ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 16 मई 2026

Blessed and Successful Life - 100 - Holy Spirit & The World – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 100 - पवित्र आत्मा और सँसार – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 100 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 20

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा और सँसार – 3



प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए सँसाधनों का भण्डारी भी है। परमेश्वर ने ये सँसाधन उसे प्रभु यीशु के लिए गवाही का जीवन जीने  और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को निभाने के लिए दिए हैं। जैसा प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की है (यूहन्ना 14:16), परमेश्वर पवित्र आत्मा भी मसीह के शिष्यों को परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है। विश्वासी जिस पल प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के द्वारा नया-जन्म, अर्थात् उद्धार पाता है, उसी पल से पवित्र आत्मा उसे दे दिया जाता है, कि उसका सहायक, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो, मसीही जीवन जीने और उसकी सेवकाई को पूरा करने में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करे। पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन का योग्य रीति से उपयोग करने के लिए, और उसका योग्य भण्डारी होने के लिये, विश्वासी को उस के बारे में सीखना आवश्यक है। पवित्र आत्मा के बारे में मुख्य शिक्षाएँ प्रभु द्वारा यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में दी गई हैं; और हम उन्हीं में से, वर्तमान में यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं।


पिछले लेख में हमने पवित्र आत्मा की सहायता के बारे में इस पद से दो महत्वपूर्ण बातों को देखा था। पहली थी कि इस पद के मध्य में दिए गए शब्द “देखता” का अर्थ शारीरिक आँखों से देखना नहीं है; वरन उसका अर्थ है उद्यम के साथ विचार करना या गंभीरता और गहराई से ध्यान करना। दूसरा है कि पवित्र आत्मा की उपस्थिति के बारे में जानने के लिए, यूहन्ना 3:8 में प्रभु यीशु के अपने शब्दों से, पवित्र आत्मा की उपस्थिति और गतिविधि का प्रमाण है उसके प्रभाव जो वह विश्वासी के जीवन में लाता है। हम ने उन में से एक प्रभाव को 2 कुरिन्थियों 3:18 से पिछले लेख में देखा था, कि वह विश्वासी को अंश-अंश करके निरन्तर प्रभु यीशु की समानता में बदलता रहता है। आज हम विश्वासियों में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के कुछ अन्य प्रभावों को देखेंगे जो यह प्रमाणित करते हैं कि विश्वासी में पवित्र आत्मा है। हम बहुत ही संक्षेप में यह देखने के साथ आरंभ करेंगे कि क्यों बहुधा प्रचार की जाने वाली और सिखाई जाने वाली धारणा के विपरीत “अन्य-भाषाएँ” पवित्र आत्मा के होने का प्रमाण नहीं है।


अन्य-भाषाएँ प्रमाण नहीं है: जो लोग पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएँ और सिद्धान्त सिखाते हैं, वे इस बात पर अड़े रहते हैं कि व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति होने का प्रमाण उस व्यक्ति के द्वारा अन्य-भाषा बोलना है। लेकिन यह दो कारणों से बाइबल के अनुसार सही नहीं है:

 

पहला, क्योंकि बाइबल में उल्लेख की गई “अन्य-भाषाएँ” पृथ्वी की ही भाषाएँ हैं, न कि उन लोगों के द्वारा मुँह से बारम्बार दोहराते हुए निकाली जाने वाली व्यर्थ और निरर्थक ध्वनियाँ, जिन्हें निकाल कर ये उन ध्वनियों को स्वर्गीय, या, “अन्य-भाषा” कह देते हैं। इन “अन्य-भाषाओं” का पहला उल्लेख प्रेरितों 2:4 में है, जब प्रभु के शिष्यों को पवित्र आत्मा दिया जाता है, और साथ ही वे “अन्य-भाषाएँ” भी बोलने लगते हैं। साथ ही प्रेरितों 2:5,6, 11 में यह भी कहा गया है कि ये “अन्य-भाषाएँ” पृथ्वी के ही अन्य क्षेत्रों की भाषाएँ ही थीं। और, प्रेरितों 2:8-10 में यहूदिया के अतिरिक्त, 15 अन्य स्थानों और क्षेत्रों का नाम दिया गया है, जहाँ के लोग उस समय यरूशलेम में विद्यमान थे, और वे शिष्यों के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के गवाह थे। परन्तु जो लोग यह दावा करते हैं कि “अन्य-भाषाएँ” स्वर्गीय भाषाएँ हैं, वे कभी अपने इस दावे को बाइबल से प्रमाणित नहीं कर पाए हैं, बाइबल से कभी यह नहीं दिखा पाएँ हैं कि उनके मुँह से निकलने वाली ये निरर्थक ध्वनियाँ स्वर्गीय भाषाएँ हैं। और न ही वे कभी किसी उचित और स्वीकार्य कारण के आधार पर यह समझाने पाएँ हैं कि पृथ्वी के लोगों को, पृथ्वी के ही अन्य लोगों के मध्य, अपनी सेवकाई के लिये, स्वर्गीय भाषाओं की अनिवार्यता क्यों है? वे मन-गढ़न्त तर्क तो देते हैं, किन्तु उनका किसी भी तर्क का बाइबल से कोई प्रमाण नहीं है; केवल मानवीय बुद्धि की गढ़ी हुई बातें ही हैं।

 

और, दूसरा, बाइबल में जिस ने भी पवित्र आत्मा प्राप्त किया, उन सभी ने हमेशा ही कोई उन्हें अज्ञात भाषा नहीं बोली – पृथ्वी की कोई अनजान भाषा भी नहीं। पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से कार्य करने वाले पुराने नियम के किसी भी जन ने कभी कोई अन्य-भाषा नहीं बोली। और नए नियम में, पवित्र आत्मा पाए हुए और उसकी सामर्थ्य से भरे गए पहले पाँच व्यक्तियों ने कभी कोई अन्य-भाषा नहीं बोली; इनमें से चार व्यक्ति लूका रचित सुसमाचार के 1 अध्याय में, और पाँचवाँ  लूका रचित सुसमाचार के 2 अध्याय में उल्लेखित हैं. ये व्यक्ति हैं: यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, लूका 1:15; प्रभु यीशु की माता मरियम, लूका 1:35; यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की माता इलीशिबा, लूका 1:41-42; यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का पिता जकरयाह, लूका 1:67; और शमौन, लूका 2:25-32।


इसलिये यह दावा करना गलत है कि बाइबल में जिसने भी पवित्र आत्मा पाया, उसने अन्य-भाषाओं में अवश्य ही बातें भी कीं।

 

पवित्र आत्मा की उपस्थिति जानना: किसी व्यक्ति के जीवन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति, उसके जीवन में निरन्तर दिखते रहने वाले पवित्र आत्मा के प्रभावों से प्रमाणित होती है। ये प्रभाव हैं:


  • 1 कुरिन्थियों  12:3 यह स्पष्ट कहता है कि “...और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।” यह पत्री मसीही विश्वासियों को लिखी गई है, उन्हें, जिन्होंने मसीह यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार किया है। इसलिए इस कथन में यह तात्पर्य निहित है कि यहाँ प्रयुक्त ‘कह सकता’ का अभिप्राय केवल सुनाने भर के लिए मुँह से निरर्थक बोल देना नहीं है, वरन सार्थक रीति और गंभीरता से यीशु को अपना प्रभु मानने और कहने से है; अर्थात उसे समर्पित होने और उसका आज्ञाकारी होने से है। दूसरे शब्दों में, जिन लोगों के जीवन प्रभु यीशु के प्रति उन लोगों के समर्पण और प्रभु के आज्ञाकारी होने को दिखाते हैं, वह उन के अंदर पवित्र आत्मा के निवास करने का प्रमाणित करता है।
  • 2 कुरिन्थियों 3:18 में लिखा है कि वह निरन्तर, अंश-अंश कर के विश्वासी को प्रभु यीशु की समानता में बदलता रहता है, जैसा कि हम पिछले लेख में देख चुके हैं। इसलिये, व्यक्ति के जीवन में निरन्तर मसीह की समानता में ढलते और बढ़ते चले जाने से उसमें पवित्र आत्मा की उपस्थिति प्रमाणित होती है। 
  • 1 यूहन्ना 2:27 में लिखा है कि पवित्र आत्मा, शिक्षक होने के नाते विश्वासियों को परमेश्वर का वचन सिखाता है, जैसा कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से पवित्र आत्मा के विषय कहा है, “...वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” (यूहन्ना 14:26)। इसलिए वास्तव में नया जन्म पाया हुआ विश्वासी, वचन सीखने के लिए पवित्र आत्मा पर निर्भर करता है, न कि किसी मनुष्य पर। और उसका परमेश्वर के वचन को समझने और पालन करने में निरन्तर बढ़ते चले जाना प्रमाणित करता है कि पवित्र आत्मा उसमें है और कार्यरत है। 

लेकिन पवित्र आत्मा से सीखने के लिए मसीही विश्वासी में एक प्रतिबद्धता और एक विशेष रवैया चाहिए होता है। हम इस के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे, और सीखेंगे कि मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से वचन को कैसे सीख सकते हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 100 - Stewards of Holy Spirit - 20 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit & The World – 3

 


Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions made available to him by God, to live a life witnessing for the Lord Jesus and fulfil his God assigned ministry. As promised by the Lord Jesus to His disciples (John 14:16), God the Holy Spirit is also given to the disciples of Christ by God. The Believer at the moment of his being saved, being Born-Again through coming to faith in the Lord Jesus receives the Holy Spirit; given to be his Helper, Teacher, and Guide, to help and guide him for living his Christian life and fulfilling his ministry. To be able to worthily utilize the help and guidance of the Holy Spirit, and to be a worthy steward, the Believer must learn about Him. The main teachings about the Holy Spirit are given by the Lord Jesus in John’s gospel, chapters 14 to 16; from these we are presently considering John 14:17.


In the last article we had seen two important things regarding utilizing the help of the Holy Spirit, from this verse. One was that the term ‘to see’ given in the middle phrase of this verse, does not mean seeing with physical eyes; rather, it means to diligently ponder about or consider deeply about. The second was that to know about the Holy Spirit being present, from the Lord Jesus’s own words of John 3:8, we understood that the proof of the presence and activity of the Holy Spirit are the effects He produces in the Believers' life. We had seen one of these effects from 2 Corinthians 3:18, that He gradually, bit by bit, keeps changing the Believer into the likeness of the Lord Jesus continually. Today, we will continue and look at the other effects that evidence the presence of the Holy Spirit in the Believers. We will start by very briefly, considering why, unlike the popular and often preached and taught notion, ‘tongues’ is not an evidence of the Holy Spirit.

Tongues are not the Proof: Those who teach wrong things and doctrines about the Holy Spirit, insist that the proof of the Holy Spirit being present in a person is the person's speaking in tongues. But this is not Biblically true for two reasons: 

Firstly, because Biblical "tongues'' are earthly languages, not gibberish - vain meaningless sounds which these people repetitively utter, calling them heavenly languages, or "tongues''. The “tongues,” are first mentioned in Acts 2:4 with the disciples of the Lord receiving the promised gift of the Holy Spirit. It has also been stated in Acts 2:5, 6, 11, that these “tongues” were earthly languages of foreign lands. And, in Acts 2:8-10, besides Jews from Judea, 15 other places and regions are mentioned whose people were present in Jerusalem and witnessed the disciples receiving the Holy Spirit. But the people who claim that “tongues” implies heavenly languages, have never shown or proven from the Bible that the gibberish they utter are heavenly languages. Nor have they been able to give any Biblically tenable reason for earthly people, for their ministry on earth, having the necessity of speaking any heavenly languages. They give contrived arguments, but none of their arguments can be proven by the Bible; all their notions are based only on human understanding.

And, secondly, not everyone who received the Holy Spirit in The Bible, spoke in tongues, i.e., languages unknown to him – not even the earthly languages. No one in the Old Testament, though empowered by the Holy Spirit, ever spoke in any kind of “tongues.” And, the first five persons filled and having the Holy Spirit in them, in the New Testament, never ever spoke in tongues. Of these, four are mentioned in Luke chapter 1, and one is mentioned in chapter Luke 2. They are: (John the Baptist, Luke 1:15; Mary mother of Lord Jesus, Luke 1:35; Elizabeth mother of John the Baptist, Luke 1:41-42; Zacharias father of John the Baptist, Luke 1:67; Simeon, Luke 2:25-32. Therefore, it is incorrect to claim that in the Bible, whoever had the Holy Spirit, also did speak in “tongues.”

Knowing the Presence of the Holy Spirit: The continual effects of the Holy Spirit in the life of a person, are the proof of presence of the Holy Spirit in the life of that person. These effects are:

  • 1 Corinthians 12:3 clearly says that “…no one can say that Jesus is Lord except by the Holy Spirit.” This letter has been written to the Christian Believers, to those who have accepted Christ Jesus as their savior and Lord. Therefore, the inherent implication of the word ‘saying’ used here is not just for the sake of articulating the word meaninglessly, but to meaningfully call Jesus as Lord, i.e., to actually and practically be submitted and obedient to Him. So, those whose lives demonstrate their submission and obedience to the Lord Jesus, they by their lives demonstrate the presence of the Holy Spirit residing within them.

  • 2 Corinthians 3:18 says that the Holy Spirit progressively keeps changing the Believers into the likeness of the Lord, as we have already seen in the last article. So, a continual, progressive change of a person into Christ-likeness, is another effect, another proof of the Holy Spirit residing and working in a person. 

  • 1 John 2:27 says that the Holy Spirit, as teacher, teaches the Believers the Word of God; as the Lord Jesus has said to His disciples that the Holy Spirit “…will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you” (John 14:26). The truly Born-Again Believer therefore depends upon the Holy Spirit, not any man, to learn the Word of God. And his progressive growth in understanding and following God’s Word is proof of the presence and work of the Holy Spirit in Him.

But learning from the Holy Spirit requires a certain attitude and commitment from the Believer. We will carry on and learn about this in the next article and see how Believers can learn God’s Word from the Holy Spirit.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language