ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 28 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 144

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 105


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 11


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 3

 

परमेश्वर के वचन बाइबल से “अन्तिम न्याय,” जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से छठी बात है, के बारे में अध्ययन करते हुए हमने देखा है कि यह अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का होगा, उन्हें उनके प्रतिफल और परिणाम देने के लिए। ये प्रतिफल और परिणाम उनके द्वारा उद्धार पाने के बाद से जिए गए मसीही जीवन, और उनके द्वारा अपने मन में रखी गई बातों के आधार पर होगा। हमने बाइबल से यह भी देखा है कि इस न्याय के लिए, प्रत्येक मसीही विश्वासी के बारे में प्रत्येक बात प्रकट कर दी जाएगी, वे पाप भी जो परमेश्वर ने क्षमा करके भुला दिए हैं, जिससे कि किसी के भी मन में प्रभु द्वारा किए जाने वाले इस न्याय के बिल्कुल सही और खरा होने, और हर किसी को उचित एवं उपयुक्त प्रतिफल और परिणाम दिए जाने को लेकर कोई भी सन्देह या प्रश्न न रह जाए। पिछले लेख से हमने इस अंतिम न्याय के लिए प्रत्येक विश्वासी के बारे में सब कुछ प्रकट किये जाने से सम्बन्धित दो प्रश्नों पर विचार करना आरम्भ किया था। पहला प्रश्न था कि यदि अन्ततः प्रत्येक विश्वासी के बारे में सभी कुछ प्रकट किया ही जाना था, वे पाप भी जिन्हें परमेश्वर ने क्षमा करके भुला दिया है, तो फिर परमेश्वर ने यह बात छिपा कर क्यों रखी, और इस पहले से क्यों नहीं बताया? हमने इस प्रश्न के बारे में विचार किया था और देखा था कि ऐसा नहीं है कि परमेश्वर ने कुछ छिपा के रखा है; उसने तो इन बातों को अपने वचन में स्पष्ट और खुला लिखा हुआ है। यह तो नया-जन्म पाए हुए मसीहियों की गलती है, क्योंकि वे परमेश्वर के वचन का अध्ययन नहीं करते हैं, वचन को परमेश्वर पवित्र आत्मा से नहीं सीखते हैं, वरन अधिकतर विश्वासी अन्य मनुष्यों पर निर्भर रहते हैं कि वे उन्हें परमेश्वर का वचन सिखाएँ, उसके बारे में बताएँ। इसी प्रवृत्ति के कारण, वे परमेश्वर के वचन में दी गई बातों की गलत व्याख्याओं और झूठी शिक्षाओं द्वारा बहकाए और भरमाए जाते हैं। आज से हम दूसरे प्रश्न पर विचार करना आरम्भ करेंगे, कि यदि हर बात को न्याय करने के लिए प्रकट करना ही था, तो फिर परमेश्वर पापों को क्षमा करके उन्हें भुला क्यों देता है?

इसे समझने के लिए, पहले हम उन तीन बातों को याद कर लेते हैं जो अदन की वाटिका में पहले पाप के साथ हुई थीं। हमने कुछ दिन पहले के लेखों में देखा है कि मानव जाति के लिए पहले पाप के साथ मुख्यतः तीन बातें साथ में आईं – सबसे पहली – मृत्यु, दो प्रकार से – आत्मिक (मनुष्य का परमेश्वर से अलग हो जाना) और शारीरिक (मनुष्य का मनुष्य से अलग हो जाना); और जैसा हम देख चुके हैं, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा दिए गए बलिदान में विश्वास करने के द्वारा उद्धार प्राप्त करना, मृत्यु की इस दशा को अनन्त जीवन की बहाली के लिए पलट दिया जाना, और मनुष्य का परमेश्वर के, तथा मनुष्य का मनुष्यों के साथ मेल-मिलाप हो जाना है। दूसरी बात, पाप आजीवन दुःख, परिश्रम, और तकलीफें सहने का श्राप भी लेकर आया; यह ऐसा श्राप है जो इस पापमय देह के साथ जुड़ा हुआ है। इसी लिए ये बातें परमेश्वर द्वारा प्रत्येक जन की देखभाल करने से भी जाती नहीं हैं, और न ही उद्धार पाने और पापों की क्षमा प्राप्त होने, तथा परमेश्वर की सन्तान बन जाने से हट जाती हैं। तीसरी बात है, परमेश्वर से मिला आश्वासन कि जो सच में उसके पास लौट आते हैं, उसे अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, उसने उनके लिए, उनके स्वर्गीय निवास-स्थान में, कुछ अत्यन्त अद्भुत तैयार कर के रखा हुआ है; वह इतना विलक्षण है कि मानवीय समझ की क्षमताओं से बिल्कुल परे है; और उनके द्वारा उद्धार पाने के बाद जीए गए मसीही जीवन और मनों में रखी गई बातों की गुणवत्ता के अनुपात में उन्हें दिया जाएगा। दूसरे शब्दों में परमेश्वर अपने प्रत्येक विश्वासी को उसके लिए सर्वथा उचित और उपयुक्त प्रतिफल देगा। जो परमेश्वर के लिए जीते और उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में कार्य करते हैं, उनके लिए स्वर्गीय प्रतिफलों वाला अनन्तकाल प्रतीक्षा कर रहा है।

तो इस प्रकार से पाप के प्रभाव के तीन पक्ष हैं: पहला – मृत्यु – शारीरिक और आत्मिक, अर्थात शरीर का अन्य मनुष्यों और सँसार की वस्तुओं से पलटा न जा सकने वाला पृथक हो जाना; और परमेश्वर के साथ आत्मिक संगति का टूट जाना। दूसरा, प्रत्येक व्यक्ति के लिए, वह चाहे उद्धार पाया हुआ हो अथवा न हो, जीवन भर शारीरिक दुःख और परेशानियाँ। तीसरा, परमेश्वर की अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफलों के बारे में प्रतिज्ञा, जो प्रतिफल इतने अद्भुत होंगे कि हम उनके बारे में अभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पाप के प्रभाव को पूर्णतः पलटने और मिटाने के लिए इन तीनों बातों के साथ व्यवहार किया जाना अनिवार्य है।

वास्तव में, अभी तक के लेखों में, हम इन तीनों बातों को उनके उलटे क्रम में लेकर चलते आ रहे हैं। अभी तक हमने तीसरे पक्ष, स्वर्गीय प्रतिफलों के दिए और लिए जाने के “कैसे और क्यों” के बारे में देखा है। हम वह सीखते आ रहे हैं जो प्रत्येक का न्याय किये जाने और प्रतिफलों तथा परिणामों के दिए और लिए जाने के बारे में परमेश्वर ने अपने वचन में दिया और सिखाया है, ताकि मानवजाति, विशेषकर प्रभु के लोग, अपने आप को इस न्याय के लिए तैयार कर लें। जिन्होंने अभी तक प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा नया-जन्म नहीं पाया है, वे यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण कर के बच जाएँ; और जो बचे हुए, या उद्धार पाए हुए हैं, वे अभी तक जो मसीही जीवन उन्होंने जिया है और जो बातें अपने मनों में रखी हुई हैं, उनके बारे में गम्भीरता से विचार कर लें, क्योंकि इन सभी बातों का प्रभाव उनके अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफलों और परिणामों पर पड़ेगा।

अगले लेख में हम दूसरे पक्ष – जीवन भर का दुःख और परेशानियाँ, मसीही विश्वासियों के जीवनों में भी, के बारे में विचार करेंगे; और फिर उस के बाद हम पहले पक्ष, अर्थात शारीरिक और आत्मिक मृत्यु, तथा विश्वासी के उससे बहाल किए जाने के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 105


God’s Forgiveness and Justice – 11


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 3

   

In our study from God’s Word the Bible about the “Eternal Judgment,” the sixth of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2 we have seen that this final judgment will be of the Christian Believers, to give them their eternal rewards and the consequences of the lives they have lived, and the things they have kept in in their hearts, since after being Born-Again. We have also seen from the Bible that for this judgment, everything about every Christian Believer, even the sins forgiven and forgotten by God, will be laid open and then judged, so that no one will have any questions or doubts about the fairness of the Lord’s judgments and the eternal rewards He gives to each one. Since the last article we began considering two questions about this laying open everything about every Believer for this Eternal Judgment. The first question was that if everything about every Believer eventually had to be laid open, even after forgiving and forgetting their sins, then why did God keep it hidden, and not tell about it beforehand? We considered this question in the last article, and saw that it is not God who has kept anything hidden; He has stated it openly in His Word. It is the Born-Again Christians who are at fault, because they do not study God’s Word, do not learn it from God the Holy Spirit, but mostly rely upon some other men to teach and speak God’s Word to them. Because of this tendency, they are usually misled by many misinterpretations and wrong teachings about the things God has given in His Word. From today we will begin with the second question, if things have to be brought out in the open for judgment, then why does God forget sins after forgiving them?

To understand this, let us recapitulate the three things that happened in the Garden of Eden, with the committing of the first sin. We have seen in earlier articles, a few days ago, that essentially, the first sin brought in three things for mankind – firstly death – both spiritual (man’s separation from God) and physical (man’s separation from man); and as we have seen, salvation, through faith in the sacrifice of the Lord Jesus on the cross of Calvary, is the reversal of this state of death to eternal life, restoration of fellowship between man and God, and also man and man. Secondly sin brought the curse of lifelong toil, pain, and misery; and this curse is tied to this sinful body for a person’s lifetime. Therefore, these are not eliminated despite the care given by God to every person, nor even with salvation, forgiveness of sins, and becoming children of God. Thirdly, God has given the assurance that those who return back to Him and submit to Him, for them in their eternal heavenly abode, He has kept ready something so marvelous, that it is beyond human capacity and capabilities of understanding. These heavenly rewards will be given in proportion to the quality of the Christian lives His people have lived and the things they have kept in heart while here on earth after, since after their salvation. In other words, God will give every Believer his fair and just rewards, and an eternity of heavenly rewards awaits those who live and work for God, in obedience to Him and His Word.

So, the effects of first sin has three aspects to it: firstly death – physical and spiritual, i.e., physical irreversible separation from other persons and the things of this world; and spiritual separation from fellowship with God. Secondly lifelong physical sufferings and problems for every person, whether a saved, Born-Again Believer, or an unsaved unbeliever. Thirdly God’s promise of eternal heavenly rewards, which we cannot even think and imagine. Each of these three has to be managed, to completely and fully reverse, or undo the effect of sin.

Actually speaking, so far, we have been considering these three things in the reverse order, since as yet we have been considering the “how and why” of the third aspect – the giving and receiving of the heavenly rewards. We have been learning what God has given and taught in His Word about everyone being judged for their eternal rewards and consequences, so that mankind, especially His people prepare themselves for it. Those not yet saved or Born-Again through faith in the Lord Jesus, should accept Him as their Lord and Savior, and be saved; whereas those saved or Born-Again, should seriously start considering the kind of Christian life they have been living so far, the kind of things they have kept in themselves, since all of these will affect their eternal heavenly rewards and consequences.

In the next article, we will consider the second aspect – the lifelong physical sufferings and problems, even in the life of the Christian Believers; and after that we will consider the first aspect, i.e., death physical and spiritual, and the Believer’s restoration from it.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 27 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 143

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 104


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 10


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 2  

 

पिछले लेख में, “अन्तिम न्याय,” जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात है, के बारे में सीखते हुए, हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में से देखा है कि विश्वासी के बारे में सभी कुछ स्वर्ग में लिखा जा रहा है। पाप, जिन्हें परमेश्वर ने क्षमा करके भुला दिया है, वे भी स्वर्ग की पुस्तकों में लिखे हुए हैं। न्याय के समय, प्रत्येक विश्वासी को उसके सही और उपयुक्त प्रतिफल देने के लिए, प्रत्येक बात खोलकर प्रकट की जाएगी, और प्रभु यीशु के द्वारा धार्मिकता से उसका न्याय होगा। यह हमें, दो प्रश्नों के रूप में, परमेश्वर द्वारा पापों को क्षमा करने और भुला देने के एक और पक्ष पर ले कर आता है। प्रश्न ये हैं कि यदि अन्ततः हर बात को प्रकट करना ही था, तो परमेश्वर यह स्पष्ट भी तो कह सकता था कि यद्यपि उसने पाप क्षमा तो कर दिए हैं, लेकिन न्याय के समय, वह उनका हिसाब अवश्य लेगा; उसने अपनी यह मनसा छिपा कर क्यों रखी? दूसरा, परमेश्वर ने यह आश्वासन क्यों दिया कि वह पाप क्षमा करके उन्हें भुला देता है; अब परमेश्वर द्वारा पाप भुलाए जाने की क्या आवश्यकता रह गई? आज से हम इन प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

जैसा कि पाठकों को एहसास हुआ होगा, जब वे इन लेखों पर मनन करते हैं, तो यहाँ पर कही गई हर बात केवल बाइबल के पदों और खण्डों के आधार पर ही है। यहाँ इन लेखों में ऐसा कुछ भी नहीं है जो किसी भी डिनॉमिनेशन या मत की मान्यताओं या शिक्षाओं के अनुसार हो; और न ही यह किसी भी व्यक्ति द्वारा दी गई शिक्षाओं पर आधारित है, न ही बाइबल की किसी कॉममेंटरी पर या बाइबल अध्ययन की किसी सहायक पुस्तकों से है जो सामान्यतः धर्म-विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने वाले उपयोग करते हैं। यहाँ पर जो कुछ भी लिखा गया है, वह प्रभु परमेश्वर की पवित्र आत्मा के द्वारा सिखाई गई बातें हैं, जैसी कि प्रभु ने यूहन्ना 14:26 तथा 1 कुरिन्थियों 2:11-14 में प्रतिज्ञा दी है। मसीही या ईसाई सामान्यतः जो समझते और मानते हैं, तथा वह जो यहाँ लिखा जाता है, उसमें इतनी अधिक भिन्नता इसलिए है, क्योंकि वे मसीही या ईसाई मनुष्यों द्वारा दी जाने वाली शिक्षाओं पर निर्भर रहते हैं, बजाए उसके जैसा कि परमेश्वर चाहता है, कि उसके लोग सीधे उसी से सीखें, शर्त यह है कि लोगों को परमेश्वर के साथ समय बिताने के लिए तैयार होना चाहिए। अपने न्याय के बारे में परमेश्वर ने कुछ भी छिपा कर नहीं रखा है, सभी बातें उसके वचन में सबके लिए खुली और स्पष्ट हैं, अगर लोग परमेश्वर के वचन को परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, जो प्रत्येक मसीही विश्वासी को दिया गया है, सीखने के लिए तैयार हों, तो। यदि वे पवित्र आत्मा के आज्ञाकारी रहेंगे, और जैसा वह उन्हें सिखाना चाहता है वैसे सीखना चाहेंगे तो वह उन्हें सिखाएगा। यदि वे परमेश्वर के वचन के अर्थ, सही व्याख्या, और प्रति दिन के जीवन में वचन को लागू करने के बारे में उस से माँगेंगे, तो वह यह क्यों नहीं करेगा? लेकिन इसके लिए एक अनुशासन तथा प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है; अपने जीवनों में परमेश्वर और उसके वचन को उनका उचित, सर्वोच्च प्राथमिकता का स्थान देने की आवश्यकता होती है, न कि जैसा अधिकांशतः किया जाता है, केवल एक औपचारिकता पूरी करने के लिए वचन का कोई अंश पढ़ या सुन भर लेना।

परमेश्वर के वचन से उसके सत्यों को न सीख पाने का मूल कारण है मसीहियों में परमेश्वर के वचन बाइबल के प्रति उदासीनता। जो बाइबल पढ़ते भी हैं, उनमें से अधिकाँश कहीं से भी निकालकर एक छोटे से भाग को औपचारिकता पूरी करने के लिए पढ़ लेते हैं, और सोचते हैं कि उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर ली है; जबकि अधिकाँश ईसाई या मसीही तो इतना भी नहीं करते हैं। इसकी बजाए, अधिकाँश ईसाई या मसीही केवल उसी पर निर्भर रहते हैं जो उन्हें कोई मनुष्य या पादरी बता या सिखा देता है जिस पर वे अँध-विश्वास कर लेते हैं, और यह भी सप्ताह में केवल एक बार, इतवार के दिन होता है। लेकिन फिर भी लगभग सभी यह दावा करते हैं कि वे परमेश्वर से प्रेम करते हैं, प्रभु यीशु में विश्वास करते हैं, और इस जीवन में तथा पृथ्वी के बाद के जीवन में वे परमेश्वर की आशीष और देखभाल चाहते हैं। यदि उन से पूछा जाए कि उनके द्वारा परमेश्वर से प्रेम करने और प्रभु यीशु में विश्वास करने के क्या संकेत अथवा प्रमाण हैं, तो अधिकतर लोग उनके द्वारा प्रभु के नाम में किए जाने वाले भले कामों, कलीसिया और उसके कार्यों में सम्मिलित रहने, और कुछ लोग परमेश्वर के वचन से प्रचार करने या सिखाने, तथा प्रभु यीशु के बारे में गवाही देने आदि बातों को प्रमाण के समान बताएंगे।

जो लोग इस गलतफहमी में हैं कि उपरोक्त बातों के कारण वे परमेश्वर से प्रेम करने और उसके लिए कार्य करने वाले स्वीकार किए जाने चाहिएँ, उनके लिए परमेश्वर के वचन में कुछ शिक्षाएँ हैं जिन पर उन्हें गम्भीरता से विचार करना चाहिए। जो यह मानते हैं कि उनके द्वारा प्रभु के नाम में किए जाने वाले भले काम प्रमाण हैं कि वे परमेश्वर से प्रेम करते हैं, उनको प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 7:21-23 में कही बात पर विचार करना चाहिए। अधिकाँश ईसाई या विश्वासी बस यह मान लेते हैं कि यदि वे प्रभु के नाम में भले और बाइबल से संगत काम करेंगे, तो यह परमेश्वर को प्रसन्न करेगा और उसे स्वीकार होगा। किन्तु मत्ती 7:21-23 यह स्पष्ट कर देता है कि जब तक कि ये भले और बाइबल से संगत काम परमेश्वर के निर्देश के अनुसार न किए जाएँ, तो वे परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं, उनके लिए कोई प्रतिफल नहीं है, बल्कि परमेश्वर उनका तिरस्कार कर के, उनके लिए श्राप देता है। जो यह सोचते हैं कि उनके द्वारा प्रचार करना और परमेश्वर का वचन बाँटना इस बात का प्रमाण है कि वे परमेश्वर से प्रेम करते हैं और प्रभु के लिए काम करते हैं, उन्हें स्मरण रखना चाहिए कि शैतान बाइबल के बारे में हम में से किसी से भी अधिक जानकारी रखता है, उसने तो परमेश्वर के वचन का प्रभु यीशु के सामने ही दुरुपयोग करना चाहा (मत्ती 4:1-11)। साथ ही शैतान के दूत झूठे प्रेरित, धार्मिकता के कार्य करने वाले, और धर्म के सेवक बनकर काम करते हैं, लोगों को बहकाते और भरमाते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। हम यह भी देखे हैं कि दुष्टात्माएं भी परमेश्वर के भवन में आ जाती हैं (लूका 4:33), और प्रभु यीशु के बारे में गवाही देती हैं (मरकुस 5:7; लूका 4:41; 8:28; प्रेरितों 16:17; याकूब 2:19), लेकिन उन्हें यह करने नहीं दिया गया। इसलिए परमेश्वर के वचन को बाँटना और प्रचार करना, तथा प्रभु यीशु की गवाही देना, परमेश्वर से प्रेम करने के कोई निश्चित प्रमाण नहीं हैं।

प्रभु यीशु तथा परमेश्वर से प्रेम करने का केवल एक ही निश्चित प्रमाण है, और यह प्रमाण स्वयं प्रभु यीशु ने कहा है, और इसके अतिरिक्त बाइबल में कहीं भी कोई और प्रमाण नहीं दिया गया है। और यह प्रमाण है परमेश्वर के वचन से प्रेम करना और उसका पालन करना “जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा। यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे” (यूहन्ना 14:21, 23)। इसलिए जो यह दावा करते हैं कि वे परमेश्वर से प्रेम करते हैं, और यह मानते हैं कि वे उसके लिए कार्य कर रहे हैं, उन्हें अपने आप को गम्भीरता से जाँच कर देखना चाहिए कि उनके जीवनों में परमेश्वर के वचन का क्या स्थान है? क्या वे अपनी ही धारणा और मान्यता के अनुसार, परमेश्वर के नाम में काम कर रहे हैं, या वे परमेश्वर की इच्छा को जानने, उसके वचन से उस से निर्देश प्राप्त करने, और फिर उसके बाद, वही करते हैं जो परमेश्वर उनसे चाहता है कि वे करें?

इसलिए, जब तक कि ईसाई या मसीही परमेश्वर के वचन से प्रेम करना, प्रतिदिन उस दिन के लिए परमेश्वर की इच्छा जाने के लिए वचन का नियमित अध्ययन करना, और परमेश्वर के लिए उसकी इच्छा के अनुसार काम करना नहीं सीखेंगे, वे लोगों के द्वारा बहकाए और भरमाए जाते रहेंगे, तथा औरों को भी बहकाते और भरमाते रहेंगे, और सत्य को कभी नहीं जानने और सीखने पाएँगे। अन्तिम न्याय के बारे में परमेश्वर ने कुछ भी छिपा कर नहीं रखा है; बल्कि लोगों ने ही अपनी ही धारणाएँ बना रखी हैं, परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्याओं में पड़ गए हैं, और स्वयं के लिए असमंजस उत्पन्न कर लिए हैं। अगले लेख में हम दूसरे प्रश्न को लेंगे कि यदि न्याय के लिए सभी बातें प्रकट होनी ही हैं, तो फिर परमेश्वर उन्हें भूलता क्यों है?

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 104


God’s Forgiveness and Justice – 10


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 2

   

In the last article, in learning about “Eternal Judgment” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen from God’s Word the Bible that everything about every Believer is being recorded in heaven. The sins forgiven and forgotten by God are present in the record books kept in kept heaven. At the time of judgment, to give every Believer their fair rewards and consequences in a just manner, everything will be laid open and judged righteously by the Lord Jesus. This brings before us another aspect related to God’s forgiving and forgetting sins, in the form of two questions. The questions are that if everything ultimately had to be made open, then God could as well have said that though he has forgiven sin, but at judgment time, He will ask for an account about them; and then why has He kept this intention hidden? Secondly, why has God assured that he forgives sins and forgets them too; what then is the necessity of God forgetting sins? We will try to answer these questions from today.

As the readers would realize, as they ponder over the contents of these articles, everything stated here is on the basis of verses and passages from God’s Word the Bible. There is nothing given that is according to any denominational beliefs or teachings; nor is anything stated on the basis of any person’s teachings, nor on the basis of any Commentaries and Bible study helps commonly used by those undergoing theological training and educational qualifications. Whatever has been written here, has been as the Lord God has taught through His Holy Spirit, as is His promise in John 14:26 and 1 Corinthians 2:10-14. The immense difference between what Christians generally believe, and what these articles have brought out is because of the reliance of those Christians on human beings and man’s teachings, instead of learning directly from God, as God wants us to do; provided we are willing to spend time with Him. God has not kept anything hidden from man about His judgment. It is all there in His Word, open and evident before everyone, if they care to study God’s Word under the guidance of God’s Holy Spirit who has been given the Believers to teach God’s Word to them. If they remain obedient to the Holy Spirit, and are willing to learn as He teaches them, He will teach them. If they ask Him to show them the meanings, correct interpretations, and actual applications of God’s Word in day-to-day lives, why will He not do it? But this requires discipline, and commitment; giving God and His Word the proper, the highest priority, place and time in their lives, instead of a cursory fulfilling of formality, as most Christian do with God’s Word, in their daily routines.

The underlying problem of not seeing and learning God’s truths from His Word, is the apathy Christians have towards God’s Word the Bible. It is a stark reality that the vast majority of Christians do not study God’s Word the Bible for themselves. There are few who read the Bible, but only some do it regularly and very few do it systematically. Most of those who read the Bible, only fulfill a formality by reading some short passage, usually randomly, and think they have done their part; whereas most do not even do this. Instead, most of the Christians blindly rely only on what some person, or some Pastor teaches them or tells them, and that too once week, on Sundays. And yet, practically everyone claims to love God, believe in the Lord Jesus, and wants to be blessed by God in this life as well as the next. If one were to ask them of some indicators or proof of their loving God and believing in the Lord Jesus, then the majority will speak about the good things they do in the name of the Lord, being involved in the Church and the things related to the Church, and some would also add about the preaching or sharing of God’s Word and witnessing for the Lord Jesus that they might be doing.

For those who think and believe that they are working for the Lord through the above-mentioned misconceptions, God’s Word has some teachings for them to ponder about quite seriously. Those who believe that their doing good things in the Lord’s name is proof of their loving God, they should ponder over what the Lord Jesus has said in Mathew 7:21-23. Most Christians simply assume that if they do some good and “Biblical” things in God’s name, God will be happy and pleased with them for it. But Matthew 7:21-23 makes it very clear that unless even these good and “Biblical” things are done as per God’s will and instructions, they are not accepted or rewarded by God, rather are rejected and cursed by Him. For those who think that their preaching and sharing God’s Word and witnessing for the Lord Jesus proves they love and work for the Lord Jesus, should remember that Satan knows the Bible far better than anyone one of us, he even misquoted God’s Word to the Lord Jesus (Matthew 4:1-11). Satan’s agents as false Apostles and in the guise of deceitful workers and ministers of righteousness are all the time, in every place preaching from God’s Word, and beguiling people into false teachings (2 Corinthians 11:3, 13-15). We also see that demons would come into God’s house (Luke 4:33), and they too witnessed about the Lord Jesus (Mark 5:7; Luke 4:41; 8:28; Acts 16:17; James 2:19), though they were not allowed to continue doing so. So, preaching and sharing God’s Word and witnessing about the Lord Jesus is not a definite proof of loving God.

There is only one valid proof of loving the Lord Jesus and God, and this proof has been given by the Lord Jesus Himself; other than this one proof, there is no other proof mentioned in the Bible to prove one’s love for God and the Lord Jesus. And this proof is loving the Word of God and obeying it “He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him. Jesus answered and said to him, "If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him.” (John 14:21, 23). Therefore, those who claim to love the Lord Jesus, and believe they are working for Him, should examine themselves and see what place does God’s Word have in their lives? Are they assuming and doing things in the name of God, or, are they seeking God’s will, receiving God’s instructions through His Word, and then doing what God wants them to do for Him.

So, unless Christians start loving God’s Word and studying it daily to learn God’s will for them for that day; to know what God wants them to do for Him, they will keep getting misled by people, even misleading others, and never know the actual truth. God has not kept anything about the eternal judgment a secret; it is people who have assumed things, fallen for misinterpretations of God’s Word, and got themselves into a confusion. In the next article we will take up the second question, why does God forget, if things have to be brought out again for judgment.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 26 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 142

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 103


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 9


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 1

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के बारे में सीखने और समझने में, हमने पिछले लेख में देखा है कि प्रभु परमेश्वर के लिए क्यों यह अनिवार्य है कि प्रत्येक विश्वासी के बारे में हर बात को प्रकट कर दे, और फिर उसका खरा और सच्चा न्याय किया जाए, जिस से किसी के भी मन में कोई भी शंका न रहे, और किसी के भी पास परमेश्वर के धार्मिकता से न्याय करने पर कोई भी प्रश्न उठाने का कोई अवसर नहीं रहे। हमने पिछले लेख को इस बात के समाप्त किया था कि हमें अभी भी यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि किस तरह से हर बात, विश्वासी के, परमेश्वर द्वारा क्षमा किए और भुलाए गए पाप भी, प्रकट किए जाएँगे। परमेश्वर का वचन  बाइबल यह स्पष्ट कर देता है कि परमेश्वर ने विश्वासियों द्वारा की और कही जाने वाली हर बात का लेखा रखने का इंतज़ाम किया हुआ है। हम बाइबल से कुछ सम्बन्धित पदों को देखते हैं:

·        भजन 56:8 “तू मेरे मारे-मारे फिरने का हिसाब रखता है; तू मेरे आंसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले! क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है?” परमेश्वर हमारे कहीं भी जाने का और हमारी भावनाओं का लेखा अपनी पुस्तक में रखता है।

·        भजन 139:2-4 “तू मेरा उठना बैठना जानता है; और मेरे विचारों को दूर ही से समझ लेता है। मेरे चलने और लेटने की तू भली भांति छानबीन करता है, और मेरी पूरी चालचलन का भेद जानता है। हे यहोवा, मेरे मुंह में ऐसी कोई बात नहीं जिसे तू पूरी रीति से न जानता हो।” हमारे बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है परमेश्वर जिसे नहीं जानता है। वह हमारे विचारों को जानता है, और हमारे मुँह की बात को भी जानता है, अर्थात हर वह बात जो हमने चाहे कही हो या न कही हो।

·        मलाकी 3:16 “तब यहोवा का भय मानने वालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके सामने एक पुस्तक लिखी जाती थी।” न केवल परमेश्वर ध्यान से उस सभी को सुनता है जो उसके लोग कहते हैं, वरन उस सब का लेखा भी रखा जाता है, ताकि उसे स्मरण के लिए प्रकट किया जाए।

·        मत्ती 12:36 “और मैं तुम से कहता हूं, कि जो जो निकम्मी बातें मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन हर एक बात का लेखा देंगे।” प्रभु यीशु मसीह ने सचेत किया कि हर एक बात का, विशेषकर निकम्मी बातों का प्रभु के सामने हिसाब देना ही होगा।

·        इब्रानियों 4:13 “और सृष्टि की कोई वस्तु उस से छिपी नहीं है वरन जिस से हमें काम है, उस की आंखों के सामने सब वस्तुएं खुली और बेपरदा हैं।” परमेश्वर के सामने हर किसी की हर बात खुली और बेपरदा है; कुछ भी, किसी भी रीति से छिपा नहीं है; और कोई भी परमेश्वर को अपना हिसाब देने से बच नहीं सकता है।

·        प्रकाशितवाक्य 20:12-15 “फिर मैं ने छोटे बड़े सब मरे हुओं को सिंहासन के सामने खड़े हुए देखा, और पुस्तकें खोली गई; और फिर एक और पुस्तक खोली गई; और फिर एक और पुस्तक खोली गई, अर्थात जीवन की पुस्तक; और जैसे उन पुस्तकों में लिखा हुआ था, उन के कामों के अनुसार मरे हुओं का न्याय किया गया। और समुद्र ने उन मरे हुओं को जो उस में थे दे दिया, और मृत्यु और अधोलोक ने उन मरे हुओं को जो उन में थे दे दिया; और उन में से हर एक के कामों के अनुसार उन का न्याय किया गया। और मृत्यु और अधोलोक भी आग की झील में डाले गए; यह आग की झील तो दूसरी मृत्यु है। और जिस किसी का नाम जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ न मिला, वह आग की झील में डाला गया।”

परमेश्वर के वचन के ये पद हमारे सामने यह स्पष्ट कर देते हैं कि न केवल हर किसी के बारे में हर बात, परन्तु, जैसे दाऊद ने सुलैमान को सचेत किया था, परमेश्वर हमारे विचारों के पीछे की मनसा को भी जानता है “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है...” (1 इतिहास 28:9)। और परमेश्वर ने यह इंतज़ाम किया है कि स्वर्ग में रखी गई पुस्तकों में, जहाँ पर कभी उनके साथ कोई भी छेड़-छाड़, उनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है, हर किसी के बारे में प्रत्येक बात लिखी जाए। मलाकी इसे “स्मरण के निमित्त पुस्तक” कहता है, और यही यह स्पष्ट कर देता है कि इस पुस्तक को बातों को स्मरण दिलाने के लिए लिखा जा रहा है। यह कहीं नहीं कहा गया, या संकेत दिया गया है कि इस पुस्तक में से कोई भी बात कभी भी मिटाई गई, हटाई गई, या बदली गई। परमेश्वर ने भुला दिया, किन्तु जिन पुस्तकों को स्मरण के निमित्त उपयोग किया जाएगा, उन में से कभी कुछ नहीं हटाया या मिटाया या बदला गया।

जैसा हम प्रकाशितवाक्य 20:12-15 में देखते हैं, दो प्रकार की पुस्तकें हैं, एक है जीवन की पुस्तक, और दूसरी वे पुस्तकें हैं जिनमें हर किसी की हर बात लिखी जा रही है। जैसा हम पिछले लेखों में बारम्बार कहते आ रहे हैं, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं मिले – जो यहाँ व्यक्ति के जीवन काल में पृथ्वी पर किया जाने वाला निर्णय है, उसे सीधे आग की झील में डाल दिया गया; उनके बारे में और कुछ देखने और जाँचने की कोई आवश्यकता ही नहीं है, उनके लिए तो जो सर्वाधिक संभव दण्ड है, वही तय हो रखा है। लेकिन जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हैं, “उन में से हर एक के कामों के अनुसार उन का न्याय किया गया।”

अब हमारे सामने परमेश्वर के वचन से प्रकट है कि किस तरह से हर किसी की हर एक बात लिखी जा रही है, और अन्तिम न्याय के समय यह सब कुछ स्मरण के लिए बाहर लाया जाएगा, और हर किसी को हर एक बात – उसके घूमने-फिरने-भटकने, भावनाओं, कार्यों, कहे अथवा अनकहे शब्दों, विचारों, आदि, हर किसी बात का हिसाब देगा। क्योंकि चाहे परमेश्वर ने भुला दिया हो, लेकिन स्वर्ग में हर एक बात का लेखा लिखा गया है, जो वहीं विद्यमान है, उस लेख में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसलिए जो इस बात को लेकर सन्देह कर रहे थे कि क्षमा किए और भुलाए गए पाप किस तरह से फिर से प्रकट होंगे, अब उनके सामने उत्तर है – परमेश्वर इसके बारे में पहले से ही योजना बनाकर, आवश्यक इंतज़ाम कर चुका है। अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 103


God’s Forgiveness and Justice – 9


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 1

   

While learning and understanding about “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the last article we have seen why it is necessary for the Lord God to bring everything about every Believer out into the open, and then judge everyone fairly, leaving no doubt in anyone’s hearts, and giving no possibility to anyone of ever questioning the righteous judgment of God, on any grounds. We had closed the last article on the point that we still need to explain how everything, even the sins God has forgiven and forgotten of every Born-Again Christian Believer will be brought out. God’s Word the Bible makes it clear that God has arranged to keep a record of everything that the Believers say and do. Let us look at some relevant verses from the Bible:

·        Psalm 56:8 “You number my wanderings; Put my tears into Your bottle; Are they not in Your book?” God keeps a track and records wherever we go, and of all our feelings in His book.

·        Psalm 139:2-4 “You know my sitting down and my rising up; You understand my thought afar off. You comprehend my path and my lying down, And are acquainted with all my ways. For there is not a word on my tongue, But behold, O Lord, You know it altogether.” There is nothing about us that God does not know. He knows out thoughts, and even knows the words on our tongues, implying He knows what we will speak, even before we have spoken it.

·        Malachi 3:16 “Then those who feared the Lord spoke to one another, And the Lord listened and heard them; So a book of remembrance was written before Him For those who fear the Lord And who meditate on His name.” Not only does God carefully hears what His people are talking about, but also everything is being recorded, for being brought out for remembrance.

·        Matthew 12:36 “But I say to you that for every idle word men may speak, they will give account of it in the day of judgment.” The Lord Jesus cautioned that every word, especially the idle words, will have to be accounted for before the Lord.

·        Hebrews 4:13 “And there is no creature hidden from His sight, but all things are naked and open to the eyes of Him to whom we must give account.” Everything about everyone is open and bare before God, there is nothing hidden in any manner; and no one can escape giving an account to God.

·        Revelation 20:12-15 “And I saw the dead, small and great, standing before God, and books were opened. And another book was opened, which is the Book of Life. And the dead were judged according to their works, by the things which were written in the books. The sea gave up the dead who were in it, and Death and Hades delivered up the dead who were in them. And they were judged, each one according to his works. Then Death and Hades were cast into the lake of fire. This is the second death. And anyone not found written in the Book of Life was cast into the lake of fire.”

These verses from God’s Word the Bible make it clear to us that not only everything about everyone, and as David had cautioned Solomon, even the intents of the thoughts in our heart “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts…” (1 Chronicles 28:9), are known to God. God has arranged for each and everything about everyone be recorded in the books kept in heaven, where they can never be altered or tampered with. Malachi calls them a “book of remembrance” and that by itself implies that the book will be used for remembrance. Nowhere is it written or implied that anything is ever erased, or altered from these books. God forgot, but nothing is ever erased, aur taken away, or altered from the books, which will be used for remembrance.

As we see from Revelation 20:12-15, there are two kinds of books, one is the Book of Life, and the others are the books in which records about everyone are kept, i.e., the book of remembrance. As we have been repeatedly saying in the past articles, those whose names are not written in the Book of Life – which is a decision made here on earth while a person is alive, are straightaway cast into the lake of fire; there is no sense in evaluating anything else about them, they go for the maximal punishment. But those whose names are in the written in the Book of Life, “they were judged, each one according to his works.”

Here we have it from God’s Word, how things are being recorded, how these records will be utilized to bring to remembrance at the time of the final judgment, and no one will escape giving an account of everything – wanderings, emotions, deeds, spoken or unspoken words, thoughts, etc. because though God has forgotten, the record in heaven has still been maintained, it is not being modified in any way. So, those who have been skeptical about how sins forgiven and forgotten can be brought up again, now have an answer – God has already thought of it all, and has made the necessary provision for it. We will carry on from here in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well