ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उठाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उठाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 24 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 39f – Branch Cast Away / कटी हुई डाली Part - 6

क्या यूहन्ना 15:1-6 की काट डाली गई डाली विश्वासी के “काट डाले” जाने और नाश हो जाने को दिखाती है? - भाग 5

     पिछले पाँच लेखों से हम यूहन्ना 15:1-6, विशेषकर 15:2, को देखते आ रहे हैं, यह जानने के लिए कि क्या यह खण्ड और पद इस बात का प्रमाण है कि उद्धार खोया जा सकता है और पाप करने वाला मसीही विश्वासी विनाश के लिए “काट डाला” जा सकता है कि नहीं, जैसा कि कुछ लोग इस पद 2 के आधार पर धारणा देते हैं। पहले लेख में हमने बाइबल के अध्ययन और व्याख्या के कुछ मूलभूत सिद्धान्तों को देखा था, जिनके आधार पर हम गलत व्याख्या से बच सकते हैं और गलत व्याख्याओं को पहचान भी सकते हैं। दूसरे लेख से लेकर पिछले लेख तक, हमने बाइबल अध्ययन के इन सिद्धांतों को बारी-बारी इस खण्ड, विशेषकर पद 15:2 का अध्ययन और विश्लेषण करने के लिए उपयोग किया। हमने देखा कि जब इस खण्ड और पद को बाइबल अध्ययन के सिद्धांतों के अनुसार समझा और विश्लेषण किया जाता है, हर बार एक ही परिणाम सामने आता है – इस पद और खण्ड का यह अर्थ या अभिप्राय कदापि संभव नहीं है कि मसीही विश्वासी का उद्धार जाता रहे। आज हम दाख अर्थात अँगूर की खेती से संबंधित एक वास्तविक परिस्थिति, और इस वास्तविक स्थिति में शब्द “airo” के उपयोग को देखेंगे, और फिर अभी तक के हमारे विश्लेषण और अध्ययन को सारांश के रूप में साथ लेते हुए अंतिम निष्कर्ष पर आएँगे।

5. वास्तविक जीवन की संबंधित बात और निष्कर्ष:

अंगूर, अर्थात दाख की खेती के लिए किसानों को पता है कि अच्छा फल लाने के लिए दाख लता की डालियों को उनके चारों और हवा का खुला बहाव और धूप लगते रहने की आवश्यकता होती है। इसीलिए, दाखलता की डालियों को भूमि से कुछ ऊँचाई पर एक जाल बनाकर उन पर फैलाया जाता है। यदि कोई डाली उस जाल से नीचे भूमि पर गिर जाए, तब यद्यपि वह फिर भी दाखलता के तने से तो जुड़ी रहती है किन्तु फलदायी होने के लिए उपयुक्त बातों – हवा का बहाव और धूप लगना, से वंचित हो जाती है, और इसीलिए या तो उसमें फल नहीं लगता है, या जो लगता है वह थोड़ा और निम्न गुणवत्ता का होता है। इसलिए किसान उस डाली को फिर से फलदायी बनाने के लिए उसे “airo – ऊपर उठा” कर फिर से उस जाल पर रख देता है, जिससे फल लाने के लिए उपयुक्त आवश्यकताएँ उस डाली को फिर से मिलने लगें; न कि उसे काट डालता है।

इसी प्रकार से यहाँ यूहन्ना 15:2 में प्रभु यीशु भी उन डालियों, अर्थात शिष्यों की बात कर रहा है जो किसी कारण “नीचे गिर” गए हैं और फल नहीं ला रहे हैं – यद्यपि वे उससे जुड़े हुए हैं – उस में हैं। दाख के खेत के किसान के समान, परमेश्वर भी उन गिरी हुई डालियों को उठा कर ऊपर जाल पर रखता है (भजन 37:24; नीतिवचन 24:16; मीका 7:8); और इस रीति से उन्हें फिर से फलदायी होने के योग्य परिस्थितियाँ प्रदान करता है, जिससे कि वे फिर से फल लाना आरंभ कर सकें। जो डालियाँ फल ला चुकी हैं, वह उनकी छँटाई करता है, अर्थात उनके अब व्यर्थ हो चुके भाग को जो पहले फल दे चुका है किन्तु अब उसका बना रहना और फल लाने में बाधा डालेगा, निकाल देता है। लेकिन केवल उन्हें ही, जो कभी भी प्रभु और उसकी देह – कलीसिया के साथ वास्तविकता में जुड़े नहीं रहे (प्रेरितों 20:29-30; 1 यूहन्ना 2:19) – उन्हें वह काट कर जलाने के लिए निकाल देता है, जैसा यूहन्ना 15:6 में लिखा है। यूहन्ना 15:2 के लोगों – जो प्रभु में हैं, उससे जुड़े हुए हैं, और यूहन्ना 15:6 के लोगों – जो मसीह में बने हुए नहीं हैं, में अंतर पर ध्यान दीजिए। वे जो मसीह में बने हुए नहीं हैं, वे मुरझा कर सूख जाएंगे और उन्हें निकाल कर जलाने के लिए भेज दिया जाएगा; न कि उन्हें जो मसीह में बने हुए हैं।

वास्तविक जीवन की इस परिस्थिति की पुष्टि इस खण्ड और पद का बाइबल अध्ययन और विश्लेषण के सिद्धांतों के अनुसार सही और गहन अध्ययन और विश्लेषण करने के द्वारा हो जाती है, जो कि अनुवाद का एक हल्का सा ऊपरी अवलोकन कर के जल्दबाजी में लिए गए निष्कर्ष के द्वारा संभव नहीं है। इसलिए यूहन्ना 15:2 का सही अर्थ है कि किसान, अर्थात परमेश्वर पिता मसीह में बनी हुई किन्तु गिर चुकी डालियों को उठा कर सही स्थान पर रखता है, उन्हें बहाल करता है, और जब आवश्यकता होती है, तब डालियों की छँटाई भी करता है, उन्हें बहुतायत से फलदायी बनाने के लिए। लेकिन जो मसीह में बने हुए नहीं हैं, उन्हें वह निकला कर आग में जलने के लिए भेज देता है। सच्चा मसीही विश्वासी कभी मसीह से अलग नहीं हो सकता है, उसका उद्धार नहीं खो सकता है, चाहे वह कुछ समय के लिए फल न लाने पाए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*********************************************************************************************
Does the Branch Cast Away in John 15:1-6 show that a Believer can be “Cut-Off” and be Destroyed? – Part 5

     In the past five articles we have been considering John 15:1-6, particularly 15:2, to see whether it is a proof that salvation can be lost and the errant Believer can be cast away or destroyed or not, as some people allege on the basis of this verse 2. In the first article we had seen some basic principles of Bible study and interpretation, that help us in avoiding as well as identifying wrong interpretations and meanings. From the second article till the last one, we used these principles of Bible study, one by one to study and analyze this passage, particularly verse 15:2. We saw that when this passage and verse is studied and analyzed according to the principles of Bible study, every time we came to the same result – this passage and verse cannot mean that a Christian Believer’s salvation can be lost. Today, we will look at a real-life situation related to cultivating grape-vines, the use of “airo” in that real-life situation, and then finally draw the conclusions that sum up our analysis so far.

5. The Related Real-Life Situation and Conclusion:

For grape cultivation, the farmers know that to be fruitful the grape vine branches need a good circulation of air around them and a good exposure to sunlight. That is why they put the grape-vine branches up on a grid, at some height from the ground. If a branch happens to fall off the grid on to the ground, then though it is still attached to the main trunk of the vine, but it no longer has the conditions for fruitfulness – exposure to sunlight and good circulation of air around it, and therefore will no longer bear fruit, or bear only poor quality and meagre fruit. Therefore, the farmer, to restore it to proper fruitfulness “airo - lifts it up” on to the grid and puts it back up onto the grid to once again provide to that branch proper conditions to bear fruit. It is not that he cuts and throw away that branch, as the translation of this verse implies. The “airo” used here in John 15:2 is to say that the farmer lifts the branch back on to the grid; and not that the farmer “lifts-off” or cuts away that branch.

Similarly, The Lord Jesus in John 15:2 is talking about those who are “in Him”, i.e., His disciples, who for some reason have “fallen away” and are no longer fruitful, though are still attached to the Lord – they are “in Him”. Like the Vine-Dresser or farmer of grape vines, God too lifts up the fallen branches (Psalm 37:24; Proverbs 24:16; Micah 7:8); and thereby provides them with an environment where they can again start bearing fruit. Those who have borne fruit, He prunes, i.e., He takes away the redundant parts, that have served their purpose, but their continual presence will hinder further fruitfulness. But only those who were never a part of the Lord and His Body – the Church (Acts 20:29-30; 1 John 2:19) – these He casts away, as it says in John 15:6. Notice the difference between those in John 15:2 and those in John 15:6 – those “in Christ”, and those who are not abiding in Christ. It is the ones who are not abiding in Christ, who wither away and are cast away to be burned; not those who are “in Christ.”

This real-life situation was affirmed by a proper in-depth study and analysis of the passage and verse according to principles of Bible study, instead of drawing a hasty conclusion through a cursory consideration of the translation. Therefore, the correct meaning of John 15:2 is that the ‘vinedresser’, i.e., God the Father, “lifts up” i.e. restores the fallen branches in Christ, and when required, He also prunes every branch that is in Christ, to make it abundantly fruitful again. But those who are not in Christ, those He casts away to be burnt in the fire. A true Christian Believer can never be separated from Christ, can never lose his salvation, even though he may be unable to bear fruit for some time.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 23 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 39e – Branch Cast Away / कटी हुई डाली Part-5

क्या यूहन्ना 15:1-6 की काट डाली गई डाली विश्वासी के “काट डाले” जाने और नाश हो जाने को दिखाती है? - भाग 4b

    पिछले चार लेखों से हम यूहन्ना 15:1-6, विशेषकर 15:2, को देखते आ रहे हैं, यह जानने के लिए कि क्या यह खण्ड और पद इस बात का प्रमाण है कि उद्धार खोया जा सकता है और पाप करने वाला मसीही विश्वासी विनाश के लिए “काट डाला” जा सकता है कि नहीं, जैसा कि कुछ लोग इस पद 2 के आधार पर धारणा देते हैं। पहले लेख में हमने बाइबल के अध्ययन और व्याख्या के कुछ मूलभूत सिद्धान्तों को देखा था, जिनके आधार पर हम गलत व्याख्या से बच सकते हैं और गलत व्याख्याओं को पहचान भी सकते हैं। दूसरे लेख में हमने बाइबल अध्ययन और व्याख्या के इन सिद्धांतों में से सबसे महत्वपूर्ण, पद या खण्ड को उसके सन्दर्भ के साथ देखने और उसी के साथ व्याख्या करने के सिद्धान्त को इस खण्ड, यूहन्ना 15:1-6 पर लागू कर के उसे समझा था। सन्दर्भ के साथ देखने से यह प्रकट हो गया था कि यहाँ पर पद 2 का तात्पर्य यह नहीं हो सकता है कि उद्धार खोया जा सकता है और विश्वासी को विनाश के लिए काट डाला जा सकता है। इस श्रृंखला के तीसरे लेख में हमने बाइबल अध्ययन और व्याख्या के एक और सिद्धांत को लागू कर के, कि बाइबल कभी भी अपने आप को काट नहीं सकती है, बाइबल में कोई विरोधाभास नहीं है, और न हो सकता है, इस खण्ड और पद का अध्ययन किया था। और हमने देखा कि जब हम यूहन्ना 15:2 को बाइबल के अन्य पदों और खण्डों के साथ देखते हैं तो प्रकट हो जाता है कि यदि यूहन्ना 15:2 के आधार पर यह कहा जाए कि उद्धार जा सकता है, विश्वासी का नाश हो सकता है, तो फिर यह बाइबल में विरोधाभास ले आता है, इसलिए यह इस खण्ड और पद की अस्वीकार्य व्याख्या है। चौथे लेख में हमने बाइबल अध्ययन के एक अन्य सिद्धान्त, मूल भाषा में शब्द के अर्थ, और उस शब्द के अन्य स्थानों, बाइबल तथा बाइबल के बाहर के प्रयोग के द्वारा उसके अर्थ और अभिप्राय समझना देखा था। यूहन्ना 15:2 में शब्द “airo” का अनुवाद “काट डालता है” किया गया है; और हमने बाइबल के बाहर, सामान्य प्रयोग में इस शब्द के विभिन्न तात्पर्यों को देखा कि उसे किन अभिप्रायों  से प्रयोग किया जा सकता है। आज हम इसी शब्द के बाइबल में विभिन्न प्रयोगों और तात्पर्यों को देखेंगे।

4. शब्द का उसकी मूल भाषा में अर्थ और प्रयोग (ज़ारी):

    शब्द “airo” को बाइबल में भी विभिन्न अर्थ और तात्पर्यों के साथ प्रयोग किया गया है। हम मत्ती रचित सुसमाचार में से कुछ उदाहरण लेते हैं:

  • मत्ती 4:6 “और उस से कहा यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, कि वह तेरे विषय में अपने स्‍वर्गदूतों को आज्ञा देगा; और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पांवों में पत्थर से ठेस लगे।” यहाँ पर इसका अनुवाद “उठा लेंगे” किया गया है, सुरक्षित रखने, हानि से बचाने के अभिप्राय से।

  •  मत्ती 9:6 “परन्तु इसलिये कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है (उसने झोले के मारे हुए से कहा) उठ: अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।” यहाँ पर इसका अनुवाद “उठा” किया गया है, किसी वस्तु को – खाट को नीचे से ऊपर उठा लेने के अभिप्राय से।

  •  मत्ती 9:16 “कोरे कपड़े का पैबन्‍द पुराने पहिरावन पर कोई नहीं लगाता, क्योंकि वह पैबन्‍द पहिरावन से और कुछ खींच लेता है, और वह अधिक फट जाता है।” यहाँ पर इसका अनुवाद “खींच लेता” किया गया है, किसी वस्तु को – पैबन्द को कपड़े से अलग खींच लेने के अभिप्राय से।

  •  मत्ती 11:29 “मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूं: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।” यहाँ पर इसका अनुवाद “उठा लो” किया गया है, किसी वस्तु को – जुए को प्रभु के साथ मिलकर अपने ऊपर लागू कर लेने के अभिप्राय से।

  •  मत्ती 13:12 “क्योंकि जिस के पास है, उसे दिया जाएगा; और उसके पास बहुत हो जाएगा; पर जिस के पास कुछ नहीं है, उस से जो कुछ उसके पास है, वह भी ले लिया जाएगा।” यहाँ पर इसका अनुवाद “ले लिया” किया गया है, किसी वस्तु को ले कर अलग कर देने के अभिप्राय से।

  • मत्ती 14:20 “और सब खाकर तृप्‍त हो गए, और उन्होंने बचे हुए टुकड़ों से भरी हुई बारह टोकिरयां उठाईं।” यहाँ पर इसका अनुवाद “उठाईं” किया गया है, किसी वस्तु को – भोजन सामग्री को एकत्रित कर लेने के अभिप्राय से।

    इस प्रकार हम बाइबल से भी देखते हैं कि यूनानी भाषा के शब्द “airo” का कोई एक विशिष्ट अर्थ नहीं है, परन्तु उसे विभिन्न अभिप्राय जताने के लिए प्रयोग किया जा सकता है, और वाक्य की रचना में उसके प्रयोग तथा सन्दर्भ द्वारा ही उसका अर्थ और अभिप्राय स्पष्ट होता है। अगले लेख में हम, अभी तक जो हमने देखा है उसे उपयोग करेंगे और “airo” शब्द के यूहन्ना 15:2 में वास्तविक अर्थ को समझेंगे, और फिर निष्कर्ष निकालेंगे कि प्रभु का इस पद और इस खण्ड यूहन्ना 15:1-6 में सही तात्पर्य क्या था।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

-क्रमशः

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Does the Branch Cast Away in John 15:1-6 show that a Believer can be “Cut-Off” and be Destroyed? – Part 4b

    In the past four articles we have been considering John 15:1-6, particularly 15:2, to see whether it is a proof that salvation can be lost and the errant Believer can be cast away or destroyed or not, as some people allege on the basis of this verse 2. In the first article we had seen some basic principles of Bible study and interpretation, that help us in avoiding as well as identifying wrong interpretations and meanings. In the second article, we had applied the most important of these principles of studying the verse or passage in its context to this passage, i.e., John 15:1-6. By studying it in its context it had become apparent that this passage and its verse 2 cannot mean that salvation can be lost and a Believer can be cast away into destruction. In the third article in this series on this passage, we had applied another principle of Bible study and interpretation to this passage and verse 2, - that the Bible does not contradict itself, and we had seen how interpreting John 15:2 to mean salvation can be lost, brings a contradiction with other Bible passages and verses, and therefore becomes an unacceptable interpretation of the passage and verse. In the fourth article, we applied another principle to this passage, that of seeing and understanding the meaning of the words in their original language, and how they have been used to convey various meanings, in and outside the Bible. In this fourth article we had seen some non-Biblical examples in everyday usage of applying this principle to the word Greek “airo” that has been translated as “takes away” in John 15:2. Today, continuing with the further application of this principle, we will see some Biblical examples of the different uses of “airo.”

4. The Meanings and Application of the word in its original language (Continued):

    The word “Airo” has been used in different meanings in the Bible as well. Let us look at a few examples from the Gospel of Matthew:

  • Matthew 4:6 “and said to Him, "If You are the Son of God, throw Yourself down. For it is written: 'He shall give His angels charge over you,' and, 'In their hands they shall bear you up, Lest you dash your foot against a stone.’” Here, “airo” has been translated as “bear you up” and has been used to mean to safeguard, to ensure no injury is caused.

  • Matthew 9:6 “But that you may know that the Son of Man has power on earth to forgive sins"--then He said to the paralytic, "Arise, take up your bed, and go to your house."” Here it is translated as “take up” and used in the sense of taking up or lifting up an object from a lower to a higher level.

  • Matthew 9:16 “No one puts a piece of unshrunk cloth on an old garment; for the patch pulls away from the garment, and the tear is made worse.” Here it is translated as “pulls away” and used in the sense of drawing something away.

  • Matthew 11:29 “Take My yoke upon you and learn from Me, for I am gentle and lowly in heart, and you will find rest for your souls.” Here it is translated as “Take”, and used in the sense of bear or share the yoke with the Lord.

  • Matthew 13:12 “For whoever has, to him more will be given, and he will have abundance; but whoever does not have, even what he has will be taken away from him.” Here it is translated as “taken away”, and used in the sense of removing something away.

  • Matthew 14:20 “So they all ate and were filled, and they took up twelve baskets full of the fragments that remained.” Here it is translated as “took up”, and used in the sense of collecting or gathering up the left overs.

    So, we see from the Bible too that the Greek word “airo” does not have any one specific usage, but can be used to express various meanings, which are determined by the usage and context. In the next article we will use all that we have learnt so far and another example to derive a proper understanding of “airo” in John 15:2, and then draw conclusion to see what the Lord actually meant in this verse and in John 15:1-6.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

- To Be Continued

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 22 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 39d – Branch Cast Away / कटी हुई डाली Part-4

क्या यूहन्ना 15:1-6 की काट डाली गई डाली विश्वासी के “काट डाले” जाने और नाश हो जाने को दिखाती है? - भाग 4a

    पिछले तीन लेखों से हम यूहन्ना 15:1-6, विशेषकर 15:2, को देखते आ रहे हैं, यह जानने के लिए कि क्या यह खण्ड और पद इस बात का प्रमाण है कि उद्धार खोया जा सकता है और पाप करने वाला मसीही विश्वासी विनाश के लिए “काट डाला” जा सकता है कि नहीं, जैसा कि कुछ लोग इस पद 2 के आधार पर धारणा देते हैं। पहले लेख में हमने बाइबल के अध्ययन और व्याख्या के कुछ मूलभूत सिद्धान्तों को देखा था, जिनके आधार पर हम गलत व्याख्या से बच सकते हैं और गलत व्याख्याओं को पहचान भी सकते हैं। दूसरे लेख में हमने बाइबल अध्ययन और व्याख्या के इन सिद्धांतों में से सबसे महत्वपूर्ण, पद या खण्ड को उसके सन्दर्भ के साथ देखने और उसी के साथ व्याख्या करने के सिद्धान्त को इस खण्ड, यूहन्ना 15:1-6 पर लागू कर के उसे समझा था। सन्दर्भ के साथ देखने से यह प्रकट हो गया था कि यहाँ पर पद 2 का तात्पर्य यह नहीं हो सकता है कि उद्धार खोया जा सकता है और विश्वासी को विनाश के लिए काट डाला जा सकता है। इस खण्ड के तीसरे लेख में हमने बाइबल अध्ययन और व्याख्या के एक और सिद्धांत को लागू कर के, कि बाइबल कभी भी अपने आप को काट नहीं सकती है, बाइबल में कोई विरोधाभास नहीं है, और न हो सकता है, इस खण्ड और पद का अध्ययन किया था। और हमने देखा कि जब हम यूहन्ना 15:2 को बाइबल के अन्य पदों और खण्डों के साथ देखते हैं तो प्रकट हो जाता है कि यदि यूहन्ना 15:2 के आधार पर यह कहा जाए कि उद्धार जा सकता है, विश्वासी का नाश हो सकता है, तो फिर यह बाइबल में विरोधाभास ले आता है, इसलिए यह इस खण्ड और पद की अस्वीकार्य व्याख्या है। आज हम बाइबल अध्ययन के एक अन्य सिद्धान्त, मूल भाषा में शब्द के अर्थ, और उस शब्द के अन्य स्थानों, बाइबल तथा बाइबल के बाहर के प्रयोग के द्वारा समझते हैं कि उसे उस पद और वाक्य में किस अभिप्राय से प्रयोग किया गया है।

4. शब्द का उसकी मूल भाषा में अर्थ और प्रयोग:

    यूहन्ना 15:2 में मूल यूनानी भाषा के शब्द “Airo (अ-ई-रो)” का हिन्दी भाषा में अनुवाद वाक्यांश “काट डालता है” किया गया है। यूनानी भाषा के इस शब्द का शब्दार्थ होता है “उठा लेना” जिसे विभिन्न अभिप्रायों के साथ प्रयोग किया जाता है, जैसे कि, उठा कर रखना, हटा देना, ऊपर उठाना, आदि। वास्तविक अर्थ प्रयोग के वाक्य का संदर्भ और उद्देश्य निर्धारित करता है।

    हम कुछ बाइबल के बाहर के व्यवहारिक जीवन के उदाहरणों से समझते हैं कि “airo” के भिन्न अभिप्राय क्या हो सकते हैं, और क्यों किसी एक अर्थ या अभिप्राय को केवल एकमात्र और सही अर्थ या अभिप्राय नहीं कहा जा सकता है:

  • कूड़े के लिए कहा जाए “उठा लेना” – तो अर्थ होगा उठाकर फेंक देना।

  •  घर में बिखरे हुए घर के सामान के लिए कहें “उठा लेना” – तो अर्थ होगा, संभाल कर स्थान पर रख देना; न कि फेंक देना।

  • ढीली पड़ी हुई और झूलती हुई कपड़े सुखाने की रस्सी के लिए कहा जाए “उठा लेना” – तो अर्थ होगा कि उसे तान कर सही और व्यवस्थित कर देना जिससे कपड़े उस पर डालकर सुखाए जा सकें।

  • स्कूल गए हुए बच्चों के लिए कहा जा कि बच्चों को स्कूल से “उठा लेना” – तो अर्थ होगा उन्हें स्कूल से लेकर सुरक्षित घर ले आना।

    प्रत्येक स्थिति में वही वाक्यांश “उठा लेना” प्रयोग किया गया है, किन्तु उसका उपयुक्त अर्थ या अभिप्राय, वाक्य का संदर्भ और उद्देश्य निर्धारित करता है। अगले लेख में हम परमेश्वर के वचन बाइबल से देखेंगे कि शब्द “airo” को विभिन्न अर्थ और अभिप्रायों के साथ किस प्रकार से प्रयोग किया गया है। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

- क्रमशः

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Does the Branch Cast Away in John 15:1-6 show that a Believer can be “Cut-Off” and be Destroyed? – Part 4a

    In the past three articles we have been considering John 15:1-6, particularly 15:2, to see whether it is a proof that salvation can be lost and the errant Believer can be cast away or destroyed or not, as some people allege on the basis of this verse 2. In the first article we had seen some basic principles of Bible study and interpretation, that help us in avoiding as well as identifying wrong interpretations and meanings. In the second article, we had applied the most important of these principles of studying the verse or passage in its context to this passage, i.e., John 15:1-6. By studying it in its context it had become apparent that this passage and its verse 2 cannot mean that salvation can be lost and a Believer can be cast away into destruction. In the third article on this passage, we had applied another principle of Bible study and interpretation to this passage and verse 2, - that the Bible does not contradict itself, and we had seen how interpreting John 15:2 to mean salvation can be lost, brings a contradiction with other Bible passages and verses, and therefore becomes an unacceptable interpretation of the passage and verse. Today, we will apply another principle to this passage, that of seeing and understanding the meaning of the words in their original language, and how they have been used to convey various meanings, in and outside the Bible.

4. The Meanings and Application of the word in its original language:

    In John 15:2 the word translated “takes away” in the English language, is “Airo” in the original Greek language; and its literal meaning is to “lift up”, and it is used to convey various meanings, e.g., to pick up, to take away, to raise, etc. The exact meaning to be used is determined by the context of the sentence in which it is being used.

    Let us look at some real life extra-Biblical situations to see how the context determines the proper meaning of the word “airo” translated as “lift off” or “take away”, and that any one particular meaning cannot be dogmatically stated as the one and only correct meaning of the word:

  • If said for a garbage pile, the meaning will be pick it up and throw it away to some other appropriate place.

  • If said for household things scattered in the house, the meaning will be to pick the things up and put them in their appropriate places; not throw them out of the house.

  • If said for a clothes line hanging loose, the meaning will be to tighten it up and make it taut i.e., useful for clothes to be hung on it; not to remove the clothes line altogether.

  • If said for children in school, the meaning will be to pick them up and bring them home safely, not to take them and cast them away.

    In every situation, the same phrase “lift up” or “take away” can be used, but the context of the usage determines the correct meaning to be applied to that usage. In the next article, we will look at some examples from God’s Word, the Bible about the usage of the word “airo” with different meanings.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

- To Be Continued

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

सहायक

      सन 2015 के ग्रीष्म काल में, पन्द्रह वर्षीय हंटर ने, सेरेब्रल पाल्सी नामक मस्तिष्क रोग से पीड़ित लोगों की आवश्यकताओं के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए, अपने आठ वर्षीय भाई ब्रैडन को उठा कर सत्तावन मील की पैदल यात्रा की। ब्रैडन का वज़न साठ पाउंड है, इसलिए हंटर को बार-बार रुक कर आराम करना पड़ा जिसमें और लोगों ने मांसपेशियों में खिंचाव को कम करने में उसकी सहायता की, और ब्रैडन के वज़न को शरीर पर सही रीति से वितरित करने के लिए उसे विशेष हार्नेस दिए। हंटर का कहना था कि यद्यपि उन हार्नेस ने उसके शारीरिक कष्ट को तो कम किया, परन्तु उसे सबसे अधिक सहायता मार्ग के लोगों से मिली। उसने कहा, “यदि हमारे साथ चलने और हमारा उत्साह बढ़ाने वाले लोग नहीं होते तो मैं यह नहीं कर पाता। मेरी टांगें दुःख रही थीं, परन्तु मेरे मित्रों ने मुझे उठाया और अंततः मैं इसे करने पाया।” उसकी माँ ने उसकी इस पैदल यात्रा का नाम “The Cerebral Palsy Swagger” (सेरेब्रल पाल्सी के लिए इतराना) रखा।

      परमेश्वर के वचन बाइबल के एक प्रमुख पात्र, प्रेरित पौलुस, जिसे हम साहसी और बलवान मानते हैं, को भी लोगों द्वारा सहायता की आवश्यकता हुई थी। रोमियों 16 में वह कुछ लोगों के नामों की सूची देता है जिन्होंने उसे प्रोत्साहन दिया, उसकी आवश्यकताओं में सहायक हुए, और उसके लिए प्रार्थनाएं कीं। पौलुस ने फीबे, प्रिस्किल्ला और अक्विला, रूफुस की माँ, जो उसके लिए भी माँ समान ही थी; और गयुस का जिसने उसकी पहुनाई की, तथा अन्यों का उल्लेख किया।

      हम सब को ऐसे मित्रों की आवश्यकता होती है जो हमारी सहायता करें; और हम भी ऐसों को जानते हैं जिन्हें सहायता तथा प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। जैसे प्रभु यीशु हमें उठाए रहता है, हमारी सहायता करता है, हम भी एक-दूसरे के सहायक बनें। - ऐनी सेटास

जब परेशानियां दबाती हैं, तो सहायक उठाते हैं।

हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। - गलतियों 6:1

बाइबल पाठ: रोमियों 16:1-3, 13, 21-23
Romans 16:1 मैं तुम से फीबे की, जो हमारी बहिन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, बिनती करता हूं।
Romans 16:2 कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उसको तुम से प्रयोजन हो, उस की सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन मेरी भी उपकारिणी हुई है।
Romans 16:3 प्रिस्किल्ला और अक्विला को जो मसीह यीशु में मेरे सहकर्मी हैं, नमस्कार।
Romans 16:13 रूफुस को जो प्रभु में चुना हुआ है, और उस की माता को जो मेरी भी है, दोनों को नमस्कार।
Romans 16:21 तीमुथियुस मेरे सहकर्मी का, और लूकियुस और यासोन और सोसिपत्रुस मेरे कुटुम्बियों का, तुम को नमस्कार।
Romans 16:22 मुझ पत्री के लिखने वाले तिरितयुस का प्रभु में तुम को नमस्कार।
Romans 16:23 गयुस का जो मेरी और कलीसिया का पहुनाई करने वाला है उसका तुम्हें नमस्कार।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 97-99
  • रोमियों 16

बुधवार, 20 जून 2018

हू-आ

      अमरीकी सेना की उक्ति “हू-आ” सैनिकों द्वारा सहमति में उच्चारित किया गया प्रत्युत्तर है। इसका मूल अर्थ तो इतिहास में कहीं खो गया है, परन्तु कुछ का कहना है कि यह एक प्राचीन परिवर्णी शब्द HUA – Heard (सुना), Understood (समझा), Acknowledged (स्वीकार किया) से आया है। मैंने इसे सबसे पहले अपने आरंभिक सैन्य-प्रशिक्षण में सुना था।

      कई वर्षों के पश्चात यह शब्द पुनः मेरी शब्दावली में सम्मिलित हो गया, जब मैंने बुधवार प्रातः बाइबल अध्ययन के लिए कुछ लोगों के साथ जमा होना आरंभ किया। एक प्रातः एक पुरुष ने, जो एक सैनिक रहा था, तथा परमेश्वर के वचन बाइबल में से एक भजन को पढ़ रहा था, जब वह उस भजन में लिखे संकेत शब्द सेला पर आया तो उसने सेला के स्थान पर कहा “हू-आ”; और तब से वह हमारे लिए सेला के स्थान पर प्रयुक्त होने वाला शब्द बन गया।

      कोई यह निश्चित नहीं जानता है कि सेला का वास्तविक अर्थ क्या होता है। कुछ कहते हैं यह भजन के संगीत से संबंधित संकेत शब्द है। यह बहुधा एक ऐसे सत्य के बाद प्रयोग होता है, जिसके लिए एक गंभीर, भावनात्मक उत्तर की अपेक्षा की जाती है। इस अभिप्राय में, मेरे लिए सेला के स्थान पर “हू-आ” उपयुक्त है।
      आज प्रातः मैंने भजन 68:19 पढ़ा: “धन्य है प्रभु, जो प्रति दिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्ता ईश्वर है”। सेला

      ज़रा भजनकार द्वारा कही गई इस बात की कल्पना कीजिए, प्रति प्रातः परमेश्वर हमें अपने कंधों पर उठाता है और दिन भर लिए फिरता है। वही हमारा उद्धार है। हम उसमें सुरक्षित एवँ सकुशल हैं, हमें किसी बात की चिंता करने की या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए मैं इसके लिए कहता हूँ, “हू-आ”! – डेविड रोपर

आराधना परमेश्वर को वह सर्वोत्तम अर्पित करना है जो उसने हमें दिया है। - ओसवाल्ड चैम्बर्स

तू मेरे छिपने का स्थान है; तू संकट से मेरी रक्षा करेगा; तू मुझे चारों ओर से छुटकारे के गीतों से घेर लेगा। सेला – भजन 32:7

बाइबल पाठ: भजन 68:7-10, 19-20
Psalms 68:7 हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला,
Psalms 68:8 तब पृथ्वी कांप उठी, और आकाश भी परमेश्वर के साम्हने टपकने लगा, उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हां इस्राएल के परमेश्वर के साम्हने कांप उठा।
Psalms 68:9 हे परमेश्वर, तू ने बहुत से वरदान बरसाए; तेरा निज भाग तो बहुत सूखा था, परन्तु तू ने उसको हरा भरा किया है;
Psalms 68:10 तेरा झुण्ड उस में बसने लगा; हे परमेश्वर तू ने अपनी भलाई से दीन जन के लिये तैयारी की है।
Psalms 68:19 धन्य है प्रभु, जो प्रति दिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्ता ईश्वर है। सेला
Psalms 68:20 वही हमारे लिये बचाने वाला ईश्वर ठहरा; यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है।
                                                 
एक साल में बाइबल: 
  • एस्तेर 1-2
  • प्रेरितों 5:1-21