ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

भौतिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भौतिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

Worship – 21 -The Material Blessings of Worship (7) / आराधना – 21 - आराधना के भौतिक लाभ (7)

 

आराधना 21

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (7)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना पर ज़ारी हमारे इस बाइबल अध्ययन में, पिछले कुछ लेखों से हम आराधना के भौतिक लाभों पर, परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए उदाहरणों के द्वारा विचार कर रहे हैं। अब तक हम सारपत की विधवा, राजा हिजकिय्याह, नहेम्याह के उदाहरणों पर विचार कर चुके हैं, और पिछले लेख में हमने राजा यहोशापात का उदाहरण देखा था। राजा यहोशापात के उदाहरण में हमने देखा कि कैसे आराधना के माध्यम से उसने अपनी निश्चित हार और तय विनाश को एक महान विजय और अकल्पनीय भौतिक आशीर्वादों में परिवर्तित कर दिया। पर यहाँ और भी बहुत कुछ विचार करने और सीखने के लिए है, जिसे हम आज देखेंगे, और फिर, अब तक इस विषय में जो हम देख चुके हैं, उसके आधार पर कुछ शिक्षाएँ और निष्कर्ष निकालेंगे। हमने पिछला लेख राजा यहोशापात की पाँच आराधनाओं (2 इतिहास अध्याय 20) के साथ समाप्त किया था, जिनमें से चौथी आराधना उस समय की गई थी जब लोगों ने युद्ध की लूट इकट्ठी की थी।

    अब हम कथानक के इसी भाग को कुछ विस्तार से देखेंगे, और इसके निहितार्थों पर विचार करेंगे । 2 इतिहास 20:25 को देखिए: “तब यहोशापात और उसकी प्रजा लूट लेने को गए और लोथों के बीच बहुत सी सम्पत्ति और मनभावने गहने मिले; उन्होंने इतने गहने उतार लिये कि उन को न ले जा सके, वरन लूट इतनी मिली, कि बटोरते बटोरते तीन दिन बीत गए।” इससे आप कल्पना कर सकते हैं कि यहोशापात पर आक्रमण करने और उसे नष्ट करने आए सैनिकों के शरीरों पर कितनी सारी बहुमूल्य वस्तुएँ और कितने आभूषण थे। क्या यह अजीब नहीं लगता कि तीन अलग-अलग स्थानों से तीन भिन्न सेनाएँ यहोशापात पर हमला करने आईं, और वे युद्ध के लिए आते समय मूल्यवान वस्तुएँ और आभूषण पहनकर आए – और वह भी इतनी अधिक मात्रा में कि यहोशापात के लोगों को उन्हें इकट्ठा करने में तीन दिन लग गए! यदि कोई यह कहे कि उन्होंने यह सभी वस्तुएँ उन लोगों से लूटी होंगी जो उनके रास्ते में पड़े, तो इस अध्याय की पहली दो आयतों पर विचार कीजिए, जो विशेष रूप से कहती हैं कि वे केवल यहोशापात पर आक्रमण करने आ रहे थे, और उनके मार्ग में किसी अन्य लोगों पर आक्रमण या विजय का कोई उल्लेख नहीं है। कल्पना कीजिए — तीन राष्ट्रों की सेनाएँ युद्ध के लिए आ रही हैं, पर उनके पास हथियारों से अधिक आभूषण और मूल्यवान वस्तुएँ हैं!

    हमने पहले भी देखा है कि राजा यहोशापात एक धर्मी राजा था, जो सच्चे मन से परमेश्वर का आदर करता था, और उसकी महिमा के लिए कार्य करता था। और यह परमेश्वर का उसे आशीष देने का तरीका था — न तो उसे अपनी भूमि छोड़नी पड़ी, न उसके लोगों को युद्ध करना, घायल होना, या मरना पड़ा, परन्तु फिर भी परमेश्वर ने उन्हें इतना कुछ दिया, जो वे अपने बल पर कभी प्राप्त नहीं कर सकते थे, भले ही वे दूसरे राज्यों पर विजय प्राप्त करने निकले होते — जो वैसे भी वे अपने सीमित सेना बल के कारण कभी नहीं कर सकते थे। जो कार्य यहोशापात बाहर जा कर नहीं कर सका, वही परमेश्वर ने उसके लिए किया, उसके पड़ोसियों के माध्यम से सब कुछ उसके द्वार तक ला दिया — सभोपदेशक 2:26 की पूर्ति करते हुए; यह दिखाते हुए कि परमेश्वर उन सभी की परवाह करता है जो उसके प्रति विश्वासयोग्य हैं और उसके कार्य के प्रति निष्ठावान हैं। यहाँ परमेश्वर के लोगों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण पाठ भी है — कभी-कभी परमेश्वर के आशीर्वाद विपरीत परिस्थितियों और कठिनाइयों के रूप में आते हैं। परन्तु जो लोग ऐसी घोर परिस्थितियों में भी अपना विश्वास और भरोसा परमेश्वर और उसके प्रावधानों पर बनाए रखते हैं, वे परमेश्वर से अकल्पनीय और बहुतायत से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, वह भी अविश्वसनीय तरीकों से।

    सारपत की विधवा, राजा हिजकिय्याह, नहेम्याह, और राजा यहोशापात के उदाहरणों में हमने इस बात की पुष्टि देखी है कि इन में से किसी ने भी आराधना भौतिक लाभ प्राप्त करने या किसी भी प्रकार से परमेश्वर को प्रभावित करने के लिए नहीं की। उन्होंने परमेश्वर के प्रति अपने आदर और उसकी महिमा करने के लिए आराधना की; और उन्होंने ऐसा अपने कठिन और असंभव लगने वाली परिस्थितियों में भी किया। आराधना के दौरान उनका मुख्य विचार अपनी घोर परिस्थितियों से छुटकारा पाने का था, न कि परमेश्वर से भौतिक लाभ माँगने या लेने का। परमेश्वर ने न केवल उन्हें उनकी परिस्थितियों से छुड़ाया, बल्कि अपनी इच्छा के अनुसार उन्हें भौतिक रूप से आशीष भी दी, और अकल्पनीय बहुतायत से आशीषित किया। इन उदाहरणों से हम एक बहुत महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाल सकते हैं — परमेश्वर के लोगों को हर स्थिति में उस पर अपना विश्वास और भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्हें दो आयतों पर पूर्ण रूप से स्थिर बने रहना चाहिए: पहली, 1 कुरिन्थियों 10:13 — कि परमेश्वर कभी उन्हें उनकी सामर्थ्य से बढ़कर परीक्षा में नहीं आने देगा, और साथ ही वह उससे निकलने का मार्ग भी प्रदान करेगा; और दूसरी, रोमियों 8:28 — कि हर चीज़ के माध्यम से अन्ततः परमेश्वर अपने लोगों के भले के लिए ही कार्य करता है, और कभी उन्हें हानि न होने देगा, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न लगें।

    तो अब प्रश्न यह उठता है कि जब परमेश्वर अपने लोगों के भले के लिए कठिन और विपरीत सी लगने वाली परिस्थितियों का भी प्रयोग करता है, तो उस परिप्रेक्ष्य में आराधना का क्या स्थान है? जैसा कि हम पहले भी देख चुके हैं, फिलिप्पियों 4:4-7 हम से कहता है कि हम हर स्थिति में आनन्दित रहें, और हमेशा अपनी प्रार्थनाएँ परमेश्वर के सामने धन्यवाद के साथ रखें। अब, कठिनाइयों में आनन्दित रहना और आवश्यकता की स्थितियों में कृतज्ञ रहना तभी संभव है, जब कोई वास्तव में 1 कुरिन्थियों 10:13 और रोमियों 8:28 पर विश्वास रखता हो; अर्थात् वह पूर्ण रूप से भरोसा रखता है कि हर स्थिति में अन्ततः उसे लाभ ही मिलेगा, हानि कभी नहीं, और परमेश्वर उसे सुरक्षित निकाल भी लाएगा। दूसरे शब्दों में, विपरीत परिस्थितियों में दूसरों के सामने सच्ची, निष्ठापूर्ण आराधना किसी व्यक्ति के अटल विश्वास और अडिग भरोसे का स्पष्ट प्रमाण है। यह इसे भी दिखाता है कि उसकी आराधना न तो औपचारिक या रीति पूरी करना है, और न ही परमेश्वर से भौतिक लाभ या आरामदायक जीवन प्राप्त करने के लिए की जाने वाली है। बल्कि वह व्यक्ति हर स्थिति में परमेश्वर के लिए कार्य करता है, उसे आराधना अर्पित करता है, जो परमेश्वर के प्रति उसके विश्वास, भरोसे, और प्रेम की अभिव्यक्ति है — कि परमेश्वर कौन है, उसने क्या किया है, और उसने अपने लोगों के लिए कैसी योजनाएँ बनाई हैं (यिर्मयाह 29:11)

    इस प्रकार, हम देखते हैं कि सच्ची आराधना, वह ईमानदार “प्रोस्कुनेओस” है जो आत्मा और सच्चाई में है (यूहन्ना 4:23-24), जिस प्रकार की आराधना को परमेश्वर ढूँढ़ता है, जैसा हम पहले भी बात कर चुके हैं। यह पूर्णतः परमेश्वर के द्वारा अपने निष्ठावान और समर्पित लोगों के आध्यात्मिक और शारीरिक भले के लिए कार्य करने से संबंधित है। आराधना — अर्थात् परमेश्वर का धन्यवाद, स्तुति और महिमा करना — को कभी भी परमेश्वर के अहं को संतुष्ट करने के लिये, या करने का का साधन नहीं समझा जाना चाहिए। परन्तु परमेश्वर से ये आशीषें और लाभ प्राप्त करने की कुंजी यह है कि व्यक्ति स्वेच्छा से परमेश्वर की सन्तान बने, उसके परिवार का भाग बने (यूहन्ना 1:12-13) — प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा — और फिर उसके प्रति निष्ठा और आज्ञाकारिता का जीवन जिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship21

English Translation

The Material Blessings of Worship (7)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                      Discussion Video



    In this on-going Bible study on worship, for the past few articles, we have been considering the physical benefits of worship, through examples given in God’s Word the Bible. So far we have considered the examples of the widow of Zarephath, King Hezekiah, Nehemiah, and in the last article we saw the example of King Jehoshaphat. In the example of King Jehoshaphat, we have seen how through worship, he turned an impending defeat and annihilation into a tremendous victory and unimaginable material blessings. But there is more to ponder over and learn over here, which we will see today, and then draw some lessons and conclusions from what we have seen on this topic so far. We had closed the last article with the five worships of King Jehoshaphat given in 2 Chronicles chapter 20, of which the fourth worship was after the people had collected the spoils of war.

    Let us look at this part of the narrative in some detail, and ponder over the implications. Take a look at 2 Chronicles 20:25 "When Jehoshaphat and his people came to take away their spoil, they found among them an abundance of valuables on the dead bodies, and precious jewelry, which they stripped off for themselves, more than they could carry away; and they were three days gathering the spoil because there was so much." From this, you can imagine the amount of valuables and jewellery that was present on the bodies of the soldiers that had come to attack and annihilate King Jehoshaphat. Does it not strike as very strange, that three different armies, from different places, collectively coming to overpower Jehoshaphat, they all came for war wearing and carrying valuables and jewelry, and that too in such abundance, that it took Jehoshaphat’s people three days just to gather the spoils off them! If one were to say that they might have gathered all this from the people on the way that they passed through to Jehoshaphat’s Kingdom, then consider the first two verses of this chapter, which specifically states that they were coming only to conquer Jehoshaphat, and no mention is made of their invading and conquering any other people en-route. Imagine, armies of three different nations coming for war, yet carrying more valuables and jewelry than weapons.

    We have seen earlier, that King Jehoshaphat was a godly King, who sincerely revered God, and worked for His glory. And this was God’s way of blessing him – he did not have to leave his land, none of his people had to fight, get hurt, or die in any battle, and yet God gave them so much, that they could never have got it on their own, had they gone conquering and plundering the people around them – which they never could have done, since their own army was not sufficient for it. What Jehoshaphat could not do by going out, God did for him, by bringing it all to his doorstep from and through his neighbors – a fulfilment of Ecclesiastes 2:26; showing how God cares for those faithful to Him and His work. There is another very important lesson here for the people of God – sometimes, God’s blessings come disguised as adversity and calamity. But those who continue to maintain their faith and trust in God and His provisions even in the seemingly deleterious situations, will reap an unimaginable abundance of blessings from God, even in unbelievable ways.

    In the examples of the widow of Zarephath, King Hezekiah, Nehemiah, and King Jehoshaphat, we saw the affirmation of what we have been saying right through in these articles, that none of them worshiped to obtain any material benefits, or manipulate God for anything in any manner. They worshiped out of their reverence for God and to honor God, to glorify Him; and they did so even in their problems and seemingly impossible and unsurmountable situations. While worshiping God, their main concern was deliverance from their untoward situations, and not that God provide material benefits in any way. God not only delivered them from their situations, but also blessed them materially, as per His discretion, and blessed them with unimaginable abundance. This is a very important conclusion and lesson we can draw from these examples – God’s people must maintain their faith and trust in Him, for everything, in all situations. They must totally hold on to two verses: firstly, 1 Corinthians 10:13 – that God will never let them get into a situation beyond their ability to handle, and yet will also provide the way out of it; and secondly, Romans 8:28 – through everything, eventually God will do only that which eventually is beneficial for His people, and never let them be harmed in any way, howsoever impossible and harmful a situation may seem to be.

    So, where does worship fit into this scenario of God allowing and using even the seemingly adverse situations for the benefit of His people? As we have seen earlier, Philippians 4:4-7 exhort us to be joyful in all circumstances, and to always present our prayers to God with thanksgiving. Now, this, being joyful in adversities and thankful in situations of being in need is only possible, if one really does believe in 1 Corinthians 10:13 and Romans 8:28, as stated above; i.e., they fully trust that in and through everything they will only benefit, never be harmed, and God will bring them out safe and secure. In other words, true, sincere worship in adverse situations before others, is evident proof of a person’s unwavering faith and undoubting trust in God. It also shows and proves that his worship is neither formal and ritualistic, nor meant to manipulate God for blessings, material things, and for an easy-going life of comfort. Rather, the person works for God, worships Him in all situations and circumstances, as an expression of his faith, trust, and adoration of God – for who He is, and what He has done, and what He has planned for His people (Jeremiah 29:11).

    So, we see that true worship, the sincere “proskuneos” in spirit and truth (John 4:23-24), that God is looking for, that we have talked about earlier. It is all about God working things out for the spiritual and physical benefits of His sincere and committed people. Worship, i.e., thanking, praising and exalting God in various ways is not to be seen or understood as something done to satisfy God’s ego in any way. But the key to receiving these blessings and benefits from God is that one has to voluntarily decide be a child of God, a part of His family (John 1:12-13) through coming to faith in the Lord Jesus, and then live a life of sincere commitment and obedience to Him.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

Worship – 17 - The Material Blessings of Worship (3) / आराधना – 17 - आराधना के भौतिक लाभ (3)

 

आराधना 17

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (3)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                         लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के हमारे इस अध्ययन में, आराधना के प्रतिफलों पर विचार करते हुए, हमने पिछले लेखों में, परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित मन से निकली हुई सच्ची आराधना के भौतिक लाभों के बारे में देखना आरम्भ किया है। हमने देखा है कि ईमानदारी की यह आराधना, परमेश्वर को किसी बात को करने या देने के लिये मजबूर करना नहीं है; परन्तु परमेश्वर अपने सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी आराधकों की सांसारिक और भौतिक आवश्यकताओं की अनदेखी भी नहीं करता है। उसके लोग अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार जो और जैसा उसे देते हैं, प्रत्युत्तर में परमेश्वर अपनी असीम क्षमता और योग्यता के अनुसार उन्हें लौटा कर देता है। साथ ही हमने परमेश्वर की मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था के संदर्भ में यह भी देखा था, कि परमेश्वर ने खराई और ईमानदारी से उसे अर्पित किये जाने वाले उन सभी भेंट और बलिदानों के प्रत्युत्तर में, अपने लोगों को सहायता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, और आवश्यकताओं की बहुतायत से पूर्ति का वायदा किया है। आज से और आने वाले कुछ लेखों में, हम इसी बात को इस्राएल के इतिहास के उदाहरणों से देखना आरम्भ करेंगे।

    इस्राएल का इतिहास इस बात का गवाह है तथा पर्याप्त प्रमाण प्रदान करता है कि परमेश्वर के लोगों ने जब-जब परमेश्वर की आज्ञाकारिता की है, अपनी संपन्नता में से परमेश्वर और उसके कार्यों के लिए दिया है, तो वे हमेशा ही उन्नति करते तथा और समृद्ध होते चले गए हैं। लेकिन उन्होंने जब भी ऐसा करने से हाथ पीछे खींचा है, तो हमेशा ही हानि उठाई है; और जिसे बचाने या रोक के रखने का प्रयास किया, वह भी उनके पास बचा नहीं रहा (नीतिवचन 11:24-25)

    बुद्धिमान राजा सुलैमान में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने यह लिखवाया है, “अपनी संपत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की पहिली उपज दे देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना; इस प्रकार तेरे खत्ते भरे और पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुण्डों से नया दाखमधु उमण्डता रहेगा(नीतिवचन 3:9-10)

    यहाँ, वाक्यांश “...अपनी संपत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की पहिली उपज दे देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना” पर ध्यान दीजिए; मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की सन्तान होने के नाते इस बात का ध्यान रखना है, यह मान कर चलना है कि उनके पास जो कुछ भी है वह परमेश्वर के अनुग्रह से उन्हें दिया गया है (व्यवस्थाविवरण 8:18)। हमारी संपत्ति, हमारी भौतिक अथवा शारीरिक संपन्नता, हमारा प्रत्येक गुण, कौशल, और योग्यता, हमारी बौद्धिक क्षमताएं, हमारे आत्मिक वरदान, आदि - अर्थात हमारे पास चाहे कुछ भी हो, वह सब हमें प्रभु परमेश्वर के अनुग्रह से प्राप्त हुआ है। ये सभी बातें हमें प्रभु द्वारा दिए गए “बीज” हैं, जो उसने हमें उसके “खेत”, अर्थात संसार के लोगों के मध्य में बोने के लिए दिये हैं। अब यह हम पर है कि हम इन बीजों को अपने लिए उपयोग कर के इन्हें ख़त्म कर देते हैं, या फिर उन्हें “खेत” में बो कर बहुतायत की फसल प्राप्त करते हैं, जो हमारे तथा दूसरों, दोनों के लिए आशीष होगी - सारपत की विधवा के समान, जिसने एल्लियाह के कहने पर अपने अंतिम भोजन का पहला भाग उसे दिया, और परिणामस्वरूप उसे इतनी आशीष मिली कि वह और उसका पुत्र उन आशीषों के सहारे आराम से रहे, जबकि सारा देश अकाल से त्रस्त था (1 राजाओं 17:9-16)

    चुनाव हमारा है। जब तक कि हम परमेश्वर को अपनी भौतिक संपन्नता और वस्तुओं में से देना नहीं सीखेंगे, उसने जो हमें दिया है, उसके द्वारा उसकी महिमा करना नहीं आरंभ करेंगे, परमेश्वर के “खेत” में जा कर अपने हाथ खोलकर परमेश्वर द्वारा दिये गए “बीज” को डालना आरंभ नहीं करेंगे, और अपनी नहीं, वरन परमेश्वर की महिमा के लिए कार्य करना आरंभ नहीं करेंगे, हम परमेश्वर की बहुतायत की आशीषों (नीतिवचन 10:22) को अनुभव करना भी आरंभ नहीं करेंगे। आने वाले लेखों में हम परमेश्वर के वचन में से आराधना के द्वारा भौतिक आशीषों के सिद्धांत को कार्यान्वित होते हुए दिखाने वाले उदाहरणों को देखेंगे।

    ध्यान दीजिये, ये सारी प्रतिज्ञाएँ और प्रतिफल परमेश्वर के लोगों के लिये हैं। इसलिये, यदि आप परमेश्वर की आशीषों, देखभाल, सहायता, प्रावधानों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो पहले आपको स्वेच्छा से प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा परमेश्वर की सन्तान बनना होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship17

English Translation

The Material Blessings of Worship (3)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                           Discussion Video


    In this ongoing study on worship, while considering the rewards of worship, we have seen in the preceding articles about the benefits of true worship offered to God from a fully surrendered heart. We have seen that such an honest worship, is not for compelling God to give or do something; but that God does not overlook the material and physical needs of His true, surrendered, and obedient worshipers. His people offer to him according to their capacity and ability, and in return, God gives back to them from His unlimited resources and abilities. We had also seen from the Law of God brought by Moses that God, in return for what is offered with honesty and integrity, had promised safety, help, health, and an abundant fulfilling of their needs. But, as we saw from Malachi, when they did it to fulfill a formality using poor quality offerings, the results were disastrous. From today, and in the coming few articles, we will start considering examples of these things from the history of Israel.

    The history of Israel through the ages is ample evidence that God’s people have always prospered when they obeyed God and gave from their possessions to Him and for His work. But when they did not do so, they always suffered; and what they tried to keep back and safe-guard, that too did not remain with them (Proverbs 11:24-25).

    Through the wise king Solomon, the Holy Spirit of God had it recorded that: “Honor the Lord with your possessions, And with the first-fruits of all your increase; So your barns will be filled with plenty, And your vats will overflow with new wine” (Proverbs 3:9-10).

    Take note of those words – “Honor the Lord with your possessions…”; as children of God, we need to realize and acknowledge that all that we have is because the Lord our God has graciously granted it to us (Deuteronomy 8:18). Our possessions, whether they are physical wealth and material riches; or some skills, talents, capabilities and intellectual abilities; or some spiritual gifts – whatever, they are all from the Lord because of His grace upon us. They all are the “seeds” that the Lord has given to us for sowing in His “field” – the people of the world. We can selfishly use up this ‘seed” for ourselves and finish it off, or sow it, and reap a bountiful harvest that will bless us as well as bless others – like the widow of Zarephath, who following Elijah’s request, gave the first part of her last meal to him, and then was so abundantly blessed that she and her son lived off those blessings when the country was reeling under a severe drought (1 Kings 17:9-16).

    The choice is ours. Unless we learn to give to God from our material possessions, to glorify Him with what He has given to us, learn to go out into God’s field, to open our hands and sow the God given seed into God’s field, and work for bringing glory to God instead of to ourselves; we will not get to experience the abundance of the Lord’s blessings (Proverbs 10:22). In the coming articles, we will look at examples from God’s Word of this principle of material blessings through worship at work.

    Take note that these promises and rewards are for the people of God; so, if you want to be a partaker of God’s blessings, care, help, and provisions, you must first voluntarily become a child of God by coming to faith in the Lord Jesus.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

Worship – 16 - The Material Blessings of Worship (2) / आराधना – 16 - आराधना के भौतिक लाभ (2)

 

आराधना 16

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (2)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                        लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में हमने देखना आरम्भ किया था कि परमेश्वर की आराधना के न केवल आत्मिक लाभ हैं, बल्कि भौतिक लाभ भी हैं। किन्तु इसे परमेश्वर से अपनी इच्छा के अनुसार कुछ प्राप्त करने के लिए, अथवा बाइबल के प्रतिकूल और भ्रष्ट “सुसमाचार द्वारा संपन्नता” की धारणा का समर्थन करने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। हमने इस आराधना को समझने की श्रृंखला के आरंभिक लेखों में देखा था कि आराधना परमेश्वर को देना हैं और इस का एक स्वरूप परमेश्वर को भौतिक वस्तुएं अर्पित करना भी है। परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है, “धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा(गलातियों 6:7); और इसी बात को थोड़े से भिन्न रूप में, प्रभु के काम के लिए भौतिक वस्तुओं को देने के सन्दर्भ में इस प्रकार से कहा गया है “परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा(2 कुरिन्थियों 9:6)। दूसरे शब्दों में, चाहे आत्मिक लाभ हों या शारीरिक अथवा भौतिक लाभ, प्रभु से मिलने वाला परिणाम, हमारे द्वारा मात्रा एवं गुणवत्ता में प्रभु को दिए जाने पर ही निर्भर है।

    जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रार्थना के द्वारा हम उतना ही प्राप्त करने की आशा रख सकते हैं, जितना हमारे विचारों और हमारी समझ के अनुसार हमारी आवश्यकताओं की सीमा है। किन्तु आराधना, अर्थात विभिन्न रीतियों से परमेश्वर को अपना प्रेम और आदर अर्पित करना, हमें हमारी कल्पना की सीमाओं से परे आशीषित करता है (1 कुरिन्थियों 2:9)

    मैं यह अपने व्यक्तिगत अनुभव, तथा परमेश्वर के अनेकों अन्य लोगों के अनुभवों के आधार पर कहता हूँ - परमेश्वर को महिमा दीजिए, वह आपको महिमान्वित करवाएगा, उसे आदर दीजिए, वह आपका आदर करवाएगा, उसका ध्यान रखिए, वह आपका ध्यान रखवाएगा, उसे श्रद्धा और भक्ति दीजिए, वह आपके प्रति लोगों में सम्मान और श्रद्धा उत्पन्न करेगा, उसकी प्रशंसा और गुणानुवाद कीजिए, वह आपकी प्रशंसा करवाएगा, उसे अपना समय और योग्यताएँ दीजिए, वह आपको और अधिक समय और योग्यता देगा, उसे अपने जीवन में प्राथमिकता दीजिए, वह आपको प्राथमिकता देगा, आप उसके लिए कार्य कीजिए, वह आपके लिए कार्य करेगा, आप पृथ्वी पर उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति कीजिए, और वह पृथ्वी तथा स्वर्ग दोनों स्थानों पर आपकी आवश्यकताएँ पूरी करेगा। यह सभी कठिन और समझने से बाहर प्रतीत हो सकता है; किन्तु विश्वास के साथ आगे बढ़िए, करना आरंभ कीजिए, और परमेश्वर आपको कभी निराश नहीं करेगा; उसने स्वयं ही कहा है, “परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है(भजन 34:8)

    परमेश्वर का अपने लोगों के लिए हमेशा ही यह वायदा रहा है कि उनके सोचने-समझने से बढ़कर बहुतायत का प्रतिफल उसने उनके लिए तैयार रखा हुआ है, जो परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार उसके लिए कार्य करते हैं। जब परमेश्वर ने इस्राएलियों को अपनी व्यवस्था और निर्देश दिए थे, तो उस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण भाग परमेश्वर के समक्ष, उसके भवन में उसके लोगों के द्वारा उनके दशमांश और भौतिक समृद्धि के भाग को लाना, तथा निर्धनों की आवश्यकताओं को पूरा करना था; अर्थात परमेश्वर को देना, भौतिक वस्तुओं को अर्पित करने के द्वारा उसकी आराधना करना था। और यदि यह खराई से किया जाये, तो परमेश्वर का वायदा है कि प्रतिफल के रूप में, उन्हें हमेशा उसकी सुरक्षा, सहायता, स्वास्थ्य, और भरपूरी के साथ उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहेगी।

    किन्तु इसके साथ ही हम इस्राएल के इतिहास से यह भी देखते हैं कि जब भी परमेश्वर के लोगों ने अपनी भेंट, बलिदानों, और आराधना में केवल औपचारिकता पूरा करने के लिये, परमेश्वर को उत्तम वस्तुओं तथा प्रथम-फलों के स्थान पर खराब या घटिया वस्तुएँ भेंट बलिदानों में अर्पित कीं, उनके साथ परिणाम बुरा ही हुआ। इसे हम पुराने नियम की अन्तिम पुस्तक, मलाकी में परमेश्वर के द्वारा कही गई बातों (मलाकी 1:6-10) से स्पष्ट देख सकते हैं। इस भाग में ऐसा करने को परमेश्वर ने उसका निरादर और अपमान करना, बुरा करना, उसे अशुद्ध ठहराना, आदि कहता है। फिर पद 9 में इसके बारे में उन्हें चेतावनी देता है, और पद 10 में व्यर्थ भेंट लाने की बजाए, मंदिर को ही बन्द कर देने के लिये कहता है। और इसके बाद, नए नियम का आरम्भ होने तक, लगभग 400 वर्ष तक, फिर परमेश्वर ने इस्राएल से कोई बात नहीं की, कोई निर्देश नहीं दिये, कोई नबी नहीं भेजा, उनकी ढिठाई के कारण शान्त होकर पीछे हट गया।

    अगले लेख से हम बाइबल में दिये गये इस्राएल के इतिहास से इन बातों के कुछ ठोस उदाहरण देखेंगे, और परमेश्वर की इस विश्वासयोग्यता के बारे में समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship16

English Translation

The Material Blessings of Worship (2)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                           Discussion Video


    In the last article we had begun seeing that worshipping God not only has spiritual benefits, but also has material benefits as well. But this cannot be used to try to manipulate God into doing or providing certain things according to our fancy; nor is it meant to support the UnBiblical and corrupt concept generally known as “the prosperity gospel.” We had seen in the initial part of this series on Understanding Worship, that a form of worship, i.e., of giving to God, is through offering material things to God. God’s Word also teaches: “Do not be deceived, God is not mocked; for whatever a man sows, that he will also reap” (Galatians 6:7); and this is stated in a slightly different form, in context of giving out of material possessions for the Lord’s work as, “But this I say: He who sows sparingly will also reap sparingly, and he who sows bountifully will also reap bountifully” (2 Corinthians 9:6). In other words, whether spiritually or materially, our input for the Lord, in quantity as well as quality determines the output we will receive from the Lord.

    As we have seen earlier, through prayer we will only get that which is within the limits of our thoughts and perceived needs; but worship, i.e., expressing our love and adoration for the Lord God in various ways, will enrich and bless us beyond the limits of our imagination (1 Corinthians 2:9).

    I say this from personal experience, and on the basis of experiences of many other people of God – give glory to God, He will give glory back to you; give honor, get back honor; give respect, get back respect; give awe and reverence, get back awe and reverence; exalt Him, He will exalt you; give Him of your time and talents, He will give time and talents back into your lives; give Him priority, He will provide priority for you; work for Him, He will work for you; fulfill His needs on earth, He will fulfill your needs not only on earth but in heaven as well. All this may seem difficult and inexplicable; but step out in faith, start doing it, and God will not let you down; for He Himself has said “Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him!” (Psalm 34:8).

    An abundant-beyond-belief return on any investments kept ready and available by God to give to those who work for Him as per His instructions, has always been an assurance from God for His people. When God gave His Law to the Israelites, a significant section of the law was on bringing tithes, offerings, first-fruits of produce and of material increase to the house of the Lord, and on meeting the needs of the poor; i.e., giving to God, worshipping God through material things. And when this was done sincerely, then as reward, He has promised to give them continual safety, help, health, and meeting all their needs in abundance.

    But along with this, we also see from the history of Israel, that whenever the people of God started to offer poor quality things instead of the first-fruits and the best, as had been instructed, just to fulfill a formality, the outcome was always bad. We see this very clearly from the book of Malachi, the last book of the Old Testament, from Malachi 1:6-10. We see in these verses that God calls doing this as dishonoring and despising Him, defiling Him, doing evil, etc. Then, in verse 9 He warns them for doing this, in verse 10 says that instead of bringing vain offerings, it is better to shut the Temple. Then after this, till the beginning of the New Testament there is a 400 years period where God stopped communicating with Israel, gave no instructions, sent no prophets, because of their stubbornness, He became silent and stepped back from them.

    From the next article we will start seeing some solid examples about this, and understand God's faithfulness on this count.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language