ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

व्यवस्था लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यवस्था लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 27 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 27

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 27

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 27

 

हम बाइबल में से सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं को सीख रहे हैं, और पिछले लेख में हमने देखा था कि वह सुसमाचार जो 1 कुरिन्थियों 15:1-4 में और गलतियों 1:4 में लिखा गया है, वही परिशुद्ध सुसमाचार है, वही पवित्र शास्त्र के अनुसार है, और वही परमेश्वर के द्वारा सम्पूर्ण मानवजाति के उद्धार के लिए दिया गया है। यही वह सुसमाचार है जो सभी समयों, स्थानों, व्यक्तियों, परिस्थितियों आदि में कार्यकारी और प्रभावी है; क्योंकि परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो सत्य का आत्मा है, केवल इसी एकमात्र सच्चे और खरे सुसमाचार के साथ जुड़ा हुआ है। इसीलिये, केवल इसी में लोगों को उनके पापों के लिए कायल करने और उन्हें परिवर्तित करने की सामर्थ्य है। इसे और सामर्थी या प्रभावी बनाने की या किसी भी अन्य कारण से इसमें और कुछ भी जोड़ने की, या इसे किसी भी तरह से सुधारने या बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमने गलातियों 1:4-9 से देखा है कि किसी को भी, वह चाहे स्वर्गदूत हो अथवा प्रभु यीशु का प्रेरित, सुसमाचार में कोई भी बदलाव लाने का कोई अधिकार, कोई अनुमति नहीं है; ऐसा करने को सुसमाचार को बिगाड़ना कहा गया है, और जो यह करते हैं, उन्हें श्रापित कहा गया है। शैतान का निरन्तर यह प्रयास रहता है कि लोगों से अपनी बुद्धि और समझ के द्वारा सुसमाचार में कुछ बदलाव करवाए या उस में और कुछ जोड़े, बहुधा उसे और अधिक आकर्षक, या मनोहर बनाने के लिए, अथवा तात्कालिक परिस्थिति के अनुसार प्रासंगिक करने के लिए। किन्तु जैसा हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 से देखा है, इससे  सुसमाचार केवल अप्रभावी ही होता है, न कि किसी भी रीति से उसके प्रभावी होने में कोई बढ़ोतरी होती है। आज हम कुछ शैतानी युक्तियों को देखेंगे जिनके द्वारा सुसमाचार बिगाड़ा जाता है और अप्रभावी किया जाता है।

एक तो हम पिछले लेख में भी देख ही चुके हैं, और उसका उल्लेख ऊपर भी किया गया है, अर्थात सुसमाचार में मानवीय बुद्धि और समझ की बातें मिलाना (1 कुरिन्थियों 1:17) जिससे कि वह मनोहर और आकर्षक, परिस्थिति के लिए प्रासंगिक बन सके। किन्तु इससे वह साथ ही अप्रभावी भी हो जाता है।

सुसमाचार को बिगाड़ने के लिए शैतान की एक और युक्ति है कि या तो उसे भले और धार्मिक कार्यों पर आधारित दिखाए, अर्थात भले बनो और भले कार्य करो तथा धार्मिक निर्देशों का पालन करो, और ऐसा कर के स्वयं को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाओ, और फिर उससे उद्धार प्राप्त करने के लिए उसके पास जाओ। इस में अनकही और छुपी हुई हानि की बात यह है कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट कहता है कि कोई भी मनुष्य, किसी भी प्रकार के कार्यों के द्वारा, कभी भी परमेश्वर को ग्रहण योग्य होने योग्य भला नहीं हो सकता है (अय्यूब 14:4; 15:14-16; 25:4; यशायाह 64:6)। इसलिए, जो लोग इस विचारधारा के अनुसार चलते हैं वे कभी भी उद्धार पाने के लिए परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बनने पाएँगे, और व्यर्थ प्रयास करते-करते, अन्ततः अपने पापों में ही मर जाएँगे। 

सुसमाचार को ऐसे बिगाड़े जाने का एक अन्य स्वरूप है कि प्रभु यीशु में विश्वास लाने के साथ भले कार्यों और धार्मिक बातों के निर्वाह की अनिवार्यता को भी जोड़ देना। इसका अभिप्राय यह है कि प्रभु यीशु का बलिदान मानवजाति के पापों का निवारण करने के लिए पर्याप्त नहीं है, और इसमें मनुष्य के भले एवं धार्मिक कामों का भी जोड़ा जाना आवश्यक है, तभी उद्धार प्राप्त हो पाएगा। जैसा हमने अभी देखा है, मनुष्य कभी भी किसी भी प्रकार के धार्मिक या भले कार्यों के द्वारा उद्धार पाने के लिए परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हो सकता है, तो फिर मनुष्य के ये भले और धार्मिक कार्य उद्धार देने के लिए परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के बलिदान में सहायता किस प्रकार से कर सकते हैं? इफिसियों 2:1-9 और तीतुस 3:5 इस धारणा को पूर्णतः नकार देते हैं कि मनुष्य के उद्धार में किसी भी प्रकार के कर्मों की कोई भी भूमिका है; और यह भी स्पष्ट कर देते हैं कि उद्धार केवल परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा पूर्ण किये गए कार्य में विश्वास करने से ही है; उसमें किसी भी प्रकार से मनुष्य द्वारा कुछ भी जोड़ने का कोई स्थान नहीं है।

एक अन्य बहुत आम देखे जाने वाला बिगाड़ वह है जिसका आरम्भिक कलीसिया को सामना करना पड़ा था और जिसके साथ काफी संघर्ष भी हुआ था कि उद्धार पाने के लिए अन्य-जातियों से आए हुए लोगों को खतना करवाना और व्यवस्था का पालन करना आवश्यक है (प्रेरितों 15:1, 5)। किन्तु इस बात पर बहुत विचार और वाद-विवाद के बाद यरूशलेम में कलीसिया के अगुवों ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऐसी कोई आज्ञा कहीं पर भी नहीं दी गई है, और ऐसा करने की कोई आवश्यकता भी नहीं है (प्रेरितों 15:24)। यह भी एक और तरीका है, इस बात को कहने का कि प्रभु यीशु का बलिदान अपर्याप्त है और पापों से निवारण के लिए उसमें कुछ और जोड़े जाने की आवश्यकता है – जो यहाँ पर ख़तना और व्यवस्था का पालन थे। 

प्रेरितों 15:7-10 में दिए गए पतरस के प्रत्युत्तर ने यरूशलेम की सभा के लिए समस्या का समाधान स्थापित कर दिया; पतरस ने कहा कि जब व्यवस्था और ख़तना अभी तक किसी को भी धर्मी नहीं बना सके थे, तो फिर उनके द्वारा प्रभु के बलिदान में सहायता कैसे हो सकती है? पौलुस ने भी गलातियों 5:1-6 में व्यवस्था के पालन तथा ख़तना करने की अनिवार्यता का विरोध किया, और बताया कि प्रभु यीशु ने व्यवस्था को पूरा करने के द्वारा उसे क्रूस पर ठोक दिया है और मसीही विश्वासियों के लिए अलग हटा दिया है, और वह ही उनके लिए ख़तना बन गया है (कुलुस्सियों 2:11-14)। आज हमारे समय में सुसमाचार में यह बिगाड़ सामान्यतः दी जाने वाली इस शिक्षा के द्वारा किया जाता है कि कलीसिया या डिनॉमिनेशन की धार्मिक रीतियों, परम्पराओं, और आज्ञाओं का पालन करना उद्धार के लिए अनिवार्य है। इसके पीछे का तर्क वही है जो उस समय “मूसा की व्यवस्था” के लिए दिया जाता था, और आज उसी तर्क को “कलीसिया या डिनॉमिनेशन की व्यवस्था” के पालन के लिए दिया जाता है। यह एक प्रकार की गलत शिक्षा और झूठा सिद्धान्त है जो “कर्मों द्वारा उद्धार,” और वह भी मनुष्यों के द्वारा गढ़े गए नियमों और विधियों पर आधारित कर्मों के द्वारा; जिसके मिथ्या होने को हम ऊपर देख चुके हैं।

अगले लेख में हम सुसमाचार में किये जाने वाले कुछ और बिगाड़ों, अर्थात सुसमाचार में डाले जाने वाले बदलावों और परिवर्तनों को देखेंगे, जिन्हें बिना जाँचे-समझे-बूझे यूँ ही बातों को मान लेने वाले लोगों को सिखा दिया जाता है, उन पर थोप दिया जाता है; किन्तु वे बातें बाइबल के अनुसार सही नहीं हैं, व्यर्थ हैं, और उन्हें अस्वीकार कर के उनका तिरस्कार कर देना चाहिए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 27

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 27

 

We are learning teachings related to the gospel from the Bible, and in the last article we have seen that the gospel, as stated in 1 Corinthians 15:1-4 and Galatians 1:4, is the pure gospel, is according to the Scriptures, and is the gospel given by God for salvation of all of mankind. This gospel is effective and applicable across all times, places, persons, circumstances etc.; because God the Holy Spirit, the Spirit of truth, is associated with only this one true and genuine gospel. Therefore, only this gospel has the power to convict people of their sins and change them. There is no need to supplement it in any way, and nor for any alteration or modification in it, for any reason. We have seen from Galatians 1:4-9 any alteration or modification of the gospel by anyone, be it an angel or an Apostle of the Lord Jesus, is forbidden, has been called perverting it, and those who modify it have been called accursed. Satan relentlessly tries to have people modify or supplement the gospel by using their wisdom and understanding, often to make it sound more attractive and appealing, or more relevant to the situation at hand. But as we have seen from 1 Corinthians 1:17 in the last article, this only renders the gospel ineffective, instead of increasing its effectiveness in any way. Today we will look at some of the satanic ploys through which the gospel is ‘perverted’ and rendered ineffective.

One, we have already seen in the last article and has been mentioned above, i.e., adding thoughts of human wisdom and understanding to the gospel (1 Corinthians 1:17) to make it sound more attractive and appealing, or more relevant to the situation at hand. But by doing this, it also simultaneously becomes ineffective.

Another satanic ploy to pervert the gospel is to either base it upon good and religious works, i.e., to be good and do good, and follow religious instructions, and thereby make oneself acceptable to the Lord, and then approach Him for being saved. The unspoken, hidden pitfall here is that God’s Word clearly says that man, through his works of any kind, can never be good enough to become acceptable to God (Job 14:4; 15:14-16; 25:4; Isaiah 64:6). Therefore, those who go by this line of thought will never be able to become acceptable to God for being considered for salvation, and striving through their vain works, ultimately will die in their sins. 

A variant of this perversion of the gospel is adding the necessity of doing good or religious works along with coming to faith in the Lord Jesus. This implies that the sacrifice of the Lord Jesus was insufficient to atone for the sins of mankind, and it has to be supplemented by good and religious works done by man, to achieve salvation. As we have just seen, since man can never be good enough through any works of any kind to be acceptable to God for being saved, how then can any of man’s works supplement the sacrifice of God the Son, the Lord Jesus, for the salvation of man? Ephesians 2:1-9 and Titus 3:5 absolutely negate the role of any kind of works in the salvation of man; stating that salvation is purely and only by the grace of God, through faith in the accomplished work of the Lord on the Cross of Calvary, without any kind of human supplementations added to the Lord’s work.

Another very common perversion, which the initial Church had to face and struggle against was the teaching that the gentiles had to be circumcised and obey the Law also, to be saved (Acts 15:1, 5). But the Elders in Jerusalem, after debating the matter, made it clear that this was not commanded, and there was no need to do this (Acts 15:24). This is another way of saying that the Lord’s sacrifice by itself is insufficient atonement, and has to be supplemented by something more – here circumcision and obeying the Law. 

Peter’s response in Acts 15:7-10, settled the matter for the Council in Jerusalem; he said that since the Law and circumcision could never make anyone righteous till now, so how can they be a necessary supplement to complete the atoning work of the Lord? Paul too argued against the necessity of keeping the Law and circumcision in Galatians 5:1-6; and stated that the Lord Jesus by fulfilling the Law, has nailed it to the Cross and has taken it out of the way for the Christian Believers, and He has become their circumcision (Colossians 2:11-14). This perversion is seen in our times in the form of the commonly held teaching of the necessity of fulfilling religious creeds, rites and rituals of the church or denomination for salvation. The basic argument remains the same, only, what was the “Law of Moses” for the Jews then, has been replaced by the “Law of the church or of the denomination” now; and that too works done on the basis of man-made rules and regulations. This is another form of the false teaching and wrong doctrine of “salvation by works,” and we have seen its fallacy above.

In the next article we will consider a few more perversions, i.e., alterations and modifications of the gospel, that are commonly seen and imposed upon the gullible people, but those things are unBiblical, vain, and must be rejected and discarded.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 16 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 15 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 15

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 15

 

    पिछले लेख में हमने देखा है कि प्रभु यीशु की पृथ्वी पर सेवकाई के दिनों में, यहूदियों में प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा, अर्थात् छुटकारा देने वाले के आगमन की प्रत्याशा थी। किन्तु उनकी आशा एक ऐसे छुड़ाने वाले के लिए थी जो उन्हें, उन पर शासन कर रहे रोमी साम्राज्य से मुक्त करवाए, और राज्य को फिर से उनके हाथों में कर दे – उनके लिए सुसमाचार बस यही था, सुसमाचार का इतना ही अर्थ था। वे अपने आप को पाप के दासत्व में नहीं देखते थे; उनके दृष्टिकोण से व्यवस्था एवं धार्मिक रीतियों का पालन करना उन्हें परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य में प्रवेश दिलवाने के लिए पर्याप्त था – इसलिए उनके लिए यह कोई समस्या नहीं थी। उनकी समस्या, उन पर शासन करने वाले रोमी थे; और वे उनसे मुक्त होना चाहते थे। यद्यपि प्रभु का अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, लोगों को प्रभु यीशु की सेवकाई के लिए तैयार कर रहा था।  इसके लिए वह लोगों में पापों से पश्चाताप या मन-फिराव का प्रचार कर रहा था और जो पश्चाताप करते थे उन्हें बपतिस्मा देता था; और जो इसे एक रीति के समान लेना चाहते थे, उन्हें मना कर देता था (मत्ती 3:1-12)। फिर भी उन यहूदियों के दृष्टिकोण से, जिनके बीच में वह सेवकाई कर रहा था, पापों के दासत्व से छुटकारा पाने का उनके लिए का कोई महत्व नहीं था, उन्हें अपने पापों की स्थिति से कोई परेशानी नहीं थी।

    जब धनी धार्मिक अधिकारी युवक प्रभु के पास आया, तब वह भली-भान्ति जानता था कि उसके द्वारा आज्ञाओं को मानते चले आने के बावजूद, उसमें कुछ कमी थी, और वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के योग्य नहीं था (मत्ती 19:16-22)। फरीसियों का सरदार, निकुदेमुस, भी प्रभु के पास कुछ शंकाओं के समाधान के लिए आया था, और इससे पहले कि वह अपनी समस्या को बोलने भी पाता, प्रभु ने उसे उत्तर दे दिया – उसे नया-जन्म लेना अवश्य था, नहीं तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना तो दूर, उसे देख भी नहीं पाएगा (यूहन्ना 3:3, 5, 7)। दूसरे शब्दों में, उसके एक उच्च ओहदे वाला धर्म-गुरु और वचन का शिक्षक होने के बावजूद, वह अपने आप में जानता था कि उसकी सारी धार्मिकता, व्यवस्था के पालन, और रीतियों के निर्वाह के बावजूद, वह अभी भी परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बन पाया था; उसमें अभी भी किसी बात की कमी थी। 

    सभी सुसमाचारों के वृतांतों में हम प्रभु यीशु को, उस समय के धार्मिक अगुवों – फरीसियों, सदूकियों, शास्त्रियों, आदि को, उनके धार्मिक होने के बावजूद उनके पाखण्ड के लिए फटकार लगाते हुए देखते हैं (मत्ती 23)। प्रभु ने उनकी धार्मिकता को माना, किन्तु उस धार्मिकता को परमेश्वर के राज्य में प्रवेश देने के लिए अपर्याप्त बताया (मत्ती 5:20)। इसी प्रकार से परमेश्वर के लिए अति-उत्साही फरीसी, शाऊल, जिसे हम उसके परिवर्तित होने के बाद पौलुस के नाम से जानते हैं, ने व्यवस्था पालन के आधार पर अपनी स्व-धार्मिकता के बारे में कुछ बहुत महत्वपूर्ण बात कही हैं – कि व्यवस्था पालन की धार्मिकता के अनुसार तो वह निर्दोष था; लेकिन फिर भी प्रभु यीशु में विश्वास करने से मिलने वाली धार्मिकता के आधार पर, उसकी पहले वाली, व्यवस्था पालन की धार्मिकता, व्यर्थ थी (फिलिप्पियों 3:4-12)। हम यह भी देखते हैं कि यरूशलेम में जो धर्मी यहूदी (प्रेरितों 2:5) व्यवस्था की आवश्यकताओं के पालन के लिए एकत्रित हुए थे, पिन्तेकुस्त के दिन पतरस द्वारा दिए गए सन्देश द्वारा उनके हृदय छिद गए, उन्हें एहसास हो गया कि उनकी धर्म-परायणता और उस से अपेक्षित धार्मिकता निरर्थक थी। इसलिए वे पुकार उठे कि अब अपनी वास्तविक स्थिति के समाधान के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। ध्यान कीजिए, पतरस ने उन्हें और अधिक धर्मी बनने, परमेश्वर के प्रति और अधिक उत्साही होने, व्यवस्था के पालन के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध होने, आदि जैसी कोई बात करने के लिए नहीं कहा; वरन, उन से पश्चाताप करने या मन-फिराव के लिए कहा (प्रेरितों 2:37-38)।

    यहाँ तक कि सबसे अधिक धर्मी व्यक्ति, अय्यूब, जिसकी धार्मिकता के विषय परमेश्वर ने दो बार दावा किया (अय्यूब 1:1,8; 2:3), जब उसका सामना परमेश्वर से हुआ तो वह तुरन्त पहचान गया कि वास्तव में वह कितना तुच्छ और पापी है। और अपने आप को सही ठहराने की बजाए, जैसा कि वह अपने मित्रों के सामने कर रहा था, उसने परमेश्वर के सामने तुरन्त पश्चाताप किया (अय्यूब 40:4-5; 42:5-6)। परमेश्वर का नबी यशायाह, यद्यपि वह परमेश्वर की सेवकाई में लगा हुआ था, किन्तु जब उसने स्वर्ग के दर्शन में परमेश्वर के सिंहासन और अन्य बातों को देखा तो पुकार उठा कि वह नाश होने योग्य अशुद्ध होंठों वाला मनुष्य है (यशायाह 6:5) – उसने तब तक की गई उसकी परमेश्वर की सेवकाई का कोई सन्दर्भ, उसके आधार पर अपने आप को सही ठहराने का कोई प्रयास नहीं किया; केवल अपनी धार्मिकता की वास्तविक स्थिति को मान लिया, पश्चाताप कर लिया। अब्राहम भी, जो “परमेश्वर का मित्र” कहलाता है (2 इतिहास 20:7; यशायाह 41:8; याकूब 2:23), परमेश्वर के सामने अपने किसी कार्य अथवा परमेश्वर के साथ उसके सम्बन्ध के आधार पर धर्मी नहीं ठहरा, बल्कि अपने विश्वास करने के कारण धर्मी ठहरा। उसका विश्वास करना ही उसके लिए धार्मिकता गिना गया (इब्रानियों 11:8-9; रोमियों 4:3; गलतियों 3:6)।

    परमेश्वर का वचन बहुत स्पष्ट है, कोई भी, किसी भी धर्म, या किसी भी प्रकार के धार्मिकता के कार्य, या धर्म, धर्म के कार्यों, और धर्म के रीति-रिवाजों के पालन के आधार पर परमेश्वर की दृष्टि में उसके राज्य में प्रवेश करने योग्य भला नहीं ठहरता है। ऐसी सारी धार्मिकता परमेश्वर की दृष्टि में मैले चिथड़ों के समान है, उसे अस्वीकार्य और अयोग्य है (यशायाह 64:6)। यह उस समय के यहूदियों के लिए, और आज के मसीहियों या ईसाईयों के लिए समान रीति से लागू है। यदि परमेश्वर के राज्य में धर्म के निर्वाह और धार्मिकता के कार्यों से प्रवेश कर पाना संभव होता, तो प्रभु यीशु मसीह को मनुष्य बनकर पृथ्वी पर उतर आने, पापी मनुष्यों द्वारा अपमानित होने, अपराधी के समान क्रूस पर मरने की कोई आवश्यकता नहीं थी। 

    परमेश्वर केवल किसी अन्य नबी को भेज देता, जो परमेश्वर के दृष्टिकोण से बातों को थोड़ा और स्पष्ट कर देता, लोगों को समझा देता, और मनुष्यों को अपने उद्धार के लिए कार्य करने की प्रेरणा दे देता। किन्तु यह करने की बजाए, जैसे कि प्रभु ने निकुदेमुस से कहा था, और आज हमारे लिए भी वैसा ही लागू है, प्रत्येक जन को परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए, नया-जन्म लेना अनिवार्य है; चाहे उसका धर्म और कार्य कुछ भी हों (प्रेरितों 17:30-31)। परमेश्वर का वचन बिलकुल स्पष्ट है, कहीं कोई शंका नहीं है, कि कोई भी, कभी भी, “मसीही” या “ईसाई” होकर जन्म नहीं लेता है, अर्थात जन्म से ही “मसीही” या “ईसाई” नहीं होता है; हर किसी को नया-जन्म लेने के द्वारा ही “मसीही” बनना होता है। 

    अगले लेख में हम देखेंगे कि क्यों कोई भी परमेश्वर के सम्मुख व्यवस्था के पालन से धर्मी नहीं ठहरता है; और उसके बाद देखेंगे कि परमेश्वर के दृष्टिकोण से, जैसा कि उसने अपने वचन में लिखवाया है, क्यों किसी परिवार विशेष, अथवा किसी धर्म के अन्तर्गत जन्म लेने से और कुछ रीति-रिवाजों को पूरा करने से कोई “मसीही” नहीं हो जाता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 15

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 15

 

    In the previous article we have seen that at the time of the earthly ministry of the Lord Jesus, the Jews were anticipating the arrival of the promised Messiah, i.e., the deliverer. But they were waiting for a deliverer who would deliver them from the Romans ruling over them, and restore their kingdom to them – to them that was all that the gospel, or the good news meant. They did not consider themselves to be under the bondage of sin; to them, fulfilling the religious laws and rituals was sufficient to qualify them to enter the heavenly Kingdom of God – so that was no problem. Their problem was the Romans ruling over them; and that is what they wanted to be delivered from. Even though the Lord’s forerunner, John the Baptist, had come and was preparing the people for the ministry of the Lord Jesus. For this he was preaching to them to repent from sins; baptizing those who repented, and refusing to baptize those who wanted to get it done as a mere ritual (Matthew 3:1-12). Yet, from the point-of-view of the Jews amongst whom he was ministering, deliverance from the bondage of sins was the least of their problems, their sinful state did not bother them at all.

    When the Rich Young Ruler came to the Lord, he well knew that despite having obeyed the Commandments from his youth, he lacked something, and was unworthy of entering the Kingdom of God (Matthew 19:16-22). The leader of the Pharisees, Nicodemus, too came to the Lord with his doubts, and even before he could speak out that which was bothering him, the Lord gave him the answer – he must be Born-Again, otherwise let alone enter, he would not even see the Kingdom of God (John 3:3, 5, 7). In other words, despite his being a high-ranking religious leader and teacher, he knew within himself that all his religiosity and fulfilling the Law and the rituals had still not made him acceptable to God, to enter His Kingdom; he still lacked something. 

    Throughout the Gospel accounts we repeatedly find the Lord castigating the religious leaders of His time – the Pharisees, the Sadducees, the Scribes, etc. for their hypocrisy, despite their being religious (Matthew 23). The Lord acknowledged their righteousness, but also called their righteousness as insufficient to enter God’s Kingdom (Matthew 5:20). Similarly, the zealous Pharisee Saul, also known as Paul after his conversion, had something very important to say about his self-professed righteousness based on his religious observances – that on the basis of the righteousness of the Law, he was blameless; but yet, on the basis of the righteousness that comes through faith in the Lord Jesus, his former self-professed righteousness through the observance of the Law was vain (Philippians 3:4-12). We also see that the devout Jews (Acts 2:5) who had gathered in Jerusalem to fulfil the requirements of the Law, on hearing Peter’s sermon on the day of Pentecost were convicted, realizing that their religiosity and their expected righteousness was inconsequential. Therefore, they cried out wanting to know what to do to rectify their situation. Notice that Peter did not ask them to be more religious, more zealous, more committed to obeying the Law; but asked them to repent (Acts 2:37-38).

    Even the most religious man, Job, about whose righteousness God spoke of twice (Job 1:1, 8; 2:3), on being confronted by God realised how vile and sinful he actually was, and instead of trying to justify himself, as he had been doing with his friends, he immediately repented before God (Job 40:4-5; 42:5-6). God’s prophet, Isaiah, although he was already engaged in the ministry for the Lord, but when he saw the vision of heaven, God’s throne, and the other things there, he immediately cried out that he was a man of unclean lips worthy to be destroyed (Isaiah 6:5) – he did not try to justify himself through his ministry carried out by him for the Lord till then; he simply acknowledged his actual state and repented. Even Abraham, called the “Friend of God” (2 Chronicles 20:7; Isaiah 41:8; James 2:23), was justified before God not because of his relationship with God or any of his works, but because of his faith. It was his faith that was accounted to him as righteousness (Hebrews 11:8-9; Romans 4:3; Galatians 3:6).

    God’s Word is very clear, no one’s religion, or religious works of any kind, or any righteousness claimed on the basis of religion and their religious works and observances, have ever qualified them to be right with God, and be considered good enough to enter God’s Kingdom. All such righteousness is like filthy rags in the eyes of God, unacceptable to Him and vain (Isaiah 64:6). This was so then for the Jews then, and now also for Christianity and the Christians. If it had been possible to be good enough to enter the Kingdom of God through religion and works, then there was no need for the Lord Jesus to have come down to earth, be humiliated by sinful men, be crucified as a criminal, and suffer death. 

    All God needed to do was send another prophet, clarify things from God’s point-of-view a bit better and some more, and let men work for their salvation. But instead of this, as the Lord Jesus said to Nicodemus then, and is applicable for us today, each and every one has to be Born-Again to be able to enter the Kingdom of God; this is applicable to all men, everywhere; irrespective of their religion and works (Acts 17:30-31). God’s Word is very clear and unambiguous, no one is ever born a “Christian;” everyone must be Born-Again to be a “Christian.” 

    In the next article we will see why people could not be justified before God through the observance of the Law; and after that we will see why, from God’s point-of-view, as is given in His Word, no one can be called a “Christian” by virtue of being born in a particular family, under a particular religion, and fulfilling of certain rites and rituals.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 14 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 37 - Altering God’s Word - 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 37 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 37 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 22

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 6

 

परमेश्वर के वचन के प्रति मसीही विश्वासी के भण्डारी होने के सन्दर्भ में हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान बड़े चुपके से और चालाकी से परमेश्वर के वचन पर आक्रमण करता है, उसमें फेर-बदल करवाता है, और उसे परिवर्तित करके मनुष्य का व्यर्थ और अप्रभावी वचन बना देता है। हम उल्लेख कर चुके हैं कि शैतान न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने या उसमें से कुछ निकालने के द्वारा यह करता है, किन्तु यह भी कि इससे भी बढ़कर वह बड़ी कुटिलता से बहुधा समर्पित मसीही विश्वासियों, बाइबल के प्रचारकों और शिक्षकों को उकसाता है कि बाइबल के लेखों और वाक्यांशों को लेकर ऐसे अर्थ और अभिप्राय के साथ प्रचार करें जो उनके लिए बाइबल में तो नहीं दिए गए हैं, बल्कि उन प्रचारकों और शिक्षकों ने अपनी धारणाओं से गढ़े हैं।

 

तीसरी प्रकार की गलती है, बाइबल के लेखों के द्वारा मनुष्य के उद्धार के जीवन में उसके किसी प्रकार के कार्यों की अनिवार्यता को सही ठहराना। यह उपरोक्त पहली गलती – बाइबल के सही लेख को गलत अर्थ देकर उपयोग करना से बहुत मिलता-जुलता है। उद्धार के जीवन में कुछ विशेष कर्मों को घुसाने की इस गलती को दो स्वरूपों में देखा जाता है। इसके आरम्भिक कलीसिया में विद्यमान स्वरूप को हमने पिछले लेख में देखा था - यहूदियों में से मसीही विश्वास में आए हुए लोगों द्वारा अन्यजातियों को खतना करवाने और मूसा की व्यवस्था का पालन करने के लिये बल देकर कहने के रूप में - और हमने पौलुस द्वारा उन यहूदियों की इस धारणा को गलत एवं अनुचित समझने को भी देखा था। आज हम इसी गलती के वर्तमान स्वरूप और कलीसिया में गहराई से व्याप्त एवं बहुत प्रचलित होने को देखेंगे।

 

पहली कलीसिया में इस गलती से हम देखते हैं कि किस प्रकार से शैतान ने पवित्र शास्त्र के लेख को लिया, और परमेश्वर के भक्त लोगों के द्वारा उसमें पवित्र शास्त्र के बाहर के अर्थ और अभिप्राय जुड़वाए, और फिर उन्हीं से परमेश्वर के लोगों तथा उद्देश्यों के विरुद्ध उसका दुरुपयोग करवाया। वे यहूदी, अपने विचारों और मान्यताओं में यही सोच रहे थे कि वे परमेश्वर और उसके वचन की आज्ञाकारिता में सही कार्य कर रहे हैं। परन्तु शैतान, व्यवस्था के बारे में उनकी गलत धारणाओं को, पहली कलीसिया की स्थापना के समय से ही छिन्न-भिन्न करने के लिये उपयोग कर रहा था। जैसा पौलुस ने रोमियों 3:20-22 में लिखा है, व्यवस्था कभी किसी को भी धर्मी ठहराने के लिए नहीं दी गई थी, बल्कि वह पाप की पहचान करवाने के लिए, अर्थात्, लोगों को यह बताने के लिए कि परमेश्वर की दृष्टि में पाप क्या है, दी गई थी; जबकि धर्मी होना केवल प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने के द्वारा ही है। इसी प्रकार से इब्रानियों का लेखक भी इब्रानियों 10:1 में वही बात कहता है जो यशायाह ने यशायाह 1:11-15 में कही थी, कि व्यवस्था के पालन से कभी भी कोई भी धर्मी नहीं ठहर सकता है, जो व्यवस्था की बातों का पालन करते हैं, वे भी परमेश्वर की दृष्टि में अशुद्ध ही रहते हैं।


परम्पराओं, रीति-रिवाज़ों, और नियमों के पालन पर ज़ोर देना केवल उस समय, उसी युग में ही नहीं किया जाता था; बल्कि सारे ईसाई या मसीही विश्वासियों के समाज में यह आज भी बहुत प्रचलित बात है। प्रत्येक मसीही डिनॉमिनेशन, मत, संप्रदाय के अपने ही नियम, परम्पराएँ, रीति-रिवाज़, आदि होते हैं, और केवल वे लोग ही, जो मनुष्यों द्वारा गढ़े गए इन नियमों, परम्पराओं, और रीति-रिवाज़ों का पालन करते हैं, उस मण्डली का एक भाग हो सकते हैं, उसके लाभ ले सकते हैं। यदि कोई उनके साथ जुड़ना चाहता है, तो उसे पहले अपनी पिछली मण्डली की बातों को छोड़ना पड़ता है और फिर इस मण्डली की इन बातों को अपनाना पड़ता है, अन्यथा उन्हें उस मण्डली की “सदस्यता” और उसके लाभ नहीं दिए जाएँगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इस बारे में बाइबल क्या कहती है, और जुड़ने की इच्छा रखने वाला परमेश्वर द्वारा उद्धार पाया हुआ, परमेश्वर के परिवार का वैध सदस्य है, प्रभु यीशु मसीह में किए गए विश्वास के द्वारा मसीह की देह और दुल्हन, अर्थात्, मसीह की कलीसिया का एक भाग है। इन सभी बातों के बावजूद, व्यावहारिक तथ्य यही है कि यदि उन्हें उस मण्डली के साथ जुड़ना है, तो फिर उस मण्डली के रीति-रिवाज़ों, परम्पराओं, और नियमों का पालन करना ही होगा, अन्यथा वे बाहर रहें।

 

परमेश्वर के लोगों की मण्डलियों में परमेश्वर के नहीं, मनुष्यों के बनाए हुए नियमों और रीतियों का पालन किया जाता है। साथ ही मंडलियों के अगुवों और ज़िम्मेदार लोगों का यह भी प्रयास रहता है कि “उनकी” मण्डली के लोगों को “औरों” की मण्डलियों के लोगों से पृथक और बिना मेल-जोल बढ़ाए हुए रखा जाए। वे नहीं चाहते हैं कि मण्डलियों के लोग औरों से मिलने-जुलने वाले, अन्य मसीही विश्वासियों के साथ एक होकर रहने वाले, परमेश्वर की अन्य संतानों के साथ संगति रखने वाले बनें। किसी के भी द्वारा “बाहर” के किसी भी विश्वासी के साथ मेल-जोल या संगति रखने को बल देकर मना किया जाता है, ऐसा करने के लिए उन्हें डाँटा भी जाता है। और यह सब मसीह यीशु में होकर प्रेम, क्षमा, मेल-मिलाप, और एक-मनता रखने के सुसमाचार का प्रचार करते, शिक्षाएँ देते हुए किया जाता है। और फिर इसे उचित ठहराने के लिए बाइबल के लेखों का उपयोग मन-गढ़ंत रीति से तथा एक विशिष्ट मानवीय विचार का समर्थन करने के प्रयासों के द्वारा किया जाता है – बाइबल के लेख का बाइबल के विपरीत रीति से उपयोग करना।


यह हमारे आरम्भिक कथन की एक और पुष्टि है कि शैतान परमेश्वर के समर्पित लोगों का, बाइबल के लेखों का जानते-बूझते हुए अथवा अनजाने में दुरुपयोग करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है और करता भी है। बहुधा, बिना उनके इस बात को समझे, शैतान मसीही विश्वासियों को फंसा कर, उन से मसीही विश्वास और जीवन के लिए अनुपयुक्त एवं अनुचित बातें करवाता और कहलवाता है; ऐसी बातें जो परमेश्वर और उसके वचन के विरुद्ध भी हो सकती हैं तथा मसीही गवाही और सुसमाचार प्रचार के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं। लेकिन जो यह करते हैं, वे यही सोचते रहते हैं कि वे परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा का कार्य कर रहे हैं, परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को दिखा रहे हैं। इसीलिए वे इस व्यवहार को औरों को भी प्रचार करते हैं, इसे सिखाते हैं यह मानते हुए कि वे उन्हें सही मार्ग पर चलाने में सहायता कर रहे हैं। 


दुःख की बात है कि ऐसे अगुवों और उनके अनुयायियों को उनकी गलती का एहसास करवाना बहुत कठिन होता है, क्योंकि वे अपने आप को बाइबल पर ही आधारित और सही समझते रहते हैं। उन्हें इस बात का एहसास दिलाना, इस बात के लिए कायल करना बहुत कठिन होता है कि जिसे वे परमेश्वर को प्रसन्न करने वाली बात समझ रहे हैं, वह वास्तव में परमेश्वर को अप्रसन्न कर रही है, क्योंकि वे परमेश्वर के वचन के साथ छेड़-छाड़ और उसके वचन में फेर-बदल कर रहे हैं, और उनका यह करना, परमेश्वर से प्रतिफल मिलने का नहीं, उनके विरुद्ध उसके प्रतिशोध का कारण होगा, उनके लिए भी, और उनकी अनुयायियों के लिए भी। अगले लेख में हम इसी गलती के दूसरे स्वरूप के बारे में देखेंगे – उद्धार के साथ कर्मों की अनिवार्यता को जोड़ देना, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 37 - Be Stewards of God’s Word – 22 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 6

 

In a Christian Believer’s stewardship towards the Word of God, we have been seeing how Satan subtly attacks God’s Word, gets it altered, and thereby converts it into an ineffective and vain word of man. We have mentioned that Satan not only adds to or subtracts from God’s Word, but much more deviously, he very often and very subtly induces the committed Christian Believers, the Bible preachers and teachers, to preach texts or phrases that are from the Bible, but use them with meanings and implications that have not been given for those texts in the Bible, rather, have been contrived by those preachers and teachers according to their own concepts.

 

The third form of the error is trying to justify, through Biblical texts, the necessity of some kinds of works in man’s life for salvation. It is very similar to the first kind of error – use the right Biblical text, but ascribe wrong meanings to it. This error is of inserting the necessity of certain works in the life of salvation is seen in two forms. In the previous article we had seen its form that was present in the first Church - the Christian Believers coming from the Jews, insisting that the Gentile converts to Christianity must also get circumcised and must also obey the Law given by God through Moses. And we had also seen how emphatically Paul had refuted this contention from the Jews. Today we will see the form this error has taken in our present-day Churches, and how it is rampant and deeply rooted. 


From the example of the error in the first Church we saw how Satan took the Scriptural text, made godly people ascribe extra-Scriptural meanings and implications to that text, and then made them misuse it to make it work contrary to God's people and purposes. Those Jews, in their minds and understanding thought that they were doing the right thing, in obedience to God and His Word. But Satan was exploiting their misconception of the Law to splinter the Church at its very inception. As Paul through the Holy Spirit says in Romans 3:20-22, the Law was never meant to justify anyone, it was meant to provide the knowledge of sin, i.e., what is sin in God’s eyes; whereas righteousness is through faith in the Lord Jesus Christ. Similarly, the author of Hebrews says in Hebrews 10:1, what Isaiah had said in Isaiah 1:11-15, that observing the customs of the Law can never make anyone perfect, those who do them, still remain unclean in God’s eyes.


This insistence on traditions, rituals and customs was not done just at that time, in that Church age; rather, it is rampant all over Christendom even today. Every Christian denomination, sect, and cult has its own set of rules and regulations, customs, procedures etc. and only those who adhere to these man-made, contrived laws are considered a part of that congregation and are allowed the benefits of being in that congregation. If anyone wants to join them, then they have to forgo what they followed in their former denomination, or sect, or cult, and accept the laws of this denomination, sect, or cult; or else they will be denied the “membership” and benefits. It matters little, if any at all, what the Bible has to say about it all, and that they have been saved by God, are the bonafide members of God’s family, are God’s Born-Again children by faith in the Lord Jesus, a part of Christ’s body and bride, i.e., His Church. Despite all these truths, the practical fact is that if they have to be a part of that denomination, sect, or cult, then they have to fulfil the rites, regulations, and customs, follow the rules; or stay out and away. 


Man’s, not God’s rules and customs govern the congregations of God’s people. Simultaneously, efforts of the leaders and elders of the churches are directed at segregating and excluding “their” members from members of “other” churches, rather than including and assimilating, or even fellowshipping with the other children of God. Any attempts by anyone at mixing or fellowshipping with Believers from ‘outside’ are strongly discouraged and even reprimanded. Yet, all of this is done while preaching and teaching a gospel of love, forgiveness, and unity by faith in Christ. And it is justified by using Biblical texts in a manner contrived to suit a particular line of thinking – i.e., using Biblical text in an unBiblical way.


This is another Biblical affirmation of our initial statement, that Satan can and does mislead God’s committed people to knowingly or unknowingly use Biblical texts in unBiblical ways. Often, without their realizing it, Satan traps Christian Believers into doing and saying things inappropriate or unsuitable for Christian faith and life; i.e., things that may even be contrary to God and His Word, and harmful for the Christian’s witness, the spread of the gospel. But those who do this keep thinking that they are being godly and reverent, are expressing their love and commitment to God, and they preach and teach others also to do the same in the belief that they are leading them on the right path. 


Sadly, it is very difficult to make such leaders and their followers realize and accept their error, because they firmly believe that they are Biblically correct. It is very difficult to make them realize, to convince them, that what they are thinking to be pleasing to God, is actually displeasing to God because of their tampering with His Word and altering it; and their doing this is not inviting any rewards but retribution from God, for themselves as well as their followers. In the next article we will see the second form of this error – insisting on adding works with salvation, or else salvation can be lost.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 36 - Altering God’s Word - 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 36 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 36 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 21

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 5

 

परमेश्वर के वचन के प्रति मसीही विश्वासी के भण्डारी होने के सन्दर्भ में हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान बड़े चुपके से और चालाकी से परमेश्वर के वचन पर आक्रमण करता है, उसमें फेर-बदल करवाता है, और उसे परिवर्तित करके मनुष्य का व्यर्थ और अप्रभावी वचन बना देता है। हम उल्लेख कर चुके हैं कि शैतान न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने या उसमें से कुछ निकालने के द्वारा यह करता है, किन्तु यह भी कि इससे भी बढ़कर वह बड़ी कुटिलता से बहुधा समर्पित मसीही विश्वासियों, बाइबल के प्रचारकों और शिक्षकों को उकसाता है कि बाइबल के लेखों और वाक्यांशों को लेकर ऐसे अर्थ और अभिप्राय के साथ प्रचार करें जो उनके लिए बाइबल में तो नहीं दिए गए हैं, बल्कि उन प्रचारकों और शिक्षकों ने अपनी धारणाओं से गढ़े हैं।

 

हमने कलीसिया के अगुवों और बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों द्वारा इस अकसर अनजाने में की जाने वाली गलती के दो स्वरूप देखे हैं। हमने यह भी देखा है कि या तो उनकी यह गलती पहचानी ही नहीं जाती है, अथवा उसकी अवहेलना की जाती है या उसे गलती मानने से अस्वीकार कर दिया जाता है। इन दो में से पहला स्वरूप था बाइबल के लेख को सही स्वरूप में लेना किन्तु उसके द्वारा बाइबल के बाहर का गलत अर्थ और सन्देश व्यक्त करना; और दूसरा स्वरूप था परमेश्वर के पक्ष में तो बात कहना, किन्तु अनजाने में ही ऐसी बातें कहना जो या तो परमेश्वर की दृष्टि में सही नहीं हैं, अथवा यद्यपि वे परमेश्वर की भक्ति और आदर में कही गई हैं, किन्तु परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं। आज हम इस गलती के एक तीसरे स्वरूप को देखेंगे, उद्धार में मनुष्य के द्वारा किसी प्रकार के कार्यों की भूमिका को सही ठहराना।


यह तीसरी प्रकार की गलती, बाइबल के लेखों के द्वारा मनुष्य के उद्धार के जीवन में उसके किसी प्रकार के कार्यों की अनिवार्यता को सही ठहराना, यह उपरोक्त पहली गलती – बाइबल के सही लेख को गलत अर्थ देकर उपयोग करना से बहुत मिलता-जुलता है। उद्धार के जीवन में कुछ विशेष कर्मों को घुसाने की इस गलती को दो स्वरूपों में देखा जाता है। एक है कि मसीही विश्वास का जीवन जीने के लिए, विश्वास के साथ उस कलीसिया के बनाए हुए कुछ रीति-रिवाज़ और नियम भी निभाने होते हैं; और दूसरा है कि विश्वास के साथ ‘परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए भला करो, भले बनो, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है’ के सिद्धान्त को भी मानना है। आज हम इन दोनों में से पहले स्वरूप को देखेंगे, अर्थात्, कलीसिया के रीति रिवाज़ और नियम मानने की आवश्यकता, जैसा यह आरंभिक कलीसिया में देखा गया था।


इस गलती का आरंभ पहली कलीसिया के समय से ही हो गया था। हम कलीसिया के इतिहास से जानते हैं कि कलीसिया का आरंभ, जैसा प्रेरितों 2 अध्याय में दिया गया है, पतरस द्वारा यरूशलेम में पर्व मनाने आए हुए भक्त यहूदियों के मध्य किए गए प्रचार से हुआ था। सुसमाचार का आरंभिक प्रचार यहूदियों - प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा, यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिये एकत्रित यहूदियों में हुआ था, और उन्हीं यहूदियों में से ही उद्धार पाए हुए लोग आरंभिक कलीसिया में जुड़ते जा रहे थे। जब सुसमाचार का प्रसार हुआ, तो फिर गैर-यहूदी, अर्थात्  अन्य-जातीय लोग भी उद्धार पा कर कलीसियाओं में जुड़ने लगे। तब यहूदी विश्वासियों और अन्य-जाति विश्वासियों के मध्य एक विवाद उठ खड़ा हुआ – प्रेरितों 15 अध्याय देखिए। कुछ यहूदी विश्वासी इस बात के लिए बहुत ज़ोर देने लगे कि अन्य-जाति मसीही विश्वासियों को भी खतना करवाने और यहूदी परम्पराओं का पालन करना अनिवार्य है।

 

हम पौलुस की सम्पूर्ण सेवकाई में देखते हैं कि उसे किस प्रकार से इस समस्या का अनेकों तरह से सामना करना पड़ा था, और कैसे वह बारम्बार सिखाता और डाँटता भी रहा कि सभी मसीही विश्वासियों के लिए मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था की सभी परम्पराएँ प्रभु यीशु मसीह द्वारा पूरी करके मार्ग से हटा दी गई हैं। इसलिए अब किसी भी मसीही विश्वासी को मूसा की व्यवस्था और उसकी परम्पराओं के निर्वाह की कोई आवश्यकता नहीं है (रोमियों 10:4; गलातियों 3:10-14; कुलुस्सियों 2:13-14)। यहूदियों से परिवर्तित हुए उन मसीही विश्वासियों को इस बात का एहसास करने की आवश्यकता थी कि उद्धार केवल परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, विश्वास और केवल विश्वास ही के द्वारा है; वह विश्वास जो प्रभु यीशु पर हो, जो समस्त मानव-जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए प्रभु द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान पर हो, और जो प्रभु के मृतकों में से फिर से जी उठने पर हो। इसलिए अब किसी को भी लौट कर मूसा के द्वारा दी गई परमेश्वर की व्यवस्था और उसकी परम्पराओं पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है; यद्यपि यहूदी उसी व्यवस्था और परम्पराओं के द्वारा परमेश्वर से जुड़े हुए थे और संसार के सभी लोगों में अनुपम थे।


अगले लेख में हम देखेंगे कि हमारे वर्तमान समय में यही गलती किस रूप में कलीसियाओं में विद्यमान है, और बहुत ही प्रचलित भी है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 36 - Be Stewards of God’s Word – 21 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 5

 

In a Christian Believer’s stewardship towards the Word of God, we have been seeing how Satan subtly attacks God’s Word, gets it altered, and thereby converts it into an ineffective and vain word of man. We have mentioned that Satan not only adds to or subtracts from God’s Word, but much more deviously, he very often and very subtly induces the committed Christian Believers, the Bible preachers and teachers, to preach texts or phrases from the Bible with meanings and implications that have not been given for those texts in the Bible, but have been contrived by those preachers and teachers according to their own concepts.

 

We have seen two forms of this frequent error, that is often inadvertently but commonly practiced by Church leaders, elders, Bible preachers and teachers। We have also seen that the error is often unrecognized, and usually is either ignored or is not accepted as an error. One form of the error is to use the right Biblical text to convey a wrong message through extra-Biblical meanings ascribed to it; and the second one, which we saw in the previous article, is to say things in favor of God, but, again inadvertently, say things that are not correct in the eyes of God, things that are not acceptable to God, even though they have been said reverentially and to honor Him. We will see a third form of this error today, justifying the role of some works of man in salvation.


This third form of the error, trying to justify, through Biblical texts, the necessity of some kinds of works in man’s life for salvation, is very similar to the first kind of error – using the right Biblical text, but ascribing wrong meanings to it. This error of inserting the necessity of certain works in the life of salvation is seen in two forms, one is that to live a life of Christian Faith, faith has to be accompanied by the fulfilling and obeying certain rituals and traditions of the Church; and the second is along with faith also accept the doctrine, ‘do good and be good to be acceptable to God, or else salvation will be lost.’ Today we will consider the first form, i.e., about the necessity of following church rituals and traditions, as it was first seen in the first Church.


This error started off with the beginning of the first Church itself. We know from the history of the Church that the Church began with the preaching of Peter in Jerusalem amongst the devout Jews gathered there to observe the Jewish feasts, as is recorded in Acts 2. The initial preaching of the gospel was by the Jews - the disciples of the Lord Jesus, amongst the Jews - gathered in Jerusalem for observing the Law; and the people being saved and being joined to the initial Church were from the Jews in Jerusalem. As the gospel spread, and the non-Jewish people, the Gentiles, were also saved and started joining the Church. Then a contention amongst the Jewish converts and the Gentile converts arose – see Acts chapter 15. Some of the Jewish converts insisted that the Gentile converts to Christianity should also be circumcised and be made to follow the Jewish customs.

 

We see throughout Paul’s ministry, how he repeatedly had to face this problem in various forms, and how he kept teaching and admonishing that Mosaic Law and customs have been fulfilled for all Believers by the Lord Jesus, and have now been taken out of the way. Therefore, now no Christian Believer needs to do anything to fulfil the Mosaic Law and customs stated in it (Romans 10:4; Galatians 3:10-14; Colossians 2:13-14). Those Jewish converts and Believers needed to realize that salvation is by the grace of God, through faith and faith alone, in the Lord Jesus Christ, in His sacrifice on the Cross of Calvary to atone for the sins of all mankind, and His resurrection from the dead. Therefore, no one needs to revert back to the customs and rituals given in the Law delivered to Israel by God through Moses, although it is those God given Laws and customs that have connected the Israelites to God and made them unique amongst the people of the world.


In the next article we will see how this error is rampant and very much in vogue in our present-day Churches.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language