ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Bible लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bible लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 17 जून 2026

Blessed and Successful Life - 132 - Brief Recapitulation – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 132 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 132

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 5 

एक आशीषित और सफल जीवन जीने से संबंधित जो बातें हमने अभी तक 1 राजाओं 2:2-4 से सीखीं हैं, उनके पुनःअवलोकन को ज़ारी रखते हुए, आज भी हम परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों के योग्य भण्डारी होने से संबंधित बातों के पुनःअवलोकन को आगे देखेंगे। आज से हम परमेश्वर द्वारा नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी को दिए गए दूसरे प्रावधान, परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में सीखी गई बातों के पुनःअवलोकन को आरंभ करेंगे। प्रभु यीशु मसीह ने, अपने क्रूस पर चढ़ाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ हुई अंतिम वार्तालाप में उन से वायदा किया था कि परमेश्वर पिता से उनके लिए वह एक सहायक, पवित्र आत्मा को भेजेगा। हम यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में पवित्र आत्मा के कार्यों के बारे में प्रभु द्वारा शिष्यों को दी गई शिक्षाओं को पाते हैं। और फिर हम 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19 से देखते हैं कि पवित्र आत्मा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के अंदर, जो उसका मन्दिर है, निवास करता है।

प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:16 में कहा कि पवित्र आत्मा एक साथी के समान प्रत्येक विश्वासी के साथ हमेशा बना रहेगा, कि उसका सहायक हो। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वह, परमेश्वर द्वारा विश्वासी को दिए गए निर्देशों को, विश्वासी के स्थान पर पूरा कर देगा। क्योंकि परमेश्वर ने जीवन और भक्ति तथा सँसार की सड़ाहट से बचने से संबंधित जो कुछ चाहिए था वह पहले से ही विश्वासियों को दे दिया है (2 पतरस 1:3-4), और उन्हें पवित्र आत्मा की अगुवाई में इन प्रावधानों को स्वयं उपयोग में लाना है। इसलिए पवित्र आत्मा को अपने स्थान पर कार्य करने के लिये की गई हर प्रार्थना हमेशा बिना उत्तर की ही रहेगी, क्योंकि जिम्मेदारी विश्वासी को निभानी है, पवित्र आत्मा को नहीं। साथ ही, जब भी परमेश्वर अपने बच्चों से कुछ करने के लिए कहता है, तो उसे पता होता है कि वे क्या कर सकते हैं, और क्या नहीं; और वह उन से उन्हें उसके द्वारा प्रदान की गई क्षमताओं के अंतर्गत ही कुछ करने के लिए कहता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसलिए विश्वासी का यह कहना कि मैं यह, जो परमेश्वर ने मुझे करने के लिए कहा है, नहीं कर सकता हूँ, परमेश्वर के सर्वज्ञानी होने और जो वह अपने बच्चों से करने के लिए कहता है उसमें उसके सच्चा होने पर प्रश्न चिह्न उठाता है। प्रत्येक विश्वासी को हमेशा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि परमेश्वर पवित्र आत्मा हमेशा ही उसके साथ बना रहता है, वह जहाँ भी जाता है, जो भी करता है, अपने समय का जैसे भी उपयोग करता है, आदि, उन सभी बातों में भी। इसलिए मसीही विश्वासियों को कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं कहना या करना चाहिए जो पवित्र आत्मा को किसी भी तरह से शोकित करे (इफिसियों 4:30)।

यूहन्ना 14:17 से हमने देखा था कि परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, और यही बात यूहन्ना 15:26 तथा यूहन्ना 16:13 में भी दोहराई गई है; जो पवित्र आत्मा के इस गुण के महत्व पर बहुत बल देता है। सीधे शब्दों में, परमेश्वर पवित्र आत्मा, कभी भी, किसी भी रीति से, तात्पर्यों में भी, ऐसी किसी भी बात के साथ जुड़ा हुआ नहीं होगा जो सत्य नहीं है। सभी आत्मिक बातों के लिए, जैसा कि प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:6 में कहा है, प्रभु ही सत्य है, और यूहन्ना 17:17 में प्रभु ने कहा कि परमेश्वर का वचन सत्य है; अर्थात, प्रभु और उसका वचन ही एकमात्र सत्य हैं। आत्मिक बातों से संबंधित जो भी बाइबल में नहीं लिखा गया है, वह सत्य नहीं है, और पवित्र आत्मा का उस बात के साथ कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए ऐसी किसी भी बात के साथ जो सत्य नहीं है, अर्थात, जो बाइबल का लिखित तथ्य नहीं है, पवित्र आत्मा का कोई मार्गदर्शन होना संभव ही नहीं है। इसीलिए प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:11 के निर्देशों – किसी भी बात को यूँ ही नहीं स्वीकार कर लो, वरन पहले प्रचार की तथा सिखाई जाने वाली हर बात को वचन से जाँचो और परखो (1 कुरिन्थियों 14:29), और पुष्टि होने के बाद ही उसे स्वीकार करो, का निर्वाह करना अनिवार्य है।

एक बहुत सामान्य त्रुटि और गलतफहमी, जो बहुधा भक्ति में ही की जाती है, बाइबल के तथ्यों को उस तरह से उपयोग करने की है जैसे वे परमेश्वर के वचन में सिखाए या उपयोग नहीं किए गए हैं। लोग अकसर, यद्यपि श्रद्धा, भक्ति, और भली मनसा के साथ, किन्तु गलत रीति से बाइबल के कई वाक्यांशों और कथनों को उस प्रकार से उपयोग करते हैं, जैसा उनके विषय बाइबल में कहीं नहीं कहा अथवा दिया गया है। अपनी ही समझ और व्याख्या को वे नए दर्शन या प्रकाशन के समान प्रयोग और प्रचार करते हैं, ऐसे रूप में जो पहले से बाइबल में नहीं दिए गए। जो होना संभव ही नहीं है, क्योंकि परमेश्वर के वचन में न तो कुछ जोड़ा जा सकता है, और न ही कुछ निकाला जा सकता है, जैसा कि हम पहले देख चुके हैं। विश्वासी ऐसा परमेश्वर को प्रसन्न करने, प्रार्थनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, और यह सुनिश्चित करने के लिए करते हैं कि उनकी प्रार्थनाएं पूरी हो जाएँ। दूसरे शब्दों में वे उन बातों को एक “मंत्र” के समान उपयोग करते हैं, जिनके द्वारा वे परमेश्वर को प्रार्थना में मांगी गई बात को पूरा करने के लिए मानो बाध्य कर रहे हों। थोड़ा विचार कीजिए, जो लोग इन शब्दों, बातों, और वाक्यांशों को नहीं बोलते हैं, परमेश्वर उनकी भी प्रार्थनाएं सुनता है, उनका उत्तर देता है; जबकि ऐसी बहुत सी प्रार्थनाएं हैं जो इन शब्दों, बातों, और वाक्यांशों को बारंबार और बल देकर बोलने पर भी बिना उत्तर मिले रह जाती हैं। तो फिर परमेश्वर से कुछ करवाने के लिए उन बातों और शब्दों का “मंत्र” के समान उपयोग करने का क्या औचित्य अथवा आवश्यकता है? यह करने से केवल व्यक्ति अनजाने में ही न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने का दोषी बन जाता है, बल्कि असत्य का प्रचार करने, उसे सिखाने, और उसका पालन करने तथा करवाने का भी दोषी ठहरता है, और परमेश्वर को भी कठपुतली के समान अपनी इच्छा पूरी करने के लिये प्रयोग करने वाला ठहरता है।

अगले लेख में हम यूहन्ना 14:17 से कुछ और बातों का पुनःअवलोकन करेंगे, और फिर पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में पुनःअवलोकन पर जाएँगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 132

Brief Recapitulation – 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 5


Continuing with the recapitulation of what we have learnt so far regarding living a blessed and successful life from 1 Kings 2:2-4, we will recapitulate further about being stewards of God’s provisions. We will recapitulate what we have seen about the second provision of God given to every Born-Again Christian Believer, i.e., God the Holy Spirit, whose steward every Christian Believer is. The Lord Jesus Christ, in His last discourse with the disciples before His crucifixion, told them that He will ask the Father to send them a Helper, i.e., the Holy Spirit. In John chapters 14 to 16 He also taught them about the purposes of the Holy Spirit. And we see from 1 Corinthians 3:16; 6:19 that God the Holy Spirit dwells in every Born-Again Christian Believer, the Temple of the Holy Spirit.

The Lord Jesus, in John 14:16 said that the Holy Spirit will always stay alongside every Believer, as a companion to be the disciple’s Helper. But that does not mean that He will also function as the disciple’s substitute to fulfil his God given instructions for him. All such prayers, to use the Holy Spirit as our substitute will remain unanswered, since God has already given to every Believer everything that pertains to life and godliness and the way to escape the corruption of the world (2 Peter 1:3-4), and they have to fulfill their responsibilities in the guidance of the Holy Spirit. Therefore, every prayer for asking God to be their substitute, will always remain unanswered, since it is the Believers who are to fulfill their responsibilities, not the Holy Spirit. Moreover, when God asks His children to do something, He knows what they can do and what they cannot, and asks them to do within the limits of the capabilities He has given to them (1 Corinthians 10:13). Therefore, to claim that we are incapable of doing something God has asked us to do is to raise questions on God being omniscient and true about what He asks His children to do for Him. Every Believer should also stay aware of the fact that God the Holy Spirit is always with him, wherever he goes, whatever he does, however he utilizes his time. Hence Christian Believers should not say or do anything that grieves the Holy Spirit (Ephesians 4:30) in any manner.

From John 14:17 we saw that God the Holy Spirit is the Spirit of Truth, and this has been repeated in John 15:26 and John 16:13 as well; which very strongly emphasizes on the importance of this attribute of the Holy Spirit. In simple terms, God the Holy Spirit will never in any way, not even through implications, be associated with anything that is not the truth. For all spiritual matters, as the Lord Jesus has said in John 14:6, the Lord is the Truth, and in John 17:17 the Lord said that God’s Word is the Truth; i.e., the Lord and His Word are the one and only Truth. Anything spiritual that is not written in the Bible, is not the truth; and the Holy Spirit will have nothing to do with it. We cannot have the guidance and power of the Holy Spirit, in anything that is not the truth, i.e., is not a written Biblical fact. That is why the instructions of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21 - DO NOT ASSUME ANYTHING, but always first cross-check and confirm each and everything being preached and taught from the Word of God (1 Corinthians 14:29), only then accept and believe.

A very common error and misunderstanding, often committed in piety, is to use Biblical facts in a manner they have not been taught or used in God's Word. People often, though reverentially, piously, and with good intentions, but erroneously, use Biblical facts in many phrases and statements in a manner that is not given about them in the Bible. Through their own understanding and interpretation they use them as some new revelations, in a manner that has not been given before in the Bible. This is something that simply cannot be true since nothing can be added to or taken away from God’s Word, as we have seen earlier. The Believers do this to try and please God, to seemingly make prayers more effective, and make sure that their prayers are fulfilled. In other words, they use these statements like a "mantra," a chant, through which they try to compel God to do what they are asking Him to do in their prayers. Think it over, the prayers of those who do not use these phrases are also heard and answered by God, while many prayers where these phrases have emphatically and repeatedly been used, still go unanswered. So, what is the rationale or necessity of using them like a "mantra," a chant, to get things done from God? This only makes the person inadvertently become guilty of not only adding to God’s Word, but also of preaching, teaching, and following an untruth, and of trying to manipulate God like a puppet to fulfill one’s own desires.

In the next article we will recapitulate about some more things from John 14:17; and then go on to recapitulate about learning from God the Holy Spirit.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 7 जून 2026

Blessed and Successful Life - 122 - Learning From the Holy Spirit – 22 / आशीषित एवं सफल जीवन – 122 - पवित्र आत्मा से सीखना – 22

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 122 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 42

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 22


परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर के द्वारा स्वतः ही दे दिया जाता है। उसके बाद से वह उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक बनकर मसीही विश्वासी में आजीवन निवास करता है। पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी के मसीही जीवन जीने और परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने में, उस की सहायता और मार्गदर्शन करता है, ताकि विश्वासी उसका एक योग्य भण्डारी हो सके। विश्वासी का शिक्षक होने के नाते, अन्य बातों के अतिरिक्त, पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी को परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि विश्वासी उस से सीखने के लिए तैयार हो, तो। दुर्भाग्यवश, बहुतेरे विश्वासी परमेश्वर का वचन सीखने के लिए पवित्र आत्मा की बजाए, मनुष्यों और उनकी रचनाओं पर अधिक निर्भर करते हैं - बिना परमेश्वर के वचन से उन बातों और शिक्षाओं को बारीकी से जाँचे-परखे, बिना उन की पुष्टि किए, उन्हें मान लेते हैं। और क्योंकि कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है, सभी से चूक होती है, इसीलिए लोग मनुष्यों से बहुत सी गलत बातें भी सीख लेते हैं। 

हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और इस विषय की विभिन्न बातों को हमने 1 पतरस 2:1-2, फिर भजन 25, से देखा है, और अब 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से देख रहे हैं। इस खण्ड के पद 12 पर विचार करने के बाद, पिछले लेख से हमने पद 13 को देखना आरंभ किया है। हमने पिछले लेख में इस पद के पहले वाक्यांश से देखा था कि परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना प्रत्येक मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है। यह सीखना, विश्वासियों के लिए एक बुनियादी शिक्षा की बात है, क्योंकि उन्हें परमेश्वर के उन प्रावधानों का योग्य भण्डारी बनकर उन को उपयोग करना है। पिछले लेख में हम ने जहाँ छोड़ा था, उस से आगे पद 13 में दी गई बातों तथा अन्य स्थानों पर दी गई सम्बन्धित बातों को समझने के लिए यह जानना और समझना अनिवार्य है कि परमेश्वर अपने लोगों से किस प्रकार बोलता है और उसका व्यावहारिक उपयोग क्या है।

सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में, परमेश्वर अपने लोगों से अपने प्रतिनिधियों में होकर बोलता रहा है। परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों, जैसे कि भविष्यद्वक्ताओं और प्रेरितों से विभिन्न तरीकों से बात करता था, और फिर वे लोग परमेश्वर की बात को परमेश्वर के लोगों तक पहुँचाते थे; मौखिक, तथा लिखित, दोनों ही प्रकार से। इन में से कुछ लिखित संदेश पवित्र आत्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन से संकलित कर के पवित्र शास्त्र के रूप में रखे गए हैं। यह पवित्र शास्त्र एक अपरिवर्तनीय, सदा काल के लिए स्थापित, अटल, माप-दण्ड है, जिस से किसी भी मनुष्य के द्वारा कही गई भी बात की, परमेश्वर द्वारा कही गई बात के साथ तुलना के द्वारा, जाँच-परख कर के जाँचा जा सकता है। प्रभु यीशु के आगमन से पहले के संदेशों के संकलन को यहूदियों का पवित्र शास्त्र कहा जाता था, जो आज हमारी बाइबलों का पुराना नियम है। प्रभु यीशु के आगमन के बाद प्रेरितों तथा परमेश्वर के अन्य लोगों के संदेशों के संकलन को नया नियम कहते हैं, और नया तथा पुराना नियम साथ मिलकर बाइबल बनाते हैं। इन बातों को जानना और ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है, यह समझने के लिए कि पवित्र आत्मा किस तरह से विश्वासियों को वचन सिखाता है, और शैतान किस रीति से झूठी शिक्षाएँ ले आता है।

परमेश्वर ने पहले कुछ लोगों को चुनकर पृथक किया, कि उनके द्वारा अपने लोगों तक अपने संदेश पहुँचाए (इफिसियों 4:11-12), और फिर पवित्र आत्मा की प्रेरणा से, इन नबियों, प्रेरितों, और अन्य लोगों में होकर दिए गए अपने संदेशों को लिखवाया भी (2 पतरस 1:21; 2 तीमुथियुस 3:16)। प्रभु यीशु के, तथा उन चुने हुए लोगों के द्वारा दिए गए ये निर्देश और शिक्षाएँ (1 कुरिन्थियों 3:11; इफिसियों 2:20) हमें बाइबल के रूप में, हमारी शिक्षा के लिए दी गई हैं (रोमियों 15:4; 1 कुरिन्थियों 10:6)। ये ही वह अचूक, अटल, अपरिवर्तनीय, कभी गलत ने होने वाले, अनन्तकाल के लिए स्वर्ग में स्थापित (भजन 119:89) परमेश्वर का वचन, बाइबल है। परमेश्वर मनुष्यों से जो भी कहना चाहता है, मनुष्य के जीवन, उद्धार, परमेश्वर के साथ संगति, परमेश्वर के लिए उपयोगी होने, और परमेश्वर को प्रसन्न करने से संबंधित जो भी बात है, वह परमेश्वर ने अपने इस वचन में मनुष्यों को दे दी है (2 पतरस 1:3)। 

बाइबल सम्पूर्ण है; उसमें कुछ नहीं जोड़ा जा सकता है, उसमें से कुछ हटाया नहीं जा सकता है, उसमें लिखे को ‘सुधारा’ या “और सुन्दर” नहीं किया जा सकता है, और उससे संबंधित कोई नए प्रकटीकरण नहीं होंगे। अब, परमेश्वर अपने लोगों को जो कुछ भी सिखाता है, वह परमेश्वर द्वारा बाइबल में कही और दी गई बातों के अन्तर्गत ही होता है, किसी भी रीति से उसके बाहर कदापि नहीं; क्योंकि इसका तात्पर्य होगा कि उस से पहले वाला संस्करण पूर्ण और सिद्ध नहीं था; उसमें कुछ त्रुटियाँ थीं। इसीलिए परमेश्वर ने उसके वचन में कुछ भी जोड़ने या घटाने को वर्जित किया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19); तथा प्रभु यीशु मसीह ने पवित्र आत्मा के सेवकाई के लिए कहा है कि पवित्र आत्मा जो पहले से कह दिया गया है, उसे ही स्मरण करवाएगा (यूहन्ना 14:26) और वह अपनी ओर से कुछ भी नया नहीं कहेगा, परन्तु प्रभु द्वारा कहे हुए में से लेकर शिष्यों को बताएगा (यूहन्ना 16:13-15), और इस तरह से उन का समस्त सत्य में मार्गदर्शन करेगा।

इसलिए ऐसी कोई भी बात जो पवित्र शास्त्र में पहले से ही नहीं कही गई है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकती है, बाइबल से नहीं हो सकती है, बाइबल का सत्य नहीं हो सकती है, वह चाहे कितनी भी आकर्षक, तर्कसंगत, भक्तिपूर्ण तथा श्रद्धापूर्ण क्यों न प्रतीत हो। किसी भी नई बात अथवा शिक्षा के परमेश्वर अथवा पवित्र आत्मा से प्राप्त होने के दावे, सिवाए झूठ के और कुछ नहीं हो सकते हैं, और प्रत्येक मसीही विश्वासी को उन्हें, शैतानी होने के कारण, तुरन्त ही अस्वीकार कर देना चाहिए (गलातियों 1:7-9)। जैसा हमने पहले, जब हम विश्वासियों के परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के बारे में देख रहे थे तब, देखा था, शैतान द्वारा बहुधा उपयोग की जाने वाली एक और युक्ति है कि लोगों द्वारा, परमेश्वर के प्रति समर्पित विश्वासियों के द्वारा भी, बाइबल से शब्द और वाक्यांश लेकर, उन्हें उस अभिप्राय और तरीके से उपयोग करना, जैसा उनके विषय बाइबल में नहीं लिखा और दिया गया है, और न ही उस अर्थ या अभिप्राय के साथ कभी उपयोग किया गया है। दूसरे शब्दों में, शैतान परमेश्वर के लोगों को वचन में लिखे हुए से आगे बढ़ा देता है, और इस तरह से पवित्र शास्त्र का झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों के प्रचार और प्रसार के लिए दुरुपयोग करवाता है, चाहे वह अनजाने में और भक्ति तथा श्रद्धा की गलतफहमी में फँसा कर ही क्यों न करवाए।

प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह बाइबल के इन तथ्यों पर विचार और मनन करे तथा उन्हें अपने अन्दर स्थापित कर ले; अन्यथा शैतान उन्हें परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने की ओर बहका देगा। अगले लेख में, 1 कुरिन्थियों 2:13 के अगले वाक्यांश को देखने और यह समझने के लिए कि पौलुस में होकर पवित्र आत्मा हमें क्या सिखाना चाहता है, हम बाइबल से संबंधित इन सिद्धान्तों का उपयोग करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 122 - Stewards of Holy Spirit - 42 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 22


God the Holy Spirit is automatically given to every Christian Believer by God, at the moment of his salvation. From then on, He resides lifelong in the Believer to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide. The Holy Spirit helps the Believer in living his Christian life and fulfil his God assigned ministry, so that the Believer can be a worthy steward of the Holy Spirit. As the Believer’s Teacher, the Holy Spirit, besides other things, teaches God’s Word to him, provided the Believer is willing to learn from Him. Unfortunately, many Believers, instead of the Holy Spirit, tend to rely on men and their works to learn God’s Word - without first minutely cross-checking and affirming them from God’s Word, they believe and accept them. Since no man is perfect, and everyone makes mistakes, therefore often people learn incorrect things from men. 

We have been learning about learning from the Holy Spirit, and have seen various aspects of this from 1 Peter 2:1-2, then from Psalm 25, and now are learning from 1 Corinthians 2:12-14. Having considered verse 12, since the last article, we have started to consider verse 13 of this passage. In the last article we have seen from the first phrase of this verse that it is every Christian Believer’s responsibility to learn about the things that God has freely given to him. This learning is a basic requirement for the Believers, since they have to use the God given provisions in their Christian lives and ministry, to be their worthy stewards. Before carrying on from where we left, and see further about the Believer having to learn about God’s provisions, today we will first see how God speaks to His people and its practical application. It is essential to be clear about this for the further understanding of things mentioned in verse 13 and other places.

Throughout the Scriptures, God’s method of speaking to His people is through His spokesmen. God would speak to His chosen people, e.g., the Prophets and the Apostles in various ways, and they would then convey God’s messages to God’s people; orally, as well as in the written form. Some of these written messages have been compiled together under the guidance of the Holy Spirit as the Scriptures. The Scriptures are a standard, unalterable, permanently established reference for cross-checking and evaluating everything said and taught by any person; by comparing man’s words with what God has said about that and its related thing. Before the coming of the Lord Jesus, the earlier God given messages had been compiled together as the Hebrew Scriptures, which we have as the Old Testament in our Bibles. The writings of the Apostles and other messengers of God after the coming of the Lord Jesus are the New Testament writings, and together, the Old and New Testaments form the Bible. It is very essential to know and keep in mind these concepts, to understand how the Holy Spirit teaches God’s Word to the Believers, and how Satan brings in false teachings.

God first chose and set apart certain people to convey His messages to His people (Ephesians 4:11-12), and then through the inspiration of the Holy Spirit, had these Prophets, Apostles, and others write down the messages that God had given through these chosen persons (2 Peter 1:21; 2 Timothy 3:16). These instructions and teachings of the Lord, and those conveyed through the chosen people (1 Corinthians 3:11; Ephesians 2:20) have been given to us as the Bible for our learning (Romans 15:4; 1 Corinthians 10:6). They form the incontrovertible, irrevocable, infallible, inerrant, eternal Word of God, forever settled in heaven (Psalm 119:89), God’s Word the Bible. Anything and everything that God wanted to convey to man, everything required for man’s life, salvation, fellowshipping with God, functioning for God, and for pleasing God, has been given by God to mankind in this Word (2 Peter 1:3). 

The Bible is complete; there can be no additions to it, no subtractions from it, no modifications or “beautification” of its contents, and there can be no newer revelations about it; else it will imply that the earlier version was imperfect, and had some errors or short-comings in it. Now, everything that God teaches His people, always falls within what has already been spoken and given in the Bible; never outside it. Therefore, God has forbidden any additions or subtractions to His Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19); and the Lord Jesus said for the ministry of the Holy Spirit, that the Holy Spirit will remind of what has already been spoken (John 14:26) and He will not say any new thing on His own authority, but will take from what he Lord has already spoken and declare them to the Lord’s disciples (John 16:13-15), and thereby guide them into all truth.

Therefore, anything that is not already stated in the Scriptures, cannot be from God, cannot be Biblical and Biblically true; no matter how appealing, logical, pious, and reverential it may appear. Any claims of any new revelations or teachings from God, or given by the Holy Spirit cannot be anything but false, and every Christian Believer should reject them outright, as being from Satan (Galatians 1:7-9). As we have seen earlier, while considering stewardship of God’s Word, another very common ploy that Satan uses is to get people, even God’s committed Believers, to take words and phrases from the Bible, but use them in a manner and with meanings not given about them in the Bible, nor have they ever been used anywhere in the Bible in that manner or with that implication. In other words, Satan makes God’s people go beyond what has been written in the Scriptures about those words and phrases, and misuses the Scriptures to spread false teachings and wrong doctrines, even though seemingly inadvertently and under the misunderstanding of being pious and reverential.

It is absolutely essential for every Christian Believer to ponder over these Biblical facts and have them firmly established in themselves; else they will be misled by Satan to misuse and misinterpret God’s Word. In the next article, while considering the next phrase of 1 Corinthians 2:13, we will utilize these Biblical principles to understand what God the Holy Spirit is saying to us through Paul.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 18 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 41 - Altering God’s Word - 10 / आशीषित एवं सफल जीवन – 41 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 10

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 41 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 26

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 10

 

परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के निर्वाह में चूक करवाने के लिए शैतान ने मसीही विश्वासियों के विरुद्ध जो युक्तियाँ बनाई हैं, पिछले कुछ लेखों में हमने उन में से तीन को देखा है। ये तीन थीं: पहली, लोगों को इस लालच में डालकर बहकाना कि यदि वे उसके कहे के अनुसार करेंगे तो बहुत लाभ पाएँगे, किन्तु वास्तविक दुष्परिणामों से अनभिज्ञ रखना; दूसरी, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को, उनकी अपनी समझ के अनुसार, बाइबल में दिये गये अर्थों और अभिप्रायों से भिन्न, या विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ दुरुपयोग करवाना; और तीसरा, मनुष्य की इस प्रवृत्ति का कि जो आकर्षक और रोचक दिखता है, तर्कपूर्ण होता है उसको स्वीकार करना और उसका पालन करना, परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार नहीं बल्कि अपनी ही समझ और बुद्धि के अनुसार कार्य करना; इनके द्वारा शैतान विश्वासियों से भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवाता रहता है।

 

हमने एक चौथी बात भी देखी थी जो हर तरह के ईसाइयों या मसीहियों में सामान्यतः और सार्वजनिक रीति से पाई जाती है, एक बहुत हानिकारक आदत जो शैतान के लिए अपनी न केवल उपरोक्त तीनों युक्तियों को, वरन उसकी अन्य हर एक युक्ति को भी, सफलता से लागू करने में बहुत सहायक रहती है। यह हानिकारक आदत है परमेश्वर के वचन बाइबल से दूर रहना, या फिर बहुत हुआ तो थोड़ा सा समय निकालकर या तो उसे हलके में बस यूं ही पढ़ अथवा सुन लेना, या फिर लापरवाही से अथवा एक औपचारिकता निभाने के लिए यह करना। जबकि लोगों का मुख्य समय और उद्यम सँसार की बातों और कार्यों के लिए होता है, उन बातों के लिए जो अन्ततः नष्ट होने ही वाली हैं। और इसीलिए लोग तथा विश्वासी शैतान की युक्तियों में सरलता से फंसते और गिरते रहते हैं, शैतान को उन्हें बहका कर हानि और नाश में ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है (यशायाह 5:13; होशे 4:6)। बहुत ही कम ऐसे मसीही होते हैं जो अपने जीवनों में परमेश्वर के वचन को उसकी उचित प्राथमिकता, प्रधानता, और आज्ञाकारिता देते हैं।


मसीहियत में, शैतान ने उपरोक्त तीनों युक्तियों का बहुत सफल उपयोग किया है, और करता चला आ रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकांश मसीहियों में न तो यह क्षमता है, और न ही यह परवाह है कि उन्हें जो सुनाया और सिखाया जाता है उसमें सत्य और असत्य में भिन्नता को कर सकें या पहचान सकें। परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग, अर्थात्, शैतान बाइबल के लेखों का ही, बाइबल के विपरीत उपयोग, बहुत चतुराई और चालाकी से करवाता है। वह बड़े चुपके से, लोगों को इस बात का एहसास भी न होने देते हुए कि उन्हें गलती के लिए उपयोग किया जा रहा है, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को, बाइबल में ही दिये गये उनके अर्थों और अभिप्रायों से असंगत या विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ प्रस्तुत करवाता है। आइए देखते हैं कि शैतान किस तरह से परमेश्वर के इन भक्त लोगों को ही परमेश्वर के लोगों को उनके उद्धार के बारे में बहकाने और भरमाने, तथा उद्धार के जीवन को जीने के लिए उन्हें परमेश्वर के अनुग्रह पर भरोसा रखने की बजाए उनके अपने ही कर्मों पर भरोसा रखने के व्यर्थ जाल में फँसा लेता है।


मसीहियों में परमेश्वर की दृष्टि में सही होने, परमेश्वर को स्वीकार्य होने, और इस पार्थिव जीवन की समाप्ति पर परमेश्वर के साथ स्वर्ग में होने के बारे में दो बहुत प्रचलित, और सामान्य किन्तु बहुत गलत धारणाएँ व्याप्त हैं। एक है कि यह भले होने तथा भले काम करने के द्वारा किया जा सकता है; और दूसरी है कि यदि व्यक्ति भले होने तथा भले काम करने के द्वारा धार्मिकता की जीवन-शैली बनाकर नहीं रखे, तो वह अपने इस विशेषाधिकार को, जो उसने प्राप्त किया है, खो देगा। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि इन दोनों गलत, बाइबल के विपरीत धारणाओं की कलीसिया, मण्डली, तथा मसीहियों में उपस्थिति होने, उनके बने रहने, प्रसार होते रहने में, अनजाने में अथवा जान बूझकर, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि का बहुत प्रमुख और महत्वपूर्ण योगदान है। इसे लागू करने की शैतान की युक्ति को समझने के लिए, हम पहले बहुत संक्षेप में, यह देख और समझ लेते हैं कि बचाए जाने, नया-जन्म या उद्धार पाने, मसीही विश्वासी होने का क्या अर्थ और अभिप्राय है। यह अपने आप में एक सम्पूर्ण विषय है, लेकिन बहुत संक्षेप में, इस से संबंधित प्रासंगिक बाइबल की शिक्षाएँ हैं:

  • वास्तव में प्रभु यीशु का शिष्य ही एक सच्चा मसीही होता है (मत्ती 28:19-20; प्रेरितों 11:26)।

  • बाइबल के अनुसार मसीहियत न तो कभी कोई धर्म थी, और न है, बल्कि यह हमेशा से ही प्रभु यीशु मसीह में विश्वास का जीवन जीना, उसे अपना जीवन समर्पण करना, और उस ही का अनुसरण करना रही है। जो प्रभु यीशु का अनुसरण करते थे, मसीहियत के आरम्भ में, उन्हें “पन्थ / मार्ग के लोग” कहा जाता था (प्रेरितों 9:2; 19:23; 22:4; 24:14, 22)।

  • मसीही विश्वास कभी भी वंशागत नहीं होता है; कभी भी, कोई भी, स्वाभाविक जन्म से “मसीही” नहीं होता है। हर किसी को, उन्हें भी जो बहुत धार्मिक हैं तथा पवित्र शास्त्र के बहुत ज्ञाता हैं, जैसे कि निकुदेमुस, को भी परमेश्वर का राज्य देखने और उस में प्रवेश करने के लिए नया जन्म प्राप्त करना अनिवार्य है (यूहन्ना 3:3, 5, 7)। बाइबल के अनुसार यह और किसी भी तरीके से संभव नहीं है; किन्हीं रीतियों, परम्पराओं, नियमों, या पर्वों को मानने अथवा मनाने से भी नहीं। नया जन्म पाने के अतिरिक्त परमेश्वर के राज्य में प्रवेश के लिए और कोई मार्ग नहीं है।

  • यह नया जन्म प्राप्त करना केवल विश्वास ही के द्वारा है न कि किसी प्रकार के कर्मों के द्वारा। यह केवल पापों के पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा होता है, कर्मों से नहीं (रोमियों 10:8-10; इफिसियों 2:5, 8-9)।

  • कलीसिया ऐसे लोगों का एक समूह है “जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए, और पवित्र होने के लिये बुलाए गए हैं; और उन सब के नाम भी जो हर जगह हमारे और अपने प्रभु यीशु मसीह के नाम की प्रार्थना करते हैं” (1 कुरिन्थियों 1:2)। अर्थात्, कलीसिया कोई डिनॉमिनेशन, या मत नहीं है, और न ही ऐसे लोगों का समूह है जो कुछ नियमों, रीतियों, और परंपराओं का निर्वाह करते हैं; बल्कि उन लोगों का जो प्रभु यीशु मसीह के प्रति पूर्णतः समर्पित और प्रतिबद्ध हैं।

  • यह वास्तविक और बाइबल के अनुरूप कलीसिया एक ही है, सार्वभौमिक है, सारे सँसार भर और अपने इतिहास में एकमात्र है, और इसे ही ‘प्रभु की देह’ तथा ‘प्रभु की दुल्हन’ कहा गया है (1 कुरिन्थियों 12:12, 27; इफिसियों 5:23, 29-30)। प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ विश्वासी व्यक्तिगत रीति प्रभु की इसी देह का एक सदस्य है।

  • केवल यही एकमात्र, सार्वभौमिक, विश्वव्यापी कलीसिया ही सँसार से स्वर्ग को उठाई जाएगी, अनंतकाल के लिए प्रभु परमेश्वर यीशु मसीह के साथ रहने के लिए। इसीलिए, हर एक के लिए जो बात सबसे महत्वपूर्ण है, वह है कि क्या वह इस वास्तविक कलीसिया का सदस्य है अथवा नहीं? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन व्यक्ति किस डिनॉमिनेशन या मत का सदस्य है, कितनी पीढ़ियों से है, और कितने समय से है। महत्व केवल इस बात का है कि क्या आप ने नया जन्म पाया है और प्रभु की इस देह, इस दुल्हन, इस विश्वव्यापी कलीसिया के सदस्य बन गए हैं या नहीं!

 

शैतान बाइबल के इन तथ्यों का किस प्रकार से परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा गलत व्याख्या करवाता है, उनका दुरुपयोग करता है, ताकि लोग परमेश्वर के सच्चे और खरे भरमाए और भटकाए जा सकें, इसे हम अगले लेख में देखेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 41 - Be Stewards of God’s Word – 26 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 10

 

In considering the strategies of Satan to make a Christian Believer falter in his stewardship towards God’s Word the Bible, in the previous article, we had seen about three of the various strategies that Satan has devised against the Christian Believers. These three were: first, enticing people through promising them great benefits by doing what he says, but hiding the actual harmful consequences; second, induce God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc., into misusing the Bible texts by giving them unBiblical meanings and implications, according to their own understanding; and third, Satan takes help of the human tendency of falling for something that seems appealing and logical; and makes Believers disobey God, by making them trust more on their own thinking and logic, than on obeying God’s instructions.


We had also seen a fourth thing, a very strong habit that is universally and uniformly rampant amongst all varieties of Christians. This habit helps Satan immensely in implementing not only these three, but all of his other strategies as well. This pernicious habit very commonly seen amongst Christians is of either staying away from God’s Word the Bible, or at the most giving it only a little time of a casual reading or merely listening, perfunctorily, or as a formality. While people’s main priority for their time and efforts are the things and works of the world, that will soon perish anyway; and therefore, they remain gullible to Satan’s ploys. Therefore, it is not surprising at all that Satan can so easily misguide and mislead most Christians into loss and destruction (Isaiah 5:13; Hosea 4:6). Rare are the Christians who give God’s Word its due priority, prominence, and obedience in their lives.


In Christendom, Satan has very successfully employed the three above-mentioned strategies, and continues to do so. This is because most Christians have neither the ability, nor the care or concern to discern the truth from the untruths in what is preached and taught to them. Satan very cleverly and subtly misuses God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. to preach and teach God’s Word, i.e., by using the Biblical texts and facts, in a Biblically unintended manner, in a wrong and extra-Biblical way, without their even realizing they are being misused by Satan for his purposes. Let us see how he gets these godly people to misguide God’s people about their salvation, and thereby entangle them in vain efforts of relying upon their works rather than God’s grace regarding living their life of salvation.


There are two very common but very wrong notions amongst the Christians regarding being right with God, being acceptable to God, and being qualified to be in heaven with God after one’s temporal life on earth comes to an end. One is that this can be achieved by being good and doing good works; the second is that if a person does not maintain a righteous life through being good and doing good, he will lose this privilege, this special status that he has attained. Very unfortunately, for the presence, continuation, and propagation of these false, unBiblical notions in the Churches or Assemblies, knowingly or unknowingly, God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. have a major role to play. To understand Satan’s manipulation in implementing this, let us first understand, very briefly, what it means and implies to be saved, or Born-Again, or have salvation, and be a Christian Believer. This is an entire subject in itself, but, in short, the relevant Biblical teachings are that:

  • Only a true disciple of Christ is truly a Christian (Matthew 28:19-20; Acts 11:26).

  • Biblical Christianity never was and never has been a religion; rather it always has been a way of life of Faith the Lord Jesus, of surrendering one’s life to Him, and following Him. Those who followed the Lord Jesus, at the beginning of Christianity, were known as ‘people of the Way’ (Acts 9:2; 19:23; 22:4; 24:14, 22).

  • The Christian Faith is never inherited; No one is ever born a ‘Christian’, by natural birth. Everyone, including the most religious and those most knowledgeable about the Scriptures, e.g., Nicodemus, must be Born-Again to be able to see and enter into the Kingdom of God (John 3:3, 5, 7). According to the Bible, nothing else, no observance or fulfilment of any rituals, traditions, rules, or festivals, nothing other than being Born-Again will ever qualify anyone to be in the Kingdom of God.

  • This, being Born-Again is by faith and not by any works of any kind. It is only by the grace of God through repentance of sins and coming to faith in the Lord Jesus Christ (Romans 10:8-10; Ephesians 2:5, 8-9).

  • The Church is the collective group of “those who are sanctified in Christ Jesus, called to be saints, with all who in every place call on the name of Jesus Christ our Lord, both theirs and ours” (1 Corinthians 1:2); i.e., the Church is not any particular denomination, or sect, nor those who fulfil certain rules, rituals and traditions, but those who are completely committed and surrendered to the Lord Jesus.

  • This true and Biblical Church is one, is universal, is the same all over the world and all throughout its history, and has been called the ‘body of Christ’ and the ‘Bride of Christ’ (1 Corinthians 12:12, 27; Ephesians 5:23, 29-30). Every Born-Again Christian Believer is individually a member of this Body of Christ.

  • It is only this one universal Church, this Body and Bride of Christ which will be delivered from the world and taken up into heaven, to eternally be with the Lord God Jesus Christ. Therefore, for everyone, what matters is not whether they are members of any particular denomination or sect, nor for how many generations and for how long they have been the members, but whether or not they have been Born-Again and become a member of this actual Church, this Body, this Bride of Christ.

 

How Satan misinterprets and misuses these Biblical facts to misguide people through God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. we will see in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language