ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

स्वीकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वीकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 35 - Law & Life - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 35 - क्या व्यवस्था जीवन दे सकती है? – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 35 - व्यवस्था और जीवन – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

क्या व्यवस्था जीवन दे सकती है? – 2

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि व्यवस्था के पालन का अर्थ है, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही सम्बन्धों का निर्वाह करने से सम्बन्धित परमेश्वर की आज्ञाओं का सच्चे और खरे मन से पालन करना। साथ ही हमने यह भी देखा था कि पुराने और नए नियम, दोनों में ही यह कहा गया है कि व्यवस्था के पालन से जीवन मिल सकता है। आज हम देखेंगे पवित्र शास्त्र जिस जीवन, और जीवन में प्रवेश करने की बात करता है, वह क्या है; क्योंकि यह प्रभु यीशु ने स्वयं ही स्पष्ट किया है, बताया है। प्रभु ने कहा है कि: 

  •  पिता परमेश्वर को और प्रभु यीशु को जानना ही अनन्त जीवन है “और अनन्त जीवन यह है, कि वे तुझ अद्वैत सच्चे परमेश्वर को और यीशु मसीह को, जिसे तू ने भेजा है, जानें” (यूहन्ना 17:3)। 

  •  प्रभु यीशु की शिक्षाएं जीवन हैं, “आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं: जो बातें मैं ने तुम से कहीं हैं वे आत्मा है, और जीवन भी हैं।” (यूहन्ना 6:63)। 

  • प्रभु यीशु स्वयं जीवन हैं, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।” (यूहन्ना 14:6)। 

  •  पतरस ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा था, “शमौन पतरस ने उसको उत्तर दिया, कि हे प्रभु हम किस के पास जाएं? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं” (यूहन्ना 6:68)। 

 

जितने प्रभु यीशु के जन बन जाते हैं, वे उसमें विश्वास लाने के द्वारा, प्रभु को ‘पहन’ लेते हैं (रोमियों 13:14; गलातियों 3:27), उस में अर्थात, अनन्त जीवन में आ जाते हैं। और जो प्रभु यीशु में हैं, उन पर दंड की आज्ञा नहीं रहती है, वे पाप और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतंत्र हो जाते हैं (रोमियों 8:1-2), जीवन में प्रवेश कर जाते हैं। अर्थात, प्रभु परमेश्वर यीशु मसीह ही जीवन है, और जीवन में प्रवेश करने का अर्थ है प्रभु यीशु मसीह में विश्वास में आ जाना, अर्थात उस को समर्पित हो जाना है, उसका बन जाना है। इसलिए, जो लोग अपने पापों के लिए पश्चाताप करने और प्रभु से पापों की क्षमा प्राप्त करने के द्वारा, प्रभु परमेश्वर के साथ सही संबंधों में आ जाते हैं, प्रभु के वचन के अनुसार रहने लगते हैं, वे जीवन में प्रवेश कर जाते हैं।


प्रभु के साथ सही संबंध में आकर जीवन में प्रवेश कर जाना केवल नए नियम ही की बात नहीं है। पुराने नियम के भी जितने लोग परमेश्वर के साथ सही संबंध में रहे, वे चाहे सिद्ध नहीं थे, किन्तु नाश भी नहीं हुए, और स्वर्ग भी गए - परमेश्वर और उसके वचन के प्रति ‘विश्वास ही’ के द्वारा। इब्रानियों 11 अध्याय पुराने नियम के इन्हीं विश्वास के नायकों के बारे में है; लेकिन इब्रानियों 11 में उल्लेखित लोगों के अतिरिक्त भी, पुराने नियम के परमेश्वर के नबी और विश्वासी जन, ये सभी रीति-रिवाजों के पालन के कारण नहीं, परमेश्वर के साथ सही संबंधों के कारण परमेश्वर के लोग, उसे स्वीकार्य बने। और इनमें से दो, हनोक (उत्पत्ति 5:24) और एलिय्याह (2 राजाओं 2:9-12), बिना मृत्यु के ही परमेश्वर के पास उठा भी लिए गए। विश्वास के इन सभी नायकों और परमेश्वर के लोगों का विश्वास में होना, उनका परमेश्वर के साथ तथा अपने साथ के मनुष्यों के साथ सही संबंधों में बने रहना ही, उनके द्वारा व्यवस्था का पालन किए जाने के समान था, जिसने उन्हें न केवल परमेश्वर को स्वीकार्य बना दिया, किन्तु आज हम नए नियम के मसीही विश्वासियों के लिए उदाहरण भी बना दिया। अर्थात, पुराने और नए, दोनों नियमों में उद्धार केवल विश्वास ही के द्वारा है, अन्य किसी रीति से नहीं।

  

किन्तु जिन्होंने व्यवस्था के पालन को रीति-रिवाज़, नियमों, धर्म, पर्वों, परंपराओं आदि का पालन करना समझा है, और जो यह सब एक औपचारिकता के समान किए जाने वाला काम समझ कर उसे करते रहते हैं, उनके जीवन ही, और ऐसा करने के कारण उन्हें होने वाली बेचैनी, उनकी धारणाओं की व्यर्थता की गवाही देते हैं; इस बात को हम अगले लेख में देखेंगे। अभी के लिए, यदि आप ने अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 35 - Law & Life - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Can The Law Give Life? – 2

 

In the previous article we had seen that to obey the Law means to honestly and sincerely follow God’s laws about having a right relationship with God and man. We had also seen that both in the Old as well as the New Testament, it has been said that by obeying the Law, one can receive life. Today we will see from the Scriptures the meaning of Life, and of what it means to enter life, as has been explained by the Lord Jesus Himself. The Lord has said that:

  • Knowing God the Father, and the Lord Jesus is eternal life "And this is eternal life, that they may know you, the only true God and Jesus Christ, whom you have sent" (John 17:3).

  • The teachings of the Lord Jesus are life, "It is the Spirit who gives life; the flesh profits nothing. The words that I speak to you are spirit, and they are life" (John 6:63).

  • The Lord Jesus Himself is life, “Jesus said to him, I am the way and the truth and the life; No one comes to the Father except through me" (John 14:6).

  • Peter also supported this, by saying, "Simon Peter answered him, Lord, to whom shall we go? You have the words of eternal life" (John 6:68).

 

All who become people of the Lord Jesus, they, through coming to faith in Him, have 'put on' the Lord (Romans 13:14; Galatians 3:27), and thereby are now “in Him”, that is, in eternal life. And those who are in the Lord Jesus are no longer under condemnation, but they are freed from the law of sin and death (Romans 8:1-2), they have entered life. In other words, the Lord God Jesus Christ is life, and to enter life means to come into faith in Him, to be surrendered to the Lord Jesus Christ, to belong to Him. Therefore, those who, have repented of their sins and have received forgiveness of sins from the Lord, have come into a proper relationship with the Lord, and live by the Lord's word, they have entered life.


Entering life through the right relationship with the Lord is not just a matter of the New Testament. All those in the Old Testament who were in the right relationship with God, although they were not perfect, yet they did not perish but went to heaven to be with the Lord; they obtained life - ‘by faith’ in God and His Word. Hebrews 11 is about the Old Testament Heroes of the Faith; but besides these mentioned in Hebrews 11 , many other God's prophets and believers in God in the Old Testament, became acceptable to Him, became the people of God, not because of their observance of customs and rituals, but because of their right relationship with God. And two of them, Enoch (Genesis 5:24) and Elijah (2 Kings 2:9-12), were even taken up to God without going through death. For all these Heroes of Faith and people of God, their being in faith, their staying in the right relationship with God and with the people around them was tantamount to their keeping the Law, which not only made them acceptable to God, but also an example to the New Testament Christians of today. In other words, in both the Old as well as the New Testament, salvation is only by faith, not by anything else.


But those who view their fulfilling of the Law to mean their formally fulfilling the observance of customs, rules, religion, festivals, traditions, etc. their own lives, and the restlessness caused by their doing this, testifies about the vanity of their false notions; as we will see in the next article. For now, if you are expecting to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the useless and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

Worship - 30 - Being Transformed To Worship (4) / आराधना – 30 - आराधना के लिए परिवर्तित (4)

 

आराधना – 30

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (4) 


आराधना पर हमारे इस बाइबल अध्ययन में, हम 2 इतिहास 29 अध्याय में दिए गए राजा हिजकिय्याह के जीवन तथा उदाहरण से उस प्रक्रिया को सीख रहे हैं, जिसके द्वारा विश्वासी वैसा आराधक बनता है जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह हो, अर्थात आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना करने वाला (यूहन्ना 4:23-24)। हम देख चुके हैं कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चार कदम हैं, जिनसे अन्ततः विश्वासी परमेश्वर को योग्य आराधना चढ़ाने वाला वाले जन में परिवर्तित हो जाता है। पहला कदम है कि विश्वासी को यह दृढ़ निर्णय लेना होता है कि वह परमेश्वर का सच्चा समर्पित और प्रतिबद्ध जन बनेगा और फिर उसे अपने इस निर्णय को अपने जीवन द्वारा जी कर भी दिखाना होता है; यद्यपि राजा हिजकिय्याह परमेश्वर का एक भक्त जन था, किन्तु उसे भी यह निर्णय लेना पड़ा और अपने जीवन में व्यवहारिक रीति से दिखाना पड़ा। दूसरा कदम है, अपने हृदय, अर्थात पवित्र आत्मा के मंदिर को परमेश्वर के लिए खोल देना, और हृदय में जो आता है, और उससे जो बाहर जाता है, उन सभी पर नियंत्रण रखना; अर्थात् पवित्र आत्मा की अगुवाई और प्रेरणा के प्रति संवेदनशील एवं आज्ञाकारी बन जाना। तीसरे कदम का पहला भाग हमने पीछे लेख में 2 इतिहास 29:4-19 से देखा था - परमेश्वर के मंदिर की वस्तुओं को साफ और पवित्र कर के उन्हें परमेश्वर के मन्दिर में उनके उपयोग के लिए उनके सही स्थान पर बहाल कर देना। आज हम इस तीसरे कदम के सिद्धांत के विश्वासी के जीवन में व्यावहारिक निर्वाह को देखेंगे। क्योंकि, पहले दो क़दमों के द्वारा विश्वासी का हृदय, जो कि पवित्र आत्मा का मंदिर है, शुद्ध और पवित्र कर दिया गया है, उसके अन्दर पवित्र आत्मा के निवास करने के लिए उसे तैयार कर दिया गया है, अब, विश्वासी के हृदय में और उसके द्वारा आराधना आरंभ करने के लिए जो करना शेष रह गया है, वह है मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र कर के उन्हें उनके स्थान पर स्थापित करना और उपयोगी बनाना, जैसा कि हम आज देखेंगे।

हम पद 4 और 5 से देखते हैं कि मंदिर के द्वार खोलने और उनकी मरम्मत करने के बाद, हिजकिय्याह जो अगला कार्य करता है, वह है याजकों और लेवियों को बुलाना और उन्हें एक स्थान पर एकत्रित करना, उन्हें अपने आप को पवित्र करने के लिए कहना; और फिर उनका मंदिर में जाकर अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेना। यह कार्य अन्य किसी को नहीं, केवल उन्हें ही सौंपा गया, जिनकी यह परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित ज़िम्मेदारी थी। हमारे वर्तमान अनुग्रह के समय में, हम 1 पतरस 2:9 तथा प्रकाशितवाक्य 1:6 से देखते हैं कि परमेश्वर की नज़रों में प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए याजक है, चाहे उसका आत्मिक स्तर और परमेश्वर के वचन की जानकारी का स्तर कुछ भी हो। अभिप्राय यह है कि मसीही विश्वासी को सच्चे आराधक में परिवर्तित होने के लिए, अपने आप को अपने पापमय रवैये एवं व्यवहार से साफ और शुद्ध, पवित्र करना होता है, और फिर परमेश्वर ने उसे जो जिम्मेदारियां दीं हैं उनके निर्वाह में जुट जाना होता है। परमेश्वर के याजक की जिम्मेदारियां, संक्षेप में, मलाकी 2:7 में लिखी हुई हैं: “क्योंकि याजक को चाहिये कि वह अपने ओठों से ज्ञान की रक्षा करे, और लोग उसके मुंह से व्यवस्था पूछें, क्योंकि वह सेनाओं के यहोवा का दूत है” में भली-भांति दी गई हैं। यहाँ पर दी गई तीन आधारभूत जिम्मेदारियां हैं, उसे परमेश्वर, उसके वचन, और उसके कार्यों का अच्छा ज्ञान एवं समझ-बूझ होनी चाहिए; उसे परमेश्वर के वचन को औरों को सिखाने वाला होना चाहिए; और उसे परमेश्वर का संदेशवाहक होने, अर्थात परमेश्वर के निर्देशों को लोगों तक पहुंचने वाला होना चाहिए। अर्थात, परमेश्वर की इच्छानुसार उसका सच्चा आराधक बनने की लालसा रखने वाले मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन से भली-भांति अवगत हो जाना चाहिए, उसे परमेश्वर के साथ समय बिताने, उस से सीखने, और परमेश्वर की शिक्षाओं को औरों को पहुंचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब व्यक्ति परमेश्वर को और उसके वचन को अच्छे से जानता होगा, केवल तब ही वह परमेश्वर के गुणों, योग्यताओं, कार्यों आदि को समय तथा आवश्यकता के अनुसार याद करने और उनका बखान करने पाएगा।

इस प्रकार से पुनःस्थापित होने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका पापों के अंगीकार करने और उनके कारण हमारे प्रति परमेश्वर के उचित व्यवहार को स्वीकार करने की होती है, जैसे इस्राएलियों के लिए राजा हिजकिय्याह ने पद 6-9 में किया। आज हमारे लिए, यह हमारे मसीही विश्वासी होते हुए भी एक समझौते और अनाज्ञाकारिता का, तथा परमेश्वर के विमुख जीवन जीने को अंगीकार कर लेने, और उस अधर्मी व्यवहार के कारण हम पर आए परमेश्वर के दण्ड को मान लेने को दिखाता है। साथ ही यह एहसास भी करना कि इसके समाधान का, परमेश्वर के क्रोध को टाल देने का एकमात्र तरीका उसकी ओर पश्चाताप और पूर्ण समर्पण के साथ लौट आना ही है, जैसे हिजकिय्याह ने पद 10 में कहा।

इसके बाद ही इस तीसरे कदम, अर्थात परमेश्वर के याजक होने की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए शुद्ध और पवित्र होने, फिर और किसी के नहीं, केवल याजकों और लेवियों, अर्थात् केवल परमेश्वर के भवन और कार्य के प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध लोगों के द्वारा ही मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र करके उन्हें उपयोगी बनाने तथा उनके स्थान पर स्थापित करने, का वह अंतिम चरण आता है। इसी प्रकार से विश्वासी के आराधक में परिवर्तित होने और आराधना के लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे अपने जीवन में आत्मिक बातों और जिम्मेदारियों को उनका उचित स्थान देने, उन्हें बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। विश्वासी को अपने जीवन में प्रार्थना करने, बाइबल का अध्ययन करने, परमेश्वर के साथ व्यक्तिगत समय बिताने, अन्य विश्वासियों के साथ संगति और संबंधों को बनाए रखने तथा उनके निर्वाह करते रहने, आदि बातों को प्राथमिकता और उचित आदर का स्थान देना पड़ेगा; अर्थात उसे एक आदत के समान प्रेरितों 2:42 में दी गई चार प्रतिबद्धताओं का ईमानदारी से पालन करने वाला बनना पड़ेगा।

एक बार शुद्ध और पवित्र करके मंदिर की वस्तुओं को उनके उपयोग के लिए ठीक से बहाल करने का कार्य हमारे जीवन में हो जाए, तो फिर इसके बाद सच्ची आराधना का आरंभ हो जाती है, जैसा हम अगले लेख में देखेंगे। मुख्य बात और सार यही है कि परमेश्वर के साथ एक सच्चे, खरे, और सही सम्बन्ध में आए बिना, सच्चे आराधक बनना सम्भव नहीं है। इस सम्बन्ध में आने के लिए, यूहन्ना 1:12-13 के अनुसार, प्रभु यीशु पर विश्वास करने के द्वारा, पहले परमेश्वर की सन्तान, उसके परिवार का भाग बनना होगा। प्रभु यीशु पर विश्वास करने और उसका आज्ञाकारी और प्रतिबद्ध शिष्य बनने का आरम्भ व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करने, उनके लिये प्रभु यीशु से क्षमा माँगने, और समझते-बूझते हुए अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित कर देने के द्वारा होता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 30

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (4)


    In our Bible study on worship, through the life and example of King Hezekiah, from 2 Chronicles chapter 29, we have been seeing the steps to become the kind of worshipper God wants His people to be, i.e., those who worship Him in spirit and in truth (John 4:23-24). We had seen that there are four steps of a person being transformed to worship God in a worthy manner. The first step was that the Believer has to take a firm decision to become a true and committed follower of God and practically demonstrate it in his life; although King Hezekiah was a godly king, but he had to resolve, and then demonstrate his commitment through his actions. The second step was to open his heart, i.e., the temple of the Holy Spirit, to God; regulate what comes in and goes out of it, and become obedient and submissive to the promptings of the Holy Spirit. The first part of the third step we had seen from 2 Chronicles 29:4-19, in the previous article - cleanse and restore the things of God to their proper place in God’s Temple. Today we will look at the practical application of this principle in a Believer’s life. Since, through the first two steps, the Believer’s heart, which is the Temple of the Holy Spirit, has been cleansed, and made ready for the Holy Spirit to reside within and guide him, now the final preparatory step so that worship can begin in and through his life is to cleanse and properly arrange the things of the Temple, in the Temple, as we will see that today.

We see from verses 4 and 5 that after opening the doors of the Temple and repairing them, the next thing that Hezekiah does is to gather the priests and Levites and ask them to first sanctify themselves; only then were they to get back to their duties in the Temple. This was not entrusted to anyone other than whose duty it was as per God’s Law. In our present-day age of grace, we see from 1 Peter 2:9 and Revelation 1:6 that in God’s eyes, every Born-Again Christian Believer is a priest to God, whatever be his actual spiritual status and knowledge of God’s Word. The implication is that the Believer, in his getting transformed to become a worshipper, has to first cleanse and sanctify himself from his sinful attitudes and behavior, and then begin fulfilling the responsibilities the Lord has given him. The responsibilities of a priest of God are well summarized in Malachi 2:7, “For the lips of a priest should keep knowledge, And people should seek the law from his mouth; For he is the messenger of the Lord of hosts.” The three basic duties are, keep knowledge about God, His Word and the work God wants done; should be able to teach God’s Word to others; should function as God’s messenger, i.e., convey God’s messages to the people. To put it succinctly, the Christian Believer desiring to be a worshipper God wants him to be, should become well versed in God’s Word and be willing to spend time with God, learn from Him, and convey the teachings of God’s Word to others. Only when a person knows God and His Word, can he recall and speak the qualities, abilities, works, etc., of God, as per the time and the need of the hour.

An important role in this restoration to being a worshipper is the confession of sins and acknowledging God’s righteous dealings, as Hezekiah had confessed and acknowledged for the Israelites in verses 6-9. For us today it is confessing our living a compromising and disobedient life, living contrary to God, even though a Believer, and thereby we have invited His wrath, have suffered the consequences of this unrighteous behavior. And, also the realization that the only way to turn back the displeasure and wrath of God was by turning back to Him in penitence and complete submission, as Hezekiah stated in verse 10.

Then comes the final part of this third step of cleansing, after being restored to function as priests of God. It was only the priests and Levites, i.e., those living a life fully surrendered and committed to God’s Temple and work, and not anyone else, who then restored the things of the Temple to their functional state and use. Similarly, the Believer, in the process of becoming a worshipper and become the beneficiary of true worship, has to commit himself to restore in his life the things related to his spiritual life, e.g., the priority and time for prayer, Bible study, personal quiet time with God, joining in fellowship with other Believers etc.; in effect reverting back to sincerely and regularly living  according to the four commitments given in Acts 2:42. 

Once this third step of cleansing and restoration of the things of God to their proper place in our lives has been accomplished, then from here onwards the true worshipping can actually begin, as we will see in the next article. The main thing and the gist of the matter is that without coming into a correct, sincere, and honest relationship with God, it is not possible to become His true worshipper. To get into this relationship, in accordance with John 1:12-13,  the person has to come into faith in the Lord Jesus, and thereby will first have to become a child of God, a part of His family. To come to faith in the Lord Jesus and to become His obedient and committed disciple, starts with voluntarily repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive them, and then knowingly surrendering one’s life to the Lord Jesus.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 136

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 97


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 3

 

हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के सन्दर्भ में देखा है कि यह अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का किया जाएगा, ताकि उन्हें उनके प्रतिफल और उद्धार पाने के बाद से जो मसीही जीवन उन्होंने जिया है, उसके आधार पर उन्हें परिणाम दिए जा सकें। हमने देखा है कि परमेश्वर का वचन, बाइबल यह बिल्कुल स्पष्ट कर देती है कि विश्वासी की हर बात खोल कर प्रकट कर दी जाएगी, मन की छुपी हुई बातें भी, और उन सभी का प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रतिफल और परिणाम देने के लिए न्याय किया जाएगा। पवित्र शस्त्र के प्रमाणों के बावजूद, इसे स्वीकार करना अधिकाँश के लिए बहुत कठिन है। लेकिन मसीही विश्वासियों के लिए इस से भी कठिन बाइबल का यह तथ्य स्वीकार करना है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, या अपने हृदय में रखा है, भला हो या बुरा, वह सब बाहर प्रकट किया जाएगा और उसका न्याय किया जाएगा। इस बात के विरुद्ध सबसे आम तर्क यही दिया जाता है कि बाइबल के पद यह बताते हैं कि परमेश्वर पापों को क्षमा करके अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें कभी याद नहीं करता है; और हम जब भी अपने पापों को मान लेते हैं, परमेश्वर उन्हें क्षमा करने और हमें बहाल करने के लिए तत्पर रहता है – हम इन पदों को पिछले दो लेखों में देख चुके हैं। इन पदों के आधार पर विश्वासी यह तर्क देते हैं कि जिन पापों को परमेश्वर ने क्षमा कर दिया और भुला दिया, उन्हें फिर से कैसे प्रकट किया जा सकता है; क्योंकि तब तो यह क्षमा करने और भुला देने के अर्थ के ही विपरीत चला जाएगा। हम इन पदों के लागू किये जाने को पवित्र शास्त्र के अन्य खण्डों के आधार पर देखेंगे, कि वास्तव में इनका निहितार्थ क्या है; और कैसे ये पद न्याय की धारणा के विरुद्ध नहीं, बल्कि उसके पूरक हैं।

पिछले लेख में हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के द्वारा पापों को क्षमा कर के भुला देने की धारणा रखने वाले लोगों ने कैसे परमेश्वर के इस क्षमा करने और भुला देने के गुण का दुरुपयोग करके इसे पाप करने का एक लाइसेंस बना लिया है; जो वह है नहीं; लेकिन उनकी गलत समझ और गलत रीति से लागू किए जाने के कारण उसे इस तरह से माना और लागू किया जाता है। लेकिन विचार कीजिए, यदि ये पद वास्तव में उनकी इस धारणा का समर्थन नहीं करते हैं और जैसा वे सोचते हैं वैसा सही नहीं है, तो फिर उनके सामने कितनी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, और न्याय के दिन उन का क्या हाल होगा। क्योंकि तब तो उन्हें अपने द्वारा किए गए हर काम का, और मन में रखी गई हर बात का हिसाब देना होगा, और उन सभी बातों का उनके प्रतिफलों पर, स्वर्ग में उनके अनन्त जीवन के लिए परिणामों पर प्रभाव आएगा।

परमेश्वर के द्वारा पापों को क्षमा करके भुला देने की धारणा में भरोसा रखने वाले विश्वासी इस न्याय को समझाने के लिए एक और तर्क भी देते हैं, कि यह न्याय उन पापों का होगा जिन्हें विश्वासियों ने या तो अनजाने में किया है, या जिन के लिए किसी कारणवश वे अंगीकार नहीं करने पाए, उनके लिए क्षमा नहीं माँगने पाए; चाहे उन्हें याद न रख पाने के कारण, या अचानक ही किसी ऐसी शारीरिक दशा में आ जाने के कारण जिस के अन्तर्गत वे क्षमा नहीं माँग सके। इसलिए यह न्याय उन पापों का होगा; न कि विश्वासी द्वारा की गई भली अथवा बुरी हर बात का। लेकिन यह तर्क पवित्र शास्त्र के आधार पर अस्वीकार्य है, क्योंकि, पहली बात, जिन पदों को हमने देखा है, 1 कुरिन्थियों 3:13-15 और 2 कुरिन्थियों 5:10, आदि, उनमें कहीं ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि केवल कुछ निर्धारित बातों का, जैसे कि किसी उचित कारणवश क्षमा न माँगे गए पापों का, ही न्याय होगा। ये पद और खण्ड बिल्कुल स्पष्ट और सटीक हैं कि केवल कुछ निर्धारित बातें नहीं, बल्कि हर बात खोल कर सामने रख दी जाएगी, और उनका न्याय किया जाएगा। इसलिए इस प्रकार के तर्क और विचार कि केवल किसी उचित कारणवश अंगीकार करके क्षमा न माँगे गए पापों का ही न्याय किया जाएगा, परमेश्वर के वचन में अपनी ओर से डालना, परमेश्वर के वचन में जोड़ना, उसे तोड़ना-मरोड़ना है, और उसे वह अर्थ देना है जो न तो लेख में हैं, और न ही जिसे लेख में रखे जाने का कभी कोई इरादा था। ऐसा करना अपने आप में पाप है (व्यवस्थाविवरण :2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19), जिसके बड़े गम्भीर और हानिकारक परिणाम हैं।

दूसरी बात, जो इस तर्क पर विश्वास रखते हैं, उन्हें अपने इस तर्क के निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए। निहितार्थ जो यह कहता है कि उद्धार या नया-जन्म पाने के समय, प्रभु यीशु ने व्यक्ति के उस उद्धार के पल तक के पाप तो क्षमा कर दिए; लेकिन अब उसके बाद से यह व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि अपने उद्धार को बचाए रखने के लिए वह जैसे ही पाप करे, उनके लिए क्षमा भी माँग ले। लेकिन इससे उद्धार परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु के कार्य पर नहीं बल्कि क्षमा माँगते रहने के मनुष्य के काम पर आधारित हो जाएगा। यह बाइबल से संगत नहीं है, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा समस्त मानवजाति के सभी पापों, जो हुए, हो रहे हैं, जो किए जाएँगे, उन सभी की पूरी कीमत चुका दी है। इसका अर्थ है कि मसीही विश्वासी की इस पृथ्वी पर पहली साँस से लेकर अन्तिम साँस तक किए गए सभी पाप, परमेश्वर की दृष्टि में, प्रभु यीशु के द्वारा क्रूस पर किए गए कार्य के द्वारा, क्षमा कर दिए गए हैं। साथ ही, प्रभु यीशु प्रत्येक मसीही विश्वासी का पिता के सामने सहायक है (1 यूहन्ना 2:12), उसके लिए विनती प्रार्थना करता रहता है, इसीलिए वे कभी भी दोषी और विनाश के योग्य नहीं होते हैं। इसलिए यह तर्क, कि न्याय केवल अँगीकार नहीं किए गए और क्षमा न माँगे गए पापों का ही होगा, सही नहीं है, बाइबल के अन्य खण्डों से असंगत है, और इसे भी सुधारे जाने की आवश्यकता है।

लेकिन यह बात हमें हमारे उसी प्रश्न पर भी वापस ले आती है कि यदि पाप क्षमा कर दिए गए और भुला दिए गए, तो फिर वे कैसे खोले जाएँगे और कैसे उनका न्याय किया जा सकता है? जैसा हमने पहले कहा है, इसे समझने के लिए, और उन पदों की सही समझ रखने के लिए जो यह दिखाते हैं कि परमेश्वर पाप क्षमा करके पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें भुला देता है, हमें पहले यह समझना होगा कि सँसार में पाप के प्रवेश के साथ क्या कुछ हुआ। अगले लेख से हम उन बातों कि देखना आरम्भ करेंगे जो अदन की वाटिका में पहले पाप के होने के साथ हुई थीं।   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 97


God’s Forgiveness and Justice – 3

   

In context of the “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen that this last and final judgment will be of the Christian Believers; to ascertain their rewards and the consequences of their Christian lives they have lived since the time of their salvation. We have seen that God’s Word the Bible makes it quite clear that every aspect of every Believer will be laid open, even the hidden things in the hearts, to be judged for their rewards by the Lord Jesus. This is a hard thing for many to accept, despite Scriptural evidence in its favor. Even more difficult for the Christian Believers to accept is the Biblical fact that everything they have done, or had in their hearts – good or bad will be brought out to be judged. The most common argument against their accepting this Biblical fact are the Bible verses that say that God forgives sin, throws them behind His back, and forgets them; and whenever we acknowledge our sins, God is ready to forgive and restore us – verses we have already seen in the previous two articles. On the basis of these verses, they argue that the sins that God has forgiven and forgotten, how can they be brought out now; for that will go against the meaning or forgiving and forgetting. We will be examining the application of these verses in context of other Scriptural passages, to see what they actually imply; and how they do not contradict the concept of judgment, but complements it.

In the last article we have seen how, those who hold on to the sins forgiven and forgotten by God concept have turned God’s forgiving and forgetting into a license to sin; which it actually is not, but it is taken as a license because of a faulty understanding and application of those verses. But if these verses do not actually imply their notion, and what they assume and believe is not true, then they have a very serious problem in hand, ahead of them at judgment time, since their every misuse of God’s forgiveness and forgetting will have to be explained, accounted for, and all that they did will have an effect on their eternal rewards, will have consequences on their eternal life in heaven.

Another line of argument that the Believers holding on to the sins forgiven and forgotten by God concept is that the judgment will be of those sins that a person has either committed unknowingly and therefore did not confess and apologize for them, or forgot to confess and apologize for, or landed in some situation which did not let him confess and apologize those sins. So, it is these unconfessed and unforgiven sins is that will be judged; and not whatever good or bad any person has done since salvation, all of that will be judged. But this line or argument is Scripturally unacceptable because, firstly, the passages we already have considered in this context like 1 Corinthians 3:13-15 and 2 Corinthians 5:10, etc., make no mention of circumstantially unconfessed sins in these verses and passages. They are very clear and to the point that not certain specified kinds of things, but everything, all things, will be brought out and laid open for judgment. Therefore, to bring in this thinking of only those sins being judged, which somehow, for whatever seemingly plausible reason, went unconfessed, is adding into God’s Word, and manipulating it, giving it meanings that are neither there in the text, nor were ever intended to be in the text. Doing this by itself is a sin (Deuteronomy 4:2; 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19), that has very serious and harmful consequences.

Secondly, those who hold to this argument, need to ponder on the implication of this argument, that on being saved or Born-Again, while the Lord Jesus forgave all the sins committed by that person till that moment of his salvation; but after that it is every saved person’s responsibility to maintain their salvation, they have to keep seeking forgiveness every time they sin. But this is makes one’s salvation dependent not upon the grace of God and the work of the Lord, but on the work of man of confessing and asking forgiveness. This is unBiblical, because the Lord Jesus through His sacrifice on the Cross of Calvary paid in full for all the sins of all of mankind, for all the sins that mankind had ever committed or would ever commit. That means all the sins the Believer may commit from his first breath to his last breath on earth, have already been forgiven in God’s eyes because of the Lord’s atoning sacrifice on the Cross. Also, the Lord Jesus is our advocate, interceding for us before God against the accusations of Satan (1 John 2:1-2). Therefore, despite even the Believer’s sinning, they still remain without condemnation and saved. Therefore, this interpretation, that the judgment will be of unconfessed sins whose forgiveness has not been asked, is incorrect; it is inconsistent with the other related passages of the Bible, and needs to be corrected.

But it also brings us back to the earlier question, if sin has been forgiven and forgotten, then how come it will all be brought out, laid open and judged? As we said earlier, to understand this, and the correct application of the verses that show sins being forgiven, forgotten, and thrown behind God’s back, we first need to see what all happened with sin’s entry into the world. From the next article we will start considering things that happened with the first sin in the Garden of Eden.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 17 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 103

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 64

हाथ रखना – 12

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से चौथी बात, “हाथ रखना” पर ज़ारी हमारे इस अध्ययन में, हम किसी के द्वारा किसी पर हाथ रखे जाने, या किसी की ओर हाथ बढ़ाने के अर्थ और अभिप्रायों पर विचार कर रहे हैं, उन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने बाइबल के, तथा सामान्य दैनिक जीवन के उदाहरणों के द्वारा देखा है कि हाथ रखना व्यक्ति के प्रति एकता और मिलाप रखने, उस के साथ खड़े रहने, उसे शान्ति और सान्त्वना देने का भी सूचक है। एक गलत शिक्षा भी है, जिस का प्रचार कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के द्वारा बड़ा बल दे कर किया जाता है, कि पवित्र आत्मा प्रेरितों या कलीसिया के अगुवों के हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। ये समुदाय और डिनॉमिनेशन अपनी इस शिक्षा के लिए प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6 को आधार बनाते हैं। यद्यपि इन तीनों पदों में हम देखते हैं कि हाथ रखने के द्वारा पवित्र आत्मा दिया गया, परन्तु ये पद यह नहीं सिखाते हैं कि पवित्र आत्मा इस प्रकार से प्राप्त किया जाता है। पिछले दो लेखों में हमने अन्यजातियों के पवित्र आत्मा पाने (प्रेरितों 10 और 11 अध्याय) और सामरियों के पवित्र आत्मा पाने (प्रेरितों 8:17) से देखा था कि सब के सामने, खुले रूप में, यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों की उपस्थिति में पवित्र आत्मा का दिया जाना, परमेश्वर की और से इस बात की पुष्टि थी कि एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया के लिए और आने वाले समयों तथा सदा काल के लिए, अन्यजाति तथा सामरी मसीही विश्वासी परमेश्वर के परिवार का अँग हैं, प्रभु यीशु की कलीसिया के सदस्य हैं, और उन के साथ किसी भी तरह का कोई भेद-भाव या भिन्नता नहीं है। आज हम इसी विषय को और आगे बढ़ाएंगे, और शेष दोनों पदों, प्रेरितों 9:17 और 19:6 पर विचार तथा विश्लेषण करेंगे।

इन पदों में लिखा है, “तब हनन्याह उठ कर उस घर में गया, और उस पर अपना हाथ रखकर कहा, हे भाई शाऊल, प्रभु, अर्थात यीशु, जो उस रास्ते में, जिस से तू आया तुझे दिखाई दिया था, उसी ने मुझे भेजा है, कि तू फिर दृष्टि पाए और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाए” (प्रेरितों 9:17), और “और जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, तो उन पर पवित्र आत्मा उतरा, और वे भिन्न-भिन्न भाषा बोलने और भविष्यवाणी करने लगे” (प्रेरितों 19:6)। ये दोनों ही पद प्रेरित पौलुस  की सेवकाई से सम्बन्धित हैं। पहला वाला उस के प्रभु यीशु से दमिश्क की मार्ग पर मिलने से सम्बन्धित है, और दूसरा वाला पवित्र आत्मा के निर्देशों के अनुसार अन्यजातियों के मध्य में उस की सेवकाई से सम्बन्धित है। जैसा कि हम जानते हैं, पौलुस, जिसे पहले शाऊल कहते थे, एक प्रशिक्षित फरीसी था, और प्रभु परमेश्वर की सेवा करने के लिए बहुत उत्साही था, परन्तु अधिकाँश अन्य फरीसियों के समान, वह भी यीशु को प्रतिज्ञा किया हुआ मसीह स्वीकार नहीं करता था; इसी लिए वह स्थान-स्थान पर जा कर मसीही विश्वासियों को सताता था, जब तक कि उस का सामना प्रभु से नहीं हो गया और उस का जीवन हमेशा के लिए बदल नहीं गया (प्रेरितों 26:4-19)।

क्योंकि पौलुस के द्वारा मसीही विश्वासियों का सताया जाना सभी को पता था, इस लिए, स्वाभाविक रीति से, जब परमेश्वर ने हनन्याह से जा कर पौलुस से बात करने के लिए कहा, तो वह तैयार नहीं हुआ, जा कर पौलुस से मिलने से बचने के लिए बातें बनाने लगा। लेकिन जब परमेश्वर ने उसे तैयार कर लिया, तो हनन्याह ने अपनी सारी आपत्तियों और पौलुस के विषय अपने प्रतिरोधों को छोड़ दिया, और खुले मन से उस से मिलने जाने के लिए तैयार हो गया। उस से मिलने पर हनन्याह ने उसे “हे भाई शाऊल” कह कर संबोधित किया, उस पर हाथ रखे, सप्रेम उसे परमेश्वर का सन्देश दिया, और विश्वासियों की सहभागिता में उस का स्वागत किया (प्रेरितों 9:10-17)। जब हम केवल एक ही पद, पद 17 को नहीं, वरन पूरी घटना, और इस पद के सन्दर्भ को देखते हैं, तो यह प्रकट है कि हनन्याह वहाँ पौलुस  के पास परमेश्वर का सन्देश पहुँचाने और विश्वासियों की सहभागिता में उस का स्वागत करने के लिए आया था, जिस का प्रमाण उसे पवित्र आत्मा दिया जाना था। इसलिए पौलुस  के साथ एकता और मिलाप को व्यक्त करने के लिए, उस के साथ खड़े होने और उसे कलीसिया का एक अँग स्वीकार करने को व्यक्त करने के लिए, हनन्याह ने पौलुस पर हाथ रखा। पौलुस पहले ही मसीही विश्वास में आ चुका था, जो उस के द्वारा यीशु से साक्षात्कार होने के बाद यीशु को प्रभु कह कर संबोधित करने, उस की आज्ञा का पालन करने, और प्रभु द्वारा उसे आगे के निर्देश दिए जाने के लिए प्रतीक्षा करने को राज़ी होने (प्रेरितों 9:4-6), आदि से पता चलता है। लेकिन एक बार फिर, जैसा कि हमने पिछले लेख में देखा था, विश्वास में आने पर भी उसे पवित्र आत्मा का नहीं दिया जाना, परमेश्वर द्वारा संभवतः एक उद्देश्य से किया गया था। जब हनन्याह ने, कलीसिया की ओर से, पौलुस के प्रति एकता, मिलाप, और सहभागिता को प्रदर्शित किया, और कलीसिया में उस का स्वागत किया, उसी समय परमेश्वर ने पौलुस को पवित्र आत्मा भी दे दिया, जिसका प्रमाण था पौलुस का विश्वासियों के साथ संगति करना, उस का जीवन परिवर्तित हो जाना, और उसके द्वारा तुरन्त ही प्रभु यीशु के परमेश्वर का पुत्र होने का प्रचार करना आरम्भ करना (प्रेरितों 9:19-20), और यरूशलेम में प्रेरितों द्वारा उसे और उस की सेवकाई को स्वीकार करना (प्रेरितों 9:27-29) था।

पौलुस  को कलीसिया में प्रेरित स्वीकार किया गया (प्रेरितों 14:14; 1 कुरिन्थियों 9:1-2)। और परमेश्वर ने उसे अन्यजातियों में सुसमाचार ले जाने की सेवकाई सौंपी (प्रेरितों 9:15; गलतियों 1:16)। अपनी सेवकाई की एक यात्रा में, इफिसुस के क्षेत्र में, पौलुस की भेंट बारह लोगों के एक समूह से हुई, जो अभी भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के अनुयायी थे (प्रेरितों 19:1-7)। पौलुस के उन से हुए वार्तालाप (पद 2-5) से यह प्रकट है कि ये नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी नहीं थे, केवल यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य थे। उन के मध्य पौलुस की सेवकाई से, उन्होंने प्रभु यीशु में विश्वास किया, और उन्हें प्रभु के नाम से बपतिस्मा दिया गया, और तब, जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, अर्थात उन के प्रति एकता, मिलाप, और सहभागिता को प्रदर्शित किया, उन्हें भी पवित्र आत्मा दे दिया गया। एक बार फिर से परमेश्वर ने सब के सामने उन्हें पवित्र आत्मा देने के द्वारा यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों के विषय यह प्रकट कर दिया कि जैसे औरों के लिए है, उसी प्रकार से उन के लिए भी परमेश्वर के परिवार में सम्मिलित होने, प्रभु यीशु की कलीसिया का एक अँग बनने के लिए उन्हें कोई रोक नहीं है, उन का स्वागत है, और उन के साथ किसी प्रकार की कोई भिन्नता नहीं की जाएगी।

जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है, प्रेरितों के काम पुस्तक के ये तीन पद, अर्थात, प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6, सभी ‘एक-ही-बार’ किये गए काम के उदाहरण हैं, जो पूरे नए नियम में फिर कभी नहीं दोहराए गए; और न ही पूरे नए नियम में उन का उपयोग किया गया, या उदाहरण दिया गया, यह बताने और सिखाने के लिए कि पवित्र आत्मा हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। ये सभी, आरम्भिक कलीसिया में प्रेरितों और कलीसिया के अगुवों के लिए प्रतीकात्मक उदाहरण थे, यह दिखाने के लिए कि सभी कलीसियाओं में यह बात पहुँचा दी जाए कि जो कोई भी अपने पापों से पश्चाताप करता है, और यीशु को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करता है, वह परमेश्वर के परिवार का एक अँग बन जाता है, और बिना किसी भिन्नता के उसे सब के समान स्वीकार किया जाता है। यह बात कि पवित्र आत्मा प्रभु यीशु में विश्वास में आने पर दिया जाता है, कलीसिया के आरम्भ के समय पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को किए गए प्रचार (प्रेरितों 2:5, 38) में बता दी गई थी, और फिर इस की पुष्टि अन्यजातियों के मध्य पतरस की सेवकाई (प्रेरितों 11:17) में भी की गई थी, और फिर इसे नए नियम में अन्य स्थानों पर भी सिखाया गया (प्रेरितों 19:2; रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12;3; गलतियों 3:2; इफिसियों 1:13-14)। पवित्र आत्मा के दिए जाने से सम्बन्धित ऐसा कोई भी प्रचार या शिक्षा जो परमेश्वर के वचन की इस स्पष्ट शिक्षा का विरोध करती है, वह गलत व्याख्या और गलत समझ के कारण है, और उसे तुरन्त ही उचित सुधार कर के परमेश्वर के वचन के अनुरूप किया जाना चाहिए, न कि उस के आधार पर कोई बाइबल से बाहर का सिद्धान्त खड़ा किया जाना चाहिए, और प्रचार किया जाना चाहिए।

हाथ रखने से सम्बन्धित इस श्रृंखला के आरंभ में, हमने उल्लेख किया था कि कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के लिए, वाक्यांश “हाथ रखना” का अर्थ केवल नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को बपतिस्मा देने के बाद की गई एक रस्म होता है, और वे इसे अनिवार्य तथा बपतिस्मे को पूरा करने वाली प्रक्रिया मानते हैं। अगले लेख में हम देखेंगे कि परमेश्वर का वचन इस के बारे में क्या कहता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 64

Laying on of Hands - 12

 

In our ongoing study on the “Laying on of hands,” which is the fourth of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we are analyzing and pondering upon the meaning and implications related to the act of laying on of hands, or, extending a hand, by someone towards another. We have seen from Biblical usage as well as in day-to-day life activities that this can also mean or convey being in unity and solidarity with that person, as well as assuring him of standing with him, and comforting him for anything that may be disturbing him. There is also a false teaching, quite emphatically given by some sects and denominations, that the Holy Spirit is given through the laying on of hands by the Apostles or Church Elders. These sects and denominations base their teaching on Acts 8:17; 9:17; 19:6. In these three verses, though we do find the Holy Spirit being given by the laying on of hands, but these verses do not teach that this is how the Holy Spirit is received. In the previous two articles we have seen, through the example of the Gentiles receiving the Holy Spirit (Acts chapters 10 and 11) and the Samaritans receiving the Holy Spirit (Acts 18:17), that giving of the Holy Spirit, publicly, and in presence of the Apostles from the Church in Jerusalem, was an acknowledgement from God, for the whole universal Church and for all times to come, that the Gentile and the Samaritan Believers are also part of God’s family, members of the Church of the Lord Jesus, without any differentiation of any kind. Today we will carry on, on this same theme, and analyze the other two verses, i.e., Acts 9:17 and 19:6.

These verses state: “And Ananias went his way and entered the house; and laying his hands on him he said, ‘Brother Saul, the Lord Jesus, who appeared to you on the road as you came, has sent me that you may receive your sight and be filled with the Holy Spirit.” (Acts 9:17) and “And when Paul had laid hands on them, the Holy Spirit came upon them, and they spoke with tongues and prophesied” (Acts 19:6). Both these verses are related to the ministry of the Apostle Paul; the first one is related to the time of his conversion after his meeting the Lord Jesus on the road to Damascus; and the second one is related to Paul’s ministry amongst the Gentiles, under the directions of the Holy Spirit. As we know, Paul, initially known as Saul, was a learned Pharisee and very zealous for serving the Lord God, but like most of the other Pharisees, he too did not accept Jesus as the promised Messiah; therefore, he went around persecuting the followers of the Lord Jesus, till the Lord met him and his life changed forever (Acts 26:4-19).

Since Paul’s persecution of the followers of the Lord Jesus was well known, therefore, quite naturally, when God had asked Ananias to go and speak to Paul, he was unwilling and had tried to wriggle out of going and meeting Paul. But when convinced by God, Ananias dropped all his objections and apprehensions about Paul, and went to meet him with open arms. On meeting Paul, Ananias addressed him as “Brother Saul,” laid hands on him, lovingly conveyed God’s message to him, and accepted him into the fellowship of the Believers (Acts 9:10-17). As we look at not just the single verse, i.e., verse 17, but the whole episode, and the context of the verse, it is quite evident that Ananias had come to Paul to convey God’s message and welcome him into the fellowship of Believers, which would be evidenced by his receiving the Holy Spirit. So, as an expression of unity and solidarity with Paul, of standing with him and accepting him as part of the Church of the Lord, Ananias had placed his hands on him. Paul had already come into faith, having addressed Jesus as Lord after his encounter with Him, and being willing to obey Him, wait for the Lord to convey further instructions to him after some time (Acts 9:4-6). But once again, as we saw in the last episode, the granting of the Holy Spirit to Him on coming into faith was held back by God, for a purpose. As Ananias conveyed unity and solidarity with Paul on behalf of the church, and welcomed him into the Church, that is when God also gave the Holy Spirit to Paul, which was evidenced by Pauls’ fellowshipping with the Believers, his changed life, and his immediately starting to preach that Jesus is the Son of God (Acts 9:19-20), and the Apostles in Jerusalem also welcoming and accepting him and his ministry (Acts 9:27-29).

Paul was accepted in the Church as an Apostle (Acts 14:14; 1 Corinthians 9:1-2), and God gave him the ministry of taking the gospel to the Gentiles (Acts 9:15; Galatians 1:16). During one of his missionary journeys, in the region of Ephesus, Paul came across was a small group of twelve disciples, who were still the followers of John the Baptist (Acts 19:1-7). From Paul’s conversation with them (verses 2-5), it is evident that these were not Born-Again Christian Believers, but just the disciples of John. Through Paul’s ministering to them, they believed in the Lord Jesus, and were baptized in the Lord’s name, and then when Paul laid his hands on them, i.e. expressed unity and solidarity with them, they received the Holy Spirit. Once again, God made it evident through publicly giving the Holy Spirit to the followers of John the Baptist, that they too are welcome to join the family of God, the Church of the Lord Jesus, in the same manner as others are doing; and they too will be accepted without any differentiation of any kind.

As stated earlier, these three verse from Acts, i.e., Acts 8:17; 9:17; 19:6, are all ‘one-of-a-kind’ examples; never repeated in the whole of the New Testament, never used in the whole of the New Testament to preach, or illustrate that the Holy Spirit is received by the laying on of hands. These were just representative examples for the Apostles, and the Church Elders in the initial Church, to spread the word to other Churches to not differentiate any person in the Church of Christ because of his background. God taught and established to the initial Church and its leaders that in His eyes, everyone who repents of his sins and accepts Jesus as Lord and savior, becomes a member of God’s family, and is treated the same as everyone else. That the Holy Spirit is given on coming into faith in the Lord Jesus, was stated at the beginning of the Church in Peter’s sermon to the devout Jews (Acts 2:5, 38), then affirmed in Peter’s ministry to the Gentiles (Acts 11:17), and taught in the New Testament (Acts 19:2; Romans 8:9; 1 Corinthians 12;3; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14). Any preaching or teaching that contradicts this clear teaching of God’s Word regarding the giving of the Holy Spirit, is because of misinterpretation and misunderstanding the Word of God, and must be appropriately rectified to bring it in line with God’s word, instead of misusing it to give some unBiblical doctrine and preach it.

At the beginning of this series on the laying on of hands, we had mentioned that for some sects and denominations, the term “laying on of hands” only means something that is done after baptizing a Born-Again Christian Believer, and they consider doing this as the necessary and concluding part of baptism. In the next article we will see what God’s Word has to say about this practice.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well