ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Separation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Separation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 162 - Building the Church – Review / आशीषित एवं सफल जीवन – 162 - कलीसिया का निर्माण – समीक्षा

 

आशीषित एवं सफल जीवन 162

कलीसिया के भण्डारी – 28

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – समीक्षा

 

पिछले लगभग एक महीने से हम निरन्तर इस बात पर जोर देते चले आ रहे हैं कि प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने न केवल अपनी कलीसिया का एक अंग बनाया है, वरन उसे अपने परिवार के अन्य सदस्यों, अर्थात, अन्य उद्धार पाए हुए संतानों के साथ सहभागिता में भी रखा है। परमेश्वर के अनुग्रह से मिले इस प्रावधान के साथ एक निहितार्थ भी है, कि परमेश्वर ने अपनी प्रत्येक सन्तान को अपनी कलीसिया और अपनी सन्तानों के साथ सहभागिता रखने का भण्डारी भी बनाया है। इस तथ्य के द्वारा परमेश्वर की सन्तानों पर निहित जिम्मेदारियों को समझने और सीखने के लिए हम परमेश्वर की कलीसिया के बारे में मत्ती 16:18 से, जहाँ पर “कलीसिया” शब्द बाइबल में पहली बार आया है, देख रहे हैं कि कलीसिया क्या है और कैसे बनाई गई है। आज हम, जो कुछ हमने अभी तक सीखा है, उसकी समीक्षा करेंगे, और फिर इसके बाद के लेखों में हम कलीसिया के उद्देश्य और हमने अभी तक जो परमेश्वर की कलीसिया और उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता के बारे में सीखा है, उसके व्यावहारिक निहितार्थों को देखेंगे।

पिछले लेखों में हमने मत्ती 16:18 में प्रभु के कहे वाक्य - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...” से देखा है कि बाइबल के अनुसार कलीसिया कोई आराधना का भौतिक स्थान अथवा भवन नहीं है, वरन उन लोगों का समूह है जो प्रभु यीशु को जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं।  और इस आधार पर, उन्होंने प्रभु यीशु से पापों की क्षमा और उद्धार प्राप्त करके उसकी आज्ञाकारिता में बने रहने के लिये अपने आप को पूर्णतः प्रभु को समर्पित किया है। प्रभु यीशु द्वारा कहे गए इस वाक्यांश से हमने प्रभु की इस कलीसिया के विषय तीन बातें देखीं - पहली प्रभु यीशु ही अपने लोगों को एकत्रित कर रहा है, और उसके लोगों में किसी अन्य आधार पर कोई भी व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो तथा रह सकता है; प्रभु या तो उन्हें पृथक कर देता है, या अन्ततः कर देगा। दूसरी बात उसके लोगों की देखभाल और रख-रखाव के लिए प्रभु की इस कलीसिया का संपूर्ण स्वामित्व प्रभु यीशु ही के पास है; प्रभु ने कुछ लोगों को कलीसिया की कुछ ज़िम्मेदारियां अवश्य दी हैं, किन्तु स्वामी वह स्वयं ही है, और उसने जिसे जो कार्य या ज़िम्मेदारी सौंपी है, उससे उसका हिसाब अवश्य लेगा। अपने लोगों की जरा से भी हानि या उनके प्रति कोई भी लापरवाही उसे कतई स्वीकार नहीं है। और तीसरी बात है कि प्रभु की कलीसिया अभी निर्माणाधीन है, प्रभु यीशु ही उसे बना रहा है; उसकी कलीसिया में कौन कहाँ पर किस प्रकार से उपयोग होगा, यह केवल प्रभु यीशु ही निर्धारित एवं कार्यान्वित करता है। किसी भी व्यक्ति का, वह चाहे कोई भी क्यों न हो, इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। अर्थात् प्रभु यीशु की कलीसिया से संबंधित हर बात पूर्णतः प्रभु ही के नियंत्रण में है, किसी भी मनुष्य या मानवीय संस्था का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है, चाहे इस संसार में उस मनुष्य अथवा संस्था का कोई भी स्थान या सम्मान क्यों न हो। 

प्रभु यीशु ने अपने स्वर्गारोहण से पहले अपने शिष्यों को जो महान आज्ञा दी (मत्ती 28:18-20; मरकुस 16:15-19; लूका 24:47; प्रेरितों 1:8), वह सारे संसार के सभी लोगों, सभी जातियों में जा कर पापों से पश्चाताप करने और यीशु को प्रभु स्वीकार करने के द्वारा प्रभु यीशु में पापों की क्षमा और उद्धार पाने के सुसमाचार प्रचार करने के लिए थी। अर्थात्,  प्रभु का दृष्टिकोण केवल किसी एक स्थान विशेष के लोगों के लिए नहीं है, वरन सारे संसार के सभी लोगों के लिए है। इसलिए प्रभु यीशु की कलीसिया किसी स्थान अथवा जाति विशेष तक ही सीमित नहीं है, वरन विश्वव्यापी है। प्रभु संसार के सभी स्थानों और लोगों में से अपने विश्वासियों को एकत्रित करके अपनी विश्वव्यापी कलीसिया बनाने में लगा हुआ है। हम मसीही विश्वासी सुसमाचार प्रचार के द्वारा प्रभु के इस कार्य में उसके सहकर्मी, उसके सहायक हैं – हम सुसमाचार प्रचार के द्वारा लोगों को प्रभु के पास लाते हैं, प्रभु से जोड़ते हैं; और जो सच्चे मन तथा पूर्ण समर्पण से प्रभु के साथ जुड़ता है, उसे अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करता है और अपना जीवन उसे समर्पित करता है, प्रभु उसे अपनी कलीसिया में उसके लिए उपयुक्त और उचित स्थान निर्धारित करके, उसे उस स्थान और दायित्व के निर्वाह के लिए तैयार करता है, प्रयोग करता है।

किन्तु साथ ही प्रभु यीशु प्रत्येक व्यक्ति के पापों से पश्चाताप और उसके प्रति उस व्यक्ति के समर्पण की वास्तविक मनोदशा भी भली-भांति जानता है, कोई उसका मूर्ख नहीं बना सकता है और न ही छल से प्रवेश कर सकता है। इसलिए उसकी कलीसिया में केवल वही बना रह सकता है, और उपयोगी हो सकता है, जो प्रभु के मानकों पर सही होता है। अन्य सभी लोग देर-सवेर, अथवा जगत के अंत के समय के पृथक किए जाने में कलीसिया से बाहर निकाल कर अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे (मत्ती 13:30)। इसलिए हम सभी के लिए अभी यह अवसर है कि कलीसिया में अपने होने के विषय अपनी सही जाँच-परख कर लें, और यदि कोई सुधार लाना है तो उसे अभी समय रहते कर लें, क्योंकि किसके पास समय और अवसर कब तक है कोई नहीं जानता है; इस निर्णय को टालना बहुत हानिकारक, और अनन्तकाल के लिए पीड़ादायक हो सकता है (इब्रानियों 3:7-19)।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 162

Understanding the Church – 28

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – Review

 

For the past month we have been repeatedly emphasizing that every Born-Again Christian Believer has not only been made a member of His Church by God, but has also been placed in fellowship with the other members of God’s family, i.e., the other saved children of God. Inherent in this gracious provision from God is the fact that God has also made every one of His children, stewards of His Church and of fellowshipping with each other. To be able to understand the responsibilities this fact places upon the children of God, we have been studying about God’s Church from Matthew 16:18, where the word “Church” has first been used in the Bible – what it is, and how it is built. Today we will review what we have learnt so far, and then in the subsequent articles we will look at the purpose of the Church, and the practical implications of what we have learnt about God’s Church and fellowshipping with His children.

In the previous articles, we have been looking at important things from the Lord’s statement, “...on this rock I will build My church…” (Matthew 16:18). We have seen that, Biblically, the Church is not a building or a physical place of worship. It is a group of people called-out and gathered by the Lord Jesus Christ, those that accept Him as the one and only God appointed savior of the world. And, on this basis they have asked for forgiveness of their sins from the Lord Jesus, and have surrendered their lives to Him, to live in His obedience. From this sentence, we had seen three things about the Church: First, it is the Lord Jesus Himself who is gathering together His people; none can become ‘His people’ and join His Church on any other basis or criteria - Lord either separates them out, or eventually will do it.  Second, the Lord Himself looks after and takes care of His people in the Church; He alone has the full ownership and authority of His Church. Although the Lord has given some responsibilities for the managing and functioning of the Church to some people chosen by Him for this, but only He is the owner, and will take an account from those He has appointed for any work or given any responsibility. The Lord does not tolerate any carelessness or harm to His Church from anyone. Thirdly, the Church of the Lord Jesus is still “Under Construction;” the Lord Jesus Himself is building it. He alone determines who will do what, where, and when in His Church. No person, whoever he may be, has any say in this. So, everything related to the Church of the Lord Jesus is under the control of the Lord Himself; no person or organization has any say or interference in it, whatever be the status, or respect, or ranking of that person or institution in this world.

The Great Commission that the Lord gave to His disciples, before His ascension to heaven (Matthew 28:18-20; Mark 16:15-19; Luke 24:47; Acts 1:8), was for them to go into the world and preach the gospel to all people, to tell them about repentance of their sins and receiving forgiveness of sins by accepting Jesus as Lord and committing their lives to Him. In other words, the Lord’s perspective was not just for a particular place or people, but for everyone in the world. Therefore, the Church of the Lord too is not confined to any particular place or people, but is universal. The Lord Jesus is engaged in gathering His people from all over the world to build His Universal Church. The truly Born-Again Christian Believers are the Lord’s co-workers, His helpers in this, through preaching the gospel. Through the preaching of the gospel, we bring people to the Lord, join them to the Lord, and those who join with the Lord with a true heart and full submission, those who accept the Lord Jesus as their savior and Lord, the Lord then assigns that person a place in His Church, and starts preparing him to take that place and work for Him accordingly.

But along with this, the Lord also well knows the actual condition of the repentance, faith, and submission to Him of every person, none can fool Him or bluff their way through. Therefore, in His Church, only those will remain and be useful, who satisfy the standards and criteria of the Lord. Else, sooner or later, or eventually at the time of separation that will be done at the end of the world, everyone not truly Born-Again, will be cast out of the Church into eternal destruction (Matthew 13:30). Therefore, for all of us, this is a time and opportunity to examine ourselves about our being a part of the Lord’s Church, and carry out whatever rectifications that are required to ensure we actually are a part of His Church. Ignoring or postponing this decision can have disastrous and eternal consequences (Hebrews 3:7-19).

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 29 सितंबर 2025

The Holy Communion – 110 - Responsibility Because of Participation (4) / प्रभु भोज – 110 - भाग लेने से ज़िम्मेदारी (4)

 

प्रभु भोज 110

Click Here for the English Translation

भाग लेने से ज़िम्मेदारी (4)

इस लेख पर आधारित चर्चा सुनने के लिये यहाँ क्लिक करें: लेख पर चर्चा औडियो

    पिछले लेख में हमने प्रभु-भोज में भाग लेने से मसीही विश्वासियों पर लागू हो जाने वाली ज़िम्मेदारियों को देखते हुए, यह देखा था कि परमेश्वर के साथ उसके प्रेम और देखभाल में बने रहने के लिये, उसकी आशीषों का लाभ और आनन्द लेने के लिये, मसीही विश्वासियों को स्वयं को संसार और संसार की बातों से अलग करना कितना अनिवार्य है। मसीही विश्वासी, संसार तथा स्वर्ग, दोनों के साथ निर्वाह नहीं कर सकता है, उसे दोनों में से किसी एक को चुनना ही होगा। आज हम इसी बात को, बाइबल के दो अन्य उदाहरणों से देखेंगे और समझेंगे।

    संसार के साथ मिलकर रहना, मसीही विश्वासी के लिए कितना हानिकारक हो सकता है, इसका अंदाज़ा हम पवित्र आत्मा द्वारा याकूब से लिखवाई बात से समझ सकते हैं। मसीही विश्वासियों को लिखी उसकी पत्री में से याकूब 4:1-4 को देखिए, और विशेषकर पद 4 पर ध्यान कीजिए, जहाँ लिखा है, “हे व्यभिचारिणयों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है।” यहाँ जिस शब्द का अनुवाद “बैरी” किया गया है, मूल यूनानी भाषा में उसका अर्थ है घिनौना, अर्थात, नापसन्द या अस्वीकार्य। दूसरे शब्दों में, जो विश्वासी संसार के साथ मित्रता चाहता है और उससे संबंध में बना रहता है, यह करने के द्वारा वह अपने लिए इस बात को निश्चित कर लेता है कि परमेश्वर उसे नापसन्द करे, उसमें रुचि न ले।

    प्रेरित यूहन्ना के द्वारा, पवित्र आत्मा संसार से प्रेम करने और उसके साथ बने रहने के एक और पहलू को दिखाता है, “तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है(1 यूहन्ना 2:15)। यह वही बात है जिसे प्रभु यीशु मसीह ने अपने पहाड़ी संदेश में, मत्ती 6:24 में कहा था, “कोई मनुष्य दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह एक से बैर ओर दूसरे से प्रेम रखेगा, वा एक से मिला रहेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा; तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते।” जो संसार और सांसारिक बातों के प्रेम में बने ही रहते हैं, वे अप्रत्यक्ष रीति से इस बात को स्वीकार कर रहे हैं और दर्शा रहे हैं कि वे प्रभु परमेश्वर से प्रेम नहीं करते हैं।

    इनके अतिरिक्त भी नए नियम के अन्य उदाहरण हैं, तथा पुराने नियम में भी और बहुत से उदाहरण हैं जो दिखाते हैं कि परमेश्वर हमेशा ही यही चाहता रहा है कि उसके लोग संसार से अलगाव का जीवन जीएं; और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके जीवनों में कैसे हानिकारक प्रभाव आ जाते हैं। कुल मिलाकर निष्कर्ष यही है कि संसार से अलगाव का जीवन जीना मसीही विश्वासी का एक महत्वपूर्ण गुण है। प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा वह इस ज़िम्मेदारी को अपने ऊपर ले लेता है कि वह प्रभु से तो जुड़ा हुआ परंतु संसार से अलग होकर रहेगा। यह मसीही विश्वासी के हित की बात है कि वह ऐसा करे; क्योंकि परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करना, अनाज्ञाकारिता करना, मुसीबत को दावत देना है (व्यवस्थाविवरण 5:29; 30:15-20)

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 110

English Translation

Responsibility Because of Participation (4)

To listen to a discussion based on today's article click here: Discussion Audio


    In the previous article, while considering the responsibilities that become necessary for the Christian Believers by participating in the Holy Communion, we had seen that to enjoy the fellowship of God, His love and care, it is mandatory that the Christian Believers separate themselves from the world, and the things of the world. The Christian Believer, cannot live with both, the world and the things of the world; he must choose either one of them. Today we will see and understand this further, through two examples from the Bible.

    We can understand how damaging this living with the world can be for the Christian Believer can be from what the Holy Spirit says through James. In his letter to the Believers, see from James 4:1-4, and particularly take note of verse 4, “Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God.” The word translated as “enemy” in English, in the original Greek language means being odious, i.e., repulsive or unacceptable to God. In other words, the Believer who desires and lives as a friend of the world, by doing so also ensures that God dislikes him, does not look favorably towards him.

    Through the Apostle John, the Holy Spirit presents another aspect of loving the world, and living with it, “Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him” (1 John 2:15). This is the same as what the Lord Jesus had said in His Sermon of the Mount, in Matthew 6:24, “No one can serve two masters; for either he will hate the one and love the other, or else he will be loyal to the one and despise the other. You cannot serve God and mammon.” Those who persist in the love of the world and of worldly things, are indirectly acknowledging and demonstrating that they do not love the Lord God.

    Besides, in the New Testament and in the Old Testament too, there are many more instances and examples of God asking His people to stay away from the world, and of the harmful effects in their lives if they fail to do so. The net conclusion is that separation from the world is an important characteristic of the Christian Believer. By participating in the Holy Communion, he takes upon himself this responsibility of staying joined to the Lord and away from the world. It is to the Christian Believer’s advantage that he does so; because disregarding God’s instructions is an invitation to trouble (Deuteronomy 5:29; 30:15-20).

    If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 28 सितंबर 2025

The Holy Communion – 109 - Responsibility Because of Participation (3) / प्रभु भोज – 109 - भाग लेने से ज़िम्मेदारी (3)

 

प्रभु भोज 109

Click Here for the English Translation

भाग लेने से ज़िम्मेदारी (3)


    प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों का अध्ययन करते समय, हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से देख रहे हैं कि भाग लेने वाले पर दो अभिप्राय और एक ज़िम्मेदारी लागू हो जाते हैं। अभिप्राय हैं कि वह इसकी पुष्टि करता तथा दोहराता है कि वह, पहली बात, प्रभु के साथ निकट संबंध में रहता है, और, दूसरी बात, वह अन्य मसीही विश्वासियों के साथ एकता में बना रहता है। उस पर लागू ज़िम्मेदारी है कि उसे संसार और संसार के तौर-तरीकों से, विशेषकर परमेश्वर की उपासना से संबंधित बातों को लेकर, एक अलगाव का जीवन जीना है। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:19-20 से, मसीही विश्वासियों की इस अलगाव के जीवन की ज़िम्मेदारी से संबंधित कुछ बातों को देखा था। आज हम कुछ और बातों को देखेंगे, जो संसार से उसके इस अनिवार्य अलगाव से संबंधित हैं और परमेश्वर के लोगों की ज़िम्मेदारी हैं।

    प्रेरितों 2 में, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा पतरस के प्रचार के बाद, जब यरूशलेम में एकत्रित उन भक्त यहूदियों में से 3000 ने पश्चाताप किया, और शिष्यों से पूछा कि उन्हें अब आगे क्या करना होगा, तब पतरस उन्हें आगे उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताता है (प्रेरितों 2:37-40)। यहाँ, पद 40 में पतरस उनसे कहता है, “उसने बहुत और बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ- उसने बहुत सारी बातों के द्वारा उन्हें समझाया कि वे अपने आप को उनसे बचाएँ, अर्थात जिस टेढ़ी जाति में वे रहते थे, उससे अपने आप को अलग कर लें। ध्यान कीजिए कि यह तथ्य कि इसके लिए उन्हें समझाने और बताने के लिए पतरस ने “बहुत सी बातों” का प्रयोग किया और उन्हें “समझाया” दिखाता है कि मसीही विश्वास और जीवन में, इस अलगाव का कितना महत्व है, और यह उसी पल से लागू हो जाता है, जब व्यक्ति मसीह यीशु में विश्वास करता है और अपना जीवन उसे समर्पित करता है। यहाँ ध्यान देने के योग्य एक और बात भी है, पतरस उनसे यह नहीं कहता है कि आने वाले दिनों में परमेश्वर उनसे यह करवाएगा या उनके लिए कर के देगा। वरन, वह इसका दायित्व उन्हीं पर डालता है, उन्हें स्वयं ही यह करना है, यह कदम उठाना है। यह मसीही विश्वासियों के लिए 2 कुरिन्थियों 5:15 को जीने का एक व्यावहारिक उदाहरण है।

    इसी प्रकार से पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए 2 कुरिन्थियों 6:14-18 में मसीही विश्वासी के अविश्वासियों से अलग रहने पर बहुत ज़ोर दिया है; और यहाँ पद 17-18 में वह बल देकर कहता है कि विश्वासियों के अविश्वासियों में से निकल आने और अलग होकर रहने से ही परमेश्वर उन्हें स्वीकार करेगा, उनके लिए पिता समान होगा, और उनसे अपने पुत्र और पुत्रियों के समान व्यवहार करेगा। यह खण्ड दिखाता है कि पौलुस में होकर पवित्र आत्मा, मसीही विश्वासियों से कह रहा है कि जब तक मसीही विश्वासी अपने आप को संसार और उसकी बातों से अलग नहीं कर लेता है, तब तक वह कभी भी अपने स्वर्गीय पिता की देखभाल, उनके लिए तैयार विशेषाधिकारों, और आशीषों को अनुभव नहीं कर सकता है। उड़ाऊ पुत्र, जब अपने आप को उस बाहर की गंदगी से, जिसमें वह चला गया था, अलग करके पिता के पास लौट आया, तब ही वह पिता के प्रेम और आशीषों के आनन्द को अनुभव करने पाया। परमेश्वर पिता इस प्रतीक्षा में है कि मसीही विश्वासी इस बात को समझें, इसका एहसास करें, और अपने मसीही जीवन के लिए इस अनिवार्यता पर कार्यवाही करें। सामान्य प्रवृत्ति यही होती है कि विश्वासी यही चाहता है कि परमेश्वर उसे हर प्रकार से आशीषित करे, परंतु उस विश्वासी को इन स्वर्गीय आशीषों और विशेषाधिकारों के लिए कोई कीमत न चुकानी पड़े। लोग दोनों ओर से मुफ्त में सभी बातों का आनन्द लेना चाहते हैं, अर्थात, संसार और उसकी बातों का आनन्द भी लेते रहें, और उन्हें परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा भी उपलब्ध रहे। सामान्यतः लोग इस बात को समझने और मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं कि उन्हें संसार अथवा परमेश्वर में से किसी एक को चुनना ही होगा; उन्हें दोनों ही नहीं मिल सकते हैं, जैसा कि अगले दो उदाहरणों से भी प्रकट है, जिन्हें हम अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 109

English Translation

Responsibility Because of Participation (3)


    While studying some important things related to participating in the Lord’s Table, we have been seeing from 1 Corinthians 10:16-22, that there are two implications and one responsibility that become necessary upon the participant. The implications are that he affirms and renews that, firstly, he is living in close fellowship with the Lord, and secondly, that he lives in unity with the Christian Believers. The responsibility binding upon him because of partaking of the Lord’s Table is that he has to live separated from the world, and the ways of the world, particularly about things related to God’s worship. We had seen some aspects about this responsibility of staying separated, in the previous article from 1 Corinthians 10:19-20. Today we will look at some other aspects of this essential separation from the world, that are the responsibility of the people of God.

    In Acts 2, after Peter’s preaching with the power of the Holy Spirit, when of the devout Jews gathered in Jerusalem, 3000 repented and asked the disciples what they should do next, Peter tells them the steps they need to take (Acts 2:37-40). Here, in verse 40 Peter says to them, “And with many other words he testified and exhorted them, saying, Be saved from this perverse generation” - through many words he asked them to save themselves, i.e., to separate themselves from the perverse generation they were living amongst. The very fact that Peter used “many words” to explain and inform about this, and “exhorted” them about it, indicates the importance of this for Christian Faith and living, from the very moment of a person coming to faith in Christ Jesus and submitting his life to Him. Also note that Peter does not say to them that God will do this for them in the days to come. But he puts the responsibility upon them to take this step, and this serves as a practical lesson of living by 2 Corinthians 5:15 for the Christian Believers.

    Similarly, Paul, writing under the guidance of the Holy Spirit, in 2 Corinthians 6:14-18 strongly emphasizes the necessity of this separation between the Believers and the unbelievers; and in verses 17-18 emphasizes that it will be through their coming out and being separate from the unbelievers that God will accept them, will be a Father to them, and treat them as His sons and daughters. This passage shows that through Paul, the Holy Spirit is saying that unless the Christian Believer separates himself from the world and its ways, he can never experience the care, privileges, and blessings of his heavenly Father. The Prodigal Son could experience and enjoy the love and the blessings of the father, only after he had separated himself from the outside filth that he had gone into, and returned to his father. God the Father is waiting for the Christian Believers to understand, realize, and act on this necessity for their Christian life. The normal tendency is for the Believer to expect God to bless him in every way possible, but without the Believer having to pay any price for the heavenly blessings and privileges. People want to have the best of both worlds freely, i.e., enjoy the pleasures and ways of the world, as well as have God’s care and protection. People are usually not willing to realize and accept that they will have to choose between the world and God; they cannot have them both, as is evident from the next two examples, which we will see in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

Christian Believer – Forsakes All for The Lord / मसीही विश्वासी - प्रभु के लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 33 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार


सुसमाचारों में दिए गए प्रभु यीशु मसीह के शिष्य के गुणों में से यह पाँचवाँ गुण, पहले कहे गए दूसरे गुण के समान, शिष्य, अर्थात मसीही विश्वासी में एक अलगाव की माँग करता है। प्रभु यीशु ने कहा, इसी रीति से तुम में से जो कोई अपना सब कुछ त्याग न दे, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता (लूका 14:33)। मसीही विश्वासी का दूसरा गुण पारिवारिक संबंधों में अलगाव की माँग करता है, और यह पाँचवाँ गुण, प्रभु यीशु के पक्ष में शिष्य द्वारा भौतिक, या सांसारिक और नश्वर वस्तुओं से अलगाव से की माँग करता है। इसी गुण के एक दूसरा स्वरूप पर नए नियम में काफी ज़ोर दिया गया है, पत्रियों में उसे बहुधा दोहराया गया है - अपने आप को संसार में परदेशी और यात्री जानकर संसार की बातों के मोह में पड़ने से बचे रहना (इब्रानियों 11:13; 1 पतरस 2:11)। यूहन्ना और याकूब ने तो पवित्र आत्मा की अगुवाई में यहाँ तक लिखा है कि भौतिक या सांसारिक बातों से प्रेम रखना, स्वतः और अनिवार्यतः व्यक्ति में परमेश्वर के प्रति प्रेम न होने का सूचक है, उसको परमेश्वर का बैरी बना देता है; उनके द्वारा लिखे पदों को देखें:


*तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्‍तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है। क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात शरीर की अभिलाषा, और आंखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्‍ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है। और संसार और उस की अभिलाषाएं दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा” (1 यूहन्ना 2:15-17)।

*हे व्यभिचारिणयों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है” (याकूब 4:4)।


जब प्रभु ने अपने आरंभिक शिष्यों को बुलाया, तो वे तुरन्त अपने व्यवसाय, अपने परिवार आदि को छोड़ कर प्रभु के पीछे हो लिए: वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए” (मत्ती 4:22); “और व नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए (लूका 5:11); वहां से आगे बढ़कर यीशु ने मत्ती नाम एक मनुष्य को महसूल की चौकी पर बैठे देखा, और उस से कहा, मेरे पीछे हो ले। वह उठ कर उसके पीछे हो लिया (मत्ती 9:9)। जब एक व्यक्ति ने प्रभु से उसका शिष्य बनने की इच्छा व्यक्त की, जब वे मार्ग में चले जाते थे, तो किसी न उस से कहा, जहां जहां तू जाएगा, मैं तेरे पीछे हो लूंगा। यीशु ने उस से कहा, लोमड़िय़ों के भट और आकाश के पक्षियों के बसेरे होते हैं, पर मनुष्य के पुत्र को सिर धरने की भी जगह नहीं (लूका 9:57-58) - अर्थात प्रभु के पीछे चलने के लिए इस अनिश्चितता को स्वीकार करके चलना होगा कि यह आवश्यक नहीं है कि इस सेवकाई में रहने के लिए स्थान और खाने के लिए भोजन मिलेगा। जब, जो, जैसा मिल जाए, उसे ही स्वीकार करके प्रभु द्वारा दिए गए कार्य में लगे ही रहना है। पौलुस ने तिमुथियुस को लिखा, पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर (2 तीमुथियुस 4:5)। लेकिन जो यह सब जानते हुए, इन बातों को स्वीकार करते हुए, प्रभु के पीछे चल निकले थे, अपने उन ड़िशिष्यों को प्रभु यीशु ने प्रतिज्ञा दी, यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन (मरकुस 10:29-30)।


प्रभु यीशु द्वारा दिए गए बीज बोने वाले के दृष्टांत को स्मरण करें (मत्ती 13:3-9)। यहाँ पर तीसरी प्रकार की भूमि, झाड़ियों के स्थान, पर गिरने और उगने वाला बीज वह है जो उगा और बढ़ा, किन्तु संसार की बातों और धन के धोखे ने उसे दबा कर निष्फल कर दिया जो झाड़ियों में बोया गया, यह वह है, जो वचन को सुनता है, पर इस संसार की चिन्‍ता और धन का धोखा वचन को दबाता है, और वह फल नहीं लाता (मत्ती 13:22)। जो धनी जवान व्यक्ति (मत्ती 19:16-24) प्रभु के पास अनन्त जीवन का मार्ग प्राप्त करने के लिए आया था, वह निराश और असफल इसलिए लौट गया, क्योंकि वह अपने धन और सांसारिक वस्तुओं से अपने आप को अलग नहीं करने पाया था; वह प्रभु की शिष्यता की यह कीमत नहीं चुकाना चाहता था, और जीवन के जल के सोते के पास आकर भी प्यासा और बिना अनन्त जीवन पाए चला गया।


यदि आप प्रभु यीशु मसीह के शिष्य हैं, तो क्या आपने अपने आप को भौतिक, नश्वर सांसारिक बातों के मोह से पृथक किया है? इसका यह अभिप्राय नहीं है कि प्रभु के शिष्य को सन्यासी बनकर विरक्ति का जीवन जीना चाहिए। अभिप्राय यह है कि प्रभु का शिष्य अपने जीवन में प्राथमिक स्थान प्रभु और उसके वचन की आज्ञाकारिता को देता है, न कि सांसारिक उपलब्धियों और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में लगे रहने को। प्रभु यीशु की शिष्यता के पाँचवें गुण की इस कसौटी पर आज अपने आप को कहाँ खड़ा हुआ पाते हैं? क्या अपने आप को प्रभु यीशु का शिष्य कहना आप के लिए एक औपचारिकता निभाना है, या आप सच्चे मन से उसके समर्पित और आज्ञाकारी शिष्य हैं?


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।  


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

    *************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 33

English Translation

Christian Believer – Forsakes All for The Lord

The fifth characteristic of a disciple of the Lord Jesus, given in the Gospels is similar to the second characteristic that we have seen earlier, and demands a separation of the Christian Believer. This fifth characteristic demands that the Believer be willing and ready to forsake all for the Lord; the Lord Jesus has said to His disciples, So likewise, whoever of you does not forsake all that he has cannot be My disciple (Luke 14:33). The second characteristic asks for a separation in familial relationships, this fifth characteristic demands a separation from the temporal and worldly, i.e., the perishable things. A lot of emphasis has been placed in the New Testament on a different form of this characteristic, which has often been repeated in the letters - a Christian Believer is to consider himself as a pilgrim and sojourner in this world and avoid getting entangled in the attachment to worldly things (Hebrews 11:13; 1 Peter 2:11). In this context, John and James have gone to the extent of writing that loving the things of this world, by itself is a sure indicator of not loving the Lord God; and this love for the worldly things makes one an enemy of God. Consider what they have written:


*Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him. For all that is in the world--the lust of the flesh, the lust of the eyes, and the pride of life--is not of the Father but is of the world. And the world is passing away, and the lust of it; but he who does the will of God abides forever” (1 John 2:15-17).

*Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God” (James 4:4).


When the Lord called His initial disciples, they immediately left their work, business, families to follow the Lord: and immediately they left the boat and their father, and followed Him (Matthew 4:22); As Jesus passed on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax office. And He said to him, "Follow Me." So, he arose and followed Him (Matthew 9:9). Consider the response of the Lord when a person expressed the desire to Him to be His follower, Now it happened as they journeyed on the road, that someone said to Him, "Lord, I will follow You wherever You go." And Jesus said to him, "Foxes have holes and birds of the air have nests, but the Son of Man has nowhere to lay His head." (Luke 9:57-58) - in other words, to decide to be a follower of the Lord is to accept the uncertainty that in this ministry there will always be a doubt for availability of a place to stay and food to eat; the follower of Christ should be willing and ready to accept whatever he may get and whenever he may get it, but continue in the ministry nevertheless. Paul wrote to Timothy, But you be watchful in all things, endure afflictions, do the work of an evangelist, fulfill your ministry (2 Timothy 4:5). To those disciples, who knowing all these things, still decide to accept becoming a follower of the Lord, the Lord also promised that, “So Jesus answered and said, Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life (Mark 10:29-30).


Recall the parable given by the Lord Jesus about the Sower of the Seed (Matthew 13:3-9). In this parable, the seed falling in the third kind of soil, the soil with the thorns, is the seed that fell and germinated and started to grow; but the things of the world and the deceitfulness of wealth suppressed it and rendered it fruitless, Now he who received seed among the thorns is he who hears the word, and the cares of this world and the deceitfulness of riches choke the word, and he becomes unfruitful (Matthew 13:22). The Rich Young Ruler who came to the Lord, seeking the way to eternal life (Matthew 19:16-24), returned disappointed and unsuccessful, since he was unable to separate himself from his wealth and the things of the world; he did not want to pay the price of becoming a follower of Christ Jesus, therefore, having come to the source of the water of life he returned back dejected and as thirsty as he had come, without having received eternal life.


If you are a disciple of the Lord, then have you separated yourself from the temporal and perishing world and its things? This does not mean that the disciple of the Lord Jesus has to totally detach himself from the world and live the life of a hermit or an ascetic. The implication is that the disciple has to give the primary place to the Lord Jesus and to the obedience of His Word; instead of pursuing worldly achievements and desires. Where do you find yourself on the basis of an evaluation based on this fifth characteristic in your life? Is calling yourself a disciple of the Lord merely fulfilling formalities, following of rituals and traditions, and celebrating feasts and festivals for you, or are you actually a committed and obedient disciple of the Lord?


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language