ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Worldly लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Worldly लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 71 - Appropriately Handling God’s Word – 16 / आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 56

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर के वचन के कुछ गुण और उद्देश्य हैं, और यदि वचन को परमेश्वर के पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य के साथ, उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तब ये गुण और उद्देश्य दिखाई भी देते हैं। हमारे विषय, परमेश्वर के वचन के “बाहर जाना” के संदर्भ में, हमें इन गुणों और उद्देश्यों का ध्यान रखना अनिवार्य है। परमेश्वर का वचन एक तलवार के समान हृदय को गहराई से छेदने और वहाँ छिपी हुई पापमय बातों को उजागर करने के लिए है (इब्रानियों 4:12)। उसका उपयोग मण्डली के लोगों में, उन्हें सुधरने और धार्मिकता की शिक्षा दिए जाने के लिए किया जाना है, और यदि आवश्यक हो तो इसके लिए डाँटना और उलाहना देना भी किया जाना चाहिए (2 तीमुथियुस 3:16-17; 4:2)। जब तलवार को उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तो वह काटती और छेदती है, जो हमेशा ही पीड़ादायक होता है। वचन के कुछ उपयोग, जैसे कि परमेश्वर की आराधना, स्तुति, प्रशंसा, धन्यवाद के लिये, परमेश्वर के गुणों और कार्यों के बारे में बताने के लिये, आदि, में उपरोक्त बातें नहीं होती हैं। परन्तु तब भी वचन परमेश्वर का गुणानुवाद करता है, उसके बारे में सिखाता है, आत्मिक जीवन और बातों में, आत्मिक उन्नति की अविनाशी और स्थाई बातों के लिये प्रोत्साहित करता है (रोमियों 12:1-2; फिलिप्पियों 4:8-9; कुलुस्सियों 3:2)। न कि किसी व्यक्ति की प्रशंसा, गुणानुवाद, और बड़ाई करता है, नश्वर और अस्थाई सांसारिक सुख-समृद्धि-लाभ अर्जित करने की प्रेरणा देता है (2 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:1-4)।

 

इसलिए, यदि परमेश्वर का वचन कहीं चुभ नहीं रहा है, जीवन की कोई कमजोरी या कमी या पाप को उजागर नहीं कर रहा है, सुनने वालों को उनके भीतर की, उनके मन और विचारों की वास्तविक दशा का बोध नहीं करवा रहा है, तो फिर वह अपने निर्धारित उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहा है, क्योंकि उसे उसके निर्धारित उद्देश्य के लिये प्रयोग नहीं किया जा रहा है। और तब ऐसे किसी भी प्रचार या शिक्षा को स्वीकार करने और मानने के प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए। यदि प्रचारक अथवा शिक्षक बाइबल के अनुसार सही शिक्षाएँ नहीं दे रहा है, और यदि आवश्यक होने पर भी डाँटने और उलाहना देने का उपयोग नहीं कर रहा है, तो फिर उस प्रचारक पर भरोसा करना, उसका अनुसरण करना गलत होगा। यहाँ यह तर्क भी लागू नहीं होता है कि वचन को समकालीन और प्रासंगिक करके प्रस्तुत किया जा रहा है। क्योंकि, जैसा हम देख चुके हैं, हमारे हाथों में जो वचन है, वह प्रभु यीशु का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14; प्रकाशितवाक्य 19:11-13), और यह वचन अटल है, स्वर्ग में अनंतकाल के लिये स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये इसमें कोई परिवर्तन करना या उसे समकालीन और प्रासंगिक करने का कोई स्थान ही नहीं है, अन्यथा वह तो परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह में परिवर्तन और संशोधन करने के समान हो जाएगा।


परमेश्वर के वचन को “स्वादिष्ट” और सहज बनाने के लिए, ये “बेचने” वाले प्रचारक वचन की तीखी औ काटने वाली बातों को निकाल देते हैं, और उनके स्थान पर प्रसन्न करने वाली मनोहर बातें डाल देते हैं। इस प्रकार से वे 1 कुरिन्थियों 4:6 के निर्देश के विरुद्ध, परमेश्वर के लिखित वास्तविक वचन के “बाहर” चले जाते हैं, उसकी गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने, तथा उसमें अपने ही विचार डाल देने, उसे श्रोताओं को भावता हुआ बनाने के लिये। ऐसे प्रचारक और उनकी शिक्षाएँ संभवतः श्रोताओं द्वारा बहुत पसन्द की जाएँगी, उनकी प्रशंसा की जाएगी; और प्रचारक को अच्छे उपहार तथा पैसा भी मिलेगा, तथा साथ ही सिफारिश के पत्र भी दिए जाएंगे, जिनका उपयोग ये लोग अपनी बड़ाई और प्रचार के लिए तथा फिर किसी अन्य कलीसिया में जाकर इसी प्रक्रिया को दोहराने के लिए करेंगे। लेकिन क्योंकि परमेश्वर के वचन के द्वारा श्रोताओं की वास्तविक पापमय दशा उजागर करके उन पर प्रकट नहीं की गई, और न ही श्रोताओं का सामना उनके पापों, बुराइयों, और उनके अनन्तकालीन दुष्परिणामों से करवाया गया, इसलिए वे अपने पापों के लिए कायल भी नहीं होंगे। और इसीलिए फिर वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करने, और उद्धार पाने के लिए उभारे भी नहीं जाएंगे (प्रेरितों 2:37-38)। इसलिए ऐसा प्रचार, उसे सुनने वालों के उद्धार के सन्दर्भ में, व्यर्थ ठहरेगा; और ऐसे संदेशों को सुनने के बाद भी वे लोग नरक के उतने ही भागी बने रहेंगे, जितना वे उस सन्देश को सुनने से पहले थे।


यह समस्या केवल तब ही नहीं थी, लेकिन आज भी है, उससे कहीं अधिक प्रचलित नहीं तो कम से कम उतनी ही गंभीर तो है ही, जितनी आरम्भिक कलीसिया के समय में थी। आज के समय के पास्टरों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य रहता है कि किसी भी तरह से मण्डली के लोगों को बुरा न लगे, ठेस न पहुँचे। यह और भी अधिक तब किया जाता है जब वह प्रचारक कलीसिया के बाहर कहीं से आमंत्रित किया गया होता है। तब ये लोग विशेषतः वही कहते हैं जो लोग सुनना चाहते हैं, जिसे सुनकर वे प्रसन्न होते हैं (2 तीमुथियुस 4:3-4), ताकि भविष्य में उन्हें फिर से बुलाया जाए। परमेश्वर के वचन को “बेचने” वाले ये लोग पार्थिव आशीषों, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, भौतिक आश्चर्यकर्मों, उज्ज्वल भविष्य की प्रतिज्ञाओं, आदि की बातें करेंगे, लेकिन वे पाप, पाप से पश्चाताप, उद्धार पाने और अनन्त विनाश से बचने की अनिवार्यता – जिस उद्देश्य के लिए प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर आया था, आदि के बारे में बात नहीं करेंगे।


थोड़ा विचार कीजिए, “बेचने” वाले ये पास्टर, प्रचारक, शिक्षक जितनी भी भौतिक, पार्थिव, शारीरिक, साँसारिक बातों की बातें करते हैं, ऐसी बातें जो श्रोताओं को अच्छी और “स्वादिष्ट” लगें, वे सभी बातें एक न एक दिन सँसार के साथ या तो नाश हो जाएँगी, अथवा मृत्यु के बाद यहीं पीछे छूट जाएँगी। उस व्यक्ति के साथ जो एकमात्र बात जाएगी, वह है उसके जीवन का हिसाब-किताब, उसके पापों का लेखा-जोखा (2 कुरिन्थियों 5:10)। तो फिर, ऐसे संदेशों को सुनने वालों के लिए, उन प्रचारकों के ये परमेश्वर के वचन के “बाहर” होकर, मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दिए जाने वाले इन सन्देशों से क्या लाभ होगा? यदि श्रोता अपने पापों के लिए कायल नहीं किए गए, उन्होंने अपने पापों के लिए पश्चाताप नहीं किया, और वे प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा बचाए नहीं गए, तो उन मनोहर, मधुर बातों को सुनने से उन्हें क्या लाभ हुआ?


अगले लेख में हम वचन के एक अन्य खण्ड से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और वचन के साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 71 - Be Stewards of God’s Word – 56 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 16

 

As we have seen in the previous article, the Word of God has certain characteristics and purposes; they become evident when it is used under the guidance and power of the Holy Spirit, for its intended purpose. In context of our understanding “going beyond” God’s Word, we need to keep these characteristics of God’s Word in mind. God’s Word is like a sword meant to cut deep into the heart and expose the sinful things hidden there (Hebrews 4:12). It is meant to be used amongst the congregation to correct the people and instruct them in righteousness, if required through rebuking and exhorting as well (2 Timothy 3:16-17; 4:2). A sword when used for its intended purpose, always cuts and penetrates, and that is always painful. Sometimes, the Word can be used for worshipping, praising, adoring, and thanking God; for preaching or teaching about God’s attributes and works, and then the message does not have the aforementioned characteristics. But even then, the Word exalts God, teaches about Him, encourages about spiritual life and things, and teaches to be edified in the forever established and eternal heavenly things of lasting value (Romans 12:1-2; Philippians 4:8-9; Colossians 3:2). It still does not teach to exalt, praise, or promote any person, nor does it encourage to go after temporal and perishing things, wealth, and gains of this world (2 John 2:15-17; James 4:1-4).

 

So, if God’s Word is not creating any discomfort by touching upon sin and short-comings in one’s life, is not making the listeners aware of the actual condition of their hearts and minds, then it is not serving its purpose, because it is not being used for its intended purpose. And one should be very wary of believing in any such preaching. If the preacher or teacher is not teaching Biblically correct doctrines, and if required, is not resorting to rebuking and exhortation to teach the correct things of God, then that preacher is not to be trusted upon and followed. Here, this argument is untenable that the Word is being presented in a relevant and contemporary manner. Since, as we have seen, the Word that we have in our hands, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14; Revelation 19:11-13), and this Word is unchanging, being settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, there is no possibility of altering it in any way or making it contemporary or relevant, since that will tantamount to altering and editing the Lord God Jesus Christ.


To make God’s Word “palatable” and convenient, these peddling preachers take away the sharp and cutting parts of the Word, and substitute them with pleasing and pleasant things in their preaching and teaching. Thus, contrary to the instruction of 1 Corinthian 4:6, they “go beyond” what God’s Word actually says, by misinterpreting it, misusing it, adding their own ideas to it, to make it sound pleasing to the audience. These preachers and their messages would most likely be well appreciated and applauded by the listeners; and the preacher would likely get good gifts and money, and would also be given letters of recommendation, which they will use to promote themselves and then repeat the same process in some other Church. But since, the actual inner sinful state of the audience has not been cut into and exposed by God’s Word, nor have the audience been brought face-to-face with their wrongs and sins, and the eternal deleterious consequences have not been brought before them, so, they are not convicted for their sins. Therefore, they are not motivated into repentance for their sins, and seeking salvation (Acts 2:37-38). Hence, such preaching will bring no results in terms of salvation of the listeners, and even after hearing and appreciating such messages, they would still remain as hell-bound, as they had been before listening to it.


This problem was not only present at that time, but is present even today, if not worse then at the very least, it is just as serious, as it was in the first Church. The main aim of most of the present-day pastors, preachers, and teachers of God’s Word, is not to offend the congregation in any way. This is done even more if they have been called “guest or invited” speakers, from an outside Church. Then they make it a point to say things that the congregation likes to hear and is pleased to hear (2 Timothy 4:3-4), so that they may be invited again. The peddlers of God’s Word will talk of temporal blessings, material prosperity, physical healings, worldly miracles, promises of a great future, etc. but will stay away from talking about sin, need of repentance for sin, and the necessity of salvation to escape eternal damnation – the very purpose the Lord Jesus Christ came to earth for.


Think it over, every worldly thing that these peddling pastors, preachers, and teachers talk about, to sound good and palatable to the audience, will eventually perish with the world, or be left behind when the person dies. The only thing that will go with that person, for accountability before God is the record of their lives, their record of sins (2 Corinthians 5:10). So, of what benefit has this “going beyond” God’s Word and being pleasers of men been to those who heard and appreciated those messages? Since they were not convicted of their sins, did not repent from them, and did not get saved by accepting the Lord Jesus as their savior, then how did their listening to pleasant and sweet talk benefit them?


In the next article, we will take up another part of God’s Word, and learn some more things from it about how Paul used and handled God’s Word.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 13 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 65 - Immaturity (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 65 - अपरिपक्वता (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 65 

Click Here for the English Translation

बालकों के समान व्यवहार और मानसिकता (1)


पीछे के लेखों में हमने देखा है कि प्रभु के लोगों में परमेश्वर के वचन से संबंधित पाँच प्रकार की ठीक से और निरंतर की जाने वाली सेवकाइयों के द्वारा ही मसीही विश्वासियों के मसीही जीवनों में और साथ ही प्रभु की कलीसिया की उन्नति होती है; वे परिपक्वता में अग्रसर होते रहते हैं, और प्रभु परमेश्वर की महिमा का कारण ठहरते हैं। किन्तु यदि किसी कारणवश व्यक्ति प्रेरितों 2:42 में दिए गए मसीही और कलीसिया के जीवन के चार स्तंभों, वचन की शिक्षा, मसीही विश्वासियों की संगति, सामूहिक एवं व्यक्तिगत प्रार्थना का जीवन, और प्रभु की मेज़ में नियमित सम्मिलित होने में शिथिल अथवा लापरवाह हो जाए, या कमज़ोर पड़ जाए तो उसका आत्मिक विकास बाधित हो जाता है, वह आत्मिक परिपक्वता में नहीं बढ़ने पाता है, उसका आत्मिक जीवन प्रभु के लिए अप्रभावी हो जाता है, और उसके जीवन से प्रभु को महिमा नहीं मिलती है। पिछले लेख में हमने यह भी देखा था कि मसीही विश्वास में आने के बाद लोग आत्मिक शिशु-अवस्था से निकलकर आत्मिक बालक-अवस्था में आकर क्यों अटक जाते हैं - परमेश्वर पिता और उनकी अपने बच्चों के लिए देखभाल पर उनके अधूरे विश्वास, और उसके अंतर्गत पिता परमेश्वर की बजाए अपने ऊपर तथा स्वयं के प्रयासों पर भरोसा रखने के कारण! इस कारण उनका आत्मिक जीवन या तो एक स्तर पर रुका रह जाता है, या बहुत धीमे बढ़ता है; और जो कुछ भी वो कमाते हैं वह बहुत परिश्रम और थकान के साथ कमाते हैं। साथ ही इसके लिए उन्हें एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है, अपने पारिवारिक संबंधों तथा अपने स्वास्थ्य को लेकर; साथ ही वे अपने आप को परमेश्वर की आशीषों और देखभाल से भी वंचित कर लेते हैं। तौ भी, जो वो कमाते हैं, उसका वैसा आनन्द नहीं लेने पाते हैं, जैसी कि उन्होंने अपेक्षा की थी।


जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, इफिसियों 4:14 ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई से उन के भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों में चार प्रकार की हानिकारक बातें दी गई हैं। मसीही विश्वासियों एवं कलीसिया में सेवकाई के लिए नियुक्त सेवकों द्वारा, की गई वचन की अप्रभावी सेवकाई के कारण आए आत्मिक कुपोषण के कारण, ये चार प्रकार की बातें बहुधा आत्मिक रीति से दुर्बल व्यक्तियों एवं कलीसिया में घर कर जाती हैं। इनमें से पहली बात है बालक के समान व्यवहार, विचार, और दृष्टिकोण रखना; अर्थात अपरिपक्व होना। शेष तीन बातें इन बालक समान, या अपरिपक्व लोगों में देखने को मिलती हैं। ये अपरिपक्व मसीही बालक, विभिन्न प्रकार के विचारों की “बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते” हैं; अर्थात सूखे पत्तों या हल्की सी किसी ऐसी वस्तु के समान हो जाते हैं जो हल्की सी भी हवा के झोंके से एक से दूसरे स्थान पर उड़ा दिए जाएं। उनमें कोई आत्मिक स्थिरता एवं दृढ़ता, वचन की सही शिक्षाओं की समझ, मसीही विश्वास की आधारभूत बातों की जानकारी नहीं होती है। बेरिया के विश्वासियों (प्रेरितों 17:11) के विपरीत, यदि कोई भी प्रचारक आकर मसीह या परमेश्वर के नाम में कुछ भी उलटा-सीधा किन्तु आकर्षक और मनोहर रीति से कह देता है, उसे ये बालक समान अपरिपक्व लोग बिना जाँचे-परखे स्वीकार कर लेते हैं, गलत शिक्षाओं में तुरंत ही बहक और भटक जाते हैं, एक से दूसरे प्रचारक, मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन आदि में “उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते” हैं। समझ और विश्वास में इस प्रकार अपरिपक्व तथा बालक बने रहना परमेश्वर के वचन और इच्छा के विरुद्ध है, “हे भाइयो, तुम समझ में बालक न बनो: तौभी बुराई में तो बालक रहो, परन्तु समझ में सयाने बनो” (1 कुरिन्थियों 14:20)।


परमेश्वर के वचन बाइबल में दो स्थानों पर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने इस आत्मिक बालक अवस्था, अर्थात आत्मिक परिपक्वता के लक्षण बताए हैं, जिससे मसीही विश्वासी अपने जीवनों में झांक कर अपनी आत्मिक परिपक्वता की दशा को देख लें। आज हम बाइबल दिए गए, और वहाँ लिखे लक्षणों को देखेंगे:


1. हे भाइयों, मैं तुम से इस रीति से बातें न कर सका, जैसे आत्मिक लोगों से; परन्तु जैसे शारीरिक लोगों से, और उन से जो मसीह में बालक हैं। मैं ने तुम्हें दूध पिलाया, अन्न न खिलाया; क्योंकि तुम उसको न खा सकते थे; वरन अब तक भी नहीं खा सकते हो। क्योंकि अब तक शारीरिक हो, इसलिये, कि जब तुम में डाह और झगड़ा है, तो क्या तुम शारीरिक नहीं? और मनुष्य की रीति पर नहीं चलते? इसलिये कि जब एक कहता है, कि मैं पौलुस का हूं, और दूसरा कि मैं अपुल्लोस का हूं, तो क्या तुम मनुष्य नहीं? (1 कुरिन्थियों 3:1-4)।


यहाँ पर दिए गए इस बालक अवस्था के, अपरिपक्वता के, लक्षण हैं:


* उनसे परिपक्व आत्मिक लोगों के समान आत्मिक बात-चीत नहीं की जा सकती है; वे उसे समझ नहीं पाते हैं, ग्रहण नहीं करने पाते हैं।


* वे शारीरिक या सांसारिक लोगों के समान की गई बात-चीत को ही समझने और ग्रहण करने पाते हैं। 


* वे बाइबल की ठोस शिक्षाओं, मसीही विश्वास और जीवन आदि की उन्नत तथा गूढ़ बातों को समझ नहीं पाते हैं, न उनका पालन, और न ही उन्हें अपने जीवन में लागू करने पाते हैं।


* उनमें डाह और झगड़ा, अर्थात अहंकार, दूसरों के साथ तुलना करते रहना, अपने आप को ऊंचा और दूसरों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति, क्षमा न करना, सहनशीलता, नम्रता और दीनता का व्यवहार न रखना, आदि बातें बनी रहती हैं।


* वे बाइबल की सही शिक्षाओं पर परमेश्वर पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चलते; वरन मनुष्यों, संस्थाओं, मानवीय मतों, समुदायों, और डिनॉमिनेशंस के नियमों के अनुसार, जहाँ से भी उन्हें भौतिक लाभ मिले, वे उसी के अनुसार चलते और जीवन जीते हैं।


* उनमें मनुष्यों को महत्व देने, उन्हें अपना आदर्श बनाकर मनुष्यों के अनुसार चलने, और इस बात को लेकर औरों के साथ, जो उनके पसंदीदा आदर्श मनुष्यों को उनके समान ओहदा और आदर नहीं देते हैं, मतभेद और टकराव रखने की प्रवृत्ति देखने को मिलती है (1 कुरिन्थियों 1:10-12)।


दूसरे स्थान पर दी गई बातों को हम अगले लेख में देखेंगे.


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 65

English Translation

Thinking and Behaving like a Child (1)


    We have seen in the previous articles that consequent to worthily and continually carrying out five kinds of ministries given in Ephesians 4:11, the Christian Believers and the Church are edified, grow continually, and mature spiritually, bringing glory and honor to God. But if for some reason, a person or Church becomes careless and casual about steadfastly being obedient to the four pillars of Christian Life given in Acts 2:42 - Bible Study, Fellowship with Believers, Prayers - individual and as a Church, worthily and properly participating in the Holy Communion, then his spiritual growth is adversely affected, he stops maturing spiritually, his life no longer remains useful for the Lord and ceases to glorify God. In the previous article we had seen why most Believers after coming out of spiritual-infancy, get stuck in their spiritual childhood, stop growing spiritually any more - because of their incomplete trust or lack of trust in God’s intention and ability to look after them and provide for the needs of His spiritual children. Therefore, instead of trusting God, they start falling back upon their own abilities, efforts, other people, and the ways of the world to accomplish or achieve their desires. So, while they may gain materially and physically, but they end up losing God’s care and blessings, their spiritual growth either stagnates or gets stunted, and whatever they do gain materially, is through much toil and labor, often at the cost of other things, especially family life and their own health, and never get to enjoy it as they had expected to do.


As we have seen in the previous article, in Ephesians 4:14 that we should no longer be children, tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine, by the trickery of men, in the cunning craftiness of deceitful plotting are given four causes of spiritual immaturity. Due to an improper and inadequate ministry of God’s Word amongst the Christian Believers and the Churches, there is spiritual malnourishment and weakness. Therefore, these four harmful things often get the chance to settle into them. The first amongst these four is behaving like children, i.e., being spiritually immature. The next three are seen in those who live and behave immaturely like children. These spiritually immature and child-like people get “tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine”; i.e., they become light-weight and unstable like dried up leaves, that can easily be blown around by even a light breeze. They have no spiritual stand or firmness, because they have no proper understanding about God’s Word and the basic, foundational truths of Christian Faith. Unlike the Christian Believers of Berea (Acts 17:11), any Christian preacher who comes and preaches anything in the name of the Lord Jesus and God, attractively and in a pleasant or appealing manner, these child-like Believers, without examining and evaluating it, readily accept it all, and are very easily carried away in wrong doctrines and false teachings. They keep getting tossed around from one preacher to another, from one group, sect, or denomination, to another. To be like immature children is against the will and Word of God, Brethren, do not be children in understanding; however, in malice be babes, but in understanding be mature. (1 Corinthians 14:20).


In God’s Word the Bible, God the Holy Spirit has given the characteristics of these children, i.e., spiritually immature people at two places, so that all Christian Believers can today look at and examine their lives on their basis and ascertain the state of their own spiritual maturity. Today we will see the first of these, and the characteristics given there in the Bible:


    1. And I, brethren, could not speak to you as to spiritual people but as to carnal, as to babes in Christ. I fed you with milk and not with solid food; for until now you were not able to receive it, and even now you are still not able; for you are still carnal. For where there are envy, strife, and divisions among you, are you not carnal and behaving like mere men? For when one says, "I am of Paul," and another, "I am of Apollos," are you not carnal? (1 Corinthians 3:1-4).


The signs and indicators of immaturity and being child-like, given here are:


* One cannot speak or converse with them regarding spiritual things, as can be done with mature people. They are unable to understand those things, are unable to accept them.


* They can only understand and accept the carnal things of the world, and what is said in a worldly manner.


* They are neither able to utilize the “solid food”, i.e., understand the deeper things of God’s Word and the advanced things of the Christian Faith and life, nor apply them in their lives, obey them, or live by them.


* They have envy, strife, divisions, comparisons with others, etc. in their fellowship and lives. They have the tendency of showing themselves better than the others and others as lesser than them. Patience, forbearance, humility, putting up with others, etc. is either hardly ever seen, or seen very little.


* They do not walk according to the correct teachings of the Bible in the guidance of the Holy Spirit; instead, their Christian living is dictated and determined by rules and regulations determined by people, human organizations man-made groups, sects, and denominations etc.; and they keep shifting to wherever they can get better temporal benefits, and live accordingly.


* They have a tendency of giving importance to other men, putting up other human beings as their role models and then emulating them; because of this they have conflicts and differences of opinion with others who do not look up to their human role-models (1 Corinthians 1:10-12).


We will look into the second one in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

Christian Believer – Forsakes All for The Lord / मसीही विश्वासी - प्रभु के लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 33 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार


सुसमाचारों में दिए गए प्रभु यीशु मसीह के शिष्य के गुणों में से यह पाँचवाँ गुण, पहले कहे गए दूसरे गुण के समान, शिष्य, अर्थात मसीही विश्वासी में एक अलगाव की माँग करता है। प्रभु यीशु ने कहा, इसी रीति से तुम में से जो कोई अपना सब कुछ त्याग न दे, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता (लूका 14:33)। मसीही विश्वासी का दूसरा गुण पारिवारिक संबंधों में अलगाव की माँग करता है, और यह पाँचवाँ गुण, प्रभु यीशु के पक्ष में शिष्य द्वारा भौतिक, या सांसारिक और नश्वर वस्तुओं से अलगाव से की माँग करता है। इसी गुण के एक दूसरा स्वरूप पर नए नियम में काफी ज़ोर दिया गया है, पत्रियों में उसे बहुधा दोहराया गया है - अपने आप को संसार में परदेशी और यात्री जानकर संसार की बातों के मोह में पड़ने से बचे रहना (इब्रानियों 11:13; 1 पतरस 2:11)। यूहन्ना और याकूब ने तो पवित्र आत्मा की अगुवाई में यहाँ तक लिखा है कि भौतिक या सांसारिक बातों से प्रेम रखना, स्वतः और अनिवार्यतः व्यक्ति में परमेश्वर के प्रति प्रेम न होने का सूचक है, उसको परमेश्वर का बैरी बना देता है; उनके द्वारा लिखे पदों को देखें:


*तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्‍तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है। क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात शरीर की अभिलाषा, और आंखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्‍ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है। और संसार और उस की अभिलाषाएं दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा” (1 यूहन्ना 2:15-17)।

*हे व्यभिचारिणयों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है” (याकूब 4:4)।


जब प्रभु ने अपने आरंभिक शिष्यों को बुलाया, तो वे तुरन्त अपने व्यवसाय, अपने परिवार आदि को छोड़ कर प्रभु के पीछे हो लिए: वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए” (मत्ती 4:22); “और व नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए (लूका 5:11); वहां से आगे बढ़कर यीशु ने मत्ती नाम एक मनुष्य को महसूल की चौकी पर बैठे देखा, और उस से कहा, मेरे पीछे हो ले। वह उठ कर उसके पीछे हो लिया (मत्ती 9:9)। जब एक व्यक्ति ने प्रभु से उसका शिष्य बनने की इच्छा व्यक्त की, जब वे मार्ग में चले जाते थे, तो किसी न उस से कहा, जहां जहां तू जाएगा, मैं तेरे पीछे हो लूंगा। यीशु ने उस से कहा, लोमड़िय़ों के भट और आकाश के पक्षियों के बसेरे होते हैं, पर मनुष्य के पुत्र को सिर धरने की भी जगह नहीं (लूका 9:57-58) - अर्थात प्रभु के पीछे चलने के लिए इस अनिश्चितता को स्वीकार करके चलना होगा कि यह आवश्यक नहीं है कि इस सेवकाई में रहने के लिए स्थान और खाने के लिए भोजन मिलेगा। जब, जो, जैसा मिल जाए, उसे ही स्वीकार करके प्रभु द्वारा दिए गए कार्य में लगे ही रहना है। पौलुस ने तिमुथियुस को लिखा, पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर (2 तीमुथियुस 4:5)। लेकिन जो यह सब जानते हुए, इन बातों को स्वीकार करते हुए, प्रभु के पीछे चल निकले थे, अपने उन ड़िशिष्यों को प्रभु यीशु ने प्रतिज्ञा दी, यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन (मरकुस 10:29-30)।


प्रभु यीशु द्वारा दिए गए बीज बोने वाले के दृष्टांत को स्मरण करें (मत्ती 13:3-9)। यहाँ पर तीसरी प्रकार की भूमि, झाड़ियों के स्थान, पर गिरने और उगने वाला बीज वह है जो उगा और बढ़ा, किन्तु संसार की बातों और धन के धोखे ने उसे दबा कर निष्फल कर दिया जो झाड़ियों में बोया गया, यह वह है, जो वचन को सुनता है, पर इस संसार की चिन्‍ता और धन का धोखा वचन को दबाता है, और वह फल नहीं लाता (मत्ती 13:22)। जो धनी जवान व्यक्ति (मत्ती 19:16-24) प्रभु के पास अनन्त जीवन का मार्ग प्राप्त करने के लिए आया था, वह निराश और असफल इसलिए लौट गया, क्योंकि वह अपने धन और सांसारिक वस्तुओं से अपने आप को अलग नहीं करने पाया था; वह प्रभु की शिष्यता की यह कीमत नहीं चुकाना चाहता था, और जीवन के जल के सोते के पास आकर भी प्यासा और बिना अनन्त जीवन पाए चला गया।


यदि आप प्रभु यीशु मसीह के शिष्य हैं, तो क्या आपने अपने आप को भौतिक, नश्वर सांसारिक बातों के मोह से पृथक किया है? इसका यह अभिप्राय नहीं है कि प्रभु के शिष्य को सन्यासी बनकर विरक्ति का जीवन जीना चाहिए। अभिप्राय यह है कि प्रभु का शिष्य अपने जीवन में प्राथमिक स्थान प्रभु और उसके वचन की आज्ञाकारिता को देता है, न कि सांसारिक उपलब्धियों और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में लगे रहने को। प्रभु यीशु की शिष्यता के पाँचवें गुण की इस कसौटी पर आज अपने आप को कहाँ खड़ा हुआ पाते हैं? क्या अपने आप को प्रभु यीशु का शिष्य कहना आप के लिए एक औपचारिकता निभाना है, या आप सच्चे मन से उसके समर्पित और आज्ञाकारी शिष्य हैं?


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।  


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

    *************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 33

English Translation

Christian Believer – Forsakes All for The Lord

The fifth characteristic of a disciple of the Lord Jesus, given in the Gospels is similar to the second characteristic that we have seen earlier, and demands a separation of the Christian Believer. This fifth characteristic demands that the Believer be willing and ready to forsake all for the Lord; the Lord Jesus has said to His disciples, So likewise, whoever of you does not forsake all that he has cannot be My disciple (Luke 14:33). The second characteristic asks for a separation in familial relationships, this fifth characteristic demands a separation from the temporal and worldly, i.e., the perishable things. A lot of emphasis has been placed in the New Testament on a different form of this characteristic, which has often been repeated in the letters - a Christian Believer is to consider himself as a pilgrim and sojourner in this world and avoid getting entangled in the attachment to worldly things (Hebrews 11:13; 1 Peter 2:11). In this context, John and James have gone to the extent of writing that loving the things of this world, by itself is a sure indicator of not loving the Lord God; and this love for the worldly things makes one an enemy of God. Consider what they have written:


*Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him. For all that is in the world--the lust of the flesh, the lust of the eyes, and the pride of life--is not of the Father but is of the world. And the world is passing away, and the lust of it; but he who does the will of God abides forever” (1 John 2:15-17).

*Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God” (James 4:4).


When the Lord called His initial disciples, they immediately left their work, business, families to follow the Lord: and immediately they left the boat and their father, and followed Him (Matthew 4:22); As Jesus passed on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax office. And He said to him, "Follow Me." So, he arose and followed Him (Matthew 9:9). Consider the response of the Lord when a person expressed the desire to Him to be His follower, Now it happened as they journeyed on the road, that someone said to Him, "Lord, I will follow You wherever You go." And Jesus said to him, "Foxes have holes and birds of the air have nests, but the Son of Man has nowhere to lay His head." (Luke 9:57-58) - in other words, to decide to be a follower of the Lord is to accept the uncertainty that in this ministry there will always be a doubt for availability of a place to stay and food to eat; the follower of Christ should be willing and ready to accept whatever he may get and whenever he may get it, but continue in the ministry nevertheless. Paul wrote to Timothy, But you be watchful in all things, endure afflictions, do the work of an evangelist, fulfill your ministry (2 Timothy 4:5). To those disciples, who knowing all these things, still decide to accept becoming a follower of the Lord, the Lord also promised that, “So Jesus answered and said, Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life (Mark 10:29-30).


Recall the parable given by the Lord Jesus about the Sower of the Seed (Matthew 13:3-9). In this parable, the seed falling in the third kind of soil, the soil with the thorns, is the seed that fell and germinated and started to grow; but the things of the world and the deceitfulness of wealth suppressed it and rendered it fruitless, Now he who received seed among the thorns is he who hears the word, and the cares of this world and the deceitfulness of riches choke the word, and he becomes unfruitful (Matthew 13:22). The Rich Young Ruler who came to the Lord, seeking the way to eternal life (Matthew 19:16-24), returned disappointed and unsuccessful, since he was unable to separate himself from his wealth and the things of the world; he did not want to pay the price of becoming a follower of Christ Jesus, therefore, having come to the source of the water of life he returned back dejected and as thirsty as he had come, without having received eternal life.


If you are a disciple of the Lord, then have you separated yourself from the temporal and perishing world and its things? This does not mean that the disciple of the Lord Jesus has to totally detach himself from the world and live the life of a hermit or an ascetic. The implication is that the disciple has to give the primary place to the Lord Jesus and to the obedience of His Word; instead of pursuing worldly achievements and desires. Where do you find yourself on the basis of an evaluation based on this fifth characteristic in your life? Is calling yourself a disciple of the Lord merely fulfilling formalities, following of rituals and traditions, and celebrating feasts and festivals for you, or are you actually a committed and obedient disciple of the Lord?


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language