव में प्रभु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाने के लिए कहा है? और जाँचे जाने पर यह प्रकट हो जाता है कि प्रभु ने ऐसी कोई बात नहीं कही, ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया; और यह धारणा बिलकुल गलत, अनुचित और पूर्णतः अस्वीकार्य है।

    अगले लेख से हम इस धारणा का विश्लेषण इन तीन बातों के अंतर्गत करेंगे:

  • क्या मत्ती 16:18 में प्रभु की कलीसिया बनाने की बात पतरस के लिए थी?

  • क्या वचन में किसी अन्य स्थान पर पतरस पर कलीसिया बनाने की, उसे कलीसिया का आधार रखने की पुष्टि है?

  • क्या पतरस इस आदर और आधार के योग्य था?

 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Building the Church – 1 – On Peter? – 1

 

    To worthily fulfil his responsibility of being a steward of God given things and privileges, every Born-Again Christian Believer must learn about those things and privileges. In this context, presently, we are learning about the Believer being a steward of the Church of God and the fellowship of God’s other children. To understand about the Church, in the previous articles, we have considered seven metaphors used in the Bible for the Church, and learnt lessons from them. One common thought and lesson throughout these seven metaphors has been that the Lord’s Church, is from the Lord, by the Lord, and for the Lord; and never has it in any way been from man, by man, for man. Rather, any aspect where human interference and intervention has superseded what God has given, that has rendered it man’s church, not Lord’s. From today we will start learning about the Lord Jesus’s building His Church.


    There is a very common misunderstanding amongst the Christians, that the Lord Jesus has said that He will build His Church on Peter. The basis for this misunderstanding is Matthew 16:18, “And I also say to you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.” This is because of misinterpreting this verse.


    The most common reason for misinterpreting and misunderstanding something from the Bible is taking some word, or phrase, or sentence, or passage of the Bible out of its context and giving it meanings that do not stand up to scrutiny when that word, or phrase, or sentence, or passage of the Bible is seen in its actual context. Therefore, to properly understand Biblical things, not only should they be taken and understood in their immediate context, but also by considering what has been said in the Bible at other places about the same thing; every interpretation should satisfy, be consistent with everything said in the Bible about it; there should be no contradictions - none whatsoever, in the immediate and the related portions. Another fact that should always be borne in mind while interpreting and understanding is that in their original form and writing, the books of the Bible were not written in chapters and verses, as we presently have them in our Bibles. They were written as just another text, poetry, letter in general use is written. This current division into chapters and verses came about much later, as an aid, to cite, quote, and memorize Scripture portions. Therefore, this division is artificial, and at many places it cuts off the running thought of a sentence or passage in between, before its completion. Hence, for a correct interpretation, while looking at the context, it is always helpful to mentally remove the division of the text into verses and chapters, and consider the whole thought as one unit. If our interpretation and understanding is not consistent with either the immediate context, or with other related passages and portions, then that interpretation and understanding is wrong, and needs to be rectified.


    The whole of the Bible is the Word of God; the whole Bible has been written under the guidance of God the Holy Spirit, i.e., the original and actual author is the Holy Spirit, even though the persons using the pen for writing the words may be different. It is this Word that was present at the beginning, was with God, was God, and became flesh to dwell amongst us (John 1:1-2, 14). So, there can never be any error or mutual contradiction in the things of the Bible, else it implies imperfections and contradictions in God Himself. Therefore, every explanation and interpretation that is not consistent with the immediate context and the related things in the Bible is false, unacceptable, cannot be agreed to and used in any manner. These facts also serve as a guide for us to examine this notion that did the Lord Jesus really say that He will build His Church on Peter? We will see how on proper examination and with a correct understanding, it becomes clear that the Lord Jesus never said anything like this, nor did He give any such assurance; this is a completely wrong notion, is totally unjustified, and absolutely unacceptable.


    From the next article we will examine this notion about the Church being built on Peter through three questions:

  • Was the Lord’s statement in Matthew 16:18 about building His Church, about Peter?

  • Does the Scripture at any other place support or state this notion of the Church being built on Peter, or Peter being its foundation?

  • Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church?

 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 7 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 133 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 9


Click Here for the English Translation

कलीसिया को समझना – 9 – रूपक – 7

 

    क्योंकि परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपनी कलीसिया का एक अंग बनाया है तथा उसे अपनी अन्य सन्तानों की सहभागिता प्रदान की है, इसलिए न केवल प्रत्येक विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए इन विशेषाधिकारों का भण्डारी है, वरन परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए इन प्रावधानों के लिए, जो उसे अपना मसीही जीवन जीने तथा परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने के लिए दिए गए हैं, परमेश्वर को उत्तरदायी भी है। इसलिए यह प्रत्येक विश्वासी के लिए अनिवार्य है कि वह परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखे। वर्तमान में हम बाइबल में कलीसिया के बारे में दिए गए विभिन्न रूपकों से परमेश्वर की कलीसिया, तथा उसकी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में सीख रहे हैं। हमने आरंभ में जो सात रूपक सूचीबद्ध किये थे, पिछले लेखों में हम उन में से छः रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के सातवें और अन्तिम रूपक, कलीसिया के परमेश्वर की दाख की बारी होने के संबंध में देखेंगे।

(7) परमेश्वर की दाख की बारी

    बाइबल के नए नियम खंड की पहली चार पुस्तकों, अर्थात प्रभु यीशु मसीह की जीवनियों में, प्रभु यीशु ने “दाख की बारी” से संबंधित कुछ दृष्टांत कहे हैं। किन्तु किसी भी दृष्टांत में, या फिर, बाद में बाइबल की अन्य पुस्तकों में, प्रभु यीशु की कलीसिया को, पहले छः रूपकों के समान, स्पष्टतः प्रभु की या परमेश्वर की दाख की बारी नहीं कहा गया है। पुराने नियम में परमेश्वर के लोगों, इस्राएल को “परमेश्वर की दाख की बारी” कहा गया है। क्योंकि वर्तमान में मसीही विश्वासी परमेश्वर के लोग, उसके ‘आत्मिक’ इस्राएल (इफिसियों 2:11-13) हैं, इसलिए दाख की बारी से संबंधित प्रभु के दृष्टान्तों को प्रभु यीशु की कलीसिया के संदर्भ में भी ले लिया जाता है, और कलीसिया से संबंधित बातों और कार्यों के विषय उन दृष्टांतों से भी शिक्षाएं ली जाती हैं, जो मसीही जीवन के लिए शिक्षाप्रद भी हैं। हम भी यहाँ पर “दाख की बारी” से संबंधित प्रभु द्वारा दिए गए दृष्टांतों से कुछ शिक्षाएं लेंगे, जो मसीही जीवन, सेवकाई, और प्रभु के लिए उपयोगी होना सिखाती हैं।

    मत्ती 20:1-16 में एक गृहस्थ द्वारा लगाई गई दाख की बारी का दृष्टांत है, जिसमें कार्य करने के लिए वह सुबह से शाम, अर्थात आरंभ से लेकर अन्त तक, मजदूरों को ढूँढता और भेजता रहा। अर्थात, उस दाख की बारी को देखभाल की, उसमें कुछ-न-कुछ काम की आवश्यकता थी। उस दाख की बारी का स्वामी इस बात को जानता और समझता था, और वह ही अपनी बारी में काम के लिए मजदूरों को नियुक्त करता और भेजता रहा। प्रभु की कलीसिया में अभी भी बहुत से कार्य और सेवकाइयां करनी होती हैं, और प्रभु को अभी भी काम करने वाले सेवकों की आवश्यकता है, और यह आवश्यकता प्रभु के दूसरे आगमन तक बनी रहेगी। प्रभु की कलीसिया गतिहीन (static) नहीं, गतिशील (dynamic) है, अर्थात वह अभी भी निर्माणाधीन है, बढ़ रही है। जब तक अन्तिम विश्वासी उस में जोड़ नहीं दिया जाता है, और प्रभु की दुल्हन के रूप में उसके साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं कर दिया जाता है, कलीसिया निर्माणाधीन रहेगी; और उसे देखभाल की, तथा शैतान के द्वारा उस पर निरंतर किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के हमलों के कारण मरम्मत की आवश्यकता रहेगी। इसलिए प्रभु को अपनी कलीसिया में उसके लिए कार्य करते रहने वालों की भी आवश्यकता रहेगी।

    मत्ती 21:28-32 में, पिता की दाख की बारी में कार्य करने के लिए आज्ञाकारी तथा अनाज्ञाकारी और लापरवाह पुत्रों का दृष्टांत है। यह हमें सिखाता है कि परमेश्वर की कलीसिया में होने का अर्थ है परमेश्वर पिता की इच्छा के अनुसार कार्य करते रहना, उसका आज्ञाकारी बने रहना, न कि अनाज्ञाकारी और लापरवाह होना। 

    मत्ती 21:33-46 में दाख की बारी की देखभाल और उसके लिए उत्तरदायी होने से संबंधित दृष्टांत है, जिसे मरकुस 12:1-12 में और लूका 20:9-18 में भी लिखा गया है। प्रभु का यह दृष्टांत मुख्यतः उन धर्म के अगुवों के विरुद्ध था जिन्होंने परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए दायित्व का ठीक से निर्वाह नहीं किया, परमेश्वर द्वारा भेजे गए नबियों का निरादर किया उन्हें मार डाला, और प्रभु को भी मार डालना चाहते थे। किन्तु हमारे लिए इस दृष्टांत में महत्वपूर्ण शिक्षा है - प्रभु परमेश्वर जब दायित्व देता है, तो फिर उसका हिसाब भी लेता है। मसीही जीवन लापरवाही का, प्रभु और उसके कार्य को हल्के में लेने, और ठीक से न करने का जीवन नहीं है। सभी को अपने जीवन और कार्यों का हिसाब देना होगा, और यह आँकलन होने के अनुसार ही प्रत्येक अपने प्रतिफल पाएगा।

    लूका 13:6-9 में प्रभु द्वारा दाख की बारी का एक और दृष्टांत है, जो दाख की बारी के स्वामी (परमेश्वर) के धैर्य और विलंब से कोप करने को, तथा बारी के रखवाले (प्रभु यीशु) के अपने लोगों के प्रति प्रेम और उनको फलवंत बनाने में प्रयासरत रहने को दिखाता है।

    ये सभी दृष्टांत अपने लोगों, अपनी “दाख की बारी” के प्रति परमेश्वर और प्रभु यीशु की लगन, प्रेम, और उनके लिए परिश्रम करने को, तथा प्रभु के लोगों से प्रभु की अपेक्षा को दिखाते हैं। सभी दृष्टांत प्रभु या परमेश्वर की “दाख की बारी” से संबंधित हैं; कोई भी दृष्टांत प्रभु की दाख की बारी में घुस आए या लगा दिए गए लोगों के लिए नहीं है। प्रभु परमेश्वर की देखभाल और चिंता, उसके अपने लोगों के लिए है; उसकी दाख की बारी में उसके लोगों का भेस धर कर रहने वालों का कोई उल्लेख नहीं है। हर वह पौधा जो परमेश्वर ने नहीं लगाया है, वह उखाड़ा और जलाया जाएगा (मत्ती 13:30; 15:13)।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यह ध्यान रखिए कि अन्ततः, एक दिन, आपको अपने जीवन और कार्यों का संपूर्ण हिसाब प्रभु को देना होगा। प्रभु के धैर्य और विलंब से कोप करने का अर्थ उसका कभी कोप न करना, कभी हिसाब न लेना, नहीं है। उद्धार पाया हुए मसीही विश्वासी का उद्धार तो कभी नहीं जाएगा, किन्तु उसे अनन्तकाल के लिए मिलने वाले प्रतिफलों पर उसके जीवन और कार्यों पर दुष्प्रभाव अवश्य आएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Understanding the Church – 9 – Metaphors – 7

 

    Since God has made every Born-Again Christian Believer a part of His Church and has given him the fellowship of His other children, therefore not only is every Believer a steward of these privileges granted to him by God, but is also accountable to Him for fulfilling his stewardship and properly utilizing his God given resources, for living his Christian life as well carrying out his God given ministry. Hence it is imperative for every Believer to learn about the things God has given him. Presently, through the various metaphors given in the Bible for the Church, we are learning God’s Church and about fellowshipping with God’s other children. From the seven metaphors we had listed initially, we have so far considered six metaphors in the previous articles. Today we will consider the seventh and final metaphor of the list, being the Vineyard of God.

(7) God’s Vineyard

    In the New Testament section of the Bible, in its first four books, i.e., the Gospels – the biographies of the Lord Jesus, the Lord Jesus spoke some parables about “vineyards.” But in none of the parables, nor, later in any of the books of the Bible has the Church explicitly been called the “Vineyard of the Lord,” as has been the case with the first six metaphors that we have considered so far. In the Old Testament, the people of God, Israel, has been called the “Vineyard of God.” Since now, the Christian Believers are the people of God, His ‘spiritual’ Israel (Ephesians 2:11-13), and since the teachings of these parables given by the Lord are meant for Christian living and ministry, therefore the Lord’s parables about the vineyards are also seen as related to the Church of the Lord Jesus, and the teachings from these parables are applicable to the Church and its work or ministries. Here, we too will consider some teachings concerning the Christian life, ministry, and being useful for the Lord Jesus from the Lord’s parables.

    In Matthew 20:1-16 is a parable about a landowner who planted a vineyard; he kept looking for and sending into the vineyard people to work, from morning till evening. Meaning, there always was some opportunity or the other for work in the vineyard, till the end of the day. The landowner knew and understood this; therefore, he kept appointing laborers and sending them into the vineyard to work. In the Church of the Lord Jesus too, there are many works and ministries even today, and the need for laborers for these works and ministries will remain till the second coming of the Lord. The Lord’s Church is not static, but is dynamic, i.e., it is still being formed and growing. Till the last Believer is added to it, and till he is made ready to stand with the Lord as His Bride, the Church will remain “under-construction;” and therefore, it needs constant care and protection, and even repairs where it has been damaged by attacks from Satan and his forces. Therefore, the Lord needs people to continue to work in His Church and for its functions.

    In the parable of Matthew 21:28-32, where a father asks his sons to go work in his vineyard, the Lord taught about the obedient and the disobedient and careless children. Which gives us the lesson that being in the Church of God is about working according to the will of God the Father, and being obedient to Him, instead of being casual and disobedient.

    In Matthew 21:33-46 is a parable about taking care of the vineyard and being accountable for the assigned work; this parable has also been stated in Mark 12:1-2 and Luke 20:9-18. The Lord gave this parable mainly about those religious leaders who did not fulfil their responsibilities towards God, they insulted and even killed the prophets God sent to them, and were getting ready to kill even the Son, the Lord Jesus Christ. For us, there is a very important lesson in this parable, when God gives a responsibility, He also takes an account of it. The Christian life is not a life of being careless and taking the Lord’s work and ministries lightly, not doing them diligently. Everyone will have to give an account of their lives and the work they have done (2 Corinthians 5:10), and everyone will receive their rewards according to a minute evaluation of their works (1 Corinthians 3:13-15).

    In Luke 13:6-9, there is another parable of the Lord related to the vineyard, which illustrates about the patience and longsuffering of the owner of the vineyard (God), and the love of the ‘keeper of the vineyard’ (Lord Jesus) for His people and how He continues to labor and strive to make His people fruitful and useful.

    All these parables speak of the Lord’s expectations from His people, about the labor, diligence, and love of the Lord for His people. All these parables are related to “God’s Vineyard”; none of these parables is about the infiltrators into the vineyard or those planted surreptitiously. The care and looking after of the Lord God is for His people; there is no mention of the Lord being concerned about the welfare of those who may have clandestinely entered His Church, and are masquerading as members of His Church. Every plant that has not been planted by God will be uprooted and destroyed (Matthew 13:30; 15:13).

    If you are a Christian Believer, then keep in mind, that eventually, one day you will have to stand before the Lord and give an account of your life to Him. The present attitude of patience, forbearance, and longsuffering of the Lord does not mean that He will never take an account and will never appropriately deal with the disobedient and careless. While it is true that a Christian Believer will never lose his salvation; but his carelessness and disobedience surely will quite adversely affect his eternal rewards (1 Corinthians 3:13-15).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 6 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 132 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 8

 

Click Here for the English Translation

कलीसिया को समझना – 8 – रूपक – 6

 

    किसी वस्तु का योग्य रीति से उपयोग कर पाने के लिए, व्यक्ति को उसके बारे में, उसकी उपयोगिता के बारे में, और उसे उपयोग करते समय उसकी कोई हानि न हो इसलिए उसके प्रति रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानना होता है। यह तब और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है जब व्यक्ति को उस वस्तु का भण्डारी बनाया गया हो, और उसे उस वस्तु के उपयोग का लेखा भी देना हो। जैसा कि पिछले लेखों में हम देख चुके हैं, परमेश्वर ने प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को कम से कम चार बातें दी हैं, ताकि वह अपने मसीही जीवन और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का सही निर्वाह कर सके; और हर विश्वासी उन बातों का भण्डारी है, उन के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है । ये चार बातें हैं – परमेश्वर का वचन, परमेश्वर पवित्र आत्मा, परमेश्वर की कलीसिया और उसकी सन्तानों की सहभागिता, और परमेश्वर पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान। अभी तक हम परमेश्वर के वचन और परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में देख चुके हैं, और वर्तमान में परमेश्वर की कलीसिया तथा उसकी सन्तानों की सहभागिता के भण्डारी होने के बारे में, बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किये गए रूपकों से सीख रहे हैं। हम बाइबल में दिए गए सात रूपकों में से पहले पाँच रूपकों को पिछले लेखों में देख चुके हैं। आज हम इस सूची के छठे रूपक, कलीसिया के प्रभु की दुल्हन होने के संबंध में देखेंगे।

(6) प्रभु की दुल्हन

    परमेश्वर के वचन बाइबल में कलीसिया को प्रभु यीशु की दुल्हन भी कहा गया है। पति-पत्नी का संबंध सभी सांसारिक संबंधों में से सब से अंतरंग संबंध है। सृष्टि के आरंभ के समय से ही, परमेश्वर ने इस संबंध की अन्य हर संबंध के ऊपर प्राथमिकता को और दोनों की परस्पर घनिष्ठता को हव्वा की रचना करने के साथ ही बता दिया था, “इस कारण पुरुष अपने माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा और वे एक तन बने रहेंगे” (उत्पत्ति 2:24)। परमेश्वर के वचन बाइबल के पुराने नियम खंड में, मूसा में होकर परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था में, याजकों को अन्य सभी इस्राएलियों से विशिष्ट स्तर दिया गया, और उन्हें परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी तथा शुद्ध और पवित्र बने रहने के लिए कहा गया। साथ ही उन्हें किसी वेश्या, या भ्रष्ट स्त्री को अथवा किसी तलाक-शुदा, या त्यागी हुई से विवाह करने के लिए मना किया गया (लैव्यव्यवस्था 21:6-8)। जैसे आज प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर और अपनी कलीसिया के मध्य कार्य कर रहा है, उस समय याजक परमेश्वर और मनुष्यों के मध्य, परमेश्वर का वह दूत था (मलाकी 2:7), जो परमेश्वर के लोगों तक परमेश्वर का वचन पहुँचाता था, और उनकी ओर से लोगों की प्रार्थनाएं एवं बलिदान परमेश्वर को अर्पित करता था। इसीलिए प्रभु यीशु मसीह को, उसकी सेवकाई के आधार पर, अपने विश्वासियों के लिए नए नियम में “महायाजक” भी कहा गया है (इब्रानियों 3:1; 5:5; 9:11)। तात्पर्य यह कि पुराने नियम के याजक एक प्रकार से प्रभु यीशु मसीह का प्रतिरूप थे। यदि व्यवस्था के अंतर्गत याजकों को भ्रष्ट, या वेश्या, या त्यागी हुई स्त्री से विवाह करने के अनुमति होती, तो यह सांकेतिक रीति से प्रभु की कलीसिया, उसकी दुल्हन में ऐसे व्यवहार या चरित्र को स्वीकृति प्रदान करना हो जाता, जो फिर आज की कलीसिया के शुद्ध और पवित्र होने से पूर्णतः असंगत एवं अस्वीकार्य हो जाता।     

    इस रूपक से संबंधित बाइबल के कुछ वचनों पर ध्यान कीजिए:

  • क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूं, इसलिये कि मैं ने एक ही पुरुष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्र कुंवारी के समान मसीह को सौंप दूं” (2 कुरिन्थियों 11:2)।

  • हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो, जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम कर के अपने आप को उसके लिये दे दिया। कि उसको वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध कर के पवित्र बनाए। और उसे एक ऐसी तेजस्वी कलीसिया बना कर अपने पास खड़ी करे, जिस में न कलंक, न झुर्री, न कोई ऐसी वस्तु हो, वरन पवित्र और निर्दोष हो” (इफिसियों 5:25-27)।

  • इस कारण मनुष्य माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। यह भेद तो बड़ा है; पर मैं मसीह और कलीसिया के विषय में कहता हूं। पर तुम में से हर एक अपनी पत्नी से अपने समान प्रेम रखे, और पत्नी भी अपने पति का भय माने” (इफिसियों 5:31-33)।

    प्रभु यीशु और कलीसिया के संबंध को पति-पत्नी के संबंध के समान बताया गया है (इफिसियों 5:31-33)। प्रकट एवं स्पष्ट है कि 2 कुरिन्थियों 11:2 की बात, ऊपर कही गई याजकों के विवाह और प्रभु यीशु के महायाजक होने के साथ पूर्णतः मेल खाती है, उसकी पूरक है। न याजक भ्रष्ट हो सकता था, और न ही उसकी दुल्हन; न प्रभु यीशु में कोई अशुद्धता या अपवित्रता है, और न ही उसकी दुल्हन, उसकी कलीसिया में हो सकती है। किन्तु प्रभु की वर्तमान दुल्हन हम शारीरिक और पाप से दूषित लोगों के पाप और संसार से निकाले जाने के द्वारा बनी है। इसीलिए प्रभु आज स्वयं ही उसे अपने वचन के द्वारा शुद्ध, पवित्र, निष्कलंक, निर्दोष, बेझुर्री, और तेजस्वी बना रहा है, जिससे कि प्रभु की दुल्हन प्रभु के साथ खड़ी हो सके (इफिसियों 5:26-27)। इसीलिए विश्वासियों से कहा गया है कि वे अपने आप को एक पूर्णतः नई सृष्टि समझें, पुरानी सभी बातें बीत गई हैं; और वे प्रभु को पूर्णतः समर्पित होकर, उन्हें छुड़ाने वाले के लिए ही अपने जीवन जीएँ (2 कुरिन्थियों 5:15, 17)।

    एक बार फिर, कलीसिया का यह रूपक, और बताए गए उसके गुण इस बात को प्रकट कर देते हैं कि वास्तविक कलीसिया वही है जो प्रभु यीशु ने बनाई है, और जिसे वह स्वयं ही शुद्ध और पवित्र कर रहा है। अन्य कोई भी ‘कलीसिया’ सांसारिक रीतियों और शब्दों के दुरुपयोग द्वारा ‘प्रभु की कलीसिया’ कहकर संबोधित तो की जा सकती है, किन्तु जिस कलीसिया में प्रभु द्वारा की जा रही शुद्धि, वचन का स्नान, पवित्रता में और प्रभु के प्रति समर्पण एवं उसकी निकटता में निरन्तर बढ़ते चले जाना, नहीं देखा जाता है, प्रकट है कि प्रभु उसे अपने साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं कर रहा है; अर्थात वह प्रभु यीशु द्वारा स्थापित, उसके द्वारा बुलाए और चुने हुए लोगों से बनी उसकी कलीसिया नहीं है। 

    प्रभु यीशु की कलीसिया से संबंधित यह रूपक, कलीसिया के लिए प्रभु परमेश्वर की ओर से प्रदान की गई एक अति-महान और अभूतपूर्व आशीष को भी हमारे सामने लाता है। ध्यान कीजिए, मसीही विश्वास (ईसाई या मसीही धर्म नहीं, वरन विश्वास) के अतिरिक्त संसार के अन्य सभी मत, धर्म, धारणाएं, आदि मनुष्यों से कहते हैं कि उन्हें पहले अपने ही प्रयासों से शुद्ध और पवित्र होना पड़ेगा, और तब ही वे उस मत, धर्म, धारणाओं को मानने और पालन करने वालों के इष्ट-देव के पास आ सकते हैं, उसे प्रसन्न कर सकते हैं; और लोग इसके लिए न जाने कितने प्रकार के प्रयास और कार्य करते रहते हैं, किन्तु उस वांछित एवं स्थाई शुद्धता और पवित्रता को प्राप्त नहीं करने पाते हैं। किन्तु इसके विपरीत, केवल मसीही विश्वास (न कि धर्म) ही समस्त मानव जाति को यह आश्वासन और प्रतिज्ञा देता है कि जो भी प्रभु यीशु के पास आएगा, वह चाहे जैसा भी है, उसने चाहे कैसा भी जीवन जिया हो, प्रभु यीशु उसे उसकी उसी दशा में ग्रहण करके फिर स्वयं ही उसे शुद्ध और पवित्र करेगा, अपने साथ खड़े होने योग्य बनाएगा - जो उसके लोग बन जाते हैं, अर्थात उसे समर्पित हो जाते हैं, उनका उद्धार भी वह स्वयं ही करता है, उसके नाम का यही अभिप्राय है (मत्ती 1:21), और फिर स्वयं ही उन्हें शुद्ध, पवित्र, निष्कलंक, निर्दोष, बेझुर्री, और तेजस्वी बनाता है। 

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच कर देखिए कि आप परमेश्वर के वचन से कितना प्रेम करते हैं? आप बाइबल को अपने जीवन में क्या स्थान और महत्व देते हैं? आप कितना समय बाइबल के पढ़ने और अध्ययन करने में लगाते हैं? क्योंकि प्रभु यीशु द्वारा उससे प्रेम करने वालों की यही एकमात्र पहचान, एकमात्र चिह्न दिया गया है (यूहन्ना 14:21, 23)। साथ ही, अपने आत्मिक स्तर को परखने के लिए अपनी क्रमिक आत्मिक बढ़ोतरी को देखिए, कि पिछले समय की तुलना में, आज आप मसीह यीशु की निकटता में, उसके साथ घनिष्ठता में, कितने बढ़े हैं; और बढ़ते जा रहे हैं या कहीं किसी स्तर पर आ कर अटक गए हैं? क्या आप वचन के स्नान द्वारा धोए जाकर प्रभु यीशु द्वारा शुद्ध और पवित्र होते जा रहे हैं (यूहन्ना 13:8), पुरानी बुराइयों से निकलकर मसीही जीवन की नवीनता में बढ़ते जा रहे हैं कि नहीं? यदि प्रभु आपके जीवन में कार्य नहीं कर रहा है, आपको अपनी समानता में परिवर्तित (2 कुरिन्थियों 3:18) नहीं करता जा रहा है, तो आपको बहुत गंभीरता से अपने ‘मसीही विश्वासी’ होने पर विचार करने, बारीकी से अपने मसीही जीवन का आँकलन करने, और जो भी त्रुटि है, घटी है, उसे सुधारने की आवश्यकता है। इसे व्यर्थ मत समझिए, अभी समय और अवसर रहते यह कर लीजिए, कहीं टालना या इसे अनुचित एवं अनावश्यक समझना आपके लिए बहुत हानिकारक और अनन्तकाल के लिए पीड़ादायक न हो जाए। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Understanding the Church – 8 – Metaphors – 6

     To worthily utilize something, one needs to learn about it, know its importance, and the precautions required to see that it does not comes to any harm. This becomes all the more important, if one has been made a steward of that thing, and will have to give an account of how he has put it to use. As we have seen before, every Born-Again Christian Believer has been given at least four things by God, for living his Christian life and fulfilling his God appointed ministry, and he is their steward, accountable to God for them. These things are – God’s Word, God the Holy Spirit, God’s Church and fellowship with God’s children, and some gift of God the Holy Spirit. We have already learnt about the stewardship of God’s Word and God’s Holy Spirit, and are presently learning about being steward of God’s Church and fellowshipping with God’s children, through the metaphors used for the Church in the Bible. From the seven metaphors given in the Bible, we have considered the first five metaphors in the previous articles. Today we will consider the sixth metaphor, being the Bride of Christ.

(6) The Bride of Christ

    In the Word of God, the Church has also been called the Bride of the Lord Jesus. The relationship between husband and wife is the most intimate of all human relationships. From the beginning, since the creation of Eve, God has declared this to be primary relationship that supersedes all other relationships and be the most intimate between the husband and wife, “Therefore a man shall leave his father and mother and be joined to his wife, and they shall become one flesh” (Genesis 2:24). In the Old Testament section of the Bible, in the Law given by God through Moses, the Priests were given a very special place amongst all the Israelites, and they were told to remain completely surrendered and committed to God, to always be pure and holy. They were also instructed never to marry any harlot, or defiled, or divorced, i.e., a cast-away woman (Leviticus 21:6-8). As the Lord functions today between God and His Church, at that time it was the priest who served the same function between God and men (Malachi 2:7), serving as God’s messenger for men, and offering the prayers and sacrifices of men before God. That is why, on the basis of His ministry amongst His people, the Lord Jesus has also been called the “High Priest” (Hebrews 3:1; 5:5; 9:11). The implication is that the priests of the Old Testament were a type of, a representation of, the Lord Jesus. If in the Law, the priests had been permitted to marry a harlot, or a defiled, or a divorced woman, then it would symbolically have been a sanction for the Church or Bride of Christ to be of similar character as well. This then would have rendered the instruction for the Church to be pure and holy totally inconsistent and therefore unacceptable.

    Consider some Bible verses related to this metaphor:

  • For I am jealous for you with godly jealousy. For I have betrothed you to one husband, that I may present you as a chaste virgin to Christ” (2 Corinthians 11:2).

  • Husbands, love your wives, just as Christ also loved the church and gave Himself for her, that He might sanctify and cleanse her with the washing of water by the word, that He might present her to Himself a glorious church, not having spot or wrinkle or any such thing, but that she should be holy and without blemish” (Ephesians 5:25-27).

  • "For this reason, a man shall leave his father and mother and be joined to his wife, and the two shall become one flesh." This is a great mystery, but I speak concerning Christ and the church. Nevertheless, let each one of you in particular so love his own wife as himself, and let the wife see that she respects her husband” (Ephesians 5:31-33).

     The relationship between the Lord Jesus and His Church has been stated as the relationship of a husband and wife (Ephesians 5:31-33). It is quite evident that what has been said in 2 Corinthians 11:2 is very consistent with, and also fulfils the Lord Jesus being the High Priest. Neither could the Priest have been defiled, nor could he have a defiled woman as wife. But the present bride of Christ Jesus is made up of us Christian Believers, who, in their flesh, are carnal and defiled, brought out from the sin corrupted world. That is why the Lord Himself is preparing and cleansing His bride through His Word, to make it pure, holy, without spot or blemish, and glorious, so that it will be able to stand with Him (Ephesians 5:26-27). That is why the Believers have been asked to consider themselves as a new creation, all old things having passed away; and live to fully consecrated to the Lord, live their lives for Him, their redeemer (2 Corinthians 5:15, 17).

    Once more, this metaphor for the Church of the Lord makes it clear that the actual Church is the one that the Lord Himself has built and is building; the one that the Lord is making pure and holy. Any other ‘church’ may be called ‘the church of Jesus Christ’ on the basis of certain worldly traditions and rituals and by misuse of words for calling it to be so; but if in that ‘church’ the purification and cleansing done by the Lord Jesus through the washing of water by the word, the church’s progressively increasing in holiness and nearness to the Lord, and remaining fully surrendered and committed to the Lord Jesus is not seen, then how can it be ready to stand with the Lord Jesus? Evidently, such a ‘church’ despite all its claims, is not the Church of the Lord Jesus.

    This metaphor of the Church of the Lord Jesus Christ also brings before us a great and unforeseen blessing granted by the Lord God to His people. Remember and recall that other than the Christian Faith (not Christian religion but faith), every religion, belief, concept etc. tells the people to somehow first cleanse themselves, to become pure and holy, only then can they approach their deity and please it. Therefore, their followers keep on doing so many different works and efforts for this, but are never able to reach that desired state of purity and holiness, nor maintain whatever they think that they have achieved through their works. In stark contrast, it is only the Christian Faith (not religion) that offers to all of mankind this assurance and promise that whoever comes to the Lord Jesus, whatever he may have been like in the past, the Lord will accept him as he is and will Himself purify him, make him holy, and make him one who will stand by the Lord’s side as a part of His Bride - those who become His people, i.e., surrender themselves to Him, the Lord Himself saves them, for that is what is the meaning of His name (Matthew 1:21), and then makes them pure, holy, without spot or blemish or wrinkle, and glorious.

    If you are a Christian Believer, then examine yourself and see how much do you love the Word of God? What place does the Bible have in your life? How much time do you spend reading and studying the Bible? There is only one criterion given by the Lord Jesus of recognizing the love a Believer has for the Lord - the Believer’s love for the Bible (John 14:21, 23); the Believer’s love for the Bible is the measure of his love for the Lord. Another thing for you to evaluate your spiritual state is your progressive spiritual growth, i.e., in comparison to your state sometime back, how much have you grown or increased in your closeness and intimacy with the Lord Jesus; and are you continually progressing in your Christian life and living, or have you become stagnant at some point? Are you daily and regularly being washed by the Word of God; i.e., are your impurities of worldly things and attachments being taken away, and are you being purified and made holy by the Lord Jesus (John 13:8)? If the Lord is not working in your life, if He is not gradually, bit by bit, changing you into His likeness (2 Corinthians 3:18), then you very seriously need to reconsider and evaluate your being a “Christian Believer” (2 Corinthians 13:5), identify all that needs to be rectified, and do that rectification now, while you have the time and opportunity. Do not think it to be a vain exercise, nor ignore or procrastinate doing this; else the consequences can be very harmful and painful for eternity. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well