व्यवस्था और उद्धार – 40 - व्यवस्था और जीवन – 7
Click Here for the English Translation
इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:
वीडियो चर्चा ऑडियो चर्चा
व्यवस्था की उपयोगिता – 1
पुनःअवलोकन: हमने इस श्रृंखला के आरंभ में तीन प्रश्न अपने सामने रखे थे: पहला, यदि उद्धार व्यवस्था के पालन से नहीं है, तो फिर पुराने और नए नियम में व्यवस्था द्वारा जीवन मिलने की बात क्यों कही गई? दूसरा, व्यवस्था के दिए जाने का उद्देश्य क्या था? और तीसरा प्रश्न है कि आज हम मसीही विश्वासियों, प्रभु के लोगों के लिए, क्या व्यवस्था की कोई उपयोगिता अथवा भूमिका है? पिछले लेखों में हम इनमें से पहले प्रश्न, व्यवस्था के द्वारा जीवन मिलने को देख और समझा है। हमने देखा है कि परमेश्वर ने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। हमने समझा था की “व्यवस्था” की सही परिभाषा, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध बनाने और निभाने का सही निर्वाह करना (मत्ती 22:37-40), उसे पूरा करना, उसके अनुसार जीवन जीना है। साथ ही हमने बाइबल के अनुसार “जीवन” का तात्पर्य को भी समझा था कि यह प्रभु परमेश्वर में विश्वास में आना है (यूहन्ना 6:63: 6:68; 14:6; 17:3; रोमियों 8:1-2); अर्थात, स्वेच्छा से अपने जीवन को प्रभु को समर्पित करके उसका प्रतिबद्ध एवं आज्ञाकारी शिष्य बनने का निर्णय लेना, और परमेश्वर के परिवार का सदस्य बन जाना है (यूहन्ना 1:12-13)। इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि, पुराने नियम में भी (इब्रानियों 11 अध्याय तथा हनोक - उत्पत्ति 5:24 और एलिय्याह - 2 राजाओं 2:9-12, के जीवनों से), और नए नियम में भी लोगों ने केवल इसी विश्वास में स्वेच्छा से आने के आधार पर ही अनन्त जीवन में प्रवेश किया है, और आज भी कर रहे हैं। आज से हम दूसरे प्रश्न, परमेश्वर के लोगों को व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को समझना आरम्भ करेंगे।
इसके लिए कृपया परमेश्वर के वचन बाइबल में से गलातियों 3 अध्याय को अपने सामने रखिए। इस अध्याय के पहले 12 पदों में व्यवस्था के श्राप, अर्थात उसके संपूर्ण पालन की अनिवार्यता को समझाने के बाद, 13 पद में लिखा है कि मसीह यीशु ने हमारे लिए श्रापित होकर, अर्थात, व्यवस्था का उसकी पूर्णता में पालन कर के, हमें व्यवस्था के पालन के बंधन से छुड़ा लिया है। और उसने यह इसलिए किया कि, “यह इसलिये हुआ, कि इब्राहिम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पहुंचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिस की प्रतिज्ञा हुई है” (गलातियों 3:14)। परमेश्वर ने अब्राहम को सारे जगत की आशीषों का मूल, और उसमें होकर परमेश्वर की आशीषों को संसार के सभी लोगों में पहुँचाने की प्रतिज्ञा, व्यवस्था के दिए जाने से 430 वर्ष पहले ही दे दी थी (उत्पत्ति 12:1-3; गलातियों 3:16-18)। और जैसा गलातियों 3:16 में लिखा है, अब्राहम को दी गई यह प्रतिज्ञा उसके वंश में से जन्म लेने वाले प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए दी गई थी। और 3:17 के अनुसार, व्यवस्था आकर इस प्रतिज्ञा को टाल नहीं देती है; व्यवस्था तो प्रतिज्ञा में जोड़ी गई है। फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर 3:19 में व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को बताता है, “तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी, और वह स्वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई” (गलातियों 3:19)। अर्थात, अब्राहम को प्रतिज्ञा के दिए जाने से लेकर, मसीह यीशु में प्रतिज्ञा के पूरे किए जाने के समय यानि कि प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होकर आने के समय तक, लोगों को निरंतर उनके पाप की दशा का एहसास करवाते रहने के लिए (इब्रानियों 10:3), व्यवस्था का दिया जाना आवश्यक था।
व्यवस्था के कारण लोगों को उनके पाप का ही नहीं, वरन पाप के लिए उनकी जवाबदेही का भी एहसास हुआ, क्योंकि उन्हें बार-बार अपने पापों को स्वीकार करते हुए उनके लिए निर्धारित भेंट और बलिदान चढ़ाने पड़ते थे। व्यवस्था, यानि कि परमेश्वर के मानकों के द्वारा ही उन्हें पाप के बारे में सीखा और उन्हें पाप क्या है की पहचान हुई (रोमियों 3:20; 5:13)। व्यवस्था एक शिक्षक के समान लोगों को पाप के बारे में सिखाने, और उन्हें यह स्मरण दिलाते रहने के लिए थी कि “क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे” (इब्रानियों 10:4)। व्यवस्था, प्रभु के उन्हें बचाने और छुड़ाने के लिए आने तक, उन्हें संभाले रखने के लिए थी (गलातियों 3:23-24)। हम देख चुके हैं कि व्यवस्था का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आना और बने रहना। व्यवस्था में दिए गए सभी पर्व, भेंट, बलिदान, रीतियाँ, आदि, सभी प्रभु यीशु मसीह के चरित्र, जीवन, और समस्त मानव जाति उद्धार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य के विभिन्न पहलुओं के प्ररूप या प्रतीक हैं।
दूसरे शब्दों में, व्यवस्था में दी गई ये सभी बातें मिलकर प्रभु यीशु मसीह के सम्पूर्ण स्वरूप और उस के उद्धार के कार्य को उसकी परिपूर्णता में दिखाती हैं, और यह यूहन्ना 1:1 - वचन के परमेश्वर तथा परमेश्वर के साथ होने की भी पुष्टि है। इसीलिए व्यवस्था में दी गई इन बातों - पर्वों, भेंट, बलिदान, रीतियों, आदि को यदि निभाना है तो उनकी संपूर्णता में ही निभाना पड़ेगा, तब ही प्रभु का सम्पूर्ण स्वरूप और कार्य पूरा किया गया माना जा सकेगा। किसी भी, कोई एक भी बात को नहीं निभाना, या सही रीति से, सच्चे और पूरे मन से नहीं निभाना, प्रभु यीशु के व्यक्तित्व, उसके जीवन और कार्यों, उसके उद्धार के कार्य को, उसके लिखित, अथवा आत्मिक में, या दोनों ही स्वरूपों में अधूरा छोड़ देने, उसे केवल एक ऊपरी, औपचारिक रीति बना देने के समान है, और ऐसे अधूरे तथा बिना खराई तथा पूर्ण सच्चे समर्पण से किये गये कार्य पूर्णता नहीं हैं, और इसीलिये ऐसे निर्वाह से उद्धार नहीं है। इसीलिए व्यवस्था का यह निर्वाह केवल प्रभु यीशु मसीह ही कर सकता था, और उसी ने किया भी। इसीलिए किसी भी मनुष्य के लिए प्रभु यीशु के समान सिद्ध रीति से संपूर्ण व्यवस्था का पालन असंभव है - क्योंकि तब तो वह मनुष्य प्रभु यीशु के - परमेश्वर के समान हो जाएगा - जो कि असंभव है।
कृपया एक पल के लिये थोड़ा रुक कर, इस बात के अर्थ और अभिप्राय को समझिये, उस पर मनन कीजिये। मनुष्य का अपने प्रयास से व्यवस्था को पूरा करने और उद्धार पाने का अभिप्राय है, परमेश्वर के समान हो जाना, उसके स्तर तक पहुँच जाना। और प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर यही करने के प्रयास के कारण स्वर्ग से गिराया गया, शैतान बन गया; और आज वह मनुष्यों को धर्म और व्यवस्था का पालन करने, अपनी समझ और प्रयासों से धर्मी होने, अपने ही गढ़े हुए तरीकों के द्वारा परमेश्वर को स्वीकार्य होने, आदि की अपनी कुटिल युक्तियों के द्वारा अपने किये गये के समान के घातक प्रयास में फँसाए रखता है। शैतान अपने अनुभव से भली-भाँति जानता है कि ऐसे सभी प्रयास व्यर्थ हैं, कभी सफल नहीं हो सकते हैं; परन्तु साथ ही वह यह भी जानता है कि ये लोगों को परमेश्वर तथा स्वर्ग से दूर रखने के अचूक तरीके भी हैं। इसलिये, लोगों को इन प्रयासों में उलझाए रखने के द्वारा, वह उन्हें परमेश्वर और स्वर्ग से दूर बनाए रखता है, और वे यही सोचते, समझते रहते हैं कि वे भक्त, धर्मी, परमेश्वर के निकट और उसे स्वीकार्य हैं। इसीलिये, बाइबल हमें किसी भी प्रकार की - मनुष्यों की बनाई हुई या परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार मिलने के लिये नहीं कहती है। बल्कि हमारे लिये परमेश्वर की व्यवस्था के पालन को पूर्ण करके उसे हमारे मार्ग से हटा देने वाले (कुलुस्सियों 2:12-14) उद्धारकर्ता प्रभु यीशु में स्वेच्छा से विश्वास लाने, उसका आज्ञाकारी शिष्य बन जाने के द्वारा उद्धार को परमेश्वर से एक उपहार के समान स्वीकार करने के लिये सिखाती है।
यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************
The Law & Salvation - 40 - Law & Life - 7
English Translation
Click On Links Below for discussion on Today's Article:
Video Discussion Audio Discussion
Utility of the Law – 1
Review: At the beginning of this series, we had three questions before us: First, if salvation is not from the observance of the Law, then why does the Old and New Testaments speak of having life through the law? Second, why was the Law given? And the third question is, does the Law have any utility or role, for us Christians, the people of the Lord, today? In the previous articles, we have looked at and understood the first of these questions, the receiving of life through the Law. We have seen that what God has said, He has also fulfilled it. We understood that the correct definition of "the Law," is coming into and maintaining the right relationship with God and fellow human beings (Matthew 22:37-40), fulfilling it and living by it. Then we had also understood what it means to “have life.” We had seen that according to the Bible, to have life means to come into faith in the Lord God (John 6:63: 6:68; 14:6; 17:3; Romans 8:1-2); i.e., it is to voluntarily submit one’s life to the Lord and become His committed, obedient disciple, and by faith become a part of God’s family (John 1:12-13). In this context we saw that people in the Old Testament (Hebrews 11 and the lives of Enoch - Genesis 5:24 and Elijah - 2 Kings 2:9-12), and in the New Testament have entered eternal life by voluntarily coming into faith, and continue to do so even today. Today onwards we'll consider the second question, the purpose of the Law being given to God's people.
For this please keep Galatians, chapter 3 before you from God’s Word, the Bible. In this chapter, after explaining the “curse of the Law”, i.e., the necessity of its absolutely perfect observance, in the first 12 verses of this chapter, verse 13 states that Christ Jesus, became cursed for us, i.e., suffered and kept the Law in its fullness for us, and thereby gave us the freedom from the bondage of Law. And why did He do it, "that the blessing of Abraham might come upon the Gentiles in Christ Jesus, that we might receive the promise of the Spirit through faith" (Galatians 3:14). God had promised Abraham that he would be the source of blessings for the whole world. This promise of God's blessings coming upon all people of the world through Abraham, had been made to him 430 years before the Law was given (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And as it is written in Galatians 3:16, this promise given to Abraham was to be made available to all the people of the world through his seed, through the Lord Jesus Christ. According to 3:17, the coming of the Law did not nullify this promise; the promise remained very much in place, awaiting its fulfilment. Then in 3:19, the Holy Spirit through Paul states the purpose of giving the Law - Law was only added to it, as God the Holy Spirit, states through Paul, "What purpose then does the law serve? It was added because of transgressions, till the Seed should come to whom the promise was made; and it was appointed through angels by the hand of a mediator” (Galatians 3:19). From the time the promise was given to Abraham, until the fulfilment of the promise in Christ Jesus, through the coming of the Lord Jesus as Savior of the world, the Law was given, to keep people continually aware of the state of their sinfulness, by repeated reminders (Hebrews 10: 3).
The Law not only made people realize their state of sinfulness, but also of their accountability for sin, as they repeatedly had to confess their sins and offer the prescribed offerings and sacrifices for them time and again. It was by the Law, i.e., through God's standards, that they could learn of, and identify sin, in and around them (Romans 3:20; 5:13). The Law was meant to be a teacher to teach people about sin, and to keep reminding them that “... For it is not possible that the blood of bulls and goats could take away sins” (Hebrews 10:4). The Law was meant to safeguard them until the Lord came to deliver and redeem them (Galatians 3:23-24). We already have seen that the actual meaning of the Law is to come into and remain in the right relationship with God and human beings. All the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. mentioned in the Law, are all fore-types and representations of various aspects of the character, life, and work of the Lord Jesus Christ for the salvation of all mankind.
In other words, all these things given in the Law, put together, fully show the nature of the Lord Jesus Christ and His work of salvation in all its fullness; and this is also an affirmation of John 1:1 - of the Word being God and being with God. That is why, if these things that are given in the Law, i.e., the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. are to be fulfilled by any person, then they have to be fulfilled, in-toto, in letter and in spirit, in true reverence, by that person. A partial fulfilment, i.e., leaving out even one thing, or not fulfilling it in the proper manner, i.e., not with full integrity and a fully surrendered and committed heart, will be merely doing it as a ritual, and will be the same as non-fulfilment, since that would leave the life and work of Christ Jesus incomplete in either the letter or the spirit, or both; and therefore cannot be a complete and proper fulfillment, so will be never be able to save anyone. That is why only the Lord Jesus Christ could fulfill the Law for us, and He did it too. And that is why it is impossible for any person to perfectly fulfil the Law like the Lord Jesus did - for that would imply that the person has become equal to God - an impossibility.
Please stop here for a moment, and ponder over this, consider its implication. For man being able to attain salvation by his efforts and methods implies becoming equal to God, to reach up to God’s level and standards. And, the archangel Lucifer was cast out of heaven and became Satan, for trying to do this very thing. Today, through his devious ploys of fulfilling Law and religion, being righteous through their works and understanding, becoming acceptable to God by their own methods, etc., Satan keeps mankind trapped in doing the very same and fatal thing that led to his own downfall. Satan knows from his own experience that such efforts are all futile and unattainable; but he also knows that they are sure-shot ways of keeping people away from God and heaven. So, through getting people caught up in attempting them, he keeps the people away from God and heaven, while they keep thinking that they are godly, righteous, near and acceptable to God. That is why the Bible teaches us to stop striving to attain salvation through observing any Law - whether man-made or God-given. Instead, to accept salvation as a gift from God by voluntarily coming to faith in the only one who has fulfilled God’s Law for us, and put it out of our way (Colossians 2:12-14), and becoming His obedient disciple.
If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.