ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 10 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 126

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 87

विश्वासियों का न्याय – 1

अभी तक हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” के सम्बन्ध में कुछ बातों को देखा है। हमने प्रेरितों 17:3-31 से देखा कि परमेश्वर ने सारे सँसार का, सभी मनुष्यों का न्याय होना निर्धारित किया है। परमेश्वर ने इस न्याय के होने के लिए एक दिन निर्धारित किया हुआ है, प्रभु यीशु मसीह को न्यायी नियुक्त किया है, और वह धार्मिकता से न्याय करेगा; और इसीलिए परमेश्वर सभी स्थानों पर सभी लोगों को यह आज्ञा देता है कि अपने पापों से पश्चाताप करें, बचाए जाने या उद्धार पाने के लिए उस की ओर मुड़ें और आने वाले न्याय के लिए तैयार हों। हमने देखा है कि प्रभु यीशु केवल उन्हीं बातों के आधार पर न्याय करेगा जो परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखी हुई हैं, न कि मनुष्यों के बनाए हुए नियमों, तरीकों, और परंपराओं के आधार पर, और न ही किसी भी डिनॉमिनेशन की शिक्षाओं और रीतियों के अनुसार। साथ ही किसी भी व्यक्ति की, वह चाहे कोई भी क्यों न हो, उसकी इस न्याय में कोई भूमिका नहीं होगी, कोई भी प्रभु के न्याय पर ऐसे या वैसे कोई भी प्रभाव नहीं डालने पाएगा। हमने यह भी देखा कि यह न्याय सदा काल के लिए, अपरिवर्तनीय, और कभी मिटाया न जा सकने वाला होगा। मृत्यु होने पर मनुष्य का आत्मा अपने अनन्तकालीन स्थान पर पहुँच जाता है – या तो सुख और शान्ति के स्थान में, अन्यथा पीड़ा के स्थान में; और वह जहाँ भी पहुँचता है, हमेशा के लिए वैसे ही स्थान में बना रहेगा। परमेश्वर के वचन में किसी अन्तरिम स्थान की धारणा का, जहाँ पर मृतकों की आत्माओं को रखा जाता है और पृथ्वी पर लोग उन के लिए जो करते हैं उसके आधार पर उन्हें निकाल कर स्वर्ग में ले जाया जाए, का कोई प्रावधान नहीं है। न ही परमेश्वर का वचन बहुत से लोगों की इस धारणा का कोई समर्थन करता है कि क्योंकि परमेश्वर प्रेमी और दयालु है, इसलिए अन्ततः वह सभी को क्षमा कर देगा और उन्हें अपने साथ स्वर्ग में ले लेगा। ये सभी झूठी, गलत, और शैतानी शिक्षाएँ हैं, जो कभी पूरी होने वाली नहीं हैं; और जो इन बातों में विश्वास रखते हैं, वे एक बहुत बड़ी, कभी पार न हो सकने वाली, कभी पलटी नहीं जाने वाली, अनन्तकालीन समस्या में जा रहे हैं, जिस में वो सदा काल तक फँसे रहेंगे।

आज से हम अन्तिम न्याय के एक अन्य पक्ष पर विचार आरम्भ करेंगे; यह एक ऐसा पक्ष है जिस पर सिखाया जाना या प्रचार किया जाना बहुत ही कम होता है, और जिस के बारे में लोगों में काफी दुविधा और गलतफहमियाँ हैं। इसलिए इस पक्ष के विषय यहाँ पर जो लिखा जाएगा, पाठकों के लिए उस पर काफी मनन करने तथा इस के बारे में अन्तिम लेख के लिखे जाने तक धैर्य के साथ प्रतीक्षा करने, तथा फिर जो कुछ लिखा गया है उसे दोहराने के बाद ही निष्कर्ष निकाल पाने की आवश्यकता होगी। हम आज से जो देखने जा रहे हैं, कि अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का होगा, न कि अविश्वासियों का; यह बाइबल का एक ऐसा तथ्य है जो लगभग सभी मसीहियों या ईसाइयों की सामान्य समझ के विपरीत जाता है! बाइबल में सामान्यतः जिस न्याय की बात की जाती है वह परमेश्वर के लोगों का न्याय है, न कि उनका जिन्होंने परमेश्वर का तिरस्कार कर दिया है और कभी उस के अनुयायी या उसके लोग बने ही नहीं हैं।

आज हम आरम्भ करेंगे बाइबल के दो बहुत महत्वपूर्ण, अटल, अपरिवर्तनीय तथ्यों के साथ, जिन का इस विषय पर जिसे हम आरम्भ कर रहे हैं महत्वपूर्ण प्रभाव है। पहला तथ्य है कि उद्धार सदा काल के लिए है; जिस ने एक बात उद्धार पा लिया है वह अनन्त काल के लिए पा लिया है और अब से लेकर अनन्तकाल तक अपने उस उद्धार में बना रहेगा। किसी का अभी उद्धार, किसी भी कारण से, किसी भी तरीके से, जा नहीं सकता है, चाहे उस व्यक्ति ने कैसा भी जीवन क्यों न जिया हो, उस के काम कैसे भी क्यों न रहे हों; इन बातों से उसके अनन्तकाल के प्रतिफलों पर तो प्रभाव पड़ेगा, लेकिन उस के उद्धार पाए हुए होने की दशा पर कोई प्रभाव नहीं होगा; वह हमेशा ही परमेश्वर की सन्तान, कलीसिया का एक सदस्य, प्रभु की देह और दुल्हन का एक भाग, और हमेशा अन्य विश्वासियों के साथ स्वर्ग में परमेश्वर के साथ रहने का अधिकारी बना ही रहेगा। दूसरी बात, वाक्यांश “न्याय किया जाना” का सीधा और साधारण सा अर्थ है कि कुछ निर्धारित मानकों के आधार पर किसी को जाँचा-परखा जाना, उस जाँचने और परखने के आधार पर निष्कर्ष निकालना, और फिर जाँचने-परखने तथा निष्कर्ष के आधार पर उसे उचित परिणामों को दे देना। बाइबल के अनुसार भी, “न्याय किया जाना” का हमेशा ही अर्थ अविश्वासियों, भक्तिहीनों, दुष्टों, और उद्धार न पाए हुओं से हिसाब लेकर उनको उनके द्वारा किये या नहीं किये के लिए दण्ड देना नहीं है। वाक्यांश “न्याय किया जाना” मसीही विश्वासियों पर भी उसी अर्थ के साथ वैसे ही लागू किया जा सकता है; और इस में फिर उन्हें उनके द्वारा किये या नहीं किये के लिए उचित परिणाम देना भी सम्मिलित है।

और उन लोगों को शान्त करने के लिए जिनके मन में घंटियाँ बजने लगी हैं, और जिन्हें परमेश्वर के वचन याद आ रहे हैं कि परमेश्वर की यह प्रतिज्ञा है कि, उसने हमारे पापों को अपनी पीठ पीछे फेंक दिया है, एक काली घटा के समान मिटा दिया है, वह कभी हमारे पापों को स्मरण नहीं करेगा – जी हाँ, यह सभी सत्य है, पूर्णतः बाइबल के अनुसार है, और परमेश्वर के इन कथनों में कोई विरोधाभास या कुछ भी गलती नहीं है, और ये बातें सभी वास्तव में उद्धार पाए हुए लोगों के लिए बिल्कुल सही और उन पर लागू हैं। इस अध्ययन में हम आते समयों में, आगे के लेखों में, इन बातों को देखेंगे, उन के निहितार्थों को और मसीही विश्वासियों पर उनके लागू किए जाने के बारे में भी देखेंगे।

अगले लेख में हम अनन्तकालीन न्याय के एक ऐसे पक्ष के बारे में बाइबल के कुछ उदाहरणों को देखेंगे, जो यहाँ इस पृथ्वी से आरम्भ होता है, और फिर हमेशा के लिए अनन्तकाल ताक बना रहता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 87

Judgment of Believers – 1

   In our study of the “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, so far, we have seen from Acts 17:30-31 that God has ordained for the whole world, all human beings to be judged. God has fixed a day for this to happen, and has made the Lord Jesus the Judge, and He will judge in righteousness; and therefore God commands everyone, everywhere to prepare themselves for this judgment by repenting of their sins and turning to Him to be saved. We have seen that the Lord Jesus will judge only on the basis of whatever is written in God’s Word the Bible, and not on the basis of any man-made rules, regulations, and practices, not on the basis of any denominational teachings and practices; and no person, whosoever he may be, will have any role whatsoever in this judgment, none can in any way influence the Lord’s judgment one way or the other. We have also seen that this judgment is eternal, unalterable, irrevocable. On death, the soul of the person goes to his eternal state – either in a place of peace and bliss, or in the place of torment; and wherever it reaches, it will always stay in the place like that. There is no provision in God’s Word of an interim place where the souls of the dead are held, and depending upon what people do for them on earth, they may be taken to heaven. Neither does God’s Word support the belief of many that since God is loving and forgiving, so eventually, He will forgive everyone and take them all into heaven. These are false satanic teachings, that will never happen, and those who believe in them are heading for a huge, unsurmountable, irreversible, eternal problem for their eternity.

Today we will begin to consider another aspect of the Eternal Judgment; it is an aspect usually not taught or preached, and about which people usually have some confusion and misunderstanding. Therefore, this aspect will require the readers to do some serious pondering over what is written, waiting for the final article about this topic, and then revising it all to draw their final conclusions. What we are going to start looking into today is a Biblical fact that goes contrary to the common thinking of practically all the Christian Believers – the last and final judgment will be of the Christian Believers, and not of the unbelievers! The judgment God’s Word the Bible usually talks about is the judgment of God’s people, not of those who have rejected God and have never become His people, His followers.

Let us start by stating two very important, absolute and unchangeable Biblical facts that have an important bearing on this consideration that we are about to begin. First is that salvation is eternal; once saved is always saved till and into eternity; no-one will ever lose their salvation, not on any grounds, not by any means, no matter how, or what kind of life the truly saved or Born-Again person may have lived. As we will see in the course of this study, the saved person’s life and deeds will affect his eternal rewards, but will never ever alter his status of being saved, of being a child of God, of being a part of the Church, the Body and Bride of the Lord Jesus, of being entitled to stay in heaven for eternity with the other truly Born-Again Christian Believers and the Lord God. Secondly, the term “judgment” simply means evaluating based on some criteria, through that evaluation coming to a conclusion, and handing out the results of the evaluation and conclusions. Even Biblically speaking, “judgment” does not always and necessarily mean taking the unbelievers, the ungodly, the wicked, and the unsaved to task and making them pay for all that they have done and not done. The term “judgment” can just as well apply to the evaluation of the Christian Believers, and then making them receive the consequences of all that they have done and not done.

And for the benefit of those, whose mental alarm-bells are ringing, and they are recalling God’s statement that God has promised that He will never remember their sins, He has cast them all behind His back, land like a dark cloud He has wiped them away forever – yes, that is very true, is absolutely Biblical, there is nothing wrong or contradictory in those statements of God, they are true and applicable to all the truly saved people of God; and in due course we will consider them, their implications, and their application for the Christian Believers, in this study.

In the next article we will see Biblical examples of an aspect of the eternal judgment that starts here on earth, and carries on forever into eternity.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 9 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 125

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 86

न्याय के अन्तिम होने के निहितार्थ – 2

पिछले लेख में हम ने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरंभिक बात, “अंतिम न्याय” के बारे में देखा था कि परमेश्वर का वचन हमें बारम्बार यह कहता है कि न्याय अन्तिम है, अपरिवर्तनीय है। कुछ मतों और डिनॉमिनेशनों में देखी जाने वाली इन मन-गढ़न्त बातों का कोई आधार, कोई पुष्टि नहीं है कि मृतकों की आत्माओं की अन्तिम नियति बदली जा सकती है। न ही कुछ अन्य लोगों की इस धारणा का बाइबल से कोई समर्थन है कि क्योंकि परमेश्वर दयालु और क्षमा करने वाला है, इसलिए अन्ततः वह सभी को क्षमा कर के अपने पास स्वर्ग में ले लेगा। हम ने यह भी देखा था कि ये और अन्य ऐसी ही बातें किस प्रकार से शैतान की युक्तियाँ हैं, लोगों को बहका कर अनन्त काल के लिए नरक में भेजने के लिए, तथा परमेश्वर और उस के वचन पर आरोप लगाने और उन में अविश्वास उत्पन्न करने के लिए, कि उस में कहा और लिखा कुछ है, और होना कुछ और है; और इसलिए, उन्हें अटल और अपरिवर्तनीय मान कर उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। आज हम परमेश्वर के वचन से कुछ उदाहरण देखेंगे जो इन शैतानी धारणाओं के झूठ को उजागर करती हैं।

क्रूस पर चढ़ाए गए जिस डाकू ने पश्चाताप किया था, प्रभु ने उसे आश्वासन दिया था “तब उसने कहा; हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना। उसने उस से कहा, मैं तुझ से सच कहता हूं; कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा” (लूका 23:42-43)। अब ध्यान कीजिए कि वह डाकू एक घोर अपराधी था, इतना बुरा कि रोमी शासन ने उसे सबसे निकृष्ट अपराधियों के लिए रखे गए मृत्यु-दण्ड के योग्य पाया था। क्रूस पर भी उस ने, उस के साथ क्रूस पर चढ़ाए गए दूसरे डाकू के साथ मिल कर प्रभु का ठट्ठा किया था (मत्ती 27:44; मरकुस 15:32)। लेकिन कुछ समय के बाद उस का हृदय-परिवर्तन हुआ, उसे एहसास हुआ कि प्रभु यीशु वास्तव में कौन है, और तब उस ने मन-फिराया और प्रभु से निवेदन किया कि उस पर दया-दृष्टि करे (लूका 23:40-41)। उस ने जैसे ही यह किया, तुरन्त ही प्रभु ने उसे आश्वासन दिया, “आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा” किसी अन्तरिम स्थान पर नहीं, वरन सीधे स्वर्गलोक में प्रभु के साथ। उस डाकू के पास न तो कोई अवसर और न ही समय था कि ऐसा कुछ भी करे जो स्वर्ग में उस के प्रवेश को उचित ठहरा सके। उस ने तो किसी भी कलीसिया के किसी भी नियम और रीति को पूरा नहीं किया था; उसने कोई भला काम नहीं किया; उसका बपतिस्मा नहीं हुआ; उसने प्रभु-भोज में भाग नहीं लिया; उसने किसी प्रकार की कोई भी प्रार्थनाएं नहीं कीं। उसने बस इतना किया कि अपने जीवन के अन्तिम पलों में, सच्चे मन से पश्चाताप कर लिया, और उसके केवल यह करने से ही उसे प्रभु के साथ अनन्तकाल के लिए स्वर्ग में रहना प्राप्त हो गया। प्रभु ने न तो कहा, और न ही कोई संकेत किया कि उस के जीवन और कार्यों के कारण अभी तो उसे अंतरिम स्थान पर जाना होगा; और फिर वहां से, उस के लिए पृथ्वी पर लोग क्या करते हैं, उस के आधार पर, उसे स्वर्ग में लिया जा सकता है, और तब, उस समय प्रभु उस पर कृपालु रहेगा, उसे कुछ छूट दे देगा कि उसका का स्वर्ग में प्रवेश सहज हो सके। नहीं! प्रभु ने बिलकुल सीधे और स्पष्ट रीति से यह कह दिया कि तुरन्त ही उस की आत्मा प्रभु के साथ स्वर्ग में होगी। यह इस बात को स्पष्ट दिखाता है की कोई अन्तरिम स्थान नहीं है; और मृत्यु के बाद मनुष्य की आत्मा उस के अन्तिम स्थान – स्वर्ग अथवा नरक में पहुँच जाती है। हम ने पिछले लेख में इस बात की एक अन्य पुष्टि धनी व्यक्ति और लाज़रस के दृष्टान्त से भी देखी थी।

भजन 49 में, जो कोरह वंशियों का लिखा एक भजन है, पद 6 से 9 में लिखा है, “जो अपनी सम्पत्ति पर भरोसा रखते, और अपने धन की बहुतायत पर फूलते हैं, उन में से कोई अपने भाई को किसी भांति छुड़ा नहीं सकता है; और न परमेश्वर को उस के स्थान पर प्रायश्चित्त में कुछ दे सकता है, (क्योंकि उनके प्राण की छुड़ौती भारी है वह अन्त तक कभी न चुका सकेंगे)। कोई ऐसा नहीं जो सदैव जीवित रहे, और कब्र को न देखे।” इस प्रकार से पुराने नियम के समय भी परमेश्वर के लोग जानते थे कि परलोक में किसी के छुटकारे के लिए पृथ्वी पर कोई अपने सँसाधनों से कुछ नहीं कर सकता है। इसे इफिसियों 2:8-9, “क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है। और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे” तथा तीतुस 3:5, “तो उसने हमारा उद्धार किया: और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नए जन्म के स्नान, और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ” के साथ मिला कर विचार कीजिए, और हमारे सामने बाइबल का बिल्कुल स्पष्ट कथन है कि कोई भी व्यक्ति अपने आप किए हुए किसी भी प्रकार के धार्मिकता के कार्यों, या अन्य किसी बात के द्वारा बच नहीं सकता है। अब यदि कोई व्यक्ति अपने आप को ही नहीं बचा सकता है, अपने किसी भी प्रयास से स्वयं को ही परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी नहीं ठहरा सकता है, तो फिर वह किसी अन्य को कैसे करेगा? जब कि भजन 49:6-9 ने पहले ही कह दिया है कि किसी और को छुड़ाने के लिए कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। इसलिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि लोगों के अन्तरिम स्थान पर भेजे जाने की धारणा, जहाँ से उन्हें उनके लिए पृथ्वी पर किए गए कार्यों के द्वारा छुड़ाया जा सकता है पूर्णतः झूठ है, बाइबल के बिल्कुल विरुद्ध है, और कदापि स्वीकार्य नहीं है।

पिछले लेख में हमने पहले ही बाइबल के पदों से देख लिया है कि न्याय और आत्मा का स्थान अन्तिम, अपरिवर्तनीय, और चिरस्थाई है। इसलिए, वे लोग जो इस भ्रम में जीवन जीते हैं कि वे पृथ्वी पर एक भ्रष्ट जीवन जी सकते हैं, क्योंकि अन्ततः परमेश्वर उन्हें स्वर्ग में ले ही लेगा, वे एक बहुत बड़े धोखे में जी रहे हैं, वास्तविकता की तथा परमेश्वर के वचन की सच्चाई की अनदेखी कर रहे हैं, और अन्ततः जब सत्य उन के सामने आएगा, तब समाधान का कोई अवसर, कोई तरीका उपलब्ध नहीं होगा। अगले लेख में हम न्याय से सम्बन्धित कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 86

The Implications of Judgment Being Eternal – 2

    In the previous article on “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2 we have seen that God’s Word the Bible repeatedly says that the judgment is final and unchangeable. There is no Biblical basis or affirmation for the concocted stories seen amongst some sects and denominations that the final fate of the souls of the dead can be altered. Nor is there any support from the Bible for the belief of many others who think that since God is merciful and forgiving, therefore, eventually He will forgive everyone and take them to be with Him in heaven. We also saw how these and other such unBiblical concepts are satanic attempts to send people into eternal hell by misguiding them, and to discredit God and His Word by making people believe that they are fickle, and therefore should not be believed in. Today we will see some examples from God’s Word that show the fallacy of these satanic notions.

    The thief on the cross, who repented, was assured by the Lord Jesus, “Then he said to Jesus, "Lord, remember me when You come into Your kingdom." And Jesus said to him, "Assuredly, I say to you, today you will be with Me in Paradise” (Luke 23:42-43). Now, remember that he was a heinous criminal, one who was worthy of the worst kind of death penalty that the Romans used to give to worst of the criminals. Even while on the cross, he was reviling the Lord Jesus, with the other thief who had also been crucified with him (Matthew 27:44; Mark 15:32). But after sometime he had a change of heart and realized who Jesus actually was, he then repented and requested the Lord to look favorably upon him (Luke 23:40-41). When he did this, the Lord immediately assured him, “Assuredly, I say to you, today you will be with Me in Paradise” not to some intermediate place but straightaway to paradise, with the Lord. This thief had no time or opportunity to do anything to justify his entry to paradise and be with the Lord. He had not fulfilled any rules or rituals of any Church or denomination; he had not done any good works; he had not been baptized; he had not taken part in the Holy Communion; he had not said any kind of prayers. All he had done was repent of his sins in his dying moments, and that alone had assured him his place in paradise with the Lord for eternity. The Lord never said or implied that because of his life and deeds, for now he will have to go to the intermediate place; and from there, based on what others do on his behalf, he will be taken from there to heaven, and in that situation, the Lord will be considerate and give him some concessions to make his transit easier. No! The Lord simple assured that after death, his soul will be with the Lord in paradise. This clearly shows that there is no intermediate place; and after death the soul reaches its final unchanging destination – heaven or hell. We have already seen another affirmation of this in the last article, through the parable of the Rich man and Lazarus.

    In Psalm 49, a Psalm of the sons of Korah, is written in verses 6 to 9, “Those who trust in their wealth And boast in the multitude of their riches, None of them can by any means redeem his brother, Nor give to God a ransom for him-- For the redemption of their souls is costly, And it shall cease forever-- That he should continue to live eternally, And not see the Pit.” So, even in the Old Testament, the people of God knew that no one can do anything to redeem anyone in the next world, through his resources on earth. Combine this with Ephesians 2:8-9, “For by grace you have been saved through faith, and that not of yourselves; it is the gift of God, not of works, lest anyone should boast” and Titus 3:5 “not by works of righteousness which we have done, but according to His mercy He saved us, through the washing of regeneration and renewing of the Holy Spirit” and we have a clear Biblical statement before us that no man can save himself through any kind of works of righteousness, or anything else they may do. Now, if a person cannot save himself and be righteous before God through his own efforts of any kind, how can he do anything to save someone else? More so, when Psalm 49:6-9 has already declared that there is nothing that any man can do to redeem someone else. Hence it is quite clear that this concept of people being sent to a temporary place, from where they may be redeemed through things done on their behalf on earth, is completely false, totally unBiblical, absolutely untenable.

    In the last article we have already seen through the Biblical verses that the judgement and state of the soul of the dead is final, unalterable, and permanent. Therefore, those who think they can live a wayward life while on earth, and will eventually be taken by God into heaven, are living under a gross misconception, are ignoring reality and the truth of God’s Word; and when they will come to face the truth, then at that time they will have no remedy to rectify their state. We will consider some other important things related to judgment in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 8 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 124

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 85

न्याय के अन्तिम होने के निहितार्थ – 1

पिछले लेख में हमने देखा था कि सम्पूर्ण मानवजाति का, परमेश्वर द्वारा किया जाने वाला न्याय अवश्यम्भावी है, न्यायी प्रभु यीशु मसीह होगा, और न्याय परमेश्वर के वचन में लिखे हुए के अनुसार किया जाएगा, और इस वचन को सँसार के लोगों को दे दिया गया है; तथा इस न्याय में मनुष्यों के बनाए हुए किसी नियम, किसी व्यवस्था, किसी प्रथा, किसी शिक्षा आदि का कोई स्थान नहीं होगा, और न ही किसी भी मनुष्य की कोई भूमिका होगी। इस लिए, जो इस न्याय के समय सुरक्षित रहना चाहते हैं, अभी उन के पास समय और अवसर है कि वे परमेश्वर के वचन के अध्ययन और उस के पालन के द्वारा अपने आप को तैयार कर लें, और अपने जीवनों में जो भी सुधार करने हैं, परमेश्वर के वचन के अनुसार जीवन जीने के लिए जो भी ठीक करना है, वह कर लें; न कि मनुष्यों के प्रचार और शिक्षाओं को सीखें और उन का पालन करें। फिर हम ने पिछले लेख के समापन में इस बात की ओर ध्यान किया था कि इब्रानियों 6:1-2 की अन्तिम आरम्भिक बात “अन्तिम न्याय” है। अर्थात, परमेश्वर का वचन केवल न्याय नहीं वरन उस न्याय का अन्तिम – हमेशा के लिए और अपरिवर्तनीय होने की भी बात कहता है। साथ ही हम ने इस न्याय के विषय लोगों द्वारा मानी जाने वाली कुछ धारणाओं का भी उल्लेख किया था; धारणाएं जो झूठी हैं, बाइबल के अनुसार सही नहीं हैं, जिनकी बाइबल से कोई पुष्टि नहीं है, कोई आधार नहीं है।

इस अध्ययन का विषय अन्त समय की, और, उस से सम्बन्धित बातों की व्याख्या और विश्लेषण करना नहीं है। हमारा वर्तमान विषय है कि परमेश्वर के वचन से देखें कि बाइबल यही सिखाती है कि उस न्याय के परिणाम अनन्त काल के लिए होंगे, कभी नहीं बदलेंगे; उन में कभी कोई सुधार या परिवर्तन नहीं किया जाएगा, कभी भी नहीं। इस से सम्बन्धित बाइबल के कुछ पदों पर विचार कीजिए:

  • प्रभु यीशु मसीह ने लूका 16:19-31 में एक दृष्टान्त दिया है, जो धनी व्यक्ति तथा लाज़रस का दृष्टान्त कहा जाता है। इस दृष्टान्त में एक पद है जो हमारे विषय – न्याय अन्तिम, से सम्बन्धित है, “और इन सब बातों को छोड़ हमारे और तुम्हारे बीच एक भारी गड़हा ठहराया गया है कि जो यहां से उस पार तुम्हारे पास जाना चाहें, वे न जा सकें, और न कोई वहां से इस पार हमारे पास आ सके” (लूका 16:26)। प्रभु यीशु ने इस दृष्टान्त में यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी के भी लिए यह सम्भव ही नहीं है कि एक से दूसरे स्थान को जा सके। मृत्यु के बाद व्यक्ति की आत्मा जिस भी स्थान में पहुँचती है, वह हमेशा के लिए वहीं रहती है; किसी भी परिस्थिति में स्थान बदला नहीं जा सकता है।

  • प्रभु यीशु द्वारा दिए गए एक अन्य दृष्टान्त में, एक राजा वापस लौट कर अपनी प्रजा के लोगों का हिसाब लेता है और उन्हें उन के कामों के अनुसार प्रतिफल देता है (मत्ती 25:31-46), प्रभु इस दृष्टान्त का अन्त इन शब्दों के साथ करता है, “और यह अनन्त दण्ड भोगेंगे परन्तु धर्मी अनन्त जीवन में प्रवेश करेंगे” (मत्ती 25:46)। प्रभु ने यह बिलकुल स्पष्ट कर दिया है कि दोनों ही प्रकार के लोगों की नियति अन्तिम और अनन्तकालीन है – जो दण्ड भोगेंगे, वे हमेशा दण्ड ही भोगते रहेंगे; और जो अनन्त जीवन को प्राप्त करेंगे, वे अनन्त काल तक अनन्त जीवन में ही बने रहेंगे।

  • पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में इस न्याय के विषय लिखा, “वे प्रभु के सामने से, और उसकी शक्ति के तेज से दूर हो कर अनन्त विनाश का दण्ड पाएंगे” (2 थिस्सलुनीकियों 1:9); और यह स्पष्ट कर दिया कि जो दण्ड पाने के योग्य हैं और दण्ड पाएँगे, वे प्रभु से दूर कर दिए जाएँगे और अनन्त विनाश में भेज दिए जाएँगे, और यह कोई अस्थाई या अन्तरिम स्थिति नहीं होगी, जिसे कुछ समय के बाद बदला जा सकेगा, वरन चिरस्थाई स्थिति होगी।

  • प्रेरित यूहन्ना ने, उसे प्रभु से मिले अन्त के समय के प्रकाशन में लिखा, “और उन का भरमाने वाला शैतान आग और गन्धक की उस झील में, जिस में वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा, और वे रात दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे” (प्रकाशितवाक्य 20:10); और एक बार फिर से इस बात की पुष्टि की, कि न्याय अन्तिम और सदा काल के लिए ही है। जिन्हें पीड़ा के स्थान में भेजा जाता है, वे वहीं पर ही, पीड़ा में ही हमेशा-हमेशा के लिए रहेंगे। एक बार फिर से यहाँ कोई उल्लेख नहीं है कि न्याय की कभी कोई समीक्षा होगी अथवा उस में कोई परिवर्तन सम्भव है।

इसलिए किसी को भी ऐसी बातों का प्रचार करने और शिक्षाएं देने वालों के बहकावे में नहीं आना चाहिए कि, नरक नहीं है, पीड़ा का कोई स्थान नहीं है; या, दयालु और प्रेमी परमेश्वर ऐसा नहीं करेगा, वह लोगों को हमेशा पीड़ा नहीं सहने देगा; या, उन के लिए लोगों के द्वारा पृथ्वी पर किए गए कुछ कार्यों के द्वारा, जो लोग पीड़ा के स्थान में हैं, उन्हें वहां से छुड़ाया और निकाला जा सकता है। ये सभी, और अन्य इन के समान गढ़ी हुई बातें शैतानी हैं, बाइबल से बाहर की बातें हैं। ऐसी झूठी और बाइबल के बाहर की शिक्षाओं पर विश्वास करने के लिए बहका कर, शैतान दो बातें करने का प्रयास करता है। पहली तो यह कि वह लोगों को ऐसा जीवन जीने के लिए उकसाता है जिस से वे उद्धार न पा सकें और नरक में चले जाएँ; वह उन्हें भरमाता है कि वे सँसार में पापमय जीवन का मज़ा लेते हुए जीवन जी सकते हैं, और स्वर्ग भी चले जाएँगे; और इस तरह से वह उन्हें सुसमाचार के पालन के विरुद्ध उकसाता है। दूसरी बात, शैतान परमेश्वर को झूठा और उस के वचन को अस्थिर तथा परिवर्तनीय दिखाने का प्रयास करता है, कि परमेश्वर कहता कुछ है और अन्ततः करता कुछ और है। इस तरह से शैतान न केवल परमेश्वर की, और परमेश्वर के वचन की, विश्वासयोग्यता को नष्ट करना चाहता है, बल्कि बाइबल से बाहर की तथा झूठी शिक्षाओं के प्रचार और प्रसार के द्वारा, जैसी कि हम देख चुके हैं अपनी बातों को स्थापित करना चाहता है; अर्थात, शैतान अपनी इच्छा और अपनी बात को परमेश्वर की इच्छा और वचन से ऊपर रखना चाहता है।

जो इन, और इस प्रकार की झूठी, शैतानी शिक्षाओं में फँस जाते हैं, उन्हें अन्त समय में जाकर बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, और वे कभी उन समस्याओं और उन के परिणामों से निकलने नहीं पाएँगे। अगले लेख में हम “अन्तिम न्याय” के निहितार्थों पर आगे विचार करना ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 85

The Implications of Judgment Being Eternal – 1

In the previous article we have seen that God’s judgment of all of mankind is inevitable, it will be carried out by the Lord Jesus Christ, the judgment will be according to what is written in God’s Word and this Word has been given to the people of the world; and no rules, regulations, practices, teachings, etc. of men, nor any man will have any role in this judgment. Therefore, those who want to be safe at the time of the judgment, presently while they have the time and opportunity, should prepare themselves by studying God’s Word, following it, and correcting whatever needs to be corrected in their lives in accordance with God’s Word; instead of learning the preaching and teachings of men and following them. Then, we concluded the last article by pointing out that the sixth elementary principle of Hebrews 6:1-2 is “eternal judgment.” That is to say that God’s Word not only speaks about the judgment but also that it is eternal – forever and unchanging. We had also mentioned some concepts that many people hold about this judgment; concepts that are unBiblical and false, having no affirmation or basis from the Bible.

It is not the subject or purpose of this study to go into the details of the end time events and related teachings and analyze them. The present purpose is to see from God’s Word that the Bible teaches that the results of the judgment will be final, everlasting, and unchanging; there will be no modification or alteration of the results, ever. Consider some verse from the Bible about this:

  • The Lord Jesus spoke a parable in Luke 16:19-31, known as the parable of the Rich man and Lazarus. There is a verse in this parable that is relevant to our topic – judgment being eternal, “And besides all this, between us and you there is a great gulf fixed, so that those who want to pass from here to you cannot, nor can those from there pass to us” (Luke 16:26). The Lord Jesus has made it quite clear in this parable that it is just not possible for people to pass from one place to the other. Wherever the soul of the person reaches after death, it stays there forever; there can be no change of place under any circumstances.

  • In another parable told by the Lord, about a King returning, taking an account from his subjects, and rewarding them according to their works (Matthew 25:31-46), the Lord concludes the parable with the words, “And these will go away into everlasting punishment, but the righteous into eternal life” (Matthew 25:46). The Lord has made it very clear that the fate of both kinds of people is everlasting and final – those who go into punishment, will be under punishment forever and ever; and those who are taken into eternal life, will also be there forever and ever.

  • Paul, under the inspiration of the Holy Spirit writes about the judgment, “These shall be punished with everlasting destruction from the presence of the Lord and from the glory of His power” (2 Thessalonians 1:9); again, making it clear that those who are deserving of punishment and are punished, will go away from the Lord and into everlasting destruction, which will not be a temporary or an interim state of punishment, that may be changed for some at a later time, but a permanent state.

  • The Apostle John, according to the revelation of the end times given to him by the Lord writes, “The devil, who deceived them, was cast into the lake of fire and brimstone where the beast and the false prophet are. And they will be tormented day and night forever and ever” (Revelation 20:10). Once again affirming that the judgment is eternal, and those who are sent to the place of torment, will be there, in torment, for ever and ever. Again, there is no mention of any possibility of a review of the judgment or of any change of status.

Therefore, no one should get misled by the preaching and teachings of those who say things like: there is no hell, no place of torment; or, the merciful and loving God will not do this, He will not let people suffer forever; or, through the acts and deeds done on their behalf by the people on earth, those in the place of suffering can be brought out and redeemed. All of these, and the other such concocted teachings are unBiblical and satanic. By misleading people into believing such people, through these and similar wrong, unBiblical teachings, Satan tries to accomplish two things. Firstly, he misleads people into living a life that will not let them be saved and send them to hell, by impressing upon them that they can enjoy the sinful pleasures of this world and yet get into heaven; and thereby tries to work against the gospel. Secondly, Satan tries to make God a liar, and show that God’s Word is fickle and unreliable, because God says one thing, but ultimately will do something else. Thereby, Satan attempts to not only destroy the credibility of God and God’s Word, but also to establish his word, through the unBiblical and false teachings of various kinds that we have already seen; i.e., Satan wants to see his will and word to be over and above the will and Word of God.

Those who fall for these and similar satanic lies, will, at the end be in a lot of problems and will never be able to come out of them and their consequences. In the next article we will continue to ponder over the implications of “Eternal Judgment.”

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 7 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 123

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 84

अन्तिम न्याय – 5

    हम ने पिछले लेख में इब्रानियों 6:1-2 में दी गई अन्तिम आरम्भिक बात “अन्तिम न्याय” के बारे में देखा था कि परमेश्वर ने मानवजाति को बहुत पहले, आज से लगभग 2000 वर्ष पहले से ही इस के बारे में चेतावनी दे दी है, बता दिया है; और इस प्रकार से उसने मानवजाति को समय, अवसर, और सँसाधन उपलब्ध करवा दिए हैं कि लोग इस न्याय के लिए अपने आप को तैयार कर लें। परमेश्वर बड़े धैर्य से प्रतीक्षा कर रहा है कि लोग अपने पापों से पश्चाताप करें, उस की ओर मुड़ें, और बच जाएँ। उस ने उन्हें अपना वचन दिया है कि वे इस न्याय के बारे में सीखें और अपने बचाए जाने के लिए उपयुक्त कदम उठा लें। उस ने उन्हें, जिन्होंने नया-जन्म पाया है, जिन्होंने अपने आप को उसे समर्पित कर दिया है, और जो उस की आज्ञाकारिता में जीवन जीते हैं, अपना पवित्र आत्मा दिया है। पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों को उन की सहायता के लिए तथा उन्हें वचन को सिखाने के लिए दिया जाता है, वचन भी पवित्र आत्मा की प्रेरणा से ही लिखा गया है (2 तीमुथियुस 3:16-17)। किन्तु यह एक दुर्भाग्य पूर्ण और दुखद तथ्य है कि जो लोग अपने आप को ईसाई या मसीही कहते हैं, उन में से अधिकाँश या तो बाइबल का अध्ययन करते ही नहीं हैं, या उसे हल्के में ऊपरी तौर से मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए पढ़ लेते हैं, न कि उसका अध्ययन करते हैं।

    जो लोग परमेश्वर के वचन को सीखने में कुछ रुचि दिखाते हैं, वे भी सामान्यतः पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन से नहीं, परन्तु मनुष्यों से तथा मनुष्यों की लिखी पुस्तकों से और बाइबल की सहायक पुस्तकों से सीखने का प्रयास करते हैं। मनुष्यों द्वारा लिखी ये पुस्तकें और बाइबल की सहायक पुस्तकें परमेश्वर के वचन को सीखने का प्राथमिक नहीं वरन सहायक स्त्रोत हैं, जिन्हें तब उपयोग किया जाना चाहिए जब पवित्र आत्मा के द्वारा परमेश्वर के वचन की सच्चाइयों में दृढ़ता से स्थापित हो चुके हैं और बाइबल की शिक्षाओं के सम्बन्ध में सच तथा झूठ में भेद करना सीख गए हैं। लेकिन अधिकाँश ईसाई या मसीही अपने आप को पवित्र आत्मा से सीखने के अनुशासन के अन्तर्गत लाने की बजाए, मनुष्य से सीखने का आसान तरीका चुनते हैं, और फिर परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित नहीं हो पाने से अपने आत्मिक जीवन में बढ़ने से वंचित रह जाते हैं। परिणाम यही होता है कि परमेश्वर के वचन तथा पवित्र आत्मा की सहायता के द्वारा आने वाले न्याय के लिए तैयार होने के स्थान पर, वे केवल मनुष्य के वचनों, मनुष्यों के प्रचार, और मनुष्यों की शिक्षाओं को सीखने और पालन करने वाले बन जाते हैं, और न्याय का सामना करने के लिए तैयार नहीं होने पाते हैं। इसी लिए इन लेखों में बारम्बार पाठकों के लिए यह दोहराया जा रहा है कि वे, बजाए मनुष्यों तथा मनुष्यों के वचनों के पीछे जाने के, परमेश्वर और उस के वचन की ओर मुड़ें जो बहुधा डिनॉमिनेशनों की शिक्षाओं, नियमों, और रीतियों के रूप में, स्थानीय मण्डलियों द्वारा पालन करने के लिए दिए जाते हैं।

    इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात केवल “न्याय” के बारे में ही नहीं है, किन्तु पवित्र आत्मा ने परमेश्वर के वचन में “न्याय” के साथ एक विशेषण, “अन्तिम” भी लिखवाया है। सभी मसीहियों के लिए इस विशेषण का और उस के निहितार्थों का ध्यान रखना भी बहुत आवश्यक है। इस विशेषण “अन्तिम” का अर्थ है कि न्याय एक ही बार और सदा काल के लिए किया जाएगा; अन्तिम होगा, इसे कभी बदला नहीं जाएगा कभी किसी पर से हटाया नहीं जाएगा। कुछ मत और डिनॉमिनेशन यह प्रचार करते और सिखाते हैं कि स्वर्ग और नरक के मध्य एक बीच का स्थान है, जहाँ मृतकों की आत्माएं कुछ समय के लिए रखी जाती हैं, और, यदि उन के लिए पृथ्वी पर लोगों के द्वारा कुछ काम किए जाएँ तो उन्हें वहाँ से छुटकारा दिला कर स्वर्ग पहुंचाया जा सकता है। कुछ अन्य यह गलत धारणा रखते हैं कि लोगों ने पृथ्वी पर जिस प्रकार का जीवन व्यतीत किया है, उस के अनुसार और अनुपात में उनकी आत्माओं को कुछ समय दुःख उठाना पड़ेगा, लेकिन फिर अन्ततः परमेश्वर सभी को स्वर्ग में ले लेगा। अगले लेख से हम न्याय के अंतिम और अनन्त होने के निहितार्थों पर विचार करना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 84

Eternal Judgment – 5

   In the last article on “Eternal Judgment,” the final elementary principle given in Hebrews 6:1-12, we had seen that God has forewarned mankind about it, about 2000 years ago from today; and He has given all of mankind the time, opportunity, and resources to prepare for this judgment. God is patiently waiting for people to repent from their sins and turn to him to be saved. He has given them His Word, so that they can learn about it and take the necessary steps to be saved. He has given His Holy Spirit to all who are Born-Again, those who submit their lives to Him, to live in obedience to Him. The Holy Spirit is given to help the Christian Believers, and teach them His Word, which has been written through His inspiration (2 Timothy 3:16-17). But the unfortunate and sad fact prevalent amongst those who call themselves “christians” is that most of the people instead of learning God’s Word, either do not study the Bible, or merely read the Bible casually and cursorily, not really studying it.

Those who do show some interest in learning God’s Word, usually learn it not through the help and guidance of the Holy Spirit, but from men and through various books and helps written by men – these are the secondary sources for learning God’s Word, after first being grounded by the Holy Spirit in God’s Word and having learnt how to discern between true and false Biblical teachings. But most “christians” instead of subjecting themselves to the discipline of learning from the Holy Spirit, take the easy way out of learning from man, and fail to be established and grow in God’s Word and their spiritual lives. The result is that instead of preparing for the coming judgment through God’s Word and the help of the Holy Spirit, they end up learning and following man’s words, man’s preaching, and man’s teachings; and therefore, being ill-prepared for facing the judgment. Hence it is being repeatedly emphasized in these articles for readers to turn back to God and His Word, instead of going after and following men and their words, usually given as denominational teachings, rules and practices for the local congregations to follow.

This sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, is not just about “judgment,’ but there is an adjective “eternal” that the Holy Spirit has had written with it, in God’s Word. It is equally necessary for the Christians to keep in mind the implications of this adjective. The adjective “eternal” means that this judgment will be once and for all; the final judgement, which will never ever be altered or revoked. Some sects and denominations preach and teach of an intermediate place between heaven and hell, where the souls of the dead stay for some time, and from where they can be redeemed and taken to heaven through some deeds done on their behalf by people on earth. Some others are under the misconception that after a period of time of suffering, proportionate to the kind of lives people have lived on earth, eventually God will receive every one into heaven. We will ponder over the implications of judgment being eternal from the next article.