ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 169 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 51

Click Here for the English Translation


कलीसिया से बहिष्कृत करना – 7

 

    नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को जिस कलीसिया और विश्वासियों की सहभागिता में परमेश्वर ने उन्हें रखा है, वहाँ पर परमेश्वर के भण्डारी होने के नाते, उनकी भूमिका पर यह अन्तिम लेख है। अपने भण्डारी होने के उचित निर्वाह के लिए, उन्हें कलीसिया की बढ़ोतरी तथा अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति को सुनिश्चित करना है। अभी तक हमने इस भण्डारी होने के बारे में जो सीखा है, यह लेख उन बातों के निहितार्थों और व्यावहारिक उपयोग को सामने रखने, और पाठकों को उकसाने के लिए है कि वे कलीसिया में अपनी भूमिका के बारे में सचेत हों, उसके विषय गंभीरता से विचार करें, और अपनी जिम्मेदारियों के उचित निर्वाह में लग जाएँ, न कि जैसे वे अभी तक करते आए हैं, वैसे ही निष्क्रिय और मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले होकर कलीसिया या मण्डलियों में गुटों और विभाजनों को होने और पनपने दें, और कुछ लोगों को कलीसिया में अपनी मनमानी करते रहने दें। परमेश्वर का भण्डारी होने के नाते प्रत्येक विश्वासी को उस कलीसिया और सहभागिता के बारे में जिस में परमेश्वर ने उसे रखा है, तथा वहाँ अपनी भूमिका के बारे में गम्भीरता से विचार करना चाहिए।

    प्रत्येक कलीसिया या मण्डली के सभी विश्वासियों को कलीसिया और सहभागिता से सम्बन्धित इन तथ्यों पर भी विचार करना चाहिए:

·        क्योंकि कलीसिया का स्वामी परमेश्वर है, और कलीसिया परमेश्वर का निवास-स्थान है, प्रभु की देह और दुल्हन है;

·        क्योंकि परमेश्वर ही व्यक्ति को कलीसिया का अंग बनाता है, और निर्णय करता है कि किसे कहाँ पर किस संगति में रखना है;

·        क्योंकि कलीसिया के सभी सदस्य परमेश्वर द्वारा नियुक्त उसके भण्डारी हैं, ताकि उसने उन्हें जो ज़िम्मेदारियाँ दी हैं उन्हें पूरा करें;

·        क्योंकि परमेश्वर की इच्छा के बिना कोई भी कलीसिया का अंग नहीं बन सकता है, और सदस्यता की इस प्रक्रिया में किसी भी मनुष्य की कोई भूमिका नहीं है;

·        क्योंकि नया-जन्म पाए हुए सभी विश्वासी समान रूप से परमेश्वर की सन्तान हैं, समान रूप से परमेश्वर के परिवार के सदस्य हैं, किसी में भी परस्पर कोई भिन्नता नहीं है;

·        क्योंकि परमेश्वर ने सभी का न्याय अपने ही हाथों में रखा है (रोमियों 12:19), और हमें यह निर्देश दिया है कि समय से पहले किसी का कोई न्याय न करें (1 कुरिन्थियों 4:5);

·        क्योंकि परमेश्वर कभी भी अपने किसी भी विश्वासी को अपने परिवार और राज्य से निष्कासित नहीं करता है, और न ही आज तक किसी को किया है, चाहे उस विश्वासी का जीवन और व्यवहार कैसा भी क्यों न हो; उसके पापों के लिए विश्वासी की ताड़ना होती है, किन्तु वह निष्कासित नहीं किया जाता है;

·        क्योंकि कोई भी विश्वासी दोष रहित नहीं है, सभी भिन्न-भिन्न प्रकार से पाप करते ही रहते हैं और उन्हें बारंबार क्षमा और बहाली के लिए परमेश्वर के सामने आते रहना ही पड़ता है (1 यूहन्ना 1:9); और कोई भी अपने आप से परमेश्वर के सामने खड़ा नहीं रह सकता है (भजन 130:3);

 

    इसलिए,

·        किसी भी व्यक्ति के पास, कलीसिया या मण्डली में उसकी सेवकाई, ओहदा, प्रतिष्ठा चाहे जो भी हो, परमेश्वर की इच्छा की अनदेखी कर के, अपनी ही इच्छा पूरी करने और करवाने का अधिकार नहीं है।

·        किसी भी व्यक्ति के पास, कलीसिया या मण्डली में उसकी सेवकाई, ओहदा, प्रतिष्ठा चाहे जो भी हो, अपनी ही धारणाओं को, ऐसी धारणाएं जो उसकी अपनी बुद्धि और समझ की उपज हैं, किन्तु जो परमेश्वर के वचन में नहीं हैं, दूसरों पर थोपने, उनका प्रचार करने, उन्हें सिखाने का अधिकार अथवा अनुमति नहीं है।

·        कोई भी व्यक्ति, किसी अन्य विश्वासी के साथ व्यक्तिगत मतभेदों और कलह के कारण, औरों को उस विश्वासी के साथ सहभागिता रखने से मना नहीं कर सकता है; बल्कि उसे स्वयं भी यह नहीं करना चाहिए। कोई भी किसी से यह कहने के द्वारा कि “या तो उसके साथ संगति रखो या हमारे साथ; यदि उसके साथ संगति रखते हो तो फिर हम से अलग रहो” किसी अन्य विश्वासी पर, परमेश्वर की अन्य सन्तानों पर, यह नहीं थोप सकता है कि, वे परमेश्वर की कलीसिया या सहभागिता में एक विभाजन या गुट में रहने का निर्णय लेने के लिए बाध्य हो जाएँ या ऐसे किसी निर्णय में सम्मिलित हो जाएँ।

·        यह बात तब और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब वे मतभेद और कलह विश्वासियों के मध्य व्यक्तिगत कारणों से हों या मात्र व्यक्तिगत स्तर के हों। व्यक्ति इन मतभेदों और कलह के निवारण के लिए कलीसिया की सहायता ले सकता है; किन्तु क्या यह सही होगा कि वह उन के कारण कलीसिया के अन्य सदस्यों पर गुट या विभाजन के लिए ज़ोर दे या बाध्य करे? चाहे वे मतभेद और कलह कलीसिया के कार्य और संचालन से सम्बन्धित ही क्यों न हों, यदि उनका निवारण मत्ती 18:15-17 में प्रभु द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया है, तो इस तरह से यह विभाजन कदापि किया या करवाया नहीं जा सकता है। जबकि, परमेश्वर का वचन सभी विश्वासियों को यही सिखाता है कि क्षमा और मेल-मिलाप में होकर काम करें और गलती करने वाले को संगति में लौटा ले आएँ (2 कुरिन्थियों 2:5-9; 2 थिस्सलुनीकियों 3:14-15)। तो फिर विभाजन की ये दीवारें खड़ी क्यों की जाएँ,  बना कर क्यों रखी जाएँ, और क्यों औरों को भी इन्हें बना कर रखने के लिए बाध्य किया जाए? क्यों किसी से कहा जा या तो इस विभाजन को स्वीकार करो अन्यथा पृथक हो जाओ?

·        परमेश्वर ने कुछ विश्वासियों से अलग हटने या उन से बच कर रहने के लिए कुछ कारण दिए हैं (रोमियों 16:17; 1 कुरिन्थियों 5:11; 2 थिस्सलुनीकियों 3:6-15; 1 तीमुथियुस 6:3-5; 2 यूहन्ना 1:10)। किन्तु परमेश्वर द्वारा दिए गए इन कारणों के अतिरिक्त, किसी के पास भी यह अधिकार अथवा अनुमति नहीं है कि किसी को अलग कर देने के लिए वह अपने ही बनाए हुए कारण बनाए और परमेश्वर की कलीसिया पर, परमेश्वर की सन्तानों पर उन्हें थोप दे। वरन, रोमियों 16:17 तो यही कहता है कि कलीसिया में इस प्रकार से विभाजन करने वालों से दूर रहना है।

·        क्या कोई भी व्यक्ति परमेश्वर से अधिक शुद्ध और पवित्र है, या हो सकता है? जब पाप की प्रवृत्ति रखने वाले विश्वासियों के साथ सहभागिता बनाए रखने से परमेश्वर की शुद्धता और पवित्रता पर कोई दाग़ नहीं आता है, वह बिगड़ती नहीं है, तो फिर पाप की प्रवृत्ति रखने वाले किसी व्यक्ति की, किसी अन्य पाप की प्रवृत्ति रखने वाले विश्वासी के साथ, जिससे वह सहमत नहीं है, सहभागिता रखने से उस व्यक्ति की शुद्धता और पवित्रता कैसे बिगड़ सकती है; उसके साथ सहभागिता में रहने को “समझौता करना” कैसे कहा जा सकता है? और फिर, अन्ततः तो हम सभी विश्वासी उसी एक ही स्वर्ग में उसी एक ही प्रभु के पास जाकर, एक साथ ही रहेंगे; तो फिर यह कार्य यहीं इसी पृथ्वी पर ही क्यों न आरम्भ कर लें? क्यों अपने ढीठ और बाइबल विरोधी आचरण के द्वारा अपनी तथा औरों की अनन्तकालीन आशीषों की हानि करें और करवाएं?

परमेश्वर को अपनी कलीसिया में, अपनी सन्तानों के मध्य मनुष्यों द्वारा खड़ी की गई बाधाएँ और दीवारें नहीं चाहिएं। बल्कि वह चाहता है कि लोग और कलीसियाएँ अलग करने वाली सभी दीवारों को गिरा दें, और एक दूसरे के साथ प्रेम और क्षमा की आत्मा के साथ मेल-मिलाप कर लें।

औरों को ज़ोर देकर प्रतिदिन सुसमाचार बाँटने के लिए कहना, जबकि स्वयं कलीसिया और परमेश्वर की सन्तानों के मध्य मतभेदों और विभाजनों को बनाए रखना, पनपने देना, परस्पर मेल-मिलाप नहीं होने देना, एक पाखण्ड करना है, दोगलापन है। जब हम परमेश्वर की सन्तानों से, हमें परमेश्वर द्वारा दिए गए परिवार के लोगों से प्रेम नहीं कर सकते हैं, तो हम सँसार के लोगों के साथ प्रेम करने का दावा कैसे कर सकते हैं (मत्ती 5:22-24; 1 यूहन्ना 4:20)? परमेश्वर की सन्तान होने के नाते यदि हम एक-दूसरे के साथ प्रेम और क्षमा नहीं दिखा सकते हैं, मेल-मिलाप नहीं कर सकते हैं, तो हम सच्चे मन से कैसे प्रेम, क्षमा, और मेल-मिलाप के सुसमाचार को औरों को प्रचार कर सकते हैं?

अगले लेख से हम  मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा के वरदानों का भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Excommunication From the Church – 7

 

    This is the concluding article on the role of Born-Again Christian Believers being God’s stewards of the Church and fellowship where God has placed them; where to worthily fulfil their stewardship, they need to ensure the growth of the Church and spiritual progress of the fellow Believers. This article sums up the implications and applications of what we have learnt about this stewardship, and is meant to provoke the readers into seriously thinking about their role in the Church and becoming active about their responsibilities, instead of passively carrying on, as they have been so far, allowing divisions and factions in the church to be created or maintained for the sake of pleasing men, and let some people do whatever they want to in the Church. As steward of God, every Believer seriously needs to think over his membership and placement by God in a particular Church or Assembly, and the role he should be playing in that Fellowship.

    All Believers in every Church or Assembly should ponder over the following facts pertaining to the Church:

    • Since the Church belongs to God, is meant to be His dwelling place, the Body and Bride of the Lord;

    • Since it is God who joins a person to a Church, and decides whom to place where and in which fellowship;

    • Since members of the Church are only God appointed stewards to carry out responsibilities assigned to them by Him;

    • Since without the will of God, no one can become a member of the Church, and no man has any role in their membership of God’s Church;

    • Since all Born Again Christian Believers are equally the children of God, are equally the members of God's family, without any differentiation of any kind;

    • Since God has kept all judgement to Himself (Romans 12:19), has instructed us not to judge anyone for anything before time (1 Corinthians 4:5);

    • Since God has never cast any Believer away from His family or Kingdom, and never will, despite whatever the Believer’s life and behavior may be; the Believer is chastised for his sins but he is never cast away;

    • Since no Believer is above reproach, all keep sinning in various ways all the time, and need to keep coming to God for forgiveness and restoration (1 John 1:8-10); on our own, none can stand before God, (Psalm 130:3);

 

Therefore,

    • No person in the Church of God has the authority to do, not God's will, but his own will, because of his status and standing.

    • No person, irrespective of his ministry, position, and standing in the Church, has the permission or authority to preach, teach, or impose his own notions upon others, notions that are based on his own wisdom and understanding, but not in conformity with the teachings of God’s Word.

    • No person, because of personal differences of opinions and disagreements with another Believer, can forbid others from having fellowship with that Believer; rather, even he should not stop fellowshipping. No one can impose this upon others, compel the other children of God to take a divisive stand by stating "either fellowship with us or with them; if you are fellowshipping with ‘them’ then stay away from us." Doing this is creating factions and divisions in the Church or Assembly of God.

    • This becomes all the more important when those differences amongst Believers are only personal and between individuals. A person can take the help of the Church to resolve those differences; but is it correct for anyone to impose divisions and factionalism upon the other members of the Church because of them? Even if the differences are related to the functioning and matters of the Church, if they have not been resolved in the manner instructed by the Lord Mat 18:15-17; then no one can impose this segregation. Moreover, God's Word teaches all Believers to forgive, be reconciled, and restore the errant back into fellowship (2 Corinthians 2:5-9; 2 Thessalonians 3:14-15). Then why should the walls of divisions be put up and kept up, and why should others be compelled to either maintain those differences, or else get separated from the Assembly.

    • God has given the criteria to separate from or avoid some Believers (Romans 16:17; 1 Corinthians 5:11; 2 Thessalonians 3:6-15; 1 Timothy 6:3-5; 2 John 1:10). But other than these God given criteria, no one has the right to or authority to create and impose their own criteria and methods for segregation amongst Believers in God's Church, upon God's children. Rather, Romans 16:17 instructs the Believers to avoid those who cause divisions and factions in the Church.

    • Is any man, or a group of men holier than God, purer than Him? If God’s holiness and purity is not tarnished by fellowshipping with sinful Believers, then how can any sinful person’s holiness and purity get tarnished, be adversely affected by fellowshipping with some other similarly sinful Christian Believer, with whom they are not in agreement; how can fellowshipping with him be called “compromising”? In any case if we are all going to live together in the same heaven with the same Lord, then why not start doing it now and here on earth, instead of harming our blessings, and of others by our obstinate unBiblical behavior?

    God does not want any man-made barriers and divisive walls amongst His children, in His Church. Rather, He wants to see people and churches break down all walls of separation, and be reconciled with each other in the spirit of love and forgiveness.

    Emphatically exhorting others to share the Gospel daily, while simultaneously promoting or maintaining separation and differences in the Churches and amongst Church members, the children of God, and not allowing reconciliation to happen is hypocrisy. When we cannot love the children of God, the members of our God given family, how can we claim to love the children of the world (Matthew 5:22-24; 1 John 4:20)? Being the children of God, if we cannot live in love and forgiveness with each other, cannot be reconciled with each other, then how can we truthfully preach the Gospel of love, forgiveness, and reconciliation to others?

    From the next article we will begin considering the Christian Believer’s stewardship of gifts of the Holy Spirit.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 168 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 50

Click Here for the English Translation


कलीसिया से बहिष्कृत करना – 6

 

    परमेश्वर की कलीसिया नया-जन्म पाए हुए उसके विश्वासियों से, जो परस्पर सहभागिता में रहते हैं, मिलकर बनी है। प्रत्येक विश्वासी को प्रभु की कलीसिया में और एक-दूसरे के साथ सहभागिता में लाकर केवल प्रभु परमेश्वर ही ने रखा है, न कि यह उसके अपने किसी प्रयास के द्वार हुआ है, और न ही किसी अन्य मनुष्य द्वारा, या किसी रीति-रिवाज़ अथवा अनुष्ठान की पूर्ति करने के द्वारा उसे वहाँ रखा गया है। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए इन प्रावधानों और विशेषाधिकारों के लिए परमेश्वर का भण्डारी है; और अपने भण्डारी होने के उचित निर्वाह के लिए परमेश्वर को जवाबदेह है। परमेश्वर का भण्डारी होने के नाते, विश्वासी को कलीसिया की बढ़ोतरी तथा अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति में योगदान देना है। इस बढ़ोतरी और उन्नति के लिए कलीसिया में और विश्वासियों के बीच अनुशासन होना बहुत आवश्यक है। हाल के लेखों में हम इस अनुशासन से सम्बन्धित एक पक्ष पर विचार कर रहे थे, अर्थात ढीठ और अपश्चातापी होकर गलती में बने रहने वाले किसी विश्वासी को कलीसिया से पृथक और बहिष्कृत करना। हमने इसे मत्ती 5:23-24 और मत्ती 18:15-17 से देखा है, जो कि मुख्यतः विश्वासियों में परस्पर मतभेदों और कलह से सम्बन्धित है, जिस में विश्वासियों के कलीसिया का नेतृत्व करने वाले लोगों से मतभेद और कलह भी सम्मिलित हैं। हमने देखा है कि प्रभु ने इस बात के समाधान के लिए एक प्रक्रिया स्थापित कर के दी है, जिसका क्षमा और मेल-मिलाप की आत्मा में, और बात को सारी कलीसिया के समक्ष लाने के द्वारा ही निर्वाह किया जाना है। साथ ही, किसी भी मनुष्य को, वह चाहे कोई भी क्यों न हो और कलीसिया में उसका कोई भी ओहदा और प्रतिष्ठा क्यों न हो, यह अधिकार और अनुमति नहीं है कि वह इस पृथक और बहिष्कृत करने के लिए निर्णय ले और उसकी आज्ञा ज़ारी करे, औरों को यह करने के लिए बाध्य करे। हर किसी को केवल प्रभु के द्वारा उसके वचन में दिए गए को कार्यान्वित करना है और उसी का पालन करना है।

    परमेश्वर के वचन में निर्देशों का एक अन्य वर्ग भी है, जो पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी गई पत्रियों में छितराया हुआ है, जो कि एक विश्वासी को कुछ बातों के कारण अपने आप को किसी अन्य दुराचारी विश्वासी से अलग कर लेने के लिए कहता है। अभी तक जो हमने देखा है वह एक ढीठ और अपश्चातापी विश्वासी के गलती में बने ही रहने के कारण उसे पृथक और बहिष्कृत किए जाने के बारे में था; अब, ये अन्य निर्देश विश्वासियों को स्वयं को उन विश्वासियों से अलग कर लेने के बारे में हैं जिनकी जीवन-शैली में, जीवन में, परमेश्वर के वचन में इसके लिए बताई गई कुछ बातें पाई जाती हैं। ये खण्ड, जब हम इन्हें पढ़ते हैं, तो काफी स्पष्ट और अपनी व्याख्या स्वयं कर देने वाले हैं। जिस क्रम में वे नए नियम में दिए गए हैं, विश्वासियों को अपने आप को उन विश्वासियों से अलग कर लेना है, जिन विश्वासियों में ये बातें पाई जाती हैं:

  • रोमियों 16:17 – जो कलीसियाओं में फूट पड़ने और ठोकर खाने का कारण बनते हैं, और जो परमेश्वर के वचन में विश्वासियों को सिखाई गई शिक्षाओं से विपरीत बातें सिखाते हैं।

  • 1 कुरिन्थियों 5:11 – जो व्यभिचारी, या लोभी, या मूर्तिपूजक, या गाली देने वाले, या पियक्कड़, या अन्धेर करने वाले हों।

  • 2 थिस्सलुनीकियों 3:6-15 – जो जो शिक्षाएँ पौलुस और उसके साथ के लोगों ने दी हैं उनके अनुसार नहीं करते वरन अनुचित चाल चलते हैं; जो अपने जीवनयापन के लिए स्वयं कुछ काम नहीं करते हैं बल्कि औरों के कामों में हाथ डालते हैं, दखलंदाज़ी करते हैं।

  • 1 तीमुथियुस 6:3-5 – जो प्रेरितों तथा प्रभु यीशु द्वारा सिखाई गई भक्ति के अनुसार की बातों को नहीं, वरन और ही बातों को सिखाते हैं; जो अभिमानी हैं, विवादों और शब्दों पर तर्क करते हैं, जिनके कारण डाह, झगड़े, निंदा की बातें, बुरे-बुरे संदेह, व्यर्थ रगड़े-झगड़े उत्पन्न होते हैं, जो इस बात का चिह्न हैं कि उस व्यक्ति की बुद्धि बिगड़ गई है और वे सत्य से विहीन हो गए हैं।

  •  2 यूहन्ना 1:9-11 – जो मसीह की शिक्षा में, अर्थात उद्धार के केवल परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा, प्रभु यीशु के समस्त मानव-जाति के पापों के निवारण के लिए कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान और उसके मृतकों में से पुनरुत्थान पर विश्वास करने से मिलता है, पर बने नहीं रहते हैं और न ही इस शिक्षा को औरों को सिखाते हैं।

    लेकिन एक बार फिर से, जैसे कि हमने पृथक और बहिष्कृत किए जाने के पिछले अध्ययन में देखा है, और जैसा पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा 2 थिस्सलुनीकियों 3:14-15 में लिखवाया है, ऐसे लोगों से इस प्रकार से अलग हो जाने का उद्देश्य गलती करने वाले विश्वासी को लज्जित करना, उसे उसकी गलतियों का एहसास दिलाना है जिससे कि वह उनके लिए पश्चाताप कर सके; अलग रहते हुए भी उस से बैरी के समान नहीं वरन प्रभु में एक भाई के समान व्यवहार करना है। किसी अन्य के प्रति आलोचनात्मक और कठोर होने से पहले, सभी को इस शिक्षा, “हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो। क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आप को कुछ समझता है, तो अपने आप को धोखा देता है। पर हर एक अपने ही काम को जांच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्ड करने का अवसर होगा। क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा” (गलतियों 6:1-5), का ध्यान रखना चाहिए और उस पर विचार करना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Excommunication From the Church – 6

 

The Church of the Lord Jesus is made up of His Born-Again Believers, living in fellowship with each other. Each Believer has been placed in the Lord’s Church and in mutual fellowship of His Believers neither by his own efforts of any kind, nor by any other human being through a person’s fulfilling of some prescribed rituals and practices, but only by the Lord God. Therefore, every Believer is God’s steward for this provision and privilege granted to him by God; and is accountable to God for worthily fulfilling his stewardship. As God’s steward, the Believer has to contribute to the growth of the Church and spiritual progress of other Believers. For this growth and progress, discipline in the Church and in the fellowship is essential. In the recent articles we have been considering one aspect of ensuring this discipline, i.e., exclusion and excommunication of an errant, stubborn, and unrepentant Believer. We have considered this from Matthew 5:23-24 and Matthew 18:15-17, which mainly relate to personal differences and conflicts amongst Believers, which include differences and conflicts amongst lay Believers and Church leaders. We have seen that the Lord has set out a procedure to handle this situation, it is to be fulfilled in a spirit of forgiveness and reconciliation, and only after having brought the matter to the whole Church. Moreover, no human being, whoever he may be and whatever may be his status and standing in the Church or Assembly, can decide to decree this exclusion or excommunication, and enforce it upon others. Everyone has to only implement and practice what the Lord has given in His Word.

In God’s Word, there is another set of instructions, interspersed in the letters written under the guidance of the Holy Spirit, that instruct about a Believer separating himself from other immoral and unrighteous Believers. While what we have seen so far has to do with excluding or excommunicating a stubbornly errant and unrepentant Believer; these other instructions have to do with Believers withdrawing themselves from other Believers who have a certain life-style, as is defined in these passages from God’s Word. These passages, as one reads through them, are quite clear and self-explanatory in themselves. In the order given in the New Testament, the Believers are to withdraw themselves from other Believers, or avoid them if they find the following things in their lives:

  • Romans 16:17 – Those who cause divisions and offenses in the Church and practice doctrines contrary to what has been taught to the Believers in God’s word.

  • 1 Corinthians 5:11 – Believers who are sexually immoral, or covetous, or idolater, or one who reviles, or a drunkard, or an extortioner

  •  2 Thessalonians 3:6-15 – Those who walk disorderly and not according to the traditions taught and given by Paul and his co-workers; those who refuse to work for a living and interfere in other’s lives, are busybodies in the congregation.

  • 1 Timothy 6:3-5 – Those who teach doctrines and practices other than those taught by the Apostles and given by the Lord Jesus, those who are proud, obsessed with disputes and arguments over words which lead to envy, strife, reviling, evil suspicions and useless wranglings, and those who use godliness for gain; for these things in a person indicate his having a corrupt mind and being destitute of truth.

  • 2 John 1:9-11 – Those who neither abide in nor share the doctrine of Christ, i.e., of salvation not by any works but only through the grace of God because of faith in the Lord Jesus’s sacrifice on the cross and His resurrection from the dead for the forgiveness of sins of mankind.

    But once again, as we have seen in the previous study on exclusion and excommunication, as the Holy Spirit through Paul has had written in 2 Thessalonians 3:14-15, the purpose of this segregation is to cause the errant Believer to be ashamed, realize his wrongs, and repent of them; he is not to be treated as an enemy but as a brother in the Lord. Before being judgmental and harsh towards another, everyone should ponder over and bear in mind, “Brethren, if a man is overtaken in any trespass, you who are spiritual restore such a one in a spirit of gentleness, considering yourself lest you also be tempted. Bear one another's burdens, and so fulfill the law of Christ. For if anyone thinks himself to be something, when he is nothing, he deceives himself. But let each one examine his own work, and then he will have rejoicing in himself alone, and not in another. For each one shall bear his own load” (Galatians 6:1-5).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 167 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 49

Click Here for the English Translation


कलीसिया से बहिष्कृत करना – 5

 

    प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों के लिए अपने भण्डारी होने का, अन्ततः परमेश्वर को हिसाब देना होगा। उस कलीसिया और सहभागिता का, जिस में परमेश्वर ने उसे रखा है, भण्डारी होने के नाते विश्वासी को कलीसिया की बढ़ोतरी और संगी विश्वासियों की आत्मिक उन्नति होते रहने के लिए काम करते रहना है। यह होने के लिए कलीसिया और सहभागिता में अनुशासन बनाए रखना बहुत आवश्यक है; और अनुशासन बनाए रखने के लिए कभी-कभी कुछ कठोर कदम भी उठाने पड़ते हैं। वर्तमान में हम मत्ती 5:23-24 और मत्ती 18:15-17 से एक ढीठ और अपश्चातापी विश्वासी के पृथक या बहिष्कृत किए जाने के बारे में देख रहे हैं, जो अन्य विश्वासियों या कलीसिया का नेतृत्व करने वालों के साथ मतभेदों और कलह में बना रहता है, और अपने आप को सुधारने के लिए किसी की भी नहीं सुनता है। पिछले लेख में हमने देखा था कि ऐसे विश्वासी के लिए प्रभु द्वारा कही गई बात “...तू उसे अन्य जाति और महसूल लेने वाले के ऐसा जान” का क्या अर्थ है और हमने यह भी देखा था कि किसी भी मनुष्य को, वह चाहे कलीसिया अथवा संगति में कोई भी हो, यह निर्णय करने का अधिकार नहीं है। यह केवल प्रभु ही का अधिकार और निर्णय है और हमें केवल उसमें बने रहना है, उसे कार्यान्वित करना है। हमने देखा है कि प्रभु के इस कथन का उसके सन्दर्भ और उस समय के यहूदी समाज के व्यवहार के अनुसार विश्लेषण करने से यह कथन गलती करने वाले विश्वासी से सभी सम्बन्ध और सम्पर्क पूर्णतः काट लेने और उसे कलीसिया से बाहर निकाल देने के लिए नहीं कह रहा है, बल्कि उसके साथ सामाजिक व्यवहार और मेलजोल को न्यूनतम स्तर पर ले आने के द्वारा उसे अपमानित, लज्जित, और पृथक अनुभव करवाने के लिए कह रहा है जिससे कि वह अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप कर ले। आज हम इस बात को थोड़ा और आगे, और इससे सम्बन्धित कुछ अन्य बातें देखेंगे।

    जब बात यहाँ तक आ जाए कि ऐसे व्यक्ति को पृथक करने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं बचे, तो उसके लिए परमेश्वर का वचन यह भी दिखाता है कि यह कार्यवाही संयम के साथ की जानी चाहिए। इस कार्यवाही का उद्देश्य व्यक्ति को हमेशा के लिए, बिल्कुल अलग कर देना नहीं है, वरन उसे गलती के एहसास और पश्चाताप करने तक लाना है। उद्देश्य हमेशा ही गलती करने वाले को क्षमा और मेल-मिलाप के द्वारा कलीसिया में वापस लाना होना चाहिए, जैसा कि परमेश्वर का स्वभाव है, और जैसा हमने मत्ती 5:23-24 को देखते समय भी देखा था। यह केवल इस अनुग्रह के समय में नए नियम की बात नहीं है, किन्तु पुराने नियम में, व्यवस्था के युग में भी इसे देखा जाता था; कृपया 2 शमूएल 14:1-24 देखिए। यहाँ पर हम अबशालोम तथा दाऊद की इस घटना में देखते हैं कि तको नगर की एक बुद्धिमान स्त्री ने राजा दाऊद से परिस्थिति के सन्दर्भ में परमेश्वर के एक महत्वपूर्ण गुण के बारे में बात की, “हम को तो मरना ही है, और भूमि पर गिरे हुए जल के समान ठहरेंगे, जो फिर उठाया नहीं जाता; तौभी परमेश्वर प्राण नहीं लेता, वरन ऐसी युक्ति करता है कि निकाला हुआ उसके पास से निकाला हुआ न रहे” (2 शमूएल 14:14)। एक बार फिर से हम देखते हैं कि परमेश्वर, जिसके विरुद्ध गलती की गई, जिसे दुःख उठाने पड़े हैं, वही पहल करके “ऐसी युक्ति करता है कि निकाला हुआ उसके पास से निकाला हुआ न रहे”- परमेश्वर ने निकाला, लेकिन वही उस गलती करने वाले के द्वारा मेल-मिलाप कर लेना सम्भव बनाने के लिए, आगे बढ़कर युक्ति करता है।

    और पौलुस ने भी पवित्र आत्मा की अगुवाई में यही बात कही है “यदि कोई हमारी इस पत्री की बात को न माने, तो उस पर दृष्टि रखो; और उस की संगति न करो, जिस से वह लज्जित हो; तौभी उसे बैरी मत समझो पर भाई जानकर चिताओ” (2 थिस्सलुनीकियों 3:14-15)। परमेश्वर ने अपने वचन में बड़ी स्पष्ट रीति से यह लिखवा दिया है कि अनाज्ञाकारी विश्वासी के साथ संगति नहीं रखने का उद्देश्य उसे लज्जित करना है – और यही बात हम ऊपर तथा पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं। इसके साथ ही इस अनाज्ञाकारी व्यक्ति के लिए परमेश्वर के अन्य सम्बन्धित एवं महत्वपूर्ण, तथा स्पष्ट निर्देश यह भी हैं कि उसके साथ बैरी के समान नहीं, भाई के समान व्यवहार करना है। यह एक बार फिर से उस बात की पुष्टि करता है जिसे हम पिछले लेखों में देखते आए हैं कि वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ कोई भी विश्वासी, अर्थात परमेश्वर की कलीसिया, उसके परिवार का कोई भी सदस्य, प्रभु यीशु की देह और दुल्हन का अंग, कभी भी कलीसिया और संगति से पूर्णतः काट-कर निकाला और बाहर नहीं किया जा सकता है। परमेश्वर यह नहीं करता है और किसी मनुष्य को, चाहे कलीसिया और संगति में उसका ओहदा और प्रतिष्ठा कुछ भी हो, ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है, कोई अनुमति नहीं है। बल्कि, एक उपयुक्त समय के बाद, दूसरे की गलती के कारण दुःख उठाने वाले कलीसिया के लोगों को ही पहल करनी चाहिए कि इस व्यक्ति को वापस संगति में लाया जाए, और कलीसिया तथा सहभागिता में बहाल कर दिया जाए।

    हम इस बात को एक बार फिर पौलुस के ही उदाहरण से, 2 कुरिन्थियों 2:5-10 से देखते हैं। इस खण्ड से ऐसा प्रतीत होता है कि कुरिन्थुस की मण्डली में किसी ने पौलुस के विरुद्ध कुछ कहा और किया था, और उसकी इस बात ने न केवल पौलुस को वरन कलीसिया के बहुतेरे लोगों को भी दुखी किया था, और मण्डली के लोगों ने स्वतः ही निर्णय कर लिया कि उस व्यक्ति को संगति से बाहर कर दिया जाए। लेख में न तो ऐसा कुछ लिखा है, और न ही कोई संकेत है कि पौलुस ने उस व्यक्ति के उस के प्रति अपमानजनक होने की बात को कलीसिया के सामने उठाया था, और न ही यह कि पौलुस ने उन्हें वह करने के लिए कहा था जो उन्होंने किया। ऐसा लगता है कि इस बात के लिए उन्होंने अपने आप ही निर्णय ले लिया था। ध्यान कीजिए कि यह उस समय की बात है जब नया नियम लिखा नहीं गया था, और लोगों के अंदर अपनी ही समझ के अनुसार सही लगने वाली बात कर डालने की प्रवृत्ति रहती थी। अब, जब उनके किए का समाचार पौलुस तक पहुँचा, तो पौलुस ने 2 शमूएल 14:14 के समान प्रतिक्रिया दी, वह उस व्यक्ति को वापस संगति में बहाल करने की युक्ति निकालता है। पौलुस कुरिन्थुस की कलीसिया से कहता है कि उस ने तो उस व्यक्ति को क्षमा कर दिया है, अब वे लोग भी उसे क्षमा कर दें और उसे शान्ति दें, तथा संगति में वापस बहाल कर दें। पौलुस उन्हें ऐसा करने की आज्ञा नहीं देता है, वह केवल कुरिन्थुस की मण्डली को ऐसा करने का सुझाव देता है, और निर्णय उन्हीं पर छोड़ देता है। इस घटना से सीखने वाली एक बहुत महत्वपूर्ण बात है कि पृथक और बहिष्कृत करने के समान, बहाल किया जाना भी मण्डली के, कलीसिया के सभी लोगों की इच्छा और जानकारी में ही होना है, न कि किसी की व्यक्तिगत राय अथवा आज्ञा के द्वारा। यद्यपि पौलुस व्यक्तिगत स्तर पर उस व्यक्ति के विरुद्ध कोई बैर या द्वेष नहीं रखता है, उसे क्षमा कर चुका है, लेकिन फिर भी, अपने ओहदे और प्रतिष्ठा के बावजूद, वह गलती करने वाले को क्षमा करने और बहाल  करने में कलीसिया के भी सम्मिलित होने को देखना चाहता है।

    सारांश यह है कि विश्वासियों के मध्य व्यक्तिगत मतभेदों और कलह के लिए, चाहे ये मतभेद और कलह कलीसिया में नेतृत्व करने वाले लोगों के साथ ही क्यों न हो, परमेश्वर का उसके वचन में दिया गया निर्देश यही है कि जिस व्यक्ति को दुःख पहुँचा है, उसे ही समस्या को सुलझाने के लिए पहल करनी है, और क्षमा तथा मेल-मिलाप की आत्मा में दुःख देने वाले से मिलकर समस्या का निवारण करना है। यदि बात व्यक्तिगत स्तर पर न सुलझे तो एक या दो और लोगों के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करना चाहिए; और यदि वे भी असफल रहें, तो बात को कलीसिया या मण्डली की सभा के सम्मुख लाना चाहिए, और यदि गलती करने वाला विश्वासी कलीसिया की भी नहीं सुनता है, तब ही उसे समाज के साथ संपर्क और मेल-जोल रखने से पृथक करना चाहिए, ताकि वह अपने किए पर लज्जित हो और अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप करे। लेकिन उसे कभी भी, किसी भी हाल में, कलीसिया और सहभागिता से काट कर अलग किया और बाहर निकाला हुआ, या, उसे बैरी नहीं समझना है। किसी भी मनुष्य को कलीसिया या सहभागिता से किसी को निकाल देने का कोई अधिकार अथवा अनुमति नहीं है; ऐसा केवल परमेश्वर द्वारा और उसकी दी हुई प्रक्रिया के अन्तर्गत ही होना है। साथ ही उद्देश्य हमेशा यही रहना है कि गलती करने वाले को वापस संगति में लाया जा सके, और जिस व्यक्ति को उस दूसरे की गलती के कारण दुःख झेलना पड़ा है, उसे ही क्षमा और मेल-मिलाप के आत्मा में होकर, पृथक किए गए व्यक्ति को कलीसिया में बहाल करने की युक्ति निकालनी चाहिए।

    अगले लेख में हम विश्वासियों के लिए परमेश्वर द्वारा दिए गए कुछ निर्देशों को देखेंगे, कि कब और किन कारणों से विश्वासियों को स्वयं को औरों से अलग कर लेना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Excommunication From the Church – 5

 

   Every Born-Again Christian Believer, being a steward of God for the provisions and privileges God has given him, will eventually also have to give an account to God for his stewardship, and will be rewarded by the Lord accordingly. As steward of the Church and fellowship in which God has placed him, the Believer has to ensure the growth of the Church and spiritual progress of the other Believers in the fellowship. For these to happen, the maintaining of discipline in the Church and fellowship is very important; and while maintaining discipline some harsh measures may also be required at times. Presently, from, Matthew 5:23-24 and Matthew 18:15-17 we have been considering the exclusion and excommunication of a stubborn, unrelenting Believer persisting in maintaining his differences and conflicts with some other Believers or Church leaders, and refusing to listen to anyone for correcting himself. In the last article we have seen what the Lord Jesus meant when he said for such an errant Believer, “let him be to you like a heathen and a tax collector” and we also saw that no man, whoever he may be in the Church or fellowship, can decide doing this. It is the Lord’s decision, and we are to only abide by it, implement it. Analysing the Lord’s statement in its context and through the practices of the Jewish society of that time, we have seen that it does not mean to totally cut-off all contact and relationships with the errant Believer and cast him away from the Church, but minimizing socially mingling with him to make him feel humiliated, ashamed, and isolated, so that he may repent of his wrong doings. Today we will consider this a bit further, and see some other associated points about this.

   Once the situation has come to the point when there is no other alternative left, but to separate out such a person, God’s Word also shows that this separation should be moderated. The purpose of the exercise is not to totally cut-off the person and that too permanently, but to bring him to realization and repentance. Bringing the errant back into the Church should always be aimed for through forgiveness and reconciliation, as is the nature of God, and as we have seen earlier also when considering Matthew 5:23-24. This is not just in the New Testament, in this period of grace, but was also seen in the Old Testament, in the period of the Law; please see 2 Samuel 14:1-24. We see here, in the incidence of Absalom and David, how the wise woman from Tekoa talks to King David about a characteristic of God relevant to the situation at hand, “For we will surely die and become like water spilled on the ground, which cannot be gathered up again. Yet God does not take away a life; but He devises means, so that His banished ones are not expelled from Him” (2 Samuel 14:14). Once again, we see that God, the offended one, the one against whom the wrongs have been committed, and the one who is aggrieved party, “He devises means, so that His banished ones are not expelled from Him” – God banished, but God takes the initiative to devise means for the offender to be reconciled with Him.

    And Paul, under the Holy Spirit has also said the same in 2 Thessalonians 3:14-15 – “And if anyone does not obey our word in this epistle, note that person and do not keep company with him, that he may be ashamed. Yet do not count him as an enemy, but admonish him as a brother.” God has had it written very clearly in His Word that the purpose of not keeping company with a disobedient Believer is to bring him to shame – what we have been learning above and in the previous articles. Along with this, God’s related instructions for further behavior towards this disobedient person are also clear and important – treat and admonish him as a brother, not as an enemy. Once again emphasizing what we have been seeing in the previous articles that no truly Born-Again Believer, i.e., a member of God’s Church, His family, a part of the Body and Bride of Christ Jesus can ever be absolutely cut-off and cast-off from the Church and fellowship. God does not do it, and no man, despite his standing and reputation in the Church or fellowship, has any authority or permission to do it. Rather, after an appropriate period of time, there should be active efforts, initiated by the offended parties, by the Church, to bring this person back into fellowship and be restored in the Church and fellowship.

    We see this again from Paul’s example in 2 Corinthians 2:5-10. It seems, from this passage, that someone in the Corinthian Church had said or done something against Paul, and his actions had not only grieved Paul, but also a good number of people in that Church, and they on their own had decided to put him away from the fellowship. The text neither suggests that Paul had raised the matter of that man’s being offensive towards him in the Church, nor does it say that Paul asked them to do what they did. They, it seems, had acted on their own in this matter; remember that this was a time when the New Testament had not been written, and people were prone to do things according to their own understanding. Now, by the time the news of what has been done reaches Paul, he acts in the spirit of 2 Samuel 14:14, he devises a way to get the person restored back in fellowship. Paul tells the Church in Corinth that he has forgiven him and asks them all to also forgive and comfort that person, and restore him back to fellowship. Paul does not order them to do this, he only proposes it to the Church in Corinth, leaving the decision in their hands A very important thing to note from this incidence is that the like excommunication, the restoration too has to be through the Church congregation, done in the will of the Church, and not by an individual. Though Paul, at a personal level, is not holding any grudge against that person, has forgiven him, yet, despite his status and reputation, he still wants the Church to be involved in the forgiveness and restoration of that errant person.

    To summarize, in matters of personal differences and conflicts between the Believers, even if these differences are with the Church leaders, God has instructed in His Word that the offended person has to take the initiative and have the matter resolved in a spirit of forgiveness and reconciliation. If the matter is not resolved at the personal level, it should be tried through one or two others; and if even they fail, it should be brought to the notice of the Church congregation, and if the errant Believer refuses to listen to even the Church, only then is he to be separated from the general company and socializing of the community, to make him feel ashamed and repent of his wrongs. But at no point of time, is he to be considered totally and permanently cut-off and cast-away from the Church and fellowship, or an enemy. No man has the authority or permission to put anyone out of the Church and fellowship; it has to be done only through the process given by God. Moreover, the intention should still remain to bring the errant one back into fellowship, and the offended person, in the spirit of forgiveness and reconciliation, ought to devise means to have him restored back into fellowship in the Church.

    In the next article, we will see some instructions in God’s Word for Believer’s to withdraw themselves from certain persons, for some given reasons.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well