ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Deliverance लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Deliverance लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

The Law & Salvation - 41 - Utility of the Law – 2 / व्यवस्था और उद्धार – 41 - व्यवस्था की उपयोगिता – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 41 - व्यवस्था और जीवन – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की उपयोगिता – 2

 

व्यवस्था की उपयोगिता के बारे में देखते हुए, पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर द्वारा, जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के बारे में, अब्राहम को दी गई प्रतिज्ञा कि उसके वंश में होकर सारा संसार आशीष पाएगा (उत्पत्ति 12:1-3;  गलातियों 3:16-18), के पूरा होने तक, अर्थात प्रभु के आने तक, व्यवस्था, परमेश्वर के लोगों को उनके पाप की पहचान कराते रहने और उस आने वाले उद्धारकर्ता के बारे में शिक्षा देते रहने के लिए दी गई थी। अब, जब प्रभु यीशु ने आकर उद्धार के कार्य को पूरा कर दिया है, तो स्वतः ही व्यवस्था की सभी बातें पूरी होकर प्रभु के लोगों के द्वारा पालन किये जाने से हटा ली गईं, और उस “शिक्षक” अर्थात व्यवस्था की उनके लिए आवश्यकता नहीं रही, “परन्तु जब विश्वास आ चुका, तो हम अब शिक्षक के आधीन न रहे” (गलातियों 3:25)। उस शिक्षक, व्यवस्था, ने प्रभु के लोगों को पाप, उसके परिणाम, और परमेश्वर की धार्मिकता के मानकों के बारे में सिखा कर, परमेश्वर की उस धार्मिकता के सिद्ध स्वरूप प्रभु यीशु मसीह के हाथों में सौंप दिया है। अब जो कोई भी परमेश्वर की धार्मिकता को प्रभु यीशु मसीह में स्वेच्छा से लाए गए विश्वास के द्वारा, उपहार के समान, प्रभु के हाथों से स्वीकार करता है, वह परमेश्वर की संतान और उसका वारिस बन जाता है, “क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो” (गलातियों 3:26), और फिर प्रभु में आ जाने के बाद परस्पर कोई भिन्नता नहीं रह जाती है; सभी, विश्वास के द्वारा, परमेश्वर के एक ही परिवार के सदस्य हो जाते हैं “अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी; न कोई दास, न स्वतंत्र; न कोई नर, न नारी; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो” (गलातियों 3:28)।


इस प्रकार, हम गलातियों 3 अध्याय से समझते हैं कि व्यवस्था का उद्देश्य था प्रतिज्ञा किए हुए उद्धारकर्ता प्रभु के आने तक, प्रभु के लोगों को एक शिक्षक के समान संभाले रखना। उन्हें पाप और उसके परिणामों के प्रति सचेत रखना, और कर्मों के द्वारा नहीं वरन केवल विश्वास के द्वारा ही पाप का निवारण संभव होना सिखाना। क्योंकि लोगों ने व्यवस्था को उसकी सही परिभाषा के अनुसार नहीं, वरन पर्वों तथा रीतियों का मनाना, और भेंट और बलिदानों को चढ़ाना समझ लिया, इसलिए वे व्यवस्था के मूल उद्देश्य को भुलाकर, एक औपचारिकता के समान उसके पूरा करने के असंभव कार्य में भटक गए। वे शैतान द्वारा, व्यवस्था के वास्तविक उद्देश्य, पाप की पहचान करवाना और उद्धार तथा उद्धारकर्ता के बारे में सिखाना, से भटका दिये गये; और व्यवस्था से सीखने की बजाए, व्यवस्था के द्वारा धर्मी ठहरने के प्रयास करने की गलती में उलझा दिए गए।


आज भी लोग यही गलती करने में लगे हुए हैं। आज भी वो समझते हैं कि किसी धर्म और परिवार विशेष में जन्म लेने के कारण, उनके धर्म और धार्मिक स्थल, उनके मत, समुदाय, परिवार आदि की रीतियों के निर्वाह के द्वारा, कुछ पर्वों, रीतियों, और अनुष्ठानों को पूरा कर लेने, और ईसाइयों या मसीहियों में, बपतिस्मा, प्रभु-भोज, आदि के निर्वाह के कारण, परमेश्वर उन्हें अपनी संतान बनाने, उन्हें स्वर्ग में अपने साथ रखने को स्वीकार करने के लिए बाध्य हो जाएगा। सभी अपनी ही बनाई हुई व्यवस्था की बातों के रीति के समान निर्वाह में उलझ कर पश्चाताप और विश्वास द्वारा परमेश्वर की धार्मिकता को प्राप्त करने की सच्चाई को मानने से भटके हुए हैं। कोई इस बात पर ज़रा सी भी गंभीरता से विचार नहीं करता है कि जब परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था लोगों को उद्धार नहीं दे सकी, तो फिर मनुष्यों द्वारा बनाई, और सिखाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाएं यह कैसे करने पाएंगी?

 

उद्धार, पापों की क्षमा, परमेश्वर की संतान बनना, और परमेश्वर को स्वीकार्य होकर उसके राज्य में स्थान पाना किसी भी व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन केवल पापों से पश्चाताप और प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करने, उसे समर्पित हो जाने के द्वारा है।

 

अगले लेख में हम हमारे तीसरे प्रश्न, अर्थात, मसीही विश्वासियों के जीवनों में व्यवस्था की भूमिका के बारे में देखेंगे। अभी के लिए, यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें। 

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 41 - Law & Life - 8

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utility of the Law – 2 


In the previous article, while considering the utility of the Law, we had seen that God had promised Abraham that the savior of the world, Lord Jesus Christ, would be his seed (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And, till the fulfillment of the promise, i.e., till the arrival of Lord Jesus, the Law was given to keep reminding God’s people about their sinful state, and to teach them about the promised savior of the world. Now, when the Lord Jesus has come and completed the work of salvation, all things of the Law were automatically fulfilled by Him, and then were removed from being necessary for being observed by the Lord's people; i.e., then onwards, that “teacher” was no longer required for them, “but when faith has come, we are no longer under a tutor" (Galatians 3:25). That teacher, the Law, having taught the Lord's people about sin, its consequences, their accountability for sin, and the standards of God's righteousness, then handed us over to the perfect incarnation of God's righteousness, into the hands of the Lord Jesus Christ. Now whosoever accepts the righteousness of God, as a gift, from the hands of the Lord, by voluntarily coming into faith in the Lord Jesus Christ, becomes a child of God and His heir, “For you are all sons of God through faith in Christ Jesus" (Galatians 3:26), and then, having come in the Lord, there remains no mutual differentiation of any kind; all become members of one and the same family of God by faith "There is neither Jew nor Greek, there is neither slave nor free, there is neither male nor female; for you are all one in Christ Jesus" (Galatians 3:28).


Thus, we understand from Galatians 3 that the purpose of the Law was to, as a teacher, safeguard the Lord's people until the Lord, the promised Savior, came. Keeping them conscious of sin and its consequences, and to teach them that their redemption from sin is possible not through any works but only through coming into faith in the Redeemer. Because people did not understand the Law according to its true definition, but misinterpreted it as a formality of regularly observing the feasts and rituals, and the offering of gifts and sacrifices, they lost sight of the true purpose of the Law, and got lost in the impossible task of fulfilling it. They got deceived and entangled by Satan in the error of trying to be justified by the Law; Instead of learning from the Law about recognizing sin, salvation, and the Savior, which, as had been intended, was the actual purpose of the Law.


Even today people remain entrapped in making the same mistake. Even today they assume that by virtue of being born in a particular religion or family, because of their observances of the customs set by their religion and religious place, and by their sects, communities, and familial traditions, etc., in the form of certain days and festivals, traditions and rituals, and, for the Christians - by their participating in sacraments such as baptism, Holy Communion, etc. they are safe, and God is under compulsion to accept them as His children, to accept them to be with Him in heaven. By dogmatically engaging in the things of their own making, people have strayed from the truth of receiving God's righteousness through repentance and faith. Sadly, no one gives the slightest thought to the fact that when the Law given by God could not save people, how can the different laws of different people, created and taught by man, deliver them?


Salvation, forgiveness of sins, becoming a child of God, and being accepted into God's kingdom, is not through observance of any Law, but only by voluntarily repenting of sins and accepting the Lord Jesus as Savior, surrendering to Him.

 

In the next article, we'll look at our third question, i.e., the role of the law in the lives of Christians. For now, if you are hoping to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the useless and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 16 जुलाई 2025

The Holy Communion – 35 - To Honor & Exalt The Lord God (1) / प्रभु भोज – 35 - प्रभु परमेश्वर को आदर और महिमा देने के लिए (1)

 

प्रभु भोज 35

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - प्रभु परमेश्वर को आदर और महिमा देने के लिए  (1)

 

       निर्गमन 12 में प्रभु भोज के प्ररूप, फसह, से संबंधित बातों और परमेश्वर के निर्देशों के द्वारा प्रभु की मेज़ में भाग लेने के संबंध में सीखते हुए, हमने पिछले दो लेखों से अपने तीसरे खण्ड, पद 40-49 के बारे में देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हमने पद 40-41 से देखा है कि परमेश्वर अपनी ही समय-सारणी के अनुसार कार्य करता है, और वह जो निर्धारित कर देता है, उसे कोई नहीं बदल सकता है। साथ ही हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के बच्चों को चाहे जिस भी परिस्थिति से होकर निकलना पड़े, चाहे बंधन या सताव ही हो, उन सभी का एक उद्देश्य होता है, और ये सभी उनके दीर्घ-कालीन लाभ के लिए ही होती हैं, चाहे वर्तमान में वे कठिन, दुखदायी, और व्यर्थ ही क्यों न लगें।

       पद 42 में परमेश्वर का वचन फिर से परमेश्वर के लोगों के छुटकारे से संबंधित कुछ बहुत महत्वपूर्ण तथ्यों को दोहराता है, जिन्हें सदा याद रखना चाहिए। इस एक पद में, यह दो बार कहा गया है कि इस्राएल के छुटकारे की वह रात यहोवा के निमित्त मानने के लिए है, अर्थात, उन्हें उसे प्रभु परमेश्वर को आदर देने और महिमा देने के लिए याद रखना और मनाना है; यह एक बार कहा गया है कि सभी इस्राएलियों को यह स्मरण रखना है कि यहोवा ही ने उन्हें मिस्र से छुड़ाया है; और यह एक बार कहा गया है कि इस्राएलियों को इसे अपनी सभी पीढ़ियों में मनाना है - पद 14 का यादगार पर्व, जिसके बारे में हम पहले देख चुके हैं।

        हम जानते हैं कि इस्राएलियों को मिस्र के दासत्व से छुड़ाने के लिए परमेश्वर ने यद्यपि मूसा और हारून को उपयोग किया था, किन्तु आरम्भ में मूसा इस ज़िम्मेदारी को लेने के लिए बिल्कुल असहमत था (निर्गमन 3:11-4:10)। एक बार पहले वह अपनी सामर्थ्य और योग्यता के सहारे यह करने का प्रयास कर चुका था, और वह बुरी तरह से असफल रहा था (निर्गमन 2:11-15; प्रेरितों 7:23-29)। परमेश्वर ने बहुत प्रयास से यह कार्य करने के लिए मूसा को मनाया, तैयार किया, और सामर्थ्य प्रदान की; और मूसा ने अपनी नहीं, परमेश्वर की सामर्थ्य से इस्राएलियों को छुटकारा दिलाया। किन्तु पापी मनुष्य में यह प्रवृत्ति होती है कि परमेश्वर की अनदेखी कर के, उस मनुष्य को आदर और महिमा प्रदान करे जो उसके समक्ष परमेश्वर के नाम में सिखा और काम कर रहा है; इस्राएलियों ने भी यही किया। यद्यपि उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि वे परमेश्वर के पीछे चलेंगे, उसके आज्ञाकारी रहेंगे, क्योंकि उसने ही उन्हें मिस्र से छुड़ाया था (निर्गमन 19:3-8), फिर भी जब मूसा दस आज्ञाएँ लेने के लिए गया, उनके मध्य में से उसकी कुछ ही दिन की अनुपस्थिति के कारण, उन्होंने अपने छुटकारे का श्रेय मूसा को दिया, परमेश्वर को भूलकर परमेश्वर के विमुख हो गए, और हारून से मांग की, कि वह उनके लिए देवता बनाए जो उनके आगे-आगे चले (निर्गमन 32:1)। यह केवल इस्राएलियों के लिए ही सत्य नहीं है; परंतु अधिकांश ईसाई या मसीही समाज, यहाँ तक कि मसीही विश्वासी भी इसी पाप के दोषी हैं।

        पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा की अगुवाई में डाँट लगाते हुए उनकी भर्त्सना की, क्योंकि वे लोग अपने आप को उद्धारकर्ता प्रभु के पीछे चलने वाले नहीं, बल्कि उनके मध्य में कार्य करने वाले प्रभु के सेवकों के अनुयायी बनकर आपस में विभाजित होने लग गए थे; प्रभु के नाम में साथ जुड़े हुए रहने के स्थान पर, अपने मन-पसंद प्रभु के सेवक के नाम में गुटों में बंटने लगे थे (1 कुरिन्थियों  1:10-13; 3:3-9)। विभाजित कर देने की यही शैतानी आत्मा आज भी कलीसियाओं में कार्य कर रही है; ईसाई या मसीही समाज में विद्यमान अनेकों डिनॉमिनेशंस, समुदाय, गुट, आदि इसका प्रमाण हैं। इसीलिए, मसीहियों में सेवकाई का उद्देश्य है “जब तक कि हम सब के सब विश्वास, और परमेश्वर के पुत्र की पहचान में एक न हो जाएं, और एक सिद्ध मनुष्य न बन जाएं और मसीह के पूरे डील डौल तक न बढ़ जाएं” (इफिसियों 4:13)। इस प्रकार से एक बार फिर से हम निर्गमन 12:42 से सीखते हैं कि जैसे इस्राएलियों को किसी मनुष्य को नहीं बल्कि परमेश्वर को आदर और महिमा देने के लिए फसह में भाग लेना था, उसी प्रकार से मसीही विश्वासियों को भी प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में प्रभु को आदर और महिमा देने के लिए भाग लेना है, मंडली में एकता के लिए प्रयासरत रहना है, न कि दलों और गुटों में बंटना है।

        अगले लेख में हम इस पद, निर्गमन 12:42, में दी गई दूसरी बात, अर्थात किसी मनुष्य द्वारा नहीं, वरन् परमेश्वर द्वारा छुटकारा प्राप्त होने के बारे में देखेंगे। 

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 35

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - To Honor & Exalt The Lord God (1)

 

       While learning about the Holy Communion, through what God has said and ordained for its antecedent the Passover in Exodus 12, we have started to consider our third section comprising verses 40-49 since the last two articles. In verses 40-41, as we have seen in the previous article, God’s Word reminds us that God works according to His time-table, and nothing can alter what He decides. We also saw that everything that God’s children have to pass through, even the bondage and afflictions, are for a purpose and for their long-term benefit, even though immediately they may seem harsh, painful, and vain.

        In verse 42, God’s Word again reiterates some other very important facts related to the deliverance of God’s people, that should always be kept in mind by them. Twice in this one verse it says that the night of Israel’s deliverance from Egypt is of solemn observance to the Lord, i.e., they have to remember and observe it to honor and exalt the Lord; once it says that all the children of Israel should remember that it was the Lord who delivered them out of Egypt; and once it is said that this is to be observed by Israel throughout their generations - the memorial feast of verse 14, about which we have already seen.

        We know that God used Moses and Aaron to deliver the Israelites from Egypt, but we also know that initially Moses was very reluctant to take up this responsibility (Exodus 3:11-4:10). He had once earlier assumed that he could do it through his own capabilities and failed miserably in the attempt (Exodus 2:11-15; Acts 7:23-29). Though God did persuade, make ready, and empower Moses, but it was God’s power, not Moses' abilities, through which the Israelites were delivered. But sinful man has the tendency to disregard God and give honor and credit to a person whom he sees saying and doing things in the name of God; the Israelites too did the same. Despite committing themselves to follow God and be His obedient people, since He had delivered them from Egypt (Exodus 19:3-8), when Moses went to receive the Ten Commandments, within a few days of his absence from their midst, they ascribed their deliverance to Moses, forgot God and turned their backs to Him, demanded from Aaron that he make new ‘gods’ for them, to go before them (Exodus 32:1). This is not true for just the Israelites, but most of Christendom, even the Christian Believers are guilty of this same sin.

        Paul while admonishing the Christian Believers of Corinth through the Holy Spirit, chides them for dividing themselves up as followers of not their savior Lord, but the ministers of the Lord amongst them; instead of remaining united in the name of the Lord, they had divided themselves according to their favorite ministers of the Lord (1 Corinthians 1:10-13; 3:3-9). This same satanic spirit of creating divisions and factions within the Church is at work even today; and the numerous sects, denominations, groups, divisions in Christendom are the evidence. That is why the goal of Christian Ministry amongst Believers is “till we all come to the unity of the faith and of the knowledge of the Son of God, to a perfect man, to the measure of the stature of the fullness of Christ” (Ephesians 4:13). So once again we learn from Exodus 12:42 that like the Israelites had to partake in and observe the Passover to honor and exalt the Lord God, not man; similarly, the Christian Believers have to partake in the Holy Communion, or participate in the Lord’s Table to honor and exalt the Lord, and strive for unity, not divisions and factions in the Church.

        In the next article, we will see about the second thing mentioned in this verse, Exodus 12:42, i.e., deliverance through God, not man.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 21 जून 2025

The Holy Communion – 10 - Participate After Obeying & Surrendering (2) / प्रभु भोज – 10 - आज्ञाकारिता एवं समर्पण के बाद ही भाग लें (2)

 

प्रभु भोज 10

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:7 - प्रभु की मेज़ - आज्ञाकारिता एवं समर्पण के बाद ही भाग लें (2)

 

       पिछले लेख में हमने निर्गमन 12:7 में परमेश्वर द्वारा अपने लोगों, इस्राएलियों को दिए गए निर्देशों के पालन और उनके निहितार्थों के बारे में देखा था। वे निहितार्थ आज प्रभु-भोज में भाग लेने के साथ भी लागू हैं। जिस प्रकार से उस समय इस्राएलियों के लिए परमेश्वर की आज्ञा मानना अनिवार्य था, वैकल्पिक नहीं; उसी प्रकार से आज प्रभु के लोगों के लिए प्रभु-भोज के बारे में प्रभु के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। आज हम निर्गमन 12:7 के निहितार्थों को प्रभु-भोज में भाग लेने वालों के द्वारा व्यावहारिक रीति से पालन करने के बारे में देखेंगे। 

        किसी के लिए भी यह सोचना कि वह परमेश्वर की दृष्टि में किसी अन्य रीति से धर्मी और स्वीकार्य हो सकता है, जैसे कि, धर्म या भक्ति का निर्वाह करना, भले कार्य करने, अपने डिनॉमिनेशन के सभी रीतियों, परंपराओं एवं विधियों, और अनुष्ठानों का पालन करने, भले होने, लोगों की दृष्टि में प्रशंसनीय एवं सराहनीय होने, आदिवास्तव में, अपने उद्धार क लिए उस व्यक्ति का परमेश्वर में तथा परमेश्वर की कार्य-विधि में अविश्वास करना, तथा अपने ही तरीकों पर भरोसा रखना है। यह पाप में गिरे हुए मनुष्य का परमेश्वर से यह कहना है कि वह अपनी पाप के द्वारा भ्रष्ट बुद्धि से भी अपने लिए सोच सकता है और परमेश्वर से भी बेहतर तरीका निकाल सकता है, वह करने के लिए जिसके लिए परमेश्वर को इतना पीड़ा दायक और वीभत्स तरीका अपनाना पड़ा। यह करने और समझने का अभिप्राय है कि जिस काम को करने के लिए प्रभु यीशु को स्वर्ग की महिमा छोड़ कर पृथ्वी पर मनुष्य बनकर आना और रहना पड़ा, घोर अपमान और तिरस्कार तथा कठोर सताव सहना पड़ा, और अन्ततः निष्पाप और निष्कलंक होते हुए भी एक अपराधी के समान निंदनीय मृत्यु को सहना पड़ा; मनुष्य अपने कार्यों और विधियों के द्वारा उसी कार्य को कर सकता है, और वह भी साथ ही संसार से प्रशंसा और सराहना को अर्जित करते हुए। यह परमेश्वर का, प्रभु यीशु मसीह और क्रूस पर दिए गए उसके बलिदान का अपमान करना है, उसे ठट्ठों में उड़ाना है; अपने आप को परमेश्वर से भी बढ़ाकर दिखाना है; जो घमण्ड और अपनी बड़ाई करने का वही पाप है जो स्वर्ग में लूसिफर ने किया, और उसे स्वर्ग से निकाल कर गिरा दिया गया, वह शैतान बन गया। ऐसी सभी प्रवृत्तियों और प्रयासों को बाइबल पहले ही व्यर्थ और निकम्मा बता चुकी है (इफिसियों 2:1-9; 1 पतरस 1:18-19) और उनका तिरस्कार किया जा चुका है। यह केवल और केवल परमेश्वर के बलि के मेमने - प्रभु यीशु मसीह, के लहू के नीचे आने, उसे समर्पित हो जाने, “उसके लोग” हो जाने ताकि वह उन्हें उनके पापों से बचा सके (मत्ती 1:21) के द्वारा ही संभव है कि लोग अनंतकाल की मृत्यु - उनके पापों के लिए परमेश्वर के न्याय से बचाए जाएं।

        जो प्रभु की मेज़, या प्रभु भोज में भाग लेते हैं, उन्हें इस एहसास के साथ इसमें भाग लेना चाहिए कि जब तक कि वे पहले प्रभु यीशु के बहाए गए लहू की अधीनता में नहीं आए हैं, अर्थात, जब तक कि उन्होंने वास्तविकता में और पूर्णतः अपना जीवन प्रभु को समर्पित नहीं किया है, मनुष्यों के प्रचार और शिक्षाओं का पालन नहीं वरन प्रभु और उसके वचन का पालन करने उसकी आज्ञाकारिता में जीने का दृढ़ निर्णय नहीं लिया है, और मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं वरन परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला होकर रहने (गलातियों 1:10) को नहीं अपना लिया है, तब तक वे चाहे कुछ भी करें, उनके लिए सब व्यर्थ और महत्वहीन है। मृत्यु के दूत ने यह नहीं देखा कि घर के अन्दर कौन है और कैसा है, उसने केवल यही देखा कि घर के बाहर लहू का चिह्न लगा है कि नहीं। यदि बलि किए गए मेमने का लहू घर के बाहर लगा हुआ था, तो वह उस घर पर से लांघ गया, उसे छोड़ कर आगे बढ़कर गया; अन्यथा उस घर में मृत्यु अवश्य ही आई, चाहे उस घर के लोग औरों की दृष्टि में कैसे भी क्यों न रहे हों। यदि आप प्रभु यीशु के बहाए हुए लहू की अधीनता में नहीं आए हैं, तो आप चाहे जो भी कर लें, आप अपने पापों के कारण परमेश्वर के न्याय और दण्ड को टालने या हटाने नहीं पाएंगे।

        अगले लेख में हम निर्गमन में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 10

English Translation

Exodus 12:7 - The Lord’s Table - Participate After Obeying & Surrendering (2)

 

       In the last article we had seen from Exodus 12:7 the necessity of God's people, the Israelites obeying the instructions given by God and their implications. Those implications are applicable even today for those participating in the Holy-Communion. As it was then essential, not optional, for the Israelites to obey God's instructions; similarly, today too it is essential for the Lord's people to obey what the Lord has taught about the Lord's Table. Today we will see the practical application of these implications, by those who partake of the Lord's Table, in their lives.

        For anyone to think that he can be righteous and acceptable to God by some other means, e.g., by being religious, or pious, or doing good works, carrying out all the rites, rituals, ceremonies of their denomination, by being good, well-spoken of and commended by people, etc. is actually disbelieving in God, not having faith in God’s way of doing things and trusting in himself for his salvation. It is sinful men telling God that they too, with their fallen and sin-corrupted minds, can think and work things out for themselves, even better than God, to accomplish something for which God had to take such a painful and terrible course. It is implying that what the Lord Jesus accomplished by giving up His heavenly glory, coming down to earth and living as a man on earth, being humiliated, rejected, made to suffer severely, and ultimately be killed disgracefully as a criminal, despite being sinless and having done no wrong, a man can accomplish the same through his own methods and works, while simultaneously gathering praise and exaltation from the world. In other words, it is belittling and scoffing God, the Lord Jesus Christ, and the Lord’s sacrifice on the Cross; and raising self to be above God - the same sin of pride and self-aggrandizement that Lucifer committed and was cast out of heaven, became Satan. The Bible has already called any such tendencies and efforts as vain and inconsequential (Ephesians 2:1-9; 1 Peter 1:18-19) and rejected them. It is only one’s coming under the blood of the sacrificial Lamb of God - the Lord Jesus Christ, surrendering to Him, becoming “His people'', so that He can save them from their sins (Matthew 1:21), that can save people from eternal death - God’s judgment for their sin.

        Those who partake of the Lord’s Table, the Holy Communion of God, should do so realizing that unless they have first come under the shed blood of the Lord Jesus, i.e., have actually and fully surrendered their lives to Him, committed themselves to live in obedience not to the preaching and teachings of men, but to the Lord and His Word, and have decided to be not ‘man-pleasers’ but ‘God-pleasers’ (Galatians 1:10), everything else is vain and inconsequential. The Angel of death did not see who was inside the house, He only saw what was on the outside of the house. If the blood of the sacrificed lamb was there on the outside, he passed over that house; else death came to that house no matter who or what kind of person was inside. If you have not come under the shed blood of the Lord Jesus, whatever else you do, you will not be able to turn away God’s judgment and punishment for sins.

        In the next article we will carry on from here and see the subsequent verses from Exodus. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 15 जून 2025

The Holy Communion – 4 - Exodus 12:3-4 - Lord’s Table & Unity in the Church / प्रभु भोज – 4 - निर्गमन 12:3-4 - प्रभु की मेज़ और मण्डली में एकता

 

प्रभु भोज 4

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:3-4 - प्रभु की मेज़ और मण्डली में एकता

        हमने पिछले लेखों में देखा है कि किस प्रकार से शैतान ने प्रभु भोज को, परमेश्वर के वचन में लिखी हुई उससे संबंधित बातों और निर्देशों को, तोड़-मरोड़ के बताने और उनका दुरुपयोग करने के द्वारा, बिगाड़ करके भ्रष्ट कर दिया है, उसे एक व्यर्थ और अर्थहीन परंपरा में परिवर्तित कर दिया है। शैतान ऐसा मुख्यतः दो बातों के कारण करने पाया है। पहली यह कि अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों को स्वयं परमेश्वर का वचन पढ़ने और सीखने की कोई परवाह नहीं है; जो भी परमेश्वर के नाम में पुल्पिट से उन्हें बता दिया जाता है, वे उसी से संतुष्ट रहते हैं और उसे ही स्वीकार कर लेते हैं, उसे ही वास्तविकता और सत्य समझ लेते हैं; कभी उन बातों की जांच और पुष्टि परमेश्वर के वचन बाइबल से नहीं करते हैं। और दूसरी यह कि अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों को बाइबल की बातों और निर्देशों के स्थान पर केवल अपने मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन की परंपराओं एवं शिक्षाओं का पालन करने में रुचि रहती है। उनकी प्राथमिकता परमेश्वर को प्रसन्न करना और उसके वचन की आज्ञाकारिता नहीं, वरन अपने धार्मिक अगुवों की बातों को मानने, और उन्हें प्रसन्न रखने की रहती है। इसीलिए, यद्यपि संपूर्ण मसीही समाज के विभिन्न मत और समुदायों में प्रभु भोज में भाग लेने की विधि में विविधताएं हैं, लेकिन फिर भी परंपरा के रूप में उसमें भाग लेते रहने के द्वारा, ईसाई या मसीही लोग इसी गलतफहमी का निर्वाह करते रहते हैं कि ऐसा करने से वे परमेश्वर को स्वीकार्य और स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिये योग्य हो गए हैं - जो कि बाइबल के अनुसार कदापि सत्य नहीं है; शैतान और उसके दूतों द्वारा फैलाया गया भ्रम है।

        हमने पिछले लेखों में फसह तथा प्रभु भोज से संबंधित कुछ प्रतीकों को भी देखा था, और यह भी देखा था कि आम धारणा के विपरीत, कि प्रभु भोज का आरंभ नए नियम में प्रभु यीशु द्वारा किया गया, इसमें भाग लेने के प्ररूप पुराने नियम में फसह के भोज में भी पाए जाते हैं, और प्रभु यीशु ने इसी फसह के भोज को मनाते हुए इस ‘प्रभु भोज’ की स्थापना की थी। हमने पिछले लेख में इसी प्रथम प्ररूप, निर्गमन 12 की बातों के तात्पर्यों और प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिये उससे मिलने वाली शिक्षाओं को भी देखना आरंभ किया था। हमने इस अध्याय के पद 1 और 2 से देखा था कि जिस प्रकार से फसह का भोज केवल परमेश्वर के चुने हुए लोगों, इस्राएल ही के लिये था, जिनके लिये यह एक नई शुरुआत को भी दिखाता था; उसी प्रकार से प्रभु की मेज़ या प्रभु भोज भी केवल उनके लिये ही है जो “एक नई सृष्टि” हो गए हैं, किसी मत या समुदाय की रीतियों, परंपराओं, अनुष्ठानों के पालन के द्वारा नहीं, अपितु अपने पापों के लिये पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार करने तथा प्रभु को अपना जीवन समर्पित कर देने के द्वारा; अर्थात वे नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी बन गए हैं।

        आज से हम फसह के लिये बलि किये जाने वाले मेमने के बारे में देखना आरंभ करेंगे, और देखेंगे कि उस बलि के मेमने के गुण किस प्रकार से प्रभु यीशु के साथ, जो "...परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है” (यूहन्ना 1:29), और जो कि जगत की उत्पत्ति के समय से बलिदान हुआ है (प्रकाशितवाक्य 13:8), मेल रखते हैं।

        निर्गमन 12:3-4 - पद 3 के आरंभिक वाक्य से हम देखते हैं कि यहाँ फिर से दोहराया गया है कि फसह से संबंधित परमेश्वर के निर्देश सभी के लिये नहीं किन्तु “इस्राएल की सारी मण्डली से इस प्रकार कहो”, अर्थात फसह परमेश्वर के चुने हुए लोगों के लिये था, जैसा कि हम पिछले लेख में भी देख चुके हैं। पद 4 में हम देखते हैं कि एक घराने के लिये एक ही मेमना बलिदान किया जाना था; और यदि घराना छोटा हो तो पड़ौस के घराने के साथ मिलकर एक घराने के समान उस एक मेमने का उपयोग किया जाना था। दूसरे शब्दों में, बलिदान का एक मेमना एक घराने के लिये पर्याप्त था, बल्कि आवश्यकता से भी अधिक था, क्योंकि आगे चलकर पद 10 में लिखा है कि भोज खा लेने के बाद मेमने का जो भाग बच जाए उसे आग में जला दिया जाए। हम इफिसियों 2:19-22 से देखते हैं कि नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, वे चाहे यहूदियों में से थे या अन्य-जातियों में से, वे सभी मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा एक घराना, प्रभु की एक देह बना दिए गए हैं; और साथ मिलकर अब ‘परमेश्वर का घराना’ (पद 19), ‘परमेश्वर का निवास-स्थान’ (पद 22) बनाए गए हैं। देश के आकार और जनसंख्या के आधार पर यदि देखें तो यहूदी या इस्राएली, अपने सभी, सामूहिक अन्य-जाति पड़ौसियों की तुलना में, एक छोटा राष्ट्र थे और हैं। किन्तु अब मसीह में लाए गए विश्वास के द्वारा एक-दूसरे के पड़ौस में रहने वाले ये एक छोटे और बड़े घराने के लोग मसीह में एक घराना कर दिये गए हैं जिससे कि वे एक फसह के भोज में, एक प्रभु भोज में भाग ले सकें। यहाँ पर, तथा इफिसियों के इस खण्ड में प्रयुक्त एक वचन शब्दों पर ध्यान कीजिए - ‘घराना’ (पद 19), और ‘निवास-स्थान’ (पद 22)। यहूदी और अन्य-जाति विश्वासियों के एक किये जाने की प्रक्रिया को इससे पहले के पदों में, इफिसियों 2:11-18 में समझाया गया है। इस एकता की इच्छा की गई है और आशा रखी गई है (इफिसियों 4:13), और अन्ततः एक ही “कलीसिया” होगी जिसे मसीह की देह (इफिसियों 5:23), और मसीह की दुलहन (इफिसियों 5:25-26) कहा गया है - पुनः एक वचन का प्रयोग किया गया है।

        फसह के भोज के लिये परमेश्वर द्वारा एक घराने के लिये एक ही मेमना ठहराया गया था - चाहे वह संयुक्त घराना ही क्यों न हो। पापों के दासत्व के छुटकारे के लिये भी “एक संयुक्त घराने” के लिये परमेश्वर की ओर से एक ही बलि का मेमना - प्रभु यीशु मसीह ठहराया गया है, जो आवश्यकता से भी अधिक है। प्रभु यीशु के अतिरिक्त और कोई भी व्यक्ति, वस्तु, या विधि शैतान के चंगुल से छुड़ाने के लिए उपयुक्त अथवा आवश्यक नहीं है, और न ही किसी की इच्छा की जानी चाहिए, और न ही कोई या कुछ और यह छुटकारा देने पाएगा (1 थिस्सलुनीकियों 1:6-10)

        फसह परमेश्वर के लोगों को प्रोत्साहित करता था कि वे दासत्व से छुटकारे के लिये केवल परमेश्वर के प्रावधान एवं विधि पर भरोसा रखें, चाहे परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई बात उन्हें समझ में आए या न आए। परमेश्वर द्वारा दी गई यह विधि दासत्व से बचाए जाने और छुटकारा पाने के लिये एक साथ एक घराने के समान जुड़कर परमेश्वर के इंतज़ाम में सम्मिलित होने के लिये भी प्रोत्साहित करती थी। इसी प्रकार से, प्रभु की मेज़ या प्रभु भोज भी उन्हीं के लिये है जो अन्य किसी पर भरोसा नहीं करते हैं, केवल प्रभु यीशु, कलवरी के क्रूस पर दिए गए उन के बलिदान, उन की मृत्यु और पुनरुत्थान पर, पापों तथा उनके दुष्परिणामों से छुड़ाए जाने के लिए विश्वास रखते हैं, चाहे परमेश्वर द्वारा दिया गया यह इंतज़ाम उनकी समझ में आए या न आए। किन्तु वे लोग जो प्रभु के साथ भी निभाना चाहते हैं और संसार तथा सांसारिकता को भी प्रसन्न रखना चाहते हैं, उन्हें प्रभु की मेज़ से कोई लाभ नहीं होगा, परन्तु वे ऐसा करने के द्वारा परमेश्वर को रिस दिलाते हैं (1 कुरिन्थियों 10:21-22)। इस प्रकार से हम सीखते हैं कि प्रभु भोज यानि कि प्रभु की मेज़ केवल प्रभु के लोगों के लिये है, जो साथ मिलकर एकता में परमेश्वर की एक ही कलीसिया, उसका घराना, उसका निवास-स्थान होकर रहने और एकता को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति और लालसा रखते हैं। जो लोग कलीसिया में विभाजन और गुट-बाज़ी करते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं, मसीही विश्वासियों में विभाजन और गुटों को बनाए रखते हैं, प्रभु की मेज़ के संदर्भ में पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा उनकी तीव्र भर्त्सना की है (1 कुरिन्थियों 11:17-22), एक प्रकार से उनके प्रभु भोज में भाग लेने को व्यर्थ और निष्फल कहा है।

       अगले लेख में हम निर्गमन में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं, तथा आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

       यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 4

English Translation

Exodus 12:3-4 - Lord’s Table & Unity in the Church

        We have seen in the previous articles how Satan has corrupted the Holy Communion by manipulating and misusing the things and instructions written about it in the Word of God, and turned it into a vain, meaningless ritual. Satan has been allowed to get away with all his devious tricks, due to two main reasons; firstly, because the majority of “Christians” do not bother to study and learn God’s Word for themselves, they are content with receiving and accepting as truth whatever is dished out to them from the pulpit in the name of God, never bothering to cross-check and verify the teachings from the Bible before accepting them; and, secondly because the majority of “Christians” want to follow the rituals and practices of their sect, group, and denomination, instead of what is written in the Bible. They are more concerned about obeying their religious leaders, than about obeying God and His Word. Therefore, although there is a lot of variation in the method of observance of the Holy Communion across various sects and denominations in Christendom; yet all those participating in the Lord’s Table ritualistically, believe, though erroneously, that by partaking of the Communion, they become acceptable to God and qualified to enter heaven - a very unBiblical idea brought upon them by Satan and his agents.

        We had also understood some symbolisms related to the Passover and the Holy Communion, and saw that contrary to the popular belief that the Holy Communion was started in the New Testament by the Lord Jesus, antecedents of the Communion are present in the Old Testament, as the Passover meal, from which it was derived by the Lord Jesus. In the last article we had started to consider from the first antecedent, Exodus 12, the implications of and applications related to participating in the Lord’s Table. We had seen from verse 1 and 2 of this chapter that just as the Passover meal was meant only for God’s chosen people Israel, for whom it denoted a new beginning, the Holy Communion, or, the Lord’s Table is meant only for those who have ‘become a new creation’ in the Lord, not by virtue of fulfilling any denominational rituals and ceremonies, but by repenting of their sins and accepting the Lord Jesus as their personal savior, have submitted themselves to the Lord; i.e., are Born-Again Christian Believers.

        Today we will start considering about the sacrificial lamb of the Passover, and see how the characteristics of this sacrificial lamb corelate with the Lord Jesus, who is “...The Lamb of God who takes away the sin of the world!” (John 1:29), and was slain from the foundation of the world (Revelation 13:8).

         Exodus 12:3-4 - From the opening sentence of verse 3 we see it reiterated that God’s instruction related to the Passover, were meant not for everyone but “for the congregation of Israel”, i.e., the Passover was meant only for God’s chosen people as we have also seen in the previous article. From verse 4 we see that one lamb was to be sacrificed for one household; and if the household was small, they were to join with their neighbors and partake of that one lamb as one household. In other words, one sacrificial lamb was sufficient for one household, rather more than sufficient, since subsequently verse 10 talks of burning in fire any part of the lamb that remained after the meal. We see from Ephesians 2:19-22 that the Born-Again Christian Believers, from the Jews or the Gentiles have been joined together into one household or one body by faith in Lord Jesus, and together have been made the ‘household of God’ (v. 19), to be a ‘dwelling place of God’ (v.22). Going by the size of the nation and their population size, the Jews, or Israel, has been a small nation compared to their neighbors the Gentiles all around, who collectively were a much larger group than the Israelites, i.e., the small and large neighboring families, have been joined together by faith in the Lord into one household, to partake of one Passover meal - the Lord’s Table. Notice the use of singular words, ‘household’ in v.19 and ‘dwelling place’ in v.22 in this passage from Ephesians. This unification of Jews and Gentiles into one body, one household has been explained in the preceding verses - Ephesians 2:11-18. It is desired and looked forward to (Ephesians 4:13), and eventually there will be one “Church” which has been called the Body of Christ (Ephesians 5:23), and the Bride of Christ (Ephesians 5:25-26) - singular terms again.

        For the Passover, one lamb for one household - even if it were to be a combined household had been ordained by God. For the deliverance from the bondage of sin of the spiritual household of the Lord, the “one combined household” of God, the one sacrificial Lamb of God - the Lord Jesus is more than sufficient. No one other than the Lord Jesus, nothing besides the Lord Jesus is to be desired or attempted to be used, for being set free from the clutches of Satan; nor will anyone or anything else ever serve the purpose (1 Thessalonians 1:6-10).

        The Passover encouraged the people of God to trust solely in God’s provision and prescribed method for their deliverance from bondage, whether or not they understood what God had ordained. God’s method, also encouraged coming together as one household to partake of God’s provision and be saved and delivered from bondage. Similarly, the Lord’s Table, or the Holy Communion is meant for those who trust in no one else, nothing else, but the Lord Jesus and His sacrifice on the Cross of Calvary, His death and resurrection, for being delivered from their sins and its consequences, whether or not one understands God’s doing so. But those who try to live with the Lord, and also appease the world and the systems of the world, do not gain any benefit from the Lord’s Table, instead they provoke the Lord to jealousy (1 Corinthians 10:21-22). So, we learn that the Lord’s Table is meant only for the Lord’s people, who are to live in unity, and work for unity as the one Church of God, His household, His dwelling place. Those who create divisions in the Church or promote and maintain segregation and factionalism amongst the Christian Believers have been severely reprimanded by the Holy Spirit through Paul in context of participating in the Lord’s Table (1 Corinthians 11:17-22), in a way calling their participation vain and inconsequential.

        In the next article we will carry on from here and see the subsequent verses from Exodus in the coming articles. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, are a new creation for the Lord, and strive for unity, not divisions and factionalism in the Church. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language