ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

The Lord Jesus - Victorious Over Death / प्रभु यीशु - मृत्यु पर जयवन्त

 

पाप और उद्धार को समझना – 24

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 21

प्रभु यीशु - मृत्यु पर जयवन्त



    हम देखते आ रहे हैं कि मनुष्यों के पाप से उत्पन्न स्थिति के समाधान के लिए ऐसा मनुष्य चाहिए था जो पूर्णतः निष्पाप और निष्कलंक हो; इतना सामर्थी हो कि मृत्यु उसे वश में न रख सके; और इतना कृपालु हो कि मनुष्यों के पापों को स्वेच्छा से अपने ऊपर लेकर, उनके दण्ड को मनुष्यों के स्थान पर सह ले, और फिर प्रतिफल को मनुष्यों में सेंत-मेंत बाँट दे। ऐसा मनुष्य पाप के दण्ड को सभी के लिए चुका सकता था, और मनुष्य को मृत्यु से स्वतंत्र कर के, उनका मेल-मिलाप परमेश्वर से करवा सकता था, अदन की वाटिका में खोई गई स्थिति को मनुष्यों के लिए वापस बहाल कर सकता था। इस संदर्भ में हम देख चुके हैं कि: 

* प्रभु यीशु पूर्णतः परमेश्वर होने के साथ ही पूर्णतः मनुष्य भी थे, किन्तु उनकी मानवीय देह में पाप का दोष, और उनमें पाप की कोई प्रवृत्ति नहीं थी।

* उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परमेश्वर पिता की आज्ञाकारिता में व्यतीत किया, बिना परमेश्वर पर कोई संदेह किए अथवा उनकी आज्ञाकारिता के लिए कोई आनाकानी किए। 

* वे साधारण और सामान्य मनुष्यों के सभी अनुभवों में से होकर निकले किन्तु निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र बने रहे। 

* उन्होंने स्वेच्छा से मनुष्यों के पापों के लिए अपने आप को बलिदान किया, ये जानते हुए भी कि क्रूस की मृत्यु कितनी पीड़ादायक, क्रूर, और वीभत्स होगी। 


     आज से हम उनके पाप का समाधान होने के लिए आवश्यक सिद्ध पुरुष होने के एक और गुण - उनके मृत्यु पर जयवंत होने के बारे देखना आरंभ करेंगे। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर ने प्रथम पुरुष और स्त्री को चेतावनी दे रखी थी कि वर्जित फल को खा लेने की अनाज्ञाकारिता का परिणाम मृत्यु, अर्थात पवित्र और सिद्ध परमेश्वर से और मनुष्यों की परस्पर एक दूसरे से अपरिवर्तनीय दूरी, होगी (उत्पत्ति 2:17)। यह मृत्यु दो स्वरूप में आएगी - आत्मिक, अर्थात परमेश्वर से दूरी; और शारीरिक, अर्थात एक दूसरे से दूर हो जाना – उनका शरीर क्षय होना आरंभ हो जाएगा, और अंततः मर जाएगा, फिर से मिट्टी में मिल जाएगा, जिस से उसे बनाया गया है (उत्पत्ति 3:17-19)। इसलिए यह स्वाभाविक है, जो भी व्यक्ति पाप का समाधान करेगा, पाप के दुष्प्रभावों को मिटाएगा, वह पाप के इस सबसे घातक परिणाम, आत्मिक तथा शारीरिक मृत्यु का भी अंत करेगा, उसे मनुष्यों पर से हटा देगा। तब ही उसके द्वारा किया गया पाप के निवारण और समाधान का कार्य उचित, स्वीकार्य, और पूर्ण माना जा सकेगा। यदि सब कुछ करने के बाद भी मृत्यु अपने स्थान पर बनी रहेगी, तो जो किया गया वह अपूर्ण और व्यर्थ रहेगा। इसीलिए परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु मसीह के कार्य के लिए लिखा गया है “क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध के कारण मृत्यु ने उस एक ही के द्वारा राज्य किया, तो जो लोग अनुग्रह और धर्म रूपी वरदान बहुतायत से पाते हैं वे एक मनुष्य के, अर्थात यीशु मसीह के द्वारा अवश्य ही अनन्त जीवन में राज्य करेंगे। इसलिये जैसा एक अपराध सब मनुष्यों के लिये दण्ड की आज्ञा का कारण हुआ, वैसा ही एक धर्म का काम भी सब मनुष्यों के लिये जीवन के निमित धर्मी ठहराए जाने का कारण हुआ। क्योंकि जैसा एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से बहुत लोग पापी ठहरे, वैसे ही एक मनुष्य के आज्ञा मानने से बहुत लोग धर्मी ठहरेंगे। और व्यवस्था बीच में आ गई, कि अपराध बहुत हो, परन्तु जहां पाप बहुत हुआ, वहां अनुग्रह उस से भी कहीं अधिक हुआ। कि जैसा पाप ने मृत्यु फैलाते हुए राज्य किया, वैसा ही हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा अनुग्रह भी अनन्त जीवन के लिये धर्मी ठहराते हुए राज्य करे” (रोमियों 5:17-21)।


    मसीही विश्वास के लिए वास्तविकता तो यही है कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान ही मसीही विश्वास का आधार है – यदि मसीही विश्वास में से पुनरुत्थान को हटा दें, या उसे झूठा प्रमाणित कर दें, तो फिर मसीही जीवन और शिक्षाएँ किसी भी अन्य धर्म की शिक्षाओं से भिन्न नहीं रह जाती हैं। इसीलिए प्रभु यीशु ने अपने पुनरुत्थान के बाद “और उसने दु:ख उठाने के बाद बहुत से बड़े प्रमाणों से अपने आप को उन्हें जीवित दिखाया, और चालीस दिन तक वह उन्हें दिखाई देता रहा: और परमेश्वर के राज्य की बातें करता रहा” (प्रेरितों 1:3)। प्रभु के लिए अपने मृतकों में से पुनरुत्थान को शिष्यों पर दृढ़ता से प्रमाणित करना, जिससे वे इसके विषय कभी धोखा न खाएं, कभी डगमगाए न जाएं अनिवार्य था - भविष्य की सारी मसीही सेवकाई इस एक बात पर निर्भर थी; और वह यह कार्य अपने पुनरुत्थान के बाद चालीस दिन तक उनके सामने करता रहा। बाइबल में 1 कुरिन्थियों 15 – पूरा अध्याय इसी विषय – पुनरुत्थान के महत्व, पर है, और पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस लिखता है कि यदि पुनरुत्थान नहीं है, यदि मसीह का पुनरुत्थान नहीं हुआ, तो मसीही विश्वास से संबंधित सभी प्रचार और शिक्षा व्यर्थ है (1 कुरिन्थियों 15:12-18)। इसीलिए, जैसा 1 कुरिन्थियों 15:12 में पूछे गए प्रश्न “सो जब कि मसीह का यह प्रचार किया जाता है, कि वह मरे हुओं में से जी उठा, तो तुम में से कितने क्योंकर कहते हैं, कि मरे हुओं का पुनरुत्थान है ही नहीं?” से प्रकट है, कलीसिया के आरंभ के साथ ही, जैसा कि प्रभु यीशु की मृत्यु के विषय हुआ था, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की वास्तविकता पर हमले होने, उसका इनकार करने के प्रयास आरंभ हो गए थे। पुनरुत्थान को झुठलाने के शैतान के ये प्रयास दिखाते हैं कि यह तथ्य उसके तथा उसके राज्य के लिए कितना खतरनाक है।


    प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान को झुठलाने के एक प्रयास को हम पिछले लेख में देख चुके हैं - लोगों में यह मनगढ़ंत कहानी प्रचलित कर दी गई कि प्रभु यीशु मरा नहीं था, बेहोश हुआ था, और कब्र के ठन्डे वातावरण में जब उसे होश आया, तो वह उठकर कब्र से बाहर आ गया और कहीं चला गया। इसी प्रकार से और भी कुछ कहानियाँ पुनरुत्थान को झुठलाने के लिए बनाई गई हैं, जिन्हें हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु बारीकी से जाँचने पर इनमें से कोई भी कहानी बाइबल में दिए गए विवरणों पर खरी नहीं उतरती है। लेकिन पुनरुत्थान को झुठलाने के ये प्रयास दिखाते हैं कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान कितनी महत्वपूर्ण घटना है, और शैतान इसे नकारने के लिए कितना बेचैन है। इसी से यह भी समझ में आने पाता है कि क्यों प्रभु ने चालीस दिन तक अपने शिष्यों को इस बात में दृढ़ किया कि वह वास्तव में शारीरिक रीति से जी उठा है, उसका पुनरुत्थान कोई कल्पना या छलावा या सामूहिक सम्मोहन द्वारा दिमाग में डाली गई बात नहीं है। 


    वह जो मृत्यु के इस पार और उस पार, दोनों स्थितियों से भली-भांति अवगत है, वह आपसे, आपके प्रति अपने महान और समझ से बाहर प्रेम के अंतर्गत, अपने शिष्यों में होकर, इन लेखों में होकर, संसार की घटनाओं के प्रमाणों में होकर निवेदन कर रहा है “...मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो” (2 कुरिन्थियों 5:20)। शैतान की किसी बात में न आएं, किसी गलतफहमी में न पड़ें, अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।  

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 24

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 21

The Lord Jesus - Victorious Over Death


    We have been seeing that to atone for man’s sin and provide the solution to the problem of sin for mankind, such a man was required, who would be completely sinless and blameless; so powerful that death would be unable to have any hold on him; and so gracious that he would be willing to take all the sins of the entire mankind upon himself, suffer their punishment in the place of mankind, and then distribute the results of this sacrifice freely amongst all of mankind. Only such a man could pay the punishment of sin for everyone else, free man from death, and reconcile man with God, restoring the condition of man to as it was in the Garden of Eden. In this context, we have seen so far that:

* The Lord Jesus was fully God and was fully man as well; but His human body had no stain of sin, and He had no tendency to sin.

* He lived His whole life in obedience to God, without ever doubting Him for anything and never ever being reluctant in any way for obedience to God.

* He went through all the experiences of a common man, but remained sinless, spotless, and holy throughout.

* He sacrificed Himself voluntarily for the sins of mankind, knowing how cruel, painful, and inhuman the death on the cross would be.


    From today we will look into another aspect of His being the perfect person required for the solution of sin, i.e., about His being victorious over death. We had seen in the earlier articles that God had warned the first man and woman, Adam and Eve, the consequence of disobeying God and eating the forbidden fruit would be death, i.e., a humanly irreversible separation between the holy and perfect God and man (Genesis 2:17). This death would be in two forms – spiritual, i.e., separation from God; and physical, i.e., their body would start to decay or die off, and eventually the body would die and return to dust, from which it had been made (Genesis 3:17-19). Therefore, it is only natural that the man who would provide the solution to sin, and would take away the effects of sin, would also end the most serious of the consequences of sin, i.e., spiritual and physical death, and would take away the hold of death from man. Only then would the remedy and solution to the problem of sin provided by him be effective, acceptable, and complete. If even after doing everything else, death had still remained in its place, then whatever was done would be vain and incomplete. Therefore, it is written about the Lord Jesus’s work in God’s Word the Bible that, “For if by the one man's offense death reigned through the one, much more those who receive abundance of grace and of the gift of righteousness will reign in life through the One, Jesus Christ. Therefore, as through one man's offense judgment came to all men, resulting in condemnation, even so through one Man's righteous act the free gift came to all men, resulting in justification of life. For as by one man's disobedience many were made sinners, so also by one Man's obedience many will be made righteous. Moreover, the law entered that the offense might abound. But where sin abounded, grace abounded much more, so that as sin reigned in death, even so grace might reign through righteousness to eternal life through Jesus Christ our Lord” (Romans 5:17-21).


    The reality about the Christian Faith is that the resurrection of the Lord Jesus is the foundational truth of the Christian Faith. If the resurrection of the Lord Jesus is taken away from the Christian Faith, or if it is proven to be false, then the teachings and beliefs of the Christian Faith remain no different from the teachings and beliefs of any other religion of the world. That is why, after His resurrection, “to whom He also presented Himself alive after His suffering by many infallible proofs, being seen by them during forty days and speaking of the things pertaining to the kingdom of God” (Acts 1:3). It was absolutely essential, and mandatory, for the Lord Jesus to impress the fact of His resurrection from the dead, upon His disciples so firmly and effectively, that they would never falter about it, would never be deceived about it, and would always remain firmly established in their faith about it, always. Their whole future Christian Ministry depended upon this one fact; and the Lord continued to do this with His disciples for forty days after His resurrection. 


In the Bible, the whole chapter of 1 Corinthians 15 is on this theme – the fact, application, and implications of the Lord’s resurrection; and under the guidance of the Holy Spirit, the apostle Paul writes in this chapter that if there was no resurrection, if Christ did not rise from the dead, then all preaching and teaching related to the Christian Faith is vain (1 Corinthians 15:12-18). Hence, as is evident from the question raised in 1 Corinthians 15:12, “Now if Christ is preached that He has been raised from the dead, how do some among you say that there is no resurrection of the dead?”, with the birth and beginning of the activities of the Church, as had happened about the death of the Lord Jesus, the fact of the Lord’s resurrection also came under satanic attacks to try to disprove it, to try to show it to be a figment of imagination. These attempts by Satan to try to falsify and disprove the resurrection of the Lord, starting immediately after the Lord’s resurrection, show how fatal this fact is for his reign and kingdom on earth.


    We have already seen and considered one attempt to falsify the Lord’s death and resurrection in the previous article – a concocted story was spread amongst people that the Lord had not died on the cross, but had only become unconscious, then in the cool environment of the tomb He revived, and walked out of the tomb and went to some unknown place. Similar stories to deny the Lord’s resurrection were concocted and spread as well; and we will take a look at them in the next article. We will also see that when carefully examined, none of these stories can stand up to the descriptions given in the Bible about the resurrection. But these attempts at denying and falsifying the resurrection show how important an event the resurrection of the Lord actually is, and that is why Satan is trying so hard to somehow negate or disprove it. This also makes clear why the Lord for forty days continued to establish His disciples in His resurrection, that they would be sure of it and never be deceived into thinking that it was an imaginary event or a story planted, or an effect of mass hypnotism implanted in the minds of people.


      He who is well aware of the conditions on this side and the other side of death, because of His great love for you, which is beyond human understanding, through His disciples, through these articles, through the evidence of the happenings in the world, is pleading with you, “… as though God were pleading through us: we implore you on Christ's behalf, be reconciled to God” (2 Corinthians 5:20). Please do not fall for any satanic deception, do not be misguided or misled, now, while you have the time and opportunity to repent of your sins and accept the salvation being offered by the Lord, submit your life to him, and voluntarily accept being His disciple.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

रविवार, 15 दिसंबर 2024

The Lord Jesus WAS Crucified & Died on the Cross / प्रभु यीशु ही क्रूस पर चढ़ाए और मारे गए (3)

 

पाप और उद्धार को समझना – 23

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 20

प्रभु यीशु ही क्रूस पर चढ़ाए और मारे गए (3)

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए प्रभु यीशु की मृत्यु से सम्बन्धित तथ्यों के सामने, मसीह-विरोधी लोगों द्वारा दी जाने वाली ऐसी कोई धारणा नहीं ठहर सकती है कि प्रभु यीशु क्रूस पर मरे नहीं थे। प्रभु यीशु की मृत्यु एक वास्तविकता है, एक प्रमाणित और अकाट्य तथ्य है। जैसा कि हम आने वाले लेखों में देखेंगे, मसीही विश्वास का आधार प्रभु यीशु की मृत्यु और उनका मृतकों में से पुनरुत्थान है। इसी लिए शैतान अनेकों तरह से प्रयास करता है की लोगों के मनों में प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान के बारे में सन्देह उत्पन्न करे, और उन्हें प्रभु में विश्वास न करने दे। किन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल उसकी प्रत्येक युक्ति को झूठा प्रमाणित करता है। पिछले लेख में हमने यह भी देखा था कि प्रभु के मारे जाने और कब्र में दफनाए जाने के बाद, यहूदी धर्म के अगुवों के द्वारा रोमी गवर्नर की सहायता से यह सुनिश्चित किया गया था कि प्रभु के शिष्य आकर उसके देह को चुराकर न ले जाएँ, और फिर यह बात फैला दें कि वह जी उठा है। वैसे भी, पहले के लेखों से प्रकट है की डर के मारे प्रभु को छोड़ कर जान बचा कर भागे हुए शिष्यों के लिए यह करना असम्भव था। वे तो प्रभु को क्रूस पर से उतारकर दफनाने के लिए भी सामने नहीं आए थे, तो रोमी सैनिकों के पहरे में से प्रभु की देह को कैसे निकाल कर ले जाए?


आज, इन तथ्यों के संदर्भ में हम उस मिथ्या धारणा की ओर आते हैं, जिसके अंतर्गत लोग कहते हैं कि प्रभु यीशु क्रूस पर मरे नहीं, केवल बेहोश हुए, और फिर कब्र के ठन्डे वातावरण में कुछ समय के बाद उन्हें होश आया, और तब वे कब्र से बाहर निकाल कर आ गए, कहीं चले गए, और शिष्यों ने यह कह दिया कि वे जीवित हो उठे हैं। किन्तु उपरोक्त तथ्यों के सामने यह धारणा पूर्णतः निराधार है, बिना तथ्यों का ध्यान किए भ्रम फैलाने के लिए बनाई गई है। ध्यान कीजिए:


* रोमी गवर्नर पिलातुस के कहने पर सूबेदार और सिपाहियों ने जाकर यह निश्चित किया कि प्रभु यीशु वास्तव में मर गया है। वे रोमी सैनिक क्रूस पर चढ़ाए हुओं के मरे अथवा जीवित होने की पहचान में अनुभवी थे, उन्होंने देखा कि प्रभु यीशु मर गए हैं, इसलिए उनके साथ क्रूसित किए गए शेष दोनों डाकुओं के समान, उन्होंने प्रभु यीशु की टांगें नहीं तोड़ीं, वरन छाती को भाले से भेद अवश्य दिया, और फिर पिलातुस को बता दिया कि प्रभु यीशु मर गया है। यदि उन्होंने पिलातुस से झूठ बोल होता, और यह बात सामने आ जाती, तो उस सूबेदार और उन सिपाहियों की मौत निश्चित थी, इसलिए वे प्रभु यीशु की मृत्यु का झूठा समाचार पिलातुस को देने का जोखिम नहीं उठा सकते थे।


* प्रभु की देह को पचास सेर सामग्री में और कफन में लपेट कर (केवल ढाँप कर नहीं) कब्र में रखा गया था। क्या यह संभव कि कब्र के अंदर होश आने पर सारे शरीर की कोड़ों से उधेड़ दी गई स्थिति, और हाथों तथा पैरों में शरीर का वज़न सहन कर सकने लायक मोटी कीलों के घावों वाला व्यक्ति, जिसकी छाती तो रोमी भाले ने छेद दिया अहो, वह बिना किसी सहायता के, अकेले अपने आप ही पचास सेर सामग्री तथा लिपटे हुए कफन को खोल कर उतार देगा और खड़ा हो जाएगा?


* क्या इतनी यातना सहने और फिर इतना लहू बह जाने के बाद किसी भी मनुष्य के शरीर में यह कर पाने की सामर्थ्य बचेगी?


* क्या ऐसा घायल और निर्बल व्यक्ति अंदर से अकेले ही कब्र के मुँह पर लगे मोहर बंद भारी पत्थर को स्वयं ही लुढ़का कर बाहर आने पाएगा? उन घायल हाथों और पैरों में, उसे भेदी गई छाती में, और लहू बहने से दुर्बल हो गई देह में क्या यह सब करने की शक्ति एवं क्षमता शेष रही होगी?


* यदि एक बार को मान भी लिया जाए कि प्रभु यीशु उस भारी पत्थर को लुढ़का कर बाहर आ गया, तो फिर उन पहरेदारों ने उसे पकड़ क्यों नहीं लिया? वह अकेला और घायल, दुर्बल था; और पहरेदार कई थे - यीशु को पकड़ लेने में उन्हें क्या कठिनाई हो सकती थी?


    यदि वह निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष, पवित्र, और सिद्ध प्रभु मेरे और आपके पापों के लिए घोर यातनाएं सहने और क्रूस की अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु सहने के लिए तैयार हो गया, तो क्या हम उससे आशीष और अनन्त जीवन पाने, नरक की अनन्त पीड़ा से बचने के लिए तैयार नहीं होंगे? वह तो केवल हमारा भला ही चाहता है, जिसके लिए उसने हमारा सारा दुख सह लिया; तो फिर हम क्यों उसके इस आमंत्रण को अस्वीकार करें? शैतान की किसी बात में न आएं, किसी गलतफहमी में न पड़ें, अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 23

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 20

The Lord Jesus WAS Crucified & Died on the Cross (3)


In the previous article we have seen that in the face of the facts related to the death of the Lord Jesus given in God’s Word the Bible, the notion given by opponents of Christ Jesus, that He did not die on the cross cannot stand. The death of the Lord Jesus is a fact, it is a proven and undeniable fact. As we will see in the coming articles, the basis of the Christian Faith is the death and resurrection of the Lord Jesus. That is why Satan keeps trying to create doubts about the Lord’s death and resurrection in various ways amongst the people, to keep them from believing in the Lord. But God’s Word the Bible disproves every one of his ploys. In the previous article we had also seen that after the death and burial of the Lord Jesus, the Jewish religious leaders with the help of the Roman Governor had ensured that the Lord’s disciples would not be able to steal away the body of the Lord, and then spread the claim that He had risen from the dead. In any case, it is apparent from the earlier articles that the disciples who were scared and had run away to save their lives, would never come forward to do this. They did not even come forward to take the body of the Lord from the cross to bury it, then how would it be possible for them to steal the body being guarded by the Roman Soldiers?


Today, bearing the above Biblical facts in mind, let us turn back to the false notion that people have, that the Lord Jesus only became unconscious on the cross, did not die, and in the cool environment of the grave, He regained consciousness, revived, came out of the grave, and walked away to some unknown place, and the disciples spread the claim that He had risen from the dead. But in light of the above facts, this notion is absolutely baseless, is a concocted story spread to deceive people. Consider some things here:

* On the orders of Pilate, the Roman Governor, the soldiers went to ascertain that the Lord had indeed died on the cross. Those Roman soldiers were experienced in recognizing whether the person hanging on the cross was dead or not. They broke the legs of the other two criminals crucified with the Lord, but did not break the legs of the Lord, still they did pierce His chest to confirm His death, and told the same to Pilate. Had they lied to Pilate, and had this at any time come to the knowledge of Pilate, then that Centurion and those soldiers would certainly have been killed as punishment; so, there is no way they could have taken the risk of giving a false report to Pilate and risked their lives because of it.


* The Lord’s body was not just covered, but wrapped in linen cloth along with a hundred pounds of material. Now, is it at all possible that a person whose body had been badly bruised by the scourging, whose hands and feet had been pierced with thick nails, by which he hung on the cross, and whose chest had been pierced by a Roman spear, he, without any help would be able to unwrap himself from the hundred pounds of material and cloth, and stand up?


* After having suffered all this excruciating torture, would there be any strength left in any person to still be able to do this?


* Would such a bruised, battered, and weak person, all by himself, be able to get up, walk, push away the heavy stone from the mouth of the grave? Would he have any strength left in his body to do any of this?


* Even if only for arguments sake, it is accepted that the Lord could do all this, push away the heavy stone with His pierced hands, and step out of the grave, then what about the guards placed there? Why did they not catch and hold Him down? He was alone, bruised and battered, weak, and the guards were many - so why could they not catch the Lord?


    If that sinless, spotless, blameless, holy, and perfect man, the Lord Jesus, was willing to suffer such excruciating torture and suffer the unimaginably painful death of the cross for my sins and yours, then why should we not accept His offer of eternal life and blessings, and consent to be saved form the torments of hell for eternity? He only wants our benefit, to only do good for us; and for this He suffered all the pain; so then why should we not accept His loving invitation He is freely and graciously extending to us? Do not let Satan deceive you through his smooth-talks, do not get carried away in any contrived misrepresentations or misconceptions regarding the Lord Jesus. While you have the time and opportunity now, surrender your life to Him and agree to become His obedient disciple.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

The Lord Jesus WAS Crucified & Died on the Cross (2) / प्रभु यीशु ही क्रूस पर चढ़ाए और मारे गए (2)

 

पाप और उद्धार को समझना – 22

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 19

प्रभु यीशु ही क्रूस पर चढ़ाए और मारे गए (2)


पिछले लेखों में हमने देखा था कि मनुष्यों के पापों के प्रायश्चित और पाप से उत्पन्न हुई समस्याओं के निवारण के लिए जिस सिद्ध पुरुष की आवश्यकता थी, उसके गुणों में से एक था उसका स्वेच्छा से अपने आप को मनुष्य जाति के पापों के लिए बलिदान होने के लिए दे देना। इस संदर्भ में हमने देखा था कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने आप को स्वेच्छा से यह बलिदान होने के लिए अर्पित किया, और उन्हें मारे जाने के लिए क्रूस पर चढ़ा दिया गया। इससे पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान ने प्रभु यीशु की मृत्यु के विषय तुरंत ही अनेकों भ्रम भी फैला दिए जिससे लोगों को लगे कि उनके इस बलिदान की यह गाथा एक काल्पनिक बात है अथवा बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात है, और लोगों का ध्यान उनके इस बलिदान के महत्व एवं महानता से भटक जाए। उनकी मृत्यु से संबंधित भ्रमों को आज इस लेख में हम आगे देखते हैं।

 

    क्रूस की मृत्यु रोमी साम्राज्य के समय में समाज के सबसे निकृष्ट अपराधियों को दी जाती थी, और इसे सबसे अधिक अपमानजनक मृत्यु माना जाता था। क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले अपराधियों को बहुत मारा-पीटा जाता था, कोड़े लगाए जाते थे। उन कोड़ों के सिरों पर नुकीली वस्तुएं लगी होती थीं, जो कोड़े के शरीर पर पड़ने के वेग से खाल के अंदर धंस जाती थीं और जब कोड़े मारने वाला कोड़े को वापस खींचता था तो वे धँसी हुई नुकीली वस्तुएं खाल और माँस को फाड़ते हुए बाहर आती थीं। जब सिपाही यह सब कर चुकते थे, तब उस व्यक्ति को काठ से बना अपना क्रूस, अपनी कोड़ों की मार से चिथड़े हो चुकी पीठ पर लादे हुए क्रूसित होने के स्थान तक जाना पड़ता था, और वहाँ पर उसकी बाहें फैला कर हाथों में से होकर मोटी कीलें क्रूस के काठ में ठोक कर तथा पैरों को एक ऊपर दूसरा रख कर उनमें से भी मोटी कील क्रूस के काठ में ठोक कर उस क्रूस को सार्वजनिक स्थान पर धरती में गाड़कर खड़ा कर दिया जाता था। क्रूस पर चढ़ाए गए अपराधियों के प्राण तुरंत ही नहीं निकलते थे। यह बहुत ही पीड़ादायक मृत्यु होती थी। कोड़ों की मार से उधड़ा हुआ उसका बदन हर सांस के साथ खुरदरे काठ पर रगड़ता रहता था; लटके होने के कारण, शरीर का सारा वज़न कीलों से ठोके हुए हाथों पर आता था, जो हाथों की पीड़ा को असहनीय बना देता था; राहत पाने के लिए यदि अपराधी पैरों का सहारा लेकर उचकने का प्रयास करता तो यही असहनीय पीड़ा फिर पैरों में भी होती, और इस सारी प्रक्रिया में उसका उधड़ा हुआ बदन और भी ज़ोर से क्रूस के काठ पर रगड़ खाता। अर्थात अपराधी कुछ भी करे, वह उसकी पीड़ा को और बढ़ाता ही था, किसी भी रीति से कोई राहत उसे नहीं मिल सकती थी। अंततः थके हुए और लहू बहने से कमज़ोर हो चुके, कीलों से ठुके हुए हाथों के भार टंगे हुए शरीर को सांस लेना भी भारी हो जाता था, और पैरों के सहारे थोड़ा सा उचक कर सांस लेने के प्रयास उसे सांस तो ले लेने देते थे, किन्तु साथ ही उसकी पीड़ा को बहुत बढ़ा भी देते थे। कुछ अपराधियों को इस स्थिति में टंगे हुए, तिल-तिल करके मरने में एक दिन से भी अधिक लग जाता था, और जब तक वो मर नहीं जाते थे, उन्हें क्रूस पर से उतारा नहीं जाता था। प्रभु यीशु ने यह सब जानते हुए भी, इस मृत्यु को स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया जिससे हम मनुष्यों को अनन्त-काल की नरक की पीड़ा से बचने का मार्ग बनाकर सेंत-मेंत प्रदान कर सकें।

 

    प्रभु यीशु को दोपहर में क्रूस पर चढ़ाया गया, और उन्होंने लगभग तीन घंटे क्रूस पर टंगे रहने के बाद अपने प्राण त्याग दिए (मत्ती 27:45-50)। क्योंकि यहूदियों की व्यवस्था के अनुसार मृत्यु-दण्ड भुगतने वाले अपराधी की लाश को सूर्यास्त से पहले दफनाया जाता था (व्यवस्थाविवरण 21:22-23), और क्योंकि प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने से अगला दिन सबत का दिन था जिसमें यहूदी कोई भी कार्य नहीं करते थे, इसलिए प्रभु यीशु की देह को उसी संध्या, सूर्यास्त से पहले दफनाया जाना आवश्यक था। क्रूसित अपराधी की मृत्यु को कुछ शीघ्र कर देने के लिए रोमियों ने एक और पीड़ादायक विधि अपना रखी थी - वे अपराधी की टांगें तोड़ देते थे - पीड़ा भी होती थी, और अपराधी अब सांस लेने के लिए पैरों का बिल्कुल भी सहारा नहीं ले सकता था, शरीर पूर्णतः हाथों में ठुकी हुई कीलों के सहारे लटक जाता था, जो पीड़ा को बढ़ाता था, सांस लेने के लिए छाती को ठीक से फूलने नहीं देता था, जिससे सांस ठीक से नहीं आने पाती थी और व्यक्ति घुटन के अनुभव और तड़पने के साथ कुछ शीघ्र मर जाता था। यही करने सिपाही प्रभु यीशु के पास भी आए, परंतु उसे मरा हुआ पाकर उसकी टांगें तो नहीं तोड़ीं, किन्तु उसकी मृत्यु निश्चित कर लेने के लिए उसकी छाती में भाला मारा, “और इसलिये कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पिलातुस से बिनती की कि उन की टांगे तोड़ दी जाएं और वे उतारे जाएं ताकि सबत के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्योंकि वह सबत का दिन बड़ा दिन था। सो सिपाहियों ने आकर पहिले की टांगें तोड़ीं तब दूसरे की भी, जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे। परन्तु जब यीशु के पास आकर देखा कि वह मर चुका है, तो उस की टांगें न तोड़ीं। परन्तु सिपाहियों में से एक ने बरछे से उसका पंजर बेधा और उस में से तुरन्त लहू और पानी निकला। जिसने यह देखा, उसी ने गवाही दी है, और उस की गवाही सच्ची है; और वह जानता है, कि सच कहता है कि तुम भी विश्वास करो। ये बातें इसलिये हुईं कि पवित्र शास्त्र की यह बात पूरी हो कि उस की कोई हड्डी तोड़ी न जाएगी। फिर एक और स्थान पर यह लिखा है, कि जिसे उन्होंने बेधा है, उस पर दृष्टि करेंगे” (यूहन्ना 19:31-37)।


    प्रभु यीशु की मृत्यु निश्चित हो जाने के बाद, प्रभु के दो अनुयायियों ने उनकी देह को पिलातुस से माँग लिया और सूर्य ढलने से पहले शीघ्रता से देह को पचास सेर सुगंध-द्रव्यों - गंधरस और एलवा में कफन में लपेटकर पास ही की एक कब्र में रख दिया “इन बातों के बाद अरमतियाह के यूसुफ ने, जो यीशु का चेला था, (परन्तु यहूदियों के डर से इस बात को छिपाए रखता था), पिलातुस से बिनती की, कि मैं यीशु की लोथ को ले जाऊं, और पिलातुस ने उस की बिनती सुनी, और वह आकर उस की लोथ ले गया। निकुदेमुस भी जो पहिले यीशु के पास रात को गया था पचास सेर के लगभग मिला हुआ गन्‍धरस और एलवा ले आया। तब उन्होंने यीशु की लोथ को लिया और यहूदियों के गाड़ने की रीति के अनुसार उसे सुगन्ध द्रव्य के साथ कफन में लपेटा। उस स्थान पर जहां यीशु क्रूस पर चढ़ाया गया था, एक बारी थी; और उस बारी में एक नई कब्र थी; जिस में कभी कोई न रखा गया था। सो यहूदियों की तैयारी के दिन के कारण, उन्होंने यीशु को उसी में रखा, क्योंकि वह कब्र निकट थी” (यूहन्ना 19:38-42); “अरिमतिया का रहने वाला यूसुफ आया, जो प्रतिष्ठित मंत्री और आप भी परमेश्वर के राज्य की बाट जोहता था; वह हियाव कर के पिलातुस के पास गया और यीशु की लोथ मांगी। पिलातुस ने आश्चर्य किया, कि वह इतना शीघ्र मर गया; और सूबेदार को बुलाकर पूछा, कि क्या उसको मरे हुए देर हुई? सो जब सूबेदार के द्वारा हाल जान लिया, तो लोथ यूसुफ को दिला दी। तब उसने एक पतली चादर मोल ली, और लोथ को उतारकर उस चादर में लपेटा, और एक कब्र में जो चट्टान में खोदी गई थी रखा, और कब्र के द्वार पर एक पत्थर लुढ़का दिया” (मरकुस 15:43-46)।

 

    किन्तु यहूदी धर्म-गुरुओं को आशंका थी कि प्रभु के शिष्य आकर उसकी देह को उठा ले जाएंगे और कह देंगे कि वह जी उठा है, इसलिए उन्होंने कब्र के मुंह पर एक भारी पत्थर लुढ़का दिया और कब्र को मोहर-बंद करके, वहाँ पहरा बैठा दिया “दूसरे दिन जो तैयारी के दिन के बाद का दिन था, महायाजकों और फरीसियों ने पिलातुस के पास इकट्ठे हो कर कहा। हे महाराज, हमें स्मरण है, कि उस भरमाने वाले ने अपने जीते जी कहा था, कि मैं तीन दिन के बाद जी उठूंगा। सो आज्ञा दे कि तीसरे दिन तक कब्र की रखवाली की जाए, ऐसा न हो कि उसके चेले आकर उसे चुरा ले जाएं, और लोगों से कहने लगें, कि वह मरे हुओं में से जी उठा है: तब पिछला धोखा पहिले से भी बुरा होगा। पिलातुस ने उन से कहा, तुम्हारे पास पहरूए तो हैं जाओ, अपनी समझ के अनुसार रखवाली करो। सो वे पहरूओं को साथ ले कर गए, और पत्थर पर मुहर लगाकर कब्र की रखवाली की” (मत्ती 27:62-66)।


    किसी भी रीति से प्रभु यीशु के क्रूस पर मारे जाने, और दफनाए जाने से संबंधित तथ्य इस मिथ्या धारणा को कोई समर्थन प्रदान नहीं करते हैं कि वे क्रूस पर मरे नहीं थे। थोड़ा रुक कर, उनके स्वेच्छा से यह सब सहना स्वीकार कर लेने और उनकी क्रूर, वीभत्स, अवर्णनीय, अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु के बारे में विचार कीजिए। उन्होंने यह सब मेरे और आपके लिए, संसार के सभी मनुष्यों के लिए, हम मनुष्यों की पापी दशा को जानते हुए भी सह लिया, जिससे हम मृत्योपरांत परलोक की अनन्त पीड़ा में न जाएं, वरन उनके साथ स्वर्ग की आशीषों और सुख-शांति में संभागी हों। प्रभु यीशु मेरे और आपकी अंदर-बाहर की वास्तविक दशा को, हमारे द्वारा दिन-प्रतिदिन मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में किए जा रहे सभी पापों और बुराइयों को अच्छे से जानता है, फिर भी हमसे प्रेम करता है, हमें क्षमा करना चाहता है। और यह अनन्तकालीन स्वर्गीय सुख वह हमें सेंत-मेंत दे रहा है, हमसे केवल यह अनुमति चाहता है कि हम उसे हमारे जीवनों में विद्यमान पापों के दुष्परिणामों को दूर करके, उसे हमारे मन और जीवन को स्वच्छ एवं निर्मल कर लेने दें। उसे हम से हमारी कोई भी शारीरिक या सांसारिक बात नहीं चाहिए, उसे केवल हमारा मन चाहिए, जिसे वह पवित्र और शुद्ध करना चाहता है।


       शैतान की किसी बात में न आएं, किसी गलतफहमी में न पड़ें, अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 22

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 19

The Lord Jesus WAS Crucified & Died on the Cross (2)


We have seen in the previous articles that the perfect man required to atone for the sins of mankind and provide the solution to the problem of sin, should have some characteristics. One of these characteristics was that he would voluntarily and willingly sacrifice himself for the sins of mankind. We saw in this context that the Lord Jesus Christ offered Himself to be sacrificed on the cross voluntarily, and willingly. We also saw in the previous article that Satan immediately spread lies and deceptions about His death, so that people would not believe in the sacrifice of the Lord Jesus, instead would take it either as an imaginary story, or as an exaggerated account, and would not ponder over the significance of the Lord’s sacrifice. We will look into some deceptions spread amongst people regarding the death of the Lord Jesus.


    In the days of the Roman empire, the death of the cross was awarded to the worst of criminals, and was considered the most humiliating of all death penalties. The criminals were severely beaten and scourged before being crucified. To scourge them, to the whips sharp objects were tied, and by the force of the whiplash, these sharp objects would get embedded into the skin and flesh of the criminal, and when the soldier scourging the criminal would pull back the whip for the next strike, those sharp objects would tear out the skin and flesh. After they had finished scourging the condemned criminal, he would then be made to bear his wooden cross on his back torn up and raw from the scourging, and walk to the place of crucifixion. There his hands and feet would be spread out on the cross, and nailed with thick nails to the cross, and the cross was made to stand erect in a public place. The crucified criminal did not die immediately. This was a very painful and long-drawn means of inflicting death. With the raw back of the person rubbing against the rough wood of the cross, with every breath, each breath was an agony. Because of the body hanging by the nailed hands, the body weight came onto the hands causing excruciating pain there; and if the man tried to brace himself up by taking the weight of the body onto the feet, the nail in the feet would cause similarly excruciating pain to occur in the feet; all the while his raw, bleeding back would be rubbing against the wood of the cross. So, whatever the crucified criminal did, it would only aggravate his pain, not relieve it. Eventually, exhausted by all this, he would not even be able to take full breaths and he would gradually die over a long period of time, at times, it would take more than a day to die, and they would be taken off the cross only after their death. The Lord Jesus, knowing all this, still willingly suffered this painful death, so that we could be provided with the way to escape the eternal torment of hell.


    The Lord Jesus was crucified in the afternoon, and after about three hours on the cross, He gave up His spirit (Matthew 27:45-50). Because, according to the Law of the Jews, the dead body had to be buried before sunset (Deuteronomy 21:22-23); and the next day was the sabbath day, in which no Jew would do any work, therefore, it was necessary to bury the body of the Lord the same evening before sunset. To hasten the death of the crucified person, the Romans had devised another agonizing method - they would break the legs of the crucified person. This would not only aggravate the pain, but would now also make it impossible for the person to brace himself by his nailed feet. The chest of the person, hanging by the nailed hands, would be stretched by the body weight, and not allow the person to breathe adequately, and the person would soon succumb to this pain and choking sensation. The soldiers had come to do this to the Lord, but when they saw that He had already died, they did not do this, but to ascertain His death, they pierced His chest, “Therefore, because it was the Preparation Day, that the bodies should not remain on the cross on the Sabbath (for that Sabbath was a high day), the Jews asked Pilate that their legs might be broken, and that they might be taken away. Then the soldiers came and broke the legs of the first and of the other who was crucified with Him. But when they came to Jesus and saw that He was already dead, they did not break His legs. But one of the soldiers pierced His side with a spear, and immediately blood and water came out. And he who has seen has testified, and his testimony is true; and he knows that he is telling the truth, so that you may believe. For these things were done that the Scripture should be fulfilled, "Not one of His bones shall be broken." And again another Scripture says, "They shall look on Him whom they pierced."” (John 19:31-37).


    After it was confirmed that the Lord had died, two of His followers asked for His body from Pilate, and before sunset quickly wrapped it in a cloth with about a hundred pounds of mixture of myrrh and aloes and put His body in a nearby tomb “After this, Joseph of Arimathea, being a disciple of Jesus, but secretly, for fear of the Jews, asked Pilate that he might take away the body of Jesus; and Pilate gave him permission. So he came and took the body of Jesus. And Nicodemus, who at first came to Jesus by night, also came, bringing a mixture of myrrh and aloes, about a hundred pounds. Then they took the body of Jesus, and bound it in strips of linen with the spices, as the custom of the Jews is to bury. Now in the place where He was crucified there was a garden, and in the garden a new tomb in which no one had yet been laid. So there they laid Jesus, because of the Jews' Preparation Day, for the tomb was nearby” (John 19:38-42); “Joseph of Arimathea, a prominent council member, who was himself waiting for the kingdom of God, coming and taking courage, went in to Pilate and asked for the body of Jesus. Pilate marveled that He was already dead; and summoning the centurion, he asked him if He had been dead for some time. So when he found out from the centurion, he granted the body to Joseph. Then he bought fine linen, took Him down, and wrapped Him in the linen. And he laid Him in a tomb which had been hewn out of the rock, and rolled a stone against the door of the tomb” (Mark 15:43-46).


    But the religious leaders were worried that the Lord’s disciples will come and steal away His body, and claim that He has risen from the dead, so they not only rolled a heavy stone on mouth of the grave, but also had it sealed, and put guards to secure the grave, “On the next day, which followed the Day of Preparation, the chief priests and Pharisees gathered together to Pilate, saying, "Sir, we remember, while He was still alive, how that deceiver said, 'After three days I will rise.' Therefore, command that the tomb be made secure until the third day, lest His disciples come by night and steal Him away, and say to the people, 'He has risen from the dead.' So the last deception will be worse than the first." Pilate said to them, "You have a guard; go your way, make it as secure as you know how." So they went and made the tomb secure, sealing the stone and setting the guard” (Matthew 27:62-66).


    Whichever way you look at it, there is just no support for this concocted story that the Lord did not die on the cross, but walked away from the grave. Please pause for a while, and ponder about His willingly and voluntarily accepting to suffer all of this; think of the cruel, horrific, indescribable painful death He suffered on the cross. He suffered it all for you and me, for the entire mankind, knowing fully well about our sinful condition, yet He did it, so that we could be saved from the eternal torment of hell, and instead enjoy His blessings, peace, and bliss in heaven with Him for eternity. The Lord Jesus knows our factual condition very well, He knows us inside-out, even better than we know ourselves. He very well knows all the thoughts we harbor and deeds that we do, daily; He knows all our sinfulness in all its gory details; and yet He still loves us, still wants to forgive us. He wants to give us this eternal pleasure and happiness, without our having to pay Him anything for it. All He wants from us is the permission, that we will let Him cleanse us, to let Him remove the sins and their effects from our lives, and make our hearts and minds pure and clean. He does not need any of our physical or worldly things; He only wants to have access to our hearts and minds, to make them pure and holy.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Labels:  


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well