ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 6 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 122

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 83


अन्तिम न्याय – 4

 
    इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के बारे में हमारे इस अध्ययन में, हम ने पिछले लेख में देखा था कि परमेश्वर ने हमें, लगभग 2000 वर्ष पहले से ही बता रखा है कि प्रभु यीशु ही न्यायी होगा, और वह धर्म से, अर्थात निष्पक्ष और बिना किसी त्रुटि से सभी का न्याय करेगा। और यह न्याय वह अपने वचन के अनुसार न्याय करेगा, क्योंकि वही एकमात्र अटल, सच्चा और खरा मापदण्ड है। संक्षेप में, हमारे लाभ और सहायता के लिए, परमेश्वर ने सम्पूर्ण मानवजाति को बहुत पहले से ही बता दिया है कि उसके द्वारा न्याय अवश्य किया जाएगा, उस ने न्याय का दिन भी निर्धारित कर दिया है, न्यायी कौन होगा यह भी प्रकट कर दिया है, और यह भी बता दिया है कि न्याय किस मापदण्ड के अनुसार होगा। परमेश्वर ने सारे सँसार में अपने लोगों को प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा उद्धार पाने के सुसमाचार का प्रचार करने के लिए भी भेजा हुआ है; अर्थात, परमेश्वर ने सभी को यह बता दिया है कि न्याय के समय परमेश्वर के प्रकोप से बच कर उस के साथ स्वर्ग में रहने का तरीका क्या है। इस प्रकार से परमेश्वर ने सारे सँसार के लोगों को आवश्यकता से कहीं अधिक समय, उपयुक्त सँसाधन, और उचित मार्ग को उपलब्ध करवा दिया है कि सभी अपने आप को इस न्याय के समय के लिए सुरक्षित कर लें। आज हम इसे यहीं से और आगे देखेंगे।

    क्योंकि परमेश्वर ने हमें न्याय के बारे में बता दिया है, और हमें उस की तैयारी करने के लिए समय और सँसाधन दे दिए हैं, इस लिए यह सामान्य समझ की बात है कि हमें उस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए जो परमेश्वर ने हमें दिया है, हम से कहा है, और परमेश्वर के वचन का पालन करना चाहिए; न कि मनुष्यों का, मनुष्यों के तौर-तरीकों का, और मनुष्यों के वचनों का – ये सभी तो मिटा दिए जाएँगे, नाश हो जाएँगे, और न्याय के समय इन की कोई उपयोगिता नहीं होगी। सामान्य समझ हमें यह भी कहती है कि हमें प्रभु के लोग बनने के द्वारा आने वाले न्याय की तैयारी करनी चाहिए, बजाय किसी भी मत अथवा डिनॉमिनेशन के लोग बनने के द्वारा। प्रभु यीशु ने कभी कोई मत अथवा डिनॉमिनेशन नहीं दिए, और न ही कभी अपने शिष्यों से कहा कि वे उन्हें बनाएं और चलाएँ। सभी मत और डिनॉमिनेशन, हर एक और प्रत्येक, मनुष्यों ही का बनाया हुआ है, प्रभु का नहीं। क्योंकि प्रभु की कलीसिया को प्रभु की देह, उस की दुल्हन भी कहा गया है (इफिसियों 5:25-30), इस लिए यह कतई संभव नहीं है कि प्रभु की एक से अधिक कलीसिया हों, अर्थात, प्रभु की एक से अधिक देह और दुल्हन हों। सम्पूर्ण नए नियम में कलीसिया की इस एकता को सिखाया गया है, उस पर बहुत बल दिया गया है, फिर भी मनुष्यों ने प्रभु की कलीसिया को अपने ही मतों और डिनॉमिनेशनों में विभाजित कर लिया है। हर मत या डिनॉमिनेशन के अपने ही नियम और तौर-तरीके होते हैं, और प्रत्येक अपने आप को प्रभु के वचन के अनुसार ही होने का दावा करता है, लेकिन फिर भी हर एक, औरों से भिन्न होता है – कैसी मूर्खता पूर्ण और व्यर्थ धारणा है। किसी भी व्यक्ति का न्याय उस के मत या डिनॉमिनेशन के अगुवों के द्वारा अथवा उन के नियमों और तौर-तरीकों के आधार पर नहीं होगा; लेकिन हर किसी का न्याय प्रभु के द्वारा और प्रभु के वचन के अनुसार किया जाएगा। इस लिए यह बिल्कुल अनिवार्य है कि जब हमारे पास समय और अवसर है, हम अपने आप को सुधार लें, और परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले बनें। हमें परमेश्वर के वचन को सीखने और मानने वाला बन जाना चाहिए, प्रभु के लोग बन जाना चाहिए, बजाए इस, उस, या किसी और मत अथवा डिनॉमिनेशन का सदस्य होने का दावा और घमण्ड करने के।

    इस के अतिरिक्त, जैसा कि प्रभु के स्वर्गदूत ने मत्ती 1:21 में यूसुफ से कहा था, कि प्रभु अपने लोगों का उद्धार करेगा (कर सकता है, या हो सकता है कि करने पाए नहीं, बल्कि करेगा – एक दृढ़ और निश्चित आश्वासन); तो फिर प्रभु के लोग बनने से क्यों संकोच करना? और फिर जब परमेश्वर ने यह घोषित कर दिया है, खुलासा कर दिया है, कि न्याय उस के वचन बाइबल के अनुसार ही होगा, तो यदि हम बाइबल का अध्ययन कर के बाइबल से यह नहीं सीखें कि परमेश्वर को कैसे प्रसन्न करना है और कैसे उस की दृष्टि में धर्मी बनना है, तब तो फिर हम मूर्ख ही होंगे। कोई भी ऐसा मूर्ख क्यों हो कि परमेश्वर के वचन बाइबल की अनदेखी करे, परमेश्वर के वचन को न तो सीखे और न उस का पालन करे, अर्थात उस का जिस के द्वारा उस का न्याय किया जाएगा; किन्तु किसी मत या समुदाय के नियमों और तौर-तरीकों को सीखे, उन्हीं का पालन करे, यह जानते हुए भी कि उस के अनन्त भविष्य को निर्धारित करने में उन की कोई भूमिका नहीं है। जब परमेश्वर ने हमें यह स्पष्ट बता दिया है कि न्याय उसी के वचन के अनुसार होगा, तो फिर अन्त के समय नरक का दण्ड मिलने पर कोई परमेश्वर को क्योंकर दोषी ठहरा सकता है, जब उस ने समय रहते बाइबल को न तो सीखा और न ही उस का पालन किया?

    जो यह बहाना देने की सोचते हैं कि क्योंकि बाइबल उन्हें कठिन लगती थी, वे उसे समझ नहीं पाते थे, इसी लिए वे अपने धार्मिक अगुवों के प्रचार और शिक्षाओं का पालन करते थे, क्योंकि वे अगुवे बाइबल तथा सम्बन्धित बातों के बारे में प्रशिक्षित, ज्ञानवान, और साक्षर थे। ऐसे सभी लोगों के लिए, परमेश्वर ने अपने वचन में पहले से ही उन के इस व्यर्थ और अस्वीकार्य तर्क का उत्तर लिख रखा है। बाइबल हमने स्पष्ट बताती है कि जिस पल कोई भी व्यक्ति अपने पापों से पश्चाताप करके नया-जन्म प्राप्त करता है, उसी पल से परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर उस में वास करने लगता है (इफिसियों 1:13-14)। पवित्र आत्मा के प्रत्येक मसीही विश्वासी में निवास करने के उद्देश्यों में से एक है उसे परमेश्वर का वचन सिखाना और उस में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करना (यूहन्ना 14:26; 16:13), यदि कोई उस से सीखने और उस का आज्ञाकारी होने के लिए तैयार है, तो। इसलिए, जब परमेश्वर ने उपयुक्त इंतजाम कर दिया है, तो फिर किसी को भी परमेश्वर का वचन न सीख पाने की बात कहने या सीखने के लिए मनुष्यों पर निर्भर होने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस लिए न्याय के समय बाइबल को नहीं सीखने या समझने का यह बहाना किसी काम नहीं आने वाला है। परमेश्वर ने जो भी आवश्यक है वह कर के दे दिया है, किन्तु यदि अभी भी कोई उन बातों को उपयोग न करना चाहे, तो उस के दुष्परिणामों के लिए वही दोषी ठहरेगा, परमेश्वर ज़िम्मेदार नहीं होगा।

    इसलिए, यह पूर्णतः अनिवार्य है कि परमेश्वर के वचन को सीख कर उसी के अनुसार जीवन जिया जाए, न कि मनुष्यों की बातों के अनुसार; वह करें जो परमेश्वर कहता है, न कि वह जो आप की डिनॉमिनेशन कहती है। जो इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं, और परमेश्वर तथा उस के वचन को अपने जीवन में प्राथमिक स्थान देना आरंभ नहीं करते हैं, परमेश्वर और उस के वचन को मनुष्य तथा मनुष्य के वचन से ऊपर रखना आरम्भ नहीं करते हैं, तो फिर न्याय के समय, उन्हें इस के दुष्परिणाम भोगने होंगे, और वे अपनी इस मूर्खता के लिए अनन्तकाल तक बहुत दुःख उठाते रहेंगे। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे।
 
    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
 
 
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 83


Eternal Judgment – 4

 

In our study of “Eternal Judgment” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the last article we have seen that God has already let us know, about 2000 years ago, that the Judge will be the Lord Jesus, and He will judge in righteousness, i.e., His judgement will be impartial and faultless. And that He will judge according to His Word, which is the only absolute and true standard. In short, for our help and benefit, God has told all of mankind much beforehand that His judgment is inevitable, He has already fixed a day for it, He has also told us who the Judge will be, and He has also made known to us the standard, the criteria that will be used for the judgment. God has sent His people all over the world to preach the gospel of salvation through faith in the Lord Jesus; i.e., God has let everyone know how to be saved from the wrath of God and be safe with Him in heaven, whenever the judgment happens. Thus, God has given everyone, all over the world, much more than adequate time, resources and the way to prepare and make themselves safe for this judgment. Today we will consider this further.

Because God has warned us about the judgment and given us the time and resources to prepare for it, therefore is a matter of common sense, that we should pay attention to all God has said and provided, and follow God and His Word, instead of following men, the ways of men, and men’s word – all of which will be cast away, perish, and will be of no use at the time of judgment. Common sense also tells us that we should prepare for this judgment by becoming the people of the Lord Jesus, instead of being the people of any particular sect or denomination. The Lord Jesus never gave any sects or denominations, nor did He ask His followers to create and follow them. All the sects and denominations, each and everyone, are man’s creation, not the Lord’s. Since the Church of the Lord Jesus is also called the Body of the Lord, the Bride of the Lord (Ephesians 5:25-30), therefore there simply cannot be more than one “Church,” i.e., more than one Body and Bride of the Lord Jesus. Throughout the New Testament this unity of the Church is taught and emphasized many times, yet men have divided up the Lord’s Church into their own sects and denominations. Each sect and denomination having their own rules and practices, and each claiming to be true to God’s Word, but still, each being different from the others – how ridiculous and false. No one will be judged by their denominational leaders and their rules and practices; but everyone will be judged by the Lord Jesus according to the Word of God. Therefore, it is absolutely imperative that while we have the time and opportunity, we should correct ourselves and obey God’s Word. We should become the learners and followers of God’s Word, become the people of the Lord Jesus, instead of taking pride in being the members or people of this, that or the other sect or denomination.

Moreover, as the Angel of God told Joseph, the Lord Jesus will save (not can save, or may be able to save, but will save – a definitive assurance), His people from their sins (Matthew 1:21); so why hesitate to become the Lord’s people? Secondly, when God has declared it, made it open, that the judgment will be according to his Word the Bible, we will be foolish if we do not study the Bible and learn from the Bible about how to please God and be righteous in His eyes. Why should anyone be so foolish to ignore God’s Word the Bible, not learn and obey God’s Word, by which he will be judged; but learn and obey the rules and practices of some sect or denomination, and practice them, when those rules and practices will have no role in deciding his eternal fate? When God has already told to us that the judgment will be according to His Word, then how can anyone blame God in the end for being condemned to hell, if they do not study and obey the Bible?

For those, who want to give the excuse that since they cannot understand the Bible, find it difficult, therefore they follow whatever their religious leaders say to them, since those leaders are trained, educated, and knowledgeable about the Bible and related matters. For all such people, God has already given the answer to their unacceptable and vain argument in His Word. The Bible clearly tells us that the moment a person repents of his sins and is Born-Again, God the Holy Spirit comes to reside in him (Ephesians 1:13-14). One of the functions of the Holy Spirit residing in every truly Born-Again Christian Believer is to teach him the Word of God, and guide him in it (John 14:26; 16:13), provided one is willing to learn from Him and be obedient to Him. Therefore, there is no need for anyone to plead inability to learn, or to depend upon any person to learn God’s Word, when God has already made the provision for directly teaching His Word to every person; for everyone who wants to learn it. So, at the time of the judgment, this excuse of not knowing or understanding the Bible will not work; God has made the necessary arrangements, but if someone is not willing to make use of those arrangements, then he is responsible for the consequences, not God.

Therefore, it is absolutely essential to learn and live by God’s Word, rather than man’s; do what God says instead of doing what any sect or denomination says. Those who do not take this seriously and do not start giving the primary place in their lives to God and His Word, and do not start placing God and His Word over and above man and man’s words, then at the time of judgment, they will suffer the consequences, and suffer very severely for eternity, for their own foolishness. We will carry on from here in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 121

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 82


अन्तिम न्याय – 3

 

हम वर्तमान में इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” पर अध्ययन कर रहे हैं। पिछले दो लेखों में हम ने परमेश्वर के वचन बाइबल से देखा है कि सँसार का – सारे सँसार के समस्त लोगों का, न्याय अवश्यंभावी है; यह परमेश्वर द्वारा निर्धारित है, और इस न्याय को करने वाला न्यायी प्रभु यीशु मसीह होगा। उन अधिकाँश लोगों में, जो अपने आप को ईसाई या मसीही कहते हैं, यह एक आम किन्तु बाइबल से पूर्णतः असंगत धारणा पाई जाती है कि क्योंकि उन का जन्म एक परिवार विशेष में हुआ है, इसलिए वे सभी परमेश्वर के लोग हैं। और यह भी कि क्योंकि वे अपने मत या डिनॉमिनेशन के नियमों और तौर-तरीकों का पालन करते हैं, उन बातों को मानते हैं जो उन की डिनॉमिनेशन के धार्मिक अगुवे उन्हें प्रचार करते और सिखाते हैं, इस लिए वे परमेश्वर के द्वारा स्वीकार कर लिए जाएँगे कि स्वर्ग में प्रवेश करें और उस के साथ रहें। उनकी सोच है कि यह इस के बावजूद होगा कि वे परमेश्वर और उस के वचन के आज्ञाकारी रहे हैं कि नहीं; उन्होंने अपने पापों से पश्चाताप कर के अपना जीवन प्रभु को समर्पित किया है कि नहीं; और अपने आप को ईसाई या मसीही कहने के बाद भी उन्होंने अपना जीवन किस को समर्पित कर के, किस की इच्छा के अनुसार जिया है। हम देख चुके हैं कि ऐसी सभी धारणाएं झूठी हैं, ये सभी बाइबल से बिल्कुल असंगत कल्पनाएं हैं, और हमने यह भी देखा था कि अधिकाँश धार्मिक अगुवे इन गलत और बाइबल से असंगत धारणाओं और विचारों के, उन की मण्डली में, जड़ पकड़ लेने के लिए दोषी हैं।

इस का मुख्य कारण है कि धार्मिक अगुवे, अपने मत या डिनॉमिनेशन के नियमों और सिद्धांतों तथा प्रथाओं का प्रचार करने और सिखाने की चिन्ता अधिक करते हैं, न कि परमेश्वर और उस के वचन को प्राथमिक स्थान दे कर, मनुष्य के वचन की बजाए, परमेश्वर के वचन का प्रचार करें और सिखाएं। दूसरी बात है कि अधिकाँश धार्मिक अगुवे, लोगों को ठेस पहुँचाने के डर से, अपनी मण्डली के लोगों से उन के पापों के बारे में, पापों से पश्चाताप के बारे में – जो कि परमेश्वर की दृष्टि में पापों की क्षमा प्राप्त करने और धर्मी होने का एकमात्र तरीका है, कोई बात नहीं करते हैं। इस की बजाए वे परमेश्वर को स्वीकार्य और उसकी दृष्टि में धर्मी होने के लिए “भले बनो, भला करो, डिनॉमिनेशन के नियमों और सिद्धान्तों का पालन करो” की शिक्षा देते हैं, प्रचार करते हैं – जो कि एक बिल्कुल झूठी धारणा है, जिस की बाइबल से कोई समर्थन अथवा पुष्टि नहीं है। क्योंकि ये धार्मिक अगुवे मनुष्य के वचन को परमेश्वर के वचन से बढ़कर महत्व देते हैं, और मनुष्य के वचन के अनुसार प्रचार करते, शिक्षा देते हैं, इस लिए ईसाई या मसीही कहलाने वाले असंख्य लोग हमेशा के लिए नरक जा चुके हैं और अनेकों नरक जाने के रास्ते पर चल रहे हैं। आज हम इस आने वाले न्याय से सम्बन्धित बाइबल की कुछ अन्य शिक्षाओं को देखेंगे।

जैसा कि परमेश्वर ने प्रेरितों 17:31 में लिखवाया है, प्रभु यीशु को मनुष्यों का न्यायी नियुक्त किया गया है। प्रभु यीशु मसीह का मृतकों में से पुनरुत्थान, परमेश्वर की ओर से मानवजाति के लिए प्रमाण है कि प्रभु यीशु परमेश्वर है (रोमियों 1:4 + यूहन्ना 5:18), और वही समस्त मानवजाति का न्यायी होगा (प्रेरितों 10:42)। प्रेरितों 17:31 यह भी स्पष्ट कहता है कि प्रभु धर्म से न्याय करेगा, न कि चंचलता या अविश्वसनीयता से। दूसरे शब्दों में, उस के द्वारा न्याय करने के मानक या मापदण्ड बिल्कुल खरे, अपरिवर्तनीय, और अनन्तकाल के लिए स्थिर और स्थापित होंगे। यदि न्याय करने के उस के मानक या मापदण्ड परिवर्तनशील होते, अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग, तथा समय और स्थान के साथ बदलते रहते, तो फिर उस का न्याय कभी भी धर्म के साथ किया हुआ नहीं माना जा सकता था। परमेश्वर का वचन ही है जो इन गुणों को पूरा करता है; वह सत्य है “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160); वह सदा काल के लिए स्थिर है “घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा” (यशायाह 40:8; साथ ही भजन 119:89, 152 भी देखें); और वह अपरिवर्तनीय है “मैं अपनी वाचा न तोडूंगा, और जो मेरे मुंह से निकल चुका है, उसे न बदलूंगा” (भजन 89:34; साथ ही गिनती 23:19 और मत्ती 24:35 भी देखें)। प्रकट निहितार्थ है कि प्रभु का न्याय उस के वचन के अनुसार ही होगा, अर्थात उस के अनुसार जो बाइबल में लिखा हुआ है, क्योंकि वही एकमात्र मानक या मापदण्ड है जो धर्म से न्याय करने के गुणों को पूरा करता है। मनुष्य का हर वचन परिवर्तनशील है, और बदलता रहता है, प्रत्येक डिनॉमिनेशन के नियम और सिद्धान्त समय और आवश्यकता के अनुसार बदले गए हैं, वे कभी स्थिर और अटल नहीं थे और न रहेंगे; इस लिए वे कभी भी परमेश्वर के वचन बाइबल का स्थान नहीं ले सकते हैं।

यह कोरी अटकलें लगाना नहीं है, और न ही यह किसी मानवीय बुद्धि की उपज है। स्वयं प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान यह बात कही है, कि न्याय उस के वचन के अनुसार होगा “जो मुझे तुच्छ जानता है और मेरी बातें ग्रहण नहीं करता है उसको दोषी ठहराने वाला तो एक है: अर्थात जो वचन मैं ने कहा है, वही पिछले दिन में उसे दोषी ठहराएगा” (यूहन्ना 12:48), न कि प्रभु की कही बात की किसी मानवीय व्याख्या के अनुसार। इसी प्रकार से प्रेरित पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए, कहा है “जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा” (रोमियों 2:16); प्रभु द्वारा न्याय प्रचार किए गए सुसमाचार के अनुसार होगा, और पौलुस ने लिखा है कि जो सुसमाचार वह प्रचार करता है, वह उसे दिया गया है (1 कुरिन्थियों 15:3; गलतियों 1:11-12), और वह पवित्र शास्त्र के अनुसार है (1 कुरिन्थियों 15:3-4)। हमारी सहायता और लाभ के लिए, परमेश्वर ने बहुत पहले से ही हमें बता दिया है कि उस का न्याय अनिवार्य है, हो कर रहेगा, उस ने उस के लिए एक दिन भी निर्धारित कर रखा है, उस ने हमें यह भी बता दिया है कि न्यायी कौन होगा, और यह भी बता दिया है कि न्याय किन मानकों या मापदण्ड के आधार पर होगा। इसलिए यह सामान्य समझ की बात है कि हमें परमेश्वर के कहे हुए पर ध्यान देना चाहिए, और मनुष्य तथा मनुष्यों के वचन का नहीं बल्कि परमेश्वर के वचन का पालन करना चाहिए।

न्याय के बारे में हमारे अध्ययन को हम अगले लेख में यहाँ से आगे जारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 82


Eternal Judgment – 3

 

We are presently studying about the sixth elementary principle, “Eternal Judgment” given in Hebrews 6:1-2. In the previous two articles we have seen from God’s Word the Bible that the judgment of the world – of all people of the world is inevitable; has been ordained by God, and The Lord Jesus will be the Judge to carry out the judgment. There is an unBiblical notion amongst the majority of the so called “christians” that because of their being born in a particular family, they are all the people of God. And that because of their fulfilling their denominational rules and practices, following what their denominational leaders preach and teach to them, they will be accepted by God to enter heaven and be with Him. They think that this will be irrespective of whether or not they have been obedient to God and His Word; whether or not they have repented of their sins and submitted their lives to the Lord Jesus; and despite calling themselves Christians, no matter how and under whose submission they have lived their lives. We have seen that these are all false, unBiblical assumptions, and also saw that most of the religious leaders are guilty of allowing this wrong and unBiblical thinking to take root in their congregations.

This is primarily because the religious leaders are more concerned about preaching and practicing their denominational rules and practices, than they are about giving the primary place to God and His Word and preaching and teaching the Word of God instead of the word of man. Secondly, most of the religious leaders, because of the fear of offending people, do not preach, teach, and talk to their congregation members about their sins, about the necessity of repentance for sins, which is the only way to obtain God’s forgiveness for sins and be righteous in God’s eyes. Instead, they preach and teach about “being good, doing good, obeying denominational rules and practices” to be righteous and acceptable to God – a totally false notion that has no support or affirmation from the Bible at all. Because these religious leaders place the word of man over and above the Word of God, preach man’s word, therefore, countless numbers of so called “christians" have gone to hell for eternity, and very many others are headed there. Today we will see some other Biblical teachings and facts about this coming judgment.

As God has written in Acts 17:31 – the Lord Jesus has been appointed the Judge of mankind. The Lord Jesus’s resurrection from the dead is God’s proof for mankind that he is God (Romans 1:4 + John 5:18), and will be the Judge of mankind (Acts 10:42). Acts 17:31 also clearly says that the Lord will judge in righteousness; not fickleness. In other words, the standard of His judgment will be absolutely true, unchanging and unchangeable, and eternally established. If the standards of His judgment were to be variable, or changeable, being different for different people, varying across different times and places, then the judgement could never be considered as done in righteousness. It is the Word of God that fulfills these criteria; it is true “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalm 119:160); it is established forever “The grass withers, the flower fades, But the word of our God stands forever” (Isaiah 40:8; see also Psalm 119:89, 152); and it is unchanging and unchangeable “My covenant I will not break, Nor alter the word that has gone out of My lips” (Psalm 89:34; See also Numbers 23:19; Matthew 24:35). The obvious implication is that the Lord’s judgment will be according to His Word, i.e., according to what is written in the Bible, since that is the only standard that fulfills the criteria for providing a righteous standard. Every word of man is fickle and keeps changing, the rules, regulations, and practices of every denomination have changed with time and necessity, they have never been unchanging or absolute, nor will they ever be; therefore, they can never replace God’s word the Bible.

This not mere conjecture, nor is it a derivation of a human mind. The Lord Jesus Himself had said during His earthly ministry that the judgement will be according to the Word He has spoken “He who rejects Me, and does not receive My words, has that which judges him--the word that I have spoken will judge him in the last day” (John 12:48), and not by men’s interpretation of what He has said. Similarly, the Apostle Paul, writing under the guidance of the Holy Spirit, says in Romans 2:16 “in the day when God will judge the secrets of men by Jesus Christ, according to my gospel” – and as Paul has said about the gospel, he preached what he had received (1 Corinthians 15:3; Galatian 1:11-12), and it was according to the Scriptures (1 Corinthians 15:3-4). For our help and benefit, God has told us much beforehand that His judgment is inevitable, He has already fixed a day for it, He has also told us who the Judge will be, and He has also made known to us the standard, the criteria that will be used for the judgment. Therefore, common sense says that we should pay attention to all God has said and follow God and His Word, instead of man and man’s word.

We will carry on our study about judgment from here, in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 4 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 120

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 81


अन्तिम न्याय – 2

 

पिछले लेख से हम ने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के बारे में विचार करना आरम्भ किया है। हम ने देखा है कि यद्यपि परमेश्वर प्रेमी, धीरजवन्त, विलम्ब से क्रोध करने वाला है, लेकिन वह ‘सदा-धीरज रखने और सदा सहते रहने वाला’ नहीं है। उसकी सहनशीलता की भी एक सीमा है (उत्पत्ति 6:3); और उस ने सारे सँसार के सभी लोगों के न्याय किए जाने का एक समय निर्धारित भी कर दिया है, तथा प्रभु यीशु को न्यायी भी नियुक्त कर दिया है। हम ने यह भी देखा था कि ईसाइयों या मसीहियों में एक आम गलत धारणा है कि वे सभी परमेश्वर के लोग हैं, और उन्होंने चाहे जैसा जीवन जिया हो, अन्ततः परमेश्वर उन्हें क्षमा कर के अपने साथ स्वर्ग में रहने के लिए ले लेगा; लेकिन इस धारणा का बाइबल में कोई समर्थन नहीं है, कोई पुष्टि नहीं है। जैसा कि प्रेरितों 17:30 में लिखा है “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” यह परमेश्वर की आज्ञा है कि हर स्थान पर, सभी लोग अपने पापों से मन फिराएँ। बाइबल इस बात के लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि पापों से मन फिराए बिना, प्रभु से पापों की क्षमा प्राप्त किए बिना, प्रभु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किए बिना, प्रभु को अपना जीवन समर्पित किए बिना, और प्रभु तथा उस के वचन की आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिए बिना उद्धार नहीं है। फिर हम ने मसीहियत के एक दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण तथ्य पर विचार आरम्भ किया था कि विभिन्न डिनॉमिनेशनों, समुदायों, और कलीसियाओं के धार्मिक अगुवे, सामान्यतः अपनी मण्डलियों में बाइबल के पाप और उद्धार से सम्बन्धित इस तथ्य पर कोई प्रचार और शिक्षा नहीं देते हैं, इन बातों पर कोई बल नहीं देते हैं, जब कि ये ही वे बातें हैं जो व्यक्ति की मृत्यु के बाद उस के अनन्तकाल के लिए स्वर्ग अथवा नरक जाने को निर्धारित करती हैं। आज हम यहीं से आगे देखेंगे।

अपनी मण्डलियों में, परमेश्वर द्वारा बाइबल में दिए गए लोगों के द्वारा अपने पापों को स्वीकार करने और निवारण करने के तरीके के उदाहरणों पर प्रचार करने, उन्हें सिखाने, और उन पर बल देने के स्थान पर; अर्थात उसे बताने की बजाए जिस के लिए प्रभु यीशु पृथ्वी पर आया और कलवरी के क्रूस पर अपना बलिदान दिया, अधिकाँश धार्मिक अगुवे, सामान्यतः, एक गलत शिक्षा, बाइबल के अनुसार एक सर्वथा गलत धारणा “कर्मों के द्वारा धर्मी बनना” को बताते और प्रोत्साहित करते हैं। वे इस बात का प्रचार करते, उसे सिखाते, और बल देते हैं कि अपने डिनॉमिनेशन या समुदाय के नियमों, धार्मिक प्रथाओं, रीति-रिवाज़ों, उत्सवों, और अनुष्ठानों का पालन करने के द्वारा, अर्थात, मनुष्यों द्वारा बनाए गए और लागू किए गए नियमों और रीति-रिवाज़ों का पालन करने से, परमेश्वर उन्हें धर्मी और उस को स्वीकार्य मान लेगा। वे बड़ी सरलता से परमेश्वर के वचन की उन शिक्षाओं एवं उदाहरणों को भूल जाते हैं जो उन की इस धारणा का खण्डन करती हैं, कि नियमों और रीति-रिवाज़ों के निर्वाह के द्वारा परमेश्वर लोगों को धर्मी और स्वीकार्य मान लेता है। धार्मिक अगुवे जैसे कि निकुदेमुस और पौलुस जो बहुत कड़ाई से व्यवस्था का पालन करते थे (यूहन्ना 3:1, 3, 5; फिलिप्पियों 3:4-9); वह धनी युवा सरदार जो अपने लड़कपन से आज्ञाओं का पालन करता आ रहा था (मत्ती 19:16-21); वे ‘धर्मी’ यहूदी जो पर्व मनाने और व्यवस्था का पालन करने के लिए यरूशलेम में एकत्रित हुए थे (प्रेरितों 2:5, 37-38), इन में से कोई भी व्यवस्था और उस के रीति-रिवाज़ों का पालन करने के द्वारा उद्धार नहीं पा सके थे, यद्यपि वे मनुष्यों द्वारा नहीं बल्कि परमेश्वर द्वारा दिए गए नियमों और रीतियों का निर्वाह कर रहे थे। जब कि आज के धार्मिक अगुवे परमेश्वर द्वारा दिए हुए नहीं, मनुष्यों द्वारा बनाए गए नियमों को लोगों पर लागू करवाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने कभी बाइबल के इन पदों “क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है” (रोमियों 3:20), “क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है। और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे” (इफिसियों 2:8-9), “तो उसने हमारा उद्धार किया: और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नए जन्म के स्नान, और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ” (तीतुस 3:5) को या तो कभी पढ़ा नहीं है, अथवा इन पर कभी विचार नहीं किया है।

लगभग सभी समुदाय और डिनॉमिनेशन अपनी मण्डली के सदस्यों के लिए यह अनिवार्य करते हैं कि वे डिनॉमिनेशन या समुदाय के द्वारा निर्धारित किये गए नियमों और रीतियों का पालन करें, चाहे वे परमेश्वर के वचन से भिन्न ही क्यों न हों, या, उन में कोई गलती ही क्यों न हो; अर्थात वे मनुष्य के वचन को परमेश्वर के वचन के ऊपर रखते हैं। इस गलत धारणा का पालन करने को बढ़ावा देते समय वे लोगों को आश्वस्त करते हैं कि ऐसा करने से वे लोग परमेश्वर द्वारा धर्मी और उसे स्वीकार्य हो जाएँगे; मानो, परमेश्वर मनुष्यों द्वारा बनाए गए नियमों और रीतियों से बन्धा हुआ और उन के अधीन है, और मनुष्यों ने जो कह दिया परमेश्वर वह मानने और करने के लिए बाध्य है। यह कितना मूर्खता पूर्ण है, और फिर भी, वे चाहे धार्मिक अगुवे हों अथवा सामान्य लोग हों, सभी इसे मानते और इस पर विश्वास करते हैं, और ऐसे व्यवहार करते हैं मानो यही सच है।

इस धारणा, कि डिनॉमिनेशनों के नियमों और रीतियों का पालन करने के द्वारा लोग परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाते हैं, का खोखलापन और व्यर्थता प्रकट हो जाते हैं, यदि कोई किसी कारण वश एक से दूसरी डिनॉमिनेशन या समुदाय का सदस्य बनना चाहे। वह व्यक्ति अपनी पहले की डिनॉमिनेशन के नियमों और रीतियों का कितनी भी निष्ठा तथा प्रतिबद्धता से पालन करता आया हो, और वहाँ पर वह चाहे जितना भी योग्य और ‘धर्मी’ क्यों न माना जाता हो, किन्तु फिर भी वह नए डिनॉमिनेशन में तब तक धर्मी और स्वीकार्य नहीं माना जाएगा, जब तक कि वह उस नए डिनॉमिनेशन के नियमों, उस की विधियों और रीतियों को पूरा नहीं कर लेगा। ज़रा विचार कीजिए, पिछली डिनॉमिनेशन में वह वहाँ के नियमों और रीतियों के पालन के कारण परमेश्वर को स्वीकार्य और धर्मी माना जाता था; तो फिर अब वहाँ से इस दूसरी डिनॉमिनेशन में आने के बाद, उस नई डिनॉमिनेशन के धार्मिक अगुवों की दृष्टि में, जब तक कि वह उन के नियमों और रीतियों को नहीं मान लेता है, वह परमेश्वर और मनुष्यों दोनों को अस्वीकार्य और अधर्मी कैसे हो गया? क्या यह लोगों का मूर्ख बनाना और परमेश्वर का ठट्ठा उड़ाना नहीं है? क्या इन धार्मिक अगुवों ने कभी इस बात के बारे में सोच है कि वे न्याय के समय परमेश्वर के सामने अपने आप को सही कैसे ठहराएंगे? क्या वे सोचते हैं कि उन के द्वारा मनुष्य के वचनों को परमेश्वर के वचन से ऊपर रखने को परमेश्वर हल्के में लेकर यूँ ही नजरन्दाज कर देगा, जब कि उसने अपने वचन को अपने बड़े नाम से भी अधिक महत्व दिया है (भजन 138:2), और उन्हें कोई दण्ड नहीं देगा? ये लोग उन असंख्य आत्माओं के लिए क्या उत्तर देंगे जो इन के द्वारा प्रभु के नाम में प्रचार किए गए शैतानी झूठ और भ्रामक बातों पर विश्वास करने, और मनुष्यों की बनाई हुई बातों के लागू किए और पालन करवाए जाने के द्वारा, नरक में चले गए?

अगले लेख में हम “अन्तिम न्याय” के इस विषय पर यहाँ से आगे विचार करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 81


Eternal Judgment – 2

 

Since the last article we have begun considering the sixth elementary principle given in Hebrew 6:1-2, i.e., “Eternal Judgment.” We have seen that though God is a loving, patient, longsuffering God, but He is not a ‘forever-suffering and forever-patient’ God. There is an end to His patience (Genesis 6:3); and He already has ordained a time for the judgment of the whole world, of all people; and has appointed the Lord Jesus as the Judge. We had also seen that a common notion amongst the “christians” that they are all the people of God, and no matter how they have lived their lives, eventually God will forgive them all and take them to be in heaven with them, has no Biblical basis or support. As it says in Acts 17:30, God has commanded everyone, everywhere to repent of their sins “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent.” The Bible is very clear that there is no salvation without repentance of sins, seeking forgiveness of sins from the Lord, accepting Him as savior, submitting life to the Lord, and deciding to henceforth live in obedience to the Lord and His Word. Then we also began pondering over a very sad and unfortunate fact of Christendom, that most of the clergy, i.e., the religious leaders of the various denominations and churches, do not preach, teach, and emphasize to their congregations about this Biblical facts related to sin and salvation, that makes all the difference between a person getting eternal life or eternal hell after their death. Today we will see further from where we left off on this in the previous article.

Instead of preaching, teaching, and emphasizing to their congregations about the Biblical God given way and examples of accepting and dealing with their sins, i.e., about what the Lord Jesus had come to do and sacrificed His life on the Cross of Calvary for, most often the clergy and religious leaders, generally speaking, promote a wrong and unBiblical notion of “being righteous through works.” They preach, teach, and emphasize that by fulfilling the denominational religious practices, traditions, feasts, and festivals, i.e., the man-made and man-imposed denominational rules and regulations, people will be seen and accepted as righteous by God. They very conveniently forget the teachings and examples from God’s Word that negate this notion of fulfilling laws to be righteous and acceptable to God. The religious leaders like Nicodemus and Paul who were very strict in their adherence to the Law (John 3:1, 3, 5; Philippians 3:4-9); the Rich Young Ruler who claimed to have fulfilled the Commandments since his youth (Matthew 19:16-21); the ‘devout’ Jews who had gathered in Jerusalem to fulfill the Law (Acts 2:5, 37-38) – none of them were saved by following the Law and its rules and regulations – although it was man-made, but the God given Law that they were adhering to and following. Whereas the present-day religious leaders try to impose not the God given, but the man-made laws upon the people. It seems that they have never read, or, never pondered over Biblical verses like “Therefore by the deeds of the law no flesh will be justified in His sight, for by the law is the knowledge of sin” (Romans 3:20), “For by grace you have been saved through faith, and that not of yourselves; it is the gift of God, not of works, lest anyone should boast” (Ephesians 2:8-9), “not by works of righteousness which we have done, but according to His mercy He saved us, through the washing of regeneration and renewing of the Holy Spirit” (Titus 3:5).

Practically all the sects and denominations make it necessary for their congregations to obey their denominationally ordained rules and regulations, even if they are at variance from God’s Word, or even there is something incorrect in them; i.e., they keep man’s word over and above God’s Word. While promoting this wrong notion they assure people of being righteous and acceptable to God by doing so; as if God was subject to man-made regulations and was under compulsion to obey and act according to what men have commanded. How foolish this is, and yet whether religious leaders or the general people, they all accept and believe it, behave as if it was true.

The hollowness and vanity of their notion of people being acceptable to God by following their denominational rules and regulations becomes apparent if someone from some other sect or denomination wants to join a different sect or denomination. No matter how sincerely and with however great commitment he may have been following the rules and regulations of his previous denomination, and however worthy and ‘religious’ he may have been, yet he will not be seen as acceptable and righteous in this new denomination, till he fulfills the rules, regulations, and requirements of this new denomination. Give it a thought, in the previous denomination, he was seen as righteous and acceptable to God because of fulfilling and following the rules and regulations of that denomination. So now, on shifting from there to another, how and why, in the eyes of the religious leaders of this new denomination, does he become unacceptable and unrighteous – both to God and man, till he fulfills the requirements of this denomination? Is this not fooling people and mocking God? Have these religious leaders ever thought how would they justify themselves before God at judgment time? Do they think that Go will take their putting man’s word over and above God’s Word lightly, since He has magnified His Word above even His great name (Psalm 138:2), and not take them to task for it? What answer will they give to the Lord for the countless souls that have gone to hell because of the satanic lies and deceptions they have preached, taught and imposed through their man-made rules and regulation, and that too done in the name of the Lord?

We will carry on from here in the next article about this topic of “Eternal Judgment.”

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 3 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 119

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 80


अन्तिम न्याय – 1

 

लगभग 3 महीने पहले आरम्भ हुई इस श्रृंखला, “परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी” की परिचय की बातों में, हम ने परमेश्वर के वचन बाइबल से देखा था कि मसीही बढ़ोतरी, वह चाहे व्यक्तिगत हो अथवा मण्डली की सामूहिक बढ़ोतरी हो, हमेशा ही परमेश्वर के वचन पर निर्भर रही है। जहाँ पर भी परमेश्वर के वचन की बाइबल के अनुसार सही शिक्षा दी गई है, और उन शिक्षाओं का पालन किया गया है, वहाँ पर मसीही विश्वासी उन्नत और परिपक्व होते चले गए हैं। सभी मसीही विश्वासियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को सीखें और उस का पालन करें; परन्तु बाइबल की शिक्षाओं की तीन श्रेणियाँ हैं जो आधारभूत हैं, जिन के द्वारा मसीही विश्वासियों को न केवल अपने विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े रहने में सहायता मिलती है, बल्कि उन से वे शैतान द्वारा फैलाई जा रही गलत और भ्रामक शिक्षाओं का सामना भी कर सकते हैं और उन का खण्डन भी कर सकते हैं। ये तीन श्रेणियाँ हैं: सुसमाचार और मन फिराने से सम्बन्धित शिक्षाएँ; इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों से सम्बन्धित शिक्षाएँ; और व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित शिक्षाएँ। इस श्रृंखला में हम इन्हीं तीनों श्रेणियों की शिक्षाओं को परमेश्वर के वचन बाइबल से सीखते आ रहे हैं। हमने सुसमाचार और मन फिराने से सम्बन्धित शिक्षाओं के साथ आरम्भ किया था; और उन के बाद फिर हम ने इब्रानियों 6:1-2 की छः आरम्भिक बातों को देखना आरम्भ किया, तथा पिछले लेख में हम ने इन छः में से पाँचवीं बात पर विचार करना समाप्त किया। आज से हम छठी आरंभिक बात, “अन्तिम न्याय” से सम्बन्धित शिक्षाओं को देखना आरम्भ करेंगे।

परमेश्वर का वचन  बाइबल यह बिल्कुल स्पष्ट कर देता है कि सँसार का अन्याय अवश्यंभावी है; यह परमेश्वर द्वारा निर्धारित है, हो कर रहेगा, लेकिन केवल परमेश्वर ही जानता है कि कब होगा। इस तथ्य से सम्बन्धित एक पद, प्रेरितों 17:31 को देखिए, “क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है।” तो, न केवल न्याय होना परमेश्वर द्वारा निर्धारित कर दिया गया है बल्कि न्याय का दिन भी तय कर दिया गया है; साथ ही परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह को सँसार का न्यायी भी नियुक्त कर दिया गया है। किन्तु सँसार के अधिकाँश लोग, वे भी जो अपने आप को “ईसाई” या “मसीही” कहते हैं, इस बात को बहुत हल्के में लेते हैं। ईसाइयों या मसीहियों में एक आम धारणा पाई जाती है कि परमेश्वर प्रेमी, चिन्ता और देखभाल करने वाला, और क्षमा करने वाला परमेश्वर है; वह विलम्ब से क्रोध करता है, और ईसाइयों या मसीहियों की बड़े धैर्य से बर्दाश्त करता रहता है। इसलिये, अन्ततः वह सभी ईसाइयों या मसीहियों को क्षमा कर के अनन्तकाल के लिए अपने साथ स्वर्ग में ले लेगा। किन्तु जो लोग इस बाइबल के विपरीत विचारधारा को मानते हैं, वे उस की जो परमेश्वर ने कहा है, अनदेखी करते हैं, या उसे भूल जाते हैं। परमेश्वर ने जब अपना ”नाम” मूसा पर प्रकट किया, तब क्या कहा, उस पर विचार कीजिए, “तब यहोवा ने बादल में उतर के उसके संग वहां खड़ा हो कर यहोवा नाम का प्रचार किया। और यहोवा उसके सामने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, हजारों पीढ़ियों तक निरन्तर करुणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पित्रों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और पड़पोतों को भी देने वाला है” (निर्गमन 34:5-7)। जितने इस गलत धारणा में विश्वास करते हैं कि अन्ततः परमेश्वर सभी को क्षमा कर के सब भूला देगा और सभी ईसाइयों या मसीहियों को स्वर्ग में ले लेगा, उन्हें इसी से सचेत हो जाना चाहिए कि उन की गलत धारणा का बाइबल से कोई समर्थन नहीं है। यदि फिर भी किसी को कोई सन्देह है, तो उन्हें परमेश्वर के इस्राएल, जो उस के वाचा किए हुए और चुने हुए लोग हैं, के साथ व्यवहार पर विचार करना चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि परमेश्वर ने इस्राएलियों की कितनी घोर ताड़ना की है, क्योंकि उन्होंने बारम्बार, अनेकों चेतावनियों के बावजूद, परमेश्वर की अनदेखी तथा अनाज्ञाकारिता की। परमेश्वर ने इस्राएलियों  को त्याग नहीं दिया, परन्तु परमेश्वर ने उन्हें, उसे हल्के में भी नहीं लेने दिया है, ऐसे ही बच जाने नहीं दिया है। उस ने, उस की अनदेखी और अनाज्ञाकारिता करने, उसे हल्के में लेने के लिए मिलने वाले दण्ड की जितनी चेतावनियाँ उन्हें दी थीं, कि वह उन पर अपना भारी प्रकोप उँड़ेलेगा, वह सभी पूरा किया है।

यह बड़ी दुर्भाग्य पूर्ण और दुःख की बात है कि इस बाइबल के विपरीत और गलत धारणा, कि, परमेश्वर सभी ईसाइयों या मसीहियों को अन्ततः स्वीकार कर लेगा, का समर्थन, जाने या अनजाने में मसीही धार्मिक अगुवों के द्वारा किया जाता है, और बहुधा इसे बढ़ावा भी दिया जाता है, क्योंकि वे लोगों से कुछ अति आवश्यक बातें नहीं करना चाहते हैं, कि कहीं लोगों को ठेस न पहुँचे। वे लोगों से उन के पापों के बारे में, पापों के लिए पश्चाताप करने की अनिवार्यता कि बारे में, उन के परमेश्वर को तब तक स्वीकार्य नहीं होने के बारे में जब तक कि वे उस से पापों की क्षमा प्राप्त न कर लें और जब तक कि अपने आप को उसे समर्पित कर के, मनुष्यों के बनाए हुए नियमों के नहीं बल्कि परमेश्वर के तथा उस के वचन का आज्ञाकारी होने का निर्णय न ले लें, के बारे में स्पष्ट बात नहीं करना चाहते हैं। इस तरह से ये धार्मिक अगुवे, लोगों को सुधारने और सिखाने की बजाए, उन की गलत बातों और धारणाओं को ही प्रोत्साहित करते रहते हैं। वे बाइबल के तथ्यों और सत्य बातों के विषय शान्त रहने, सही बात के लिए मुँह न खोलने के द्वारा, गलतियों का समर्थन करते हैं। ऐसा करते हुए उन्हें यह एहसास भी नहीं होता है कि वे प्रभु के नाम में शैतान के लिए काम कर रहे हैं, और लोगों को परमेश्वर के वचन का पालन करना सिखाने की बजाए मनुष्यों द्वारा गढ़ी गई शिक्षाओं और सिद्धान्तों का पालन करने वाला बनाने के द्वारा वे उन्हें नरक में भेज रहे हैं।

हम अगले लेख में इस विषय पर आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 80


Eternal Judgment – 1

 

At the beginning of this series on “Growth Through God’s Word” about 3 months ago, in the preliminary considerations we had seen from God’s Word the Bible that Christian growth, individually or as a Church, has always been through God’s Word. Where there is proper Biblical teaching of God’s Word, and its obedience by the Christian Believers, they will continue to grow and mature in their Christian lives. It is essential for all Christian Believers to learn and obey all of God’s Word; but three categories of Biblical teachings are the basics which help Christians to not only stand firm in their faith, but also to face and counter the wrong teachings brought in by Satan. These three categories are: teachings related to the Gospel and Repentance; teachings related to the elementary principles given in Hebrews 6:1-2; and teachings related to practical Christian living. In this series, we have been studying these three categories of teachings from God’s Word the Bible. We began with studying the teachings related to the Gospel and Repentance; and after them have started studying the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2. Of these six elementary principles, with the last article, we have finished considering the teachings related to the first five elementary principles. From today we will begin considering the teachings related to the sixth elementary principle, i.e., “eternal judgment.”

The Word of God, the Bible makes it very clear that the judgement of the world is inevitable; it is God ordained, it will happen, but only God knows when. Consider a verse about this fact, Acts 17:31 “because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead.” So, not only the judgment has already been decided by God and a day of judgment has also been set; but God the Son, i.e., the Lord Jesus Christ, has also already been appointed as the Judge of the whole world. But most people of the world, even those who call themselves “christians," take it very lightly. The common notion amongst the Christians is that God is very loving, caring, and forgiving; He is a longsuffering God who patiently puts up with those who are called “christians.” Therefore, at the end, He will forgive all “christians,” and take them into heaven to be with Him for eternity. But those who go by this unBiblical line of thinking forget or disregard what God has said. Consider His “Name” that God proclaimed to Moses, “Now the Lord descended in the cloud and stood with him there, and proclaimed the name of the Lord. And the Lord passed before him and proclaimed, "The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation” (Exodus 34:5-7). This by itself should make it clear to all who believe in this wrong notion that eventually God will forgive and forget and take every “christian” into heaven, that God’s Word the Bible does not support this notion at all. Anyone still in doubt should consider God’s dealings with Israel, God’s promised and chosen people. They should see how severely God has chastised the Israelites for their disobedience and disregard of God, done time and again, despite many warnings. God has not disowned the Israelites, but God has not let them take Him lightly and get away with it. He has fulfilled all His warnings to them about pouring out His wrath on them for their disobeying and disregarding God and taking Him lightly.

Quite sadly and very unfortunately this unBiblical and wrong notion of God eventually accepting all those called “christians,” is directly or indirectly supported, and often promoted by the Christian religious leaders, since they do not want to offend people by speaking to them about their sin, about the necessity of their repentance for sins, about their not being made acceptable to God unless they ask and obtain His forgiveness for their sins, and submit themselves to live in obedience to Him and His Word, instead of man and man-made denominational rules and regulations. But the religious and denominational leaders instead of correcting the wrong understanding of people and their congregation promote it. They do this by indirectly lending it their support by staying silent about the Biblical facts and truth about this topic, not realizing that they are not only misleading and deceiving people, but are actually working on behalf of Satan in Lord’s name, and are sending people to hell, by making them follow man-made teachings and doctrines, instead of getting them to learn and obey God’s Word.

We will see further about this in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well