ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Strong लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Strong लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 4 - Be a Man - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 4 - पुरुषार्थ कर - 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 4 - पुरुषार्थ कर - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 1

 

पुनःअवलोकन: हमने पिछले लेख में देखा था कि दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान को 1 राजाओं 2:2-4 में परमेश्वर के साथ सही बने रहने, परमेश्वर द्वारा उसे दी गई ज़िम्मेदारियों को ठीक से पूरा करने, और आशीषित तथा सफल होने के लिए 4 निर्देश दिए थे। इन में से सबसे पहली बात जो दाऊद, सुलैमान से करने के लिए कहता है, वह है हिम्मत बांधकर पुरुषार्थ दिखा; अर्थात्, चाहे जो भी परिस्थिति सामने क्यों न आए, हमेशा साहसी और दृढ़ होकर उसका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही, सुलैमान को कभी इस तथ्य की अनदेखी नहीं करनी थी, इसे कभी नहीं भूलना था कि वह उस गद्दी पर परमेश्वर द्वारा नियुक्त किया गया है (1 राजाओं 10:9; 1 इतिहास 28:5-6; 29:1), और इसलिए वह परमेश्वर की ज़िम्मेदारी है। इसका अर्थ हुआ कि उसे कभी भी किसी भी व्यक्ति अथवा परिस्थिति से घबराना नहीं था; उसे हमेशा परमेश्वर पर अपना भरोसा बनाए रखना था कि वह सर्वदा उसके साथ है, उसकी सहायता करने, मार्गदर्शन करने, और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखने के लिए।


लेकिन उसके पिता, दाऊद, में होकर परमेश्वर द्वारा उसे इस निर्देश के दिए जाने का यह अभिप्राय भी था कि यद्यपि सुलैमान, जैसे दाऊद था, वैसे ही परमेश्वर द्वारा चुना गया और नियुक्त किया गया राजा था; किन्तु जैसा दाऊद के साथ हुआ था, वैसे ही सुलैमान के लिए भी जीवन कभी सहज और कोमल नहीं होगा। सुलैमान को हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, और परमेश्वर द्वारा उसे दी गई ज़िम्मेदारियों के निर्वाह के लिए उसकी परीक्षा अच्छे से ली जाएगी। उस पर निश्चय ही आने वाली इन परिस्थितियों पर जयवंत होने का एक ही तरीका है कि परमेश्वर द्वारा मिली सामर्थ्य से उनका साहस और दृढ़ता से सामना किया जाए। साथ ही उनका सामना करने के लिए उसे अपने आप को, परमेश्वर के मार्गदर्शन में, उनके लिए शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक दृष्टि से तैयार बनाए रखना था। यदि वह एक नकारात्मक अथवा हार मान लेने के दृष्टिकोण से आरम्भ करता, अपने आप को घबराया हुआ अनुभव करता; या ज़िम्मेदारियों के प्रति एक लापरवाही का, बात को यूँ ही हलके में लेने का रवैया रखता, तो फिर वह कभी कुछ नहीं करने पाता।


इसी प्रकार से, परमेश्वर की संतानों के, मसीही विश्वास के जीवन को जीने, उसमें बढ़ते तथा परिपक्व होते जाने के लिए, यह मान कर चलना चाहिए कि हम परमेश्वर की ज़िम्मेदारी हैं, और उसकी सामर्थ्य से सब कुछ कर सकते हैं (फिलिप्पियों 4:13)। उनमें न केवल हर प्रकार की परिस्थितियों और समस्याओं के विषय एक पहले से सोचने की प्रवृत्ति और साहस के साथ उनका सामना करने की इच्छा होनी चाहिए, वरन उनके लिए तैयार भी रहना चाहिए और सामने आने वाली सभी संभावनाओं में कड़ा परिश्रम करने से भी नहीं घबराना चाहिए। अपने बच्चों की सहायता करने के लिए, जिससे कि वे परिस्थितियों के बारे में विचार कर के तैयार हो सकें, और उनका सामना करने के लिए तैयार हो सकें, परमेश्वर ने अपने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी को अपना पवित्र आत्मा दिया है (यूहन्ना 14:16, 17, 26)। कुछ डिनौमिनेशंस के द्वारा प्रचार किए और सिखाए गए बाइबल के प्रतिकूल प्रचार तथा शिक्षाओं के विप्रीत, बाइबल के अनुसार, परमेश्वर पवित्र आत्मा स्वतः ही प्रत्येक मसीही विश्वासी में, उसके प्रभु में विश्वास करने और उद्धार पाने के समय, उसी पल से ही, तुरंत ही आ जाता है (इफिसियों 1:13-14)।


मसीही विश्वास का जीवन आराम से बैठकर बातों को यूँ ही हलके में लेने का जीवन नहीं है। प्रभु यीशु में विश्वास में आने के द्वारा नया जन्म पाना या उद्धार पाना, प्रक्रिया का पूरा होना नहीं है, बल्कि एक आरम्भ है, नए जीवन में उठाया गया पहला कदम ही है। इस नए जीवन में सभी पुरानी बातों को बदलना होगा, नई बातों को सीखना तथा उनके अनुसार जीवन जीना और उनका पालन करना सीखना होगा। यह स्वयं की संतुष्टि के लिए अपनी इच्छाओं के अनुसार जिया गया जीवन नहीं होता है, बल्कि प्रभु यीशु के लिए जिया जाने वाला जीवन होता है (2 कुरिन्थियों 5:15, 17)। मसीही विश्वास के जीवन में इस प्रकार की बढ़ोतरी और परिपक्वता की आवश्यकता की पुष्टि बाइबल के हवालों से हो जाती है, जैसे कि, 1 कुरिन्थियों 3:1-3, इब्रानियों 5:12, इफिसियों 4:13-15, 1 पतरस 2:1-2, आदि। परमेश्वर की संतान को केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि आत्मिक रीति से भी बढ़ते जाना है।


बहुत से लोग, चाहे मसीही विश्वासी हों या न हों, हर बात के लिए कुड़कुड़ाने और हारा हुआ होने का रवैया रखते हैं। वे हमेशा अभिभूत रहते हैं, वे हमेशा उनके जीवनों में होने वाली हर बात के लिए शिकायत करते हैं, कुड़कुड़ाते रहते हैं; और इसीलिये कभी कुछ नहीं करने पाते हैं। जब हम परमेश्वर पर पूरा भरोसा करना सीखते हैं, तब ही हम यह विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर हमें सभी परिस्थितियों में से निकालता हुआ सभी बातों को पूरा भी करवाएगा (2 कुरिन्थियों 12:9; फिलिप्पियों 1:6)। और तब हम एक जयवंत तथा हासिल कर लेने वाला जीवन जीने पाएँगे, परमेश्वर की आशीषें हमारे साथ होंगी, और परमेश्वर जो ज़िम्मेदारियाँ हमें देता है, जिनके लिए उसने हमें अपनी सामर्थ्य दी है, उन्हें पूरा करने पाएंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वच्छ से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 4 - Be a Man - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 1 


Review: We have seen in the previous article that David gave his son Solomon 4 instructions in 1 Kings 2:2-4 to stay right with God, properly fulfill his God given responsibilities, and be blessed and successful. The very first thing that David instructs Solomon to do is to be a man, i.e., always be strong and courageous to face whatever may come his way. Also, Solomon was never to ignore or forget the fact that he was God's chosen appointee to the post (1 Kings 10:9; 1 Chronicles 28:5-6; 29:1); therefore, he was God’s responsibility. This meant that he was never to be daunted by anyone or anything; he had always to be trusting that God is always with him to help, guide and keep him safe in all situations, and from everyone.

But God instructing him through his father, David, was also indirectly telling Solomon that though he was a God chosen and appointed King, like David was; still as had been for David, life would never be easy and soft for him either. Solomon will have to face all kinds of situations and will be thoroughly tested for fulfilling his God given responsibilities. The only way to overcome the situations that surely will come his way was to not only be willing to face them bravely in God’s strength, but to also keep preparing himself, physically, mentally, as well as spiritually for them, under God’s guidance. If he were to start with a negative or a defeatist mentality, feeling overwhelmed; or if he had a casual and uncaring attitude towards his responsibilities, a tendency of taking things lightly, then he would never be able to accomplish anything.

Similarly, God’s children, for living the Christian life and faith, growing and maturing in it, should always believe that we are God’s responsibility and can do all things through Christ who strengthens us (Philippians 4:13). This also requires not only an anticipation and willingness to face all kinds of situations and problems bravely, but also a preparation for them, and resolute laboring to be ready for the various possibilities that may occur. For helping His children anticipate, prepare, and be ready for the situations, God has given His Holy Spirit to every Born-Again Christian Believer (John 14:16, 17, 26). Quite unlike the unBiblical doctrine preached and taught by some denominations, Biblically speaking, God the Holy Spirit spontaneously comes to reside in the Christian Believer from the very moment of his believing in the Lord and being saved (Ephesians 1:13-14).

Christian life and living is not a life of sitting back and taking things easy. Being Born-Again or saved by coming into faith in the Lord Jesus, is not the completion, but only the first step into a new life. In this new life, all the old things have to change, new things have to be learnt, lived, and followed. It has to be a life lived not for self, or for self-gratification, but for the Lord Jesus (2 Corinthians 5:15, 17). Biblical passages, e.g., 1 Corinthians 3:1-3, Hebrews 5:12, Ephesians 4:13-15, 1 Peter 2:1-2 speak of this growth and maturity that is expected in a Christian Believer’s life after coming into faith. A child of God has to not only grow physically, but spiritually as well.


Many people, whether Believers or not, live with a grumbling and defeatist attitude about everything. They are always feeling overwhelmed, are always complaining and grumbling about anything and everything in their lives; and therefore, they can never achieve anything. It is only when we learn to trust God for everything, that we can believe that God will help us go through everything and accomplish everything (2 Corinthians 12:9; Philippians 1:6). And then we can live an overcoming and achieving life, have the blessings of God and be successful in accomplishing all that God wants us to do, and has empowered us for.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

Worship – 10 - To Develop & Maintain Trust in God / आराधना – 10 - परमेश्वर पर भरोसे को दृढ़ एवं उन्नत करने के लिए

 

आराधना 10

Click Here for the English Translation

आराधना – परमेश्वर पर भरोसे को दृढ़ एवं उन्नत करने के लिए

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                        लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में हमने देखा था कि किस प्रकार से आराधना प्रार्थनाओं को प्रभावी बनाती है, और बाइबल यह दिखाती है कि परमेश्वर के लोग अपनी प्रार्थनाएँ आराधना के साथ ही अर्पित किया करते थे। इसके पीछे कार्यकारी सिद्धान्त परमेश्वर को जानना और उस पर भरोसा रखना है। व्यक्ति जितनी निकटता से परमेश्वर को जानता है तथा जितना अधिक उस पर भरोसा करता है, उतनी ही अच्छी उसकी आराधना होगी, और प्रार्थना तथा परमेश्वर से उसका उत्तर मिलने के विषय उसकी समझ-बूझ भी उतनी ही बेहतर होगी। हम पहले देख चुके हैं कि व्यक्ति द्वारा की जाने वाली आराधना परमेश्वर के साथ उसकी घनिष्ठता, उसके द्वारा परमेश्वर के चरित्र, गुणों, व्यवहार, और परमेश्वर के कार्यों को जानने पर आधारित है। आराधना तथा परमेश्वर को जानने के मध्य एक परस्पर सहायक तथा लाभकारी होने का संबंध है - हम जितना बेहतर परमेश्वर को जानेंगे, हमारी आराधना भी उतनी ही बेहतर होगी; और हम जितनी अधिक आराधना करेंगे, हम उतना ही उसकी निकटता और घनिष्ठता में बढ़ते चले जाएँगे। तो, इस प्रकार से ये दोनों एक, दूसरे को पोषित करते हैं, बढ़ाते और सँवारते रहते हैं; व्यक्ति जितना अधिक परमेश्वर की आराधना करने का अभ्यास करता रहता है, वह उतना ही परमेश्वर को निकटता से जानने, और बेहतर जानने के लिए प्रोत्साहित होता चला जाता है। यही सिद्धांत आराधना के एक और लाभ को हमारे सामने ले कर आता है, जिसे हम आज देखेंगे - आराधना परमेश्वर में हमारे भरोसे को बनाए रखती और बढ़ाती है।

    यह दैनिक जीवन में आम तौर से देखे जाने वाला तथ्य है कि हम किसी व्यक्ति को, उसके गुणों, योग्यताओं, उसके व्यवहार आदि को, जितना अधिक जानते हैं, हम उतना ही अधिक यह जानने पाते हैं कि वह किन बातों और परिस्थितियों में हमारी सहायता कर सकेगा, हम उस पर कितना तथा किन बातों के लिए भरोसा कर सकते हैं, और वह क्या कुछ कर अथवा नहीं सकता है, आदि। हम जितना अधिक किसी व्यक्ति के साथ घनिष्ठ होंगे, किसी परिस्थिति अथवा आवश्यकता के समय में उसकी सहायता उपलब्ध होने के प्रति उतने ही आश्वस्त होंगे। साथ ही, जब हमें यह पता होता है कि किसी व्यक्ति का सहायता करने का स्वभाव है, और उसने कई लोगों की विभिन्न परिस्थितियों में सहायता की है, तो हमारी भी हिम्मत बनी रहती है कि अपनी किसी परिस्थिति अथवा आवश्यकता में यदि हम उसके पास जाएँगे, तो वह हमारी भी सहायता करेगा। ठीक यही बातें परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों में भी कार्यकारी होती हैं। हम जितना अधिक परमेश्वर को जानते हैं, उतना ही अधिक उस पर भरोसा बनाए रखेंगे और अपने जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में उसकी सहायता के लिए उतने ही आश्वस्त बने रहेंगे। जब हम परमेश्वर की आराधना करते हैं, विशेषकर उसकी स्तुति और गुणानुवाद के द्वारा, तो हम अपने अंदर उतना अधिक उसके गुणों, योग्यताओं, चरित्र, व्यवहार, कार्यों तथा कार्य-विधियों, आदि को दोहराते रहते हैं; और जो लोग हमारी आराधना सुन रहे हैं, उन्हें भी इन बातों को बताते या स्मरण करवाते रहते हैं। हम जितना अधिक परमेश्वर के बारे में सीखेंगे, बोलेंगे और याद करेंगे, उतना ही बेहतर उसकी आराधना करने पाएँगे (यशायाह 40:21; 40:28)। यदि परमेश्वर के ये गुण हमारे मन और मस्तिष्क में बने रहेंगे, हमें याद आते रहेंगे, हम जितना परमेश्वर द्वारा उसके लोगों की विभिन्न परिस्थितियों में की गई सहायता के बारे में दोहराते रहेंगे, हम उतना ही अपने लिए उसकी सहायता और देखभाल के उपलब्ध रहने के विषय आश्वस्त बने रहेंगे; उस पर हमारा भरोसा दृढ़ बना रहेगा। यह परमेश्वर में हमारे विश्वास और भरोसे को बढ़ाता रहेगा और हमें शैतान द्वारा हम पर लाई गई विभिन्न विपरीत परिस्थितियों के कारण अविश्वास के जाल में फँसने से बचाए रखेगा।

    हम परमेश्वर के बारे में उसके वचन, बाइबल से जानते और सीखते हैं। इसीलिए परमेश्वर ने व्यवस्थाविवरण 6 अध्याय में इस्राएलियों से कहा कि वे उसके वचनों को अपने दरवाजों की चौखटों पर लिख कर रखें, अपनी बाँहों पर बाँध कर रखें, अपने बच्चों से उनके बारे में बातें करें और उन्हें सिखाएँ, और मार्ग के किनारे की चट्टानों पर लिख कर रखें (व्यवस्थाविवरण 27:2-3); जिससे कि वे कभी भी उन्हें भूलें नहीं। हम न्यायियों की पुस्तक में देखते हैं कि इस्राएलियों के जीवनों में गिरावट और पतन इसी लिए आ गया क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के इस निर्देश का पालन नहीं किया (न्यायियों 2:10)। पवित्र आत्मा, प्रेरित पौलुस के द्वारा मसीही विश्वासियों से आग्रह करता है, उन्हें बल देकर कहता है कि वे परमेश्वर के वचन का उपयोग न केवल परमेश्वर के बारे में सीखने के लिए करें, बल्कि उसकी आराधना के लिए भी करे, “मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने अपने मन में अनुग्रह के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्‍तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ(कुलुस्सियों 3:16)

    परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को, उसके उद्धार, अर्थात् नया-जन्म पाने के पल से ही अपना पवित्र आत्मा दिया है (इफिसियों 1:13-14), जो सदैव उसके अन्दर निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। प्रभु यीशु के शिष्यों से किये गए वायदे के अनुसार, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु के विश्वासियों को उसका वचन सिखाता है, उन्हें प्रभु की शिक्षाओं को याद दिलाता है; परन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर की बातें ग्रहण नहीं कर सकता है (यूहन्ना 14:26; 1 कुरिन्थियों 2:11-14)। इसलिये, अब तात्पर्य स्पष्ट है कि सच्ची आराधना के लिये, जो व्यक्ति के जीवन को पोषित और उन्नत भी करेगी, उस व्यक्ति को परमेश्वर के वचन बाइबल को जानना होगा। बाइबल को जानना केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता से ही हो सकता है। और, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु यीशु मसीह के विश्वासियों के साथ रहता और उन्हें सिखाता है। इसलिये जो प्रभु यीशु के विश्वासी होंगे, वे ही वचन को सीखने और सच्ची आराधना करने वाले बन सकेंगे। अर्थात्, सच्चे और प्रभावी आराधक बनने के लिये, पहले प्रभु यीशु के अनुयायी बनना होगा, जो स्वेच्छा से प्रभु यीशु में लाये गये विश्वास, तथा उसे किये गये समर्पण से होता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship10

English Translation

Worship – To Develop & Maintain Trust in God

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                    Discussion Video


    In the previous article we have seen how worship helps in making prayers more effective, and the Bible illustrates that God’s people offered their prayers with worship. The principle behind this is knowing and trusting God. The better one knows God and the more he trusts God, the better will be his worship as well as his discernment regarding prayer matters, and God’s answer for prayers. We have seen earlier that a person’s worship is based on his intimacy with God, his knowing God’s characteristics, attributes, and God’s works, etc. There is a mutually complementary and beneficial relationship between worship and knowing God – the better we know God, the better will our worship be; and the more we worship, the more will we grow in His nearness and knowing Him. So, one fuels and improves the other; the more one practices worshipping God, the more he gets encouraged to draw nearer to God and know Him better. This same principle, also leads to another benefit of worshipping, one that we will consider today – Worship develops and maintains our trust in God.

    It is a common everyday fact of life that the more we know a person, his qualities, his abilities, his character etc., the more we know in what-all kinds of situations can he be of help, and to what extent can we trust him, what all can he do or not do, etc. The more intimate we are with a person, the more confident we are of his helping us in a situation or time of need. Also, when we know that the person has a helping nature, and has helped people in their various situations, we are confident of approaching him in our time of need and of his being willing to help us as well, in similar situations. These same things hold true in our relationship with God; the better we know Him, the better will we trust Him and rely on Him in various circumstances that we will face in our lives. Through worshipping God, especially in praising and exalting Him, we also continue to revise and remind ourselves, as well as the others listening to our worship, about God’s qualities, abilities, attributes, working methods etc., so they always remain fresh and readily available in our and their minds. The more we learn and tell about God, the better we can worship Him. (Isaiah 40:21; Isaiah 40:28). If we have these attributes of God going around in our heart and head all the time, we will also keep recalling how He has helped His people in their different situations, and will therefore keep trusting Him to do the same for us in every situation we are in. This will strengthen our faith and trust in God and enable us to escape the snare of unbelief that Satan lays out for us by bringing various kinds of situations upon us.

    We get to know and learn about God through the Word of God, the Bible. That is why God had asked the Israelites in Deuteronomy 6 to write his Words on their door-posts, bind them around their arms, teach them and speak about them to their children, and to write them on huge rocks (Deuteronomy 27:2-3); so that they never forget them. The downward spiral in the life of Israelites, in the book of Judges started because they did not follow this God given instruction (Judges 2:10). The Holy Spirit through the Apostle Paul exhorts the Christian Believers to remember, and use God’s Word to not only learn and teach about God, but also to worship Him, “Let the word of Christ dwell in you richly in all wisdom, teaching and admonishing one another in psalms and hymns and spiritual songs, singing with grace in your hearts to the Lord” (Colossians 3:16).

    God has given His Holy Spirit to every Christian Believer, since the moment of his salvation, his being Born-Again, and the Holy Spirit always resides in the Believer (1 Corinthians 3:16; 6:19). The Lord Jesus has promised His disciples that God the Holy Spirit will teach them God’s Word, and remind them of the Lord’s teachings; but the natural man cannot receive these things which the Holy Spirit teaches (John 14:26; 1 Corinthians 2:11-14). Therefore, now the implication is clear that for true worship, one that spiritually grows and edifies a person, he must also know the Word of God. Knowing God’s Word can only be through the help of God the Holy Spirit. And, God the Holy Spirit resides with the Christian Believers, and teaches them. Therefore, they who are Believers in the Lord Jesus, only they will be the ones who can learn God’s Word and become true worshipers. In other words, to become true worshipers, one must first become a disciple of the Lord Jesus, which is only possible by voluntarily coming to faith in the Lord Jesus and submitting one’s life to Him.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 211

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 56


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (31) 

भाग लेने का निष्कर्ष (2) 

हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से मसीही विश्वासी द्वारा प्रभु के मेज़ में भाग लेने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में देखते आ रहे हैं। ये बातें भाग लेने वाले के जीवन में अनिवार्य हैं तथा स्वतः ही लागू हो जाती हैं। पिछले लेख में हमने पद 21 से देखा था कि जो प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, उनके लिए दुष्टात्माओं की मेज़ में भाग लेना; अर्थात, संसार और शैतानी बातों के साथ समझौते का जीवन जीना वर्जित है। पद 22 हमें बताता है कि यदि परमेश्वर के लोग उसके अनाज्ञाकारी बने रहते हैं और संसार तथा उसकी बातों, शैतानी ताकतों के साथ जुड़े रहते हैं, तो यह प्रभु को रिस दिलाता है, और फिर वह इसी के अनुसार कार्य करता है। परमेश्वर द्वारा रिस के अन्तर्गत काम करने को समझने के लिए हमने देखा है कि परमेश्वर उनके प्रति जो उसके लोग हैं उनपर अपने पूरे हक के साथ उन्हें अपना बनाकर रखने वाला रहता है; उन्हें अपने हाथों से कभी नहीं जाने देता है। वह उन्हें त्यागता नहीं है, उनके दुराचारी और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के जीवन के कारण वे अपना उद्धार तो नहीं खोते हैं, किन्तु उन्हें अवश्य ही परमेश्वर की ताड़ना को झेलना पड़ता है, और यदि आवश्यक होता है तो यह ताड़ना बहुत गंभीर भी हो सकती है; लेकिन परमेश्वर उन्हें कभी त्यागता नहीं है, अपने पास से कभी निकाल नहीं देता है।

 

यह बात ध्यान में रखते हुए, अब हम पद 22 को आगे देख सकते हैं, और यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के रिस लेने का क्या अर्थ है। हमारी स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि रिस लेकर काम करने को नकारात्मक रीति से देखें, क्योंकि हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवनों में इस भावना को ऐसे ही कार्यान्वित होते हुए देखा जाता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग किया गया है उसका यह अर्थ नहीं होता है। यूनानी भाषा के जिस शब्द को हिन्दी में ‘रिस दिलाने’ के लिए प्रयोग किया गया है, उसका शब्दार्थ होता है “उकसाया जाना, या प्रतिद्वंद्वी होकर काम करना”। इसलिए प्रभु द्वारा किसी के प्रति रिस में होकर कुछ करने का तात्पर्य है प्रभु को उकसाना या उत्तेजित करना कि वह अपने हक को बनाए रखने के लिए कार्य करे। प्रभु अपने विश्वासियों से असीम प्रेम करता है; इतना कि उसने उनके उद्धार तथा उसके साथ फिर से मेल-मिलाप में आ जाने के लिए अपने एकलौते पुत्र को बलिदान कर दिया (यूहन्ना 3:16; रोमियों 5:1, 11), वह उनके अन्दर पवित्र आत्मा के द्वारा निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और अपने स्‍वर्गदूतों को उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। इसके प्रत्युत्तर में वह चाहता है कि उसके लोग केवल उसी से प्रेम करें, केवल उसी के बनकर रहें (2 कुरिन्थियों 5:15); अपने प्रेम और भावनाओं को किसी और के प्रति न रखें, उसे हल्के में न लें, औरों में से किसी एक के समान उससे विभाजित प्रेम न रखें।


यह और भी स्पष्ट तथा समझने में सरल हो जाता है जब हम ध्यान करते हैं कि इस सृष्टि में केवल दो ही “शक्तियाँ” हैं; पहली है परमेश्वर, जो सृष्टिकर्ता और सृष्टि का स्वामी है और उसकी बातें तथा उसके स्वर्गदूत; और दूसरी है शैतान, जो विद्रोही स्वर्गदूत है तथा शैतान के अनुयायी। शैतान और उसके अनुयायी अब परमेश्वर के बैरी और विरोधी हैं, अपने अनन्त विनाश के लिए नरक में डाले जाने के समय की प्रतीक्षा में हैं। इनके अतिरिक्त और कोई शक्ति अथवा शक्ति का स्त्रोत नहीं है। इसलिए प्रत्येक जन या तो परमेश्वर के साथ जुड़ा है, उससे संबंधित है; अन्यथा स्वतः ही शैतान के साथ है और उसका अनुयायी है। इसलिए कोई भी, विशेषकर परमेश्वर की संतान, अर्थात मसीही विश्वासी, यदि अपने प्रेम और भावनाओं को परमेश्वर या उसकी बातों के अतिरिक्त किसी भी अन्य के साथ बाँटना चाहता है, तो वह केवल शैतान और उसके अनुयायियों और उनकी बातों के साथ ही कर सकता है। और यह स्वाभाविक है कि यह परमेश्वर को कदापि स्वीकार नहीं होगा, उसे घिनौना लगेगा, और वह रिस के साथ व्यवहार करेगा। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर की चेतावनियों और डाँटे जाने से नहीं सुधरता है, अपने व्यवहार को ठीक नहीं करता है, परमेश्वर की ओर नहीं लौटता है, तो फिर परमेश्वर को उपयुक्त कार्यवाही करनी पड़ेगी।

 

इसे एक पारिवारिक स्थिति के समान समझिए, जहाँ एक परिवार का एक बच्चा माता-पिता के प्रति अनाज्ञाकारी रहता है, अपने व्यवहार को नहीं सुधारता है, उसे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता है, और अपने व्यवहार के द्वारा परिवार के नाम को खराब कर रहा है। यदि यह बच्चा माता-पिता की मौखिक चेतावनियों और डाँट को नहीं सुनता और मानता है, तो उसके प्रति अपने प्रेम में होकर, और उसे भविष्य में किसी बड़ी हानि या बुराई से बचाने के लिए, उन्हें दृढ़ता के साथ कार्यवाही करनी पड़ती है, उसकी ताड़ना भी करनी पड़ती है। उनकी ताड़ना उसके प्रति उनके प्रेम और देख-भाल का प्रमाण है, उसपर उनके हक का तथा उस हक को कार्यान्वित करने का प्रमाण है, और उस बच्चे को वापस परिवार की सुरक्षा तथा देख-रेख में ले लेने के लिए है। परमेश्वर ने यही बात इब्रानियों 12:5-11 में भी कही है। इसलिए प्रभु का रिस के अन्तर्गत कार्य करना उस सांसारिक रीति से कार्य करना नहीं है, जैसा कि हम सामान्यतः समझते हैं। वरन, यह उसके प्रेम और देखभाल का चिह्न है, अपने लोगों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए की गई कार्यवाही है। अब हम प्रभु को “रिस दिलाने” को समझ सकते हैं कि यह परमेश्वर द्वारा अपने असीम प्रेम के अमूल्य पात्र की देख-भाल और सुरक्षा के लिए उकसाए जाकर उसे लौटा कर अपने पास ले आने के लिए किया जाने वाला कार्य है। अपने बच्चे को अपने पास सुरक्षित रखने के लिए परमेश्वर को जो कुछ भी करना होगा, वह करेगा (1 कुरिन्थियों 5:5), चाहे वर्तमान में उसकी कार्यवाही कठोर और दुखदायी ही क्यों न हो।

 

पौलुस एक आलंकारिक प्रश्न “क्या हम उस से शक्तिमान हैं?” के साथ निष्कर्ष को समाप्त करता है। कहने का अभिप्राय है कि क्योंकि कोई भी सृजा हुआ सृजनहार परमेश्वर से बढ़कर सामर्थी नहीं हो सकता है, इसलिए सृजे हुए को सृजनहार प्रभु परमेश्वर की अधीनता और आज्ञाकारिता में बने रहना है; बजाए इसके कि वह अपने ही विचार और धारणाएं बनाकर चले और उनके साथ अपने आप को परमेश्वर पर थोपे। दूसरे शब्दों में, पौलुस कह रहा था कि परमेश्वर की अधीनता और आज्ञाकारिता में बने रहने में ही हमारी भलाई है; न कि अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार कुछ करने और फिर उसके दुष्परिणाम उठाने के द्वारा।

 

इसलिए, प्रभु भोज में भाग लेने का निष्कर्ष है कि प्रभु भोज में भाग लेने वाले पर यह बाध्य है कि वह संसार और सांसारिकता की बातों से अलग होकर रहे, अन्यथा परमेश्वर के अनाज्ञाकारी होने के लिए परमेश्वर की ताड़ना सहने के लिए तैयार रहे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 56


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (31)

The Conclusion of Participation (2)

We have been considering from 1 Corinthians 10:16-22, some important things related to the participation in the Lord’s Table by a Christian Believer; things that automatically become applicable and mandatory for the Believer, through his participation in the Holy Communion. In the previous article we had seen from verse 21, that for those who participate in the Lord’s Table, it is forbidden to partake in the table of the demons, i.e., to live a life of association or compromise with the world and satanic forces. Verse 22 tells us that if God’s people persist in disobeying Him and associate with the world and its ways, with satanic forces, it provokes the Lord to jealousy, and He then acts accordingly. To understand God’s acting in jealousy, we had seen how God is very possessive of those who are His; and never lets them go from His hands. He does not forsake them, the Believers never lose their salvation because of their wayward living and disobedience; but for their waywardness, the people of God are chastised by God, even severely if it so required; but God never discards them, casts them away from Himself.


With this in mind, we can now look at verse 22, and what God’s being jealous means. Our normal tendency is to think of jealousy as a negative trait, as something wrong, since that is how we see this feeling in our day-to-day lives. But that is not how this word has been used for God in the original Greek language here. The word in the Greek language, that has been translated as jealousy in English literally means “to stimulate alongside, i.e., excite to rivalry.” Therefore, to provoke the Lord to jealousy implies to stimulate Him or provoke Him to act out of His possessiveness. The Lord loves His Believers, His children, immeasurably; so much that He gave His only begotten Son to redeem them and to have them reconciled with Him (John 3:16; Romans 5:1, 11), He lives within them as the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has made His angels their ministering spirits (Hebrews 1:14). In return, He expects them to love Him, and Him alone (2 Corinthians 5:15); to not divide their love and affections with others, and treat Him casually as one of those whom His people love.


This becomes clearer and justifiable when we ponder and realize that there are only two ‘powers’ in this universe; one is God, the creator and owner of this universe and His angels, and the other is Satan, the rebellious angel, and his followers. Satan and his followers are all now the rivals and enemies of God, biding their time till they are finally destroyed and cast into everlasting hell in God’s time. There is no other power or source of any power, other than these two, and everyone is either associated with God, or else is automatically associated with God’s enemy and rival, Satan i.e., every person, can either be associated and joined with God, or with Satan and be his follower. So, if anyone, particularly a child of God, i.e., a Christian Believer, desires to share his love and affection, or associate with anyone other than God or anything that is not from God, then he can only be sharing or associating it, with Satan or his minions and their things. This quite naturally will not only be unacceptable, but even abhorrent to God; and He will act accordingly. If the Christian Believer does not respond to God’s cautions and admonitions, does not mend his ways and turn back to God whole-heartedly, then God will have to act accordingly.

 

Think of it as a family-situation where a child is being disobedient to parents, is not mending his ways, persists in living contrary to the instructions given to him and is dishonoring the name of the family because of his life and behavior. If such a child does not listen to verbal cautions and admonitions, from the parents, then out of their love for the child and to safeguard him from future severe harm and harsh consequences, they have to act firmly, and resort to chastising him. Their chastisement is an act of love, is because of their possessiveness for him, and to draw the child back into the safety and care of the family. God has said the same in Hebrews 12:5-11. So, the Lord’s jealousy is not jealousy in the worldly sense, but is an act of love and care, to keep His people safe from the wiles of the devil. Now we can understand that the term “provoke to jealousy” implies, to be stimulated to act for the protection and care of someone who is God’s precious possession, and to do whatever needs to be done to bring God’s child back into God’s fold, even if it is hurting and painful for now, but is beneficial from the eternal perspective (1 Corinthians 5:5).


Paul then concludes with a rhetorical question, “Are we stronger than He?” The implication is that since no creature can ever be stronger than the Creator God, therefore, the creature has to live in submission and obedience to the Creator Lord God; instead of trying to impose himself upon God and enforce his own thoughts and ways upon God. It is an indirect way of saying that we will do well to stay obedient and submissive to God, which is the best for us, instead of doing things according to our own fancy and suffer harmful consequences for doing so.


Therefore, the conclusion of participating in the Holy Communion for the participant is that because of his participation, it is binding upon him to stay away from the world and its ways; else be ready to suffer God’s chastisement for being disobedient to God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well