ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Grace लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Grace लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 196 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 196 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन 196 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 3

 

    हमने पिछले लेखों में देखा है कि पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी होने के नाते, उन वरदानों का उचित उपयोग करने के लिए, प्रत्येक मसीही विश्वासी को पहले एक सही आत्मिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है, जैसा कि परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस में होकर रोमियों 12 अध्याय के पहले दो पदों में लिखवाया है।  इसका अर्थ है कि मसीही सेवकाई के लिए मसीही विश्वासी को न केवल परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित, और आज्ञाकारी होना चाहिए, वरन, साथ ही पापों की क्षमा और उद्धार के द्वारा उसके जीवन में आए भीतरी परिवर्तन को उसके व्यावहारिक जीवन में प्रकट भी होना चाहिए। यह व्यावहारिक दिखाई देने वाला परिवर्तन ही उसके जीवन में उद्धार और पवित्र आत्मा के कार्य को प्रमाणित करता है; परमेश्वर के वचन बाइबल में इस बात का और कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। सही मानसिकता और वास्तविक समर्पण तथा पूर्ण आज्ञाकारिता के बाद, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस रोमियों 12:3 में, मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य अपने में एक और गुण बनाए रखने की बात कहता है - स्वयं का आँकलन करना। 

    इस विषय को विकसित करते हुए, पौलुस इस पद में यह स्पष्ट कर देता है कि यह सारी बात कहने का अधिकार उसे उसकी सेवकाई की नियुक्ति के द्वारा, परमेश्वर से मिला है। वह यहाँ पर कहता है, “क्योंकि मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझ को मिला है, तुम में से हर एक से कहता हूं...”; अर्थात, उसे यह अधिकार उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए अनुग्रह से मिला है, कि यह बात अपने सभी पाठकों से कहे। पौलुस, 1 कुरिन्थियों 15:9-10 में, अपने इस अनुग्रह और अधिकार के विषय में बताता है कि यह उसका परमेश्वर द्वारा प्रेरित नियुक्त करके सुसमाचार की सेवकाई के लिए ठहराया जाना है। इसीलिए हम देखते हैं कि वह इस अनुग्रह के बारे में न केवल यहाँ पर कहता है बल्कि इसकी पुष्टि वह रोमियों 1:1 और अपनी सभी पत्रियों के आरंभ में करता है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने के लिए, यह उसका दायित्व था कि वह मसीही विश्वासियों को मसीही विश्वास और जीवन से संबंधित सही और उचित शिक्षाओं से अवगत करवाए। उन शिक्षाओं को जो परमेश्वर ने उसे दे दीं थीं तथा जिन्हें आगे भी देगा, पौलुस को उन सभी शिक्षाओं को औरों तक, उनके लाभ के लिए पहुँचाना था। 

    यह मसीही सेवकाई के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा है, जिसका निर्वाह करना बहुत से लोगों को कठिन लगता है। आज प्रचारकों और उपदेशकों को लोगों से आकर्षक और लुभावनी व्यर्थ बातें कहने में, सन्देश को रोचक बनाने के लिए उस में अपने ही विचार और बुद्धि की बातें डालने में कोई संकोच नहीं होता है। किन्तु खरी और सही शिक्षा देने में उन्हें संकोच होता है कि कहीं लोगों को बुरा न लग जाए (जो अन्त के दिनों का एक चिह्न है - 2 तिमुथियुस 4:1-5)। उनके सच्चाई को न बताने के कारण चाहे परमेश्वर को कितना भी बुरा लगता रहे; परन्तु मनुष्यों को बुरा नहीं लगना चाहिये। हर मसीही सेवक को गलतियों 1:10 “यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता” हमेशा स्मरण रखना चाहिए, और उसके अनुसार अपनी सेवकाई का निर्वाह करना चाहिए; क्योंकि अन्ततः उसे भी प्रभु के सामने खड़े होकर अपना हिसाब देना होगा (2 कुरिन्थियों 5:10)।

    रोमियों 12:3 में कही गई अगली बात है कि यह शिक्षा “हर एक” के लिए है। यह केवल उनके लिए नहीं है जो प्रचार करने या शिक्षा देने, अथवा मण्डली की देख-भाल और संचालन के कार्य में लगे हैं। मसीही सेवकाई से संबंधित ये शिक्षाएं मण्डली के हर एक सदस्य, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए हैं, क्योंकि परमेश्वर ने सभी के लिए कुछ भले कार्य निर्धारित किए हैं (इफिसियों 2:10), और परमेश्वर पवित्र आत्मा ने सभी की भलाई के लिए मण्डली के सभी सदस्यों को उनकी सेवकाई के अनुसार वरदान दे दिए हैं (1 कुरिन्थियों 12:7, 11)। इसलिए इस सेवकाई को सुचारु रीति से करना और वरदानों का सदुपयोग करना भी सभी मसीही विश्वासियों को आना चाहिए। इस कार्य के लिए, पद 1 और 2 के समर्पण, आज्ञाकारिता, और व्यावहारिक जीवन में प्रकट होने वाले भीतरी परिवर्तन के बाद, अगला कदम है अपने विषय सही आँकलन करना और सही दृष्टिकोण रखना। 

    एक स्वाभाविक मानवीय प्रवृत्ति है कि जब किसी को कोई विशेष ज़िम्मेदारी दी जाती है, तो उसमें इस बात को लेकर विशिष्ट होने का विचार भी आ जाता है। जिसे फिर शैतान उकसा कर, उसे स्वयं को औरों से उच्च समझने की मानसिकता और घमण्ड में परिवर्तित करके, उस व्यक्ति को पाप में फंसा देता है, परमेश्वर की सेवकाई के लिए उसे अप्रभावी बना देता है। शैतान की इस युक्ति में फँसने से बचने के लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को पौलुस के समान “परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था” (1 कुरिन्थियों 15:10) की मानसिकता के साथ कार्य करना चाहिए। अर्थात, अपने मसीही विश्वासी होने को, या अपने प्रभु के लिए किसी रीति से और किसी कार्य के लिए उपयोगी होने को, अपनी किसी योग्यता अथवा गुण के कारण न समझे; वरन, केवल और केवल परमेश्वर के अनुग्रह में उसे दी गई ऐसी ज़िम्मेदारी, जिसे उसे परमेश्वर की इच्छा के अनुसार, उसी के दिए वरदान के द्वारा निभाना है, समझे।

    पौलुस इस बात को और स्पष्ट करते हुए कहता है कि जैसा और जितना परमेश्वर ने बनाया और दिया है, उस से बढ़कर कोई अपने आप को न समझे। इसके लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को “सुबुद्धि” के साथ अपने आप को जाँचने, अपना आँकलन करने वाला होना चाहिए। औरों को जाँचना, उनकी आलोचना करना, औरों के स्तर का आँकलन करना तथा लोगों के सामने औरों के बारे में अपने आँकलन का बयान करना तो बहुत सहज होता है। किन्तु इसी माप-दण्ड को अपने ऊपर लागू करके, इसी के अनुसार अपना सही आँकलन करना बहुत कठिन होता है। और इससे भी कठिन होता है खराई से यह स्व-आँकलन करने के पश्चात, परमेश्वर के समक्ष उसका अंगीकार करके, अपने आप को उसके अनुसार सुधारना, या सुधारे जाने के लिए अपने आप को परमेश्वर के हाथों में सौंप देना। परमेश्वर का वचन हमें दोनों ही बातों की शिक्षा और उदाहरण प्रदान करता है। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:27-32 में बलपूर्वक यह निर्देश देता है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, अपने आप को जाँच लेना चाहिए। जो ऐसा करता है, वह फिर न केवल परमेश्वर से दण्ड पाने से बच जाता है, वरन उसकी आशीषों का संभागी हो जाता है। इसी प्रकार से स्व-आँकलन का एक लिखित प्रमाण दाऊद द्वारा लिखा गया भजन 51 है, जो उसने बतशेबा तथा उसके पति ऊरिय्याह के साथ किए गए पाप के लिए नातान द्वारा उसे बताए जाने के बाद लिखा था। इस भजन में दाऊद न केवल अपने पाप का अंगीकार कर रहा है, वरन अपने आप को शुद्धि के लिए परमेश्वर के हाथों में भी छोड़ दे रहा है।  खराई से अपने स्व-आँकलन करने, पाप मान लेने, और अपने आप को परमेश्वर के हाथों में छोड़ देने की इसी प्रवृत्ति के कारण दाऊद को बाइबल में “परमेश्वर के मन के अनुसार” (प्रेरितों 13:22) व्यक्ति कहा गया है।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यह स्व-आँकलन करने की व्यावहारिक मानसिकता आप के लिए भी अनिवार्य है, ताकि आप योग्य रीति से अपनी सेवकाई पूरी कर सकें। परमेश्वर किसी में विद्यमान किसी भी घमण्ड के साथ कार्य नहीं कर सकता है। आप परमेश्वर के लिए तब ही उपयोगी होंगे, आप परमेश्वर से तब ही आशीषें प्राप्त करेंगे, जब आप अपने अंदर झांक कर, अपने मन की वास्तविक स्थिति को परमेश्वर के सामने मान लेने वाले और उसके सुधार के लिए उसके हाथों में अपने आप को छोड़ देने वाले बनेंगे। वह आपकी वास्तविकता, आप के मन की वास्तविक दशा, आप के विचार, आप से पहले, आप से अधिक गहराई से, और आप से बेहतर जानता है (1 इतिहास 28:9)। किन्तु वह चाहता है कि आप भी अपनी वास्तविकता को जानें और मानें, जिससे वह आपको अपनी सामर्थ्य से परिपूर्ण करके अपने लिए उपयोगी, अपनी मण्डली के लिए उन्नति का कारण, स्वयं आपके लिए आशीषें अर्जित करने वाला बना सके।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 196

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 3

 

    We have seen in the preceding articles that as stewards of the gifts of the Holy Spirit, to properly utilize the gifts, every Christian Believer should first develop a proper spiritual attitude, as God the Holy Spirit, through Paul, has had written in the first two verses of Romans 12. This means that for Christian Ministry, a Christian Believer not only has to be fully surrendered and obedient to God, but also, the inner transformation that has occurred through receiving forgiveness of sins and salvation, should be practically evident, externally, through his changed behavior and daily living. This practically evident change in behavior and life is the only proof that affirms the salvation of the person and of the Holy Spirit residing in him; in God’s Word, the Bible, no other proof has been stated for this. The next step after developing the correct attitude, actual full surrender, and complete obedience to God, is maintaining another essential characteristic of a Christian Believer, which Paul through the guidance of the Holy Spirit states in Romans 12:3 – self-assessment.

    As he develops this theme, Paul makes it clear in this verse that the authority to say all this has been given to him by God, at the time of his being appointed for his ministry. Paul says here that, “For I say, through the grace given to me, to everyone who is among you...;” i.e., he has derived this authority from the grace God has bestowed upon him, to say this to every one of his readers. Paul speaks of this grace and authority he has, in 1 Corinthians 15:9-10, that it is his being appointed an Apostle and given the ministry of preaching the gospel. That is why we see that he speaks about this grace that he has received not only here but affirms this in Romans 1:1 and at the beginning of all his letters. In other words, to fulfil his God given ministry, it was his responsibility to teach and remind the Christian Believers about the correct and appropriate teachings for their Christian Faith and life. The teachings that God had given him and would give him, he was to pass on for the benefit of others. 

    This is a very important lesson for fulfilling one’s Christian Ministry, a lesson many people find very difficult to live by. Today the preachers and teachers have no hesitation in vainly speaking seemingly attractive and pleasing things to the people and adding their own thoughts and wisdom to make the message interesting. But they are very reluctant to speak and teach God’s true and correct doctrines and teachings forthrightly, lest people feel bad about it, and do not appreciate them for doing so (and this is a sign of the end times - 2 Timothy 4:1-5). No matter how bad God may feel about their doing this; but men must not be offended. Every Christian minister should always bear in mind Galatians 1:10, “For do I now persuade men, or God? Or do I seek to please men? For if I still pleased men, I would not be a bondservant of Christ” and fulfill his ministry accordingly; because eventually even he will be standing before God to give his account (2 Corinthians 5:10).

    The next thing Paul says in Romans 12:3 is that his teaching is addressed “to everyone.” It was not meant to be only for those engaged in preaching and teaching in the Church, or for those who were involved in the care and management of the Church. The teachings about the Christian Ministry are meant for every member of the Church, for every Christian Believer, because God has determined some good work or the other for every one (Ephesian 2:10); and God the Holy Spirit has given the Spiritual gifts according to that work, for the benefit of everyone (1 Corinthians 12:7, 11). Therefore, every Christian Believer should learn and know how to properly carry out this ministry and worthily utilize the Spiritual gifts given to them. For this, after the consecration, surrender, and obedience to God and the evident change in behavior and life in practical living, given in verses 1 and 2, the next step is a correct self-assessment and maintaining a correct perspective.

    This is a natural human tendency that whenever anyone is given a special responsibility, then usually he starts feeling special because of it. Once this happens, Satan provokes him to start thinking of himself as superior to others about it, leads him into having an attitude of pride, thereby making him fall into sin, and renders his service for the Lord God ineffective and infructuous. To avoid falling into this satanic trap, every Christian Believer, like Paul should live and work with the attitude “But by the grace of God I am what I am, and His grace toward me was not in vain; but I labored more abundantly than they all, yet not I, but the grace of God which was with me” (1 Corinthians 15:10). That is to say that one should never consider his being a Christian Believer, his being of use for the Lord in any ministry and service in any manner, as something because of his own ability and worth, but only and only because of the grace of the Lord towards him; that in His mercy and grace, God has given him a responsibility and its related gift, to utilize it according to God’s will, for God’s glory, not his own.

    Paul then carries on in this verse to state this even more clearly that as God has made and given to everyone, no one should consider himself over and above that. That is why every Christian Believer should “think soberly” and assess himself. It is very easy to examine others, criticize them, to speak what one thinks of another’s status, and to tell others about their assessment of the other person. But to honestly apply the same standards and truly measure oneself accordingly is very difficult. Even more difficult, after an honest self-assessment, is to accept one’s shortcomings before God, to correct one’s life, and after implementing the necessary corrections, to fully surrender himself into the hands of God. The Word of God teaches and provides examples for this, for us to emulate. Under the guidance of the Holy Spirit, Paul in 1 Corinthians 11:27-32 emphatically states that before partaking in the Lord’s Table, every Christian Believer should examine himself. Everyone who does this, not only remains safe from being judged by the Lord, but also becomes a partaker of His blessings. Another example of an honest self-assessment and its results is Psalm 51, written by David after Nathan made him aware of his sin with Bathsheba and her husband Uriah. In this Psalm, not only is David acknowledging his sin, but is also handing himself over to God to be purified from the sin. Because of his nature of honestly self-assessing himself, acknowledging his sin, and placing himself in the hands of God for his purification, David has been called a “man after God’s own heart” (Acts 13:22) in the Bible.

    If you are a Christian Believer, then this practical tendency of engaging in self-assessment is essential for you as well, to worthily carry out your ministry. God cannot work with any pride that may be present in any person. You will be useful for the Lord God and will receive blessings from Him only when you start looking within yourself and start exposing the actual state of your heart and mind before God, and hand yourself over into God’s hands to be corrected by Him. God knows your true condition, the actual state of your heart, of your thinking (1 Chronicles 28:9), beforehand and even better than you. But He desires that you too learn and acknowledge your factual condition, so that He can fill you with His power and make you useful for Him, be a cause for the edification of His Church, and become one who receives the abundant blessings of God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 21 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 44 - Altering God’s Word - 13 / आशीषित एवं सफल जीवन – 44 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 13

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 44 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 29

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 13

 

पिछले कुछ लेखों में, यह दिखाने के लिए कि शैतान किस प्रकार से बाइबल के लेखों को बाइबल के विपरीत तरीके से उपयोग करता है, हम ईसाइयों या मसीहियों में पाई जाने वाली एक बहुत आम धारणा के बारे में देखते आ रहे हैं, कि उद्धार खोया जा सकता है, और उसे भले बनो, भला करो, अर्थात्, कर्मों के द्वारा बना कर रखना होता है; किन्तु बाइबल के अनुसार यह धारणा बिलकुल गलत है। यह समझने के लिए कि बाइबल के अनुसार यह धारणा गलत क्यों है, हमने पिछले लेखों में बाइबल में से देखा था कि उद्धार या नया-जन्म पाने का क्या अर्थ है, यह पारिवारिक अथवा वंशागत नहीं है, और इसमें किसी भी मनुष्य का कोई भी कार्य या प्रयास कारगर नहीं है, और न ही ये बातें व्यक्ति के उद्धार में कोई योगदान देती हैं। यह पूर्णतः और केवल व्यक्ति के लिए परमेश्वर के अनुग्रह से है जो उस पर व्यक्तिगत रीति से किया जाता है। इसके बाद हमने उद्धार खोए जा सकने के अर्थ और तात्पर्यों को देखा था, और यह भी कि इस धारणा को स्वीकार करना परमेश्वर के बुनियादी गुणों पर हमला करना है, परमेश्वर के परमेश्वर होने पर हमला करना है; और इसलिए पूर्णतः असंगत और अस्वीकार्य है। आज हम निष्कर्षों के साथ इस बात का समापन करेंगे कि शैतान किस प्रकार से बाइबल के लेख और तथ्यों का अनुचित उपयोग लोगों से यह मनवाने के लिए करता है कि उद्धार खोया जा सकता है।


शैतान द्वारा एक बुनियादी तर्क उपयोग किया जाता है कि यदि उद्धार हमेशा के लिए है, और कभी खोया नहीं जा सकता है, तब तो उद्धार पाए हुए व्यक्ति को पाप करने का ‘लाइसेंस’ मिल गया है, क्योंकि अब वह निश्चिन्त होकर पाप कर सकता है, बिना किसी दुष्परिणाम की चिंता किए; क्योंकि उसका उद्धार तो कभी जाएगा नहीं। लेकिन जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर ने कभी भी, कहीं भी, यह नहीं कहा है कि उद्धार पाने के बाद मनुष्य अपने कार्यों के लिए कभी जवाबदेह नहीं होगा। पापों के लिए परमेश्वर की क्षमा हमेशा उपलब्ध रहती है, किन्तु साथ ही उसके पथ-भ्रष्ट बच्चों के लिए उसकी ताड़ना भी हमेशा उपलब्ध रहती है। आवश्यकता पड़ने पर वह उनकी ताड़ना, यहाँ तक की भारी ताड़ना भी करता है; मूसा (व्यवस्थाविवरण 3:23-27) और दाऊद (2 शमूएल 12:9-14) जैसे लोग भी अनाज्ञाकारिता करने के लिये उसकी ताड़ना से नहीं बचे।


दूसरा तर्क जो शैतान लेकर आता है, वह है कि उद्धार पाने के बाद, अब यह मनुष्य पर अनिवार्य हो जाता है कि अपने इस स्तर को, अच्छा बनकर अपने अच्छे कर्मों से, बना कर रखे। लेकिन बाइबल में यह बात भी कहीं नहीं लिखी गई है; यह भी शैतानी प्रभाव में आकर मनुष्यों की कोरी कल्पना मात्र है। इसके विपरीत, जैसा की हमने पिछले लेख में देखा है, प्रेरित पौलुस (रोमियों 7:15-24) और यूहन्ना (1 यूहन्ना 1:8-10) के उदाहरण बड़े स्पष्ट और बिना किसी असमंजस के साफ़ दिखाते हैं कि परमेश्वर के उद्धार पाए हुए बच्चों को भी परमेश्वर के अनुग्रह और क्षमा की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है। शैतान का यह तर्क उसकी एक युक्ति है मनुष्य को “कर्मों द्वारा धर्मी बनने” की व्यर्थ बात में उलझाने और फंसाने के लिए जिससे वह परमेश्वर और उसके वचन के साथ समय नहीं बिता सके, उस से सीख नहीं सके, और फिर उसके लिए सुसमाचार प्रचार का या अन्य कोई कार्य नहीं कर सके, उसके लिए उपयोगी नहीं बन सके।


तीसरा, यद्यपि वे लोग जो उद्धार खोया जा सकता है के पक्ष में बोलते हैं, वे अपने दावे के समर्थन के लिए बाइबल में से कुछ पद और खण्ड तो दिखाते हैं। किन्तु यदि उन पदों और खण्डों का उनके सन्दर्भ में तथा बाइबल के अन्य भागों के साथ मिलाकर अध्ययन किया जाए तो यह प्रकट हो जाता है कि उनके तर्क बाइबल के लेखों की गलत व्याख्या और दुरुपयोग हैं। साथ ही, सम्पूर्ण बाइबल में कहीं पर भी किसी के भी द्वारा उद्धार खो देने का कोई भी उदाहरण नहीं है। क्योंकि यह इतना महत्वपूर्ण तर्क है, जो व्यक्ति के अनन्तकाल के भविष्य को ही बदल देता है, इसलिए यही अपेक्षा रखी जाती है कि परमेश्वर इसके बारे में बिलकुल स्पष्ट होगा, कुछ उदाहरणों के द्वारा उसे दिखाएगा और समझाएगा, इस बात को किसी के द्वारा बाइबल के पदों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर की गई व्याख्या पर नहीं छोड़ देगा। किन्तु उद्धार के खोए जा सकने के तर्क के विपरीत, हम बाइबल में जो देखते हैं वह है कि, सम्पूर्ण बाइबल में परमेश्वर बारंबार यह दिखाता और आश्वासन देता आ रहा है कि यद्यपि वह पाप और बुराई को दंड देगा, अपने लोगों, अपने बच्चों की भी ताड़ना करेगा; और यदि आवश्यक हुआ तो बहुत कठोर होकर घोर ताड़ना भी करेगा; किन्तु कभी भी, किसी भी परिस्थिति में, उन्हें जिन्हें उस ने अपना बना लिया है, न तो छोड़ेगा और न त्यागेगा। यद्यपि परमेश्वर के लोग उसे जवाबदेह हैं, और निश्चय ही उन्हें अपने जीवनों का हिसाब उसे देना होगा, ताकि उनके अनुसार अपने प्रतिफल पाएँ (रोमियों 14:10; 2 कुरिन्थियों 5:10); किन्तु वे कभी भी, किसी भी तरीके से, किसी के भी द्वारा, उससे अलग करके ले जाए नहीं जा सकते हैं (यूहन्ना 10:28-29)।


इसलिए, किसी भी रीति से देखें, उद्धार खोया जा सकता है प्रचार करने और सिखाने की यह शैतानी युक्ति न तो सत्य है और न ही बाइबल के अनुसार है; चाहे इसे सिखाने वाला कोई भी परमेश्वर का प्रतिबद्ध जन, कलीसिया का प्रमुख व्यक्ति या अगुवा, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि में से कोई क्यों न हो। यह इस बात को दिखाता है कि शैतान अपनी दुष्ट चालों को सफल बनाने के लिए परमेश्वर के धर्मी लोगों का भी अधर्मी रीति से, बाइबल के लेखों और तथ्यों का बाइबल के विपरीत रीति से उपयोग कर सकता है और करता भी है, चाहे उसे परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा ही अपना दुष्ट काम क्यों न करवाना पड़े। अगले लेख में हम पवित्र शास्त्र के लेखों में जोड़ने या घटाने के उदाहरणों से बाइबल के लेखों में फेर-बदल के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 44 - Be Stewards of God’s Word – 29 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 13

 

In the last few articles, to illustrate how Satan induces people to use a Biblical text in an unBiblical way, we have been considering about a very commonly seen and accepted notion amongst Christians, that salvation can be lost and it has to be maintained by being good and doing good, i.e., by works; but Biblically it is an absolutely incorrect concept. To understand why Biblically this concept is wrong, in the preceding articles we have seen from God’s Word the Bible what it means to be saved or Born-Again; that it is not familial, and how no human work or effort of any kind neither is ever involved, nor contributes in any manner to a person’s salvation. It is purely and totally the work of God’s grace towards the person, as an individual. We then saw the meanings and implications of accepting the notion that salvation can be lost, and how accepting this idea, hits at the very basic characteristics of God, at God being God; and is therefore absolutely untenable. Today we will conclude on how Satan misuses Biblical facts and texts inappropriately to convince people into believing that accepting the argument of salvation can be lost is logical and acceptable.


The basic argument misused by Satan is that if salvation is eternal, and can never be lost, then the saved person has now got a ‘licence to sin’, since he can sin with impunity, with no fear of any consequences; since his salvation will never be lost. But as we have seen in the previous article, God has nowhere ever said that after salvation man will never be accountable for his deeds. God’s forgiveness for sins is always available, but so is His chastisement for His wayward children. Whenever necessary He chastens His children, if required quite severely; even people like Moses (Deuteronomy 3:23-27) and David (2 Samuel 12:9-14) were not spared retribution for disobedience.


The second argument that Satan brings is that once being saved, it is now binding upon man that he should maintain this status by being good and doing good. But the Bible does not say this anywhere, it is a figment of man’s imagination under satanic influences. On the contrary, as we have seen in the previous article, the examples of the Apostles, Paul (Romans 7:15-24) and John (1 John 1:8-10), show very clearly and unambiguously that even the saved children of God continually need God’s grace and forgiveness for their sins. This is just another of Satan’s ploys to drive man into getting entangled in the vanity of “righteousness by works”, instead of spending time with God, His Word, learning from Him, and then working for Him to spread the gospel or in some other manner, and being fruitful for Him.


Thirdly, although those who argue in favor of salvation can be lost, do show some Biblical verses to substantiate their claims. But if these verses are studied in their context and along with other relevant Bible passages, it becomes clear that their argument is a misinterpretation and misuse of Biblical text. Moreover, there is no example in the whole of the Bible of any one ever losing their salvation. Since this is such a crucial argument, that entirely changes one’s eternal future, it is only to be expected that God would be very clear about this, see to it that there is no ambiguity about it, and illustrate it through some examples, instead of leaving it on someone’s interpretation of some Biblical verses taken out of context. But, on the contrary what we see is that God keeps assuring and illustrating throughout the Bible, that though He will punish sin and iniquity, chastise even in His people, His children; and if required do this with considerable severity; but He will never, under any circumstance, neither leave nor forsake those whom He has accepted as His own. Though God’s people are accountable to Him and will surely have to give an account of their lives to Him, and receive their rewards accordingly (Romans 14:10; 2 Corinthians 5:10); but they can never, by any means, ever be taken away from Him by anyone (John 10:28-29).


Hence, whichever way we look at it, this satanic ploy of preaching and teaching that salvation can be lost is just not true, not Biblical; no matter which God’s committed Believer, Church leader or elder, Bible preacher or teacher may say it. It shows how Satan can misuse God’s people in an ungodly way, and Biblical texts and facts in an unBiblical way, to suit his nefarious purposes; even by getting it done by God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. In the next article we will look at examples from the Bible of alteration of Scriptural text by adding to it, or taking away from it.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

Worship – 23 - Obstacles to Worship (2) - Not Realizing Our Status In Christ / आराधना – 23 - आराधना में बाधाएँ (2) - मसीह में अपने स्तर को न समझना

 

आराधना 23

Click Here for the English Translation

आराधना में बाधाएँ (2) - मसीह में अपने स्तर को न समझना

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो               लेख पर चर्चा वीडियो


    मसीही विश्वासी के जीवन में बाधाएँ बनकर, उसे योग्य रीति से परमेश्वर की आराधना करने से रोकने वाली बातों के अध्ययन में, हमने पिछले लेख में देखा था कि इस का प्राथमिक और सर्वोपरि कारण है यह न समझना कि आराधना वास्तव में है क्या। इसीलिए, वास्तविक आराधना के स्थान पर लोग प्रार्थना, रीति के अनुसार और औपचारिकता में गीत गाने, मण्डली की सामूहिक आराधना में बिना माँ-मस्तिष्क के सम्मिलित होने, गीत के शब्दों पर ध्यान या विश्वास किए बिना ही उन्हें गाते रहना, आदि का उपयोग करते हैं। इनमें से कोई भी तरीका, वह “आत्मा और सच्चाई” से की गई आराधना, वह 'प्रोसकुनिऑस' अर्थात साष्टांग दण्डवत और परमेश्वर को पूर्ण समर्पण करना नहीं है, जो परमेश्वर अपने लोगों से चाहता है (यूहन्ना 4:23-24)। परमेश्वर के प्रति पूरी तरह से समर्पित और आज्ञाकारी न रहने वाले ऐसे अपरिपक्व मसीही विश्वासियों के जीवनों में, क्योंकि वे परमेश्वर के साथ एक निकट और सार्थक संबंध में नहीं हैं, इसलिये उनमें परमेश्वर की व्यक्तिगत और वास्तविक आराधना का भी स्थान नहीं होता है। वे प्रथा के अनुसार तथा अन्य लोगों की नकल करते हुए, कुछ रटे हुए शब्दों को दोहराते हुए, एक औपचारिक तथा ऊपरी आराधना ही कर पाते हैं, जिससे उनके जीवनों में आराधना के कोई लाभ भी नहीं आ पाते हैं।

    एक और बाधा जो मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की योग्य आराधना करने से रोकती है, उनका उन्हें परमेश्वर से मिले हुए ओहदे या स्तर का एहसास न करना है। परमेश्वर ने प्रत्येक सच में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, अर्थात उसे जिसने अपने पापों से पश्चाताप किया है और प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण किया है, अपने अनुग्रह में उसे उद्धार के साथ एक स्तर भी प्रदान किया है। पहले हम परमेश्वर के वचन से परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा मिले स्तर को देखते हैं, और इस का एहसास करते हैं कि परमेश्वर ने नया जन्म पाए हुए उसके विश्वासियों को कैसे ऊँचे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है, उन्हें जो प्रभु में विश्वास करते हैं, उसे अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया है, और अपने जीवन उसे समर्पित कर दिये हैं।

    ऐसे मसीही विश्वासियों के बारे में परमेश्वर का वचन कहता है, कि:

  1. वे परमेश्वर की संतान बन गए हैं, “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं(यूहन्ना 1:12-13)

  2. परमेश्वर की संतान होने के नाते वे मसीह के संगी वारिस हैं, “इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं। क्योंकि तुम को दासत्व की आत्मा नहीं मिली, कि फिर भयभीत हो परन्तु लेपालकपन की आत्मा मिली है, जिस से हम हे अब्बा, हे पिता कह कर पुकारते हैं। आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं। और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं(रोमियों 8:14-17)

  3. इस पृथ्वी पर, इस वर्तमान शारीरिक जीवन में भी, वे पवित्र आत्मा के द्वारा अंश-अंश करके प्रभु की समानता में बदलते चले जा रहे हैं, “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं(2 कुरिन्थियों 3:18)

  4. वे परमेश्वर के याजक हैं (प्रकाशितवाक्य 1:6), वास्तव में एक चुना हुआ वंश, राज-पदधारी याजकों का समाज, पवित्र प्रजा, और परमेश्वर की निज प्रजा हैं, “पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और (परमेश्वर की) निज प्रजा हो, इसलिये कि जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो(1 पतरस 2:9)

    उपरोक्त सभी पदों में यह ध्यान दीजिए कि ये आते समय में पूरी होने वाली प्रतिज्ञाएँ नहीं हैं, न ही ऐसी संभावनाएँ हैं जो मसीही विश्वासी के द्वारा कुछ विशेष करने अथवा एक विशिष्ट प्रकार का जीवन जीने के द्वारा उसे प्राप्त होंगी; परन्तु यह प्रदान कर दिए गए वास्तविक तथ्य हैं। क्योंकि स्वयं परमेश्वर ने प्रत्येक वास्तविक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को इस उच्च स्तर पर लाकर आसीन कर दिया है, इसीलिए, पौलुस लिखता है, “हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊँ, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है(फिलिप्पियों 3:13-14)। पौलुस भली-भांति जानता था कि वह एक घोर पापी रहा है (1 तीमुथियुस 1:12-15), और परमेश्वर के अनुग्रह पाने तथा उसे कोई ज़िम्मेदारी दिये जाने के सर्वथा अयोग्य है (1 कुरिन्थियों 15:9-10)। लेकिन फिर भी परमेश्वर ने उसे उद्धार दिया और उसे एक स्वर्गीय स्तर प्रदान किया, जैसे परमेश्वर ने प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी को भी किया है। इसलिए, यद्यपि पौलुस अपने मन में अपनी भूतपूर्व दशा और स्तर का ध्यान रखता था, लेकिन उसने इन बातों को अपने जीवन के लिए एक ऐसा भारी बोझ कभी नहीं बनने दिया जो उसे परमेश्वर से मिली ज़िम्मेदारी को पूरी करने वाली जीवन-दौड़ के लिए बाधा बने। पौलुस को इस बात का एहसास था कि आगे बढ़ने के लिए, अपने अयोग्य अतीत से अलग होना और छोड़ना पड़ेगा; केवल तब ही वह आगे उस इनाम की ओर बढ़ सकेगा जो उसके लिए रखा हुआ है। और उसने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को भी इसी बात का एहसास करवाया - वे पहले क्या थे, और वर्तमान में उन्हें क्या बना दिया गया है (1 कुरिन्थियों 6:9-11)। इसलिए अब उन्हें अपने वर्तमान स्तर के अनुसार जीवन जीना है, न कि भूतपूर्व स्थिति के अनुसार। जब तक कि हम इस बात का एहसास नहीं करेंगे कि परमेश्वर की दृष्टि में हम क्या हैं, और इस बात को सदा ध्यान में बनाए नहीं रखेंगे, तब तक हम अपने आप को परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला तो दूर की बात है, उसे स्वीकार्य जीवन और व्यवहार भी नहीं रख सकेंगे।

    तो इसका विश्वासी की आराधना पर क्या प्रभाव पड़ता है? यह एक दुर्भाग्य पूर्ण तथ्य है कि बहुत से विश्वासी, परमेश्वर की आराधना करते समय, अपना अनादर करते हैं, अपने आप को अप्रतिष्ठित ठहराते हैं; और वह भी वर्तमान काल में। उन्हें परमेश्वर द्वारा उन्हें प्रदान किए गए स्तर का कोई वास्तविक एहसास नहीं है। वे परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा उद्धार पाने के बाद भी अपने लिए वही कहते हैं जैसे वे उद्धार पाने से पहले हुआ करते थे, वैसे ही अब भी हैं। वे अपने आप को अनेकों प्रकार के अनादरपूर्ण नामों और बातों से संबोधित करते हैं, अपने आप को अनेकों प्रकार के अप्रतिष्ठित स्तर और पदवियाँ प्रदान करते हैं, अपनी एक नीच पापमय हस्ती बताते हैं। किन्तु ज़रा सा विचार करके देखिए कि यह सब सुनना परमेश्वर को कैसा लगता होगा, जो कहता है, “मैंने तुझे क्षमा कर दिया है और तुझे उठा कर अपनी संतान होने का स्तर दे दिया है; तू मसीह का संगी वारिस, मेरा राज-पदधारी याजक और विशेष प्रजा है, और अभी भी मैं तुझे मसीह की समानता में बदलता चला जा रहा हूँ।” किन्तु विश्वासी कहता है, “नहीं, मैं तो अभी भी एक नीच, निरादर के योग्य, पूर्णतः अयोग्य, किसी भी भलाई लिए अनुपयुक्त, घिनौना, गंदी नाली का कीड़ा, आदि हूँ!” क्या यह ज़रा भी सही और उचित लगता है? क्या परमेश्वर ऐसी कोई भी बात सुनना चाहेगा? परमेश्वर द्वारा उसे उच्च स्तर पर उठाए जाने के बाद, क्या किसी विश्वासी के मुँह से ऐसी बातें सुनकर, परमेश्वर उसकी सराहना करेगा? क्या परमेश्वर ऐसी बातों को कभी भी ऐसी बातों को अपने लिये “स्तुति और आराधना” के रूप में स्वीकार करेगा?

    चाहे यह अनजाने में ही हो, किन्तु क्या यह परमेश्वर का गुणानुवाद करने के स्थान पर उसमें अविश्वास करना, अप्रत्यक्ष रीति से उसे झूठा ठहराना नहीं है? क्या परमेश्वर के वचन में किसी की भी इस प्रकार की स्तुति और आराधना करने का कोई भी उदाहरण है? इससे संबंधित एक रोचक बात यह भी है कि जो लोग अपनी ‘आराधना’ में इस प्रकार के शब्द अपने लिए प्रयोग करते हैं, यदि कोई उन्हें, उन्हीं के उन शब्दों से संबोधित करे, जो उन्होंने परमेश्वर के सामने अपने लिये उपयोग किये हैं, तो वे बहुत बुरा मानते हैं, बहुत क्रुद्ध हो जाते हैं; और यह परमेश्वर के सामने कहे गये उनके शब्दों के खोखले होने को प्रकट कर देता है। क्या यह उनके द्वारा दिखाया जाने वाला पाखण्ड नहीं है? ऐसी तथाकथित ‘आराधना’ वास्तव में मण्डली के उपस्थित लोगों के कानों के लिए तो हो सकती है, किन्तु परमेश्वर की स्तुति और आराधना के लिए कदापि नहीं है। न केवल मसीही विश्वासी को यह जानना चाहिए कि वास्तविक आराधना क्या है, वरन साथ ही उसे इस बात का ध्यान भी रहना चाहिए कि परमेश्वर ने उसे क्या स्तर प्रदान किया है, उठाकर कहाँ पर बैठाया है। और फिर परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान किए गए इसी स्तर के अनुसार ही उसे हर समय, हर बात के लिए, बोलना और व्यवहार करना चाहिए।

    अगले लेख में हम इसी बात से संबंधित एक और बाधा के बारे में देखेंगे, जो मसीही विश्वासियों को सच्ची आराधना करने से बाधित करती है।

    सच्ची आराधना करने के लिये परमेश्वर के सच्चे जन, परमेश्वर की सन्तान, उसके परिवार का एक भाग बनना (यूहन्ना 1:12-13) भी अनिवार्य है। और यह केवल स्वेच्छा से पापों से पश्चाताप करने, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिये क्षमा माँगने, और जानते-बूझते हुए एक प्रतिबद्धता के साथ अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित करने के द्वारा ही सम्भव है। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship23

English Translation

Obstacles to Worship (2) - Not Realizing Our Status In Christ

Click Here for a discussion on Today's Article:

DiscussionAudio                      Discussion Video


    In studying the obstacles in a Christian Believer’s life that keep him from worshiping God worthily, we have seen in the last article that the primary and foremost reason is not knowing what worship actually is. Therefore, true worship is substituted with things like prayer, ritualistic and formal singing of songs, participating in congregational singing without one’s heart and mind being it, or actually meaning the lyrics being sung, etc. None of these methods are “the worship in spirit and truth,” the ‘proskuneos,’ i.e., falling prostrate (face down) in adoration and homage, and completely surrendering self to God the that the Lord God seeks from His people (John 4:23-24. Such immature Christian Believers, i.e., those lives are neither fully surrendered nor completely obedient to God, since they are not in a close and meaningful relationship with God, they also lack having a worthwhile and personal time of worshiping God in their lives. Since they only worship ritualistically, or by copying the worship of others, through repeating some words by rote; therefore, because of this formal and superficial worship, they do not benefit from their worship in any manner.

    Another obstacle that keeps a Christian Believer from offering worship to God worthily is their not realizing the status that God has granted to them. Along with the salvation, God has graciously given to every truly Born-Again Christian Believer an exalted status, because of their repenting of sins and accepting the Lord Jesus as their Savior. Let us first see from God’s Word and realize about the status that the Lord God has elevated the Born-Again Christian Believers, i.e., those who believe in Him, have accepted Him as their personal savior, and have committed their lives to Him.

    God’s Word says about such Christian Believers, that:

  1. They have been made the children of God, “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13).

  2. As God’s children, they are joint heirs with Christ Jesus, “For as many as are led by the Spirit of God, these are sons of God. For you did not receive the spirit of bondage again to fear, but you received the Spirit of adoption by whom we cry out, "Abba, Father." The Spirit Himself bears witness with our spirit that we are children of God, and if children, then heirs--heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together” (Romans 8:14-17).

  3. Even on this earth, in the present physical life, they are gradually being transformed into the likeness of our Lord by the Holy Spirit, “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord” (2 Corinthians 3:18).

  4. They are the Priests of God (Revelation 1:6), in fact a chosen generation, a Royal Priesthood, a holy nation, God’s own special people, “But you are a chosen generation, a royal priesthood, a holy nation, His own special people, that you may proclaim the praises of Him who called you out of darkness into His marvelous light” (1 Peter 2:9).

    In all these verses, notice that these are neither promises to be fulfilled in the future, nor possibilities to which the Believers can attain if they do certain things, or live a particular kind of life; rather, they are already granted and accomplished facts. Since God Himself has already elevated every truly Born-Again Christian Believer to such an exalted status, therefore, Paul writes, “Brethren, I do not count myself to have apprehended; but one thing I do, forgetting those things which are behind and reaching forward to those things which are ahead, I press toward the goal for the prize of the upward call of God in Christ Jesus” (Philippians 3:13-14). Paul well knew that he had been a heinous sinner (1 Timothy 1:12-15), absolutely unworthy of receiving the grace of God, or of any responsibility being bestowed upon him (1 Corinthians 15:9-10). But still, God had saved him and granted him a heavenly status, as God has granted to every true Christian Believer. So, while Paul did did keep at the back of his mind his former condition and status, but he did not let it become a heavy weight that would prevent him from properly running his race of responsibility entrusted to him by God. Paul realized that to move forwards, he had to disengage himself from and let go of his unworthy past, only then could he press forward to the prize kept for him. And he reminded the Corinthian Believers also about the same thing – what they formerly were, and what they presently have been made (1 Corinthians 6:9-11). Therefore, now they have to live according to their present status, not in their past. Unless we realize and remain aware of who we are in the eyes of God, we will not conduct ourselves in a manner acceptable to God, let alone appreciated by Him.

    So, how does this affect the Believer’s worship? It is an unfortunate fact that many Believers, while worshiping God, belittle and demean themselves, and that too in the present tense, i.e., they still call themselves the same as they were earlier, before being saved by the grace of God. They give themselves all sorts of demeaning names, various belittling titles, and a lowly sinful status. But just think it over, how would all this sound to God, who says that “I have forgiven you and lifted you up to the status of being my child, a joint-heir with Christ, my Royal Priest and my special people, and even now I am transforming you into the likeness of Christ”; yet, the Believer insists on saying, “No, but I am still such a lowly, despicable, dishonorable, unworthy, good-for-nothing, wretched creature, a gutter-worm, etc.!” Does this make any sense? Would God like to hear any of these things, would He in any manner ever appreciate a Believer’s saying such things about himself, after what God has elevated him to be? Will He ever accept this as “Praising and Worshiping God”?

    Even if it is inadvertent, is this not disbelieving God and indirectly calling Him a liar, instead of exalting Him? Is there any example in God’s Word of any of His people ever worshiping and praising Him in this manner? And an interesting fact is, that those who use such belittling and demeaning terms for themselves in their so-called ‘worship’, take serious offense and respond in anger to anyone who uses any of those very terms for them, that they have used for themselves before God; exposing the hollowness of their words, spoken to God. Is this not sheer hypocrisy on their part? Such so-called ‘worship’ is more for the ears of the congregation, than it is for praising and exalting God. Not only should the Christian Believer know what worship actually is, but should also be aware of his God-given status, then speak and behave accordingly at all times, for all things.

    In the next article we will see another similar obstacle to worship in the life of a Christian Believer.

    To truly worship God, it is mandatory to become a person of God, a child of God and a part of His family (John 1:12-13). And this is only possible by voluntarily repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive his sins, and knowingly committing oneself to surrendering their life to the Lord Jesus. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language