ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Prayer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Prayer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 166 - Church Stewardship - Practical Implications – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 166 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 166

कलीसिया के भण्डारी – 33

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन -

व्यावहारिक निहितार्थ – 3 

    जब तक कि व्यक्ति उस बात के बारे में जानकारी नहीं रखता है, वह न तो उसका उचित उपयोग कर सकता है, न ही उसकी सही देखभाल कर सकता है। और न ही उसे पता होगा कि किस बात या व्यवहार से उस की हानि हो सकती है, इसलिए उसे हानि से बचाकर सुरक्षित कैसे रखना है। परमेश्वर ने नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को विभिन्न प्रावधान दिए हैं जिनकी सहायता से वे अपनी बुलाहट के योग्य तथा परमेश्वर की सन्तान होने की गवाही का जीवन जी सकें। प्रत्येक मसीही विश्वासी, परमेश्वर ने उसे जो भी दिया है, उसका भण्डारी भी है; इसलिए यह उसकी ज़िम्मेदारी है कि न केवल उस प्रावधान को संभाल के रखे जो परमेश्वर ने उसे दिया है, बल्कि उसका उचित उपयोग, जैसा परमेश्वर चाहता है, भी करे। परमेश्वर द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी को दिए गए प्रावधानों में से एक है कि उसे परमेश्वर की कलीसिया का अंग बनाया गया है और उसे परमेश्वर की अन्य सन्तानों की सहभागिता में रखा गया है, और इस विशेषाधिकार के लिए वह परमेश्वर का भण्डारी भी है। पिछले लेखों में हमने मत्ती 16:18 से परमेश्वर की कलीसिया के बारे में कुछ बुनियादी बातें सीखी हैं। अब हम उन सीखे गए तथ्यों के व्यावहारिक निहितार्थों के द्वारा, उन तथ्यों को उपयोग में लाना सीख रहे हैं। आज, इस विषय पर हमारे तीसरे लेख में, हम विश्वासियों द्वारा नियमित कलीसिया की सभाओं में सम्मिलित होने के बारे में देखेंगे, तब भी जब वहाँ लोगों का व्यवहार और वहाँ की परिस्थितियाँ प्रतिकूल न भी हों।

    बाइबल दिखाती है कि प्रभु यीशु हमेशा ही सब्त के दिन आराधनालय में अथवा मन्दिर में जाया करता था; और वहाँ पर शिक्षा भी देता था (मत्ती 13:54; मरकुस 1:21; लूका 4:15; 6:6; यूहन्ना 6:59; 18:20)। यद्यपि उसे पता था कि उसके विरोधी वहाँ पर हमेशा ही रहते हैं, और वे उसके, उसके कार्यों के, और उसकी शिक्षाओं के विरुद्ध बोलने, तथा लोगों को उसके विरुद्ध भड़काने का कोई अवसर नहीं चूकते हैं; फिर भी इन बातों के कारण वह वहाँ जाने से कभी नहीं रुका। प्रभु यीशु सब्त के दिन न केवल आराधनालयों में सिखाया करता था (मत्ती 13:54; मरकुस 6:2; लूका 4:14-15, 16-20, 31-33), परन्तु जब वह यरूशलेम में होता था, तो वहाँ पर भी मन्दिर में जाया करता था, और वहाँ भी लोगों को सिखाया करता था (मरकुस 14:49; लूका 21:38; यूहन्ना 7:14; 8:2, 20)।

    उसने केवल इस लिए कि, धर्म के अगुवे और कुछ लोग उसे पसंद नहीं करते थे, उसके विरुद्ध बोलते थे, वहाँ जाना कभी बँद नहीं किया। परमेश्वर का वचन बाइबल इस बात की गवाही देती है कि सब्त के दिन परमेश्वर के घर में होना प्रभु की रीति थी, जिसे वह हमेशा निभाता था (लूका 4:16)। वहाँ पर मिलने वाले अपमान और विरोध ने उसे कभी परमेश्वर के घर से दूर नहीं किया। साथ ही इस तथ्य पर भी विचार कीजिये कि प्रभु यीशु परमेश्वर हैं; उन्हें आराधना करने के लिये किसी आराधनालय या मन्दिर में जाने की क्या आवश्यकता? यदि उन्हें कभी आराधना करने की इच्छा भी होती, तो वह घर में - अपने या किसी अन्य के, या बाहर कहीं - उस समय वे जहाँ पर भी हों, चाहे मार्ग में ही क्यों न हों, कर सकते थे। परन्तु वे आराधना करने के लिये हमेशा ही, जहाँ पर भी वे हों, वहाँ के स्थानीय आराधनालय में, या यरूशलेम में मन्दिर में जाया करते थे। जो लोग यह तर्क देते हैं कि बाइबल में ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि आराधना के लिये कलीसिया में जाना ही है। वे घर पर भी भली-भाँति आराधना कर सकते हैं, इसलिए कलीसिया में जाने की क्या आवश्यकता है? विशेषकर किसी ऐसी कलीसिया में जहाँ उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, या उन्हें उनका उचित आदर नहीं मिलता है, वे वहाँ क्यों जाएं? यदि आराधना के दिन और समय पर परमेश्वर प्रभु यीशु के लिये आराधना स्थान पर होना अनिवार्य था, तो बिना कोई भी प्रश्न उठाए और तर्क दिए, यह करना क्या हम मनुष्यों के लिये भी अनिवार्य नहीं है? क्या कोई भी मनुष्य, प्रभु परमेश्वर द्वारा स्थापित उदाहरण के जानबूझकर विरुद्ध जाने का, परमेश्वर को कोई जवाब दे पाएगा? क्या ऐसा व्यक्ति इस जानबूझकर की गई लापरवाही के परिणामों की कल्पना भी कर सकता है?

    प्रभु यीशु के मृतकों में से पुनरुत्थान और फिर स्वर्गारोहण के पश्चात, उसके शिष्य आनन्द के साथ यरूशलेम के मन्दिर में जाया करते थे (लूका 24:52-53), यह जानते हुए भी कि यहूदी लोग और उनके धार्मिक अगुवे न तो उन्हें और न ही उनके प्रभु को कदापि पसंद नहीं करते हैं। हम यह भी देखते हैं कि जब यूहन्ना और पतरस प्रार्थना के समय मन्दिर में जा रहे थे, उस समय उन्होंने एक जन्म के लँगड़े को चंगा किया, जो फिर उनके साथ मन्दिर के अन्दर गया (प्रेरितों 3:1-8)। अर्थात, उन्हें उन लोगों के साथ प्रार्थना में जुड़ने में कोई संकोच नहीं था, जिन्होंने उनके प्रभु को क्रूस पर चढ़ाया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वे वहाँ पर परमेश्वर का आदर करने, उसे महिमा देने के लिए जाते थे, न कि मनुष्यों को दिखाने या प्रसन्न करने के लिए। पिन्तेकुस्त के दिन के बाद, जब शिष्यों ने यरूशलेम में अपनी सेवकाई आरंभ कर ली, तो उन्हें ईश्वरीय निर्देश मिले कि वे मंदिर में प्रचार करें, और वह यह नियमित रीति से मन्दिर में तथा मंदिर के बाहर करने लगे (प्रेरितों 5:20, 25, 42), और वे ऐसा इसके कारण उन पर आए सताव के बावजूद करते रहे (प्रेरितों 5:28, 33, 40-42)।

    इसी प्रकार से हम पौलुस के जीवन और सेवकाई से भी देखते हैं कि, यद्यपि उसे परमेश्वर द्वारा मुख्यतः अन्यजातियों के मध्य सेवकाई करने के लिए नियुक्त किया गया था (प्रेरितों 9:15; गलतियों 1:16; 2:7), फिर भी अपनी सेवकाई की यात्राओं में, वह हमेशा पहले स्थानीय यहूदी आराधनालय में जाता था, और वहाँ पर सुसमाचार प्रचार करता था (प्रेरितों 13:14-15; 14:1; 17:1-2; 17:10; 17:16-17; 18:4; 18:19; 19:8)। केवल जब वे उसे वहाँ से बाहर निकाल देते थे, तब ही वह आराधनालय में जाना बँद करता था; वह भी इसलिए नहीं क्योंकि उन्होंने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया और उसे आदर नहीं दिया, बल्कि इसलिए क्योंकि उसे अन्दर जाने और प्रचार करने की अनुमति ही नहीं रहती थी। वह जहाँ कहीं भी जाता था, उसे पता था कि देर-सवेर यहूदी उसका विरोध अवश्य करेंगे और उसके लिए परेशानियाँ खड़ी करेंगे; लेकिन जब तक उसके पास अवसर होता था, वह हमेशा अपनी सेवकाई आराधनालय से ही आरंभ करता था। पौलुस वचन के अनुसार सत्य को बोलने से नहीं रुकता था, और वहाँ से लोगों – यहूदियों और अन्यजातियों, का ध्यान आकर्षित कर लेने के बाद, वह यहूदी आराधनालय के बाहर भी अपनी सेवकाई ज़ारी रखता था, अन्यजातियों और यहूदियों, दोनों के मध्य, जो भी उसकी बात सुनना चाहता था।

    उपरोक्त हवालों से हम पौलुस की सेवकाई से सम्बन्धित एक और महत्वपूर्ण बात को भी देखते हैं, वह सबत के दिन आराधना के लिए आराधनालय में जाया ही करता था। और इसी से उसे उस स्थान के समाज में उन्हें सुसमाचार प्रचार करने के लिए मार्ग मिलता था; कभी-कभी तो उसे प्रचार के लिए निमंत्रण भी दिया गया (प्रेरितों 13:14-15)। अतः, यह जानते हुए भी कि देर-सवेर उस पर विरोध और सताव अवश्य ही आएँगे, और तब उसे आराधनालय जाना बँद करना पड़ेगा, पौलुस ने, जहाँ कहीं भी वह जाता था वहाँ पर न तो सब्त के दिन आराधना के लिए परमेश्वर के भवन में जाना छोड़ा, और न ही वहाँ पर जाकर परमेश्वर के वचन का सत्य और सुसमाचार का प्रचार करना छोड़ा। यह सभी विश्वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा है, विशेषकर उनके लिए जो कलीसिया या मण्डली न जाने के बहानों की तलाश में रहते हैं। जैसा कि हमने इन निहितार्थों के पहले लेख में देखा था, जब तक कि विश्वासी को कलीसिया या मण्डली से बाहर नहीं निकाल दिया जाता है, उसे सक्रिय रहते हुए वहाँ सम्मिलित होते रहना ही चाहिए, चाहे वहाँ उसे कैसी भी बातों का सामना क्यों न करना पड़े।

    तो हम चाहे प्रभु यीशु के, या उसके शिष्यों के, या पौलुस के जीवन और उदाहरण को देखें, परमेश्वर का वचन हमें यही दिखाता है कि परिस्थितियाँ और समस्याएं चाहे जो भी हों, प्रभु यीशु के अनुयायियों को परमेश्वर के भवन में आराधना तथा अन्य सभाओं के लिए सम्मिलित होना ही चाहिए। क्योंकि वहीं से परमेश्वर उन्हें उसके लिए उपयोगी होने, सुसमाचार प्रचार करने, और अपनी सेवकाइयों में फलवन्त होने के अवसर प्रदान करेगा। कलीसिया में नहीं जाने के तरीकों और बहानों की बजाए, कलीसिया का भण्डारी होने के नाते, मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है कि वह हमेशा कलीसिया की सभाओं में सम्मिलित हो। वहाँ पर केवल एक मूक दर्शक बनकर ही नहीं रहे वरना वहाँ पर अपने समय का सदुपयोग करे, और कलीसिया या मण्डली की उन्नति एवं बढ़ोतरी में सक्रिय भूमिका निभाए – इस पर हम अगले लेख से विचार करना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 166

Understanding the Church – 33

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 3

 

Unless a person knows about a particular thing, he can neither properly utilize it, nor look after it properly. He will also not know what can harm it, therefore, how to keep it safe and secure from harm. God has given to the Born-Again Christian Believers various provisions for them to live a life worthy of their calling, as well as one that witnesses to the world of their being God’s children. Every Christian Believer is a steward of whatever God has given him; so, it is his responsibility to not only keep that provision safe but also to utilize it worthily, in the manner God wants him to. One of God’s provisions to every Christian Believer is his being made a member of God's Church and brought into fellowship with other of God’s children, and he is a steward of God for this privilege. In the past articles we have learnt various fundamental things about the Church of God, using Matthew 16:18 as our lead verse. We are now putting those facts to use, by learning their practical implications. Today, in our third article on this topic, we will see about the Biblical point of view on Believers regularly attending Church and fellowship, even despite facing an untoward behavior and unfavorable circumstances in the Church.

The Bible shows us that the Lord Jesus always went to the synagogue or the Temple on the Sabbath; and He also taught there (Matthew 13:54; Mark 1:21; Luke 4:15; 6:6; John 6:59; 18:20). Though He knew that His detractors were always there and they never lost an opportunity to speak against Him, His works, and His teachings, and to stir up the people against Him; yet all this never stopped Him from going there. The Lord Jesus not only preached in the Synagogues on the Sabbath (Matthew 13:54; Mark 6:2; Luke 4:14-15, 16-20, 31-33), but also when in Jerusalem, He went to the Temple, and taught the people in the Temple premises (Mark 14:49; Luke 21:38; John 7:14; 8:2, 20).

He never gave up on going there just because the religious leaders and some people did not like Him, and spoke against Him over there. God’s Word the Bible testifies that it was customary for Him to attend worship in God’s House on the Sabbath (Luke 4:16), and He always did so. The humiliation and opposition that He often received over there, never made Him stay away from the House of God. Also ponder over the fact that Lord Jesus is God; why would He need to go to any Synagogue or Temple, to worship? If at all He felt like worshipping, He could just as well do it at home - His, or someone else’s, somewhere outside - wherever He was, or even while travelling on some road. But He made it a point to always attend worship in the local Synagogue, where He was, or in the Temple when in Jerusalem. Those who argue that there is no instruction in the Bible that we must go to Church for worship. They can worship just as well at home, so should they go to a Church? Especially to a Church where they are mistreated, or not given their due honor? If it was mandatory for the Lord God Jesus to be present at the place of worship on the day and time of worship, then would it not be mandatory for us humans too? Would any person be able to explain himself before God for deliberately disregarding and disobeying something established by the Lord God through His own example? Can such a person even imagine the consequences of such willful neglect?

After the Lord’s resurrection and ascension to heaven, the disciples used to go to the Temple in Jerusalem joyfully (Luke 24:52-53), although they knew that the Jews and their religious leaders there did not like them or their Lord one bit. We see that it was when Peter and John were going into the Temple at the prayer time, that they healed the man lame from birth, and then he accompanied them inside the Temple (Acts 3:1-8). So, they had no problems in joining those, who had crucified the Lord, for prayers in the Temple. This was because they went there to honor and glorify God, not please men or show themselves to others. After the day of Pentecost, once the disciples had started their ministry in Jerusalem, they were divinely instructed to preach in the Temple, and the disciples started doing that regularly, inside and outside the Temple (Acts 5:20, 25, 42), and they did so despite the persecution it brought (Acts 5:28, 33, 40-42).

Similarly, we see from the life and ministry of Paul, that although he was appointed by the Lord to primarily be His minister amongst the Gentiles (Acts 9:15; Galatians 1:16; 2:7), still, in his missionary journeys, he always first went to the local Jewish synagogue and preached the gospel there (Acts 13:14-15; 14:1; 17:1-2; 17:10; 17:16-17; 18:4; 18:19; 19:8). It was only when they thrust him out, that he stopped going to the Synagogue; not because they did not respect him and treat him well there; but because he no longer had permission to enter in there or preach the gospel there. Wherever he went, he knew that sooner or later the Jews will oppose him and cause trouble for him, but while he had the opportunity, he always started his ministry from the Synagogue. Paul never hesitated to speak the truth according to God’s Word, and having caught the attention of the people, the Jews as well as the Gentiles from there, he carried on in his ministry in that place outside the Synagogue, amongst the Gentiles and the Jews, whoever cared to listen to him.

In the above-mentioned references, we see another important thing about Paul’s ministry: he made it a point to join the worship in the Synagogue on the Sabbath days. And that is what gave him an opening into the community to preach the gospel to them, at times even being invited to do so (Acts 13:14-15). So, even though Paul knew that sooner or later opposition and persecution will follow, and he will have to stop going to the Synagogue, but wherever he went, this never kept him from joining worship in God’s house on the Sabbath day, nor did he keep himself from preaching the truth of God’s Word and the gospel there. This should serve as an important lesson for all Believers, especially those who look for excuses to skip attending the Church or the Assembly. As we have seen in the first article on these implications, until the Believer is cast out of the church or Assembly, he should remain active and be attending there, no matter what he may have to face from there.

So, whether we look at the Lord Jesus’s life and example, or of His disciples, or of Paul, the Word of God shows us that whatever be the circumstances or possible problems, the followers of the Lord Jesus ought to make it a point to attend worship and other meetings in the house of God. For from there God will provide them opportunities to be useful for Him, spread the gospel, and be fruitful in their ministries. Instead of looking for ways to avoid going to the Church, as part of stewardship towards the Church, the Christian Believer's responsibility is to make sure that he always attends Church. In the Church he should not just be a silent spectator but make the most of his time there, and also actively contribute to the growth of the Church or the Assembly – we will start pondering over this from the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 13 मई 2026

Blessed and Successful Life - 97 - Holy Spirit – The Spirit of Truth – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 97 - पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 97 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 6

 

प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे उसके मसीही जीवन और सेवकाई के लिए परमेश्वर के द्वारा दिए गए संसाधनों का भण्डारी है। परमेश्वर द्वारा दिये गए इन संसाधनों में से एक परमेश्वर पवित्र आत्मा भी है, जिसे उसका सहायक, मार्गदर्शक, और शिक्षक होने के लिये दिया गया है। इसीलिए विश्वासी को परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे उद्धार होने के पल से ही परमेश्वर द्वारा प्रदान कर दिया जाता है, का भी योग्य भण्डारी होना है, और सीखना है कि अपने जीवन और सेवकाई के लिए उसकी सहायता कैसे ली जाए और उपयोग कैसे किया जाए। भण्डारी होने के बारे में सीखते हुए, वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 के पहले वाक्याँश, “पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है”, पर विचार कर रहे हैं। हम देखते आ रहे हैं कि क्योंकि वह सत्य का आत्मा है, इसलिए कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है, वह कदापि सम्मिलित या सहमत नहीं होगा। परमेश्वर के सर्वज्ञानी होने, आदि से अन्त को जानने का पूर्वज्ञान रखने (यशायाह 46:10), और उसके वचन के शाश्वत और अनन्त सत्य, अटल और हमेशा के लिये स्वर्ग में स्थापित होने (भजन 119:89, 160) के गुण के कारण, पवित्र आत्मा ने हमें बाइबल में वह सब कुछ पहले से ही दे दिया है जो जीवन और भक्ति के लिए, हमें किसी भी समय, स्थान, संस्कृति, या सभ्यता में चाहिए (2 पतरस 1:3)। संसार की भौतिक स्थिति और परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी बदलें, किन्तु मनुष्य की आत्मिक दशा, आवश्यकता, और अनन्त भविष्य हमेशा एक ही रहता है; और उसी के अनुसार परमेश्वर के प्रावधान भी सदा अपरिवर्तनीय ही रहते हैं। इसलिए वह अब किसी को भी, कभी भी, कोई भी नई शिक्षाएँ अथवा प्रकाशन, अर्थात् वह जो बाइबल में दिया नहीं गया है, नहीं देता है। वरन् जैसा प्रभु यीशु मसीह ने शिष्यों से कहा है, पवित्र आत्मा जो बाइबल में दे दिया गया है, केवल उसे स्मरण करवाता है, उसी का उपयोग करने में सहायता करता है, उसी के बारे में मार्गदर्शन करता है (यूहन्ना 16:13-15)।


हमने पिछले लेख में देखा था कि लोगों को धोखा देने और गलत मार्ग पर डालने के लिए शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का भेस धारण करता है, और उसके सेवक भी झूठे प्रेरित और धर्म के सेवकों का रूप धारण करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इस से सम्बंधित एक और बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि ऐसा कोई नहीं है, परमेश्वर के समर्पित और प्रतिबद्ध लोग भी नहीं, जो कभी गलती नहीं करते हैं (याकूब 3:2; 1 यूहन्ना 1:8), और हमने इस के कुछ उदाहरण पिछले लेख में देखे हैं। इसलिए यह मसीही विश्वासियों के लिए अनिवार्य है कि कभी भी किसी भी बात को यूँ ही नहीं मान लें, चाहे उस शिक्षा को देने वाला कोई भी क्यों हो, या वह शिक्षा कितनी भी प्रभावी, तर्कसंगत, रोचक, और आकर्षक क्यों न प्रतीत हो। वरन हमेशा उसे पहले परमेश्वर के वचन से जाँच-परख कर देखें, पुष्टि करें, और तब ही उसे स्वीकार करें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।


परमेश्वर के लोगों के द्वारा की जाने वाली एक आम गलती है, जिसे वे सामान्यतः परमेश्वर के प्रति भक्ति, आदर, और श्रद्धा के विचार से करते हैं; कि वे बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को उन बातों को कहने और ऐसे अभिप्रायों को देने के लिए उपयोग करने लगते, जैसा बाइबल में उनके बारे में कहीं प्रयोग नहीं किया गया, अभिप्राय नहीं दिया गया, या कहा नहीं गया है। बाइबल के किसी वाक्याँश, शब्द, अथवा तथ्य का अपनी ही इच्छा के अनुसार किसी भी मनमाने तरीके से किसी बात में उपयोग करने से वह बात बाइबल के अनुसार सही नहीं हो जाती है। प्रभु यीशु मसीह की परीक्षाओं को स्मरण कीजिए जो मत्ती 4:1-11 और लूका 4:1-13 में दर्ज है, शैतान ने परमेश्वर के वचन को गलत रीति से उपयोग किया, उसका अनुचित तात्पर्य दिया, ऐसा जैसा कि वचन में कहीं भी, कभी भी, किसी ने कहा या उपयोग नहीं किया था; और प्रभु ने उसकी बात को वचन से ही काटा और गलत प्रमाणित किया। इसी प्रकार से, मत्ती 7:21-23 में प्रभु के नाम के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है, जिसके लिए किसी को कोई श्रेय अथवा लाभ नहीं मिला, वरन घोर हानि उठानी पड़ी।

 

लेकिन लोग बहुधा, यद्यपि श्रद्धा, भक्ति, और भले उद्देश्यों से, किन्तु गलत रीति से बाइबल के शब्दों और तथ्यों का, कई वाक्यांशों और कथनों में उस रीति से उपयोग करते हैं जैसा उनके लिए बाइबल में नहीं दिया गया है, अर्थात उनका दुरुपयोग करते हैं। वे ऐसा परमेश्वर को प्रसन्न करने के प्रयास में, प्रार्थनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, और जो प्रार्थना वे कर रहे हैं उसका उत्तर उसी रीति से जैसा वे चाहते हैं प्राप्त करने के लिए, करते हैं। इस तरह से दुरुपयोग किये जाने वाले कुछ शब्द और वाक्याँश हैं, प्रभु यीशु का लहू, कलवारी का क्रूस या मसीह का क्रूस, शैतान को बाँधना, किसी पर आशीषों को खोल देना, यह मान कर चलना या लोगों को यह आश्वासन देना कि उनकी प्रार्थनाओं का वही उत्तर दे दिया गया है जैसा उन्होंने माँगा है, आदि। वे अपने इन मनगढ़ंत कथनों को “मन्त्र” के समान उपयोग करते हैं कि परमेश्वर को, जो वे चाहते हैं, वही करने के लिए बाध्य कर सकें। ये, बाइबल पर आधारित, किन्तु बाइबल से असंगत वाक्याँश और कथन उस बात को करने के समान हैं जो अय्यूब के मित्र कह रहे थे, वे परमेश्वर के पक्ष में तो बोल रहे थे किन्तु वैसे नहीं जैसा सही था (अय्यूब 42:7), इसलिए परमेश्वर उन से प्रसन्न नहीं किन्तु क्रोधित हुआ। परमेश्वर को मनुष्यों के द्वारा गढ़े गए शब्दों और वाक्यांशों में बाँधा या बाध्य नहीं किया जा सकता है, चाहे वे शब्द उसके वचन में से लेकर ही क्यों न अनुचित रीति से उपयोग किए जाएँ। न ही परमेश्वर मनुष्यों के मुँह से निकली हुई हर बात को स्वीकार करने और पालन करने के लिये बाध्य है (अय्यूब 35:13), चाहे वह कितनी भी भक्ति, श्रद्धा, और आदर से क्यों न कही गई हो। और न ही परमेश्वर की किसी भी सँतान को, अपनी प्रार्थना अर्पित करने अथवा आराधना चढ़ाने के लिए, बारंबार अपनी पहचान और परमेश्वर के पास आने का आधार बताते हुए, परमेश्वर के पास आने की आवश्यकता है। परमेश्वर अपने लोगों को पहले से ही जानता है, और उसके लोगों को वह जो ‘अधर्म’ है, गलत है, उससे बचे रहने की आवश्यकता है (2 तीमुथियुस 2:19)।


प्रभु यीशु ने अपने पहाड़ी उपदेश में अपने शिष्यों को प्रार्थना का एक साधारण और सीधा सा नमूना दिया है, जो परमेश्वर के सनमुख आने, प्रार्थनाओं के विषयों, और प्रार्थना को अन्त करने के बारे में बताता है (मत्ती 6:7-13); और साथ ही प्रभु ने इस बात पर भी बल दिया कि अन्य-जातियों के समान न बनें, जो व्यर्थ बातें दोहराते रहते हैं। जिन शब्दों और वाक्यांशों को ये लोग अपनी प्रार्थनाओं और आराधना में बारंबार दोहराते हैं वे प्रभु द्वारा दी गई इस नमूने की प्रार्थना में हैं ही नहीं; परन्तु ये लोग फिर भी अपने मन की करते हैं, और समझते हैं कि अपनी इस अनाज्ञाकारिता के द्वारा वे प्रभु को प्रसन्न कर रहे हैं। और कुछ लोग तो अपनी प्रार्थनाओं और आराधना के हर वाक्य बोलने के साथ ही अपने ही गढ़े हुए में कुछ निश्चित शब्दों और वाक्यांशों को भी बोलते ही रहने के आदि हैं; उन्हें सभोपदेशक 5:2 की चेतावनी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


ज़रा विचार कीजिए, परमेश्वर के वचन में लिखी गई किसी भी प्रार्थना अथवा आराधना में क्या वे शब्द और वाक्याँश कहे गए हैं जिन्हें व्यर्थ ही दोहराते रहने के लिए ये लोग इतने प्रतिबद्ध हैं? साथ ही इस तथ्य पर भी ध्यान कीजिए कि जो लोग इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग नहीं करते हैं, परमेश्वर द्वारा उनकी प्रार्थनाएँ भी सुनी जाती हैं; और परमेश्वर उनके उत्तर भी देता है। और फिर, इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करने से हर प्रार्थना तो सुनी नहीं जाती है और न ही ऐसी सभी प्रार्थनाओं का वांछित उत्तर मिल जाता है। क्या इन शब्दों और वाक्यांशों के उपयोग के बावजूद प्रार्थनाएँ अनुत्तरित नहीं रहती हैं? तो फिर बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को बाइबल के बाहर तात्पर्य के साथ, एक “मन्त्र” के समान उपयोग करने का क्या औचित्य अथवा उपयोगिता है?


परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है। वह कभी भी उस के साथ किसी भी रीति से संलग्न नहीं होगा जो बाइबल के अनुसार सही और सत्य नहीं है, चाहे वह असत्य बाइबल ही के किसी तथ्य पर आधारित क्यों न हो। इसलिए, उसकी सामर्थ्य कभी भी किसी भी भक्तिपूर्ण प्रतीत होने वाली किन्तु मनगढ़ंत बात के साथ कार्य नहीं करेगी। पवित्र आत्मा का बाइबल से बाहर रीति से दुरुपयोग करने का प्रयास, परमेश्वर की आशीषों का अयोग्य भण्डारी होना है।


अगले लेख से हम यूहन्ना 14:17 के दूसरी वाक्याँश, अर्थात, “सँसार उसे न तो ग्रहण कर सकता है, न देख सकता है, और न जान सकता है।” 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 97 - Stewards of Holy Spirit - 17 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 6

 

Every Born-Again Christian Believer is a steward of his God given provisions, given to him for his Christian life and Ministry. One of these God given provisions is God the Holy Spirit, who has been given to be his Helper, Guide, and Teacher. Therefore, the Believer is to be a worthy steward of God the Holy Spirit, who is given to him by God at the moment of his salvation, and has to learn to utilize His help for his life and ministry. In learning about this stewardship, presently we are considering the first phrase from John 14:17, that “the Holy Spirit is the Spirit of Truth.” and therefore, cannot in any manner be associated with anything that is not a Biblical truth. God is omniscient, has the foreknowledge of the end from the beginning (Isaiah 46:10), and since His Word is eternal and true forever, is immutable and established in heaven forever (Psalm 119:89, 160). Therefore, the Holy Spirit has already given to us in the Bible everything we need for life and godliness at any time, place, civilization, or culture (2 Peter 1:3). No matter how much the temporal state and circumstances of the world may change, but the spiritual condition, spiritual necessities, and eternal destiny of the spirit will remain the same; and accordingly, God’s provisions for this also remain unchanging. Therefore, He no longer gives any fresh or new teachings and revelations, i.e., those which have not already been given in the Bible, to anyone. Rather, as the Lord Jesus has said to His disciples, the Holy Spirit only reminds about, helps with, and guides in utilizing what has already been given in the Bible (John 16:13-15).

 

We have seen in the last article that to deceive and mislead the people, Satan turns himself into an angel of light, and his ministers also present themselves as apostles of the Lord and ministers of righteousness (2 Corinthians 11:13-15). Another very important related fact is that there is no one, not even the committed people of God who do not make mistakes (James 3:2; 1 John 1:8), and we have seen some examples of this in the last article. Therefore, it is imperative for the Christian Believers to not assume anything, no matter who it is who is giving the teaching, or how impressive, logical, interesting, and attractive it may seem; but to always cross-check and verify every teaching from God’s Word, and only then accept it (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21).


One common error committed by God’s people, usually out of reverence and godliness, is to use Biblical facts, words, and phrases, to say or to imply things that have not been said, implied, or ever used in the Bible. Simply using a Biblical phrase, word, or fact, in any manner, according to one’s own fancy, does not make it Biblically true. Remember, in the temptations of the Lord Jesus, given in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13, the devil misused and misquoted God's Word in a manner that was neither intended, nor was similarly used or applied in God's Word, anywhere by anyone; and the Lord proved him wrong using God’s Word. Similarly, Matthew 7:21-23 is another example of misusing Lord's name, but not getting any credit for it. Doing this with God's Word, this misuse, neither made the assumptions the truth, nor gave any one any benefit; rather caused grave harm.


But people often, though reverentially, piously, and with good intentions, misuse Biblical terms and facts in many phrases and statements in a manner that is not given in the Bible about them. They do this to try and please God, to seemingly make prayers more effective, and make sure that their prayers are fulfilled just the way they are being asked for. Some commonly misused terms and phrases are the blood of the Lord Jesus, the Cross of Calvary or the Cross of Christ, binding Satan, opening blessings upon others, taking for granted or assuring people that their prayers have been answered by God in just the manner they have asked them, etc. They use these, their contrived statements, like a chant trying to compel God to do what they are asking Him to do. These Bible based, but unbiblically used phrases and statements are like what Job's friends were doing, speaking in favour of God but unlike what the truth actually was (Job 42:7), which angered God instead of pleasing Him. God cannot be bound and coerced by man-made words and phrases, even if they have been taken from His Word, but are being used inappropriately. Neither is God under any compulsion to accept and obey everything man may say (Job 35:13), no matter how piously, reverentially, and honorably it may have been said. Nor does any child of God need to repeatedly identify himself to God and state the basis of his approaching God, every time he comes to Him for prayer or worship, since God already knows those who are His, and His people are to stop persisting in doing what is wrong (2 Timothy 2:19).


In His Sermon on the Mount, the Lord Jesus gave His disciples a simple, straightforward pattern of prayer, showing how to approach God and begin their prayers, what the contents of their prayers should be about, and then how to close the prayer (Matthew 6:7-13); and the Lord emphasized not to be like the heathens, using vain repetitions. The phrases and words that these people keep repeating over and over again in their prayers or worship to God, they are nowhere to be found in this model Lord’s prayer; and yet, they keep doing according to their own liking, believing that they are pleasing God by disobeying Him in this manner. Some are also habituated to vainly repeating a few words and phrases in every sentence of their prayer or worship that they speak; these people should pay particular attention to Ecclesiastes 5:2.

 

Think it over, do any of the prayers, or any worship, given in God’s Word, ever contain any of the words and phrases that some people are so committed to repeating unnecessarily? Moreover, consider the fact that the prayers of those who do not use these phrases are also heard and answered by God, while many prayers of those habituated to use these vain unBiblical phrases go unanswered. So, what is the rational or necessity of using these Biblical words and phrases in an unBiblical manner, like a chant to get things done from God?


God the Holy Spirit is the Spirit of Truth. He will never be associated with anything that is not the truth according to the Bible, even though that untruth may be based on a Biblical fact. Therefore, His power will never be available or applicable to such seemingly pious but presumptive and contrived phrases and words. To try to misuse the Holy Spirit in any unBiblical way, is to be poor Stewards of God's blessings.


From the next article we will start considering the second phrase of John 14:17, i.e., ‘World cannot receive Him, see Him, or know Him.’


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 6 मई 2026

Blessed and Successful Life - 90 - Holy Spirit – Always With Us – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 90 - पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 90 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

हम परमेश्वर द्वारा प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को सौंपे गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। इन संसाधनों में परमेश्वर पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, जो किसी भी व्यक्ति के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करते ही उसी पल से उस में आ कर निवास करने लगता है। और उसी पल से, प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, स्वतः ही पवित्र आत्मा का मन्दिर तथा भण्डारी बन जाता है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा को परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासी को दिया गया है, कि उनका सहायक, उनका साथी हो, उनकी सेवकाई में उनका मार्गदर्शन करे, उन्हें सिखाए, और हमेशा उनके साथ बना रहे। विश्वासी का सहायक और साथी होने की पवित्र आत्मा की भूमिका को देखने के बाद, पिछले लेख से हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा का उनके साथ होने, उनमें निवास करने, विश्वासी का उनका मन्दिर होने के बारे में 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20 से देखना आरम्भ किया है। इन पदों से एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, उसके दो परिणाम, और विश्वासी की ज़िम्मेदारी के बारे में पता चलता है। महत्वपूर्ण तथ्य, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं, है कि परमेश्वर ही प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा प्रदान करता है, उसके आत्मिक स्तर और परिपक्वता, आत्मिक आयु, शारीरिक आयु, और उसके सेवकाई चाहे कुछ भी हो। आज हम दो परिणामों को देखेंगे।


हम 1 कुरिन्थियों 6:19-20 से देखते हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के उन में निवास करने के दो परिणाम हैं; पहला है कि वे पवित्र आत्मा का मन्दिर हो जाते हैं, और दूसरा है कि अब वे अपने नहीं है बल्कि परमेश्वर की संपत्ति हैं, क्योंकि दाम देकर मोल लिए गए हैं – प्रभु यीशु के लहू और जीवन के द्वारा।


मसीही विश्वासी का पवित्र आत्मा का मन्दिर होने को हम कैसे समझ सकते हैं? प्रभु यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर के उद्देश्य को यूहन्ना 2:14-17 में और फिर मत्ती 21:13 बताया है। हम यूहन्ना 2:14-17 से सीखते हैं कि मन्दिर व्यापार का स्थान होने के लिए नहीं था, अर्थात ऐसा स्थान जहाँ से लोगों का कोई शोषण किया जाए, और परमेश्वर के नाम में साँसारिक सम्पत्ति कमाई जाए। और मत्ती 21:13 से हम सीखते हैं कि मंदिर को प्रार्थना का स्थान होना था, वह स्थान जहाँ व्यक्ति परमेश्वर के साथ संपर्क कर सके, उस से वार्तालाप कर सके। प्रभु के इन कथनों से हम समझ सकते हैं कि एक विश्वासी को, परमेश्वर का मन्दिर होने के नाते, संसार के समक्ष कैसा होना चाहिए। विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई और प्रभु के नाम का उपयोग साँसारिक सम्पत्ति कमाने के लिए नहीं करना चाहिए। वरन, उसे लोगों को परमेश्वर की ओर मार्गदर्शन करने वाला, उस से संपर्क में लाने वाला – लोगों तक सुसमाचार को पहुँचाने वाला; उन्हें साँसारिक नहीं बल्कि अनन्तकालीन स्वर्गीय आशीषों की ओर ध्यान करवाने वाला होना चाहिए। यह बदलाव उसके जीवन में स्पष्ट दिखाई देना चाहिये (रोमियों 12:1-2); न केवल भौतिक वस्तुओं के प्रति परन्तु मानसिकता और व्यवहार में भी, जैसा कि कुलुस्सियों 3 अध्याय में बताया गया है। 


विश्वासी के अब अपना नहीं रहने, वरन परमेश्वर की सम्पत्ति हो जाने, क्योंकि उसे प्रभु यीशु के जीवन की कीमत पर लिया गया है (1 थिस्सलुनीकियों  5:10; तीतुस  2:14), को समझने के लिए, दो पदों पर विचार कीजिए: “तुम दाम देकर मोल लिये गए हो, मनुष्यों के दास न बनो” (1 कुरिन्थियों 7:23), और “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। हम 1 कुरिन्थियों 7:23 से सीखते हैं कि क्योंकि विश्वासी प्रभु का है, उसकी संपत्ति है, इसलिए उसे अपने आप को किसी मनुष्य की अनुचित या अनुपयुक्त अधीनता में नहीं देना है; प्रभु की सेवकाई में होने के नाते, उसे मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं बनना है (गलातियों 1:10)। हम 2 कुरिन्थियों 5:15 से सीखते हैं कि विश्वासी को अपने लिए नहीं परन्तु प्रभु के लिए जीना है, अर्थात हर बात के लिये पहले प्रभु की इच्छा को जान कर (इफिसियों 5:17), फिर केवल उसी को पूरा करने के लिए जीना है; न कि लोगों के अनुसार और उन्हें प्रसन्न करने के लिए।


शैतान विभिन्न युक्तियों और प्रलोभनों, और अन्य बातों के द्वारा विश्वासी को परमेश्वर की संपत्ति और पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को पूरा करने से बाधित करता है। अगले लेख में हम विश्वासी के लिए 1 कुरिन्थियों 6:20 में कही गयी ज़िम्मेदारी, शरीर और आत्मा द्वारा परमेश्वर की महिमा करने के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 90 - Stewards of Holy Spirit - 10 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Always With Us – 2

 

We have been studying about the stewardship of the provisions God has given to every truly Born-Again Christian Believer. One of these is the Holy Spirit, who comes to reside in every person from the moment he accepts the Lord Jesus as his savior. From then onwards, every truly Born-Again Christian Believer, automatically becomes the Temple and also a steward of the Holy Spirit. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit has been given to the Christian Believers by God to be their Helper and Companion, to teach and guide them in their ministry; and to always be with them. Having seen about His role as the Believer’s Helper and Companion, since the last article we have begun to see about the Holy Spirit being with and in the Believers; the Believers being His Temple, and God the Holy Spirit residing in them from 1 Corinthians 3:16; 6:19-20. These verses imply one very important fact, its two consequences, and the responsibilities of the Believer. The important fact, that we have considered in the previous article, is that it is God who gives the Holy Spirit to every Believer irrespective of their spiritual status, physical or spiritual age, maturity, and the ministry that God has given to them. Today we will consider the consequences, as stated in these verses.


From 1 Corinthians 6:19-20, for every Believer, the two consequences of having God the Holy Spirit residing in them are, firstly they become the Temple of the Holy Spirit, and secondly, they are no longer their own, they now belong to God, having been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus.

 

How do we understand the Believer’s being the Temple of God the Holy Spirit? The Lord Jesus stated the purpose of the Temple of God in John 2:14-17 and Matthew 21:13. From John 2:14-17 we learn that the Temple was not meant to be a place of merchandise, i.e., of exploiting people; nor was it meant to be for earning temporal riches in the name of God. And from Matthew 21:13 we learn that it was meant to be a house of prayer, a place where one can commune with God. From the Lord’s statements we can understand what the Believer should be before the world, as the Temple of the Holy Spirit. The Believer should not use his God given ministry and the Lord’s name to earn worldly wealth, but should be one who helps and guides the people of the world to come in touch with and commune with God – to be the bearer of the Gospel for the people of the world, and pointing them towards eternal heavenly riches, instead of earthly possessions. This change must be clearly seen in their lives (Romans 12:1-2); not only in relation to temporal things, but also in mentality and behavior, as is given in Colossians chapter 3.


To understand the Believer no longer being his own, but being a possession of God, since he has been bought at the cost of the life of the Lord Jesus (1 Thessalonians 5:10; Titus 2:14), consider two verses: “You were bought at a price; do not become slaves of men” (1 Corinthians 7:23), and “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” (2 Corinthians 5:15). From 1 Corinthians 7:23 we understand that since the Believer belongs to the Lord, therefore, he is not to put himself into any undue or inappropriate subjugation of any man; being in the service of the Lord he is not to be a ‘man-pleaser’ (Galatians 1:10). From 2 Corinthians 5:15 we learn that the Believer is to live not for himself, but for the Lord, i.e., for everything to first know the will of the Lord (Ephesians 5:17), and then live to do only that which pleases the Lord, instead of living according to men and trying to please the people.


Satan, in various ways, tries various ploys, temptations and other things, to make the Believers not fulfil these functions of being the Temple of the Holy Spirit and the possession of God. In the next article we will see about the responsibility of a Believer mentioned in 1 Corinthians 6:20 – glorify God in body and spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language