ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 24 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 169

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 14


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (7) 



पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान, उसके दूतों, और उसकी युक्तियों पर विजयी रहने के लिए, हमें परमेश्वर के वचन बाइबल का उपयोग करना है, जैसा कि प्रभु यीशु ने अपनी परीक्षाओं के उदाहरण के द्वारा हमें दिखाया और सिखाया है साथ ही हमने पिछले लेख में यह भी देखा था कि उसके बच्चों, अर्थात वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों, प्रभु यीशु के सच्चे शिष्यों की सुरक्षा के लिए, परमेश्वर ने उन्हें आत्मिक हथियार या कवच भी दिया है (इफिसियों 6:13-17)। इन हथियारों में, एक को छोड़ कर बाकी सभी हथियार विश्वासी के बचाव, उसे सुरक्षित रखने के लिए हैं। इस कवच में केवल एक ही हथियार ऐसा है जिसे वार करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है, वह है परमेश्वर का वचन, जिसे “आत्मा की तलवार” भी कहा गया है। तलवार को प्रभावी रीति से प्रयोग करने के लिए, उसे ठीक से  पकड़ना और चलाना भी आना चाहिए, अन्यथा वह व्यर्थ है। तलवार को हाथ से पकड़ा जाता है, और पकड़ जितनी मजबूत होगी, उसे उतने बेहतर और प्रभावी रीती से उपयोग किया जा सकेगा। आज हम इसी उदाहरण के द्वारा सीखना आरम्भ करेंगे कि अपने जीवनों में और प्रभु की सेवकाई तथा महिमा के लिए, परमेश्वर के वचन का प्रभावी उपयोग कैसे किया जा सकता है।

 

हाथ, हथेली और उसके साथ एक विशिष्ट रीति से जुड़ी हुई चार उँगलियों तथा एक अँगूठे से मिलकर बनता है, जो इसे एक अनुपम और बहुत प्रभावी अँग बनाते हैं। अपनी कार्यकुशलता और उपयोगिता में, मानव हाथ, अन्य किसी भी प्राणी के हाथ से भिन्न और उत्तम है; संसार के किसी भी जीव के हाथ से इसकी रचना और कार्य क्षमता कहीं अधिक उत्तम है। “The Navigators” नामक एक परमेश्वर का वचन सिखाने वाली एक संस्था है, और वे मानव हाथ के उदाहरण से भी परमेश्वर के वचन को सीखने का तरीका बताते हैं। यह लेख उनके इस उदाहरण पर आधारित है, और उसी से अनुकूलित किया गया है।


जिस तरह से तलवार के प्रभावी उपयोग के लिए, उसे चार उँगलियों और अँगूठे से दृढ़ता से थामना होता है; उसी प्रकार से परमेश्वर के वचन को अपने जीवनों में प्रभावी तरीके से उपयोग करने के लिए 5 बिन्दुओं को याद रखना अनिवार्य है। किसी एक ‘उंगली’ या ’बिन्दु’ में कमजोर पड़ना या उसे हटा देना, पकड़ को कमज़ोर बना देगा, और ‘तलवार’ का उपयोग होना, कम प्रभावी हो जाएगा। ये 5 ‘उँगलियाँ’ या बिन्दु हैं:


1. पाँचवी या छोटी उँगली - परमेश्वर का वचन सुनना: यह अनुमान लगाया गया है कि व्यक्ति जो सुनता है, उसका लगभग 5% ही ध्यान या याद रखने पाता है। जिस तरह से हाथ की सबसे छोटी उँगली, हाथ का सबसे कमज़ोर भाग है, उसी तरह से परमेश्वर के वचन को केवल सुनना, वचन को सीखने का सबसे कमज़ोर, लेकिन फिर भी प्रभावी भाग है; और परमेश्वर के वचन को सुनने के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है, कम नहीं समझा जा सकता है। रोमियों 10:17 में लिखा है “सो विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।” पुराने नियम कि समयों में तथा कलीसिया के आरम्भिक दिनों में, जब अधिकाँश लोग अनपढ़ होते थे, और परमेश्वर के वचन की लिखित प्रतियाँ बहुत कम थीं, तब मौखिक प्रचार, शिक्षा, और सुनकर सीखना परमेश्वर के वचन के प्रचार और प्रसार के सबसे सामान्य तरीके थे। उन दिनों में मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं की जिस प्रकार की बढ़ोतरी हुई थी, जो मुख्यतः परमेश्वर के वचन के बोले और सुने जाने के द्वारा थी, वैसी बढ़ोतरी फिर कभी नहीं हुई।


परमेश्वर के वचन को सुनना मात्र ही श्रोताओं में एक गम्भीर, गहरा, और जीवन बदलने वाला प्रभाव ला सकता है, उन्हें पश्चाताप के लिए कायल कर सकता है, जैसे हम प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस द्वारा किए गए प्रचार के द्वारा देखते हैं। हम इसे नहेम्याह के समय में सामूहिक रूप में वचन के पढ़े और सुने जाने से नहेम्याह 8:1-13 में देखते हैं, “तब नहेम्याह जो अधिपति था, और एज्रा जो याजक और शास्त्री था, और जो लेवीय लोगों को समझा रहे थे, उन्होंने सब लोगों से कहा, आज का दिन तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र है; इसलिये विलाप न करो और न रोओ। क्योंकि सब लोग व्यवस्था के वचन सुनकर रोते रहे” (नहेम्याह 8:9)। और इसी प्रकार से, व्यक्तिगत रीति से वचन के पढ़े और सुने जाने के द्वारा राजा योशिय्याह के पश्चाताप को, 2 इतिहास 34 अध्याय में देखते हैं, “व्यवस्था की वे बातें सुन कर राजा ने अपने वस्त्र फाढ़े। कि तुम जा कर मेरी ओर से और इस्राएल और यहूदा में रहने वालों की ओर से इस पाई हुई पुस्तक के वचनों के विष्य यहोवा से पूछो; क्योंकि यहोवा की बड़ी ही जलजलाहट हम पर इसलिये भड़की है कि हमारे पुरखाओं ने यहोवा का वचन नहीं माना, और इस पुस्तक में लिखी हुई सब आज्ञाओं का पालन नहीं किया” (2 इतिहास 34:19, 21)।


2. चौथी उँगली या अनामिका - परमेश्वर का वचन पढ़ना: यह अनुमान लगाया गया है कि व्यक्ति जो पढ़ता है, उसका लगभग 15% ध्यान में या याद रख लेता है। परमेश्वर के वचन का प्रार्थना के साथ नियमित और योजनाबद्ध पढ़ना, पढ़ने वाले को परमेश्वर के वचन की बातों का एक चित्र प्रदान कर देता है, और उसे एक सामान्य सा विचार प्रदान कर देता है कि कहाँ पर क्या कहा गया है। साथ ही यह व्यक्ति के परमेश्वर के साथ शान्त होकर समय बिताने में भी सहायक होता है। परमेश्वर के वचन को पढ़ना व्यक्ति के आत्मिक स्वच्छ किए जाने का भी काम करता है। प्रभु यीशु अपनी दुल्हन, अर्थात अपनी कलीसिया, वास्तव में नया-जन्म पाए हुए लोगों को वचन के स्नान के द्वारा पवित्र और शुद्ध कर रहा है (इफिसियों 5:26)। परमेश्वर के वचन को पढ़ने, सुनने, और पालन करने से व्यक्ति आशीषित भी होता है “धन्य है वह जो इस भविष्यद्वाणी के वचन को पढ़ता है, और वे जो सुनते हैं और इस में लिखी हुई बातों को मानते हैं, क्योंकि समय निकट आया है” (प्रकाशितवाक्य 1:3)। पुराने नियम में, व्यवस्था की पुस्तक का सार्वजनिक पढ़े जाने की आज्ञा दी गई थी, ताकि लोग सीखें और परमेश्वर का भय मानें (निर्गमन 24:7; व्यवस्थाविवरण 31:11-13; 2 इतिहास 34:30)। यिर्मयाह ने निर्देश दिया कि बेबीलोन के विरुद्ध भविष्यवाणी को पढ़ा और सुना जाए (यिर्मयाह 51:61)। यहूदियों के आराधनालयों में पवित्रशास्त्र का पढ़ा जाना, परमेश्वर की उपासना का एक नियमित भाग होता था (प्रेरितों 13:15)। प्रेरितों द्वारा कलीसियाओं को लिखी गई पत्रियाँ, आस-पास की अन्य कलीसियाओं में भी पढ़कर सुनाई जाती थीं (कुलुस्सियों 4:16; 1 थिस्सलुनीकियों 5:27)।


तो, परमेश्वर के वचन को सुनना, तथा पढ़ना दोनों ही ऐसे उचित और आवश्यक अभ्यास हैं जिन्हें मसीही विश्वासी को नियमित करते रहना चाहिए, ताकि परमेश्वर के वचन को प्रभावी रीति से सीख सके और उसका उपयोग कर सके। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और हाथ के उदाहरण के शेष भागों को देखेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 14


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (7)



In the last article we have seen that we need to utilize God’s Word, the Bible, to overcome Satan, his messengers, and his devices, as has been shown to us by the Lord Jesus through His example, when He was tempted by Satan. We also saw in the last article that for the safety of His children, the truly Born-Again Christian Believers, the true disciples of the Lord Jesus, God has given them spiritual armor (Ephesians 6:13-17). In this armor, everything except one is for the Believer’s defense, i.e, to protect him and keep him safe. There is only one weapon of offense given in this armor, God’s Word, called the “Sword of the Spirit.” To use a sword effectively, one must know how to hold and handle it properly, else it will be of no use. The sword is held with the hand, and the stronger the grip on the sword, the better and more effectively can it be used. Today we will begin to learn from this analogy, about effectively utilizing God’s Word, in our own lives, as well as for the ministry and glory of God. 


The hand comprises of the palm with four fingers and the thumb attached to it in a manner that makes it a unique and very effective organ. In its functions and efficacy, the human hand is unlike and superior to the hand of any other living creature; being far superior in design and working, than the hand of any other animal of the world. “The Navigators,” is an organization devoted to teaching God’s Word. This article is based upon and adopted from the analogy of the human hand used by “The Navigators” to illustrate and teach about learning God’s Word the Bible. 


As the sword is to be firmly grasped with the four fingers and the thumb; to use it effectively, so do we need to remember 5 points to learn and use God’s Word effectively in our lives. Weakening or loss of even one ‘finger’ or one “point” will weaken the hold, and render using the ‘sword’ less effective. These 5 “fingers” or “points” are:


1. The Fifth or Little Finger - Hear the Word of God: It is estimated that a person retains only about 5% of what he hears. As the fifth or little finger is the weakest part of the hand, similarly only hearing God's Word is the least, yet still an effective way of learning God’s Word; and the role of hearing God’s Word cannot be ignored or discounted. It says in Romans 10:17 “So then faith comes by hearing, and hearing by the word of God.” In the Old Testament times, and in the early days of the Church, when most of the population was illiterate, and written copies of God’s Word were few, oral preaching, teaching, and learning by hearing were the most common methods of communicating God’s Word. The kind of rapid and effective world-wide growth of the Believers and the Church that happened in those initial years, mainly through the spoken and heard Word of God, has never happened since then.

 

Just the listening of God’s Word can have a profound and life changing effect on the audience, bringing them to repentance, as we see from the preaching of Peter in Acts chapter 2. We also see this from the public reading done at the time of Nehemiah in Nehemiah 8:1-13, “And Nehemiah, who was the governor, Ezra the priest and scribe, and the Levites who taught the people said to all the people, "This day is holy to the Lord your God; do not mourn nor weep." For all the people wept, when they heard the words of the Law” (Nehemiah 8:9). And similarly the effect of the personal hearing of God’s Word, in the time of King Josiah in his repentance, given in 2 Chronicles 34, “Thus it happened, when the king heard the words of the Law, that he tore his clothes. [and said] Go, inquire of the Lord for me, and for those who are left in Israel and Judah, concerning the words of the book that is found; for great is the wrath of the Lord that is poured out on us, because our fathers have not kept the word of the Lord, to do according to all that is written in this book.” (2 Chronicles 34:19, 21).


2. The Fourth or Ring Finger - Read the Word of God: About 15% of what is read is estimated to be retained by a person. The prayerful, regular, and systematic reading of God’s Word gives the readers an overview about God’s Word, and a general idea of what is written where in the Bible. This reading also helps in the person’s quiet time with the Lord. Reading God’s Word also has a cleansing effect on the person. The Lord Jesus is preparing His Bride, i.e., the Church, the truly Born-Again Christian Believers, through sanctifying and cleaning it with His Word (Ephesians 5:26). Reading, hearing, and obeying God’s Word makes a person blessed “Blessed is he who reads and those who hear the words of this prophecy, and keep those things which are written in it; for the time is near” (Revelation 1:3). In the Old Testament, the Book of the Law was meant to be read publically for the people to learn and fear the Lord (Exodus 24:7; Deuteronomy 31:11-13; 2 Chronicles 34:30). Jeremiah instructed that the words of his prophecy against Babylon be read and heard (Jeremiah 51:61). Reading the Scriptures was a regular part of God’s worship in the Synagogues of the Jews (Acts 13:15). The letters written by the Apostles to the various churches were meant to be read around in all the nearby churches (Colossians 4:16; 1 Thessalonians 5:27). 


So, both the hearing and reading of God’s Word are worthy practices that every Christian Believer needs to be doing regularly, to be able effectively learn and utilize God’s Word. We will carry on from here in the next article and consider the remaining parts of the hand analogy.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 168

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 13


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (6) 



परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी की हमारे वर्तमान अध्ययन श्रृंखला में हम व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को प्रेरितों 2 और 15 अध्याय में से देख रहे हैं। हमने प्रेरितों 2 में पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को दिए गए सन्देश में से देखा है कि प्रेरितों 2:38-42 में सात बातें दी गई हैं, जिन से प्रथम कलीसिया का आरम्भ और बढ़ोतरी हुई। इन सात में से चार बातें, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, प्रेरितों 2:42 में दिए गए हैं, और आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चार बातों का निर्वाह करने में लौलीन रहते थे। इन चार में से पहली बात है परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना। हाल ही के लेखों में हम बाइबल में से उन कारणों को देख रहे हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन का अध्ययन क्यों करना चाहिए; और अभी तक हम पाँच कारण देख चुके हैं। जो अन्तिम कारण हमने देखा है, वह है क्योंकि परमेश्वर के वचन का अध्ययन हमें प्रभु यीशु के बारे में सिखाता है; और पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि प्रभु यीशु के बारे में सीखना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य क्यों है, और ऐसा करने से मसीही विश्वासी को क्या लाभ और सहायता मिलती है। आज हम छठे कारण को देखेंगे कि क्यों प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन बाइबल के अध्ययन में लगे रहना चाहिए।


शैतान, उसके दूतों, और उनकी युक्तियों पर जयवन्त होने के लिए।


प्रभु यीशु ने, शैतान पर उसके जयवन्त होने के उदाहरण के द्वारा यह दिखाया है कि मसीही विश्वासियों, प्रभु के शिष्यों, को शैतान पर किस तरह से जयवन्त होना है। मत्ती 4:1-11 और लूका 4:1-13 में दर्ज प्रभु यीशु की परीक्षाओं में, जो प्रभु के बपतिस्मे के तुरन्त बाद और उस की पृथ्वी की सेवकाई के आरम्भ करने से पहले हुई थीं, हम देखते हैं कि शैतान ने प्रभु को पवित्रशास्त्र के अनुचित प्रयोग के द्वारा बहकाने और गिराने का प्रयास किया। लेकिन प्रभु उसके विरुद्ध दृढ़ खड़ा रहा, और उन्हीं पवित्रशास्त्र की सही व्याख्या और उपयोग के द्वारा उस पर जयवन्त हुआ। प्रभु ने शैतान को हराने और उस पर जयवन्त होने के लिए, पवित्रशास्त्र के सही उपयोग के अतिरिक्त और किसी भी बात का उपयोग नहीं किया।

 

हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि शैतान ने किस प्रकार से धार्मिक अगुवों और प्रचारकों के द्वारा परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करवाया है, और फिर यही भ्रष्ट किया हुआ वचन, लोगों में परमेश्वर के वचन, यद्यपि वह है नहीं, के नाम से प्रचार और प्रसार किया जाता है। शैतान वचन की गलत व्याख्या, अनुचित हवालों, गलत तरीके से लागू करना, और लोगों को परमेश्वर के भ्रष्ट किए गए वचन द्वारा भरमाने भटकाने की अपनी युक्ति का बहुत प्रभावी रीति से उपयोग करता है। जैसा कि प्रभु यीशु ने दिखाया है, इस शैतानी युक्ति से सुरक्षित रहने और विजयी होने का एकमात्र तरीका है पवित्रशास्त्र को जानना, और उसका उचित हवाला देकर, उसे सही तरीके से लागू करना। जब पवित्रशास्त्र सही तरीके से लागू किया गया, तब शैतान प्रभु के सामने खड़ा नहीं रह सका, उसे पीछे हटना और वहाँ से जाना पड़ा। जब हम पवित्रशास्त्र को सही रीति से उपयोग में लाते हैं, तो जिस तरह से शैतान प्रभु के सामने खड़ा नहीं रह सका, वरन उसे पीछे हटना और जाना पड़ा, उसी तरह से वह हमारे सामने भी टिक नहीं पाएगा, और उसे पीछे हटकर जाना पड़ेगा। लेकिन इसके लिए पवित्रशास्त्र को पवित्र आत्मा के द्वारा सीखना होगा, जो यही करने के लिए विश्वासियों को दिया गया है (यूहन्ना 14:16, 26); और फिर पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सहायता से पवित्रशास्त्र को शैतान को हराने के लिए प्रयोग करना होगा। यही, अपने आप में, विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर के वचन का लौलीन होकर अध्ययन करना अनिवार्य बना देता है।

 

इफिसियों 6:13-17 में परमेश्वर के सारे हथियारों, उसके रक्षा कवच, का वर्णन दिया गया है, जिनके द्वारा विश्वासी शैतानी शक्तियों के सामने खड़ा रह सके, “इसलिये परमेश्वर के सारे हथियार बान्‍ध लो, कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा कर के स्थिर रह सको। सो सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता की झिलम पहिन कर। और पांवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहिन कर। और उन सब के साथ विश्वास की ढाल ले कर स्थिर रहो जिस से तुम उस दुष्‍ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको। और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।” विश्वासियों के इस सुरक्षा कवच में जितने हथियार लिखे हुए हैं, एक को छोड़ कर, शेष सभी बचाव के हथियार हैं; केवल एक ही है जो वार या आक्रमण करने का हथियार है, अर्थात परमेश्वर का वचन, जिसे आत्मा की तलवार कहा गया है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के लोगों पर हमले करने वाली शैतान और उसकी ताकतों को हराने के लिए, परमेश्वर द्वारा उसके लोगों को एक ही हथियार दिया गया है, परमेश्वर का वचन। अब, यदि विश्वासी इस हथियार के प्रयोग में कमज़ोर होगा, या जानता ही नहीं होगा कि इसका उपयोग कैसे करना है, तो वह हमेशा ही एक हारा हुआ जीवन जीता रहेगा। परमेश्वर के अन्य हथियार उसका बचाव तो करते रहेंगे, उसकी हानि नहीं होने देंगे, लेकिन वह शैतान पर विजयी होकर, उसे पीछे हटने और चले जाने के लिए बाध्य नहीं करने पाएगा।


अगले लेख में हम देखेंगे कि हमला करने के लिए परमेश्वर द्वारा दिए गए इस हथियार, परमेश्वर के वचन, को किस तरह से प्रयोग करना है कि हम शैतान पर विजयी हो सकें, उसे पीछे हटने और चले जाने के लिए बाध्य कर सकें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 13


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (6)



In our present serial study on Growth through God’s Word, we are considering the things related to practical Christian living from Acts chapters 2 and 15. We have seen that in Peter’s sermon to the devout Jews, in Acts chapter 2, seven things are given in Acts 2:38-42, that resulted in the initiation and growth of the first Church. Of these seven, four are given in Acts 2:42, and they are also known as the “Pillars of Christian Living” and the initial Christian Believers engaged steadfastly in them. The first of these four pillars is studying God’s Word. In the recent articles we have been learning from the Bible about the reasons why every Christian Believer should study God’s Word; and so far we have seen five. The last reason we have seen is because studying God’s Word teaches us about the Lord Jesus Christ; and over the last two articles we have seen why learning about the Lord Jesus is essential for every Believer, and how doing this benefits and helps the Christian Believers. Today we will look at the sixth reason why every Christian Believer should be engaged in studying God’s Word, the Bible.


To overcome Satan, his messengers, and their devices. 


The Lord Jesus, through the example of how He overcame Satan, has shown us how the Christian Believers, the disciples of the Lord, can overcome him. In the temptations of the Lord, recorded in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13, immediately after His baptism and before He began His earthly ministry, we see that Satan tried to mislead the Lord and make Him fall through misusing and misquoting the Scriptures. But the Lord stood steadfast against him, and overcame him by stating the correct interpretation of those same Scriptures. The Lord did not use anything other than the Scriptures in the right way, to overcome and defeat Satan.

 

We have seen in the earlier articles, how Satan, through the religious leaders and preachers has corrupted God’s Word, and it is this corrupted word that is being preached and spread as god’s word, which it is not. Satan very effectively uses this ploy of misinterpreting, misquoting, misapplying, and misleading people through the corrupted Word of God. The only way of staying safe and victorious against this satanic ploy, as shown by the Lord Jesus, is to know, quote, and apply the Scriptures in the right manner. When we use the Scriptures the right way, as Satan could not stand before the Lord and had to retreat, similarly he will not be able to stand before us, and will have retreat. But this means knowing and learning the Scriptures through the Holy Spirit, given to the Believers for this purpose (John 14:16, 26); and using them to defeat Satan and his ploys under the guidance and power of the Holy Spirit. Thereby making it imperative for the Believers to be steadfast in studying God’s Word.


In Ephesians 6:13-17, the whole armor of God has been given, so that the Believers can withstand the evil forces, “Therefore take up the whole armor of God, that you may be able to withstand in the evil day, and having done all, to stand. Stand therefore, having girded your waist with truth, having put on the breastplate of righteousness, and having shod your feet with the preparation of the gospel of peace; above all, taking the shield of faith with which you will be able to quench all the fiery darts of the wicked one. And take the helmet of salvation, and the sword of the Spirit, which is the word of God.” Amongst all the pieces of this armor except for one are for the defense of the Believer; there is only one piece which is for offense, i.e., God’s word, called the Sword of the Spirit. In other words, the only provision made by God for His people to overcome Satan and his forces that attack them, is God’s Word. Now, if the Believer is weak in using this weapon, and is unaware of how to use it, he will always live a defeated life; since though the other defensive pieces of his armor will protect him from harm, he will not be able to overpower Satan and make him retreat.


In the next article we will see how to hold and use this God given weapon of offense, the Word of God, to overcome Satan and make him retreat from us.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 22 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 167

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 12


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (5) 



हमने प्रेरितों 2:42 में दिए गए “मसीही जीवन के स्तम्भ” में से प्रथम, अर्थात, परमेश्वर के वचन का अध्ययन पर विचार करते हुए, देखा है कि यद्यपि यह परमेश्वर की आज्ञा है, और आरम्भिक मसीही विश्वासियों की तुलना में, जो परमेश्वर के वचन को न केवल सुनने वरन उसे सीखने और उसका पालन करने में लौलीन रहते थे, आज के मसीही उनसे अधिक सुविधाजनक स्थिति में हैं, फिर भी अधिकाँश मसीही यह नहीं करते हैं। उस समय के उन मसीही विश्वासियों के परमेश्वर के वचन को सीखने, उसे अपने जीवनों में लागू करने, और उसे औरों को सिखाने तथा पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध होने के कारण न केवल उनके अपने मसीही जीवन की उन्नति हुई, बल्कि कलीसिया भी बढ़ी। कलीसिया इस लिए बढ़ी क्योंकि जैसा हमने प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को दिए गए सन्देश से देखा था, जब सुसमाचार प्रभु यीशु के बारे में पवित्रशास्त्र में दी गई बातों पर आधारित होता है, तब प्रभावशाली भी होता है। पवित्रशास्त्र पर आधारित सुसमाचार प्रचार, सुनने वालों के मनों को तैयार करता है, और फिर पवित्र आत्मा उनके मनों को उनके पापों के लिए कायल करता है, उन्हें पश्चाताप करने और प्रभु में विश्वास करने पर लेकर आता है। इसलिए, यदि मसीही विश्वासियों को प्रभावी सुसमाचार प्रचारक होना है, तो उन्हें न केवल परमेश्वर के वचन में स्थापित होना होगा, बल्कि उनके द्वारा दिया जाने वाला सुसमाचार भी पवित्रशास्त्र में प्रभु के बारे में दी गई बातों पर आधारित होना होगा।


किन्तु इस तरह का सुसमाचार प्रचार आज के समय में बहुत कम ही देखने को मिलता है। इसके स्थान पर, हम आज के प्रचारकों को देखते हैं कि वे स्वयं के विज्ञापन करते हैं, अपनी उपलब्धियों का बखान कर अपनी बड़ाई करते हैं, और लोगों को चिह्न, अद्भुत काम, चमत्कार, चंगाइयों, और अन्य ऐसी बातों के आश्वासन देने के द्वारा भीड़ एकत्रित करने लगे रहते हैं। इस प्रकार की सभाओं में वास्तविक सुसमाचार का, श्रोताओं के पापी होने की वास्तविक दशा का, और उनसे पापों के लिए पश्चाताप करने के लिए या तो कभी कहा ही नहीं जाता है, या फिर दबा हुआ सा, हल्का से एक उल्लेख मात्र कर दिया जाता है। उनके द्वारा प्राथमिक महत्व लोगों की शारीरिक बातों, अर्थात चिह्न, अद्भुत काम, चमत्कार, चंगाइयों, और अन्य ऐसी बातों के प्रति होता है। जो लोग यह सोचते हैं कि ऐसा करने, सुसमाचार को और पापों के लिए कायल करने को दबा देने के द्वारा, वे प्रभु की सेवा कर रहे हैं, उन्हें मत्ती 7:21-23 पर मनन करना चाहिए। जो ये सोचते हैं कि चिह्न, अद्भुत काम, चमत्कार, चंगाइयों, और अन्य ऐसी बातों में उनकी रुचि, प्रभु में उनकी रुचि होने का प्रमाण है, उन्हें उस पर विचार करना चाहिए जो प्रभु ने इन बातों के बारे में कहा “उसने उन्हें उत्तर दिया, कि इस युग के बुरे और व्यभिचारी लोग चिन्ह ढूंढ़ते हैं; परन्तु यूनुस भविष्यद्वक्ता के चिन्ह को छोड़ कोई और चिन्ह उन को न दिया जाएगा” (मत्ती 12:39)। पवित्र आत्मा आने भी अन्त के दिनों में लोगों में ऐसी प्रवृत्ति होने के बारे में 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-12 में चेतावनी दी है “उस अधर्मी का आना शैतान के कार्य के अनुसार सब प्रकार की झूठी सामर्थ्य, और चिन्ह, और अद्भुत काम के साथ। और नाश होने वालों के लिये अधर्म के सब प्रकार के धोखे के साथ होगा; क्योंकि उन्होंने सत्य के प्रेम को ग्रहण नहीं किया जिस से उन का उद्धार होता। और इसी कारण परमेश्वर उन में एक भटका देने वाली सामर्थ्य को भेजेगा ताकि वे झूठ की प्रतीति करें। और जितने लोग सत्य की प्रतीति नहीं करते, वरन अधर्म से प्रसन्न होते हैं, सब दण्‍ड पाएं।” वे जो परमेश्वर के वचन के उसकी सच्चाई और खराई में प्रचार तथा प्रसार की बजाए, चिह्न, अद्भुत काम, चमत्कार, चंगाइयों, और अन्य ऐसी बातों में भरोसा और रुचि रखते हैं, अपनी गलत प्राथमिकताओं के कारण वे धोखा खाएंगे और नाश हो जाएँगे। इसलिए, किसी भी ओर से देखें, मसीही विश्वासी के द्वारा बाइबल का अध्ययन करने की आवश्यकता और प्राथमिकता की अनदेखी नहीं की जा सकती है।


वर्तमान में ज़ारी हमारे विषय, बाइबल अध्ययन क्यों करना चाहिए, में हमने पिछले लेख में देखा था कि यह प्रभु यीशु के बारे में जानने और सीखने के लिए करना चाहिए। पिछले लेख के अन्त में हमने कहा था कि प्रत्येक मसीही के लिए परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और उसमें होकर प्रभु यीशु के बारे में सीखने के कुछ बहुत बड़े लाभ और सुविधाएँ हैं। इन लाभ और सुविधाओं के बारे में प्रेरित पतरस ने अपनी दूसरी पत्री में लिखा है; किन्तु इनका प्रचार और शिक्षा आज के धार्मिक अगुवों और प्रचारकों के द्वारा शायद ही कभी दी जाती है; और उनके द्वारा तो कभी नहीं किया जाता है जो मसीहियत का उपयोग केवल भौतिक या शारीरिक बातों, लाभ, और सुविधाओं को अर्जित करने के लिए करते हैं, किन्तु प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने से मिलने वाले उद्धार तथा आत्मिक लाभ और सुविधाओं के बारे में बात नहीं करते हैं। इससे पहले कि हम उन लाभ और सुविधाओं को देखें, यह ध्यान में रखना अच्छा रहेगा कि पतरस ने अपनी पत्रियाँ उन मसीही विश्वासियों को लिखी थीं जो अपने मसीही विश्वास के कारण घोर सताव से होकर निकल रहे थे, और स्थान-स्थान पर तित्तर-बित्तर कर दिए गए थे (1 पतरस 1:1-2)। पतरस उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए, उनके सताए जाने के बावजूद, उनकी वास्तविक दशा और आते समय में उनकी स्थिति उन्हें याद दिलाता है (1 पतरस 1:3-6)।


पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पतरस ने लिखा, “परमेश्वर के और हमारे प्रभु यीशु की पहचान के द्वारा अनुग्रह और शान्‍ति तुम में बहुतायत से बढ़ती जाए। क्योंकि उसके ईश्वरीय सामर्थ्य ने सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्‍ध रखता है, हमें उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिसने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है। जिन के द्वारा उसने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएं दी हैं: ताकि इन के द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूट कर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्वरीय स्‍वभाव के सम्भागी हो जाओ” (2 पतरस 1:2-4)। इन तीन पदों में परमेश्वर के वचन में सात आशीषें दी गई हैं जो उन पर आती और बहुतायत से बढ़ती जाती हैं जो “हमारे प्रभु यीशु की पहचान” और “उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिसने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है” में बने रहते हैं। ये आशीषें हैं:

  1. अनुग्रह 

  2. शान्ति 

  3. सब कुछ जो जीवन से सम्बन्धित है

  4. सब कुछ जो भक्ति से सम्बन्धित है

  5. बहुमूल्य और बहुत बड़ी प्रतिज्ञाएँ 

  6. ईश्वरीय स्वभाव के सम्भागी 

  7. सँसार की अभिलाषाओं से होने वाली सड़ाहट से छूट जाना   


हम इन लाभ और सुविधाओं को एक-एक करके विस्तार से नहीं देखेंगे; लेकिन इन सातों पर हमें मनन करना चाहिए। हम कुछ बातों पर थोड़ा सा देखेंगे। सँख्या 3 और 4 में आया है कि मसीही विश्वासी को वह सब कुछ जो जीवन भक्ति से सम्बन्धित है दे दिया गया है। ध्यान कीजिए कि यह पूरा किया गया कार्य है, न कि भविष्य में होने वाली किसी बात का आश्वासन। दूसरे शब्दों में, मसीही विश्वासी को अपना जीवन जीने तथा भक्तिपूर्ण होने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है, वह सभी परमेश्वर के द्वारा उसे मसीह यीशु की पहचान के द्वारा दे दिया गया है। अर्थात, परमेश्वर ने जो कुछ उसे अपने वचन में, प्रभु यीशु की पहचान में होकर दे दिया है, उसके अतिरिक्त, किसी भी विश्वासी को परमेश्वर को भावता हुआ और भक्ति का जीवन जीने के लिए, और कुछ भी नहीं चाहिए। इसलिए, ऐसे सभी लोग, जो नए प्रकाशन या दर्शन मिलने के दावे करते हैं, कि परमेश्वर को प्रसन्न करने और/या परमेश्वर से कोई सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष शब्दों या वाक्यांशों का प्रयोग करना चाहिए, जो बाइबल में नहीं दिए गए हैं, वे सचेत हो जाएँ। ये लोग परमेश्वर के वचन का उल्लंघन कर रहे हैं, और परमेश्वर के वचन में जोड़ने के दोषी हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19), और उन्हें इसका हिसाब देना होगा, इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।


फिर, सँख्या 6 बताती है कि मसीही विश्वासियों को ईश्वरीय स्वभाव का सम्भागी बनाया गया है; जिसकी पुष्टि रोमियों 8:9, 17, और 2 कुरिन्थियों 3:18 से भी होती है। अब, क्योंकि मसीही विश्वासियों को ईश्वरीय स्वभाव का सम्भागी बनाया गया है, उन्हें स्वर्गीय खज़ाने जमा करने में लगे रहना चाहिए (मत्ती 6:19-21; कुलुस्सियों 3:1-2), बजाए इसके कि प्रभु के नाम में साँसारिक धन-सम्पत्ति एकत्रित करते रहें। जो परमेश्वर के नाम और वचन का उपयोग, साँसारिक बातों को जमा करने के लिए करते हैं, वे परमेश्वर के विरुद्ध हैं,और अपने आप को उसका शत्रु बना रहे हैं, जैसा कि याकूब 4:4 और 1 यूहन्ना 2:15-17 में लिखा है।


प्रत्येक मसीही विश्वासी को पतरस द्वारा पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी गई इन सातों लाभ और सुविधाओं पर गम्भीरता से तथा यत्न से विचार करना चाहिए। अगले लेख में हम बाइबल का अध्ययन करने के अन्य कारणों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 12


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (5)



While considering the first “Pillar of Christian Living,” given in Acts 2:42, i.e., studying God’s Word, we have seen that though it is God’s command, yet most of the Christians rarely do it; despite being in a far more advantageous position than the initial Christian Believers, who were “steadfast” in not just listening to God’s Word, but studying and learning it as well. Their being committed to learning God’s Word, to applying it in their lives, to teaching and spreading it to others, was instrumental in not only their own Christian growth, but also the growth of the Church. The Church grew, because, as we learnt from Peter’s sermon to the devout Jews in Acts chapter 2, the gospel becomes effective when it was preached based upon the Scriptural facts about the Lord Jesus. Scripture based sharing of the gospel prepares the hearts of the listeners and the Holy Spirit then convicts them of their sins, and brings them to repentance and faith in the Lord. Hence, for Christian Believers to be effective evangelists, not only do they need to be well established in God’s Word, but their sharing of the gospel should be based upon the teachings of the Scriptures about the Lord Jesus.

 

But this kind of gospel preaching is rarely seen these days. Instead, we have the present-day preachers promoting themselves by advertising their accomplishments, and accumulating a crowd with promises of signs, wonders, miracles, healings and other such things. In such gatherings the actual gospel, the preaching about the state of sinfulness of the audience, and the call for them to repent from sins is usually never given, or mentioned very briefly, in a subdued manner. The primary importance being given to the physical aspects of the persons, i.e., to signs, wonders, miracles, healings and other such things. Those who think they are serving the Lord by relegating the gospel and conviction for sins to the background, should ponder over Matthew 7:21-23. Those who think that their interest in signs, wonders, miracles, healings and other such things is evidence of their interest in the Lord Jesus, should think about what the Lord Jesus has said about these things “But He answered and said to them, "An evil and adulterous generation seeks after a sign, and no sign will be given to it except the sign of the prophet Jonah” (Matthew 12:39). The Holy Spirit has also warned against this tendency of the people in the end times, in 2 Thessalonians 2:9-12 “The coming of the lawless one is according to the working of Satan, with all power, signs, and lying wonders, and with all unrighteous deception among those who perish, because they did not receive the love of the truth, that they might be saved. And for this reason God will send them strong delusion, that they should believe the lie, that they all may be condemned who did not believe the truth but had pleasure in unrighteousness.” Those who trust in and are interested in signs, wonders, miracles, healings and other such things, over and above their having and preaching trust and interest in the truth and propagation of God’s Word, will be deceived and perish because of their misplaced priorities. So, whichever way one looks at it, the primacy and necessity of diligently or steadfastly done Bible study being a necessity for the Christian Believers, cannot be ignored.


In our present ongoing considerations of the reasons to study God’s Word, our last article was on the topic that the Believer needs to study God’s Word to know and learn about the Lord Jesus Christ. We had said at the end of the last article, that there are some very major personal benefits and advantages for every Christian Believer of learning God’s Word, and thereby learning about the Lord Jesus from the Bible. These benefits and advantages are given by the Apostle Peter in his second letter; but these are hardly, if ever, preached and taught by the present day religious and Church leaders; and are never mentioned by those who are more interested in the physical gains and benefits of Christianity, than salvation and the spiritual gains and benefits that come because of coming to faith in the Lord Jesus. Before we list out the benefits and advantages, it will be very helpful, if we realize that Peter had written his letters to encourage those Christian Believers who were undergoing severe persecution, and had been dispersed for their Christian faith (1 Peter 1:1-2). Peter encourages them by pointing out their current state, despite their being persecuted, and showing what awaits them (1 Peter 1:3-6).


Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Peter has written, “Grace and peace be multiplied to you in the knowledge of God and of Jesus our Lord, as His divine power has given to us all things that pertain to life and godliness, through the knowledge of Him who called us by glory and virtue, by which have been given to us exceedingly great and precious promises, that through these you may be partakers of the divine nature, having escaped the corruption that is in the world through lust” (2 Peter 1:2-4). In these three verses, God’s Word lists seven blessings that come upon and are multiplied upon those who remain “in the knowledge of God and of Jesus our Lord” and “through the knowledge of Him who called us by glory and virtue.” These are:

  1. Grace 

  2. Peace

  3. All things pertaining to life

  4. All things pertaining to Godliness

  5. Exceedingly great and precious promises

  6. Become partakers of divine nature

  7. Escape from the corruption that is in the world through lust


We will not be going into each of these benefits and advantages individually. But we need to ponder over some aspects related to these seven things. It says in number 3 and 4 that all things that pertain to life and godliness have been given to the Christian Believers. Note that it is an accomplished act, not a future promise. In other words, everything that a Christian Believer needs to have to live his life, and for his being godly, all of them have already been given by God to him through the knowledge of the Lord Jesus. So, other than what God has already given in His Word, through the knowledge of the Lord Jesus, nothing else is required for any Believer to be godly and live a life that pleases God. Therefore, all those who keep coming up with claims of receiving new revelations and visions about how to please God and/or receive some power from God, by claiming or saying words and expressions that have not been stated in the Bible, beware. They are contradicting God’s Word, and are guilty of adding to God’s Word (Deuteronomy 4:2; 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19), and will have to give an account and suffer the consequences for doing this.


Then, number 6 tells us that the Christian Believers have become partakers of divine nature; which is affirmed from Romans 8:9, 17 and 2 Corinthians 3:18. Now, because the Believers have been given a divine nature, they should be engaged in gathering heavenly treasures (Matthew 6:19-21; Colossians 3:1-2), instead of using the name of the Lord to accumulate worldly riches. Those who use God’s name and Word for gaining worldly things, are actually contrary to God and make themselves His enemies, as is written in James 4:4 and 1 John 2:15-17.

 

Every Christian Believer needs to seriously and diligently ponder upon these seven benefits and advantages spoken by Peter through the Holy Spirit. In the next article, we will continue considering some other reasons from the Bible, of studying and learning God’s Word.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well