ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 225

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 70

मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (12) 

व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, और उनमें से पहली तीन बातें देखने के बाद अब हम चौथी बात, प्रार्थना करने पर विचार कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि प्रार्थना करना केवल परमेश्वर से माँगना, या उसे कुछ करने के लिए कहना नहीं है। वरन प्रार्थना करना, परमेश्वर से बातचीत करना है, उससे अपनी बात कहना, तथा उसकी बात को सुनना और फिर पालन करना है। हमें शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए, परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में निर्देश दिए हैं कि उसके लोग हर बात के लिए, निरन्तर उससे प्रार्थना, अर्थात वार्तालाप करते रहें; उसकी इच्छा और निर्देशों के अनुसार करते रहें। पिछले कुछ लेखों से हम प्रार्थना के बारे में एक बहुत आम, किन्तु गलत धारणा, कि परमेश्वर विश्वास से माँगी गई सभी प्रार्थनाओं को पूरा करेगा, के बारे में बाइबल में से सीख रहे थे। इस विषय पर हमने देखा है कि कैसे यह एक अनुचित धारणा है, परमेश्वर ने अपने वचन में किन लोगों की और किन बातों से सम्बन्धित प्रार्थनाओं को पूरा करने के लिए कहा है, तथा “विश्वास से प्रार्थना माँगने” का क्या अर्थ होता है। आज से हम बाइबल के उन उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे, जिनकी अधूरी समझ और गलत व्याख्या के आधार पर यह गलत शिक्षा प्रचार और प्रसार की जाती है कि परमेश्वर विश्वास से माँगी गई सभी प्रार्थनाओं को पूरा करता है।

उन उदाहरणों को देखने, उनका विश्लेषण करने से पहले हमें यह दोहराना और ध्यान कर लेना आवश्यक है कि बाइबल की बातों की गलत व्याख्या और गलत धारणाओं का सबसे आम कारण है बाइबल के किसी भी वाक्यांश, वाक्य, पद, या खण्ड को उसके सन्दर्भ से बाहर लेकर, बिना अन्य सम्बन्धित बातों का ध्यान करे, केवल उसी एकमात्र के आधार पर धारणा बना लेना और फिर उसकी शिक्षा देना। परमेश्वर ने 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 में लिखवाया है “सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।” अर्थात, शिक्षाओं को मानने से पहले, उन्हें बेरिया के विश्वासियों के समान (प्रेरितों 17:11) वचन से परखना, परमेश्वर का निर्देश है। इसका पालन ना करने के कारण ही शैतान को कलीसियाओं में बहुत सी गलत शिक्षाओं को डाल देने का अवसर मिलता है। ध्यान देने और याद रखने के लिए दूसरी और बहुत महत्वपूर्ण बात है कि परमेश्वर कभी भी अपने लिखित वचन से बाहर नहीं जाएगा, उससे भिन्न कुछ नहीं करेगा, वचन में दिए हुए के अतिरिक्त किसी के लिए कुछ नया नहीं करेगा। इसलिए परमेश्वर के वास्तविक विश्वासी और सच्चे मन से समर्पित लोगों की भी केवल वही प्रार्थनाएं पूरी होंगी जो परमेश्वर के वचन, उसके गुणों, और उसकी इच्छा के अनुसार हैं; कोई भी अन्य नहीं। पिछले लेखों में, इस विषय से सम्बन्धित एक और बात जो हमने देखी थी, वह थी कि प्रार्थनाओं के सकारात्मक उत्तर से सम्बन्धित आश्वासन प्रभु ने अपने वास्तविक और समर्पित शिष्यों को ही दिए हैं, जन सामान्य को नहीं। इस सन्दर्भ में हम देख चुके हैं कि प्रभु के शिष्य, प्रभु के समान विचार और दृष्टिकोण रखते हैं, और उनमें शिष्यता से सम्बन्धित कुछ गुण होते हैं। इसलिए प्रभु के इन आश्वासनों को हर किसी के लिए मान्य समझना और सिखाना गलत व्याख्या और शिक्षा देना है। इन मुख्य बातों को ध्यान में रखते हुए हम बाइबल में से सम्बन्धित उदाहरणों को देखना आरम्भ करते हैं। 

मत्ती 7:7-8 “मांगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूंढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा। क्योंकि जो कोई मांगता है, उसे मिलता है; और जो ढूंढ़ता है, वह पाता है और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।” और मत्ती 21:21-22 “यीशु ने उन को उत्तर दिया, कि मैं तुम से सच कहता हूं; यदि तुम विश्वास रखो, और सन्‍देह न करो; तो न केवल यह करोगे, जो इस अंजीर के पेड़ से किया गया है; परन्तु यदि इस पहाड़ से भी कहोगे, कि उखड़ जो; और समुद्र में जा पड़, तो यह हो जाएगा। और जो कुछ तुम प्रार्थना में विश्वास से मांगोगे वह सब तुम को मिलेगा।” ये दोनों ही खण्ड, प्रभु ने अपने शिष्यों से कहे हैं, जन सामान्य से नहीं। मत्ती 5 से 7 अध्याय प्रभु द्वारा दिया गया पहाड़ी उपदेश है। इस पहाड़ी उपदेश के आरम्भ में, मत्ती 5:1 में लिखा है “वह इस भीड़ को देखकर, पहाड़ पर चढ़ गया; और जब बैठ गया तो उसके चेले उसके पास आए।” अर्थात इससे आगे की बातें, यह पहाड़ी उपदेश प्रभु ने अपने चेलों को, उन्हें भीड़ से अलग कर लेने के बाद, कही थीं। इसलिए मत्ती 7:7-8 का यह आश्वासन भी प्रभु द्वारा अपने शिष्यों को ही दिया गया है। और इस बात के महत्व को हम ऊपर देख चुके हैं। यद्यपि प्रभु द्वारा पहाड़ी उपदेश समाप्त करने तक अन्य लोग भी वहाँ आ गए थे (मत्ती 7:28), किन्तु प्रभु ने न तो अपने उपदेश के दौरान, और न ही अन्त में, यह कहा कि ये बातें उस भीड़ के लिए भी हैं जिसने इन्हें सुना है। इसी प्रकार मत्ती 21:21-22 की प्रतिज्ञा भी प्रभु ने अपने शिष्यों को ही दी थी, जो अंजीर के पेड़ के सूख जाने को देखकर अचंभित हो रहे थे (मत्ती 21:20)। हमने ऊपर देखा है कि प्रभु के वास्तविक और समर्पित शिष्यों में कुछ गुण पाए जाते हैं, जो उन्हें संसार तथा संसार के लोगों से अलग करते हैं। साथ ही जब हम बाइबल में परमेश्वर के लोगों, उसके नबियों, प्रेरितों, सेवकों आदि कि जीवनों, कार्यों, प्रार्थनाओं, आदि को देखते हैं, तो यह प्रकट है कि परमेश्वर की सामर्थ्य और आश्चर्यकर्म करने के वरदानों के बावजूद, कभी भी किसी भी परमेश्वर के जन ने अपने स्वार्थ के लिए, या परमेश्वर की मनसा, उसके गुणों, उसके वचन की बातों के बाहर कुछ नहीं किया कुछ नहीं माँगा। अर्थात, यद्यपि प्रभु ने उन्हें पहाड़ उखाड़ कर समुद्र में फेंक देने की भी सामर्थ्य दी, किन्तु किसी ने भी कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया। हमेशा ही जो भी किया वह परमेश्वर के वचन और उसकी इच्छा के अनुसार किया। इसलिए इन दोनों खण्डों के आधार पर यह व्याख्या करना और शिक्षा देना कि प्रभु परमेश्वर ने खुली छूट दी है कि विश्वास में उससे जो भी माँगेंगे, वह उस बात को पूरी करेगा, सही नहीं है; सन्दर्भ तथा वचन की अन्य बातों से, उदाहरणों से सुसंगत नहीं है।

अगले लेख में हम कुछ अन्य उदाहरणों पर विचार करेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Things Related to Christian Living – 70

The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (12)

There are four things given in Acts 2:42 related to practical Christian living, and having seen the first three, we are now considering the fourth one, prayer. We have seen that to pray is not merely asking for something from God or asking Him to do something. Rather, to pray is to converse with God, to share what is on our hearts with Him, and listen to what He has to say and then to obey it. To keep us safe from the schemes and ploys of Satan, God in His Word the Bible has given instructions that His people should continually keep praying, i.e., conversing with Him. for the past few articles, we have been considering from the Bible a very common, but false notion, that God has promised to answer every prayer made to Him “in faith.” We have seen a few aspects about this, that it is a wrong notion, the people and the kind of prayers God has promised to answer, and what it means to ask “in faith.” From today we will start considering the Biblical examples that are preached and taught, with an incomplete understanding and misinterpretations, to claim that God fulfills all prayers made to Him “in faith.”

Before we begin to see and analyze those examples, it is essential for us to revise and remind ourselves that the most common cause of misinterpreting and having wrong notions about Biblical things is taking a phrase, or sentence, or verse, or passage out of its context, and then based solely on that to build a notion and start teaching it. God has written in 1 Thessalonians 5:21 “Test all things; hold fast what is good.” In other words, it is God’s instruction that before accepting and following any teachings, as the Berean Believers did (Acts 17:11) check them out using God’s Word. Because of not obeying this instruction, Satan has an easy way to push in many wrong teachings into the churches. Another very important thing to keep in mind is that God never goes outside of what He has written in His Word, never makes any exceptions to it. He will never do anything different or other than what He has written. Therefore, only those prayers of God’s actual Believers and truly submitted disciples are fulfilled, which are in accordance with God’s Word, His attributes, and His will. In the previous articles we have seen another related thing that the assurance for affirmative answers has been made by the Lord only to His actual and truly committed disciples, not to everyone, in general. In this context we have seen that the thinking and view-points of the disciples of the Lord are like the Lord’s, and they exhibit the signs of being a disciple. Therefore, to preach and teach that these assurances of the Lord are applicable for everyone is to misinterpret and give wrong teachings. Keeping these main things in mind, we will now begin considering the related examples from the Bible.

Matthew 7:7-8 “Ask, and it will be given to you; seek, and you will find; knock, and it will be opened to you. For everyone who asks receives, and he who seeks finds, and to him who knocks it will be opened.” and Matthew 21:21-22 “So Jesus answered and said to them, "Assuredly, I say to you, if you have faith and do not doubt, you will not only do what was done to the fig tree, but also if you say to this mountain, 'Be removed and be cast into the sea,' it will be done. And whatever things you ask in prayer, believing, you will receive."” Both passages are statements made by the Lord to His disciples, and not to everyone in general. Matthew chapters 5 to 7 is the Sermon on the Mount given by the Lord. At the beginning of this sermon, it is written in Matthew 5:1 “And seeing the multitudes, He went up on a mountain, and when He was seated His disciples came to Him.” In other words, all that is written after this was spoken by the Lord to His disciples, having separated them from the crowd of people. And we have considered the importance of this above. Although, by the time the Lord concluded His sermon, a crowd had gathered there (Matthew 7:28), but neither during the sermon, nor on completing it did the Lord say that what He said is also for the crowd that has heard them. Similarly, the promise of Matthew 21:21-22 was also given by the Lord to His disciples, who were amazed on seeing that the fig tree had dried up (Matthew 21:20). We have seen above that in the actual Believers and the truly committed disciples of the Lord, there are some attributes that make them different from the world and the people of the world. Moreover, when we see in the Bible the lives, works, prayers, etc., of God’s people, His Prophets, Apostles, Ministers, etc., then it is evident that although God had given them the gifts of doing miracles and powerful things, yet none of them ever used this God given power selfishly, nor asked or did anything that was outside of God’s will, attributes, and His Word. In other words, although the Lord had given the disciples the power to uproot the mountain and throw it into the sea, none of the disciples did anything like this. Whatever they did was always in accordance with the will and Word of God. Therefore, to interpret these two passages and teach from them that the Lord God has given an open invitation to everyone that whatever they ask in faith, He will fulfill, is wrong; it is not consistent with the context of these passages, their related things, and other related examples of the Bible.

In the next article we will consider some other examples.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 224

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 69

मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (11) 

प्रेरितों 2:42 में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित चार बातों में से चौथी बात है प्रार्थना करना, जिसके बारे में हम वर्तमान में अध्ययन कर रहे हैं। पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि प्रार्थना करना, केवल परमेश्वर से कुछ माँगना, या उससे कुछ करने के लिए कहना नहीं है। वरन यह उसके साथ बातचीत करना है, उससे अपनी बात कहना, और उसकी बात को सुनना है। यह परमेश्वर का निर्देश है कि उसके लोग निरन्तर उसके साथ प्रार्थना में, अर्थात हर बात के बारे में हमेशा उससे बातचीत में लगे रहें, जिससे वे शैतान द्वारा बहकाए जाने, पाप में गिराए जाने से बचे रहें। प्रार्थना से सम्बन्धित एक बहुत प्रचलित, किन्तु गलत धारणा और शिक्षा है कि परमेश्वर की प्रतिज्ञा है कि “विश्वास से” माँगी गई सभी प्रार्थनाओं का वह सकारात्मक उत्तर देगा। पिछले कुछ लेखों से हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से इस धारणा के बारे में सीख रहे हैं। हम देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर ने अपने वचन में किन लोगों की, और किन बातों के विषय प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देने की प्रतिज्ञा की है। इससे हमने समझा है कि प्रचलित किन्तु अनुचित धारणा के विपरीत, परमेश्वर ने ऐसी कोई सार्वजनिक प्रतिज्ञा नहीं दी है, कि कोई भी “विश्वास से” कुछ भी माँगेगा, तो परमेश्वर उसकी प्रार्थना का माँगे के अनुसार उत्तर देने के लिए बाध्य हो जाएगा। पिछले लेख में हमने समझा था कि “विश्वास से” प्रार्थना माँगने का अर्थ है परमेश्वर और उसके वचन को जानते और समझते हुए, वचन में लिखी बातों तथा परमेश्वर की इच्छा से सुसंगत बातों को परमेश्वर से माँगना। ऐसी कोई भी प्रार्थना जो परमेश्वर की इच्छा और उसके वचन में दी गई बातों के अनुसार नहीं है, परमेश्वर उन बातों का सकारात्मक उत्तर नहीं देगा; हम चाहे कितने भी “विश्वास से” या लालसा से क्यों न माँगे। आज हम इसी विषय को और आगे बढ़ाएंगे, और प्रार्थना का उत्तर न पाने के बारे में कुछ देखेंगे।

“विश्वास से प्रार्थना माँगने” का एक अन्य पक्ष भी है। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर से कुछ छिपा नहीं। वह सर्वज्ञानी, अन्तर्यामी परमेश्वर है। इसलिए हमारा उससे यह कहना कि हम पूरे विश्वास से, या सच्चे विश्वास से उससे कुछ माँग रहे हैं, उसे प्रभावित नहीं कर सकता है, क्योंकि उसे हमारी वास्तविकता, हमारी मनोदशा, भली भाँति पता है। उसे पता है कि हमने क्यों और किस लिए, किस उद्देश्य से प्रार्थना माँगी है। वह यह भी जानता है कि अपनी आवश्यकता या समस्या का समाधान ढूँढ़ने के लिए, प्रार्थना में उसके पास आने और माँगने से पहले, हमने अन्य क्या-क्या यत्न करे हैं। वह यह भी जानता है कि विकल्प के रूप में हमने अन्य क्या योजनाएं बना रखी हैं, कि यदि उससे प्रार्थना करने से काम नहीं बना, तो फिर और किस रीति से उस आवश्यकता को पूरा किया जाए या काम को किया जाए। परमेश्वर से प्रार्थना माँगने वालों द्वारा सामान्यतः कही जाने वाली यह सारी बातें, और किए जाने वाले यह सभी वैकल्पिक काम, विश्वास की दृढ़ता को नहीं, उसके खोखलेपन को, अविश्वास को दिखाते हैं। बाइबल में लिखी गई परमेश्वर के लोगों की प्रार्थनाओं पर ध्यान कीजिए। क्या परमेश्वर के किसी भी जन को, उसके किसी भी नबी को, या प्रेरित को, या अनुयायी को कभी भी यह कहने की आवश्यकता पड़ी कि वह “विश्वास से” प्रार्थना माँग रहा है, ताकि परमेश्वर उनके पक्ष में काम करे? जो परमेश्वर के लोग हैं, वे जानते हैं कि परमेश्वर उनके बारे में, उनकी आवश्यकताओं के बारे में, सब कुछ जानता है, और प्रावधान करता है। उन्हें किसी भी रीति से परमेश्वर को प्रभावित या बाध्य करने का कोई भी प्रयास करने की कोई आवश्यकता नहीं है। परमेश्वर के लोगों की प्रार्थनाओं से हमें सीखना चाहिए, और उनके समान प्रार्थनाएं माँगनी चाहिएं।

इस से सम्बन्धित एक अन्य बात है कि यदि परमेश्वर पर हमारा विश्वास वास्तव में सच्चा और खरा है, दृढ़ है, तो फिर हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति और समस्याओं के समाधान के लिए उसके पास, हमारे अपने अन्य सभी तरीकों के विफल हो जाने के बाद नहीं जाएंगे। वरन किसी भी अन्य तरीके से प्रयास करने से पहले ही, सबसे पहले, उसी के पास जाएंगे, यह जानते और समझते हुए कि उसके पास हमारी हर आवश्यकता, हर समस्या कि न केवल जानकारी है, वरन समाधान भी पहले से मौजूद है। इसलिए हमें कहीं और जाने की कोई आवश्यकता ही नहीं है। दूसरी बात, “विश्वास से” माँगने वालों को इस बात का भी ध्यान करना चाहिए कि यदि परमेश्वर उनकी इच्छा के अनुसार उत्तर नहीं दे रहा है, तो यह भी हमारी भलाई ही के लिए है। इसलिए “विश्वास से” माँगने वालों को उसकी बात मानने के लिए, अनुत्तरित प्रार्थना के कारण सम्भावित हानि उठाने को भी तैयार रहना चाहिए, न कि अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए परमेश्वर की अनसुनी करने वाला होने के। और तीसरी बात, परमेश्वर चाहे हमारी सुने अथवा न सुने, हमारी इच्छा के अनुसार उत्तर दे अथवा न दे, “विश्वास से” उससे माँगने वालों को, यदि परमेश्वर प्रार्थना को न सुने और अपेक्षित उत्तर न दे, तो उसे छोड़ कोई अन्य विकल्प तैयार करके नहीं रखना चाहिए; क्योंकि विकल्प रखना दिखाता है कि विश्वास खरा नहीं है। यदि हमारे द्वारा “विश्वास से माँगना” वास्तव में इन बातों को पूरा करता है, तब तो वह वास्तव में “विश्वास से माँगना” है; अन्यथा वह खोखले निरर्थक शब्दों के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। और परमेश्वर ऐसी व्यर्थ बातों से न तो प्रभावित होता है, और न ही उनका कोई उत्तर देता है।

परमेश्वर ने याकूब 4:1-4 में प्रार्थनाओं का उत्तर न मिलने का एक और कारण दिया है - बुरी लालसा से, अपने भोग विलास के लिए माँगना; तथा परमेश्वर के नहीं, वरन संसार के लोगों के सदृश्य जीवन जीना, और परमेश्वर के बैरी बनकर रहना। ध्यान कीजिए, यह फिर से इस विषय पर आरम्भ में कही बात की ओर ध्यान खींचता है कि परमेश्वर किन लोगों की, और कैसी प्रार्थनाओं को सुनता है। जिन लोगों में परमेश्वर के प्रति सच्चा प्रेम और समर्पण नहीं है, उसकी आज्ञाकारिता नहीं है, और जिनकी प्रार्थनाएं परमेश्वर की महिमा के लिए नहीं, केवल शारीरिक लालसाओं और साँसारिक बातों से ही सम्बन्धित हैं, वे परमेश्वर से प्रार्थनाओं के उत्तर पाने की आशा कैसे रख सकते हैं? ऐसे लोगों की स्वार्थी और शारीरिक भोग-विलास से, परस्पर डाह और झगड़ों से सम्बन्धित प्रार्थनाएं, चाहे वे विश्वास करने के कितने भी और कैसे भी दावों के साथ क्यों न माँगी गई हों, हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी।

अगले लेख से हम उन उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे, जिनकी अधूरी समझ और गलत व्याख्या के आधार पर यह गलत धारणा और अनुचित शिक्षा दी जाती है कि प्रभु ने उसके नाम से या विश्वास से माँगी गई प्रार्थनाओं का अवश्य ही सकारात्मक उत्तर देने की प्रतिज्ञा दी है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Things Related to Christian Living – 69

The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (11)

For practical Christian living, four things have been given in Acts 2:42, the fourth of these is praying - the subject of our current study. We have seen in the previous articles that to pray is not just asking God for things or to do something. Rather, it is conversing with Him, sharing with Him, and listening to what He has to say. It is God’s instruction that His people should always be praying to Him, i.e., be conversing with Him about everything, so that they remain safe from being misled by Satan and committing sin. A very common and popular wrong concept and teaching about prayer is that God has promised to give a positive response to every prayer made to Him “in faith.” For the past few articles, we have been learning about this from God’s Word the Bible. We have been seeing about whose and what kind of prayers God has promised to answer positively. From this we have seen that contrary to the popular but incorrect notion, God has not made any universal promise that if anyone asks for something “in faith,” then God will be under compulsion to answer the prayer just as asked for. In the previous article we had understood that to ask “in faith” means to know God’s Word and will, and ask in accordance with what is written in God’s Word, and that which is consistent with His will. Any prayer that is not in accordance with what is written in God’s Word or His will, God will never give a positive response to it; no matter in however much faith and desire they may have been asked with. Today we will carry on with this topic, and will also see something about not receiving answers to prayers.

There is another aspect to “asking in faith.”  We have seen in the earlier articles that there is nothing hidden from God. He is the all-knowing God who knows everything within us. Therefore, our claiming before Him that we are asking in faith or in true faith, cannot impress Him, since He well knows what is in our hearts, what we really are. He knows why, and for what purpose we have asked for a thing. He also knows what all we have tried to do, before coming to Him to get the solution to our need or problem. God also knows the alternatives we have planned or kept ready in case our praying to Him does not work according to our expectations. All these things spoken of and done as possible alternatives, by those who claim to ask in faith, are not indicators of the steadfastness of faith but of its being hollow, and of the lack of faith. Consider the prayers of the people of God, His prophets, His Apostles, His followers, given in the Bible; did any of them ever have to use this phrase of “asking in faith” for God to act on their behalf? God’s people know that God knows everything about them and their needs, and makes the necessary provisions. There is no need for them to impress God or compel Him in any way. We should learn from the prayers of God’s people, and pray like they did.

There is another related matter, that if our faith in God is sincere and steadfast, then we will not go to Him for having our needs met or for the solution to our problems, after we have exhausted everything that we could do on our own. Rather, we will go to Him, before going anywhere else or doing anything else; knowing that He not only knows about all our needs and everything about our problem, but that He already has the solution to everything. Therefore, there is no need for us to go anywhere for anything. Secondly, those who claim to ask “in faith” should also keep in mind that if God is not granting something according to our will, then He is doing it for our benefit. Therefore, those who claim to ask “in faith” should be willing to accept the possibility of some loss due to an unanswered prayer, instead of being the ones who overlook God’s will to have their own wills fulfilled. And thirdly, whether God listens to our prayers or not, whether or not He answers them as per our desires, those claiming to pray and ask “in faith” should not have any other alternatives worked out and kept ready, in case God does not answer and give what they want. Because keeping an alternative ready, shows that the faith is not sincere. If our “asking in faith” is according to these things, then it genuinely is “asking in faith;” else it is nothing more than empty and meaningless words. And God cannot be impressed by such vain words, nor does He answer them.

In James 4:1-4, God has given another reason for unanswered prayers - asking with wrong desires, lust, and for inappropriate physical pleasures; living not as people of God but as people of the world, as those who are enemies of God. Take note, this once again draws our attention to what was said at the beginning of this topic, about the kind of people whose prayers God answers, and the kind of prayers that He answers. The people who do not truly love God and are not actually committed to Him, are not obedient to Him, those whose prayer requests are not for glorifying God, but only for physical gratification, lusts, and the things of this world, on what basis should they expect God to answer their prayers? Their selfish prayers, their prayers about physical lusts, covetousness, mutual enmity etc. will never be answered, no matter how intense their claim of “asking in faith” may be, and how many times they have asked them. 

From the next article we start considering the examples that are used with an incomplete understanding and wrong interpretation, to preach and teach this wrong notion that the Lord will answer all prayers made in His name or “in faith” in the affirmative.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 223

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 68

मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (10) 

व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए प्रेरितों 2:42 में चार बातें दी गई हैं, जिनका आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर पालन किया करते थे। पहली तीन बातों को देखने के पश्चात, अब हम चौथी बात, प्रार्थना करने के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से देख रहे हैं। मसीहियों में, यहाँ तक कि नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों में भी, प्रार्थना करने और प्रार्थनाओं का उत्तर मिलने को लेकर बहुत गलतफहमियाँ हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में बाइबल से सुसंगत शिक्षाएं दी ही नहीं जाती हैं। वरन कलीसिया के अगुवे, और कलीसिया के आम लोग, सभी समान रीति से उन्हीं भ्रांतियों में पड़े हुए, प्रार्थना के बारे में गलत व्याख्याओं और अनुचित शिक्षाओं का पालन और प्रचार करते रहते हैं। पिछले लेखों में हम यह समझ चुके हैं कि परमेश्वर से प्रार्थना करना, परमेश्वर से हर बात के बारे में वार्तालाप करते रहना है। तथा हमने यह भी देखा है कि परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग हर समय, हर बात के लिए उससे बातचीत करते रहें, ताकि वे शैतान की युक्तियों और षड्यंत्रों से सुरक्षित रह सकें। अब हम प्रार्थना का उत्तर मिलने से सम्बन्धित एक अन्य गलत व्याख्या और झूठी शिक्षा पर विचार कर रहे हैं कि परमेश्वर का सभी से यह वायदा है कि विश्वास से माँगी गई प्रार्थना का उत्तर अवश्य ही हाँ में और तुरन्त मिलेगा। इस सन्दर्भ में हमने देखा है कि क्यों यह एक अनुचित धारणा है;। हम बाइबल के पदों से देख चुके हैं कि परमेश्वर ने अपने वचन में लिखवाया है कि वह किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। पिछले लेख में हमने देखा कि प्रभु ने प्रार्थनाओं के ऐसे उत्तर का आश्वासन केवल अपने समर्पित शिष्यों को ही दिया है, हर किसी को नहीं। साथ ही हमने प्रभु के समर्पित शिष्य होने के गुणों में से चार गुणों को भी देखा था। आज हम प्रार्थना का उत्तर पाने से सम्बन्धित बहुत आम रीति से प्रयोग किए जाने वाले एक वाक्यांश “विश्वास से प्रार्थना माँगना” पर विचार करेंगे।

किसी बात के लिए “विश्वास से माँगने” में दो पक्ष निहित हैं। पहला है किसी अन्य पर यह विश्वास रखना कि हम उससे जो माँग या कह रहे हैं, उससे जो आशा रख रहे हैं, उसमें उसे पूरा करने की योग्यता अथवा क्षमता है, और वह हमारी बात को सुनेगा तथा मानेगा। दूसरा पक्ष है, हमारे अपने अन्दर यह भाव, या निश्चय होना कि जिस बात को हम माँगने जा रहे हैं, वह ऐसी है जो दूसरे को स्वीकार्य और मान्य होगी। ताकि जिससे हम माँग रहे हैं उसे हमारी बात बुरी या अनुचित ना लगे, वह हमारी बात को सुने, स्वीकार करे, और मान ले। वरन उस व्यक्ति से हमारी हर एक आशा और अपेक्षा के बावजूद, वास्तव में केवल उस उत्तर देने वाले पर, उसके स्वभाव, व्यवहार, और गुणों पर ही निर्भर है। हम चाहे कितनी भी आशा, कितने भी विश्वास से क्यों न माँगे, किन्तु यदि देने वाला, किसी भी कारणवश, अपेक्षित उत्तर नहीं दे सकता है, तो हमारा उससे कोई भी निवेदन करना, याचना करना निष्फल और व्यर्थ ही रहेगा। इसलिए, हम किसी से चाहे जो भी आशा रखें, और कितने भी विश्वास से, कितनी भी दृढ़ता से वह आशा रखें, अन्ततः उस आशा का पूरा होना, हमारी किसी समझ अथवा भावना पर नहीं, वरन उत्तर देने वाले के गुण, क्षमता, और निर्णय पर ही निर्भर है। 

हमारे अटल और अपरिवर्तनीय परमेश्वर का एक बहुत महत्वपूर्ण गुण है कि वह कभी अपने वचन, अपनी कही हुई बात से भिन्न, या उसके प्रतिकूल, न तो कुछ नया कहेगा, और न ही उससे भिन्न कुछ करेगा। उसका हर कार्य, हर आश्वासन, हर वायदा, उसके द्वारा उसके वचन में लिखवाई गई बातों के अनुसार ही होगा; वह अपने कहे हुए या दिए हुए वचन में, जो उसी के समान अटल और अपरिवर्तनीय है, किसी के भी लिए, कभी भी कोई भी अपवाद नहीं करेगा (यिर्मयाह 15:1)। इसलिए, हम चाहे उसके प्रति कितनी भी दृढ़ भावना से क्यों न माँगे, यदि हमारा माँगना परमेश्वर के गुण, उसके स्वभाव, उसके वचन में लिखित बातों के अनुरूप नहीं है, तो परमेश्वर कभी उसका सकारात्मक उत्तर नहीं देगा। इसलिए हम पिछले लेखों में बाइबल की बातों से जो देख चुके हैं, हमारी प्रार्थनाएं, यदि उन बातों के अनुरूप नहीं होंगी, तो हमारा “विश्वास से माँगना” व्यर्थ और निष्फल ही होगा। इसलिए कुछ भी “विश्वास से मांगने” से पहले, हमें यह देख लेना चाहिए कि क्या वह परमेश्वर के वचन के अनुरूप है कि नहीं (1 यूहन्ना 5:14-15)। परमेश्वर से उसके वचन के प्रतिकूल कुछ माँगना, या उसकी इच्छा और वचन को जाने बिना, यूँ ही कुछ भी माँग लेना, हमारी अपनी नासमझी और परमेश्वर की तथा उसके वचन की अधूरी समझ रखने का सूचक है, न कि विश्वास की कमी का।

इस बात को हम एक अन्य दृष्टिकोण से भी देख और समझ सकते हैं। किसी भी वस्तु अथवा व्यक्ति पर विश्वास उसके गुणों और उसके प्रत्यक्ष स्वरूप या व्यवहार के आधार पर ही रखा जाता है। उदाहरण के लिए यदि हम एक कुर्सी को ही लें, यदि देखने में हमें लगता है कि वह हमारा भार उठा सकती है, तब ही हम उसपर बैठेंगे, अन्यथा नहीं। हमारा यह आँकलन सही अथवा गलत, दोनों ही हो सकता है, और वास्तविकता हमें कुर्सी पर बैठने पर ही पता चलेगी कि वह हमारा भार उठाने पाती है अथवा नहीं। इसी प्रकार से हमारा किसी व्यक्ति पर विश्वास करना भी, हमें ज्ञात उसके गुणों और उसके प्रत्यक्ष व्यवहार पर ही निर्भर करता है। जब हम यह कहते हैं कि हम किसी वस्तु अथवा व्यक्ति में विश्वास करते हैं, तो हम अप्रत्यक्ष रीति से यह कह रहे होते हैं कि हमें उस वस्तु अथवा व्यक्ति के गुण और प्रत्यक्ष व्यवहार भली-भाँति पता है, और हमारे आँकलन में वह विश्वास किए जाने के योग्य है।

इस सन्दर्भ में, प्रभु परमेश्वर से अधिक विश्वासयोग्य, सच्चा और खरा, अटल और अपरिवर्तनीय गुणों वाला अन्य कोई हो ही नहीं सकता है। इसलिए परमेश्वर पर विश्वास करने के आधार पर उससे प्रार्थना में कुछ माँगना या कहना, इस बात का सूचक है कि हम परमेश्वर के गुणों को, उसके वचन को, उसकी बातों को जानते हैं, और तभी, उनके आधार पर ही हम उससे कुछ करने के लिए निवेदन कर रहे हैं। यदि यह बात सच है, यदि हम वास्तव में उसके वचन को जानते हैं, उसके गुणों को जानते हैं, तो फिर हमारी प्रार्थनाएं - प्रार्थना माँगने वालों के विश्वास तथा प्रार्थना के विषय, दोनों के सन्दर्भ में, उन बातों से सुसंगत होंगी जो परमेश्वर ने अपने वचन में लिखवाई हैं। ऐसी कोई भी प्रार्थना, जो इन दोनों बातों के अनुसार सही नहीं है, स्वतः ही परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होगी, और न वह उसका कोई सकारात्मक उत्तर देगा। आगे, जब हम “विश्वास से माँगी” गई प्रार्थनाओं के उदाहरणों बारे में देखेंगे, तो इस बात की पुष्टि को पाएंगे।

अगले लेख में हम प्रार्थनाओं के सुने न जाने पर विचार करना ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Things Related to Christian Living – 68

The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (10)

There are four things given in Acts 2:42 regarding practical Christian living, and the initial Christian Believers used to steadfastly observe them. Having seen the first three of these four, now we are considering the fourth, i.e., praying, from God’s Word the Bible. Amongst the Christians, even the Born-Again Christian Believers, there are many misconceptions and misunderstandings about prayer and receiving answer to prayers, since they are not given proper teachings consistent with the Bible about this. Rather, the Church elders, as well as the members of the congregation, are all caught up in the same misunderstandings, and they keep preaching and following the incorrect interpretations and wrong teachings about prayer. In the preceding articles we have seen and understood that praying to God is conversing with God about everything. We have also seen that God wants His people to continually keep conversing with Him about everything, so that they remain safe from satanic devices and ploys. Now we are considering another misinterpretation and wrong teaching about receiving answers to prayers - the misconception that God has promised to answer all prayers made to Him in faith, in the affirmative and readily. In this context we have seen why this is a misconception. We have seen from some Bible verses about whose prayers, and what kind of prayers God has assured to answer in a positive manner. In the previous article we have seen that the Lord has given this assurance only to the prayers of His committed disciples. We had also seen the four of the characteristics of committed disciples. Today we will consider a very commonly used phrase related to receiving answers to prayers, i.e., “praying in faith.”

There are two inherent aspects about asking for something “in faith.” The first aspect is having the faith in someone or something that what we are asking for or saying, he has the ability and the capacity to do so, and he will listen to us as well as agree to our requests. The second aspect is our having within ourselves this feeling or faith that what we are going to ask the other, is something that will be acceptable and worthy of doing. So that it will not seem bad or inappropriate to the person we are asking from; and he will readily listen to us, accept our request, and agree to carrying it out. This second aspect is not just dependent upon our expectation from that other person. But despite whatever hope and expectation we may have from that person, it only depends upon the nature, behavior, and attributes of that person. However much we may hope and expect from the person, but for whatever reason, is unable to respond in accordance with our hopes and expectations, then all our requests and prayers to him will remain fruitless and vain. Therefore, whatever hopes we may have from someone, and however much and firm our faith in him may be, eventually, the fulfilling of the expectations will depend not upon our understanding or feelings about him, but upon the attributes, abilities, and decision of the one who is expected to answer the prayers.

One very important attribute of our steadfast and unchanging God is that He will never say or do anything that is inconsistent or at any variance with what He has had written in His Word, nor will He say or do anything new. Everything He does, every assurance He gives, every promise He makes, will always be in accordance with what He has written in His Word. His Word is as steadfast and as unchanging as He is, and God will never make any exception of any kind, for anyone, from what He has already said (Jeremiah 15:1). Therefore, we may ask God with great steadfastness of faith, but if what we are asking is not consistent with God’s attributes, His nature, with what is written in His Word, then God will never give a positive response to our prayer. Therefore, what we have seen in the previous articles from the Bible, if our prayers are not in accordance with them, then our “asking in faith” will be fruitless and vain. Therefore, before we ask anything “in faith,” we should first see whether what we are asking for is consistent with what is written in God’s Word (1 John 5:14-15). Asking God for things contrary to His Word, or asking without first learning and understanding His Word and will about it, or asking without thinking about it, is an indicator of our own foolishness and of our not knowing about God and about what is written in His Word; not of a lack of faith.

We can see and understand this thing through another angle. The faith we place upon anything or anyone is dependent upon the attributes and either the behavior of the person or the evident form of that thing. As an example, take a chair; we will sit on it only if on seeing it we trust that it will be able to take our weight, else we will not sit on it. This assessment of ours can be both correct or incorrect, and whether or not it will take our weight, will only be evident, when we sit on it. Similarly, our trusting a person will depend upon what we know of that person’s attributes and evident behavior. When we say that we believe in a thing or person, then we are indirectly saying that we are well aware of that person’s attributes or the thing’s evident behavior, and in our assessment he, or, it is worth placing our faith in.

In this context, there is none more reliable, honest, steadfast and unchanging than our Lord God. Therefore, to ask God for something “in faith” indicates that the person asking is well aware of the attributes of God, His Word, and His likes and dislikes; so, on that basis he is asking for something from God or praying to Him. If this is true, if we really know His Word, know His attributes, then our prayers will be consistent with the faith and subjects of the prayers asked from Him. Any prayer that is not correct on both these counts, will automatically, not be acceptable to God, and He will not answer it in the affirmative. When we see the examples of prayers made “in faith” then this will get confirmed.

In the next article we will continue considering unanswered prayers.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 222

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 67

मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (9) 

प्रार्थना करना, प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों में से चौथी बात है। ये चारों बातें व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित हैं और आरम्भिक मसीही विश्वासी इनमें लौलीन रहते थे। पिछले कुछ लेखों में हमने प्रार्थना करने से सम्बन्धित कुछ आम भ्रांतियों के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से देखा है। हमने देखा और समझा है कि प्रार्थना करना परमेश्वर के साथ वार्तालाप करना है, और परमेश्वर का निर्देश है कि उसके लोग उसके साथ निरन्तर प्रार्थना में लगे रहें, अर्थात, हर बात के बारे में उससे लगातार वार्तालाप करते रहें, जिससे वे शैतान की युक्तियों से, उसकी चालों में फँसने से बचे रहें। प्रार्थना को लेकर एक और गलत धारणा है कि परमेश्वर का वायदा है कि वह विश्वास से माँगी गई हर प्रार्थना को पूरा करेगा। इस सन्दर्भ में हमने हाल ही के लेखों में देखा है कि परमेश्वर के वायदों को उनके सन्दर्भ में देखना, समझना और व्याख्या करना आवश्यक है, तभी उनका सही अर्थ समझा जा सकता है। सन्दर्भ के बाहर लेकर व्याख्या करने से किसी भी बात को कोई भी अर्थ दिया जा सकता है। पिछले लेख में हमने परमेश्वर के वचन के कुछ पदों से देखा था कि परमेश्वर किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं को पूरा करता है। आज हम उन कुछ पदों और वाक्यों के बारे में कुछ और बातों को देखेंगे जिन्हें सामान्यतः लोग यह दिखाने के लिए प्रयोग करते हैं कि परमेश्वर विश्वास से माँगी गई सभी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देता है।

जब हम प्रभु यीशु द्वारा कही गई उन बातों को देखते हैं, जिनमें प्रभु ने कहा है कि विश्वास से माँगी गई प्रार्थनाएं पूरी की जाएंगी, तो सन्दर्भ के आधार पर यह ध्यान रखना आवश्यक है कि प्रभु ने ये सभी आश्वासन जन-सामान्य को नहीं, केवल अपने शिष्यों को ही दिए थे। उन शिष्यों को, जो अपने घर, परिवार, व्यवसाय, आदि सभी कुछ छोड़कर प्रभु के साथ हो लिए थे, प्रभु से सीखते थे, उसके साथ रहते और हर परिस्थिति को सहते थे। प्रभु ने अपने ऐसे शिष्यों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताई हैं। प्रभु द्वारा बताई गई इन बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है, तब ही हम समझ सकते हैं कि प्रभु ने प्रार्थना के उत्तर देने के विषय आश्वासन किन लोगों को दिए हैं। क्योंकि ये आश्वासन कुछ विशिष्ट लोगों को दिए गए हैं, इसलिए प्रभु के उन आश्वासनों को सन्दर्भ से बाहर लेकर, जन-सामान्य के लिए, सभी लोगों के लिए सामान्य रीति से लागू समझना और सिखाना, परमेश्वर के वचन के प्रतिकूल जाना है; गलत आधार पर व्याख्या करना और सिखाना है। क्योंकि प्रार्थना के उत्तरों से सम्बन्धित इन आश्वासनों के बारे में बताते और सिखाते हुए, उन आश्वासनों की सही व्याख्या से सम्बन्धित इस महत्वपूर्ण बात की लगभग हमेशा ही अनदेखी की जाती है, कि ये आश्वासन किन्हें, और किस बात के लिए दिए गए हैं। और यह अनदेखी करना अनुचित है; और गलत व्याख्या करना तथा शिक्षा देना है।

प्रभु ने अपने आरम्भिक चेलों को चुनते और सेवकाई के लिए तैयार करते समय, मत्ती 10:25 में, कहा, “चेले का गुरू के, और दास का स्‍वामी के बराबर होना ही बहुत है…” अर्थात प्रभु यीशु के चेले में प्रभु के समान गुण दिखाई देने चाहिएं। प्रेरित यूहन्ना ने इसी बात को अपनी पहली पत्री में दोहराया, जब उसने लिखा, “जो कोई यह कहता है, कि मैं उसे जान गया हूं, और उस की आज्ञाओं को नहीं मानता, वह झूठा है; और उस में सत्य नहीं।” और “जो कोई यह कहता है, कि मैं उस में बना रहता हूं, उसे चाहिए कि आप भी वैसा ही चले जैसा वह चलता था।” (1 यूहन्ना 2:4, 6)।

अपने शिष्यों को चुनने और सेवकाई के लिए नियुक्त करते समय, प्रभु ने उनके बारे में तीन अन्य गुण भी कहे थे, “तब उसने बारह पुरुषों को नियुक्त किया, कि वे उसके साथ साथ रहें, और वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें।” (मरकुस 3:14)। यहाँ पर दिए गए ये तीन गुण हैं, पहला वे प्रभु के साथ-साथ रहने वाले हों; दूसरा, वे प्रभु द्वारा निर्धारित सेवकाई के लिए जाने के लिए तैयार रहें; तीसरा, वे प्रभु के लिए प्रचार करने वाले लोग हों।

जो प्रभु के समान बनने का प्रयास करते हैं (1 कुरिन्थियों 11:1), उसके साथ संगति में निरन्तर बने रहते हैं, उसकी आज्ञाकारिता में सेवकाई के लिए भेजे जाने और उसे करने के लिए तैयार रहते हैं, प्रभु ने प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर पाने के विषय आश्वासन उन्हें दिए हैं; ना कि हर किसी को। और यह पिछले लेख में परमेश्वर द्वारा प्रार्थना का उत्तर देने से सम्बन्धित बातों के साथ मेल भी खाता है।

हम अगले लेख में हम वाक्यांश “विश्वास से मांगी गई प्रार्थना” पर विचार करेंगे, और उसके तात्पर्य को समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Things Related to Christian Living – 67

The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (9)

Prayer is the fourth of the four things given in Acts 2:42. The four things given there, are all related to living a practical Christian life, and the initial Christian Believers used to observe them steadfastly. In the past few articles we have considered from the Word of God, about some common misunderstandings regarding prayer. We have seen and understood that to pray is to converse with God. It is God’s instruction that His people should pray continually, i.e., should keep communicating or conversing with Him about everything all the time, to remain safe from falling for the satanic schemes and plots. Another very common misunderstanding related to prayer is that God has promised to fulfill every prayer made in faith. In this context we have seen in the recent articles that it is essential to consider, understand, and interpret the promises of God in their context, only then can their correct meaning be understood. By interpreting things outside of their context, any meaning can be ascribed to anything. In the previous article we had seen some verses from God’s Word that tell us about whose prayers, and what kind of prayers God has said He will answer. Today we will consider some other things related to the verses that people often misuse to show that God has promised to answer favorably all prayers of faith.

When we consider those assurances where the Lord has said that the prayers made in faith will be honored and fulfilled, then it is essential to keep in mind that the Lord has given these assurances not to everybody, and in general, but only to His disciples. To those disciples, who had left their homes, families, jobs, etc., to always be with the Lord Jesus; they learnt from Him, lived and suffered with Him in all circumstances. The Lord also gave some very important characteristics of these disciples. It is necessary to keep these things stated by the Lord in mind, only then can we understand to whom has He given the assurances of fulfilling their prayers. Since these assurances have been given only to certain specific people, therefore taking the Lord’s assurances out of their context and then teaching them as being applicable for everyone, is going contrary to God’s Word; is misinterpreting and wrongly applying God’s Word. This very important fact regarding to whom and for what kind of prayers have these assurances been given, is practically always overlooked and left unsaid when interpreting and teaching about these assurances. This overlooking and ignoring is wrong, is misinterpreting God’s Word, and giving wrong teachings from it.

The Lord, while choosing His initial disciples and preparing them for their ministry, said in Matthew 10:25 “It is enough for a disciple that he be like his teacher, and a servant like his master…” in other words, the characteristics of the Lord should be seen in the disciples of the Lord. The Apostle John said the same thing in his first letter, “He who says, "I know Him," and does not keep His commandments, is a liar, and the truth is not in him.” and “He who says he abides in Him ought himself also to walk just as He walked” (1 John 2:4, 6).

While choosing and appointing His disciples for ministry, the Lord also gave three other characteristics, “Then He appointed twelve, that they might be with Him and that He might send them out to preach,” (Mark 3:14). The three characteristics given here are, first, they should be the ones who stay with Him; second, they should be willing to be sent by the Lord for assigned ministry; third, they should be those who preach what the Lord asks them to preach.

Those who strive to become like the Lord (1 Corinthians 11:1), continually remain in fellowship with Him, are those who are willing to be sent by the Lord for ministry, and then also carry it out, they are the ones whom Lord has assured that that their prayers will be answered; this assurance is not for anyone and everyone. And, this also goes along with the verses we have seen in the previous article about prayers answered by God.

In the next article we will consider the phrase “prayer ask in faith” and understand its meaning.