ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 27 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 93 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 22

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 2

    प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए प्रावधानों का भण्डारी भी है; और परमेश्वर के उन प्रावधानों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा जो विश्वासी में उसके उद्धार पाने के पल से निवास करने लगता है। विश्वासी को पवित्र आत्मा उसका सहायक और साथी होने के लिए, उसे परमेश्वर का वचन सिखाने, उसका मार्गदर्शन करने के लिए दिया गया है जिस से वह परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई का सही निर्वाह कर सके। आज, पवित्र आत्मा के बारे में बहुत सारी गलत शिक्षाएँ और धारणाएँ व्याप्त हैं। जब तक कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में बाइबल के अनुसार सही तथ्य व्यक्ति के पास नहीं होंगे, तब तक वह परमेश्वर द्वारा उसे उपलब्ध करवाए गए पवित्र आत्मा की सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य का सही और उचित उपयोग नहीं करने पाएगा। पवित्र आत्मा से संबंधित मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में, जो प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ किया गया अंतिम वार्तालाप का भाग है, में मिलती हैं। पिछले कुछ समय से हम यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं, और हाल ही में हमने सँसार के उसे न जान पाने किन्तु प्रभु के शिष्यों के उसे जानने के बारे में सीखना आरंभ किया है। इस संदर्भ में, पिछले लेख से हमने पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने के बारे में सीखना आरंभ किया है।

    हमने देखा है कि परमेश्वर ने हमें अपना वचन इसलिए नहीं दिया है कि वह एक रहस्यमयी, बँद पुस्तक हो; वरन हमारे उसे पढ़ने और सीखने के लिए दिया है। परमेश्वर स्वयं हमें उसे सिखाना चाहता है, यदि हम उस से सीखने के लिए तथा उसकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए तैयार हों, तो। परमेश्वर पवित्र आत्मा के दिए जाने का एक उद्देश्य है कि वह परमेश्वर की सँतानों को परमेश्वर का वचन सिखाए। किन्तु प्रत्येक विश्वासी के लिए इस में धोखा खाने का एक कारण है कि यदि वे पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन सीखने का यत्न करने की बजाए, सरल रीति से किसी मनुष्य अथवा पुस्तकों पर निर्भर हो जाएँ। तब तो शैतान के पास गलत शिक्षाओं को लाने का पूरा अवसर उपलब्ध होगा, और वह इस अवसर का भरपूरी से उपयोग करता है, मसीही विश्वासियों को गलत शिक्षाओं, सिद्धांतों, और अनुचित व्ययवाहरिक उपयोग में फँसा देता है। पिछले लेख में हम तीन मुख्य कारणों पर आ कर रुके थे, जिनके कारण मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा से परमेशर के वचन को सीखने में बाधित अनुभव करता है। इन तीन कारणों के महत्व को हम साँसारिक शिक्षा को प्राप्त करने के उदाहरण से समझ सकते हैं; क्योंकि साँसारिक शिक्षा अर्जित नहीं कर पाने के लिए भी, और आत्मिक शिक्षाएँ प्राप्त न कर पाने तथा पवित्र आत्मा से वचन नहीं सीख पाने में यही तीनों कारण समान रीति से लागू होते हैं। आज हम इन तीन में से पहले कारण को देखेंगे।

    मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा से सीख नहीं पाने का पहला कारण है उस के अंदर, दोनों, मात्रा और गुणवत्ता में, परमेश्वर के वचन की घटी होना। हम साँसारिक शिक्षा के अपने अनुभव से यह भली-भाँति जानते हैं कि विद्यार्थी जितना अधिक अपने विषय को पढ़ता और सीखता है, और जितना अधिक वह उन शिक्षाओं को अपने अंदर समावेश कर लेता है, दोनों, मात्रा और गुणवत्ता में, वह अपनी परीक्षाओं में उतना ही बेहतर करने पाता है तथा व्यावाहरिक जीवन में जहाँ भी उन शिक्षाओं की आवश्यकता होती है, उनका अच्छे से उपयोग करने पाता है। यह कर पाने के लिए, विद्यार्थी को अपनी पाठ्य-पुस्तकों को बारंबार पढ़ते रहना होता है, संबंधित प्रश्न-उत्तर के कार्यों को करना होता है, और जो पढ़ा है, उस पर औरों के साथ चर्चा करनी होती है। जितने भी लोग व्यक्तिगत रीति से और यत्न से यह सब नहीं करते हैं, वे कभी भी विषय को सीखने नहीं पाते हैं। एक बार पढ़ लेने से, या कभी-कभी यहाँ-वहाँ से पढ़ लेने से, या केवल शिक्षक द्वारा दिए जाने वाले व्याख्यान को अथवा किसी और के द्वारा पढ़े जाने को सुन लेने भर से कभी भी कोई भी विषय-वस्तु को ठीक से और सच में सीख नहीं सकता है।

    ठीक यही बात परमेश्वर के वचन को सीखने पर भी ऐसे ही लागू होती है। पवित्र आत्मा के द्वारा शिष्यों को सिखाने के बारे में प्रभु यीशु मसीह द्वारा कही गई कुछ बातों पर विचार कीजिए: प्रभु ने यूहन्ना 14:26 में कहा, “...वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।” ध्यान देने योग्य पहली बात है कि पवित्र आत्मा प्रभु के शिष्यों को “सब बातें सिखाएगा”; इसे 2 पतरस 1:3 के साथ मिला कर देखें – जीवन और भक्ति से संबंधित सभी बातें विश्वासियों को पहले ही दे दी गई हैं, और इस से हमारे सामने परमेश्वर पिता के द्वारा अपने बच्चों के सीखने के लिए बनाया गया, हर संभव बात का समावेश करने वाला एक व्यापक पाठ्यक्रम आ जाता है, जिस में इस पृथ्वी पर और उसके बाद भी हमें जो कुछ भी चाहिए, वह सभी तैयार कर के रखा गया है, और जिसे सर्वोत्तम संभव शिक्षक – स्वयं परमेश्वर, हमें सिखाना चाहता है।

    यहाँ पर ध्यान देने योग्य दूसरी बात है कि प्रभु ने कहा कि पवित्र आत्मा “जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा”, अर्थात, पवित्र आत्मा द्वारा सिखाए जाने की विधि होगी, विश्वासी के सामने आने वाली प्रत्येक परिस्थिति, प्रत्येक बात से संबंधित वचन में दी गई प्रभु की बातों का ध्यान करवाना, उन बातों को याद दिलाना, और इसकी पुष्टि प्रभु ने एक बार फिर से यूहन्ना 16:14-15 में भी की। यहाँ पर यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र, पुराना नियम भी प्रभु यीशु के बारे में बात करता है (लूका 24:47; यूहन्ना 5:39, 46)। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी के सेवकाई के दिनों में, अपनी अन्य शिक्षाओं के अतिरिक्त, उन के बारे में पुराने नियम पवित्र शास्त्र में दी गई बातों को भी अपने शिष्यों को समझाया और सिखाया था (पहाड़ी उपदेश – मत्ती 5-7 में दिए और सिखाए गए सपष्टीकरण; मरकुस 4:34; मरकुस 10:32; लूका 24:44)। इसलिए, पवित्र आत्मा शिष्यों को न केवल वह याद दिलाएगा जो प्रभु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान कहा, बल्कि समस्त पवित्र शास्त्र में से लेकर आवश्यकता अनुसार स्मरण करवाएगा। लेकिन इसके लिए, पवित्र आत्मा के लिए विश्वासियों को याद करवाने और सिखाने के लिए, उनके पास आसानी से उपलब्ध हो सकने वाला प्रभु की बातों का एक संग्रह, एक भण्डार होना अनिवार्य है, जिस में से लेकर वह ध्यान या स्मरण करवा सके, और उस बात का व्यावाहरिक उपयोग सिखा सके। सहज रीति से उपलब्ध होने के लिए इस संग्रह या भण्डार को दो स्वरूपों में उपलब्ध होना चाहिए – एक तो भौतिक, बाहरी स्वरूप – परमेश्वर का लिखित वचन – बाइबल, जिसका मूल लेखक पवित्र आत्मा है, जिसकी प्रेरणा और जिस की अगुवाई से ही विभिन्न लेखेकों ने वचन को लिखा है (2 तीमुथियुस 3:16), और हमारे लिए लिखित स्वरूप में उपलब्ध करवाया है; और दूसरा, वह वचन हर समय हमारे मन-मस्तिष्क में उपलब्ध रहना चाहिए (यहोशू 1:8; Job 22:22; भजन 37:31; भजन 40:8; नीतिवचन 2:1)। पवित्र आत्मा ने अपना कार्य पूरा कर दिया है, उसने परमेश्वर के वचन को लिखित रूप में हमें उपलब्ध करवा दिया है; अब विश्वासी को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी है – अपने मन-मस्तिष्क में परमेश्वर के वचन को समावेश कर लेना है, भर लेना है, जिस से वह, जब भी आवश्यकता हो, हर परिस्थिति के लिए, हमेशा उसे उपलब्ध रहे। जब परमेश्वर का वचन इन दोनों ही स्वरूपों में विश्वासी के पास उपलब्ध रहता है, तब पवित्र आत्मा हर बात, हर परिस्थिति के लिए, जिस  का भी वह सामना करे, उपयुक्त वचन को स्मरण करवाएगा, जिस से उसे मार्गदर्शन मिले, सामर्थ्य मिले, और वह वचन के द्वारा बुद्धिमान किया जाए।

    जैसे कोई भी विद्यार्थी अपनी साँसारिक पढ़ाई को लापरवाही से और यूँ ही, अपने मन-मस्तिष्क को ठीक से तैयार किए बिना, यहाँ-वहाँ से यदा-कदा पढ़ने के द्वारा सही रीति से नहीं कर सकता है; उसी प्रकार से परमेश्वर के वचन के अध्ययन को भी प्रार्थना के साथ, नियमित, योजनाबद्ध रीति से, क्रमवार, और विचार करते हुए यत्न के साथ पढ़ना चाहिए (भजन 119:4)। जब विश्वासी बारंबार पढ़ने, उस की शिक्षाओं को व्यावाहरिक रीति से अपने जीवन में लागू करने, और उसके बारे में औरों के साथ चर्चा करने के द्वारा अपने मन-मस्तिष्क को वचन से भर लेता है, तब पवित्र आत्मा भी विश्वासी की सहायता करता रहता है कि उस वचन के अर्थ और उपयोगिता को उसे बताए और समझाए, कदम-ब-कदम वचन में परिपक्व होते जाने में सहायता करे। अगले लेख में हम दूसरी बात, अर्थात, परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय न लगाना, और सामान्यतः यह तब होता है, जब विश्वासी पवित्र आत्मा के निर्देशों को जानने और मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है, को देखेंगे; और यह उस बात का जो हमने अभी देखी है, उसे आगे ज़ारी रखना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 2

    Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions God has given him for his Christian living and ministry; and one of the provisions is God the Holy Spirit residing in him since the moment of his salvation. The Holy Spirit has been given to be a Helper and Companion to every child of God, and to teach him God’s Word, and guide him in fulfilling his God assigned ministry. Nowadays, there are many prevalent misconceptions and wrong teachings about the Holy Spirit. Unless one has a clear Biblical understanding of the facts about God the Holy Spirit, he cannot utilize the help, guidance, and power of the Holy Spirit made available to him by God. The main teachings about the Holy Spirit are found in John’s gospel, chapters 14 to 16, in the Lord Jesus’s last discourse with His disciples before being caught and taken for crucifixion. We have been studying from John 14:17 for the past some time about the Holy Spirit, and of late we have been learning about the world not knowing Him, but the disciples of the Lord knowing Him. In this context, since the previous article, we have started on learning about learning God’s Word from the Holy Spirit.

    We have seen that God has given us His Word, not to be a closed and enigmatic book; but to study and learn it. God desires to teach it to us, provided we are willing to learn it from Him and obey His teachings. One of the purposes of God the Holy Spirit is to teach the children of God the Word of God. The pitfall for every Believer is that if they do not diligently learn God’s Word from the Holy Spirit, but take the easy way out and depend upon some person and books to learn, then Satan has good opportunity to bring in wrong teachings, and he makes full use of it to mislead and misguide Believers into wrong teachings, doctrines, and practices. In the last article we had stopped at the three main reasons which prevent the Christian Believer from learning God’s Word from the Holy Spirit. We can understand the importance of these three reasons by taking our secular education as an example; these reasons are equally applicable to not being able to acquire a secular education, as well as not being able to acquire a spiritual education and learning God’s Word from the Holy Spirit. Today we will take up the first of these three reasons.

    The first main reason for a Believer not being able to learn from the Holy Spirit is the deficiency of God’s Word in him, in quantity as well as quality. We know very well from our secular education, the more the student reads and studies his subjects, and the more he assimilates them in quantity and quality, the better he does in his exams and in their practical applications in life where they are required. To do this, the student has to keep reading his textbooks over and over again, completing his assignments, and discussing with others about the topics covered. All those who do not spend time in personally and diligently doing these, will never learn the subject. A single reading, or relying on occasional erratic readings, or merely listening to lectures given by the teacher or someone else reading the lessons, never suffices to actually and adequately learn the subject matter.

    The same holds equally true for learning God’s Word. Ponder over some things that the Lord Jesus said about the Holy Spirit teaching the disciples: in John 14:26, the Lord said “…He will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you.” The first thing to note is that the Holy Spirit will teach to the Lord’s disciple “all things”; couple this with 2 Peter 1:3 – all things for life and godliness have already been given to the Believers, and we have an all-encompassing  comprehensive curriculum prepared by God the Father for His children, consisting of everything we will ever need on this earth and beyond, kept ready for their learning, to be taught by the best teacher that ever could be – God Himself.

    The second thing to note here is that the Lord said that  the Holy Spirit will “bring to your remembrance all things that I said to you”; i.e., the main method of the Holy Spirit’s teaching will be by making us recall or remember what the Lord Jesus has said regarding any given situation, for anything that comes our way, as the Lord again affirmed in John 16:14-15. It is important to bear in mind that all of Scriptures, even the Old Testament speak of the Lord Jesus (Luke 24:27; John 5:39, 46)। The Lord Jesus during His earthly ministry, besides His other teachings, also explained things about Him from the Old Testament Scriptures to the disciples (Clarifications given in the Sermon on the Mount – Matthew 5-7; Mark 4:34; Mark 10:32; Luke 24:44). Therefore, the Holy Spirit would not only remind the disciples of what the Lord taught in His earthly Ministry, but, according to the need, He will also remind from all of the Scriptures. But for the Holy Spirit to be able to remind and teach us, there has to be a readily available a ‘stock’, a repository of what the Lord Jesus has said, from which He can bring to our remembrance what we need to learn and apply in any given situation. To be readily referred to, this stock or repository has to be available in two forms – firstly, in a physical, external form – the written Word of God – the Bible, authored by the Holy Spirit through inspiring the various authors who have written it (2 Timothy 3:16), and made available to us in the written form; and secondly, it should at all times also be present in our hearts and minds (Joshua 1:8; Job 22:22; Psalm 37:31; Psalm 40:8; Proverbs 2:1). The Holy Spirit has already done His part, He has given to us the Word of God in a written form; now it is up to us to do our part – assimilate God’s Word in our hearts and minds and always keep it readily available for any occasion, as and when required. When God’s Word is present with us in both forms, then the Holy Spirit will be able to make us recall and remember the Word appropriate for each and everything, every situation that we may face, and thus be guided, be strengthened, and be made wise by that Word.

    Just as no student can properly study for his secular education by randomly and carelessly reading from here and there, off and on, without preparing himself and his mind for the study; similarly, God’s Word too should be read prayerfully, regularly, systematically, sequentially, and pondered over, diligently (Psalm 119:4). As one fills his heart and mind with God’s Word by repeatedly going through it, practically applying its teachings in life, and talking about it with others, the Holy Spirit also helps and guides the Believer in learning the meanings and applications of God’s Word and maturing in it, step by step. In the next article we will take up the second reason, i.e., lack of giving adequate time to read and study God’s Word, and this usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit, which actually is a continuation of what we have just seen.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 26 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 92 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 21

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 1

    क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले, प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की थी कि वे परमेश्वर पिता से कह कर, परमेश्वर पवित्र आत्मा को भेजेंगे, ताकि वह हमेशा उनके साथ बना रहे, उनका सहायक और साथी हो। प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में शिष्यों को पवित्र आत्मा के बारे में सिखाया कि किस प्रकार से पवित्र आत्मा उनके जीवन और सेवकाई में उनका सहायक और साथी होगा। मसीह यीशु के सभी शिष्य, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, उन्हें परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों के भण्डारी हैं; और जैसे परमेश्वर द्वारा दिए गए अन्य प्रावधानों के भण्डारी हैं, उसी प्रकार से वे परमेश्वर पवित्र आत्मा के भी भण्डारी हैं। योग्य भण्डारी होने के लिए, अपने जीवन और सेवकाई में उन की सहायता और सामर्थ्य का सही रीति से उचित उपयोग करने के लिए, विश्वासियों को पवित्र आत्मा के बारे में सीखना होगा। हम इन लेखों के द्वारा यही कर रहे हैं, और वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 से पवित्र आत्मा के बारे में सीख रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यद्यपि पवित्र आत्मा को मानवीय आँखों से नहीं देखा जा सकता है, किन्तु जैसे प्रभु यीशु ने यूहन्ना 3:8 में कहा है, जिन में वह निवास करता है, उन में उसके प्रभावों के द्वारा हम उसकी उपस्थिति को पहचान और प्रमाणित सकते हैं। पिछले लेख में हमने उन प्रभावों में से कुछ को देखा था। आज से हम उन से परमेश्वर के वचन को सीखने के बारे में सीखना आरंभ करेंगे, क्योंकि यह उनके दिए जाने के उद्देश्यों में से एक है (यूहन्ना 14:26)।

    मसीही विश्वासियों में उन में निवास करने वाले पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन सीखने के बारे में बहुधा एक असमंजस देखा जाता है। उनकी धारणा यही होती है कि उन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के कारण उन्हें तुरंत और स्वतः ही परमेश्वर के वचन का ज्ञाता और समझ-बूझ रखने वाला बन जाना चाहिए; किन्तु यह न तो बाइबल का तथ्य है, और न ही बाइबल में ऐसा कोई आश्वासन दिया गया है। नया जन्म पा लेने के बाद, जब नया विश्वासी बाइबल को पढ़ना आरंभ करता है, तब सामान्यतः वह अपने आप को पढे हुए को समझ नहीं पाने की स्थिति में पाता है। इस से उसके मन में असमंजस आ जाता है, और शैतान इसका लाभ उठाकर उस में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के बारे में संदेह उत्पन्न करता है। फिर परमेश्वर के वचन की शिक्षा पाने के लिए शैतान उन्हें मनुष्यों और पुस्तकों की ओर देखने के लिए मोड़ता है। यह करने के द्वारा वह न केवल उन्हें गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों में फँसा देता है, बल्कि परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं को प्राप्त करने के लिए उन्हें कुछ मनुष्यों पर निर्भर बना देता है; और साथ ही यह उन्हें ‘मनुष्यों का अनुसरण करने वाला’ भी बना देता है, बजाए परमेश्वर का अनुसरण करने वाला और मनुष्यों का मछुआरा होने के।

    परमेश्वर ने हमें अपना वचन दिया है जिससे कि हम यत्न से उसका पालन करें (भजन 119:4), पाप करने से बचे रहें (भजन 119:9, 11), उस के मार्गों को देख सकें (भजन 119:105), और हमें बुद्धिमान बनाने के लिए (भजन 119:98-110)। जहाँ पर भी वचन को सीखने की लालसा होगी (भजन 25:4), परमेश्वर अपने वचन को सिखाएगा, पापियों को भी, यदि वे अपने आप को उसके सामने नम्र करें (भजन 25:8-9), और वह उन्हें उस के अनुसार सिखाएगा जो उस ने उन के लिए तय कर के रखा है (भजन 25:12), अर्थात, उनके लिए उसके द्वारा निर्धारित की गई सेवकाई (इफिसियों 2:10) के अनुसार। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने हमें अपना वचन दिया ही इस लिए है कि हम उसे सीखें, और वह चाहता भी है कि हम उसे सीखें; वह हमें उसे सिखाना चाहता है, अपनी प्रत्येक सँतान को सीधे और व्यक्तिगत रीति से, यदि वे उसके लिए पर्याप्त और उपयुक्त प्रयास करने के लिए तैयार हैं।

    उन में पवित्र आत्मा के निवास करने के बावजूद विश्वासी के वचन न सीख पाने के तीन मुख्य कारण है: पहला है उस के अंदर परमेश्वर के वचन का पर्याप्त ‘भण्डार’ उपलब्ध न होना; दूसरा है उस के द्वारा परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय न लगाना, और सामान्यतः यह तब होता है, जब विश्वासी पवित्र आत्मा के निर्देशों को जानने और मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है; और तीसरा है उनके द्वारा उन्हें मनुष्यों द्वारा दी गई शिक्षाओं में, जिन पर वे भरोसा करते या रहे हैं, ही पवित्र आत्मा की शिक्षाओं को मिलाने की प्रवृत्ति रखना।

    आने वाले लेखों में भी हम इसे ज़ारी रखेंगे, और उपरोक्त तीनों बातों को कुछ विस्तार से देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 1

    The Lord Jesus Christ, before His being caught and taken for crucifixion, had promised the disciples that He will ask God the Father to send God the Holy Spirit to always be with them as their Helper and Companion. In John’s gospel, chapters 14 to 16 He had taught the disciples about Him, about how the Holy Spirit would help and guide them in their life and ministry. All disciples of Christ Jesus, the Born-Again Christian Believers, are the stewards of their God given provisions; and as for other things given to them by God, they are the stewards God the Holy Spirit as well. To be worthy stewards, to be able to properly utilize His help and power in their lives and ministry, the Believers have to learn about Him. This is what we are doing through these articles, and presently, we are learning about the Holy Spirit, from John 14:17. In the last article we have seen that though the Holy Spirit cannot be seen with human eyes, but as the Lord Jesus said in John 3:8, His presence is known by the effects He produces in the lives of those in whom He dwells. We have seen some of these effects in the last article. From today we will begin to learn about learning God’s Word from Him, since teaching it is one of His functions (John 14:26).

    There is often a confusion amongst the Christian Believers about learning God’s Word from the Holy Spirit residing in them. Their assumption is that the very presence of the Holy Spirit should automatically make them learned and knowledgeable about God’s Word; but this is neither a Biblical fact, nor an assurance. Having being Born-Again, as the new Believers start reading the Bible, they often find themselves being unable to understand what they are reading. This very often creates a confusion in them, that Satan exploits to make them doubt the presence of the Holy Spirit within them. Satan then gets them to turn to men and books to try to learn God’s Word. Thereby, he not only misleads and entangles them in wrong teachings and doctrines, but also makes them dependent on some persons to receive the teachings about God’s Word; and this also makes them become ‘followers of men’, instead being followers of God and fishers of men.

    God has given us His Word so that we may diligently obey it (Psalm 119:4), to keep us from sinning (Psalm 119:9, 11), to show us His ways, (Psalm 119:105), and to make us wise (Psalm 119:98-100), and He Himself teaches it to us (Psalm 119:102). Where there is a desire to learn (Psalm 25:4), God will teach, even the sinners, if they humble themselves before Him (Psalm 25:8-9), and He teaches them according to the way He has chosen for them (Psalm 25:12), i.e., according to the ministry He has kept for them (Ephesians 2:10 ). In other words, God has given us His Word so that we should learn it, and He wants us to learn it, He wants to teach it to us, directly to each and every one of His children, provided they are willing to put in the requisite efforts for it.

    The inability of a Believer to learn God’s Word, despite the Holy Spirit residing in him, is mainly because of three things: first is the lack of an adequate ‘stock’ of God’s Word available in him; second is his lack of giving adequate time to read and study God’s Word, and this usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit; and the third is their wanting to mix up man’s teachings that they have received and rely upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them.

    We will carry on with this in the coming articles, seeing the above mentioned three things in some detail.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 25 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 91 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 20

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा और सँसार – 3

    प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए सँसाधनों का भण्डारी भी है। परमेश्वर ने ये सँसाधन उसे प्रभु यीशु के लिए गवाही का जीवन जीने  और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को निभाने के लिए दिए हैं। जैसा प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की है (यूहन्ना 14:16), परमेश्वर पवित्र आत्मा भी मसीह के शिष्यों को परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है। विश्वासी जिस पल प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के द्वारा नया-जन्म, उद्धार पाता है, उसी पल से पवित्र आत्मा उसे दे दिया जाता है, कि उसका सहायक और साथी हो, मसीही जीवन जीने और उसकी सेवकाई को पूरा करने में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करे। पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन का योग्य रीति से उपयोग करने के लिए, विश्वासी को उस के बारे में सीखना चाहिए। पवित्र आत्मा के बारे में मुख्य शिक्षाएँ प्रभु द्वारा यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में दी गई हैं; और हम उन्हीं में से, वर्तमान में यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं।

    पिछले लेख में हमने पवित्र आत्मा की सहायता के बारे में इस पद से दो महत्वपूर्ण बातों को देखा था। पहली थी कि इस पद के मध्य में दिए गए शब्द “देखता” का अर्थ शारीरिक आँखों से देखना नहीं है; वरन उसका अर्थ है उद्यम के साथ विचार करना या गंभीरता और गहराई से ध्यान करना। दूसरा है कि पवित्र आत्मा की उपस्थिति के बारे में जानने के लिए, यूहन्ना 3:8 में प्रभु यीशु के अपने शब्दों से, पवित्र आत्मा की उपस्थिति और गतिविधि का प्रमाण है उसके प्रभाव जो वह विश्वासी के जीवन में लाता है। हम ने उन में से एक प्रभाव को 2 कुरीनथियों 3:18 से पिछले लेख में देखा था, कि वह विश्वासी को अंश-अंश करके निरन्तर प्रभु यीशु की समानता में बदलता रहता है। आज हम विश्वासियों में पवित्र आतम की उपस्थिति के कुछ अन्य प्रभावों को देखेंगे जो यह प्रमाणित करते हैं कि विश्वासी में पवित्र आत्मा है। हम बहुत ही संक्षेप में यह देखने के साथ आरंभ करेंगे कि क्यों बहुधा प्रचार की जाने वाली और सिखाई जाने वाली धारणा के विपरीत “अन्य-भाषाएँ” पवित्र आत्मा होने का प्रमाण नहीं है।

    अन्य-भाषाएँ प्रमाण नहीं है: जो लोग पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएँ और सिद्धान्त सिखाते हैं, वे इस बात पर अड़े रहते हैं कि व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण उसके द्वारा अन्य-भाषा बोलना है। लेकिन यह दो कारणों से बाइबल के अनुसार सही नहीं है, पहली, क्योंकि बाइबल में उल्लेख की गई “अन्य-भाषाएँ” पृथ्वी की ही भाषाएँ हैं, न कि उन लोगों के द्वारा मुँह से निकाली जाने वाली व्यर्थ और निरर्थक ध्वनियाँ, जिन्हें निकाल कर ये उन्हें “अन्य-भाषा” कह देते हैं। और, दूसरा, बाइबल में जिस ने भी पवित्र आत्मा प्राप्त किया, उन सभी ने हमेशा ही कोई अन्य-भाषा नहीं बोली – पृथ्वी की कोई अनजान भाषा भी नहीं। पुराने नियम के किसी भी जन ने कभी कोई अन्य-भाषा नहीं बोली; और नए नियम में, लूका रचित सुसमाचार के 1 अध्याय में, वे पहले चार व्यक्ति जो पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य से भरे गए, उन्होंने कभी कोई अन्य-भाषा नहीं बोली (यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, लूका 1:15; मरियम, लूका 1:35; इलीशिबा, लूका 1:41-42; जकरयाह, लूका 1:67)। इस पर विस्तृत विवरण के लिए, पाठक से निवेदन है कि वह इस ब्लॉग साइट पर 12 नवंबर 2022 से आरंभ होकर 16 नवंबर 2022 तक चलने वाली पाँच लेखों की शृंखला को देखें। यह पवित्र आत्मा के बारे में गलत और भ्रामक शिक्षाओं की श्रृंखला का एक भाग है जो 9 नवंबर 2022 से इस ब्लॉग साइट पर आरम्भ की गई थी।

    पवित्र आत्मा की उपस्थिति जानना: मसीही विश्वासी का जीवन उसमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा की उपस्थिति की जानकारी उसके कुछ प्रभावों के द्वारा देता है। ये प्रभाव हैं:

·        1 कुरीनथियों 12:3 यह स्पष्ट कहता है कि “...और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।” यह पत्री मसीही विश्वासियों को लिखी गई है, उन्हें, जिन्होंने मसीह यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार किया है। इसलिए इसमें यह तात्पर्य निहित है कि यहाँ प्रयुक्त ‘कह सकता’ का अभिप्राय केवल सुनाने भर के लिए मुँह से निरर्थक बोल देना नहीं है, वरन सार्थक रीति और गंभीरता से यीशु को प्रभु कहने से है; अर्थात उसे समर्पित होने और उसका आज्ञाकारी होने से है। अर्थात, जिनके जीवन प्रभु यीशु के प्रति उनके समर्पण और उसकी आज्ञाकारिता को दिखाते हैं, वे उन के अंदर निवास करने वाले पवित्र आत्मा को भी प्रमाणित करते हैं।

·        2 कुरीनथियों 3:18 में लिखा है कि वह निरन्तर, अंश-अंश कर के विश्वासी को प्रभु यीशु की समानता में बदलता रहता है, जैसा कि हम पिछले लेख में देख चुके हैं।

·        1 यूहन्ना 2:27 में लिखा है कि पवित्र आत्मा शिक्षक होने के नाते विश्वासियों को परमेश्वर का वचन सिखाता है, जैसा कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से पवित्र आत्मा के विषय कहा है, “...वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” (यूहन्ना 14:26)। इसलिए वास्तव में नया जन्म पाया हुआ विश्वासी, वचन सीखने के लिए पवित्र आत्मा पर निर्भर करता है, न कि किसी मनुष्य पर।

    लेकिन पवित्र आत्मा से सीखने के लिए मसीही विश्वासी में एक प्रतिबद्धता और एक विशेष रवैया चाहिए होता है। हम इस के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे, और सीखेंगे कि मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से वचन को कैसे सीख सकते हैं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Holy Spirit & The World – 3

    Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions made available to him by God, to live a life witnessing for the Lord Jesus and fulfil his God assigned ministry. As promised by the Lord Jesus to His disciples (John 14:16), God the Holy Spirit is also given to the disciples of Christ by God. The Believer at the moment of his being saved and Born-Again through coming to faith in the Lord Jesus receives the Holy Spirit; given to be his Helper and Companion, to help and guide him live his Christian life and fulfil his ministry. To be able to worthily utilize the help and guidance of the Holy Spirit, and to be a worthy steward, the Believer must learn about Him. The main teachings about the Holy Spirit are given by the Lord Jesus in John’s gospel, chapters 14 to 16; from these we are presently considering John 14:17.

    In the last article we had seen two important things regarding utilizing the help of the Holy Spirit, from this verse. One was that the term ‘to see’ given in the middle phrase of this verse, does not mean seeing with physical eyes; rather, it means to diligently ponder about or consider deeply. The second was that to know about the Holy Spirit being present, from the Lord Jesus’s own words of John 3:8, the proof of the presence and activity of the Holy Spirit are the effects He produces in the Believers life. We had seen one of these effects from 2 Corinthians 3:18, that He gradually, bit by bit, continually keeps changing the Believer into the likeness of the Lord Jesus. Today, we will continue and look at the other effects that evidence the presence of the Holy Spirit in the Believers. We will start by very briefly, considering why, unlike the popular and often preached and taught notion, ‘tongues’ is not an evidence of the Holy Spirit.

    Tongues is not the Proof: Those who teach wrong things and doctrines about the Holy Spirit, insist that the proof of the Holy Spirit being in a person is the recipient's speaking in tongues. But this is not Biblically true for two reasons, firstly, because Biblical "tongues'' are earthly languages, not gibberish - vain meaningless sounds which these people utter, calling them "tongues''. And, secondly, not everyone who received the Holy Spirit in The Bible, spoke in tongues, i.e., unknown foreign languages – not even the earthly languages. No one in the Old Testament spoke in any “tongues”; and the first four persons filled and empowered by the Holy Spirit in the New Testament, all in Luke chapter 1, never ever spoke in tongues (John the Baptist, Luke 1:15; Mary, Luke 1:35; Elizabeth Luke 1:41-42; Zacharias Luke 1:67). For a detailed consideration of this, the reader is requested to please see a series of five articles beginning on 12th November 2022 and culminating on 16th November 2022 on this blogsite. This is part of a series on Deceptive Teachings about the Holy Spirit, that began on 9th November 2022 on this blogsite.

    Knowing the Presence of the Holy Spirit: The life of a Christian Believer manifests the presence of the Holy Spirit in him, through certain effects. These effects are:

·        1 Corinthians 12:3 clearly says that “…no one can say that Jesus is Lord except by the Holy Spirit.” This letter has been written to the Christian Believers, to those who have accepted Christ Jesus as their savior and Lord. Therefore, the inherent implication of ‘saying’ is not just for the sake of articulating the word meaninglessly, but to meaningfully call Jesus as Lord, i.e., to be submitted and obedient to Him. So, those whose lives demonstrate their submission and obedience to the Lord Jesus, they also demonstrate the presence of the Holy Spirit residing within them.

·        2 Corinthians 3:18 says that He progressively keeps changing the Believers into the likeness of the Lord, as we have already seen in the last article.

·        1 John 2:27 says that the Holy Spirit, as teacher, teaches the Believers the Word of God; as the Lord Jesus has said to His disciples that the Holy Spirit “…will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you” (John 14:26).  The truly Born-Again Believer therefore depends upon the Holy Spirit, not any man, to learn the Word of God.

But learning from the Holy Spirit requires a certain attitude and commitment from the Believer. We will carry on and learn about this in the next article and see how Believers can learn the Word from the Holy Spirit.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 90 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 19

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा और सँसार – 2

        हम मसीही विश्वासी के, उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। परमेश्वर ने उसे ये संसाधन प्रभु के लिए गवाही का जीवन जीने, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने, और परिणामस्वरूप परमेश्वर द्वारा पृथ्वी पर तथा अनन्त काल के लिए एक आशीषित और सफल जीवन जीने के लिए उपलब्ध करवाए हैं। परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों – नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को उपलब्ध करवाए गए विभिन्न संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है। पवित्र आत्मा को प्रत्येक विश्वासी को उसका सहायक और साथी होने के लिए दिया जाता है, कि उसे उसके मसीही जीवन और सेवकाई के बारे में सिखा सके और उसका मार्गदर्शन कर सके। पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने के लिए, विश्वासी को उसके बारे में परमेश्वर के वचन से सीखना चाहिए। इसके बारे में मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्यायों में दी गई हैं; और हम यहीं से इसी सन्दर्भ में पवित्र आत्मा के बारे में सीख रहे हैं। पहले यूहन्ना 14:16 को देख लेने के बाद अब हम यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा के बारे में तीन बातें कही हैं। हम इनमें से पहली बात, पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है के अर्थ और अभिप्राय को देख चुके हैं, और अब पिछले लेख से हम ने इस पद में दिए गए दूसरे और तीसरे कथनों – “जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है” को देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हम ने इस कथन के आरंभिक भाग “जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता” को देखा था और शब्द ‘सँसार’ के अर्थ को तथा क्यों सँसार उसे ग्रहण नहीं कर सकता है को समझा था। आज से हम इस कथन के शेष भाग “क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है” को देखेंगे।

        हम शब्द ‘देखता’ का गलत अर्थ लगा सकते हैं कि यह पवित्र आत्मा को शारीरिक आँखों से देखने, उसके प्रत्यक्ष प्रकट होने की बात है, और इसलिए इस पद के अर्थ और तात्पर्य के बारे में असमंजस में पड़ सकते हैं। लेकिन इस से पहले कि हम इस अर्थ के उपयोग के द्वारा इस पद को समझने का प्रयास करें, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाइबल की शिक्षा है कि किसी ने भी कभी भी परमेश्वर को नहीं देखा है, प्रभु यीशु, जो देह में अवतरित परमेश्वर हैं, ने उसे हम पर प्रकट किया है (निर्गमन 33:20; यूहन्ना 1:18; 1 यूहन्ना 4:12)। शब्द ‘देखना’ के सही अर्थ को समझने के लिए हमें इस शब्द को उसके मूल रूप में, मूल यूनानी भाषा में, जिस में से यह अनुवाद किया गया है, देखना होगा। यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है वह ‘थ्योरियो’ है, जिसका अर्थ होता है ध्यान पूर्वक देखना, अर्थात, उद्यम के साथ उस पर ध्यान और विचार करना। इसलिए, प्रभु यीशु के शब्दों से अर्थ यह है कि सँसार पवित्र आत्मा के बारे में विचार या ध्यान नहीं करता है। मसीही विश्वासी के लिए इसका तात्पर्य है, जैसा कि इस पद के तीसरे भाग में भी दिया गया है, कि नया जन्म पाए हुए परमेश्वर के बच्चों को, जिन में पवित्र आत्मा निवास करता है, और उनकी सहायता, मार्गदर्शन करता है, जिन्हें सामर्थ्य प्रदान करता है, उन्हें उसे बड़े ध्यान से ‘देखना’ अर्थात उस पर ध्यान और विचार करना चाहिए। यह सामान्य जीवन का एक साधारण तथ्य है कि हम जितना अधिक किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानेंगे, उतना ही अधिक अच्छे से उसे उपयोग करने, उस के गुणों और योग्यताओं की सहायता लेने पाएंगे। उसी प्रकार से, मसीही विश्वासी जितना अधिक परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में ध्यान और विचार करता है, उसके बारे में सीखता है, उतना ही बेहतर वह उसकी सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य को लेने और उपयोग करने पाएगा, और परिणामस्वरूप उसका जीवन उतना अधिक आशीषित और सफल होगा।

इस वाक्याँश में प्रभु यीशु ने जो दूसरी बात कही है, वह है कि सँसार पवित्र आत्मा को नहीं जानता है। तो अब, हम उसे किस प्रकार से जान सकते हैं? यद्यपि विश्वासी भी उसे अपनी आँखों से देख नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी उसकी उपस्थिति को महसूस किया जा सकता है, पहचाना जा सकत है। प्रभु यीशु ने कहा है, “हवा जिधर चाहती है उधर चलती है, और तू उसका शब्द सुनता है, परन्तु नहीं जानता, कि वह कहां से आती और किधर को जाती है? जो कोई आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है” (यूहन्ना 3:8)। हवा, जो कि अदृश्य होती है, के उदाहारण के द्वारा प्रभु ने समझाया है कि जिस प्रकार हवा के प्रभाव उसके उपस्थित होने का प्रमाण हैं, उसी प्रकार से विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभाव उस में उसकी उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं, और उन से हम पवित्र आत्मा के बारे में जानने पाते हैं।

एक प्रभाव जिस के द्वारा हम व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति को जानने पाते हैं है उस व्यक्ति में पवित्र आत्मा के कार्य के द्वारा उसका अंश-अंश कर के प्रभु यीशु की समानता में परिवर्तित होते चले जाना। यह बात 2 कुरिन्थियों 3:18 में कही गई है, जहाँ लिखा गया है कि पवित्र आत्मा अंश-अंश कर के निरन्तर विश्वासी को प्रभु की समानता में परिवर्तित करता रहता है। इसलिए, विश्वासी का निरन्तर मसीह की समानता और आत्मिक परिपक्वता में बढ़ते चले जाना उस के जीवन में पवित्र आत्मा के कार्यरत होने का एक प्रमाण है, जो पवित्र आत्मा के वास्तविक और क्रियाशील होने को भी दिखाता है और उसके बारे में जानने में भी सहायता करता है।

अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों से सम्बंधित पवित्र आत्मा के अन्य प्रभावों के बारे में देखेंगे, और साथ ही बहुत ही संक्षिप्त रीति से यह भी देखेंगे के बहुधा बड़े जोर-शोर से कही जाने वाली “अन्य-भाषाएँ” क्यों न तो पवित्र आत्मा के होने का और न ही उसे जानने का प्रमाण हैं।

        यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Holy Spirit & The World – 2

    We are studying about the Christian Believer being the steward of his God given provisions for leading a life that witnesses for the Lord, fulfils the ministry entrusted to him by God, and thereby makes his life blessed and successful by God, on earth as well as for all eternity. Amongst the various provisions given by God to His children – the Born-Again Christian Believers, God the Holy Spirit is given to every Believer the moment he is saved through coming to faith in the Lord Jesus. The Holy Spirit is given to be the Helper and Companion of every Believer, to teach and guide him in his Christian life and ministry. To be a worthy steward of the Holy Spirit, the Believer has to learn about Him from God’s Word. The main teachings for this are given in John’s gospel, chapters 14 to 16; and we are studying about the Holy Spirit in this context from these chapters. Having seen John 14:16, we are now considering John 14:17, where the Lord Jesus has stated three things about the Holy Spirit. We have already seen the meaning and implications of the first of these three, i.e., the Holy Spirit is the Spirit of Truth, and since the last article have started on the second and third statements in this verse - “…whom the world cannot receive, because it neither sees Him nor knows Him…”. In the last article, we have seen about the first part of this statement, “…whom the world cannot receive…”, understood the meaning of ‘world’ and why the world cannot receive Him. From today we will consider the rest of this statement “…because it neither sees Him nor knows Him…”.

    We can misunderstand the word ‘sees’ as meaning to visualize or to see Him with our physical eyes, and therefore get confused about the meaning and implication of this word in this verse. But before we try to understand this verse by using this meaning, we need to remember that the Bible also teaches that no one has ever seen God, the Lord Jesus, God incarnated in flesh, has declared or manifested Him to us (Exodus 33:20; John 1:18; 1 John 4:12). To understand the proper meaning of the word ‘sees’, we need to look at the word used in the original Greek language, that has been translated as ‘sees’ in English. The word used in the Greek language is ‘theoreo’ which means to look upon closely, i.e., to diligently ponder over. So, from the Lord Jesus’s words, the world does not ponder over, or think about the Holy Spirit. For the Christian Believers, the implication, as stated in the third part of this verse, is that the Born-Again children of God, in whom God the Holy Spirit dwells, helps, guides, and empowers, should be diligently ‘seeing Him’, i.e., pondering over Him. It is a common-sense fact of life that the more and better we know about someone or something, the better we can utilize him, his abilities, and his services. Similarly, the more the Believer learns about and ponders about God the Holy Spirit, the better will he be able to utilize His help, guidance, and power for his life and ministry, and thereby the more blessed and successful he will be.

    The second thing the Lord Jesus has said in this phrase is that the world does not know the Holy Spirit. So, how can we know Him? Although, not even the Believers can see the Holy Spirit with their eyes, yet His presence can be known and perceived. The Lord Jesus has said, “The wind blows where it wishes, and you hear the sound of it, but cannot tell where it comes from and where it goes. So is everyone who is born of the Spirit” (John 3:8). Using the analogy of the wind which also is invisible, the Lord explained that just as the effects of the wind manifest and prove its presence, similarly, the effects of the Holy Spirit in a Believers life prove His presence in them and we can learn about the Holy Spirit.

    An effect by which we know of the presence of the Holy Spirit in a person is his gradual transformation into the likeness of the Lord Jesus by the working of Holy Spirit in his life. This has been stated in 2 Corinthians 3:18 it says that Holy Spirit is continually and gradually changing the Believers into the likeness of the Lord. So, this continual progressive change in the life of the Believer, his growing in ‘Christ-likeness’ and spiritually maturing, provides a way to show and know the working of the Holy Spirit in a Believer's life; an evidence of the Holy Spirit being real and working.

    In the next article we will see about the other effects of God the Holy Spirit residing in the Christian Believer, and will also very briefly see why the much touted ‘tongues’ is neither a proof of the presence of the Holy Spirit nor of knowing Him.