ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

योग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
योग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 जून 2026

Blessed and Successful Life - 129 - Brief Recapitulation – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 129 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 129

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 2 

हमने हमारे विषय “आशीषित एवं सफल जीवन” पर अभी तक जो सीखा है, उस के पुनःअवलोकन को हम आज भी ज़ारी रखेंगे। यह श्रृंखला 1 राजाओं 2:2-4 पर आधारित है, जहाँ दाऊद अपने युवा और अनुभवहीन पुत्र सुलैमान को, जिसे हाल ही में इस्राएल का राजा बनाया गया है, को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दे रहा है। इन तीन पदों में, दाऊद सुलैमान को चार बातें हमेशा ध्यान में रखने के लिए कहता है; और इन चार में से दूसरी बात में, आज के मसीही विश्वासियों के लिए चार और उप-बिन्दु हैं। अभी तक, अपने बाइबल अध्ययन में हम अभी तक इस विषय को लगभग आधा तय कर चुके हैं, अर्थात हमने पहले निर्देश को देख लिया है, और फिर दूसरे निर्देश के चार उप-बिंदुओं में से पहले दो को भी देख चुके हैं।

1. हिम्मत रख और पुरुषार्थ दिखा, कायर या निराशा-वादी न होना।

दाऊद का सुलैमान के लिए, और आज हमारे लिए भी, पहला निर्देश है "तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा" (1 राजाओं 2:2)। दाऊद सुलैमान से कह रहा है कि यद्यपि वह परमेश्वर द्वारा चुना और नियुक्त किया गया राजा है, लेकिन फिर भी उसके लिए जीवन कभी भी आसान और आरामदेह नहीं होगा। परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के लिए उसे कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, और उसकी घोर परीक्षा होगी। उन परिस्थितियों पर जयवन्त होने का एकमात्र तरीका है परमेश्वर की सहायता, जिसके लिए उसे साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार, तथा परमेश्वर का आज्ञाकारी होना पड़ेगा। उसे अपने आप को शारीरिक, मानसिक, तथा आत्मिक रीति से तैयार करना पड़ेगा, कि परमेश्वर के मार्गदर्शन में उन परिस्थितियों के साथ व्यवहार कर सके। यदि वह नकारात्मक रवैया रखेगा, या हार मान लेगा, तो वह कभी कुछ नहीं करने पाएगा।

इसी प्रकार से मसीही विश्वासियों को भी, जो परमेश्वर के द्वारा और उसे की इच्छा में उद्धार पाए हुए हैं, अपने मसीही जीवन जीने के लिये संघर्षों का सामना करना ही होगा। मसीही विश्वास का जीवन जीने के लिए, उसमें बढ़ने तथा परिपक्व होने के लिए, परमेश्वर की आज्ञाकारिता के द्वारा उससे मिलने वाली सहायता एवं मार्गदर्शन में होकर, एक तैयारी, प्रत्याशा, और दृढ़ निश्चय के साथ विभिन्न संभावनाओं के लिए परिश्रम करना पड़ता है। यह आराम से बैठकर और सहज समझकर बिताया जाने वाला जीवन नहीं है। 

मसीह यीशु में विश्वास करने के द्वारा नया-जन्म या उद्धार पाना प्रक्रिया का पूरा हो जाना नहीं है, वरन आरंभ मात्र है, नए जीवन में बढ़ाया गया पहला ही कदम है। इस नए जीवन में सभी पुरानी बातें बदल जाती हैं, नई बातों को सीखना है, उनके अनुसार जीना है, उनका पालन करना है। इस जीवन को अपने स्वार्थ के लिए या अपनी संतुष्टि के लिए नहीं, बल्कि प्रभु यीशु मसीह के लिए जीना है (2 कुरिन्थियों 5:15, 17)। हर कदम पर शैतान विश्वासी को भटकाने और भरमाने, उसकी आत्मिक उन्नति में बाधाएँ डालने, उसके लिए जीवन को कठिन और कुंठित करने वाला बनाने का प्रयास करेगा। शैतान यही प्रयास करता रहेगा कि किसी तरह से उसे पराजित और इस जीवन को जी पाने में अक्षम अनुभव करवाए। यह इसलिये ताकि मसीही विश्वासी फिर से वापस साँसारिक और शारीरिक जीवन जीने में लौट जाए। परमेश्वर प्रत्येक विश्वासी के जीवन में एक उद्देश्य के अंतर्गत ये सब बातें आने देता है, लेकिन हमेशा ही एक सीमा के अंदर, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:13 में लिखा है। कोई भी मसीही विश्वासी इन संघर्षों से निकले बिना न तो सीख सकता है, और न ही उन्नति कर सकता है, और न परिपक्व हो सकता है। लेकिन जो पुरुषार्थ करते हैं, परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हैं, जैसे पौलुस ने किया था (2 तीमुथियुस 4:6-8), वे परमेश्वर से बहुतायत से इनाम भी पाते हैं। इसलिए इस विश्वास के जीवन को जीने के लिए मसीही विश्वासी को पुरुषार्थ करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, और फिर दृढ़ निश्चय के साथ इस निर्णय का निर्वाह करना चाहिए; और परमेश्वर पवित्र आत्मा इस में उसकी सहायता करेगा, उसका मार्गदर्शन करेगा, जैसा कि हम आगे देखेंगे।

2. परमेश्वर ने जो कुछ प्रदान किया है, उसके योग्य भण्डारी बनो।

जैसा दाऊद ने सुलैमान से कहा है, "जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर के उसके मार्गों पर चला करना", अर्थात, परमेश्वर ने जो कुछ उसे सौंपा है, वह उसका योग्य भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)। पौलुस भी कहता है कि उसे परमेश्वर ने जो कुछ भी दिया है, उसका भण्डारी भी बनाया है, और उसे इस भण्डारी होने को भली-भाँति निभाना है (1 कुरिन्थियों 4:1-2)। यह न तो उसके चुनने की बात थी, न ही उसकी पसन्द अथवा नापसन्द की, वरन परमेश्वर का आज्ञाकारी होने की थी (1 कुरिन्थियों 9:16-17); अन्यथा उसे इसके साथ जुड़ी हुई ‘हाय’ को भोगना पड़ेगा। परमेश्वर जब भी किसी को कुछ देता है, तो वह व्यक्ति स्वतः ही उस बात का भण्डारी भी हो जाता है, और उसे इस ज़िम्मेदारी को योग्य रीति से पूरा करना है। मसीह यीशु का अनुयायी होने के कारण, पसन्द करने या न करने, या स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं है। एक योग्य भण्डारी वह है जो उसे सौंपी गई प्रत्येक ज़िम्मेदारी का सही रीति से और परिश्रम के साथ निर्वाह करता है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को सिखाया कि परमेश्वर पिता अपेक्षा करता है कि उसके भण्डारी खराई और ज़िम्मेदारी के साथ अपना कार्य करेंगे। जो ऐसा करेंगे, वे बहुतायत से इनाम भी पाएंगे (लूका 12:41-44)। 

हम दो तरह से अयोग्य भण्डारी हो सकते हैं:

  • ज़िम्मेदारी के प्रति लापरवाह और उदासीन होने के द्वारा: मत्ती 25:24-30 के दृष्टांत के उस सेवक के समान होना, जिसने न तो उसे दिए गए एक तोड़े की कीमत को समझा, और न ही जिसने उसे वह दिया था उसको उचित आदर दिया। उसने अपने तोड़े का कोई उपयोग नहीं किया; और हिसाब लेने के समय उसे दण्ड दिया गया।

  • ज़िम्मेदारी को अधिकार समझ कर अनुचित हक जताने के द्वारा: लूका 12:45-46 के दृष्टांत के सेवक के समान, जिसने अपने भण्डारी होने को एक अधिकार के समान लेकर उसका दुरुपयोग किया। जब कि उसे इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह में नम्र और देखभाल करने वाला होना चाहिए था (1 पतरस 5:1-4)।

हम अगले लेख में भी भण्डारी होने से संबंधित बातों का पुनःअवलोकन ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 129

Brief Recapitulation – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 2


We will be continuing today with our recapitulation of what we have learnt so far under the topic “Blessed and Successful Life.” This series is based on 1 Kings 2:2-4, where David is giving some very important instructions to his young and inexperienced son Solomon, who has recently been crowned King of Israel. In these three verses, David gives four points to Solomon to always bear in mind; and in the second of these four points, for the Christian Believers today, there are four more sub-points. In our Bible study, so far we are about half-way through, i.e., we have considered the first point, and then under the second point, we have seen the first two of the four sub-points.

1. Be Strong and Manly, not timid or defeatist.

David’s first instruction for Solomon, and now for us is "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2). David was telling Solomon that though he is a God chosen and appointed King, still life will never be easy and convenient for him. He will have to face all kinds of situations and will be tested thoroughly in fulfilling his God given responsibilities. The only way to overcome the situations that will come is through the help of God, by being willing to face the situations courageously and being obedient to God. He will have to prepare himself, physically, mentally, as well as spiritually for handling them under God’s guidance. If he were to have a negative or a defeatist attitude, he will never be able to accomplish anything.

Similarly, for Christian Believers, who are saved by and in the will of God, living a Christian life is a life of struggles. Living the life of Christian faith, growing and maturing in it, etc., all require anticipation, preparation, and resolute laboring for the various possibilities, with the help and guidance of God, through being obedient to Him. It is not a life of sitting back and taking things easy. 

Being Born-Again or saved by coming into faith in the Lord Jesus, is not a completion, but only the beginning, the first step into a new life. In this new life, all the old things change, new things must be learnt, lived, and followed. It must be a life lived not for selfish purposes or for self-gratification, but for the Lord Jesus (2 Corinthians 5:15, 17). At every step, Satan will try to mislead the Believer, hamper his spiritual growth, make life difficult, and to frustrate and somehow cause him to feel defeated and incapable. Satan will keep on trying to revert the Believer into the former worldly and carnal life. God allows these things in every Believer’s life for a purpose, but always within certain limits, as given in 1 Corinthians 10:13. No Christian Believer can learn, grow, and mature without passing through these struggles. But those who are manly and strive, like Paul did (2 Timothy 4:6-8), will also be richly rewarded by God. Therefore, to live his life of faith the Christian Believer must commit to be a man, and then resolutely live out his decision; and God the Holy Spirit will help and guide him along, as we will see later.

2. Be a good Steward of whatever God has given.

As David said to Solomon, "keep the charge of the Lord God", i.e., he had to keep charge of whatever God had entrusted to him (1 Kings 2:3a); be a good steward of whatever God had given to him. Paul also says that he has been made a steward of everything that God has given him, and he has to fulfill his stewardship faithfully (1 Corinthians 4:1-2). It is neither a question of choice, nor of liking or disliking, but of being obedient to God (1 Corinthians 9:16-17); or else suffer the associated woe of not fulfilling the responsibility. When God gives anything to anyone, that person automatically also becomes its steward, and is expected to fulfill this responsibility worthily. As a follower of Christ Jesus, there is no question of liking or not liking, accepting or not accepting a stewardship. A good Steward is one who properly and diligently keeps charge of whatever has been entrusted to him. The Lord Jesus taught His disciples that God the Father expects His stewards to function responsibly and sincerely. Those who do so, will be richly rewarded (Luke 12:41-44). 

We can be poor stewards by either:

  • Being careless and unconcerned: being like the servant who neither considered the worth of the talent given to him, nor honored the one who had given it to him. He did not put the talent given to him to any use; and at the time of accounting, was punished (Matthew 25:24-30).

  • Being overly possessive and usurping: by being like the one who misused his stewardship as a position of authority (Luke 12:45-46); whereas he had to be gentle and caring in his responsibility (1 Peter 5:1-4).

We will continue recapitulating further about stewardship in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 9 नवंबर 2025

Worship - 35 - Being Transformed To Worship (9) / आराधना – 35 - आराधना के लिए परिवर्तित (9)

 

आराधना – 35

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (9)


हमने 2 इतिहास 29 अध्याय के अपने अध्ययन से देखा है कि जैसा परमेश्वर चाहता है वैसा आराधक, अर्थात आत्मा और सच्चाई से आराधना करने वाला (यूहन्ना 4:23-24) बनने के लिए, सबसे पहली और अनिवार्य बात है परमेश्वर के साथ सही और उचित सम्बन्ध में होना, अर्थात् परमेश्वर की सन्तान (यूहन्ना 1:12-13), उसके परिवार का भाग, उसके लोग होना। परमेश्वर के लोग, मसीही विश्वासी भी अनुचित और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता का जीवन जी सकते हैं, अर्थात् पाप कर सकते हैं। और, पाप हमें परमेश्वर की संगति से दूर कर देता है (यशायाह 59:1-2), इसलिये पहले मसीही विश्वासी परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होना होता है, ताकि वह आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना कर सके। परमेश्वर के साथ सही संगति में बहाल होना और फिर परमेश्वर द्वारा दिये गए तरीके उसकी आराधना करने की बहाली के लिये विश्वासी को चार कदमों से होकर जाना होता है। इन चार में से पहले तीन कदम हैं मसीही विश्वासी का अपने आप को तैयार करना, शुद्ध और पवित्र होना, जिससे परमेश्वर की महिमा कर सके उसकी योग्य आराधना कर सके। इस तैयारी के इन पहले तीन कदमों के उचित रीति से पूरा करने के बाद ही व्यक्ति चौथे कदम, परमेश्वर की आराधना करने पर जा सकता है। 

बिना पर्याप्त और उचित तैयारी करे, जैसी पहले तीन कदमों में रूपरेखा दी गई है, विश्वासी परमेश्वर की योग्य आराधना नहीं करने पाएगा, और आराधना की आशीषों और अनन्तकालीन प्रतिफलों का लाभ नहीं लेने पाएगा। यह चौथा और अन्तिम कदम चार चरणों में होकर पूरा होता है, और पिछले लेखों में हमने इसके पहले दो चरणों को 2 इतिहास 29:20-26 से देखा है। पहले कदम में हिजकिय्याह अपने हाकिमों के साथ मंदिर में आता है; वह इस्राएल सहित, सभी के लिए पाप-बलि चढ़ाने के लिए कहता है; और फिर दूसरे चरण में बलिदान के लिए जब पशु तैयार किए जा रहे थे, उस समय मंदिर में लेवी अपने वाद्य यंत्रों के साथ, परमेश्वर द्वारा निर्धारित विधि के अनुसार आराधना आरंभ करने के लिए तैयार खड़े हो जाते हैं।

यह, आज हम मसीही विश्वासियों के लिए, दिखाता है कि जिस प्रकार से हिजकिय्याह ने सार्वजनिक रीति से पापी होने का अंगीकार किया और परमेश्वर से क्षमा माँगने को तैयार हुआ, उसी प्रकार से विश्वासी को भी अपने पापों को मान कर उनके लिये परमेश्वर से क्षमा माँगनी है। इसके बाद हिजकिय्याह स्वयं को तथा अपने ‘सभी हाकिमों’ को परमेश्वर की क्षमा की अधीनता में ले कर आया; उसी प्रकार से अनिवार्य है कि मसीही विश्वासी भी स्वयं को और अपने जीवन की बातों पर नियंत्रण रखने वाली सभी बातों को प्रभु की अधीनता में ले कर आना है। जैसे प्रभु यीशु ने यूहन्ना 13:8-10 में पतरस के साथ हुए वार्तालाप में दिखाया, जब भी विश्वासी से पाप हो जाए, उसे इसे परमेश्वर के सामने मान लेना है और कब, कहाँ पर, किस बात में पाप हुआ इसका अंगीकार करना है, उसके लिए क्षमा माँगनी है। केवल वे ही परमेश्वर की सच्ची आराधना करने का मन और योग्यता रख सकते हैं जो परमेश्वर से ऐसी घनिष्ठता का संबंध रखते हैं कि वे कभी भी उससे सहायता प्राप्त करने के लिए परमेश्वर के सामने आने का भरोसा रखते हैं। 

इस प्रथम चरण के बाद, दूसरा चरण आता है जिसमें आराधना आरंभ होने को तैयार है। इस दूसरे चरण में, जब पशु बलि चढ़ाए जाने के लिए तैयार किए जा रहे थे, तो मंदिर में लेवी, अर्थात् परमेश्वर के अभिषिक्त और समर्पित जन, अपने वाद्य यंत्रों के साथ आराधना आरंभ करने के लिए तैयार खड़े थे। प्रभु यीशु, हमारा बलि का मेमना, मारा और बलि किया गया है; अब हम मसीही विश्वासियों को दो बातें जाँच कर देखनी हैं। पहली, हमारे हृदय, पवित्र आत्मा के मंदिर में, क्या और कौन रहता है - क्या वे परमेश्वर पवित्र आत्मा (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), परमेश्वर का वचन (भजन 119:11; कुलुस्सियों 3:16), और परमेश्वर की बातें हैं (फिलिप्पियों 4:8-9), अथवा कोई या कुछ अन्य? और दूसरा, क्या हमारे हृदय में जो कुछ भी है वह परमेश्वर द्वारा निर्धारित और दिये गये तरीके से आराधना करने के लिए बिलकुल तैयार खड़ा है कि नहीं (भजन 103:1-2)? केवल तब ही आत्मा और सच्चाई से, जैसे परमेश्वर चाहता है, आराधना की जा सकती है। इस सारी तैयारी और पवित्र किए जाने के बाद, यही वह पल है जब विश्वासी वैसे आराधक में परिवर्तित हो जाता है, जिसे परमेश्वर ढूँढ़ रहा है।

चरण 3 - 2 इतिहास 29:27-28 - होमबलि 

इसके बाद हिजकिय्याह होमबलि चढ़ाने के लिए कहता है (पद 27-28)। होमबलि बलिदान किए हुए संपूर्ण पशु को वेदी पर जलाया जाना था - जो एक संपूर्ण समर्पण, स्वयं को मिटा कर, अपने आप को पूर्णतः प्रभु को समर्पित कर देना दिखाता था। जैसे ही यह आरंभ होता है, यहोवा के गीत के साथ आराधना भी आरंभ हो जाती है। हम जिस पल से वास्तव में और ईमानदारी से अपने आप को परमेश्वर के सामने प्रोस्क्यूनियोस कर देते हैं, अर्थात जिस पल से हम अपने आप को प्रभु यीशु मसीह के हाथों में पूर्णतः समर्पित कर देते हैं, हम आराधना चढ़ाने के लिए तैयार हो जाते हैं। जो मंदिर में लेवियों के साथ आरंभ हुआ था, वह, जैसा कि पद 28 में लिखा है, शीघ्र ही सारी उपस्थित मण्डली में फैल गया। सभी जो वहाँ पर एकत्रित थे परमेश्वर की आराधना में सम्मिलित हो गए। ध्यान कीजिए, ये वो लोग थे जो परमेश्वर के मंदिर में एकत्रित थे, जिन्हें पहले चरण की पाप बलि के द्वारा परमेश्वर की अधीनता में लाया जा चुका था, और राजा हिजकिय्याह के साथ परमेश्वर की आराधना के लिए एकत्रित हुए थे। यह एक बार फिर इस बात पर जोर देता है कि सच्ची आराधना केवल पापों से क्षमा पाए हुए उस जन के द्वारा की जा सकती है जिसने तैयारी की है और आराधना करने के लिए शुद्ध और पवित्र बना है।

चरण - 4 - 2 इतिहास 29:29-31 - विभिन्न स्वरूपों में आराधना आरंभ हो जाती है 

यहाँ से आगे, परमेश्वर के तैयार और पवित्र किया गए लोगों के द्वारा, बलिदान, धन्यवाद की भेंटें, स्तुति, सिर झुकाना, दण्डवत करना - निर्बाध आराधना विभिन्न रीति से आरंभ हो जाती है। पापों से छुड़ाया हुआ, शुद्ध और स्वच्छ किया गया, समर्पित विश्वासी परमेश्वर की आराधना आत्मा और सच्चाई से कर सकता है, और करता भी है; जिस प्रोस्क्युनीटिस की परमेश्वर तलाश कर रहा है, वह वही बन जाता है। यहाँ पर पद 30 में आराधना से संबंधित एक और महत्वपूर्ण बात दी गई है, “राजा हिजकिय्याह और हाकिमों ने लेवियों को आज्ञा दी, कि दाऊद और आसाप दर्शी के भजन गाकर यहोवा की स्तुति करें…”, अर्थात् परमेश्वर के वचन के प्रयोग के द्वारा आराधना करें। परमेश्वर के वचन और उसमें दिए गए उदाहरणों का प्रयोग करने से यह सुनिश्चित रहता है कि हम शैतान द्वारा किसी प्रकार से अनुचित रीति से आराधना करने में बहकाए नहीं जाएँगे।

आराधना के बारे में हमारी इस श्रृंखला के समाप्ति पर, निष्कर्ष में, हमने यह देखा और सीखा है कि सच्ची आराधना पापों की क्षमा पाए हुए, समर्पित, शुद्ध और स्वच्छ किए हुए मन वाले लोग ही कर पाते हैं। जो भी आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना करने की लालसा रखता है, उसे इसके लिये अपने आप को तैयार और पवित्र करना होता है। प्रत्येक मसीही पाप में गिर सकता है, और तब उसे पहले प्रभु के सामने अपने पाप को मान लेने, उसके द्वारा शुद्ध और पवित्र किए जाने की आवश्यकता होती है, उसके बाद ही वह सच्ची आराधना करने पाता है। हम भजन 51 में दाऊद के जीवन से देखते हैं कि जब वह पाप की स्थिति में था तब आराधना नहीं कर सका; वह परमेश्वर से केवल प्रार्थना, अंगीकार, और क्षमा याचना ही कर सका। केवल पाप क्षमा मिलने और परमेश्वर द्वारा शुद्ध और पवित्र किए जाने के बाद ही परमेश्वर के साथ उसका संबंध और उसकी आराधना बहाल हो सके। यदि हम सार्थक रीति से, वास्तव में सच्ची आराधना नहीं करने पा रहे हैं, तो हमें अपने हृदय की दशा को परमेश्वर के समक्ष लाकर जाँचना चाहिए, और जो भी सुधारे जाने की आवश्यकता है, उसे सुधारना चाहिए (2 कुरिन्थियों 13:5)। परमेश्वर अपने लोगों को अपने सच्चे आराधकों में परिवर्तित करना चाहता है, ताकि उन्हें बहुतायत से आशीषित कर सके; किन्तु इसके लिए हमें इस सारी प्रक्रिया से होकर जाने के लिए तैयार होना पड़ेगा, क्योंकि परमेश्वर के साथ कोई छोटे या समझौते के मार्ग, कोई शोर्ट-कट, नहीं हैं। और जैसा हमने बारम्बार इन लेखों में तथा ऊपर भी बल दिया है, इसका आरम्भ सबसे पहले परमेश्वर के साथ एक सही और उचित सम्बन्ध में आने, उसकी सन्तान बनने (यूहन्ना 1:12-13), उसके परिवार का भाग, उसके लोग बनने के साथ होता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 35

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (9)


Through our study from 2 Chronicles chapter 29 we have seen that to be transformed into the kind of worshipper that God is looking for, i.e., one who worships God in spirit and in truth (John 4:23-24), first and foremost, one must be in the right and correct relationship with God, i.e., be a child of God (John 1:12-13), His family member, one of His people. The people of God, the Christian Believers can live a wayward life and disobey the instructions of the Lord i.e., can sin. And, sin separates from the fellowship of God (Isaiah 59:1-2), therefore, the Believer has to first be restored into fellowship with God, before he can worship in spirit and truth. This restoration and then worshipping God in the manner He wants, occurs through four steps. The first three of these steps are about the Christian Believer preparing and sanctifying himself to glorify God and worship Him worthily. It is only after these three initial preparatory steps have been properly completed, that the person can go to the fourth step of starting to worship God. 

Without adequate and proper preparation, as outlined in the first three steps, he will not be able to worship God worthily, and will not be able to enjoy the blessings and eternal fruits of worshipping. This fourth and final step is completed through four stages, and in the previous articles we have seen the first two stages of this fourth step from 2 Chronicles 29:20-26. In the first stage Hezekiah with the rulers in his kingdom came to the Temple; he asked for the sin offering for everyone, including Israel. Then in the second stage the sacrificial animals were killed, while the Levite in the Temple stood ready with their musical instruments to start worshiping in the manner God has prescribed.

This, for us Christian Believers, today signifies, like Hezekiah, the necessity of first openly confessing being a sinner and seeking God’s forgiveness for them. Then to bring self and every ‘ruler of the kingdom’, i.e., all controlling influence in our life to the Lord and putting it all under the Lord’s control. As the Lord Jesus showed through His conversation with Peter in John 13:8-10, as often as a Believer sins, he has to come to the Lord, repent for the sin and acknowledge before the Lord where and for what he has fallen, and ask for the Lord’s forgiveness for it. Only those who enjoy this close relationship and confidence of approaching God whenever they need His help, also have the heart and ability to worship God, exalt and glorify Him. 

After this first stage, comes the second stage of beginning the worship. For this second stage, as the animals were being made ready for the offering, the Levites, i.e., the people consecrated to God and functioning for God, in the Temple stood ready with their musical instruments to start worshipping. The Lord Jesus, our sacrificial Lamb of God has been killed and offered as a sacrifice; now, we Believers need to see two things within ourselves. Firstly, who or what occupies our hearts, the Temple of the Holy Spirit - is it God the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), God’s Word (Psalm 119:11; Colossians 3:16), and the things related to God (Philippians 4:8-9); or something or someone else? Secondly, whether everything in our hearts is ready and prepared to worship God in the manner prescribed by Him in His Word (Psalm 103:1-2). Only then can it be the worship in spirit and in truth that God desires. After all this preparation and sanctification, this is the moment where the Believer is transformed to being a worshipper, the one God is looking for.

Stage 3 – 2 Chronicles 29:27-28 - Burnt Offering 

Then Hezekiah asks for the burnt offering to be offered (vs 27-28) – burnt offering was the burning of the whole sacrificial animal on the altar – signifying a complete submission, a complete offering of self to the Lord. As soon as this is underway, worship through singing also begins. From the moment we actually and sincerely proskuneos ourselves before God, i.e., from the moment we completely surrender ourselves to the Lordship of Jesus, we are ready to start worshipping. What started in the Temple with the Levites, as is stated in verse 28, soon involved the whole assembly. Everyone who was gathered there, joined in worshipping God. Note, this was the assembly gathered in the Temple, people who had been brought under the sin offering of stage 1, and had gathered to worship God under King Hezekiah. Once again emphasizing that actual worship can only be offered by a redeemed sinner, who has also prepared and sanctified himself to worship God.

Stage 4 – 2 Chronicles 29:29-31 - Various Forms of Worship start: 

We see here from verses 29-31 that from here on sacrifices, thanks offerings, praise, bowing of heads – a free flow of various forms of worship by the prepared and sanctified people of God is seen. A redeemed, cleansed, and submitted person can, and will worship the Lord in spirit and in truth; he will be the proskunetes that God wants. Here, in verse 30, another important point related to worship is also given, “King Hezekiah and the leaders commanded the Levites to sing praise to the Lord with the words of David and of Asaph the seer…”, i.e., worship using the Word of God. By using the Word of God, its examples, ensures that we are not misled by Satan into worshipping inappropriately in any manner.

In conclusion, in our series on Understanding Worship, we have seen and learnt that true worship comes from a redeemed, submitted, cleansed, and purified heart. The person desiring to worship God in spirit and truth has to prepare and sanctify himself to do so. Every Christian Believer is also prone to committing sin and then he first needs to confess his sin to the Lord, get cleansed by Him and only then can he sincerely worship God worthily. We see from the life of David, in Psalm 51, that he could not worship while in the state of sin; he could only pray, confess, and seek God’s forgiveness. Only after being cleansed of his sin could his relationship with God and his worship be restored. If we are unable to worship meaningfully, then let us examine the state of our hearts before God, and correct what needs to be corrected (2 Corinthians 13:5). God wants to transform His people into His sincere worshippers, and bless them abundantly; provided we are willing to go through His process, since there are no short-cuts with God. And as we have repeatedly seen in these articles, and emphasized above, this starts with first coming into a right relationship with God, by becoming His child, a member of His family (John 1:12-13).

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

The Holy Communion – 78 - Participate Duly Honoring The Lord’s Body (2) / प्रभु भोज – 78 - प्रभु की देह के योग्य आदर के साथ (2)

 

प्रभु भोज – 78

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - प्रभु की देह के योग्य आदर के साथ (2)

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने प्रभु भोज में अयोग्य रीति से, अर्थात, मात्र एक रीति के समान, बिना स्वयं को जाँचे, और अंगीकार तथा प्रभु से क्षमा प्रार्थना द्वारा स्थिति को सुधारे बिना, भाग लेने के बहुत गंभीर और हानिकारक परिणामों के बारे में चेतावनी दी है। केवल यही स्थान नहीं है जहाँ पर परमेश्वर ने अपने निर्देशों, और वचन को हल्के में लेने के बारे में चेतावनी दी है। विलापगीत 3:33 में लिखा है "क्योंकि वह मनुष्यों को अपने मन से न तो दबाता है और न दु:ख देता है।” पूरा पुराना नियम, तथा भविष्यदवक्ताओं की सेवकाई परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता तथा उसके वचन को हल्के में लेने पर है। आदान की वाटिका से आरम्भ करके, नूह के समय के हालात तक, और परिणामस्वरूप सारे संसार में आई जल-प्रलय और दुष्टों के नाश, और फिर इस्राएलियों का इतिहास परमेश्वर के निर्देशों की बारम्बार की गई अनाज्ञाकारिता, और उसके वचन की अनदेखी करके, अपने ही मन और इच्छा के अनुसार करने, और फिर इसके लिए दुःख उठाने, क्योंकि परमेश्वर के पास कोई विकल्प शेष नहीं रह गया था (2 इतिहास 36:15-16) से भरा पड़ा है। इसी प्रकार से हम नए नियम में भी देखते हैं कि जब आवश्यक होता है, तब परमेश्वर अपने बच्चों की ताड़ना भी करता है, उन्हें सुधारने और सही मार्ग पर लाने के लिए (इब्रानियों 12:5-11)। पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा कुरिन्थियों को, और अब हमें चेतावनी दी है कि अयोग्य रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने, उसके वचन की बातों की अनदेखी करने के बहुत गंभीर परिणाम होंगे।

हम इब्रानियों 10:28-29 से देखते हैं कि परमेश्वर अपने पुत्र के निरादर को हल्के में नहीं लेता है; और यह ठीक भी है, क्योंकि यदि कोई परमेश्वर पुत्र का आदर नहीं करता है तो वह परमेश्वर पिता का आदर भी नहीं करेगा (यूहन्ना 5:23)। इसलिए, मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु द्वारा दिए गए बलिदान के चिह्नों को हल्के में अथवा अनुचित रीति से लेना, परमेश्वर का निरादर करना है, और फिर उसके परिणामों को भी भुगतना पड़ेगा। जो भाग लेते समय प्रभु की देह को नहीं पहचानता है; अर्थात परमेश्वर के निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र पुत्र के द्वारा संपूर्ण मानवजाति के समस्त पापों को अपने ऊपर ले लेने और मनुष्यों को उनके पापों के परिणाम से छुड़ाने तथा उद्धार देने के लिए स्वयं पाप बन जाने की गंभीरता और अवर्णनीय महानता को नहीं पहचानते हैं; जो प्रभु भोज में योग्य रीति से भाग लेने की अनिवार्यता को नहीं पहचानते हैं; जो प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के लिए प्रभु भोज की स्थापना करने के महत्व और उद्देश्य को नहीं पहचानते हैं, उन्हें भी फिर अपनी देह में ही इसके परिणामों को भी भुगतना पड़ेगा। और ये परिणाम 1 कुरिन्थियों 11:30 में दिए गए हैं - निर्बलता, रोग, और मृत्यु।

जैसा कि हम पद 30 से देख सकते हैं, पौलुस के यह पत्र लिखने के समय, ये परिणाम कुरिन्थियों में दिखने लगे थे। तात्पर्य यह है कि प्रभु की मेज़ का निरादर करना और उसमें अयोग्य रीति से भाग लेना वहाँ काफी समय से चल रहा होगा, और अन्ततः उन्हें इसके लिए दण्ड देने के अतिरिक्त, परमेश्वर के पास कोई विकल्प नहीं रहा। यह निर्गमन 34:5-7 में परमेश्वर द्वारा मूसा पर अपने नाम के प्रकट किये जाने का एक उदाहरण है - कि वह दयालु और विलम्ब से कोप करने वाला तो है, परन्तु साथ ही, एक न्यायी परमेश्वर भी है जो दुष्टों और अनाज्ञाकारी लोगों को उनका उचित परिणाम देता है। पौलुस ने तब अथेने के लोगों से बात करते हुए, और आज हमारे लिए, प्रेरितों 17:30-31 में कहा है कि जो प्रभु यीशु अपने प्रेम, अनुग्रह, और दया में, उसके पास पश्चाताप और समर्पण के साथ आने वाले सभी लोगों को पापों की क्षमा और उद्धार देना चाहता है, देने की प्रतीक्षा कर रहा है; वही अन्ततः न्यायी बन कर बैठेगा, और सभी को, जिसके वे योग्य हैं, वह देगा, यदि उन्होंने अभी पापों से उद्धार पाने और उसके परिणामों से बचाए जाने के इस समय और अवसर का सदुपयोग नहीं किया। और इसीलिए, हम नए नियम के, अनुग्रह के समय के लोगों को, पुराने नियम की घटना के आधार पर, इब्रानियों 3:7-19 की चेतावनी भी दी गई है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 78

English Translation

The Lord’s Table - Participate Duly Honoring The Lord’s Body (2)

 

We had seen in the previous article that God has warned about the serious and very harmful consequences of taking part in the Holy Communion unworthily, i.e., merely as a ritual, without properly examining self, and correcting the situation through confession and seeking Lord's forgiveness. This is not the only place that God has warned about taking His instructions and Word for granted. It says in Lamentations 3:33 "For He does not afflict willingly, Nor grieve the children of men." The whole of the Old Testament, and the ministry of the Old Testament Prophets is about this disobedience and taking God's Word for granted. Starting from the Garden of Eden, to the situation in Noah's time and the consequent global flood and destruction of the wicked, and then the history of the Israelites, is full of repeated disobedience and ignoring God's Word, doing according to their fancy, and then suffering for it, having left no other choice for God (2 Chronicles 36:15-16). Similarly, in the New Testament we see that when necessary, God chastises His children, to correct and reform them (Hebrews 12:5-11). The Holy Spirit, through Paul, warned the Corinthians, and now us, that partaking in the Lord's Table unworthily, disobeying God, ignoring the instructions in His Word, will have severe consequences.

We see from Hebrews 10:28-29 that God does not take the dishonoring of His Son lightly; and rightly so, since anyone who does not honor God the Son, does not honor God the Father either (John 5:23). So, dishonoring God by trivially partaking of the symbols of the Lord’s sacrifice for salvation of mankind, will have its consequences. Those who do not discern the Lord’s body, i.e., do not recognize the seriousness and indescribable magnitude of the pure, sinless, spotless Son of God taking the entire sin of all of mankind upon Himself and becoming sin, to redeem and save all mankind; do not recognize the necessity of worthily participating in the Holy Communion; do not give due importance to the Lord’s purpose in instituting the Holy Communion for His disciples, will have to suffer the consequences in their own body. And these consequences are given in 1 Corinthians 11:30 - weakness, sickness, and even death.

As we can make out from verse 30, these consequences were already present amongst the Corinthians, at the time of Paul's writing this letter. The implication is that the dishonoring of the Lord's Table, and participating unworthily, must have been going on for some time, till eventually God was left with no alternative, but to punish them. This is another example of God's name, as he revealed it to Moses in Exodus 34:5-7 - that though He is a merciful and long-suffering God, but He is also a just God, who gives the disobedient, the wicked their due. Paul speaking to the Athenians and today to us, in Acts 17:30-31, that the same Lord Jesus, who in His love, grace, and mercy is willing and waiting to provide forgiveness of sins and salvation to all who come to Him in repentance and submission, will eventually sit as the judge, and give to everyone what they deserve, if they do not make proper use of this time and opportunity to be saved and delivered from the consequences of their sins. Hence, based on the incident of the Old Testament, the caution of Hebrews 3:7-19, for us the people of the New Testament, those of the age of grace.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language