ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Growth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Growth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 30 अगस्त 2026

Growth through God’s Word - Preliminary Considerations – 1 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - आरम्भिक विचार – 1

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

आरम्भिक विचार – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

आरम्भिक विचार – 1

आशीषित और सफल जीवन जीने पर पिछली श्रृंखला के लेखों में, प्रत्येक मसीही विश्वासी के परमेश्वर की कलीसिया के औरपरमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के भण्डारी होने से संबंधित बातों पर विचार करते हुए, हमने उन बातों के बारे में सीखा था जो कलीसिया की तथा मसीही विश्वासियों की बढ़ोतरी में बाधा डालती हैं। उन में से एक मुख्य बात, जिस पर हमने संक्षेप में विचार किया था वह थी कलीसिया एवं विश्वासियों के मध्य परमेश्वर के वचन की सेवकाई की भूमिका।

हम कलीसिया के इतिहास से जानते हैं कि प्रथम शताब्दी में कलीसिया का सबसे अधिक तेजी से और सारे सँसार में प्रसार हुआ, और जहाँ-जहाँ कलीसियाएं स्थापित हुईं वहाँ उनकी उन्नति भी हुई। और यह तब, जब उनके पास लिखित रूप में परमेश्वर का वचन, विशेषकर नया नियम – जो उस समय लिखा जा रहा था, था ही नहीं। शिक्षाएँ मुख्यतः प्रेरितों के द्वारा मौखिक दी जाती थीं, या कुछ पत्रियों के द्वारा, जो किसी व्यक्ति अथवा कलीसिया को लिखी जाती थीं, और आस-पास की कलीसियाओं में घुमा कर वहाँ भी पढ़ी-सुनाई जाती थीं। किन्तु प्रेरितों के द्वारा प्रचार किए जा रहे इस परमेश्वर के वचन में एक बात थी – वह परिशुद्ध था, उसमें मनुष्यों की समझ और विचारों की कोई मिलावट नहीं की जाती थी। अर्थात, जैसा उन्हें प्रभु या पवित्र आत्मा से मिला था (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; गलतियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2; 1 यूहन्ना 1:5); वे उसे वैसा ही, बिना उसमें उनकी अपनी बुद्धि के विचार और बातों को मिलाए (2 कुरिन्थियों 4:1-2, 5), बाँट देते थे; और इसीलिए वह इतना प्रभावी था। अब थोड़ा रुक कर इस बात पर विचार कीजिये: यदि वही वचन जिसने उस समय कलीसिया की इतनी बढ़ोतरी और उन्नति की थी, उसी तरह से, जैसा परमेश्वर ने दिया है, उसी शुद्धता और आज्ञाकारिता में आज दिया जाए, तो निश्चय ही क्या उसका वही प्रभाव, वही परिणाम नहीं होंगे जो उस समय हुए थे?

यह तर्क कोई मन-गढ़न्त बात नहीं है। हम परमेश्वर के वचन से देखते हैं कि यह परमेश्वर के वचन के प्रचार के द्वारा ही था कि कलीसियाएं दृढ़ हुईं और बढ़ीं (प्रेरितों 4:4; 6:7; 16:4-5; 12:24; 19:20; 20:32)। कलीसियाओं की बढ़ोतरी के इस आरंभिक चरण में, वचन के मुख्य शिक्षक और प्रचारक प्रेरित तथा प्रभु यीशु के अन्य शिष्य थे। वे प्रभु के प्रति पूर्णतः और खराई से समर्पित थे और अपनी सेवकाई पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में करते थे। वह वचन जो पवित्र आत्मा से उन प्रेरितों तथा अगुवों में होकर आता था, उसके द्वारा यह बढ़ोतरी और उन्नति होती थी (प्रेरितों 16:4-5)। उस समय शैतान यूँ ही निष्क्रिय होकर बैठा हुआ नहीं था, तब भी ऐसे लोग थे जो अपने ही विचारों, व्याख्याओं, और धारणाओं को परमेश्वर का वचन कहकर प्रचार करते थे (मत्ती 15:8-9; 2 कुरिन्थियों 2:17; 11:13-15), किन्तु उस से कभी भी कलीसिया या विश्वासियों की बढ़ोतरी अथवा उन्नति में कोई योगदान नहीं मिला, और बाइबल में उसकी भर्त्सना की गई है।

अगले लेख में हम कुछ अन्य आरंभिक बातों को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Preliminary Considerations – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Preliminary Considerations – 1

 

In the previous series on leading a Blessed and Successful Life, while considering Christian Believers being stewards of God’s Church and their being in Fellowship with other children of God, we had learnt about the factors affecting the growth of the Church and of the Christian Believers. One of the main factors that we had briefly considered was the role of God’s Word in this growth of the Church and the Christian Believers.

We know from Church history that in the first century, the Church spread very rapidly all over the world, and grew locally wherever it was established. This, although they did not have the written Word of God, particularly the New Testament – which was still being written. Primarily, the teachings were done by the Apostles orally, and through some letters written to individuals or some of the Churches, and circulated around to be read and heard there. But there was one thing about this Word of God being preached and taught by the Apostles – it was pure and unadulterated by human thoughts and wisdom. It was just as they had received it from the Lord or from the Holy Spirit (1 Corinthians 11:23; 15:3; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2; 1 John 1:5), and was delivered by them, unadulterated by their own thoughts and wisdom (2 Corinthians 4:1-2, 5); and therefore it was so effective. Now just stop for a moment and ponder over this: If the same Word that caused the Church to grow and spread at that time, is ministered in the same manner, in obedience towards it and maintaining its God given purity, as it was done at that time, surely will it not have the same effect and produce the same results as it had, in the first Church?

This argument is not mere conjecture. We see from God's Word that it was through the preaching of the Word of God, that the Churches were strengthened and grew (Acts 4:4; 6:7; 16:4-5; 12:24; 19:20; 20:32). In this initial phase of Church growth, the main teachers and preachers of the Word were the Apostles and other disciples of Christ. They were sincerely committed to be obedient to the Lord and carrying on their ministry under the guidance of the Holy Spirit. It was this Word that came through the Apostles and Elders under the guidance of the Holy Spirit that caused this growth (Acts 16:4-5). Even at that time, Satan was not sitting by idly; there were people who preached their own thoughts, interpretations, and ideas as God's Word (Matthew 15:8-9; 2 Corinthians 2:17; 11:13-15), but it never contributed in any way to the spiritual growth and development of the Believers or of the Churches, and has been denounced in the Bible.

In the next article we will look at some more preliminary considerations.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 23 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 198 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 198 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन 198 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 5


हमने पिछले लेख में देखा था कि पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी होने के नाते, मसीही विश्वासियों को हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर की सन्तान भी हैं और परमेश्वर के परिवार के सदस्य भी हैं। किन्तु, जैसा कि प्रभु यीशु ने अच्छे और जंगली बीजों के दृष्टांत में कहा है (मत्ती 13:24-30), शैतान भी अपने लोगों को कलीसियाओं और मण्डलियों में घुसा देता है। वे अपने आप को झूठे प्रेरितों और धार्मिकता के प्रचारकों के समान प्रस्तुत करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15), परमेश्वर के वचन से प्रचार करने में सक्रिय भाग लेते हैं, किन्तु बड़ी चालाकी से वे कलीसिया में गलत शिक्षाएँ और झूठे सिद्धान्त भी घुसा देते हैं और परमेश्वर के लोगों को सही मार्ग से भरमा-भटका देते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि किसी को भी वचन की सेवकाई की ज़िम्मेदारी देने से पहले न केवल बहुत सावधानी से उस के बारे में बारीकी से जाँच-परख कर ली जाए, और तब ही कलीसिया में, कलीसिया के लोगों के मध्य प्रचार करने और शिक्षा देने का अवसर दिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रचारक और उसकी शिक्षाओं को हमेशा परखते रहना है (1 कुरिन्थियों 14:29), चाहे उसकी प्रतिष्ठा कुछ भी क्यों न हो। आज हम इस विषय पर रोमियों 12:4-5 से आगे सीखना ज़ारी रखेंगे।

जो वास्तव में प्रभु परमेश्वर के परिवार का सदस्य है, वह अपने परिवार के लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखेगा, उनकी भलाई की सोचेगा (गलातियों 6:10; 1 तिमुथियुस 5:8), उनके हित में होकर कार्य करेगा; तथा परमेश्वर के वचन के निर्देश के अनुसार (1 कुरिन्थियों 12:7), अपने आत्मिक वरदानों को अपनी व्यक्तिगत प्रशंसा और भलाई के लिए नहीं, वरन सभी की भलाई के लिए उपयोग करेगा। वह इस एहसास के साथ जीता और कार्य करता है कि परमेश्वर के परिवार में, प्रभु की मण्डली - उसकी देह (इफिसियों 5:25-30) में, जिस मण्डली के साथ प्रभु ने उसे रखा और जोड़ा है, वहाँ पर वह एक आवश्यक, उपयोगी, और अभिन्न अंग है; प्रभु के लिए उसकी उपयोगिता, उसकी आशीष और उन्नति वहीं से है। इसलिए किसी भी मसीही विश्वासी का कैसा भी अनुचित जीवन, व्यवहार, और कार्य, न केवल उसके व्यक्तिगत जीवन और गवाही पर दुष्प्रभाव लाता है, वरन परमेश्वर के पूरे परिवार, प्रभु की पूरी मण्डली पर दुष्प्रभाव लाता है। वह उन सभी के लिए दुःख और समस्याओं का कारण होता है, और उनकी सेवकाई के कार्यों को सुचारु रीति से करने में मण्डली के लोगों के लिये बाधा बनता है।

रोमियों 12:4 यह बिल्कुल स्पष्ट बता रहा है कि जैसे देह के सभी अंगों का एक ही, या समान ही कार्य नहीं होता है, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी की भी मण्डली में अपनी-अपनी, औरों से भिन्न सेवकाई है, भिन्न दायित्व हैं, जो उनके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए गए हैं। इसलिए सभी को अपनी-अपनी सेवकाई, अपने-अपने दायित्वों का सही रीति से निर्वाह करना है। किसी दूसरे की सेवकाई या दायित्वों को लेकर ईर्ष्या नहीं करनी है, उसकी सेवकाई को अपने लिए लेने और करने के प्रयास नहीं करने हैं। और न ही अपनी सेवकाई के कारण अपने आप को उच्च या महान समझने, घमण्ड करने की प्रवृत्ति रखनी है। क्योंकि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, परमेश्वर की दृष्टि में सभी सेवकाइयाँ और वरदान समान स्तर और महत्व के हैं। देह के सभी अंग अपने-अपने स्थान और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं; कोई भी अंग अथवा उसका कार्य देह के लिए कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, सभी का समान महत्व और उपयोग है। जैसे किसी एक अंग के न होने के कारण, या सुचारु रीति से कार्य न करने के कारण सारी देह अपनी रचना में अपूर्ण हो जाती है, या कार्य में अधूरी, या अथवा कार्य के लिए अक्षम हो जाती है, वैसे ही किसी भी मसीही विश्वासी के मण्डली से अनुपस्थित होने, मण्डली में अपना काम न करने, या मण्डली में ठीक से कार्य न करने के कारण कलीसिया या मण्डली की बढ़ोतरी और काम में, तथा उसके अपने जीवन में आत्मिक उन्नति नहीं होने पाती है। इसीलिए रोमियों 12:5 मसीही विश्वासियों को न केवल प्रभु की देह का अंग, वरन एक-दूसरे का अंग भी बताता है, जो मण्डली के लिए भी तथा एक-दूसरे के लिए भी सहायक और उपयोगी हों। उनकी आवश्यकता न केवल कलीसिया के कामों के लिए बल्कि एक दूसरे की बढ़ोतरी के लिए भी आवश्यक है। क्योंकि किसी भी कलीसिया में एक गलत वातावरण उसके सभी सदस्यों के कार्य, रवैये, और व्यवहार पर बुरा प्रभाव डालेगा, इसलिए सभी सदस्यों को एक-दूसरे के सहायक और सह-कर्मी होना चाहिए।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो अपनी सेवकाई को ठीक से, प्रभु की इच्छानुसार, तथा अपने आत्मिक वरदानों का उपयुक्त उपयोग मण्डली की भलाई और उन्नति के लिए कर पाने के लिए, आपके लिए यह आवश्यक है कि अपने आप को, औरों के समान ही, परमेश्वर के परिवार का तथा प्रभु की देह, उसकी मण्डली का एक अभिन्न एवं उपयोगी अंग समझ कर कार्य करें। न अपने आप को, अपनी सेवकाई को, अपने वरदान को किसी से गौण या छोटा अथवा कम उपयोगी समझें; और न ही किसी प्रकार से विशिष्ट और उच्च होने की भावना अपने में उत्पन्न होने दें। अन्यथा शैतान आपको हीन भावना अथवा घमण्ड से ग्रसित करके, अपने या मण्डली के, या मण्डली के किसी सदस्य के विरुद्ध किसी-न-किसी पाप में उलझा और फंसा देगा, प्रभु के लिए आपके कार्य और उपयोगिता की हानि करवा देगा। प्रभु परमेश्वर ने जो सेवकाई और वरदान आपको दिया है, उसे ही प्रभु की महिमा के लिए योग्य रीति से प्रयोग करें। शैतान व्यक्ति को किसी अन्य आकर्षक या प्रतिष्ठित सेवकाई और वरदान के लालच में फँसाकर उसे प्रभु द्वारा उसके लिए तय की हुई मण्डली तथा उस मण्डली में निर्धारित की हुई उसकी सेवकाई और आशीष से दूर ले जा सकता है। कुछ समय तक वह प्रतिष्ठा और सेवकाई अच्छे से चल भी सकती है, किन्तु अन्ततः उसके दुष्प्रभाव उस विश्वासी के अपने तथा उसके पारिवारिक जीवन में हानि ही लेकर आएँगे। जबकि प्रभु द्वारा निर्धारित स्थान, स्तर, और सेवकाई में बने रहने, अपनी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि प्रभु द्वारा उसके लिए तय की गई ज़िम्मेदारी का ही सुचारु रीति से निर्वाह करने द्वारा ही विश्वासी आशीषों और उन्नति के पात्र होंगे। 

अगले लेख में हम इस विषय को ज़ारी रखते हुए रोमियों 12:6-8 को देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 198

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5

 

We have seen in the previous article that as stewards of the gifts of the Holy Spirit, Christian Believers should also always bear in mind that the truly Born-Again Believers are all children of God, and are also members of God’s family. But, as the Lord Jesus has said in His parable of the tares and good seed (Matthew 13:24-30), Satan also infiltrates his people into the Church and Assemblies. They present themselves as false apostles and ministers of righteousness (2 Corinthians 11:13-15). They take active part in preaching God’s Word, but very subtly, also introduce false teachings and wrong doctrines into the Church to mislead God’s people away from the right way. Therefore, not only is it very necessary to be very circumspect in giving people the ministry of God’s Word, the opportunity to preach and teach amongst the Church congregation; but to also keep evaluating every preacher and his teachings (1 Corinthians 14:29), no matter what his reputation may be. Today we will carry on learning about this from Romans 12:4-5.

He who truly is a member of God’s family, will stay in fellowship and unity with the other members of his spiritual family, will think about their good (Galatians 6:10; 1 Timothy 5:8), and will do things for their benefit. In accordance with the instructions of God’s Word, he will use his Spiritual gifts and ministry not for himself and his being glorified, but for the benefit and edification of others (1 Corinthians 12:7). Such a person lives and works with the realization that in the family of God, in the Church of the Lord i.e., the body of Christ (Ephesians 5:25-30), in the Church or Assembly where God has placed him, joined him, there he is a necessary, useful, and integral part; he is useful for the Lord there, his blessings and growth are from there. Therefore, any kind of inappropriate living, behavior, and deeds of any Christian Believer, bring a harmful effect not only on his own life and witness but on the whole family of God, the Church. And he becomes a cause for pain and problems for everybody else; he adversely affects the proper work and ministry of the others in the congregation.

Romans 12:4 is very clearly saying that just as in a body every part and organ has its own place and work, similarly in the Christian Assembly or Church, every member has his own role and ministry, which is different from the work, ministry and role of others, that have been assigned to them by God. Therefore, everyone should carry out his God assigned role and ministry properly and worthily. No one should covet another’s ministry or feel envious or jealous because of another’s ministry. Neither should anyone feel proud or superior because of the ministry given by God to him. Since as we have seen earlier, all Spiritual gifts and ministries are of the same importance in God’s eyes. All parts of the body are important and essential in the place they are placed, and the work they have to do; no part of the body or its function is of any lesser importance for the body, all are equally necessary and important. Just as due to the absence, non-functioning, or improper functioning of any one part, the functioning of the whole body is adversely affected, similarly the absence, non-functioning, or improper functioning of any Christian Believer, adversely affects the work and growth of the local Church or Assembly, and his own spiritual growth is adversely affected as well. For this reason, Romans 12:5 not only calls the Christian Believers as members of the body of the Lord, but also members of each other, who are required not only for the functioning of the Church, but also of each other. Since a wrong atmosphere in any Church will hamper the proper functioning and attitude of its members, therefore the members should be helpers and of service for each other.

If you are a Christian Believer, then for you to carry out your ministry properly and worthily, according to the will of God; and to be able to use your ministry and gifts for the benefit and edification of the Church, it is necessary for you to consider yourself a similar member of God’s family, a necessary and integral part of the Assembly or the Church, just as the others are. You should neither consider yourself, your ministry, and your Spiritual gift as small or of lesser importance than any other’s; nor should you think of yourself, your ministry, and your Spiritual gift as superior and of more importance than any other. If you allow any of these feelings to settle in you, then Satan will soon make you fall in either a feeling of inferiority or in pride of superiority, entrap you in some sin or the other, obstruct your work and ministry for the Lord. Use whatever ministry and Spiritual gift God has given to you for the glory of God, the propagation of the gospel, and edification of the Church. Then you too will be blessed and benefitted, as will the others be through your ministry and gifts. Satan may entice a Believer away from his God assigned status and ministry through some attractive and seemingly prestigious status and ministry somewhere else, and deprive him of his blessings. It may be that for some time, in that other location that status and ministry might seem to be working well for him, but eventually the harmful effects that come upon his own and his family life will bring a great loss for him. But by staying on in the place, status, and ministry God has assigned for him and serving well in the ministry that God wants him to do, instead of what he himself wants, the Believer will receive rich blessings and growth.

In the next article we will continue with this topic and consider Romans 12:6-8.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 168 - Church Stewardship - Practical Implications – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 168 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन 168

कलीसिया के भण्डारी – 35

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन -

व्यावहारिक निहितार्थ – 5 

    हम देख चुके हैं कि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए, परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों का भण्डारी भी है। इसलिए प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर ने जो उसे सौंपा है, उसके बारे में सीखना और जानना चाहिए, ताकि भण्डारी होने की अपनी जिम्मेदारियों को योग्य रीति से पूरा कर सके। इस सन्दर्भ में हमने मत्ती 16:18 से परमेश्वर की कलीसिया जहाँ परमेश्वर ने विश्वासी को रखा है तथा परमेश्वर के अन्य बच्चों के साथ सहभागिता रखने के बारे में सीखा है, और अब उस सीखे हुए के व्यावहारिक निहितार्थों पर विचार कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि विश्वासी के जीवन में तथा कलीसिया में भी उन्नति एवं बढ़ोतरी होते रहना अनिवार्य है; और कलीसिया में बढ़ोतरी तभी होगी जब कलीसिया के सदस्य अपने आत्मिक जीवनों में उन्नति करेंगे। आज से हम उन कारणों को देखना आरम्भ करेंगे जो इस उन्नति और बढ़ोतरी में बाधा बनते हैं, विश्वासी के जीवन में तथा कलीसिया में भी।

    यदि कलीसिया उन्नति नहीं कर रही है, या उचित रीति से उन्नति नहीं कर रही है, तो इसका अर्थ है कि उसके सदस्य परमेश्वर का भण्डारी होने की अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी नहीं कर रहे हैं, और उनके मसीही जीवनों में कोई गम्भीर गड़बड़ी है। यह बढ़ोतरी न होना विश्वासियों के जीवनों के विभिन्न पक्षों में कमियाँ होने के कारण हो सकती है।

1. जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में कमी:

    हमने पिछले लेख में देखा है कि परमेश्वर द्वारा कलीसिया को बढ़ाने के लिए, प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसके लिये निर्धारित कार्य को करना होगा, अपनी भूमिका का निर्वाह करना पड़ेगा (इफिसियों 4:16)। बहुधा यह मान लिया जाता है कि कलीसिया या मण्डली की सारी ज़िम्मेदारी पास्टरों, अगुवों, कमेटी के सदस्यों, तथा जो वचन की सेवकाई में लगे हैं, केवल उन्हीं की है। इन्हें ही कलीसिया से सम्बन्धित काम में लगे रहना है, जबकि शेष लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन जैसे हमने कलीसिया के लिए उपयोग किए गए रूपकों से तथा परमेश्वर के वचन के कुछ अन्य हवालों से सीखा था, परमेश्वर ने प्रत्येक विश्वासी को कोई न कोई काम दिया है (इफिसियों 2:10), और उसी काम के अनुसार प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान भी दिया गया है। यह कोई साधारण सा लगने वाला काम भी हो सकता है, जैसे फीबे कलीसिया में रख-रखाव करने वाली सेविका थी (रोमियों 16:1)। यह कलीसिया के बाहर, मण्डली के लोगों के मध्य भी हो सकता है, जैसे कि तबिता (दोरकास) की सेवकाई थी, जिसके बारे में प्रेरितों 9:36-42 में लिखा है। इस स्त्री ने कोई सन्देश प्रचार नहीं किए अथवा सिखाए, परन्तु उसका जीवन ही एक जीवित सन्देश था। परमेश्वर का वचन उसके विषय गवाही देता है कि, “...वह बहुतेरे भले भले काम और दान किया करती थी” (प्रेरितों 9:36), और उसके इन कामों में से एक था कुरते और कपड़े बनाना (प्रेरितों 9:39। उसकी इस साधारण सी सेवकाई ने ही उसे अपने चारों के लोगों में इतना प्रिय बना दिया था कि उसकी मृत्यु होने पर उन लोगों ने तुरन्त पतरस को बुलाया, और परमेश्वर ने पतरस में होकर काम किया, उसे जिला उठाया (प्रेरितों 9:38-41), और उसकी मृत्यु तथा जिलाए जाने से बहुत से लोगों ने प्रभु यीशु में विश्वास किया (प्रेरितों 9:42)।

    जैसे-जैसे विश्वासी अपनी जिम्मेदारियों को योग्य रीति से निभाता है, वह प्रभु में बढ़ता जाता है; और कलीसिया के सदस्यों के इन जिम्मेदारियों के सामूहिक निर्वाह के द्वारा कलीसिया की उन्नति होती है। यदि सदस्य परमेश्वर द्वारा उसके लिये निर्धारित जिम्मेदारियों से अवगत ही न हों, और किसी भी कारण से, उन्हें निभा ही नहीं रहे हों, तब न तो उनकी और न ही कलीसिया की कोई बढ़ोतरी अथवा उन्नति होने पाएगी। बहुधा लोग अपनी इच्छा के अनुसार और/या कलीसिया के अगुवों के कहे के अनुसार करने को ही परमेश्वर के लिये किया गया कार्य समझ लेते हैं; जो सच नहीं है। इसे दाऊद द्वारा परमेश्वर के लिये भवन बनाने की लालसा, और परमेश्वर के नबी, नातान के भी उसके साथ सहमत होने, किन्तु परमेश्वर द्वारा इसका इनकार करके, दाऊद के पुत्र सुलैमान द्वारा मन्दिर बनवाने के उदाहरण से समझिए (2 शमूएल 7:1-5; 1 इतिहास 28:7-10)। इसलिए, सभी को प्रार्थना करके परमेश्वर से पता करना चाहिए कि उनकी परमेश्वर द्वारा निर्धारित सेवकाई और कलीसिया में ज़िम्मेदारियाँ क्या हैं, और फिर एक प्रयास के साथ उन्हें निभाने का यत्न करना चाहिए।

2. परमेश्वर के वचन को अपने अन्दर लेना:

    जैसा कि हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, बाइबल हमने बताती है कि कलीसिया की बढ़ोतरी का मुख्य कारण परमेश्वर का वचन है। परमेश्वर अपने वचन में होकर विश्वासियों से बात करता है, उनका मार्गदर्शन करता है। बाइबल में दिखाया गया नमूना है कि यदि मण्डली में परमेश्वर के वचन की सेवकाई सही है, तो कलीसिया की बढ़ोतरी और उन्नति भी होगी। जहाँ परमेश्वर का वचन पनपता है, वहाँ परमेश्वर के लोग भी पनपते हैं। यदि लोगों को परमेश्वर के वचन का उचित पोषण नहीं मिलेगा, वह चाहे उनकी अपनी कमियों-कमजोरियों के कारण हो (1 कुरिन्थियों 3:1-13; इब्रानियों 5:12), या परमेश्वर के वचन के सेवकों में व्यक्तिगत कमियों-कमजोरियों के कारण हो, तो विश्वासियों की, तथा साथ ही कलीसिया की भी परिपक्वता और बढ़ोतरी की हानि होगी। इसे हम पवित्र आत्मा द्वारा पौलुस में होकर तीमुथियुस को दी गई चेतावनी में देखते हैं (2 तीमुथियुस 2:14-17), जहाँ पौलुस तीमुथियुस को लिखता है कि परमेश्वर के वचन का सही उपयोग न करने से लज्जा, अभक्ति, अशुद्ध बकवाद आदि आ जाते हैं। ऐसे सन्देश सड़े-घाव के समान फैलते चले जाते हैं और सुनने वालों की हानि का कारण हो जाते हैं (साथ ही 1 तीमुथियुस 6:20 और तीतुस 3:9 भी देखिए)।

    इसलिए, परमेश्वर से बढ़ोतरी (कुलुस्सियों 2:9) का न मिलना, इस बात का संकेत है कि कलीसिया में परमेश्वर के वचन को लेने और देने में कोई गड़बड़ी है। जैसे कि मानव-शरीर में, वैसे ही कलीसिया में यह बढ़ोतरी और उन्नति सही वचन – परमेश्वर के वचन के पर्याप्त और नियमित पोषण के मिलते रहने से होती है। इसलिए यदि कलीसिया की उन्नति नहीं हो रही है, तो दूध-पीने वाले बच्चे की बढ़ोतरी न होने के समान, दूध में कोई कमी है, अर्थात उस कलीसिया में परमेश्वर के वचन की सेवकाई में कुछ कमी है।

    यह कमी दो तरह से हो सकती है, और उन दोनों में से कोई एक, अथवा दोनों ही कारण कार्यकारी हो सकते हैं। वह “दूध,” अर्थात परमेश्वर का वचन, या तो मात्रा में कम हो सकता है, अथवा गुणवत्ता में कम हो सकता है, या ये दोनों ही बातें एक साथ होना भी संभव है। मुख्यतः, यह इस बात का सूचक है कि जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, या तो उनके जीवन में कोई समस्या है जिसके कारण वे परमेश्वर के साथ सही और उचित संपर्क रख कर उस से वचन को प्राप्त नहीं करने पा रहे हैं; या वे प्रभु के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता रहे हैं कि प्रभु से उसका वचन उन्हें मिल सके; या फिर वे अपने संदेशों को परमेश्वर के वचन में मनुष्य की बातों की मिलावट के द्वारा स्वयं ही बना रहे हैं, और ये मिलावट की बातें उनकी स्वयं की अथवा किसी अन्य मनुष्य की बातों से ली गई हो सकती हैं। यदि सेवक परमेश्वर के वचन में मनुष्य की बातों से मिलावट कर रहे हैं, तो फिर उनके द्वारा सिखाए गए, प्रचार किए गए, सुनाए गए संदेश चाहे कितने भी भक्तिपूर्ण, सुनने में अच्छे, और रोचक क्यों न हों, लेकिन उनमें इब्रानियों 4:12 को पूरा करने और लोगों में परिवर्तन लाने वाली परमेश्वर की सामर्थ्य कभी नहीं होगी; उन से कोई उन्नति अथवा बढ़ोतरी नहीं होगी।

    अगले लेख में हम यहाँ से और आगे बढ़ेंगे तथा कमियों के दो और कारणों को देखेंगे जो विश्वासियों और कलीसिया की आत्मिक बढ़ोतरी तथा उन्नति में बाधा बनती हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 168

Understanding the Church – 35

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 5

 

    We have seen that every Born-Again Christian Believer is also a steward of God for the provisions and privileges given to him by God. Therefore, every Believer should learn and know about all that God has entrusted him with, to worthily fulfil his stewardship responsibilities. In this context, having learnt from Matthew 16:18 about the Church of God and about being in fellowship with God’s other children, where God has placed the Believer, we are now considering the practical implications of what we have learnt. In the last article we had seen that growth of the Church as well as of Believer’s spiritual life is essential; and that the Church will grow when the Believers, the members of the Church grow in their spiritual lives. Today we will start considering the causes that obstruct this growth, of the Believer, as well as of the Church.

    If a Church is not growing, or not growing adequately, that means its members are not fulfilling their responsibilities as God’s stewards, and that there is something seriously wrong in their Christian lives. This lack of growth can be due to deficiencies in various aspects in the lives of the Believers.

1. Deficiency in fulfilling responsibilities:

    We have seen in the last article, for God to grow the Church, every Believer must do the work assigned to him by God, and must fulfill his responsibility (Ephesians 4:16). It is often assumed that all responsibility of the Church or the Assembly rests only with the Pastors, Elders, the committee members, and those engaged in ministering the Word of God. Only they need to be engaged in the works related to the Church, the rest of the congregation can sit back and let these people do the work. But as we have seen from the metaphors used for the Church and other references from God’s Word, God has given some work or the other, to every Believer (Ephesians 2:10), and some gift of the Holy Spirit to every Believer in accordance with the work assigned to him. This can even be a seemingly ordinary work, e.g., like Phoebe, who was a servant in the Church. It may even be outside the Church, amongst the congregation, as was the ministry of Tabitha (Dorcas) in the first Church; written in Acts 9:36-42. This lady did not preach or teach any sermons, but her life was a living sermon. God’s Word testifies for her that “…This woman was full of good works and charitable deeds which she did” (Acts 9:36), and one of her works was making tunics and garments for others (Acts 9:39). This simple ministry had so endeared her to the people around her that after her death they sent for Peter, and God worked through Peter to bring her back to life (Acts 9:38-41), and then her death and coming back to life brought many others to faith in the Lord Jesus (Acts 9:42).

    As the Believer fulfils his responsibilities worthily, he grows in the Lord; and it is the collective fulfilment of these responsibilities by the members of the Church, that results in the growth of the Church. If the members are not aware of their God assigned responsibilities, and are not carrying them out due to whatever reasons, then there will be no growth, neither their own, nor of the Church. Very often people do things according to their own desires, and/or as instructed by the Elders of the Church, and think that they have done God’s Work; which is not true. Understand this from the example of David’s desire to build God’s Temple, and God’s prophet Nathan’s approval for it; but God rejected it, and had David’s son Solomon build it (2 Samuel 7:1-5; 1 Chronicles 28:7-10). Therefore, everyone should pray and ask God to show them their God assigned ministry and their responsibilities in the Church, and then strive diligently to fulfill them. 

2. Deficiency in feeding on the Word of God:

    As we have seen in the earlier articles, the Bible tells us that the primary means of Church growth is God's Word. God speaks to the Believers and guides them through His Word. The Biblically demonstrated pattern is that if the ministry of God's Word is proper, then Church growth will happen. Where God's Word grows, God's people also grow. If the people do not receive the proper nourishment of the Word of God, whether due to their own deficiencies (1 Corinthians 3:1-3; Hebrews 5:12), or due to personal deficiencies in the ministers of God’s Word, then the spiritual growth and maturity of the Believers, as well as the Church will suffer. This is seen in Paul’s warning to Timothy through the Holy Spirit (2 Timothy 2:14-17), where Paul writes to Timothy that not rightly dividing the Word of God is like profanity, idle babblings, that promote ungodliness, and such messages spread like cancer, ruining the hearers (also see 1 Timothy 6:20; Titus 3:9).

    Therefore, the increase from God (Colossians 2:19) not coming would imply there is something wrong in the Church receiving and/or sharing God's Word. As is true for the human body, spiritual growth too happens when the Church receives proper, regular, and adequate nourishment of the Word - God's Word. So, if the Church is not growing, then taking an analogy from a milk-fed child's growth, there is a deficiency in the milk, i.e., the Word of God in that Church.

    This can be in two forms, and either one, or both forms may be the operative reason for this deficiency. The 'Milk,' i.e., God’s Word is either deficient in quantity, or it is deficient in quality, or in both. Primarily it indicates that those entrusted with the Word ministry, either have some problem in their own lives, and therefore they are not able to connect with God and receive His Word from Him; or, they are not spending adequate time with the Lord to receive the required Word from Him; or they are making up their own messages by adulterating God’s Word with man's word - either their own, or borrowed from someone else. If the ministers are adulterating God’s Word with man’s words, then although what they say, preach, and teach may sound pious, nice, and interesting, but it will never have the power of God to fulfill Hebrews 4:12 and transform others.

    We will carry on from here in the next article and look at two more deficiencies that obstruct the spiritual growth of Believers and the growth of the Church.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 22 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 167 - Church Stewardship - Practical Implications – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 167 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन 167

कलीसिया के भण्डारी – 34

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन -

व्यावहारिक निहितार्थ – 4 

परमेश्वर की कलीसिया के अंग होने और परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता में रखे जाने के कारण, प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए इन प्रावधानों का भण्डारी भी है। परमेश्वर ने ये प्रावधान उसे इसलिए उपलब्ध करवाए हैं कि वह योग्य रीति से अपने मसीही जीवन को जी सके और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरा कर सके। परमेश्वर के प्रावधान का भण्डारी होने, अर्थात जिस कलीसिया या मण्डली में परमेश्वर ने उसे रखा है, वहाँ परमेश्वर का भण्डारी होने के नाते, उसे प्रयास करने चाहिए कि वह उस कलीसिया या मण्डली के ठीक से कार्य करते रहने में सहायक बना रहे। इन व्यावहारिक निहितार्थों के आरंभिक लेख में हमने देखा था कि ऐसा करने का एक तरीका है कलीसिया में कोई भी दल या गुट बनाने वाली और विभाजन लाने वाली सभी बातों से विश्वासी को दूर रहना चाहिए, और ऐसी प्रत्येक प्रवृत्ति के उठने या उसके आगे बढ़ने को रोकना चाहिए। आज हम इसी से सम्बन्धित एक और बात पर ध्यान देंगे, जो है कलीसिया की बढ़ोतरी होने के प्रति विश्वासी की ज़िम्मेदारी, और फिर अगले लेख में हम उन कुछ मुख्य कारणों को देखेंगे जो कलीसिया की बढ़ोतरी में बाधा बनते हैं।

परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि उन्नति या बढ़ोतरी होते रहना मसीही विश्वासी का एक गुण होना चाहिए; वे किसी एक स्थान पर आकर कभी रुक नहीं सकते हैं (भजन 92:12-14)। पवित्र आत्मा पौलुस में होकर, इफिसियों 4:15 में विश्वासियों से कहता है कि सब बातों में मसीह में बढ़ते चले जाएँ। बाइबल में शारीरिक बढ़ोतरी के सभी चरणों को रूपक के समान आत्मिक बढ़ोतरी के लिए भी उपयोग किया गया है। प्रत्येक मसीही विश्वासी एक नए जन्मे हुए शिशु के समान नया-जन्म लेता है, और फिर परमेश्वर के वचन के निर्मल आत्मिक दूध के द्वारा बढ़ना आरंभ करता है (1 पतरस 2:1-2)। नए जन्मे हुए शिशु से फिर वह बाल्यावस्था में आता है (1 कुरिन्थियों 3:1), फिर बालक होने से जवान, और फिर पिता होने तक पहुंचता है (1 यूहन्ना 2:12-13)। इसी दौरान, किसी स्तर पर उससे अपेक्षा रखी जाती है कि वह औरों को भी परमेश्वर का वचन सिखाने लायक परिपक्व हो जाएगा (इब्रानियों 5:12)।

इसी प्रकार से कलीसिया भी एक क्रियाशील संरचना है, क्योंकि वह अभी भी निर्माणाधीन है (1 पतरस 2:5)। पौलुस में होकर पवित्र आत्मा इफिसियों 2:21 में कहता है कि सारी रचना एक साथ मिल कर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती चली जा रही है। यह बढ़ोतरी या उन्नति प्रभु के आने तक दो कारणों से चलती ही रहेगी। पहला कारण है कि इस मन्दिर, प्रभु की कलीसिया का प्रत्येक अंग, जब तक कि वह इस पृथ्वी पर है, जैसा कि हमने ऊपर देखा है, आत्मिकता में बढ़ता और परिपक्व होता चला जाएगा; इसलिए कलीसिया भी, जिसका वह अंग है, आत्मिक रीति से क्रियाशील रहेगी, बढ़ती और परिपक्व होती रहेगी। दूसरी बात, प्रभु की कलीसिया में नए विश्वासी तब तक जोड़े जाते रहेंगे जब तक कि प्रभु के आगमन से पहले अंतिम न जोड़ दिया जाए। इसलिए दोनों कारणों से कलीसिया एक गतिशील संरचना रहेगी, निरन्तर सँख्या एवं गुणवत्ता में – गिनती तथा आत्मिकता में, बढ़ती चली जाएगी, कभी किसी स्थान पर आकर रुक नहीं जाएगी।

यह मसीही विश्वासियों को, कलीसिया के प्रत्येक अंग को, परमेश्वर द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी है और उनके परमेश्वर की कलीसिया का भण्डारी होने का एक भाग है कि जिस स्थानीय कलीसिया में परमेश्वर ने उन्हें रखा है, उसकी उन्नति एवं बढ़ोतरी में योगदान करें; और यह उनके जीवन भर एक निरन्तर चलती रहने वाली बात होनी चाहिए। कलीसिया या मण्डली की यह बढ़ोतरी उसके सदस्यों की संख्या में, अर्थात, स्थानीय कलीसियाओं में नया-जन्म पाए हुए नए लोगों के जोड़े चले जाने, और साथ ही गुणवत्ता में, उन लोगों के आत्मिक स्तर में बढ़ते जाने के द्वारा दिखनी चाहिए; सदस्यों को अपनी सेवकाई में लगे रहना चाहिए, और प्रभु के लिए उपयोगी बने रहना चाहिए।

कलीसिया की बढ़ोतरी और उन्नति परमेश्वर की ओर से होती है (कुलुस्सियों 2:19); और परमेश्वर की आशीषें उसकी आज्ञाकारिता में बने रहने से आती हैं। इसलिए, परमेश्वर से यह बढ़ोतरी तब आएगी जब प्रत्येक अंग, अर्थात प्रत्येक सदस्य, अपनी ज़िम्मेदारी को निभाएगा (इफिसियों 4:16)। प्रत्येक के द्वारा उनकी निज ज़िम्मेदारी का निर्वाह और परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को योग्य रीति से करना, व्यक्तिगत रूप में उस सदस्य पर तथा सामूहिक रूप में कलीसिया पर परमेश्वर की आशीष को लाता है, और उस सदस्य की तथा देह, अर्थात कलीसिया की बढ़ोतरी होती है।

यदि कोई कलीसिया या मण्डली बढ़ नहीं रही है, या उसमें पर्याप्त उन्नति एवं बढ़ोतरी नहीं है, तो इसका अर्थ है कि उसके अंग, उसके सदस्य, अपनी जिम्मेदारियों को, अपनी सेवकाइयों को सही रीति से पूरा नहीं कर रहे हैं, और उनके मसीही जीवनों में कुछ गंभीर गड़बड़ी है। बढ़ोतरी में यह घटी विश्वासियों के जीवनों में कुछ कमियों के कारण हो सकती है, जिसे हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, तथा प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 167

Understanding the Church – 34

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 4

 

As members of God’s Church and having been placed in fellowship with God’s children, every Christian Believer is also God’s steward of these God given provisions. These provisions have been made available to him by God for worthily living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry. As a steward of God’s provision, namely, being a steward of the Church where God has made him a member and placed him, he must make efforts to help in the proper functioning of the Church or Assembly. In the initial article on these practical implications, we have seen that one way of doing this is to stay away from all things that lead to factionalism and divisions in the Church, and try to stop any such tendency from occurring or developing any further. Today we will start looking at another related aspect, i.e. the Believer’s responsibility for the growth of the Church, and in the next article we will look at some main reasons that obstruct the growth of the Church.

God’s Word the Bible teaches us that growth must be a characteristic of the Christian Believers; they cannot remain static at any point (Psalm 92:12-14). In Ephesians 4:15 the Holy Spirit through Paul says to the Believers to grow up in all things in the Lord Jesus. The Bible metaphorically mentions various stages of physical growth as stages of spiritual growth as well. Every Christian Believer is Born-Again as a spiritual infant; he feeds on the milk of God’s Word and grows thereby (1 Peter 2:1-2). From a new-born he grows up to be an infant (1 Corinthians 3:1), then to being a child, then a young person, going on to be a father (1 John 2:12-13). Somewhere along this process, it is expected of him to be mature enough to start teaching God’s Word to others also (Hebrews 5:12).

Similarly, the Church too is a dynamic structure, since it is still under construction (1 Peter 2:5). The Holy Spirit through Paul says in Ephesians 2:21 that the whole building being joined together grows into a holy temple in the Lord. This growth, for two reasons, will continue till the Lord comes. One is that every member of this temple, the Church of the Lord Jesus Christ, as we have seen above will continue to grow and mature spiritually, as long as he is on earth; therefore, the Church, of which he is a part will also remain dynamic and growing spiritually. Secondly, the Born-Again Believers will continue to be added to the Lord’s Church, till the last one is added before the Lord’s coming. Therefore, on both counts, the Church will remain a dynamic entity, continually growing in quantity as well as quality - numbers as well as spirituality, never static or stagnant at any point.

This is the God given responsibility of the Christian Believers, i.e., of every Church member, and it is a part of their stewardship towards the Church of God, to see that they all contribute towards the growth of the local Church where God has placed them; and this should be a continual process in their lives. This growth of the Church must be evident in its quantity, or, numbers - i.e., new saved Born-Again people being continually added to the local churches, as well as in quality - through the growth in spiritual status of the members; the members must remain involved in fulfilling their ministry, and being useful for the Lord.

The growth of the Church comes about because of the increase that comes from God (Colossians 2:19); and God’s blessings come by being obedient to Him. So, this increase from God will come about when every part, i.e., every member of the Church, does his share (Ephesians 4:16). The fulfilling of their respective responsibility and worthily carrying out their God assigned ministry by every individual member of the Church, leads to God’s blessings individually upon the members as well as collectively upon the Church, and causes the growth of the individual as well as of the whole body i.e., the Church.

If a Church is not growing, or not growing adequately, that means its members are not fulfilling their responsibilities and ministry, and that there is something seriously wrong in their Christian lives. This lack of growth can be due to deficiencies in various aspects in the lives of the Believers, which we will see in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language