ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 25 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 48 - Altering God’s Word - 17 / आशीषित एवं सफल जीवन – 48 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 48 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 33

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

हमने पिछले लेख में देखा था कि परमेश्वर के वचन का भ्रष्ट करना, उसकी शिक्षाओं की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करना, तथा परमेश्वर के लोगों को भ्रमित करने के लिए शैतानी धोखे कोई नई बात नहीं हैं। ये बातें प्रभु यीशु के समय में भी हो रही थीं, जैसा कि मत्ती अध्याय 5-7 में प्रभु यीशु के पहाड़ी उपदेश में कहे गये “तुम सुन चुके हो; परन्तु मैं तुम से कहता हूँ” कथनों से प्रकट है; और पुराने नियम के समय में भी होती थीं, जैसा मत्ती 15:7-9 में प्रभु ने फरीसियों को यशायाह की पुस्तक से कहा। ये प्रथम शताब्दी में, आरम्भिक कलीसिया में भी भरी पड़ी थीं, जैसा इस तथ्य से प्रकट है कि लगभग आधा नया नियम, अर्थात् नए नियम की सभी पत्रियाँ, उस समय पर कलीसियाओं में प्रचलित गलत शिक्षाओं, सिद्धान्तों, और प्रथाओं को सुधारने के लिये लिखी गई थीं। और तब से लेकर आज तक, यह क्रम लगातार चलता आ रहा है। हमने बाइबल से देखा था कि इस भ्रष्टाचार, गलत व्याख्या और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार लोग हमेशा धार्मिक अगुवे, पवित्रशास्त्र के प्रचारक और शिक्षक ही रहे हैं — वही लोग जिन्हें इसकी शुद्धता और प्रमाणिकता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी; और आज भी यह बात उतनी ही सत्य है।


ऐतिहासिक रूप से, मानवीय अहंकार, जो पवित्रशास्त्र के उत्तम या बेहतर ज्ञान और समझ रखने के रूप में प्रकट होता है, हमेशा वह मुख्य माध्यम रहा है जिसके द्वारा ये मनुष्य-निर्मित वचन में लाये गये परिवर्तन उत्पन्न हुए, फैलाए गए, और स्थापित हो गए। परमेश्वर के वचन को इस प्रकार से भ्रष्ट करने के दो मुख्य रूप हैं: पहला, परमेश्वर के वचन के लेख को इस प्रकार बदलना कि वह किसी विशेष सिद्धांत या पवित्रशास्त्र की किसी विशेष समझ के अनुरूप हो जाए। इसे बाद की प्रतियों और अनुवादों के लेखों की तुलना, प्राचीन लेखों की प्रतियों के साथ करके, उनमें जो बदली हुई बातें जोड़ी गई हैं उन्हें आसानी से पहचाना और समझा जा सकता है। दूसरा तरीका, जो कहीं अधिक सूक्ष्म और पहचानने में कठिन है, वह मूल लेख के शब्दों को यथावत रखते हुए, उन शब्दों के अर्थ और उनके प्रयोग को ऐसे बदल देना है कि वह एक ऐसी बात को व्यक्त करने लगे जो लेख के मूल स्वरूप एवं प्रयोग में कभी कहीं पर न तो कही गई, और न ही कभी उसका वैसा कोई अभिप्राय दिया गया। वर्तमान में हम परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने की इसी दूसरी विधि का अध्ययन कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा कि किस प्रकार बाइबल के कुछ शब्दों और वाक्यांशों, जैसे कि, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को अपने ऊपर लगाना या लेना, या उसके द्वारा से’ और ‘यीशु के क्रूस को लागू करना’ आदि, का बेधड़क दुरुपयोग करके उन्हें बाइबल से बाहर के अर्थ और अभिप्रायों के साथ जप या मन्त्र के समान प्रयोग किया और फैलाया जा रहा है। आज हम इसी विश्लेषण को आगे बढ़ाएंगे।


पिछले लेख में हमने रोमियों 5:1-2; इफिसियों 2:18; 3:12 के आधार पर देखा था कि प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, अर्थात परमेश्वर की संतान को, किसी भी समय, और किसी भी बात के लिए, बिना किसी रोक-टोक या बाधा के, परमेश्वर के पास आने का, परमेश्वर द्वारा दिया गया खुला मार्ग और अधिकार है। प्रभु यीशु ने भी अपनी पृथ्वी की सेवकाई के समय में, अपनी आदर्श प्रार्थना में, जिसे सामान्यतः "प्रभु की प्रार्थना" (मत्ती 6:9-13; लूका 11:2-4) के नाम से जाना जाता है, अपने चेलों को बहुत स्पष्ट और बिना किसी दुविधा की बात के यह सिखाया है कि वे परमेश्वर को सीधे "हे हमारे पिता" कहकर संबोधित करें — अर्थात, बिना किसी पूर्व-कथन या भूमिका बांधने के वाक्यांशों का प्रयोग किये। सम्पूर्ण बाइबल में, अर्थात् दोनों, पुराने और नये नियमों में, परमेश्वर के प्रत्येक जन ने, अपनी प्रत्येक बात के लिये, हमेशा ही परमेश्वर को सीधे और बिना पहले कोई भूमिका बाँधे ही सम्बोधित किया है। फिर भी ये लोग मत्ती 6:7-8 और सभोपदेशक 5:1-2 की शिक्षाओं की अनदेखी करते हुए, के विपरीत, व्यर्थ ही बाइबल से बाहर की या असंगत बातों को तोते की तरह बारम्बार दोहराते रहते हैं?


व्यक्ति को गंभीरता से इस बात पर विचार करना चाहिए कि यदि उन बातों को बोलने वाले लोगों की प्रार्थनाएँ और आराधना, और उन लोगों की भी, जो इन शब्दों का प्रयोग नहीं करते, परमेश्वर के लिए समान रूप से स्वीकार्य और समान रूप से प्रभावशाली रहती हैं — चाहे इन शब्दों का प्रयोग किया जाए या नहीं — तो फिर बाइबल से असंगत इन शब्दों और वाक्यांशों के प्रयोग से, किसी लाभ की बात तो दूर रही, परमेश्वर के वचन में जोड़ने या वचन को बिगाड़ने का क्या उपयोग है? क्या इन लोगों को इस बात का एहसास है कि इस व्यर्थ और बाइबल से बाहर की प्रथा का पालन और प्रचार करके वे व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19 की आज्ञा का उल्लंघन करने का दण्ड अपने ऊपर आमन्त्रित कर रहे हैं? और भोले-भाले विश्वासियों को अपना अनुकरण करने के लिए प्रेरित करके, वे वचन की बातों से अनजान उन विश्वासियों की आशीषों और प्रतिफलों को हानि पहुँचाने का कारण और यह करने के लिये परमेश्वर को उत्तरदायी भी बन रहे हैं। इस प्रकार, इस भ्रष्टाचार का अभ्यास करने वाले लोग स्वयं को परमेश्वर की सन्तानों को हानि पहुँचाने के लिए उत्तरदायी बना रहे हैं।


और यह सब तब, जबकि वे इन शब्दों और वाक्यांशों के प्रयोग पर अपने हठ के लिए कोई स्वीकार्य तर्क या बाइबल से कोई उचित कारण देने में असमर्थ हैं; और इन शब्दों और वाक्यांशों को बार-बार, बिना बाइबल से किसी आधार के, हर बात के लिये कहते रहने की आवश्यकता के लिए उनके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है। बाइबल से असंगत दृष्टिकोण के पालन करने वाले और उसका प्रचार करने वाले ये लोग क्या कभी ठहरकर यह सोचते हैं कि उनका यह कार्य वास्तव में कितना शैतानी और दुष्ट है? क्या उन्होंने कभी जो वो मानते, सिखाते, और पालन करवाते हैं, उन बातों के अर्थों और अभिप्रायों पर विचार किया है? क्या उन्होंने कभी यह सोचा और इसपर गम्भीरता से विचार किया है कि उनका इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार से प्रयोग, उनका यह व्यवहार, परमेश्वर के चरित्र और गुणों को कैसा बुरा और अपमानजनक प्रकट करता है?


अगले लेख में हम इसी बात पर विश्लेषण और विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 48 - Be Stewards of God’s Word – 33 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 17

 

We have seen in the previous article that corruption of God’s Word, misinterpretation and misuse of its teachings, and satanic deceptions to mislead the people of God are nothing new. They had been happening in the Lord Jesus’s time on earth, as is evident from His “you have heard; but I tell you” statements in His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5-7); and even in the Old Testament times, as Lord Jesus said to the Pharisees in Matthew 15:7-9, quoting from the book of Isaiah. It was rampant in the first century AD, even in the very first Church, as evidenced by the fact that, nearly half of the New Testament, i.e. all the letters in the New Testament, were written to correct false teachings, doctrines and practices that had come into the churches. And since then till date, it has continued happening everywhere. We saw from the Bible that the people primarily responsible for letting this corruption, misinterpretation, and misuse of God’s Word have always been the religious leaders, Scripture preachers and teachers - the very people who were entrusted to maintain its purity and authenticity; and the same holds equally true even today.

 

Historically, human ego, in the form of possessing some superior or better knowledge and understanding of Scriptures have always been the main vehicle through which these man-made alterations came about, were propagated, and took root. There are two main forms of this corruption of God’s Word: First, altering the text of God’s Word to make it conform to a particular doctrine or understanding of Scriptures. This can be readily discerned by comparing the ancient texts with later copies and translations, and identifying the aberrations introduced. The second method, one that is far more subtle and difficult to identify and discern is through retaining the actual text, but altering its meaning and application to something that was never stated or intended in the actual text in its initial usage. Presently we have been studying this second method of corrupting God’s Word. In the last article saw how some Biblical words and phrases, e.g., ‘binding Satan,’ ‘applying or taking upon themselves or through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. are being misused and being propagated with impunity and with unBiblical meanings and applications, like chants and incantations. Today, we will continue with this same analysis.


In the previous article we had seen from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Born-Again Christian Believers, i.e., every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Even the Lord Jesus during His earthly ministry, in His model prayer, popularly known as the "Lord's Prayer" (Matthew 6:9-13; Luke 11:2-4), has very clearly and unambiguously taught His disciples to address God directly as "Our Father in heaven" - i.e., without the use of any preceding or introductory expressions. In the whole of the Bible, i.e., in both the Old as well as the New Testaments, every godly person has always addressed God for everything in a straightforward manner, without any preceding introductory expressions. Even then these people parrot unBiblical things vainly, and contrary to the teachings of Matthew 6:7-8 and Ecclesiastes 5:1-2?

 

One needs to seriously ponder that if the prayers and worship of those who use these terms, and of those people who do not use the terms, remain equally acceptable to God and equally efficacious, whether or not these terms are used, then what is the use, let alone any advantage, of adding to or distorting God’s Word, through the unBiblical use of these words and phrases? Do those people realize that by practicing and propagating this vain and unBiblical practice, they are incurring the penalty of transgressing the instruction of Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19. Then by making the gullible Believers to emulate them, they are also causing those unsuspecting Believers, those having a poor knowledge of God’s Word, to suffer loss of their blessings and rewards. Thereby, the practitioners of this corruption are rendering themselves accountable to God for harming God's children?

 

This, despite their being unable to give any rationale or proper Biblical reason for their insistence of using them. They have no explanation for the necessity of repetitively saying these words and phrases in a Biblically unsubstantiated manner, over and over again for everything. Have the practitioners and purveyors of this unBiblical approach to God stopped to think how devious and evil their doing this actually is? Have they ever thought about and pondered over the implications of what they preach, teach, and practice? Have they ever thought about and seriously pondered that their use of these words and phrases in this manner, this behavior of theirs, how adversely and insultingly it reflects on the characteristics and attributes of God?


We will analyze and ponder over it further in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें