ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 19 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 42 - Altering God’s Word - 11 / आशीषित एवं सफल जीवन – 42 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 11

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 42 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 27

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 11

 

मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने के अपने इस अध्ययन में, हम उन तरीकों को देख रहे हैं जिनके द्वारा शैतान परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करता है। हमने देखा है कि उन में से एक तरीका है परमेश्वर द्वारा दिए गए उसके वचन, बाइबल, के लेख में फेर-बदल करना। इस फेर-बदल को करने के लिए शैतान दो तरीके उपयोग करता है, पहला जो प्रत्यक्ष होता है – लेख में कुछ जोड़ना, अथवा उसमें से कुछ निकाल लेना; और दूसरा जो अप्रत्यक्ष और बहुत चालाकी से किया हुआ, जिसे आसानी से समझा नहीं जा सकता है, वह है – बाइबल के लेखों और तथ्यों का बाइबल के विपरीत रीति से उपयोग करना, उसे ऐसे अर्थ और अभिप्राय देने के द्वारा जो मूल में उसके साथ कभी थे ही नहीं। इस छेड़-छाड़ को लोगों को स्वीकार्य बनाने, उसका पालन करवाने, और उसके द्वारा लोगों को पथ-भ्रष्ट करने का सबसे कारगर तरीका है इस कार्य के लिए परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ दुरुपयोग करवाना; और पिछले कुछ लेखों से हम शैतान की इसी युक्ति के बारे में देखते आ रहे हैं।


हमने पिछले लेख में देखा था कि इस बात में शैतान को बहुत बड़ी सहायता इस से मिलती है कि अधिकांश ईसाई या मसीही बाइबल का अध्ययन करते ही नहीं हैं; कुछ लोग एक औपचारिकता निभाने के समान बाइबल को पढ़ लेते हैं, लेकिन बहुत ही थोड़े होते हैं जो वास्तव में बाइबल का अध्ययन करने में समय बिताते हैं। बाइबल के ज्ञान की इस कमी के कारण, शैतान बड़ी आसानी से अपने झूठ और बिगाड़े हुए वचन को लोगों में फैला देता है, और वे बातें पकड़ी भी नहीं जाती हैं और न ही उनके बारे में कोई प्रश्न उठाता है। बल्कि, अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों में अपने परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के प्रति जो अंध-भक्ति और बिना कोई प्रश्न किए उनकी हर बात को मानने की जो प्रवृत्ति देखी जाती है, वह भी शैतान के लिए बहुत सहायक होती है। शैतान उन से प्रभावी, रोचक, आकर्षक, और तर्कपूर्ण प्रतीत होने वाली रीति से जो भी कहलवा देता है, लोग उसे स्वीकार कर लेते हैं, मान लेते हैं। इस सन्दर्भ में हम एक बहुधा देखे और माने जाने वाले, किन्तु सर्वथा गलत और बाइबल के विरुद्ध उदाहरण को देख रहे हैं; यह उदाहरण वह शिक्षा है कि उद्धार को यदि अच्छे कर्मों से बना कर न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। यह समझने के लिए कि यह किस प्रकार से एक शैतानी झूठ है, बाइबल के विरुद्ध है, हमने पिछले लेख में बहुत संक्षेप में देखा था कि बाइबल के अनुसार मसीही होने और उद्धार यानि नया जन्म पाने का क्या अर्थ है।


इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए, आज हम, फिर से बहुत संक्षेप में, देखेंगे कि क्यों बाइबल के अनुसार उद्धार हमेशा के लिए है, उसे कभी खोया नहीं जा सकता है; उद्धार से संबंधित कुछ आधारभूत, मूल तथ्य हैं:

  • उद्धार कभी भी कर्मों से नहीं है, वरन परमेश्वर के अनुग्रह से प्रभु यीशु मसीह के कलवरी के क्रूस पर समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए दिए गए बलिदान पर विश्वास करने से मिलने वाली पापों की क्षमा, और उसके मृतकों में से पुनरुत्थान से है (इफिसियों 2:1-9)। किसी भी प्रकार के कोई भी कार्य, कभी भी किसी को भी परमेश्वर के अनुग्रह और उद्धार को प्राप्त करने के योग्य नहीं बना सकते हैं, क्योंकि उसका तात्पर्य होगा कि वे कार्य परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के कार्यों और बलिदान के समतुल्य हैं – दूसरे शब्दों में, अपवित्र, पापी, और त्रुटिपूर्ण मनुष्य पवित्र, निष्पाप, त्रुटिहीन परमेश्वर के समतुल्य कार्य कर सकता है – जो बिलकुल बेतुकी और असंभव बात है।

  • इस तथ्य का अनिवार्य स्वाभाविक उप-सिद्धान्त है, जो कर्मों से प्राप्त नहीं हो सकता है, उसे कर्मों द्वारा बना कर रखा भी नहीं जा सकता है। सीधी सी बात है, यदि उद्धार पाने के बाद, कोई अपने आप को अपने कर्मों के द्वारा “निष्पाप” बनाए रख सकता है, तो वह इसे उद्धार प्राप्त करने से पहले भी कर सकता था। तो फिर प्रभु यीशु को हमारे पापों को अपने ऊपर लेकर हमारे पापों की कीमत चुकाने के लिए हमारे लिए मरने की कोई आवश्यकता नहीं थी। साथ ही 1 यूहन्ना 1:7-10 भी देखिए, और ध्यान कीजिए कि “हम” शब्द के उपयोग के द्वारा प्रेरित यूहन्ना अपने आप को भी उन में सम्मिलित कर रहा है जिन्हें निरंतर प्रभु की क्षमा की आवश्यकता पड़ती रहती है; उनमें, जो उद्धार पाने और परमेश्वर की सन्तान (यूहन्ना 1:12-13) बनने के बाद भी पाप करते रहते हैं।

  • जब प्रभु ने हमारे पाप क्षमा किए, तब हमारे जीवन भर के सारे पाप क्षमा कर दिए; और उन लोगों के लिए जिनका जन्म प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के बाद हुआ, प्रभु ने उनके पापों की कीमत चुका कर उन्हें तब क्षमा कर दिया था जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था, उन्होंने कोई पाप किया भी नहीं था। साथ ही, ऐसा भी नहीं है कि परमेश्वर ने व्यक्ति के केवल उतने ही पाप क्षमा किए थे जितने पाप उसने प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने और उद्धार पाने के समय तक किए थे, और फिर उस पर छोड़ दिया कि इसके बाद वो फिर कोई पाप न करे; और यदि उसने पाप कर दिया, तो फिर उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे, उसका उद्धार जाता रहेगा। यह एक बहुत बेतुकी और व्यर्थ धारणा है, जिसकी बाइबल से कोई समर्थन अथवा पुष्टि कदापि नहीं है। यदि मेरे जन्म लेने से भी पहले, मेरे सारे जीवन भर के सारे पाप क्षमा कर दिए गए हैं, तो प्रकट है कि इन क्षमा किए गए पापों में वे पाप भी सम्मिलित हैं जो मैंने उद्धार पाने के बाद किए हैं। क्योंकि मेरे द्वारा यह भी तो उसी एक जीवन में किया गया है, और प्रभु ने उसी एक जीवन में मुझे 1 यूहन्ना 1:9 के द्वारा बहाल भी कर दिया है।

  • उद्धार अनन्तकालीन है (इब्रानियों 5:9; 9:12, 15); और अनन्तकालीन होने का अर्थ है हमेशा के लिए है। यदि उद्धार जा सकता होता तो उसे अनन्त या सदा काल का नहीं कहा जाता। यदि परमेश्वर का वचन उसे अनन्त कहता है, तो फिर जो यह दावा करते हैं कि उद्धार जा सकता है, वे परमेश्वर के वचन में गलतियाँ और असत्य होने का तात्पर्य दे रहे हैं। यदि आप इस बात पर यूहन्ना 1:1, 14 के आधार पर मनन करेंगे, तो उद्धार गंवाया जा सकता है कि इस धारणा का प्रकट अर्थ होगा स्वयं प्रभु यीशु को झूठा कहना, उनके जीवन तथा दावों में गंभीर गलतियाँ होना। ऐसे में फिर उनके यह कहने के, कि वे ही सत्य हैं, परमेश्वर तक पहुँचने का एकमात्र मार्ग हैं (यूहन्ना 14:6) पर कोई कैसे भरोसा कर सकता है?

  • क्योंकि परमेश्वर का वचन अनन्तकाल के लिए है, अचूक है, और पूर्णतः सत्य है, कभी बदलेगा नहीं, इसलिए, “सब से बड़ा पापी” होने की उपाधि हमेशा के लिए पौलुस प्रेरित ने ले ली है (1 तीमुथियुस 1:15)। इसलिए, कोई भी, वह चाहे कितना भी जघन्य पापी और गिरा हुआ मनुष्य क्यों न हो, हर हाल में वह पौलुस से कुछ कम पापी और गिरा हुआ ही रहेगा। ऐसे में, यदि पौलुस न केवल उद्धार पा सकता था, वरन उसे लगभग दो-तिहाई नए नियम को लिखने का आदर भी दिया जा सकता था, तो फिर औरों के लिए आशा क्यों नहीं होगी? इसी सन्दर्भ में रोमियों 7:15-24, और फिर रोमियों 7:25-8:2 में पौलुस के प्रत्युत्तर तथा जयघोष को भी देखिए।

    अगले लेख में हम देखेंगे कि उद्धार को खोया जा सकता है कहने और मानने के क्या अभिप्राय होते हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 42 - Be Stewards of God’s Word – 27 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 11

 

In our study on Christian Believer’s being stewards of God’s Word, we have been considering the ways through which Satan corrupts God’s Word. We have seen that one of the ways Satan does this is by altering the God given text of God’s Word the Bible. To do this alteration Satan uses two methods, one is quite evident – add to the text, or take away from it; and the second method is quite subtle and not easily evident – use Biblical text and facts in an unBiblical way, giving it meanings and implications that originally were never meant or intended with them. The most reliable way of making sure this tampering with God’s Word is accepted and followed, and the people do get misguided is by inducing God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. to use Biblical text in an unBiblical manner; and for the past few articles, we have been considering about this satanic ploy.


We had seen in the previous article that Satan is greatly helped in this by the fact that the vast majority of Christians do not study the Bible; some may perfunctorily read it, but very few spend time actually studying it. Because of this lack of Biblical knowledge, Satan is able to very easily feed his lies and distortions of the Word, without their being caught and questioned. Rather, the blind-faith and unquestioning attitude seen amongst the vast majority of Christians towards their Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. and whatever they preach and teach, helps Satan in getting them to say anything in an impressive, appealing, and seemingly logical manner, and get away with it. In this context we have been considering an example of a very commonly seen and believed teaching, but one that is absolutely unBiblical, that salvation has to be maintained by the saved persons by good works or else it can be lost. In trying to understand how this is a satanic lie, and is quite unBiblical, in the previous article we had very briefly seen, Biblically speaking, what it means to be a Christian and being saved or being Born-Again.


Continuing with this same topic, today let us, again very briefly, see why Biblically speaking, salvation is eternal, can never be lost. Some basic and fundamental Biblical Facts related to Salvation are: 

  • Salvation is not by works but by the grace of God through the forgiveness of sins granted by God because of the atoning sacrifice of the Lord Jesus for the sins of the entire mankind on the Cross of Calvary (Ephesians 2:1-9) and His resurrection from the dead. No works of any kind can ever make anyone worthy of gaining God’s favor and salvation, because that would mean that those works of a man are equivalent to the works and sacrifice of God the Son, the Lord Jesus – implying that the unholy, sinning, fallible man can do works equivalent to the works of holy sinless infallible God – an absurdity and impossibility. 

  • An imperative corollary of this fact is that what cannot ever be gained by work, cannot ever be maintained by any kind of work either. If anyone on his own, through his works, can maintain a “sin-free” status after salvation, then he could as well have done this before salvation. Then, there would have been no need for the Lord Jesus to take our sins upon Himself and die in our place to pay for those sins. Also, see 1 John 1:7-10, and note that the Apostle John, through the use of “we” includes himself amongst those who continually need the Lord’s forgiveness; amongst those who keep sinning even after being saved and having become the child of God (John 1:12-13).

  • When the Lord God forgave our sins, He forgave the sins of our entire lifetime; and for people born after the earthly ministry of the Lord Jesus, He had paid for and forgiven them their sins even before they were born and had even committed those sins. It is not that God only forgave those sins of a person that he had committed till the day he accepted the Lord Jesus as his Savior and was saved, and then left it to him to it that see that he sins no more; and if he did sin after that, then he will have to suffer their consequences, lose his salvation. This is an illogical and absurd thought, with no support or affirmation whatsoever from the Bible. If all my sins, of my entire life, have been forgiven, even before I was born and committed them, then quite evidently these forgiven sins also include the times I have backslidden after my salvation; because this too has happened in that same lifetime, and I was restored by the Lord in that one life, because of 1 John 1:9.

  • Salvation is eternal (Hebrews 5:9; 9:12, 15); and eternal means everlasting, beyond the limits of time. If salvation could be lost, then it could not have been called “eternal”. If God’s Word calls it eternal, then those who claim that salvation can be lost, imply that there are errors, and lies, in God’s Word. If you ponder on it in light of John 1:1, 14, then this notion of losing salvation is tantamount to calling the Lord Jesus a liar and of having gross errors in His life and claims. How then can one trust His statement of being “The Truth” and “The Way” to God (John 14:6)?

  • The “title” of being the Chief Sinner ever, has already been taken by Paul (1 Timothy 1:15), for all times, since God’s Word is eternal, infallible, and true in its entirety; it will never change. Therefore, anyone, however sinful and fallen he may be, will still remain a lesser sinner than Paul. If Paul could not only be saved, but also be given the honor of writing about two-thirds of the New Testament, why shouldn’t there be the same hope for others? See also Romans 7:15-24, and then Paul’s response and exultation in Romans 7:25-8:2.

In the next article we will consider the implications of saying or believing that salvation can be lost.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 18 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 41 - Altering God’s Word - 10 / आशीषित एवं सफल जीवन – 41 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 10

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 41 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 26

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 10

 

परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के निर्वाह में चूक करवाने के लिए शैतान ने मसीही विश्वासियों के विरुद्ध जो युक्तियाँ बनाई हैं, पिछले कुछ लेखों में हमने उन में से तीन को देखा है। ये तीन थीं: पहली, लोगों को इस लालच में डालकर बहकाना कि यदि वे उसके कहे के अनुसार करेंगे तो बहुत लाभ पाएँगे, किन्तु वास्तविक दुष्परिणामों से अनभिज्ञ रखना; दूसरी, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को, उनकी अपनी समझ के अनुसार, बाइबल में दिये गये अर्थों और अभिप्रायों से भिन्न, या विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ दुरुपयोग करवाना; और तीसरा, मनुष्य की इस प्रवृत्ति का कि जो आकर्षक और रोचक दिखता है, तर्कपूर्ण होता है उसको स्वीकार करना और उसका पालन करना, परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार नहीं बल्कि अपनी ही समझ और बुद्धि के अनुसार कार्य करना; इनके द्वारा शैतान विश्वासियों से भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवाता रहता है।

 

हमने एक चौथी बात भी देखी थी जो हर तरह के ईसाइयों या मसीहियों में सामान्यतः और सार्वजनिक रीति से पाई जाती है, एक बहुत हानिकारक आदत जो शैतान के लिए अपनी न केवल उपरोक्त तीनों युक्तियों को, वरन उसकी अन्य हर एक युक्ति को भी, सफलता से लागू करने में बहुत सहायक रहती है। यह हानिकारक आदत है परमेश्वर के वचन बाइबल से दूर रहना, या फिर बहुत हुआ तो थोड़ा सा समय निकालकर या तो उसे हलके में बस यूं ही पढ़ अथवा सुन लेना, या फिर लापरवाही से अथवा एक औपचारिकता निभाने के लिए यह करना। जबकि लोगों का मुख्य समय और उद्यम सँसार की बातों और कार्यों के लिए होता है, उन बातों के लिए जो अन्ततः नष्ट होने ही वाली हैं। और इसीलिए लोग तथा विश्वासी शैतान की युक्तियों में सरलता से फंसते और गिरते रहते हैं, शैतान को उन्हें बहका कर हानि और नाश में ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है (यशायाह 5:13; होशे 4:6)। बहुत ही कम ऐसे मसीही होते हैं जो अपने जीवनों में परमेश्वर के वचन को उसकी उचित प्राथमिकता, प्रधानता, और आज्ञाकारिता देते हैं।


मसीहियत में, शैतान ने उपरोक्त तीनों युक्तियों का बहुत सफल उपयोग किया है, और करता चला आ रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकांश मसीहियों में न तो यह क्षमता है, और न ही यह परवाह है कि उन्हें जो सुनाया और सिखाया जाता है उसमें सत्य और असत्य में भिन्नता को कर सकें या पहचान सकें। परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग, अर्थात्, शैतान बाइबल के लेखों का ही, बाइबल के विपरीत उपयोग, बहुत चतुराई और चालाकी से करवाता है। वह बड़े चुपके से, लोगों को इस बात का एहसास भी न होने देते हुए कि उन्हें गलती के लिए उपयोग किया जा रहा है, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को, बाइबल में ही दिये गये उनके अर्थों और अभिप्रायों से असंगत या विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ प्रस्तुत करवाता है। आइए देखते हैं कि शैतान किस तरह से परमेश्वर के इन भक्त लोगों को ही परमेश्वर के लोगों को उनके उद्धार के बारे में बहकाने और भरमाने, तथा उद्धार के जीवन को जीने के लिए उन्हें परमेश्वर के अनुग्रह पर भरोसा रखने की बजाए उनके अपने ही कर्मों पर भरोसा रखने के व्यर्थ जाल में फँसा लेता है।


मसीहियों में परमेश्वर की दृष्टि में सही होने, परमेश्वर को स्वीकार्य होने, और इस पार्थिव जीवन की समाप्ति पर परमेश्वर के साथ स्वर्ग में होने के बारे में दो बहुत प्रचलित, और सामान्य किन्तु बहुत गलत धारणाएँ व्याप्त हैं। एक है कि यह भले होने तथा भले काम करने के द्वारा किया जा सकता है; और दूसरी है कि यदि व्यक्ति भले होने तथा भले काम करने के द्वारा धार्मिकता की जीवन-शैली बनाकर नहीं रखे, तो वह अपने इस विशेषाधिकार को, जो उसने प्राप्त किया है, खो देगा। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि इन दोनों गलत, बाइबल के विपरीत धारणाओं की कलीसिया, मण्डली, तथा मसीहियों में उपस्थिति होने, उनके बने रहने, प्रसार होते रहने में, अनजाने में अथवा जान बूझकर, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि का बहुत प्रमुख और महत्वपूर्ण योगदान है। इसे लागू करने की शैतान की युक्ति को समझने के लिए, हम पहले बहुत संक्षेप में, यह देख और समझ लेते हैं कि बचाए जाने, नया-जन्म या उद्धार पाने, मसीही विश्वासी होने का क्या अर्थ और अभिप्राय है। यह अपने आप में एक सम्पूर्ण विषय है, लेकिन बहुत संक्षेप में, इस से संबंधित प्रासंगिक बाइबल की शिक्षाएँ हैं:

  • वास्तव में प्रभु यीशु का शिष्य ही एक सच्चा मसीही होता है (मत्ती 28:19-20; प्रेरितों 11:26)।

  • बाइबल के अनुसार मसीहियत न तो कभी कोई धर्म थी, और न है, बल्कि यह हमेशा से ही प्रभु यीशु मसीह में विश्वास का जीवन जीना, उसे अपना जीवन समर्पण करना, और उस ही का अनुसरण करना रही है। जो प्रभु यीशु का अनुसरण करते थे, मसीहियत के आरम्भ में, उन्हें “पन्थ / मार्ग के लोग” कहा जाता था (प्रेरितों 9:2; 19:23; 22:4; 24:14, 22)।

  • मसीही विश्वास कभी भी वंशागत नहीं होता है; कभी भी, कोई भी, स्वाभाविक जन्म से “मसीही” नहीं होता है। हर किसी को, उन्हें भी जो बहुत धार्मिक हैं तथा पवित्र शास्त्र के बहुत ज्ञाता हैं, जैसे कि निकुदेमुस, को भी परमेश्वर का राज्य देखने और उस में प्रवेश करने के लिए नया जन्म प्राप्त करना अनिवार्य है (यूहन्ना 3:3, 5, 7)। बाइबल के अनुसार यह और किसी भी तरीके से संभव नहीं है; किन्हीं रीतियों, परम्पराओं, नियमों, या पर्वों को मानने अथवा मनाने से भी नहीं। नया जन्म पाने के अतिरिक्त परमेश्वर के राज्य में प्रवेश के लिए और कोई मार्ग नहीं है।

  • यह नया जन्म प्राप्त करना केवल विश्वास ही के द्वारा है न कि किसी प्रकार के कर्मों के द्वारा। यह केवल पापों के पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा होता है, कर्मों से नहीं (रोमियों 10:8-10; इफिसियों 2:5, 8-9)।

  • कलीसिया ऐसे लोगों का एक समूह है “जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए, और पवित्र होने के लिये बुलाए गए हैं; और उन सब के नाम भी जो हर जगह हमारे और अपने प्रभु यीशु मसीह के नाम की प्रार्थना करते हैं” (1 कुरिन्थियों 1:2)। अर्थात्, कलीसिया कोई डिनॉमिनेशन, या मत नहीं है, और न ही ऐसे लोगों का समूह है जो कुछ नियमों, रीतियों, और परंपराओं का निर्वाह करते हैं; बल्कि उन लोगों का जो प्रभु यीशु मसीह के प्रति पूर्णतः समर्पित और प्रतिबद्ध हैं।

  • यह वास्तविक और बाइबल के अनुरूप कलीसिया एक ही है, सार्वभौमिक है, सारे सँसार भर और अपने इतिहास में एकमात्र है, और इसे ही ‘प्रभु की देह’ तथा ‘प्रभु की दुल्हन’ कहा गया है (1 कुरिन्थियों 12:12, 27; इफिसियों 5:23, 29-30)। प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ विश्वासी व्यक्तिगत रीति प्रभु की इसी देह का एक सदस्य है।

  • केवल यही एकमात्र, सार्वभौमिक, विश्वव्यापी कलीसिया ही सँसार से स्वर्ग को उठाई जाएगी, अनंतकाल के लिए प्रभु परमेश्वर यीशु मसीह के साथ रहने के लिए। इसीलिए, हर एक के लिए जो बात सबसे महत्वपूर्ण है, वह है कि क्या वह इस वास्तविक कलीसिया का सदस्य है अथवा नहीं? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन व्यक्ति किस डिनॉमिनेशन या मत का सदस्य है, कितनी पीढ़ियों से है, और कितने समय से है। महत्व केवल इस बात का है कि क्या आप ने नया जन्म पाया है और प्रभु की इस देह, इस दुल्हन, इस विश्वव्यापी कलीसिया के सदस्य बन गए हैं या नहीं!

 

शैतान बाइबल के इन तथ्यों का किस प्रकार से परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा गलत व्याख्या करवाता है, उनका दुरुपयोग करता है, ताकि लोग परमेश्वर के सच्चे और खरे भरमाए और भटकाए जा सकें, इसे हम अगले लेख में देखेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 41 - Be Stewards of God’s Word – 26 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 10

 

In considering the strategies of Satan to make a Christian Believer falter in his stewardship towards God’s Word the Bible, in the previous article, we had seen about three of the various strategies that Satan has devised against the Christian Believers. These three were: first, enticing people through promising them great benefits by doing what he says, but hiding the actual harmful consequences; second, induce God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc., into misusing the Bible texts by giving them unBiblical meanings and implications, according to their own understanding; and third, Satan takes help of the human tendency of falling for something that seems appealing and logical; and makes Believers disobey God, by making them trust more on their own thinking and logic, than on obeying God’s instructions.


We had also seen a fourth thing, a very strong habit that is universally and uniformly rampant amongst all varieties of Christians. This habit helps Satan immensely in implementing not only these three, but all of his other strategies as well. This pernicious habit very commonly seen amongst Christians is of either staying away from God’s Word the Bible, or at the most giving it only a little time of a casual reading or merely listening, perfunctorily, or as a formality. While people’s main priority for their time and efforts are the things and works of the world, that will soon perish anyway; and therefore, they remain gullible to Satan’s ploys. Therefore, it is not surprising at all that Satan can so easily misguide and mislead most Christians into loss and destruction (Isaiah 5:13; Hosea 4:6). Rare are the Christians who give God’s Word its due priority, prominence, and obedience in their lives.


In Christendom, Satan has very successfully employed the three above-mentioned strategies, and continues to do so. This is because most Christians have neither the ability, nor the care or concern to discern the truth from the untruths in what is preached and taught to them. Satan very cleverly and subtly misuses God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. to preach and teach God’s Word, i.e., by using the Biblical texts and facts, in a Biblically unintended manner, in a wrong and extra-Biblical way, without their even realizing they are being misused by Satan for his purposes. Let us see how he gets these godly people to misguide God’s people about their salvation, and thereby entangle them in vain efforts of relying upon their works rather than God’s grace regarding living their life of salvation.


There are two very common but very wrong notions amongst the Christians regarding being right with God, being acceptable to God, and being qualified to be in heaven with God after one’s temporal life on earth comes to an end. One is that this can be achieved by being good and doing good works; the second is that if a person does not maintain a righteous life through being good and doing good, he will lose this privilege, this special status that he has attained. Very unfortunately, for the presence, continuation, and propagation of these false, unBiblical notions in the Churches or Assemblies, knowingly or unknowingly, God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. have a major role to play. To understand Satan’s manipulation in implementing this, let us first understand, very briefly, what it means and implies to be saved, or Born-Again, or have salvation, and be a Christian Believer. This is an entire subject in itself, but, in short, the relevant Biblical teachings are that:

  • Only a true disciple of Christ is truly a Christian (Matthew 28:19-20; Acts 11:26).

  • Biblical Christianity never was and never has been a religion; rather it always has been a way of life of Faith the Lord Jesus, of surrendering one’s life to Him, and following Him. Those who followed the Lord Jesus, at the beginning of Christianity, were known as ‘people of the Way’ (Acts 9:2; 19:23; 22:4; 24:14, 22).

  • The Christian Faith is never inherited; No one is ever born a ‘Christian’, by natural birth. Everyone, including the most religious and those most knowledgeable about the Scriptures, e.g., Nicodemus, must be Born-Again to be able to see and enter into the Kingdom of God (John 3:3, 5, 7). According to the Bible, nothing else, no observance or fulfilment of any rituals, traditions, rules, or festivals, nothing other than being Born-Again will ever qualify anyone to be in the Kingdom of God.

  • This, being Born-Again is by faith and not by any works of any kind. It is only by the grace of God through repentance of sins and coming to faith in the Lord Jesus Christ (Romans 10:8-10; Ephesians 2:5, 8-9).

  • The Church is the collective group of “those who are sanctified in Christ Jesus, called to be saints, with all who in every place call on the name of Jesus Christ our Lord, both theirs and ours” (1 Corinthians 1:2); i.e., the Church is not any particular denomination, or sect, nor those who fulfil certain rules, rituals and traditions, but those who are completely committed and surrendered to the Lord Jesus.

  • This true and Biblical Church is one, is universal, is the same all over the world and all throughout its history, and has been called the ‘body of Christ’ and the ‘Bride of Christ’ (1 Corinthians 12:12, 27; Ephesians 5:23, 29-30). Every Born-Again Christian Believer is individually a member of this Body of Christ.

  • It is only this one universal Church, this Body and Bride of Christ which will be delivered from the world and taken up into heaven, to eternally be with the Lord God Jesus Christ. Therefore, for everyone, what matters is not whether they are members of any particular denomination or sect, nor for how many generations and for how long they have been the members, but whether or not they have been Born-Again and become a member of this actual Church, this Body, this Bride of Christ.

 

How Satan misinterprets and misuses these Biblical facts to misguide people through God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. we will see in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 17 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 40 - Altering God’s Word - 9 / आशीषित एवं सफल जीवन – 40 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 9

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 40 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 25

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 9

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि हव्वा को भले और बुरे में अंतर करने का ज्ञान पाकर, ‘परमेश्वर के तुल्य’ हो जाने का लालच देने के द्वारा शैतान ने पहले हव्वा को, और फिर उसके द्वारा आदम को पाप में गिराया था। जब शैतान ने हव्वा से बात की थी, उस समय सारी सृष्टि बहुत अच्छी थी (उत्पत्ति 1:31) तथा तब तक संसार में पाप नहीं था। वह और आदम तथा सृष्टि में अन्य सभी कुछ निष्पाप दशा में थे; आदम और हव्वा परमेश्वर के साथ खुली और निर्बाध संगति रखते थे। तब भी हव्वा, इस बारे में परमेश्वर से कुछ पूछे और जाने बिना ही, अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार उसे आकर्षक और उचित लगने वाली, किन्तु परमेश्वर की कही बात से असंगत तथा विरुद्ध उस व्यर्थ और अनावश्यक बात को प्राप्त करने के लालच में फंस गई। 


शैतान आज भी मनुष्यों को इसी प्रकार से, परमेश्वर की कही बात से असंगत, उसके विरुद्ध, अनेकों प्रकार की व्यर्थ और अनावश्यक बातों के लालच में फुसलाकर, गिरा देता है (2 कुरिन्थियों 11:3)। मनुष्य अपनी ही दृष्टि और बुद्धि से सही, परन्तु बुरी या पाप की बात को कर देने में फँस जाता है। जिसमें फंस कर फिर वह जीवन भर उलझा पड़ा रहता है; स्वयं भी हानि उठाता है, तथा औरों को भी हानि पहुँचाता है। हव्वा के मूर्खता में पड़ने और फँसने का परिणाम था कि आदम और हव्वा ने भले और बुरे में अंतर करने का ज्ञान तो पाया, किन्तु हमेशा के लिए बुराई से बचे रहने और भला ही करते रहने की क्षमता गँवा दी। पाप के कारण मनुष्य में बस गई इस प्रवृत्ति के कारण, आज अनेकों परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोग, कलीसियाओं के अगुवे, बाइबल के शिक्षक और प्रचारक भी यही गलती करते रहते हैं। क्योंकि अब उनमें “भले और बुरे के ज्ञान” की समझ रखने और निर्णय लेने की शारीरिक प्रवृत्ति है, इसलिये अब वे भी उनकी दृष्टि में जो सही और उचित है, उसी को प्रचार करते और सिखाते रहते हैं। संसार और साथ के लोगों से मिलने वाली प्रशंसा, स्वीकृति, और अनुमोदन के कारण जब वे स्वयं को वचन के ज्ञाता, परमेश्वर द्वारा उपयोग किये जाने वाले, तथा लोगों के मध्य एक हैसियत रखने वाले समझने लगते हैं, तब वे 1 कुरिन्थियों 10:12 में सचेत किये गये फंदे में फँसाए जाने की स्थिति में आ जाते हैं।

 

ऐसे में यदि वे सचेत नहीं रहे, उनमें “अपने भले और बुरे का ज्ञान रखने, और पहचान करने” का घमण्ड आया, तो शैतान तुरन्त ही उन के द्वारा, उनकी अपनी धारणाओं और समझ के अनुसार, बाइबल के लेखों का दुरुपयोग करवाने लगता है। और वे बाइबल की बातों को बाइबल में दिये उस बात अर्थों और अभिप्रायों से असंगत, यहाँ तक कि बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ भी, उपयोग करने और करवाने लगते हैं। अपनी व्याख्या को सही ठहराने और उसका प्रचार एवं प्रसार करने में वे इस बात का भी ध्यान नहीं करते हैं कि परमेश्वर के वचन में, उनकी व्याख्या के अनुरूप, कभी भी, कहीं भी, किसी के भी द्वारा, कुछ भी कहा और उपयोग नहीं किया गया है। और उन अगुवों, बाइबल के शिक्षकों एवं प्रचारकों के अन्ध-भक्त, जो उनकी प्रतिष्ठा के कारण हर बात को बिना पहले वचन से जाँचे-परखे (प्रेरितों 7:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21) स्वीकार करते रहते हैं, उनकी इन गलतियों को, परमेश्वर के वचन की भ्रष्ट की गई अप्रभावी और अनुचित बातों को फैलाते रहते हैं; और इससे अपनी  तथा औरों की भी हानि करते रहते हैं।

 

यद्यपि शैतान भली-भांति जानता है कि एक वास्तव में नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी अपना उद्धार कभी नहीं खो सकता है, लेकिन वह यह भी जानता है कि मसीही विश्वासी का परमेश्वर का अनाज्ञाकारी होना न केवल उसकी आशीषों, दोनों स्वर्गीय और भौतिक, को हानि पहुँचाएगा; वरन साथ ही उसके आत्मिक जीवन को भी कमज़ोर करेगा, और उसे सँसार के साथ समझौते का जीवन जीने वाला बना देगा। मसीही विश्वासी के इस प्रकार के दुर्बल और समझौते के तथा अप्रभावी गवाही के जीवन के कारण अन्य लोग उद्धार पाने के लिए मसीह यीशु के पास आना नहीं चाहेंगे। और यह मसीही विश्वासी तथा परमेश्वर के राज्य की हानि और शैतान के लाभ की बात होगी। इसीलिए शैतान के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह किसी न किसी तरह से मसीही विश्वासी को परमेश्वर के मार्गों तथा वचन से भटकाए और उसे अपनी शैतानी युक्तियों में फँसा ले। और ऐसा कोई भी मसीही विश्वासी जिसमें किसी भी बात के लिये ज़रा सा भी घमण्ड है, शैतान की कुटिल युक्तियों को कार्यान्वित करने के लिये उपयुक्त है।

 

इस युक्ति को पूरा करने के लिए, शैतान ने एक अन्य मानवीय प्रवृत्ति का उपयोग किया है, किसी भी आकर्षक या तर्कपूर्ण प्रतीत होने वाली बात को मान लेना। शैतान मसीही विश्वासियों से परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवाता है, उनसे परमेश्वर के निर्देशों की बजाए उनकी अपनी बुद्धि और समझ की बातों पर भरोसा रखने के द्वारा। शैतान ने यह युक्ति हव्वा के विरुद्ध उपयोग की (उत्पत्ति 3:6); और उसके बाद से अभी तक, मनुष्यों को गलत मार्ग पर डालकर परमेश्वर के मार्ग से भटका देने के लिए, इस युक्ति का बड़ी सफलतापूर्वक उपयोग करता चला आ रहा है। अंतर केवल इतना ही है कि हव्वा के लिए उसने वर्जित फल का उपयोग किया था; और शैतान मसीही विश्वासियों के लिए बाइबल के लेखों का दुरुपयोग करता है। शैतान ऐसा इसलिये कर पाता है, क्योंकि वह भली-भांति जानता है कि अधिकांश मसीहियों को बाइबल अध्ययन करने में कोई रुचि नहीं है। उन में बाइबल की बातों की बहुत ऊपरी समझ, और हल्का सा ज्ञान होता है; और वास्तविकता में वे बाइबल के तथ्यों और सच्चाइयों से मुख्यतः अनभिज्ञ होते हैं। इसलिये अधिकाँश मसीही विश्वासी, अन्य प्रतिष्ठित बाइबल शिक्षकों और प्रचारकों, या अपनी कलीसिया के अगुवों द्वारा कही गई बातों पर ही निर्भर रहते हैं, उन्हें ही वास्तविक सत्य समझते और मानते हैं। इसलिये शैतान उनसे जो कुछ भी कहलवाया देगा, ये विश्वासी उसे स्वीकार कर लेंगे, उसका पालन करने लगेंगे।

 

मसीही विश्वासी पाप और परमेश्वर के बारे में बाइबल की कुछ बातें जानते हैं। लेकिन मुख्य समस्या यह है कि अधिकांश ईसाई या मसीही परमेश्वर के वचन बाइबल का अध्ययन पवित्र आत्मा की अधीनता और अगुवाई में नहीं करते हैं, इसीलिए, वे शिक्षाओं को ठीक से जांच-परख नहीं सकते हैं, सत्य और असत्य में, तथ्यों और मन-गढ़ंत बातों में अंतर नहीं करने पाते हैं, क्योंकि यह केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य ही से किया जा सकता है (1 कुरिन्थियों 2:10-14)। और इसीलिए, किसी भी ऐसे व्यक्ति के द्वारा जो थोड़ा ज़ोर देकर, अथवा आकर्षक, या रोचक, तथा तर्कपूर्ण रीति से बाइबल के लेखों को बोलता है, उसके द्वारा लोग आसानी से गलतियों की ओर बहकाए जा सकते हैं और बहकते भी हैं।

 

शैतान इस बात का पूरा लाभ उठाता है कि बहुत से ईसाई या मसीही चाहे आदत से अथवा औपचारिकता निभाने के लिए बाइबल को पढ़ते होंगे, हो सकता है नियमित तथा प्रतिदिन भी पढ़ते होंगे, लेकिन शायद ही कभी वे बैठकर जो पढ़ा है उस पर विचार करते हैं, मनन करते हैं, परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आँखों को खोले कि वे उसके वचन की अद्भुत बातों को देख सकें (भजन 119:18)। हो सकता है कि कुछ ईसाई या मसीही बाइबल की कॉमेंटरी या अन्य सहायक पुस्तकों की सहायता से उन्होंने जो पढ़ा है, उसे सीखने-समझने का प्रयास करते हैं, और इसीलिए उनका बाइबल ज्ञान तथा समझ या तो मुख्यतः किताबी ही रहता है, अथवा, वे कुछ समय के बाद यह करना भी छोड़ देते हैं। बहुत ही कम ऐसे होते हैं जो प्रार्थना-पूर्वक प्रभु के चरणों पर, मरियम के समान बैठते हैं (लूका 10:39, 42), और पवित्र आत्मा को उन्हें सिखाने और समझाने देते हैं। लेकिन फिर भी लगभग सभी ईसाई या मसीही यही समझते हैं कि उन्हें परमेश्वर के वचन का पर्याप्त ज्ञान और समझ है, तथा मानते हैं कि कोई उन्हें बहका नहीं सकता है। बाइबल के लेखों से सम्बन्धित इसी कमी का शैतान भरपूरी से लाभ उठाता है, और मसीही विश्वासियों को बाइबल के बाहर की या उस से विपरीत बातों, संदेशों तथा शिक्षाओं को स्वीकार करने और मानने में फँसा लेता है। 


प्रचारक और अनुयायी, दोनों ही शैतान द्वारा गलत मार्ग पर चलाए जाते हुए भी इसी गलतफहमी में रहते हैं कि वे भक्ति का और परमेश्वर की आज्ञाकारिता का कार्य कर रहे हैं। अगले लेख में हम इसके बारे में कुछ और देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 40 - Be Stewards of God’s Word – 25 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 9

 

In the previous article we saw that by tempting Eve with the desire to become “like God,” by obtaining the knowledge of good and evil, Satan first caused Eve to fall into sin, and then through her, Adam as well. When Satan spoke to Eve, all creation was very good (Genesis 1:31), and until that time there was no sin in the world. She, Adam, and everything else in creation were in a sinless state; Adam and Eve had open and unhindered fellowship with God. Yet Eve, without asking or knowing anything about this from God, became ensnared by the temptation to obtain that vain and unnecessary thing which seemed attractive and proper to her, according to her own wisdom and understanding, but which was inconsistent with and contrary to what God had said. 

In the same way, even today Satan deceives people and causes them to fall by enticing them with many kinds of vain and unnecessary things that are inconsistent with and opposed to what God has said (2 Corinthians 11:3). A person becomes trapped into doing what appears right in his own sight and reasoning, but which is evil or sinful. Having fallen into it, he then remains entangled in it throughout his life; he himself suffers loss and also causes harm to others. The result of Eve’s falling into foolishness and being ensnared was that Adam and Eve did gain the knowledge of good and evil, but they lost the ability to remain forever free from evil and to continue doing only what is good.

Because of this tendency that entered humanity through sin, today many devoted people of God — the Church leaders, Bible teachers, and preachers — also keep making the same mistake. Since they now possess the human tendency to understand and make decisions based on the “knowledge of good and evil,” they continue preaching and teaching what appears right and proper in their own sight. When, because of the praise, acceptance, and approval they receive from the world and from those around them, they begin to regard themselves as knowledgeable in the Word, as people used by God, and as persons of standing among others, they come into a position where they can fall into the trap warned about in 1 Corinthians 10:12.

If at such a time they are not alert, and pride arises in them over their supposed ability to “know and discern good and evil about what they say,” then Satan immediately begins to induce them to misuse the writings of the Bible, according to their own assumptions and understanding. They start using, and causing others to use, the teachings of the Bible in ways that are inconsistent with the actual meanings and implications given in the Bible itself, even bringing in meanings and implications that are contrary to the Bible. In seeking to justify their interpretation and to promote and spread it, they do not even consider that in the Word of God, in accordance with their interpretation, nothing like it has ever been said or used by anyone anywhere. And the blind followers of those leaders, Bible teachers, and preachers, who, because of their reputation, continue accepting everything without first examining and testing it by the Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), keep spreading these errors, these corrupted, ineffective, and improper teachings of the Word of God, thereby bringing harm both to themselves and to others.

Though Satan knows very well that a truly Born-Again Christian Believer will never lose his salvation, but he also knows that a Believer’s disobedience to God will not only bring harm to his blessings, both heavenly and temporal; but will also weaken his spiritual life and get him into living a life of compromising with the world. This poor witness of a Christian Believer’s life then serves to discourage others from coming to Christ Jesus for salvation. This will be a loss to the Christian Believer and God’s Kingdom and a gain for Satan. Hence it is of paramount importance for Satan to somehow get a Christian Believer to deviate from God’s ways and Word, and get entangled in Satan’s ploys. Any Christian Believer, who has any pride about anything, however little it may be, is appropriate to implement the devious satanic ploys.

To accomplish this ploy, Satan has taken the help of another human tendency, that of falling for something that seems appealing and logical. Satan makes Believers disobey God, by making them trust more on their own thinking and logic, than on God’s instructions. Satan had used this against Eve (Genesis 3:6); and since then, he has been using this method very successfully against mankind, to misguide and draw them away from God. The only difference is that with Eve Satan used the forbidden fruit; for the Believer’s, Satan uses the Biblical texts. Satan is readily able to do this, since he is well aware that most Christians have no interest in studying the Bible for themselves. They only have very superficial and light knowledge about the Bible, and they are not actually aware of the truths and facts of God’s Word. Therefore, the majority of the Christian Believers rely upon whatever is said and taught by reputed Bible teachers and preachers, or by their Church leaders; and accept whatever they say as the truth. Therefore, whatever Satan makes them say, these Believers will readily accept and follow.


The Christian Believers know some Biblical facts about sin and God. But the major problem is that since most Christians do not study God’s Word the Bible under the guidance of the Holy Spirit, therefore, they are unable to properly analyze the teachings and discern truth from untruth, facts from fiction, since this can only be done through the power of the Holy Spirit (1 Corinthians 2:1-14). Therefore, they can easily be misled, and are misled, by anyone who can forcefully, or in an appealing, or interesting and seemingly logical manner, present some Bible texts in an impressive manner.

 

Satan takes full advantage of the fact that though many Christians may habitually or perfunctorily read the Bible, maybe even do so regularly and daily, but hardly ever will they sit down to ponder over it, meditate upon what they have read, asking God to open their eyes to see the wondrous things from His Word (Psalm 119:18). Few Christians may take the help of some Commentaries and other Bible help books to try to learn and grasp something about what they have read, and so they will either have only a bookish knowledge and understanding, or will stop doing even this after some time. But very rare are the ones who prayerfully sit down at the feet of the Lord like Mary (Luke 10:39, 42), and allow the Holy Spirit to speak to them and teach them. But yet, all of them believe they know enough of God’s Word, and therefore believe that they cannot be misguided about it. It is this very short-coming that Satan exploits to misuse Biblical texts to misguide and trap the Christian Believers into accepting and following unBiblical preaching and teachings. 


The preacher and teacher as well as their followers, even while being misled by Satan, remain under the deception that they are being godly and obedient to God’s Word. We will continue with this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language