ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 3 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 148

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 110


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 16


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 8

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अंतिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि पाप का यह दूसरा प्रभाव, जब तक हम इस पापमय शरीर में हैं, हमारे लिए दुःख, परेशानी, परिश्रम को बनाए रखेगा; लेकिन इस में होकर भी परमेश्वर के हमारे लिए कुछ लाभकारी उद्देश्य हैं। ये लाभ केवल स्वर्गीय, या परलोक  के लिए नहीं हैं, वरन हमारे दिन-प्रतिदिन के इस पृथ्वी के जीवनों के लिए भी हैं। कुल मिलाकर, जीवन भर के इस दुःख, परेशानी, और परिश्रम के द्वारा परमेश्वर ने एक तरीका प्रदान किया है जो हमें निरन्तर पाप, अर्थात परमेश्वर की आज्ञाओं के उल्लंघन, के परिणामों को स्मरण दिलाता रहे; लेकिन इसके साथ ही परमेश्वर ने इन दुःखों में होकर हमें पृथ्वी के तथा स्वर्गीय लाभों को भी प्रदान किया है। यह पापी मनुष्य के प्रति परमेश्वर के प्रेम और देखभाल का एक अनुपम और विलक्षण उदाहरण है, उसकी इस लालसा का, कि उसके द्वारा तैयार करके दिए मार्ग – प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने के द्वारा, मनुष्य परमेश्वर के पास लौट आए, उस से मेल-मिलाप कर ले। पिछले लेख में, दुःखों द्वारा मिलने वाले सांसारिक लाभों के बारे में देखते हुए, हमने प्रभु द्वारा उन्हें, जो उसकी इच्छा पूरी करने के लिए, उसके द्वारा उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए, दुःख उठाने को तैयार हैं, उन्हें मिलने वाले शारीरिक और भौतिक लाभों के बारे में देखा था। आज हम परमेश्वर की सन्तानों को इस पृथ्वी पर मिलने वाले आत्मिक लाभों के बारे में देखेंगे, जो दुःख उठाने के द्वारा उन्हें प्राप्त होते हैं; अर्थात ऐसे लाभ जो हमें हमारे मसीही जीवनों में बढ़ने और दृढ़ होने में सहायक होते हैं; और यह भी देखेंगे कि किस प्रकार से वे हमारे प्रभु में बने हुए होने के बारे में हमें आश्वस्त करते हैं।

हम देखते हैं की रोमियों 5:3-5 में लिखा है, “केवल यही नहीं, वरन हम क्लेशों में भी घमण्ड करें, यही जानकर कि क्लेश से धीरज। ओर धीरज से खरा निकलना, और खरे निकलने से आशा उत्पन्न होती है। और आशा से लज्जा नहीं होती, क्योंकि पवित्र आत्मा जो हमें दिया गया है उसके द्वारा परमेश्वर का प्रेम हमारे मन में डाला गया है।” यहाँ पर हम मसीही विश्वासियों द्वारा दुःख उठाने से, उनमें क्रमवार होने वाले चार प्रभावों को देखते हैं। ये प्रभाव हैं, धीरज, जिसके द्वारा हम में खरा निकलना होता है, जो फिर हम में आशा को उत्पन्न करता है, और आशा हमें कभी लज्जित नहीं होने देती, अर्थात हमें कभी निराश और हताश नहीं होने देती है। मसीही विश्वासियों के विरुद्ध शैतान का एक प्रबल हथियार है लज्जा, या हताशा और निराशा। यहाँ पर हम शैतान के इस हथियार को विफल करने का परमेश्वर द्वारा दिया गया उपाय देखते हैं; किन्तु इस उपाय का कार्यान्वित होना दुःख उठाने के साथ होता है। हम सभी अपने व्यक्तिगत अनुभवों से जानते हैं कि समस्याओं के उत्पन्न होने, या बढ़ जाने का एक प्रमुख कारण है हमारा धीरज नहीं रखना। हम बिना सोचे-विचारे शब्दों और कार्यों के लिए प्रतिक्रिया दे देते हैं, हम चाहते हैं कि हर बात तुरन्त या शीघ्रता से हो जाए, हम बहुत बार औरों को कई बातों के लिए थोड़ा सा भी समय देना नहीं चाहते हैं, इत्यादि; और ये सभी, अन्ततः, केवल या तो समस्याओं को उत्पन्न करते हैं, या उन्हें और बिगाड़ देते हैं।

इसलिए, हमें धीरज सिखाने के लिए, परमेश्वर हमें अकसर दुःखदायी परिस्थितियों में जा लेने देता है, जहाँ पर हमारे पास परमेश्वर के द्वारा दिए गए उपाय के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय नहीं होता है, और हमें परमेश्वर के द्वारा हमें उस परिस्थिति से बाहर निकाले जाने के लिए धीरज धरना ही पड़ता है। समय के साथ, जब हम हर बात और हर परिस्थिति के लिए परमेश्वर पर निर्भर होना, उस पर भरोसा रख कर धीरज धरना सीखते हैं, तो यह हमारे चरित्र को निखारता है और हमें खराई से रहना सिखाता है, लोगों को दिखने लगता है कि हम सँसार के अन्य लोगों से भिन्न हैं। हमारा धीरज, हमारा खराई से रहना, परमेश्वर के साथ हमारे अनुभव, हमें परमेश्वर में हमेशा भरोसा रखते हुए जीवन जीते रहने में सहायता करते हैं। और जब हम परमेश्वर में भरोसा और आशा रखते हुए जीवन जीते हैं, तो शैतान के पास हमें लज्जित करने, या हमें हताश और निराश करने, और हमें परमेश्वर के मार्गों से बहका देने के लिए कारगर कोई भी युक्ति शेष नहीं रहने पाती है। यह एक उपाय है, जिसके द्वारा परमेश्वर हमें इस पृथ्वी पर हमारे आत्मिक जीवनों में उन्नति करने और दृढ़ बने रहने में सहायता करता है। याकूब ने भी इसी बात को दोहराया है “हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो, यह जान कर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है। पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे” (याकूब 1:2-4)।

एक और बात जो परीक्षाएँ और दुःख हमारे जीवनों में करते हैं, वह है इस बात का प्रमाण प्रदान करना कि हम सही मार्ग पर अग्रसर हैं, परमेश्वर के पथ पर हैं। परमेश्वर का वचन कहता है “फिर यदि मसीह के नाम के लिये तुम्हारी निन्दा की जाती है, तो धन्य हो; क्योंकि महिमा का आत्मा, जो परमेश्वर का आत्मा है, तुम पर छाया करता है” (1 पतरस 4:14)। दूसरे शब्दों में हमें अपने विश्वास के लिए जिस निन्दा का सामना करना पड़ता है, जो दुःख उठाने पड़ते हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि “महिमा का आत्मा” हम पर छाया करता है। इसे यशायाह 59:2 के साथ देखिए, जहाँ पर लिखा है “परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम को तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उस का मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता;” अर्थात, यदि हम में कोई अधर्म या बुराई होगी, तो उस के कारण हम में और परमेश्वर में दूरी आ जाएगी, वह हमारी नहीं सुनेगा, और हम परमेश्वर के लिए उपयोगी नहीं रहेंगे। जब हम परमेश्वर से दूर होंगे, परमेश्वर हमारी नहीं सुन रहा होगा, हम परमेश्वर के लिए अनुपयोगी होंगे, तब शैतान अपनी चालों और शक्तियों को हम पर क्यों लगाएगा? इसलिए हम पर उसके हमले कम और हल्के हो जाएँगे, और हम, तुलना में, एक कम कष्टों और समस्याओं वाला जीवन व्यतीत करने लगेंगे। दूसरे शब्दों में प्रभु के लिए एक सक्रिय विश्वासी के जीवन में शैतानी हमलों का घट जाना इस बात का संकेत है कि वह किसी शैतानी युक्ति में फँस गया है, और अब सही मार्ग पर, परमेश्वर के पथ पर नहीं चल रहा है। लेकिन जब तक हम परमेश्वर की आज्ञाकारिता में परमेश्वर के पीछे-पीछे चलते रहेंगे, तो यह शैतान के लिए समस्याएँ उत्पन्न करता रहेगा, इसलिए, फिर वह भी हमें परेशान करता रहेगा। अर्थात, मसीही विश्वासी के जीवन में दुःखों या समस्याओं का बना रहना, इस बात का संकेत है कि वह सही मार्ग पर, परमेश्वर के पथ पर चल रहा है, और प्रभु के लिए उपयोगी बना हुआ है।

इस प्रकार से, जब तक हम इस पृथ्वी पर हैं, दुःख, परेशानियाँ, परिश्रम हमारे लिए शारीरिक और भौतिक लाभ लाएंगे, हमें आत्मिक या मसीही जीवन में बढ़ने और दृढ़ होने में सहायता करेंगे, और हमें आश्वस्त रखेंगे कि हम अपने जीवनों के लिए परमेश्वर के मार्गों पर बने हुए हैं। अगले लेख में हम दुःखों से होने वाले स्वर्गीय या परलोक के लाभों के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 110


God’s Forgiveness and Justice – 16


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 8

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that the second effect of sin, i.e., life long suffering and toil while we are in this physical body with a sin nature, has some God given and beneficial purposes in our lives. These benefits are not just heavenly, i.e., only for the next world, but are also for this world as we live our day-to-day lives. In effect, through this life-long suffering, problems, and toil, God has put in place a mechanism for us to live with a constant reminder of the consequences of sin, i.e., of transgressing God’s law; but at the same time God has also put in place earthly as well as heavenly benefits through the sufferings. This is a unique, remarkable evidence of the love and care of God for sinful man, and His desire that man be reconciled with Him, by coming to Him through the way He has prepared – through faith in the Lord Jesus Christ. In the last article, while looking at the earthly benefits through suffering, we had seen about the physical or material blessings promised by the Lord for those who are willing to suffer in His will and for His work assigned to them by Him. Today we will look at some spiritual blessings for God’s children, that come through sufferings; i.e., blessings that help us to build up and grow in our Christian lives, and will see how they also assure us of our standing with the Lord.

We find written in Romans 5:3-5 “And not only that, but we also glory in tribulations, knowing that tribulation produces perseverance; and perseverance, character; and character, hope. Now hope does not disappoint, because the love of God has been poured out in our hearts by the Holy Spirit who was given to us.” Here we have four sequential effects, one thing leading to another, because of tribulations faced by the Christian Believers. These effects are perseverance or patience, which develops our character, which in turn gives us hope, and the net effect is that we do not live a disappointed life. One of Satan’s potent weapons against God’s people is to discourage and disappoint them about many things. Here we have God’s antidote to this satanic device of disappointments; but it starts with tribulations. We well know from our experiences, that one major cause of problems getting created or aggravated is our lack of patience. We react to words and actions without thinking over it, we want things done in a hurry, we are often very reluctant to give others a little time about many things, etc. and all of these eventually only lead to problems or aggravate them.

Therefore, to teach us patience, God often allows us to get into painful situations, where we have no other way out, than the one God provides, and we can do nothing other than patiently wait for Him to deliver us from the situation. With time, as we learn to trust and wait on the Lord in and for every situation, it develops our character, makes it evident to the people around us that we are different from the people of the world. Our patience and character, our experiences with God, help us to live lives ever hopeful in God; and when we are trusting and hopeful in God, Satan cannot beguile us away through disappointments and discouragement. This is one way through which God helps us to develop and grow in our spiritual lives on earth. James also says the same “My brethren, count it all joy when you fall into various trials, knowing that the testing of your faith produces patience. But let patience have its perfect work, that you may be perfect and complete, lacking nothing” (James 1:2-4).

Another thing the presence of trials and afflictions do in our lives is provide proof that we are on the right path, the way of God. God’s Word says “If you are reproached for the name of Christ, blessed are you, for the Spirit of glory and of God rests upon you. On their part He is blasphemed, but on your part He is glorified” (1 Peter 4:14). In other words, the reproaches that we suffer for our faith in the Lord, these sufferings are a proof that the “the Spirit of glory and of God” rests upon us. Consider this in relation to Isaiah 59:2 “But your iniquities have separated between you and your God, and your sins have hid [his] face from you, that he will not hear” i.e., if there is any iniquity in our lives, it creates a distance between us and God, and He does not hear us; making us ineffective for God. When we are away from God, God is not hearing us, we are no longer effective for God, why would Satan concentrate his energies and efforts on us, so his attacks against us will decrease and we will start living a relatively “trouble free” life. In other words, for an active Christian Believer, the lack or diminution of satanic attacks is an indication that he has fallen for some satanic ploy, and is no longer on the right way, on God’s path. But so long as we are obeying and following God, it will keep bothering Satan, and he will keep troubling us to make us fall away from God. The implication is that the constant presence of problems in a Christian Believers life, is an indicator, that he is on the right path – God’s way, and is effective for God.

So, while we are here on earth, sufferings, problems, trials, and toil bring physical and temporal benefits, help us grow and mature in our spiritual lives, and keep us assured that we are on God’s path for our lives. In the next article, we will consider the heavenly or the next world benefits of sufferings.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 147

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 109


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 15


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 7

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अंतिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि पाप का यह दूसरा प्रभाव, जब तक हम इस पापमय शरीर में हैं, हमारे लिए दुःख, परेशानी, परिश्रम को बनाए रखेगा; लेकिन इस में होकर भी परमेश्वर के हमारे लिए कुछ लाभकारी उद्देश्य हैं। जब परमेश्वर ने पाप के परिणाम स्वरूप जीवन भर का दुःख, पीड़ा, और परिश्रम मनुष्य के जीवन में आने दिया, तो यह उसकी अनाज्ञाकारिता करने के लिए केवल दण्ड देने का तरीका नहीं था; बल्कि परमेश्वर ने एक तरीका तैयार किया था, जो मनुष्य को उसकी निकटता में आने के लिए उकसाएगा और उसे कुछ लाभ भी प्रदान करेगा। अभी तक हम दुःख उठाने के तीन लाभकारी उद्देश्यों को देख चुके हैं, पहला, यह न केवल हमारे अन्दर न्याय होने की निहित इच्छा - बुराई के बदले दण्ड मिलने की भावना को शान्त करता है, बल्कि हमें शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार जीवन जीना छोड़कर, परमेश्वर की महिमा के लिए जीवन जीने के लिए तैयार करता है। दूसरा, कभी-कभी दुःख उठाना परमेश्वर की योजना में होता है, और उन लोगों के जीवनों के उदाहरणों के द्वारा, जिन्होंने दुःख उठाए हैं, परमेश्वर औरों के जीवनों में काम करता है और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता है। तीसरा, जैसे हमने पिछले लेख में देखा था, जब हम दुःख और परीक्षाओं में से होकर निकलते हैं, परमेश्वर उनके द्वारा हमें काटता-छाँटता, रगड़ता और चमकाता है, और अपने योग्य पात्र बनाता है, जो इस पृथ्वी पर अपने जीवन में उसकी महिमा करते और उसकी गवाही देते हैं। अब हम इन दुःखों और परिश्रम के द्वारा मिलने वाले एक और पक्ष को देखेंगे, अर्थात शारीरिक तथा स्वर्गीय और अनन्तकालीन लाभ। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाता है कि नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों, परमेश्वर की सन्तानों के लिए दुःख, परिश्रम, और परीक्षाएं शारीरिक, आत्मिक, और स्वर्गीय लाभ लाते हैं। हम इन तीनों प्रकार के लाभों से सम्बन्धित बाइबल के खण्डों को देखेंगे – और इसका बाइबल के विपरीत प्रचार की जाने वाली “सुसमाचार प्रचार से समृद्धि” (“Prosperity Gospel”) के साथ कोई लेना-देना नहीं है।

हम मत्ती 10:16-39 में देखते हैं कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को उसके पीछे चलने की कीमत के बारे में बताया। इस खण्ड में प्रभु अपने शिष्यों को यह चेतावनी भी देता है कि उनके अपने परिवार के लोग उनके विरुद्ध खड़े हो जाएँगे, और उन्हें अपनी प्राथमिकताएँ निर्धारित करनी पड़ेंगी “मैं तो आया हूं, कि मनुष्य को उसके पिता से, और बेटी को उस की मां से, और बहू को उस की सास से अलग कर दूं। मनुष्य के बैरी उसके घर ही के लोग होंगे। जो माता या पिता को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं और जो बेटा या बेटी को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं” (मत्ती 10:35-37)। प्रभु के कहे का अर्थ है कि उसके पीछे चलने वालों को तय करना पड़ जाएगा कि वे उसके पीछे चलेंगे, या फिर उसका इन्कार करके अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ बने रहेंगे।

इस बात को ध्यान में रखते हुए, अमीर जवान अधिकारी के साथ की घटना (मत्ती 19:16-22; मरकुस 10:17-22; लूका 18:18-25) होने के बाद, प्रभु द्वारा अपने शिष्यों से कही गई एक और बात पर ध्यान दीजिए। प्रभु के साथ हुई बात-चीत के बाद, प्रभु के पीछे चलने की कीमत को सुनकर, वह जवान प्रभु के पास से निराश होकर लौट गया। उसके बाद प्रभु की अपने शिष्यों के साथ इसके बारे में चर्चा हुई (मत्ती 19:23-29; मरकुस 10:23-31; लूका 18:26-30)। इस चर्चा में हम उन प्रतिज्ञाओं को देखते हैं जो प्रभु ने उनके लिए दीं, जो उसके पीछे चलने की कीमत चुकाने को तैयार हैं, प्रभु के लिए परिवार और प्रिय जनों को भी छोड़ने को तैयार हैं:

·        मत्ती 19: 28-29 “यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि नई सृष्टि में जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे। और जिस किसी ने घरों या भाइयों या बहिनों या पिता या माता या लड़के-बालों या खेतों को मेरे नाम के लिये छोड़ दिया है, उसको सौ गुना मिलेगा: और वह अनन्त जीवन का अधिकारी होगा।”

·        मरकुस 10:29-30 “यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन।”

·        लूका 18:29-30 “उसने उन से कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं जिसने परमेश्वर के राज्य के लिये घर या पत्नी या भाइयों या माता पिता या लड़के-बालों को छोड़ दिया हो। और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन।”

जैसा हम उपरोक्त खण्डों से देखते हैं, प्रभु के पीछे चलने के लिए दुःख उठाने के वर्तमान में शारीरिक लाभ भी हैं, और स्वर्गीय भी। शारीरिक लाभों के लिए, मरकुस एक वाक्यांश जोड़ देता है “उपद्रव के साथ” जो कुछ लोगों को अस्वीकार्य प्रतीत हो सकता है। लेकिन इस बात पर शारीरिक या भौतिक लाभ कमाने के लिए की जाने वाली नौकरियों, व्यापार, या अन्य किसी भी व्यवसाय के सन्दर्भ में विचार कीजिए। इस पृथ्वी पर कमाने के लिए की जाने वाली कोई भी नौकरी, व्यापार, या व्यवसाय, क्या बिना अपने ही विभिन्न प्रकार के दुःखों अथवा परेशानियों के है? क्योंकि उनके साथ कुछ दुःख और परेशानियाँ जुड़ी हुई हैं, क्या इसलिए लोग उन कामों को नहीं करते हैं? क्या लोग इन बातों को उस काम के साथ में जुड़ा हुआ स्वीकार करके, उसमें परिश्रम नहीं करते हैं, और भी बेहतर काम करने, काम में उन्नति करने के प्रयास नहीं करते हैं? इसलिए यदि हम सँसार और सँसार के लोगों के लिए दुःख उठाने को तैयार रहते हैं, कि उन से हमें कुछ भौतिक लाभ मिल सकें, तो फिर प्रभु के लिए काम करने में संकोच क्यों करना? साथ ही, क्या कभी किसी नौकरी देने वाले ने अपने कर्मचारियों को यह निश्चित प्रस्ताव दिया है कि वे उसके लिए जो भी प्रयास करेंगे, बदले में वह उन्हें उसका सौ गुणा देगा? लेकिन प्रभु यीशु हमें सौ गुणा लौटा कर देने का आश्वासन देता है, हर उस बात के लिए जिसका जोखिम हम उसके लिए उठाने के लिए तैयार हैं, जो कुछ भी हम उसके लिए छोड़ने के लिए तैयार हैं। लेकिन फिर भी बहुत कम लोग हैं जो प्रभु की बात को मानने और पालन करने के लिए तैयार हैं, हर कीमत पर उसके पीछे चलने के लिए तैयार हैं। इस प्रकार हम वचन से देखते हैं कि पर प्रभु के लिए काम करने, अर्थात, उसकी इच्छा और निर्देशों के अनुसार काम करने के लिए दुःख उठाना, यहाँ इस पृथ्वी पर भी शारीरिक और भौतिक लाभ प्रदान करता है।

अगले लेख में हम यहाँ, इस पृथ्वी पर, दुःख उठाने के द्वारा मिलने वाले आत्मिक लाभों के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 109


God’s Forgiveness and Justice – 15


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 7

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that the second effect of sin, i.e., life long suffering and toil while we are in this physical body with a sin nature, has some God given and beneficial purposes in our lives. When God allowed lifelong pain, suffering and toil for sinful man as a consequence for sin, it was not merely an act of retribution for disobeying Him; but of creating a mechanism that would help man draw near to Him, and to also give man some other benefits. We have already seen three beneficial purposes of this suffering, firstly suffering not only pacifies our inherent sense of justice against those who do wrongs, but it also prepares us to forego living for the lusts of the flesh and start living for the glory of God. Secondly, suffering at times is in the will of God, and through the examples of His people who have suffered, God teaches and does works in the lives of others, to draw them to Him. Thirdly, as we saw in the last article, as we pass through sufferings and trials, God cuts and prunes, polishes and refines us through them, making us His worthy vessels that glorify Him and witness for Him through their lives on this earth. We will now see another aspect that these sufferings and toil bring; i.e., earthly as well as heavenly and eternal benefits. God’s Word, the Bible teaches us that the sufferings, toil and testing of the Born-Again Christian Believers, the children of God, brings them physical, spiritual, and heavenly benefits. We will look at Biblical passages in support of each of these three types of benefits. Today we will look at the passages in support of the physical benefits – and this has nothing to do with the preaching of the unBiblical “Prosperity Gospel.”

We see in Matthew 10:16-39, the Lord Jesus tells His disciples what the cost of following Him is. In this passage He also warns them, that their own family members will rise up against them, and they will have to decide their priorities “For I have come to 'set a man against his father, a daughter against her mother, and a daughter-in-law against her mother-in-law'; and 'a man's enemies will be those of his own household.' He who loves father or mother more than Me is not worthy of Me. And he who loves son or daughter more than Me is not worthy of Me” (Matthew 10:35-37). Thereby implying that His followers will be brought into situations of having to make a choice between following the Lord, or denying Him and staying with their family, relatives, and friends.

With this in mind, consider another thing that the Lord said to His disciples, following the incidence of the Rich Young Ruler (Matthew 19:16-22; Mark 10:17-22; Luke 18:18-25). After his conversation with the Lord Jesus, and after the young man had returned disappointed at the demand of following the Lord, the Lord had a conversation about him with His disciples (Matthew 19:23-29; Mark 10:23-31; Luke 18:26-30). Let us look at what the Lord Jesus promises those who are willing to pay the cost of following Him, even forsaking their families and loved ones:

·        Matthew 19:28-29 “So Jesus said to them, "Assuredly I say to you, that in the regeneration, when the Son of Man sits on the throne of His glory, you who have followed Me will also sit on twelve thrones, judging the twelve tribes of Israel. And everyone who has left houses or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My name's sake, shall receive a hundredfold, and inherit eternal life.”

·        Mark 10:29-30 “So Jesus answered and said, "Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life.”

·        Luke 18:29-30 “So He said to them, "Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or parents or brothers or wife or children, for the sake of the kingdom of God, who shall not receive many times more in this present time, and in the age to come eternal life."

As we see from the above passages, suffering for following the Lord has both earthly benefits, in this present time, as well as heavenly benefits. Mark, in relation to the earthly benefits adds a phrase “with persecutions,” which might put off some people. But consider this in context of the jobs and business, or any other thing that people do to earn earthly benefits. Is any job, business, or any other means of earning on this earth without its own pains and problems of various kinds? Do people stop working their jobs or doing business, or whatever they are doing for earthly benefits, simply because it has its share of problems? Don’t people take these problems in their stride, toil in them, and strive to earn and do better? So, if we can put up with the world and worldly people, and are willing to suffer for earthly gains from them, then why be reluctant to work for the Lord, because there will be pains and problems? Moreover, has any employer, ever guaranteed his employees a hundredfold return on their efforts for him? But the Lord Jesus guarantees a hundred-fold return on whatever we put on the line for Him, whatever we are willing to forego to work for Him; and yet there are only a few who are willing take the Lord Jesus at His Word, and follow Him whole heartedly at any cost. Therefore, we see from God’s Word, that willingness to suffer for working for the Lord, i.e., for working according to His will and directions, brings with it physical and temporal benefits as well, here on earth.

In the next we will look at the spiritual benefits, here on earth, that come with sufferings.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 147

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 108


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 14 


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 6   

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अंतिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि पाप का यह दूसरा प्रभाव, जब तक हम इस पापमय शरीर में हैं, हमारे लिए दुःख, परेशानी, परिश्रम को बनाए रखेगा; लेकिन इस में होकर भी परमेश्वर का कुछ उद्देश्य है। नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को इस बात का एहसास रखना चाहिए कि परमेश्वर का कोई भी काम बिना उद्देश्य के नहीं होता है। उसके लोगों के लिए, उसके नया-जन्म और उद्धार पाए हुए लोगों के लिए, परमेश्वर हर बात में से भलाई उत्पन्न करता है, उन बातों में से भी जो दुःख दायी, परेशान करने वाली, और समझ में न आने वाली प्रतीत होती हैं “और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उन के लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती है; अर्थात उन्हीं के लिये जो उस की इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं” (रोमियों 8:28)। अभी तक हम दो उद्देश्यों को देख चुके हैं; पहला, दुःख उठाना न केवल हमारे अन्दर निहित बुराई का न्याय किए जाने की भावना को कुछ संतुष्टि प्रदान करता है, वरन हमें शरीर की लालसाओं के अनुसार नहीं, बल्कि परमेश्वर की महिमा के लिए जीवन जीने के लिए तैयार करता है। दूसरा, कभी-कभी, दुःख उठाना व्यक्ति के लिए परमेश्वर की इच्छा में होता है; अपने उन लोगों के जीवनों के उदाहरणों के द्वारा परमेश्वर औरों को सिखाता है, उनके जीवनों में काम करता है। इसलिए, जब परमेश्वर ने पापी मनुष्य के लिए जीवन भर का दुःख, पीड़ा, और परिश्रम निर्धारित किया, तो यह केवल पाप करने का दण्ड देने के लिए नहीं था, वरन परमेश्वर ने एक ऐसी प्रक्रिया स्थापित की थी जो मनुष्य को परमेश्वर के निकट ले आएगी, और साथ में मनुष्यों को कुछ अन्य लाभ भी प्रदान करेगी। ये लाभ शारीरिक और साँसारिक भी होंगे, तथा स्वर्गीय और अनन्तकालीन भी, जैसा कि हम आज से देखना आरम्भ करेंगे। जब हम दुःखों और परीक्षाओं में से होकर निकलते हैं, तो उनके द्वारा परमेश्वर न केवल हमें रगड़ कर साफ करता और चमकाता है, बल्कि उन दुःखों में होकर हमारे लिए स्वर्गीय महिमा भी तैयार होती जाती है।

प्रभु यीशु ने दाखलता को उदाहरण बनाकर अपने शिष्यों को सिखाया “सच्ची दाखलता मैं हूं; और मेरा पिता किसान है। जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छांटता है ताकि और फले” (यूहन्ना 15:1-2)। यहाँ पर प्रभु कह रहा है कि ऋतु में जो डाली फल चुकी है, परमेश्वर उसे अगली ऋतु के लिए तैयार करता है कि वह और अधिक फले। वह इस काम को डाली की छँटाई करने के द्वारा करता है; अर्थात डाली के उन हिस्सों को काटकर निकाल देने के द्वारा जिनकी अब आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनका होना, आते समय में वहाँ से और अधिक फल लाने में बाधा बनेगा। छँटाई करना कभी भी बिना दुःख दिए नहीं हो सकता है, छँटाई करना हमेशा ही पीड़ा देगा; किन्तु यदि यह न किया जाए, तो फिर अगली ऋतु में बहुतायत का फल भी नहीं आएगा, जैसा कि इब्रानियों 12:11 में लिखा है “और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उसको सहते-सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।”

इस बात को समझने के लिए, परमेश्वर के वचन बाइबल में से कुछ और पदों को देखिए:

·        भजन 119:67 “उस से पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।”

·        भजन 119:71 “मुझे जो दु:ख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिस से मैं तेरी विधियों को सीख सकूं।”

·        भजन 119:75 “हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तू ने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दु:ख दिया है।”

·        2 इतिहास 33:11-13 “तब यहोवा ने उन पर अश्शूर के सेनापतियों से चढ़ाई कराई, और ये मनश्शे को नकेल डाल कर, और पीतल की बेड़ियां से जकड़ कर, उसे बेबीलोन को ले गए। तब संकट में पड़ कर वह अपने परमेश्वर यहोवा को मानने लगा, और अपने पूर्वजों के परमेश्वर के सामने बहुत दीन हुआ, और उस से प्रार्थना की। तब उसने प्रसन्न हो कर उसकी विनती सुनी, और उसको यरूशलेम में पहुंचा कर उसका राज्य लौटा दिया। तब मनश्शे को निश्चय हो गया कि यहोवा ही परमेश्वर है।”

·        यिर्मयाह 31:18-19 “निश्चय मैं ने एप्रैम को ये बातें कह कर विलाप करते सुना है कि तू ने मेरी ताड़ना की, और मेरी ताड़ना ऐसे बछड़े की सी हुई जो निकाला न गया हो; परन्तु अब तू मुझे फेर, तब मैं फिरूंगा, क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है। भटक जाने के बाद मैं पछताया: और सिखाए जाने के बाद मैं ने छाती पीटी: पुराने पापों को स्मरण कर मैं लज्जित हुआ और मेरा मुंह काला हो गया।”

·        होशे 6:1 “चलो, हम यहोवा की ओर फिरें; क्योंकि उसी ने फाड़ा, और वही चंगा भी करेगा; उसी ने मारा, और वही हमारे घावों पर पट्टी बान्धेगा।”

तो, इस प्रकार से हम समझ सकते हैं कि दुःख उठाना परमेश्वर द्वारा दी गई एक ऐसी प्रक्रिया है जिस से हम अपनी कमियों को पहचानने पाते हैं, परमेश्वर के धैर्य तथा क्षमा का अनुभव करने पाते हैं, और जो उसपर भरोसा रख कर उसे समर्पित हो जाते हैं, वे चाहे कैसी भी पापमय और निकृष्ट स्थिति में क्यों न हों, उनके जीवन में परमेश्वर की चँगाई और बहाली को देखने पाते हैं। अगले लेख में हम देखेंगे कि किस प्रकार से दुःख उठाना न केवल हमें यह पहचानने में सहायता करता है कि हम परमेश्वर द्वारा निर्धारित मार्ग पर हैं कि नहीं, वरन हमारे लिए, यहाँ इस पृथ्वी पर तथा स्वर्ग में, दोनों स्थानों पर बड़े प्रतिफल और महान आशीषें तैयार करता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 108


God’s Forgiveness and Justice – 14


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 6

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that the second effect of sin, i.e., life long suffering and toil while we are in this physical body with a sin nature, has some God given purposes in our lives. The Born-Again Christian Believers need to realize that no work of God is without a purpose. For His people, His saved, Born-Again children, God makes all things work for their benefit, even the painful, troubling, and seemingly non-understandable ones “And we know that all things work together for good to those who love God, to those who are the called according to His purpose” (Romans 8:28). We have already seen two purposes, firstly suffering not only pacifies our inherent sense of justice against those who do wrongs, but it also prepares us to forego living for the lusts of the flesh and start living for the glory of God. Secondly, suffering at times is in the will of God, and through the examples of His people who have suffered, God teaches and does works in the lives of others. So, when God allowed lifelong pain, suffering and toil for sinful man as a consequence for sin, it was not merely an act of retribution, but of creating a mechanism that would help man draw near to Him, and to also give man some other benefits, earthly as well as heavenly and eternal, as we will begin seeing today. As we pass through sufferings and trials, not only does God polish, and refine us through them, but they also work to bring eternal heavenly glories for us.

The Lord Jesus, using the grape vine as an example taught His disciples “I am the true vine, and My Father is the vinedresser. Every branch in Me that does not bear fruit He takes away; and every branch that bears fruit He prunes, that it may bear more fruit” (John 15:1-2). Here the Lord says that the branch that has borne fruit in a season, God then prepares it to bring more fruit in the next season. He accomplishes this by pruning the branch, i.e., cutting away those parts of the branch that are no longer required, but would prevent that branch from bearing more fruit. No pruning can be pain-free, the process of being pruned will always cause pain; but unless this is done, the abundant fruiting in the next season will not happen, as it says in Hebrews 12:11 “Now no chastening seems to be joyful for the present, but painful; nevertheless, afterward it yields the peaceable fruit of righteousness to those who have been trained by it.”

Consider some verses from God’s Word the Bible, that further illustrate this:

·        Psalm 119:67 “Before I was afflicted, I went astray; But now I keep Your word.

·        Psalm 119:71 “It is good for me that I have been afflicted, That I may learn Your statutes.

·        Psalm 119:75 “I know, O Lord, that Your judgments are right, And that in faithfulness You have afflicted me.

·        2 Chronicles 33:11-13 “Therefore the Lord brought upon them the captains of the army of the king of Assyria, who took Manasseh with hooks, bound him with bronze fetters, and carried him off to Babylon. Now when he was in affliction, he implored the Lord his God, and humbled himself greatly before the God of his fathers, and prayed to Him; and He received his entreaty, heard his supplication, and brought him back to Jerusalem into his kingdom. Then Manasseh knew that the Lord was God.” It was through afflictions that the evil King Manasseh repented, turned to the Lord and started serving Him. For us his life serves as an example of Lord’s long-suffering, forgiveness, and salvation to those who repent, no matter how evil they may be in their own eyes and the eyes of the world.

·        Jeremiah 31:18-19 “I have surely heard Ephraim bemoaning himself: 'You have chastised me, and I was chastised, Like an untrained bull; Restore me, and I will return, For You are the Lord my God. Surely, after my turning, I repented; And after I was instructed, I struck myself on the thigh; I was ashamed, yes, even humiliated, Because I bore the reproach of my youth.” The chastisement of Israel made it realize its wayward condition and led it to repentance.

·        Hosea 6:1 “Come, and let us return to the Lord; For He has torn, but He will heal us; He has stricken, but He will bind us up.” Those of His people whom God afflicts, when they turn back to Him, He also restores and blesses

So, suffering in the will of God, is a God given mechanism of making us realize our short-comings, experience God’s forbearance and forgiveness, and Lord’s healing and restoration for those who trust in Him and submit to Him in whatever sinful and deplorable condition they are. In the next article we will see how sufferings not only help us to know if we are on God’s path, but also prepares great rewards and blessings for us, here on earth as well as in heaven.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well