ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 213

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 58


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (33) 

उन्नति के लिए (2) 

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:23-24 से देखा था कि प्रभु परमेश्वर व्यक्ति के मन को देखता है और व्यक्ति का आँकलन उसके मन की दशा कि अनुसार करता है, न कि उसके बाहरी स्वरूप और कार्यों, कार्यविधि तथा वैधानिक रीति से सही होने, या सांसारिक मानकों के अनुसार स्वीकार्य होने के आधार पर। यहाँ, पद 23 के अन्त में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात कही गई है, कि मसीही विश्वासी को उन बातों में लगे रहना चाहिए जिन से उन्नति होती है। पौलुस इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए पद 24 में कहता है कि मसीही विश्वासी को, अपनी नहीं, बल्कि औरों की भलाई में लगे रहना चाहिए। कहने का तात्पर्य है कि जिस मसीही विश्वासी का मन ठीक होगा, वह न केवल अपनी उन्नति में लगा रहेगा, वरन औरों के लिए सही काम भी करेगा। क्योंकि कलीसिया, जो प्रभु की देह है, वह मसीही विश्वासियों से मिलकर बनी है, इसलिए, यदि उसके सदस्य व्यक्तिगत रीति से उन्नति करते जा रहे हैं, तो फिर स्वतः ही कलीसिया भी उन्नति करती जाएगी। और यदि सदस्य एक-दूसरे की सहायता करते रहते हैं तथा औरों की भलाई में लगे रहते हैं, तो इस परस्पर सहयोग और सहायता के द्वारा कलीसिया भी बढ़ती और दृढ़ होती चली जाएगी। आज हम पद 23 में कही गई ‘उन्नति’ के बारे में देखेंगे, और यह भी कि मसीही विश्वासी की उन्नति कैसे हो सकती है।

 

मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद ‘उन्नति’ किया गया है, उसका शब्दार्थ होता है “घर का बनाने वाला”, अर्थात, वह जो निर्माण करता या बनाता है। इससे यह प्रकट है कि हमारी उन्नति क्रमशः एक के बाद दूसरे कदम के द्वारा होते जाने वाला काम है, उन्नति का हर स्तर या चरण पहले वाले स्तर या चरण पर बनता है। साथ ही इसमें धैर्य और निरंतर परिश्रम की आवश्यकता होती है; सारा काम एक ही बार में, एक साथ ही नहीं हो सकता है। इसी बात को वचन में अन्य स्थानों पर भी कुछ भिन्न शब्दों में कहा गया है। यह 1 कुरिन्थियों 3:1-2 में निहित है, जहाँ मसीही विश्वासियों से यह आशा की जाती है कि वे आत्मिक रीति से उन्नति करते जाएंगे, और इसका प्रमाण होगा कि उनमें से बच्चों का सा व्यवहार जाता रहेगा; इसे 2 कुरिन्थियों 3:18 में मसीही विश्वासी के अंश-अंश करके प्रभु के स्वरूप में बदलते जाने के द्वारा व्यक्त किया गया है; और इब्रानियों 5:12 में इसे इस आशा के रूप में लिखा गया है कि विश्वासी को परिपक्व होकर औरों को सिखाने वाला हो जाना चाहिए।

 

इस प्रकार से, परमेश्वर का वचन इस बात पर ज़ोर देता है कि मसीही विश्वासी की आत्मिक उन्नति, उसके लिए एक अनिवार्य बात है। प्रभु भोज में योग्य रीति से भाग लेने के लिए अपने आप को जाँचते समय, विश्वासियों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए, और जाँचना चाहिए कि क्या वे उन्नति करते जा रहे हैं कि नहीं। उपरोक्त तीनों उदाहरण - बच्चों के से व्यवहार से निकल जाना, प्रभु की समानता में बढ़ते जाना, और परमेश्वर के वचन की समझ-बूझ रखते हुए, उसे दूसरों को भी सिखा पाने के योग्य होते जाना, विश्वासी को अपने आप को जाँचने के विषय प्रदान करती हैं। पद 23 का यह आग्रह है कि मसीही विश्वासी को उन बातों के बारे सोचना और उन्हें करना चाहिए जिनसे उन्नति हो (रोमियों 14:19; 15:2), न कि केवल कार्यविधि और वैधानिक रीति से सही होने की, यानि कि केवल रीतियों और औपचारिकताओं को पूरा करते हुए यह समझने की, कि इसके द्वारा हम प्रभु के साथ ठीक हो जाएंगे।

 

एक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी कैसे उन्नति कर सकता है, और औरों की करवा सकता है?

  • सबसे पहली और मुख्य बात है सांसारिक बातों और व्यवहार से पलट कर, एक स्वच्छ मन के साथ, परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और उसे अपने जीवन में लागू करने के द्वारा। प्रेरित पतरस ने लिखा, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके नये जन्मे हुए बच्चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)। परमेश्वर के वचन को अपना आत्मिक भोजन समझना, उसकी सुनना, और फिर जो वह कहता है उसे अपने जीवन में लागू करना; परमेश्वर के वचन का पालन करना ही विश्वासी की उन्नति की बुनियादी आवश्यकता है। 

  • कलीसिया में तथा अन्य विश्वासियों के साथ प्रेम में बने रहने, व्यवहार करने के द्वारा भी विश्वासी उन्नति करता है (1 कुरिन्थियों 8:1)। और यही बात 1 कुरिन्थियों 10:24 में भी कही गई है - औरों की भलाई करो। यह प्रभु यीशु मसीह के निर्देश “और जैसा तुम चाहते हो कि लोग तुम्हारे साथ करें, तुम भी उन के साथ वैसा ही करो” (लूका 6:31) का व्यावहारिक प्रयोग है।

  • न केवल वचन को सीखो, परन्तु उसे औरों को भी सिखाओ। परमेश्वर और उसके वचन के साथ बिताए गए समय में परमेश्वर जो कुछ भी हमें सिखाता है, हमें उसे औरों के साथ भी साझा करना चाहिए, न केवल उनकी उन्नति के लिए, बल्कि हमारी अपनी उन्नति के लिए भी (1 कुरिन्थियों 14:3-5; यहाँ प्रयुक्त शब्द ‘भविष्यवाणी’ के मूल यूनानी भाषा के शब्द का तात्पर्य है ‘सामने बोलना’, जो लोगों के सामने बोलने के लिए भी प्रयोग होता है, तथा आने वाले समय के बारे में बोलना के लिए भी)।

  • हमारे आत्मिक वरदानों का प्रयोग कलीसिया के लाभ के लिए करने के द्वारा भी हम, तथा अन्य लोग उन्नति पाते हैं (1 कुरिन्थियों 14:12; 12:7; इफिसियों 4:11-12)।  


परमेश्वर नहीं चाहता है कि उसके लोग एक ही आत्मिक स्तर पर अटके रहें; वरन वह चाहता है कि वे स्वयं भी उन्नति करें, तथा औरों की उन्नति का भी कारण हों। मसीही विश्वासी का अपने आप को अपनी उन्नति के बारे में जाँचते हुए - कि वह उन्नति कर रहा है कि नहीं? उसके द्वारा औरों की उन्नति हो रही है कि नहीं? कहीं वह किसी की आत्मिक उन्नति में बाधा तो नहीं बन रहा है? आदि, और फिर अपने जीवन में उपयुक्त सुधार के साथ उचित रीति से प्रभु भोज में सम्मिलित होना, उसके स्वयं की, तथा कलीसिया की उन्नति लाता है। प्रभु भोज, प्रभु द्वारा आत्मिक उन्नति के लिए ठहराया गया एक तरीका है, जिसका सही उपयोग प्रत्येक मसीही विश्वासी को परिपक्व तथा प्रभु के लिए उपयोगी बनाता है।

 

अगले लेख से हम मसीही विश्वास के चौथे स्तम्भ, प्रार्थना करने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 58


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (33)

For Edification (2)

In the last article we have seen from 1 Corinthians 10:23-24 that the Lord God looks at the person’s heart and evaluates him according to what is in his heart, and not on external appearances, or being technically or legally correct, or being acceptable by worldly standards and ways. Another important thing mentioned at the end of verse 23 is that the Christian Believer should be looking to do things that edify. Then, Paul carries this thought forward and says in verse 24 that the Believers should always be concerned about the well-being of others, rather than their own. The implication is that a Believer, whose heart is right, besides wanting to be edified, will also do the right things for others. Since the Church, the body of Christ Jesus is made up of the Christian Believers, therefore, automatically if the members are continually being edified, the Church too will continually be edified; and if the members are helping for the well-being of others, the Church too would be growing and becoming stronger, through the help and cooperation of each other. Today we will consider about edification mentioned at the end of verse 23, and the things that edify a Christian Believer.


In the original Greek language, the word used, and translated into English as “edify”, literally means “to be a house-builder”, i.e., one who constructs or builds up. This makes it evident that our edification is a gradual process, occurring step-by-step, one stage or one level being built upon the earlier or previous ones. Also, it needs patience and perseverance; it cannot happen all at once. This is alluded to in different ways at other places too in God’s Word. In 1 Corinthians 3:1-2 it is implied in the Believers expected to grow spiritually, and make it evident by their getting rid of childish behavior; in 2 Corinthians 3:18 it is presented as the Christian Believers being gradually transformed, bit-by-bit, into the image of the Lord; in Hebrews 5:12, it has been stated as an expectation that the Believers should have matured and become teachers for others.

 

So, in multiple ways, the Word of God emphasizes the point that spiritual growth or edification is a must for the Christian Believers. While examining themselves for worthily partaking in the Holy Communion, they have to keep this in mind as well, and check if they are being edified continually. The above three examples - growing out of childish behavior, being transformed into the likeness of the Lord, and being able to understand the Word of God and teach it to others serve as points to ponder over and self-assess if the Believer is being edified. The exhortation of verse 23 is that the Believer should think about and do those things that edify him (Romans 14:19; 15:2), instead of only trying to be “lawful”, i.e., fulfilling the procedures and formalities, and then think that by doing so he will be okay with God.


How can a Born-Again Christian Believer be edified, and edify others? 

  • The first and foremost is his turning away from worldly ways and behavior, then with a clean heart and mind, studying God’s Word and applying it to his life. The Apostle Peter writes, “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as new-born babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). Feeding upon the Word of God, listening to what it says, and then applying what it says to one’s life, obeying God’s Word is the basic necessity for a Believer’s edification.

  • Living with love in the Church and with Believers also edifies (1 Corinthians 8:1). This what is said in 1 Corinthians 10:24 as well - care for others. When we care for others and nurture them in the Lord, we ourselves will be nurtured and be edified. This is the practical application of the Lord’s teaching, “And just as you want men to do to you, you also do to them likewise” (Luke 6:31).

  • Not only learn, but also teach God’s Word to others. Whatever God gives to us in our time with Him and His Word, we should share it with others, for not only their edification, but ours as well (1 Corinthians 14:3-5; the word ‘prophesies’ used in these verses is not about foretelling the future but for speaking forth or speaking before others).

  • Using our spiritual gifts for the benefit of the Church also edifies us as well as others (1 Corinthians 14:12; 12:7; Ephesians 4:11-12).

 

God does not want that His people should get stuck and stagnate at one spiritual level. Rather, He wants that they should be edified, and they should edify others as well. When a Christian Believer examines himself about his edification – Is he being edified? Are others being edified by him? Is he in anyway obstructing the edification of others? etc., and then participates worthily in the Holy Communion, he not only edifies himself, but also the Church. The Holy Communion is one of the ways given by the Lord for spiritual growth and edification, and participating in it worthily makes the Believers mature and effective for the Lord.


From the next article, we will begin to consider the fourth pillar of Christian living, i.e., praying.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 212

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 57


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (32) 

उन्नति के लिए (1) 

प्रभु भोज के बारे में अपने इस अध्ययन में हमने देखा था कि व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए प्रेरितों 2:42 में चार बातें दी गई हैं, आरम्भिक मसीही विश्वासी जिनका लौलीन होकर पालन किया करते थे। इससे वे अपने आत्मिक जीवनों में उन्नत हुए, हर प्रकार की परिस्थिति में वे अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े रह सके, और कलीसियाएं भी बढ़ती गईं। इसी कारण इन चार बातों को मसीही जीवन के स्तम्भ भी कहा जाता है। इसकी तुलना में कुरिन्थुस कि मण्डली के मसीही विश्वासी थे जिन्होंने इन चारों बातों का लौलीन होकर पालन नहीं किया, वरन उन्हें एक औपचारिकता बना लिया, रीति के समान उनका पालन करने लगे, और उनमें अपने ही मन के अनुसार बातों का जोड़-तोड़ कर लिया। परिणामस्वरूप उनके आत्मिक जीवन बहुत गिर गए, और वे अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ होकर खड़े नहीं रह सके। इन चार में से तीसरी बात, प्रभु भोज के बारे में हमने नए नियम से सुसमाचारों में से प्रभु यीशु के द्वारा प्रभु भोज की स्थापना के बारे में देखा था कि प्रभु भोज का सही स्वरूप “एक ही रोटी और एक ही प्याला” है, और इसके अभिप्रायों के बारे में भी हम देख चुके हैं। इसके बाद हमने प्रभु की मेज़ के बारे में गलतफहमियों और उसमें गलत रीति से भाग लेने, और मेज़ के दुरुपयोग के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 देखा, और प्रभु भोज से संबंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से देखा। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:22 से इन बातों के निष्कर्ष के बारे में देखा। इस लेख में, हम प्रभु भोज से संबंधित एक और विषय के बारे में देखेंगे, जिसे पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 10:23-24 में उठाया है।


यद्यपि यह विषय प्रभु की मेज़ के संदर्भ में तो कहा गया है, किन्तु यह मसीही विश्वास और जीवन से संबंधित अनेकों अन्य बातों पर भी उतना ही लागू होता है। इसके बारे में जानकारी रखना मसीही विश्वासियों के लिए बहुत सहायक होगा, विशेषकर उन जटिल परिस्थितियों में जिनका सामना उन्हें अपने विश्वास की यात्रा के दौरान करना पड़ेगा; इसलिए उन्हें इसके बारे में जानना चाहिए, और समय तथा आवश्यकता के अनुसार इसका उपयोग करते रहना चाहिए। 1 कुरिन्थियों 10:23 में लिखा है, “सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं: सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नति नहीं।” जैसा कि इस पद के लेख से प्रकट है, बहुधा ऐसी परिस्थितियाँ होंगी जिनमें व्यक्ति कार्यविधि और वैधानिक दृष्टिकोण से तो सही होगा, किन्तु नैतिक तथा आत्मिक रीति से गलत और परमेश्वर को अस्वीकार्य होगा। इस बात को समझने के लिए हमें यह समझना और ध्यान रखना अनिवार्य है कि परमेश्वर केवल बाहरी स्वरूप और कार्य को नहीं देखता है, वरन व्यक्ति के मन को, उसके हृदय को देखता है (1 शमूएल 16:7; यिर्मयाह 11:20; 20:12) और उसके मन की बातों के अनुसार उसका आँकलन करता है। इसीलिए दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान को, उसे उत्तरदायित्व देते समय चिताया था, “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा” (1 इतिहास 28:9)।


इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण है दाऊद द्वारा योआब को साथ लेकर बतशेबा के पति ऊरिय्याह को मरवाने का षड्यंत्र रचना, क्योंकि वह उसके द्वारा गर्भवती थी (2 शमूएल 11:14-17)। कार्यविधि तथा वैधानिक रीति से, राजा और सेना का प्रधान सेनापति होने के नाते यह दाऊद का अधिकार था कि वह किसी भी सैनिक को कहीं पर भी नियुक्त करे, और योआब पर भी यह बाध्य था कि वह राजा की आज्ञा का पालन करे। लेकिन वास्तविक बात और दाऊद के मन में छुपी हुई बात तो अपने पाप को ऊरिय्याह तथा लोगों से छुपाने के लिए, ऊरिय्याह को मरवा देना था। योआब भी दाऊद की इस कुटिल और दुष्ट योजना को कार्यान्वित करने के लिए सहमत हो गया, और इस प्रकार दाऊद के पाप का भागी हो गया। बाद में जब परमेश्वर ने अपने नबी नातान के द्वारा दाऊद का इस बात के लिए सामना किया, तब दाऊद ने जो किया था उसे ऊरिय्याह की हत्या करना कहा (2 शमूएल 12:7-12)। दाऊद ने अपने किए को उचित दिखाने के लिए जो पर्दा बनाया था, वह उसके पीछे छुप नहीं सका, अपने आप को अपने पापों के दुष्परिणामों से बचा नहीं सका, यद्यपि उसने जो किया, वह राजा होने के नाते उसके अधिकारों के अन्तर्गत था। परमेश्वर ने उसका न्याय केवल उसके मन की दशा के अनुसार किया; उसके अनुसार नहीं, जैसा उसने बाहरी रीति से दिखाया था।

 

हम जिन पदों पर विचार कर रहे हैं, 1 कुरिन्थियों 10:23-24, वे हमें सिखाते हैं कि हमारा ध्यान अपनी प्रत्येक स्थिति का आँकलन करके उसके प्रत्युत्तर को, प्राथमिक रीति से, प्रत्युत्तर के द्वारा ‘उन्नति’ होने के आधार पर देने का होना चाहिए। हम जो भी कहने या करने का विचार कर रहे हैं, क्या उससे हमारी तथा कलीसिया की उन्नति होती है कि नहीं। यदि उन्नति नहीं होती है, तो चाहे वह व्यवहारिक एवं वैधानिक रीति से सही और उचित भी हो, और संसार के माप-दण्डों के अनुसार स्वीकार्य भी हो, लेकिन फिर भी वह मसीही विश्वासी के लिए अनुचित और अस्वीकार्य है। पौलुस अगले ही पद में इस बात की पुष्टि करते हुए कहता है, “कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, वरन औरों की” (1 कुरिन्थियों 10:24)। इसी बात को पौलुस और अधिक विस्तार से प्रभु यीशु मसीह के जीवन के उदाहरण के द्वारा फिलिप्पियों 2:1-11 में समझाता है। जो लोग प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, जब वे योग्य रीति से भाग लेने के लिए अपने आप को जाँच रहे होते हैं, तब उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या उनके जीवनों से कलीसिया की उन्नति होती है, और वे स्वयं भी उन्नति करते हैं कि नहीं। अगले लेख में हम उन्नति करने के बारे में विचार करेंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 57


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (32)

For Edification (1)

In our study about the Holy Communion or the Lord’s Table we have seen that in Acts 2:42 four things related to practical Christian living have been given, and the initial Christian Believers used to steadfastly follow them. Because of this they were edified in their spiritual lives, stood steady and firm in their Christian faith despite all kinds of circumstances, and the churches also continued to grow. That is why these four are also known as the four “Pillars of Christian Living.” In contrast, were the Christian Believers of Corinth, who did not follow these four things steadfastly; but turned them into a formality, a ritual, and manipulated them, added and took away things from them according to their own fancy. Consequently, their spiritual lives fell down greatly, they could not stand firm in their Christian faith. The third of these four things is participating in the Lord’s Table or the Holy Communion. We had seen that the correct form of the Holy Communion, as established by the Lord Jesus at the time of instituting the Holy Communion was of “one bread and one cup” for everyone; and we have seen the implications of this also. We then studied about the misunderstandings and misuse of the Table, and the correct manner of participating in it from 1 Corinthians 11:17-34, and some other issues related to participation on the Holy Communion from 1 Corinthians 10:16-22. In the last article we have seen the conclusion from 1 Corinthians 10:22. In this article on this study about the Holy Communion, we will see one more point that the Holy Spirit raises through Paul, stated in 1 Corinthians 10:23-24.

 

Although this point is in context of the Lord’s Table, but is also equally applicable to many other issues related to Christian Faith and living. Knowing about it will help the Christian Believers in many perplexing situations that they will face in their journey of faith; so they should remain aware of it, and use it. It is written in 1 Corinthians 10:23, “All things are lawful for me, but not all things are helpful; all things are lawful for me, but not all things edify.” As is evident from the text of the verse, there will often be situations where one can be technically and legally correct, but still be morally and ethically wrong or unacceptable to the Lord. To understand this point, we need to remember that God does not look at the externals, but at the heart (1 Samuel 16:7; Jeremiah 11:20; 20:12), and judges a person according to what is in his heart. Therefore, David cautioned his son Solomon, as he was handing over the charge to him, “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts. If you seek Him, He will be found by you; but if you forsake Him, He will cast you off forever” (1 Chronicles 28:9). So, while a person may be technically and legally right, he can be morally and ethically totally wrong.


A very good illustration of this is David’s plotting with Joab, of the killing of Uriah, the husband of Bathsheba, since she was pregnant with David’s child (2 Samuel 11:14-17). Technically and legally, as the King and Commander-in-Chief of his troops, David had the right to station any soldier anywhere, and Joab too had to comply with the king’s orders. But the actual situation and the thing in David’s heart was to have Uriah eliminated, to hide his own sin from Uriah and the people. Joab agreed to carry out David’s wicked plan, and thus became a party to David’s sin. Later when God confronts David through His prophet Nathan, Nathan, on God’s behalf, calls what David had done as murdering Uriah (2 Samuel 12:7-12). David could not hide behind the deception he had created, and could not absolve himself from the consequences of his sins, though he was well within his rights as King. God judged him only by what was in his heart and not by what he presented on the outside.


  Of the verses we are considering, 1 Corinthians 10:23, teach us that our primary concern should be to assess every situation and our response to it on the criteria of edification. Whatever we think of doing, does it edify us and the Church or not? If it does not edify, then even if it is technically and legally correct and acceptable by the standards of the world, yet it is unacceptable for a Christian Believer. Paul affirms it in the very next verse, “Let no one seek his own, but each one the other's well-being” (1 Corinthians 10:24). Paul explains this thought in some more detail in Philippians 2:1-11, using the Lord Jesus as the role model and example. Those who participate in the Lord’s Table, when examining themselves to partake in a worthy manner, should make sure that their lives have served to edify the Church, and they themselves are edified as well. In the next article we will look into some more detail about this edification.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 211

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 56


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (31) 

भाग लेने का निष्कर्ष (2) 

हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से मसीही विश्वासी द्वारा प्रभु के मेज़ में भाग लेने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में देखते आ रहे हैं। ये बातें भाग लेने वाले के जीवन में अनिवार्य हैं तथा स्वतः ही लागू हो जाती हैं। पिछले लेख में हमने पद 21 से देखा था कि जो प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, उनके लिए दुष्टात्माओं की मेज़ में भाग लेना; अर्थात, संसार और शैतानी बातों के साथ समझौते का जीवन जीना वर्जित है। पद 22 हमें बताता है कि यदि परमेश्वर के लोग उसके अनाज्ञाकारी बने रहते हैं और संसार तथा उसकी बातों, शैतानी ताकतों के साथ जुड़े रहते हैं, तो यह प्रभु को रिस दिलाता है, और फिर वह इसी के अनुसार कार्य करता है। परमेश्वर द्वारा रिस के अन्तर्गत काम करने को समझने के लिए हमने देखा है कि परमेश्वर उनके प्रति जो उसके लोग हैं उनपर अपने पूरे हक के साथ उन्हें अपना बनाकर रखने वाला रहता है; उन्हें अपने हाथों से कभी नहीं जाने देता है। वह उन्हें त्यागता नहीं है, उनके दुराचारी और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के जीवन के कारण वे अपना उद्धार तो नहीं खोते हैं, किन्तु उन्हें अवश्य ही परमेश्वर की ताड़ना को झेलना पड़ता है, और यदि आवश्यक होता है तो यह ताड़ना बहुत गंभीर भी हो सकती है; लेकिन परमेश्वर उन्हें कभी त्यागता नहीं है, अपने पास से कभी निकाल नहीं देता है।

 

यह बात ध्यान में रखते हुए, अब हम पद 22 को आगे देख सकते हैं, और यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के रिस लेने का क्या अर्थ है। हमारी स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि रिस लेकर काम करने को नकारात्मक रीति से देखें, क्योंकि हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवनों में इस भावना को ऐसे ही कार्यान्वित होते हुए देखा जाता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग किया गया है उसका यह अर्थ नहीं होता है। यूनानी भाषा के जिस शब्द को हिन्दी में ‘रिस दिलाने’ के लिए प्रयोग किया गया है, उसका शब्दार्थ होता है “उकसाया जाना, या प्रतिद्वंद्वी होकर काम करना”। इसलिए प्रभु द्वारा किसी के प्रति रिस में होकर कुछ करने का तात्पर्य है प्रभु को उकसाना या उत्तेजित करना कि वह अपने हक को बनाए रखने के लिए कार्य करे। प्रभु अपने विश्वासियों से असीम प्रेम करता है; इतना कि उसने उनके उद्धार तथा उसके साथ फिर से मेल-मिलाप में आ जाने के लिए अपने एकलौते पुत्र को बलिदान कर दिया (यूहन्ना 3:16; रोमियों 5:1, 11), वह उनके अन्दर पवित्र आत्मा के द्वारा निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और अपने स्‍वर्गदूतों को उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। इसके प्रत्युत्तर में वह चाहता है कि उसके लोग केवल उसी से प्रेम करें, केवल उसी के बनकर रहें (2 कुरिन्थियों 5:15); अपने प्रेम और भावनाओं को किसी और के प्रति न रखें, उसे हल्के में न लें, औरों में से किसी एक के समान उससे विभाजित प्रेम न रखें।


यह और भी स्पष्ट तथा समझने में सरल हो जाता है जब हम ध्यान करते हैं कि इस सृष्टि में केवल दो ही “शक्तियाँ” हैं; पहली है परमेश्वर, जो सृष्टिकर्ता और सृष्टि का स्वामी है और उसकी बातें तथा उसके स्वर्गदूत; और दूसरी है शैतान, जो विद्रोही स्वर्गदूत है तथा शैतान के अनुयायी। शैतान और उसके अनुयायी अब परमेश्वर के बैरी और विरोधी हैं, अपने अनन्त विनाश के लिए नरक में डाले जाने के समय की प्रतीक्षा में हैं। इनके अतिरिक्त और कोई शक्ति अथवा शक्ति का स्त्रोत नहीं है। इसलिए प्रत्येक जन या तो परमेश्वर के साथ जुड़ा है, उससे संबंधित है; अन्यथा स्वतः ही शैतान के साथ है और उसका अनुयायी है। इसलिए कोई भी, विशेषकर परमेश्वर की संतान, अर्थात मसीही विश्वासी, यदि अपने प्रेम और भावनाओं को परमेश्वर या उसकी बातों के अतिरिक्त किसी भी अन्य के साथ बाँटना चाहता है, तो वह केवल शैतान और उसके अनुयायियों और उनकी बातों के साथ ही कर सकता है। और यह स्वाभाविक है कि यह परमेश्वर को कदापि स्वीकार नहीं होगा, उसे घिनौना लगेगा, और वह रिस के साथ व्यवहार करेगा। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर की चेतावनियों और डाँटे जाने से नहीं सुधरता है, अपने व्यवहार को ठीक नहीं करता है, परमेश्वर की ओर नहीं लौटता है, तो फिर परमेश्वर को उपयुक्त कार्यवाही करनी पड़ेगी।

 

इसे एक पारिवारिक स्थिति के समान समझिए, जहाँ एक परिवार का एक बच्चा माता-पिता के प्रति अनाज्ञाकारी रहता है, अपने व्यवहार को नहीं सुधारता है, उसे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता है, और अपने व्यवहार के द्वारा परिवार के नाम को खराब कर रहा है। यदि यह बच्चा माता-पिता की मौखिक चेतावनियों और डाँट को नहीं सुनता और मानता है, तो उसके प्रति अपने प्रेम में होकर, और उसे भविष्य में किसी बड़ी हानि या बुराई से बचाने के लिए, उन्हें दृढ़ता के साथ कार्यवाही करनी पड़ती है, उसकी ताड़ना भी करनी पड़ती है। उनकी ताड़ना उसके प्रति उनके प्रेम और देख-भाल का प्रमाण है, उसपर उनके हक का तथा उस हक को कार्यान्वित करने का प्रमाण है, और उस बच्चे को वापस परिवार की सुरक्षा तथा देख-रेख में ले लेने के लिए है। परमेश्वर ने यही बात इब्रानियों 12:5-11 में भी कही है। इसलिए प्रभु का रिस के अन्तर्गत कार्य करना उस सांसारिक रीति से कार्य करना नहीं है, जैसा कि हम सामान्यतः समझते हैं। वरन, यह उसके प्रेम और देखभाल का चिह्न है, अपने लोगों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए की गई कार्यवाही है। अब हम प्रभु को “रिस दिलाने” को समझ सकते हैं कि यह परमेश्वर द्वारा अपने असीम प्रेम के अमूल्य पात्र की देख-भाल और सुरक्षा के लिए उकसाए जाकर उसे लौटा कर अपने पास ले आने के लिए किया जाने वाला कार्य है। अपने बच्चे को अपने पास सुरक्षित रखने के लिए परमेश्वर को जो कुछ भी करना होगा, वह करेगा (1 कुरिन्थियों 5:5), चाहे वर्तमान में उसकी कार्यवाही कठोर और दुखदायी ही क्यों न हो।

 

पौलुस एक आलंकारिक प्रश्न “क्या हम उस से शक्तिमान हैं?” के साथ निष्कर्ष को समाप्त करता है। कहने का अभिप्राय है कि क्योंकि कोई भी सृजा हुआ सृजनहार परमेश्वर से बढ़कर सामर्थी नहीं हो सकता है, इसलिए सृजे हुए को सृजनहार प्रभु परमेश्वर की अधीनता और आज्ञाकारिता में बने रहना है; बजाए इसके कि वह अपने ही विचार और धारणाएं बनाकर चले और उनके साथ अपने आप को परमेश्वर पर थोपे। दूसरे शब्दों में, पौलुस कह रहा था कि परमेश्वर की अधीनता और आज्ञाकारिता में बने रहने में ही हमारी भलाई है; न कि अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार कुछ करने और फिर उसके दुष्परिणाम उठाने के द्वारा।

 

इसलिए, प्रभु भोज में भाग लेने का निष्कर्ष है कि प्रभु भोज में भाग लेने वाले पर यह बाध्य है कि वह संसार और सांसारिकता की बातों से अलग होकर रहे, अन्यथा परमेश्वर के अनाज्ञाकारी होने के लिए परमेश्वर की ताड़ना सहने के लिए तैयार रहे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 56


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (31)

The Conclusion of Participation (2)

We have been considering from 1 Corinthians 10:16-22, some important things related to the participation in the Lord’s Table by a Christian Believer; things that automatically become applicable and mandatory for the Believer, through his participation in the Holy Communion. In the previous article we had seen from verse 21, that for those who participate in the Lord’s Table, it is forbidden to partake in the table of the demons, i.e., to live a life of association or compromise with the world and satanic forces. Verse 22 tells us that if God’s people persist in disobeying Him and associate with the world and its ways, with satanic forces, it provokes the Lord to jealousy, and He then acts accordingly. To understand God’s acting in jealousy, we had seen how God is very possessive of those who are His; and never lets them go from His hands. He does not forsake them, the Believers never lose their salvation because of their wayward living and disobedience; but for their waywardness, the people of God are chastised by God, even severely if it so required; but God never discards them, casts them away from Himself.


With this in mind, we can now look at verse 22, and what God’s being jealous means. Our normal tendency is to think of jealousy as a negative trait, as something wrong, since that is how we see this feeling in our day-to-day lives. But that is not how this word has been used for God in the original Greek language here. The word in the Greek language, that has been translated as jealousy in English literally means “to stimulate alongside, i.e., excite to rivalry.” Therefore, to provoke the Lord to jealousy implies to stimulate Him or provoke Him to act out of His possessiveness. The Lord loves His Believers, His children, immeasurably; so much that He gave His only begotten Son to redeem them and to have them reconciled with Him (John 3:16; Romans 5:1, 11), He lives within them as the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has made His angels their ministering spirits (Hebrews 1:14). In return, He expects them to love Him, and Him alone (2 Corinthians 5:15); to not divide their love and affections with others, and treat Him casually as one of those whom His people love.


This becomes clearer and justifiable when we ponder and realize that there are only two ‘powers’ in this universe; one is God, the creator and owner of this universe and His angels, and the other is Satan, the rebellious angel, and his followers. Satan and his followers are all now the rivals and enemies of God, biding their time till they are finally destroyed and cast into everlasting hell in God’s time. There is no other power or source of any power, other than these two, and everyone is either associated with God, or else is automatically associated with God’s enemy and rival, Satan i.e., every person, can either be associated and joined with God, or with Satan and be his follower. So, if anyone, particularly a child of God, i.e., a Christian Believer, desires to share his love and affection, or associate with anyone other than God or anything that is not from God, then he can only be sharing or associating it, with Satan or his minions and their things. This quite naturally will not only be unacceptable, but even abhorrent to God; and He will act accordingly. If the Christian Believer does not respond to God’s cautions and admonitions, does not mend his ways and turn back to God whole-heartedly, then God will have to act accordingly.

 

Think of it as a family-situation where a child is being disobedient to parents, is not mending his ways, persists in living contrary to the instructions given to him and is dishonoring the name of the family because of his life and behavior. If such a child does not listen to verbal cautions and admonitions, from the parents, then out of their love for the child and to safeguard him from future severe harm and harsh consequences, they have to act firmly, and resort to chastising him. Their chastisement is an act of love, is because of their possessiveness for him, and to draw the child back into the safety and care of the family. God has said the same in Hebrews 12:5-11. So, the Lord’s jealousy is not jealousy in the worldly sense, but is an act of love and care, to keep His people safe from the wiles of the devil. Now we can understand that the term “provoke to jealousy” implies, to be stimulated to act for the protection and care of someone who is God’s precious possession, and to do whatever needs to be done to bring God’s child back into God’s fold, even if it is hurting and painful for now, but is beneficial from the eternal perspective (1 Corinthians 5:5).


Paul then concludes with a rhetorical question, “Are we stronger than He?” The implication is that since no creature can ever be stronger than the Creator God, therefore, the creature has to live in submission and obedience to the Creator Lord God; instead of trying to impose himself upon God and enforce his own thoughts and ways upon God. It is an indirect way of saying that we will do well to stay obedient and submissive to God, which is the best for us, instead of doing things according to our own fancy and suffer harmful consequences for doing so.


Therefore, the conclusion of participating in the Holy Communion for the participant is that because of his participation, it is binding upon him to stay away from the world and its ways; else be ready to suffer God’s chastisement for being disobedient to God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well