ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

आत्मिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आत्मिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2026

Blessed and Successful Life - 124 - Learning From the Holy Spirit – 24 / आशीषित एवं सफल जीवन – 124 - पवित्र आत्मा से सीखना – 24

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 124 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 44

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 24

प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है कि उसमें निवास करे और उसके मसीही जीवन जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के निर्वाह में उसका सहायक और मार्गदर्शक हो। विश्वासियों को दिये गये परमेश्वर के अन्य प्रावधानों के समान, उन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा भी दिया गया है कि, परमेश्वर की सन्तान होकर जीवन जीने के लिए उनका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो। जिसे भी परमेश्वर से कुछ भी मिला है, वह उसके लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है, इसलिए उन्हें परमेश्वर द्वारा दिए गए का योग्य भण्डारी होना है। परमेश्वर पवित्र आत्मा, विश्वासियों को इन सभी बातों के बारे में सिखाता है, यदि वे उस से सीखने के लिए तैयार हों; न कि असिद्ध और चूकते रहने वाले मनुष्यों और मनुष्यों की रचनाओं पर निर्भर करें, जिन से विश्वासी के त्रुटियों में पड़ने की संभावना रहती है। 

पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीखते हुए, हम वर्तमान में 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर, एक-एक पद कर के विचार कर रहे हैं, और अभी पद 13 को देख रहे हैं। अभी तक हमने इस पद के तीन में से पहले दो वाक्यांशों को देख लिया है। पहले वाक्यांश से हमने सीखा था कि मसीही जीवन की बुनियादी शिक्षा के रूप में, प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर के द्वारा उसे उद्धार के साथ ही मुफ्त दी गई अन्य बातों के बारे में सीखना चाहिए। फिर, दूसरे वाक्यांश से हमने सीखा है कि परमेश्वर के वचन से कुछ भी स्वीकार करते समय पहले हमें वचन से जाँच-परख कर यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि प्रचार करने और सिखाने वाला चाहे कोई भी हो, वह केवल वही सीखा रहा है जो पवित्र आत्मा कहता है, और उसने अपनी ओर से अपने विचार, बुद्धि, और समझ के अनुसार वचन में कुछ नहीं जोड़ा है। हमने यह भी देखा था कि यह किस तरह से पहचाना जा सकता है कि क्या पवित्र आत्मा की ओर से है, और क्या नहीं है। आज हम यहीं से ज़ारी रखते हुए, तीसरे वाक्यांश को देखेंगे।

इस पद, 1 कुरिन्थियों 2:13, का तीसरा वाक्यांश है “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं।” हम देख चुके हैं कि परमेश्वर अपने लोगों से अपने चुने हुए किसी प्रतिनिधि में होकर बोलता है; परमेश्वर उस प्रतिनिधि को वह बताता है जो वह अपने लोगों से कहना चाहता है, और फिर उन्हें वह बात परमेश्वर के लोगों तक पहुँचानी होती है। इसीलिए यह अनिवार्य है कि परमेश्वर का प्रतिनिधि अपने शब्द उपयोग न करे, बल्कि परमेश्वर के वास्तविक सन्देश को बताने के लिए, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए शब्द ही बोले। पौलुस यही बात अपने लिए तथा अपनी सेवकाई के बारे में कहता है, जैसा कि इस पद के दूसरे वाक्यांश “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” में लिखा है। तीसरे वाक्यांश में, इसी पर और खुलासा करते हुए, पौलुस यह करने के एक और पक्ष को उजागर करता है, “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं।” हम पहले देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन में जो बातें लिखी गई हैं, वे हमारी शिक्षा के लिए दी गई हैं (रोमियों 15:4; 1 कुरिन्थियों 10:6), ताकि हम किसी गलत शिक्षा में न फँस जाएँ। इसलिए, जब वे लोग जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, परमेश्वर के वचन और निर्देशों का प्रचार करते और शिक्षा देते हैं, तब उन्हें पौलुस ही के समान, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी साँसारिक बात, या मानवीय विचार, बुद्धि, और समझ से उत्पन्न हुई कोई बात, परमेश्वर के वचन में न डाली जाये, जिससे वचन में कोई मिलावट न हो; इससे परमेश्वर के लोगों तक परमेश्वर का वास्तविक वचन ही पहुंचेगा। यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि वे इधर-उधर की कोई भी बात नहीं, बल्कि “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं” जिस से शैतान को अपनी किसी गलत शिक्षा, गलत व्याख्या, गलत धारणा को घुसा पाने का कोई अवसर अथवा स्थान ही नहीं रहता है। इस से परमेश्वर का वचन और निर्देश शुद्ध ही रहते हैं, उसमें कोई मिलावट नहीं होने पाती है, और परमेश्वर के लोग किसी भ्रष्ट वचन के द्वारा बहकाए, भरमाए नहीं जाते हैं।

यह कोई नया सिद्धान्त नहीं है जिसे नए नियम में ही बताया गया है। यह तब से है, जब से परमेश्वर ने अपने प्रतिनिधियों से, भावी पीढ़ियों के लिए, अपना वचन लिखवाना आरंभ किया। पुराने नियम में परमेश्वर के नबियों ने परमेश्वर के लोगों से बारम्बार कहा कि जिन परिस्थितियों में भी वे हों, उन में सफल और जयवन्त होने के लिए, परमेश्वर के वचन से देखें, और उस वचन का उपयोग करें। 

पुराने नियम के कुछ उदाहरण देखिए:

  • मूसा, जिसके द्वारा परमेश्वर ने अपनी आज्ञाएँ और पहली पाँच पुस्तकें दीं, उस ने इस्राएलियों को निर्देश दिया कि हमेशा अपने सम्मुख परमेश्वर के वचन और निर्देशों को लिखित रूप में रखें, उन्हें देखते रहें, याद करते रहें, अपने बच्चों के साथ उन्हें दोहराते रहें (व्यवस्थाविवरण 6 अध्याय), और फिर इस अध्याय की समाप्ति पर कहता है, “और यहोवा ने हमें ये सब विधियां पालने की आज्ञा दी, इसलिये कि हम अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और इस रीति सदैव हमारा भला हो, और वह हम को जीवित रखे, जैसा कि आज के दिन है। और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों को मानने में चौकसी करें, तो वह हमारे लिये धर्म ठहरेगा” (व्यवस्थाविवरण 6:24-25)।

  • यहोशू से, जब वह कनान को जीतने और उसमें इस्राएलियों को बसाने के लिए लेकर जाने की तैयारी कर रहा था, परमेश्वर ने कहा कि उसकी सफलता उसके सैन्य पराक्रम और रणनीति या निपुणता पर निर्भर नहीं होगी, वरन उसके परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी होने पर होगी (यहोशू 1:5-8)।

  • इस्राएल का इतिहास, जैसा कि हम न्यायियों की पुस्तक से लेकर नहेम्याह की पुस्तक में देखते हैं, अनेकों उदाहरणों से भरा पड़ा है, कि जब उन्होंने परमेश्वर के वचन का पालन छोड़ दिया तो असफलताओं और पराजय में आ गए, और जब वचन का पालन किया तो सफल और जयवंत रहे।

  • यिर्मयाह नबी, जब परमेश्वर ने उसे नियुक्त किया, तब वह एक लड़का ही था। लेकिन परमेश्वर ने उसे आश्वस्त किया कि जब तक वह परमेश्वर के कहे पर, उसके वचन पर बना रहेगा, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा – यिर्मयाह 1 अध्याय देखिए।

हम अगले लेख में इसके तथा परमेश्वर द्वारा सिखाए जाने बारे में और आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 124 - Stewards of Holy Spirit - 44 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 24


God the Holy Spirit has been given to every Born-Again Christian Believer by God, to reside in him, to help, and to guide him in living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry. Along with other provisions from God the Holy Spirit is also given to the Believers, to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide, for living as children of God. Everyone is accountable to God for everything they have received from Him, and therefore they ought to be worthy stewards of God’s provisions. The Holy Spirit teaches the Believers about all this, if they are willing to learn from Him; instead of relying on imperfect and fallible men and their works, which makes the Believers prone to falling into errors. 

In learning about learning from the Holy Spirit, we are presently considering 1 Corinthians 2:12-14, verse by verse; and are in verse 13 now. So far we have considered the first two of its three phrases. From the first phrase we had learnt that as part of their basic teachings of Christian living, every Believer must learn about the things God has freely given them with salvation. Then, from the second phrase we have learnt that in learning from God’s Word about anything, we must first minutely cross-check it from God’s Word to ensure that whoever is preaching and teaching, he is teaching only what the Holy Spirit says, and is not adding anything of his own thoughts, wisdom, and understanding to God’s Word. We also saw how to discern what is from the Holy Spirit, and what is not. Today, we will continue from here and consider the third phrase of verse 13 of this passage.

The third phrase of 1 Corinthians 2:13 is “comparing spiritual things with spiritual.” We have seen that God speaks to His people through some chosen spokesmen of His; God tells the spokesman what He has to say, and they are then to convey God’s message to the others. That is why it is essential that God’s spokesman does not use his own words, but the words given to him by God, to convey God’s actual message to God’s people. That is what Paul says about himself and his ministry, as is written in the second phrase of this verse, “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” In the third phrase, elaborating further on this, Paul elaborates another aspect of doing this, i.e., “comparing spiritual things with spiritual.” We have seen earlier that the various things written in God’s Word have been written for our instruction (Romans 15:4; 1 Corinthians 10:6), so that we do not fall into any erroneous teachings. When those entrusted with the ministry of God’s Word, they like Paul must make it a point to preach and teach God’s Word and instructions only through “comparing spiritual things with spiritual.” They must also ensure that nothing worldly, or of human thought, wisdom, and understanding adulterates God’s Word; thereby the people of God will get to learn only God’s actual Word. And, this in turn, will ensure that Satan will have no room or opportunity for bringing in any of his erroneous teachings, misinterpretations, misconceptions, and thereby mislead the people of God through an adulterated word.

This is not a new concept, given only in the New Testament. It is very much in place, since the time God has had His spokespersons write His Word down for posterity. The Old Testament prophets of God repeatedly asked God’s people to refer to and utilize only the Word of God in managing the situations that they faced, to be successful and victorious in them. 

Consider some examples from the Old Testament:

  • Moses, through whom God gave His Commandments and the Pentateuch, instructed the Israelites to always keep the written, God given Word and instructions before them, and keep referring to them, recalling them, revising them with their children (Deuteronomy chapter 6), and then concludes the chapter with the statement, “And the Lord commanded us to observe all these statutes, to fear the Lord our God, for our good always, that He might preserve us alive, as it is this day. Then it will be righteousness for us, if we are careful to observe all these commandments before the Lord our God, as He has commanded us.” (Deuteronomy 6:24-25).

  • To Joshua, as he prepared to lead the Israelites into conquering Canaan and settling down in it, God said that his success will not be dependent upon his military expertise, strategy and capabilities, but on his obedience to God’s Word (Joshua 1:5-8).

  • The history of Israel, as we see from the book of Judges to the book of Nehemiah, is replete with examples of their failures and defeats when they left following God’s Word, and of success and victories when they turned to God’s Word and obeyed it.

  • The prophet Jeremiah, when commissioned by God, was very apprehensive because he was only a youth at that time. But God assured him that so long as he stuck with God’s Word, and spoke it fearlessly, no one would be able to bring him to any harm – see Jeremiah chapter 1.

We will look further into this, and see some more about God’s teaching His people in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 20 मई 2026

Blessed and Successful Life - 104 - Learning From the Holy Spirit – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 104 - पवित्र आत्मा से सीखना – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 104 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 24

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 4


नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी भी हो जाता है। पवित्र आत्मा उसे उसका मसीही जीवन जीने तथा सेवकाई को भली-भाँति पूरा करने में सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। इसलिए पवित्र आत्मा की सहायता को योग्य रीति से उपयोग करने के लिए, विश्वासी को परमेश्वर के वचन से उस के बारे में सीखना चाहिए, जिस से कि पवित्र आत्मा के बारे में प्रचलित झूठी शिक्षाओं और गलत धारणाओं में पड़ कर भटक न जाए। हम यह प्रभु यीशु द्वारा यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में पवित्र आत्मा के बारे में दी गई शिक्षाओं को सीखने के द्वारा कर रहे हैं। वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं, जहाँ से हमने पवित्र आत्मा का ‘सत्य का आत्मा’ होने के बारे में देखा है; और फिर उसके बाद सीखा था कि क्यों सँसार उसे जान नहीं सकता है, ग्रहण नहीं कर सकता है, लेकिन मसीही विश्वासी उसे जान सकता है क्योंकि वह उस में निवास करता है।


हमने देखा है कि विश्वासी में पवित्र आत्मा होने का प्रमाण है विश्वासी के जीवन में दिखने वाले पवित्र आत्मा के प्रभाव, उसके जीवन में पवित्र आत्मा द्वारा लाए गए बदलाव। इन प्रभावों में से एक है विश्वासी का परमेश्वर के वचन बाइबल को पवित्र आत्मा से सीखना। किन्तु विश्वासी में पवित्र आत्मा के होते हुए, और पवित्र आत्मा के उसे सिखाने का इच्छुक होने पर भी, बहुधा विश्वासियों को पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। और इसलिए विश्वासी अकसर मनुष्यों और पुस्तकों से वचन सीखने की ओर मुड़ जाते हैं, जो उन्हें बाइबल के बाहर की और गलत शिक्षाओं में पड़ जाने के खतरे में डाल देता है। हम ने देखा था कि विश्वासी के पवित्र आत्मा से न सीख पाने के मुख्यतः तीन कारण हैं। इन तीनों में से हम पहले कारण, विश्वासी में परमेश्वर के वचन का पर्याप्त संग्रह अथवा भण्डार न होना जिस में से पवित्र आत्मा उसे स्मरण दिला सके – क्योंकि पवित्र आत्मा इसी विधि से सिखाता है (यूहन्ना 14:26), को हम देख चुके हैं।


अब हम दूसरे कारण को देख रहे हैं, विश्वासी का परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने में पर्याप्त समय न लगाना। और यह विश्वासी के पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए जितना प्रतिबद्ध होना चाहिए, उतना न होने के कारण होता है। पिछले लेख में इस कारण पर विचार करते हुए हम इस बात पर आ कर रुके थे कि पवित्र आत्मा से सीखने के लिए विश्वासी को ‘आत्मा के अनुसार चलना’ (गलतियों 5:16, 25) भी सीखना चाहिए; अर्थात, पवित्र आत्मा के कहे के प्रति संवेदनशील और आज्ञाकारी भी होना चाहिए। इस दूसरे कारण के दोनों भाग – परमेश्वर के वचन को पर्याप्त पढ़ना और अध्ययन नहीं करना, तथा पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए उचित रीति से प्रतिबद्ध नहीं होना, आपस में जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे पर निर्भर हैं। विश्वासी जितना अधिक परमेश्वर के वचन को पढ़ेगा और सीखेगा, वह पवित्र आत्मा के प्रति उतना अधिक प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी होगा, अर्थात, वह उतना अधिक ‘आत्मा के अनुसार’ चलने वाला बन जाएगा। और वह जितना अधिक प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी होगा, वह जितना अधिक ‘आत्मा के अनुसार’ चलने वाला बनेगा, पवित्र आत्मा भी उसे उतना ही अधिक परमेश्वर के वचन को सिखाएगा, तथा वचन में विश्वासी की रुचि उतनी अधिक बढ़ती जाएगी। इस प्रकार से, एक चक्र के समान, एक भाग दूसरे को दृढ़ और उन्नत करता चला जाता है।


विश्वासी के पवित्र आत्मा के प्रति प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी न रहने का एक और कारण है उसका सँसार की बातों में फँसे रहना। पवित्र आत्मा की अगुवाई में प्रेरित पतरस ने मसीही विश्वासियों को लिखा है, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्‍चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)। दूसरे शब्दों में, निर्मल आत्मिक दूध के द्वारा बढ़ने के लिए यह अनिवार्य है कि पहले विश्वासी अपने रवैये और जीवन-शैली में बदलाव लाए – “सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके” सँसार से बिल्कुल भिन्न हो जाए। प्रेरित पौलुस ने भी इसी बात पर 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में बल दिया; उसने इस प्रकार के व्यवहार में बने रहने वाले विश्वासियों को शारीरिक कहा। इस बालकों के समान व्यवहार के कारण वे ठोस आत्मिक भोजन, अर्थात परिपक्व आत्मिक शिक्षाएँ ग्रहण कर पाने में असमर्थ थे; और उन्हें बच्चों का ही भोजन, अर्थात बिल्कुल आरंभिक शिक्षाएँ ही दी जा सकती थीं। पौलुस ने रोमियों 12:2 में भी इस बात पर ओर दिया कि परमेश्वर की इच्छा जानने के लिये यह परिवर्तन होना अनिवार्य है।

1 पतरस 2:1 की एक और ध्यान देने योग्य बात है कि पतरस पवित्र आत्मा के द्वरा मसीही विश्वासियों को यह लिख रहा है कि उन्हें ही स्वयं इन बुरे साँसारिक रवैयों और बातों को अपने से दूर करना होगा, कोई और उन के लिए यह कर के नहीं देगा। पवित्र आत्मा यह करने में उनकी सहायता और मार्गदर्शन करेगा, लेकिन उनके स्थान पर उनके लिए इसे नहीं करेगा – पिछले लेखों से ध्यान कीजिए, वह उनका सहायक और मार्गदर्शक है, उनके स्थान पर काम करने वाला या उनका सेवक नहीं है। विश्वासियों को इस परिवर्तन को लाने के लिए स्वयं ही पहल करनी होगी, प्रयास करने होंगे, दृढ़ निश्चय बने रहना होगा। और जब वे दृढ़ निश्चय होकर उस के लिए उचित कदम उठाते हैं, तब परमेश्वर पवित्र आत्मा इन बाधाओं पर जयवंत होने और उन्हें हटाने में उनका सहायक होगा, मार्गदर्शन करेगा, जिस से वे परमेश्वर के वचन को सीखें, आत्मिक उन्नति करें, और परिपक्व हों।

मसीही विश्वासी को इस बात का एहसास रखना है कि प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करने, नया-जन्म प्राप्त करने के बाद से अब वे एक पूर्णतः नई सृष्टि बन गए है, “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” (2 कुरिन्थियों 5:17)। इसलिए विश्वासी अब पुराने जीवन की बातों के साथ बना नहीं रह सकता है। यदि वह बना रहेगा, तो वे उसकी आत्मिक बढ़ोतरी में बाधा बनेंगी, और परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए शिक्षक से परमेश्वर के वचन को सीखने नहीं देंगी। पुराने जीवन की बातों को छोड़ कर नए जीवन के अनुसार जीने का उपाय है सँसार के लोगों और बातों के साथ संबंध को काट लेना। और फिर, उस समय को परमेश्वर का वचन सीखने, परमेश्वर का कार्य करने, और परमेश्वर के लोगों की संगति में रहने में बिताना।

अगले लेख में हम उस तीसरे कारण को देखना आरंभ करेंगे जो मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा से वचन को सीखने में बाधा डालता है, अर्थात, उन्होंने मनुष्यों से जो शिक्षाएँ पाई हैं और जिन शिक्षाओं पर वे भरोसा रखते आए हैं, उन्हीं में पवित्र आत्मा से मिली शिक्षाओं को मिलाने का प्रयास करना।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 104 - Stewards of Holy Spirit - 24 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 4

 

The Born-Again Christian Believer is also the steward of the Holy Spirit, given to him by God at the very moment of his salvation. The Holy Spirit is given to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide for his Christian living and ministry. Therefore, to utilize the Holy Spirit’s services worthily, the Believer must learn about Him from God’s Word, to avoid being misled by false teachings and wrong doctrines so prevalent about the Holy Spirit. We are doing this through studying the teachings about the Holy Spirit given by the Lord Jesus in John chapters 14 to 16. Presently we are learning from John 14:17, and there we have seen about the Holy Spirit being ‘The Spirit of Truth’; and then we have learnt about why the world cannot know and receive Him, but the Christian Believer can know Him since He resides in him.


We have seen that the proof of the Holy Spirit being present in the Believer are the effects that He produces, the changes that the Holy Spirit brings about, in the Believer’s life. One of these effects is that the Believer learns God’s Word, the Bible, from the Holy Spirit. But despite the Holy Spirit being present in the Christian Believers and wanting to teach them, they still face considerable problems in properly learning God’s Word from Him. Therefore, the Believers often resort to learning from men and books, which makes them prone to learning unBiblical things as well. We had seen that there are three main reasons for the Believer not being able to learn from God the Holy Spirit present in him. Of these three reasons, we have seen the first, i.e., the Believer not creating and maintaining a ‘stock’ or repository of God’s Word within him. This stock is essential for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance – since that is how the Holy Spirit teaches the Believers (John 14:26).


We are now looking at the second reason, the Believer’s not giving adequate time to read and study God’s Word. This usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit. In the last article, while considering this second reason, we had stopped at the point that to learn from the Holy Spirit, the Believer also must learn to ‘walk in the Spirit’ (Galatians 5:16, 25); i.e., learn to be sensitive and obedient to the promptings of the Holy Spirit. The two components of this second reason – not reading and studying enough of God’s Word, and not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit, are inter-linked and inter-dependent. The more the Believer reads and studies God’s Word, the more committed and obedient he will become to the Holy Spirit, i.e., the better he will ‘walk in the Spirit.’ The more committed and obedient he is to the Holy Spirit, i.e., the better he ‘walks in the Spirit’, the more the Holy Spirit will teach God’s Word to him, and the more interest he will develop in it. So, cyclically, one component will keep strengthening and promoting the other.


Another reason why the Believer does not remain committed and obedient to the Holy Spirit is his remaining entangled in the things of the world. The Apostle Peter, under the guidance of the Holy Spirit, has written to the Christian Believers “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). In other words, for the Believer to grow by the pure milk of the Word, the preliminary condition is a changed attitude and life-style – “laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking”, he must become absolutely unlike the world. The Apostle Paul too emphasized on this in 1 Corinthians 3:1-3; calling the Believers still persisting in this kind of behaviour as ‘carnal.’ Because of this child-like behavior, they were unable to receive solid spiritual food, i.e., more mature spiritual teachings, and had to be fed only milk – the food of the babies, i.e., the very basic spiritual teachings. Paul also emphasized in Romans 12:2 that this transformation was essential to know the will of God.

 

Another thing to be noted from 1 Peter 2:1 is that Peter through the Holy Spirit is writing to the Believers that it is they themselves who have to lay aside these bad, worldly attitudes; no one else is going to do it for them. The Holy Spirit will help and guide them in it, but will not do it for them – remember from the earlier articles, He is their Helper and Guide, not their substitute or servant. To bring about this transformation, the Believers have to take the initiative, make the efforts, be resolute. As they take determined steps about it, God the Holy Spirit will help and guide them overcome and remove these impediments in their learning of God's Word, grow spiritually, and mature.


The Christian Believer must realize that having accepted the Lord Jesus as savior, having been Born-Again, now he is a totally new creation, “Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new” (2 Corinthians 5:17). Therefore, the Believer cannot be carrying with him the old things. If he does, they will hamper his spiritual growth, and not let him learn God’s Word from his God given Teacher – the Holy Spirit. The way to step away from the past and live according to the new life is by cutting off the time with the people and things of the world. Then, using that time in learning God’s Word, doing God’s work, and being in the company of God’s people.

In the next article we will begin looking at the third reason that obstructs the believer from learning God’s Word, i.e., their wanting to mix up man’s teachings that they have received and rely upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

Worship – 15 - The Material Blessings of Worship (1) / आराधना – 15 - आराधना के भौतिक लाभ (1)

 

आराधना 15

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (1)


इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                          लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के बारे में अपने इस अध्ययन में अभी तक हम देख चुके हैं कि: परमेश्वर की आराधना करना क्या है; आराधना के विभिन्न स्वरूप और अभिव्यक्तियाँ क्या हैं; परमेश्वर की आराधना करने की आवश्यकता और महत्व क्या हैं; तथा आराधना के आत्मिक लाभ क्या हैं।

    अभी तब हमने आत्मिक लाभों के बारे में देखा है कि सच्ची आराधना किस प्रकार से हमारे लिए लाभकारी और सहायक होती है; उससे हम:

  • हम परमेश्वर के लिए उपयोगी बनते हैं
  • हमारी प्रार्थनाएँ प्रभावी हो जाती हैं
  • परमेश्वर में हमारा भरोसा दृढ़ और उन्नत होता रहता है
  • हम सुसमाचार प्रचार में प्रभावी और फलवन्त हो जाते हैं
  • हम शैतान द्वारा पाप और संसार में फँसने तथा भ्रष्ट हो जाने से बचे रहते हैं

    लेकिन क्या आराधना से संबंधित बस इतना ही है - केवल आत्मिक बातें; क्या कोई भी भौतिक लाभ नहीं हैं? क्या सच्ची आराधना किसी भी प्रकार से हमें कोई सांसारिक या शारीरिक लाभ प्रदान करती है? क्या आराधना पृथ्वी के हमारे जीवन में, हमारे लिए किसी प्रकार से लाभकारी होती है?

    अवश्य! आराधना हमारे पृथ्वी के जीवन के लिए भी लाभकारी होती है। सच्ची आराधना न केवल वर्तमान में हमारे आत्मिक तथा भविष्य के लिए हमारे परलोक के जीवन के लिए लाभकारी है; बल्कि जब तक हम इस संसार में जीते और कार्य करते हैं, हमें भौतिक और शारीरिक लाभ भी प्रदान करती है।

    लेकिन किसी गलतफहमी में नहीं पड़ें; यह भौतिक संपन्नता तथा सांसारिक लाभ के लिए सुसमाचार के उपयोग का प्रचार बिलकुल भी नहीं है। कोई भी यह नहीं समझे कि आराधना के द्वारा वे परमेश्वर को चालाकी से फंसा लेंगे, उसे मजबूर कर लेंगे कि किसी भी प्रकार से उनके द्वारा की गई आराधना के प्रत्युत्तर में परमेश्वर उन्हें कोई शारीरिक या भौतिक लाभ प्रदान करे।

    यूहन्ना 4:23-24 पर वापस जाइये - परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं। इन पदों में शब्द “आत्मा” पवित्र आत्मा के लिए नहीं आया है, वरन व्यक्ति की अपनी आत्मा के लिए प्रयोग किया गया है (यह बात अंग्रेजी अनुवादों में बड़े और छोटे अक्षरों के प्रयोग के द्वारा अधिक स्पष्ट हो जाती है)। जैसा हम पहले देख चुके हैं, अभिप्राय है कि परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो उसे पूरी तरह से समर्पित हों, उसके पूर्णतः आज्ञाकारी हों, उसके समक्ष सदा नतमस्तक बने रहें। उनका यह परमेश्वर को प्रोसक्यूनियोस करना एक बाहरी दिखावा नहीं, उनके अन्दर से उनके मन और आत्मा से आने वाला हो; इसका संबंध उनकी किसी भौतिक इच्छाओं, लाभ, या सांसारिक लालच से नहीं हो।

    यदि आराधना करने का उद्देश्य परमेश्वर को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर उससे कुछ सांसारिक या भौतिक लाभ प्राप्त करना है, तो यह स्वार्थी और स्वयं की महिमा के लिए की जाने वाली आराधना है; न कि वह सच्ची आराधना जो परमेश्वर चाहता है, और जिससे परमेश्वर की महिमा होती है, जिसे वह आशीष देता है। इसलिये, परमेश्वर को कोई प्रतिफल देने के लिये मजबूर करने के उद्देश्य से की गई आराधना, स्वतः ही परमेश्वर की प्रोसक्यूनियोस की कसौटी पर असफल हो जाती है; व्यक्ति के लिए व्यर्थ एवं निष्फल हो जाती है। किन्तु यदि हम सच्चे मन और सही भावना से परमेश्वर की आराधना उसका गुणानुवाद करने, उसकी महिमा करने के लिए करते हैं, तो परमेश्वर अपने समय में, अपने तरीके से, हमें वे भौतिक तथा शारीरिक वस्तुएँ दे सकता है, जो उसकी योजना में हमारे लिए आवश्यक और लाभकारी हैं, हमारे द्वारा उसकी सेवकाई के लिए हमारी सहायता कर सकती हैं। परमेश्वर न केवल हमारी आत्मिक भलाई, उन्नति और आवश्यकताओं के लिए हमारी देख-भाल करता है, वरन शारीरिक और भौतिक आवश्यकताओं के लिए भी करता है। हमारा स्वर्गीय प्रेमी पिता होने के नाते, उसे हमारी सभी आवश्यकताओं के बारे में पता है, और वह उनके लिए प्रावधान करता है, उन्हें उपलब्ध भी करवाता है - हमारे लालच और लालसाओं के अनुसार नहीं, बल्कि हमारी आवश्यकताओं के अनुसार (फिलिप्पियों 4:19)

    इस प्रकार से हम देखते हैं कि सच्ची आराधना के केवल आत्मिक ही नहीं शारीरिक और भौतिक लाभ भी हैं, किन्तु यह केवल परमेश्वर ही निर्धारित करता है कि किसे क्या देना है, कब देना है, किस प्रकार से देना है, कितना देना है, आदि। हम आराधना का उपयोग उसे बाध्य करने या उससे अपनी इच्छानुसार कुछ प्राप्त करने के लिए नहीं कर सकते हैं। अगले लेख में हम इसके बारे में कुछ और बातें देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship15

English Translation

The Material Blessings of Worship (1)


Click Here for a discussion on Today's Article:

DiscussionAudio                      Discussion Video


    In this study on worship, so far we have seen: what worship is; the various forms or expressions of worship; the necessity and importance of worshipping God; and the spiritual benefits of worshipping God.

    We have seen how true worship spiritually helps and benefits us through:

  • We become useful for God
  • It makes our prayers effective
  • It helps us in developing and maintaining trust in God
  • It makes our sharing the Gospel effective and fruitful
  • It keeps us safe from Satan drawing us into the world and corrupting us

    But is that all there is to it – everything spiritual, nothing physical? Does true worship, in any manner, benefit us physically and materially, and help us in our life on earth, in any ways?

    Yes! Most certainly it does; true worship not only benefits us spiritually, both, presently as well as for the coming world; but also benefits physically and materially while we live and work in this world.

    But this is not advocating a Prosperity Gospel, or encouraging the worshippers to think they can manipulate and coax God into providing material benefits to them, because of their worshipping Him in any of the various ways we have seen so far.

    Go back to John 4:23-24 – God is looking for those who worship Him in spirit and in truth. In both these verses, the word “spirit” is in small letters, whereas in English, wherever the Holy Spirit is spoken of, the ‘S’ is capitalized to indicate the difference – as in v.24 – “God is Spirit…worship in spirit and truth”. The implication is that true worship, the kind that God is looking for – the complete prostrating before Him and submitting to Him in total obedience – the proskuneos has to happen from within – one’s spirit, or, non-physical inner aspect; and has to be unrelated to any material desires, gain, or greed.

    If the intention of worship is to manipulate God so as to extract physical and material benefits from Him, then it is a selfish and self-glorifying worship; not the true worship that exalts God and glorifies Him. So, the worship done with the intention of compelling God to bless in some manner, by itself, fails on the proskuneos standard of God; and cannot be considered the true worship that God is looking for and blesses! If we truly worship to exalt and glorify God, then God in His time and manner can and will bless us with those material things that He decides are required for us and can help us in our ministry for Him. God cares not only about our spiritual well-being and requirements, but our physical and material well-being and requirements as well. As our loving and caring Father, He knows and provides for our all kinds of necessities – not according to our greed, but according to our need (Philippians 4:19).

    So we see that besides spiritual benefits, the physical and material benefits too are definitely a reward for true worship, but it is God who decides – what to give, when to give, how to give, and how much to give, etc.; we cannot use worship to force His hand or demand a particular material benefit from Him in return. In the next article we will consider about this some more.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 10 अगस्त 2025

The Holy Communion – 60 - Examine & Maintain Unity (2) / प्रभु भोज – 60 - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें (2)

 

प्रभु भोज 60

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें (2)

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रेरित पौलुस ने पवित्र आत्मा के द्वारा कुरिन्थुस की कलीसिया को उनमें एकता के न होने के बारे में कहा, और बताया कि इसका कारण उन सभी के प्रभु यीशु का अनुसरण करने की बजाए अपनी-अपनी पसन्द के अगुवों का अनुसरण करना था, और इससे उनमें आत्मिक अपरिपक्वता आ गई थी। इस आत्मिक अपरिपक्वता के कारण वे परमेश्वर तथा मसीही विश्वास की गूढ़ बातों को ग्रहण करने और सीखने के लिए अक्षम थे, बल्कि परस्पर डाह और द्वेष में जी रहे थे। इसे और भी बिगाड़ने वाली बात थी कुछ लोगों के द्वारा इन बातों को बढ़ावा देना, जिससे कि गुटों में विभाजित कलीसिया पर वे नियंत्रण रख सकें और अधिकार जमा सकें। आज हम इन बातों के हमारे लिए व्यवहारिक उपयोग के बारे में देखेंगे।

आज भी यही समस्या कलीसियाओं में और मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में भी इसी प्रकार से बनी हुई है - कुछ लोग औरों पर प्रभाव रखना और नियंत्रण करना चाहते हैं, जबकि सामान्यतः अन्य लोगों की प्रवृत्ति होती है कि वे कुछ अगुवों या लोगों की ओर देखें; न कि सभी को सामर्थ्य देने और उन के मध्य में उन अगुवों और शिक्षकों को प्रयोग करने वाले प्रभु परमेश्वर की ओर। इसलिए कुल मिलाकर स्थिति यही हो जाती है, कलीसिया भी हानि उठाती है, तथा व्यक्तिगत सदस्य भी हानि उठाते हैं। न तो कलीसिया की आत्मिक बढ़ोतरी और उन्नति होती है, और न ही व्यक्तिगत रीति से सदस्यों की। इसीलिए, लोगों द्वारा केवल कुछ समय के नाशमान आदर और ओहदे को पाने के लिए, सभी को अपनी अनन्तकालीन आशीषों की हानि उठानी पड़ती है; और शैतान को उनके मध्य सहज और आराम का समय बिताने को मिल जाता है। जबकि प्रभु की इच्छा उन्हें इससे भी कही अधिक बढ़ाकर महिमा और अनन्तकालीन आशीष देने की थी।

प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, हम सभी के लिए यह अनिवार्य है कि हम यह सुनिश्चित कर लें कि हम प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया में गुट-बाज़ी को उत्पन्न करने, या बढ़ावा देने, या किसी भी प्रकार से उसे बनाए रखने में सहयोग देने वाले तो नहीं हैं। इसके स्थान पर, जहाँ कहीं भी हमें यह प्रवृत्ति दिखाई दे, किसी के द्वारा गुट-बाजी को आरंभ करना या उसे उकसाना और बढ़ावा देना, या बनाए रखना, या लोगों में आपस में मतभेदों का उत्पन्न होना और विभाजन आने लग जाना; तो किसी भी अगुवे अथवा शिक्षक का, उसके प्रति आदर रखने के कारण, समर्थन करने के स्थान पर, हमें परिस्थिति पर मनन करना चाहिए, और निष्पक्ष तथा खरे और स्पष्टवादी होकर समस्या और उससे संबंधित अगुवे और शिक्षक का सीधे से सामना करना चाहिए, जैसे पौलुस ने किया, और इस प्रकार से प्रभु यीशु द्वारा कही गई बात, “धन्य हैं वे, जो मेल करवाने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे” (मत्ती 5:9) को पूरा करना चाहिए। हमारे लिए यह कहीं अधिक उत्तम होगा कि हम परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले बनकर, उसके पुत्र बनकर आशीष पाएं, न कि मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बनकर उन आशीषों को गँवा दें जो परमेश्वर हमें देना चाहता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा न केवल आप परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता करने के दोषी ठहरेंगे और उसके परिणामों को भुगतेंगे, वरन् शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 60

English Translation

The Lord’s Table - Examine & Maintain Unity (2)

 

In the previous article we had seen that the Apostle Paul, through the Holy Spirit, pointed out to the members of the Church in Corinth their lack of unity, which was because of their following their favorite elders, instead of everyone following the Lord, was creating spiritual immaturity in them. Because of this spiritual immaturity, they had become incapable of receiving and learning the deeper things of God and Christian Faith; and were living in mutual strife and jealousy. To make matters worse, some amongst them were promoting this unfortunate state of affairs, to be able to control and assert authority over the people in factions. Today we will look at the practical application of this for us.

The same problem plagues the Church, the assemblies and gatherings of the Christian Believers even today, and in much the same manner - some people like to hold influence and control others, while people in general have the tendency of looking more towards certain people or their elders, than Christ Jesus; of emulating their favorite teachers and preachers, than look to the Lord who empowers and uses those teachers and preachers amongst them. The net result is that the Church suffers, and the individual members suffer as well; neither the Church nor the individual members grow and mature spiritually. Therefore, for the sake of a short time of temporal glory enjoyed by some, everybody loses out in their eternal blessings; and Satan has an easy and comfortable time amongst them. Whereas the Lord was wanting to give them a far greater eternal glory.

 

Before participating in the Lord’s Table, it is essential for each one of us to make sure that we are not the ones who are creating, or promoting, or in some manner even sustaining factionalism in the Church of the Lord Jesus Christ. Rather, wherever we see this tendency of creating or nurturing groupism, or any tendency of people developing and maintaining factionalism or mutual disharmony, instead of siding with one or the other in deference to that person or elder or teacher, we should ponder over, be forthright and confront the problem as well as the problem makers directly as Paul did, and fulfil what the Lord Jesus said, “Blessed are the peacemakers, For they shall be called sons of God” (Matthew 5:9) - it is far better to be seen as a “God-pleaser” and be blessed as a son of God, than to be seen as a man-pleaser and lose out on the blessings God wants to give us.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, then not only will you be guilty of disobeying the instructions of God and suffer the consequences, but also, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language