ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

विधि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विधि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 31 - Improper Behavior Towards God’s Word - 11 / आशीषित एवं सफल जीवन – 31 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 11

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 31 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 16

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 11

 

परमेश्वर के वचन से विभिन्न उदाहरणों के द्वारा हम परमेश्वर के वचन के पालन में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गलतियों में से कुछ बातों को देखते आ रहे हैं। मुख्य बल इस बात पर रहा है कि परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके पूर्णतः आज्ञाकारी रहें। इस का अर्थ न केवल परमेश्वर द्वारा सौंपे गए काम को करना है, बल्कि उसे उसी विधि से करना भी है, जो परमेश्वर ने उसे करने के लिए निर्धारित की है। परमेश्वर के कार्य को करने के लिए, परमेश्वर द्वारा दी गई विधि के स्थान पर, मनुष्यों द्वारा बनाई किसी विधि को कभी भी लागू नहीं किया जा सकता है; और ऐसा कभी भी, बिलकुल भी नहीं करना चाहिये - ऐसा करने के सभी प्रयासों से दूर रहना चाहिये, उनका तिरस्कार करना चाहिये। आज हम संक्षेप में परमेश्वर कुछ महान भक्त लोगों के जीवनों के उदाहरणों को दोहराएंगे, जिन्हें हम पहले विस्तार से देख कूके हैं, और उनसे निष्कर्ष निकालेंगे। परमेश्वर के इन भक्त लोगों ने परमेश्वर द्वारा दिये गये विशिष्ट निर्देशों की अनदेखी की, जैसा उनकी समझ और दृष्टि में सही था, कार्यों को उस प्रकार से किया, और परिणामस्वरूप, परमेश्वर और उसके वचन को हल्के में लेने, ढिठाई करने की एक बहुत भारी कीमत चुकाई।

  

अभी तक इस विषय पर हमने जिन लोगों के उदाहरणों को देखा और उनसे सीखा है, संक्षेप में वे हैं:

  • प्रेरितों 7:22-36 - यद्यपि मूसा इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए परमेश्वर द्वारा चुना और निर्धारित किया हुआ था, लेकिन मूसा अपनी इच्छा और तरीके से इस कार्य को नहीं कर सका, बल्कि ऐसा करने के प्रयास में जान के जोखिम में आ गया। इस कार्य को करने में मूसा तब ही सफल हुआ जब उसने इसे परमेश्वर के समय के अनुसार, परमेश्वर की विधि से, और परमेश्वर के मार्गदर्शन तथा सामर्थ्य में हो कर किया। और ठीक यही बात हम सभी पर भी लागू होती है।

  • निर्गमन अध्याय 25 से अध्याय 40 - जंगल की यात्रा के दौरान इस्राएलियों के द्वारा परमेश्वर के लिए तम्बू बनाया जाना बहुत प्रबल रीति से हमारे सामने इस तथ्य को रखता है कि न तो मनुष्य की कल्पनाएँ, न उसके तरीके, और परमेश्वर के निकट या सम्मुख आने तथा उसकी आराधना करने के लिए न ही मनुष्य की अपनी गढ़ी हुई बातें परमेश्वर को प्रसन्न कर सकती हैं, उसे स्वीकार्य हो सकती हैं। परमेश्वर केवल, जैसा उसके वचन में लिखा और कहा गया है, अपनी बातों और निर्देशों के सटीक पालन किए जाने के द्वारा, उसके कहे के अनुसार ही उसकी उपासना और आराधना किए जाने के द्वारा ही प्रसन्न होता है, और किसी तरीके से नहीं। और शैतान यही प्रयास करता रहता है कि हम किसी न किसी तरह से परमेश्वर के वचन की बातों की अनदेखी कर दें, उन में अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कुछ बदलाव कर दें, उनमें कुछ जोड़ या घटा दें; अर्थात्, परमेश्वर के वचन को परमेश्वर का वचन न रहने दें वरन वह बस ऊपरी रीति से परमेश्वर का वचन लगे, परन्तु उसे वास्तव में मनुष्य का वचन बना लें।

  • 1 शमूएल अध्याय 13 एवं 15 - राजा शाऊल के जीवन के उदाहरण से हम देखते हैं कि, शाऊल के पास परमेश्वर का वचन आया, किन्तु उसने उस वचन को अपनी ही समझ और परिस्थिति के अनुसार लिया, न कि उसके प्रति एक प्रतिबद्धता और सही रवैया दिखाया। शाऊल ने परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उसका उचित महत्व नहीं दिया, और उसे कीमत चुकानी पड़ी। एक बार फिर से परमेश्वर के वचन का सन्देश हमारे सामने स्पष्ट है, न केवल परमेश्वर के कहे को करना है, वरन जैसा परमेश्वर ने बताया है उसे वैसे ही करना है, तब ही वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता माना जाएगा। जो परमेश्वर की बातों को अपनी ही धारणा के अनुसार लेते हैं, और अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करते हैं, और फिर यह अपेक्षा रखते हैं कि परमेश्वर उनके प्रयासों को स्वीकार करेगा और उन प्रयासों के लिए उन्हें आशीष देगा, उन्हें अपनी इस ढिठाई और अनाज्ञाकारिता के लिए परमेश्वर के न्याय को झेलना ही पड़ेगा।

  • 1 इतिहास अध्याय 13 एवं 15 - दाऊद, जो परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति था, ने भी परमेश्वर की उन बातों को मानने की बजाए, अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कार्य किया। दाऊद परमेश्वर के लिए बहुत उत्साही था, उसे आदर देना चाहता था, उसके प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करना चाहता था। वह जो परमेश्वर के लिए करना चाहता था, यद्यपि वह सही था, लेकिन पहली बार उसने जैसे इस कार्य को किया वह परमेश्वर के वचन तथा उसके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं था। इसलिए वह परमेश्वर की दृष्टि में किसी भी रीति से अनाज्ञाकारिता से कम नहीं था। और इसीलिए उस कार्य के इतने दुखदायी परिणाम हुए, यहाँ तक कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए परमेश्वर के एक भक्त मानवीय अगुवे, राजा दाऊद, की आज्ञाकारिता में होकर कार्य करने की कीमत उज्जा को परमेश्वर के प्रकोप को सहने और अपने प्राण देने से चुकानी पड़ी। केवल जब परमेश्वर के वचन को उसका उचित स्थान और महत्व प्रदान किया गया, जब कार्य को सही रीति से किया गया – परमेश्वर द्वारा पहले से ही उसके विषय दिए गए निर्देशों के अनुसार, तब ही परमेश्वर ने उसे स्वीकार किया, उस पर आशीष दी, और उसके लिए अपने लोगों की सहायता की। शिक्षा स्पष्ट है, किसी भी मनुष्य को, चाहे वह दाऊद के समान आत्मिक स्तर रखने वाला ही क्यों न हो, परमेश्वर के वचन के साथ अनुचित व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है; परमेश्वर को आदर देने या उसके प्रति प्रेम और श्रद्धा की अभिव्यक्ति के लिए भी नहीं; कोई भी परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग कर के उसके दुष्परिणामों से बच नहीं सकता है, चाहे वह दुरुपयोग किसी भी मनुष्य की इच्छानुसार क्यों न किया गया हो।

  • 2 इतिहास अध्याय 26 - परमेश्वर किसी मनुष्य का पक्ष नहीं करता है “परमेश्वर किसी का पक्षपात नहीं करता” (गलातियों 2:6)। जब तक उज्जिय्याह परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य रहा, परमेश्वर ने उसे आशीषित किया और बढ़ाया। लेकिन जब उसने परमेश्वर के वचन का उल्लंघन किया, और उसे दी जा रही चेतावनियों को नहीं माना, तब परमेश्वर को उसके विरुद्ध कार्य करना पड़ा। क्योंकि वह पहले भक्त और आज्ञाकारी रहा था, इसलिए परमेश्वर ने उसके द्वारा वचन की अवहेलना करने को नज़रन्दाज़ नहीं किया। परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने, और अपनी ही सोच तथा बात पर अड़े रहने के परिणाम उसके लिए बहुत हानिकारक हुए; उसने जीवन भर के लिए सब कुछ गँवा दिया, उन्हें फिर कभी वापस प्राप्त नहीं करने पाया।

 

अगले लेख से हम परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के एक और पक्ष पर विचार करना आरम्भ करेंगे - परमेश्वर के लोगों के द्वारा परमेश्वर के वचन में, उनकी अपनी समझ के अनुसार, फेर-बदल किया जाना।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 31 - Be Stewards of God’s Word – 16 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 11

 

Through various examples from God’s Word, we have been seeing and learning about some of the errors that people can make regarding following God’s Word in their lives. The main emphasis has been that God wants complete obedience to His Word from His people. This not only means doing the God given work, but also doing it in the manner God has asked for it to be done. There should not be any substitution of God given way with a humanly devised way, to carry out what God wants done; and this should never ever be done - we should stay away from all such attempts, and all such attempts should be rejected outrightly. Today we will summarize and draw conclusions from the lives of great men of God, who became presumptuous, ignored God’s specific instructions, and tried to do things as seemed good to them, and consequently paid a very heavy price for taking God and His Word for granted, treating them lightly.


The examples, that we had seen and learnt from in detail in earlier articles are:

  • Acts 7:22-36 - Though Moses was to be the one through whom God would deliver Israel, but Moses could not do this according to his desire and by his methods, rather, in attempting to do so, jeopardized his life. Moses could only be successful, when he did this task in God’s time, in God’s way, and through God’s guidance and strength. And, that is how it is for us as well.

  • Exodus chapters 25 to 40 - The construction of the Tabernacle for God in the wilderness journey very powerfully illustrates that not the imaginations and devices of man, not man’s contrived methods of coming to God and worshipping God, but only doing things, following His instructions, worshipping Him, etc., exactly as specified by God in His Word, is what pleases God, and nothing else. And Satan keeps trying to get us to either disregard God’s instructions given in His Word, or to modify them, add or take away things from them, according to our own fancy; i.e., do not let God’s Word be God’s Word, but though externally appearing to be God’s word, to actually change it into man’s word.

  • 1 Samuel chapters 13 and 15 - From the example of King Saul’s life, we see that Saul received God’s Word, but interpreted and understood it according to his own thinking about the situation, instead of showing a commitment and proper attitude towards it. Saul failed to give God’s Word its due importance in his life, and paid the price. Those who assume things and act on their own, and then expect God to accept their efforts and bless them for those efforts, will have to suffer God’s judgment for their persistently disobedient ways.

  • 1 Chronicles chapters 13 and 15 - David, a man after God’s own heart, assumed things. David was zealous for the Lord God, wanted to honor him, express his love and reverence for Him. Though what he wanted to do for God was right, but the way he initially did it was not according to God’s Word, not according to God’s instructions already given beforehand. So, it was nothing short of disobedience in the eyes of God; hence the painful consequences so much so that obedience to the godly human leader, King David, instead of obedience to God, cost Uzza his life. Only when God’s Word was given its due place and importance, when the right thing was done the right way – according to God’s instructions for it, did God accept it, bless it, and He helped His people for it. The lesson is clear, no man, not even someone of the spiritual stature of David has the right to treat God’s Word inappropriately; not even as an expression or attempt to honor God or show love and reverence towards God; no one can misuse God’s Word and get away with it, whoever may be the person in who’s will the misuse was done.

  • 2 Chronicles chapter 26 - God is no respecter of persons, “God shows personal favoritism to no man” (Galatians 2:6). As long as Uzziah was faithful towards God, God blessed him and prospered him. But when he transgressed God’s Word, and would not heed to the warnings being given to him, God had to act against him. God did not condone Uzziah’s disregard for God’s Word despite the warnings, just because he had been godly earlier. The consequences of ignoring God’s instructions and persisting with his own line of thinking were very severe; he lost everything, never to regain any of it for the rest of his life.


From the next article we will start considering another aspect of this study on stewardship of God’s Word - God’s people altering God’s Word, as they see fit to do.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 7 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 30 - Improper Behavior Towards God’s Word - 10 / आशीषित एवं सफल जीवन – 30 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 10

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 30 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 10


सारांश और निष्कर्ष

 

परमेश्वर के वचन से विभिन्न उदाहरणों के द्वारा हम परमेश्वर के वचन के पालन में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गलतियों में से कुछ बातों को देखते आ रहे हैं। मुख्य बल इस बात पर रहा है कि परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके पूर्णतः आज्ञाकारी रहें। इस का अर्थ न केवल परमेश्वर द्वारा सौंपे गए काम को करना है, बल्कि उसे उसी विधि से करना भी है, जो परमेश्वर ने उसे करने के लिए निर्धारित की है। परमेश्वर के कार्य को करने के लिए, परमेश्वर द्वारा दी गई विधि के स्थान पर, मनुष्यों द्वारा बनाई किसी विधि को कभी भी लागू नहीं किया जा सकता है; और ऐसा कभी भी, बिलकुल भी नहीं करना चाहिये - ऐसा करने के सभी प्रयासों से दूर रहना चाहिये, उनका तिरस्कार करना चाहिये। इस बारे में हमने अभी तक परमेश्वर का भण्डारी होने के अपने इस अध्ययन जो देखा और सीखा है, आज हम उसका सारांश देखेंगे और उसे संक्षिप्त रूप में उसको दोहराएँगे; और फिर अगले लेख में परमेश्वर के कुछ ऐसे महान भक्तों के जीवनों को बहुत संक्षेप में देखेंगे, उनके उदाहरण से निष्कर्ष लेंगे, जिन्होंने परमेश्वर के निर्देशों की अवहेलना की, और उसकी बहुत भारी कीमत चुकाई।

 

अभी तक इस विषय पर हमने जो देखा और सीखा है, संक्षेप में इस प्रकार से है:


  •  परमेश्वर का वचन बाइबल, प्रभु यीशु मसीह का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14)। प्रभु यीशु का एक स्वरूप होने के नाते, यह उतना ही संपूर्ण और सिद्ध है जितना प्रभु यीशु हैं; और इसीलिए इसके साथ कोई छेड़-छाड़, उसमें कुछ जोड़ना या उसमें से कुछ घटना, आदि बिलकुल नहीं किए जा सकते हैं। इस लिखित वचन के साथ ऐसा कुछ भी करना एक तरह से प्रभु परमेश्वर के साथ करना है, और इसीलिए यह करने के बहुत गंभीर दुष्परिणाम हैं; ऐसा करना परमेश्वर द्वारा वर्जित किया गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)।

  • शैतान का प्रयास रहता है कि मनुष्य के अन्दर किसी न किसी रीति से परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करे, ताकि मनुष्य परमेश्वर के वचन पर भरोसा नहीं रखे, और मनुष्य परमेश्वर के विमुख हो जाए। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने कई युक्तियाँ बना रखी हैं, और व्यक्ति के अनुसार उपयुक्त युक्ति के उपयोग के द्वारा उसे बहका कर गिराने का प्रयास करता है (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। परमेश्वर का वचन बाइबल ही शैतान के द्वारा उसकी इन युक्तियों के सफल प्रयोग करने के मार्ग में सबसे कारगर और प्रभावी हथियार है (2 तीमुथियुस 3:16-17; इब्रानियों 4:12)। इसीलिए शैतान की एक मुख्य युक्ति है मनुष्य के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना। जैसे ही विश्वासी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता करने की बजाए अपनी सोच-समझ पर भरोसा रख कर कार्य करता है, वह शैतान के फन्दे में फँस जाता है और पाप में गिर जाता है।

  • बाइबल दिखाती है कि परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा भी अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन उदाहरणों में हम देखते हैं कि परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह कहा और किया गया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के स्वभाव, गुणों, सत्य, और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण, वे बातें भी परमेश्वर को कतई स्वीकार्य नहीं होती हैं।

  • यह एक बहुत ही सामान्य बात है, और अधिकांश लोग इसके बारे में सोचते भी नहीं हैं; वे यही मान कर चलते हैं कि परमेश्वर के वचन में जिस बात का उल्लेख हुआ है, यदि वे उसे कर रहे हैं, तो फिर जिस किसी तरह से भी वह किया जा रहा हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह तब भी परमेश्वर की आज्ञाकारिता में किया गया कार्य ही है, और इसलिए परमेश्वर को उससे प्रसन्न होना चाहिए और उसे स्वीकार करके उसके लिए उन्हें आशीष देनी चाहिए। इसलिए, वे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई परमेश्वर के कार्य और उसकी आराधना तथा उपासना से संबंधित बातों को बहुत हलके में लेते हैं, और उनके बारे में मन-माने ढंग से बोलते और उपयोग करते हैं; जैसे कि प्रभु यीशु के क्रूस को, प्रभु यीशु के लहू को, प्रभु-भोज में सम्मिलित होने को, बपतिस्मा लेने को, परमेश्वर को आराधना चढ़ाने उसकी उपासना करने को, इत्यादि। लोग इन सभी और वचन की ऐसी ही अन्य बातों को, चाहे श्रद्धा और भक्ति के भाव साथ, वैसे बोलते और पालन करते हैं जैसा उन्हें सही या, सहज लगता है; किन्तु वह उस प्रकार से नहीं होता जैसा कि परमेश्वर के वचन में उनके बारे में लिखा और करने के लिए कहा गया है। वास्तव में ऐसा करना परमेश्वर की आज्ञा का, उसकी व्यवस्था का उल्लंघन है और 1 यूहन्ना 3:4 में दी गई परिभाषा के अनुसार ये पाप हैं।

 

परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने से सम्बन्धित इस अध्ययन के अगले लेख में, हम परमेश्वर के उन महान भक्त लोगों के उदाहरणों को संक्षेप में दोहराएंगे, जिन्हें हम पहले के लेखों में देख चुके हैं। परमेश्वर के इन भक्त लोगों ने ढीठ होकर परमेश्वर द्वारा दिये दिये गये निर्देशों की अनदेखी की, और कार्यों को उस प्रकार करने का निर्णय लिया, जैसा उन्हें अपनी दृष्टि में उचित लगा; और फिर अपनी इस धृष्टता की एक बहुत भारी कीमत चुकाई।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 30 - Be Stewards of God’s Word – 15 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 10


Summary and Conclusions

 

Through various examples from God’s Word, we have been seeing and learning about some of the errors that people can make regarding following God’s Word in their lives. The main emphasis has been that God wants complete obedience to His Word from His people. This not only means doing the God given work, but also doing it in the manner God has asked for it to be done. There should not be any substitution of God given way with a humanly devised way, to carry out what God wants done; and this should never ever be done - we should stay away from all such attempts, and all such attempts should be rejected outrightly. Today we will summarize and draw conclusions from what we have seen and learnt in this study on stewardship of God’s Word; and in the next article very briefly review the lives of some great men of God, who became presumptuous, ignored God’s instructions, and paid a very heavy price for this.


What we have seen and learnt so far on this topic, its summary is as follows:


  • The Word of God, the Bible, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14).  Being a form of the Lord Jesus, it is just as complete and perfect as the Lord Jesus is; and therefore, it cannot be tampered with, altered, added to, or taken away from. Doing any of these to the written Word is tantamount to doing it to the Lord God, and therefore, has serious deleterious consequences; has been forbidden by God (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19).

  • Satan somehow wants to make man doubt God and His Word, so that man would not believe in God’s Word, and turn away from God. To accomplish this, he has devised various strategies, and uses the appropriate one against a person to beguile him (2 Corinthians 11:3, 13-15). God’s Word, the Bible is the most potent and effective weapon against Satan successfully implementing his strategies (2 Timothy 3:16-17; Hebrews 4:12). Hence, one of his main strategies is to create doubts in man’s heart about God and His Word.  As soon as the Believer trusts his own intellect over and above obedience to God’s Word and acts accordingly, he falls into Satan’s trap and sins.

  • The Bible shows how flawed and disastrous reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. Biblical examples of godly persons show that because of trusting their own thinking and reasoning, they were actually saying and doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. This illustrates a very little-known Biblical fact, a fact that is hardly ever realized even by most Christian Believers, that not only things said contrary to God, but even things that are said in favour of God, but because of their not being in accordance with His character, attributes, truth, and facts, such things are absolutely unacceptable to God.

  • It is a very common practice, and most people do not even think twice about it; they simply assume that so long as they are doing what is mentioned in God’s Word, however they may do it, the manner of their doing it does not matter. It is still something done in obedience to God, and God should be happy with it, accept it, and bless them for it. So, they take things mentioned in God’s Word, and regarding God’s work, and His worship very casually; speak about them and use them according to their own fancy, e.g., the Cross of the Lord Jesus, the Blood of Lord Jesus, the Holy Communion, Baptism, Worshipping God, etc. They talk about them and use them in a manner they think is right by their own understanding; though reverentially, but it is actually not in accordance with what God has written in His Word about them. But, in reality, it is sin as defined in 1 John 3:4, because they are transgressions of God’s law (KJV), or lawlessness (NKJV, NIV, NASB).


In the next article on stewardship of God’s Word, we will see a summary of the examples of the great men of God that we have considered earlier. God’s people being presumptuous and ignoring the instructions given by God, and doing things as they thought and saw it fit to do; and then paying a very heavy price for their being presumptuous.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 17 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 8 - Are Bible and Science Mutually Contradictory? / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 8 - क्या बाइबल और विज्ञान परस्पर विरोधी हैं?

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

क्या बाइबल और विज्ञान परस्पर विरोधी हैं?  


    यह एक सामान्य, किन्तु सर्वथा गलत एवं अनुचित धारणा है कि बाइबल विज्ञान के साथ तालमेल नहीं रखती है, और विज्ञान बाइबल का समर्थन नहीं करता है। इस गलत धारणा के विपरीत, न तो बाइबल और विज्ञान में परस्पर कोई विरोधाभास है, और न ही बाइबल विज्ञान की बातों और उन्नति में बाधक है, जैसा कि हम आने वाले लेखों में देखेंगे। वास्तविकता तो यह है कि बाइबल के द्वारा मनुष्यों को लाभ पहुँचने वाले कई खोज और आविष्कार हुए हैं, तथा पश्चिमी देशों के प्रमुख वैज्ञानिक बहुधा बाइबल पर तथा बाइबल के परमेश्वर पर विश्वास रखने वाले लोग थे।

    आज एक अनुचित और गलत धारणा पर बहुत जोर दिया जाता है कि क्योंकि विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि सृष्टि की लगभग सभी बातों की रचना और कार्य-विधि को समझ लिया गया है, इसलिये अब सृष्टिकर्ता के रूप में परमेश्वर पर मान्यता रखने की कोई आवश्यकता नहीं रही है। यदि थोड़ा सा भी गम्भीरता से विचार किया जाए, तो यह प्रकट तथ्य है कि विज्ञान केवल विभिन्न तरीकों से सृष्टि की रचना और उन रची हुई वस्तुओं की कार्य-विधियों का अध्ययन है। अब, इससे सामान्य ज्ञान की दो बातें सामने आती हैं; पहली किसी रची हुई वस्तु की रचना और उसकी कार्य-प्रणाली को जान और समझ लेना, क्या यह अभिप्राय देता है कि वह स्वयं ही बन गई, उसका कोई रचनाकार नहीं था? या, यह प्रमाणित करता है कि कोई है, या था जिसने इसकी अभिकल्पना की, इसका डिज़ाइन बनाया, इसकी कार्य-विधि निर्धारित की, और फिर उसकी रचना कर के उसे हमारे उपयोग के लिये उपलब्ध करवाया? और दूसरी बात, क्या किसी की बनाई हुई कोई भी वस्तु, अपने बनाने वाले के विरुद्ध प्रमाण दे सकती है; उसके अस्तित्व को ही नकार देने के प्रमाण प्रदान कर सकती है? या, फिर वह अपने सृष्टिकर्ता की और उसके ज्ञान और समझ की पुष्टि ही करेगी? इसी प्रकार से, परमेश्वर की सृष्टि और रचना, परमेश्वर के वचन के विरुद्ध कभी हो ही नहीं सकती है। सही भावना और दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है, और परमेश्वर के वचन के तथ्य, उसकी सृष्टि में प्रमाण प्रत्यक्ष कर देंगे।

एक अन्य तथ्य पर भी विचार कीजिये। आज तक न तो परमेश्वर के वचन बाइबल में, न बाइबल में दिए गए परमेश्वर के चरित्र और गुणों में कभी कोई संशोधन या सुधार हुआ है। हज़ारों वर्षों से, हर भाषा और संस्कृति में बाइबल और उसकी बातें अटल, अपरिवर्तनीय, और समान रीति से लागू रही हैं। संसार के ज्ञान और दशा, समय, और परिस्थिति के साथ बाइबल में कभी कोई सुधार या नवीनीकरण नहीं किया गया है। इसीलिये परमेश्वर ने अपने वचन, बाइबल में, दोनों, पुराने और नए नियानों में लिखा है, “क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं…” (मलाकी 3:6); “यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एक सा है” (इब्रानियों 13:8)। परन्तु इसके विपरीत, विज्ञान की कोई बात ऐसी नहीं है जिसमें समय और नए आविष्कारों, नई समझ के साथ परिवर्तन नहीं होते हैं, संशोधन नहीं किए जाते हैं, पुरानी को हटाकर उनके स्थान पर नई बातों, नई धारणाओं को नहीं लाया जाता है। दूसरे शब्दों में विज्ञान सिद्ध नहीं है, परिवर्तनशील है; आज का सत्य कल गलत प्रमाणित हो जाएगा, आज की महत्वपूर्ण धारणा, कल महत्वहीन कल्पना बन जाएगी। परन्तु फिर भी, विज्ञान को सत्य और तथ्य कहकर अटल, अपरिवतनीय, सिद्ध परमेश्वर और उसके वचन को झूठ और महत्वहीन कहा जाता है। उपरोक्त बातों के आधार पर, क्या बाइबल और परमेश्वर के विरुद्ध यह मान्यता स्वीकार्य हो सकती है?

    बाइबल में प्रयुक्त शब्दों और वाक्यांशों को, जिनके आधार पर वैज्ञानिक खोज की गई हैं, समकालीन साहित्य तथा गैर-मसीहियों के द्वारा, उनकी बातों और मान्यताओं को बताने के लिये, किंवदंतियों और कथा-कहानियों, आदि में भी किया गया है।  इस कारण, बाइबल का विरोध करने वालों ने, तथा उनके पाठकों ने बाइबल के शब्दों और बातों को, अन्य पुस्तकों और ग्रन्थों के समान, इसे केवल आलंकारिक भाषा समझा; उन्हें विश्वास करने योग्य मानकर गंभीरता से नहीं लिया; इसलिए उनके आधार पर कोई कार्यवाही नहीं की। लेकिन कुछ लोगों ने, जो बाइबल और बाइबल के परमेश्वर पर विश्वास रखते थे और रखते हैं, उन शब्दों और बातों को गंभीरता से लिया, उन बातों पर विश्वास किया, और इस विचारधारा के साथ उनके विषय कार्यवाही की, कि यदि बाइबल यह कहती है, तो यह सच ही है, और इसकी आगे जाँच करके, इसके आधार पर कार्यवाही करना लाभप्रद होगा।

अगले लेख में हम ऐसे ही कुछ उदाहरणों को देखेंगे, और उनके द्वारा समझेंगे कि बाइबल को विज्ञान के विरुद्ध समझना क्यों एक गढ़ी हुई, गलत धारणा है। बाइबल सिद्ध सत्य है, और जैसा हमने पिछले लेखों में देखा है, बाइबल संसार के अन्त और न्याय के बारे में बताती है, जब प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का हिसाब प्रभु यीशु को देना होगा और अपने किये के अनुसार प्रतिफल लेना होगा (2 कुरिन्थियों 5:10)। इस न्याय एवं प्रतिफल के लिए तैयार होने का समय अभी इस पृथ्वी के जीवन में है। इस पृथ्वी पर परमेश्वर के पक्ष अथवा विरोध में लिये गए आप के निर्णय पृथ्वी के जीवन के बाद के आप के अनन्त जीवन में भी आप पर लागू रहेंगे; आप के उन निर्णयों के अनुसार ही आपका अनन्त भविष्य तय होगा। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 8

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Are Bible and Science Mutually Contradictory? 


It is a common, but an absolutely false and unsubstantiated allegation that the Bible and science are not in conformity with each other, and that science does not support the Bible. Contrary to this false belief, the fact is that there is no contradiction between the Bible and science, nor is the Bible a hindrance to the advancement of science, as we will see in the coming articles. In fact, there have been many discoveries and inventions that have benefited mankind, and have come through what had been written in the Bible. The leading scientists of Western countries were often believers in the Bible and in the God of the Bible.

Today, there is an inappropriate and false notion that is commonly stressed upon, since now science has progressed so much that the construction, components, and working of nearly everything has been well known and understood; therefore there is no further need to believe in God as the Creator. But if even a little serious thought is given to this idea, then the fact becomes apparent that science is nothing other than studying the created things and their functioning, through various means. Now, from this, two things of common sense come before us; Firstly, does the knowing and understanding of the construction, components, and functioning of a thing imply that it came into existence by itself, and it was not made by anyone?Or, does it prove that there is/was someone who thought of, designed, decided on how it would work, then made it,  and provided it to us for use? Secondly, is it at all possible that a thing will provide evidence against its creator or maker; and deny his existence? Or, will it affirm the existence of its creator, of his knowledge and abilities? Similarly, the creation and handiwork of God can never be a witness against God and His Word. It only needs to be viewed in the right spirit and considered with a correct point of view, and the facts stated in God's Word, will reveal the evidence for God present in His creation.

Consider another fact. Neither God, nor God’s Word the Bible, nor  the characteristics and attributes of God given in the Bible have ever been modified, improved upon, or corrected. For thousands of years, in every language, at all times, in every civilization the Bible and its content have remained unchanged, constant, and always applicable in one and the same manner. The state of the knowledge of the world, the prevailing circumstances, and any other thing, have never necessitated any correction or updating in anything in the Bible. That is why God has had it written in His Word, in both the Old and the New Testaments that, “For I am the Lord, I do not change…” (Malachi 3:6); and, “Jesus Christ is the same yesterday, today, and forever” (Hebrews 13:8). In contrast, there is nothing in science that has not changed with time and newer discoveries, newer understanding. In science, everything changes or is modified, and the old is replaced with the new, older concepts are discarded, newer ones are established in their place. In other words,science is not perfect, it is always changing; today’s fact will be tomorrow’s fiction; today’s very important concepts will become figments of imagination tomorrow. And yet, science is presented as the truth and factual, to allege that the unchanging, constant, perfect Word of God and God Himself are false, baseless, and unimportant. On the basis of what we have seen above, can this belief about the Bible and God be considered tenable and true?

Words and phrases used in the Bible, on the basis of which scientific discoveries have been made, have also been used in contemporary literature and by non-Christians too, to tell about their beliefs and folklore. Therefore, the opponents of the Bible and their readers considered the words and things stated in the Bible also to be only the use of figurative language. Hence, they did not take Biblical facts seriously, nor considered them as credible so, no one thought of taking any action on the basis of what was written in the Bible. But some people, who believed in the Bible and the God of the Bible, took those words and things seriously, believed in the things stated in God’s Word, and acted on them with the belief that if the Bible says it, then it is true, and therefore, it would be worthwhile and beneficial to take action on its basis.

From the next article we will see some Biblical examples, and through them understand why the concept that the Bible is contrary to the Bible is a contrived and false notion. The Bible is the perfect truth, and as we have seen in the previous articles, the Bible tells about the end of the world and time of judgement, when everyone will have to stand before the Lord Jesus to give an account of their lives, and receive the rewards and consequences of their life and deeds (2 Corinthians 5:10). To prepare for this judgement and receive the rewards, the time is now, while on earth. The decisions you take on earth, for or against God, will remain applicable to you in your eternal life that will come after this earthly life; those decisions will determine your eternal life.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language