ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 15 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 191

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 36


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (11) 



व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए परमेश्वर द्वारा अपने वचन में दिए गए निर्देशों में से चार निर्देश हमें प्रेरितों 2:42 में मिलते हैं। ये चारों वे निर्देश हैं, जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर किया करते थे। फलस्वरूप वे अपने आत्मिक जीवन और विश्वास में उन्नत होते चले गए, उनकी सँख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई, और कलीसियाएं भी स्थापित होती चली गईं। लौलीन होकर इनका पालन करने से मसीही विश्वासियों के आत्मिक जीवनों और विश्वास पर इनके सकारात्मक, और स्थिरता एवं दृढ़ता प्रदान करने के प्रभाव के कारण, इन चारों को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। बाइबल अध्ययन की अपनी इस वर्तमान श्रृंखला में हम इन चारों में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना,” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने पर विचार कर रहे हैं। सुसमाचारों में दिए गए प्रभु द्वारा प्रभु की मेज़ की स्थापना के वृतान्त के अतिरिक्त, इस विषय पर मुख्य शिक्षाएं 1 कुरिन्थियों 11:17-34 पद में मिलती हैं; जिन्हें हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देख रहे हैं। हम अभी तक पहले चार बिन्दुओं के अन्तर्गत पद 26 तक विचार कर चुके हैं, और पिछले लेख से हमने पाँचवें बिन्दु के अन्तर्गत पद 27-28 पर विचार आरम्भ किया है। पिछले लेख के अध्ययन का निष्कर्ष है कि सुसमाचार के वृतान्त में प्रभु द्वारा दी गई विधि, प्रभु की मेज़ में भाग लेने की वचन के अनुसार सही विधि है, और इसे बदलना नहीं है। और, 1 कुरिन्थियों 11:17-26 में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने मसीही विश्वासियों में जो गलतियाँ दिखाई हैं, उनके साथ मेज़ में भाग लेना, वही अनुचित रीति से भाग लेना है। जो प्रभु की मेज़ में अनुचित रीति से भाग लेते हैं, वे प्रभु की देह और लहू के अपराधी ठहरते हैं; जैसा हमारे वर्तमान पाँचवें बिन्दु के खण्ड, पद 27-28 में लिखा है। और इससे अगले दो पद, पद 29-30 बताते हैं कि अनुचित रीति से भाग लेने वाले, स्वयं ही, अपने ऊपर दण्ड लाते हैं। तात्पर्य यह कि अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने और परमेश्वर से दण्ड का भागी होने से बचने के लिए, प्रभु की मेज़ में भाग लेने वालों को अपने आप को जाँचते और सुधारते हुए, 1 कुरिन्थियों 11:17-26 में दी गई गलतियों से बचकर रहना होगा। आज हम इसी बात को, इन्हीं दो पदों के आधार पर, और आगे देखेंगे।    

5. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 27-28 - (भाग 2)


यह एक सामान्य मानव-प्रवृत्ति है कि वह अपनी गलतियों के लिए किसी अन्य को दोषी ठहराने का प्रयास करता है। यह प्रवृत्ति अदन की वाटिका में, मनुष्यों में पाप के प्रवेश के साथ ही उसमें आ गई थी। परमेश्वर ने आदम और हव्वा को अवसर दिया था कि वे अपने पाप को मान लें, उसके लिए क्षमा माँग लें, किन्तु हव्वा ने सर्प पर दोष लगाया, और आदम ने केवल हव्वा पर ही नहीं, बल्कि परमेश्वर पर भी दोष लगा दिया। पवित्र आत्मा ने, अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले के द्वारा किसी और को इसके लिए दोषी ठहराने की संभावना को पहले ही रोक दिया है। यहाँ पर पद 27 में, पवित्र आत्मा ने, बिना किसी भी अपवाद अथवा बच निकलने की कोई संभावना दिए हुए, पौलुस प्रेरित के द्वारा यह स्पष्ट लिखवा दिया है कि “इसलिये जो कोई अनुचित रीति से प्रभु की रोटी खाए, या उसके कटोरे में से पीए, वह प्रभु की देह और लहू का अपराधी ठहरेगा।” इसलिए अब यह प्रकट और स्पष्ट है कि प्रत्येक व्यक्ति, प्रभु की मेज़ में अनुचित रीति से भाग लेने के लिए, स्वयं ही ज़िम्मेदार है। 


प्रभु भोज में भाग लेने वाला व्यक्ति वचन की बातों की जानकारी न होने; कलीसिया की परम्पराओं का पालन करने; पादरी अथवा कलीसिया के अगुवे के कहे के अनुसार करने, आदि बातों का बहाना नहीं बना सकता है। जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रभु की मेज़, प्रभु के लोगों के लिए है; अर्थात केवल उनके लिए जो वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सच्चे मसीही विश्वासी हैं; अन्य किसी के लिए नहीं। जो वास्तव में नया जन्म पाया हुआ नहीं होने पर भी प्रभु भोज में भाग लेता है, वह तो प्रभु भोज की पहली ही शर्त का उल्लंघन करके, पहले ही दोषी ठहर चुका। 


हम देख चुके हैं कि जो मसीही विश्वासी है, उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर उसमें निवास करने लग जाता है, कि मसीही जीवन जीने के लिए, उस का सहायक हो और उसे प्रभु यीशु की बातें सिखाए और याद दिलाए (यूहन्ना 14:16, 26)। इसलिए, मसीही विश्वासी द्वारा यह कहना कि उसे पता नहीं था, इस बात का प्रमाण है, उसके द्वारा अपनी इस गलती का अंगीकार है, कि उसने वचन सीखने के लिए उसमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा की सहायता ली ही नहीं है; कभी वचन को परमेश्वर से सीखने का प्रयास ही नहीं किया है। यह बात तब और भी गम्भीर हो जाती है जब हम प्रभु द्वारा, उसके शिष्यों के लिए प्रभु के वचन के महत्व को देखते हैं। यूहन्ना 13 अध्याय में प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना की थी। उसी वार्तालाप को आगे ज़ारी रखते हुए, प्रभु यीशु ने अपने उन्हीं शिष्यों से जिनके साथ उसने प्रभु भोज की स्थापना की थी, यह भी कहा, “जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।” और “यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।” (यूहन्ना 14:21, 23)। अर्थात, जो प्रभु का शिष्य है, जो प्रभु से प्रेम करने का दावा करता है, उसके लिए यह अनिवार्य है कि वह प्रभु के वचन से प्रेम करे और उसकी आज्ञाओं को जाने, सीखे, और उनका पालन करे। यदि कोई अपने आप को नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी मानता है, स्वयं को प्रभु का जन और उससे प्रेम करने वाला कहता है, और परमेश्वर के वचन बाइबल को पढ़ता और सीखता नहीं है; तो प्रभु के इन वचनों के अनुसार, उसका दावा झूठा है। वह वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी हो ही नहीं सकता है। 


अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे, और देखेंगे कि यद्यपि आरम्भिक मसीही विश्वासियों के पास परमेश्वर का लिखित वचन नहीं था, फिर भी वे मेज़ में कैसे भाग लेते थे। हम कलीसिया की परम्पराओं का निर्वाह करने, पादरी अथवा कलीसिया के अगुवों की बातों का पालन करने के द्वारा प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग ले लेने के दोषी होने के बहाने का परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों के आधार पर विश्लेषण करेंगे, और वास्तविकता को समझेंगे। उसके बाद फिर प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए अपने आप जाँचने के बारे में देखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Things Related to Christian Living – 36


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (11)


 

    Acts 2:42 provides four of the instructions God has given for practical Christian living in His Word. The early Christians used to steadfastly follow these four instructions. As a result, they continually grew in their spiritual life and faith, their numbers increased rapidly, and increasing numbers of churches were also established. Because of the positive impact they have on the spiritual lives of the Christian Believers, and the stability and strength they provide to their faith, when they are followed diligently, these four instructions are also called the “Pillars of Christian Living.” In our current Bible study series, we are considering the third of these four pillars, “the breaking of bread,” i.e., partaking of the Holy Communion, or the Lord's Table. In addition to the account of the Lord's establishing the Lord's Table given in the gospels, the main teachings on this subject are found in 1 Corinthians 11:17-34; which we are considering under seven points. Till now, under the first four points, we have considered up to verse 26; and from the previous article we have started considering verses 27-28 under the fifth point. We have seen in the previous article that the method given by the Lord in the gospel accounts of partaking of the Lord's Table is the correct method according to God’s Word, and it is not to be changed. And, if anyone partakes of the Lord’s Table with the errors that God the Holy Spirit has shown in 1 Corinthians 11:17-26, he partakes incorrectly.  As is written in verses 27-28 of our current fifth point of consideration, those who partake of the Lord's Table unworthily are guilty of the body and blood of the Lord. And the next two verses, verses 29-30, show that those who participate unworthily bring judgment upon themselves. The implication is that in order to avoid partaking of the Lord's table unworthily and thereby incurring God’s judgment, those partaking of the Lord's table are to first examine and correct themselves of the errors given in 1 Corinthians 11:17-26, and stay away from them. Today, on the basis of these two verses, we will look at this further.

 

5. Partaking in the Holy Communion - verses 27-28 - (Part 2)

 

It is a normal human tendency to try to blame someone else for one's mistakes. This tendency had come into mankind with the entry of sin, in the Garden of Eden. God had given Adam and Eve the opportunity to confess their sin and ask for forgiveness, but Eve blamed the serpent, and Adam not only blamed Eve, but also God. The Holy Spirit has already preempted the possibility of blaming someone else for improperly partaking of the Lord's Table. Here in verse 27, the Holy Spirit, without giving any exceptions or any possibility of escape, makes it clear through the Apostle Paul "Therefore whoever eats this bread or drinks this cup of the Lord in an unworthy manner will be guilty of the body and blood of the Lord." So now it is evident and clear that every person bears his own responsibility for partaking unworthily of the Lord's Table.


A person partaking of the Lord's Supper may give excuses like, he does not have knowledge of the things of God’s Word; he was only following the church traditions; he was only doing what the pastor or church leader says, etc. but all excuses are unacceptable and vain. We have seen in the earlier articles that the Lord’s Table is only for the truly Born-Again Christian Believers; not for anyone else. Anyone who partakes of the Lord’s Table, without actually being a Born-Again Believer, has made himself guilty of breaking the very first condition for partaking of the Holy Communion, and has already made himself worthy of judgment.


We have also seen that for a Christian Believer, from the moment of his salvation, God's Holy Spirit comes and resides in him, to help him live the Christian life, and to teach him, to bring to his remembrance the things of the Lord Jesus (John 14:16, 26). Therefore, for the Christian Believer to say that he did not know, is providing evidence of his own guilt, that he has not taken the help of the indwelling Holy Spirit to learn the Word of God; has never tried to learn the Word from God. This becomes even more serious when we see the importance of God’s Word, as stated by the Lord to His disciples. The Lord Jesus instituted the Holy Communion in John chapter 13. Then, continuing the same conversation, the Lord Jesus also said to the same disciples with whom He had instituted the Lord's Supper, "He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him." and "Jesus answered and said to him, If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him" (John 14:21, 23). So, for one who is a disciple of the Lord, who claims to love the Lord, it is mandatorily required of him to love the Lord's Word, and to know, learn, and obey His commandments. If anyone considers himself to be a Born-Again Christian, claims to belong to the Lord and to love Him, but does not read and study God's Word, the Bible, then according to what the Lord has said, his claim is false. He cannot truly be a Born-Again Christian Believer.


In the next article we will see that although the initial Christian Believers did not have the written Word of God, yet they participated in the Holy Communion worthily. We will also analyze the other excuses, of being guilty of improperly partaking of the Holy Communion, e.g., following church traditions, doing what the pastor or church leaders have said, etc., based on what God's Word says, and understand the truth. Then we'll look at examining ourselves for worthily partaking of the Lord's Table.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 14 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 190

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 35


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (10)



व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए परमेश्वर द्वारा अपने वचन, बाइबल में दिए गए निर्देशों में से चार हमें प्रेरितों 2:42 में मिलते हैं। इन चार निर्देशों को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। हमने पहले के लेखों में देखा है कि लौलीन होकर इन चारों का पालन करने से, आरम्भिक मसीही विश्वासी अपने आत्मिक जीवन तथा विश्वास में, और सँख्या में तेज़ी से बढ़े थे; और साथ ही कलीसियाएं भी स्थापित होती चली गई थीं। क्योंकि आज मसीही इनका लौलीन होकर नहीं, किन्तु एक औपचारिकता पूरी करने के लिए, और स्वयं को ‘धर्म’ का निर्वाह करने वाले दिखाने के लिए, रस्म निभाने के लिए प्रयोग करते हैं, इसलिए न तो वे स्वयं अपने आत्मिक और मसीही जीवन में बढ़ते हैं, और न ही कलीसियाएं बढ़ती और उन्नत होती हैं। पिछले कुछ लेखों से हम मसीही जीवन के इन चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में देखते आ रहे हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में, चारों सुसमाचारों के अतिरिक्त, प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित बातें मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में दी गई हैं। बाइबल के इस खण्ड में दी गई बातों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखते आ रहे हैं। हमने पिछले पाँच लेखों में, इन सात में से चौथे बिन्दु, अर्थात प्रभु भोज के उद्देश्य और सम्बन्धित बातों को 1 कुरिन्थियों 11:23-26 पदों से देखा और सीखा है। आज से हम पाँचवें बिन्दु, प्रभु भोज में भाग लेना, के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:27-28 पदों से देखना आरम्भ करेंगे।    

5. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 27-28 - (भाग 1)


पवित्र आत्मा की अगुवाई में, कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को लिखी गई पहली पत्री में, पौलुस प्रेरित ने प्रभु भोज में भाग लेने के बारे में उनकी गलतियों को सुधारने के लिए कुछ निर्देश 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में लिखे हैं। इसे परमेश्वर के वचन बाइबल का एक भाग बनाने के द्वारा, पवित्र आत्मा ने इसे प्रभु यीशु की सार्वभौमिक विश्वव्यापी कलीसिया के पालन के लिए भी ठहरा दिया है। इस खण्ड में, जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, पद 17-22 में पहले तो पवित्र आत्मा ने उनकी गलतियों को दिखाते हुए, उन लोगों को एक फटकार लगाई है। फिर पद 23-26 में प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों और उस में भाग लेने के निहितार्थों को बताया है। गलतियों को दिखाने, और सही रीति से भाग लेने के बारे में समझाने के बाद, अब पद 27-28 में पवित्र आत्मा ने प्रभु की मेज़ में भाग लेने के तरीके को लिखवाया है। अधिकाँश पारम्परिक कलीसियाओं में प्रभु भोज में भाग लेने के लिए एक निर्धारित रीति है, जो उनकी पुस्तक में लिखी हुई होती है। प्रभु भोज दिए जाने के दिन, कलीसिया का पास्टर और कलीसिया के लोग, उस छपी हुई निर्धारित रीति को, उसी लिखित क्रम में पढ़ते और बोलते चले जाते हैं; और उनकी पुस्तक में लिखी गई बातों के अनुसार करते चले जाते हैं।  इसके विपरीत, यहाँ पर, परमेश्वर के वचन बाइबल में, इन पद 27-28 में, ऐसी न तो कोई रीति दी गई है, और न ही कोई क्रम दिया गया है। साथ ही, कोई ऐसा संकेत अथवा निर्देश भी नहीं दिया गया है कि स्थानीय कलीसियाओं को इन पदों पर आधारित अपनी कोई विधि बनाकर, कलीसिया के लोगों से उसका पालन करवाना है।


परमेश्वर के वचन बाइबल के इन दो पदों में, पवित्र आत्मा ने प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होने के एक तरीके पर ही बल दिया है - अनुचित तरीके पर। और फिर इससे अगले दो, अर्थात पद 29-30 में अनुचित रीति से भाग लेने के परिणाम बताए हैं। तात्पर्य यह कि क्या अनुचित है, तथा क्या उचित है, यह इससे पहले के पदों, पद 17-26 में दी गई बातों के आधार पर निर्धारित हो जाता है। क्योंकि उन पदों में लोगों की गलतियाँ भी बता दी गई हैं, मेज़ के उद्देश्य, निहितार्थ, और सम्बन्धित बातें भी समझा दिए गए हैं। जो उन बातों पर ध्यान देगा, उन पर विचार करके उनका पालन करेगा, उसे स्वतः ही समझ में आ जाएगा कि अनुचित तरीका क्या है, और उसके विपरीत उचित तरीका क्या है। इसका प्रकट निष्कर्ष है कि जो इन पदों के अनुसार अनुचित है, वह नहीं करना है। इसके लिए, प्रभु यीशु द्वारा सुसमाचार के वृतांतों में दी गई और स्थापित की गई विधि से अलग अन्य कोई क्रमवार विधि बनाकर उसे पालन करने के लिए स्थापित करने की आवश्यकता ही नहीं है। भाग लेने वाले प्रत्येक मसीही के विवेक को यह गवाही देनी चाहिए कि वह परमेश्वर के वचन के अनुसार सही होकर ही भाग ले भी रहा है कि नहीं। जबकि, यदि कोई लिखित विधि दी जाए, तो किसी भी निर्धारित विधि-क्रम को, एक औपचारिकता और रस्म बनते देर नहीं लगती है, जैसा हम सामान्यतः कलीसियाओं में होते हुए देखते हैं। चाहे भाग लेने वालों का ध्यान उसमें हो अथवा न हो; चाहे उनका मन भाग लेने के लिए शुद्ध और तैयार हो अथवा न हो; चाहे उनका विवेक उन्हें भाग लेने की अनुमति दे अथवा न दे; लेकिन फिर भी, परम्परा के निर्वाह, तथा लोगों को दिखाने, और भाग न लेने पर उठने वाले अटपटे प्रश्नों का उत्तर देने से बचने के लिए लोग औपचारिकता पूरी कर लेते हैं, प्रभु भोज में भाग ले लते हैं; बिना यह समझे कि यह उनके लिए आशीष का नहीं, बल्कि दोषी ठहरने और दण्ड मिलने का कारण होगा।

 

अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और इन दोनों पदों, 27-28 के बारे में विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 35


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (10)


To Listen to this message in English Click Here

 

God has provided His instructions for practical Christian living in His Word, the Bible; and we have four of them in Acts 2:42. These four instructions are also called the “Pillars of Christian Living.” In the earlier articles we have seen that by steadfastly following these four, the early Christians grew rapidly not only in their spiritual life and faith, but also in their numbers; and at the same time churches also continued being established. Because today, the Christians do not observe these four steadfastly. Instead, to show that they practice their religion and fulfill its formalities, they merely observe them as rituals. Therefore, neither do they grow in their spiritual and Christian life; nor do the churches grow and are edified. Over the past few articles, we have been looking at the third of these four pillars of Christian Living, the “breaking of bread,” i.e., partaking of the Holy Communion. In God's Word, the Bible, in addition to the four gospels, the main instructions about partaking of the Holy Communion are found in 1 Corinthians 11:17-34. We have been looking at the things given in this section of the Bible under seven points. In the previous five articles we have seen and learned about the fourth of these seven points, i.e., about the purpose of the Holy Communion, and related things from 1 Corinthians 11:23-36. Today we will begin looking at the fifth point, partaking of the Lord's Table, from 1 Corinthians 11:27-28.

 

5. Partaking in the Holy Communion - verses 27-28 - (Part 1)

 

Under the guidance of the Holy Spirit, in his first letter to the Corinthian Christians, the Apostle Paul gives some instructions for correcting their mistakes regarding partaking of the Holy Communion in 1 Corinthians 11:17-34. By making it a part of God's Word, the Bible, the Holy Spirit has also ordained it for the observance of the universal worldwide church of the Lord Jesus. As we have seen in the previous articles, in this section, in verses 17-22 the Holy Spirit first rebukes those people, showing them their mistakes. Then in verses 23-26 explains to them the purposes of the Lord's Table and the implications of participating in it. After pointing out their mistakes, and explaining the proper way to partake, now in verses 27-28 the Holy Spirit shows the way to partake of the Lord's Table. Most traditional or denominational churches have a set ritual for partaking of the Lord's Supper, which is written in their books. On the day of serving the Holy Communion, the Pastor of the church and the people of the congregation read and speak out the printed ritual as per that written sequence; and they keep doing according to what is written in their books in the given order. On the contrary, here in God's Word, the Bible, in verses 27-28, there is no such method given, nor is any order of doing things been given. Moreover, there is no indication or instruction that local churches should create their own methods based on these verses and then require the church congregations to follow them.


In these two verses of God's Word, the Bible, the Holy Spirit has emphasized upon only one way of partaking of the Lord's table — the improper way. And then in the next two, i.e. verses 29-30, the consequences of participating improperly are given. The implication is that what is inappropriate and what is appropriate is determined on the basis of what is given in the previous verses, i.e., verses 17-26. Because in those verses not only the mistakes of the people have been explained, but also the purpose, implications, and things related to partaking of the Table have also been explained. One who pays attention to those things, ponders over them, and follows them, will automatically understand what is the wrong way, and what in contrast is the right way. The evident conclusion is that whatever is incorrect according to these verses is not to be done. For this, there is no need to give any other method, and instruct that it is to be followed, other than what the Lord Jesus has already given and established in the gospel accounts. The conscience of every participating Christian should bear witness to him, whether or not he is participating in the right manner according to God's Word. Whereas, if a written method is given to follow, it does not take long for any prescribed method to become a formality and ritual, as we commonly see happening in churches. Whether the participants are paying attention to the participation or not; whether their hearts and mind are prepared and ready to participate or not; whether their conscience is allowing them to participate or not; But still, in order to fulfill tradition and to show to the people, and to avoid answering the awkward questions that arise from their not participating, people go ahead and complete the formality, and participate in the Holy Communion; Without understanding that this would not be a blessing for them, but would be a reason for being found guilty and punished.


In the next article we will continue from here, and consider these two verses, 27-28.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 189

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 34


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (9) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए परमेश्वर के वचन के निर्देशों में से हम प्रेरितों 2:42 में दिए गए मसीही जीवन के चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से देख रहे हैं। पिछले लेख में हमने पद 26 में, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के साथ ही प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने, यानि गवाह होने के बारे में देखा था। हमने समझा था कि यह वैकल्पिक नहीं है; जो भी प्रभु भोज में भाग लेगा, वह स्वतः ही प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने वाला, अर्थात प्रभु की मृत्यु की गवाही देने वाला भी हो जाएगा। साथ ही हमने इससे सम्बन्धित दो और महत्वपूर्ण बातें भी देखी थीं। पहली बात यह है कि झूठे गवाह या साक्षी के लिए, नीतिवचन में कुछ बहुत गम्भीर चेतावनियाँ दी गई हैं। अर्थात जो प्रभु की मेज़ में भाग लेता है और उसका जीवन प्रभु की मृत्यु की गवाही नहीं देता है, वह अपने आप को इन गम्भीर चेतावनियों की सीमाओं में ले आता है, और अपने आप को परमेश्वर से आशीष का नहीं वरन दण्ड का भागी बना लेता है। दूसरी बात है कि मसीही विश्वासी को उचित रीति से, प्रभु की मृत्यु की गवाही का जीवन जीते हुए, मेज़ में भाग लेना है। उसके द्वारा मेज़ में भाग न लेने से वह गवाह होने की इस ज़िम्मेदारी से बचता नहीं है; बल्कि प्रभु की अनाज्ञाकारिता का दोषी बन जाता है, और एक बार फिर परमेश्वर से आशीष का नहीं दण्ड का भागी हो जाता है। आज हम यहीं से आगे बढ़ते हुए, प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने, यानि उसकी मृत्यु के गवाह होने के बारे में देखेंगे।    

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 26 - (भाग 5)


हम परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु की मृत्यु से सम्बन्धित कुछ पदों के द्वारा यह समझेंगे कि मसीही विश्वासी के लिए उस मृत्यु का प्रचार करने, या उस मृत्यु की गवाही देने से क्या अभिप्राय है। पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को लिखी दूसरी पत्री में लिखा “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। इसी बात को, मसीही विश्वासी की देह के पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के सन्दर्भ में इन शब्दों में कहा गया है “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो?” (1 कुरिन्थियों 6:19)। और पिता परमेश्वर की ओर से यह निर्देश है कि उसकी आशीषें पाने के लिए, उसके लोगों को अपने आप को संसार और संसार की बातों से अलग करना होगा “इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है” (2 कुरिन्थियों 6:17-18)। अर्थात, त्रिएक परमेश्वर के तीनों रूप, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा, इस पूर्ण अलगाव, समर्पण और आज्ञाकारिता की मांग करते हैं। जितनों ने प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार किया है, उसमें विश्वास करके, अपने आप को उसे समर्पित किया है, अब उनके लिए यह अनिवार्य है कि वे अपना जीवन अब प्रभु के लिए जीएँ। उनके जीवन की हर बात, हर पक्ष, हर निर्णय को परमेश्वर की महिमा ही के लिए होना है जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:31 में लिखा है “सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो।” इसी पूर्ण समर्पण को बलिदान हो जाने और बुद्धि तथा जीवन के बदल जाने के समान भी व्यक्त किया गया है “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2)।

 

यह पूर्ण समर्पण और संसार से अलगाव का जीवन जीना, उद्धार पाने के बाद मसीही विश्वासी पर अनायास ही थोपी गई कोई नई बात नहीं है। हमने पहले के लेखों में देखा था कि प्रेरितों 2 अध्याय में व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित सात बातें दी गई हैं, जिनमें से पहली तीन बातें पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को किए गए प्रचार में दी गई हैं। पतरस द्वारा कही गई उन तीन बातों में से तीसरी बात है “उसने बहुत और बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ” (प्रेरितों 2:40); अर्थात, संसार से अलगाव का जीवन जीना होगा। तात्पर्य यह, कि प्रभु को जीवन समर्पण करने, उद्धार पाने के लिए दिए गए निर्देशों में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जो प्रभु से जुड़ते हैं, उन्हें संसार से अलग होना पड़ेगा। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, प्रभु ने इस अलगाव के लिए बारम्बार कहा है। फरीसियों के सरदार नीकुदेमुस से प्रभु ने स्पष्ट कह दिया कि नया जन्म पाए बिना, अर्थात संसार से अलग होकर परमेश्वर के राज्य में जन्म लिए बिना, वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश तो दूर, उसे देख भी नहीं सकता है (यूहन्ना 3:3, 5)। अनन्त जीवन का मार्ग जानने के लिए प्रभु के पास आए उस धर्मी जवान व्यक्ति से प्रभु ने कहा कि पहले उसे अपनी सांसारिक धन-सम्पत्ति कंगालों में बाँटनी होगी - संसार से अलगाव, और फिर उसे प्रभु के पीछे चलना पड़ेगा (मरकुस 10:21)। प्रभु लोगों को चँगाई देने के बाद चँगा होने वालों से कहा करता था कि वे फिर पाप न करें। प्रभु ने अपने शिष्यों से कहा था कि उसके पीछे चलने के लिए उन्हें अपने सांसारिक परिवार से, तथा अपने जीवन से भी बढ़कर प्रभु से प्रेम करना होगा (मत्ती 10:32-39)।


इसलिए, पौलुस प्रेरित द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:26 में, प्रभु की मेज़ भाग लेने वाले को मसीह की मृत्यु का प्रचार करने वाला भी होना बता देना, कोई नई शर्त नहीं है, वरन प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के समय से चली आ रही बात को भिन्न शब्दों में व्यक्त करना है। पौलुस ने अपने द्वारा इस बात के निर्वाह को यह कहकर व्यक्त किया “मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूं तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं, जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आप को दे दिया” (गलतियों 2:20)। प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले, इस अभिप्राय के साथ भाग लेते हैं कि वे प्रभु के शिष्य हैं, प्रभु के साथ चलने वाले लोग हैं। और प्रभु के शिष्यों को, प्रभु के साथ चलने वाले लोगों को रोमियों 6 अध्याय (इसे बहुत ध्यान से तथा गम्भीरता से पढ़िए) का भी पालन करना है; अन्यथा वे झूठे साक्षी या झूठे गवाह ठहरेंगे। इसलिए, प्रभु की मेज़ में भाग लेने की गम्भीरता और ज़िम्मेदारियों को समझे बिना, उस में यूं ही, हल्के में ही भाग ले लेना, स्वयं के लिए बहुत बड़ी परेशानी को खड़ी कर लेना है।


अगले लेख में हम पाँचवें बिन्दु, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के तरीके पर विचार आरम्भ करेंगे।   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 34


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (9)


To Listen to this message in English Click Here

 

From the instructions given in God's Word for practical Christian living, we are looking from 1 Corinthians 11:17-34, about the third of the four pillars of the Christian life given in Acts 2:42, “the breaking of bread.” In the previous article we saw from verse 26 that by partaking of the Lord's table we also proclaim, i.e., witness about the Lord's death. We understood how doing this was not optional. Whosoever participates in the Holy Communion, automatically also becomes one who has to proclaim the Lord's death, i.e., has also to witness about the Lord's death. Moreover, we also saw two other important things related to this. The first thing is that there are some very serious warnings given in Proverbs about being false witnesses. Implying that, anyone who partakes of the Lord's Table, but his life does not bear witness to the Lord's death, brings himself within the purview of these grave warnings, and makes himself a partaker not of any blessings from God but of punishment. The second thing is that the Christian Believer is to participate in the table appropriately, by living a life that testifies of the Lord's death. Not participating in the Table does not absolve him of this responsibility of being a witness; rather, he then becomes guilty of disobeying the Lord, and once again becomes liable for punishment rather than blessings from God. Today we will continue from here and look further about preaching the Lord's death, i.e., being a witness to His death.

 

4. The Lord's instructions for the Lord's Table - Purpose - verses 26 - (Part 5)

 

To understand what it means for the Christian Believer to proclaim about, or to bear witness of the death of the Lord Jesus, we will consider some related verses from God's Word, the Bible. Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul wrote in his second letter to the Corinthian Believers "and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again" (2 Corinthians 5:15). The same thing is said in the context of the Christian Believer's body being the temple of the Holy Spirit "Or do you not know that your body is the temple of the Holy Spirit who is in you, whom you have from God, and you are not your own?" (1 Corinthians 6:19). And it is also the instruction from God the Father, to receive His blessings, His people must separate themselves from the world and the things of the world "Therefore Come out from among them And be separate, says the Lord. Do not touch what is unclean, And I will receive you. I will be a Father to you, And you shall be My sons and daughters, Says the Lord Almighty" (2 Corinthians 6:17-18). That is, all three persons of the Triune God, Father, Son, and Holy Spirit, demand this complete separation, submission, and obedience from the Christian Believer. All those who have accepted the Lord Jesus as Savior, have believed in Him, and have surrendered themselves to Him, it is mandatory for them to live their lives for the Lord. Everything in their lives, every aspect, every decision is to be for the glory of God as it is written in 1 Corinthians 10:31 "Therefore, whether you eat or drink, or whatever you do, do all to the glory of God." This complete surrender has also been expressed as being a living sacrifice and having a renewed mind and life "I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, that you present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, which is your reasonable service. And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God" (Romans 12:1-2).


This life of complete submission and separation from the world is not something new that is unexpectedly imposed upon the Christian Believer after salvation. We saw in earlier articles that Acts 2 contains seven points related to practical Christian living, the first three of which were given in Peter's sermon to devout Jews. The third of the three things that Peter said is "And with many other words he testified and exhorted them, saying, Be saved from this perverse generation" (Acts 2:40); i.e., one will have to live a life of separation from the world. The implication is that while instructing one to surrender one's life to the Lord to be saved, it has already been made clear that those who join the Lord will have to separate from the world. During the earthly ministry of Jesus Christ, the Lord has repeatedly called for this separation. The Lord clearly told Nicodemus, the leader of the Pharisees, that unless he is Born-Again, i.e., is separated out from the world and born into the Kingdom of God, he cannot even see the Kingdom of God, much less enter it (John 3:3, 5). The Lord told the devout young man who came to the Lord seeking the way to eternal life that he must first share his worldly possessions with the poor – separation from the world, and then he must come to follow the Lord (Mark 10:21). After healing people, the Lord used to tell those who were healed not to sin again. The Lord told His disciples that to follow Him they must love the Lord more than their worldly family and their own lives (Matthew 10:32-39).


Therefore, the apostle Paul's saying in 1 Corinthians 11:26 that anyone partaking of the Lord's Table must also be a preacher of Christ's death is not giving a new requirement, but something that goes back to the Lord's earthly ministry, merely being expressed in some different words. Paul expressed his fulfilling this in his life by saying "I have been crucified with Christ; it is no longer I who live, but Christ lives in me; and the life which I now live in the flesh I live by faith in the Son of God, who loved me and gave Himself for me" (Galatians 2:20). Those who partake of the Lord's table participate with the understanding that they are the Lord's disciples, people who walk with the Lord. And the disciples of the Lord, or, the people who walk with the Lord, also have to follow what is written in Romans chapter 6 (please read it very carefully and seriously); else they will be false witnesses. Therefore, to partake of the Lord's Table casually, without understanding the seriousness and responsibilities of partaking of it, is to create serious trouble for yourself.


In the next article we will begin to consider the fifth point, how to partake of the Lord's table.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well