ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

परिणाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परिणाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 19 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 73 - Appropriately Handling God’s Word – 18 / आशीषित एवं सफल जीवन – 73 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 18

आशीषित एवं सफल जीवन – 73 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 58

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 18

पौलुस से परमेश्वर के वचन के उपयोग और व्यवहार को सीखते हुए, पिछले लेख में हमने बाइबल के एक नए खण्ड, 2 कुरिन्थियों 4:1-5 को देखना आरम्भ किया है। इस खण्ड के पहले पद को देखने में, उसकी पृष्ठभूमि को समझने के लिए पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 3:12 में से पौलुस द्वारा कही गई बात, “हियाव के साथ बोलना” के तात्पर्य को देख और समझा था। हमने देखा था कि यद्यपि पौलुस कोई अच्छा वक्ता नहीं था, लेकिन फिर भी पवित्र आत्मा की अगुवाई और सामर्थ्य से वह स्पष्ट, सरल, सीधी भाषा का, बिना किसी भी हिचकिचाहट के उपयोग करता था, और अपनी सेवकाई में बहुत प्रभावी था (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। यह हमारे सामने परमेश्वर के वचन के प्रभावी उपयोग के लिए एक और पक्ष को  रखता है – पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और अगुवाई में होकर, स्पष्ट, सरल, सीधी भाषा का, बिना किसी भी हिचकिचाहट के उपयोग करना।

पौलुस 2 कुरिन्थियों 4:1 में परमेश्वर की उसकी सेवकाई के बारे में कुछ और बातें भी बताता है। वह यहाँ पर तीन बातें कहता है – पहली, वह जो करता था, वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई उसकी सेवकाई थी; दूसरी, क्योंकि पौलुस ने अपने परिवर्तन से पहले परमेश्वर के विरुद्ध किए गए उसके कार्यों के लिए परमेश्वर से दण्ड नहीं वरन दया प्राप्त की थी, इसलिए वह अपने चुने और सेवकाई के लिए बुलाए जाने में परमेश्वर की दया और अनुग्रह के एहसास के साथ सेवा करता था; तीसरी, पौलुस अपनी सेवकाई ‘बिना हियाव छोड़े’ करता था।

उसके पहले कथन के विषय, हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि किस प्रकार से पौलुस अपनी सेवकाई का परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किए जाने और सौंपे जाने के बारे में अवगत भी था और दृढ़ भी। और इसी प्रकार से परमेश्वर ने अपनी सभी नया जन्म पाई हुई मसीही विश्वासी संतानों के लिए भी सेवकाई निर्धारित की और सौंपी है (इफिसियों 2:10)। इसीलिए पौलुस अपनी सेवकाई के लिए खराई से परिश्रम करता था, परमेश्वर ने उसे जो सौंपा था उसे पूरा करता था (1 कुरिन्थियों 15:10)। पौलुस अपने ही विचारों और समझ के अनुसार कोई सेवकाई निर्धारित कर के, और बोलने के लिये स्वयं ही शब्दों को गढ़ कर, फिर उन के अनुसार काम कर के, उसे परमेश्वर पर नहीं थोप देता था। वह यह अनुचित आशा कदापि नहीं रखता था कि परमेश्वर उसके प्रत्येक किये और कहे गए को स्वीकार करने, और उस सब के लिए उसे आशीष एवं प्रतिफल देने के लिए बाध्य है।

दूसरा, जैसा पौलुस के साथ था, और जैसा उसने 1 कुरिन्थियों 9:19-27; 15:9-10 में अपने कार्य के बारे में कहा है, उसी प्रकार से प्रभु के लिए हमारी सेवकाई में भी, प्रभु द्वारा हमें सौंपे गए कार्य के लिए, हमें भी कभी इस तथ्य को नहीं भुलाना चाहिए कि परमेश्वर ने अपनी दया में होकर हमें बचाया है, अपनी करुणा और अनुग्रह में हमें अनन्त काल के विनाश से खींच कर निकाला है। साथ ही, यद्यपि हम अपने किसी भी कार्य, किसी भी योग्यता से परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते थे, हमारे ‘धार्मिकता के कार्य’ भी उसकी दृष्टि में मैले चिथड़ों के समान हैं (यशायाह 64:6) और यद्यपि हमारी स्वाभाविक मनसा भला नहीं बल्कि केवल बुरा ही करने की रहती है (भजन 53:2-3; सभोपदेशक 9:3), फिर भी परमेश्वर ने हमें अपने कार्य के लिए उपयोग करने के लिए चुना है। इसीलिए, यह हमारे लिए अनिवार्य है कि हम अपनी सेवकाई को परिश्रम और खराई से करें, जैसे पौलुस किया करता था, न कि लापरवाही से उसे हल्के में लेते हुए। जो लोग उसके द्वारा दिए गए वरदानों और सामर्थ्य के प्रति लापरवाह रहते हैं, उन्हें उपयुक्त रीति से उपयोग नहीं करते हैं, परमेश्वर फिर उनका मार्गदर्शन भी नहीं करता है, तथा उन्हें और अधिक सामर्थ्य भी प्रदान नहीं करता है। इसीलिए, पौलुस के समान, हमें भी परमेश्वर और उसके वचन के साथ समय बिताने वाला, और हमें सौंपे गए कार्यों को खरे प्रयासों के साथ पूरा करने वाला होना चाहिए।

तीसरा, परमेश्वर के लिए हमारी सेवकाई, किसी न किसी रीति से शैतान और उसकी सामर्थ्य के साथ एक युद्ध है (इफिसियों 6:12), और प्रभु की सेवकाई के दौरान हमें क्लेशों और समस्याओं में से होकर निकलना ही पड़ेगा (फिलिप्पियों 1:29); यह कभी भी सहज और आरामदेह नहीं होगी। शैतान की शक्तियों के विरुद्ध हमारे संघर्ष में, निराशा, शैतान द्वारा मसीही विश्वासियों के विरुद्ध उपयोग किया जाने वाला एक प्रबल हथियार है। उस पर विजयी होने का सर्वोत्तम तरीका है अपने खरे परिश्रम के परिणामों को प्रभु के हाथों में छोड़ देना, न कि परिणामों को लेकर व्यथित होना, चिंता करना (1 कुरिन्थियों 3:6-8; 15:58)। इसका आधारभूत विचार है, हमें परमेश्वर ने चुना है, उसी ने कार्य के लिए नियुक्त किया है, उस कार्य के उपयुक्त सामर्थ्य प्रदान की है, वही हमारा मार्गदर्शन करता है, और परमेश्वर ही आशीष और परिणाम भी देगा; अब क्योंकि सभी कुछ परमेश्वर ही के हाथों में है, हमारे हाथों में कुछ नहीं है, तो फिर परिणामों की चिंता क्यों करना, जबकि वे किसी भी प्रकार से हमारे हाथों में हैं ही नहीं? हमारा काम है खराई और परिश्रम से अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह करना है; और जब तक हम वह ठीक से करते रहते हैं, हमें और किसी बात की चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

अगले लेख में हम इससे अगले पद, 2 कुरिन्थियों 4:2 पर विचार आरम्भ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 73 - Be Stewards of God’s Word – 58 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 18

In learning from Paul about how to utilize and handle the Word of God, since the previous article we have started considering a new passage from the Bible, 2 Corinthians 4:1-5. As a background to considering verse 1 of this passage, we had seen about Paul’s use of the phrase “boldness of speech” from 2 Corinthians 3:12. We had seen that despite not being an eloquent speaker, Paul under the guidance and power of the Holy Spirit used plain, simple, straightforward language, unhesitatingly, and was very effective in his ministry (2 Corinthians 10:1, 10). This places before us another aspect of utilizing God’s Word effectively – use plain, simple, straightforward language, confidently, under the guidance and power of the Holy Spirit.

In 2 Corinthians 4:1, Paul states some other things about his serving God. He says three things in this verse – first, what he was doing was his God given ministry; second, since Paul had received mercy and not retribution from the Lord for the deeds he had done against Him before his conversion, therefore he served with the realization of God’s grace and mercy in choosing and calling him for His service; thirdly, Paul fulfilled his ministry without ‘losing heart’, i.e., getting discouraged.

Regarding his first statement, we have seen in the earlier articles, how Paul was aware and sure of the ministry God had given to him; as God has given to all of His children, the Born-Again Christian Believers (Ephesians 2:10). Therefore, he ‘labored more abundantly’ to fulfil that which God had asked him to do (1 Corinthians 15:10). Paul never devised his own plans and ideas, nor the words he would say, then worked according to them, imposing them upon God for acceptance. Paul never labored with the assumption that God is under some kind of compulsion to accept whatever he spoke or did on his own, and will necessarily have to bless and reward him, for whatever he said or did.

Secondly, as was with Paul, and as he states it in 1 Corinthians 9:19-27; 15:9-10 about his working, similarly for us as well, in our service for the Lord, in fulfilling our God assigned ministry, we too should never lose sight of the fact that God in His mercy, has saved us, has drawn us out of eternal destruction in His love and grace towards us. Moreover, despite our being incapable of pleasing God through anything in us, since even our ‘works of righteousness’ are as filthy rags in the sight of God (Isaiah 64:6) and although our natural inclination is only to do evil not good (Psalm 53:2-3; Ecclesiastes 9:3), still, God has decided to use us for His work. He has placed His precious treasure in us earthen vessels (2 Corinthians 4:7). Therefore, it is incumbent upon us to labor diligently to fulfil our ministry, like Paul did, instead of being casual and careless about it. God will not guide and empower those who do not value His gifts and are not willing to use them worthily. Hence, like Paul, we too should be willing to spend time with God and His Word, and put in sincere efforts to carry out our assignments.

Thirdly, our ministry for God is, in one way or another, a battle against Satan and his powers (Ephesians 6:12), and we will have to pass through sufferings and problems (Philippians 1:29) in our service for the Lord; it will never be a cake-walk. In our struggle against the powers of evil, discouragement is often a potent weapon used by Satan against the Believers. The best way to overcome it is to leave the outcome of our sincere and diligent service in the hands of the Lord, instead of fretting about the results (1 Corinthians 3:6-8; 15:58). The underlying thought is, God has chosen us, God has appointed us, God has empowered us, God guides us, God will give the results and blessings; since everything is in God’s hands, nothing is in our hands, then, why worry about the results that in any way are not in our hands? Our work is to labor diligently and sincerely; and so long as we do that worthily, there is no need to worry about anything else.

In the next article, we will consider the next verse, i.e., 2 Corinthians 4:2.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 63 - Appropriately Handling God’s Word – 8 / आशीषित एवं सफल जीवन – 63 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 8

आशीषित एवं सफल जीवन – 63 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 48

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 8

प्रेरित पौलुस से परमेश्वर के वचन का उपयोग करने, उससे व्यवहार करना सीखने के लिए हम 1 कुरिन्थियों 1:17 से सीखने के बाद अब 1 कुरिन्थियों 2:4-5 को देख रहे हैं। हम ने पिछले लेख में देखा था कि यद्यपि पौलुस बड़ी प्रभावी पत्रियाँ लिख सकता था, लेकिन वह एक प्रभावी वक्ता के रूप में नहीं जाना जाता था (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। लेकिन इसके कारण उसने अपने आप को कभी किसी रीति से सीमित नहीं समझा, और उसकी इस अयोग्यता के बावजूद, परमेश्वर ने उसे बहुत सामर्थी रीति से उपयोग किया, क्योंकि वह हमेशा ही परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी रहता था। परमेश्वर के वचन का उपयोग करने, उस से व्यवहार करने में हमेशा ही पौलुस का उद्देश्य कभी भी अपने लिए कोई महिमा अथवा प्रशंसा प्राप्त करना नहीं होता था, किन्तु परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई द्वारा हमेशा सारी महिमा परमेश्वर ही को देना होता था। पिछले लेख में हमने पौलुस द्वारा अपनी सेवकाई में अपनी ही बुद्धि के उपयोग के बारे में देखना आरम्भ किया था, और आज उसे ही ज़ारी रखेंगे।

यद्यपि पौलुस यहूदियों के पवित्रशास्त्र, हमारे पुराने नियम, को बहुत अच्छे से जानता था, किन्तु उसके श्रोता, गैर-यहूदी या अन्यजाति लोग थे (गलातियों 2:7), जिनके बीच परमेश्वर ने उसे सेवकाई सौंपी थी, और वे अन्यजाति लोग उस यहूदी पवित्रशास्त्र को नहीं जानते थे। इसलिए पौलुस के पास कोई तरीका ही नहीं था कि वह उनके मध्य पवित्रशास्त्र के बारे में अपने ज्ञान, बुद्धि, और समझ को प्रदर्शित कर सके। उन लोगों को उस सुसमाचार, उस सन्देश को बताने और समझाने के लिए, जो सन्देश परमेश्वर उन लोगों को देना चाहता था, पौलुस को पहले उसे परमेश्वर से प्राप्त करना होता था, और तब ही वह उसे उन लोगों को देने पाता था, और वह यही किया करता था (1 कुरिन्थियों 11:23; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1-2)। इस तरह, हम देखते हैं कि परमेश्वर ने पौलुस और उसकी सेवकाई के लिए बातों को इस तरह से नियोजित किया था, कि शैतान किसी भी प्रकार से उसे अपने चंगुल में फंसा कर, उसे और उस के ज्ञान, बुद्धि, समझ को, औरों के लिए तथा स्वयं उसके लिए भी ठोकर का कारण नहीं बना सकता था। और पौलुस इसके बारे में बहुत स्पष्ट था, वह खुल कर मान लेता है कि उसका प्रचार उसके अपने किसी ज्ञान-बुद्धि अथवा योग्यता के द्वारा नहीं था (1 कुरिन्थियों 2:1, 4)। क्योंकि पौलुस केवल वही प्रचार करता और सिखाता था जो उसे प्रभु से प्राप्त होता था, इसी लिए वह बड़े आधिकारिक तौर से, निःसंकोच होकर, अपने सन्देश को सभी को दे सकता था; बिना कभी भी किसी के भी द्वारा किसी भी प्रकार से गलत ठहराए जाने, या किसी त्रुटि में पड़े होने के आरोप में फँसने के भय के; और न ही कोई उस पर वचन के दुरुपयोग का कभी दोष लगा सकता था।

पौलुस ने इसी बात को कुछ भिन्न शब्दों में, इससे अगले अध्याय में, अर्थात 1 कुरिन्थियों 3:5-8 में भी कहा; यहाँ पर वह परमेश्वर के वचन के बोए जाने को बताने के लिए, बीज बोने के रूपक का उपयोग करता है। यहाँ, वह पद 5 में कहता है कि उसे और अपुल्लोस को बीज, अर्थात वह वचन जो उन्हें बोना था, वह परमेश्वर ही ने दिया; फिर पद 6 में वह कहता है कि परमेश्वर ने जो दिया था, उसे उसने बोया, और अपुल्लोस ने उसे सींचा, लेकिन उसे बढ़ाने वाला, अर्थात, उसे उगाने और उसमें फल लाने वाला परमेश्वर ही था। इसीलिए, वह पद 7-8 में सारा श्रेय परमेश्वर को देता है, अपने लिए अथवा अपने सहकर्मी अपुल्लोस के लेने के लिए कुछ भी नहीं रख छोड़ता है।

कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी दूसरी पत्री के समापन की ओर आते हुए, 2 कुरिन्थियों 9:10 में, पौलुस इसी रूपक का उपयोग करते हुए परमेश्वर को “बोने वाले को बीज” देने वाला बताता है। अर्थात, परमेश्वर ही है जो बीज, यानी कि अपना वचन उन्हें देता है जो सेवकों के समान उसे समर्पित हो जाते हैं। अर्थात्, उन्हें जो अपने ही गढ़े हुए ‘बीजों’ को बोने और सींचने वाले नहीं, वरन परमेश्वर के द्वारा दिए गए ‘बीज’ बोने और सींचने वाले होते हैं। और तब ही परमेश्वर अपने दिये हुए बीज को बढ़ाता है, अर्थात अपने दिये हुए बीज से फल और फसल देता है; जो मनुष्य की बुद्धि और ज्ञान के ‘बीज’ के साथ हो पाना संभव नहीं है। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया, बीज प्राप्त करने से लेकर फसल प्राप्त करने तक, पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर है।

यदि कोई प्रभु के लिए एक पूर्णतः समर्पित और केवल उसी का आज्ञाकारी सेवक, जैसा कि पौलुस था, बनने के लिए तैयार है, तो परमेश्वर न केवल उन्हें उपयुक्त संसाधन, अर्थात समय, स्थान, और आवश्यकता के अनुसार लोगों के लिए उपयुक्त वचन उपलब्ध करवाएगा, जिसे उन लोगों के मध्य दिए जाने की आवश्यकता है, और सेवकों से उन संसाधनों का सही उपयोग भी करवाएगा, वरन उनके प्रयासों पर आशीष और उनके कार्य के लिए प्रतिफल भी देगा (1 कुरिन्थियों 3:8)। अब, जब सभी कुछ परमेश्वर से ही है, और लाभांश स्वर्गीय तथा अनन्तकालीन हैं, तो फिर परमेश्वर के वचन की सेवकाई के इस कार्य में नश्वर मानवीय सोच, ज्ञान, और बुद्धि की कोई आवश्यकता या महत्व रह ही नहीं जाता है।

इसलिए परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के सर्वोत्तम परिणामों के लिए, हमें वही और वैसा ही करना चाहिए जैसा पौलुस ने किया – परमेश्वर से पूछें, उसी पर निर्भर रहें, उसे आप को बता लेने दें कि कहाँ पर, कब, कैसे, और क्या कहना है। तब परमेश्वर का वचन कभी निष्फल नहीं जाएगा, वरन जिस काम के लिए भेजा गया है उसे करेगा (यशायाह 55:11); और अपने समय तथा तरीके से परमेश्वर न केवल आशीष देगा, वरन अनन्तकालीन प्रतिफल भी देगा। किन्तु यदि हम कार्यों को अपनी समझ और बुद्धि से, अपने तरीकों से करने लग जाएँगे, तो वह व्यर्थ या निष्फल परिश्रम ठहरेगा जो आशीष और प्रतिफल नहीं बल्कि परेशानियाँ लाएगा।

अगले लेख में हम उन विषयों को देखेंगे जिन्हें पौलुस ने अपनी सेवकाई में, वचन के उपयोग तथा उस के साथ व्यवहार के लिए प्रयोग किया।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 63 - Be Stewards of God’s Word – 48 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 8

In learning from the Apostle Paul about utilizing and handling God’s Word, having learnt from 1 Corinthians 1:17, we are now considering 1 Corinthians 2:4-5. We saw in the previous article that though Paul could write impressive letters, yet he was not known to be an impressive speaker (2 Corinthians 10:1, 10). But he never felt handicapped because of this, and despite this inability, God used him mightily, since he always remained fully surrendered and obedient to God. Paul’s aim in utilizing and handling God’s Word was never to gain any glory or appreciation for himself, but to always give God all the glory through his ministry that had been entrusted to him by God. We had started to consider Paul's use of his own wisdom in the previous article, and will carry on with it today.

Though Paul was very well versed in the Scriptures of the Jews, i.e., our Old Testament, but his audience were the Gentiles (Galatians 2:7), amongst whom God had appointed him his ministry; and they did not know the Jewish Scriptures. Therefore, Paul could not in any way show-off his knowledge and his wisdom of those Scriptures to them. To convey and make them understand the gospel, the message that God wanted him to deliver to the Gentiles, Paul had to first receive it from God, and then pass it on, and that is what he used to do (1 Corinthians 11:23; 1 Thessalonians 4:1-2). Hence, we see that God had so arranged things for Paul and his ministry, that there was no way that Satan could manipulate and turn his knowledge, wisdom, and understanding into becoming a stumbling block for him and others. And Paul is very frank about this, he openly admits that his preaching was not through any of his own wisdom or abilities (1 Corinthians 2:1, 4). Because Paul preached and taught only what he received from the Lord, therefore, he could very authoritatively and unhesitatingly present his message to everyone; without fear of ever being proven wrong, or accused of being in error, in any manner; and no one could accuse him of misusing God’s Word in any manner.

Paul says the same in different words, in the next chapter, i.e., in 1 Corinthians 3:5-8, where he uses the analogy of sowing seed to illustrate his sowing God’s Word. Here, in v. 5 he says God gave to him and Apollos, the seed, i.e., the Word they had to sow; then in v. 6, he says that he planted what God had given, and Apollos watered or nurtured that seed, but the increase, i.e., its growing and bringing fruit was from God. Therefore, in v. 7-8 he gives the entire credit to God, keeping nothing for himself or his colleague, Apollos.

Paul uses the same analogy as he concludes his second letter to the Corinthians, in 2 Corinthians 9:10, naming God as the one who “supplies seed to the sower.” So, it is God who provides the seed, i.e., His Word, to those who submit to Him as His laborers, i.e., to those willing to plant and water not their own contrived, but the God given seed provided to them. It is then that God gives the increase from His seed, i.e., the fruit or the harvest through His Word, and not through words of man’s wisdom. The whole process, from receiving the seed to receiving the harvest is totally dependent upon God. 

If one is willing to be a fully surrendered and completely obedient to the Lord kind of laborer, like Paul was, then, God will not only provide the appropriate resources to them, i.e., His appropriate Word for the time, place, and need, of the people amongst whom it has to be used, and have them use His resources appropriately, but will also bless their efforts and eventually reward them for their labor (1 Corinthians 3:8). When everything is from God, and the returns are heavenly and eternal, then there is no need or scope of any temporal human thinking, knowledge, and wisdom in utilizing God’s Word for God’s work.

Therefore, to get the best results for utilizing and handling God’s Word, we need to do it in the manner Paul used to do it – ask God, depend upon Him, let Him tell you what to share, where, when, and how to share it. Then, God’s Word will never go vain but accomplish what it was sent for (Isaiah 55:11); and in His time and manner, God will not only give blessings, but will also give eternal rewards. But if we start doing things our own way, according to our own wisdom, then it will be a vain labor that will create problems instead of any blessings and rewards.

In the next article we will consider the topics of Paul’s utilizing and handling God’s Word, in his ministry.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 16 - Substance and Nature of God’s Word / आशीषित एवं सफल जीवन – 16 - परमेश्वर के वचन का स्वरूप और स्वभाव

आशीषित एवं सफल जीवन – 16 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन का स्वरूप और स्वभाव

पुनःअवलोकन: इससे, पिछले कुछ लेखों से हम मसीही भण्डारीपन के बारे में देखते चले आ रहे हैं, और हमने यह भी देखा है कि परमेश्वर का एक अयोग्य भण्डारी होने का क्या अर्थ है। हमने यह भी देखा था कि प्रत्येक सच्चा 'नया जन्म' पाया हुआ मसीही विश्वासी, प्रभु यीशु पर विश्वास करने के क्षण से ही स्वतः ही परमेश्वर का भण्डारी बन जाता है (1 पतरस 4:10-11); और अंततः, वह प्रभु को अपने जीवन और भण्डारीपन का लेखा देगा (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को कुछ कार्य या सेवा सौंपी है (इफिसियों 2:10), और सौंपे गए कार्य को पूरा करने के लिए सभी को उचित प्रावधान दिए हैं (इफिसियों 4:7-8; इब्रानियों 2:4)। ये प्रत्येक मसीही विश्वासी को उनके भण्डारीपन का निर्वाह करने के लिए मार्गदर्शन करने, सहायता करने, और उसे सक्षम बनाने के लिए दिए गए हैं। परमेश्वर ने प्रत्येक विश्वासी को कम से कम चार चीजें दी हैं, ये हैं: उसका वचन, उसका पवित्र आत्मा, उसकी कलीसिया में उसकी सन्तान और परिवार के सदस्य के रूप में संगति, और परमेश्वर द्वारा व्यक्ति को सौंपी गई सेवा के लिए उपयुक्त आत्मिक वरदान। आज से, हम परमेश्वर के इन चार प्रावधानों में से पहले, अर्थात परमेश्वर के वचन के प्रति अपने भण्डारीपन की जिम्मेदारी पर विचार करना शुरू करेंगे।

परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने को समझने से पहले, हमारे लिए अच्छा होगा यदि हम परमेश्वर के वचन, मसीही विश्वासी के जीवन में उसकी भूमिका, और हमें वचन का भला भण्डारी क्यों होना है, आदि बातों को समझ लें।

बाइबल कोई साधारण पुस्तक नहीं है; इसे जीवित वचन भी कहा जाता है – और किसी भी जीवित व्यक्ति के समान, यह उन सभी से वार्तालाप करती है जो उसका आदर करते हैं, उसमें विश्वास करते हैं, उसमें लिखी बातों पर तथा जो वह उनसे कहती है उस पर भरोसा करते हैं। बाइबल कुछ लोगों के मनन, चर्चाओं, और विचार-विमर्श की बातों का भी लेखा नहीं है। सम्पूर्ण बाइबल परमेश्वर द्वारा दी गई है, अर्थात् परमेश्वर पवित्र आत्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन में मनुष्यों द्वारा लिखी गई है (2 शमूएल 23:2; 2 तीमुथियुस 3:16; 2 पतरस 1:20-21)। ऐसा भी हुआ कि कभी-कभी लिखने वालों को वह समझ में भी नहीं आ रहा था जो लिखने की उन्हें प्रेरणा मिल रही थी; किन्तु परमेश्वर के आत्मा ने फिर भी उन्हें लिखने और भविष्य के लिए छोड़ देने के लिए कहा (यशायाह 29:11; दानिय्येल 8:17, 26; 12:4, 9)।

परमेश्वर के अन्य लोगों (कुलुस्सियों 1:26-27) के साथ ही, प्रेरित पौलुस को भी उन भेदों की समझ प्रदान की गई थी, कि उन्हें मसीही विश्वासियों पर प्रकट करे (रोमियों 11:25; 16:25; 1 कुरिन्थियों 2:7; 15:51; इफिसियों 3:3-4, 9; 5:32; 6:19; कुलुस्सियों 4:3), और प्रेरित यूहन्ना पर अंत के समय के भेद प्रकट किए गए जो बाइबल की प्रकाशितवाक्य नामक पुस्तक में लिखे गए हैं। इसलिए, कभी भी बाइबल को संसार के लोगों के द्वारा लिखी गई किसी भी अन्य पुस्तक के समान न तो देखा जा सकता है और न ही लिया जा सकता है; यह अपने आप में अनोखी, अनुपम है। यह परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए ‘भले बनो और भलाई करो’ के सिद्धांत पर लिखी गयी कहानियों, घटनाओं और शिक्षाओं की पुस्तक नहीं है।

यूहन्ना रचित सुसमाचार का आरम्भ इन शब्दों के साथ होता है, “आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था” (यूहन्ना 1:1); और फिर वह आगे कहता है, “और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो कर हमारे बीच में डेरा किया, और हम ने उस की ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा” (यूहन्ना 1:14)। ये दो पद यह बिलकुल स्पष्ट कर देते हैं क्यों बाइबल को ‘जीवित वचन’ कहा जाता है; क्योंकि बाइबल के रूप में हमारे हाथों में प्रभु यीशु, स्वयं परमेश्वर लिखित या छपे हुए स्वरूप में विद्यमान है।

यह हमारे सामने विचार करने और ध्यान रखने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण विषय ले कर आता है, ऐसा जिस पर अधिकांश लोग न तो विचार करते हैं और न ही जिसका ध्यान रखते हैं। अर्थात्, बाइबल में किया गया कोई भी परिवर्तन, उसके साथ कोई भी दुर्व्यवहार, उसका कैसे भी दुरुपयोग का अभिप्राय, उसकी कोई भी गलत व्याख्या, यह सब प्रभु यीशु के साथ किये जाने के तुल्य है, अर्थात् परमेश्वर का अनादर करने, उसके साथ अनुचित व्यवहार करने के तुल्य है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि परमेश्वर ने अपने वचन में बहुत सख्ती से चेतावनी दी है कि उस में न तो कुछ जोड़ा जाए, और न ही उस में से कुछ घटाया जाए (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19); ऐसा करने के बहुत गंभीर और कठोर परिणाम होंगे। पौलुस ने भी अपने उदाहरण के द्वारा इस बात पर बल दिया (2 कुरिन्थियों 2:17; 4:2); तथा अन्य लोगों के लिए शिक्षा दी कि परमेश्वर के वचन को ठीक रीति से काम में लाएँ (2 तिमुथियुस 2:15), अर्थात्  परमेश्वर के वचन की ठीक व्याख्या करें और सही समझाएँ।

यहीं से मसीही विश्वासियों का परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की भूमिका का आरम्भ होता है – वह यह सुनिश्चित करे कि वचन के साथ न तो कोई छेड़खानी की जाए, न उससे अनुचित व्यवहार, और न उसका दुरुपयोग, या गलत व्याख्या हो। हम इसके बारे में आगे अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 16 - Be Stewards of God’s Word – 1 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Substance and Nature of God’s Word

Review: At the beginning of this series, we had seen from 1 Kings 2:2-4, where David, towards the end of his life, was instructing his son and heir, Solomon, about four things, so that he would lead a blessed and successful life, through the guidance and support of God. The second, of these four instructions given by David was that Solomon must be a worthy steward of all that God has given to him. From this, in the past few articles we have seen about Christian stewardship, and what it means to be an unworthy steward of God. We had also seen that every truly Born-Again Christian Believer, from the moment of coming to faith in Lord Jesus is automatically, also God’s steward (1 Peter 4:10-11); and eventually, will give an account of his life and stewardship to the Lord (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). God has assigned some work or ministry to every Christian Believer (Ephesians 2:10), and has given everyone the appropriate provisions to carry out the assigned work (Ephesians 4:7–8; Hebrews 2:4). These have been given to guide, help, and enable them to fulfill their stewardship, to every Christian Believer. God has given at least four things to every Believer; These are: His Word, His Holy Spirit, Church Fellowship as His child and family member, and an appropriate gift for the person’s God assigned ministry. From today, we will start considering our stewardship of the first of these four provisions of God, i.e., God' s Word.

Before understanding about the stewardship of God’s Word, we will do well to understand what God’s Word is, its role in the life of a Christian Believer, and why we need to be good stewards of God’s Word. 

The Bible is no ordinary book; it is known as the Living Word - and as any living person, it communicates and interacts with those who honor it, believe in it, trust what is written in it and what it is saying to them. Neither is the Bible a record of the meditations, discussions, and deliberations of some people. The whole of the Bible is ‘God breathed’, i.e., written down by men under the inspiration and guidance of God’s Holy Spirit (2 Samuel 23:2; 2 Timothy 3:16; 2 Peter 1:20-21). There were times when the authors did not understand what they were being inspired to write down what they were writing; but God’s Spirit asked them to write it and leave it for later times (Isaiah 29:11; Daniel 8:17, 26; 12:4, 9).

Along with other people of God (Colossians 1:26-27), the Apostle Paul was given the understanding for some of these mysteries, to reveal them to Christian Believers (Romans 11:25; 16:25; 1 Corinthians 2:7; 15:51; Ephesians 3:3-4, 9; 5:32; 6:19; Colossians 4:3); and to the Apostle John, the mystery of the end-times was revealed, as he recorded it in the book of Revelation in the Bible. Hence, the Bible can never be taken or seen as another book written by people of the world; it is unique, not just a collection of stories, incidents, and teachings written on the principle of ‘do good and be good’ to become acceptable to God.

The Gospel of John begins with these words: “In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God” (John 1:1); and then goes on to say, “And the Word became flesh and dwelt among us, and we beheld His glory, the glory as of the only begotten of the Father, full of grace and truth” (John 1:14). These two verses make it abundantly clear to us why the Bible is called The Living Word; because in the form of The Bible, we have the Lord Jesus, God Himself, in our hands in a printed or written form.

This brings up a very important consideration before us, something that most people neither ponder over, nor pay heed to, i.e., any alteration, mishandling, misuse, misinterpretation of the Bible is tantamount to doing it to the Lord Jesus, and thereby maltreating and dishonoring God Himself. No wonder then that God has very strictly cautioned in His Word not to add anything to it, nor take anything away from it (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19); doing so has severe consequences. Paul too emphasizes this through his own example (2 Corinthians 2:17; 4:2), and exhorts others to be careful to rightly ‘divide’, i.e., interpret and expound God’s Word (2 Timothy 2:15).

This is where the role of Christian Believers as stewards of God’s Word the Bible comes in - to ensure that it is not tampered with, it is not misused, misinterpreted, mishandled, and is always presented in its actual form to others. We will see more on this in the next article.