ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 15 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 101

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 62

हाथ रखना – 10

 

पिछले लेख में हमने “हाथ रखने,” तथा किसी की ओर हाथ बढ़ाने के अर्थ और तात्पर्यों को, बाइबल और सामान्य सामाजिक व्यवहार की बातों से, संक्षेप में दोहराया था। हमने यह भी देखा था कि प्रथम कलीसिया के समय में यहूदी सामान्यतः सँसार के लोगों के बारे में क्या सोचते थे, और उन्हें कैसे श्रेणी-बद्ध करते थे। फिर हमने परमेश्वर से पवित्र आत्मा प्राप्त करने से सम्बन्धित एक सामान्यतः नज़रन्दाज़ की जाने वाली या संभवतः जिसका कभी एहसास ही न होता हो, ऐसी बात के बारे में देखा था; यह कि किसी का पवित्र आत्मा प्राप्त करना इस बात की पुष्टि करता है कि वह व्यक्ति परमेश्वर की सन्तान है, परमेश्वर के परिवार का अँग है, तथा प्रभु यीशु की कभी विभाजित ने हो सकने वाली एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया, उस की दुल्हन, उस की देह का एक भाग है। प्रेरितों काम पुस्तक में से दुरुपयोग किए जाने वाले तीन पदों, प्रेरितों 8:17; 9:17: 19:6, जिन की गलत व्याख्या के आधार पर यह प्रमाणित करने का प्रयास किया जाता है कि पवित्र आत्मा प्रेरितों या कलीसिया के अगुवे द्वारा हाथ रखें से मिलता है, की सही व्याख्या करने और उन्हें ठीक से समझने के लिए उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखना अनिवार्य है।

अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में, प्रभु यीशु ने अपने जीवन और कार्यों के द्वारा उन का सभी लोगों का ध्यान रखने और देखभाल करना प्रदर्शित किया था, वे चाहे यहूदी हों या कोई और। प्रभु की सेवकाई मुख्यतः यहूदियों के मध्य में थी, किन्तु प्रभु ने अन्यजातियों में भी सेवकाई की, उन्हें चँगा किया और उन के द्वारा प्रभु में रखे गए विश्वास की सराहना भी की (मत्ती 8:5-3; 15:22-28)। प्रभु ने सामरियों के साथ भी संपर्क और वार्तालाप किया, उन्हें चँगा किया, उन के साथ सुसमाचार बाँटा; जो दस कोढ़ी चंगे किए गए थे, उन में से एक सामरी था (लूका 17:12-16), कुएं पर आई एक सामरी स्त्री के माध्यम से प्रभु ने सामरियों के सारे गाँव में सुसमाचार पहुँचाया (यूहन्ना 4 अध्याय), और अपने एक बहुत जाने-माने दृष्टांत में एक सामरी को मुख्य पात्र बनाया (लूका 10:30-37)। प्रभु के आरम्भिक अनुयायी, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य थे (यूहन्ना 1:35-42; मत्ती 4:18-20), और उन के नाम प्रभु के द्वारा चुने गए बारह प्रेरितों में भी थे। अपने स्वर्गारोहण से पहले, शिष्यों को दी गई महान आज्ञा में प्रभु ने शिष्यों से स्पष्ट कहा था कि उन्हें सारे सँसार के सभी लोगों के पास उद्धार का सुसमाचार ले कर जाना है (मत्ती 28:19; मरकुस 16:15; लूका 24:47; प्रेरितों 1:8), बिना किसी भी प्रकार की कोई भी भिन्नता अथवा संकोच करे। इस प्रकार से हम देखते हैं कि प्रभु ने अपने शिष्यों तथा औरों पर यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि उन का दृष्टिकोण उस समय के यहूदियों के सामान्यतः रखे गए दृष्टिकोण और लोगों को श्रेणियों में विभाजित करने की प्रवृत्ति से भिन्न था। प्रभु यीशु ने यहूदियों तथा औरों के मध्य कोई अन्तर नहीं किया, और न ही उसने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों को अनदेखा किया। किन्तु फिर भी, उस के शिष्यों के मनों में लोगों को श्रेणियों में बाँटने, उन्हें भिन्न देखने की यहूदियों की ऊपर व्यक्त की गई प्रवृत्ति बनी रही।

यदि यह इसी रीति से चलता रहता तो कलीसिया कभी भी वह एक सार्वभौमिक विश्व-व्यापी कलीसिया, प्रभु की दुल्हन, उस की देह नहीं बनने पाती, जो उसे होना था; वरन वह भूगोल और जाति के अनुसार बँट कर बिखर जाती। प्रेरितों और कलीसिया के अगुवों के मनों में से जिस पहले विभाजन को प्रभु ने दूर किया, वह था यहूदियों और सामरियों के मध्य का विभाजन, इसे हम अगले लेख में देखेंगे। जो दूसरा विभाजन दूर किया गया, वह था यहूदियों और अन्य जातियों के मध्य का विभाजन, जिसे हम आज देखेंगे। इसे समझने के लिए कृपया प्रेरितों 10 और 11 अध्याय पढ़िए। संक्षेप में, इन दोनों अध्यायों की घटनाएँ और बातें इस प्रकार से हैं: परमेश्वर ने प्रेरित पतरस को एक दर्शन दिखाया, और उस से भक्त अन्यजाति सूबेदार कुरनेलियुस के घर जाने को कहा। आरम्भ में पतरस जाना नहीं चाहता था, किन्तु परमेश्वर ने उसे जाने के लिए तैयार किया (प्रेरितों 10:9-24)। कुरनेलियुस के घर पहुँचने पर, यद्यपि पतरस का बहुत आदर के साथ स्वागत किया गया, फिर भी, पतरस ने किसी अन्यजाति के पास आने के प्रति अपने संकोच को स्पष्ट कह दिया (प्रेरितों 10:28)। लेकिन तब भी उसे आदर दिया गया और कुरनेलियुस तथा उस के घराने को सुसमाचार सुनाने का अवसर प्रदान किया गया (प्रेरितों 10:30-33)। पतरस ने उन को प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया, और परमेश्वर का वचन सुनने पर कुरनेलियुस के घर में विद्यमान लोगों ने प्रभु यीशु में विश्वास किया, जिस की पुष्टि उन के पवित्र आत्मा प्राप्त करने से, तथा बाद में पतरस के कथन से होती है (प्रेरितों 11:17); और फिर पतरस ने उन्हें बपतिस्मा दिए जाने के लिए कहा (प्रेरितों 10:44-48)।

किन्तु पतरस के किसी अन्यजाति के घर जाने और प्रचार करने से यरूशलेम की कलीसिया के अन्य अगुवों और प्रेरितों को आपत्ति हुई, और उन्होंने पतरस से इस के लिए स्पष्टीकरण मांगा (प्रेरितों 11:1-3)। तब पतरस ने उन्हें सारी घटना बताई (प्रेरितों 11:4-17), और यह स्पष्ट किया कि वह वहाँ पर पवित्र आत्मा के निर्देश से गया था (प्रेरितों 11:12)। सारी घटना सुनने के बाद, यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों और अगुवों ने अन्यजातियों के उद्धार पाने को स्वीकार किया, और यह मान लिया कि उन का प्रभु यीशु की कलीसिया का अँग बनाया जाना परमेश्वर की योजना का एक भाग था (प्रेरितों 11:18)।

यहाँ पर कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान कीजिए: आरम्भ में पतरस एक अन्यजाति के घर जाना नहीं चाहता था; पवित्र आत्मा देना तो दूर, वह उन्हें सुसमाचार भी नहीं देना चाहता था; किन्तु अन्ततः, पतरस पवित्र आत्मा के निर्देश पर वहाँ गया। पतरस इस उद्देश्य से कदापि नहीं गया था कि वह किसी तरह से यह सुनिश्चित करे कि उन अन्यजातियों को भी पवित्र आत्मा प्राप्त हो। वहाँ पर पवित्र आत्मा उन अन्य जातियों को, कुरनेलियुस के घराने को, अचानक ही और बिल्कुल अप्रत्याशित रीति से दिया गया। पतरस ने ऐसा होने के लिए कोई प्रार्थना नहीं की, कुछ बात नहीं की, और उन्हें पवित्र आत्मा पाते हुए देख वह भी औरों के समान ही अचंभित हुआ। पतरस ने यह स्वीकार किया कि अन्यजातियों का पवित्र आत्मा प्राप्त करना, परमेश्वर की ओर से दिया गया वरदान था, न कि उस के कुछ करने के द्वारा हुआ कार्य (प्रेरितों 11:16)। परन्तु प्रेरितों 11:17 में पतरस द्वारा कही गई बात “सो जब कि परमेश्वर ने उन्हें भी वही दान दिया, जो हमें प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से मिला था; तो मैं कौन था जो परमेश्वर को रोक सकता” पर ध्यान कीजिए। पतरस के अपने शब्दों में, शिष्यों को, जिन में प्रेरित भी थे, तथा अन्यजातियों, दोनों को पवित्र आत्मा प्रभु यीशु पर विश्वास करने से मिला। दूसरे शब्दों में, अन्यजातियों के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त करना परमेश्वर की ओर से इस बात की पुष्टि थी कि उन्होंने विश्वास किया और उस ने उन्हें अपनी सन्तान स्वीकार कर लिया है, वे अब एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया के, प्रभु यीशु की दुल्हन, उस की देह के अँग हैं। और फिर अन्य प्रेरितों और अगुवों ने भी इस बात को मान लिया, इस की पुष्टि की, और उन्हें स्वीकार कर लिया (प्रेरितों 11:18)। क्योंकि उन्होंने सब के सामने, खुली रीति से पवित्र आत्मा प्राप्त किया था, इस लिए किसी के भी मन में कोई भी सन्देह नहीं रह गया था कि परमेश्वर ने अन्यजातियों को अपने परिवार में स्वीकार कर लिया है, और इस से अन्यजातियों के कलीसिया में स्वीकार किए जाने का मार्ग खुल गया। इस प्रकार अब प्रभु यीशु की कलीसिया में यहूदियों और अन्यजातियों में मेल-मिलाप हो गया, और वे एक हो गए; और इस मेल-मिलाप होने, एक होने में सब के सामने खुले से रूप से पवित्र आत्मा के दिए जाने की बहुत प्रमुख भूमिका थी।

अगले लेख में हम सामरियों के, और फिर अन्य, जैसे कि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों के कलीसिया में स्वीकार किए जाने के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 62

Laying on of Hands - 10

 

   In the previous article, we recapitulated the meanings and implications of laying on of hands, and extending hands towards someone, from the Biblical as well as social behavioral context. We also looked at the way the Jews at the time of the first Church thought about the people of the world, and categorized them. Then we considered an often ignored or hardly ever realized implication of receiving the Holy Spirit from God, that it affirms the recipient’s being a child of God, a part of His family, and a member of the one universal indivisible Church of the Lord Jesus, a part of Lord’s Bride and Body. All of these are essential for us to keep in mind when analyzing and understanding the three verses from the book of Acts that are misused to support the misinterpretation that the Holy Spirit is given by placing of hands by Apostles or a Church Elder, i.e., Acts 8:17; 9:17; 19:6.

    The Lord Jesus, during His ministry on earth, had demonstrated His care and concern for all people, whether Jews, amongst whom He primarily ministered; or, the Gentiles, from whom also He not only healed but also commended some for their faith in Him (Matthew 8:5-13; 15:22-28); or, the Samaritans, whom also He interacted with, healed, and shared the gospel with; e.g., of the group of ten lepers He healed one was a Samaritan (Luke 17:12-16), through the Samaritan woman at the well he shared the gospel to the whole village of the Samaritans (John 4), and used a Samaritan as the primary character in one of His well known parables (Luke 10:30-37); and the followers of John the Baptist, who were amongst the Lord’s initial followers (John 1:35-42; Matthew 4:18-20), and were even named amongst the twelve Apostles chosen by Him. In His Great Commission, before His ascension, He had clearly stated that His disciples were to go all over the world, to every people, with the good news of salvation (Matthew 28:19; Mark 16:15; Luke 24:47; Acts 1:8) without any differentiation or reservation. So, the Lord Jesus had made it very clear to His disciples and others, that His way of looking at people was not the same as the Jews, generally speaking, used to look at and categorized people. The Lord Jesus did not differentiate between the Jews and the others, nor did He ignored the disciples of John the Baptist. But still, this Jewish tendency of differentiating and categorizing the people, that we have seen above, continued to persist in the minds of even His disciples.

Had this continued in the same manner, the Church could never have been the one universal Church, the one Bride and Body of Christ it was meant to be, but would have disintegrated into groups and sects based on ethnic background and geography. The first differentiation that the Lord God removed from the minds of the Apostles and Church Elders was the differentiation between the Jews and Samaritans, we will see about this in the next article. The second differentiation that was removed was between the Jews and the Gentiles, which we will consider today. Please read Acts chapters 10 and 11, to understand this. The happenings of these two chapters, briefly stated, are that the Apostle Peter was shown a vision and sent by God to the home of a devout Gentile Centurion named Cornelius. Peter initially was unwilling, but was convinced by God to go (Acts 10:9-24). Even then, on reaching the house of Cornelius, despite being very honorably received (Acts 10:25-26), Peter stated his reservation about coming to a Gentile’s home quite bluntly (Acts 10:28). But still, he was respectfully received, and given the opportunity to preach the gospel to Cornelieus and his household (Acts 10:30-33). Peter shared about the Lord Jesus with them, and hearing God’s Word those present in the house of Cornelius believed in the Lord Jesus, which was affirmed by their receiving the Holy Spirit, and then Peter commanded them to be baptized (Acts 10:44-48).

But Peter’s going to a Gentile’s house and preaching there upset the other Elders of the Church in Jerusalem, and they asked for an explanation from Peter about it (Acts 11:1-3). Then Peter recounted the whole episode to them (Acts 11:4-17), and made it clear that he had gone there under the instructions of the Holy Spirit (Acts 11:12). On hearing the whole incidence, the Apostles and Elders in Jerusalem accepted the salvation of Gentiles, and acknowledged that their being made a part of the Church of the Lord Jesus was a part of God’s plan (Acts 11:18).

Notice some very important things here: Peter was initially unwilling to go to the house of Cornelius, and let alone giving the Holy Spirit, he did not even want to give them the gospel; but eventually Peter went there under the directions of the Holy Spirit. Peter never went with the intention of making sure that he would ensure that those Gentiles too receive the Holy Spirit. There, the Holy Spirit was given to those Gentiles, the household of Cornelius, quite suddenly and unexpectedly, without Peter’s asking for this to happen, and Peter was as surprised on seeing them receive the Holy Spirit, as was anyone else. Peter acknowledged that the Gentiles receiving the Holy Spirit was not something that he had done but was God’s gift to them (Acts 11:16). But take special note of what Peter says in Acts 11:17 “If therefore God gave them the same gift as He gave us when we believed on the Lord Jesus Christ, who was I that I could withstand God?” In Peter’s own words, the disciples, including the Apostles, and those Gentiles, both received the Holy Spirit when they believed on the Lord Jesus. In other words, the receiving of the Holy Spirit by the Gentiles was an affirmation by God of their believing, and His accepting them as His children, as members of the one universal Church, as part of the Bride and Body of the Lord Jesus. And then the other Apostles and Elders also acknowledged this, affirmed this, accepted them (Acts 11:18). Since they openly and publicly received the Holy Spirit, no one was left in any doubt about God’s accepting the Gentiles into His family, and this opened the way for the Gentiles to be accepted into the Church. So now, the Jews and the Gentiles were reconciled, united, and made one in the Church of the Lord Jesus; and in this reconciliation and unification the receiving of the Holy Spirit openly and publicly by the Gentiles had a major role to play.

In the next article we will see about the acceptance and reconciliation of the Samaritans; and then of the others, i.e., the followers of John the Baptist.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 14 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 100

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 61

हाथ रखना – 9

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से चौथी, “हाथ रखने” पर ज़ारी हमारे इस अध्ययन में हम कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशंस द्वारा प्रचार की जाने वाली तथा बल दे कर सिखाई जाने वाली एक लोकप्रिय किन्तु झूठी शिक्षा, कि पवित्र आत्मा कलीसिया के अगुवे के द्वारा व्यक्ति पर हाथ रखने से प्राप्त होता है, का विश्लेषण करने और उसे जाँचने की स्थिति पर पहुँचे हैं। यह धारणा बाइबल की इस स्पष्ट शिक्षा के विरोध में है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी में उस के उद्धार पाने के क्षण से ही, उसे स्वतः ही परमेश्वर द्वारा प्रदान कर दिया जाता है, और उस में आ कर निवास करने लगता है। पवित्र आत्मा न तो किसी व्यक्ति के किसी भी प्रकार के कार्य के प्रत्युत्तर में दिया जाता है, और न ही वह किसी मनुष्य की मध्यस्थता के द्वारा दिया जाता है। पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए किसी को भी और कुछ करने की कोई आवश्यकता नहीं है, सिवाए इस के कि अपने पापों से पश्चाताप करे, प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होने में विश्वास करे और अपने आप को उस की तथा उस के वचन की आज्ञाकारिता में बने रहने के लिए उसे समर्पित कर दे। इसलिए, पवित्र आत्मा प्राप्त करने या करवाने के लिए किसी पर भी हाथ रखने या किसी से हाथ रखवाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

जो लोग इस झूठी शिक्षा और गलत सिद्धान्त को प्रचार करते और सिखाते हैं, वे अपनी बात को प्रेरितों के काम पुस्तक में से तीन पदों, प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6 के आधार पर ऐसा करते हैं। यद्यपि अवश्य ही ये तीन पद यह उल्लेख करते हैं कि जिन लोगों पर प्रेरितों ने या कलीसिया के अगुवे ने हाथ रखा, उन्हें पवित्र आत्मा प्राप्त हुआ, परन्तु इन घटनाओं का वास्तविक अर्थ और अभिप्राय यह दिखाना नहीं था कि पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए क्या करना है, वरन कुछ भिन्न था। वास्तविक अर्थ को समझने के लिए, हमें बाइबल की कुछ शिक्षाओं और तथ्यों को अच्छे से समझना और ध्यान में रखना पड़ेगा, क्योंकि इन पदों की सही व्याख्या करने पर उन बातों का सीधा प्रभाव और महत्व है। इसीलिए पिछले लेखों में लिखी गई बातों को दोहराते रहना आवश्यक है ताकि उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में हमारी याददाश्त ताज़ा और साफ रहे।

हमने पिछले लेखों में “हाथ रखने” के बारे में जो सीखा है उसे और उन बातों के अभिप्रायों को हम संक्षेप में दोहरा लेते हैं। किसी के द्वारा, किसी अन्य पर हाथ रखना, या किसी की ओर हाथ को बढ़ाना, बाइबल में भी, तथा दैनिक व्यवहारिक जीवन में उस व्यक्ति के साथ एकता और मिलाप होने का सूचक है, उसे आश्वस्त करता है कि उस व्यक्ति के साथ समर्थन में खड़े है, और उस के भय एवं आशंकाओं को शान्त करने में सहायक होता है। यद्यपि प्रेरितों के काम पुस्तक में तीन घटनाएं दी गई हैं जहाँ हाथ रखने के द्वारा पवित्र आत्मा दिया गया, किन्तु इन के अतिरिक्त, नए नियम में और कहीं पर भी यह फिर नहीं हुआ है; और न ही पूरे नए नियम में ऐसा करने के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त करने की कोई शिक्षा दी गई है, इन तीनों घटनाओं के साथ भी ऐसी कोई शिक्षा नहीं दी गई है कि पवित्र आत्मा प्राप्त करने की यही विधि है। हमने, पहली कलीसिया के प्रारम्भ के समय से सम्बन्धित एक अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक स्थिति को भी देखा और समझा था, कि उस समय के यहूदियों के दृष्टिकोण से सँसार भर के लोगों की तीन श्रेणियाँ थीं, यहूदी, अन्य जाति, और सामरी; और फिर कुछ ऐसे लोग भी थे जो अभी भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के अनुयायी थे, यद्यपि यूहन्ना बहुत पहले शहीद हो चुका था। मसीही विश्वास का एक अन्य महत्वपूर्ण सिद्धान्त है कि कलीसिया, अर्थात, वास्तव में नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का विश्व-व्यापी समूह, जो प्रभु यीशु की दुल्हन और देह भी है (इफिसियों 5:25-30), वह एक सार्वभौमिक इकाई है (इफिसियों 2:13-22); उस में न तो कोई विभाजन अथवा मत-समुदाय हैं (1 कुरिन्थियों 12:13; गलतियों 3:28; इफिसियों 2:11-18; कुलुस्सियों 3:11), और न ही कभी हो सकते हैं। प्रेरितों के काम से लिए गए उपरोक्त तीनों पदों की सही व्याख्या करने के लिए हमें इन सभी बातों को भी ध्यान में रखना होगा।

ध्यान में रखने की एक और महत्वपूर्ण बात है कि, क्रूस पास चढ़ाए जाने से पहले प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों से वायदा किया था कि वह परमेश्वर पिता से कह कर उन्हें पवित्र आत्मा प्रदान करवाएगा, जो हमेशा उन में रहेगा, और मसीही जीवन और सेवकाई से सम्बन्धित सभी बातें उन्हें सिखाएगा (यूहन्ना 14:16, 26)। अपने पुनरुत्थान के बाद, और स्वर्गारोहण के समय, न केवल प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को सारे सँसार के सभी जातियों और लोगों में सुसमाचार ले जाने की महान आज्ञा दी, वरन उन से वायदा भी किया कि वे पवित्र आत्मा प्राप्त करेंगे, उस की सामर्थ्य से परिपूर्ण होंगे, और उस के बाद ही वे सँसार भर में सुसमाचार प्रचार की सेवकाई के लिए निकलें (प्रेरितों 1:5, 8)। पवित्र आत्मा से सम्बन्धित ये वायदे प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों से किए थे, उन से जो उस के प्रति प्रतिबद्ध और समर्पित थे, अर्थात मसीही विश्वासी थे। और परमेश्वर का वचन यह दिखाता है कि जो प्रभु यीशु पर विश्वास लाता है, वह परमेश्वर की सन्तान, उस के परिवार का एक अंग बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13)। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर द्वारा किसी व्यक्ति को पवित्र आत्मा प्रदान करना, उस व्यक्ति का परमेश्वर की सन्तान होने, परमेश्वर के परिवार का एक अंग होने और प्रभु यीशु मसीह का विश्वासी होने का सूचक है। यह इसे भी दिखाता है कि व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का, प्रभु की दुल्हन और देह का एक भाग है। अर्थात, परमेश्वर से पवित्र आत्मा प्राप्त करना, किसी व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति होना, परमेश्वर की ओर से इस बात की पुष्टि करता है कि वह व्यक्ति परमेश्वर के परिवार का सदस्य है, सार्वभौमिक विश्व-व्यापी कलीसिया का एक अंग है, प्रभु यीशु की दुल्हन और देह है; उसे अन्य विश्वासियों से अलग नहीं रखा या देखा जा सकता है।

अगले लेख में, इन सभी बातों को ध्यान में रखते और साथ लेकर चलते हुए, तथा जो कुछ हमने हाथ रखने के बारे में सीखा है, हम उन बातों के अनुसार प्रेरितों के काम के उन तीन पदों का विश्लेषण करेंगे कि हाथ रखने के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त करने का सही अर्थ क्या है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 61

Laying on of Hands - 9

 

    In our study of the fourth elementary principle, “laying on of hands” given in Hebrews 6:1-2, we are at the point of analyzing and checking out a popular but false teaching associated with the “laying on of hands” emphatically preached and taught by some sects and denominations; i.e., the Holy Spirit is given by the laying on of hands by the Church Elders on to a person. This notion contradicts the clear Bible teaching that the Holy Spirit is automatically given by God to every truly Born-Again Christian Believer at the moment of his salvation. The Holy Spirit is neither given because of any works done by someone, nor through the mediation of any other human being. To receive the Holy Spirit, no one needs to do anything other than repent of sins, believe in the Lord Jesus being the savior, and submit themselves to Him to live in obedience to Him and His Word. Therefore, there is no need or necessity of the laying on of hands by anyone upon others to have them receive the Holy Spirit.

Those who preach and teach this wrong doctrine, base their contention on three verses from the book of Acts, i.e. Acts 8:17; 9:17; 19:6. Although these three verses do mention the Holy Spirit being received by those upon whom the Apostles and Church Elder had placed their hands, but the actual meaning and implication of this happening was not to show how to receive the Holy Spirit, but something quite different. To understand the actual meaning, we need to well understand keep in mind some important Biblical teachings and facts that have a direct bearing on interpreting these verses. Hence the necessity of restating what we have stated before in the earlier articles, to keep the memory about these important things fresh.

    Let us recapitulate, what we have learnt about the implications of laying on of hands in the recent articles: the act of someone laying on of hands on another, or extending hands towards another, in the Bible, as well as in our day-to-day life implies conveying a sense of unity and solidarity with the person, of assuring him of standing with him to support him, and helps to comfort people facing fearful or apprehensive situations. While three instances of the Holy Spirit being given by the placing of hands re given in the book of Acts, but this has never been repeated anywhere else in the rest of the New Testament, nor has doing this for receiving the Holy Spirt been taught at any place in the New Testament; not even at the three places in Acts, which mentions this happening. We had seen another important thing about the social situation at the initial time of the first Church, that from the perspective of the Jews, there were three categories of people, the Jews, the Gentiles, and the Samaritans; and then there were also some who were still the followers of John the Baptist, even though John had been martyred quite some time back. Another basic principle of the Christian Faith is that the Church, the world-wide congregation of the truly Born-Again Christian Believers, is the Bride, and the Body of Christ (Ephesians 5:25-30) and is one universal unit (Ephesians 2:13-22); there are no divisions and sects in it (1 Corinthians 12:13; Galatians 3:28; Ephesians 2:11-18; Colossians 3:11), and never can be. We need to keep all of these in mind in when coming to a proper understanding of the above mentioned three verses from Acts.

Another important thing to keep in mind is that before His crucifixion, the Lord Jesus had promised His disciples that He will ask God the Father to give them the Holy Spirit, who would permanently reside in them and would teach them all things pertaining to Christian living and ministry (John 14:16, 26). After His resurrection, and at the time of His ascension, the Lord Jesus had not only given His disciples the Great Commission of taking the gospel to all the nations of whole world, but had also promised to them that they would receive the Holy Spirit, be empowered by Him, and only then were they to go out into the world preaching the gospel (Acts 1:5, 8). These promises related to the Holy Spirit were made by the Lord Jesus to His disciples, to those who were committed to Him, i.e., to the Believers in the Lord Jesus. And God’s Word shows that those who believe in the Lord Jesus, become the children of God, part of His family (John 1:12-13). In other words, the giving of the Holy Spirit by God to a person, signified his being a child of God, a part of God’s family, being one in the fellowship of God’s children, and being a Believer in the Lord Jesus. This also signified being part of the Church of the Lord Jesus, the Bride and Body of the Lord Jesus. Thus, the receiving of the Holy Spirit from God, or the presence of the Holy Spirit in a person was an affirmation by God of the person being a member of His family, of being a part of the Universal Church, of the Bride and Body of the Lord Jesus; he cannot be seen as different from other Believers or kept away from the other Believers.

In the next article we will begin to build up to what the actual meaning of the three verses from Acts is, by analyzing them in light of what we have learnt about the implications of laying on of hands and about receiving the Holy Spirit.

   If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 13 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 99

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 60

हाथ रखना – 8

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक शिक्षाओं में से चौथी, “हाथ रखना” पर विचार करते हुए, हम ने पिछले लेख में बाइबल के लेख और उदाहरणों से, तथा प्रति दिन के हमारे जीवनों के व्यवहार से देखा था, कि किसी पर हाथ रखना, या हाथ रखने के द्वारा किसी को छूना, उस के साथ एकता और मेल-मिलाप का सूचक भी होता है, उस व्यक्ति को आश्वस्त करता है कि हम उस के साथ खड़े हैं, और जो लोग भय या आशंकाओं का सामना कर रहे हैं उन्हें शान्ति प्रदान करता है। हाथ रखने के इस पक्ष का एहसास करना और इसे समझना बहुत आवश्यक है, क्योंकि हम इस के उपयोग के द्वारा प्रेरितों के काम पुस्तक के तीन पदों, प्रेरितों 8:17; 9:17: 19:6 के वास्तविक अर्थ को समझेंगे। हाथ रखने से सम्बन्धित इस बात को ध्यान में रखे बिना की गई व्याख्याओं के कारण ही इन पदों की गलत समझ, प्रचार की और सिखाई जाती है, और उन पदों का दुरुपयोग कर के यह झूठी शिक्षा दी जाती है कि पवित्र आत्मा हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। पिछले लेख में यह निवेदन भी किया गया था कि पवित्र आत्मा प्राप्त करने से सम्बन्धित एक पहले की ब्लॉग-पोस्ट, दिए गए लिंक की सहायता से पढ़ लें; और साथ ही कलीसिया के इतिहास से सम्बन्धित एक अन्य महत्वपूर्ण विचार-योग्य बात का भी उल्लेख किया गया था जिसे, इन तीन पदों को समझने और उन की सही व्याख्या करने के लिए ध्यान में रखना आवश्यक है, ताकि बाइबल के लेख में कोई विरोधाभास और दुविधा उत्पन्न न हों, और कोई भी झूठी शिक्षा और गलत सिद्धान्त न तो प्रचार किया जाए और न सिखाया जाए।

बाइबल यह स्पष्ट सिखाती है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी में उस के उद्धार यानि नया जन्म पाते ही, उसी पल से आकर रहने लगता है (प्रेरितों 19:2; रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12:3; गलतियों 3:2; इफिसियों 1:13-14); और पवित्र आत्मा परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है, विश्वासी द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के कोई काम के कारण नहीं, वरन विश्वासी के मसीही विश्वास में होने के कारण (2 कुरिन्थियों 1:22; 5:5; गलतियों 3:14)। इसलिए यह कहना कि पवित्र आत्मा हाथ रखने से दिया जाता है, बाइबल के उपरोक्त पदों के साथ विरोधाभास उत्पन्न करना है, और ऐसा हो पाना असंभव है। किन्तु दूसरी ओर, यह भी एक अकाट्य सत्य है कि प्रेरितों के काम पुस्तक के तीन पदों में यह लिखा गया है कि लोगों ने प्रेरितों के या कलीसिया के अगुवे के द्वारा हाथ रखे जाने पर पवित्र आत्मा पाया। तो क्या यहाँ पर परमेश्वर के वचन बाइबल में कोई विरोधाभास है? इस परिस्थिति को समझने के लिए, और उस की सही व्याख्या करने, और फिर एक ऐसी समझ पर पहुँचने के लिए जो बाइबल के पदों के परस्पर विरोधी प्रतीत होने वाली बातों में सामंजस्य बैठा सके, हमें कलीसिया के इतिहास से सम्बन्धित कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा, वे यहाँ पर बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सबसे पहले हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि प्रेरितों के काम पुस्तक के उन तीन पदों के अतिरिक्त, बाइबल में हाथ रखने के द्वारा पवित्र आत्मा दिए जाने का और कोई उदाहरण नहीं है। साथ ही, बाइबल में कहीं कोई ऐसा निर्देश अथवा ऐसी शिक्षा नहीं है, जहाँ प्रभु यीशु ने, अथवा नए नियम की पुस्तकों के किसी भी लेखक ने कभी भी यह सिखाया हो कि प्रेरितों या कलीसिया के अगुवों के द्वारा हाथ रखे जाने से पवित्र आत्मा दिया जाएगा। वास्तव में, मरकुस 16:18 में, प्रभु यीशु ने कहा है कि शिष्यों के हाथ रखने के द्वारा रोगी चंगे हो जाएँगे; किन्तु प्रभु ने उस के साथ यह नहीं जोड़ा कि हाथ रखने के द्वारा शिष्य औरों को पवित्र आत्मा भी प्राप्त करवा सकेंगे। इसी प्रकार से याकूब 5:14-15 में, निर्देश दिया गया है कि बीमारों को चँगा करने के लिए कलीसिया के प्राचीन तेल मल कर प्रार्थना करें, और बीमार चंगे हो जाएँगे। सामान्यतः तेल मलना, माथे पर या सिर पर किया जाता है, जैसा कि हाथ रखना भी होता है। लेकिन यहाँ यह नहीं लिखा गया है कि इसी प्रकार से पवित्र आत्मा को भी दिया जा सकता है। इस तरह, प्रेरितों के काम के उपरोक्त तीन उदाहरणों के अतिरिक्त, यद्यपि यह अवसर था कि यह सिखाया जाए कि पवित्र आत्मा भी हाथ रखने के द्वारा दिया जा सकता है, किन्तु ऐसा कहीं नहीं किया गया है। इस तथ्य पर भी ध्यान कीजिए कि प्रेरितों के काम के इन तीनों उदाहरणों में केवल घटित हुई घटना का उल्लेख है, किन्तु ऐसी कोई शिक्षा या व्याख्या नहीं दी गई है कि इसी प्रकार से अन्य विश्वासियों को भी पवित्र आत्मा दिया जाना चाहिए। किन्तु बाइबल के कुछ व्याख्याकर्ता इन तीनों उदाहरणों को लेकर अपनी ही धारणा के अनुसार उन्हें समझते हैं, उसी के अनुसार व्याख्या करते और समझाते हैं, और फिर इसे सिद्धान्त के रूप में सिखाते हैं कि पवित्र आत्मा कलीसिया के अगुवों के द्वारा हाथ रखने से दिया जाता है। यह करते हुए उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती है कि उनकी यह व्याख्या परमेश्वर के वचन में एक गम्भीर विरोधाभास उत्पन्न कर रही है, और इस के कारण मसीही विश्वासियों में बड़ी दुविधा उत्पन्न होगी।

जिस दूसरी बात को हमें ध्यान में रखना है वह कलीसिया के इतिहास से सम्बन्धित है, और उस सन्दर्भ से इन तीनों पदों को समझने में सहायता करती है। प्रभु यीशु ने, अपने मृतकों में से पुनरुत्थान के बाद, अपने स्वर्गारोहण से पहले दी गई अपनी महान आज्ञा में, शिष्यों से कहा कि वे सारे सँसार के सभी लोगों, सभी जातियों में उद्धार के सुसमाचार को ले कर जाएँ (मत्ती 28:19; मरकुस 16:15; लूका 24:47; प्रेरितों 1:8)। यद्यपि प्रभु यीशु मसीह ने यहूदी मसीही विश्वासियों को कोई विशेष स्थान नहीं दिया था, फिर भी हम नए नियम में देखते हैं कि वे अपने आप को औरों से बढ़कर समझते थे (प्रेरितों 10:28; गलतियों 2:12)। उस समय के यहूदियों के लिए, सँसार में दो प्रकार के लोग थे – पहले थे यहूदी, जो परमेश्वर के लोग थे, तथा औरों से उच्च श्रेणी के थे; और दूसरे थे अन्यजाति, सँसार भर के शेष लोग, और जिन्हें यहूदी अपने से निम्न श्रेणी का समझते थे। अन्यजातियों में भी, एक ऐसी श्रेणी थी – सामरी, जिन से यहूदी विशेष रीति से अपने आप को दूर रखते थे, और उन्हें अन्यजातियों से भी निम्न श्रेणी का मानते थे। यहाँ तक कि वे सामरियों के गांवों में से होकर यात्रा भी नहीं करते थे; चाहे उन्हें लंबे रास्ते से होकर, सामरियों के गांवों से बाहर के इलाके से घूमकर ही क्यों न जाना पड़े। इसीलिए, यूहन्ना 4:4 में प्रभु के लिए लिखा है “और उसको सामरिया से हो कर जाना अवश्य था” क्योंकि प्रभु को वहाँ पर उस सामरी स्त्री से मिलना था। तो इस प्रकार से उस समय के यहूदी दृष्टिकोण के अनुसार, हमारे पास अब तीन श्रेणियों के लोग हैं: यहूदी, अन्यजाति, और सामरी। प्रथम शताब्दी के मसीही विश्वासियों में, आरम्भ में, दो प्रकार के विश्वासी थे – आरंभिक विश्वासी, जिन्होंने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का अनुसरण किया था, और बाद में भी उसी के ही शिष्य बने रहे (मत्ती 9:14; मरकुस 2:18; लूका 5:33; 7:18-19; यूहन्ना 1:35; 3:25); और दूसरे, बाद में बनें प्रभु यीशु मसीह का अनुसरण करने वाले मसीही विश्वासी, जिन में यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के कुछ शिष्य भी सम्मिलित हो गए थे (यूहन्ना 1:37)।

तो इस प्रकार से, प्रथम कलीसिया के समय में हमारे पास, उस समय के लोगों के दृष्टिकोण के अनुसार, चार श्रेणियों के लोग विद्यमान थे – यहूदी, और यहूदियों में से मसीही विश्वासी बनने वाले; अन्यजाति, और अन्य जातियों में से मसीही विश्वासी बनाने वाले; सामरी, और सामरियों में से मसीही विश्वासी बनाने वाले; और यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य। किन्तु कलीसिया में, अर्थात प्रभु यीशु मसीह की देह में, इस प्रकार के किसी भी विभाजन की कोई अनुमति नहीं है, इस प्रकार की श्रेणियों का अस्तित्व हो ही नहीं सकता है; प्रभु के समक्ष, सभी मसीही विश्वासी समान और एक ही श्रेणी के हैं (1 कुरिन्थियों 12:13; गलतियों 3:28; इफिसियों 2:11-18; कुलुस्सियों 3:11)। अगले लेख में, प्रेरितों के काम के इन तीन पदों के द्वारा हम देखेंगे और समझेंगे कि प्रथम कलीसिया के मसीही विश्वासियों तक यह संदेश किस प्रकार से समझाया और पहुँचाया गया कि प्रभु यीशु के लिए सभी एक समान, एक ही स्तर के हैं, और फिर इसे हमारी शिक्षा के लिए भी लिखा गया।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 60

Laying on of Hands - 8

 

In the previous article on “laying on of hands,” the fourth of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we had seen through Biblical examples and texts, and also through the example of our day-to-day behavior, that the physical act of touching, of placing hands on someone conveys a sense of unity and solidarity with the person, of assuring him of our standing with him, and helps to comfort people facing fearful or apprehensive situations. It is very important to realize and understand this aspect of laying on of hands, since we will be using it to understand what the three verses from the book of Acts, i.e., Acts 8:17; 9:17; 19:6 actually mean. It is because of not taking into consideration this understanding about laying on of hands that these verses are misinterpreted and misused to preach and teach the false doctrine that laying of hands is required to receive the Holy Spirit. A request had also been made in the previous article about reading an earlier blog-post on the receiving of the Holy Spirit through the provided link; and a mention had been made of another important consideration related to Church history, which also should be kept in mind, when understanding and interpreting these verses. Today we will try to bring these together and learn how these verses are to be understood and interpreted to avoid bringing contradictions and confusion in Bible text and not preach or teach any wrong doctrine, based on misinterpretations.

The Bible clearly teaches that God the Holy Spirit comes to reside in every Born-Again Christian Believer, the moment he is saved, is Born-Again (Acts 19:2; Romans 8:9; 1 Corinthians 12:3; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14); and that the Holy Spirit is a given by God, not in response to any works of any kind done by any Believer, but as response to the faith of the Believer (2 Corinthians 1:22; 5:5; Galatians 3:14). Therefore, to say that the Holy Spirit is given by the laying on of hands, is to bring in a contradiction to the Bible verses mentioned above; and this is an impossibility. On the other hand, there is the undeniable fact that in the three verses from the book of Acts, mentioned above, people did receive the Holy Spirit after the laying on of hands on them by the Apostles or Church Elder. Is there a contradiction in God’s Word the Bible, here? To understand the situation, to interpret it correctly, and then come to a proper understanding, to an interpretation that takes care of the two seemingly contradictory aspects of the verses from the Bible, we need to consider some things related to the Church history, that are of great importance here.

Firstly, we should note that other than the three instances from the book of Acts, nowhere else do we have any example of the Holy Spirit being given by laying on of hands. Also, there is no teaching or instruction in the Bible, where the Lord Jesus, or any of the writers of New Testament books have ever said that the Holy Spirit will be given by the laying on of hands by the Apostles or the Church elders. In fact, in Mark 16:18, the Lord Jesus has said that by the laying on of hands by the disciples, people will be healed; but He never added that they will receive the Holy Spirit as well. Similarly, in James 5:14-15, for the healing of sick persons, instruction is given to call the Church elders, and they shall anoint the sick with oil and pray, and they will be healed. Anointing is by application of oil to the head or forehead, something like laying on of hands. But it is not stated that this can also be used to give the Holy Spirit to them. So, other than these three instances from Acts, mentioned above, although there was an opportunity to give and affirm the teaching that the Holy Spirit can be given by laying on of hands, it was never done. Consider the fact that in the Biblical text related to these three instances also, there is no teaching that this process should be followed to give the Holy Spirit to others. Rather, some Bible interpreters have taken these instances, understood and interpreted them in a particular way, then have stated the doctrine that the Holy Spirit is given by the laying on of hands by the Church Elders, without giving it a thought that this interpretation of theirs is bringing in a serious contradiction in God’s Word, and has the potential to create a lot of confusion amongst the Christian Believers.

Secondly, let us look at an aspect of Church history, that has a bearing on interpreting and understanding these three verses. The Lod Jesus, after His resurrection, in His Great Commission given before His ascension, commanded His disciples to go to all nations, all over the world with the gospel of salvation (Matthew 28:19; Mark 16:15; Luke 24:47; Acts 1:8). Though the Lord Jesus had not given any special status to the Jewish Believers, yet we see in the New Testament that they considered themselves to be superior (Acts 10:28; Galatians 2:12). To the then Jews, the world was made up of two kinds of people – The Jews, who were the people of God, and superior to others; and the Gentiles, who were all the rest of the world, and were considered inferior by the Jews. Amongst the Gentiles, the Jews particularly kept away from another category of people – the Samaritans, whom they considered to be of an even lower category than the rest of the Gentiles. So much so, that they even avoided travelling through any shorter route that went through Samaritan villages, preferring to take a longer round-about route that avoided any Samaritan villages. That is why it is written in John 4:4 “But He needed to go through Samaria” since the Lord had to meet the Samaritan woman there. So, according to the then Jewish way of thinking, now we have three categories of people: the Jews, the Gentiles, and the Samaritans. Amongst the Christian Believers of the first century, in the initial stages there were two kinds of Believers – the early Believers, who had followed John the Baptist, and continued as his disciples (Matthew 9:14; Mark 2:18; Luke 5:33; 7:18-19; John 1:35; 3:25), and the later disciples, who followed the Lord Jesus, and some of John’s disciples had come to follow the Lord Jesus (John 1:37).

So, according to then way of looking at it, now we have four kinds of people, at the time of the first Church – the Jews and the Jewish converts to Christianity; the Gentiles and the Gentile Believers, i.e., those coming to follow the Lord from the Gentiles; the Samaritans, and the Samaritan followers of the Lord Jesus; and the disciples of John the Baptist. But in the Church, i.e., the Body of Christ, no such segregations are permitted, they cannot be allowed to exist; all Christian Believers are of one and the same category before the Lord (1 Corinthians 12:13; Galatians 3:28; Ephesians 2:11-18; Colossians 3:11). In the next article, through these three verses from Acts, we will see how this message that all Christian Believers are one and are at the same level in the Lord Jesus, was conveyed to the Believers of the first Church, and recorded for our benefit.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 12 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 98

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 59

हाथ रखना – 7

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरंभिक बातों में से चौथी, “हाथ रखना” पर ज़ारी हमारे अध्ययन में हम ने पिछले लेख में देखा था कि कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के लोगों ने बाइबल के कुछ पदों को उन के सन्दर्भ से बाहर ले कर उन की गलत व्याख्या की है और उन का दुरुपयोग यह झूठी शिक्षा देने के लिए किया है कि पवित्र आत्मा कलीसिया के अगुवों या प्राचीनों के हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। साथ ही हम ने वाक्यांश “हाथ रखना” को, व्यक्ति के किसी विशेष उद्देश्य, कार्य, अथवा सेवकाई के लिए नियुक्त किए जाने या विधिवत निर्धारित किए जाने के सन्दर्भ में भी देखा था, और किसी की ओर संगति या सहभागिता का हाथ बढ़ाने के बारे में भी देखा था, कि किसी को इस प्रकार से छूने या उस पर हाथ रखने का अभिप्राय, मूलतः उस व्यक्ति के साथ एकता तथा मिलाप को व्यक्त करना, उसे समर्थन का आश्वासन देने, और यदि कोई किसी भय या बेचैनी से हो कर निकाल रहा है, तो उसे शान्ति देने के लिए भी किया जाता है। हम दैनिक जीवन में इस बात को बहुधा होते हुए देखते हैं, जब हम किसी का आलिंगन करते हैं या उसे बाँहों में भरते हैं, या किसी के कंधों पर हाथ रख कर उसे इस एकता, मिलाप, समर्थन, शान्ति, आदि का आश्वासन व्यक्त करते हैं। इस प्रकार हम देख और समझ सकते हैं कि बाइबल में उपयोग किए जाने के सन्दर्भ में भी किसी पर हाथ रखना, या किसी की ओर हाथ बढ़ाना, मूलतः उस व्यक्ति से यह व्यक्त करना है कि हम उसके साथ मसीही सहभागिता में एक हैं, उनके मसीही कार्यों के विषय उनका समर्थन करते हैं, और हमारे तथा उस व्यक्ति के मध्य किसी प्रकार की कोई भिन्नताएँ अथवा बाधाएँ नहीं हैं।

एकता और मिलाप की इस बात का एक अच्छा उदाहरण है हनन्याह की पौलुस (जो उस समय शाऊल कहलाता था) से पहली मुलाक़ात, जो पौलुस के दमिश्क के मार्ग पर प्रभु यीशु के साथ हुए साक्षात्कार के कुछ ही समय के बाद हुई। पौलुस से मिलने पर हनन्याह ने उसे “भाई शाऊल” कह कर संबोधित किया, और उस पर हाथ रखे, और प्रेम सहित उसे परमेश्वर का सन्देश दिया। यद्यपि, इस से पहले, जब परमेश्वर ने हनन्याह से पौलुस से जा कर बात करने के लिए कहा था, तो वह जाने के लिए तैयार नहीं था, और इस ज़िम्मेदारी से बच निकलने के तरीके ढूँढ़ रहा था। किन्तु जब परमेश्वर ने उसे यह करने के लिए राज़ी कर लिया, तो हनन्याह ने अपनी सभी आपत्तियों और पौलुस को लेकर सभी आशंकाओं को पीछे छोड़ दिया, और खुले मन से उस के पास गया, और उसे मसीही विश्वासियों के साथ संगति और सहभागिता में स्वीकार कर लिया (प्रेरितों 9:10-17)। इसी प्रकार से आश्वस्त करने और शान्ति देने का उदाहरण हम कलीसिया की देखभाल और कार्यों को करने के लिए चुने गए सात लोगों पर प्रेरितों द्वारा हाथ रखने (प्रेरितों 6:1-6) की घटना से भी देखते हैं। इन सात लोगों को कलीसिया के लोगों में से ही चुना गया था, क्योंकि प्रेरित अपना समय प्रार्थना और वचन की सेवकाई में लगाना चाहते थे। इन सातों को प्रेरितों के द्वारा दिए गए गुणों, कि वे सुनाम, पवित्र आत्मा और बुद्धि से परिपूर्ण हों (प्रेरितों 6:3) के अनुसार ही चुना गया था। अर्थात, प्रेरितों द्वारा उन पर हाथ रखने से पहले ही उन में ये गुण विद्यमान थे; ऐसा नहीं था कि प्रेरितों द्वारा हाथ रखने के कारण उन में कोई अन्य विशेष क्षमता आ गई। इसलिए, उन्हें ज़िम्मेदारी के लिए नियुक्त करने के अतिरिक्त, हाथ रखने के द्वारा उन्हें ऐसा क्या विशेष मिला होगा? ज़िम्मेदारी के लिए यह नियुक्ति तो उन के लिए प्रार्थना कर के, उन्हें प्रभु के हाथों में सौंपने और उनके लिए उपयुक्त बुद्धि और समझ मांगने के द्वारा भी की जा सकती थी। तो फिर प्रेरितों द्वारा उन पर हाथ रखने का उन सातों के लिए क्या अभिप्राय हुआ; क्या महत्व था? अभी तक जो हमने देखा है, उसे ध्यान में रखते हुए, उन पर प्रेरितों द्वारा हाथ रखने से ये सातों निश्चय ही आश्वस्त हुए होंगे कि जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए उन्हें प्रेरितों के उन के साथ होने का आश्वासन है, और समय तथा आवश्यकता के अनुसार वे निःसंकोच उन के पास जा सकते हैं, उन की सहायता ले सकते हैं। प्रेरितों के द्वारा उन्हें शारीरिक रीति से छू लेना, उनके लिए, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आश्वस्त करने और शान्ति देने वाला रहा होगा। हाथ रखने से सम्बन्धित इस समझ की पुष्टि, पौलुस द्वारा तीमुथियुस को दिए गए निर्देश से भी हो जाती है “किसी पर शीघ्र हाथ न रखना और दूसरों के पापों में भागी न होना: अपने आप को पवित्र बनाए रख” (1 तीमुथियुस 5:22)। इस पद से हम देखते हैं कि किसी व्यक्ति पर “हाथ रखना” उस के साथ एकता और मिलाप को व्यक्त करता है; उसके कामों में, पापों में भी, सहभागी होना दिखाता है; और इस कारण से अनजाने में परमेश्वर का सेवक अपवित्र भी हो सकता है। दूसरे शब्दों में, किसी पर हाथ रखने का तात्पर्य उस के साथ एकता, मिलाप, और सहभागिता को व्यक्त करता है, और पुष्टि करता है कि वह व्यक्ति अब मसीही संगति और सहभागिता में औरों के साथ है।

एकता, मिलाप, और सहभागिता को व्यक्त करने वाले हाथ रखने के इस निहितार्थ को पहचानना और इस पर विचार करने के द्वारा इसे समझना बहुत आवश्यक है। हमारे अध्ययन के अगले भाग में हम इस निहितार्थ का उपयोग उन तीन पदों, अर्थात प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6 को समझने के लिए करेंगे, जिन की गलत व्याख्या के आधार पर यह झूठी शिक्षा दी जाती है कि पवित्र आत्मा हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। साथ ही हम इस निहितार्थ का उपयोग मसीही विश्वास के इतिहास की एक अन्य बात को पहचानने और समझने के लिए भी करेंगे, जिस को जानना और समझना इन तीनों पदों की सही व्याख्या के लिए आवश्यक है। क्योंकि इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है इसलिए इन पदों से वह कहलवाया जाता है जिसे कहने के लिए ये कभी लिखे ही नहीं गए थे।

पाठकों से एक और निवेदन है कि पवित्र आत्मा को प्राप्त करने से संबंधित एक पहले की ब्लॉग-पोस्ट को, इस लिंक के द्वारा https://rozkiroti.blogspot.com/2022/07/blog-post.html अवश्य पढ़ लें, क्योंकि इस से प्रेरितों के काम के इन तीनों पदों को समझने में सहायता मिलेगी। अगले लेख में हम यहाँ से आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 59

Laying on of Hands - 7

 

In our on-going study of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we are presently considering the fourth one, i.e., “laying on of hands,” in the previous article we have seen that some sects and denominations have misinterpreted some verses from the Bible out of their context and misused them to create a false teaching, a wrong doctrine that the Holy Spirit is given by the laying of hands by the Church Elders. We have also seen that the phrase “laying on of hands” upon a person in context of their being ordained or commissioned and sent for God’s service, and the act extending a hand of fellowship, also implies that the physical act of touching or of placing one’s hand upon another is basically to convey a sense of unity and solidarity with that person, to convey assurance to him of support, and to comfort someone passing through fear or uneasiness. We see this meaning often being enacted out in our day-to-day life, when we embrace or hug someone, or place our hands on their shoulders to convey these meanings of unity, solidarity, assurance, and comfort to them. So, we can see and understand that even in the Biblical usage this laying on of hands, or placing of hands on someone, or extending our hands to someone, essentially conveys to the other person our accepting or acknowledging our unity with that person in Christian fellowship, being concerned about their Christian endeavors, and there being no differentiations or barriers between us and them.

A good illustration of this is the meeting of Ananias with Paul (then called Saul) soon after Paul’s encounter with the Lord Jesus on the road to Damascus. On meeting Paul, Ananias addressed him as “Brother Saul” and laid hands on him, lovingly conveying God’s message to him. Although prior to this, when God had asked Ananias to go and speak to Paul, he had been unwilling and had tried to wriggle out of going and meeting Paul. But when convinced by God, Ananias dropped all his objections and apprehensions about Paul, and went to him with open arms, accepting him into the fellowship of the Believers (Acts 9:10-17). A similar sense is seen in the Apostles laying hands on seven men chosen from amongst them for managing the affairs of the congregation, while the Apostles devoted themselves to prayer and the ministry of God’s Word (Acts 6:1-6). These seven men upon whom the Apostles had laid their hands, were chosen from amongst their congregation, and as per the criteria given by the apostles in Acts 6:3, the seven were already those having a good reputation, filled with the Holy Spirit, and wise, before the Apostles had laid their hands on them; it was not that by the laying of hands on them by the Apostles, these seven men gained something special. So, besides commissioning them for the responsibility, which could just as well have been done by simply by instructing them, praying for them, and committing them into the Lord’ hands for guidance and help, without the laying of hands on them, what did the act of laying of hands on them by the Apostles convey to these seven? In light of the above, these seven would definitely have felt assured that they had the support and backing of the Apostles, for carrying out their responsibilities, and in times of need they could seek their help and guidance without any hesitation. That physical touch of the Apostles hands would have been very reassuring and comforting to them for the work they were being entrusted to do. This understanding of laying on of hands is further affirmed by Paul’s instructions to Timothy “Do not lay hands on anyone hastily, nor share in other people's sins; keep yourself pure” (1 Timothy 5:22). We see from this verse that “laying of hands” on a person conveys the impression of solidarity with them, being party to their deeds, even their sins, because of which inadvertently the servant of God is rendered impure. In other words, the laying of hands on someone implies affirming unity and fellowship with that person, being joined with him, or accepting him as one who is united with the fellowship.

It is very important to realize this implication of expressing solidarity and unity through the use of the phrase “laying on of hands,” and to ponder over it to understand it. In the next part of our study on this subject we will be using this implication for understanding the three verses, i.e., Acts 8:17; 9:17; 19:6 which are misinterpreted and misused to preach and teach the false doctrine that laying of hands is required to receive the Holy Spirit. We will be using this implication and understanding for another very important aspect of the history of the Christian faith, related to these three verses. Realizing and understanding that aspect is also equally important to realize and understand the true meaning of these three verses, and to see how they are misinterpreted and made to say, what they were never meant to say.

It is requested that the readers please go through a previous blog-post on the topic of Receiving the Holy Spirit through this link: https://rozkiroti.blogspot.com/2022/07/blog-post.html since it will help in understanding the subsequent discussion about these three verses from Acts. We will carry on from here in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well