आशीषित एवं सफल जीवन – 93 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 13
Click Here for the English Translation
इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:
वीडियो चर्चा ऑडियो चर्चा
पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 2
इस वर्तमान शृंखला में, हम प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में सीख रहे हैं, जो उसे परमेश्वर द्वारा, उसके उद्धार पाने के पल में ही दे दिया जाता है। पवित्र आत्मा को विश्वासी का आजीवन सहायक होने के लिए दिया गया है, अर्थात्, उसका साथी और मार्गदर्शक; लेकिन वह उसका विकल्प नहीं है कि उसके लिए, उसके स्थान पर, उसका काम कर दे। विश्वासियों के साथी और मार्गदर्शक के रूप में, पवित्र आत्मा हमेशा उन्हें सिखाता है, मार्गदर्शन करता है, सम्हालता है, प्रोत्साहित करता है, और अपने वरदानों के द्वारा वह विश्वासी को परमेश्वर द्वारा दिया गया अपना कार्य करने के लिए सामर्थ्य भी देता है। विश्वासियों को अपने जीवनों में पवित्र आत्मा की सेवकाई के बारे में सीखने की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई को ठीक से करने और उसे पूरा करने में पवित्र आत्मा की सहायता प्रभावी रूप से ले सकें, और मसीही विश्वास के जीवन को उचित रीति से जी सकें। प्रारम्भ में हमने देखा था कि प्रत्येक विश्वासी उसके उद्धार पाने के क्षण से ही स्वतः ही पवित्र आत्मा का मन्दिर बन जाता है; और साथ ही, परमेश्वर पवित्र आत्मा उसमें निवास करने आ जाता है, कि उसके पूरे जीवनकाल में हमेशा उसके साथ बना रहे। पिछले लेख से हमने यूहन्ना 14:17 से, इस पद में प्रभु ने परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में अपने शिष्यों से जो तीन बातें कही थीं, उन्हें सीखना आरम्भ किया है - कि वह सत्य का आत्मा है, संसार उसे ग्रहण नहीं कर सकता है, और वह हमेशा उनमें निवास करता है। तब हमने इन तीन पहलुओं में से पहले, अर्थात्, पवित्र आत्मा के सत्य का आत्मा होने के बारे में सीखना आरम्भ किया था। पिछले लेख में, हमने इस बिन्दु पर अपने लेख को रोका था कि पवित्र आत्मा की सेवकाई के प्रथम पहलू, अर्थात्, उनके सत्य का आत्मा होने, से ज़रा सा भी इधर-उधर होना, हल्का सा भी समझौता करना, मसीहियत की नींव को ही गंभीर रूप से हिला देगा। आज हम गहराई से जानेंगे और समझेंगे कि क्यों सत्य के अलावा और कुछ भी पवित्र आत्मा के साथ खड़ा नहीं हो सकता है।
बाइबल के इस तथ्य का कि पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, अर्थ है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा केवल उसी के साथ जुड़ा हुआ होगा जो बाइबल के अनुसार सही और सत्य है; और कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ नहीं होगा जो बाइबल के अनुसार सही और सत्य नहीं है। यह बात हमेशा ही और हर हाल में लागू रहेगी, चाहे प्रचार करने और शिक्षा देने वाला कोई भी हो, और उसकी बातें कितनी भी तर्कसंगत, आकर्षक, और भक्त क्यों न प्रतीत हो। क्योंकि, उसकी परिभाषा के अनुसार, सत्य का आत्मा किसी भी असत्य के साथ कभी भी, किसी भी रीति से, हो ही नहीं सकता है – किसी भी असत्य के साथ नहीं, तात्पर्य में भी नहीं, किसी ऐसी बात के लिए भी नहीं जो बहुत महत्वपूर्ण अथवा अनिवार्य प्रतीत होती है। यदि यह नहीं होगा, तो फिर किसी ज़रा सी बात के लिए, उसका सत्य का आत्मा होने का दावा गलत हो जाएगा, और इससे उसके बारे में प्रभु यीशु का दावा झूठा हो जाएगा, और परमेश्वर का वचन बाइबल त्रुटिपूर्ण हो जाएगी। यदि परमेश्वर का लिखित वचन झूठा तथा त्रुटिपूर्ण है, तो फिर वह जीवित वचन जो देहधारी हुआ और जिसने हमारे बीच में डेरा किया (यूहन्ना 1:1-2, 14), वह भी गलत और त्रुटिपूर्ण है। अर्थात् परमेश्वर स्वयं गलत और त्रुटिपूर्ण है, पूर्णतः सिद्ध और अटल नहीं है। और फिर इस कारण मसीही विश्वास का, हमारे उद्धार का, परमेश्वर के सिद्ध, अटल, और बिना किसी त्रुटि के होने, इत्यादि का सम्पूर्ण आधार और कारण, ये सभी बातें संदेह की छाया में आ जाएँगी, और अविश्वसनीय, इसलिए अस्वीकार्य हो जाएँगी।
इसलिए यह सर्वोपरि महत्व की बात है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित किसी भी प्रचार अथवा शिक्षा को स्वीकार करने से पहले, प्रत्येक मसीही विश्वासी को हमेशा ही उसे बाइबल से जाँच-परख कर, उसकी सत्यता और यथार्थ की पुष्टि कर लेनी चाहिए, तब ही स्वीकार करना चाहिये। किसी भी मसीही विश्वासी को केवल प्रचारक या शिक्षक के नाम और प्रतिष्ठा के आधार पर उसके द्वारा कही जा रही किसी भी बात को यूँ ही स्वीकार कभी नहीं करना चाहिए। न ही कभी किसी को भी किसी नाटकीय शारीरिक हाव-भाव को या भावनात्मक व्यवहार को पवित्र आत्मा के होने के ‘प्रमाण’ के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहिए। इसके विपरीत, इस प्रकार के सभी नाटकीय प्रदर्शन इस बात का प्रमाण हैं कि उनके साथ पवित्र आत्मा किसी भी रीति से जुड़ा हुआ नहीं है। इस प्रकार का सभी प्रचार और शिक्षा यह दिखाता और सिखाता है कि यह झूठ है, गलत है; क्योंकि प्रभु यीशु के शिष्यों के मध्य पवित्र आत्मा द्वारा ऐसा कोई भी कार्य न तो परमेश्वर के वचन में, न सुसमाचारों में, और न ही आरंभिक कलीसिया में, कहीं नहीं कहा या किया गया है।
पवित्र आत्मा ही सभी विश्वासियों को उनकी सेवकाई में, और उसके लिए सामर्थ्य प्रदान करता है। यद्यपि प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में शिष्यों ने जा कर प्रचार किया और आश्चर्यकर्म भी किए, लेकिन अब, प्रभु ने उन्हें प्रेरितों 1:8 में, पवित्र आत्मा प्राप्त करने तक की प्रतीक्षा करने के लिए कहा, और उसके बाद ही वे सेवकाई के लिए जाएं, क्योंकि तब पवित्र आत्मा उनकी सामर्थ्य होगा, और तब ही वे प्रभु के लिए प्रभावी होंगे।
क्योंकि पवित्र आत्मा केवल सत्य ही के साथ रहेगा, इसलिए उसकी सामर्थ्य भी केवल उसी के साथ होगी जो वास्तव में सत्य है, और कभी भी किसी भी असत्य के साथ नहीं। इसलिए, चाहे कोई भी कुछ भी कहे, प्रचार करे, और सिखाए कि परमेश्वर की सामर्थ्य को कैसे उपयोग करना है, यदि वह बाइबल के अनुसार सत्य नहीं है, तो वह प्रभु के लिए कदापि प्रभावी भी नहीं होगा। लेकिन हो सकता है कि वह उस प्रचारक और शिक्षक के लिए, लोगों को प्रभावित करने, नाम और ख्याति प्राप्त करने, या साँसारिक लाभ और वस्तुएँ प्राप्त करने के लिए प्रभावी हो जाए। अगले लेख में हम ‘सत्य’ के बारे में समझेंगे।
यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************
Blessed and Successful Life - 93 - Stewards of Holy Spirit - 13
English Translation
Click On Links Below for discussion on Today's Article:
Video Discussion Audio Discussion
Holy Spirit – The Spirit of Truth – 2
In the present series, we are learning about every truly Born-Again Christian Believer being a steward of God the Holy Spirit, who is given to him by God, at the moment of his salvation. The Holy Spirit is given to be his life-long Helper, i.e., his Companion and Guide, but not his substitute to do his work for him. As their Companion and Guide, the Holy Spirit always teaches, guides, supports, encourages, and through His gifts He also empowers the Believer to do their God given work. Believers need to learn about the ministry of the Holy Spirit in their lives, so that they can effectively take His help in carrying out and fulfilling their God assigned ministry, and properly live the life of Christian faith. Initially we saw that every Believer automatically becomes the Temple of the Holy Spirit at the very moment of his salvation; and simultaneously, God the Holy Spirit comes to reside in him, to always be with him throughout his lifetime. Since the last article we have started to learn from John 14:17, the three things that the Lord had stated to His disciples about God the Holy Spirit in this verse - that He is the Spirit of Truth, the world cannot receive Him, and He always dwells in them. Then we had started to learn about the first of these three aspects, i.e., about the Holy Spirit being the Spirit of Truth. In the last article, we had stopped at the point that the least bit of deviation, the slightest compromise with this aspect of the ministry of the Holy Spirit i.e., Him being the Spirit of Truth, will severely shake the very foundations of Christianity. Today we will delve into and understand why absolutely nothing but the truth can stand with the Holy Spirit.
This Biblical fact, that the Holy Spirit is the Spirit of Truth, means that God the Holy Spirit will only be associated with that which Biblically is the truth; and never ever with anything that Biblically is not the truth. This holds true, no matter who is preaching, and however logical, appealing, and pious anyone’s preaching and teaching may seem. Because by definition, the Spirit of Truth can never have anything to do with any untruth – none whatsoever, not even in the implications, not for anything that seemingly is very important or necessary. If this was not so, then, because of even one slightest thing, the claim of His being the Spirit of Truth will become false, and therefore Lord Jesus’s claim about Him will become a lie, and God’s Word the Bible will become erroneous. If God’s written Word is false and erroneous, then the Living Word that became flesh and dwelt amongst us (John 1:1-2, 14), is also false and erroneous. In other words, God is false and erroneous, is not perfect, absolute, and unchanging. Therefore the whole basis and reason of the Christian Faith, of our salvation, of God being inerrant, infallible and absolute, etc., all come under a shadow of suspicion and become unreliable, therefore, unacceptable.
Hence, it is of paramount importance that before accepting any preaching or teaching about God the Holy Spirit, whoever the preacher or teacher may be, every Christian Believer should always first verify from the Bible the absolute genuineness of what is being stated, only then believe and accept it. No Christian Believer should ever take for granted and fall for the name or reputation of the preacher or teacher. Neither should anyone ever accept any dramatic physical and emotional actions and expressions as ‘proof’ of the Holy Spirit being involved. On the contrary, all such displays are proof that the Holy Spirit is absolutely not involved in it. All such preaching and teaching that shows and promotes this, is false; since nothing of this sort is ever recorded anywhere about the work and ministry of the Holy Spirit in God’s Word, nor amongst the disciples of the Lord Jesus in the gospels, nor in the life of the first Church in the Word of God.
It is the Holy Spirit that gives the power to all Believers, in and for all their Christian ministries. Although earlier too, during the earthly ministry of the Lord Jesus, the disciples had gone for preaching and had done miracles, but now the Lord Jesus had asked the disciples in Acts 1:8 to wait till they had received the Holy Spirit, and only then go for ministry, since the Holy Spirit would be their power, and only then will they be effective for the Lord.
Since the Holy Spirit will only be with the truth, therefore His power will also be available only with that which actually is the truth, and never with anything that is not the truth. Hence despite all that anybody may preach or teach about how to effectively use God's power, if it is not the Biblical truth, then it will not be effective for the Lord either. Although it may be very beneficial for the preacher and teacher to impress people and acquire worldly name, fame, and gains. In the next article we will learn about understanding ‘the truth.’
If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.