ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 23 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 199

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 44


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (19) 



हम प्रेरितों 2:42 से व्यवहारिक मसीही जीवन के लिए अनिवार्य शिक्षाओं को सीखते आ रहे हैं। इस पद में चार बातें दी गई हैं, जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर किया करते थे। इस कारण वे अपने आत्मिक जीवन में उन्नत होते चले गए; वे हर प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे, बढ़ते गए; और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। इन चारों बातों के इसी बढ़ोतरी करने और स्थिरता प्रदान करने वाले प्रभाव के कारण, उन्हें “मसीही जीवन के चार स्तम्भ” भी कहा जाता है। वर्तमान में हम इन चार में से तीसरे स्तम्भ “रोटी तोड़ना” के बारे में विचार कर रहे हैं, सीख रहे हैं। लौलीन होकर इन चारों बातों का पालन करने वाले उन आरम्भिक विश्वासियों की तुलना में, परमेश्वर के वचन बाइबल में कुरिन्थुस की मण्डली के स्थापित विश्वासी हैं। उन्होंने अपने मसीही विश्वास के जीवन को बुरी तरह से बिगाड़ लिया था; उनमें अनेकों गलत बातें घुस आई थीं, और उनकी आत्मिक दशा बहुत बिगड़ गई थी। उनके इस भ्रष्ट किए जाने में प्रभु भोज में उनके द्वारा अनुचित रीति से, एक औपचारिकता निभाने के समान भाग लेने के द्वारा उसका निरादर और दुरुपयोग करना भी था। उनके इस व्यवहार के कारण वे परमेश्वर के दण्ड के भागी हो गए थे। पवित्र आत्मा ने पौलुस प्रेरित के द्वारा उन्हें समझाने, सिखाने, और सुधारने के लिए पत्रियाँ लिखवाईं। पौलुस की पहली पत्री में, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में हम हमारे वर्तमान विषय, प्रभु भोज में उचित रीति से भाग लेने के विषय में शिक्षाएं पाते हैं। हम इन्हीं शिक्षाओं को सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखते चले आ रहे हैं। अभी हम सातवें बिन्दु, “अन्तिम टिप्पणियाँ” को इस खण्ड के पद 31-34 से देख रहे हैं, और पद 31, 32 को देख चुके हैं। आज हम पद 33-34 से, प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित आगे की बातों को देखेंगे।    

7. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 31-34 - (भाग 3)


हम 1 कुरिन्थियों 11:20-22 में, कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों में प्रभु भोज को लेकर घुस आई एक गलत धारणा के निर्वाह के बारे में देखते हैं - उनमें से कुछ इसे एक दावत के समान लेने लगे थे। वे अपने घरों से अपना पूरा भोजन लाते, तथा औरों को दिखाते हुए, उन्हें सम्मिलित किए बिना, स्वयं ही उस खाया करते थे; और दाखरस पीकर मतवाले भी हो जाते थे। लेकिन मण्डली के कुछ सदस्य, बिना किसी भोज में सम्मिलित हुए ही रह जाते थे। यद्यपि वचन उनके ऐसा करने के कारण को तो नहीं बताता है, किन्तु सम्भवतः वे ऐसा फसह के पर्व के भोज को उदाहरण बनाकर करते थे, जिसके दौरान प्रभु ने मेज़ की स्थापना की थी। यदि ऐसा भी था, तो भी उनका यह करना सर्वथा अनुचित और गलत था। उनके द्वारा वचन की एक बिल्कुल गलत समझ रखने और वचन की बातों का दुरुपयोग करने का उदाहरण था। प्रभु और उसके शिष्यों ने एक साथ मिलकर, फसह के पर्व के एक ही भोज में भाग लिया था। ऐसा नहीं था कि कुछ, या सभी शिष्य अपना-अपना भोजन लेकर आए थे, और अलग-अलग बैठकर, एक दूसरे को दिखाते हुए खा रहे थे। साथ ही, जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रभु द्वारा प्रभु भोज के लिए स्थापित रीति “एक रोटी और एक प्याला” थी, जिसमें से उपस्थित (यहूदा इस्करियोती प्रभु भोज स्थापित होने के समय तक वहाँ से जा चुका था) सभी शिष्यों ने भाग लिया था। इसलिए, इस आधार पर भी, जो लोग अपना-अपना भोजन लाकर, अलग-अलग खाते और पीते थे, वे गलत करते थे, प्रभु के किए के अनुरूप नहीं करते थे। और 22 पद में पवित्र आत्मा ने उन्हें डाँटते हुए कहा है कि इस प्रकार से खाने और पीने का स्थान उनका अपना घर है, प्रभु भोज में भाग लेने के लिए मण्डली में आकर यह नहीं करना है।


अब यहाँ, हमारे इस सातवें बिन्दु के इस अन्तिम खण्ड, पद 33-34 में भी यही बातें दोहराई गई है। लेकिन यहाँ हम साथ ही पौलुस से एक और व्यावहारिक बात को भी सीखते हैं। इस विषय के समापन की ओर आते हुए, वह उन्हें एक बार फिर, प्रेम और आदर के साथ “हे मेरे भाइयों” कहकर सम्बोधित करता है, और फिर आगे की बात कहता है। यह एक ध्यान देने योग्य बात है कि उनकी इन सभी घोर गलतियों के बावजूद, न तो वह उन्हें अविश्वासी कहता है, न किसी की व्यक्तिगत आलोचना करता है, न किसी का न्याय करता है, न किसी के पक्ष में तथा किसी अन्य के विरुद्ध व्यक्तिगत रीति से बोलता है। पौलुस न केवल सभी के साथ समान व्यवहार करता है, वरन उनकी इस आत्मिक गिरावट की इस स्थिति में भी उन्हें “हे मेरे भाइयों” कहकर सम्बोधित करने के द्वारा अपने आप को उनके साथ जोड़ लेता है, उन्हें अपने स्तर पर ले आता है। यह सभी कलीसियाओं के सभी अगुवों और पादरियों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा तथा उदाहरण है। इसका निर्वाह करना, कलीसिया के लोगों के साथ उनके मध्य, समस्याओं का समाधान करने के लिए बहुत आवश्यक और सहायक है। ध्यान कीजिए कि यूहन्ना 21 अध्याय में भी, जब पतरस और कुछ अन्य चेले निराश होकर, फिर से अपने पुराने जीवन यापन के तरीके, मछली पकड़ने में लौट गए थे, तब भी प्रभु ने उन्हें बहाल करने के लिए यही तरीका अपनाया था, वह स्वयं उनके पास आया, और सारी रात असफल परिश्रम करने से थके हुए और निराश लोगों को उलाहना देने की बजाए, प्रभु ने प्रेम से उन्हें “हे बालकों” कहकर सम्बोधित किया, उन्हें बहुत बड़ी सफलता पाने का तरीका भी बताया (यूहन्ना 21:5-6) और उनके लिए भोजन भी तैयार करके रखा (यूहन्ना 21:9)। और फिर इसके बाद के वार्तालाप में हताश और निराश पतरस को उसके वापस लौट जाने, तथा औरों को भी साथ वापस ले जाने के लिए डाँटा नहीं, कुछ नहीं कहा। वरन, वहीं, उन सभी वापस लौटे हुओं के सामने उसे ज़िम्मेदारियाँ देने के द्वारा उसके प्रति अपने प्रेम, तथा भावी सेवकाई में उसके महत्व को प्रकट भी किया। कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी गई इस पत्री के आरम्भ में पौलुस ने भी यही कार्यविधि अपनाई है; यह जानते हुए भी कि कुरिन्थुस की कलीसिया बहुत बिगड़ चुकी है, भ्रष्ट हो गई है, 1 अध्याय के आरम्भिक, 1-9 पदों में पौलुस अपने आरम्भिक सम्बोधन में उन्हें विश्वासी कहता है, उनकी सराहना करता है, उनके साथ अपने को जोड़ता है। फिर उसके बाद वह उन्हें आवेश और आक्रोश के साथ नहीं, परन्तु प्रेम और समझ के साथ उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाना और सुधारना आरम्भ करता है। कलीसियाओं में गलतियाँ सुधारने का परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीकों में से एक है।


अगले लेख में भी हम इसी खण्ड पर विचार ज़ारी रखेंगे, और एक अन्य संबंधित बात पर भी विचार करेंगे। 

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 44


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (19)



We have been learning the teachings essential for practical living from Acts 2:42. There are four things given in this verse, and the initial Christian Believers steadfastly did them. Therefore, they were edified in their spiritual lives; could remain firm and steady in their Christian faith despite all adverse circumstances; and the churches grew continually. Because of this growth causing and providing stability and steadfastness, these four are also called the “Pillars of Christian Living.” Presently, we are pondering over and learning about the third of the four pillars, i.e., “breaking of bread.” In contrast to those initial Christian Believers who steadfastly observed these four things, in God’s Word the Bible we have the Christian Believers of the Church in Corinth. They had terribly spoiled their Christian living; many wrong things had come into them, and their spiritual lives had become very deplorable. Amongst their many corruptions, one was their participation in the Holy Communion unworthily, as a mere formality, through which they had dishonored and misused it. Because of this behavior, they had become guilty of being punished by God. The Holy Spirit, through the Apostle Paul, had letters written to them, to make them understand, correct, and teach them about it. In Paul’s first letter, in 1 Corinthians 11:17-34, we have the teachings regarding our current topic, i.e., about participating worthily in the Holy Communion. We are considering these teachings under seven points. Presently we are on verses 31-34 for the seventh point, “Final Comments,” and we have seen verses 31 and 32. Today we will consider some more things related to participation in the Lord’s Table from verses 33-34.

 

7. Partaking in the Holy Communion - verses 31-34 - (Part 2)


We see in 1 Corinthians 11:20-22 about a wrong concept regarding the Holy Communion that had come into the Christian Believers of Corinth - some of them had started taking part in it as a feast. They would bring food from their homes, and eat it there, all by themselves, showing it off to others, but not sharing with them; and some would even become drunk by drinking the wine. But some others in the assembly would never get to participate in any feast. Though we have no reason given in the Word for their doing this, it is possible that they did it using the Lord celebrating the Passover feast at the time of instituting the Lord’s Table. Even if this was the reason, yet, their doing this was completely wrong and improper. It only showed their totally wrong understanding and improperly using that which was given in God’s Word. The Lord and His disciples had together participated in one feast. It was not that the disciples had individually brought their own food, and were sitting separately from each other, eating all by themselves, while showing off to the others. Moreover, as we have seen earlier, the Lord’s given method of participation in the Holy Communion was “one bread and one cup for everyone,” and all who were present there (Judas Iscariot had left by the time the Lord instituted the Holy Communion) took part from the same bread and same cup of wine. Therefore, on this basis also, those who brought their own food, and ate it separately, were doing wrongly, and not according to what the Lord had shown to be done. Then, in verse 22, the Holy Spirit reprimands them, and tells them that the place for eating and drinking in this manner is their home, participation in the Lord’s Table is not to be done in this manner.


Now here, in verses 33-34, in the last part of this seventh point, the same has been reiterated. But here we see another thing of practical applicability from Paul. While coming to the conclusion of this topic, once again he addresses them honorably and in love as “my brethren”, and then proceeds with what is to be said. This is something to be taken note of, that despite their very serious wrongs, he neither calls them unbelievers, nor does he pointedly demean anyone in particular, nor does he judge anyone, nor does he take sides of any individuals, speaking in favor of some and against others. Not only did Paul address everyone at par, but also despite their deplorable spiritual condition, he still calls them “my brethren” and thereby joins himself with them, lifts them up to his state. This is a very important lesson to learn for all the Pastors and Elders of all the churches and Assemblies. Following this is a very important part of resolving untoward situations and differences amongst the members of the congregation. Recall that in John chapter 21, the Lord Jesus too, when Peter and others with him, in their state of being depressed and frustrated, had gone back to their previous occupation of earning a living by fishing, at that time too the Lord had used this method to restore them back. He had Himself gone to them, and instead of taunting or reprimanding those tired fishermen who had unsuccessfully labored the whole night, the Lord lovingly addressed them as “children,” then told them the way to be very successful in their work (John 21:5-6), and even prepared and kept ready food for them (John 21:9). Then, after this, during their conversation, to restore the depressed and frustrated Peter and others back into fellowship with Him, He neither reprimanded them, nor said anything about what they had done. Instead, there, in the presence of all who had gone back, the Lord gave responsibilities to Peter. Thereby He expressed His love for him, and showed him how important he was for the Lord for the ministry in the days ahead. At the beginning of this letter written to the Church in Corinth, Paul has also adopted the same strategy. Paul Knew that the Church in Corinth had become very badly spoiled and corrupted. But still in the first nine verses of chapter one, Paul in his opening address to them, calls them Believers, commends and appreciates them, and joins himself with them. Then he addresses them, not in fury and indignation, but in love and with understanding, and then starts telling them their wrongs and teaching them on how to correct them. This is one of God given methods of addressing and correcting the problems in the churches.


We will continue pondering over this section in the next article, and then also address another related matter.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 22 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 198

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 43


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (18) 



प्रभु भोज में भाग लेना प्रेरितों 2:42 में दिए गए व्यावहारिक मसीही जीवन के चार स्तम्भ में से तीसरा स्तम्भ है। अभी तक हमने देखा है कि आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चारों बातों में लौलीन रहते थे। परिणामस्वरूप वे आत्मिक जीवनों में उन्नत हुए, हर परिस्थिति में अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे, और कलीसियाएं बढ़ती गईं। इसके विपरीत, जैसा आज अधिकाँश कलीसियाओं और मसीहियों में देखा जाता है, तब भी ऐसे मसीही और ऐसी कलीसियाएं थीं, जिन्होंने इन चार बातों को एक रीति बना लिया था, और इनमें लौलीन होकर नहीं, बल्कि औपचारिकता पूरी करने के लिए भाग लेने लग गए थे। ऐसे मसीहियों और कलीसियाओं के साथ जो तब हुआ था, वही अब आज के उन मसीहियों और कलीसियाओं के साथ भी हो रहा है, जो इन बातों को रीति समझ कर, एक औपचारिकता पूरी करने के लिए इनका पालन करते हैं। ऐसी कलीसियाओं और ऐसे मसीहियों का एक उदाहरण हैं कुरिन्थुस के मसीही और कलीसिया; और उनकी आत्मिक दुर्दशा। परमेश्वर पवित्र आत्मा आने उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाने और सुधारने का मार्ग बताने के लिए पौलुस प्रेरित द्वारा पत्रियाँ लिखवाईं। इनमें, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में प्रभु भोज से सम्बन्धित उनकी गलतियों को दिखाया गया है, अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के दुष्परिणाम बताए गए हैं, और उचित रीति से भाग लेने का तरीका दिया गया है। हम इस खण्ड को सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखते आ रहे हैं, और पिछले लेख से हमने सातवें बिन्दु “अन्तिम टिप्पणियाँ” के अन्तर्गत पद 31-34 को देखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने पद 31 से देखा था कि परमेश्वर अपनी सन्तान, मसीही विश्वासियों को दण्ड देने में नहीं, बल्कि आशीष देने और उनकी भलाई करने में रुचि रखता है। इसी लिए वह चाहता है कि उसकी बजाए मसीही विश्वासी स्वतः ही अपने आप को जाँच कर, सुधार कर, उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लें, ताकि आशीष पाएं, न कि दण्ड। आज हम पद 32 से इसी के बारे में और आगे देखेंगे।    

7. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 31-34 - (भाग 2)


प्रभु भोज में उचित रीति से भाग लेने और आशीषित होने से सम्बन्धित इस खण्ड में, पद 30-31 से, हम पिता परमेश्वर के एक प्रेमी पिता के समान धैर्य रखने, विलम्ब से क्रोध करने के गुण को देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि परमेश्वर तभी ताड़ना देता है, जब कोई और विकल्प नहीं होता है। साथ ही, उसकी ताड़ना, हल्के से आरम्भ होकर क्रमवार बढ़ने वाली होती है। साथ ही वह ताड़ना के हर चरण के द्वारा, मसीही विश्वासी को सुधरने का समय और अवसर प्रदान करता है। यही बात यहाँ 32 पद में भी देखने को मिलती है। पिछले लेख में हमने 31 पद से देखा था कि किस प्रकार मसीही को अपने हाथों कोई भी दण्ड या ताड़ना देने से पहले, परमेश्वर ने उसे ही पूरा-पूरा अवसर दे दिया कि वह स्वयं ही परमेश्वर के निर्देशों के आधार पर अपने आप को जाँचे, अपनी गलतियों को पहचाने, उनका  अंगीकार करे, उनके लिए क्षमा माँगे, और परमेश्वर से क्षमा प्राप्त करके, योग्य रीति से प्रभु भोज में भाग ले, और आशीषित हो।

 

अब, पद 32 में परमेश्वर द्वारा ताड़ना दिए जाने की बात हो रही है। तात्पर्य यह है कि परमेश्वर द्वारा इतना धैर्य रखने, इतनी शिक्षा और इतना अवसर देने के बाद भी, कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने इन बातों का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने अपने आप को नहीं जांचा, अपने जीवन और व्यवहार में कोई सुधार नहीं किया। वे फिर भी अनुचित रीति से ही प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे, और अन्ततः परमेश्वर को ही हस्तक्षेप करके बात को अपने हाथ में लेना पड़ा। लेकिन अभी भी हम यहाँ पर परमेश्वर के प्रेमी स्वभाव और कम से कम ताड़ना देने के स्वभाव को देखते हैं। पद 32 में दो प्रकार के दण्ड की बात की गई है, एक है मसीही विश्वासी को दिया जाने वाला, और दूसरा है संसार के लोगों को दिया जाने वाला। जैसे हमने पहले भी देखा है, बिना उद्धार या नया-जन्म पाए हुए लोगों को तो मेज़ में सम्मिलित ही नहीं होना है। यदि वे सम्मिलित होते हैं, तो यह अनुचित रीति से सम्मिलित होना ठहरेगा, और निश्चय ही उनके लिए दण्ड का कारण बनेगा। लेकिन मसीही विश्वासी का अनुचित रीति से भाग लेना, यद्यपि उसके लिए भी दण्ड का कारण ठहरता है, लेकिन प्रभु उस दण्ड को, पद 30 में दिए गए क्रम के अनुसार देकर उसे सुधरने का अवसर देता है। पद 30 के बारे में इस बात पर विचार करते हुए हमने इब्रानियों 12:5-11 से भी देखा था कि परमेश्वर की ताड़ना, एक प्रेमी पिता की सुधारने वाली ताड़ना के समान ही है। परमेश्वर द्वारा की गई मसीही विश्वासी की ताड़ना किसी बदला लेने की अथवा दोषी पर अपने क्रोध का आवेश निकालने की भावना से की गई ताड़ना नहीं है।


और ऐसा भी नहीं है कि यह परमेश्वर का नए नियम का स्वभाव है, जो पुराने नियम की बातों से भिन्न है। इब्रानियों 13:8 में लिखा है “यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एकसा है।” अर्थात, प्रभु का स्वभाव और व्यवहार समय और परिस्थिति के साथ बदलता नहीं है। हमारे विषय, प्रभु द्वारा विचार करके की गई ताड़ना के सन्दर्भ में यिर्मयाह से दो पद देखिए: “क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, तुम्हारा उद्धार करने के लिये मैं तुम्हारे संग हूँ; इसलिये मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूंगा, जिन में मैं ने उन्हें तितर-बितर किया है, परन्तु तुम्हारा अन्त न करूंगा। तुम्हारी ताड़ना मैं विचार कर के करूंगा, और तुम्हें किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराऊंगा” (यिर्मयाह 30:11) और “हे मेरे दास याकूब, यहोवा की यह वाणी है, कि तू मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ। ओर यद्यपि मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूंगा जिन में मैं ने तुझे बरबस निकाल दिया है, तौभी तेरा अन्त न करूंगा। मैं तेरी ताड़ना विचार कर के करूंगा, परन्तु तुझे किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराऊंगा” (यिर्मयाह 46:28)। दोनों स्थानों पर हम देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों और अन्यजातियों के दण्ड में भिन्न दृष्टिकोण रखता है। अनुचित कार्य करने के लिए दण्ड तो दोनों को मिलता है, किन्तु परमेश्वर का अपने लोगों को दण्ड देने का उद्देश्य उन्हें सुधारना है, और वह उनकी उतनी ही ताड़ना करता है जितनी उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक है। और यही हमारे आज के पद, 1 कुरिन्थियों 11:32 की शिक्षा है, और इब्रानियों 12:5-11 की भी।

 

इसलिए, पहले तो मसीही विश्वासी को प्रभु को ताड़ना करने का अवसर ही नहीं देना चाहिए। प्रभु भोज में उचित रीति से, अपने आप को जाँचते हुए भाग लेना चाहिए। किन्तु यदि किसी कारणवश ऐसी परिस्थिति बन भी जाए कि प्रभु को ताड़ना करनी पड़े, तो उसके प्रति सही रवैया रखना चाहिए, उसे अपने सुधार और बेहतरी के लिए किया गया प्रभु का कार्य समझकर, उसे नम्रता और पश्चातापी मन से स्वीकार करना चाहिए, और अपने आप को उसके द्वारा सुधारना चाहिए। अगले लेख में पद 33-34 पर विचार करेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 43


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (18)


To partake in the Holy Communion is the third of the four pillars of practical Christian living given in Acts 2:42. So far, we have seen that the initial Christian Believers used to steadfastly observe these four things. Consequently, they were edified in their spiritual lives, stood firm and strong in their Christian faith in all circumstances, and the churches continued to grow. Contrary to this, as is seen in most of the churches and amongst the Christians today, at that time too, there were churches and Christians, who had made observing these four things into a ritual, and instead of observing them steadfastly, they observed them to fulfill a formality. That which happened at that time to such Christians and churches, is happening today with the similar Christians and churches, who consider these things as a ritual and observe them as a formality. An example of such Christians and churches are the Christians in the then church at Corinth, and their deplorable spiritual condition. God the Holy Spirit, to show to them their wrongs and the way to correct them, had the Apostle Paul write letters to them. In these letters, we see from 1 Corinthians 11:17-34 that their wrongs regarding the Lord’s Table have been shown, the consequences of unworthily partaking of the Lord’s Table are told, and the way of worthily partaking has been given. We have been considering this section under seven points, and in the last article, we have started to consider the seventh point “Final Comments” from verses 31-34. In the last article we have seen from verse 31 that God is not interested in punishing His children, but in blessing them and doing their good. That is why He wants that the Christian Believers should self-examine and then correct themselves, and then participate worthily in the Holy Communion, so that they receive blessings and not condemnation. Today we will see further about this from verse 32.

 

7. Partaking in the Holy Communion - verses 31-34 - (Part 2)


In this section regarding participating worthily in the Holy Communion, we have been seeing from verses 30-31 that God is a loving Father, patient and longsuffering. We have seen that God only chastises when there is no other alternative left. Also, His chastisement starts lightly, and gradually, serially, worsens. At each stage He provides the Christian Believer the time and opportunity to correct themselves. The same is seen here in verse 32. We have seen in the last article from verse 31 that before chastising a Christian Believer, God gives him the full opportunity to examine and correct himself according to the instructions given by God, recognize and acknowledge their wrongs, ask and receive the Lord’s forgiveness for them, and then worthily participate in the Holy Communion, to be blessed.


Now, in verse 32, is mentioned chastisement at the hands of God. The implication is that despite God being so patient, having given so many teachings and opportunities, there still were some who had not utilized the time given by God. They continued to partake in the Lord’s Table unworthily, and eventually God had to intervene and take matters into His hands. Two kinds of punishment have been mentioned in verse 32, one is the one given to the Christian Believers, and the other is the one given to the people of the world. As we have seen earlier, those who are not Born-Again or saved, they should not participate in the Holy Communion. If they do participate, then it becomes the reason for them to receive punishment from God for doing so. But for a Christian Believer, participating unworthily, though it is a reason for punishment for them as well, but God, as given in verse 30, chastises him in a progressive manner, while giving him opportunities to correct and improve himself. While considering this from verse 30, we had seen from Hebrews 12:5-11 that God’s chastisement is like the chastisement of a loving Father for correction. God’s chastening of a Christian Believer is neither vengeful, nor one to spend His fury upon them.


And, it is also not true that this is God’s behavior only in the New Testament, being different from what He did in the Old Testament. It is written in Hebrews 13:8 “Jesus Christ is the same yesterday, today, and forever.” In other words, the Lord's nature and behavior does not change with time and circumstances. Regarding the Lord correcting us in measure, consider two verses from Jeremiah, “For I am with you, says the Lord, to save you; Though I make a full end of all nations where I have scattered you, Yet I will not make a complete end of you. But I will correct you in justice, And will not let you go altogether unpunished” (Jeremiah 30:11) and “Do not fear, O Jacob My servant, says the Lord, For I am with you; For I will make a complete end of all the nations To which I have driven you, But I will not make a complete end of you. I will rightly correct you, For I will not leave you wholly unpunished” (Jeremiah 46:28). We see at both places that God maintains a different perspective about His people and the Gentiles. Both are punished for doing wrong, but the purpose of God’s punishing His people is to correct them, and He chastises them only to the extent that is necessary for their correction. And this is also the teaching of our today's verse, i.e., 1 Corinthians 11:32, as well as of Hebrews 12:5-11.


Therefore, firstly, the Christian Believer should not give any opportunity to the Lord to chasten him. He should participate in the Lord’s Table worthily, after examining himself. But if for some reason, there arises a situation where the Lord has to chasten, then the Believer should have a correct attitude towards it, should accept it as something the Lord has done to correct and edify him, and accept it humbly and with a repentant heart, and take steps to correct themselves. In the next article, we will consider verses 33-34.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 21 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 197

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 42


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (17) 


व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं। आरम्भिक मसीही विश्वासी इनका लौलीन होकर पालन करते थे। परिणाम स्वरूप वे आत्मिक जीवन में उन्नत, विश्वास में स्थिर और दृढ़ हुए, तथा कलीसियाएं बढ़ती गईं । इसी कारण इन चार बातों को “मसीही जीवन के चार स्तम्भ” भी कहा जाता है। वर्तमान में हम इन चार में से तीसरी बात, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु कि मेज़ में भाग लेने के बारे में सीख रहे हैं। प्रभु भोज के बाइबल के अनुसार सही स्वरूप और उचित पालन के तरीके को हम चारों सुसमाचारों में प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज की स्थापना करने के वृतान्तों से सीखते हैं। कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों में बहुत सारी गलत बातें आ गई थीं, जिन्हें दिखाने और सुधारने के लिए पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा उन्हें पत्रियाँ लिखवाईं। इनमें, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में हमें प्रभु भोज में उचित और अनुचित रीति से भाग लेने के बारे में शिक्षाएं दी गई हैं। हम इन्हीं शिक्षाओं को सात बिन्दुओं के अन्तर्गत सीखते आ रहे हैं। पिछले लेख में हमने पद 29-30 के आधार पर छठे बिन्दु, अनुचित रीति से भाग लेने के कारण आने वाले दण्ड के बारे में देखने का समापन किया था। आज से हम सातवें बिन्दु, अन्तिम टिप्पणियाँ, को पद 31-34 से देखना आरम्भ करेंगे।    

7. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 31-34 - (भाग 1)

  

यहाँ पर पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा पद 31 में बचने का मार्ग दिया है। पहले, पद 29 में अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने से स्वतः ही दण्ड का भागी बन जाने की अनिवार्यता को बताया। फिर पद 30 में उस दण्ड के प्रति परमेश्वर के धैर्यवान होकर व्यक्ति को पश्चाताप करने, सुधर जाने का अवसर देते हुए क्रमशः बढ़ते हुए क्रम में दण्ड देने के बारे में बताया। अब यहाँ पर पद 29-30 की स्थिति से पूर्णतः बच जाने का तरीका दिया गया है - अपने आप को जाँचना। हम इस बात को 17 सितंबर के प्रभु भोज से सम्बन्धित लेख 13 में देख चुके हैं कि पद 11-28 के, तथा वचन की अन्य बातों के आधार पर, विश्वासी को अपने आप को कैसे और किन बातों के लिए जाँचना है। यह एक बार फिर हमारे सामने परमेश्वर के इस गुण को रखता है कि परमेश्वर विश्वासियों का प्रेमी पिता है। वह उन्हें दण्ड देने के अवसरों और तरीकों की तलाश में नहीं रहता है। वरन, वह हमेशा उन पर अपने प्रेम को प्रकट करने, उनकी सहायता करने, उन्हें सुधारने, उन्हें आशीषें देने के लिए अपने लिए उपयोगी बनाने के अवसर और तरीके देता रहता है।

 

यहाँ पर भी परमेश्वर ने यही किया है; विश्वासी का आँकलन करने को अपने हाथों में लेने और फिर उसके अनुसार प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य होने से पहले, परमेश्वर ने यह बात विश्वासी के ही हाथों में सौंप दी है। परमेश्वर यह नहीं चाहता है कि प्रभु भोज में भाग ले लेने के बाद, उसे विश्वासी से यह कहना पड़े कि उसने अनुचित रीति से भाग लिया है, इसलिए वह आशीष का नहीं बल्कि दण्ड का भागी है। बल्कि इस स्थिति को उठने से ही रोकने के लिए, परमेश्वर ने विश्वासी से ही कह दिया है कि भाग लेने से पहले ही वह स्वयं को जाँच ले। किन बातों के लिए और किस प्रकार जाँचना है, यह भी परमेश्वर ने बता दिया है। और प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर की ओर से यह भी आश्वासन है कि वह पश्चातापी मन के साथ अपने जिस भी पाप को, जिस भी बुराई या कमी को मान लेगा, उसके लिए परमेश्वर उसे क्षमा कर देगा (1 यूहन्ना 1:9)। अर्थात, उसके बाद वह विश्वासी प्रभु की मेज़ में योग्य रीति से भाग लेकर, आशीषों का भागी बन सकता है। अब, अपने लोगों की भलाई के लिए, उन्हें आशीषित करने के लिए, उन्हें ताड़ना और दण्ड में जाने से बचाने के लिए, परमेश्वर इससे अधिक और क्या कर सकता था? अपने लोगों के भले के लिए उससे जो कुछ भी हो सकता था, वह उसने पहले ही करके दे उन्हें दिया है। अपने उपाय को स्पष्ट, सीधा, सरल, और सहज बनाकर उन्हें उपलब्ध करवा दिया है, सम्बन्धित सभी निर्देश दे दिए हैं। अब केवल उसके लोगों को, उसके द्वारा दिए गए इस उपाय को स्वीकार करके उसका पालन करना ही शेष है। और यह तो प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं ही करना पड़ेगा।

 

लेकिन यह करते हुए एक बहुत महत्वपूर्ण बात का भी ध्यान रखना है। जैसा यहाँ इस पद में लिखा है, प्रत्येक को स्वयं को ही जाँचना है, किसी अन्य को नहीं। अकसर लोग औरों को जाँचते हैं और अपनी तुलना उनके साथ करते हैं। या अपनी गलतियों, अनुचित व्यवहार, पाप, कमियों के लिए बहाने बनाते हैं और किसी न किसी तरह से अपने आप को सही, अपने किए हुए को वैध, अपने व्यवहार को उचित ठहराने, तथा किसी और को अपने किए के लिए दोषी या ज़िम्मेदार ठहराने का प्रयास करते हैं। परमेश्वर यह नहीं चाहता है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारा सृष्टिकर्ता परमेश्वर हमें हम से अधिक अच्छे से जानता है। वह न केवल हमारे किए, कहे, सोचे हुए को भली-भाँति जानता है, वरन हमारे मन की अनकही बातों के पीछे के कारणों और उद्देश्यों को भी जानता है (1 इतिहास 28:9)। इसलिए किसी और के बारे में उसे कुछ भी बताने की हमें कोई आवश्यकता नहीं है; परमेश्वर उस व्यक्ति के बारे में भी सब कुछ जानता है, और हमसे अधिक जानता है। परमेश्वर ने हमें अपने आप को जाँचने और सुधारने का अवसर दिया है, न कि अपने को सही ठहराने तथा औरों को दोषी दिखाने का। यदि हम उसके दिए अवसर का सही उपयोग नहीं करेंगे, तो दुष्परिणामों को भुगतना ही पड़ेगा।

 

लेकिन लोगों के साथ परेशानी तो यही है कि वे परमेश्वर और उसके वचन को महत्व ही नहीं देते हैं। वे परमेश्वर के वचन में लिखी उसकी शिक्षाओं और निर्देशों का नहीं, संसार के लोगों और उनकी शिक्षाओं और बातों का पालन करना चाहते हैं। लोग, विशेषकर मसीही विश्वासी यह जानते और मानते हैं कि मनुष्य गलतियाँ कर सकता है और करता रहता है। और यह भी कि शैतान मनुष्यों को बहका और भरमा कर उनसे परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता, और कई तरह की गलतियाँ करवाता रहता है। लेकिन फिर भी, बिना यह जाँचे और परखे हुए कि मनुष्यों द्वारा उन्हें जो कहा और सिखाया जा रहा है, वह परमेश्वर के वचन से संगत भी है कि नहीं, सही भी है कि नहीं, लोग परमेश्वर की नहीं, मनुष्यों की कही हुई बातों का पालन करने को अधिक महत्व देते हैं। परमेश्वर की बजाय मनुष्यों का अनुसरण करने के बाद भी, लोगों की अपेक्षा यही होती है कि परमेश्वर उनके किए को न केवल स्वीकार करे, बल्कि उसके लिए उन्हें आशीष भी दे। यदि कोई परमेश्वर के कहे को जानेगा और मानेगा ही नहीं, तो फिर उस से आशीष कैसे पाएगा?


अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और पद 32 पर विचार करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 42


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (17)


To live practical Christian life, four things are given in Acts 2:42. The initial Christian Believers used to steadfastly follow them. Consequently, they were edified in their spiritual lives, stood firm and strong in their faith, and the churches grew. For this reason, these four are also known as the “Pillars of Christian Living.” Presently we are considering the third of these four, i.e., “breaking of bread,” i.e., the Holy Communion, or the Lord’s Table. We learn the Biblically correct form and method of participation in the Table from the four gospel accounts, from the sections where the Lord Jesus instituted the Lord’s Table. Amongst the Christian Believers in Corinth, many wrong things had come in, and to show them their errors and the way to correct them, the Holy Spirit had the Apostle Paul write letters to them. In these, in 1 Corinthians 11:17-34 we have the teachings regarding participating unworthily as well as worthily in the Lord’s Table. We have been considering these teachings under seven points, and learning about them. In the last article, we had concluded the sixth point, having seen from verses 29-30 about the punishments consequent to participating in the Holy Communion unworthily. Today we will begin considering the seventh point from verses 31-34.

 

7. Partaking in the Holy Communion - verses 31-34 - (Part 1)


Here, in verse 31, the Holy Spirit, through the Apostle Paul has given a way of escaping. We were told in verse 29 that by partaking in the Table unworthily, we automatically become guilty of certainly being punished. Then in verse 30 we were told of God being patient and longsuffering, giving people the time and opportunity to repent and correct themselves, through giving gradually worsening punishment, as a graded response. Now, here the way to totally avoid the situation of verse 29-30 has been given - examine yourself. We have seen in the article of 17th September, the 13th article related to the Holy Communion, that on the basis of what is written in verses 11-28 and at other places in God’s Word, how, and for what things a Believer has to examine himself. This once again places before us the attribute of God that for the Believers, He is a loving Father. He is not looking for chances and ways to punish them. Rather, He is always looking for ways to express His love for them, help them, correct them, and make them useful for Him to be able to bless them.


God has done the same over here; before He has to evaluate the Believer and then be constrained to act accordingly, God has handed over doing this entirely into the hands of the Believer. God does not want that after the Believer has participated in the Holy Communion, He would have to say to him that he participated unworthily, therefore, instead of blessing him, He will have to punish him. Rather to stop such a situation from even arising, God has told the Believer that he should examine himself. God has also told him how to examine and for what things. God has also assured every Believer that whatever be the wrong, the shortcoming, or the sin, if he would accept and truly repent of it, God will forgive him for it (1 John 1:9). Therefore, having done this, the Believer can participate in the Table worthily and be blessed by God. Now, for the good of His people, to bless them, to keep them safe from chastisement and being punished, what more could God do? God has already done and made available to His people all that He could do for their good. He has made His provision very clear, straightforward, easy, and convenient, and has also given them all the instructions that were required. Now, all that remains to be done is for His people to accept the provision and carry it out. And, this only the person can do for Himself.


But while doing this, there is something very important that needs to be kept in mind. As is written in this verse, everyone has to examine himself, not others. Very often people examine others and compare themselves with others. Or, for their wrongs, improper behavior, sins, shortcomings etc. they make excuses and somehow or the other try to prove themselves correct, justify whatever they may have done, show their behavior to be correct, and blame someone else and hold them responsible for whatever they themselves have done. God does not want this. We should keep in mind that our creator God knows us and about us far more and far better than we know about ourselves. He not only knows well whatever we have done, said, or thought about, but He also knows the unsaid things in our hearts and our intentions for them (1 Chronicles 28:9). Therefore, there is no need for us to say anything about anybody to God; because God already knows everything about that person too, and knows it better and more than we do. God has given us an opportunity to examine and correct ourselves, instead of trying to justify ourselves and show others to be guilty. If we will not properly utilize the opportunity He has given, then we will have to suffer the harmful consequences.


But the problem with people is that they do not give importance to God and His Word. They do not want to obey the teachings and instructions God has given in His Word; instead, they want to obey what people of the world have said and taught. People, in general, and Christian Believers in particular, well know that man can, does keep making mistakes. They also know that Satan keeps deceiving and misleading people into disobeying God and committing many kinds of mistakes. But still, without caring to examine and verify from God’s Word, whether what is being said and taught by men is consistent with what God has said, whether it is correct or not, people give more importance to following and obeying men instead of following and obeying God. Despite following and obeying men, still the people expect that God will not only accept whatever they have done, but will also bless them for it. Now, if someone does not learn and follow what God has said, then how can he be blessed by God?


In the next article we will move ahead from here and consider verse 32.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well