ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 178 – Stewards of The Gifts of the Holy Spirit / पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 9

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा के वरदान – 4

    पिछले लेखों  में हमने 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिए गए आत्मिक वरदानों को देखना आरंभ किया था। यहाँ दिए गए 9 विभिन्न वरदानों: “बुद्धि का बातें”; “ज्ञान की बातें”; “विश्वास”; “चंगा करने का वरदान”; “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”; “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना” में से हमने पहले सात के बारे में देख लिया है। साथ ही हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा के सभी वरदान किसी के निज प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं हैं, वरन, सभी के लिए और मसीही विश्वासियों की मण्डली की उन्नति और लाभ के लिए हैं। जिसे भी उसकी सेवकाई के लिए जो भी वरदान परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रदान किया है, उसे वह वरदान पवित्र आत्मा की अगुवाई में, सभी मसीही विश्वासियों के लाभ के लिए प्रयोग करना है, अपने लिए नहीं। आज हम शेष दो वरदानों के बारे में कुछ विवरण देखेंगे:   

  • “अनेक प्रकार की भाषा”: प्रेरितों 2:4-11 से यह प्रकट है कि जिन “अन्य भाषाओं” का उल्लेख किया गया है वे पृथ्वी की ही, और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं थीं, न कि अलौकिक या पृथ्वी के बाहर की भाषाएं, जैसा पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं देने वाले दावा करते हैं। यह बात 1 कुरिन्थियों 14 अध्याय के अध्ययन से और अधिक स्पष्ट एवं दृढ़ हो जाती है। उस समय प्रभु के शिष्यों और प्रेरितों को तुरंत ही संसार भर में जाकर सुसमाचार बताने की आवश्यकता थी; किन्तु प्रभु के सभी अनुयायी इस्राएल से थे, यहूदी भाषा बोलने वाले थे, और अधिकांशतः तो बहुत कम शिक्षा पाए हुए या अनपढ़ भी थे। इस बात का सुसमाचार प्रचार में बाधा बनने के समाधान के लिए पवित्र आत्मा ने उन शिष्यों को बिना पहले स्थानीय भाषा को सीखे, अनेकों प्रकार की भाषाएं बोलने का वरदान भी दे दिया, जिससे वे जहाँ पर भी जाएँ, वहाँ की भाषा के अनुसार उन इलाकों में जाकर प्रचार कर सकें। यह उस समय की तात्कालिक आवश्यकता थी, जिसका समाधान परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रदान किया, और यह 1 कुरिन्थियों 14 अध्याय में और स्पष्ट भी हो जाता है। साथ ही पवित्र आत्मा ने यह भी लिखवा दिया कि यह वरदान स्थाई नहीं है, वरन एक समय पर समाप्त हो जाएगा क्योंकि तब इसकी आवश्यकता नहीं रहेगी (1 कुरिन्थियों 13:8), हर स्थान पर हर भाषा में सुसमाचार देने वाले लोग खड़े हो जाएंगे। किन्तु इस वरदान की गलत समझ, व्याख्या, और शिक्षाओं के द्वारा पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं देने वालों ने बहुतेरों को बहका रखा है, भ्रम में डाल रखा है। साथ ही, बाइबल की शिक्षाओं और निर्देशों के विपरीत, जो लोग “अन्य-भाषा” के बारे में ये गलत शिक्षाएँ देते हैं, वे इस वरदान को व्यक्तिगत उपयोग तथा स्वयं की महिमा के लिए चाहते हैं, परमेश्वर के साथ “व्यक्तिगत वार्तालाप” करने के लिए, जबकि उनको यह पता भी नहीं होता है कि उन्होंने जो “परमेश्वर से वार्तालाप” किया, उसमें क्या कहा और सुना गया, वह किस बारे में था, क्या निर्देश मिले, क्या सुधारने के लिए कहा गया।

प्रत्येक अन्य आत्मिक वरदान के समान, अन्य भाषा बोलने का वरदान भी सभी की भलाई, सभी की उपयोगिता, और मण्डली की उन्नति के लिए है; किसी के द्वारा व्यक्तिगत प्रयोग या अपने आप को विशेष सामर्थ्य पाया हुआ दिखाने के लिए नहीं। इसलिए इस वरदान के आधार पर कोई भी अपने आप को विशिष्ट या असाधारण, परमेश्वर द्वारा विशेष रीति से आशीष पाया हुआ नहीं कह या दिखा सकता है। ऐसा कहना या जताना, इस वरदान का दुरुपयोग करना है, तथा परमेश्वर के वचन की अनुचित व्याख्या के द्वारा उसका भी दुरुपयोग करना है। इसे व्यक्तिगत उपयोग के लिए बताना या प्रयोग करना, वचन के अनुसार नहीं है, और वास्तविकता तो यह है कि आज जो इस वरदान को इतना महत्व देते हैं, वे कोई भाषा नहीं बोल रहे होते हैं, वे एक उन्माद की दशा में केवल मुँह से कुछ निरर्थक आवाज़ें निकाल और दोहरा रहे होते हैं। क्योंकि वे जो बोल रहे होते हैं उसे न तो वे स्वयं और न ही कोई अन्य समझने पाता है, और स्वयं को जायज़ ठहराने के लिए वे इसे “अलौकिक भाषा” में बात करना कह देते हैं। 

  • “भाषाओं का अर्थ बताना”: जिस प्रकार संसार के सभी स्थानों में जाकर वहाँ की भाषा में सुसमाचार प्रचार करने वालों की आवश्यकता थी, उसी प्रकार से मण्डलियों में ऐसे लोगों की भी आवश्यकता थी जो दु-भाषिये का कार्य कर सकें। अर्थात यदि बाहर से कोई भिन्न भाषा बोलने वाला प्रचारक किसी मण्डली में आए, तो उसकी बात को स्थानीय भाषा में अनुवाद कर के स्थानीय लोगों को लाभान्वित कर सकें। इसीलिए पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि प्रचारक को किसी नए स्थान पर जाने के बाद पहले यह पता कर लेना चाहिए कि उसकी बात का स्थानीय भाषा में अनुवाद करने वाला कोई है कि नहीं; यदि नहीं है तो फिर उसे शांत रहना चाहिए, नाहक प्रचार नहीं करना चाहिए (1 कुरिन्थियों 14:27-28)।

    1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिए गए 9 आत्मिक वरदानों को देखने के बाद, अगले लेख से हम अपना ध्यान रोमियों 12 अध्याय पर केंद्रित करेंगे, और विश्वासी के पवित्र आत्मा के वरदानों को उपयोग करने का भण्डारी होने के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Gifts of the Holy Spirit – 4

    From the previous articles we have been seeing about the gifts of the Holy Spirit mentioned in 1 Corinthians 12:7-11. Of the 9 different gifts, i.e., “word of wisdom,” “word of knowledge,” “faith,” “healing,” “miracles,” “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongues”, we had seen about the first 7. We had also seen that none of the gifts of the Holy Spirit are for any person’s personal use or benefit; rather, all the gifts are meant for the help and benefit of everyone in the Church. Whichever gift anyone has received for their God assigned work and ministry, he has to use that gift under the guidance of God the Holy Spirit, for the benefit of the Christian Believers, not for himself alone. Today we will see about the remaining two gifts:

  • “Different kinds of tongues”: From Acts 2:4-11 it is apparent that the “tongues” or other languages that has been spoken of were known, recognized, named, and spoken earthly languages of different geographical regions. They were not any “out of the world” or “heavenly” languages, as those who preach and teach wrong things in the name of the Holy Spirit claim. This becomes all the more clear and established form 1 Corinthians 14. At that time, the disciples of the Lord Jesus had to spread out into the world and preach the gospel to all people; but the disciples were all from Israel, spoke their local language, and most of them were either poorly educated or uneducated. So that this does not become a limiting factor in the preaching and spread of the Gospel, therefore, the Holy Spirit gave the then disciples the remedy to the situation - the miraculous ability to speak in other languages without having to wait to learn them, so that they could immediately go to various geographical areas and preach the gospel unhindered by language, in the local language. This was an immediate need of the situation, and it was taken care of by the Holy Spirit, and this becomes clear in 1 Corinthians 14. Moreover, God the Holy Spirit also had it written down that this gift was not for all times, but after some time it will be taken away because by that time it will no longer be needed (1 Corinthians 13:8), at every place, in every language people would come up who can preach the gospel in the local language. But, by misinterpreting the teachings about this gift and misusing this gift itself, those who preach wrong doctrines and teach false teachings have created a lot of confusion and have beguiled and led astray many people. Moreover, contrary to Biblical instructions and teachings, those who give these wrong teachings about “tongues,” seek this gift for personal use and self-glorification, for their “personal communications” with God, without even knowing what they have “communicated with God” about, what was said and heard in that “conversation” what instructions were given to them and what were they asked to correct and improve upon.

Like every other spiritual gift, the gift of being able to speak in other languages is also for the growth and benefit of the Church and other Christian Believers, and not for the use and benefit of any person. Therefore, no one can claim to be someone extra-special or extra-ordinary, specially blessed by God because of having this gift. Doing so is a misuse of this gift and God’s Word; is misinterpreting and misusing God’s Word. Claiming that this gift is for personal use and is to be used it in that manner, is inconsistent with God’s Word. The reality is that those who do this, actually do not speak any language, but just repetitively utter a few unintelligible sounds in an ecstatic state. Since what they are saying is neither understood by them nor by anyone else, and to justify themselves they claim that they are speaking some “heavenly” language.

  • “Interpretation of tongues”: At that time, just as it was required that there be people who will be able to go to various places and preach the gospel in the local language, similarly it was required in the Church that there be bi-lingual or multi-lingual people, who would be able to translate for someone coming from outside, from another language speaking area, so that if an outside preacher comes, then the local people can benefit from what he has to say. It is for this reason that the Holy Spirit had it written down that if a preacher goes to a new area, he should first find out if there is someone who can translate for him into the local language; if there is nobody, then he should stay silent instead of unnecessarily preaching when no one can understand what he is saying (1 Corinthians 14:27-28).

    Having considered the 9 gifts mentioned in 1 Corinthians 12:7-11, from the next article we will shift our focus to Romans 12, and start learning about the Believer’s being stewards of utilizing their spiritual gifts.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 177 – Stewards of The Gifts of the Holy Spirit / पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 8

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा के वरदान – 3

    पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिए गए आत्मिक वरदानों को देखना आरंभ किया था। यहाँ दिए गए 9 विभिन्न वरदानों: “बुद्धि का बातें”; “ज्ञान की बातें”; “विश्वास”; “चंगा करने का वरदान”; “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”; “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना” में से हमने पहले पाँच के बारे में देखा था। साथ ही हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा के सभी वरदान किसी के निज प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं हैं, वरन, सभी के लिए और मसीही विश्वासियों की मण्डली की उन्नति और लाभ के लिए हैं। जिसे भी उसकी सेवकाई के लिए जो भी वरदान परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रदान किया है, उसे वह वरदान पवित्र आत्मा की अगुवाई में, सभी मसीही विश्वासियों के लाभ के लिए प्रयोग करना है, अपने लिए नहीं। आज हम शेष चार में से दो वरदानों के बारे में कुछ विवरण देखेंगे:

  • “भविष्यवाणी करने की शक्ति”: मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “भविष्यवाणी” किया गया है, उसका शब्दार्थ न केवल भविष्य की बातें बताना होता है, वरन प्रेरणा पाकर औरों के सामने, या औरों की उपस्थिति में बोलना या बताना भी होता है। 1 कुरिन्थियों 14:3 में इसी शब्द को, केवल भविष्य की बातें ही नहीं, वरन “”... मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें” कहने के लिए भी प्रयोग किया गया है। इसी प्रकार से लूका 22:64 में, जब पकड़वाए जाने के बाद सैनिकों द्वारा प्रभु का उपहास किया जा रहा था, तब इसी शब्द का उपयोग वर्तमान में जारी घटना में “बूझने” या “पता लगाकर बताने” के लिए भी हुआ है, “और उस की आंखें ढांपकर उस से पूछा, कि भविष्यद्वाणी कर के बता कि तुझे किसने मारा”। इसी प्रकार से इस शब्द को बाइबल में विभिन्न स्थानों में उसके भिन्न अर्थों के साथ उपयोग किया गया है। पवित्र आत्मा न केवल कुछ लोगों को भविष्य की बातें बताने की सामर्थ्य देता है (प्रेरितों 21:9-11), वरन कुछ लोगों को परमेश्वर की बातें औरों के सामने या औरों की उपस्थिति में बोलने की भी सामर्थ्य देता है (1 कुरिन्थियों 11:4,5; 13:9; 14:3-5, 24, 31, 39; प्रकाशितवाक्य 11:3), और इन सभी स्थानों पर, यही शब्द उपयोग किया गया है। इसलिए “भविष्यवाणी करने की शक्ति” केवल भविष्य में होने वाली घटनाओं को बताने का वरदान नहीं है, वरन परमेश्वर का प्रतिनिधि बनकर परमेश्वर के वचन को औरों के सामने बोलने और प्रचार करने का वरदान भी है। 

  • “आत्माओं की परख”: पहली कलीसिया की स्थापना, और प्रभु के शिष्यों द्वारा सुसमाचार प्रचार के आरंभ होने के साथ ही शैतान की ओर से झूठे प्रचारकों ने भी अपना काम करना आरंभ कर दिया (1 यूहन्ना 2:18; 4:1)। प्रभु यीशु के नाम से प्रचार को कमाई का साधन बना कर प्रयोग करने वाले (रोमियों 16:18; फिलिप्पियों 3:18, 19), और गलत शिक्षाओं के देने वाले (2 कुरिन्थियों 4:2; 2 पतरस 2:1; 2 यूहन्ना 1:7) भी मण्डलियों और लोगों में फैलने लगे, और इन बातों तथा अपने ऐसे ही अन्य कार्यों के द्वारा लोगों को बहकाने लगे, गलत शिक्षाओं और अनुचित बातों में पाठ-भ्रष्ट करने लगे थे। उस समय में, जब आज के समान लिखित वचन लोगों के हाथ में नहीं था, अधिकांशतः मसीही जीवन की शिक्षाएं, सुसमाचार प्रचार, और प्रभु की बातों का प्रसार, मौखिक प्रचार और संबोधनों के द्वारा होता था। ऐसे में, इन शैतान के लोगों के झूठ और गलत शिक्षाओं को तुरंत ही परखने, पहचानने, और प्रकट करने के लिए, वचन को जानने, जाँचने, और सच को उजागर करने की शक्ति पवित्र आत्मा लोगों को देता था, जिससे वे झूठ को प्रकट कर के लोगों को गलत शिक्षाओं से बचा सकें (1 कुरिन्थियों 14:29)। यह कार्य आज भी पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से कुछ लोग विभिन्न तरीकों से करते रहते हैं, अन्यथा गलत शिक्षाओं की भरमार में मसीही विश्वासियों के लिए सत्य की पहचान करना बहुत कठिन हो जाएगा। 

    हम 2 कुरिन्थियों 12:7-11 में उल्लेखित वरदानों में से शेष दो, जो “अन्य-भाषा” से सम्बन्धित हैं – अन्य-भाषा बोलना और अन्य-भाषा का अर्थ बताना को अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Gifts of the Holy Spirit – 3

    From the previous article we had started to see about the gifts of the Holy Spirit mentioned in 1 Corinthians 12:7-11. Of the 9 different gifts, “word of wisdom,” “word of knowledge,” “faith,” “healing,” “miracles,” “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongues” mentioned in these 5 verses, we had seen about the first 5. We had also seen that none of the gifts of the Holy Spirit are for any person’s personal use or benefit; rather, all the gifts are meant for the help and benefit of everyone in the Church. Whichever gift anyone has received for their God assigned work and ministry, he has to use that gift under the guidance of God the Holy Spirit, for the benefit of the Christian Believers, not for himself alone. Today we will see about two from the remaining four gifts:

  • “Prophecy”: The word used in the original Greek language, that has been has translated as “prophecy” means “to speak forth” - not only in time, i.e., tell about future events or things, but also to be inspired to speak before, or in the presence of others, or tell others. The same word has been used in 1 Corinthians 14:3 “But he who prophesies speaks edification and exhortation and comfort to men” to convey that to prophecy also means to edify, exhort, and comfort others; and not only to tell about future things. Similarly, in Luke 22:64, when the soldiers were mocking the Lord Jesus caught for crucifixion, the same word has been used "Prophesy! Who is the one who struck You?" with the meaning of telling about an ongoing event. At other places too, in the Bible, this word has been used in its various meanings. The Holy Spirit not only gives the power to tell about the future events to some people (Acts 21:9-11), but also gives the power and ability to speak the things of God before, i.e., while in presence of others (1 Corinthians 11:4,5; 13:9; 14:3-5, 24, 31, 39; Revelation 11:3), and for all these, the same word has been used. So, the gift of “prophecy” is not just the gift of foretelling events, but also the gift of speaking and preaching God’s Word as the spokesman of God, before others.

  • “Discerning of spirits”: Along with the establishing of the first Church, and the beginning of the preaching of the gospel by the Lord’s disciples at various places, false preachers and teachers from Satan too started their work (1 John 2:18; 4:1), those who preach wrong doctrines and false teachings started to grow and spread (2 Corinthians 4:2; 2 Peter 2:1; 2 John 1:7), and people started to use the name of the Lord Jesus and preaching in His name as a means of earning money (Romans 16:18; Philippians 3:18, 19), and through all these and other similar things started to mislead and beguile people into wrong ways. At that time, when, unlike today, the people did not have the written Word in their hands, and usually all preaching about Christian Living, preaching the Gospel, and spreading the teachings of the Lord was done through oral preaching and addressing people. In such a situation, the Holy Spirit gave the ability to some people to immediately recognize the lies and false teachings of Satan and expose them to others. The Holy Spirit also gave the power and ability to know, examine, and teach God’s Word and to expose the false teachings, so that they could expose the lies and save others from wrong teachings and false doctrines (1 Corinthians 14:29). This work is done even today by some people under the guidance and power of the Holy Spirit; else in the rampant spread of the wrong doctrines and false teachings amongst Christian Believers today, it would become very difficult to discern the truth.

    In the next article we will consider the remaining two gifts mentioned in 1 Corinthians 12:7-11, related to “tongues” – speaking in tongues and interpreting tongues.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 176 – Stewards of The Gifts of the Holy Spirit / पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 7

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा के वरदान – 2

    प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसके मसीही जीवन और सेवकाई में सहायता के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा कोई न कोई आत्मिक वरदान दिया गया है। हम देख चुके हैं कि परमेश्वर ने जो सेवकाई उस विश्वासी को सौंपी है, उसे के आधार पर पवित्र आत्मा उसे उपयुक्त वरदान देता है। हम यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में प्रत्येक वरदान, प्रत्येक सेवकाई, समान महत्व के हैं, उनमें कोई भिन्नता नहीं है, और वरदान व्यक्ति की इच्छा के अनुसार परिवर्तित नहीं किए जाते हैं; वाक्यांश “बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” का अभिप्राय है कि कलीसिया और मण्डली के लोगों के मध्य सबसे अधिक उपयोगी होने की धुन में रहो। परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए प्रावधानों के भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक मसीही विश्वासी को बाइबल में उल्लेखित पवित्र आत्मा के विभिन्न वरदानों की बुनियादी बातों के बारे में पता होना चाहिए।  हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए 9 वरदानों को देखते हैं। आज से हम इन वरदानों के बारे में बुनियादी बातों को देखेंगे और इन वरदानों की उपयोगिता को समझते हैं:

  • “बुद्धि का बातें”: बुद्धि या बुद्धिमत्ता का अर्थ होता है किसी परिस्थिति या आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध ज्ञान एवं संसाधनों का उपयुक्त उपयोग करना; किसी कार्य को भली-भांति या लाभदायक रीति से कर पाना। इसे भजन 119:97-105 के साथ देखने से यह और अधिक स्पष्ट हो जाता है। 

  • “ज्ञान की बातें”: ज्ञान किसी बात या विषय की जानकारी होने या उसे एकत्रित करने के लिए है। सामान्य व्यवहार में बुद्धिमत्ता और ज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं, और साथ-साथ उपयोग होते हैं; एक के बिना दूसरा ठीक से उपयोग नहीं किया जा सकता है। किन्तु ज्ञान शारीरिक भी हो सकता है और ईश्वरीय भी; शारीरिक ज्ञान शैतानी होता है और स्वयं तथा औरों के लिए हानिकारक होता है, और ईश्वरीय ज्ञान आत्मा के फलों के अनुसार होता है (याकूब 3:14-17)। पवित्र आत्मा द्वारा दिया जाने वाला “ज्ञान” ईश्वरीय ज्ञान है, और इस ज्ञान का बुद्धि के साथ किया गया उपयोग व्यक्ति तथा औरों के लिए उन्नति लाता है। 

  • “विश्वास”: बहुत सी ईश्वरीय बातें मनुष्य को अपनी सांसारिक बुद्धि से अविश्वसनीय लगती हैं, समझ में नहीं आती हैं। उदाहरण के लिए यह स्वीकार कर लेना कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानवजाति के पापों की पूरी-पूरी कीमत चुका दी है, अब उन पर लाए विश्वास के द्वारा मनुष्य अनन्तकाल के नरक के दण्ड से बचकर, परमेश्वर की संतान बनकर अनन्तकाल के लिए परमेश्वर के साथ स्वर्ग में रहने लगता है, मानवीय बुद्धि और ज्ञान के आधार पर बहुतों के लिए कठिन होता है। किन्तु पवित्र आत्मा इसे और परमेश्वर की अन्य अद्भुत और अविश्वसनीय प्रतीत होने वाली बातों को मानने के लिए आवश्यक विश्वास प्रदान करता है। इसीलिए याकूब ने लिखा है कि जिसे बुद्धि की घटी है वह परमेश्वर से मांगे और उसे दी जाएगी (याकूब 1:5-6)। इब्रानियों 11 अध्याय में पुराने नियम के उन विश्वास के दिग्गजों के नाम दिए गए हैं, जिन्होंने परमेश्वर की अविश्वसनीय प्रतीत होने वाली बातों पर भी विश्वास किया और ऐसे-ऐसे कार्य करे जो उनके अपने लिए तथा औरों के लिए असंभव थे। 

  • “चंगा करने का वरदान”: प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा शारीरिक रोगों से चंगाई भी पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से दी जाती है, और चंगाई का यह वरदान भी परमेश्वर पवित्र आत्मा किसी-किसी मसीही सेवक को देता है, हर किसी को नहीं। किन्तु जिस प्रकार से आज इस वरदान का प्रयोग किया जा रहा है, वैसा बाइबल में कभी नहीं किया गया है। बाइबल में कहीं पर भी “चंगाई की सभाएं” आयोजित करने, चंगाई प्राप्त करने को लोगों को लुभाने और एकत्रित करने, और शारीरिक चंगाई की शिक्षा को सुसमाचार प्रचार, अर्थात आत्मिक चंगाई पाने पर प्रमुखता एवं प्राथमिकता दिए जाने का कोई उल्लेख या उदाहरण नहीं है। शारीरिक चंगाई, चाहे प्रभु यीशु के द्वारा, या फिर उनके शिष्यों क द्वारा, जब भी दी गई है, व्यक्तिगत रीति से, व्यक्ति विशेष को, उससे बात करने के बाद दी गई है। किन्तु आज चंगाई देना मनुष्यों के नाम के प्रचार और प्रशंसा प्राप्त करने का माध्यम बन गया है। इस वरदान का बाइबल की शिक्षाओं के अनुरूप उचित उपयोग करने के स्थान पर इसका प्रभु यीशु के नाम में व्यक्तिगत प्रशंसा और लाभ के लिए किया जाने वाला दुरुपयोग और इसे अनुचित शिक्षाओं के साथ मिलाकर लोगों में प्रदर्शन करना, आज मसीही विश्वास और सुसमाचार प्रचार के लिए बहुत बड़ी मुसीबत और बाधा बना हुआ है। 

  • “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”: यद्यपि यहाँ पर यह नहीं बताया गया है कि ये सामर्थ्य के काम कौन से हैं, किन्तु मूल यूनानी भाषा के शब्द का अंग्रेजी अनुवाद “miracles” किया गया है। अर्थात ऐसे कार्य जो सामान्य मानवीय योग्यता, शक्ति, एवं क्षमताओं के द्वारा किया जाना संभव नहीं है। इन विभिन्न प्रकार के कार्यों को हम इब्रानियों 11 अध्याय में दिए गए विश्वास के दिग्गजों द्वारा परमेश्वर और उसके वचन में विश्वास के द्वारा की गई बातों से भी समझ सकते हैं। उनके विश्वास को व्यावहारिक रूप में कार्यान्वित परमेश्वर पवित्र आत्मा ही करवाता रहा।

     शेष वरदानों, “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना” को हम अगले लेख में देखेंगे। यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो आपके लिए यह अति आवश्यक है कि आप अपनी सेवकाई को पहचानें और उस सेवकाई के लिए पवित्र आत्मा द्वारा आपको प्रदान किए गए वरदानों को भी पहचानें, उनके महत्व को समझें, और उनका उपयुक्त उपयोग करें, जिससे सुसमाचार का प्रचार और प्रसार, तथा परमेश्वर के नाम की महिमा हो। जो भी सेवकाई और वरदान परमेश्वर ने आप को प्रदान किए हैं, वही आपके ले लिए सही और आशीषपूर्ण हैं। उन्हें बदलने के व्यर्थ प्रयासों और गलत शिक्षाओं में मत फंसें; वरन उन्हें पवित्र आत्मा के निर्देशानुसार उपयोग कीजिए और परमेश्वर की आशीषों से परिपूर्ण होते चले जाइए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Gifts of the Holy Spirit – 2

    Every Born-Again Christian Believer, for help and utilization in his Christian life and ministry, has received some gift or the other from God the Holy Spirit. We have seen that it is the Holy Spirit who decides which gift to give to whom on the basis of the ministry entrusted to the Believer by God. We have also seen that in God’s eyes every gift and ministry is equal, there is no differentiation, and gifts are not changed according to one’s desire; the phrase “desire the best gifts” simply means desire to be most useful in the Church and congregation. As part of their stewardship of God given provisions, every Christian Believer must know the basics about the various gifts of the holy Spirit mentioned in the Bible. In 1 Corinthians 12:7-11, 9 gifts of the Holy Spirit are mentioned. Let us see some basic facts about them, and understand the utility of these gifts:

  • “Word of wisdom”: Wisdom is the ability to properly use the knowledge and available resources in any given situation; to be able to do a job well, and in a beneficial manner. Consider this along with Psalm 119:97-105 and the meaning will become clearer.

  • “Word of knowledge”: Knowledge is accumulating what is known about a topic or thing. In general behavior, wisdom and knowledge complement each other, and are used along with each other; one cannot be used well without the other. But knowledge can be temporal or physical as well as godly; temporal or physical knowledge can be satanic, is harmful for the person as well as others, whereas godly knowledge is in accordance with the fruits of the Holy Spirit (James 3:14-17). The knowledge given by the Holy Spirit is godly, and its use with wisdom brings benefits for the person as well as others.

  • “Faith”: Many godly things seem impossible or unbelievable by the worldly wisdom, and are very difficult to understand. For example, to accept that the Lord Jesus has paid in full the price of the sins of the entire mankind, and now by coming into faith in Him man can be saved from the eternal punishment in hell, and spend eternity in heaven with God as his child, is very difficult if not impossible by man’s own knowledge and wisdom. But the Holy Spirit gives the requisite faith to accept this and other seemingly too wonderful and unbelievable things of God. That is why James has written that the one who lacks wisdom should ask God for it, and it will be given to him (James 1:5-6). In Hebrews 11 we have listed for us the names of the Heroes of Faith from the Old Testament who believed even on the seemingly impossible things of God and then through their faith in God and His Word did things which were impossible for others.

  • “Gifts of Healing”: The physical healings done by the disciples of the Lord Jesus are done by the power of the Holy Spirit, and this gift of healing is given by God to some, not to everyone. But the way this gift is being promoted and used today, has never been done in the Bible. In the Bible there is no mention of any “Healing Campaigns or Meetings” being organized and advertised; there is no mention in the Bible of people being enticed for physical healings, and this preaching of healings taking precedence over the preaching of the Gospel, the message of salvation, i.e., the ‘healing’ of the spirit. The pattern we see throughout God’s Word is that any physical healing given to any person, has always been given personally, and after talking with that person. But today, physical healing has become a method of preaching about and promoting persons, acquiring name and fame. Instead of using this gift in accordance with the Biblical teachings about it, it is being misused to gain name, fame, and temporal benefits in the name of the Lord Jesus, and to preach many wrong doctrines and false teachings along with it. And this has become a big problem for the actual Christian Faith and for preaching and propagating the Gospel of Salvation.

  • “Working of Miracles”: The kinds of miracles have not been specified here, the term generally means those works or things that are not possible through human ability, power, and skills. What these kinds of works are can be well understood from the works done by the Heroes of Faith mentioned in Hebrews 11, because of their faith in God and His Word. It was the Spirit of God who gave a practical working to their faith.

We will see about the remaining gifts, “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongue” in the next article. If you are a Christian Believer then it is very essential for you to know and understand your ministry, and the gifts the Holy Spirit has given to you to fulfil the work and ministry. You should understand the importance of the gifts, and how to use them appropriately and effectively, so that through you and your ministry the Gospel of salvation is preached and propagated worthily and God’s name is glorified. Whichever gifts the Holy Spirit has given to you, they are the best, most beneficial, and most rewarding for you. Do not get caught up in the false teaching and vain efforts of trying to change them or acquire some other gifts. Rather, use your gifts for your God assigned works and ministry and you will grow and be filled with the blessings of the Lord God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 175 – Stewards of The Gifts of the Holy Spirit / पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 6

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा के वरदान – 1

    पिछले लेखों में हमने देखा है कि न तो कोई आत्मिक वरदान और न ही कोई मसीही सेवकाई, किसी भी अन्य से न तो छोटी अथवा बड़ी, या कम अथवा अधिक महत्वपूर्ण है; परमेश्वर की दृष्टि में सभी समान हैं। बाइबल यही सिखाती है कि सभी वरदानों का उपयोग किसी के निज प्रयोग अथवा भलाई के लिए नहीं वरन मण्डली के सभी लोगों की भलाई के लिए होना है। सभी वरदान परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर द्वारा नियुक्त सेवकाई को सुचारु रीति से पूरा करने के लिए दिए जाते हैं; किसको क्या वरदान मिलना है, यह व्यक्ति की इच्छा के अनुसार नहीं, अपितु पवित्र आत्मा के द्वारा निर्धारित किया जाता है। हमने यह भी देखा था कि 1 कुरिन्थियों 12:31 में वाक्यांश “बड़े से बड़े वरदान की धुन में रहो” का अभिप्राय मण्डली में परमेश्वर के लिए अधिक से अधिक उपयोगी होने की “धुन में रहने” या हार्दिक इच्छा बनाए रखने के लिए है, वरदानों को बड़ा या छोटा बताने और वरदानों में बदलाव करवाने के लिए नहीं। इस वाक्यांश के विषय यह भी ध्यान कीजिए कि “धुन में रहो” लिखा गया है; किन्तु यह नहीं कहा गया है कि ऐसा करने से पवित्र आत्मा विश्वासी के “धुन में रहने” के अनुसार उसके वरदानों और सेवकाई में कोई परिवर्तन कर देगा - जैसा कि बहुधा पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाएं सिखाने वाले अभिप्राय देते हैं, और इसके लिए इस पद का दुरुपयोग करते हैं। 

    आज से हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 के इन 5 पदों में दिए गए विभिन्न वरदानों को थोड़ा और गहराई से देखते हैं। ध्यान कीजिए कि यहाँ हर वरदान के साथ लिखा है, “किसी को...”; अर्थात हर किसी को सभी वरदान नहीं दिए गए हैं, और हर किसी को एक ही वरदान नहीं दिया गया है; वरन अलग-अलग सेवकों को, उनकी सेवकाई के अनुसार ही अलग-अलग वरदान दिए गए हैं। इसलिए किसी को भी किसी दूसरे के वरदान को लेकर ईर्ष्या या कोई अनुचित भावना नहीं रखनी चाहिए। यहाँ दिए गए वरदानों के अतिरिक्त भी पवित्र आत्मा के वरदान हैं, जो बाइबल की अन्य पुस्तकों में दिए गए हैं। अभी के लिए हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिए गए वरदानों को ही देखना आरंभ करेंगे। इन 5 पदों में 9 विभिन्न वरदान दिए गए हैं; ये वरदान हैं: “बुद्धि का बातें”; “ज्ञान की बातें”; “विश्वास”; “चंगा करने का वरदान”; “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”; “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना”। इस खंड का आरंभ इन सभी वरदानों के सभी लोगों के लाभ के लिए होने, और पवित्र आत्मा के द्वारा होने (पद 7), और अंत इनके पवित्र आत्मा की इच्छा के अनुसार दिए जाने तथा इनका उपयोग पवित्र आत्मा द्वारा ही करवाए जाने (पद 11) से होता है। अर्थात आत्मिक वरदानों से संबंधित सब कुछ - उनका उद्देश्य, उन्हें प्रयोग करने की क्षमता, किस को क्या वरदान दिया जाना है का निर्णय, आदि, सभी परमेश्वर पवित्र आत्मा के अधिकार में है, यह पूर्णतः उनकी ओर से और उनके द्वारा है; किसी मनुष्य की इसमें कोई भूमिका अथवा अधिकार नहीं है, जैसा कि इस खंड से पहले पद 4-6 में भी लिखा गया है।

    एक बहुत महत्वपूर्ण बात जो इस अध्याय के 7 पद में, आत्मिक वरदानों के उल्लेख से भी पहले कही गई है, किन्तु जिस पर अधिकांशतः लोग ध्यान नहीं देते हैं, वह है, “किन्तु सब के लाभ पहुंचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है” (1 कुरिन्थियों 12:7)। हम इससे पहले के कुछ लेखों में परमेश्वर की कार्यविधि को समझते हुए, यह देख चुके हैं कि हमारा परमेश्वर पिता हमेशा सभी की भलाई के लिए ही कार्य करता है, और जो आशीषें वह देता है, वह किसी व्यक्ति के अपने निज लाभ और प्रयोग के लिए ही नहीं होती हैं, वरन, उस व्यक्ति में होकर सभी के लाभ और उन्नति के लिए होती हैं। यही बात यहाँ इस 7 पद में कही गई है। पवित्र आत्मा स्वयं इस बात को पहले ही लिखवा दे रहा है कि हर एक को जो भी आत्मिक वरदान पवित्र आत्मा की ओर से दिया गया है, वह सभी के लाभ के लिए है। इसकी पुष्टि एक बार फिर से 1 कुरिन्थियों 14:12 “इसलिये तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो” में हो जाती है। यद्यपि यह बात अन्य-भाषा बोलने के संदर्भ में कही गई है, किन्तु फिर भी यह ध्यान देने योग्य बात है कि यहाँ पर इसे बलपूर्वक दोहराया गया है कि सभी के आत्मिक वरदानों के द्वारा कलीसिया ही की उन्नति होनी चाहिए; और 1 कुरिन्थियों 14:2-5 पद तथा इस अध्याय के अन्य पद भी यह स्पष्ट कर देते हैं कि अन्य भाषा बोलना भी कलीसिया की उन्नति के लिए ही है, किसी भी व्यक्ति के अपने निज प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं। यद्यपि यह हमारे वर्तमान विषय से बाहर की चर्चा है, किन्तु इस संदर्भ में यह कहना बहुत आवश्यक है कि बाइबल में जिसे “अन्य भाषा” कहा गया है वह पृथ्वी की ही, और जानी पहचानी भाषाएं हैं, जिनके नाम हैं, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में मनुष्यों द्वारा बोली जाती हैं, और जिनके अनुवाद किसी अन्य क्षेत्र की भाषा में किए जा सकते हैं। पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं फैलाने वालों की इस गलत शिक्षा का कि अन्य भाषाएं अलौकिक, पृथ्वी के बाहर की भाषा है, बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। 1 कुरिन्थियों 14 अध्याय ही ध्यान से और प्रार्थना पूर्वक पढ़ लीजिए, वास्तविकता स्वतः ही प्रकट हो जाएगी। अगले लेख से हम उपरोक्त पवित्र आत्मा के 9 वरदानों में से प्रत्येक के बारे में कुछ-कुछ देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Gifts of the Holy Spirit – 1

    In the previous articles we have seen that neither any Spiritual Gift, nor any Christian Ministry is greater or smaller, or of greater or lesser importance than any other; in the eyes of God all are equal. The Bible teaches that all the Spiritual Gifts are to be used not for anyone’s personal benefit, but for the benefit of the people of the Church. All the gifts are given by God the Holy Spirit, so that the Believer can do his God assigned work and ministry properly and worthily. It is the Holy Spirit who decides which gift to give to whom; these gifts are not according to the desires of any person and no man can demand any particular gift from Him. We had also seen that the phrase “But earnestly desire the best gifts” from 1 Corinthians 12:31 implies to be desirous of being of “best use” or as much use as possible in the Church of God. Contrary to popular interpretation and misuse, as is done by those who teach wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit, this phrase and this verse is not meant to say that any gift is greater or lesser than another, and Believers should strive to have their gifts changed or to obtain a particular gift. Take note of another thing about this verse, it says, “desire the best gifts;” but it is neither said not implied here that by doing so the Holy Spirit will alter the Believer’s gifts according to their desire – as those who preach and teach wrong things about the Holy Spirit wrongly imply, and misuse this verse for.

    From today we will see in a little more detail about the Spiritual gifts mentioned in the 5 verses, 1 Corinthians 12:7-11. Take note that in these verses, along with the names of the gifts, the phrase “to one/to another…” has also been added. In other words, all the gifts have not been given to any one person, nor has one particular gift been given to all the persons; but according to their work and ministry, different people have been given different gifts. Therefore, no one should have any ill-feelings or jealousy about another’s gifts. Besides the gifts of the Holy Spirit mentioned over here, some other gifts have also been mentioned in the other books of the Bible. But for now, we will concentrate upon only 1 Corinthians 12:7-11, where in these 5 verses, 9 different gifts have been mentioned. The gifts mentioned are: “word of wisdom,” “word of knowledge,” “faith,” “healing,” “miracles,” “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongue.” This section starts with the caution that all the gifts are given by the Holy Spirit for the benefit of all (verse 7) and concludes with the caution that these gifts are given as the Holy Spirit decides and are to be used as the Holy Spirit instructs (verse 11). In other words, everything related to the Spiritual gifts - their purpose, the ability to use them, who is to receive which gift, etc., are all completely controlled by the Holy Spirit; all these gifts are from Him and by Him. No man has any role or interference in this, as has been made clear in the immediately preceding section of verses 4-6.

    A very important things has been stated in verse 7 of this chapter, prior to mentioning the spiritual gifts, over which most people do not usually pay any attention is, “But the manifestation of the Spirit is given to each one for the profit of all” (1 Corinthians 12:7). In some earlier articles, while looking at and understanding how God works, we have seen that our Father God works for the benefit of everyone, and the blessings He gives are not for any person’s personal use and benefit, but for the benefit and growth of everyone through that person. This same thing is stated here in verse 7. The Holy Spirit is getting it written beforehand that whatever spiritual gifts are given by the Holy Spirit, they are all for the benefit and growth of everyone in the Church. This is then repeated and re-affirmed in 1 Corinthians 14:12 “Even so you, since you are zealous for spiritual gifts, let it be for the edification of the church that you seek to excel.” Although this statement has been made in context of speaking in ‘tongues’ i.e., other languages, yet what is important to note is that it has been emphatically repeated that the Church should benefit and grow through the use of spiritual gifts. Also, 1 Corinthians 14:2-5 make it clear that speaking in ‘tongues’, i.e., other earthly languages should be for the benefit of the Church; it is not meant for anyone’s personal use or benefit. Although it is not a part of our current discussion, but in context of what is being said here, it is very important to say and understand that what the Bible mentions as ‘tongues,’ are known, spoken, and understood languages of this world; languages that have their own names and are spoken by people living in various geographical areas of this world, and which can be translated from one to another. Those who preach, teach and spread wrong doctrines and false teachings in the name of, and about the Holy Spirit say and teach that these are extra-terrestrial languages, but there is no support for this from the Bible. Read carefully and prayerfully 1 Corinthians 14 chapter, and the truth about this will readily become apparent. From the next article we will see a few things about each of the aforementioned 9 gifts of the Holy Spirit.