ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 20 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 136

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 97

परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 3

हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के सन्दर्भ में देखा है कि यह अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का किया जाएगा, ताकि उन्हें उनके प्रतिफल और उद्धार पाने के बाद से जो मसीही जीवन उन्होंने जिया है, उसके आधार पर उन्हें परिणाम दिए जा सकें। हमने देखा है कि परमेश्वर का वचन, बाइबल यह बिल्कुल स्पष्ट कर देती है कि विश्वासी की हर बात खोल कर प्रकट कर दी जाएगी, मन की छुपी हुई बातें भी, और उन सभी का प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रतिफल और परिणाम देने के लिए न्याय किया जाएगा। पवित्र शस्त्र के प्रमाणों के बावजूद, इसे स्वीकार करना अधिकाँश के लिए बहुत कठिन है। लेकिन मसीही विश्वासियों के लिए इस से भी कठिन बाइबल का यह तथ्य स्वीकार करना है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, या अपने हृदय में रखा है, भला हो या बुरा, वह सब बाहर प्रकट किया जाएगा और उसका न्याय किया जाएगा। इस बात के विरुद्ध सबसे आम तर्क यही दिया जाता है कि बाइबल के पद यह बताते हैं कि परमेश्वर पापों को क्षमा करके अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें कभी याद नहीं करता है; और हम जब भी अपने पापों को मान लेते हैं, परमेश्वर उन्हें क्षमा करने और हमें बहाल करने के लिए तत्पर रहता है – हम इन पदों को पिछले दो लेखों में देख चुके हैं। इन पदों के आधार पर विश्वासी यह तर्क देते हैं कि जिन पापों को परमेश्वर ने क्षमा कर दिया और भुला दिया, उन्हें फिर से कैसे प्रकट किया जा सकता है; क्योंकि तब तो यह क्षमा करने और भुला देने के अर्थ के ही विपरीत चला जाएगा। हम इन पदों के लागू किये जाने को पवित्र शास्त्र के अन्य खण्डों के आधार पर देखेंगे, कि वास्तव में इनका निहितार्थ क्या है; और कैसे ये पद न्याय की धारणा के विरुद्ध नहीं, बल्कि उसके पूरक हैं।

पिछले लेख में हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के द्वारा पापों को क्षमा कर के भुला देने की धारणा रखने वाले लोगों ने कैसे परमेश्वर के इस क्षमा करने और भुला देने के गुण का दुरुपयोग करके इसे पाप करने का एक लाइसेंस बना लिया है; जो वह है नहीं; लेकिन उनकी गलत समझ और गलत रीति से लागू किए जाने के कारण उसे इस तरह से माना और लागू किया जाता है। लेकिन विचार कीजिए, यदि ये पद वास्तव में उनकी इस धारणा का समर्थन नहीं करते हैं और जैसा वे सोचते हैं वैसा सही नहीं है, तो फिर उनके सामने कितनी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, और न्याय के दिन उन का क्या हाल होगा। क्योंकि तब तो उन्हें अपने द्वारा किए गए हर काम का, और मन में रखी गई हर बात का हिसाब देना होगा, और उन सभी बातों का उनके प्रतिफलों पर, स्वर्ग में उनके अनन्त जीवन के लिए परिणामों पर प्रभाव आएगा।

परमेश्वर के द्वारा पापों को क्षमा करके भुला देने की धारणा में भरोसा रखने वाले विश्वासी इस न्याय को समझाने के लिए एक और तर्क भी देते हैं, कि यह न्याय उन पापों का होगा जिन्हें विश्वासियों ने या तो अनजाने में किया है, या जिन के लिए किसी कारणवश वे अंगीकार नहीं करने पाए, उनके लिए क्षमा नहीं माँगने पाए; चाहे उन्हें याद न रख पाने के कारण, या अचानक ही किसी ऐसी शारीरिक दशा में आ जाने के कारण जिस के अन्तर्गत वे क्षमा नहीं माँग सके। इसलिए यह न्याय उन पापों का होगा; न कि विश्वासी द्वारा की गई भली अथवा बुरी हर बात का। लेकिन यह तर्क पवित्र शास्त्र के आधार पर अस्वीकार्य है, क्योंकि, पहली बात, जिन पदों को हमने देखा है, 1 कुरिन्थियों 3:13-15 और 2 कुरिन्थियों 5:10, आदि, उनमें कहीं ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि केवल कुछ निर्धारित बातों का, जैसे कि किसी उचित कारणवश क्षमा न माँगे गए पापों का, ही न्याय होगा। ये पद और खण्ड बिल्कुल स्पष्ट और सटीक हैं कि केवल कुछ निर्धारित बातें नहीं, बल्कि हर बात खोल कर सामने रख दी जाएगी, और उनका न्याय किया जाएगा। इसलिए इस प्रकार के तर्क और विचार कि केवल किसी उचित कारणवश अंगीकार करके क्षमा न माँगे गए पापों का ही न्याय किया जाएगा, परमेश्वर के वचन में अपनी ओर से डालना, परमेश्वर के वचन में जोड़ना, उसे तोड़ना-मरोड़ना है, और उसे वह अर्थ देना है जो न तो लेख में हैं, और न ही जिसे लेख में रखे जाने का कभी कोई इरादा था। ऐसा करना अपने आप में पाप है (व्यवस्थाविवरण :2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19), जिसके बड़े गम्भीर और हानिकारक परिणाम हैं।

दूसरी बात, जो इस तर्क पर विश्वास रखते हैं, उन्हें अपने इस तर्क के निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए। निहितार्थ जो यह कहता है कि उद्धार या नया-जन्म पाने के समय, प्रभु यीशु ने व्यक्ति के उस उद्धार के पल तक के पाप तो क्षमा कर दिए; लेकिन अब उसके बाद से यह व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि अपने उद्धार को बचाए रखने के लिए वह जैसे ही पाप करे, उनके लिए क्षमा भी माँग ले। लेकिन इससे उद्धार परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु के कार्य पर नहीं बल्कि क्षमा माँगते रहने के मनुष्य के काम पर आधारित हो जाएगा। यह बाइबल से संगत नहीं है, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा समस्त मानवजाति के सभी पापों, जो हुए, हो रहे हैं, जो किए जाएँगे, उन सभी की पूरी कीमत चुका दी है। इसका अर्थ है कि मसीही विश्वासी की इस पृथ्वी पर पहली साँस से लेकर अन्तिम साँस तक किए गए सभी पाप, परमेश्वर की दृष्टि में, प्रभु यीशु के द्वारा क्रूस पर किए गए कार्य के द्वारा, क्षमा कर दिए गए हैं। साथ ही, प्रभु यीशु प्रत्येक मसीही विश्वासी का पिता के सामने सहायक है (1 यूहन्ना 2:12), उसके लिए विनती प्रार्थना करता रहता है, इसीलिए वे कभी भी दोषी और विनाश के योग्य नहीं होते हैं। इसलिए यह तर्क, कि न्याय केवल अँगीकार नहीं किए गए और क्षमा न माँगे गए पापों का ही होगा, सही नहीं है, बाइबल के अन्य खण्डों से असंगत है, और इसे भी सुधारे जाने की आवश्यकता है।

लेकिन यह बात हमें हमारे उसी प्रश्न पर भी वापस ले आती है कि यदि पाप क्षमा कर दिए गए और भुला दिए गए, तो फिर वे कैसे खोले जाएँगे और कैसे उनका न्याय किया जा सकता है? जैसा हमने पहले कहा है, इसे समझने के लिए, और उन पदों की सही समझ रखने के लिए जो यह दिखाते हैं कि परमेश्वर पाप क्षमा करके पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें भुला देता है, हमें पहले यह समझना होगा कि सँसार में पाप के प्रवेश के साथ क्या कुछ हुआ। अगले लेख से हम उन बातों कि देखना आरम्भ करेंगे जो अदन की वाटिका में पहले पाप के होने के साथ हुई थीं।   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 97

God’s Forgiveness and Justice – 3

In context of the “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen that this last and final judgment will be of the Christian Believers; to ascertain their rewards and the consequences of their Christian lives they have lived since the time of their salvation. We have seen that God’s Word the Bible makes it quite clear that every aspect of every Believer will be laid open, even the hidden things in the hearts, to be judged for their rewards by the Lord Jesus. This is a hard thing for many to accept, despite Scriptural evidence in its favor. Even more difficult for the Christian Believers to accept is the Biblical fact that everything they have done, or had in their hearts – good or bad will be brought out to be judged. The most common argument against their accepting this Biblical fact are the Bible verses that say that God forgives sin, throws them behind His back, and forgets them; and whenever we acknowledge our sins, God is ready to forgive and restore us – verses we have already seen in the previous two articles. On the basis of these verses, they argue that the sins that God has forgiven and forgotten, how can they be brought out now; for that will go against the meaning or forgiving and forgetting. We will be examining the application of these verses in context of other Scriptural passages, to see what they actually imply; and how they do not contradict the concept of judgment, but complements it.

In the last article we have seen how, those who hold on to the sins forgiven and forgotten by God concept have turned God’s forgiving and forgetting into a license to sin; which it actually is not, but it is taken as a license because of a faulty understanding and application of those verses. But if these verses do not actually imply their notion, and what they assume and believe is not true, then they have a very serious problem in hand, ahead of them at judgment time, since their every misuse of God’s forgiveness and forgetting will have to be explained, accounted for, and all that they did will have an effect on their eternal rewards, will have consequences on their eternal life in heaven.

Another line of argument that the Believers holding on to the sins forgiven and forgotten by God concept is that the judgment will be of those sins that a person has either committed unknowingly and therefore did not confess and apologize for them, or forgot to confess and apologize for, or landed in some situation which did not let him confess and apologize those sins. So, it is these unconfessed and unforgiven sins is that will be judged; and not whatever good or bad any person has done since salvation, all of that will be judged. But this line or argument is Scripturally unacceptable because, firstly, the passages we already have considered in this context like 1 Corinthians 3:13-15 and 2 Corinthians 5:10, etc., make no mention of circumstantially unconfessed sins in these verses and passages. They are very clear and to the point that not certain specified kinds of things, but everything, all things, will be brought out and laid open for judgment. Therefore, to bring in this thinking of only those sins being judged, which somehow, for whatever seemingly plausible reason, went unconfessed, is adding into God’s Word, and manipulating it, giving it meanings that are neither there in the text, nor were ever intended to be in the text. Doing this by itself is a sin (Deuteronomy 4:2; 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19), that has very serious and harmful consequences.

Secondly, those who hold to this argument, need to ponder on the implication of this argument, that on being saved or Born-Again, while the Lord Jesus forgave all the sins committed by that person till that moment of his salvation; but after that it is every saved person’s responsibility to maintain their salvation, they have to keep seeking forgiveness every time they sin. But this is makes one’s salvation dependent not upon the grace of God and the work of the Lord, but on the work of man of confessing and asking forgiveness. This is unBiblical, because the Lord Jesus through His sacrifice on the Cross of Calvary paid in full for all the sins of all of mankind, for all the sins that mankind had ever committed or would ever commit. That means all the sins the Believer may commit from his first breath to his last breath on earth, have already been forgiven in God’s eyes because of the Lord’s atoning sacrifice on the Cross. Also, the Lord Jesus is our advocate, interceding for us before God against the accusations of Satan (1 John 2:1-2). Therefore, despite even the Believer’s sinning, they still remain without condemnation and saved. Therefore, this interpretation, that the judgment will be of unconfessed sins whose forgiveness has not been asked, is incorrect; it is inconsistent with the other related passages of the Bible, and needs to be corrected.

But it also brings us back to the earlier question, if sin has been forgiven and forgotten, then how come it will all be brought out, laid open and judged? As we said earlier, to understand this, and the correct application of the verses that show sins being forgiven, forgotten, and thrown behind God’s back, we first need to see what all happened with sin’s entry into the world. From the next article we will start considering things that happened with the first sin in the Garden of Eden.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 135

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 96

परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 2

पिछले लेख से हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के एक बहुत महत्वपूर्ण पक्ष के बारे में देखना आरम्भ किया है। हमने परमेश्वर के वचन के विभिन्न खण्डों और उदाहरणों से देखा है कि यह अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का होगा, उन्हें उनके प्रतिफल और परिणाम देने के लिए, और उद्धार पाने के बाद उन्होंने जो मसीही जीवन जिया है, उसके आधार पर किया जाएगा। साथ ही हमने यह भी देखा है कि मसीही जीवन की सभी बातें, भली हों या बुरी, उन सब की बड़ी बारीकी से जाँच-पड़ताल की जाएगी, परखे जाने से कुछ नहीं बचने पाएगा, और उनके बारे में प्रभु यीशु का न्याय बिल्कुल निष्पक्ष और त्रुटि रहित होगा। अधिकाँश ईसाइयों या मसीहियों के लिए इस बात को स्वीकार करना बहुत कठिन है कि मसीही विश्वासियों का न्याय होगा, क्योंकि “न्याय” के साथ जुड़ी सामान्य प्रवृत्ति और विचार यही है कि न्याय पापियों का, उद्धार न पाए हुओं का होना चाहिए और उन्हीं का होगा। मसीहियों के लिए, विशेषकर नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए, इससे भी कठिन यह स्वीकार करना है कि उन्होंने जो भी अच्छा या बुरा किया है, सब प्रकट कर दिया जाएगा और उसका न्याय किया जाएगा। उन्होंने जो अच्छा किया है उसके लिए उन्हें प्रतिफल देने के लिए उस अच्छे का न्याय किया जाना तो फिर भी समझ में आता है; लेकिन बुरे, अर्थात उसे जो परमेश्वर को अस्वीकार्य है, दूसरे शब्दों में जो प्रभु की दृष्टि में पाप है, उस को भी प्रकट कर के उसका भी न्याय किया जाएगा, उनका इसे मान लेना लगभग असम्भव हो जाता है। जबकि 1 कुरिन्थियों 3:13-15 और 2 कुरिन्थियों 5:10 जैसे पद इस बात को बिल्कुल स्पष्ट कर देते हैं।

उन लोगों की यह दृढ़ मान्यता है कि उनके पापों का कभी न्याय नहीं होगा, क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास है कि जिन पापों का उन्होंने अंगीकार कर लिया है, जिनके लिए उन्होंने क्षमा माँग ली है, हो सकता है कि उन्होंने उन पापों को “प्रभु यीशु के लहू में ढाँप भी दिया” हो, वे पाप कभी भी, किसी भी तरह से न्याय के लिए खोले नहीं जा सकते हैं। अपने इस विश्वास को सही ठहराने के लिए वे बाइबल के कुछ पद, जिन्हें हम पिछले लेख में देख चुके हैं, जैसे कि यशायाह 38:17; 43:25; 44:22; 1 यूहन्ना 1:9, जो यह कहते हैं कि परमेश्वर पापों को बादलों के समान मिटा देता है, क्षमा करके पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें कभी याद नहीं करता है, आदि, का हवाला देते हैं। और यह बहुत दुखद तथा दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि अधिकाँश मसीही, यहाँ तक कि मसीही अगुवे, प्रचारक, और शिक्षक भी इन पदों की गलत व्याख्या करके इनका दुरुपयोग पाप करने के लाइसेंस के समान करते हैं और करना सिखाते हैं। ये लोग पाप करते हैं, उस का मज़ा लेते हैं, उस से मिलने वाले भौतिक या शारीरिक लाभों प्राप्त करते हैं, और फिर जाकर प्रभु के सामने उन पापों को मान लेते हैं, उनके लिए प्रभु से क्षमा माँग लेते हैं, और कुछ लोग तो उन पापों को प्रभु यीशु के लहू में ढाँप देने का दावा भी करते हैं। इस प्रकार से उन्हें लगता है कि वे अब शुद्ध और स्वच्छ हो गए हैं; परमेश्वर द्वारा पाप क्षमा हो गए, भुला दिए गए, और फेंक दिए गए, अब फिर कभी याद नहीं किए जाएँगे। फिर अगली बार, आवश्यकता के अनुसार, यही प्रक्रिया दोहराई जाती है – पाप करना, उसका मज़ा और लाभ प्राप्त कर लेना, उसे अँगीकार कर के क्षमा माँग लेना, और फिर से अपने आप को स्वच्छ और शुद्ध मान लेना; तब तक के लिए जब तक इसे फिर से दोहराने की आवश्यकता न पड़े। ये लोग ऐसा इस धारणा के आधार पर करते हैं कि एक बार उन्होंने पापों को मान लिया और उनके लिए क्षमा माँग ली, तो परमेश्वर अपने वचन (1 यूहन्ना 1:9) के अनुसार सब कुछ साफ कर देगा, और वे परमेश्वर के साथ अपने जीवनों को फिर से सामान्य रीति से बिताने पाएँगे। इस प्रकार से वे परमेश्वर की क्षमा और भुला देने को एक मज़ाक बना लेते हैं। आने वाले लेखों में हम उन पदों और उनकी उस गलत समझ को देखेंगे जिन के आधार पर यह बाइबल के विपरीत रवैया, व्यवहार, और पालन किया जाता है; और जिसे देख तथा सीखकर बहुत से अन्य लोग भी इसी गलती में पड़ते रहते हैं।

लेकिन एक अन्य सम्बन्धित स्पष्टीकरण भी है जिसे ये विश्वासी उस बारीकी से की जाने वाली तथा भली और बुरी दोनों प्रकार की बातों की जाँच के लिए देते हैं, जिसके बारे में 1 कुरिन्थियों 3:13-15 और 2 कुरिन्थियों 5:10 में लिखा है। वे कहते हैं कि इन और अन्य सम्बन्धित पदों में कही गई यह जाँच उन पापों की होगी, जिन्हें विश्वासी मानने और उनकी क्षमा प्राप्त करने से चूक गया। उनका विचार है कि व्यक्ति यह भूल सकता है कि उसने पाप किया था, या यह भी हो सकता है कि उसे पता ही न चले कि उसने अनजाने में कोई पाप कर दिया है, या व्यक्ति किसी ऐसी बीमारी अथवा शारीरिक दशा में चला जाए जिस के कारण उसे उन पापों की क्षमा माँगने का अवसर ही नहीं रहे। इसलिए ये और इनके समान अन्य पाप होंगे जिनकी क्षमा किसी कारणवश नहीं माँगी जा सकी, उन्हीं का न्याय किया जाएगा; किन्तु जिन पापों को मान लिया और जिनके लिए क्षमा माँग ली, वो हमेशा के लिए साफ कर दिए गए हैं, इसलिए उनका कभी न्याय नहीं किया जाएगा। लेकिन इस प्रकार की सोच रखना, उद्धार और पापों की क्षमा के बारे में बाइबल की भली-भाँति स्थापित शिक्षाओं और सिद्धान्तों के विरुद्ध जाता है।

हम इसके बारे में अगले लेख में देखेंगे, और फिर उसके बाद अदन की वाटिका में पाप के आने से सम्बन्धित बातों को लेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 96

God’s Forgiveness and Justice – 2

From the last article, we have begun considering a very important aspect of the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, i.e., “Eternal Judgment.” We have seen from various passages and examples from God’s Word the Bible that this final and eternal judgment will be of the Christian Believers, to give them their rewards and consequences, based upon the Christian life they have lived after salvation. And we have also seen that everything good or bad in their lives will be thoroughly and minutely examined, nothing will escape, and the Lord Jesus’s judgment about them will be flawless. For most Christians, this is a difficult concept to accept that the Believers will be judged, since the general tendency and thinking associate with “judgment” is that it is the sinners and unsaved who need to be, and only they will be judged. Far more difficult for the Christians, especially the Born-Again Christian Believers, to accept is the contention that everything good or bad that they have done, will be laid open and judged. That the good they have done will be evaluated for the rewards they will get is understandable; but that even the ‘bad’ i.e., all that is unacceptable in the Lord’s eyes, in other words that which was sinful, even the forgiven sins, will also be judged becomes something practically impossible for them to accept, despite passages like 2 Corinthians 5:10 and 1 Corinthians 3:13-15 making this very clear.

Their firm belief is that their sins will never be judged, because they are very sure that there is simply no way that the sins that they have confessed and prayed to be forgiven, which they may even have “covered in the blood of the Lord Jesus” can ever, anyhow, be opened up for judgment. To justify this belief they quote Biblical verses that we have seen in the last article, saying that God wipes away sins like clouds, throws them behind His back, never remembers them, verses like Isaiah 38:17; 43:25; 44:22; 1 John 1:9. And the very sad and unfortunate fact is that these verses and their misinterpretation is used by most Christian Believers, even the elders, preachers, and teachers as a license to sin, and also teach others the same. They sin, enjoy its pleasures, utilize the worldly gains of that sin, and then go and confess their sins, and some claim to cover their sin in the blood of Lord Jesus, His ask for forgiveness for it. Thus they feel that they have become clean and pure; the sin is forgiven, forgotten, and thrown away by God, never to be remembered again. And the next time around, as and when required, the same process of sinning – enjoying and utilizing it – confessing - asking forgiveness for it is repeated all over again. This is done on the grounds that once they confess and ask forgiveness, everything will be cleaned up by God according to His Word (1 John 1:9), and they can go to back to being normal with God in their lives. Thereby they make a mockery of the forgiveness and forgetting of God. In the coming articles we will consider the verses and the interpretation that is used to justify and propagate such unBiblical attitude, behavior, and practice; and which also leads many others into making the same mistake.

There is another related explanation that these Believers offer for the thorough scrutiny of all things, whether good or bad, stated in 1 Corinthians 3:13-15 and 2 Corinthians 5:10. They say that the judgment mentioned in these and other related verses, will be of the sins that a person fails to confess and ask forgiveness for. Their thinking is that a person may forget having sinned, or not realize that they may unknowingly have sinned in some manner, or the person may have gone into a medical condition or some other such situation that did not allow them to confess those sins and ask forgiveness for them, etc. So, it will be these and similar unconfessed sins whose forgiveness was missed out due to some reason or the other, that will be judged; but the sins that have been confessed and forgiveness asked for them are forever cleaned out, so will never be judged. But this line of thinking goes against some very well-established Biblical facts and doctrinal things related to salvation and forgiveness of sins.

We will see this in the next article, before we start considering the entry of sin in the Garden of Eden.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 18 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 134

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 95

परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 1

हमारे “अन्तिम न्याय” के अध्ययन में, जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात है, आज से हम एक नई बात पर विचार आरम्भ कर रहे हैं कि हमने इस विषय पर अभी तक जो सीखा है, क्या उसमें और परमेश्वर के वचन के कुछ अन्य भागों में, कुछ बहुत जाने-पहचाने भागों के साथ विरोधाभास है, या नहीं है? इस बात पर विचार आरम्भ करने से पहले, एक अन्य बात को स्पष्ट कर देना आवश्यक है, कि यह छठी आरम्भिक बात, परमेश्वर द्वारा पृथ्वी पर अन्यजातियों और उसके अपने लोगों – इस्राएलियों तथा मसीही विश्वासियों पर लाए गए उसके न्याय से, जिनके बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखा हुआ है, भिन्न है; यह वह न्याय नहीं है। जैसा कि इस छठी आरम्भिक बात के नाम से प्रकट है, यह न्याय अन्तिम है, इसके बाद फिर कोई और न्याय नहीं है। और हम इसी अन्तिम न्याय के बारे में सीख रहे हैं, न कि परमेश्वर द्वारा अभी तक इस पृथ्वी पर किए गए लोगों के न्याय के बारे में, जिन्हें परमेश्वर ने अन्यजातियों या अपने लोगों पर किया है; यह बाइबल में लिखे गए और  अभी तक के किए गए न्यायों के बारे में नहीं है।

बात को ठीक से समझने के लिए हमें परमेश्वर के वचन की व्याख्या करने से सम्बन्धित कुछ बहुत महत्वपूर्ण सिद्धान्तों का भी यहाँ पर ध्यान रखना होगा। पहला यह कि परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास नहीं है। परमेश्वर के वचन का कोई भी भाग, किसी अन्य भाग को न तो काटता है, और न किसी सम्बन्धित भाग में उस से भिन्न अर्थ में जाता है; न तो लेख में, न उसके अर्थ में, न उसके तात्पर्यों में, और न उसका पालन किए जाने में। यदि व्याख्या, या तात्पर्यों, या पालन किए जाने में वचन का एक भाग का किसी दूसरे भागे के साथ कहीं कोई विरोधाभास मिलता है, तो वह व्याख्या की गलती अथवा कमी के कारण है, न कि वचन में किसी गलती के कारण। इसलिए, ऐसा होने पर वचन की उस समझ को, उस व्याख्या को फिर से देखना चाहिए, जाँचना चाहिए कि कहीं कोई गलत समझ या गलत व्याख्या तो नहीं आ गई है, और उसे सुधार लेना चाहिए। दूसरा यह कि परमेश्वर के वचन के प्रत्येक अंश को हमेशा उसके सन्दर्भ में समझना और उसकी व्याख्या करनी चाहिए। सन्दर्भ दो प्रकार के होते हैं – स्थानीय तथा दूर के; स्थानीय वे जो उस पद या खण्ड से पहले और बाद के पदों और लेखों के द्वारा होते हैं; और दूर के वे जो उस विषय पर बाइबल के अन्य अध्यायों या पुस्तकों के सम्बन्धित लेखों या पदों से बनते हैं। प्रत्येक व्याख्या को सभी सन्दर्भों, स्थानीय तथा दूर के, को पूर्णतः सन्तुष्ट करना चाहिए; यदि ऐसा नहीं होने पाता है तो फिर उस व्याख्या की फिर से जाँच की जानी चाहिए, और उसमें आवश्यक सुधार किए जाने चाहिएँ। हमेशा ध्यान में रखने के लिए तीसरी महत्वपूर्ण बात है कि कोई भी व्यक्ति सिद्ध नहीं है, सभी गलतियाँ कर सकने वाले मनुष्य हैं, और समय-समय पर गलतियाँ करते भी रहते हैं। इसलिए परमेश्वर के वचन की किसी के भी द्वारा की गई व्याख्या, विशेषकर तब, जब वह स्थानीय अथवा दूर के सन्दर्भ को सन्तुष्ट नहीं कर पा रही है, उसे कभी भी अन्तिम या सदा मानी जाने वाला, त्रुटि विहीन नहीं समझना चाहिए। इस से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह व्याख्या या शिक्षा देने वाला कितना लोकप्रिय है और उसकी शिक्षाएँ तथा प्रचार और शिक्षाएँ कितना आदर पाती हैं या मानी जाती हैं। यदि उनमें कोई गलती है तो उसे तुरन्त स्वीकार करने और बिना किसी झिझक के उसे सुधारने की आवश्यकता है। परमेश्वर का वचन हमेशा ही मनुष्य के वचन के ऊपर और उस से बढ़कर है; मनुष्य के वचन को सही करके उसे परमेश्वर के वचन के अनुरूप बनाना चाहिए, न कि प्रचलित प्रवृत्ति के अनुसार परमेश्वर के वचन को तोड़-मरोड़ कर मनुष्य के वचन और उसकी समझ तथा व्याख्या के अनुरूप लाने का प्रयास करना चाहिए।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम छठी आरम्भिक बात - अन्तिम न्याय के एक अन्य पक्ष पर विचार करना आरम्भ करेंगे, परमेश्वर द्वारा यह आश्वासन देना कि वह पाप को क्षमा करता और भुला देता है, और फिर भी यह कहता है कि विश्वासी की प्रत्येक बात, भली हो या बुरी, खोल कर रख दी जाएगी और उसका न्याय किया जाएगा। प्रकट है कि इस बात से मसीही विश्वासियों के मनों में बहुत दुविधा उत्पन्न होती है, और हमने जो अभी तक अन्तिम न्याय के बारे में सीखा है, उसके साथ एक विरोधाभास दिखाई देता है। परमेश्वर ने अपने वचन में यह आश्वासन दिया है कि वह हमारे पापों और अपराधों को काली घटा और बादलों के समान मिटा देता है (यशायाह 44:22), उन्हें अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है (यशायाह 38:17), वह उन्हें कभी याद नहीं करेगा (यशायाह 43:25), और यदि हम अपने पापों को मान लें और उनके लिए क्षमा माँग लें तो वह हमें क्षमा करके बहाल कर देगा (1 यूहन्ना 1:9)। यदि ये सभी बाते सच हैं, तो फिर यह कैसे सम्भव है कि परमेश्वर विश्वासियों से उनकी बुरी बातों का हिसाब लेगा, जैसे कि पिछले लेखों में हमने देखा है कि होगा? परमेश्वर द्वारा क्षमा करना और भुला देना, ये सभी बातें बिल्कुल सही हैं; किन्तु उतनी ही सही उसके न्याय की बातें भी हैं, और हम देखेंगे कि ये विरोधाभास में प्रतीत होने वाली बातें, वास्तव में परस्पर विरोधाभास में नहीं है, वरन एक-दूसरे की पूरक हैं, और इनमें परस्पर सामंजस्य बैठाया जा सकता है, यदि सन्दर्भ को ध्यान में रखा जाए तो।

एक दुर्भाग्य पूर्ण बात यह है कि बहुत से मसीही विश्वासी, यहाँ तक कि परिपक्व भी, अर्थात मसीही अगुवे, प्रचारक, और शिक्षक, परमेश्वर की पापों को क्षमा करने और भुलाने की इन प्रतिज्ञाओं को लेकर उनका दुरुपयोग करते हैं, और उन्होंने इन प्रतिज्ञाओं को पाप करने की अनुमति बना लिया है। वे पाप करते हैं, कभी तो जानते-बूझते हुए भी, जानबूझकर भी; और फिर उस पाप का आनन्द लेने के बाद, या उससे मिलने वाले भौतिक अथवा शारीरिक लाभ उठा लेने के बाद, उस पाप को परमेश्वर के सामने, अकसर बड़े नाटकीय रूप में मान लेते हैं, उसके लिए क्षमा माँगते हैं। वे इन्हीं सम्बन्धित पदों के आधार पर प्रार्थनाएं करते और उन पदों को माँगते हैं, वे “प्रभु यीशु के लहू में पापों को ढाँप देने” का दावा करते हैं, और सोचते हैं कि यह सब करने से अब वे शुद्ध और ठीक हो गए हैं। और फिर, कुछ समय के बाद, वे फिर से वही, या फिर वैसी ही कोई बात कर देते हैं, या कोई अन्य पाप कर देते हैं, और फिर से पाप को मानने, उसके लिए क्षमा माँगने को उसी प्रकार से दोहराते हैं। ऐसे विश्वासियों ने परमेश्वर की क्षमा करने के गुण को वास्तव में पाप करते रहने का लाइसेंस, उसकी अनुमति बना लिया है। उनके द्वारा, उनके अनुयायी भी, वे लोग जो उनसे परमेश्वर के वचन की शिक्षा प्राप्त करते हैं, वे भी इन्हीं बातों को सीखकर उन्हीं के समान परमेश्वर की क्षमा और पाप को भुला देने को पाप करते रहने का लाइसेंस, उसकी अनुमति बना लेते हैं और वही व्यवहार करते हैं। लेकिन जैसा पहले कहा जा चुका है, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता कर के उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है, उसे ठट्ठे में नहीं उड़ाया जा सकता है; ऐसा करने की भारी कीमत चुकानी होगी।

यह समझने के लिए कि परमेश्वर की पापों की क्षमा और भुलाना, और उसके द्वारा, मसीही विश्वासियों द्वारा की गई भली या बुरी बात का न्याय करना, इनमें परस्पर कोई विरोधाभास नहीं है, हमें अदन की वाटिका में जाना होगा, और उसे समझना होगा जो पाप के सृष्टि में प्रवेश करने के साथ हुआ था, और फिर उसे देखना और समझना होगा कि परमेश्वर ने हमारे लिए पापों के साथ क्या व्यवहार किया है, उनका क्या समाधान दिया है। अगले लेख में हम एक अन्य सम्बन्धित बात को देखने के बाद, फिर इस बात को देखना आरम्भ करेंगे।     

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 95

God’s Forgiveness and Justice – 1

In our study on “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we are starting on a new consideration today – whether what we have learnt so far about this topic contradicts some other, and well-known portions of God’s Word, or not? Before we get into this consideration, it is important to point out here that this sixth elementary principle is not about the judgments of God on earth of the Gentiles as well as the people of God – Israelites or Christian Believers; judgments which we find given in God’s Word the Bible. As is evident from the name of this sixth elementary principle Judgment, it is the last and final, the Eternal judgment. It is the judgment that will happen at the end; that is what we are considering and learning about, not the judgments carried out by God on earth so far. Therefore, no one should confuse this with the other judgments that God has done for the people of this world, whether Gentiles or the people of God, judgments that have been recorded in the Bible.

We also need to remind ourselves about some very important principles of interpreting God’s Word: Firstly, that there are no contradictions in the Word of God. No portion of God’s Word ever contradicts or goes into a different meaning than any other related portion; neither in text, nor in meaning, nor in implications, nor in its application. If there are any contradictions or confusion in interpretation, implication, or applications of any portion of God’s Word with some other, then it is due to some fault or short-coming in the interpretation, and not because of any error or fault in the Word of God. Therefore, if this happens, we need to re-evaluate the interpretation and understanding, and check it out for any misinterpretation or misunderstanding that might have inadvertently crept in, that should be corrected. Secondly, while interpreting and understanding God’s Word, it should always be interpreted in its context – both, the immediate context, as well as the remote, i.e., the context through the other related portions of God’s Word, in other portions, books, and chapters of the Bible. Every interpretation should satisfy all the contexts, the immediate as well as the remote; if it does not then it needs to be re-evaluated and corrected accordingly. The third important point to keep in mind is that no person is perfect, we are all fallible human beings, prone to making errors, and we all do make errors from time-to-time. Therefore, no one’s opinion or interpretation of a portion of God’s Word, especially when it does not satisfy the immediate or the remote contexts, can ever be seen as the absolute and irrefutable interpretation or teaching. No matter how popular and acceptable that person, his teachings, and interpretations might be, if it needs to be corrected, it should be corrected without any hesitation. God’s Word is always over and above any person’s word; and it is man’s word that has to be corrected to bring it in line with God’s Word, instead of the usual tendency of trying to manipulate God’s Word to suit someone’s understanding and interpretation of it.

With the above in mind, we will begin considering the next aspect of eternal judgment, the sixth elementary principle – God’s assurance of forgiving and forgetting sin, and still saying that everything good and bad about the Believers will be laid open and judged. Quite understandably, this creates a lot of confusion in the hearts of Christian Believers, and seems to go against what we have seen and learnt about the eternal judgment so far. God in His Word has assured that He blots away our sins like a thick cloud (Isaiah 44:22), throws them behind His back (Isaiah 38:17), He will never remember them (Isaiah 43:25), and if we accept our sin and apologize to Him for them, He will freely forgive and restore us (1 John 1:9). If all this is true, then how can God be taking an account of the bad things from the Christian Believers, as has been shown in the preceding articles that He will do? All of this about God forgiving and forgetting is absolutely true; but equally true is what we have seen about the judgment above, and we will see how these seemingly contradictory aspects are not contradictory, but actually are complementary, and can be reconciled by keeping the contexts in mind.

The unfortunate part is that many Christian Believers, even the mature ones, i.e., the Christian leaders, preachers, and teachers, have taken and used these promises of God, of forgiving and forgetting sins, as a license to sin. They sin, at times knowingly and deliberately; and then having enjoyed the pleasure, and having gained the physical benefits of that sin, they then quite dramatically accept that sin before God and ask Him to forgive them for it. They claim the related Bible verses about it, they claim to “cover the sin in the blood of the Lord Jesus” and believe that by doing this all has become okay and clean. And then, after sometime, they go ahead do the same, or some similar, or some other sin, and then repeat the same process of acknowledging and apologizing for their sin. These Believers have literally made this attribute of God’s forgiveness, a license to sin. Through them, their followers, and those who learn teachings about God’s Word from them, they also pick-up, learn, and start practicing this tendency of taking God’s forgiveness and forgetting sin as a license to sin. But as has been said earlier, God cannot be disobeyed, taken lightly, or mocked; there will be a price to pay for doing this.

To understand how the forgiveness and forgetting of sins by God does not contradict His judging everything good or bad done by the Christian Believers, we will have to go back to the Garden of Eden and see about what happened with the entry of sin into the world, and then also consider how God has dealt with the sin for us, what He has done for us. In the next article we will first consider a related topic and then we will start considering this topic.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 17 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 133

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 94

विश्वासियों का न्याय – 8

पिछले लेख में हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में से अन्य खण्डों को देखा है जो इस की पुष्टि करते हैं कि न्याय मसीही विश्वासियों का ही होगा, प्रभु यीशु के द्वारा किया जाएगा, खुले में और निष्पक्ष होगा, बिना किसी भी पूर्वाग्रह के किया जाएगा। हमने यह भी देखा है कि प्रत्येक व्यक्ति के बारे में सब कुछ – चाहे भला है या बुरा, चाहे उनके जीवनों में है या उनके मनों में, उसे खुला और प्रकट कर दिया जाएगा, और तब सब के सामने प्रत्येक को उचित न्याय और उपयुक्त प्रतिफल तथा परिणाम दिए जाएँगे, इसलिए किसी को भी उन्हें या किसी अन्य को जो प्राप्त हुआ है उसके बारे में कोई सन्देह नहीं होगा। यह बात 1 कुरिन्थियों 3:13-15 की इस बात की भी पुष्टि करती है कि प्रत्येक के काम बारीकी से और बड़े ध्यान से जाँचे जाएँगे, कुछ भी बिना जाँचे नहीं बचेगा, ताकि फिर “...हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों पाए” (2 कुरिन्थियों 5:10), अर्थात, प्रभु प्रत्येक व्यक्ति के भले और बुरे दोनों का हिसाब लेगा, और उस आँकलन के अनुसार फिर उनके लिए जो कुछ भी उपयुक्त एवं उचित है, वे प्रतिफल और परिणाम उन्हें प्रदान करेगा।

कोई भी, किसी भी प्रकार के पाखण्ड का जीवन जी कर, उसके लिए उत्तरदायी होने से किसी भी तरह से बच नहीं सकता है; हर एक बात उजागर कर दी जाएगी, खोली जाएगी और उसका न्याय किया जाएगा। दाऊद ने सुलैमान को सचेत किया था कि परमेश्वर हृदयों को जाँचता है और विचार में भी उत्पन्न होने वाली बातों को समझता है “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा” (1 इतिहास 28:9)। प्रभु यीशु ने यही बात यूहन्ना 2:24-25 में कही है “परन्तु यीशु ने अपने आप को उन के भरोसे पर नहीं छोड़ा, क्योंकि वह सब को जानता था। और उसे प्रयोजन न था, कि मनुष्य के विषय में कोई गवाही दे, क्योंकि वह आप ही जानता था, कि मनुष्य के मन में क्या है।”

लेकिन यह प्रश्न उठाया जा सकता है कि मन की बातों को खुला और उजागर करने, तथा उन्हें भी उसी प्रकार जाँचने, जैसे कि वे की गई बातें हों, का क्या कारण है? वे बातें तो केवल विचारों में ही हैं, कार्यान्वित तो हुई नहीं हैं, तो फिर उन्हें किया हुआ क्यों समझना? इन प्रश्नों का उत्तर मत्ती 5:27-28, मरकुस 7:20-23, और याकूब 1:13-15 जैसे खण्डों से मिल जाता है। ये हवाले दिखाते हैं कि पाप मन में विचार के समान आरम्भ होता है, हृदय में ही पनपता और बढ़ता है, और अवसर पाकर व्यक्ति के द्वारा वह पाप कर दिया जाता है। इसीलिए परमेश्वर की दृष्टि में वे पाप जिन्हें हम अपने हृदयों में स्थान देते हैं और मनों में जिन के बारे में सोचते रहते हैं, उन्हीं पापों के समान हैं जो किए गए हैं – क्योंकि देर-सवेर वे कर दिए जाएँगे – शैतान यह निश्चित करेगा कि वे कर दिए जाएँ। इससे यह प्रकट हो जाता है कि क्यों हृदय या मनों की बातों को उजागर करके उनका भी न्याय किया जाएगा। समाधान केवल एक ही है कि किसी भी पापमय विचार को हृदय या मन में कदापि कोई स्थान न पाने दें, वरन अपने हृदय या मन को परमेश्वर के वचन से भर लें (भजन 119; कुलुस्सियों 3:16)।

एक बाइबल के विपरीत, किन्तु अधिकाँश ईसाइयों या मसीहियों में, यहाँ तक कि मसीही विश्वासियों में भी प्रचलित गलत धारणा है कि यदि उचित जीवन जीने के द्वारा उसे बनाकर न रखा जाए, तो व्यक्ति का उद्धार खो सकता है। इस तर्क का आधार यह धारणा है कि यदि उद्धार हमेशा के लिए है, कभी जा नहीं सकता है, तब तो फिर उद्धार पाने के बाद कोई भी जितना चाहे, उतने पाप कर सकता है, बिना किसी बात से डरे अपने मन के अनुसार चल सकता है, क्योंकि उसने तो हर हाल में स्वर्ग जाना ही है। यह हमारी चर्चा का विषय नहीं है, और इसे हम कुछ अन्य विषयों के साथ पहले के कुछ लेखों में देख चुके हैं, इसलिए हम इसकी चर्चा में नहीं जाएँगे। लेकिन जो परमेश्वर और उसके न्याय से सम्बन्धित इस गलत धारणा को मानते हैं, उन्हें उपरोक्त से तथा पिछले लेखों से यह ज्ञात हो गया होगा कि किसी के भी द्वारा की गई अथवा विचारी गई किसी भी बात की जवाबदेही से, कोई भी कभी भी बचेगा नहीं। उन्हें एक बार फिर से 1 कुरिन्थियों 3:13-15 पर और पिछले लेखों में लिखी गई बातों पर विचार करना चाहिए। हर एक को, हर बात के लिए – वह चाहे भली हो या बुरी, एक विस्तृत और बारीकी से माँगा गया हिसाब देना ही होगा, और उस आँकलन के अनुसार मिलने वाले प्रतिफल और परिणाम लेने ही होंगे। साथ ही जैसे इब्रानियों 12:5-11 में लिखा है, यहाँ इस पृथ्वी पर भी, प्रभु अपने बच्चों की ताड़ना भी करता है, और उनकी जो अयोग्य और अनुचित जीवन जीते ही रहते हैं, बहुत कठोरता से भी करता है। इसलिए उद्धार अनन्तकालीन और स्थाई तो है, लेकिन यह किसी के लिए भी पाप करते रहने की अनुमति नहीं है; कोई भी परमेश्वर को न तो हल्के में ले सकता है, न उसकी अनाज्ञाकारिता में बना रह सकता है, न उसे ठट्ठों में उड़ा सकता है; जो ऐसा करेगा, वह अपने किए के दुष्परिणाम भी भोगेगा।

अगले लेख से हम देखना आरंभ करेंगे कि किस प्रकार से परमेश्वर की पापों के लिए क्षमा और उन्हें भुला देना, और उसके द्वारा व्यक्ति के द्वारा किए गए कामों – भले या बुरे, का हिसाब लेना, बिना किसी विरोधाभास के परस्पर मेल खाते हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 94

Judgment of Believers – 8

In the last article we have seen other passages from God’s Word the Bible that confirm that the judgment will be of the Christian Believers, will be done by the Lord Jesus, openly and impartially, without any bias of any sort. We have also seen that everything, about every person – whether it is good or bad, whether in their lives or in their heart, will first be made public and open, and then in the presence of everyone a fair assessment and giving of appropriate rewards and consequences will be done, so no one will have any doubts about what they or anyone else has received. This also lends support to what we considered in the previous article from 1 Corinthians 3:13-15, that everyone’s works will be thoroughly and minutely examined, nothing will escape, so  “…that each one may receive the things done in the body, according to what he has done, whether good or bad” (2 Corinthians 5:10), i.e., the Lord will take into account both the good as well as the bad of every person, and accordingly, impartially give to each one whatever rewards and consequences they are worthy of.

No one can live a hypocritical life of any manner, and get away with it; everything will be uncovered, brought out and judged. David had warned Solomon that God searches and knows even the intents of the thoughts in one’s heart “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts. If you seek Him, He will be found by you; but if you forsake Him, He will cast you off forever” (1 Chronicles 28:9). The Lord Jesus affirmed it in John 2:24-25 “But Jesus did not commit Himself to them, because He knew all men, and had no need that anyone should testify of man, for He knew what was in man.”

But it may be asked, why lay open and evaluate even the things in one’s heart, things that have not been done or acted upon, but just thought about? Why should they be tried as if they were done by the person? Why this opening up will be done can be understood in light of passages like Matthew 5:27-28, Mark 7:20-23, and James 1:13-15. These references show that all sin begins as thoughts in a person’s heart, sins grow there in the heart, and at an opportune moment, those sins get committed by the person. Therefore, God regards any sinful thoughts given place and pondered over in our hearts, as equivalent to sins that we have already committed – since sooner or later they will be committed – Satan will ensure that they are done. Thereby it becomes apparent why even the things in one’s heart will be revealed and judged. The only remedy is to not let anything sinful stay in our hearts at all, rather fill our hearts with God’s Word (Psalm 119:11; Colossians 3:16).

There is an unBiblical but popular misconception prevalent amongst most Christians and even the Christian Believers, that salvation can be lost, unless it is maintained by a proper Christian lifestyle. The basis of this argument is that if salvation is permanent and eternal, then after being saved, anyone can sin to their hearts content, and not fear anything, since they will go to heaven in any case. This is not the topic for our discussion, and it has also been discussed in some earlier articles in other topics, so we will not be going into its details now. But to those who hold this wrong concept about God and His judgment, from the above and what we have seen in the preceding articles, it should be evident to them that no one will get away from any thing done or even thought of by anyone; ponder again over what has been said about 1 Corinthians 3:13-15. Everyone will have to give a detailed and minute account, and receive the rewards and consequences of all that they have thought and done – good as well as bad. Moreover, as is written in Hebrews 12:5-11, even here on earth, the Lord chastens, at times severely, those of His children who live in an unworthy manner. So, salvation is eternal and permanent, but it is not a license to sin for anyone; no one can mock or disobey God, or take Him lightly, and get away with it.

How the forgiveness and forgetting of our sins by God, and His judgment of both good and bad of every person meet without any contradiction, we will begin to consider this from the next article.