ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Deception लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Deception लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 60 - Appropriately Handling God’s Word – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 60 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 60 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 45

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 5

 

परमेश्वर के वचन के साथ उचित व्यवहार करना सीखने के लिए, पिछले कुछ लेखों से हम पौलुस के जीवन और सेवकाई से, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार के तरीके से सीखते आ रहे हैं। इस में हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 के साथ आरम्भ किया था, और देखा था कि पौलुस वहाँ पर अपनी सेवकाई के बारे में तीन बातें कहता है। इन बातों का तब उसके द्वारा, और आज हमारे द्वारा भी, परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार करने पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव आता है। ये तीन बातें हैं: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था, और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” पिछले दो लेखों में हमने पहली दो बातों में परमेश्वर के वचन से व्यवहार और निहितार्थों को देखा है। आज हम इस पद में पौलुस के तीसरे कथन के बारे में देखेंगे।

    पौलुस ने परमेश्वर के वचन से व्यवहार के सम्बन्ध में जो तीसरी बात कही, वह है, कि पौलुस परमेश्वर के वचन का प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” करता था, और यह करने का कारण था कि कहीं “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” हम यहाँ पर जिस तात्पर्य को देखते हैं, वह है कि सुसमाचार सन्देश का केन्द्र-बिन्दु, “मसीह का क्रूस” है, और क्रूस के सन्देश के उसमें होने के कारण ही सुसमाचार सन्देश प्रभावी होता है (इस पर और अधिक के लिए पद 18 तथा अध्याय 2 को भी देखिए)। साथ ही सुसमाचार प्रचारक को न तो मानवीय समझ-बूझ और तर्क का सहारा लेना चाहिए, और न ही सुसमाचार को ‘समझाने के लिए’ या उसे लोगों के स्वीकार करने के लिए बहुत ‘आकर्षक और तर्क पूर्ण’ बनाने के लिए, उसे लच्छेदार तथा आलंकारिक भाषा वाला होना चाहिए। हम जब भी सुसमाचार को, अर्थात, समस्त मानवजाति के पापों के प्रायश्चित तथा उन्हें पापों से छुड़ाने के लिए अपना बलिदान देने के सन्देश को प्रस्तुत करें, तो उसे सीधे और साधारण शब्दों में ही करें। परमेश्वर का आत्मा उन सीधे और साधारण शब्दों के सन्देश को लेकर लोगों को उनके पापों के लिए कायल करेगा और उन्हें मसीह यीशु में विश्वास करने तक लेकर आएगा।

    इसके विपरीत, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस यह बात बहुत स्पष्टता से कहता है कि सुसमाचार को मानवीय बुद्धि के द्वारा और अधिक प्रभावी करने, उसे और भी आकर्षक और तर्कपूर्ण बनाने के प्रयास, सुसमाचार को अप्रभावी बना देते हैं। यह नए नियम के द्वारा पुराने नियम की एक बात – निर्गमन 20:24-25 की, जिसे हम पहले देख चुके हैं, की पुष्टि है – अपने भेंट और बलिदान परमेश्वर को चढ़ाने के लिए जो वेदी बनाई जाए, वह केवल उसी सामग्री से बनी हो जो परमेश्वर ने दी है और उसे उसके प्राकृतिक रूप में ही उपयोग किया जाए। परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाई गई सामग्री को मनुष्यों द्वारा और अधिक सुन्दर और आकर्षक बनाने के प्रयास, केवल उसे अशुद्ध ही करेंगे, और परमेश्वर को कुछ भी अर्पित करने के अयोग्य बना देंगे। जैसे, उस समय के इस्राएलियों के लिए मिट्टी और पत्थर ही वह दी गई सामग्री थे, जिनके द्वारा उन्हें वेदी बनानी थी; उसी प्रकार से आज मसीही विश्वासियों के लिए, परमेश्वर का वचन ही वह एकमात्र आधार है जिसके द्वारा वे परमेश्वर के पास आ सकते हैं और परमेश्वर को अपनी भेंट – अर्थात्, सुसमाचार से सम्बन्धित हमारी सेवकाई का कार्य और उसके परिणाम उसे अर्पित कर सकते हैं।
 
    जैसे तब उन प्राकृतिक वस्तुओं में किसी प्रकार की कोई फेर-बदल नहीं की जानी थी, उसी प्रकार से, आज परमेश्वर के वचन में भी कोई फेर-बदल नहीं होनी है। यहाँ, 1 कुरिन्थियों 1:17 में, पौलुस इस बात को स्पष्ट कर देता है कि सुसमाचार में मानवीय बुद्धि की बातें जोड़ने से, वह अप्रभावी हो जाता है। गलातिया की मण्डली को लिखी अपनी एक अन्य पत्री में पौलुस ने इसी बाते के लिये बहुत कठोर शब्द प्रयोग किए हैं; परमेश्वर के सुसमाचार में फेर-बदल करने वालों को उसने श्रापित कहा है; यहाँ तक कि यदि वह स्वयं या कोई स्वर्गदूत भी ऐसा करे तो वह स्वयं को तथा उस स्वर्गदूत को भी श्रापित कहता है (गलातीयों 1:8-9)। हो सकता है कि मानवीय बुद्धि और वाक्पटुता से भरा वह सन्देश सुनने में बहुत आकर्षक और प्रभावी लगे; हो सकता है कि लोगों के द्वारा उस प्रचारक की तथा उसके उपदेशों की बहुत प्रशंसा और सराहना भी हो। लेकिन मानवीय सामर्थ्य से प्रचार किए गये उस उपदेश से वह कभी नहीं होगा जो पवित्र आत्मा की अगुवाई और सामर्थ्य में, सीधे और साधारण शब्दों में, प्रचार किया गया सुसमाचार करता है – लोगों को पाप के लिये कायल करना, उन्हें पश्चाताप के लिये उभारना, और उन्हें बचाना।

    उद्धार त्रिएक परमेश्वर का कार्य है – परमेश्वर पुत्र ने अपने आप को समस्त मानव-जाति के सभी पापों के लिए बलिदान कर दिया; परमेश्वर पवित्र आत्मा उद्धार के इस कार्य को लेकर लोगों को उनके पापों के लिए कायल करता है और उन्हें पश्चाताप करने तक लेकर आता है; परमेश्वर पिता उस कायल हुए और क्षमा-प्रार्थी पापी के पश्चाताप को स्वीकार करता है और प्रभु यीशु के द्वारा छुटकारा देने वाले कार्य के क्रूस पर पूर्ण किये जाने पर लाये गये उसके विश्वास के आधार पर, अपने अनुग्रह में उसे पापों की क्षमा प्रदान करता है, और उसे पापों से छुड़ाई हुई तथा उसके साथ मेल-मिलाप हुई अपनी संतान (यूहन्ना 1:12-13) बनाकर अपने राज्य में स्वीकार कर लेता है। अब, इस में कहाँ पर और कैसे कोई भी मानवीय बुद्धि, समझ-बूझ, या ज्ञान की बात बीच में आ सकती है, कि इस उद्धार के इस आधारभूत ईश्वरीय तथ्य को और भी बेहतर बनाए?
 
    किसी भी मानवीय बुद्धि, समझ-बूझ, या ज्ञान की किसी बात का यहाँ पर परमेश्वर को स्वीकार्य होकर लागू कर लिया जाना, सृजे गए मनुष्य की मानवीय बुद्धि की उपज का, सर्वज्ञानी, सर्वसामर्थी, सृजनहार परमेश्वर की बात के तुल्य होना ही दिखाता है! और यह होना असंभव है। साथ ही यह परमेश्वर के वचन के अटल और अपरिवर्तनीय होने को (भजन 119:89), और यह दावा करने वाले परमेश्वर को भी झूठा ठहराता है, जो पवित्र शास्त्र के विरुद्ध है (गिनती 23:19)। इससे यह देखा तथा समझा जा सकता है कि शैतान ने किस तरह से इस साधारण, अहानिकारक, और भक्तिपूर्ण प्रतीत होने वाली, परमेश्वर के वचन को सँवारने और आकर्षक बनाने की बात के द्वारा, परमेश्वर को और उसके वचन को झूठा और विश्वासयोग्य न होना दिखाने की यह दुष्ट योजना कार्यान्वित की है। और यह करने के प्रयास करते हुए मनुष्य यही समझता रहता है कि वह सुसमाचार सन्देश को और अधिक आकर्षक, तथा प्रभावी बना रहा है, परमेश्वर के प्रति भक्तिपूर्ण, आदर और श्रद्धा का व्यवहार कर रहा है, जबकि वास्तव में शैतान ने उसे बहका कर परमेश्वर का अपमान करने, उसके विरुद्ध चलने के मार्ग पर डाल दिया है।

    इसीलिए, परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करते हुए, हमें इस बात के लिए बहुत सावधान एवं सचेत रहना चाहिए कि हम उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी फेर-बदल नहीं करें, न तो उसमें कुछ जोड़ें, और न ही उसमें से कुछ निकालें। पौलुस के जीवन और सेवकाई के द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार को सीखने को आगे बढ़ाते हुए, अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 60 - Be Stewards of God’s Word – 45 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 5

 

In learning to handle God’s Word appropriately, for the past few articles, we have been learning from Paul’s life and ministry, his method of handling God's Word. In this, we started off with 1 Corinthians 1:17, and saw that there Paul says three things about his ministry. These things had a very important bearing on how he, and now, how we handle God’s Word. These three things in this verse are: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ In the previous two articles, we have considered the implications of the first two statements on handling the Word of God. Today, we will consider this for the third statement of Paul in this verse.


The third statement Paul makes in this verse about his handling of God's Word was that Paul preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ What we see implied here is that the “the Cross of Christ” is central to the gospel message, and the gospel is made effective through incorporating the message of the Cross (see verse 18, and chapter 2 for more on this). Moreover, the preacher of the gospel should neither resort to human logic and reasoning, nor have to be very verbose, or use flowery and attractive language, either to explain the gospel, or to make it sound appealing and logical, for others to accept it. When we present the gospel, i.e., the message of the sacrifice of the Lord Jesus to atone for the sins of entire mankind and redeem all mankind from their sins, it must be in a simple straightforward manner. The Spirit of God uses the simple straightforward message and words to convict people of their sins and bring them to faith in Christ Jesus.


On the other hand, through God the Holy Spirit, Paul very clearly says here that by trying to enhance the gospel, make it sound more appealing and logical by adding human wisdom to it, only takes away its efficacy. This is a New Testament attestation of what we had considered earlier from the Old Testament – Exodus 20:24-25 – in building altars to offer sacrifices and offerings to God, only use what He has provided, and only use it in its natural form. Any human attempts at trying to make the God provided material more beautiful or attractive, will only render it profane, and unfit to be used as an altar for offering anything to God. Like the only materials prescribed for constructing the altars for the Israelites at that time were earth and stones; today, for the Christian Believers, God’s Word is the one and only basis of approaching God and offering our gifts to God – i.e., the gifts of serving Him through our gospel related ministry and its results to Him.

 

Like those natural materials were not to be altered in any manner at that time, similarly, God’s Word is not to be altered in any manner today. Here in 1 Corinthians 1:17, Paul makes it very clear that adding human wisdom to the gospel makes it ineffective. In another of his letters, the one written to the Church in Galatia, Paul has used very harsh words to express the same thought. He has called the one tampering God’s Word as cursed (Galatians 1:8-9). To the extent that even if it were he or an angel that did this, he calls himself as well as the angel cursed. It may be that the message preached through human wisdom and eloquence may sound very appealing and attractive; it is possible that people may praise and highly appreciate the messages, and the preacher of those messages. But a sermon given through human abilities and wisdom will never do what the gospel given in simple, straightforward words under the guidance and strength of the Holy Spirit can do – convict the people of their sins, motivate them to repent, and save them.


Salvation is the work of the Triune God – God the Son sacrificed Himself for the all of the sins of entire mankind; God the Holy Spirit takes this work and convicts people of their sins and brings them to repentance; God the Father, accepts the repentance of the convicted and penitent person, and in His grace forgives him on the basis of his faith in the redeeming work of the Lord Jesus accomplished on the Cross of Calvary, and forgives his sins, accepts him into His Kingdom as His redeemed and reconciled child (John 1:12-13). So, how and where can anything of human wisdom, knowledge, understanding enter into this in any way, and improve upon this basic fact of salvation?

 

Any attempt to bring in anything of human wisdom, logic, and understanding, as acceptable to God would imply that something of human ingenuity will be equivalent to that of the omniscient, omnipotent, creator God’s mind! An impossibility! Moreover this will also make false the claim of God’s Word being absolute and unalterable (Psalm 119:89); and render the God who has given this claim about His Word, a liar - again contradicting the Scriptures (Numbers 23:19). And now, one can see and realize how Satan has used a seemingly simple, harmless, pious scheme of apparently improving God’s Word and making it more attractive to show God a liar and His Word as untruthful, to say that they cannot be believed and accepted. while deceiving man into believing that by improving upon and beautifying the gospel message, he is being pious, reverent, and useful for God; while actually, he has been misled into going contrary to God.


Therefore, in handling God’s Word, we have to be very careful to not alter it in any manner, neither add to it, nor take away from it in any manner. From the next article we will start with 1 Corinthians 2:4-5 in our study through Paul’s life and ministry on appropriately handling God’s Word.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 24 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 47 - Altering God’s Word - 16 / आशीषित एवं सफल जीवन – 47 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 16

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 47 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 32

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                          ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 16

 

पुनःअवलोकन: पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान किस प्रकार से धार्मिक अगुवों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों ही का उपयोग, पवित्रशास्त्र के लेखों में, और/या उसके वास्तविक अर्थ में छेड़छाड़ और परिवर्तन करने के लिये करता है। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी पर की सेवा के दौरान इसे अपने पहाड़ी उपदेश (मत्ती अध्याय 5 से 7) में “तुमने सुना है; परन्तु मैं तुमसे कहता हूँ” जैसे कथनों के द्वारा; साथ ही मत्ती 15:1-15 में शास्त्रियों और फरीसियों को दी गई अपनी फटकार में भी प्रकट किया था। मत्ती 15 के इस भाग में प्रभु का मुख्य आरोप — मत्ती 15:7-9, यशायाह से लिया गया एक उद्धरण है। इसका तात्पर्य स्पष्ट है — परमेश्वर के वचन का भ्रष्ट होना, गलत अर्थ निकालना, और दुरुपयोग बहुत समय से होता आ रहा है, यहाँ तक कि प्रभु की पृथ्वी पर की सेवा से भी पहले से। इसके बाद हमने देखा कि जैसे-जैसे सुसमाचार और मसीहियत का प्रचार और प्रसार हुआ, वैसे-वैसे शैतान द्वारा लाई गई गलत शिक्षाएँ और सिद्धांत भी साथ ही फैलते गए, ताकि मसीही शिक्षाओं को भ्रष्ट और बिगाड़ा जा सके, और लोगों को धोखा देकर गलत, विधर्मी मार्गों पर डाला जा सके।

 

हमने यह भी देखा था कि बाइबल के उदाहरण स्पष्ट रूप से, सामान्यतः एहसास एवं अंगीकार नहीं किए जाने वाले, इस तथ्य को दर्शाते हैं कि मसीही धार्मिक अगुओं ने, चाहे जानबूझकर या अनजाने में, हमेशा इन शैतानी शिक्षाओं और सिद्धांतों को परमेश्वर की कलीसियाओं में प्रवेश करने और जड़ पकड़ने देने में एक बड़ी भूमिका निभाई है, और वहीं से वे बातें अन्य लोगों और सभाओं में फैल गई। जबकि शैतान धोखा खाए हुए धार्मिक अगुवों और लोगों को इस भ्रम में बनाए रखता है कि वे सही और धर्म के मार्ग पर ही हैं। इसका एक प्रमाण बाइबिल का यह बहुत ही महत्वपूर्ण तथ्य है, जिसका बहुधा एहसास ही नहीं किया जाता है, कि नए नियम का लगभग आधा भाग, अर्थात प्रेरितों के काम और प्रकाशितवाक्य के बीच की सारी पत्रियाँ, मसीही विश्वासियों की कलीसियाओं और उनके अगुवों को लिखी गई थीं, ताकि पहली शताब्दी में ही मसीही विश्वास में घुस आई विभिन्न गलतियों को समझाया और सुधारा जा सके। यहाँ तक कि प्रकाशितवाक्य की पुस्तक के अध्याय 2 और 3 में भी, 7 में से 5 कलीसियाओं और उनके अगुवों को उनकी गलत मान्यताओं और प्रथाओं के कारण कड़ी फटकार, और भयंकर परिणामों की चेतावनी दी गई है।


हमने यह भी देखा था कि इन गलत, अनुचित, और पवित्रशास्त्र से असंगत शिक्षाओं के इतने आसानी से स्वीकार किए जाने, और अगुवों तथा कलीसिया की सभाओं द्वारा फैलाए जाने के दो मुख्य कारण हैं। पहला कारण, जैसा की हम पहले देख चुके हैं, यह अत्यंत दुःखद तथ्य है कि अधिकांश मसीही अपने जीवन में परमेश्वर और उसके वचन के परिश्रमपूर्वक अध्ययन के लिए कभी भी उचित समय नहीं देते हैं। इसके बजाय उनकी पहली प्राथमिकता, मत्ती 6:31-34; 1 यूहन्ना 2:15-17; और याकूब 4:4 के विरुद्ध, नाशवान संसार, उसकी अस्थायी वस्तुएँ, और उसके नश्वर भौतिक लाभ अर्जित करते रहना ही होती है। इसलिए, शैतान लोगों को आसानी से किसी भी ऐसी बात पर विश्वास करने के लिए भटका सकता है, जो मंच से आकर्षक और देखने में तर्कसंगत तरीके से कही जाती है। विशेषकर तब, जब यह किसी लोकप्रिय और प्रतिष्ठित प्रचारक या बाइबल शिक्षक द्वारा कही जाए। हमने देखा है कि लोगों को भ्रमित करने के लिए शैतान की एक बहुत प्रभावी रणनीति यह है कि वह बाइबल के सही लेखों का गलत अर्थों के साथ उपयोग करता है; अर्थात ऐसे अर्थों के साथ से जो उन लेखों के बारे में बाइबिल में पाए ही नहीं जाते हैं। इस धोखे के विरुद्ध परमेश्वर के वचन में जो सुरक्षा उपाय दिया गया है, वह है कि किसी की भी कही हुई, कोई भी बात को, स्वीकार करने से पहले, हर बात को सीधे परमेश्वर के वचन से जाँच लेना चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। परन्तु यह बात विश्वासियों द्वारा शायद ही कभी व्यवहार में लाई जाती है। इसके विपरीत, अधिकांश मसीही विश्वासी अपने पसंदीदा अगुवे, प्रचारक, या शिक्षक की हर बात पर, चाहे वह सही हो या गलत, अंधविश्वास कर लेते हैं, फिर अपने उस अंध विश्वास को बनाए रखते हैं, और फिर उसे अंधाधुंध दूसरों में भी फैलाते रहते हैं।


शैतान इस रणनीति को नए नियम में से बाइबल के कुछ सामान्य शब्दों और वाक्यांशों का दुरुपयोग करवाने के द्वारा लागू करता है। नए जन्म पाए हुए विश्वासी, अर्थात परमेश्वर की संतानों को, किसी भी समय, और किसी भी बात के लिए परमेश्वर के पास, बिना किसी बाधा के आने का, परमेश्वर द्वारा दिया गया खुला मार्ग और अधिकार है (रोमियों 5:1-2; इफिसियों 2:18; 3:12)। शैतान ने कुछ विश्वासियों को बहका दिया है कि प्रार्थना में माँगने या आराधना चढ़ाने के लिए परमेश्वर के पास आना, कुछ विशेष शब्दों और वाक्यांशों का नियमित उपयोग करने के द्वारा ही किया जाना चाहिए। इसलिए वे बहुत बार बाइबिल के कुछ शब्दों और वाक्यांशों का बार-बार दोहराते और प्रयोग करते रहते हैं, और यह भी उन तरीकों और अर्थों के साथ से जो बाइबिल में उनके बारे में न तो बताए गए हैं और न ही दिये गये हैं। अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए, कुछ अक्सर प्रयोग किये जाने वाले शब्द और वाक्यांश हैं, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को अपने ऊपर लगाना या लेना, या उसके द्वारा’ और ‘यीशु के क्रूस को लागू करना’ आदि।


ये लोग मानते हैं कि इन शब्दों और वाक्यांशों का जप या मंत्र की तरह उपयोग करने से उनकी प्रार्थनाएँ अधिक प्रभावी हो जाएँगी, वे परमेश्वर से माँगी हुई बातें आसानी से प्राप्त कर लेंगे, उनकी इच्छाएँ पूरी होंगी, और उनकी समस्याएँ हल हो जाएँगी, आदि। यह मानो ऐसा है कि कुछ विशेष शब्दों और वाक्यांशों के उपयोग के द्वारा वे परमेश्वर को एक निश्चित तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित और बाध्य कर सकते हैं, उससे कुछ विशेष कार्य करवा सकते हैं, और उसे दूसरों की अपेक्षा अपने पक्ष में अधिक कर सकते हैं। उनके लिए इस बात का बहुत कम, या बिल्कुल भी महत्व नहीं है कि पूरी बाइबिल में किसी ने भी, कहीं भी, किसी भी बात या समस्या के लिए, बाइबिल के इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार कभी उपयोग नहीं किया है। इस धोखे को फैलाने वालों के लिए यह समझाना बहुत कठिन होता है कि इन अभूतपूर्व और बाइबल-विरुद्ध तरीकों से कुछ शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग कैसे परमेश्वर को उनके पक्ष में कार्य करने के लिए बाध्य या प्रभावित कर सकता है, या उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर दूसरों की प्रार्थनाओं की तुलना में अधिक शीघ्र और सकारात्मक रूप से दिला सकता है। उनके पास इस बात का कोई तर्कसंगत उत्तर या स्पष्टीकरण नहीं है कि बाइबिल में इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार किसी ने भी, किसी भी उद्देश्य के लिए, कभी उपयोग क्यों नहीं किया। फिर भी, वे हठपूर्वक और बार-बार इनका उपयोग करते रहते हैं, मानो कोई जप या मंत्र हो।


अगले लेख में हम बाइबल के विरुद्ध के इसी प्रचलन का बाइबल के कुछ अन्य पदों के आधार पर विश्लेषण करना जारी रखेंगे। साथ ही हम यह भी देखेंगे कि यह प्रचालन किस प्रकार से परमेश्वर के चरित्र और गुणों पर एक प्रहार है, जो उस पर झूठे आरोप लगाता और उसे अपमानित करता है; अर्थात् यह करना वास्तव में एक शैतानी युक्ति है, जिसे परमेश्वर के प्रति श्रद्धा, आदर, और भक्ति के भेस में प्रस्तुत किया गया है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 47 - Be Stewards of God’s Word – 32 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 16

 

Review: In the previous article we had seen how Satan uses the religious leaders, the preachers and teachers of God's Word to tamper with and alter the Scriptures - its text and/or its actual meaning. Lord Jesus during His earthly ministry had pointed this out in His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5 to 7) through His "you have heard; but I tell you" statements; as well as in His admonition to the Scribes and Pharisees in Matthew 15:1-15. In this section, the Lord’s main accusation - Matthew 15:7-9, is a quote from Isaiah; the implication is quite obvious - corruption, misinterpretation, and misuse of God’s Word has been going on since long, even before the Lord’s earthly ministry. We saw next that, as the gospel and Christianity spread, so did the wrong teachings and doctrines brought in by Satan to corrupt and distort the Christian teachings spread, to deceive and misguide people into wrong, ungodly ways.

 

We also saw that Biblical examples clearly illustrate the generally unrealized and unacknowledged fact, that the Christian religious leaders, knowingly or unknowingly, have always played a major role in letting these satanic teachings and doctrines enter and take hold in God’s Churches, and from there spread to other people and congregations. While Satan makes the deceived religious leaders and the people believe that they are on the right and godly path. An evidence of this is the very often unrealized Biblical fact that nearly half of the New Testament, i.e., all the letters between the books of Acts and Revelation, have been written to Churches and congregations of Christian Believers and their Church leaders to explain and correct the various errors that had crept into Christianity in the first century itself. Even in chapters 2 and 3 of the book of Revelation, 5 out of 7 Churches and their leaders have been strongly reprimanded and warned of dire consequences against their wrong beliefs and practices.


We also saw that there are two main reasons why these wrong, inappropriate, and Scripturally inconsistent teachings are so readily accepted and propagated by leaders and the congregations. The first reason, as has been pointed out earlier, is the very sad fact that, contrary to Matthew 6:31-34; 1 John 2:15-17; and James 4:4, most Christians never give God and the diligent study of His Word any quality time in their lives. Instead their first priority remains the perishing world, its temporal things, and its perishable material gains. Therefore, Satan can easily mislead people into believing anything said from the Pulpit in an attractive and seemingly logical way; more so, if this is done by a popular and reputed Preacher or Bible teacher. We have seen that one of Satan’s very effective strategies to misguide people, is to use the correct Biblical text, in incorrect ways, i.e., in ways not seen in the Bible about them. The safety mechanism given in God's Word against this deception is to first cross check everything directly from God's Word, before accepting anything said by anyone (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21). But this is hardly, if ever, actually put into practice by the Believers. Rather, most Christian Believers develop and maintain a blind-faith in whatever their favorite elder, preacher, or teacher says, whether right or wrong, and then they blindly propagate it to others also.


Satan implements this strategy through misusing some common New Testament Biblical terms and phrases. The Born-Again Believers, i.e., the Children of God, have a God given free, open, and unhindered authority to access to God at any time, for anything (Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12). Satan has beguiled some Believers into believing that coming to God for asking in prayer or for offering worship, should preferably be through using some specific words and terms, routinely. Therefore, they very frequently keep repetitively using Biblical terms and phrases, in ways not stated or intended about them in the Bible. Some often used words and phrases for solving their problematic issues are, ‘binding Satan,’ ‘applying or taking upon themselves or through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. 


These people believe that by using these words and phrases like a chant or incantation, their prayers will become more effective, they will readily get what they ask from God, their desires will be fulfilled and their problems will readily be solved, etc. It is as if, through the use of certain words and phrases, they can direct and compel God to act in a certain manner, get Him to do certain things, they can bias God in their favor over and above others. It matters little, if at all, to them that throughout the Bible no one, anywhere, for anything or any problem, has never ever used these Biblical words and phrases in this manner. The purveyors of this deception are hard put to explain, how this unheard-of and unBiblical use of certain words and phrases compels or biases God to act in their favor or answer their prayers more readily and positively, than the other prayers. They have no rational explanation or answer for why these words and phrases have never been used in the Bible by anyone, for anything, in the manner they are using them, and doing it repetitively. And yet, they obstinately, repetitively use them all the time, like a chant or an incantation.


In the next article we will continue analyzing this unBiblical practice through some more Bible verses. We will also see how this practice hits at the very character and attributes of God, casts aspersions on Him and denigrates Him; thereby exposing the devious satanic origin of this practice done in the garb of expressing love and honor for God reverentially. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 22 - God’s Solution – Repentance, not Law-Part 1 / व्यवस्था और उद्धार – 22 - परमेश्वर की विधि – व्यवस्था नहीं पश्चाताप - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 22 - व्यवस्था की सीमाएँ – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पापों के समाधान के लिए परमेश्वर की विधि – व्यवस्था पालन नहीं पश्चाताप करना (भाग 1)  


पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर सच्चा और खरा न्यायी है, वह किसी का पक्षपात नहीं करता है। चाहे कोई उसे स्वीकार करता हो अथवा नहीं, उसका आज्ञाकारी रहता हो या नहीं; किन्तु सभी के लिए परमेश्वर के न्याय के  माप-दण्ड सदैव एक ही होते हैं, समान रहते हैं, कभी भी बदलते नहीं हैं। वह उन्हें भी, जो उसे स्वीकार नहीं करते हैं, उसकी नहीं मानते हैं, उसका विरोध भी करते हैं, पाप के दण्ड से बचने का पर्याप्त अवसर देता है और इसीलिए उन्हें भी पापों के लिए पश्चाताप करने के लिए कहता है। 


परमेश्वर कभी बुराई से किसी की परीक्षा नहीं करता है (याकूब 1:13), मनुष्य को कभी उसकी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं आने देता है, और परीक्षा के साथ, उससे निकलने का मार्ग भी प्रदान करता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। किन्तु शैतान, मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान होने के कारण, अपनी इस स्थिति का लाभ उठाते हुए, अदन की वाटिका के समय से ही अपनी कुटिलता में, अनुचित रीति से मनुष्य को पाप करने के लिये बहकाता, भरमाता, गिराता, और पाप में फँसाता चला आया है। 


क्योंकि शैतान ने मनुष्य के साथ जो किया वह परमेश्वर के मानकों के अनुसार अस्वीकार्य और अनुचित था, इसीलिए एक सच्चा, खरा, और निष्पक्ष न्यायी होने के कारण, जैसा प्रेरितों 17:30 में लिखा है, परमेश्वर धूर्तता और धोखे द्वारा लोगों से करवाए गये पापों को भी अज्ञानता के समय में किए गए पाप मानता है। वह उनके लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, दण्ड देने में आनाकानी करता है, उनके प्रति धैर्य दिखाता है, और वह न केवल पाप करने वालों को उनके पापों तथा परिणामों के प्रति सचेत करता है, बल्कि, उनके लिए पश्चाताप करने और दण्ड से बच निकलने का अवसर भी प्रदान करता है। 


साथ ही यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक बहुत महत्वपूर्ण बात देखने को मिलती है, उनके पापों के निवारण और दण्ड से बचने के लिए परमेश्वर लोगों को अपनी व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है; वरन वह उन्हें पापों के लिए पश्चाताप करने के लिए कहता है। प्रकट है कि पापों के समाधान और उनके दण्ड से बचने का मार्ग परमेश्वर की व्यवस्था का पालन नहीं, वरन पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करना, अपना जीवन उसे समर्पित करना है।


आज हम इसी से संबंधित एक और महत्वपूर्ण बात पर विचार करेंगे - यदि पापों की क्षमा और उद्धार पाया हुआ मसीही विश्वासी पाप करे, तो उसके लिए परमेश्वर का क्या समाधान है? यह एक प्रकट तथ्य है कि मसीही विश्वासी भी पाप करते हैं। जैसा हमने पहले के लेखों में देखा है, जब भी वे अपनी किसी अनाज्ञाकारिता, सांसारिक लालसा, भौतिक बातों के लालच, या शैतान के बहकावे में आकर, उनके लिये परमेश्वर द्वारा निर्धारित बाड़े को तोड़ते हैं, तो तुरंत ही शैतान उन्हें डस लेता है (सभोपदेशक 10:8), और पाप का विष उनमें डाल देता है। 


परमेश्वर भी इस बात को जानता है, और परमेश्वर के लोगों ने भी अपने जीवनों के उदाहरणों से इस बात को स्वीकार किया है, जिसे परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखवाया भी है। प्रभु यीशु का भाई याकूब अपनी पत्री में स्वीकार करता है कि वह भी, और उसके साथ के अन्य उपदेशक भी, सभी वचन के पालन में कभी-कभी नहीं, वरन बहुत बार चूक जाते हैं (याकूब 3:2)। इसी प्रकार से प्रेरित पौलुस भी पाप के साथ अपने निरंतर संघर्ष को, जिसमें कई बार पाप जयवंत होकर उससे अनुचित करवा देता है, स्वीकार करता है और मान लेता है कि अभी भी पाप उसमें बसा हुआ है (रोमियों 7:15-20)। प्रेरित यूहन्ना, 1 यूहन्ना 1:8-10 में, “हम” का प्रयोग करके यह स्वीकार कर रहा है कि उद्धार पाने के बाद भी पाप करने वालों में वह भी सम्मिलित है। यूहन्ना तो यहाँ तक कहता है कि जो इस बात को अस्वीकार करता है वह न केवल अपने आप को धोखा देता है, वरन परमेश्वर को भी झूठा ठहराता है।


शैतान, पहले तो अपने मनुष्य से अधिक सामर्थी और चतुर होने का अनुचित लाभ उठाकर मनुष्यों को, उद्धार पाए हुए प्रभु के लोगों को भी, पाप में गिराता और फँसाता है; और फिर उसके बाद, परमेश्वर के सामने उन पर दोष लगाता है, उन्हें भी दण्ड के योग्य प्रमाणित करने का दिन-रात प्रयास करता है (प्रकाशितवाक्य 12:10)। किन्तु शैतान की इस चाल का दोहरा समाधान प्रभु परमेश्वर ने हम उद्धार पाए हुए लोगों के लिए करके दे रखा है। पहला है कि उसके इस दोष लगाने को व्यर्थ करने के लिए हमारा उद्धारकर्ता प्रभु यीशु, हमारा सहायक बन कर परमेश्वर के सामने हमारी पैरवी करता रहता है (1 यूहन्ना 2:1-2), और शैतान द्वारा लगाए जा रहे इन अवैध दोषों से हमें बरी करता रहता है। दूसरा समाधान है परमेश्वर द्वारा हमें दिया गया आश्वासन, “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9)।


अगले लेख में हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे। परन्तु अभी के लिये परमेश्वर के सभी के प्रति प्रेमी, धीरजवन्त, क्षमाशील बने रहने के स्वभाव पर गहराई और गम्भीरता से विचार कीजिये; और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 22 - The Law’s Limitations – 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

God’s Prescribed Solution for Sin – Repentance, not Law (Part 1)


In the previous article we saw that God is an impartial, honest and upright Judge, He does not show any partiality. Whether one accepts him or not, remains obedient to him or not; but the standards of God's justice are always one and the same for all, they never change. Even to those who do not accept him, do not believe in Him, oppose Him, He gives ample opportunity to escape the punishment of their sins, and hence asks them to repent for their sins.

 

God neither tempts anyone with evil (James 1:13), nor allows man to be tempted beyond his capabilities; and, along with the temptation, God also provides a way out of it (1 Corinthians 10:13). But Satan, being more powerful and wiser than man, took advantage of this superiority, and since the time of the Garden of Eden, through his craftiness, has been beguiling and enticing man into falling into committing sin, and remaining trapped in a state of sin. 


Since what Satan did to man was unfair and unacceptable by God's standards, therefore, being an upright, honest, and unbiased Judge, God considers the sins committed by the people in a state of deception through deviousness, to be sins committed in times of ignorance, as written in Acts 17:30. Hence instead of immediately punishing them for those sins, He shows forbearance, is ready to overlook them, and He not only cautions the sinners regarding their sins and consequences, and also provides an opportunity for them to repent and escape the punishment. 


We also see a very important thing to note here in this verse, God, for the redressal of their sins and to be delivered from the punishment, does not ask the people to obey His Law. Rather, He tells them to repent of their sins. This makes it quite evident that the way to resolve the problem of sins and of being delivered from their punishment is not following God's Law of the Old Testament, but to repent of sins, and accept the Lord Jesus as Savior, and submit one,s life to Him.


Today we will consider another important point related to this - if a Born-Again Christian, one who has received forgiveness of sins, is saved; if he commits a sin, what is God's solution for him? It is an evident fact that even the saved and Born-Again Christians do sin. As we've seen in earlier articles, whenever, because of their disobedience, or worldly and physical lusts, materialistic greeds, or because of Satan's deceptions, they break out of the hedge set by God for them, Satan bites them (Ecclesiastes 10:8), and injects the poison of sin into them. 


God also knows this, and God's people have also acknowledged this as is seen from the examples of their lives, which God's Holy Spirit has written down in the Holy Scripture, the Bible. James, the brother of the Lord Jesus, acknowledges in his letter that he, and the others with him fail to keep the Word, not sometimes, but oftentimes (James 3:2). Similarly, the apostle Paul accepted his constant struggle with sin, in which sin sometimes overpowered him and made him do something wrong, and he also accepted that sin still resides in him (Romans 7:15-20). The apostle John, in 1 John 1:8-10, is using "we" to acknowledge that he is among those who sin even after being saved. John even goes so far as to say that the one who denies this, not only deceives himself, but calls God a liar.


Satan, first taking undue advantage of being more powerful and smarter than man, makes him, even the saved people of the Lord, fall and commit sins; and then, he accuses them day and night before God of committing sin, trying to prove them worthy of punishment (Revelation 12:10). But the Lord God has provided a double solution for His saved people to escape this satanic attack. The first is that our Savior, the Lord Jesus, as our helper and advocate, continues to defend us before God (1 John 2:1-2), to nullify his charges, and save us from his illegitimate accusations. The second is God's assurance to us, “If we confess our sins, He is faithful and just to forgive us our sins and to cleanse us from all unrighteousness" (1 John 1:9).


In the next article, we will see a few more things about this. But for now, ponder deeply and seriously on the loving, patient, forgiving nature of God towards everyone. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language