ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

भरोसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भरोसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 23 - Improper Behavior Towards God’s Word - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 23 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 23 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

पिछले लेख में हमने शैतान की उस युक्ति को देखा था जो उसने, पाप को सृष्टि और मानवजाति में प्रवेश दिलवाने के लिए, हव्वा के विरुद्ध सफलतापूर्वक उपयोग की थी। युक्ति है कि एक बौद्धिक चर्चा आरंभ कर के परमेश्वर और उसकी बातों के बारे में सन्देह उत्पन्न किए जाएँ, ज्ञान और तर्कों के आधार पर परमेश्वर को अविश्वासयोग्य दिखाया जाए, और विश्वासी को भरमा कर उसे अपनी ही योग्यताओं और क्षमताओं के अनुसार चलने के लिए उकसाया जाए, और फिर उसे इस भ्रम में डाला जाए कि परमेश्वर ने उस से कुछ ऐसा रोक कर रखा है जो उसके लिए उपयुक्त है, और परमेश्वर उसे वह नहीं दे रहा है; और इसलिए कुछ अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हमेशा ही परमेश्वर ही की बात मानते रहने की बजाए अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार भी निर्णय लेना चाहिए। इस युक्ति के कार्यकारी होने के लिए सबसे आवश्यक भाग है विश्वासी का परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा रखना।

 

आज हम बाइबल में से तीन स्थानों से, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के उदाहरणों से देखेंगे, कि अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के लिए भी कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन तीनों उदाहरणों में, परमेश्वर के धार्मिक लोगों ने अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह किया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के सत्य और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण, वे बातें परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होती हैं।


  • परमेश्वर के प्रति सचमुच समर्पित और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण, अय्यूब के मित्र हैं। ये लोग, परमेश्वर के नाम से, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार, अय्यूब पर दोष लगाते रहे थे कि उसने परमेश्वर के विरोध में कुछ किया होगा इसीलिए उस पर यह दण्ड आया, और उसे वह सहना पड़ रहा था, जो कि वह सह रहा था। अपनी समझ के अनुसार, वे परमेश्वर के पक्ष में होकर बोल रहे थे। किन्तु अय्यूब की बातों के विपरीत, उन्होंने परमेश्वर के गुणों और चरित्र के अनुसार बात नहीं की थी, जैसी की अय्यूब ने की थी; यद्यपि उसने अपने ऊपर आए हुए दुखों के लिए शिकायत की और अपने बचाव के लिए अपने पक्ष में तर्क दिए। उन मित्रों की बुद्धि और समझ ने परमेश्वर के सत्यों के प्रति उनकी आँखों को अन्‍धा कर दिया था। इसीलिए, परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था; किन्तु उसने यह अय्यूब पर छोड़ दिया कि उनके साथ क्या किया जाए। अय्यूब ने उनके लिए प्रार्थना की और उन्हें दण्ड से बचा लिया (अय्यूब 42:7-10)।

  • पौलुस, प्रभु यीशु के साथ उसके साक्षात्कार और परिवर्तन से पहले एक बहुत उत्साही फरीसी था। उसके विचार और दृष्टिकोण से, प्रभु यीशु के अनुयायियों, मसीही विश्वासियों, जिन्हें वह विधर्मी समझता था, उनके पीछे जाकर उनके विरोध में कार्य करने के द्वारा, वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। यद्यपि वह परमेश्वर से प्रेम रखता था, उसके लिए उत्साही था, और उसकी सेवा करना चाहता था; लेकिन फिर भी परमेश्वर के वचन के प्रति उसकी अपनी शिक्षा, व्याख्या, और समझ गलत थे। पौलुस की इस गलत समझ ने उसे क्रूर, अधर्मी रवैया दिया था, और वह भी परमेश्वर के लोगों ही के विरुद्ध।

  • पतरस ने, अपनी समझ और दृष्टिकोण के अनुसार जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देते हुए, बजाए इसके कि प्रभु से उस असमंजस में डालने वाली बात को समझाने के लिए कहता जो प्रभु अपने शिष्यों से कह रहा था, अनुचित निर्णय लिया, और प्रभु को ही डाँटने लगा, क्योंकि प्रभु आने वाले समय में अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात कर रहा था। इसीलिए प्रभु को उससे कड़ाई से व्यवहार करना पड़ा, तीखी डाँट लगा कर उसे उसका सही स्थान दिखाना पड़ा (मत्ती 16:21-23)।

 

हो सकता है कि परमेश्वर की बात हमेशा ही स्पष्ट न हो, किन्तु वह कभी गलत नहीं होता है। इसके विपरीत, मनुष्य, चाहे वह प्रभु यीशु का सच्चा और समर्पित अनुयायी ही क्यों न हो, परमेश्वर के कहे पर भरोसा रखने के स्थान पर अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार चलने से बड़ी आसानी से अनजाने में ही परमेश्वर के प्रतिकूल व्यवहार में जा सकता है, इस भ्रम में पड़े हुए कि वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा है, परमेश्वर का आदर कर रहा है। यदि हम इस मूल धारणा पर विश्वास रखने के साथ आरम्भ करें कि परमेश्वर का वचन हमेशा ही सही होता है और सर्वोत्तम होता है, और हमेशा ही यह ठान कर रखें कि अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने की बजाए हमेशा परमेश्वर पर भरोसा रखते हुए उसके वचन की आज्ञाकारिता के अनुसार ही चलेंगे, तो फिर कोई भी बात चाहे जितनी भी असमंजस में डालने वाली, समझ से बाहर क्यों न हो, हमें गिरा नहीं सकेगी; हम परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी बने रहेंगे, और शैतान के लिए हमें भरमाना और गिराना असम्भव नहीं तो बहुत कठिन तो अवश्य ही हो जाएगा।


हम अगले लेख में भी इसी विषय पर विचार करना ज़ारी रखेंगे, तथा शैतान की भरमाने और धोखा देने की युक्तियों के कुछ अन्य उदाहरणों को देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 23 - Be Stewards of God’s Word – 8 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 3

 

In the previous article we had seen Satan’s strategy that he had successfully used against Eve to bring sin into the creation and into mankind. The strategy is to start an intellectual discussion, create doubts about God and things related to Him, through knowledge and logical arguments make God seem untrustworthy, seduce the Believer into trusting his own abilities, then make him think that God has held things back what ought to have been given, and is not giving it;  and therefore, to achieve a seemingly greater benefit or gain, it is better to go by one’s own intellect and reasoning rather than always and only obey God. The crucial component of this strategy is the Believer’s relying on one’s intellect instead of obedience to God. 

Today we will see from three places, from the example of godly persons in the Bible, how flawed and disastrous this reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. In all three examples, godly persons, because of trusting their own thinking and reasoning, were actually doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. They illustrate a very little-known Biblical fact, something that is hardly ever realized by most Christians, that not only things said contrary to God, but even things said in favour of God, but not in accordance with His truth and facts about Him, are unacceptable to God.


  • A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. They, in the name of God, using their intellect and reasoning, accused Job of being contrary to God; and therefore, suffering what he was suffering. According to their understanding, they had spoken in favor of God. But unlike Job, they had not actually spoken in accordance with the attributes and characteristics of God, as Job had; even though Job had complained about what he had to suffer and had spoken his defense of himself. Their intellect and reasoning had blinded their minds to the truths about God. Therefore, God wanted to punish them; but left it to Job, to decide their fate. Job prayed for them and had them delivered from their punishment (Job 42:7-10).

  • Paul, before his encounter with the Lord Jesus and conversion, was a very zealous Pharisee. From his point of view, according to his understanding, by going after the Christian Believers, i.e., the followers of Christ Jesus, whom he saw as heretics, by destroying them, he was working for God (Acts 26:9-10). Though he loved the Lord and was zealous for Him, wanting to serve Him; yet his interpretation, learning, and understanding of God's Word was faulty, and Paul’s this intellectual reasoning gave him his cruel, ungodly attitude, that too towards the followers of the Lord God.

  • Peter going by his own reasoning and understanding and reacting hastily, instead of asking the Lord to clarify to the disciples the perplexing situation that the Lord was talking to them about, acted inappropriately, and rebuked the Lord Jesus for talking about His impending arrest, torture, and death; and the Lord had to put him in his place through a strong rebuke (Matthew 16:21-23).

 

God’s ways may not always be clear, but He is never wrong. On the other hand, man, even a committed follower of the Lord, by trusting his own intellect rather than trusting what God says, inadvertently, can easily get on the wrong side of God, while continuing to think he is working for God, honoring God. If we start off on the basic premise that God’s Word is always right and always the best, and make it a point to trust and obey God’s Word instead of our own intellect and reasoning, no matter how perplexing the situation may be, Satan will have a very hard time, if not be impossible for him to lead us astray, and we will be good stewards of God’s Word.


We will continue with the same topic in the next article as well, and see some other examples of Satan’s tactics to deceive and mislead people.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 6 - Be a Man - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 6 - पुरुषार्थ कर - 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 6 - पुरुषार्थ कर - 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 3

 

पुनःअवलोकन: पिछले लेख में हमने देखा था कि समस्याएं और विपरीत परिस्थितियाँ मसीही विश्वासी के जीवन का अभिन्न अंग हैं, और उन से बचने का कोई तरीका नहीं है। हमने लेख का अन्त यह कहने के साथ किया था कि शैतान हमेशा ही मसीहियों पर मुसीबतें और समस्याएँ लाता ही रहता है। ऐसा वह न केवल उनके लिए जीवन को कठिन बनाने के लिए करता है, वरन इसलिए भी कि उन्हें उनकी आशीषों और प्रतिफलों में कुछ हानि हो, तथा साथ ही उनकी गवाही को भी बिगाड़ सके जिससे कि लोग उनका अनुसरण न करें, मसीह में विश्वास नहीं करें, और उद्धार प्राप्त न कर सकें। इसलिए, मसीही विश्वासियों को निरन्तर प्रयास में लगे रहना चाहिए कि विश्वास के अपने जीवन को जी कर दिखाएँ, इसके लिए पुरुषार्थ करें, तथा परमेश्वर की सहायता से आशीषित और सफल हों, तथा उनके जीवनों से परमेश्वर को महिमा मिले। साथ ही हमने यह भी देखा था कि शैतान के इन हमलों, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिये, परमेश्वर ने सभी वास्तव में नया जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासियों को उपयुक्त संसाधन भी दिये हैं। ये संसाधन हैं: उनके शिक्षक और सहायक के रूप में परमेश्वर पवित्र आत्मा (यूहन्ना 14:16, 26), उनका मार्गदर्शन करने के लिए अपना जीवता वचन (भजन 119:105), और उनके द्वारा सभी परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिये, क्लेशों में ढाढ़स देने के लिये अपनी शान्ति (यूहन्ना 14:27; यूहन्ना 16:33)।


लेकिन, बहुधा यह प्रश्न उठाया जाता है, खास कर तब जब परिस्थितियाँ विकट हों, कि परमेश्वर मसीही विश्वासी के जीवन में इन समस्याओं और विपरीत परिस्थितियों को आने ही क्यों देता है? क्यों परमेश्वर शैतान की इन युक्तियों और हमलों को हम से दूर नहीं रखता है? जब भी हम इस प्रश्न का सामना करें, तो हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि परमेश्वर की संतान के जीवन में बिना प्रभु परमेश्वर की इच्छा और अनुमति के कुछ नहीं हो सकता है; और उतना ही हो सकता है, जितने की परमेश्वर अनुमति देता है (1 कुरिन्थियों 10:13); और अन्ततः, सभी बातों के द्वारा, परमेश्वर ने कुछ भले ही की योजना बनाई है जो उसकी संतान के लाभ ही के लिए है (रोमियों 8:28)।


जब भी हम अपने जीवन और सम्बन्धित समस्याओं को लेकर परेशान हों, तब हमें हमेशा ध्यान करना चाहिए कि:

  • हमारा सृष्टिकर्ता परमेश्वर हम से बेहतर जानता है कि हमारी योग्यताएँ तथा क्षमताएँ क्या हैं; हम किस सीमा तक बर्दाश्त कर सकते हैं, सामना कर सकते हैं। परमेश्वर हमारे जीवनों में उतनी ही सीमा तक संघर्षों और समस्याओं को आने देता है, जिस सीमा तक हम व्यक्तिगत रीति से उनका सामना कर सकते हैं।

  • हम जब भी किसी भी परिस्थिति का सामना करें, तो यह ध्यान रखें कि सफलता पूर्वक उनमें से होकर हमें निकालने के लिए परमेश्वर हमेशा हमारे साथ रहता है (निर्गमन 4:12; मत्ती 10:19-20)।

  • परमेश्वर ने अपने लोगों के चारों और एक बाड़ा बाँधा है और शैतान उसे न तो तोड़ सकता है और न उसके अन्दर जा सकता है; वह तब ही हमारी हानि कर सकता है, जब हम बाड़े से बाहर आएँ (सभोपदेशक 10:8), और तब भी उतनी ही सीमा तक जितना परमेश्वर अनुमति देता है (अय्यूब 1:10; 2:6)।

  •  परमेश्वर कभी भी शैतान को हम पर ऐसी कोई बात नहीं लाने देगा, जिसका सफलता पूर्वक सामना करने के लिए परमेश्वर ने हमें पहले से ही योग्य नहीं बना रखा है, और जिसके लिए उचित और उपयुक्त सामर्थ्य, योग्यता, और बुद्धिमानी प्रदान नहीं कर रखी है (दानिय्येल 3:17; 2 तिमुथियुस 4:18; 2 पतरस 2:9)।

  • अन्ततः, ये संघर्ष विभिन्न प्रकार से हमारा अभ्यास करवाने के द्वारा, हमारे लिए भलाई और आशीष ही उत्पन्न करते हैं (यिर्मयाह 29:11; 2 कुरिन्थियों 4:17; रोमियों 5:3-5; रोमियों 8:28), तथा औरों के सामने परमेश्वर की देखभाल तथा सुरक्षा का उदाहरण बनते हैं।

 

इसलिए हमें समस्याओं और परिस्थितियों को सही रवैये के साथ स्वीकार करना सीखना चाहिए। जो भी परमेश्वर ने हमारे जीवनों में आ लेने या हो लेने दिया है, जो भी वह हम से करने के लिए कह रहा है, उसमें हमें हमेशा ही परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखना चाहिए, कि उसने हमें पहले से ही उसका सामना करने के लिए उचित एवं उपयुक्त सामर्थ्य तथा आवश्यक संसाधन दे रखे हैं। ये समस्याएं और परिस्थितियाँ परमेश्वर से हमें मिलने वाले प्रतिफलों एवं महिमा तक पहुँचने के लिए हमारी सीढ़ियाँ हैं। और इन में होकर परमेश्वर न केवल हमें आशीष प्रदान करेगा, बल्कि मसीही जीवन में उन्नति करने में भी हमारी सहायता करेगा (2 कुरिन्थियों 4:16-17)।


परमेश्वर की विश्वासयोग्यता के पाठ परेशानियों में ही सबसे अच्छे से सीखे जाते हैं। हम मत्ती 14:24-31 में देखते हैं कि पतरस को पानी पर चलने के लिए अनुमति देने से पहले परमेश्वर ने तूफ़ान और लहरों को शांत नहीं किया; और न ही पतरस से यह बाद में कभी, जब तूफान और लहरें न हों, तब प्रयास करने के लिये कहा। बल्कि, उसी तूफान में ही पतरस को पानी पर चलने के लिए कहा – उसी कठिन समय में ही एक असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को करने के लिए कहा। और जब तक पतरस प्रभु को देखता रहा, उस तूफ़ान में भी पानी पर चलता रहा; वह तब ही डूबने लगा जब उसने अपनी आँखें प्रभु से हटा कर तूफ़ान पर लगाईं। लूका 19 अध्याय में, अपनी व्यक्तिगत सीमाओं के बावजूद, ज़क्कई ने ठान लिया था कि वह कैसे भी हो, प्रभु यीशु को अवश्य ही देखेगा। उसने पुरुषार्थ दिखाया, परिश्रम किया, और न केवल सफल रहा, बल्कि प्रभु द्वारा आशीष भी प्राप्त की, उसका जीवन बदल गया, और आज भी वह औरों को प्रभु की और आकर्षित करता है।


हमें इस बात का एहसास करना चाहिए और उसे सीखना चाहिए कि परमेश्वर हमारे लिए परिस्थितियों को बदल कर उन्हें आसान और सहने योग्य नहीं कर देता है; बल्कि वह हमें बदलता है, वह हमें परिस्थितियों का सामना करने और उन पर जयवंत होने के योग्य बना देता है। यह करने के द्वारा वह हमें दिखाता है कि हम क्या कुछ करने की क्षमता रखते हैं, परमेश्वर की सहायता और मार्गदर्शन से हम कितने महान काम कर सकते हैं। बस हमें पुरुषार्थ करने और अपने मसीही विश्वास के जीवनों में जयवन्त होने के लिए परिश्रम करने वाला होना चाहिए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 6 - Be a Man - 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 3 


Review: In the previous article we had seen that problems and adverse situations are a part of life for the Christian Believer, and there is no escaping from them for him. We had closed the article by saying that Satan always keeps bringing trouble and problems upon Christians, not only to make life difficult for them, but to also try and cause harm to their rewards, as well as to spoil their testimony so that others may be prevented from emulating them in coming to faith in Christ Jesus and being saved. Therefore, the Christian Believers need to constantly be striving to live out their life of Faith and be manly for this, be blessed and successful from God, and glorify God through our lives. We had also seen that to be able to face these satanic attacks and all adverse circumstances, God has given to all truly Born-Again Christian Believers the required provisions. These provisions are: His Holy Spirit to help and teach us (John 14:16, 26), His Living Word to guide us (Psalm 119:105), and to help us maintain a calm composure in all circumstances, and comfort us in our tribulations, He has given us His peace (John 14:27; John 16:33).

But then, one is often tempted to ask, more so when in daunting situations and adverse circumstances, why does God allow these problems and adverse situations to come in a Christian Believer’s life? Why does God not keep these satanic ploys and attacks away from us? Whenever we face this question, we should always keep in mind that nothing happens in the life of a child of God without the permission and outside the will of the Lord, and then, only to the extent He allows (1 Corinthians 10:13), and eventually through them all, God has planned something good and beneficial for His child (Romans 8:28).

When perplexed about our life and problems, we should always keep in mind that:

  • Our creator God knows better than us what our own abilities and capabilities are; how much we can face and handle. God allows these struggles and problems in our lives, only to the extent that we as individuals can handle them.

  • When we are facing any situations, God is always there to help us go through them (Exodus 4:12; Matthew 10:19-20).

  • God has put a hedge around His people and Satan cannot breach or cross it; he can only do harm if we come out of that hedge (Ecclesiastes 10:8), and to the extent that God permits him to do (Job 1:10; 2:6).

  • God will never permit Satan to bring upon us anything that God has not already made us capable of handling, and has not already given us the strength, ability, and wisdom to manage (Daniel 3:17; 2 Timothy 4:18; 2 Peter 2:9).

  • Eventually, these struggles, by exercising us in various ways, serve to work for our benefit and blessings (Jeremiah 29:11; 2 Corinthians 4:17; Romans 5:3-5; Romans 8:28), and also serve as examples for others, of God’s care and security.

Therefore, we must learn to accept and take the problems and situations with the right attitude. We must keep trusting that whatever God has allowed to come or happen in our lives, whatever He is asking us to do, He already has made us capable of managing that situation and has provided the required resources as well. These problems and situations are our stepping stones to glory and rewards from God. And through them not only will God bless us, but will also help us grow in our Christian life (2 Corinthians 4:16-17).

Lessons of God's faithfulness are learnt best when facing adversities. We see in Matthew 14:24-31, Lord Jesus did not calm the storm and waves before permitting Peter to walk on water; nor did He ask Peter to attempt doing so, some other time, when there were no storms and waves. Rather, He asked Peter to walk on the water, in that storm itself - do the seemingly impossible at that very difficult time. And Peter, so long as he was looking at the Lord, walked on the water, in the storm; it was only when Peter started looking at the storm instead of the Lord Jesus, that he started to sink. In Luke 19 Zacchaeus, despite his personal limitations, decided to see Jesus any which way he could. He chose to be a man, and strove to do it; and he was not only successful, but was also blessed by the Lord, his life was changed, and even today he is attracting people to the Lord.

We must realize and learn that the Lord God does not change the situations for us to make them easy and tolerable for us; instead, He changes us, He makes us capable of facing and overcoming the situations. Through this, He shows us what all we are actually capable of doing, and how great things we can accomplish through the help and guidance of God, if we are willing to be a man and strive to be victorious in our Christian lives.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 22 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 13 - Unique in Being Absolutely Truthful and Forthright / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 13 - सत्यवादी और स्पष्टवादी होने में अनुपम

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 13

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

सत्यवादी और स्पष्टवादी होने में अनुपम


सुप्रसिद्ध और विश्व-विख्यात बाइबल कॉलेज, डैलस बाइबल सेमीनरी के संस्थापक तथा भूतपूर्व अधिपति, ल्यूइस एस. शेफर ने कहा था, “बाइबल ऐसी पुस्तक नहीं है जिसे कोई मनुष्य, यदि वह लिखना चाहता, तो वैसा लिख पाता जैसी वह है; और न ही यह ऐसी पुस्तक है जिसे यदि वह वैसे लिख पाता जैसी वह है, तो फिर वह उसे लिखना चाहता।” उनकी यह बात बहुत अटपटी लगती है, और तुरंत समझ में नहीं आती है ; किन्तु बिलकुल सटीक और सही है, क्योंकि उन्होंने यह बात बाइबल के पूर्णतः सत्यवादी और स्पष्टवादी होने के संदर्भ में कही थी। हमने पिछले लेखों में देखा है कि बाइबल की पुस्तकों के 40 से भी अधिक भिन्न और पृथक पृष्ठभूमियों वाले लेखकों के, लगभग 1500 वर्षों के अन्तराल में, तीन महाद्वीपों में और तीन भिन्न भाषाओं में लिखने के बावजूद, उन पुस्तकों में परस्पर पूर्ण सामंजस्य है, कोई भी परस्पर विरोधाबहस नहीं है। बहुधा, बाइबल की सच्चाई और खराई पर सन्देह उत्पन्न करने के लिये, उसके इस अनोखे गुणों के विरुद्ध, यह आरोप लगाया जाता है कि बाइबल की पुस्तकों को संकलित करते समय, संकलन करने वाले संपादकों ने उन्हें "उपयुक्त रीति से संपादित” कर दिया होगा, जिससे कि वे परस्पर सामंजस्यपूर्ण तथा बिना किसी भी परस्पर विरोधाभास के प्रतीत हों। परन्तु बाइबल की पुस्तकों की प्राचीन प्रतिलिपियाँ, जिनकी खोज और उपलब्धता बाइबल के संकलित किये जाने के सदियों बाद हुई, दिखाती हैं कि संकलित बाइबल की पुस्तकों के लेख और बाद में मिले पुस्तकों के प्राचीन लेख जो संकलन से पहले के हैं, उनमें कोई अन्तर नहीं है, कुछ भी नहीं बदला गया है, और अपनी सन्तुष्टि तथा पुष्टि करने के लिये कोई भी उन्हें देख और अध्ययन कर सकता है। 

बाइबल के परमेश्वर के लिए, उसके इस सत्य-वचन में लिखा गया है: "सृष्टि की कोई वस्तु उस से छिपी नहीं है वरन जिस से हमें काम है, उस की आंखों के सामने सब वस्तुएं खुली और बेपरदा हैं" (इब्रानियों 4:13); तथा बाइबल के लिए लिखा गया है, "सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है" (यूहन्ना 17:17); "तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है" (भजन 119:160)। यह केवल कहने की बात नहीं है, वरन बाइबल का के परम-सत्यों में से एक है। बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जो अपने पात्रों, प्रमुख लोगों, नायकों, और बाइबल के लेखकों तक के भी जीवन, व्यवहार, और पापों को बड़ी स्पष्टता तथा पूर्ण सत्यता के साथ प्रकट करती है और बताती है। चाहे वे परमेश्वर द्वारा चुने हुए लोग ही क्यों न हों, और उनके उस व्यवहार या बात से लोगों को उँगली उठाने और लांछन लगाने के अवसर ही क्यों न मिले, किन्तु बाइबल कभी भी सत्य कहने और स्पष्टता से कहने से बचती नहीं है।

    बाइबल अपने किसी भी पात्र की किसी भी कमज़ोरी, पाप की प्रवृत्ति, झूठ, छल, शारीरिक भावनाओं, आदि को छुपाने, या उनके लिए बहाने बनाने, अथवा उन्हें किसी भक्ति अथवा धार्मिक आवरण में ढाँप कर उन्हें उचित और स्वीकार्य ठहराने के प्रयास कदापि नहीं करती है; वरन गलत और अनुचित को दो टूक गलत और अनुचित बताकर उसके प्रति परमेश्वर के दृष्टिकोण और न्याय को भी साथ ही बता देती है। बाइबल परमेश्वर का वचन है, उसकी हर बात सत्य पर केंद्रित है, किसी कल्पना, धारणा, अवसरवादिता, अथवा छल पर नहीं। उसमें सत्य और असत्य, भला और बुरा, उत्तम और निकृष्ट, आशा और निराशा, जीवन का आनंद और पीड़ा, सभी कुछ साफ, स्पष्ट, सत्य वचनों में लिखा और बताया गया है। बाइबल के इस सत्यवादी और स्पष्टवादी होने के दावे को आज तक कभी भी, कोई भी, कितने ही प्रयासों के बावजूद कभी गलत प्रमाणित नहीं करने पाया है; इसलिए बाइबल की हर बात की सत्यता को बिना किसी संशय के स्वीकार किया जा सकता है, परख कर देखा जा सकता है, जैसा कि बाइबल खुद 1 थिस्सलूनीकियों 5:21 में आमंत्रित करती है।    

बाइबल की इस अभूतपूर्व तथा अनुपम सत्यवादिता एवं स्पष्टवादिता के कुछ उदाहरणों को, बाइबल के कुछ पात्रों, घटनाओं, और लेखों में से देखते हैं: 

  • बाइबल के प्रमुख नायकों, वंशों के कुल-पिताओं, के पाप स्पष्ट लिखे गए हैं:

    • उत्पत्ति 9:20-21 – नूह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ,  और अनुचित दशा में व्यवहार किया। 

    • उत्पत्ति 12:11-13 – अब्राहम ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी पत्नी से झूठ बोलने को कहा तथा उसे अन्य पुरुषों द्वारा भ्रष्ट किए जाने के जोखिम में डाला। 

    • उत्पत्ति 27:21-27 – याकूब ने अपने अंधे पिता से झूठ बोलकर तथा उसको धोखा देकर अपने भाई की आशीषों को प्राप्त किया। 

  • परमेश्वर के लोगों, इस्राएल, के पापों को सार्वजनिक करके उनकी भर्त्सना की गई – व्यवस्थाविवरण 9:7, 24; भजन 78:8; 1 शमूएल 8:8; प्रेरितों 7:51-53; आदि।

  • राजा दाऊद ने अपने वफादार सेनापति ऊरिय्याह की पत्नी के साथ व्यभिचार किया, तथा उसके गर्भवती होने पर अपने पाप को छुपाने के लिए ऊरिय्याह को धोखे से मरवा डाल; जिसके लिए परमेश्वर ने उसे उसी के भरे दरबार में दोषी ठहराया और दंडित किया (2 शमूएल 11 और 12 अध्याय)।

  • राजा दाऊद ने अपने पुत्र, सुलेमान को इस्राएल का राजा बना दिया, और अपनी मृत्यु से पहले (1 राजाओं 2:5-9) में सुलेमान को "सुझाव" दिया कि योआब और शिमी से उनके दाऊद के प्रति व्यवहार का बदला ले। दूसरे शब्दों में, दाऊद ने उन्हें वास्तव में क्षमा नहीं किया था, यद्यपि दिखाने के लिये वह यही कहता रहा। सम्भवतः, दाऊद ने सोचा होगा कि इतिहास उसे नहीं बल्कि सुलैमान को उनकी मृत्यु का ज़िम्मेदार ठहराएगा, कि उसने अपने पिता के अपमान का बदल लिया। परन्तु परमेश्वर ने उसके इस कार्य को अपने अनन्तकालीन, अपरिवर्तनीय वचन में लिखवाकर, दाऊद के प्रतिशोध की भावना को हमेशा के लिए सभी मनुष्यों के सामने उजागर कर दिया। 

  • सुसमाचार लेखक तथा प्रचारक अपनी कमियों और पापों का अंगीकार अपने द्वारा लिखे गए वचनों में लिखते हैं:

    • मत्ती 26 :31-56 – शिष्यों ने प्रभु के साथ बने रहने के दावे किए, किन्तु संकट आते ही उसे छोड़ कर भाग गए, पतरस ने तो तीन बार, एक दासी लड़की के सामने भी, प्रभु को जानने से भी इनकार कर दिया। 

    • मरकुस 6:52; 8:18 – शिष्यों ने प्रभु द्वारा सिखाए और समझाने के बाद भी अपने मन की कठोरता के कारण अविश्वास के साथ व्यवहार किया। 

    • लूका 8:24-25 – शिष्यों ने प्रभु यीशु को जानते और उसके साथ रहते हुए भी अविश्वास के साथ व्यवहार किया। 

    • मरकुस 9:33-35 – प्रभु द्वारा दीनता और नम्रता का जीवन जीने के बारे में सिखाए जाने के बावजूद शिष्यों में एक-दूसरे से बड़ा बनने की चाह रहती थे, और वे इसके लिए प्रभु से छिपकर आपस में विवाद भी करते थे। 

    • मरकुस 10:35-37 – प्रभु के चुने हुए बारह में से दो शिष्यों, याकूब और यूहन्ना, ने स्वार्थी होकर अपने लिए स्वर्ग में औरों से उत्तम आशीष का स्थान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

    • 1 कुरिन्थियों 1:11 – प्रभु के विश्वासी लोगों की मंडली में परस्पर झगड़े होते थे; मंडलियों के लोगों के ऐसे व्यवहार से पौलुस प्रेरित दुखी था (1 कुरिन्थियों 4:21; 2 कुरिन्थियों 2:3-4; गलातियों 3:1)।

    • गलातियों 2:11-14 - पतरस और बरनबास ने मसीही व्यवहार में दोगलापन, पाखण्ड किया, तो पौलुस ने उन्हें इसके लिये सब के सामने डाँट दिया।   

    ये बाइबल के पात्रों, और उनके जीवन के केवल कुछ उदाहरण हैं। किन्तु परमेश्वर ने इन्हीं दुर्बल, बारंबार गलती करते रहने वाले, संसार की दृष्टि में अयोग्य लोगों को लेकर उन्हें अद्भुत रीति से परिवर्तित कर दिया, और अपनी महिमा का कारण बना लिया। प्रभु यीशु मसीह में होकर आज भी परमेश्वर सारे संसार के सभी लोगों में यही करने में लगा हुआ है। जो कोई भी, वह चाहे कैसे भी पाप करने वाला, कैसी भी पृष्ठभूमि से, कोई भी भिन्न दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति क्यों न हो, जो कोई स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करके अपने पापों के लिए उससे क्षमा माँग लेता है, अपना जीवन उसे समर्पित कर देता है, प्रभु परमेश्वर उसे स्वीकार करके, उसका जीवन बदल देता है, उसे अपनी समानता में ढालने लगता है।

     यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 13

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                  Video Discussion

Unique in Being Absolutely Truthful and Forthright


The founder and former President of the renowned and world-famous Bible College, Dallas Bible Seminary, Lewis S. Schaefer said, “The Bible is not a book that a man, if he wanted to write, would have been able to write it as it is; Nor is it a book that if he could write it as it is, he would have wanted to write it." His words seem very awkward, and are not readily understood; But are absolutely accurate and correct, because he said this in the context of the Bible being absolutely truthful and forthright.  We have seen in the preceding articles, the unique feature of the Bible that despite its history of having been written by over 40 different authors having diverse backgrounds, over a period of about 1500 years, in three different continents, and three different languages, all its 66 books are fully in harmony and mutually non-contradictory. Often, to create a doubt on the Bible's authenticity and truthfulness, an allegation is made against it, that editors "suitably edited" the contents while compiling the books, to make them appear harmonious and non-contradictory. But the ancient manuscripts of books of the Bible, that have been discovered centuries after the books of the Bible were compiled together, reveal that the text of the books of the compiled Bible is the same as that of the ancient manuscripts of individual uncompiled books; nothing has been changed, and anyone can study and compare them to satisfy themselves.

As for the God of the Bible, it is written in this truthful Word of God: "And there is no creature hidden from His sight, but all things are naked and open to the eyes of Him to whom we must give account" (Hebrews 4:13). ); and for the Bible is written, "Sanctify them by Your truth: Your word is truth" (John 17:17); "The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever" (Psalm 119:160). These are not just for the sake of saying, but one of the ultimate truths of the Bible. The Bible is the only book that reveals and speaks with great clarity and absolute truth about the lives, behavior, and even the sins of its characters, prominent people, heroes, and even of the authors of the Bible. Even if they are God's chosen people, and even if their behavior or words give people opportunities to point fingers and slander, yet, the Bible never shies away from telling the truth and saying it very frankly.

The Bible never attempts to cover up any weaknesses, sinful tendencies, lies, deceit, lusts, etc., nor gives any excuses for any such behavior of any of its characters, nor tries to justify them or their behavior by giving it a devotional or religious veneer. Rather, along with describing their wrong and unfair behavior as wrong and unfair, it simultaneously also tells God's attitude and justice towards this behavior. The Bible is the Word of God, everything it says is based upon truth, not on any imagination, notion, opportunism, or deceit. In it, truth and untruth, good and bad, superior and ulterior, hope and despair, the joy and pain of life, everything is written and explained in clear, unambiguous, truthful words. No one, in spite of many efforts, has ever been able to falsify this claim of the Bible to be truthful and forthright; Therefore, the truthfulness of everything in the Bible can be accepted without any doubts, can unhesitatingly be tested and verified, as the Bible itself invites to do in 1 Thessalonians 5:21.

Let's look at this unique and unparalleled truthfulness and forthrightness of the Bible, through examples of some of the characters, events, and writings in the Bible:

  • The sins of the major biblical heroes, the patriarchs of the lineages, are clearly written:

    • Genesis 9:20-21 - Noah got drunk through wine, and behaved in an inappropriate condition.

    • Genesis 12:11-13 - Abraham told his wife to lie to save her life and put her at risk of being corrupted by other men.

    • Genesis 27:21-27 - Jacob obtained his brother's blessings by lying and deceiving his blind father.

  • The sins of God's people, Israel, have been publicly exposed and condemned – Deuteronomy 9:7, 24; Psalm 78:8; 1 Samuel 8:8; Acts 7:51-53; etc.

  • King David committed adultery with the wife of his faithful general, Uriah, and then had Uriah killed by deceit, to cover up his sin when she was pregnant; For which God exposed him in his royal court, and openly pronounced punishment on him (2 Samuel 11 and 12 chapters).

  • King David, having made his son Solomon the King of Israel, before his death (1 Kings 2:5-9) "suggests" to Solomon to take his revenge on Joab and Shimei. In other words, David had not really forgiven them despite his pretense to the contrary. Probably David thought history would hold not him but Solomon guilty of avenging his father for having insulted him. But God, had it written in His eternal unalterable word, to expose David's revenge to all of mankind.

  • Gospel writers and evangelists confess their shortcomings and sins in their own writings:

    • Matthew 26:31-56 - The disciples claimed to be faithful and remain with the Lord, but left him as soon as trouble struck, Peter denied knowing the Lord three times, even in front of a maidservant girl.

    • Mark 6:52; 8:18 - The disciples behaved with unbelief because of the hardness of their hearts, even after being taught and having had things explained by the Lord to them.

    • Luke 8:24-25 - The disciples behaved with unbelief even though they knew and lived with the Lord Jesus.

    • Mark 9:33-35 - Despite being taught by the Lord about living a life of humility and submissiveness, the disciples desired to be greater than each other, and they even disputed among themselves about it, while trying to keep it a secret from the Lord.

    • Mark 10:35-37 - Two of the Lord's chosen Twelve disciples, James and John, selfishly sought to secure for themselves a place of blessing over and above all the others in heaven.

    • 1 Corinthians 1:11 – Conflicts occurred in the congregation of the Lord's believers; The apostle Paul was saddened by such behavior of the people in the congregations (1 Corinthians 4:21; 2 Corinthians 2:3-4; Galatians 3:1).

    • Galatians 2:11-14 - Peter and Barnbas behaved hypocritically, in an unChristian manner, and Paul publicly rebuked them for this.

    These are just a few examples of Biblical characters, and some incidents from their lives. But God took these weak, frequently errant, people unworthy in the eyes of the world, and wonderfully transformed them, and made them an instrument for His glory. Even today, through the Lord Jesus Christ, God is engaged in doing just the same for all the people of the whole world. Whoever, no matter how sinful, no matter of what background, no matter of what differing point of view, whosoever willingly and sincerely believes in the Lord Jesus Christ and seeks His forgiveness for his sins, submits his life to Him, the Lord God accepts him and transforms his life, begins to mold him into his likeness.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language