ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 16 जून 2025

The Holy Communion – 5 - Exodus 12:5 - The Lord’s Table - Participate Worthily (1) / प्रभु भोज – 5 - निर्गमन 12:5 - प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लें (1)

प्रभु भोज 5

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:5 - प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लें (1)

        अपने पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रभु भोज के प्ररूप पुराने नियम में दिए गए हैं, जो मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था से भी पहले, फसह के भोज के रूप में इस्राएल के मिस्र के दासत्व से छुड़ाए जाने के समय दिए गए, और फिर व्यवस्था में फसह के पर्व के रूप में दिए गए। प्रभु यीशु ने फसह के भोज के समय में उस भोज की सामग्री में से लेकर यह प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ स्थापित की। इस भोज या मेज़ को स्थापित करते समय, प्रभु यीशु ने पुराने नियम में फसह से संबंधित परमेश्वर द्वारा दिए गए किसी भी निर्देश को हटाया अथवा बदला नहीं, और न ही उसमें कुछ और जोड़ा। बाद में नए नियम में प्रेरितों द्वारा पवित्र आत्मा के अगुवाई और मार्गदर्शन में लिखी गई पत्रियों में प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित गलतियों को दिखाया और सुधारा तो गया, उसके अर्थ, महत्व, तथा आवश्यकता को समझाया गया, लेकिन फिर भी पुराने नियम के किसी भी प्ररूप को न तो बदला गया और न ही उसमें कुछ जोड़ा अथवा घटाया गया; प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज स्थापित करने से हजारों वर्ष पहले दिए गए वे निर्देश वैसे ही बने रहे। यह इस बात को दिखाता है कि फसह के अभिप्राय प्रभु की मेज़ के लिए भी लागू हैं। जिस प्रकार से फसह का भोज केवल परमेश्वर के चुने हुए लोगों, इस्राएल ही के लिये था; उसी प्रकार से प्रभु भोज भी प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों, अर्थात, नया जन्म पाए हुए परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13) ही के लिये है। इसका उद्देश्य उनकी आशीषों का स्त्रोत होना है जिससे वे शैतान की युक्तियों पर एक विजयी और जयवंत जीवन व्यतीत कर सकें।

        किन्तु कलीसिया में गुट-बाजी और विभाजनों के कारण, लोगों की अपने अगुवों और उनके मध्य वचन की सेवकाई करने वालों का अनुयायी हो जाने की प्रवृत्ति के कारण, शैतान चुपके से और धीरे से लोगों को परमेश्वर के वचन का स्वयं अध्ययन करके उसका पालन करने से बहका और बरगला कर वचन से दूर ले गया। अब ये लोग उन्हें उनके अगुवों के द्वारा जो भी बताया या सुनाया जाता है, बिना वचन से उसकी पुष्टि करे, उसे स्वीकार करने और उसका पालन करने वाले बन गए। अब वो परमेश्वर को नहीं वरन मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले, अर्थात उसका पालन करने वाले जो उनके अगुवे उन से कहते हैं बन गए; न कि परमेश्वर की निर्देशों तथा इच्छा के खोजी, और परमेश्वर की बात के पालन करने वाले। परिणाम स्वरूप शैतान को छूट मिल गई और उसने परमेश्वर की हर बात के लिए दिए गए निर्देशों के स्थान पर गलत शिक्षाएं और गलत जानकारी कलीसियाओं में भर दी, प्रभु भोज के विषय भी। आज ये गलत शिक्षाएं और गलत जानकारी “ईसाइयों” या “मसीहियों” के मनों में इतनी गहराई से बैठ गई है कि वे बड़ी श्रद्धा के साथ उन व्यर्थ और निष्फल बातों को मानते और मनाते रहते हैं। इसी गलतफहमी में जीते और चलते रहते हैं कि अपनी परंपरा और समझ के अनुसार, अपनी किसी भी रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, वे परमेश्वर को ग्रहण योग्य तथा स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य तो हो ही जाएंगे।

        प्रभु भोज से संबंधित इस शृंखला में हम परमेश्वर के वचन से प्रभु की मेज़ और उसके प्ररूप, फसह के बारे में सीख रहे हैं, और देख रहे हैं कि इसमें भाग लेने वालों पर तथा भाग लेने में ये बातें किस प्रकार से लागू होती हैं। हमने आरंभ पहले प्ररूप, निर्गमन 12 में दिए गए फसह के अध्ययन से किया है, और अभी तक पहली 4 आयतों से देखा है कि फसह को परमेश्वर ने अपने लोगों के लिये स्थापित किया था, जिनके लिये यह एक नया आरंभ था, और इसमें भाग लेने के द्वारा उनमें एकता को बढ़ावा मिलता; और एक घराने के लिये एक ही मेमना पर्याप्त से भी अधिक था। इसे नए नियम के प्रभु भोज पर लागू करने पर हम सीखते हैं कि प्रभु भोज हर किसी के लिये नहीं है, किन्तु केवल प्रभु के प्रतिबद्ध शिष्यों के लिये है, जिनका नया जन्म पाया हुआ होना उनके आत्मिक जीवन के नए आरंभ का सूचक है। उन्हें मण्डली में एकता लाने और बनाए रखने में प्रयासरत रहना चाहिए; तथा परमेश्वर का ‘बलिदान का मेमना’ परमेश्वर के घराने, अर्थात यहूदियों और गैर-यहूदियों के साथ लाए जाकर और मिलकर बने एक परिवार के लोगों के छुटकारे और उद्धार के लिये पर्याप्त से भी अधिक है। आज हम फसह के बलिदान के मेमने के गुणों को देखना और समझना आरम्भ करेंगे, कि ये गुण किस प्रकार से परमेश्वर के मेमने, प्रभु यीशु की ओर संकेत करते हैं।

        निर्गमन 12:5 - पद 5 में हम परमेश्वर की ओर से निर्देशित पाते हैं कि बलिदान के लिए उन्हें कोई भी मेमना या पशु जिसे वे उचित समझें या उन्हें बलिदान के लिए सही लगे, उपयोग नहीं करना था। उन्हें एक ऐसा मेमना लेकर आना था, जिस में परमेश्वर द्वारा दिये गए कुछ विशेष गुण भी होने थे, ताकि वह मिस्र के दासत्व से उनके छुटकारे के लिये काम आए। जैसा कि हम आगे के पदों में देखेंगे, न केवल मेमना, परन्तु उसे कब और कैसे बलिदान करना है, और मिस्र की बंधुवाई से छुटकारे के लिये किस प्रकार से उपयोग करना है, सब कुछ परमेश्वर ने ठहराया और बताया था; कुछ भी किसी भी मनुष्य की कल्पना, समझ, अथवा पसंद-नापसंद पर नहीं छोड़ा था। जिन्होंने परमेश्वर द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया, वे परमेश्वर के इंतजाम से लाभान्वित भी हुए।

        इस पद में दिए गए फसह के लिये बलिदान किए जाने वाले मेमने के गुणों को देखते हैं और उनका प्रभु यीशु मसीह के साथ मिलान करते हैं:

 * उसे एक मेमना होना था। मसीह यीशु को परमेश्वर का मेमना कहा गया है (यूहन्ना 1:29, 36)। पवित्र शस्त्र में मेमना विनम्रता और अधीनता का प्रतीक है; प्रभु यीशु भी, तब भी विनम्र और अधीन बने रहे जब उन्हें क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिये ले जाया जा रहा था (यशायाह 53:7)

 * उसमें कोई भी किसी भी प्रकार का दोष नहीं होना था। प्रभु यीशु सब बातों में हमारे समान परखे तो गए किन्तु फिर भी पूर्णतः निर्दोष निकले (इब्रानियों 4:15)

 * उसे एक नर पशु होना था। प्रभु यीशु नर (मत्ती 1:21-25), परमेश्वर के पुत्र (यूहन्ना 3:16) थे।

 * उसे एक वर्ष तक का होना था। बाइबल के व्याख्याकर्ताओं की आम सहमति है कि यह जीवन के उत्तम समय में होने का सूचक है। प्रभु यीशु ने अपनी सेवकाई लगभग तीस वर्ष की आयु में आरंभ की (लूका 3:23), जो लगभग साढ़े-तीन वर्ष तक रही।

 * वह चाहे भेड़ों अथवा बकरियों में से हो सकता था। पुराने नियम में भेड़ और बकरी, दोनों ही व्यवस्था के अनुसार शुद्ध पशु थे और बलि के पशु होने के लिये प्रयोग किये जाते थे, होमबलि चढ़ाए जाने के लिये स्वीकार्य थे। व्यवस्था के अनुसार, बकरे को पाप-बलि और सांकेतिक रीति से पाप को ले कर चले जाने वाले प्रायश्चित के समान भी प्रयोग किया गया है (लैव्यव्यवस्था 3:12-14; 16:5-10)

        अगले लेख में हम परमेश्वर द्वारा फसह में तथा प्रभु भोज में भाग लेने के लिए दिए गए इन निर्देशों के व्यावहारिक प्रयोग के बारे में देखेंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 5

English Translation

Exodus 12:5 - The Lord’s Table - Participate Worthily (1)

        In the previous articles we have seen that the antecedents of the Holy Communion are given in the Old Testament, preceding the Law given through Moses, as the Passover meal, at the time of Israel’s release from the bondage of Egypt; and in the Law, as the Passover Feast and festival. It was while celebrating the Passover feast that the Lord Jesus took the elements of that feast and established what we call The Holy Communion, or, The Lord’s Table. In establishing this Communion or Table, the Lord Jesus did not change any of God’s instructions given in the Old Testament related to the Passover; nor did He add any new ones. Subsequently, in the New Testament Epistles written through the Apostles under the inspiration and guidance of the Holy Spirit, the errors in partaking of the Communion were pointed out and rectified, and the meaning, the importance and necessity of participating in the Lord’s Table was pointed out, but again, nothing of the Old Testament antecedents was changed, nor was anything added to those instructions given thousands of years before the Lord Jesus Christ established the Communion from the Passover. This goes to show that the implications of the Passover were also applicable to the Lord’s Table. Just as the Passover was meant to be observed only by God’s chosen people, Israel; similarly, the Holy Communion was established by the Lord Jesus for His disciples, i.e., the Born-Again children of God (John 1:12-13), and was meant to be a source of blessings for them, to enable them to live an overcoming and victorious life over the wiles of the devil.

        But because of divisions and factions in the Church, the tendency of the people to follow elders of their local Assembly and the ministers of God’s Word, Satan was subtly and gradually able to beguile people away from studying and learning God’s Word for themselves and following it. Instead, they started to rely on whatever was told to them by their religious leaders, did not bother to confirm the teachings from God’s Word, and became more of ‘man-pleasers’ than God pleasers, i.e., desirous of doing what their leaders were telling them instead of finding out and doing what God wanted them to do. Consequently, Satan was able to bring in many wrong teachings and misinformation about God’s instructions for everything, including the Lord’s Table. These wrong teachings and misinformation have become firmly entrenched in the minds of “christians”, and they very reverentially but vainly insist on following them. Erroneously trusting that their ritualistically participating in the Communion, in any which way, according to their own understanding and tradition, makes them acceptable to God and worthy of entry into heaven, anyways.

        Through this series on the Holy Communion, we are learning from God’s Word the teachings regarding the Lords Table, and its antecedent, the Passover; and seeing how they apply to the participants and their participation in the Holy Communion. We have started with the first instance of the Passover antecedent given in Exodus 12, and till now have seen from the first 4 verses that the Passover was ordained by God for His people, for whom it was a new beginning in life, and the participation promoted unity amongst them; and that one sacrificial lamb was more than sufficient for the household. Applying this to the New Testament Holy Communion, we learn that the Communion is not meant for all and sundry, but only for the committed children of God, their being Born-Again giving them a new beginning in their spiritual life. They are to strive to bring about and maintain unity in the Church; and the Lord Jesus, the sacrificial Lamb of God is more than sufficient for the salvation and redemption of the household of God composed of Jews and Gentiles brought together as one family of God. Today we will begin to consider the characteristics of the sacrificial lamb of the Passover, and see how the characteristics point to the Lord Jesus, the Lamb of God.

        Exodus 12:5 - In verse 5 we find ordained by God that the Israelites were not to use any lamb or animal they felt was appropriate or okay for being sacrificed. They had to use a lamb having certain characteristics, which God had specified, to serve as their redeemer from the bondage of Egypt. As we will see in the subsequent verses, not only the lamb, but even how and when it was to be sacrificed, and how it had to be used for their deliverance from Egypt, everything was ordained and given by God; nothing was left to any man’s imagination, understanding, or preferences. Those who followed God’s instructions, benefitted from God’s provision.

        Let us look at the characteristics given in this verse for the sacrificial lamb of the Passover, and corelate them with the Lord Jesus Christ:

 * It was to be a lamb. Jesus Christ is called the Lamb of God (John 1:29, 36). In the Scriptures, the lamb is a symbol of meekness and submission; Lord Jesus, even when being led to be crucified, remained meek and submissive (Isaiah 53:7). 

 * It was to be without any blemish; i.e., without any defect of any kind. The Lord Jesus though tempted like all of us, was without sin (Hebrews 4:15).

 * It was to be a male animal. The Lord Jesus was a male (Matthew 1:21-25), the “Son of God” (John 3:16).

 * It was to be of the first year. Most Bible commentators are of the opinion that this is indicative of being in the prime of life. The Lord Jesus began His ministry at around thirty years of age (Luke 3:23), which lasted for around three and a half years.

 * It could be either from sheep or goats. Both sheep and goats were used in the Old Testament as sacrificial animals, both being ceremonially ‘clean’ animals, acceptable for burnt offerings (Leviticus 1:10). In the Law, a goat was also used for a sin-offering and as a sin-bearer (Leviticus 3:12-14; 16:5-10). The Lord Jesus fulfilled all these functions; he took upon Himself all our sins, sacrificed His life for them and redeemed us from them. 

        In the next article we will consider about the practical applications of these instructions by God for partaking in the Passover, and in the Holy Communion.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 15 जून 2025

The Holy Communion – 4 - Exodus 12:3-4 - Lord’s Table & Unity in the Church / प्रभु भोज – 4 - निर्गमन 12:3-4 - प्रभु की मेज़ और मण्डली में एकता

प्रभु भोज 4

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:3-4 - प्रभु की मेज़ और मण्डली में एकता

        हमने पिछले लेखों में देखा है कि किस प्रकार से शैतान ने प्रभु भोज को, परमेश्वर के वचन में लिखी हुई उससे संबंधित बातों और निर्देशों को, तोड़-मरोड़ के बताने और उनका दुरुपयोग करने के द्वारा, बिगाड़ करके भ्रष्ट कर दिया है, उसे एक व्यर्थ और अर्थहीन परंपरा में परिवर्तित कर दिया है। शैतान ऐसा मुख्यतः दो बातों के कारण करने पाया है। पहली यह कि अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों को स्वयं परमेश्वर का वचन पढ़ने और सीखने की कोई परवाह नहीं है; जो भी परमेश्वर के नाम में पुल्पिट से उन्हें बता दिया जाता है, वे उसी से संतुष्ट रहते हैं और उसे ही स्वीकार कर लेते हैं, उसे ही वास्तविकता और सत्य समझ लेते हैं; कभी उन बातों की जांच और पुष्टि परमेश्वर के वचन बाइबल से नहीं करते हैं। और दूसरी यह कि अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों को बाइबल की बातों और निर्देशों के स्थान पर केवल अपने मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन की परंपराओं एवं शिक्षाओं का पालन करने में रुचि रहती है। उनकी प्राथमिकता परमेश्वर को प्रसन्न करना और उसके वचन की आज्ञाकारिता नहीं, वरन अपने धार्मिक अगुवों की बातों को मानने, और उन्हें प्रसन्न रखने की रहती है। इसीलिए, यद्यपि संपूर्ण मसीही समाज के विभिन्न मत और समुदायों में प्रभु भोज में भाग लेने की विधि में विविधताएं हैं, लेकिन फिर भी परंपरा के रूप में उसमें भाग लेते रहने के द्वारा, ईसाई या मसीही लोग इसी गलतफहमी का निर्वाह करते रहते हैं कि ऐसा करने से वे परमेश्वर को स्वीकार्य और स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिये योग्य हो गए हैं - जो कि बाइबल के अनुसार कदापि सत्य नहीं है; शैतान और उसके दूतों द्वारा फैलाया गया भ्रम है।

        हमने पिछले लेखों में फसह तथा प्रभु भोज से संबंधित कुछ प्रतीकों को भी देखा था, और यह भी देखा था कि आम धारणा के विपरीत, कि प्रभु भोज का आरंभ नए नियम में प्रभु यीशु द्वारा किया गया, इसमें भाग लेने के प्ररूप पुराने नियम में फसह के भोज में भी पाए जाते हैं, और प्रभु यीशु ने इसी फसह के भोज को मनाते हुए इस ‘प्रभु भोज’ की स्थापना की थी। हमने पिछले लेख में इसी प्रथम प्ररूप, निर्गमन 12 की बातों के तात्पर्यों और प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिये उससे मिलने वाली शिक्षाओं को भी देखना आरंभ किया था। हमने इस अध्याय के पद 1 और 2 से देखा था कि जिस प्रकार से फसह का भोज केवल परमेश्वर के चुने हुए लोगों, इस्राएल ही के लिये था, जिनके लिये यह एक नई शुरुआत को भी दिखाता था; उसी प्रकार से प्रभु की मेज़ या प्रभु भोज भी केवल उनके लिये ही है जो “एक नई सृष्टि” हो गए हैं, किसी मत या समुदाय की रीतियों, परंपराओं, अनुष्ठानों के पालन के द्वारा नहीं, अपितु अपने पापों के लिये पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार करने तथा प्रभु को अपना जीवन समर्पित कर देने के द्वारा; अर्थात वे नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी बन गए हैं।

        आज से हम फसह के लिये बलि किये जाने वाले मेमने के बारे में देखना आरंभ करेंगे, और देखेंगे कि उस बलि के मेमने के गुण किस प्रकार से प्रभु यीशु के साथ, जो "...परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है” (यूहन्ना 1:29), और जो कि जगत की उत्पत्ति के समय से बलिदान हुआ है (प्रकाशितवाक्य 13:8), मेल रखते हैं।

        निर्गमन 12:3-4 - पद 3 के आरंभिक वाक्य से हम देखते हैं कि यहाँ फिर से दोहराया गया है कि फसह से संबंधित परमेश्वर के निर्देश सभी के लिये नहीं किन्तु “इस्राएल की सारी मण्डली से इस प्रकार कहो”, अर्थात फसह परमेश्वर के चुने हुए लोगों के लिये था, जैसा कि हम पिछले लेख में भी देख चुके हैं। पद 4 में हम देखते हैं कि एक घराने के लिये एक ही मेमना बलिदान किया जाना था; और यदि घराना छोटा हो तो पड़ौस के घराने के साथ मिलकर एक घराने के समान उस एक मेमने का उपयोग किया जाना था। दूसरे शब्दों में, बलिदान का एक मेमना एक घराने के लिये पर्याप्त था, बल्कि आवश्यकता से भी अधिक था, क्योंकि आगे चलकर पद 10 में लिखा है कि भोज खा लेने के बाद मेमने का जो भाग बच जाए उसे आग में जला दिया जाए। हम इफिसियों 2:19-22 से देखते हैं कि नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, वे चाहे यहूदियों में से थे या अन्य-जातियों में से, वे सभी मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा एक घराना, प्रभु की एक देह बना दिए गए हैं; और साथ मिलकर अब ‘परमेश्वर का घराना’ (पद 19), ‘परमेश्वर का निवास-स्थान’ (पद 22) बनाए गए हैं। देश के आकार और जनसंख्या के आधार पर यदि देखें तो यहूदी या इस्राएली, अपने सभी, सामूहिक अन्य-जाति पड़ौसियों की तुलना में, एक छोटा राष्ट्र थे और हैं। किन्तु अब मसीह में लाए गए विश्वास के द्वारा एक-दूसरे के पड़ौस में रहने वाले ये एक छोटे और बड़े घराने के लोग मसीह में एक घराना कर दिये गए हैं जिससे कि वे एक फसह के भोज में, एक प्रभु भोज में भाग ले सकें। यहाँ पर, तथा इफिसियों के इस खण्ड में प्रयुक्त एक वचन शब्दों पर ध्यान कीजिए - ‘घराना’ (पद 19), और ‘निवास-स्थान’ (पद 22)। यहूदी और अन्य-जाति विश्वासियों के एक किये जाने की प्रक्रिया को इससे पहले के पदों में, इफिसियों 2:11-18 में समझाया गया है। इस एकता की इच्छा की गई है और आशा रखी गई है (इफिसियों 4:13), और अन्ततः एक ही “कलीसिया” होगी जिसे मसीह की देह (इफिसियों 5:23), और मसीह की दुलहन (इफिसियों 5:25-26) कहा गया है - पुनः एक वचन का प्रयोग किया गया है।

        फसह के भोज के लिये परमेश्वर द्वारा एक घराने के लिये एक ही मेमना ठहराया गया था - चाहे वह संयुक्त घराना ही क्यों न हो। पापों के दासत्व के छुटकारे के लिये भी “एक संयुक्त घराने” के लिये परमेश्वर की ओर से एक ही बलि का मेमना - प्रभु यीशु मसीह ठहराया गया है, जो आवश्यकता से भी अधिक है। प्रभु यीशु के अतिरिक्त और कोई भी व्यक्ति, वस्तु, या विधि शैतान के चंगुल से छुड़ाने के लिए उपयुक्त अथवा आवश्यक नहीं है, और न ही किसी की इच्छा की जानी चाहिए, और न ही कोई या कुछ और यह छुटकारा देने पाएगा (1 थिस्सलुनीकियों 1:6-10)

        फसह परमेश्वर के लोगों को प्रोत्साहित करता था कि वे दासत्व से छुटकारे के लिये केवल परमेश्वर के प्रावधान एवं विधि पर भरोसा रखें, चाहे परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई बात उन्हें समझ में आए या न आए। परमेश्वर द्वारा दी गई यह विधि दासत्व से बचाए जाने और छुटकारा पाने के लिये एक साथ एक घराने के समान जुड़कर परमेश्वर के इंतज़ाम में सम्मिलित होने के लिये भी प्रोत्साहित करती थी। इसी प्रकार से, प्रभु की मेज़ या प्रभु भोज भी उन्हीं के लिये है जो अन्य किसी पर भरोसा नहीं करते हैं, केवल प्रभु यीशु, कलवरी के क्रूस पर दिए गए उन के बलिदान, उन की मृत्यु और पुनरुत्थान पर, पापों तथा उनके दुष्परिणामों से छुड़ाए जाने के लिए विश्वास रखते हैं, चाहे परमेश्वर द्वारा दिया गया यह इंतज़ाम उनकी समझ में आए या न आए। किन्तु वे लोग जो प्रभु के साथ भी निभाना चाहते हैं और संसार तथा सांसारिकता को भी प्रसन्न रखना चाहते हैं, उन्हें प्रभु की मेज़ से कोई लाभ नहीं होगा, परन्तु वे ऐसा करने के द्वारा परमेश्वर को रिस दिलाते हैं (1 कुरिन्थियों 10:21-22)। इस प्रकार से हम सीखते हैं कि प्रभु भोज यानि कि प्रभु की मेज़ केवल प्रभु के लोगों के लिये है, जो साथ मिलकर एकता में परमेश्वर की एक ही कलीसिया, उसका घराना, उसका निवास-स्थान होकर रहने और एकता को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति और लालसा रखते हैं। जो लोग कलीसिया में विभाजन और गुट-बाज़ी करते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं, मसीही विश्वासियों में विभाजन और गुटों को बनाए रखते हैं, प्रभु की मेज़ के संदर्भ में पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा उनकी तीव्र भर्त्सना की है (1 कुरिन्थियों 11:17-22), एक प्रकार से उनके प्रभु भोज में भाग लेने को व्यर्थ और निष्फल कहा है।

       अगले लेख में हम निर्गमन में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं, तथा आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

       यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 4

English Translation

Exodus 12:3-4 - Lord’s Table & Unity in the Church

        We have seen in the previous articles how Satan has corrupted the Holy Communion by manipulating and misusing the things and instructions written about it in the Word of God, and turned it into a vain, meaningless ritual. Satan has been allowed to get away with all his devious tricks, due to two main reasons; firstly, because the majority of “Christians” do not bother to study and learn God’s Word for themselves, they are content with receiving and accepting as truth whatever is dished out to them from the pulpit in the name of God, never bothering to cross-check and verify the teachings from the Bible before accepting them; and, secondly because the majority of “Christians” want to follow the rituals and practices of their sect, group, and denomination, instead of what is written in the Bible. They are more concerned about obeying their religious leaders, than about obeying God and His Word. Therefore, although there is a lot of variation in the method of observance of the Holy Communion across various sects and denominations in Christendom; yet all those participating in the Lord’s Table ritualistically, believe, though erroneously, that by partaking of the Communion, they become acceptable to God and qualified to enter heaven - a very unBiblical idea brought upon them by Satan and his agents.

        We had also understood some symbolisms related to the Passover and the Holy Communion, and saw that contrary to the popular belief that the Holy Communion was started in the New Testament by the Lord Jesus, antecedents of the Communion are present in the Old Testament, as the Passover meal, from which it was derived by the Lord Jesus. In the last article we had started to consider from the first antecedent, Exodus 12, the implications of and applications related to participating in the Lord’s Table. We had seen from verse 1 and 2 of this chapter that just as the Passover meal was meant only for God’s chosen people Israel, for whom it denoted a new beginning, the Holy Communion, or, the Lord’s Table is meant only for those who have ‘become a new creation’ in the Lord, not by virtue of fulfilling any denominational rituals and ceremonies, but by repenting of their sins and accepting the Lord Jesus as their personal savior, have submitted themselves to the Lord; i.e., are Born-Again Christian Believers.

        Today we will start considering about the sacrificial lamb of the Passover, and see how the characteristics of this sacrificial lamb corelate with the Lord Jesus, who is “...The Lamb of God who takes away the sin of the world!” (John 1:29), and was slain from the foundation of the world (Revelation 13:8).

         Exodus 12:3-4 - From the opening sentence of verse 3 we see it reiterated that God’s instruction related to the Passover, were meant not for everyone but “for the congregation of Israel”, i.e., the Passover was meant only for God’s chosen people as we have also seen in the previous article. From verse 4 we see that one lamb was to be sacrificed for one household; and if the household was small, they were to join with their neighbors and partake of that one lamb as one household. In other words, one sacrificial lamb was sufficient for one household, rather more than sufficient, since subsequently verse 10 talks of burning in fire any part of the lamb that remained after the meal. We see from Ephesians 2:19-22 that the Born-Again Christian Believers, from the Jews or the Gentiles have been joined together into one household or one body by faith in Lord Jesus, and together have been made the ‘household of God’ (v. 19), to be a ‘dwelling place of God’ (v.22). Going by the size of the nation and their population size, the Jews, or Israel, has been a small nation compared to their neighbors the Gentiles all around, who collectively were a much larger group than the Israelites, i.e., the small and large neighboring families, have been joined together by faith in the Lord into one household, to partake of one Passover meal - the Lord’s Table. Notice the use of singular words, ‘household’ in v.19 and ‘dwelling place’ in v.22 in this passage from Ephesians. This unification of Jews and Gentiles into one body, one household has been explained in the preceding verses - Ephesians 2:11-18. It is desired and looked forward to (Ephesians 4:13), and eventually there will be one “Church” which has been called the Body of Christ (Ephesians 5:23), and the Bride of Christ (Ephesians 5:25-26) - singular terms again.

        For the Passover, one lamb for one household - even if it were to be a combined household had been ordained by God. For the deliverance from the bondage of sin of the spiritual household of the Lord, the “one combined household” of God, the one sacrificial Lamb of God - the Lord Jesus is more than sufficient. No one other than the Lord Jesus, nothing besides the Lord Jesus is to be desired or attempted to be used, for being set free from the clutches of Satan; nor will anyone or anything else ever serve the purpose (1 Thessalonians 1:6-10).

        The Passover encouraged the people of God to trust solely in God’s provision and prescribed method for their deliverance from bondage, whether or not they understood what God had ordained. God’s method, also encouraged coming together as one household to partake of God’s provision and be saved and delivered from bondage. Similarly, the Lord’s Table, or the Holy Communion is meant for those who trust in no one else, nothing else, but the Lord Jesus and His sacrifice on the Cross of Calvary, His death and resurrection, for being delivered from their sins and its consequences, whether or not one understands God’s doing so. But those who try to live with the Lord, and also appease the world and the systems of the world, do not gain any benefit from the Lord’s Table, instead they provoke the Lord to jealousy (1 Corinthians 10:21-22). So, we learn that the Lord’s Table is meant only for the Lord’s people, who are to live in unity, and work for unity as the one Church of God, His household, His dwelling place. Those who create divisions in the Church or promote and maintain segregation and factionalism amongst the Christian Believers have been severely reprimanded by the Holy Spirit through Paul in context of participating in the Lord’s Table (1 Corinthians 11:17-22), in a way calling their participation vain and inconsequential.

        In the next article we will carry on from here and see the subsequent verses from Exodus in the coming articles. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, are a new creation for the Lord, and strive for unity, not divisions and factionalism in the Church. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 14 जून 2025

The Holy Communion – 3 - Exodus 12:1-2 - Lord’s Table & A New Life / प्रभु भोज – 3 - निर्गमन 12:1-2 - प्रभु की मेज़ और नया जीवन

प्रभु भोज 3

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:1-2 - प्रभु की मेज़ और नया जीवन

        इस विषय के पिछले लेखों में हमने देखा था कि यद्यपि ईसाई समाज प्रभु भोज में बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लेता है, किन्तु शैतान ने उसके वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य को भ्रष्ट कर दिया है, तथा इसे एक व्यर्थ, निरर्थक परंपरा बना दिया है। अधिकांश लोग, क्योंकि वे परमेश्वर के वचन का अध्ययन नहीं करते हैं तथा परमेश्वर के नाम में उन्हें दी जाने वाली शिक्षाओं की जाँच-पड़ताल तथा पुष्टि करने की परवाह नहीं करते हैं, इसलिए वे प्रभु भोज, अर्थात प्रभु की मेज़ में, बाइबल में दिये गए स्वरूप के अनुसार भाग नहीं लेते हैं। वे इस गलतफहमी में बने रहते हैं कि प्रभु की मेज़ के चाहे कैसे भी स्वरूप में भाग ले लेने से, उन्हें एक विशेष ओहदा मिल जाता है, जो उन्हें परमेश्वर को स्वीकार्य और स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य बना देता है। पिछले लेख में हमने प्रभु की मेज़ से संबंधित कुछ प्रतीकों के बारे में भी देखा था और सुसमाचारों के वृतांतों के आधार पर यह भी देखा था कि ऐसी कोई भी वस्तु जिसमें खमीर हो फसह के पर्व के भोज में, जिससे प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना की थी, प्रयोग नहीं की जाती थी; और वह कटोरा जिसका प्रतीक के रूप में प्रभु ने प्रयोग किया था उसमें बिना खमीर का प्रयोग किया हुआ दाख-रस था, न कि सामान्यतः जैसा माना जाता है, “wine” था, जो कि दाख रस पर खमीर के काम करने से बनता है। इसके बाद हमने निर्गमन 12 को लिया था, जो पुराने नियम में प्रभु की मेज़ का प्रथम प्ररूप है, जहाँ पर परमेश्वर ने अपनी प्रजा, इस्राएलियों के लिये फसह के पर्व के भोज को स्थापित किया था; और हमने इस बात के साथ समाप्त किया था कि हम अपनी चर्चा के लिये इस अध्याय को तीन खण्डों में बाँट कर, जिनकी रूप-रेखा पिछले लेख में दी गई है, देखेंगे।

        आज से हम अपने पहले खण्ड निर्गमन 12:1-4 से बलि के मेमने और फसह के भोज के बारे में देखना आरंभ करेंगे और उसे नए नियम की बातों के साथ मिलाकर निष्कर्ष निकालेंगे। परमेश्वर के लोग, इस्राएली, 430 वर्ष तक मिस्र की गुलामी में रहे (निर्गमन 12:40), और उनसे सताव झेलते रहे। अब उनके बंधुआई से मुक्त किये जाने और सताव से छुटकारा मिलने का दिन आ गया था; अब उनके स्वतंत्र हो जाने का समय था। जैसा कि हमने प्रतीकों से संबंधित पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर के लोगों की मिस्र की बंधुआई, उसके लोगों की पाप और शैतान की बंधुआई का प्रतीक है; उन लोगों की, जिन्हें परमेश्वर ने जगत की उत्पत्ति से भी पहले से चुन रखा है (इफिसियों 1:4; 2 थिस्सलुनीकियों 2:13; 2 तिमुथियुस 1:9; 1 पतरस 1:2. नोट: परमेश्वर द्वारा पहले से चुना जाना एक पूर्णतः भिन्न विषय है और हम इस चर्चा में इस विषय पर नहीं आएंगे। अभी के लिये बस इतना काफी है कि इसका यह अर्थ नहीं है कि परमेश्वर ने संसार के कुछ लोगों को पहले से स्वर्ग के लिये चुन लिया, और शेष को नरक के लिये नियुक्त कर के छोड़ दिया। ऐसी सभी धारणाएं वचन की अधूरी समझ तथा सभी तथ्यों का उचित प्रयोग नहीं करने के कारण हैं।) लेकिन ये पहले से चुने हुए लोग भी, अन्य मनुष्यों के समान ही, पाप की प्रवृत्ति के साथ जन्म लेते हैं, पाप करते हैं, और उन्हें भी पाप और शैतान के दासत्व से छुड़ाए जाने की आवश्यकता है; उनके अपने कर्मों के द्वारा नहीं वरन अन्य सभी के समान, परमेश्वर के अनुग्रह से और प्रभु यीशु द्वारा कलवरी के क्रूस पर किया गए कार्य के द्वारा (इफिसियों 2:1-8) ही संभव है।

        निर्गमन 12:1-2 - इन पदों में परमेश्वर मूसा और हारून के द्वारा इस्राएलियों को सम्बोधित करता है, उसके द्वारा उनके लिये निर्धारित किए गए छुटकारे के दिन के बारे में उन्हें बताता है, और कहता है कि यह दिन पृथ्वी पर उनके नए जीवन के आरंभ का दिन है। इस दिन को मूसा अथवा हारून ने निर्धारित नहीं किया था, वरन परमेश्वर ने किया, और उसी ने यह भी तय किया कि यह दिन उनकी नई शुरुआत का दिन होगा, उनके नये जीवन का, और उनके नए सालाना कैलेंडर का आरम्भ होगा। परमेश्वर ने इन छुड़ाए और पुनः नए किये गए लोगों के लिये फसह के भोज को स्थापित किया था और इसमें भाग लेने का विशेषाधिकार दिया था। वे स्वयँ इस आदर को अपने ऊपर नहीं ले सकते थे, यह आदर उन्हें परमेश्वर की ओर से दिया गया था। उन इस्राएलियों के साथ एक बहुत बड़ी मिली-जुली भीड़ भी मिस्रियों के दासत्व से निकलकर आ गई थी (निर्गमन 12:38), लेकिन उस भीड़ को इस फसह के भोज का आदर नहीं दिया गया था। पवित्र आत्मा की अगुवाई में प्रेरित पौलुस ने लिखा है कि उद्धार पाया हुआ व्यक्ति एक बिल्कुल नई सृष्टि है; उसके लिये यह एक पूर्णतः नई शुरुआत है। उसके जीवन की सभी पुरानी बातें अब जाती रहीं हैं, उसके लिये परमेश्वर ने सभी कुछ नया कर दिया है। अब से उसे परमेश्वर का जन बनकर, परमेश्वर के लिये जीवन जीना है (2 कुरिन्थियों 5:15, 17), और बुराई तथा दुष्टता के पुराने खमीर को त्याग कर, एक अखमीरी रोटी के समान प्रभु के लिये उपयोगी होना है (1 कुरिन्थियों 5:8)। नए नियम में, पृथ्वी की अपनी सेवकाई के अन्तिम समय में आकर प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के लिये फसह के भोज में से ही प्रभु भोज या, प्रभु की मेज़ की स्थापना की। पुराने और नए नियम की इन बातों को साथ मिलाकर देखने और उनसे निष्कर्ष निकालने से यह प्रकट है कि प्रभु भोज में भाग लेना हर किसी के लिये नहीं है; यह केवल उन्हीं के लिये है जो प्रभु परमेश्वर के अनुग्रह से वास्तव में अपने पापों से छुड़ाए गए हैं, जिन्होंने अपने पुराने मनुष्यत्व को उतार फेंका है, जिनके नए जीवन का आरंभ हो गया है तथा जिनका जीवन पूर्णतः परिवर्तित हो गया है, और जो अब परमेश्वर को समर्पित, और उसकी आज्ञाकारिता का जीवन जी रहे हैं।

        अगले लेख में हम निर्गमन में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 3

English Translation

Exodus 12:1-2 - Lord’s Table & A New Life

        In the preceding articles on this topic, we have seen that although the Holy Communion is observed very reverentially in Christendom, but its actual form and purpose has been corrupted by Satan, and he has turned it into a vain, meaningless ritual. Most people, because they do not care to study God’s Word themselves and do not bother to cross-check and verify the teachings given to them in God’s name, are caught up in observing the Holy Communion, i.e., participating in the Lord’s Table in a manner not according to the Bible. They erroneously believe that their partaking of the Lord’s table in whatever manner bestows upon them a special status that makes them acceptable to God and worthy of entry into heaven. In the previous article we considered some symbolisms related to the Lord’s Table, and saw from the Gospel accounts in God’s Word that nothing with any leaven was part of the Passover meal, from which the Lord Jesus instituted the Holy Communion; and the cup that the Lord Jesus used as a symbol of His blood shed sacrificially, contained the unfermented grape-juice, and not it’s fermented product “wine”, as is commonly believed. We then turned to Exodus 12, the first Old Testament antecedent of the Lord’s Table, where the Passover meal was first prescribed by God for His people, the Israelites, and we concluded by saying that we will be looking at this chapter in three sections, outlined in the last article.

        Today we will start looking from our first section of Exodus 12:1-14, about the sacrificial lamb and the Passover meal, and corelate it with the New Testament to draw conclusions. The people of God, the Israelites had been under bondage to the Egyptians for 430 years (Exodus 12:40), suffering oppression from them. Now the day for their final deliverance from the oppression and bondage had come; it was time for them to be set free. As we have seen in the previous article on symbolisms, this bondage in Egypt of God’s people denotes their bondage to sin and Satan - chosen beforehand by God before the foundation of the world (Ephesians 1:4; 2 Thessalonians 2:13; 2 Timothy 1:9; 1 Peter 1:2. NOTE: Election and being Chosen beforehand by God is a separate topic altogether, and we will not be considering it here. For now, suffice it to say that this does not mean that God has chosen some for heaven beforehand, and condemned the rest to eternal hell. Any such notions are because of a selective use and incomplete understanding of the Scriptures). But even these chosen ones are born in the world with a sin nature, commit sin, and they too have to be redeemed or delivered, i.e., to be saved from their sins, not by any works that they do, but like everyone else, by the grace of God through the sacrifice of the Lord Jesus on the Cross of Calvary (Ephesians 2:1-8).

        Exodus 12:1-2 - In these verses, God speaks through Moses and Aaron to the Israelites, tells them about His ordained day of their deliverance from the bondage as a new beginning for their lifetime on earth. That day was not decided upon and set by Moses or Aaron, but God and it was God who decreed for that day to be the start of their new life and new annual calendar. It is to these released and renewed people of God that the privilege of participating in the Passover meal was given by God. They could not take this privilege upon themselves; God bestowed it upon them. A great mixed multitude also attached themselves to the Israelites, and came out of Egyptian bondage with the Israelites (Exodus 12:38), but they were not given this privilege and honor of partaking of the Passover meal. The Apostle Paul, under the guidance of the Holy Spirit writes that the saved person is an altogether new creation; it is a new beginning for him. All the previous things in his life have passed away, everything has been made new for him by God. From then on, they are to live as people of the Lord God, for the Lord (2 Corinthians 5:15, 17), be of service for the Lord as an unleavened bread, having cast away the old leaven of malice and wickedness (1 Corinthians 5:8). In the New Testament, at the terminal part of His earthly ministry, from this Passover meal, the Lord Jesus instituted the Holy Communion, for His disciples. Corelating the OT and NT sections, it is now evident that the Holy Communion is not a ritual for everyone; but is for those who actually have been redeemed from their sins by the grace of God, have cast away their old self, have had a new beginning in their lives, have turned an altogether new leaf, and are living a life submitted and obedient to God.

        We will carry on from here and see the other verses from Exodus in the coming articles. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins and are a new creation for the Lord. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 13 जून 2025

The Holy Communion – 2 - Symbolisms with OT’s First Antecedent - Exodus 12 / प्रभु भोज – 2 - पुराने नियम के पहले प्ररूप – निर्गमन 12 - से संबंधित प्रतीक

प्रभु भोज 2

Click Here for the English Translation

पुराने नियम के पहले प्ररूप – निर्गमन 12 - से संबंधित प्रतीक

       इससे पिछले लेख में, जो इस विषय का परिचय था, हमने देखा कि शैतान ने प्रभु भोज, या प्रभु की मेज़ के बारे में अर्ध-सत्य और कई गलत शिक्षाएं फैला रखी हैं; उसने लोगों को भरमा कर प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों तथा उसकी आवश्यकता के बारे में बहका दिया है। इस प्रकार से उसने इसे एक बिल्कुल उद्देश्यहीन, निरर्थक, और व्यर्थ रीति बना दिया है; फिर भी लोग बड़ी श्रद्धा के साथ जिसका निर्वाह और पालन करते रहते हैं। वे यह इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें इस गलतफहमी में डाल दिया गया है कि उनके ऐसा करने के द्वारा वे परमेश्वर को स्वीकार्य और स्वर्ग में प्रवेश करने के योग्य हो जाते हैं। वे इस गंभीर, आत्मघाती गलती में इसलिए पड़े हुए हैं क्योंकि उन्होंने स्वयं परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और प्रभु की मेज़ तथा अन्य विषयों के बारे में सत्य को सीखने का कोई प्रयास नहीं किया। वरन, उन्हें परमेश्वर के नाम में पुल्पिट से जो कुछ भी सुनाया और सिखाया जाता है उसे सुनने और मानने में ही संतुष्ट रहते है। उन्हें कभी गंभीर जिज्ञासा नहीं होती है कि जो कुछ भी उनसे कहा जा रहा है, सिखाया जा रहा है, बाइबल से उन बातों को जाँचें और उनकी पुष्टि करें। हमने यह भी देखा था कि इस सामान्य धारणा, कि क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिये पकड़वाए जाने से थोड़े समय पहले प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना की, के विपरीत प्रभु की मेज़ के प्ररूप परमेश्वर के चुने हुए लोग, इस्राएलियों के लिये, उनके मिस्र के दासत्व से छुड़ाए जाने के समय से विद्यमान हैं। परमेश्वर के लोगों के लिये उनकी पुष्टि मूसा में होकर दी गई परमेश्वर की व्यवस्था में फसह के पर्व के रूप में भी हुई है।

        प्रभु यीशु ने संबंधित वचन की बातों और भविष्यवाणियों को पूरा करते हुए, इस मेज़ को न केवल इस्राएलियों के लिये, वरन् अपने सारे शिष्यों के लिये, चाहे वे यहूदी हों अथवा गैर-यहूदी, स्थापित किया था, और उन्हें निर्देश दिया कि “मेरे स्मरण के लिये यही किया करो” (लूका 22:19); अर्थात, उन्हें प्रभु के दूसरे आगमन तक निरंतर करते रहना है, जैसा पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा लिखवाया है (1 कुरिन्थियों 11:25-26)। हम आगे के लेखों में प्रभु द्वारा इस मेज़ के स्थापित किए जाने के बारे में और विस्तार से देखेंगे, लेकिन अभी के लिये एक बहुत महत्वपूर्ण संबंधित बात पर ध्यान कीजिए, कि प्रभु और उसके शिष्यों ने फसह के भोज में भाग पृथ्वी के अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहीं लिया, वरन् अपने आत्मिक परिवार के सदस्यों के साथ, उनके साथ जिन्होंने प्रभु को ग्रहण किया और उसके शिष्य बन गए, लिया। दूसरे शब्दों में, प्रभु ने अपनी यह मेज़ अपने आत्मिक परिवार, उसके शिष्यों के लिये स्थापित की; न कि हर किसी ऐसे व्यक्ति के लिये जो किसी भी रीति से प्रभु के साथ संबंधित अथवा जुड़े हुए हों। प्रभु ने फसह का भोज को अपने इन लोगों के साथ खाया, और फसह के भोज के खाते समय, भोज से उठाकर प्रभु की मेज़ या प्रभु भोज की स्थापना की (मत्ती 26:26-27;मरकुस 14:22-23)। प्रभु यीशु ने रोटी तोड़कर शिष्यों में, उनके लिये तोड़ी गई अपनी देह के प्रतीक के रूप में बाँटी, इसी प्रकार से उसने ‘दाख रस’ का कटोरा भी लिया और उनके लिये बहाए गए लहू के प्रतीक के रूप में बाँट दिया (लूका 22:19-20)। इस प्रकार से, उस पहले “प्रभु भोज” के समय भाग लेने वाले प्रभु और उसके शिष्य थे; लिये जाने वाली वस्तुएँ फसह के पर्व के भोज में प्रयोग की जानी वाली अखमीरी रोटी थी तथा उस भोज में प्रयोग किया जाने वाला बिना खमीर के प्रभाव का दाख रस था। प्रभु के शिष्यों को, उनके तथा बहुतेरों की छुड़ौती के लिए (लूका 22:20; मरकुस 14:24) प्रभु के द्वारा शीघ्र दिये जाने वाले अपने बलिदान के इन प्रतीकों में भाग लेना था।

        यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि सुसमाचारों तथा 1 कुरिन्थियों के संबन्धित वृतांतों में प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिये “खमीरा दाख रस” या wine का, यानि कि किसी भी खमीरी वस्तु के प्रयोग का कोई उल्लेख नहीं है। पवित्र शास्त्र में सामान्यतः खमीर गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों, और भ्रष्ट करने वाले प्रभावों का प्रतीक रहा है (मत्ती 16:6, 11; मरकुस 8:15; 1 कुरिन्थियों 5:6-8); और इसका प्रयोग फसह के पर्व के दिनों में पूर्णतः वर्जित था (निर्गमन 12:15, 19, 39; 13:7; 23:18; व्यवस्थाविवरण 16:3-4), और न ही व्यवस्था के अनुसार यहोवा के सम्मुख आग में जलाई जाने वाली किसी भी भेंट में खमीर के होने की अनुमति थी (निर्गमन 23:18; 34:25; लैव्यव्यवस्था 2:11; 7:12; 8:2; 10:12; गिनती 6:15)। सुसमाचारों के वृतांतों में कटोरे में “दाख रस” होने की बात लिखी गई है (मत्ती 26:29; मरकुस 14:25; लूका 22:18)। इसलिए वचन के आधार पर प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में “खमीरा दाख रस” या wine के प्रयोग किए जाने का कोई उल्लेख, समर्थन, अथवा पुष्टि नहीं है।

        परमेश्वर के वचन बाइबल में, मिस्र परमेश्वर के लोगों की बंधुवाई और सताए जाने का प्रतीक रहा है (निर्गमन 6:7; 20:2; व्यवस्थाविवरण 6:12; यहोशू 24:17); और उनके संपूर्ण इतिहास में, इस्राएलियों ने परमेश्वर की सहायता से अपने छुड़ाए जाने को, जिसे वह स्वयं कभी नहीं कर सकते थे, स्मरण किया और उसका उत्सव मनाया है (दानिय्येल 9:15; आमोस 2:10; मीका 7:15; प्रेरितों 7:17-20, 35-36)। परमेश्वर की सहायता से ही मिस्र से इस्राएलियों का छुटकारा, पाप और शैतान के दासत्व से प्रभु के कार्य और मध्यस्थता के द्वारा छुड़ाए जाने का प्रतीक है।

        इन बातों को ध्यान में रखने के बाद, अब हम निर्गमन 12 की ओर मुड़ते हैं, जहाँ प्रभु की मेज़ के पहले प्ररूप का वर्णन दिया गया है। निर्गमन 12 में परमेश्वर यहोवा के द्वारा मूसा में होकर मिस्र के विरुद्ध किए गए अंतिम आश्चर्यकर्म का वर्णन है, और इस घटना के तुरंत बाद फिरौन और मिस्रियों ने इस्राएलियों  को बंधुवाई से मुक्त कर दिया, और उन्हें मिस्र से बाहर जाने के लिए बाध्य किया, और उन लोगों ने वाचा किए हुए देश की ओर कूच किया। अपनी चर्चा के लिये, हम इस अध्याय के तीन खंडों को देखेंगे:

1.   निर्गमन 12:1-14 फसह के भोज के बलिदान का मेमना और उसका खाया जाना

2.   निर्गमन 12:15-20 फसह के भोज से संबंधित नियम

3.   निर्गमन 12:40-49 फसह के भोज में भाग लेने वाले

        इनके मध्य के खंड, पद 21-39 में इस्राएलियों  के द्वारा मेमने के बलिदान किए जाने, उसके लहू को अपने घर पर लगाए जाने, मिस्रियों के पहिलौठों की मृत्यु, और इस्राएलियों  के दासत्व से मुक्त कर के मिस्र से बाहर भेजे जाने और उनके साथ एक बड़ी मिली-जुली भीड़ के भी जाने के बारे में है; और अंतिम दो पद, 50 और 51 इस अध्याय का निष्कर्ष है।

        अगले लेख में हम पहले खंड, निर्गमन 12:1-14 को देखेंगे और उसका आत्मिक मेमने, प्रभु यीशु मसीह के बलिदान के साथ मिलान करेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे। 

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 2

English Translation

Symbolisms with OT’s First Antecedent - Exodus 12

        In the previous article, in the introduction to this topic we have seen that Satan has spread many half-truths and wrong teachings about the Holy Communion, or The Lord’s Table; has mis-interpreted and misused Bible passages, and has beguiled and misguided the people about the Lord God’s purposes for the Holy Communion and its necessity. Thereby, essentially, turning it into an absolutely unintended, vain and meaningless ritual; but one that people nevertheless observe very reverentially. They do this because they have been misled into believing that their doing this makes them acceptable to God, worthy of gaining entry into heaven. They have fallen into this grave, suicidal error, because they have not bothered to study God’s Word for themselves and learn the truth about the Lord’s Table and other things. Instead, they are content with listening and following whatever is dished out to them in the name of God from the pulpit, never being eager to verify from the Bible all that is being told and taught to them. We had also seen that contrary to the popular belief that the Lord’s Table was established by the Lord just before His being betrayed and taken for crucifixion, the antecedents of this Table have been there for God’s chosen people Israel, since the time of Israel’s delivery from the bondage of Egypt. They have been affirmed for God’s people in the Law of God given through Moses as the Passover feast.

        The Lord Jesus, through fulfilling the related prophecies, prescribed it not just for the Israelites, but for all of His disciples, whether Jews or Gentiles, and instructed that His disciples “do this in remembrance of Me” (Luke 22:19); i.e., they were to continue practicing it till He comes again, as the Holy Spirit had it written down through the Apostle Paul (1 Corinthians 11:25-26). We will look into the Lord Jesus instituting this Table in some more detail in later articles, but for now please note a very pertinent fact that the Lord and His disciples participated in the Passover feast, not with their immediate earthly families, but together as a spiritual family by having accepted the Lord and become His disciples. In other words, this Table was meant for the Lord’s spiritual family, His disciples; and not for all and sundry, who might be associated with or related to the Lord in some manner. The Lord Jesus ate the Passover meal with these disciples, and during the meal got up and instituted the Lord’s Table (Matthew 26:26-27; Mark 14:22-23). Lord Jesus broke the bread and distributed it as a symbol of His body broken for them, and similarly asked the disciples to share the cup of the ‘fruit of the vine’ (Luke 22:18), a symbol of His blood shed for them (Luke 22:19-20). So, the participants in the first “Holy Communion” were the Lord Jesus and His disciples; the elements were the unleavened bread used for the Passover meal, and the unfermented grape-juice - the fruit of the vine, being used for that meal. The disciples were to eat and drink these symbols of the Lord’s coming sacrifice for the redemption of the disciples and many (Luke 22:20; Mark 14:24).

        The thing to note here is that the “wine”, the fermented end-product of the grape-juice, the fermentation process again involving the use of yeast, i.e., leaven, has never been used in the Gospel accounts and in 1 Corinthians in association for the elements of the Lord’s Table or The Holy Communion. Leaven, or yeast, in the Scriptures is generally a symbol of wrong teachings, doctrine and corrupting influences (Matthew 16:6, 11; Mark 8:15; 1 Corinthians 5:6-8) and was forbidden in the days of the Passover (Exodus 12:15, 19, 39; 13:7; 23:18; Deuteronomy 16:3-4) and in offerings made to the Lord by fire (Exodus 23:18; 34:25; Leviticus 2:11; 7:12; 8:2; 10:12; Numbers 6:15). In the Gospels, the content of the cup has been identified as the ‘fruit of the vine’ (Matthew 26:29; Mark 14:25; Luke 22:18). Therefore, there is no Scriptural support or sanction for using “wine” or any drink made through fermentation in the Holy Communion, the Lord’s Table.

        In God’s Word the Bible, Egypt has been a symbol of bondage and oppression of God’s people (Exodus 6:7; 20:2; Deuteronomy 6:12; Joshua 24:17); and throughout their history, the Israelites have remembered and celebrated their God given deliverance from this bondage and oppression, which they could never have accomplished on their own (Daniel 9:15; Amos 2:10; Micah 7:15; Acts 7:17-20, 35-36). Deliverance from Egypt by divine intervention, is symbolic of deliverance from bondage of sin and Satan by the intervention and work of the Lord Jesus Christ.

        With these in mind, let us now turn to Exodus 12, where the first antecedent of the Lord’s Table has been given. Exodus 12 describes the last miracle the Lord God did through Moses, the death of the firstborns of the Egyptians, and immediately following this event, Pharaoh and the Egyptians released the Israelites from their bondage, and made them go out of Egypt, and they left for the Promised Land. This chapter, for our purposes, can be considered in three sections:

1.   Exodus 12:1-14 The Lamb of the Passover meal and it’s being eaten

2.   Exodus 12:15-20 The Ordinance of the Passover meal

3.   Exodus 12:40-49 The Partakers of the Passover meal

        The in-between section from verse 21-39 describes the event of the sacrificing of the Lamb by the Israelites, applying the blood of the lamb to their houses, the death of the Egyptian firstborns, and the release of the Israelites from bondage and being sent out of Egypt; a mixed multitude also going out with them; and the last two verses 50 & 51 is the conclusion for the chapter.

        In the next article we will look at the first section, Exodus 12:1-14 and corelate it with the spiritual sacrificial lamb - the Lord Jesus Christ. If you are a Christian Believer, then it is necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.