ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मण्डली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मण्डली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 189 - Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 189 - पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 189

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 5

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

“बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” को समझना – 3

 

नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के, परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों का भण्डारी होने का अध्ययन करते हुए, वर्तमान में हम विश्वासियों के पवित्र आत्मा द्वारा उन्हें दिए गए वरदानों का भण्डारी होने के बारे में सीख रहे हैं। ये वरदान विश्वासियों को मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाइयों का उचित निर्वाह करने के लिए दिए गए हैं। हम देख चुके हैं कि सभी मसीही विश्वासी समान रूप से परमेश्वर की सन्तान हैं, परमेश्वर सभी से, बिना किसी भिन्नता के, समान रीति से प्रेम करता है। इसीलिये, परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सभी सेवकाइयाँ और पवित्र आत्मा के सभी वरदान समान स्तर एवं महत्व के ही हैं; कोई भी किसी भी अन्य से ‘छोटा’ नहीं है। इस प्रकार की भिन्नता करना मनुष्यों की प्रवृत्ति है, परमेश्वर की नहीं। पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर द्वारा दी गई सेवकाइयों और उन से सम्बन्धित पवित्र आत्मा के वरदानों को ‘कमतर’ या ‘बेहतर’ देखना अथवा समझना शैतान की एक ऐसी युक्ति में फँसना है जो परमेश्वर के चरित्र और गुणों पर ही हमला करती है। 

हम यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा ही, और केवल वह ही है जो यह निर्धारित करता है कि किसे कौन सा वरदान दिया जाना है। न तो किसी एक व्यक्ति के पास सारे वरदान हैं; और न ही कोई एक वरदान सभी विश्वासियों को दिया गया है। शैतान ने कुछ लोगों के द्वारा 1 कुरिन्थियों 12:31 की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करवा के यह प्रचार और शिक्षा फैला रखी है कि ‘बड़े से बड़े’ वरदानों की भी एक विशेष श्रेणी है और विश्वासियों को उस श्रेणी के वरदानों की लालसा करने और उन्हें प्राप्त करने में लगे रहना चाहिए। इसके द्वारा शैतान ने बहुतेरों को उनकी सेवकाई में लगे रहने के स्थान पर, व्यर्थ बातों में लगे रहने में फँसा दिया है। इस पद को उसके सन्दर्भ में देखने के द्वार हमने इस गढ़ी हुई धारणा के गलत होने को समझा था; और हमने यह भी देखा था कि ‘बड़े’ वरदान से तात्पर्य उन वरदानों से है जो कलीसिया या विश्वासियों की मण्डली में सर्वाधिक उपयोग होते हैं। अर्थात, यह पद वास्तव में जो कह रहा है वह है कि विश्वासियों को ऐसे लोग होने की लालसा करनी चाहिए जो कलीसिया और मण्डली के लोगों के मध्य सेवा के लिए सर्वाधिक उपयोग किए जाते हैं। आज हम इसी के बारे में और आगे देखेंगे, और ‘बड़े’ वरदानों की इस समझ की एक और पुष्टि, उस के सन्दर्भ से सम्बन्धित एक अन्य पद के द्वारा देखेंगे।

आत्मिक वरदानों के प्रयोग से संबंधित इस अध्याय का एक और महत्वपूर्ण पद है “और परमेश्वर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ्य के काम करने वाले, फिर चंगा करने वाले, और उपकार करने वाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बोलने वाले” (1 कुरिन्थियों 12:28)। ध्यान कीजिये कि यहाँ पर आत्मिक वरदानों का प्रयोग करने वालों को पवित्र आत्मा ने एक क्रम-संख्या के साथ, एक निर्धारित वरीयता-क्रम के अनुसार लिखवाया है। रोचक बात है कि पवित्र आत्मा द्वार दी गई इस क्रमवार सूची में, पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं देने वालों में सर्वाधिक प्रचलित और माँग किया जाने वाला वरदान - अन्य भाषा बोलना, यहाँ दिए गए क्रम में सबसे अंत में रखा गया है। दूसरे शब्दों में, कलीसिया में इस वरदान का तुलनात्मक रीति से स्थान बहुत बाद में, अंत में आता है। इसका यह अर्थ नहीं है कि यह वरदान कम महत्वपूर्ण है या छोटा अथवा गौण है; वरन इसलिए क्योंकि किसी भी स्थानीय मण्डली के कार्यों में इसका उपयोग किया जाना अन्य वरदानों की तुलना में उतना अधिक नहीं है। क्योंकि इसका उपयोग तब ही होगा जब कोई ऐसा परदेशी, जो स्थानीय भाषा नहीं जानता है, आए और वचन की सेवकाई करे, या उसके समझने के लिये अनुवाद करने की आवश्यकता हो। तब ही कलीसिया में उस भाषा को जानने वाला व्यक्ति अनुवाद करने के लिए उपयोग में आएगा; किन्तु तब उस स्थिति में, जिसके पास उस भाषा का यह वरदान है उसका बहुत महत्व और उपयोगिता होगी। अन्यथा मण्डली के प्रतिदिन के सामान्य कार्यों के लिए इस वरदान का कोई उपयोग नहीं है। 

ध्यान देने योग्य एक और बात है कि इस वरदान से ठीक पहले, अर्थात वरदानों के क्रम में अंत की ओर, एक और ऐसा वरदान है, सामान्यतः मनुष्य जिसकी आज बहुत लालसा रखते हैं, जिसे प्राप्त करना चाहते हैं - “प्रधान” (अँग्रेज़ी में administrations) होना, अर्थात कलीसिया या मण्डली में, कार्यों को नियोजित करने और प्रबंधन करने का स्थान। आज इसे औरों पर अधिकार रखने और अधिकार दिखाने, अपने आप को ऊंचा और दूसरों को नियंत्रित कर सकने वाला दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है। किन्तु उपयोगिता के दृष्टिकोण से इस वरदान की वरीयता भी अन्य की तुलना में अंत की ओर, कम उपयोग होने वाली ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस आरंभिक मसीही मण्डली के समय में लोग प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं को गंभीरता से लेते और उनका पालन करते थे। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा था, “तब उसने बैठकर बारहों को बुलाया, और उन से कहा, यदि कोई बड़ा होना चाहे, तो सब से छोटा और सब का सेवक बने” (मरकुस 9:35)। इसलिए उस पहली कलीसिया के समय में “प्रधान” (या administrator) होने का तात्पर्य था वास्तव में सब से छोटा होना और सब का सेवक होना। और आज की मानसिकता के अनुसार, यह बात इस वरदान और कार्य से संबंधित आज के व्यवहार के बिलकुल विपरीत है। और फिर, यदि कलीसिया के सभी या अधिकांश लोग उद्यम से अपने कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों का पालन करेंगे, तो किसी को दूसरे को नियंत्रित करने की क्या आवश्यकता होगी? इसलिए उस समय इसके लिए कोई होड़ भी नहीं रहती थी, और यह क्रम में अन्त की ओर दिया गया।

उपयोगिता के अनुसार दिए गए वरीयता के क्रम के मध्य में “सामर्थ्य के काम करने वाले, फिर चंगा करने वाले, और उपकार करने वाले” दिए गए हैं। किन्तु प्राथमिक स्थान वचन की सेवकाई से संबंधित काम करने वालों का है “प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक।” अर्थात्, परमेश्वर के दृष्टिकोण से, मण्डली के कार्यों और सेवकाई के लिए, मण्डली की उन्नति के लिए सबसे अधिक उपयोगिता परमेश्वर के वचन की सेवकाई करने वालों, वचन को ठीक से सिखाने और समझाने वालों की है। यह 1 कुरिन्थियों 12:31 के प्रति एक और दृष्टिकोण प्रदान करता है, जिसका बहुधा ‘बड़े से बड़े वरदानों की लालसा करो’ सिखाने के लिए दुरुपयोग किया जाता है। हम पहले देख चुके हैं कि इसका वास्तविक अर्थ है कलीसिया या मण्डली में सर्वाधिक उपयोग होने वाले बनो। अब हम और बेहतर समझ सकते हैं कि ये ‘बड़े से बड़े वरदान’ ‘अन्य भाषा बोलना,’ या ‘आश्चर्यकर्म करना’ नहीं हैं, वरन परमेश्वर के वचन की सेवकाई से सम्बन्धित कार्यों में लगे रहना हैं। इन प्राथमिक महत्व की सेवकाइयों के वरदानों के उचित निर्वाह के लिए व्यक्ति को परमेश्वर के वचन के साथ और प्रार्थना में समय बिताना होता है, न कि अपने वरदान का प्रदर्शन करने में या दूसरों पर अधिकार जमाने और अधिकार दिखाने में लगे रहना होता है। प्रेरितों 6:1-7 में आरंभिक मण्डली की एक घटना दी गई है, जो मण्डली में विवाद और मतभेद का कारण बन रही थी। किन्तु प्रेरितों ने उसके कारण प्रार्थना और वचन की सेवा करने के महत्व के साथ कोई समझौता नहीं किया; उन्होंने कलीसिया के ‘प्रधान’ होने की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर नहीं ले ली, वरन उसे औरों को दे दिया। नि:सन्देह, उन्होंने समस्या को सुलझाने के लिए समाधान बताया, किन्तु अपनी सेवकाई की थोड़े समय के लिए भी अनदेखी नहीं की। जिसके परिणामस्वरूप “परमेश्वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत के आधीन हो गया” (प्रेरितों 6:7)। 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो, आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं? क्या परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होना, उसे दूसरों तक उसके सही स्वरूप में पहुँचाना आपकी इच्छा और प्राथमिकता है? या आप भी दिखने में बहुत प्रभावी किन्तु मण्डली के लिए उपयोगिता में कम वरीयता रखने वाली बातों के पीछे पड़े हैं? अपनी सेवकाई और अपने वरदान को पहचानिए; प्रभु के लिए उपयोगी बनिए। 

अगले लेख से हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिये गये वरदानों पर विचार करना आरम्भ करेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 189

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding “Earnestly Desire the Best Gifts” – 3

 

In studying the stewardship of Born-Again Christian Believers towards their God given provisions and privileges, we are presently considering about Believer’s being the stewards of the gifts of the Holy Spirit. These gifts have been given to them to live their Christian lives and to worthily fulfill their God assigned ministries. We have seen that all the Believers are equally the children of God, God loves them all the same without any differentiation. Hence, their God given ministries and the gifts of the Holy Spirit are also of equal status and importance in God’s eyes; none is lesser in any way from another. Differentiating in this manner is a human tendency, not God’s. In the previous article we have seen that looking upon God assigned ministries and their related gifts of the Holy Spirit as ‘lesser’ or ‘better’ than another is to fall into a satanic error that attacks the very characteristics and attributes of God. 

We have also seen that it is God the Holy Spirit, and He alone, who decides which gifts to give to whom. Neither does any one person have all the spiritual gifts, nor has one particular gift been given to everyone. Through misinterpretation and misuse of 1 Corinthians 12:31, Satan has made some people preach and teach that there is a special category of gifts referred to as ‘best gifts’ and the Believers should be engaged in desiring them and acquiring them. Through this, Satan has deviated many into vain efforts, instead of being engaged in fulfilling their ministries. Through looking at this verse in its context, we saw the fallacy of this contrived notion; and we have seen that the ‘best gifts’ refers to gifts most often utilized in the Church and amongst Believers. Therefore, what this verse is actually saying is that the Believers should desire to be those who are utilized the most in the services and functions of the Church and amongst the congregation. Today we will further look at this and see another confirmation of this meaning of ‘best gifts’ through another contextual verse.

There is another important verse in this chapter, related to the utility and using of the Spiritual gifts: “And God has appointed these in the church: first apostles, second prophets, third teachers, after that miracles, then gifts of healings, helps, administrations, varieties of tongues” (1 Corinthians 12:28). Take note that in this verse, the Holy Spirit has written down the various ministries for utilizing the Spiritual gifts in a particular order, and has given them a serial number, placing them in a sequential order. It is interesting to note from this sequential list given by the Holy Spirit, the most popular gift, and the gift most in demand by those who spread wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit, i.e., speaking in ‘tongues,’ has been placed as the last gift. In other words, in a comparative manner, this gift is of the least utility in the Church. This is not to say that this gift is less important or lesser than the rest; but in context of the frequency of its use, in any Church, it is not used as frequently as the other gifts. This is because this gift will only be used when some outside person who does not know the local language comes, and needs translation, either for sharing the Word or for understanding what is being preached. It will only be in such a situation that the person who has this gift of knowing that visitor’s language will be utilized, not otherwise. But then in that particular situation, the one with this gift will be very important and useful. Otherwise, in the day-to-day functioning of the local assembly or Church, this gift of ‘tongues’ will not be used.

Another thing to note is that towards the end of this list of Spiritual gifts, as the second-last gift is another Spiritual gift that generally speaking most members of the Church often desire and want to have - the gift of “administrations”; i.e., the position and status in the Church or congregation to decide and manage the Church. Today, this is seen as something that enables a person to have control or authority over others, and is often used to show-off as being superior to others, as one who has charge over others. But from the point of view of utility or frequency of use, the sequential position of this gift is also towards the end, i.e., this Spiritual gift is also one of the least used ones. This is because in those initial Church congregations, the people took the teachings and instructions of the Lord Jesus very seriously, and diligently followed them. Their priority was not “administering” the Church, but preaching the Gospel to the ends of the earth at any cost (Acts 1:8; 8:4; 1 Thessalonians 1:6-10). The Lord Jesus had told His disciples, “And He sat down, called the twelve, and said to them, "If anyone desires to be first, he shall be last of all and servant of all"” (Mark 9:35). Therefore, in those initial Church congregations, to be an “administrator” meant to be least of all and a servant of others. But from our present day mentality, this is absolutely the opposite of what this gift is seen and used as. Moreover, if all or most of the people of the Church fulfilled their duties and responsibilities diligently, then why would anyone need to regulate them in any way? Therefore this gift was not one to be earnestly desired, and sequentially was listed towards the end of the list.

In the middle of this verse, in order of utility and use, the gifts mentioned are “miracles, then gifts of healings, helps.” But the first three positions, i.e., the gifts most in use in the Church are those related to the Word Ministry, “first apostles, second prophets, third teachers.” In other words, from God’s perspective, for the work and ministry of the Church, for the growth and benefit of the Church, the most useful, the best ministry is of those who can teach and preach the Word of God to the congregation. This also gives another perspective to 1 Corinthians 12:31, often misused for saying “desire the best gifts.” We have seen earlier that it is meant to say desire to have the gifts that have the best or most utility in the Church. Now we can better understand that those “best gifts” are not the ‘speaking in tongues’, or the gift of doing miracles, but the gifts of being engaged in the ministry of God’s Word. To be diligent in ministering these primary gifts requires that a person be continually engaged in studying God’s Word and in prayers, instead of showing off their gift to people, or exercising authority over them. In Acts 6:1-7 an incident of the initial Church is recorded, which had become a cause for contention in the congregation. But because of that, the Apostles did not compromise on their ministry of prayers and study of God’s Word, they did not take up “administration” of the Church, but gave the administration to others. They did guide and show the way and the solution, but did not neglect their own ministry even for a short while. The result was that “Then the word of God spread, and the number of the disciples multiplied greatly in Jerusalem, and a great many of the priests were obedient to the faith” (Acts 6:7).

If you are a Christian Believer, then what are your priorities? Is being strong and established in the Word of God, taking God’s Word in its true form, with its correct interpretation to others, spreading the Gospel, your desire and priority? Or, are you too desirous of the seemingly impressive Spiritual gifts, that are actually very low down in their utility in the Church? Recognize your ministry and put to use your gift; become useful for the Lord God.

From the next article we will begin considering the gifts mentioned in 1 Corinthians 12:7-11.  

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 161 - Building the Church – 16 – On The Lord Jesus Christ – 8 / आशीषित एवं सफल जीवन – 161- कलीसिया का निर्माण – 16 – प्रभु यीशु मसीह पर – 8

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 161

कलीसिया के भण्डारी – 27

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 16 – प्रभु यीशु मसीह पर – 8

 

परमेश्वर की कलीसिया और उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता रखने का भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उनके बारे में सीखना है, ताकि अपने भण्डारी होने का सही निर्वाह कर सके। विश्वासियों को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि जिस प्रकार से उद्धार और नया-जन्म पाने के द्वारा वे कलीसिया में तथा सहभागिता में जोड़े गए हैं, वैसे ही अन्य भी प्रभु के द्वारा जोड़े जा रहे हैं। साथ ही, जैसे एक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी होने पर, उसे अपनी आत्मिक बढ़ोतरी और परिपक्वता के लिए समय चाहिए, उसी प्रकार से जो अन्य लोग जोड़े जा रहे हैं, उन को भी समय चाहिए। दूसरे शब्दों में, प्रभु की कलीसिया अभी “निर्माणाधीन” है; और इस लिए अपूर्ण और असिद्ध है। इसी लिए, किसी को भी यह अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए कि प्रभु की कलीसिया अभी पूर्णतः सिद्ध और आत्मिक रीति से परिशुद्ध होगी; यह तब ही होगा जब जोड़े जाने और तैयार किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

इन बातों का एक उत्तम उदाहरण राजा सुलैमान द्वारा परमेश्वर की आराधना के लिए बनवाया गया प्रथम मंदिर का निर्माण कार्य है। परमेश्वर के इस मंदिर के लिए लिखा गया है, “और बनते समय भवन ऐसे पत्थरों का बनाया गया, जो वहां ले आने से पहिले गढ़कर ठीक किए गए थे, और भवन के बनते समय हथौड़े बसूली या और किसी प्रकार के लोहे के औजार का शब्द कभी सुनाई नहीं पड़ा” (1 राजा 6:7)। इस पद की बातों पर ध्यान कीजिए - मंदिर के निर्माण के लिए जो पत्थर तैयार किए गए, वे, निकाले जाने के बाद, और मंदिर में लगाए जाने से पहले, एक अलग स्थान पर गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर, मन्दिर में उनके निर्धारित स्थान के लिये ठीक कर लिए जाते थे। जब वे अपने निर्धारित स्थान पर बैठाए जाने के लिए तैयार हो जाते थे, तो उन्हें ला कर उनके निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया जाता था। हर पत्थर का अपना निर्धारित स्थान था, जिसके आधार पर उसे गढ़, तराश और काट-छाँट कर तैयार किया जाता था। न तो वह पत्थर किसी अन्य का स्थान ले सकता था, और न ही कोई अन्य पत्थर उसका स्थान ले सकता था; और न ही वह पत्थर यह निर्धारित करता था कि वह कहाँ पर लगाया जाना पसंद करेगा। भवन बनाने वाले ने जिसे जहाँ के लिए निर्धारित और तैयार किया था, वह वहीं पर लाकर स्थापित किया जाता था। 

एक और बहुत अद्भुत बात थी कि उस पत्थर को बस लाकर उसके स्थान पर स्थापित कर दिया जाता था; उसे फिर गढ़ने, तराशने और काटने-छाँटने की, अर्थात अन्य के साथ ताल-मेल बैठाने के लिए सही करने की कोई आवश्यकता नहीं होती थी; वहाँ पर, मंदिर में, किसी भी औज़ार का शब्द सुनाई नहीं देता था। इसी प्रकार से प्रभु भी हमें इस संसार में, जहाँ से उसने हमें निकाला है, विभिन्न परिस्थितियों और अनुभवों के द्वारा इसी सँसार में रहते हुए, गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर तैयार कर रहा है, जिसमें निःसन्देह कष्ट उठाने और सहने पड़ते हैं। वह यह कार्य हमें अपने सुरक्षित स्थान, अपनी कलीसिया - प्रभु द्वारा बुलाए गए लोगों के विश्वव्यापी समूह, में लाकर करता है, जहाँ हम निरंतर उसकी निगरानी, उसकी देखभाल में रहते हैं। प्रभु के नियुक्त सेवकों के द्वारा हमें तैयार किया जाता है, प्रभु उन सेवकों के कार्य पर भी दृष्टि बनाए रखता है; और अन्ततः जब वह मसीही विश्वासी उसके द्वारा निर्धारित स्थान के लिए तैयार हो जाता है, प्रभु उसे वहाँ पर स्थापित कर देता है। इस प्रकार प्रभु द्वारा परमेश्वर के निवास के लिए यह मंदिर बनाया जा रहा है, निर्माणाधीन है। 

ध्यान कीजिए, जिस पहाड़, या खदान से ये पत्थर निकाले जाते थे, वहाँ पर छोटे-बड़े, विभिन्न आकार और प्रकार के अनेकों अन्य पत्थर भी होंगे; किन्तु हर पत्थर मंदिर में लगाए जाने के लिए उपयुक्त एवं उचित नहीं था। केवल वही पत्थर जो मंदिर में लगाए जाने के लिए उपयुक्त एवं उचित थे, उन्हें ही फिर पहले तो गढ़ने, तराशने, और काटने-छाँटने के लिए लिया गया, और उनके तैयार हो जाने के बाद, अन्ततः मंदिर में उनके निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। प्रभु के द्वारा कलीसिया के बनाए जाने में भी केवल वही “पत्थर” या लोग सम्मिलित होंगे जो वास्तव में प्रभु की कलीसिया के हैं, जो ईमानदारी से उसे “मसीह” यानि “जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता” स्वीकार करके उस पर विश्वास रखते हैं, उसी के आज्ञाकारी रहते हैं। अन्य कोई भी, जो किसी भी अन्य आधार पर कलीसिया से जुड़ने का प्रयास करता है, अन्ततः उसका तिरस्कार कर दिया जाएगा, उसे कलीसिया से बाहर निकाल दिया जाएगा, और अनन्त विनाश के लिए भेज दिया जाएगा। 

मत्ती 13:24-30 के दृष्टांत पर ध्यान कीजिए; बुरे पौधों के खेत में बने और बढ़ते रहने, खेत के स्वामी द्वारा उनकी भी देखभाल होने, उन्हें भी पानी और खाद मिलने, पक्षियों और जानवरों से उनकी भी सुरक्षा किए जाने के द्वारा वे जंगली पौधे खेत के स्वामी को स्वीकार्य नहीं बन गए थे। उनका अन्तिम स्थान तो पहले से निर्धारित था, और वे फिर वहीं भेज भी दिए गए। इसी प्रकार, प्रभु की कलीसिया में जो प्रभु के मानकों और निर्धारण के द्वारा नहीं है, शैतान और मनुष्यों के द्वारा घुसाये गये हैं, वे अभी अपने आप को कितना भी सुरक्षित और प्रभु के द्वारा स्वीकार्य हो गये क्यों न समझते रहें, अन्ततः उन की वास्तविकता तथा अंतिम दशा अनन्त विनाश ही की होगी, वह स्वर्गीय मंदिर या कलीसिया का भाग कभी नहीं ठहरेंगे।

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच-परख कर सुनिश्चित कर लीजिए कि आप प्रभु के मानकों और बुलाए जाने के द्वारा अपने आप को मसीही विश्वासी मानते हैं, या आप किसी अन्य रीति द्वारा प्रभु की कलीसिया से जुड़ने के कारण अपने आप मसीही विश्वासी समझते हैं। खेत में उगने वाले बुरे पौधों के लिए तो अपनी अंतिम दशा बदलना संभव नहीं था, किन्तु आपके पास अभी अवसर भी है, और प्रभु की क्षमा भी आपके लिए अभी उपलब्ध है, आप अभी भी अपनी अंतिम दशा बदल कर ठीक कर सकते हैं। अभी सही आँकलन करके सही निर्णय ले लीजिए; बाद में यदि समय, अवसर, या क्षमता न रहे, तो फिर अनन्त विनाश ही हाथ लगेगा। दूसरे, पृथ्वी पर प्रभु की कलीसिया में सम्मिलित होने के बाद, प्रभु आपको गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर ठीक करता है कि आप उसकी स्वर्गीय कलीसिया में आपके उचित स्थान पर स्थापित किए जा सकें। यह प्रक्रिया अवश्य ही पीड़ादायक होती है, इसके द्वारा हमारे जीवन की कई बातें जो व्यर्थ और आत्मिक उन्नति एवं परिपक्वता के लिए बाधक हैं, निकाल दी जाती हैं। इसे कोई विलक्षण, अनहोनी, या अनुचित बात न समझें (प्रेरितों 14:22; 2 तिमुथियुस 3:12; इब्रानियों 12:5-12; 1 पतरस 4:1-2, 12-19); ये बातें हमारे तैयार किए जाने का एक अनिवार्य भाग हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 161

Understanding the Church – 27

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 16 – On The Lord Jesus Christ – 8

 

As a steward of God’s Church and of fellowshipping with God’s other children, every Born-Again Christian Believer must learn about them, to worthily fulfil his stewardship. The Believers should also bear in mind that just as they have been added to the Church and fellowship by being saved and Born-Again, similarly, others are also being added by the Lord to His Church. Also, just as he as a newly Born-Again Believer takes time to grow and mature spiritually, similarly, the others who are being joined also need time to grow and mature. In other words, the Lord’s Church is still “under-construction;” and therefore is incomplete and imperfect. So, no one should expect impeccable perfection and pure spirituality in the Church, till this process of being added and perfected has been completed.

An excellent example of this process is the first temple built by Solomon for the worship of the Lord. It has been written about the construction process of this Temple that “And the temple, when it was being built, was built with stone finished at the quarry, so that no hammer or chisel or any iron tool was heard in the temple while it was being built” (1 Kings 6:7). Take note of the things said in this verse. The stones that were used for the building of this temple, after being taken out of the quarry, and before being put in their place in the temple, were worked upon in a place where they were cut, trimmed, polished and given the size, shape, and appearance required for their place in the temple. Once they were ready for being placed in the temple at their proper appointed place, then they were brought and fitted into their place. Every stone had its assigned place, and according to that place, it was cut, trimmed, prepared, and made ready. No other stone could take its place, nor could the stone take the place of any other stone; nor did the stone decide in which place it would like to be placed and fitted in. According to the plan and design of the master-builder, every stone was placed in its pre-determined location. 

There was another very astounding and wonderful thing that was happening, and is mentioned here; each prepared and ready stone was just brought and fit into its place, there was no need to trim and finely cut or prepare it again to take its place and settle in with the other stones at that location. It is written that in the temple there was no sound heard of any instruments being used. Similarly, the Lord too, in this world, from where He has taken us, is, through our situations, experiences, and circumstances in this world itself, is cutting, trimming, molding, and polishing us, which undoubtedly is a painful process, preparing us to take our pre-determined place in the Church. He does this work in His secured place, in His Church - the world-wide group of the called out ones, where we are constantly under His observation and are being worked upon, under His supervision by His appointed ministers. When we are finally ready and prepared for our pre-determined place, the Lord takes and places us there. In this manner, this temple, this Church is still under construction, he is still building it.

Think it over, in the quarry, from where the stones were cut, there must have been various stones of different sizes and shapes; but every stone was not appropriate for being used in the temple. Only those stones that were appropriate for being used in the temple, were then first taken to be cut, trimmed, polished, and prepared to place in the temple, and then placed at their appropriate place in the Temple. The Lord too uses only those people to build His Church, who are actually worthy of His Church, i.e., those who have sincerely accepted Him as the Messiah, the “one and only savior of the world” have come into faith in Him, and have lived a life of obedience to Him and His Word. Anyone else, who has joined himself to the Lord’s Church through any other means, on any other basis or criteria, will be rejected, sent out into eternal destruction. 

Pay heed to the parable of Matthew 13:24-30; the tares too received the care of the landlord, they too got the manure, water, protection from birds and animals, etc., but none of this made them accepted by the landlord. They had been identified and kept for destruction from the beginning, and that is where they were eventually sent. Similarly, in the Church of the Lord, all those who are not according to the standards and criteria of the Lord, those who have been infiltrated into the Church by Satan and men, they may consider themselves safe and secure for now, may think that they have been accepted by the Lord, but eventually at the end, they will be cast out and sent to destruction. They will never be a part of the heavenly temple, the Church of God.

If you are a Christian Believer, then examine yourself and make sure that you actually are a saved and Born-Again Believer, as per the criteria and the standards of the Lord Jesus, and have come into the Church not through any other mechanism or way, but by the one and only way of repentance and forgiveness of sins from the Lord, as given by the Lord. The tares growing in that field did not have the power or ability to change their eternal destiny; but you have the opportunity and the ability to receive the Lord’s forgiveness and come to faith in Him, join Him in His prescribed manner. Do a proper evaluation now, and rectify that which needs to be rectified, while you still can do it. Do it now, lest somehow if you do not have the opportunity, time, or ability to do it later, you may not have to cut a sorry figure and face eternal destruction. Secondly, after you become a part of the Church of the Lord Jesus, He will cut, trim, mold, and polish you to prepare you for your assigned place in the Church. This process is painful for sure; but is necessary, and by it many vain and redundant things in our lives are taken away, things that impede our spiritual growth and maturity. Do not think this to be something unexpected or inappropriate (Acts 14:22; 2 Timothy 3:12; Hebrews 12:5-12; 1 Peter 4:1-2, 12-19); this is an integral and essential part of the process to build us up for our place in the Church.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 159 - Building the Church – 14 – On The Lord Jesus Christ – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 159 - कलीसिया का निर्माण – 14 – प्रभु यीशु मसीह पर – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 159

कलीसिया के भण्डारी – 25

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 14 – प्रभु यीशु मसीह पर – 6

परमेश्वर ने अपनी सन्तानों, अर्थात, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, उनके द्वारा मसीही जीवनों को जीने तथा योग्य रीति से उन्हें परमेश्वर द्वारा सौंपे गए कार्य को करने के लिए, विभिन्न बातें प्रदान की हैं। प्रत्येक मसीही विश्वासी, जो कुछ भी परमेश्वर ने उसे सौंपा है, उसका भण्डारी भी है; और अन्ततः उसे उस सभी का हिसाब परमेश्वर को देना होगा। परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को दिए गए विशेषाधिकारों में से एक है उन का परमेश्वर की कलीसिया का अंग होना और परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखना। इस ज़िम्मेदारी के भले भण्डारी होने के लिए, हम इसके बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से, मत्ती 16:18 से सीख रहे हैं, जहाँ पर शब्द “कलीसिया” पहली बार बाइबल में उपयोग किया गया है।

पिछले लेख में हमने देखा था कि मत्ती 16:18 में लिखे प्रभु द्वारा कहे वाक्य - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...”; में तीन बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं। इनमें से पहली, कि प्रभु स्वयं ही अपनी कलीसिया बनाएगा पर हमने पिछले लेख में विचार किया था, और देखा था कि प्रभु यीशु, उसे ‘मसीह,’ अर्थात, उसे जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करने वाले लोगों को, स्वयं ही एक विश्वव्यापी समूह, यानि कि अपनी कलीसिया में एकत्रित कर रहा है। उसने यह दायित्व अन्य किसी पर नहीं छोड़ा है, स्‍वर्गदूतों पर भी नहीं। मनुष्य और शैतान प्रभु की आँखों में धूल झोंक कर किसी को भी प्रभु की कलीसिया में हमेशा बने रहने के लिए सम्मिलित नहीं कर सकते हैं। प्रभु की कलीसिया या मण्डली में केवल प्रभु ही के वास्तविक और समर्पित लोग रह सकते हैं। 

मत्ती 16:18 में प्रभु द्वारा कहे इस वाक्य में दूसरी बात थी कि प्रभु ही अपनी कलीसिया का स्वामी है, वह उसे “अपनी कलीसिया” कह कर संबोधित करता है। न केवल उस वास्तविक, सच्ची कलीसिया का बनाने वाला केवल प्रभु ही है, वरन उसका एकमात्र स्वामी भी प्रभु ही है; न कि कोई व्यक्ति अथवा डिनॉमिनेशन। प्रभु ने कलीसिया को किसी अन्य के स्वामित्व में नहीं छोड़ दिया है। नए नियम में हम देखते हैं कि लगभग सभी स्थानों पर विभिन्न स्थानों की कलीसियाओं को “परमेश्वर की कलीसिया” या इसके समान वाक्यांश के द्वारा ही संबोधित किया गया है (प्रेरितों 20:28; 1 कुरिन्थियों 1:2; 2 कुरिन्थियों 1:1; गलातीयों 1:13; 1 तिमुथियुस 3:5, 15; इत्यादि)। कुछ स्थानों पर उस स्थान के नाम से भी, जहाँ पर प्रभु के लोग निवास करते थे, कलीसिया को संबोधित किया गया है (कुलुस्सियों 4:16; 1 थिस्सलुनीकियों 1:1; 2 थिस्सलुनीकियों 1:1; प्रकाशितवाक्य 2:1; आदि)। 

किन्तु कहीं पर भी उस स्थान की उस मण्डली के किसी अगुवे के नाम से, अथवा किसी प्रेरित या प्रचारक के नाम से, जिसके परिश्रम के द्वारा वहाँ लोगों ने प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता ग्रहण किया, संबोधित नहीं किया गया है। संपूर्ण बाइबल में कलीसिया कभी प्रभु को छोड़, किसी अन्य व्यक्ति अथवा संस्था की बताई या दिखाई ही नहीं गई है। जब लोगों ने अपने मध्य प्रचारकों, प्रेरितों, और अगुवों के नाम से गुट बनाने का प्रयास किया, तो तुरंत ही परमेश्वर पवित्र आत्मा ने इसकी तीव्र भर्त्सना की, और इस प्रवृत्ति को अंत करवाया (1 कुरिन्थियों 1:12-13)। इस उदाहरण में इस बहुत महत्वपूर्ण बात का भी ध्यान कीजिए, कि यह नहीं लिखा है कि कुरिन्थुस की मण्डली के लोग उन अगुवों के नाम से अलग मण्डलियां बनाने के प्रयास कर रहे थे। कलीसिया तो वही एक ही थी, वे लोग तो उसी कलीसिया में अलग-अलग गुट बनाने के प्रयास हो रहे थे, और बन भी गए थे (1 कुरिन्थियों 11:18-19); किन्तु प्रभु की कलीसिया में यह भी अस्वीकार्य था। प्रभु को छोड़ किसी अन्य के नाम से मसीही विश्वासियों को पहचाने जाने की प्रवृत्ति को आरम्भिक कलीसिया सभाओं में तुरंत ही समाप्त करवा दिया गया। 

मत्ती 25 अध्याय में प्रभु ने अपने दूसरे आगमन से संबंधित दृष्टान्तों में, पद 14-30 में स्वामी द्वारा परदेश जाते समय, उनकी सामर्थ्य के अनुसार, अपनी संपत्ति अपने दासों को सौंपने का दृष्टांत दिया गया है।  इस दृष्टांत के अंत में उन दासों से उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारी का हिसाब लेने और उनके द्वारा उनकी ज़िम्मेदारी को निभाने या नहीं निभाने के अनुसार प्रतिफल देने का वर्णन है। ध्यान कीजिए, दास भी स्वामी ने ही चुने, और किसे क्या देना है यह निर्णय भी स्वामी ने ही किया, और स्वामी ने एक निर्धारित समय के लिए ही अपने निर्धारित दासों को उनकी योग्यता के अनुसार संपत्ति की ज़िम्मेदारी सौंपी। उसने अपनी संपत्ति के स्वामित्व को छोड़ या त्याग नहीं दिया; और फिर आ कर उन से उसका हिसाब भी लिया। इसी के अनुरूप, इफिसियों 4:11-12 में प्रभु यीशु द्वारा कलीसिया के लिए लिखा गया है, “और उसने कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए।” स्पष्ट है कि ये ज़िम्मेदारियाँ, प्रभु द्वारा की गई ‘नियुक्तियाँ’ हैं, अर्थात एक निर्धारित समय के लिए सौंपे गए दायित्व। उन्हें दी गई विरासत या स्वामित्व के अधिकार नहीं हैं। साथ ही इन नियुक्तियों का उद्देश्य भी दिया गया है - कलीसिया की उन्नति, सिद्धता, और मसीही सेवकाई। 

इसीलिए प्रेरितों 20:28 में प्रेरित पौलुस, और 1 पतरस 5:1-4 में प्रेरित पतरस कलीसिया के अगुवों से उन्हें सौंपे गए कलीसिया की देखभाल के इस दायित्व के बहुत ध्यान और लगन से निर्वाह करने के लिए आग्रह करता है। और इब्रानियों का लेखक अगुवों तथा मण्डली के लोगों को स्मरण करवाता है कि हिसाब लिया जाएगा (इब्रानियों 13:17)। प्रभु के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले, उन्हें अपने स्वार्थ और भौतिक लाभ के लिए प्रयोग करने वाले, सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह रहने वाले दास का, जिसने प्रभु द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वामित्व समझ लिया था, क्या परिणाम होगा, यह हम प्रभु के दूसरे आगमन से संबंधित एक अन्य दृष्टांत में, मत्ती 24:45-51 में पढ़ सकते हैं। पुराने नियम में भी परमेश्वर के लोगों के प्रति ऐसा ही दुर्व्यवहार करने वाले इस्राएल के चरवाहों के लिए भी परमेश्वर द्वारा ऐसी ही तीव्र प्रतिक्रिया और दण्ड की आज्ञा दी गई है - यहेजकेल 34 अध्याय इसका एक उत्तम उदाहरण है। तात्पर्य यह कि प्रभु अपनी कलीसिया का स्वामी है और अपने स्वामित्व में कोई हस्तक्षेप सहन नहीं करता है। वह अपने इस स्वामित्व को बहुत गंभीरता से लेता है, उसका पूरा ध्यान और हिसाब रखता है, कलीसिया की देखभाल के लिए स्वयं ही दासों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्त करता है, और वह अपने लोगों की जरा सी भी हानि, उनके प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही कतई सहन नहीं कर सकता है। उसके लोगों के प्रति लापरवाही या दुर्व्यवहार करने वाले को बहुत भारी और बहुत दुखद परिणाम भोगना पड़ेगा, ऐसा सेवक किसी भी रीति से अपने इस अनुचित व्यवहार के लिए बचेगा नहीं। 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं; विशेषकर यदि प्रभु की मण्डली में आपको इफिसियों 4:11 तथा 1 कुरिन्थियों 12:28 में उल्लेखित जिम्मेदारियों के समान, या अन्य किसी भी ज़िम्मेदारी का कोई पद दिया गया है, तो आप से विनम्र निवेदन है कि यहेजकेल 34 अध्याय तथा मत्ती 24:45-51 को बहुधा पढ़ा करें। कलीसिया के अगुवों के लिये इन दोनों खण्डों अक्सर पढ़ते रहना अच्छा रहेगा। एक मसीही विश्वासी होने के नाते अपने आप को जाँच कर भी देख लें कि आप प्रभु यीशु के स्वामित्व की अधीनता में होकर कार्य कर रहे हैं, या किसी मनुष्य, अगुवे, अध्यक्ष, डिनॉमिनेशन, या संस्था की अधीनता में होकर, या उसे प्रसन्न रखने के लिए और उसके कारण प्रभु के स्वामित्व को नजरंदाज करते हुए कार्य कर रहे हैं। पवित्र आत्मा ने पौलुस से लिखवाया, “यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता” (गलातियों 1:10); आप परमेश्वर के वचन की इस चेतावनी के अनुसार कहाँ खड़े हैं?

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 159

Understanding the Church – 25

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 14 – On The Lord Jesus Christ – 6


God has given various things to His children, i.e., the Born-Again Christian Believers, for living their Christian lives and worthily fulfilling the work He has assigned to them. Every Christian Believer is also a steward of whatever has been given to him by God; and eventually will have to give an account of it all, to God. One of the privileges given by God to the Believers is to be members of His Church and to fellowship with His other children. To be worthy stewards of this responsibility, we are studying about it from the Word of God, the Bible, through Matthew 16:18, where the word “Church” has been used for the first time in the Bible.

We saw in the previous article that in the statement, “...on this rock I will build My church…” said by the Lord Jesus in Matthew 16:18; there are three very important things. Of the three, the first, that the Lord Himself will build His Church, we considered in the previous article, and had seen that the Lord Himself is gathering together all those who accept Him as the ‘Christ,’ the one and only savior of the world, as one world wide body - His Church. He has not given this responsibility to anyone else, not even to the angels. Neither man nor Satan can bluff the Lord and bring in their people into the Lord’s Church to stay permanently. Only the truly committed and fully surrendered people of the Lord can remain in His Church.

In this sentence of Matthew 16:18, the second thing is that it is the Lord who is the owner of His Church, He addresses it as ‘My Church.’ Not only is the true Church being built solely by the Lord, but also, only He is the sole owner of the Church; not any person or denomination. The Lord has not left the ownership of His Church in anyone else’s hands. We see in the New Testament texts, that the various Churches located in different places, have all been addressed only as “The Church of God” or by some similar phrase (Acts 20:28; 1 Corinthians 1:2; 2 Corinthians 1:1; Galatians 1:13; 1 Timothy 3:5, 15; etc.). In some texts the Church has also been addressed by the name of the place where the people of the Lord were located (Colossians 4:16; 1 Thessalonians 1:1; 2 Thessalonians 1:1; Revelation 2:1; etc.). 

But never, at any place, any Church at any location, has ever been addressed by the name of the Elder of that Church, nor has the name of the apostle or preacher who labored in that place to bring people to the Lord, been given to the Church. In the whole Bible, the Church has never been addressed or shown as belonging to anyone but the Lord; never ever as belonging to any person or organization. When people in the Church tried to make groups or factions amongst themselves based on the name of a preacher, or apostle, or an elder, immediately the Holy Spirit severely rebuked them for doing this, and had the attempts terminated (1 Corinthians 1:12-13). In this example of the Church in Corinth, also take note of the very important fact that the Corinthian Believers were not trying to establish separate Churches after their Elders or leaders. The Church or the Assembly remained the same, the members were only trying to form different groups within that one Church, and apparently had formed them as well (1 Corinthians 11:18-19); but even this was not accepted and tolerated in the Church of the Lord. The attempt at calling and recognizing the Christian Believers by any other person’s name than the Lord’s was immediately curbed and put away in the initial Church congregations.

In Matthew 25, the Lord Jesus has given some parables about His second coming; one of these is in verses 14-30, where a man going to a distant country called his servants and gave them all parts of his wealth, according to their abilities. And on returning he asked for an account from each one, how the servant had used the wealth entrusted to him, and gave them rewards according to their utilizing what had been entrusted to them. Now, take note, the servants were chosen by the owner, and which servant was to be given what, and the time period for which it had been given, were all decided by the owner. Moreover, he gave his wealth only for a limited period of time, he did not disown or give away the ownership of his wealth; and then on returning he took an account from everyone. In accordance with this, it is written regarding the Church of the Lord Jesus in Ephesians 4:11-12 “And He Himself gave some to be apostles, some prophets, some evangelists, and some pastors and teachers, for the equipping of the saints for the work of ministry, for the edifying of the body of Christ.” It is very clear that these responsibilities are “appointments” given by the Lord, a work assigned to be done for a certain period of time. They are not inheritances or ownership rights given out by the Lord. Also mentioned here is the purpose for these appointments - for the edification and growth of the Church, and for Christian Ministry.

That is why the Apostles, Paul in Acts 20:28, and Peter in 1 Peter 5:1-4, exhort the Elders of the Church to diligently and very carefully carry out and fulfil their responsibilities. And the author of Hebrews reminds the Elders as well as the congregation that an accounting will be done (Hebrews 13:17). We can read and learn from Matthew 24:45-51, another parable of the Lord related to the second coming of the Lord, what will be the consequences and end of the servant who was careless and negligent about his assigned responsibilities; assuming them to be a kind of ownership instead of a responsibility. Similarly, even in the Old Testament, severe chastisement and punishment has been spoken against the careless and negligent shepherds of God’s people - Israel; Ezekiel 34 is a good example of this. The implication is that the Lord God is the owner of His Church and does not tolerate any interference in His ownership or negligence in fulfilling assigned responsibilities. He takes His ownership very seriously, takes full care and keeps a complete account of it. The Lord appoints His people according to their abilities for the taking care of the functions of His Church, and does not accept or overlook the slightest carelessness. Anyone who is careless towards, and mistreats His people, His Church, will have to pay a heavy price and face serious consequences; such a servant will never escape lightly for his carelessness.

If you are a Christian Believer; especially, if you have been given any Church related responsibilities mentioned in Ephesians 4:11 and 1 Corinthian 12:28, or like them, then it is humble request that you please repeatedly keep reading, and always keep in mind, Ezekiel 34 and Matthew 24:45-51. For the Church Elders it would be good to read these two passages very frequently. Being a Christian Believer, examine yourself, see, and ensure that you are fulfilling your responsibilities diligently to please the Lord, instead of working to please and satisfy some person, Elder, or official; and that you are functioning under the lordship of the Lord Jesus, and not the lordship of a denomination or organization or person. God the Holy Spirit had Paul write about his ministry, “For do I now persuade men, or God? Or do I seek to please men? For if I still pleased men, I would not be a bondservant of Christ” (Galatians 1:10). Where do you stand according to this admonition from the Lord?

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 13 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 158 - Building the Church – 13 – On The Lord Jesus Christ – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 158 - कलीसिया का निर्माण – 13 – प्रभु यीशु मसीह पर – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 158

कलीसिया के भण्डारी – 24

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 13 – प्रभु यीशु मसीह पर – 5

    जब तक कि विश्वासी यह नहीं जानेगा कि परमेश्वर ने उसे क्या दिया है और क्यों, तब तक वह परमेश्वर द्वारा उस दिए गए के दिए जाने के उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकेगा। क्योंकि परमेश्वर ने अपनी प्रत्येक सन्तान, अर्थात, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपनी कलीसिया का एक अंग बनाया है और उसे अपने अन्य सन्तानों की सहभागिता में रखा है, इसलिए उन्हें इन जिम्मेदारियों के बारे में जानना और सीखना चाहिए, ताकि परमेश्वर द्वारा दिए गए इन विशेषाधिकारों को उचित रीति से उपयोग करें और उसके भले भण्डारी बनें। इस वर्तमान श्रृंखला में हम कलीसिया के तथा परमेश्वर की सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में किसी डिनॉमिनेशन की अथवा मनुष्य की बनाई हुई शिक्षाओं के आधार पर नहीं, परंतु सीधे परमेश्वर के वचन बाइबल से, मत्ती 16:18 के आधार पर सीख रहे हैं, जहाँ पर बाइबल में सबसे पहले “कलीसिया” शब्द आया है। वर्तमान में हम इस पद में प्रभु यीशु द्वारा कही गई बात के बारे में सीख रहें हैं कि वह ही अपनी कलीसिया बनाएगा। पिछले लेख में हमने इस से संबंधित तीन बातें देखी थीं, जिनके आधार पर हम प्रभु की इस बात को सीखेंगे।

    पहली बात थी कि प्रभु स्वयं ही अपनी कलीसिया को बना रहा है। उसने यह कार्य किसी और पर, यहाँ तक कि उसके मानवीय शिष्य तो दूर, स्‍वर्गदूतों के हाथों में भी नहीं छोड़ा है। यही प्रभु परमेश्वर के लिए अपनी कलीसिया और उसके बनाए जाने के महत्व, और यह बड़े ध्यान तथा बारीकी से किए जाने की अनिवार्यता को दिखाता है। कलीसिया के आरंभ होने, और आरंभिक विस्तार के बारे में बाइबल में लिखी बातों को देखिए:

  • “सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए। और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे” (प्रेरितों 2:41-42)। पतरस द्वारा किए गए प्रचार, और पापों से पश्चाताप के आह्वान (प्रेरितों 2:38) से कायल होकर उन “भक्त यहूदियों” (प्रेरितों 2:5) में से, जो व्यवस्था के निर्वाह के लिए यरूशलेम में एकत्रित थे, तीन हज़ार ने प्रभु के वचन पर विश्वास किया, बपतिस्मा लिया, और ‘उनमें’ अर्थात प्रभु के उन चुने हुए शिष्यों में मिल गए। साथ ही उनके जीवनों, प्रभु के प्रति उनके दृष्टिकोण, और उनकी प्राथमिकताओं में एक आधारभूत परिवर्तन आ गया। अब वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, संगति रखने, प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होने, और प्रार्थना करने में लौलीन रहने लगे। यह कलीसिया का, सच्चे प्रतिबद्ध मसीही विश्वासियों के सँसार से पृथक हो कर उनके एक नई पहचान में आ जाने, और उनके मन तथा जीवन में होने वाले परिवर्तन आरंभ था। यही परिवर्तन वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन में भी आता है। 

  • “और परमेश्वर की स्तुति करते थे, और सब लोग उन से प्रसन्न थे: और जो उद्धार पाते थे, उन को प्रभु प्रति दिन उन में मिला देता था” (प्रेरितों 2:47)। जैसा कि इस पद में लिखा है, इसके बाद जो लोग उद्धार पाते थे, उन्हें न तो प्रभु के शिष्य या प्रेरित, और न ही इन प्रथम 3000 विश्वासियों में से कोई व्यक्ति, वरन स्वयं प्रभु ही अपने शिष्यों को अपनी कलीसिया में मिला देता था। कोई भी मनुष्य, वह चाहे कोई भी हो, किसी को भी प्रभु की कलीसिया में नहीं मिला सकता है; यह केवल प्रभु ही के द्वारा किया जाता है, उसके मानकों और आँकलन के आधार पर; और उस व्यक्ति को उद्धार पाया हुआ होना चाहिए, यह भी किसी डिनॉमिनेशन के मानकों और मनुष्यों की गढ़ी हुई बातों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रभु यीशु की संतुष्टि के अनुसार।

  • “और प्रेरितों के हाथों से बहुत चिन्ह और अद्भुत काम लोगों के बीच में दिखाए जाते थे, (और वे सब एक चित्त हो कर सुलैमान के ओसारे में इकट्ठे हुआ करते थे। परन्तु औरों में से किसी को यह हियाव न होता था, उन में जा मिलें; तौभी लोग उन की बड़ाई करते थे। और विश्वास करने वाले बहुतेरे पुरुष और स्त्रियां प्रभु की कलीसिया में और भी अधिक आकर मिलते रहे।) (प्रेरितों 5:12-14)। कलीसिया के आरंभिक समय से ही प्रेरितों के द्वारा बहुत चिह्न और अद्भुत काम लोगों के मध्य होने लगे; लोग उन सभी की बड़ाई करते थे; किन्तु फिर भी किसी में स्वतः ही उनमें मिल जाने का साहस नहीं होता था। न ही यह लिखा है कि प्रेरित या शिष्य लोगों को अपने में मिला लेते थे - यद्यपि वे पवित्र आत्मा से भरे हुए थे, सामर्थ्य से पापों से पश्चाताप और उद्धार का सुसमाचार सुना सकते थे और सुनाते भी थे, चिह्न और अद्भुत कार्य तो कर सकते थे और करते भी थे, किन्तु किसी को भी मण्डली या कलीसिया में सम्मिलित नहीं कर सकते थे। “प्रभु की कलीसिया” में स्वयं प्रभु ही लोगों को जोड़ता था; अन्य कोई भी नहीं। प्रथम कलीसिया, “प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया” थी; किसी प्रेरित की, या किसी स्थान की बनाई अथवा स्थापित की हुई कलीसिया नहीं थी। और यही बात आज भी वैसे ही लागू है, तथा हमेशा लागू रहेगी।

    और जब प्रभु का काम बढ़ने लगा, तो प्रभु द्वारा मत्ती 13:24-30 में दिए दृष्टांत, और 13:37-43 में दी गई उसकी व्याख्या के अनुसार, शैतान ने भी प्रभु के लोगों में अपने दुष्ट लोग मिलाना आरंभ कर दिया। यद्यपि शिष्य तो उन्हें नहीं पहचान पाए, परन्तु प्रभु उन्हें आरंभ से ही जानता है; किन्तु आज तक भी प्रभु ने स्‍वर्गदूतों को भी उन दुष्ट लोगों को हटाने की अनुमति नहीं दी है, वरन, इस पृथक करने के कार्य को अंत के लिए रखा है, कहीं दुष्टों को हटाने में प्रभु के लोगों की हानि न हो जाए (13:28-30) - प्रभु स्‍वर्गदूतों को भी अपनी कलीसिया के साथ छेड़-छाड़ नहीं करने देता है। किन्तु समय-समय पर प्रभु अपने लोगों को सचेत करता रहता है, उन दुष्टों को प्रकट तथा अलग करता रहता है (प्रेरितों 20:29-31; 2 तिमुथियुस 4:10, 14; 1 यूहन्ना 2:18-19; 4:1-6; 3 यूहन्ना 1:9-10)। प्रभु की कलीसिया में केवल प्रभु के ही लोग रहने पाएंगे, प्रभु अन्य किसी को नहीं रहने देगा; और कलीसिया के लोगों को जाँचने, परखने, सही को गलत से पृथक करने का यह कार्य प्रभु स्वयं ही करता रहता है; किसी अन्य से कदापि नहीं करवाता है, कहीं गलती से उसका एक भी विश्वासी जन कोई हानि न उठाए। 

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच कर देखिए कि आप किस आधार पर अपने आप को मसीही विश्वासी कहते हैं, और किस प्रक्रिया के द्वारा कलीसिया से जुड़े हैं? जिस कलीसिया से आप जुड़े हैं, क्या वह वास्तव में प्रभु की कलीसिया है, या किसी मनुष्य, डिनॉमिनेशन, या संस्था के द्वारा स्थापित की हुई है, उनके नियमों और धारणाओं के अनुसार संचालित की जाने वाली कलीसिया है? यह जाँच और आँकलन करने के लिए हमने दो मानकों को देखा है, पहला है विश्वासियों के जीवनों तथा प्राथमिकताओं में आने वाला आधारभूत परिवर्तन और प्रभु के प्रति दिखने वाला उनका समर्पण और प्रतिबद्धता, यदि वे वास्तव में नया-जन्म पाए हुए हैं, तो। दूसरा है, जो प्रभु के साथ सच में जुड़ गए हैं वे फिर प्रेरितों 2:42 की चार बातों में भी निरन्तर लौलीन रहते हैं, जैसे वे आरंभिक विश्वासी उन में तुरंत ही रहने लग गए थे। क्या ये चारों बातें आप के जीवन में भी सर्वोच्च प्राथमिकता रखती हैं, और क्या आप उन आरंभिक विश्वासियों के समान उन में दृढ़ता के साथ बने रहते हैं?

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 158

Understanding the Church – 24

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                    Audio Discussion

Building the Church – 13 – On The Lord Jesus Christ – 5


Unless a Believer knows what has been given to him by God, and why, he will be unable to fulfil the purpose of God for granting that thing to him. Since God has made everyone of His children, i.e., the Born-Again Christian Believers, a member of His Church and placed them in fellowship with His other children, therefore, they ought to learn and know about these responsibilities, to be God’s worthy stewards in utilizing these privileges. In this current series, we are learning about the Church of God and about fellowshipping with His children, not according to any denominational or man-made teachings, but directly from the Word of God the Bible, using Matthew 16:18 as the lead verse, where the word “Church” has been used for the first time in the Bible. Presently, we are learning about the Lord Jesus saying in this verse that He will build His Church. In the previous article we had learnt three things, on the basis of which we will learn about Lord Jesus making this statement.

    The first thing was that the Lord Himself is building His Church. He has not left this work in the hands of anyone else, let alone His disciples on earth, not even in the hands of the angels of God. This by itself shows the great importance the Lord places upon His Church and building it, and how it needs to be done very carefully and with utmost precision. Consider some things written in the Bible about the beginning of the Church and its initial growth:

  • “Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them. And they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers” (Acts 2:41-42). Convicted by Peter’s preaching and call to repentance (Acts 2:38), of those ‘devout Jews’ (Acts 2:5), that were gathered in Jerusalem to fulfil the Law, about three thousand believed on the Word of God, got baptized, and joined ‘them’, i.e., the disciples chosen by the Lord Jesus. Also, there came a fundamental change in their lives, in their perspective about the Lord Jesus, and in the priorities in their lives. Now ‘they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers’ - this was the beginning of the Church, and of the separation of the true committed Christian Believers from the world into their new identity by which they will be recognized. It is also the change that occurs in the hearts and lives of all the truly Born-Again Believers in the Lord.

  • “praising God and having favour with all the people. And the Lord added to the church daily those who were being saved” (Acts 2:47). As written in this verse, after the above event, whoever would be saved, they would be joined into the Church of the Lord Jesus, not by any of the Lord’s disciples, nor by any apostle, not even by any of those initial 3000 converts, but by the Lord Jesus Himself! No man, whoever he may be, can join anyone to the Lord’s Church; this is done only by the Lord Himself, based on Lord’s criteria and evaluation; and the person has to be one who has been saved, not by fulfilling any denominational or man made criteria and standards, but only to the satisfaction of the Lord Jesus.

  • “And through the hands of the apostles many signs and wonders were done among the people. And they were all with one accord in Solomon's Porch. Yet none of the rest dared join them, but the people esteemed them highly. And believers were increasingly added to the Lord, multitudes of both men and women” (Acts 5:12-14). From the beginning of the Church, many signs and wonders were done by the disciples and apostles of the Lord; the people esteemed them highly; still, no one on their own had the courage to join them. Although the disciples and apostles of the Lord were filled with the Holy Spirit, could very powerfully and effectively preach the gospel of repentance and salvation and teach God’s Word, could work and show signs and wonders, yet they could not join the interested people into the Church. It was only the Lord Jesus Himself who joined the people into His Church. The first Church was the “Church of the Lord Jesus Christ,” not of any apostle or person, nor belonging to any place or organization; that is how it is now and will always be. 

    And when the work of the Lord started to grow, then as the Lord had taught in His parable of the wheat and the tares (Matthew 13:24-30, 37-43), Satan too started to mix his people into the Church. Although not the disciples, but the Lord knew and recognized them; but still, till even now, he has not permitted even His angels to uproot and remove the people of Satan, but has left this removal and segregation for the end, lest the actual people of the Lord suffer any loss (Matthew 13:28-30) - the Lord does not permit even His angels to meddle with His Church. But from time to time, the Lord keeps warning His people, exposing and weeding out the people of Satan (Acts 20:29-31; 2 Timothy 4:10, 14; 1 John 2:18-19; 4:1-6; 3 John 1:9-10). Only the people of the Lord will be allowed to remain in the Church of the Lord; the Lord will not permit anyone else to stay; and it is the Lord who is carrying on with the work of examining, testing, identifying, and segregating the true from the false Believers. He does not allow anyone else to do this, lest even one of His people come to any harm.

    If you are a Christian Believer, then examine and evaluate yourself, ascertain on what basis you consider yourself to be a Christian Believer, and how, by whom or what process, have you been joined to the Church? The Church that you are joined with, is it actually the Church of the Lord Jesus, or is it of some person, or of an organization, or of a sect or denomination? What are the rules, regulations and laws being followed and implemented in that Church; are they man-made, or of the Bible? Two criteria that we have seen here, of carrying out this evaluation and examination are, firstly the fundamental change in the lives and priorities, and the commitment to the Lord that comes in the life of the Believers, if they are truly Born Again. The second is that those who are truly joined to the Lord, also “continue steadfastly” in the four things of Acts 2:42, into which those initial converts had immediately committed themselves. Are those four things the top priority of your life, and do you steadfastly continue in them as those Believers did?

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language