ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

आज्ञाकारिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आज्ञाकारिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Repentance From Dead Works - 4 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – मरे हुए कामों से मन फिराना – 4

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 48

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 8

मरे हुए कामों से मन फिराना – 4

 

पिछले लेख में हमने मत्ती 15:3-9 से एक प्रकार के “मरे हुए कामों” के बारे में विचार करना आरम्भ किया था, जिन के अन्तर्गत लोगों से मनुष्यों के बनाए हुए नियमों और आज्ञाओं को परमेश्वर के नियम और आज्ञाएँ मान कर उन्हें स्वीकार और पालन करवाया जाता है। हमने देखा था कि शैतान ने यह युक्ति इतनी चतुराई से कार्यान्वित की है, कि वे अगुवे भी जो इस शैतानी युक्ति का प्रचार करने वाले, सिखाने वाले, और लागू करने वाले हैं, उन्हें भी यह एहसास नहीं है कि उन्हें गलत राह पर भटका दिया गया है, तथा वे औरों को भी भटका रहे हैं। अगुवे और अनुयायी, दोनों ही इस भ्रम में पड़े हुए हैं कि वे परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में वे परमेश्वर और उसके वचन के विपरीत जा रहे हैं। इस शैतानी युक्ति का आधार है कि उसने उन लोगों से प्रभु परमेश्वर यहोवा, जिसकी उपासना यहूदी करते आ रहे थे, उससे हटकर किसी अन्य की उपासना नहीं करवाई; न ही शैतान ने परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र शास्त्र को छोड़ किसी अन्य धार्मिक ग्रन्थ को स्वीकार करवाया, और न ही शैतान ने उनसे परमेश्वर या उसके वचन के विरुद्ध कुछ भी कहलवाया अथवा किसी भी प्रकार से उनकी कैसी भी निन्दा करवाई। शैतान ने जो किया वह था कि धार्मिक अगुवों के द्वारा पवित्र शास्त्र की ऐसी व्याख्या करवाई जो परमेश्वर द्वारा पवित्र शास्त्र में कही गई बातों से असंगत थी; और फिर उनकी इस गलत व्याख्या को जन-साधारण के मध्य परमेश्वर के वचन के रूप में प्रचार करवाया तथा सिखाया। क्योंकि उस समय के आम लोग न तो सामान्यतः पढ़े-लिखे होते थे, और न ही उनके पास पवित्र शास्त्र की प्रतिलिपियाँ सहजता से उपलब्ध होती थीं, इसलिए उन्हें जो भी परमेश्वर के नाम में बताया और सिखाया जाता था, वे उसे वैसे ही स्वीकार कर लेते थे, मान लेते थे, और इसलिए उन्हें मनुष्यों के वचन को परमेश्वर का वचन कह कर गलत मार्ग पर भटका देना बहुत सरल था। 

ठीक यही समस्या आज भी विद्यमान है, और लगभग इसी स्वरूप में है – धार्मिक अगुवे बने हुए मनुष्यों ने परमेश्वर के वचन को बिगाड़ रखा है, तथा मनुष्यों द्वारा बनाई गई आज्ञाओं, सिद्धान्तों, और अपनी ही व्याख्याओं के द्वारा उसे और भी भ्रष्ट करते चले जा रहे हैं; और फिर वे इसी भ्रष्ट किये हुए वचन को परमेश्वर के सिद्धान्त बताकर सिखाते हैं। धार्मिक अगुवे मात्र औपचारिकता निभाने के लिए, परंपरा के अनुसार धार्मिक रीतियों के निर्वाह से परमेश्वर की उपासना करते हैं, तथा औरों से भी, कलीसिया के लोगों से भी, यही करवाते हैं। ये धार्मिक अगुवे और प्राचीन परमेश्वर के वचन और आज्ञाओं के ऊपर अपनी ही शिक्षाओं और आज्ञाओं को रखते हैं और अपनी डिनॉमिनेशन या मत की शिक्षाओं को परमेश्वर का वचन बताकर सिखाते हैं। 

मसीहियत में विद्यमान अनेकों डिनॉमिनेशनों और मतों का होना, और प्रत्येक के अपने ही भिन्न शिक्षाओं, नियमों, और रीतियों का होना जो उनके सदस्यों पर थोपी जाती हैं, चाहे उसके लिए बाइबल की बातों और शिक्षाओं को एक ओर ही क्यों न करना पड़े, इस बात का प्रमाण है कि ये सभी मनुष्यों के बनाए हुए हैं, न कि परमेश्वर द्वारा दिए गए। अन्यथा विभिन्न डिनॉमिनेशनों और मतों की शिक्षाओं, नियमों और रीतियों में भिन्नता क्यों होती, और वह भी बाइबल में दी गई बातों से भिन्न? क्योंकि आज जो कलीसियाओं में किया जा रहा है, वह जो मत्ती 15:3-9 में लिखा है उससे भिन्न नहीं है, इसलिए आज की इन बातों का आंकलन और न्याय तब की उन बातों के लिए प्रभु द्वारा किए गए आंकलन और न्याय से भिन्न नहीं होगा। बाइबल से बाहर की बातों का पालन करने की मत और डिनॉमिनेशनों की सख्ती, उसी कपटी होने तथा व्यर्थ उपासना करने समान है, जिसका करने वालों को कोई लाभ नहीं मिलेगा; वे चाहे यह सब कितनी भी भक्ति और श्रद्धा तथा मन से करें, वरन इस से उन्हें अनन्तकाल की हानि ही होगी। जैसा हमने पहले के लेख में देखा है, जो भी परमेश्वर द्वारा दिया गया नहीं है, उसका किया जाना कभी भी परमेश्वर को प्रसन्न नहीं करेगा, और कभी उसके लिए परमेश्वर से कोई प्रशंसा, आशीष, या प्रतिफल नहीं मिलेगा। वरन, जैसा कि प्रभु ने इन कपटियों के विषय सचेत किया है, वह सभी जो परमेश्वर से नहीं है, उखाड़ा जाएगा, अर्थात मिटा दिया जाएगा और हानि उठाएगा।

तो फिर समाधान क्या है? डिनॉमिनेशनों, मतों, और परमेश्वर के वचन के भ्रष्ट किए जाने की इन शैतानी युक्तियों के चंगुल में फँसने से बचने का उपाय क्या है? उत्तर सहज और सीधा सा है – सबसे पहले तो यह सुनिश्चित कर लीजिए के आप ने नया-जन्म पाया है कि नहीं, अर्थात, क्या आप वास्तव में विश्वास मैं हैं भी कि नहीं (2 कुरिन्थियों 13:5)। फिर, वास्तव में परमेश्वर के नया जन्म पाए हुए बच्चों के समान, नियमित रीति से परमेश्वर के वचन को पढ़ने, उसका अध्ययन करने, और उसे अपने जीवन में लागू करने में समय लगाएँ। परमेश्वर के वचन का अध्ययन किसी कॉमेंटरी अथवा वैसी ही किसी बाइबल की सहायक पुस्तक से करने के प्रलोभन में न पड़ें। वह बाद के लिए है, तब के लिये जब आप एक बार वचन में स्थिर और दृढ़ बन जाएँ, और सही तथा गलत शिक्षा को पहचान सकें। परमेश्वर का वचन, सीधे परमेश्वर से ही सीखें, उसके लिए प्रार्थना पूर्वक और दृढ़ होकर प्रयास में लगे रहना होगा, परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो सच में नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही में उसके उद्धार पाने के पल से ही विद्यमान रहता है (इफिसियों 1:13-14), उन्हें जो उससे सीखना चाहते हैं, वचन को सिखाता है, क्योंकि वह मसीही विश्वासियों को मसीही जीवन जीने में सहायता करने और उन्हें वचन सिखाने के लिए ही दिया गया है (यूहन्ना 14:16, 26)। 

चाहे प्रचार करने और सिखाने वाला कोई भी हो, हमेशा जाँच कर देखें कि जो वह कह रहा है, सही है कि नहीं (1 कुरिन्थियों 14:29)। हमेशा प्रेरितों 17:11 तथा 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 के निर्देश का पालन करें, पहले पवित्र शास्त्र से जाँच परख लें कि जो सिखाया जा रहा है वह सही है कि नहीं, और फिर जो बाइबल के अनुसार सही है, केवल उसे ही थामे रहें, और जो सही नहीं है उसका तिरस्कार कर दें। कभी भी प्रचारक अथवा शिक्षक या अन्य लोगों से उनकी बातों के बारे में, विशेषकर वे जो बाइबल से संगत प्रतीत नहीं होती हैं, प्रश्न पूछने और स्पष्टीकरण मांगने से न घबराएँ। यह जाँच करने का एक महत्वपूर्ण तरीका यह देखना है कि प्रचारक या शिक्षक अपनी बात में, पवित्रशास्त्र में पहले से लिखे हुए से आगे बढ़ा, या वह स्थापित सीमाओं में ही बना रहा, जैसा कि पौलुस और अपुल्लोस किया करते थे (1 कुरिन्थियों 4:6)। एक बार जब प्रचारक और शिक्षकों को यह एहसास हो जाएगा कि उन्हें बाइबल से बाहर की उनकी बातों और शिक्षाओं के लिए जवाब देना पड़ेगा, तो फिर वे जो भी कहते और सिखाते हैं, उसके लिए सचेत रहेंगे, ठीक से तैयारी कर के ही बोलेंगे, और अपनी धारणाएँ तथा कल्पनाएँ बताने की बजाए, बाइबल के सत्य ही बोलेंगे। आप की अपने प्रति यह ज़िम्मेदारी भी है कि सभी झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों से मन फिरा कर उन से अलग हो जाएँ, उन सभी बाइबल से बाहर की बातों से जिन्हें मसीहियत के भेष में सिखाया गया है और जिनका आप पालन करते चले आए हैं, जिन्हें डिनॉमिनेशन या मत की अनिवार्य बातें और शिक्षाएँ कहकर प्रस्तुत किया जाता है – उन से आप की हानि ही होगी, लाभ कोई नहीं होगा, इसलिए उन से बाहर आ जाएँ, उन्हें अपने से दूर कर दें।

अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के “मरे हुए कामों” को देखेंगे, जिनके लिए मसीहियों को मन फिराने की आवश्यकता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 08

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 08

Repentance From Dead Works - 4

 

In the previous article we had begun considering a kind of “dead works” from Matthew 15:3-9, where people are led to accept and follow man’s commandments, as commandments of God. We had seen that Satan had implemented this strategy so very cleverly, that even those leaders who were preaching, teaching, and applying this satanic ploy did not realise that they had been misled, and were misleading others as well. The leaders, as well as the followers, both were under the impression that they were serving God, whereas actually they were all going contrary to God and His Word. The mainstay of this satanic ploy was that he had not led them to worship anyone other than the one the Jews had always been worshipping, i.e., the Lord God Jehovah; neither did Satan have them accept any Scripture other than the God given Scripture to them, nor did Satan make them blaspheme or speak against God or against His Word, i.e., the Scriptures given to them. What Satan did was to get the religious leaders to interpret the Scriptures in a manner that was not consistent with what God has said in the Scriptures; and then preach and teach their misinterpretations as God’s Word to the common people. Since the common people of those times were not much educated, and neither did they have the Scriptures so readily available to them to read and study, therefore they accepted and believed whatever was preached and taught to them in the name of God as God’s truth, and were easily misled away from following God’s Word, into following man’s word presented as God’s Word to them. 

The same problem exists even today, and in much the same form – men in positions of religious authority already have, and are continuing to further corrupt God’s Word through their own interpretations, man-made commandments, and doctrines; and then teaching those man-made commandments as doctrines of God. Religious leaders indulging in perfunctory, ritualistic fulfilment of traditions as worship of God, and leading others i.e., the congregation to do the same. 

These religious leaders and elders override God’s Word with their teachings and commandments, and instead of teaching God’s Word to the congregation, denominational teachings are taught as God’s Word. The presence of numerous sects and denominations in Christianity, each having its own set of teachings, rules, and rituals, that are imposed upon their members, even by going over and above what is written in the Bible, is proof that they are all man-made, and not God decreed. Else why would the various denominational rules, regulations, and rituals be different from the others, and, more importantly, be different from what is given in the Bible? Since, what is being done today in the Churches is no different from what is mentioned in Matthew 15:3-9, therefore, its assessment too will not be any different than the assessment and judgment of the Lord given in the passage. All the insistence of unBiblical denominational practices constitutes hypocrisy, and vain worship, which will not in the least benefit those indulging in it; no matter how sincerely and piously they may be doing it, but will only lead to eternal harm. As we saw in a previous article, that which has not been given by God, its observance will never please God, and will never bring any appreciation, blessings, or rewards from Him. Rather, as the Lord cautioned about the fate of these hypocrites, everything that God has not given, will be uprooted, i.e., eliminated and come to harm.

What is the remedy? How to avoid falling prey to these satanic ploys of denominationalism and perversions of God’s Word? The answer is simple and straightforward – firstly ensure that you are indeed Born-Again, truly are in the faith (2 Corinthians 13:5). Then, as truly Born-Again children of God, regularly spend time reading, studying, and applying God’s Word in your life. Do not fall for the temptation of studying through some commentaries and other such Bible helps. They are not meant for the early stage; they can be used later once you are well established in God’s Word, and are able to discern the true teachings from the false ones. Study God’s Word directly from God, study it prayerfully and through perseverance, under the guidance of the Holy Spirit, who is present in every truly Born—Again Christian Believer since the moment of his salvation (Ephesians 1:13-14), and who has been given to the Christian Believers to help them live their Christian lives and to teach them God’s Word (John 14:16, 26). 

No matter who may be preaching or teaching it, always examine to see if all that has been taught is true (1 Corinthians 14:29). Always follow the instructions of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21 of first examining from the Scriptures whatever is being taught, then hold on to only that which is Biblically true, and reject that which is not. Never be afraid to ask questions and seek clarifications from the preacher or teacher, and from other people, especially for the things that do not seem consistent with God’s Word. One important way of discerning is to check whether the preacher or teacher has gone beyond what is already written in the Scriptures, or has he diligently stayed within the established boundaries; as Paul and Apollos used to do (1 Corinthians 4:6). Once the preachers and teachers realize that they will be asked to explain their non-Biblical assertions and wrong teachings, they will become more careful in preparing and presenting Biblical truth instead of their false notions and conjectures. On your part, make it a point to repent and turn away from all false teachings and wrong doctrines, all unBiblical things that you have been following, taught to you in the garb of Christianity, as essential denominational teachings and Christian traditions – they will only bring you to harm, never do you any good; so get out of them, put them all away from you.

In the next article we will consider another category of “dead works” that Christian Believers need to repent from.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Repentance From Dead Works - 2 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – मरे हुए कामों से मन फिराना – 2

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 46

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 6

मरे हुए कामों से मन फिराना – 2

 

    पिछले लेख में हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से पहली, अर्थात्,  मरे हुए कामों से मन फिराना, को देखना आरम्भ किया था। हमने सीखा था कि “मरे हुए काम” वे भले और धार्मिक दिखने वाले काम हैं जो मसीही करते तो हैं, और अकसर बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं, किन्तु उन के करने से उन मसीहियों के आत्मिक जीवनों में कोई उन्नति नहीं होती है, कोई परिपक्वता नहीं आती है। यद्यपि इस प्रकार के कार्य इस धारणा के साथ किए जाते हैं कि उन से मसीहियों को परमेश्वर से प्रशंसा और आशीष प्राप्त होगी, किन्तु मसीहियों के जीवन में वे व्यर्थ और निष्फल ही रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये उन के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए हुए कार्य नहीं हैं (इफिसियों 2:10), बल्कि वे कार्य हैं जो उन मसीहियों ने अपनी ही कल्पना के अनुसार अपने लिए निर्धारित कर लिए हैं; और वे उन्हें अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार करते हैं, न कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता में। और फिर वे उन स्व-निर्धारित कार्यों को परमेश्वर पर थोप देते हैं कि वह उन्हें उन के लिए प्रतिफल दे, उनकी प्रार्थनाओं को सुने, और विनतियों के अनुसार करे।

    अधिकांशतः ये कार्य शैतानी युक्तियाँ होती हैं जो मसीहियों को परमेश्वर के वचन का अध्ययन और पालन करने से, तथा उनके लिए परमेश्वर की इच्छा को समझने और जानने से दूर रखते हैं। बल्कि इनके द्वारा मसीहियों को बहका और भरमा कर उन्हें, परमेश्वर की आज्ञाओं के भेष में, उनके धार्मिक अगुवों के द्वारा बताई और सिखाई जाने वाली मनुष्यों की आज्ञाओं तथा मनुष्यों द्वारा बनाए गए रीति-रिवाजों और परम्पराओं का पालन करने में डाल दिया जाता है। बाइबल हमें सिखाती है कि जो एकमात्र बात परमेश्वर को प्रसन्न करती है वह है उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता (व्यवस्थाविवरण 5:29; 1 शमूएल 15:22; यिर्मयाह 7:22-23)। परमेश्वर के नाम में किन्तु अपनी ही कल्पनाओं के अनुसार की गई बातों से परमेश्वर बिल्कुल प्रसन्न नहीं होता है, उन्हें स्वीकार नहीं करता है, चाहे वे धार्मिक, भक्तिपूर्ण, और भली ही क्यों न हों, और लोग उन्हें कितना भी क्यों ना सराहें। परमेश्वर ऐसे कामों के लिए कोई आशीष अथवा प्रतिफल नहीं देता है, वरन ऐसे काम, उन के करने वालों के लिए बहुत हानि उत्पन्न कर सकते हैं। और इसीलिए पहली आरंभिक बात है इस प्रकार के सभी मारे हुए कार्यों को करने से मन फिराना। आज से हम इसे बाइबल के कुछ उदाहरणों द्वारा देखना आरंभ करेंगे।

    इस प्रकार के अपनी ही कल्पना से किए गए, और न केवल व्यर्थ और निष्फल, वरन अनन्तकाल के लिए हानिकारक और विनाशक कामों का एक उदाहरण लोगों द्वारा स्वयं ही निर्धारित की गई वे सेवकाइयाँ हैं जिन्हें वे प्रभु के नाम में बड़े जोर-शोर और उत्साह से करते हैं (मत्ती 7:21-23)। प्रभु के “पहाड़ी उपदेश” से लिए गए इस खण्ड के लेख पर ध्यान कीजिए, प्रभु यीशु के स्वयं के शब्दों में, उन लोगों द्वारा की जा रही सेवकाइयाँ, अर्थात भविष्यवाणी करना, दुष्टात्माओं को निकालना, और अचम्भे के काम करना, ये सभी वास्तव में हुए थे। ये लोग प्रभु से यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने उसके नाम में यह करने के प्रयास किये थे, बल्कि वे एक निश्चित कथन कह रहे हैं कि उन्होंने यह सब उसके नाम में किया, अर्थात वे यह सब करने में सफल रहे थे। साथ ही, उन्होंने यह सब प्रभु ही के नाम में किया था, न कि किसी अन्य देवी-देवता अथवा किसी व्यक्ति के नाम में, अपने नाम भी नहीं। प्रभु ने भी उन कार्यों के होने के उनके दावों को झूठा नहीं कहा, वरन् उन कार्यों को ‘कुकर्म’ कहने के द्वारा, प्रभुने अप्रत्यक्ष रीति से उनके किये जाने का अनुमोदन किया। लेकिन फिर भी उनके लिए प्रभु का उत्तर है “तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:23)। इतना सब करने के बाद भी प्रभु का उन से यह कहने का कारण मत्ती 7:21 में दिया गया है – ये काम पिता परमेश्वर की इच्छा में और उसके अनुसार नहीं किये गए थे। केवल वे ही जो परमेश्वर पिता की इच्छा के अनुसार चलते हैं, स्वर्ग में जाने पाएँगे; अन्य कोई नहीं, और अपने कामों के आधार पर तो कोई भी प्रवेश नहीं करेगा।

    यहाँ पर एक असमंजस हो सकता है कि प्रभु के नाम में इन लोगों के द्वारा ये कार्य करना कैसे संभव हुआ, और फिर भी उन्हें करने के लिए प्रभु ने उनकी सराहना नहीं की? उत्तर है कि शैतान के पास भी बड़े और सामर्थी काम करने की शक्ति है (2 थिस्सलुनीकियों 2:4, 9-10; प्रकाशितवाक्य 13:13-15)। शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण कर के, और उसके लोग मसीह के झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले, और धर्म के सेवक बनकर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। शैतान और उसके लोग, अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार काम करने वाले इन लोगों की सहायता करते हैं कि वे आश्चर्यकर्म प्रतीत होने वाले ये कार्य इस गलतफहमी में रहते हुए करते रहें कि वे परमेश्वर की ओर से, परमेश्वर के लिए, और परमेश्वर की सामर्थ्य से ये काम कर रहे हैं। 

    इस परिस्थिति से बचने का एकमात्र मार्ग है परमेश्वर के साथ एक निकट का संपर्क और वार्तालाप बनाए रखना, उसकी इच्छा को जानना और पहचानना (रोमियों 12:1-2), और परमेश्वर से जानना कि उसने उन के लिए कौन सा काम निर्धारित किया है (इफिसियों 2:10)। यह तब ही संभव है जब परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने को प्राथमिकता दी जाए। जब लोग परमेश्वर के वचन के अध्ययन में समय लगाते हैं, उसके वचन में होकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करते हैं, तब परमेश्वर पिता और प्रभु भी उन लोगों के साथ संगति करते हैं (यूहन्ना 14:21, 23)। प्रभु यीशु के सच्चे शिष्यों की यह प्रवृत्ति होती है कि वे उसके वचन में बने रहते हैं (1 यूहन्ना 2:3-5), और इससे वे सत्य को जान लेते हैं शैतान की युक्तियों से बच कर रहते हैं (यूहन्ना 8:31-32)। प्रभु के साथ संगति में बने रहने और परमेश्वर के वचन से भली-भाँति अवगत रहने के द्वारा मसीही न केवल शैतान द्वारा उन से वह करवाने से सुरक्षित रहेंगे जो परमेश्वर ने उन से करने के लिए नहीं कहा है, बल्कि यह भी जान लेंगे कि परमेश्वर क्या चाहता है कि वे करें, और साथ ही क्या न करें। जो भी परमेश्वर की इच्छा में और उसके द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाएगा, उस पर हमेशा परमेश्वर की आशीष होगी; शेष सब कुछ तिरस्कार कर के फेंक दिया जाएगा (मत्ती 15:13-14)।

    यह एक प्रकार के “मरे हुए काम” हैं जिनसे सभी मसीहियों को मन फिराना है – अपनी ही इच्छा से स्वयं के लिए निर्धारित किये हुए कार्य, न कि परमेश्वर से पूछने, उसकी इच्छा को जानने की प्रतीक्षा करने, और फिर वह करने के जो परमेश्वर करने को कहे। जो भी स्वयं को सही लगे उसे ही अपनी समझ के अनुसार करना, परमेश्वर को उसकी आज्ञाकारिता के द्वारा नहीं बल्कि अपने कार्यों से प्रभावित करने का प्रयास करना, और उसके वचन का अध्ययन करने तथा परमेश्वर की इच्छा जानने में उसके साथ समय न बिताना, असफलताओं और मुसीबतों को दावत देने की अचूक विधि है। अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम को देखेंगे जिस से मन फिराना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 06

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 06

Repentance From Dead Works - 2

 

    In the previous article we began considering the first of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2, i.e., repentance from dead works. We learnt that “dead works” are those seemingly religious and good works that a Christian Believer does, often very reverently and piously, but they do not in any manner contribute to his spiritual growth and maturity. Though these kinds of works are done trusting that they will gain the Believer the favor and blessings of God, but they remain vain and infructuous in the Christian Believers' life. This is because these works are not God assigned for him (Ephesians 2:10), but are those that the Believer has presumptively decided for himself; and does them according to his own wisdom and understanding, instead of in obedience to God. And then they impose their contrived works upon God, expecting God to reward them, heed their prayers, and do according to their pleas, for those works.

    More often than not, these are satanic ploys to keep the Believer involved in things that keep him away from studying and obeying God’s Word, and knowing God’s will for him. Instead, the Believer is beguiled into learning and obeying the commandments of men, following man-ordained religious rites and rituals, presented and taught to them in the garb of God’s commandments, by their religious leaders. The Bible teaches us that the only thing that pleases God is obedience to Him and His Word (Deuteronomy 5:29; 1 Samuel 15:22; Jeremiah 7:22-23). God is not pleased with things done presumptively in His name, even though they may be religious, pious, and good works, and may even be well appreciated by the people. Such works and practices do not bring any blessings and rewards from God, but may cause great harm to those who do them. Hence, the first elementary principle is to repent from all such dead works. We will see this illustrated through some Biblical examples from today.

    One category of such presumptive, and not just vain and fruitless but eternally harmful and destructive works are the various kinds of self-determined ministries carried out by many people with great fan-fare and enthusiasm in the name of the Lord (Matthew 7:21-23). Notice from the text of this passage, in the Lord Jesus’s own words, from the “Sermon on the Mount” that these ministries carried out by these people, i.e., prophesying, casting out demons, and doing many wonders, all of them did happen. These people are not saying to the Lord that “we tried or attempted to do them in your name;” rather they are making a categorical statement that they carried them out in His name, and were successful in doing all that they claimed. Moreover, they did them all in the name of the Lord, not in the name of any other deity or person, not even their own names, but in the name of the Lord Jesus. The Lord also did not deny those works being done, did not say their claims were false; rather, by calling their works as ‘iniquity,’ He indirectly acknowledged the truth of their claim. Yet, the Lord’s reply to them is, “I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!” (Matthew 7:23; KJV translates it as ‘ye that work iniquity’ and NIV translates it as ‘you evildoers!’). The reason for the Lord’s saying this to them despite their doing these great things in His name is given in Matthew 7:21 – they were not done in and according to God’s will. Only those who do the will of God the Father shall enter heaven; no one else, and none will enter because of their works of any kind.

    There can be a confusion here, that how did these people manage to do such great works in the Lord's name, and yet were not acknowledged by the Lord for doing them? The answer is because Satan too has powers to work great and mighty works (2 Thessalonians 2:4, 9-10; Revelation 13:13-15). Satan can come as an angel of light, and his people as false apostles of Christ, deceitful workers, ministers of righteousness, to beguile God’s people (2 Corinthians 11:13-15). Satan and his people help such presumptuous people in doing these miraculous works, while these people think and believe that they are doing the works on God’s instructions, with the power of God, and for God. 

    The only way to avoid this situation is to have a close fellowship and communication with God, to be able to learn His will (Romans 12:1-2), and learn from God the works He has kept for them (Ephesians 2:10). This can only happen by giving priority to studying God’s Word. When people spend time studying God’s Word, communing with God through His Word, then God the Father and the Lord will fellowship with them (John 14:21, 23). The true disciples of Lord Jesus make it a point to abide in His Word (1 John 2:3-5), and thereby they get to know the truth and stay free) from falling for the ploys of the devil (John 8:31-32. Because of his fellowship with the Lord and being well versed in God’s Word, the Believer will not only remain safe from being misled by Satan into presumptively doing things which God never asked them to do, but will also know what God wants him to do and also, what not to do. Whatever is done in God’s will, in the manner ordained by God, will always have God’s blessings; all the rest will be rejected and cast away (Matthew 15:13-14).

    This is one category of “dead works” that all Believers need to repent from – working presumptuously instead of waiting upon God to find out what God has in mind for them, and then do that. Doing whatever seems appropriate to them by their own thinking, trying to impress God by their works instead of by their obedience to Him, and not spending proper time in studying God’s Word to know His will for them is a sure-shot way to disaster and failures. In the next article we will take up another kind of “dead work” to be repented from.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 13 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 12 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 12

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 12

 

    सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं पर विचार करते हुए, हमने देखा है कि सुसमाचार पश्चाताप और विश्वास करने के द्वारा ही प्रभावी होता है (इब्रानियों 4:2)। जिन्होंने वास्तव में पश्चाताप किया है और सुसमाचार को ग्रहण किया है, वे फिर, नया-जन्म पाए हुए परमेश्वर की सन्तान, मसीही विश्वासी होने के नाते, अपने जीवनों से परमेश्वर की महिमा करते हैं। जो अपने जीवनों से परमेश्वर की महिमा करते हैं, अर्थात स्वेच्छा से परमेश्वर को अपना जीवन समर्पित कर के, उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में बने रहने वाले मसीही विश्वासियों के लिए, उनके लिए जो परमेश्वर के कहे का पालन करने के लिए विश्वास के साथ कदम बढ़ाते हैं, परमेश्वर ने तीन प्रकार की बहुत महान आशीषें रख छोड़ी हैं। पहली, जिसे हम देख चुके हैं, है कि परमेश्वर उस विश्वासी के साथ एक लाड़-प्यार करने वाले प्रेमी पिता के समान रहता है।

    दूसरी, जिस पर हम वर्तमान में विचार कर रहे हैं, वह अपने वचन के द्वारा उन्हें सम्पूर्ण, प्रत्येक भले कार्य के लिए पूर्णतः तैयार, और परिपक्व बनाता है ताकि वे मनुष्यों की चालाकियों द्वारा किसी धोखे में न पड़ें। तीसरी, परमेश्वर उन्हें अपने पुत्र प्रभु यीशु मसीह के स्वरूप और समानता में ढालना चाहता है। पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने विश्वासियों को अपना वचन दिया है, और अपना पवित्र आत्मा भी, कि उनका सहायक हो, उन्हें वचन सिखाए, और मसीही जीवन जीने में उनका मार्गदर्शन करे। हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा विश्वासियों को सीधे सिखाने के अतिरिक्त, पाँच प्रकार की वचन से सम्बन्धित सेवकाइयों के द्वारा भी परमेश्वर के वचन को सिखाता है; और इन सेवकों के द्वारा अपनी-अपनी सेवकाई को भली-भान्ति निभाने के लिए, परमेश्वर के वचन को चार भिन्न तरीकों से उपयोग करना चाहिए। आज हम मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर के वचन के द्वारा होने वाले कुछ प्रभावों को देखेंगे, जब वचन को ठीक से ग्रहण किया जाता है और उचित रीती से उसका पालन किया जाता है, तब वह जीवनों में क्या परिवर्तन और आशीषें लाता है।

    सामान्यतः, मसीही विश्वासियों में, वचन को सीखना और उस पर मनन करना तो दूर, उनके द्वारा व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन को नियमित और क्रमवार पढ़ने की बड़ी कमी देखी जाती है। इसका प्रमुख कारण है कि उन्होंने कभी इसके बारे में सीखा ही नहीं है, या उन्हें परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में कार्यकारी होने देने के बारे में सिखाया नहीं गया है। वे केवल कुछ परम्पराएं निभाना और औपचारिकताएं पूरा करना ही जानते हैं। यद्यपि यह अपने आप में एक बड़ा विषय है, और सम्पूर्ण भजन 119 परमेश्वर के वचन ही के बारे में है; किन्तु आज हम इस भजन तथा यूहन्ना रचित सुसमाचार से केवल कुछ पद ही देखेंगे। जो लोग परमेश्वर के वचन के साथ उचित और पर्याप्त समय बिताने के महत्व और आवश्यकता को दिखाते हैं, और जो लोग परमेश्वर के वचन को आदर देते हैं, उसका पालन करते हैं, उनके जीवनों में वचन द्वारा क्या प्रभाव आते हैं।

  • सबसे पहली बात, जिसका विश्वासियों को एहसास करना चाहिए और सदा ध्यान में रखना चाहिए, है कि परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन सत्य और आवश्यक है “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक-एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160)। उसमें से कुछ भाग चुन लेने और शेष को छोड़ देने का कोई औचित्य या अनुमति नहीं है। उसका, उसकी सम्पूर्णता में आदर एवं पालन किया जाना चाहिए।

  • जो लोग ऐसा करते हैं, वे परमेश्वर की शान्ति और सुरक्षा की बड़ी आशीष पाते हैं, “तेरी व्यवस्था से प्रीति रखने वालों को बड़ी शान्ति होती है; और उन को कुछ ठोकर नहीं लगती” (भजन 119:165)।

  • जब परमेश्वर का वचन व्यक्ति के मन में भरा रहता है, तो वह उसे सचेत रखता है और पाप करने से रोके रहता है, “जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से। मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं” (भजन 119:9, 11)। परमेश्वर का वचन, प्रभु के शिष्यों को शुद्ध करता है “तुम तो उस वचन के कारण जो मैं ने तुम से कहा है, शुद्ध हो” (यूहन्ना 15:3)।

  • परमेश्वर के वचन पर निरन्तर मनन करते रहने का रवैया बनाए रखने से परमेश्वर के लोग बुद्धिमान और अपने विरोधियों से भी अधिक समझदार और ज्ञानवान बन जाते हैं “अहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूं! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है। तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं। मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूं, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है। मैं पुरनियों से भी समझदार हूं, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूं” (भजन 119:97-100)।

  • जिनके पास परमेश्वर का वचन रहता है और वे उसका पालन भी करते हैं, वे ही सच में प्रभु से प्रेम करने वाले होते हैं; और फिर प्रभु तथा पिता परमेश्वर भी उनसे प्रेम करते हैं, उसके साथ आ कर निवास करते हैं “जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा। यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे” (यूहन्ना 14:21, 23)। जब कि परमेश्वर के वचन का पालन नहीं करना, इस बात का प्रमाण है कि वह व्यक्ति प्रभु से वास्तविक प्रेम नहीं करता है “जो मुझ से प्रेम नहीं रखता, वह मेरे वचन नहीं मानता, और जो वचन तुम सुनते हो, वह मेरा नहीं वरन पिता का है, जिसने मुझे भेजा” (यूहन्ना 14:24)।

  • जो परमेश्वर के वचन को धीरज से थामे रहते हैं, वे सँसार पर आने वाली परीक्षा से सुरक्षित बने रहेंगे “तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहने वालों के परखने के लिये सारे संसार पर आने वाला है” (प्रकाशितवाक्य 3:10)।

    इस प्रकार हम देखते हैं कि परमेश्वर ने मसीही विश्वासी के हाथों में एक महान आशीष, और सुरक्षित तथा सकुशल रहने की कुंजी प्रदान कर रखी है, यदि वे उसे पवित्र आत्मा की अगुवाई में, जो उन्हें इसी कार्य के लिए दिया गया है, सही तरीके से उपयोग करें। अगले लेख में हम तीसरी आशीष और प्रतिफल, प्रभु यीशु की समानता में ढलते जाना, को देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 12 

 

    While considering the teachings about the gospel, we have seen that the gospel is made effective through repentance and faith (Hebrews 4:2). Those who have truly repented and have accepted the gospel, they, the Christian Believers, the Born-Again children of God, then glorify God through their lives. For those who glorify God through their lives, i.e., for the Christian Believers who have voluntarily chosen to fully surrender himself to the Lord, live in obedience to Him and His Word, God has kept three very great blessings for their stepping out in faith to do God’s bidding. Firstly, what we have already seen is that God lives with him like a loving, doting Father.

    Secondly, the one we are presently considering, God, through His Word, wants to make them complete and thoroughly prepared for every good work; make them mature so that they cannot be deceived by the trickeries of men. Thirdly, God wants to bring them into the form and image of His Son, the Lord Jesus Christ. In the last article we have seen that God has given the Believers His Word, and His Holy Spirit to help them, to teach them the Word, and to guide the Believers in Christian living. We also saw that besides directly teaching the Christian Believers, the Holy Spirit also teaches God’s Word through the ministry of five kinds of ministers of God’s Word; and there are four ways in which God’s Word must be used by these ministers to fulfil their ministries. Today, we will see some of the effects of God’s Word in the Christian Believer’s life; when God’s Word is rightly received and properly obeyed, then what changes and blessings it brings.

    Amongst the Christians, generally speaking, there is a great lack of interest in personally reading God’s Word, regularly and systematically; let alone learning it, meditating upon it. The primary reason for this is that they have not learned, or have not been taught the importance and utility of allowing God’s Word to work in their lives; they only know about fulfilling rituals and some formalities. Although this is a vast subject by itself, and the whole of Psalm 119 is about God’s Word; but today, we will see only a few verses from this Psalm, and John’s gospel. These verses illustrate the importance and necessity of personally spending appropriate time with God’s Word; the effects God’s Word produces in the lives of those who honor and obey it.

  • The first thing that the Believers should realize and always keep in mind is that all of God’s Word is true and necessary “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalm 119:160); there is no scope or permission for picking and choosing some parts and ignoring the rest. All of God’s Word must be honored and obeyed.

  • Those who do so, are greatly blessed by God’s peace and care, “Great peace have those who love Your law, And nothing causes them to stumble” (Psalm 119:165).

  • When God’s Word fills a person’s heart, it cautions him and keeps him from committing sin, “How can a young man cleanse his way? By taking heed according to Your word. Your word I have hidden in my heart, That I might not sin against You!” (Psalm 119:9, 11). God’s word washes and cleanses His disciples “You are already clean because of the word which I have spoken to you” (John 15:3).

  • Having an attitude of meditating on God's Word continually makes God’s people wiser and more knowledgeable than their detractors and even the ancients, “Oh, how I love Your law! It is my meditation all the day. You, through Your commandments, make me wiser than my enemies; For they are ever with me. I have more understanding than all my teachers, For Your testimonies are my meditation. I understand more than the ancients, Because I keep Your precepts.” (Psalm 119:97-100).

  • Those who have God’s commandments and keep them too, are the ones who actually love the Lord; and they in turn are loved by the Lord and God the Father, and they come to reside with him “He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him." Jesus answered and said to him, "If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him” (John 14:21, 23). Whereas, not obeying God’s Word is proof that the person does not really love the Lord “He who does not love Me does not keep My words; and the word which you hear is not Mine but the Father's who sent Me” (John 14:24).

  • Those who obey the Lord’s command to persevere, will be kept safe in the trial coming upon the world “Because you have kept My command to persevere, I also will keep you from the hour of trial which shall come upon the whole world, to test those who dwell on the earth” (Revelation 3:10).

    So, we see how God has placed in the hands of the Christian Believers a great blessing, and the key to be safe and secure, provided they learn to use it properly, under the guidance of the Holy Spirit, given to them for this purpose. In the next article we will take up the third blessing and reward, of conforming to the Lord Jesus.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 9 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 9

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 9

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 9

 

    सुसमाचार से सम्बन्धित बाइबल की शिक्षाओं के बारे में विचार करते हुए हमने देखा है कि इन के दो अनिवार्य भाग हैं, पापों से पश्चाताप करने और सुसमाचार में विश्वास करने से सम्बन्धित शिक्षाएं। सच्चे, पूरे मन से किए गए पश्चाताप का प्रमाण उस व्यक्ति के जीवन और व्यवहार में होने वाला परिवर्तन होता है, तथा साथ ही उसकी परमेश्वर के वचन के अध्ययन में निरन्तर और बढ़ती हुई रुचि, और पापों से पश्चाताप की आवश्यकता को औरों तक पहुँचाने की लगन भी इसके प्रमाण होते हैं। हमने पश्चाताप करने वाले व्यक्ति में होने वाले इस परिवर्तन या बदलाव के कुछ पक्षों को देखा है, और सीखा है कि यद्यपि परमेश्वर यह अनिवार्यतः चाहता है कि व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आएँ, किन्तु इन परिवर्तनों को लाने के लिए व्यक्ति को स्वयं पहल करनी होती है, परिवर्तन को आरम्भ करना होता है। 

    हमने रोमियों 12:1-2 से देखा है कि विश्वासी को परमेश्वर के पास आना है, स्वेच्छा से अपने आप को “जीवित बलिदान” के समान उसे अर्पित करना है। जब व्यक्ति यह करता है तब परमेश्वर उसकी बुद्धि को नया कर देता है, उसे खोल देता है, ताकि वह उसके उद्धार पाने के समय से उसमें आ कर निवास कर रहे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता से वचन के सत्यों को देख, समझ, और पालन सके। उस व्यक्ति को अपनी नई की हुई बुद्धि को, अपने जीवन में उसके अनुरूप परिवर्तनों के द्वारा प्रकट करना है, और निरन्तर एक ऐसा जीवन जीने में प्रयासरत रहना है जो परमेश्वर को महिमा देता रहता है। पिछले लेख में हम यहाँ पर आकर रुके थे कि बहुतेरे यह जीवन जीने में संकोच करते हैं, और इस कारण अपने जीवन में इन परिवर्तनों को कार्यान्वित करने में बहुत धीमे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके व्यक्त नहीं किये हुए, अनकहे विचार यही होते हैं कि अपने जीवन को परिवर्तन करने और सँसार की बातों तथा आनन्द से अलग हटने के कड़े प्रयास, घोर परिश्रम, और अभ्यास उन्हें करने हैं, किन्तु सारी महिमा परमेश्वर को देनी है; और उन्हें यही प्रतीत होता है कि इसमें उनके लिए कुछ नहीं है। आज हम देखना आरम्भ करेंगे कि परमेश्वर ने उनके लिए क्या रख छोड़ा है जो अपने जीवन में इन बातों को लागू करने और अपने बदले हुए जीवन के द्वारा परमेश्वर को महिमा देने के प्रति गम्भीर रहते हैं।

    एक बहुधा कहा जाने वाला परमेश्वर का गुण है कि “परमेश्वर कभी किसी का कर्ज़दार नहीं रहता है।” यद्यपि यह परमेश्वर के वचन में कहीं लिखा हुआ नहीं है किन्तु परमेश्वर जो अपने लोगों के लिए करता रहता है, उससे बहुत स्पष्टता से प्रकट अवश्य है। इसका एक अच्छा उदाहरण है मरकुस 10:28-31; अर्थात प्रभु यीशु मसीह का पतरस को उत्तर, जब उसने पूछा कि सब कुछ छोड़ कर प्रभु के पीछे हो लेने के बदले उन्हें क्या मिलेगा “पतरस उस से कहने लगा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं। यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन। पर बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, वे पहिले होंगे।” यहाँ पर प्रभु का यह उत्तर कि अभी यहाँ पृथ्वी पर सौ गुना, और आने वाले समय में अनन्त जीवन, उन लोगों के परेशान मनों को शांत करने के लिए काफी होना चाहिए जो यह सोचते हैं कि सारा प्रयास और त्याग तो वे कर रहे हैं, किन्तु उस से सारी महिमा परमेश्वर को जा रही है, और उन्हें संभवतः कुछ नहीं मिल रहा है।

    किन्तु जो लोग परमेश्वर के प्रति अपने पूर्ण समर्पण और बिना कोई प्रश्न उठाए उसकी तथा उसके वचन की पूर्ण आज्ञाकारिता में बने रहते हैं और उससे परमेश्वर की महिमा करते हैं, उनके लिए परमेश्वर ने कुछ बहुत बड़ा निर्धारित किया हुआ है, कुछ ऐसा, मनुष्य अपने प्रयासों से जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकता है। जो लोग उस पर पूरा भरोसा रखते हैं और विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के लिए आगे कदम बढ़ाते हैं, उनके लिए परमेश्वर ने जो निर्धारित किया है उसके तीन भाग हैं। पहला, परमेश्वर उनके साथ एक प्रेमी पिता के समान रहना चाहता है। दूसरा, परमेश्वर उस व्यक्ति को सिद्ध बनाता और प्रत्येक भले कार्य के लिए भली-भान्ति तैयार करता है; उसे परिपक्व बनाता है कि वह मनुष्यों की चालाकियों द्वारा धोखा न खाने पाए। तीसरा, परमेश्वर उसे अपने पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के स्वरूप और समानता में ढालना चाहता है।

    हम इन तीनों आशीषों को उनके सम्बन्धित बाइबल के हवालों के साथ एक-एक करके अगले लेख से देखना आरम्भ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 9

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 9

 

    While considering Biblical teachings related to the gospel, we have seen that its two essential components are the teachings related to repentance from sins, and to believing in the gospel. True heartfelt repentance is evidenced by a change in the life and behavior of the person who repents, along with his developing a lasting and growing interest in studying God’s Word, and sharing the necessity of repentance from sins with others. We have considered some aspects of the change that comes in a repentant person, and have learnt that though it is God who necessarily wants to see the change happening, but the repentant person has to take the initiative in beginning the change in his life. 

    We have seen from Romans 12:1-2 that the Believer must come to God, voluntarily offer himself as a “living sacrifice” to God. When a person does that, God renews his mind, opens it to enable it to see, understand, and obey His Word and its truths, through the help of the Holy Spirit residing in every Believer from the moment of his salvation. The person has to now show his renewed mind through bringing about the related necessary changes in his life, and continually strive to live a life that glorifies God. In the last article we stopped at the point that many feel reluctant to do this, and are often very slow in implementing the necessary changes. This is because their unstated or unexpressed thoughts are that while they go through the rigorous efforts and exercise of changing their lives and giving up on things and pleasures of this world, it is God who gets all the glory; and apparently there is nothing in this whole exercise for them. Today we will look at what God has in store for the person who is serious in implementing the changes in his life and glorifying God through his changed life.

    There is a commonly stated attribute of God, “God is no one’s debtor;” which although is not written in God’s Word, yet is quite evident from all that God does for His people. One good illustration of this is Mark 10:28-31; i.e., the Lord Jesus’s reply to Peter, when he asked him about what will they get in return for their having left everything for following Him “Then Peter began to say to Him, "See, we have left all and followed You." So, Jesus answered and said, "Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life. But many who are first will be last, and the last first."” The Lord’s answer here, of a hundredfold here, now on earth, and eternal life in the time to come, should set at rest the troubled minds of those who think that they are making all the efforts and sacrifices, but all the glory is being given to God, and they are being left without anything.

    But what God has in mind for those who glorify Him through their complete submission and unquestioning obedience to Him and His Word is something far greater, something that man can never imagine to achieve through any of his efforts. There are three components to what God has in mind for those who trust Him and step out in faith, to do God’s bidding. Firstly, God wants to live and be with them like a loving Father. Secondly, God wants to make this person complete and thoroughly prepared for every good work; make him mature so that he cannot be deceived by the trickery of men. Thirdly, God wants to conform them into the image of His Son, the Lord Jesus Christ.

    We will start considering these three blessings one by one, along with their relevant Biblical references, from the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language