ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Understand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Understand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 196 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 196 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 196 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 3

 

    हमने पिछले लेखों में देखा है कि पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी होने के नाते, उन वरदानों का उचित उपयोग करने के लिए, प्रत्येक मसीही विश्वासी को पहले एक सही आत्मिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है, जैसा कि परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस में होकर रोमियों 12 अध्याय के पहले दो पदों में लिखवाया है।  इसका अर्थ है कि मसीही सेवकाई के लिए मसीही विश्वासी को न केवल परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित, और आज्ञाकारी होना चाहिए, वरन, साथ ही पापों की क्षमा और उद्धार के द्वारा उसके जीवन में आए भीतरी परिवर्तन को उसके व्यावहारिक जीवन में प्रकट भी होना चाहिए। यह व्यावहारिक दिखाई देने वाला परिवर्तन ही उसके जीवन में उद्धार और पवित्र आत्मा के कार्य को प्रमाणित करता है; परमेश्वर के वचन बाइबल में इस बात का और कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। सही मानसिकता और वास्तविक समर्पण तथा पूर्ण आज्ञाकारिता के बाद, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस रोमियों 12:3 में, मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य अपने में एक और गुण बनाए रखने की बात कहता है - स्वयं का आँकलन करना। 

    इस विषय को विकसित करते हुए, पौलुस इस पद में यह स्पष्ट कर देता है कि यह सारी बात कहने का अधिकार उसे उसकी सेवकाई की नियुक्ति के द्वारा, परमेश्वर से मिला है। वह यहाँ पर कहता है, “क्योंकि मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझ को मिला है, तुम में से हर एक से कहता हूं...”; अर्थात, उसे यह अधिकार उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए अनुग्रह से मिला है, कि यह बात अपने सभी पाठकों से कहे। पौलुस, 1 कुरिन्थियों 15:9-10 में, अपने इस अनुग्रह और अधिकार के विषय में बताता है कि यह उसका परमेश्वर द्वारा प्रेरित नियुक्त करके सुसमाचार की सेवकाई के लिए ठहराया जाना है। इसीलिए हम देखते हैं कि वह इस अनुग्रह के बारे में न केवल यहाँ पर कहता है बल्कि इसकी पुष्टि वह रोमियों 1:1 और अपनी सभी पत्रियों के आरंभ में करता है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने के लिए, यह उसका दायित्व था कि वह मसीही विश्वासियों को मसीही विश्वास और जीवन से संबंधित सही और उचित शिक्षाओं से अवगत करवाए। उन शिक्षाओं को जो परमेश्वर ने उसे दे दीं थीं तथा जिन्हें आगे भी देगा, पौलुस को उन सभी शिक्षाओं को औरों तक, उनके लाभ के लिए पहुँचाना था। 

    यह मसीही सेवकाई के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा है, जिसका निर्वाह करना बहुत से लोगों को कठिन लगता है। आज प्रचारकों और उपदेशकों को लोगों से आकर्षक और लुभावनी व्यर्थ बातें कहने में, सन्देश को रोचक बनाने के लिए उस में अपने ही विचार और बुद्धि की बातें डालने में कोई संकोच नहीं होता है। किन्तु खरी और सही शिक्षा देने में उन्हें संकोच होता है कि कहीं लोगों को बुरा न लग जाए (जो अन्त के दिनों का एक चिह्न है - 2 तिमुथियुस 4:1-5)। उनके सच्चाई को न बताने के कारण चाहे परमेश्वर को कितना भी बुरा लगता रहे; परन्तु मनुष्यों को बुरा नहीं लगना चाहिये। हर मसीही सेवक को गलतियों 1:10 “यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता” हमेशा स्मरण रखना चाहिए, और उसके अनुसार अपनी सेवकाई का निर्वाह करना चाहिए; क्योंकि अन्ततः उसे भी प्रभु के सामने खड़े होकर अपना हिसाब देना होगा (2 कुरिन्थियों 5:10)।

    रोमियों 12:3 में कही गई अगली बात है कि यह शिक्षा “हर एक” के लिए है। यह केवल उनके लिए नहीं है जो प्रचार करने या शिक्षा देने, अथवा मण्डली की देख-भाल और संचालन के कार्य में लगे हैं। मसीही सेवकाई से संबंधित ये शिक्षाएं मण्डली के हर एक सदस्य, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए हैं, क्योंकि परमेश्वर ने सभी के लिए कुछ भले कार्य निर्धारित किए हैं (इफिसियों 2:10), और परमेश्वर पवित्र आत्मा ने सभी की भलाई के लिए मण्डली के सभी सदस्यों को उनकी सेवकाई के अनुसार वरदान दे दिए हैं (1 कुरिन्थियों 12:7, 11)। इसलिए इस सेवकाई को सुचारु रीति से करना और वरदानों का सदुपयोग करना भी सभी मसीही विश्वासियों को आना चाहिए। इस कार्य के लिए, पद 1 और 2 के समर्पण, आज्ञाकारिता, और व्यावहारिक जीवन में प्रकट होने वाले भीतरी परिवर्तन के बाद, अगला कदम है अपने विषय सही आँकलन करना और सही दृष्टिकोण रखना। 

    एक स्वाभाविक मानवीय प्रवृत्ति है कि जब किसी को कोई विशेष ज़िम्मेदारी दी जाती है, तो उसमें इस बात को लेकर विशिष्ट होने का विचार भी आ जाता है। जिसे फिर शैतान उकसा कर, उसे स्वयं को औरों से उच्च समझने की मानसिकता और घमण्ड में परिवर्तित करके, उस व्यक्ति को पाप में फंसा देता है, परमेश्वर की सेवकाई के लिए उसे अप्रभावी बना देता है। शैतान की इस युक्ति में फँसने से बचने के लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को पौलुस के समान “परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था” (1 कुरिन्थियों 15:10) की मानसिकता के साथ कार्य करना चाहिए। अर्थात, अपने मसीही विश्वासी होने को, या अपने प्रभु के लिए किसी रीति से और किसी कार्य के लिए उपयोगी होने को, अपनी किसी योग्यता अथवा गुण के कारण न समझे; वरन, केवल और केवल परमेश्वर के अनुग्रह में उसे दी गई ऐसी ज़िम्मेदारी, जिसे उसे परमेश्वर की इच्छा के अनुसार, उसी के दिए वरदान के द्वारा निभाना है, समझे।

    पौलुस इस बात को और स्पष्ट करते हुए कहता है कि जैसा और जितना परमेश्वर ने बनाया और दिया है, उस से बढ़कर कोई अपने आप को न समझे। इसके लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को “सुबुद्धि” के साथ अपने आप को जाँचने, अपना आँकलन करने वाला होना चाहिए। औरों को जाँचना, उनकी आलोचना करना, औरों के स्तर का आँकलन करना तथा लोगों के सामने औरों के बारे में अपने आँकलन का बयान करना तो बहुत सहज होता है। किन्तु इसी माप-दण्ड को अपने ऊपर लागू करके, इसी के अनुसार अपना सही आँकलन करना बहुत कठिन होता है। और इससे भी कठिन होता है खराई से यह स्व-आँकलन करने के पश्चात, परमेश्वर के समक्ष उसका अंगीकार करके, अपने आप को उसके अनुसार सुधारना, या सुधारे जाने के लिए अपने आप को परमेश्वर के हाथों में सौंप देना। परमेश्वर का वचन हमें दोनों ही बातों की शिक्षा और उदाहरण प्रदान करता है। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:27-32 में बलपूर्वक यह निर्देश देता है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, अपने आप को जाँच लेना चाहिए। जो ऐसा करता है, वह फिर न केवल परमेश्वर से दण्ड पाने से बच जाता है, वरन उसकी आशीषों का संभागी हो जाता है। इसी प्रकार से स्व-आँकलन का एक लिखित प्रमाण दाऊद द्वारा लिखा गया भजन 51 है, जो उसने बतशेबा तथा उसके पति ऊरिय्याह के साथ किए गए पाप के लिए नातान द्वारा उसे बताए जाने के बाद लिखा था। इस भजन में दाऊद न केवल अपने पाप का अंगीकार कर रहा है, वरन अपने आप को शुद्धि के लिए परमेश्वर के हाथों में भी छोड़ दे रहा है।  खराई से अपने स्व-आँकलन करने, पाप मान लेने, और अपने आप को परमेश्वर के हाथों में छोड़ देने की इसी प्रवृत्ति के कारण दाऊद को बाइबल में “परमेश्वर के मन के अनुसार” (प्रेरितों 13:22) व्यक्ति कहा गया है।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यह स्व-आँकलन करने की व्यावहारिक मानसिकता आप के लिए भी अनिवार्य है, ताकि आप योग्य रीति से अपनी सेवकाई पूरी कर सकें। परमेश्वर किसी में विद्यमान किसी भी घमण्ड के साथ कार्य नहीं कर सकता है। आप परमेश्वर के लिए तब ही उपयोगी होंगे, आप परमेश्वर से तब ही आशीषें प्राप्त करेंगे, जब आप अपने अंदर झांक कर, अपने मन की वास्तविक स्थिति को परमेश्वर के सामने मान लेने वाले और उसके सुधार के लिए उसके हाथों में अपने आप को छोड़ देने वाले बनेंगे। वह आपकी वास्तविकता, आप के मन की वास्तविक दशा, आप के विचार, आप से पहले, आप से अधिक गहराई से, और आप से बेहतर जानता है (1 इतिहास 28:9)। किन्तु वह चाहता है कि आप भी अपनी वास्तविकता को जानें और मानें, जिससे वह आपको अपनी सामर्थ्य से परिपूर्ण करके अपने लिए उपयोगी, अपनी मण्डली के लिए उन्नति का कारण, स्वयं आपके लिए आशीषें अर्जित करने वाला बना सके।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 196

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 3

 

    We have seen in the preceding articles that as stewards of the gifts of the Holy Spirit, to properly utilize the gifts, every Christian Believer should first develop a proper spiritual attitude, as God the Holy Spirit, through Paul, has had written in the first two verses of Romans 12. This means that for Christian Ministry, a Christian Believer not only has to be fully surrendered and obedient to God, but also, the inner transformation that has occurred through receiving forgiveness of sins and salvation, should be practically evident, externally, through his changed behavior and daily living. This practically evident change in behavior and life is the only proof that affirms the salvation of the person and of the Holy Spirit residing in him; in God’s Word, the Bible, no other proof has been stated for this. The next step after developing the correct attitude, actual full surrender, and complete obedience to God, is maintaining another essential characteristic of a Christian Believer, which Paul through the guidance of the Holy Spirit states in Romans 12:3 – self-assessment.

    As he develops this theme, Paul makes it clear in this verse that the authority to say all this has been given to him by God, at the time of his being appointed for his ministry. Paul says here that, “For I say, through the grace given to me, to everyone who is among you...;” i.e., he has derived this authority from the grace God has bestowed upon him, to say this to every one of his readers. Paul speaks of this grace and authority he has, in 1 Corinthians 15:9-10, that it is his being appointed an Apostle and given the ministry of preaching the gospel. That is why we see that he speaks about this grace that he has received not only here but affirms this in Romans 1:1 and at the beginning of all his letters. In other words, to fulfil his God given ministry, it was his responsibility to teach and remind the Christian Believers about the correct and appropriate teachings for their Christian Faith and life. The teachings that God had given him and would give him, he was to pass on for the benefit of others. 

    This is a very important lesson for fulfilling one’s Christian Ministry, a lesson many people find very difficult to live by. Today the preachers and teachers have no hesitation in vainly speaking seemingly attractive and pleasing things to the people and adding their own thoughts and wisdom to make the message interesting. But they are very reluctant to speak and teach God’s true and correct doctrines and teachings forthrightly, lest people feel bad about it, and do not appreciate them for doing so (and this is a sign of the end times - 2 Timothy 4:1-5). No matter how bad God may feel about their doing this; but men must not be offended. Every Christian minister should always bear in mind Galatians 1:10, “For do I now persuade men, or God? Or do I seek to please men? For if I still pleased men, I would not be a bondservant of Christ” and fulfill his ministry accordingly; because eventually even he will be standing before God to give his account (2 Corinthians 5:10).

    The next thing Paul says in Romans 12:3 is that his teaching is addressed “to everyone.” It was not meant to be only for those engaged in preaching and teaching in the Church, or for those who were involved in the care and management of the Church. The teachings about the Christian Ministry are meant for every member of the Church, for every Christian Believer, because God has determined some good work or the other for every one (Ephesian 2:10); and God the Holy Spirit has given the Spiritual gifts according to that work, for the benefit of everyone (1 Corinthians 12:7, 11). Therefore, every Christian Believer should learn and know how to properly carry out this ministry and worthily utilize the Spiritual gifts given to them. For this, after the consecration, surrender, and obedience to God and the evident change in behavior and life in practical living, given in verses 1 and 2, the next step is a correct self-assessment and maintaining a correct perspective.

    This is a natural human tendency that whenever anyone is given a special responsibility, then usually he starts feeling special because of it. Once this happens, Satan provokes him to start thinking of himself as superior to others about it, leads him into having an attitude of pride, thereby making him fall into sin, and renders his service for the Lord God ineffective and infructuous. To avoid falling into this satanic trap, every Christian Believer, like Paul should live and work with the attitude “But by the grace of God I am what I am, and His grace toward me was not in vain; but I labored more abundantly than they all, yet not I, but the grace of God which was with me” (1 Corinthians 15:10). That is to say that one should never consider his being a Christian Believer, his being of use for the Lord in any ministry and service in any manner, as something because of his own ability and worth, but only and only because of the grace of the Lord towards him; that in His mercy and grace, God has given him a responsibility and its related gift, to utilize it according to God’s will, for God’s glory, not his own.

    Paul then carries on in this verse to state this even more clearly that as God has made and given to everyone, no one should consider himself over and above that. That is why every Christian Believer should “think soberly” and assess himself. It is very easy to examine others, criticize them, to speak what one thinks of another’s status, and to tell others about their assessment of the other person. But to honestly apply the same standards and truly measure oneself accordingly is very difficult. Even more difficult, after an honest self-assessment, is to accept one’s shortcomings before God, to correct one’s life, and after implementing the necessary corrections, to fully surrender himself into the hands of God. The Word of God teaches and provides examples for this, for us to emulate. Under the guidance of the Holy Spirit, Paul in 1 Corinthians 11:27-32 emphatically states that before partaking in the Lord’s Table, every Christian Believer should examine himself. Everyone who does this, not only remains safe from being judged by the Lord, but also becomes a partaker of His blessings. Another example of an honest self-assessment and its results is Psalm 51, written by David after Nathan made him aware of his sin with Bathsheba and her husband Uriah. In this Psalm, not only is David acknowledging his sin, but is also handing himself over to God to be purified from the sin. Because of his nature of honestly self-assessing himself, acknowledging his sin, and placing himself in the hands of God for his purification, David has been called a “man after God’s own heart” (Acts 13:22) in the Bible.

    If you are a Christian Believer, then this practical tendency of engaging in self-assessment is essential for you as well, to worthily carry out your ministry. God cannot work with any pride that may be present in any person. You will be useful for the Lord God and will receive blessings from Him only when you start looking within yourself and start exposing the actual state of your heart and mind before God, and hand yourself over into God’s hands to be corrected by Him. God knows your true condition, the actual state of your heart, of your thinking (1 Chronicles 28:9), beforehand and even better than you. But He desires that you too learn and acknowledge your factual condition, so that He can fill you with His power and make you useful for Him, be a cause for the edification of His Church, and become one who receives the abundant blessings of God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

The Law & Salvation - 39 - Harmful Effects of Formal Observation of the Law – 4 / व्यवस्था और उद्धार – 39 - व्यवस्था के औपचारिक निर्वाह के दुष्प्रभाव – 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 39 - व्यवस्था और जीवन – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था के औपचारिक निर्वाह के दुष्प्रभाव – 4

 

इस श्रृंखला के पिछले लेखों में हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से देखा है, और बाइबल के आधार पर व्यवस्था के बारे में दो बहुत ही महत्वपूर्ण बातों को स्थापित किया है। पहली बात, व्यवस्था को कभी मनुष्य के पाप का और परमेश्वर से दूरी का समाधान होने के लिये दिया ही नहीं गया था; बल्कि, जैसे एक नापने वाला पैमाना होता है, उसी प्रकार से व्यवस्था का उद्देश्य परमेश्वर की पवित्रता और धार्मिकता के मानकों के उच्च स्तर को दिखाना (रोमियों 3:20-21), तथा एक दर्पण के समान, मनुष्य को, परमेश्वर के सामने उसकी वास्तविक पापमय दशा को दिखाना था (रोमियों 7:7)। दूसरी बात, जैसा हमने मत्ती 22:37-40 में प्रभु यीशु के ही शब्दों में देखा था, व्यवस्था का पालन करने का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सही सम्बन्धों को बनाना और निभाना है। परमेश्वर के साथ सही सम्बन्ध में होने और बने रहने का अर्थ उससे सारे मन, ध्यान, विचार, और धन से प्रेम करना तथा उसे पूर्णतः समर्पित रहना और उसकी आज्ञाकारिता में रहना है, और साथ ही औरों से भी अपने ही समान प्रेम करना है (मत्ती 22:37-40)। जब परमेश्वर के साथ सम्बन्ध ठीक होगा, तो यह मनुष्यों के साथ भी सही सम्बन्ध बनाने और निभाने में भी प्रकट होगा। यही व्यवस्था का पालन करने का वास्तविक अर्थ है। प्रकट है कि इस में किसी प्रकार की औपचारिकता का कोई स्थान नहीं है।

  

पिछले लेखों में हमने व्यवस्था के एक रीति और परंपरा के समान औपचारिक निर्वाह से होने वाले दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों को तीन ऐसे लोगों के जीवनों के उदाहरणों से देखा था, जो धार्मिकता और व्यवस्था पालन की अपनी ही धारणाओं के अनुसार स्वयं को धर्मी और परमेश्वर की सच्ची सेवा करने वाले समझते थे। परन्तु वे स्वयं ही अपने जीवन में एक खालीपन को अनुभव करते थे, अपने अन्दर उन्हें यह एहसास था कि अपनी इस धार्मिकता और सेवा के बावजूद, वे शायद परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं। उनके जीवनों के आधार पर हमने पिछले लेखों में देखा था कि इस प्रकार से व्यवस्था का औपचारिक और ऊपरी पालन करने से किसी व्यक्ति को कोई आत्मिक लाभ नहीं होता है; बल्कि, इसे लेकर उसके अन्दर एक परेशानी बनी रहती है, जो फिर औरों को भी परेशान करती रहती है। हमने यह बात नये नियम से, जिन तीन लोगों के जीवनों के उदाहरण के द्वारा देखी और समझी थी, वे हैं, मत्ती 19:16-22 से धनी युवा अधिकारी; फिर यूहन्ना 3:1-21 से फरीसियों के सरदार, निकुदेमुस; और एक परमेश्वर के प्रति प्रतिबद्ध फरीसी, शाऊल, जो बाद में पौलुस प्रेरित के नाम से विख्यात हुआ। आज हम इन तीनों व्यक्तियों जीवनों से, व्यवस्था के औपचारिक, रीति-रिवाजों के समान, व्यर्थ निर्वाह से उत्पन्न होने वाली बेचैनी और उसके परिणामों से सम्बन्धित निष्कर्षों को देखेंगे।

 

जिन तीन व्यक्तियों के उदाहरणों को हमने देखा है, संक्षेप में - धनी जवान सरदार रीति के अनुसार पालन व्यवस्था का करता आ रहा था और अपने कर्मों के आधार पर स्वयं को धर्मी समझता था, तथा कर्मों के द्वारा परमेश्वर को स्वीकार्य होना चाहता था। नीकुदेमुस व्यवस्था का एक विद्वान और शिक्षक था, परन्तु उसे समझे बिना ही उसका निर्वाह कर रहा था। और पौलुस, व्यवस्था के बारे में अपनी समझ के अनुसार, एक उत्साह और उन्माद में, उनको सताने का जीवन जी रहा था जो व्यवस्था की उसकी समझ के अनुसार नहीं चलते थे - और अपने इन कर्मों से परमेश्वर को प्रसन्न करना चाह रहा था। परन्तु तीनों को यह एहसास था कि व्यवस्था पालन करने के बारे में उनकी धारणाएँ और मान्यताएँ व्यर्थ और निष्फल थीं; अभी वे परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं थे।

  

इन तीनों उदाहरणों से हम क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं? वचन के ये तीनों उदाहरण दिखाते हैं कि जो शैतान के ‘धर्म के निर्वाह’ (2 कुरिन्थियों 11:13-15) और धार्मिकता के चंगुल में फंसकर, शैतान के भ्रम, युक्तियों, और कुटिलता के द्वारा “व्यवस्था” का गलत अर्थ रखते हैं, वह उन से उसका अनुचित रीति से निर्वाह करवाता है। उन लोगों के लिए शैतान उसी व्यवस्था से बेचैनी और अशान्ति ही उत्पन्न करता है, और वह उन्हें आत्मिक रीति से अन्‍धा, तथा परमेश्वर के वचन को समझ नहीं सकने वाला बना देता है। शैतान उन्हें उनकी अपनी ही गढ़ी हुई भक्ति और धार्मिकता के जाल में फंसा देता है। और फिर चुपके से और चालाकी से उन्हें इसका एहसास हुए बिना, उन्हें परमेश्वर की वास्तविकताओं के विरुद्ध, परमेश्वर की निन्दा करने वाला, और प्रभु के सच्चे अनुयायियों को सताने वाला बना देता है। और आज हम इस बात को सारे संसार में व्यापक रीति से होता हुआ देख रहे हैं, चाहे लोग किसी भी “व्यवस्था” का पालन करने वाले क्यों न हों।

 

इससे यह स्वाभाविक प्रश्न उठता है कि कोई कैसे पहचान सकता है कि वह परमेश्वर के साथ सही सम्बन्ध में है कि नहीं। लोगों के शैतान के चंगुल में फँसे होने का एक प्रमुख चिह्न है कि उन्हें व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के साथ निकटता सम्बन्ध में होने और उसकी शांति के उनके साथ होने उन्हें उपलब्ध होने (यूहन्ना 14:27; 16:33) का एहसास नहीं होता है। लेकिन जैसे ही व्यक्ति पश्चाताप और पाप क्षमा, अर्थात नया जन्म होने के द्वारा, परमेश्वर के साथ सही संबंध में आता है, स्वतः ही उसका दृष्टिकोण भी बदल जाता है, और मनुष्यों के साथ उसके सम्बन्ध भी सुधरने लग जाते हैं। उसका बदला हुआ जीवन इस बात की गवाही देता है कि वह अब उस जीवन में – अनन्त जीवन में प्रवेश कर गया है, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने दी है, कि व्यवस्था का पालन करने, अर्थात, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही सम्बन्ध में आने से जीवन मिलेगा। यदि निकुदेमुस और पौलुस जैसे धर्म के अगुवों और परमेश्वर के वचन के ज्ञानियों को पश्चाताप करने और पापों की क्षमा पाना, नया जन्म प्राप्त करना अनिवार्य था, तो हमारे लिए यह कितना अधिक आवश्यक और अनिवार्य है, आप स्वयं समझ सकते हैं।

 

अगले लेख में हम आज के लिये व्यवस्था की उपयोगिता के बारे में देखना आरम्भ करेंगे। अभी के लिए, यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों अथवा अपने धर्म के पालन के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था अथवा धर्म के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 39 - Law & Life - 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Harmful Effects of Formal Observation of the Law – 4 


In the previous articles of this series, we have seen from God’s Word the Bible, and Biblically established two very important things about the Law. Firstly, the Law was never meant to be the solution to man’s sin and separation from God; rather, like a measuring scale, it was given to show God’s high standards of holiness and righteousness (Romans 3:20-21), and like a mirror, to show every person their actual sinful standing before God (Romans 7:7). Secondly, we saw from Matthew 22:37-40, through the Lord Jesus’s own words, that obeying the Law is the coming into, and continuing in the right relationship with God and men, in the manner instructed by God. To be in, and to remain in the right relationship with God means to love Him with all your body, soul, and spirit, and your possessions as well; to be completely committed to Him, to be obedient to Him, and to love others as self as well. When man’s relationship with God is right, it will also manifest in building and maintaining the right relationship with other God’s creation, fellow human beings. This is what fulfilling the Law actually means. It is evident that there is no place for any kind of formal observances in this.


In the previous articles we have seen the harmful effects and results of the formal observance of the Law as mere rituals and traditions from the lives and examples of three persons. These three, on the basis of their being religious, and observing the Law according to their own concepts and understanding, considered themselves to be righteous and truly serving God. Through their lives, we had seen that such perfunctory and ritualistic observance of the Law does not spiritually benefit anyone; rather they themselves remain troubled by the emptiness in them about this, which then troubled others around them. In the previous article we had said that we will understand about this from the New Testament, through the examples of three people. The three people we considered as examples are from the New Testament; they are the Rich Young Ruler from Matthew 19:16-22; Nicodemus, a leader of the Pharisees from John 3:1-21; and a Pharisee committed to serving God, named Saul, later became famous as Paul the Apostle. Today we will see the conclusions of what we saw from the lives of these three people, regarding the restlessness and consequences such formal and ritualistic vain observance of the Law causes.


To summarize the three examples, we have considered - the Rich Young Ruler ritualistically observed the Law, considered himself to be righteous through his works, and thought of becoming acceptable to God through works. Nicodemus was a scholar and teacher of the Law, but was following the Law without understanding it. Paul very zealously followed his understanding of the Law, and persecuted those who lived contrary to his understanding of the Law - trying to please God by his such works. But all three of them had the realization of the vanity and fruitlessness of their concepts and belief about the Law, and their being unacceptable to God in the state they were.


What conclusions can we draw from these three examples? These three examples from Scriptures show that for those who remain entrapped in Satan’s deception, devices, and devious machinations of being ‘religious’, or, ‘of following their religion’ (2 Corinthians 11:13-15), Satan deceives them through his ploys, deviousness, and falsehood, to misinterpret and misunderstand the "Law," and follow it incorrectly. For them, that Law only creates restlessness and lack of peace in their lives; he makes them spiritually blind and unable to understand God’s Word. Satan traps them in their own contrived notions of reverence and religiosity; and without their even realizing it. And then subtly, cleverly turns them into being contrary to the truths of God, blasphemers of God, and persecutors of those who actually follow the Lord. This is something we see happening rampantly all over the world today, no matter which “law” people claim to follow.


This leads to the obvious question; how can one identify whether or not they are in a right relationship with God? One major sign of people being entrapped by Satan is that these people do not have a sense of personally being in close relationship with God and of having His peace in their lives (John 14:27; 16:33). But as soon as a person comes into the right relationship with God through repentance and seeking forgiveness of his sins, i.e., being Born Again, automatically his outlook also changes, and his relationship with fellow humans also changes, and improves. His changed life bears open and clear testimony to the fact that he has now entered life - the eternal life promised by God to those who live by the Law i.e., by being in the right relationship with God and man. If for scholars of God’s Word and religious leaders like Nicodemus and Paul it was mandatory to repent and seek forgiveness of sins, and be Born Again to enter into this life, then you can see for yourself how necessary and imperative it is for us as well.


In the next article, we will begin looking at the utility of the Law for us today.  For now, if you are hoping to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh and religion; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law or any religion, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the useless and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 31 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 38 - Harmful Effects of Formal Observation of the Law – 3 / व्यवस्था और उद्धार – 38 - व्यवस्था के औपचारिक निर्वाह के दुष्प्रभाव – 3

 

व्यवस्था और उद्धार – 38 - व्यवस्था और जीवन – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था के औपचारिक निर्वाह के दुष्प्रभाव – 3

 

इस श्रृंखला के पिछले लेखों में हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से देखा है, और बाइबल के आधार पर व्यवस्था के बारे में दो बहुत ही महत्वपूर्ण बातों को स्थापित किया है। पहली बात, व्यवस्था को कभी मनुष्य के पाप का और परमेश्वर से दूरी का समाधान होने के लिये दिया ही नहीं गया था; बल्कि, जैसे एक नापने वाला पैमाना होता है, उसी प्रकार से व्यवस्था का उद्देश्य परमेश्वर की पवित्रता और धार्मिकता के मानकों के उच्च स्तर को दिखाना (रोमियों 3:20-21), तथा एक दर्पण के समान, मनुष्य को, परमेश्वर के सामने उसकी वास्तविक पापमय दशा को दिखाना था (रोमियों 7:7)। दूसरी बात, जैसा हमने मत्ती 22:37-40 में प्रभु यीशु के ही शब्दों में देखा था, व्यवस्था का पालन करने का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सही सम्बन्धों को बनाना और निभाना है। परमेश्वर के साथ सही सम्बन्ध में होने और बने रहने का अर्थ उससे सारे मन, ध्यान, विचार, और धन से प्रेम करना तथा उसे पूर्णतः समर्पित रहना और उसकी आज्ञाकारिता में रहना है, और साथ ही औरों से भी अपने ही समान प्रेम करना है (मत्ती 22:37-40)। जब परमेश्वर के साथ सम्बन्ध ठीक होगा, तो यह मनुष्यों के साथ भी सही सम्बन्ध बनाने और निभाने में भी प्रकट होगा। यही व्यवस्था का पालन करने का वास्तविक अर्थ है। प्रकट है कि इस में किसी प्रकार की औपचारिकता का कोई स्थान नहीं है।

  

पिछले लेखों से हम व्यवस्था के, ऊपरी तौर से, एक रीति और परंपरा के समान औपचारिक निर्वाह से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते आ रहे हैं। पिछले लेखों में हमने देखा था कि इस प्रकार से व्यवस्था का औपचारिक और ऊपरी पालन करने से व्यक्ति को कोई आत्मिक लाभ नहीं होता है; बल्कि, इसे लेकर उसके अन्दर का खालीपन ही उसे इसके लिए परेशान करता रहता है। पिछले लेखों में हमने कहा था कि हम इसे नये नियम से, तीन लोगों के उदाहरण के द्वारा समझेंगे। हमने पहले उदाहरण को मत्ती 19:16-22 से धनी युवा अधिकारी के जीवन को देखा था। आज हम एक अन्य व्यक्ति के जीवन से अपने तीसरे उदाहरण को देखेंगे कि, व्यवस्था के व्यर्थ निर्वाह से बेचैनी उत्पन्न होती है, जो न केवल उस व्यक्ति को बल्कि उसमें होकर औरों को भी परेशान करती है। और फिर अगले लेख में हम इन उदाहरणों के आधार पर निष्कर्षों को देखेंगे।

 

तीसरा उदाहरण प्रेरित पौलुस का है, जो पहले शाऊल के नाम से जाना जाता था। वह भी एक बहुत ज्ञानवान और परमेश्वर के लिए बहुत उत्साह रखने वाला फरीसी था। जो भी उसकी दृष्टि में, उसकी समझ के अनुसार, परमेश्वर के विरुद्ध था, उसे वह सहन नहीं कर सकता था, और उन्हें पकड़ कर दण्ड देने और दिलवाने में वह बहुत सक्रिय रहता था (प्रेरितों 8:3; 9:1)। उसका यह व्यवहार, परमेश्वर के वचन और व्यवस्था के बारे में उसे मिली शिक्षा और समझ के द्वारा था। लेकिन दमिश्क जाते समय, मार्ग में प्रभु यीशु मसीह के दर्शन और उससे हुए वार्तालाप के बाद (प्रेरितों 9:3-9) पौलुस के जीवन और दृष्टिकोण में जो आधार-भूत परिवर्तन आया, उससे उसने व्यवस्था पालन की अपनी समझ की व्यर्थता और अपने महत्वहीन उत्साह को पहचाना, और तुरन्त उन्हें छोड़ दिया। उसने तुरंत ही परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्ध ठीक किए, और परिणामस्वरूप मनुष्यों के साथ भी उसके सम्बन्ध और व्यवहार सही हो गया।

 

फिलिप्पी की मसीही मण्डली को लिखी अपनी पत्री में, वह अपने पुराने व्यवहार की बातों - उसका यहूदी, एवं एक फरीसी होना, उसकी धार्मिक शिक्षा तथा उसका व्यवस्था का कड़ाई से पालन करना, और परमेश्वर के प्रति उसका उत्साही होना, का उल्लेख करता है। पहले वह इन बातों पर बहुत घमण्ड करता था, पर अब वास्तविकता से सामना होने के बाद वह अपने उस व्यवहार के लिये अपमानजनक अभिव्यक्तियाँ प्रयोग करता है। अब पौलुस अपनी उन बातों को हानि की बातें और कूड़ा कहता है, और उनके स्थान पर प्रभु यीशु की समानता में बढ़ने को ही प्राथमिकता देता है (फिलिप्पियों 3:7-11)। उद्धार से पहले का पौलुस का जीवन और उस समय के अन्य फरीसियों का जीवन दिखाता है कि रीति-रिवाजों के समान व्यवस्था के औपचारिक पालन ने उन्हें इतना अँधा बना दिया था कि जब प्रभु यीशु, जिसके बारे में व्यवस्था और सम्पूर्ण पुराना नियम बात करता है (लूका 24:25-27; यूहन्ना 5:39), साक्षात उनके सामने आ कर खड़ा हुआ, और प्रभु ने अपने जीवन, शिक्षाओं और कार्यों द्वारा अपनी वास्तविकता को भी उन्हें दिखाया, फिर भी वे प्रभु को पहचान नहीं सके, उसे स्वीकार नहीं कर सके। वरन, अपनी गढ़ी हुई धार्मिकता और भक्ति की धारणाओं तथा व्यवस्था कि अपनी ही समझ के निर्वाह के लिए, उन्होंने उस प्रभु को ही मरवा दिया जिसकी भक्ति का वे दम भरते थे।


बाद में, पौलुस ने स्वयं अपने बारे में कहा कि उसकी शिक्षा और उसकी अपनी समझ के अनुसार उसके व्यवस्था का पालन करने ने, उसे परमेश्वर के नाम में उत्साही होकर प्रभु परमेश्वर के अनुयायियों को ही सताने वाला बना दिया था और उसे क्रोध के मारे पागल सा कर दिया था (प्रेरितों 22:3-4; 26:9-11)। यहाँ तक कि उसके लिये परमेश्वर की सेवा करने का अर्थ था प्रभु यीशु मसीह के अनुयायियों को सताना और समाप्त करना - वे चाहे कहीं पर भी हों - इस्राएल में या अन्य देशों में। फरीसी समुदाय के अन्य लोगों के समान, परम्परा के अनुसार व्यवस्था का पालन करने ने, उसे भी न केवल उस परमेश्वर के प्रति अन्धा कर दिया था, जिसकी उपासना और अनुसरण करने का वे लोग दावा किया करते थे; बल्कि उसने उसके जीवन को एक हानिकारक धार्मिक उन्माद से भी भर दिया था, जिसने पौलुस को उसी प्रभु की निन्दा करने और करवाने वाला बना दिया था, जिसके बारे में वही पवित्रशास्त्र गवाही देते और सिखाते थे। पौलुस के पवित्रशास्त्र की गलत् समझ, गलत् व्याख्या, और पवित्रशास्त्र के औपचारिक, रीति-रिवाजों के समान पालन ने उसके अन्दर यह हिंसक प्रवृत्ति उत्पन्न कर दी थी; और यह सब करते हुए, सारे समय वह यही समझता रहा कि वह अपने इन कर्मों से परमेश्वर की सेवा और महिमा कर रहा है, उसे प्रसन्न कर रहा है।

 

अगले लेख में हम उन निष्कर्षों के बारे में देखेंगे, जो हम इन तीन व्यक्तियों के उदाहरणों से ले सकते हैं। अभी के लिए, यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों अथवा अपने धर्म के पालन के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था अथवा धर्म के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 38 - Law & Life - 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Harmful Effects of Formal Observation of the Law – 3

 

In the previous articles of this series, we have seen from God’s Word the Bible, and Biblically established two very important things about the Law. Firstly, the Law was never meant to be the solution to man’s sin and separation from God; rather, like a measuring scale, it was given to show God’s high standards of holiness and righteousness (Romans 3:20-21), and like a mirror, to show every person their actual sinful standing before God (Romans 7:7). Secondly, we saw from Matthew 22:37-40, through the Lord Jesus’s own words, that obeying the Law is the coming into, and continuing in the right relationship with God and men, in the manner instructed by God. To be in, and to remain in the right relationship with God means to love Him with all your body, soul, and spirit, and your possessions as well; to be completely committed to Him, to be obedient to Him, and to love others as self as well. When man’s relationship with God is right, it will also manifest in building and maintaining the right relationship with other God’s creation, fellow human beings. This is what fulfilling the Law actually means. It is evident that there is no place for any kind of formal observances in this.


From the previous articles we have been considering the harmful effects of the perfunctory observance of the Law as mere formalities, rituals, and traditions. We had seen in the previous articles that this kind of perfunctory observance of the Law provides no spiritual benefits to a person; rather, the emptiness in him about this, keeps troubling him about it. In the previous article we had said that we will understand about this from the New Testament, through the examples of three people. First, we had seen the example of the Rich Young Ruler from Matthew 19:16-22. Then, we had seen from John 3:1-21 the second example of Nicodemus, a leader of the Pharisees. Today we will see the third example of the restlessness vain observances of the Law leads to, which not only troubles the person, but through him, troubles others as well. And then in the next article consider the conclusions from these examples.


The third example is of the Apostle Paul, formerly known as Saul. He too was a very knowledgeable Pharisee and was very zealous for God. He could not tolerate anything or anyone against God, as per his own understanding, and he was very active in seizing and punishing or having punished all those whom he thought were doing contrary to God’s Law (Acts 8:3; 9:1). His behavior was based upon the teachings he received, and the understanding about God's Word and Law he had developed. But the receiving of a vision of the Lord Jesus Christ, and his having conversation with the Lord Jesus on the road to Damascus, brought about a fundamental change in Paul’s life and outlook (Acts 9:3-9); it made him recognize the futility of his own understanding of keeping the Law, and he immediately let go of his vain understanding and worthless zeal. He immediately corrected his relationship with God, and consequently his relationship, behavior, and attitude towards fellow human beings also got corrected.

 

In his letter to the Christians in Philippi, he refers to these old attitudes - his being a Jew, and a Pharisee, his religious education and life of strict adherence to the Law, his zeal for God. All these were things which he once was proud of, but now, having come face-to-face with the reality, he speaks disparagingly about them. Paul now calls them harmful and rubbish, preferring instead to grow in the likeness of the Lord Jesus. (Philippians 3:7-11). The life of Paul before he was Born Again, and similarly, of the other Pharisees of that time shows that their formal observance of the Law as rituals and customs, had so blinded them, that when the Lord Jesus, about whom the Law and the whole of the Old Testament testified (Luke 24:25-27; John 5:39), came before them in person, and though through His life, teachings, and works the Lord showed to them who He really was, they still could neither recognize nor accept Him. Instead, because of their contrived religiosity and notions of reverence, and because of living by their self-developed understanding about the Law, they had the Lord, whom they professed to revere, killed.


Later, Paul testifies about himself that his following of the Law according to his education and his understanding of it and nis misplaced zeal in the name of God, had made him a persecutor of those who actually followed the Lord God, and had exceedingly enraged him against them (Acts 22:3-4; 26:9-11). So much so that for him serving God meant persecuting and eliminating the followers of Lord Jesus - wherever they were - in Israel, or in foreign lands. His ritualistic, pharisaical observance of the Law had not only made him, like it had made the others of his community, blind to the God he thought he was worshipping and following. But it had also filled his life with a very harmful religious frenzy that drove him to blaspheming and also compelling his victims to blaspheme, the very Lord that the Scriptures spoke and taught of. Paul’s misunderstanding, misinterpretation, and incorrect, formal, ritualistic application of those very Scriptures was the basis of his violent actions; and yet all the while thinking that he was serving and glorifying God, and pleasing Him through such works.


In the next article, we will look at the conclusions we can draw from the examples of these people.  For now, if you are are hoping to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh and religion; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law or any religion, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the useless and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language