ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 14 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 159

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 4


मसीही जीवन के सात कदम - 1


परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी पर हमारे बाइबल अध्ययन के इस खण्ड में, वर्तमान में हम बाइबल की शिक्षाओं की तीसरी श्रेणी के बारे में देख रहे हैं, जो मसीही विश्वासियों और कलीसिया की आत्मिक बढ़ोतरी के लिए आवश्यक हैं। हम देख चुके हैं कि आत्मिक बढ़ोतरी और भक्ति के जीवन के लिए आवश्यक शिक्षाएँ पूरी बाइबल में स्थान-स्थान पर दी गई हैं। लेकिन बाइबल में दो ऐसे स्थान हैं जहाँ पर यह विशेषतः दिखाया गया है कि वहाँ दी गई शिक्षाओं का पालन करने से विश्वासियों और कलीसिया में बढ़ोतरी हुई। इन दो स्थानों में से पहला है प्रेरितों के काम का 2 अध्याय, और दूसरा स्थान प्रेरितों के काम का 15 अध्याय है। इसलिए हम अपने ध्यान को मुख्यतः इन दोनों स्थानों में दी गई बाइबल की शिक्षाओं पर केंद्रित रखेंगे। ऐसा इसलिए नहीं है कि केवल यही शिक्षाएँ आवश्यक हैं; और न ही इसलिए कि ये शिक्षाएँ अन्य शिक्षाओं से अधिक महत्वपूर्ण हैं, और इन्हें छोड़ बाइबल की शेष शिक्षाओं को वैकल्पिक माना जा सकता है। आधारभूत बात यही है कि, बाइबल का हर एक शब्द, बाइबल की सभी शिक्षाएँ, समान रूप से आवश्यक हैं, अनिवार्य हैं, और सभी का समान रूप से पालन करना आवश्यक है। लेकिन हम केवल इन्ही शिक्षाओं पर ध्यान इसलिए केंद्रित करेंगे क्योंकि हम परमेश्वर के वचन में देखते हैं कि इन शिक्षाओं का पालन करने के द्वारा, परमेश्वर के लोग, प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी, न केवल बाइबल में अन्य स्थानों पर दी गई शिक्षाओं को भी समझ सके और उनका पालन कर सके, बल्कि साथ ही शैतान और उसकी गलत शिक्षाओं के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रह सके, उन पर विजयी हो सके, और इनका पालन करने के द्वारा मसीही विश्वासी तथा कलीसियाएँ तेजी से बढ़ती चली गईं। आज हम प्रेरितों 2:40-42 में दी गई शिक्षाओं पर विचार करने के साथ आरम्भ करेंगे, जहाँ मसीही विश्वास और बढ़ोतरी के लिए आवश्यक सात कदम दिए गए हैं।


प्रेरितों 2:37 में हम देखते हैं कि पश्चाताप करने वाले भक्ति यहूदी, अपनी वास्तविक आत्मिक दशा का बोध होने के बाद, पतरस और अन्य शिष्यों से पूछते हैं कि वे क्या करें? फिर प्रेरितों 2:38-42 में वे सात बातें या सात कदम दिए गए हैं जो पतरस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में उनसे करने के लिए कहे। ये सात बातें मसीही जीवन जीने और उसमें बढ़ोतरी के लिए, कलीसिया की बढ़ोतरी होती रहने के लिए, आधारभूत या नींव के समान हैं। ये 7 बातें इस प्रकार से हैं:


प्रेरितों 2:38 में - 

1. पश्चाताप करना

2. बपतिस्मा लेना 


प्रेरितों  2:40 में - 

3. बुरे या दुष्ट लोगों से दूर हो जाना 


इसके बाद लिखा गया है, “सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए” (प्रेरितों 2:41)। फिर, जो लोग प्रभु के शिष्यों के साथ जुड़ गए, वे लौलीन होकर, चार अन्य बातें भी किया करते थे, जो प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं - 

4. परमेश्वर का वचन सीखना 

5. परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ संगति रखना 

6. प्रभु-भोज में सम्मिलित होना 

7. प्रार्थना का जीवन रखना 


इन सात बातों में हम, प्रभु यीशु मसीह के प्रभावी और परिपक्व शिष्य या अनुयायी बनने की ओर होने वाली क्रमवार, उन्नति के कदमों देखते हैं। इसका आरम्भ परमेश्वर के वचन को सुनने से होता है; वह वचन जो परमेश्वर पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में प्रचार किया और सिखाया गया हो। ऐसा वचन सीधी और साधारण भाषा में सुनाया जाता है, मनुष्य के भय के बिना स्पष्ट रीति से बोला जाता है, प्रचारक को इस बात की चिन्ता नहीं होती है कि वह मनुष्यों को प्रसन्न कर रहा है, या, उनको अप्रसन्न कर रहा है; उसका उद्देश्य केवल परमेश्वर को प्रसन्न करना और परमेश्वर के प्रति विश्वास योग्य होना होता है; और वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता में यह वचन देता है। जब ऐसा किया जाता है तो पतरस के समान एक अनपढ़ और साधारण सा व्यक्ति, जिसके पास ना तो कोई धर्म-ज्ञान का प्रशिक्षण था, और ना कोई डिग्री थी, वह भी हजारों भक्त यहूदियों के सामने खड़ा हो सका, निडर होकर बोल सका, और परमेश्वर ने उसे अपने लिए बहुतायत से उपयोग किया।


परमेश्वर का वचन, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से, लोगों को दोष-बोध करवाता है, उन्हें उनके हृदय की वास्तविक दशा को दिखाता है, और उनकी सारी धार्मिकता तथा निर्धारित परम्पराओं और रीतियों के पालन के बावजूद, वास्तविकता में उनका परमेश्वर से दूर होना दिखाता है। उन्हें जिनके हृदय छेदे गए हैं, परमेश्वर का वचन और पवित्र आत्मा उन्हें अपनी वास्तविक दशा का समाधान ढूंढने के लिए उकसाता है। इस समाधान के लिए वे लौट कर उन्हीं बातों और उन उन्हीं लोगों के पास नहीं जाते हैं जिनका वे अनुसरण करते आए हैं, लेकिन फिर भी परमेश्वर से दूर ही बने रहे। लेकिन वह उस समाधान को उनसे पता करते हैं जिन्होंने परमेश्वर के वचन को उन्हें स्पष्ट और खुलासे से बताया, और उनकी आँखों को उनकी वास्तविक दशा के लिए खोला है।


परमेश्वर के वचन और पवित्र आत्मा के द्वारा जिन लोगों को अपने पापों का दोष-बोध होता है, उन्हें जो पहला कदम उठाना आवश्यक है वह है पश्चाताप करना। यहाँ पर एक बहुत महत्वपूर्ण बात है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है; एक ऐसी बात जिसे आज कलीसियाओं में शायद ही कभी, कहीं सिखाया जाता हो। इस बात पर गम्भीरता से विचार कीजिए कि यदि उस समय के उन भक्त यहूदियों को पश्चाताप करना अनिवार्य था, तो फिर आज के ईसाइयों या मसीहियों के लिए, चाहे वे भक्त हों या ना हों, क्या उन्हें परमेश्वर से मेल-मिलाप करने के लिए पश्चाताप करने की आवश्यकता नहीं है? पश्चाताप केवल गैर-मसीहियों के लिए ही नहीं है; वास्तव में यह परमेश्वर की आज्ञा है, कि हर कोई हर स्थान पर पश्चाताप करे (प्रेरितों 17:30)। यह सच्चा पश्चाताप हृदय में किया जाता है, और दो बातों को करने के द्वारा बाहर प्रकट किया जाता है। पहली बात है बपतिस्मा लेना और इस तरह से मन में हुए परिवर्तन की सँसार के सामने गवाही देना। दूसरी बात है अपने आप को सँसार और सँसार के लोगों और उनके तौर-तरीकों से अलग कर लेना, जैसा की प्रेरितों 2:40 के तीसरे कदम में लिखा गया है। इस बात की पुष्टि कई अन्य पदों से भी होती है जैसे कि रोमियों 6:13; 12:1-2; 2 कुरिन्थियों 5:15, 17; 6:17; इफिसियों 4:17; फिलिप्पियों 2:15; इत्यादि। जब तक कि सँसार और सँसार के लोगों से अलगाव का जीवन नहीं होगा, शैतान के पास व्यक्ति को साँसारिक जीवन और पाप में बहका कर ले जाने का अवसर मिलता रहेगा।


एक बार व्यक्ति पश्चाताप कर ले, अपने आप को प्रभु को समर्पित कर दे, कि उसका आज्ञाकारी बना रहे, अर्थात, उसका नया-जन्म हो जाए, तो फिर विश्वास में स्थापित रहने और अपने मसीही जीवन में बढ़ते जाने के लिए, उसे चार अन्य बातों को करते रहना भी आवश्यक है; केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, वरन लौलीन होकर, अर्थात, परिश्रम के साथ और नियमित रूप से। यह चार बातें हैं परमेश्वर के वचन की शिक्षा पाना; परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ संगति रखना, प्रभु भोज में सम्मिलित होना, और प्रार्थना का, अर्थात परमेश्वर से संपर्क का जीवन बनाए रखना।


इन सात बातों को करने वाले लोगों के जीवनों, उनके उदाहरण, और उनकी गवाही के द्वारा मसीही विश्वासियों की सँख्या और कलीसियाएँ बढ़ती चली गईं और लोग प्रभु अपनी कलीसियाओं में लोगों को जोड़ता चला गया (प्रेरितों 2:47; 4:4; 5:14; 11:24)। अगले लेख से हम इन सातों बातों को एक-एक करके देखना आरम्भ करेंगे। इनमें से कुछ को इस श्रृंखला के आरम्भिक भागों में पहले ही देख चुके हैं, इसलिए हम बस उनका एक पुनःअवलोकन भर करेंगे, और शेष बातों को कुछ विस्तार से देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 4


The Seven Steps of Christian Living - 1



In this section of our Bible study on growing through God’s Word in our Christian lives, we are now studying the third category of Biblical teachings necessary for the spiritual growth of the Christian Believers and of the Church. We have seen that the teachings for spiritual growth and godly living have been given throughout the Bible. But we have two places in the Bible, where it has specifically been shown that by following the teachings given there, there was growth in the Believers and the Church. The first of these two is in Acts chapter 2; and the second is in Acts chapter 15. Therefore, we will be mainly concentrating upon the teachings given at these two places in the Bible. This is neither because these are the only necessary teachings; nor because they are more important than others, and the others can be treated as ‘optional.’ The basic fact is that every word and teaching of the Bible is equally essential, equally necessary, and equally to be obeyed. But we will be concentrating upon these teachings because we see from God’s Word that by following these teachings, the people of God, the followers of the Lord Jesus, could also understand and follow the other teachings given at various places in God’s Word; could stand up firmly and victoriously against the devil, his people, and his false teachings; and the Christian Believers and the Churches could grow rapidly by following them. Today we will start considering the teachings given in Acts 2:40-42; where 7 steps to Christian faith and growth are given.


In Acts 2:37, the repentant devout Jews, realizing their actual spiritual condition, asked Peter and the other disciples, what should they do? In Acts 2:38-42 are given 7 things or steps that Peter under the guidance of the Holy Spirit asked them to do. These are 7 actions that form the bedrock of Christian life and Church growth. They are:


In Acts 2:38 -

1. Repent

2. Be Baptized

 

In Acts 2:40 -

3. Be Separated from perverse or evil people


After this, it is written “Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them” (Acts 2:41). Those who were added to the disciples of the Lord, steadfastly did four other things, as have been given in Acts 2:42 - 


4. Learn God's Word

5. Fellowship with God's children

6. Partake in the Holy Communion

7. Have a life of Prayer


In these seven things we see a step-by-step progression for becoming an effective and mature disciple or follower of the Lord Jesus. It starts with hearing God’s Word, that is preached and taught under the guidance and power of God the Holy Spirit. It is spoken in simple and straightforward language, plainly and without fear of man, without being concerned about the preacher being pleasing or offending to man, but only with the intention of being faithful and pleasing to God, and obeying Him. When this is done, even an uneducated and imperfect person like Peter, without any theological training or degree, could stand up to thousands of devout Jews, speak boldly, and be used mightily by God.


God’s Word, through the power of the Holy Spirit convicts people, shows them the real condition of their hearts, their actual separation from God despite their religiosity and fulfilling of the prescribed practices and traditions. God’s Word and the Holy Spirit provokes those cut to their hearts to seek the remedy to their condition, not by returning back to the people and system that they have been following and yet living far from God, but from those who have openly and clearly spoken God’s Word to them, and opened their eyes to their actual condition.


Now, the first step those convicted by God’s Word and Holy Spirit need to take is repent. There is something very important to take note of over here; something that is practically never taught to the people in Churches these days. Seriously consider that if the devout Jews of that time needed to repent, then the “christians” of today, whether devout or not, don’t they too need to repent to be reconciled to God? Repentance is not just for the non-christians; in fact it is God’s commandment that all, that everyone, everywhere repent (Acts 17:30). This repentance takes place in the heart, and is manifested by doing two things. The first is taking baptism and thereby witnessing before the world the inner transformation. The second is to separate themselves from the ways and people of the world as it says in the third step given Acts 2:40. This is also affirmed in verses like Romans 6:13; 12:1-2; 2 Corinthians 5:15, 17; 6:17; Ephesians 4:17; Philippians 2:15; etc. Unless this life of separation from the people and ways of the world is practiced, Satan will soon lead the person away into the former worldly life of sin.


Once a person has repented, and submitted himself to the Lord, to be obedient to Him, i.e., has been Born-Again, to stay established in the faith and grow in their Christian lives, four other things need to be done, not perfunctorily but steadfastly, i.e., diligently and regularly. These four are, Learn God’s Word; Fellowship with God’s children; Partake in the Holy Communion; maintain a life of Prayer, i.e., of communicating with God.


Through the life, example, and witnessing of the people doing these seven things, the number of Believers and the Church grew, and the Lord started adding people to His Church (Acts 2:47; 4:4; 5:14; 11:24). From the next article we will start considering these seven things one by one. Some of them have already been considered in the earlier parts of this series, we will just revise them, and consider the others in some details.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 158

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 3


पवित्र आत्मा तथा वचन के द्वारा दोषी ठहरना 



पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर को प्रसन्न करने के उद्देश्य से, व्यवस्था में दी गई रीतियों और धार्मिक पर्वों को मनाने के लिए, सँसार के विभिन्न भागों से भक्त यहूदी यरूशलेम में एकत्रित हुए थे। पिन्तेकुस्त के दिन, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पतरस ने उन्हें सुसमाचार सुनाया, और उस से उन भक्त यहूदियों में से बहुतेरों के हृदय छिद गए। तब उन्हें यह एहसास हुआ कि बचाए जाने या उद्धार पाने के लिए, उनके द्वारा रीति के अनुसार जो व्यवस्था का पालन किया जा रहा था, उन्हें उससे कुछ और भी बढ़कर करने की आवश्यकता थी। इसलिए उन्होंने पतरस से पूछा कि उद्धार पाने के लिए वे क्या करें (प्रेरितों 2:37-38)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस ने उन्हें सात बातें करने के लिए कहा (प्रेरितों 2:40-42); और वे जिन्होंने पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस के द्वारा दिए गए सुसमाचार के द्वारा अपने पाप-दोष को पहचाना था, उन्होंने विश्वास किया, और उसी दिन लगभग 3000 लोग शिष्यों के साथ जुड़ गए। इसे कलीसिया का आरम्भ होना माना जाता है। इसके बाद यहाँ से आगे यह सात बातें उन आरम्भिक विश्वासियों के जीवन का एक अभिन्न अँग बन गई; और जैसा कि हम प्रेरितों के काम की पुस्तक के इससे आगे के अध्यायों में देखते हैं, प्रभु यीशु के शिष्यों की सँख्या में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हुई। कहने का तात्पर्य यह है कि इन सात बातों के प्रचार करने, सीखने, और पालन करने से लोगों ने प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार किया और उसके शिष्य बन गए। यहाँ पर सीखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिन्हें हम आज देखेंगे; और फिर अगले लेख से हम उन सात बातों को, अर्थात मसीही जीवन के सात कदमों को, जिन से व्यक्ति के जीवन में तथा कलीसिया के जीवन में बढ़ोतरी होती है देखना आरम्भ करेंगे।


  • वे सभी भक्त यहूदी थे, (प्रेरितों 2:5) लेकिन फिर भी पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से उन्हें दिए गए परमेश्वर के वचन ने उन्हें यह एहसास कराया के उन्हें बचाए जाने की अर्थात उद्धार पाने की आवश्यकता है। उनकी सारी धार्मिकता और भक्ति, उनके किसी काम की नहीं थी उनके द्वारा रीति के अनुसार निर्धारित परम्पराओं का निर्वाह करना, उनको परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के लिए निरर्थक था। इब्रानियों की पुस्तक का लेखक यही बात इब्रानियों 9:7-10 पद में कहता है; वहाँ पर 9 पद में लिखा है कि व्यवस्था की यह सारी बातें केवल एक दृष्टान्त के समान थीं, अर्थात एक प्रतीक के समान थीं और जो महायाजक यह सारा काम इस्राएल की मण्डली के लिए किया करता था, वह स्वयं भी इन बातों के द्वारा पवित्र या शुद्ध नहीं होता था।

  • उन लोगों के हृदय परमेश्वर के वचन के द्वारा, जो सीधी और साधारण भाषा में, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा दिया गया था, छिद गए (प्रेरितों 2:37-38)। इस वचन के दिए जाने में कहीं पर भी किसी भी प्रकार का कोई भी नाटकीय तरीका, कोई विचित्र आवाज़ें निकालना, शरीर से विचित्र हाव-भाव करना, गिर जाना या उछलना-कूदना, आदि, ना तो पतरस के द्वारा और ना अन्य शिष्यों के द्वारा किया गया। वास्तविकता यही है कि बाइबल में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि इनमें से या ऐसी कोई भी गतिविधि पवित्र आत्मा की उपस्थिति अथवा सामर्थ्य का प्रमाण है; और न ही लोगों को उनके पापों का दोष-बोध करवाने के लिए उनकी कोई आवश्यकता नहीं है। 

  • उन भक्त यहूदियों के द्वारा उनकी धार्मिक रीतियों का निर्वाह करना अपर्याप्त होने को पहचानने के लिए, उनके हृदयों का छेदा जाना आवश्यक था। जब तक यह हृदय का छेदा  जाना, यह दोषी ठहरना नहीं होगा, तब तक वास्तविक पश्चाताप और परमेश्वर द्वारा बहाल होना भी नहीं होने पाएगा। उनके द्वारा परम्परा के समान रीतियों को मनाने से वह सम्भव नहीं होने पाया जो पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य से परमेश्वर के वचन का प्रचार करने से हो गया, अर्थात् एक गहरा पाप-बोध और पश्चाताप। परमेश्वर का वचन पवित्र आत्मा की तलवार है इफिसियों 6:17; यह वह तलवार है जो गहरा काटती है, बारीकी से काटती है, और काटे हुए भागों को अलग-अलग कर देती है (इब्रानियों 4:12)। वचन के सभी प्रचारकों, शिक्षकों, और सेवकाई करने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और इसे लागू करना चाहिए कि तलवार का काम काटना होता है - जिससे पीड़ा होती है; ना कि किसी को गुदगुदी करना, या किसी का मनोरंजन करना। इसलिए यदि उनके प्रचार से, या शिक्षा से, या वचन की सेवाकई से सुनने वालों के अन्दर यह काटे जाने का एहसास नहीं होता है, श्रोताओं के हृदय छेदे नहीं जाते हैं, लोगों के अन्दर उनके पापों के प्रति एक गहरा दोष-बोध नहीं होता, और सुनने वाले अपने पापों के समाधान के लिए उपाय ढूंढने के लिए उकसाए नहीं जाते हैं, तो फिर उस प्रचारक, या शिक्षक, या वचन के सेवक ने चाहे जो भी कहा हो अथवा करा हो वह सब व्यर्थ और निष्फल है; वह कभी भी परमेश्वर की आत्मा से नहीं हो सकता है, चाहे वह कितना भी आकर्षक, या तर्कसंगत क्यों ना लगे, और श्रोता उसकी कितनी भी प्रशंसा क्यों ना करें।

  • पतरस ने निर्भय होकर बात की, उसने यहूदियों पर प्रभु यीशु की हत्या करने का दोष भी लगाया यद्यपि परमेश्वर ने उनके मध्य प्रभु का अनुमोदन किया था (प्रेरितों 2:22-23)। बहुत से प्रचारक और वचन के सेवक वचन का सत्य बोलने और निर्भय होकर प्रचार करने से घबराते हैं; उन्हें सुनने वालों या मण्डली को नाराज करने का भय सताता है। लेकिन यह परमेश्वर के वचन के प्रति और वचन की सेवकाई के प्रति अन्याय है (गलतियों 1:10)। एक प्रचारक को परमेश्वर के वचन के प्रति खरा और विश्वास योग्य होना चाहिए और तब ही परमेश्वर भी उसके प्रति विश्वासयोग्य होगा, उसके पक्ष में होकर काम करेगा। सच्चा दोष-बोध और हृदय परिवर्तन रीति-रिवाज को पूरा करने से नहीं आता (1 पतरस 1:18), परन्तु परमेश्वर के वचन से ही आता है, क्योंकि वही परमेश्वर का अविनाशी बीज है (1 पतरस 1:23) जो हृदयों को तोड़कर के एक नया जीवन उत्पन्न कर सकता है।


एक बार जब रीति रिवाज के पालन करने की व्यर्थता का एहसास हो जाता है, और परमेश्वर के वचन तथा पवित्र आत्मा के द्वारा हृदय की वास्तविक दशा समझ में आ जाती है, तो फिर ये अगले कदम की ओर ले जाते हैं, अर्थात जिसको दोष-बोध हुआ है उसके द्वारा सत्य के प्रति, सच्चे मन से और निष्ठा के साथ एक कार्य करना। ये भक्त यहूदी, जो दूर-दूर के स्थानों से आए थे, इन्हें एहसास हुआ कि अभी तक वे जो करते आए हैं वह उन्हें परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के लिए किसी काम का नहीं था। इसलिए अब उनके हृदय छेदे जाने के बाद उन्होंने बिना कोई वाद-विवाद किए समाधान का भी पता करना चाहा। ध्यान दीजिए कि जो परमेश्वर के वचन के द्वारा दोषी ठहरे थे, वे वापस अपने धर्म की ओर लौट के नहीं गए, और ना ही अपने धर्म के शिक्षकों या अगुवों से इसके बारे में कोई चर्चा करने के लिए गए; वरन जिन्होंने परमेश्वर के वचन के प्रति उनकी आँखों को खोला था, उन्होंने तुरन्त ही उन्ही से माँग की, कि उन्हें इससे आगे का रास्ता भी दिखाएँ। यह केवल यहीं पर, इसी समय पर ही नहीं हुआ था, परमेश्वर के वचन में इसके और भी उदाहरण हैं। जब प्रभु से पौलुस का सामना हुआ और जब उसने सत्य को पहचाना तो उसने तुरन्त प्रभु से पूछा कि अब आगे वह क्या करे (प्रेरितों 9:6)। जब फिलिप्पुस ने सामरिया में प्रचार किया तो तुरन्त लोगों ने उस को स्वीकार भी किया (प्रेरितों 8:12)। जब फिलिप्पुस ने कूश देश के खोज को सुसमाचार सुनाया, तो उसे खोजे ने भी तुरन्त स्वीकार किया और उसका पालन किया (प्रेरितों 8:35-38)। इसलिए, प्रिय पाठक, यदि परमेश्वर के वचन ने आप को आप के पापों का दोष-बोध करवाया है, यदि आप ने परमेश्वर की बुलाहट को सुना है, तो कोई देर ना करें; तुरन्त कार्यवाही करें (इब्रानियों 3:7-8; इब्रानियों 3:11-13; इब्रानियों 3:15), इससे पहले कि शैतान शक के बीज आप के मन में डाले और आपको सत्य से बहका के, वापस व्यर्थ धार्मिक रीति-रिवाज़ों के पालन में, जो कभी भी पाप का समाधान नहीं कर सकते हैं, फिर से फँसा दे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 3


Conviction by The Holy Spirit & The Word


In the last article we saw that devout Jews from various parts of the world had gathered in Jerusalem to fulfill the religious feasts and rituals prescribed in the Law, to please God. On the day of Pentecost, under the guidance of the Holy Spirit, Peter preached the gospel to them, and many of those devout Jews were cut to their hearts. They realized that to be saved, other than the ritualistic fulfilling of the Law that they had been carrying on, there was something more that was required. So, they asked Peter what they should do to be saved (Acts 2:37-38). Through the Holy Spirit, Peter told them seven things that they should do (Acts 2:40-42); and those convicted by the Holy Spirit through the gospel spoken by Peter, believed and about 3000 were added to the disciples. This is said to be the beginning of the Church. From here onwards, these seven things became an integral part of the life of these initial Believers, and as we see in the subsequent chapters of the book of Acts, there was a very rapid growth in the number of disciples of the Lord Jesus. In other words, the preaching, teaching, and following of these seven things led to the people accepting Jesus as their Lord, and becoming His disciples. There are some important lessons to be learnt here, which we will see today; and from the next article we will begin considering the seven steps of Christian Living that lead to growth, in one’s life as well as of the Church.

·        Those Jews were devout (Acts 2:5), yet God’s Word brought to them in the power of the Holy Spirit made them realize that they needed to be saved. All their religiosity and devoutness served no purpose, their fulfilling the prescribed rituals, so far as being made acceptable to God was concerned, was inconsequential. The author of the book of Hebrews said the same in Hebrews 9:7-10, where in verse 9 he said that all of these things from the Law were only symbolic; not even the High Priest who did all this for the congregation of Israel before God’s altar, could be purified by those things. 

·        Their hearts were pricked with God's Word spoken in plain and simple language, with the power of the Holy Spirit (Acts 2:37-38), without any theatrics, or drama, or unnatural utterances, or abnormal body movements and gestures, falling down or jumping around, by Peter or any of the other disciples. The fact is that there is nothing in the Bible to say that any of these or any similar activity is evidence of the presence, or of the power of the Holy Spirit; and neither are any of them required to convict people of their sins.

·        To realize the inadequacy of their religious observances, these devout Jews had to be cut to the heart. Unless this wounding of the heart, this conviction happens, true repentance and restoration by God will not happen. Their fulfilling of rituals did not do what preaching of God's Word under the guidance and power of the Holy Spirit accomplished i.e. deep conviction and repentance. God's Word is the sword of the Holy Spirit (Ephesians 6:17); it is a sword that cuts deep, cuts fine and cleanly cuts asunder (Hebrews 4:12). All preachers, teachers, and ministers of God’s Word should realize and implement the fact that the work of the sword is to cut - which causes pain; not tickle, or entertain. Therefore, if their preaching, or teaching, or ministry of God’s Word does not produce this cutting within the hearers, does not prick the hearts of their audience, and cause a deep conviction of their sins within them, does not provoke the listeners to seek a remedy for their sins, then whatever the preacher, or teachers, or ministers may say and do, it is vain and infructuous; it cannot be in the power of God's Holy Spirit, no matter how attractive and logical it may seem, and how much it may be appreciated by the audience. 

·        Peter spoke boldly, openly accusing the Jews of murdering the Lord Jesus, despite His being attested by God amongst them (Acts 2:22-23). Many preachers and ministers are afraid of preaching the truth or preaching boldly, for fear of annoying the congregation - but that is injustice to God's Word and to the ministry (Galatians 1:10). A preacher should be honest and faithful to God's Word; and then God will be faithful to him, act on his behalf. True conviction and conversion come not by fulfilling rituals (1 Peter 1:18) but from God's Word; and that alone, i.e., the incorruptible seed 1 Peter 1:23 can break hearts and create a new life. 

Once there is a realization of the vanity of ritualistic observances, a conviction by God's Word and Holy Spirit of the actual state of the hearts, then it leads to the next step, i.e., an action by the convicted in favor of the truth - an honest and sincere action. Now these devout Jews from places far and wide had realized that all that they had been doing so far was of no use to make them acceptable to God. Therefore, they, being cut to the heart, now sought the remedy, without waiting to ponder over it. Take note, those who were convicted by the Word of God did not go back to their religion or to the teachers of religion to discuss it over with them, but they immediately appealed to those who had opened their eyes to God's Word; who had convicted them, to show them the way forward. This was not the only time we see this in God’s Word; Paul, when confronted by the Lord and realizing the truth immediately asked the Lord what to do (Acts 9:6); when Phillip preached in Samaria, the people acted on it (Acts 8:12); when Phillip preached to the Ethiopian eunuch, he did likewise (Acts 8:35-38). Therefore, dear Reader, when you hear the Lord's call, do not delay - take immediate action (Hebrews 3:7-8; Hebrews 3:11-13; Hebrews 3:15) before the devil sows doubt and beguiles you away from the truth, takes you back into vain religious observances that can never provide a remedy for your sin.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 12 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 157

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 2


परिचय


जैसा कि हमने पिछले लेख में देखा था, बाइबल की शिक्षाओं की तीसरी श्रेणी व्यावाहरिक मसीही जीवन से सम्बन्धित है। वास्तव में नया जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासियों को अपनी आत्मिक उन्नति के लिए इन शिक्षाओं को जानना और सीखना जरूरी है, जिससे फिर कलीसिया की बढ़ोतरी हो सके। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यह माना जाता है कि पहली कलीसिया की स्थापना पिन्तेकुस्त के दिन हुई थी, जब पतरस के सन्देश को सुनने के बाद, “भक्त यहूदियों” (प्रेरितों 2:5) के हृदय छिद गए, उन्हें यह एहसास हुआ कि जिन धार्मिक कार्यों को करने के लिए वे यरुशलेम में एकत्रित हुए हैं, उनसे उनको उद्धार नहीं मिलेगा; और तब उन्होंने पतरस से पूछा कि फिर उन्हें क्या करना चाहिए (प्रेरितों 2:37-38)? पतरस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में उन्हें जो उत्तर दिया वह प्रेरितों 2:40-42 में लिखा है। पतरस के इस उत्तर में सात बातें लिखी गई हैं; और उसी समय पतरस की कही हुई इन बातों पर उनमें से 3000 लोगों ने विश्वास किया, पहली कलीसिया का जन्म हुआ, और इसके आगे के अध्यायों में हम विश्वासियों और कलीसिया की संख्या में एक विस्फोटक बढ़ोतरी को देखते हैं। जैसे-जैसे कलीसियाएँ बढ़ती गईं, शैतान ने भी कलीसिया को बिगाड़ने के प्रयास करना आरम्भ कर दिया; उन आरम्भिक विश्वासियों के मध्य में कुछ समस्याएँ और कुछ प्रश्न उठने लगे, जिससे उनके मध्य में परस्पर वाद-विवाद, संघर्ष, और असहमतियाँ होने लग गईं। इसलिए हम देखते हैं प्रेरितों के काम में आगे चलकर कुछ अन्य निर्देश भी लिखे गए जिन्हें विश्वासियों और कलीसिया की बढ़ोतरी के लिए आवश्यक कहा गया है।


विश्वासियों और कलीसियाओं के मध्य में जो विवाद की बातें उठ रही थीं, पवित्र आत्मा के निर्देश में, उनके विषय यरुशलेम की कलीसिया में प्रेरितों तथा अगुवों के द्वारा कुछ निर्देश निर्धारित और स्थापित किए गए (प्रेरितों 15)। जैसा कि प्रेरितों 15:20, 29 में लिखा है, ये निर्देश सभी मसीही विश्वासियों और सभी कलीसियाओं के लिए थे; अर्थात, “मूरतों के बलि किए हुओं से, और लोहू से, और गला घोंटे हुओं के माँस से, और व्यभिचार से, परे रहो।” इसमें कोई सन्देह नहीं है कि परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन में, परमेश्वर के लोगों द्वारा परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला एक भक्ति का जीवन जीने के लिए, परमेश्वर ने कई स्थानों में बहुत सी बातों को लिखवाया है; और वे सभी महत्वपूर्ण हैं, वे सभी परमेश्वर के द्वारा ही दी गई हैं, जैसे कि रोमियो 12 अध्याय। इसलिए ऐसा कदापि नहीं है कि बाइबल अध्ययन के इस भाग में हम जो पढ़ेंगे और सीखेंगे, वह बाइबल की अन्य सभी बातों को अलग कर देता है, या केवल यही अपने आप में जरूरी है; और ना ही किसी को भी यह समझना चाहिए कि ये बातें बाइबल की किसी भी अन्य बात से अधिक आवश्यक हैं, और शेष वैकल्पिक हैं। इस अध्ययन के प्रति यह दृष्टिकोण रखना सर्वथा अनुचित और गलत है। परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन समान रूप से महत्वपूर्ण है और परमेश्वर के लोगों के लिए सारा वचन अनिवार्य है।


लेकिन स्वयं पवित्र आत्मा ने प्रेरितों 15 में दिए गए निर्देशों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात कही है, जहाँ लिखा है “पवित्र आत्मा को, और हम को ठीक जान पड़ा, कि इन आवश्यक बातों को छोड़; तुम पर और बोझ न डालें” (प्रेरितों 15:28)। इसलिए, आरम्भिक कलीसिया के समय में ही, जब मसीही जीवन और कलीसिया से सम्बन्धित शिक्षाएँ और व्यवहार सिखाए और स्थापित किए जाने लगे, उन्हें आने वाली मसीह विश्वासियों की पीढियों के लिए लिखा जाने लगा, उस समय पवित्र आत्मा के द्वारा कुछ बातों को आवश्यक, अर्थात, आधारभूत या मूलभूत कहा गया। सभी मसीह विश्वासियों तथा कलीसियाओं में उनका पालन किया जाना था, और इसी उद्देश्य से उन्हें सभी कलीसियाओं में बताया और पहुँचाया गया, और उनका पालन करने से कलीसियाएँ बढ़ती चली गईं (प्रेरितों 16:4-5)। दूसरे शब्दों में इन बातों को मानने और पालन करने से कलीसियाएँ और मसीही विश्वासी, शैतान और उसकी युक्तियों के विरुद्ध दृढ़ता से और जयवन्त होकर खड़े हो सके, उनमें बढ़ोतरी हुई, और वे परमेश्वर के वचन में सिखाई गई शेष बातों का भी पालन कर सके।


ऊपरी तौर से देखने में प्रेरितों 15:20, 29, में दी गई ये चार बातें बहुत ही साधारण और सीधी सी प्रतीत होती हैं। उनकी तुलना में रोमियो 12 अध्याय में और परमेश्वर के वचन के अन्य स्थानों में दी गई बातें कहीं अधिक गम्भीर और महत्वपूर्ण लगती हैं। लेकिन फिर भी पवित्र आत्मा ने इन चार बातों को आवश्यक बातें कहा है, और उन्हें सभी कलीसियाओं और विश्वासियों में पहुँचाने का निर्देश दिया है। जैसे-जैसे कलीसिया और लोगों ने उनका पालन किया, उनमें बढ़ोतरी होती चली गई। प्रेरितों 15 अध्याय में दी गई इन चार बातों, इन चार निर्देशों को सीखने के लिए, अर्थात, वे क्यों दी गईं, और उनके द्वारा किस समस्या का निवारण होना था, यह हमें उन्हें उनके सन्दर्भ में, अर्थात उनसे पहले के पदों को ध्यान में रखते हुए, समझना और सीखना पड़ेगा। इसलिए जब हम उनके अध्ययन पर आएँगे, उस समय हम प्रेरितों 15 अध्याय को आरम्भ से देखना आरम्भ करेंगे और उन बातों की पृष्ठभूमि को देखेंगे, समझेंगे, और सीखेंगे कि पवित्र आत्मा ने इन चार बातों को आवश्यक बातें क्यों कहा, और क्यों उन्हें सभी कालीसियाओं और विश्वासियों के बीच में पहुँचाने के लिए कहा; और यह भी कि वे आज भी सभी मसीह विश्वासियों और कलीसियाओं के लिए वे महत्वपूर्ण क्यों हैं।


अगले लेख से हम प्रेरितों 2 अध्याय में दी गई सात बातों को देखना आरम्भ करेंगे, और उन्हें सीखने के बाद फिर हम प्रेरितों 15 अध्याय पर आएँगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 2


Introduction


    As we saw in the last article, the third category of Biblical teachings that the truly Born Again Christian Believers need to know for their spiritual growth, and thereby the growth of the Church, are those related to their practical Christian living. Historically speaking, it is said that the first Church was established on the day of Pentecost, when after listening to Peter’s sermon, the “devout Jews” (Acts 2:5) were cut to the heart, realized that the religious observances that they had gathered to fulfill  in Jerusalem, were not going to provide for their salvation, and so they asked Peter what should they do instead (Acts 2:37-38)? Peter’s response to them, under the guidance of the Holy Spirit is given in Acts 2:40-42. In this response from Peter, seven things are mentioned and, on that very day, three thousand people believed on what Peter said to them, the Church was born, and in the subsequent chapters we see the explosive growth of the Believers and the Church. As the Churches grew, Satan also started trying to disrupt the Church; some problems and questions started rising up amongst those initial Believers, which also led to disputes, debates, and dissensions amongst them. Therefore, in the book of Acts, another set of instructions have been recorded, that are necessary for the growth of Believers, and the Church.


In response to the contentious issues that were being raised amongst the Believers and the Churches, under the guidance of the Holy Spirit, some instructions were determined and established by the Apostles and Elders of Jerusalem (Acts 15). These, as given in Acts 15:20 and 29 were meant for all the Believers and the Churches; namely, “abstain from things offered to idols, from blood, from things strangled, and from sexual immorality”. There is no denying the fact that throughout God’s Word we find many instructions for God’s people, given for a godly living that pleases God, and all of them are important, all of them have been given by God, e.g. as in Romans 12. So, it is neither that what we will be studying in this section of our Bible study is to the exclusion of everything else, nor that only that which is given in these articles is necessary, over and above all else, and the rest are optional. To take this view-point will be absolutely incorrect. The whole of God’s Word, in its entirety, is equally important and necessary for all the people of God.


But the Holy Spirit Himself has specifically said something important about the instructions given in Acts 15:28, “For it seemed good to the Holy Spirit, and to us, to lay upon you no greater burden than these necessary things.” So, from the time of the first Church, when teachings and practices of Christian Living and the Church were being established, were being written down for the coming generations, were being explained and implemented amongst the Christian Believers by the Holy Spirit, some things were deemed as basic or foundational by Him. They were meant to be followed by all the Christian Believers and Churches, were delivered to the Churches, and obeying them resulted in the growth of the Churches (Acts 16:4-5). In other words, by obeying and practicing them, the Churches and the Christian Believers were able to stand up firmly and victoriously against Satan and his devices, to grow, and were able to follow all the other things that are taught in the Word of God.

 

On the face of it, the four things mentioned in Acts 15:20, 29, seem very simple and straightforward. In comparison, the things mentioned in Romans 12 and other places in God’s Word seem much more profound and of far greater importance. Yet, the Holy Spirit called these four things as “necessary things” and had them propagated to all the Churches. As the Churches and people followed them, they grew in their spiritual lives. To learn the importance of these four instructions given in Acts 15, i.e., why were they given and what were they meant to solve, we need to study and understand them in their context, i.e., keeping the preceding verses in mind. Therefore, when we come to studying them, we will be starting from the beginning of Acts 15, develop the background to these instructions and then learn why they were called “necessary things” by the Holy Spirit, and why they were asked to be sent to all the Churches and Christian Believers, and why they are equally important for all the Christian Believers and Churches even today.


    From the next article, we will start considering the seven instructions in Acts 2, and after having learnt from them, we will come to Acts 15.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well