ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 2 नवंबर 2025

Worship - 28 - Being Transformed To Worship (2) / आराधना – 28 - आराधना के लिए परिवर्तित (2)

 

आराधना – 28

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा

आराधना के लिए परिवर्तित (2)


हमने पिछले लेख में देखा था कि यद्यपि परमेश्वर जैसी आराधना चाहता है - आत्मा और सच्चाई से (यूहन्ना 4:23-24), मसीही विश्वासी द्वारा वैसी आराधना करना एक बहुत धन्य तथा फलदायी गतिविधि है, फिर भी, कलीसियाओं या मण्डलियों में इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में शायद ही कभी कोई शिक्षा दी जाती है। इसलिए इसमें कोई अचंभे की बात नहीं है कि लोग विभिन्न मन-गढ़ंत तरीकों से परमेश्वर की ‘आराधना’ करते हैं, इस भ्रम के साथ कि उचित कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी आराधना से उन्हें वह लाभ नहीं मिल पाता है, जैसी वे अपेक्षा करते हैं। जैसा कि हमारे जीवनों की अन्य बातों के साथ है, इसके बारे में भी परमेश्वर ने हमें असहाय और स्वयं की युक्तियों के अनुसार करने के लिए नहीं छोड़ रखा है। उसने अपने वचन बाइबल में, उसके प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध लोगों के जीवनों और व्यवहार के द्वारा, सच्ची आराधना के कई उदाहरण दिए हैं। पिछले लेख से हमने सीखना आरंभ किया है कि परमेश्वर किस प्रकार से अपने सच्चे, समर्पित, प्रतिबद्ध विश्वासी को अपना वैसा आराधक होने के लिए परिवर्तित करता है, जैसा वह चाहता है कि वो हो। इस परिवर्तन की प्रक्रिया के अध्ययन के लिए हमने 2 इतिहास 29 अध्याय में राजा हिजकिय्याह के जीवन को लिया है। पिछले लेख में हमने देखा था कि यह प्रक्रिया चार क़दमों से होकर पूरी होती है; और इनमें से पहला कदम है विश्वासी का परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं प्रतिबद्ध हो जाना। हमने यह भी देखा था कि उद्धार के समय लोग प्रभु यीशु के अनुयायी बनने का निर्णय तो लेते हैं, किन्तु इस निर्णय का उस गंभीरता के साथ पालन करना, जैसा वास्तव में करना चाहिए, एक भिन्न बात है। आज हम परिवर्तन की इस प्रक्रिया के दूसरे कदम के बारे में देखेंगे।

दूसरा कदम: 2 इतिहास 29:3 - अपने हृदय को, जो पवित्र आत्मा का मंदिर है, परमेश्वर के लिए खोल देना

हिजकिय्याह ने 2 इतिहास 29:2 में, पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया, फिर उसके बाद जो अगला कदम उठाया वह था परमेश्वर के घर के द्वार को खोलना और उसकी मरम्मत करवाना। हमने पिछले लेख में देखा था कि हिजकिय्याह ने राज्य को अपने पिता आहाज से पाया था, जो मूर्तिपूजा और अन्य-जातियों के समान उपासना में लीन था, और आहाज ने यहूदा को भी इसी में डाल दिया था। इसलिए इसमें अचरज की कोई बात नहीं है कि मंदिर का द्वार बन्द पड़ा था, खराब भी हो गया था, और उसे खोलने के बाद उसकी मरम्मत की आवश्यकता भी थी। हिजकिय्याह ने न केवल द्वार को खुलवाया, बल्कि उसकी मरम्मत भी करवाई, अर्थात वह मंदिर के रख-रखाव में संलग्न भी हो गया।

प्रभु परमेश्वर का वास्तव में समर्पित अनुयायी, परमेश्वर के घर तथा अन्य विश्वासियों से अलग होकर नहीं रह सकता है। हम इस बात को प्रभु यीशु के जीवन में तथा उनके शिष्यों के जीवन में नियमित घटित होता हुआ देखते हैं। प्रभु नियमित रीति से मंदिर या आराधनालय में जाया करता था, और वहाँ प्रचार भी किया करता था (मरकुस 1:21; मरकुस 3:1; लूका 6:6; लूका 13:10; यूहन्ना 7:14; यूहन्ना 8:20), यद्यपि धार्मिक अगुवे वहाँ उसे परेशान करते रहते थे। लेकिन यह प्रभु को परमेश्वर के घर से अलग नहीं रख सका; हमारा प्रभु हर प्रकार का विरोध और परेशानी सहने को तैयार था, किन्तु परमेश्वर के घर जाने से रुकने को तैयार नहीं था। इसी प्रकार से, प्रभु के स्वर्ग पर उठाए जाने के बाद शिष्य मंदिर में नियमित जाते और परमेश्वर की स्तुति करते थे (लूका 24:52-53)। हम प्रेरितों के काम में देखते हैं कि यद्यपि धार्मिक अगुवे प्रभु यीशु के शिष्यों का विरोध करते थे, उन्हें सताते थे, लेकिन वे फिर भी नियमित मंदिर अथवा आराधनालय में जाया करते थे (प्रेरितों 3:1; प्रेरितों 5:20-21, 25)। पौलुस, अपनी सुसमाचार प्रचार की सेवकाई की यात्राओं में हमेशा पहले स्थानीय यहूदी आराधनालय में जाया करता था और वहीं से उद्धार के सुसमाचार के प्रचार को आरंभ करता था (प्रेरितों 13:14; प्रेरितों 14:1; प्रेरितों 17:1-2; प्रेरितों 18:4, 19; प्रेरितों 19:8)। केवल जब स्थानीय यहूदी उसे प्रचार करने से रोकते थे, तब ही वह प्रचार करने के लिए किसी अन्य स्थान को खोजता था (प्रेरितों 18:6-7; प्रेरितों 19:9)। इस की तुलना में, वर्तमान में, अधिकांश लोगों को कलीसिया या मण्डली में जाने से पीछे हटने में कोई समस्या नहीं होती है। वे अन्य लोगों के साथ किसी भी मतभेद, या स्थानीय पास्टर अथवा अगुवों के साथ कोई अनबन होने या असहमति होने पर, या अन्य किसी भी मामूली सी बात को लेकर कलीसिया से अलग होकर रहने में कोई परेशानी अनुभव नहीं करते हैं। किसी भी कीमत पर परमेश्वर के घर के प्रति प्रेम और लगाव रखना, तथा परमेश्वर की अन्य संतानों के साथ संगति रखने की हमारी लालसा, परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम और समर्पण का उसकी आज्ञाकारिता में होकर चलने के निर्णय का निर्वाह करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक सूचक है।

यदि इस पद (2 इतिहास 29:3) को आलंकारिक रूप में लिया जाए, तो इसके साथ संबंधित एक आत्मिक पक्ष भी है। बाइबल, विशेषकर नया नियम, हमें सिखाते हैं कि नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी की देह परमेश्वर पवित्र आत्मा का मंदिर है (1 कुरिन्थियों 3:16-17; 6:19)। हमारे आस-पास के संसार के साथ हमारे संपर्क और पारस्परिक व्यवहार के तरीके, अर्थात, हम जो देखते, सुनते, अनुभव करते हैं, जिनके बारे में विचार करते हैं, आदि बातें, वे द्वार हैं जिनमें होकर विभिन्न बातें, वे चाहे परमेश्वर से संबंधित हों अथवा शैतान से, हमारे अंदर – अर्थात् पवित्र आत्मा के मंदिर में प्रवेश करती हैं। हमारे उद्धार पाने से पहले, यह ‘मंदिर’ बन्द पड़ा था, परमेश्वर का पवित्र आत्मा अन्दर विद्यमान नहीं था; उसके द्वार यानि कि अन्दर आने को नियंत्रित करने वाले निष्क्रिय थे, संसार की कोई भी और कैसी भी बात हमारे अन्दर प्रवेश कर सकती थी, हमें प्रभावित कर सकती थी, और हमें किसी भी दिशा में ले जा सकती थी; हमारी देह में परमेश्वर के लिए कोई पवित्रता नहीं थी। उद्धार पाए हुए पापी को, जिसने यह दृढ़ निश्चय किया है कि वह परमेश्वर और उसके वचन के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा, उसे अपने हृदय, अर्थात, पवित्र आत्मा के मंदिर के द्वार को परमेश्वर और उसके वचन के लिए खोल देना है, और उनकी मरम्मत भी करनी है। समर्पित और प्रतिबद्ध विश्वासी को अपने हृदय को संसार की उस मलिनता से साफ करना है जो उसके अन्दर जमा हो रखी है, और फिर उस स्वच्छता को बनाए भी रखना है, हमारे हृदय के द्वार से क्या आता-जाता है, उस पर कड़ी नज़र और नियंत्रण बनाए रखने के द्वारा। केवल तब ही उसे आज्ञाकारिता में जीवन जीने के लिए पवित्र आत्मा से निर्देश प्राप्त हो सकते हैं। जब हम आत्मा के अनुसार जीवन जीना आरंभ कर देंगे, तो हमारे जीवनों में आत्मा के फल भी दिखने लग जाएँगे (गलातियों 5:16, 22-25), हमारे अन्दर परमेश्वर के प्रति, उसने जो किया है, उसके लिए श्रद्धा और कृतज्ञता विकसित होने लगेगी, और यह हमें आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की सच्ची आराधना करने की ओर ले जाएगा।

तो, सच्चा आराधक बनने के लिए दूसरा कदम है कि न केवल अपने हृदय के द्वार को परमेश्वर और उसके वचन को ग्रहण करने के लिए खोलना, परन्तु हृदय के द्वार की मरम्मत भी करना, जिससे हमारे अन्दर प्रवेश करने वाली बातों पर भी नज़र रखी जा सके, उन्हें नियंत्रण में रखा जा सके। हमें किसी भी सांसारिक या शैतानी बात को अपने अन्दर आने से रोक के रखना है, जिससे उसके कारण हम संसार के साथ किसी प्रकार के समझौते में पड़कर अपने अन्दर निवास करने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा को शोकित न करें (इफिसियों 4:30)। अगले लेख में हम तीसरे कदम, परमेश्वर के मंदिर को स्वच्छ करने के बारे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 28

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion

Being Transformed To Worship (2)


We had seen in the last article that although worshiping God the way He wants it done – in spirit and in truth (John 4:23-24), is such a blessed, and fruitful activity in the life of a Born-Again Christian Believer, yet there is hardly any teaching given on this important subject in the Churches or Assemblies. Therefore, it is no surprise that people ‘worship’ God in various contrived ways, thinking it to be appropriate, but they do not gain from their worship as they expect to gain. As with all other things for our lives, God has not left us helpless and to our own devices about this also. In His Word, the Bible, God has given to us many examples of true worship through the lives and behavior of those who lived a life committed to Him. From the last article we have started to learn how God transforms His truly committed Believer into becoming a worshiper – the kind that He wants him to be. We have taken the example of King Hezekiah, as given in 2 Chronicles 29, for our study of this transformation. In the last article we have seen that this transformation takes place through four steps; and the first step is the Believer deciding to become a true and committed follower of God. We had also seen that at salvation people decide to become followers of the Lord Jesus, but actually implementing this decision with the seriousness and commitment it ought to be done, is much different from taking that initial decision. Today we will consider the second step in this process of transformation.

Second Step: 2 Chronicles 29:3 – Open your hearts, the Temple of the Holy Spirit, for God

After making a personal commitment and firmly resolving to follow and obey God in 2 Chronicles 29:2, we see that the next step Hezekiah took was that he opened the doors of the house of Lord and got them repaired. We had seen in the last article that Hezekiah had inherited the kingdom from his father Ahaz, who was given to idolatry and paganism, and had led Judah into the same as well. So, no wonder that the doors of the Temple had been closed, had fallen into a state of disrepair, and on opening them, they had to be repaired. Hezekiah not only had the doors opened, but got them repaired too; i.e., got involved in the upkeep of the House of God.

A truly committed follower of the Lord God, cannot stay away from the house of God and other Believers. We see this exemplified in the life of the Lord Jesus, and also His disciples. The Lord regularly went to the Temple and Synagogues, and even preached in the Synagogues (Mark 1:21; Mark 3:1; Luke 6:6; Luke 13:10; John7:14; John 8:20), even though the religious leaders kept troubling Him when He went there. But this did not keep Him away from the House of God; our Lord was willing to face opposition, but was not ready to stop going to the House of God. Similarly, after the ascension of the Lord to heaven, the disciples regularly went to the Temple and praised God (Luke 24:52-53). In the Book of Acts we see that although the religious leaders opposed and persecuted the Lord’s disciples, but they regularly went to the Temple and synagogues (Acts 3:1; Acts 5:20-21, 25). Paul, in his missionary journeys, made it a point to go the local synagogue and start preaching the gospel from there (Acts 13:14; Acts 14:1; Acts 17:1-2; Acts 18:4, 19; Acts 19:8). Only if the local Jews prevented him, did he try to find some other place to preach from (Acts 18:6-7; Acts 19:9). In contrast, today, most people feel no problem in staying away from attending Church because of some discord or some inter-personal relationship problem with someone in the congregation, some disagreement with the Pastor or Church Elders, or because of any other trivial reasons. Our love for the House of God, our involvement in its state, and our desire of being in fellowship with the other children of God, is an indicator of our love for God and commitment to follow Him, no matter what the cost.

Taking the verse (2 Chronicles 29:3) metaphorically, there is another spiritual aspect to it also. The Bible, especially the New Testament teaches that the body of a Born-Again Christian Believer is the Temple of the Holy Spirit of God (1 Corinthians 3:16-17; 6:19). Our means of interacting with the world around us, i.e., what we see, hear, feel, think about, etc., are the portals through which various things, godly or satanic, gain entry into our body – i.e., into the Temple of the Holy Spirit. Before our salvation, this ‘temple’ was closed, God’s Holy Spirit was not present; its doors, or portals of entry were non-functional, anything and everything of the world could move in or out of us, and lead us in any direction; there was no holiness for God in our body. The redeemed sinner, having made a firm resolve, a commitment to live in obedience to God and His Word, has to open the doors of his heart, i.e., the Temple of the Holy Spirit, for God and His Word, and repair them too. The committed Believer is to cleanse his heart from the filth of the world that had accumulated within, and also to keep the heart clean, by carefully regulating what passes in through the ‘doors’ or portals of our heart. Only then can he receive the instructions of the Holy Spirit to obey and live by. When we start living by the Spirit, the fruits of the Holy Spirit also start appearing in our lives (Galatians 5:16, 22-25) we develop a reverence and gratitude for God for what He has done, and leads us to truly worshiping God, in spirit and in truth.

So, the second step to becoming a worshiper is to not only open the doors of the heart to receive God and His instructions, but to also repair the doors, so that what enters into us can be regulated, and we do not allow any satanic or worldly things to enter within us; things that can make us compromise with the world and grieve the Holy Spirit of God within us (Ephesians 4:30). In the next article we will see the third step, the cleansing of the Temple of God.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 1 नवंबर 2025

Worship - 27 - Being Transformed To Worship (1) / आराधना – 27 - आराधना के लिए परिवर्तित (1)

 

आराधना – 27

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (1)

    पिछले लेखों में हमने आराधना के बारे में परमेश्वर के वचन से देखा है कि मसीही विश्वासी के लिए आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की वास्तविक आराधना करना कितना महत्वपूर्ण है। हमने समझा है कि पारम्परिक रीति से वह सब करते रहना जिसे सामान्यतः ‘आराधना’ कह तो दिया जाता है, लेकिन वास्तव में, बाइबल के अनुसार, वह सच्ची आराधना होती नहीं है, और इसलिये व्यर्थ एवं निष्फल रहती है। हमने यह भी ध्यान किया था कि अधिकांश कलीसियाओं और मण्डलियों में वास्तविक आराधना करने और सच्चे आराधक बनने के विषय बहुत ही कम सार्थक शिक्षाएँ दी जाती हैं; इसलिये सच्ची आराधना करना और वास्तविक आराधक बनना बहुत से लोगों को एक बहुत कठिन कार्य प्रतीत हो सकता है। लोगों के मनों में यह अनिश्चितता हो सकती है कि क्या वे कभी वैसे आराधक बनने पाएँगे, जैसा परमेश्वर चाहता है कि वे हों (यूहन्ना 4:23-24)? मसीही विश्वासियों के पास एक अनोखा विशेषाधिकार है, परमेश्वर को पिता कहकर संबोधित करने का। और हम यह भी जानते हैं कि एक प्रेमी पिता होने के नाते, वह न केवल हमारी आवश्यकताओं को पूरा करता रहता है, बल्कि वह हमारी आने वाली आवश्यकताओं के प्रति भली-भांति अवगत भी रहता है, उन आवश्यकताओं के आने और हमारे उन्हें जानने से भी पहले। इसलिए, उसके बच्चों में, आराधना से संबंधित इस अनिश्चितता के बारे में भी परमेश्वर भली-भांति जानता है। उसे पता है कि उसकी संतान को उनके विश्वास के जीवन में, उसके साथ चलने में, उससे संगति रखने के लिए, इस महत्वपूर्ण बात को सीखने की आवश्यकता होगी। इसीलिए, अपने वचन, बाइबल में परमेश्वर ने कई उदाहरणों से आराधना करने और सच्चे आराधक बनने के मार्ग के बारे में बताया है। आज से हम उनमें से एक उदाहरण, 2 इतिहास 29 अध्याय से, राजा हिजकिय्याह के जीवन से देखेंगे कि कोई जन, एक सामान्य व्यक्ति से उस तरह के सच्चे आराधक में कैसे परिवर्तित होता है, जैसा परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग हों।

राजा हिजकिय्याह यहूदा का एक भक्त राजा था, लेकिन उसका पिता, राजा आहाज, परमेश्वर से विमुख होकर चलने वाला राजा था, जो इस्राएल के भक्तिहीन राजाओं के समान चलता था (2 इतिहास 28:2)। आहाज के कारण, यहूदा बहुत गंभीर आत्मिक गिरावट में आ गया, परमेश्वर के प्रति अविश्वासयोग्य हो गया (2 इतिहास 28:19), और जब आहाज की मृत्यु हुई तो उसके इस व्यवहार के कारण उसे राजाओं के स्थान पर भी नहीं दफनाया गया (2 इतिहास 28:27)। हिजकिय्याह का जन्म और पालन-पोषण ऐसे ही आत्मिक गिरावट और खोखलेपन के समय में हुआ था, और उसने जब राज्य की बागडोर संभाली, तब राज्य गम्भीर आत्मिक और नैतिक पतन में था, परमेश्वर के प्रति अविश्वासयोग्य हो रखा था।

लेकिन राजा हिजकिय्याह में होकर, परमेश्वर अपने लोगों में एक बहुत बड़ा परिवर्तन लेकर आया और उन्हें वापस अपनी सच्ची आराधना करने वाले लोग बना दिया। परमेश्वर के लोगों का इस प्रकार से आराधक बनने में परिवर्तित होना, चार कदमों से होकर हुआ, जिन्हें हम आज से आने वाले लेखों में बारी-बारी से देखेंगे।

पहला कदम: 2 इतिहास 29:2 – परमेश्वर के एक सच्चे और प्रतिबद्ध अनुयायी बनना

यद्यपि हिजकिय्याह मूर्तिपूजा, अन्य देवी देवताओं की उपासना और परमेश्वर के प्रति अभक्ति के माहौल से आया था, लेकिन उसने सच्चाई और दृढ़ निश्चय के साथ परमेश्वर का अनुसरण करने का निर्णय लिया। उसने अपनी इस प्रतिबद्धता को अपने कामों और व्यवहार से प्रत्यक्ष दिखाया, जैसे के उसके पूर्वज दाऊद ने भी किया था। यह वह पहला कदम है; पाप, शैतानी बातों और प्रभावों का जीवन, संसार के साथ समझौता कर के रहना, आदि बातों के अन्धकार से बाहर निकल कर परमेश्वर भक्ति की ज्योति में आना और परमेश्वर का एक ईमानदार, समर्पित, प्रतिबद्ध अनुयायी बन जाना। प्रत्येक व्यक्ति को सबसे पहले इसी बात का निर्णय लेना होता है कि वह परमेश्वर की और उसके वचन की आज्ञाकारिता में ही चलेगा। बिना यह निर्णय लिए और फिर प्रतिबद्धता से उसका पालन किए, व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आरंभ नहीं हो सकता है। पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को सांसारिक, अपरिपक्व, और बच्चों के समान कहा जिन्हें ‘ठोस भोज’ नहीं दिया जा सकता है। यद्यपि वे नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी थे, लेकिन उन्होंने अपने आत्मिक जीवन में कोई उन्नति नहीं की थी; क्योंकि वे परमेश्वर तथा उसके वचन के नहीं, मनुष्यों के अनुयायी बने हुए थे (1 कुरिन्थियों 3:4-7)। पौलुस ने उन्हें इस बात के लिए भी चिताया कि यदि उनका व्यवहार और कार्य, अर्थात, उनके मसीही विश्वास के प्रत्यक्ष प्रमाण, मसीह यीशु की दृढ़ नींव पर स्थापित नहीं होंगे, यदि वे जाँचने के परमेश्वर के मानकों के अनुसार सही नहीं पाए जाएँगे, तो वे छूछे हाथ ही अनन्त काल में प्रवेश करेंगे (1 कुरिन्थियों 3:10-15)। उनका उद्धार तो कभी नहीं जाएगा, वे स्वर्ग में तो प्रवेश करेंगे, लेकिन उनके पास अनन्त काल का आनन्द लेने के लिए कोई प्रतिफल नहीं होंगे, और हमेशा खाली हाथ ही रहेंगे।

इसलिए, नया-जन्म पा लेना, मसीही विश्वासी बन जाना, स्वतः ही आत्मिक परिपक्वता और प्रतिफल नहीं ले आता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को प्रभु का अनुसरण करने के लिए समर्पित करके उसके प्रति प्रतिबद्ध होना पड़ता है, प्रभु तथा उसके वचन के प्रति आज्ञाकारी होना पड़ता है। केवल तब ही व्यक्ति आत्मिक रीति से उन्नति कर सकता है तथा इस जीवन में परिपक्व हो सकता है, तथा आने वाले जीवन के लिए प्रतिफल अर्जित कर सकता है। हम इस बात को पौलुस के जीवन में देखते हैं, जिसने अपने भूतपूर्व जीवन के बावजूद, मसीह में आगे ही बढ़ते रहने का दृढ़ निर्णय लिया और उसे निभाया (फिलिप्पियों 3:7-13); और अन्त में, जब उसे पता पड़ा कि पृथ्वी पर उसका समय पूरा हो गया है, वह आनन्द के साथ कह सका कि परमेश्वर ने उसे जो कहा था, उसने वह सब किया है, और अब उसके लिए धार्मिकता का मुकुट रखा हुआ है (2 तीमुथियुस 4:6-8)।

परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला, उसे स्वीकार्य आराधना करने वाला आराधक बनने के लिए पहला कदम होता है, मनुष्यों और उनकी शिक्षाओं का नहीं, वरन, परमेश्वर और उसके वचन की आज्ञाकारिता में प्रतिबद्ध होकर चलना। यदि यह केवल एक ऐसा ऊपरी निर्णय है, जिसे निभाया नहीं जाता है; जिसका जीवन में कोई व्यावहारिक निर्वाह नहीं किया है, तो यह व्यर्थ है, एक खोखला आश्वासन है, और इससे कोई परिवर्तन नहीं आएगा। अगले लेख में हम दूसरे कदम के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 27

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (1)


In the past articles we have seen about worship from God’s Word, and seen how important actually worshiping God in spirit and truth is for a Christian Believer’s life. We have learnt that ritualistically going on doing things that are usually seen and accepted as worship, but in reality, i.e., Biblically, are not, is vain and fruitless. We had also recalled that in most Churches and Assemblies, hardly any worthwhile teaching is given about truly worshiping God and becoming a worshiper; therefore, truly worshipping God may seem quite daunting to many people. There might be an uncertainty in people’s hearts, whether or not they will be able to become the kind of worshipers that God wants them to be (John 4:23-24)? The Christian Believers have a unique privilege of addressing God as our Father; and we also know that as a loving Father He not only meets all our needs, but even knows our coming needs, even before we know about them. Therefore, this uncertainty in the hearts of people regarding worship is not unknown to God; He is well aware that His children, in their life of faith, in their walk with Him, will need to learn this important aspect of living in fellowship with Him. Therefore, in His Word, the Bible, God has already shown the way of becoming a true worshiper, through various examples. We will use one example, that of King Hezekiah, from 2 Chronicles 29, to learn about being transformed from an average person into the kind of worshiper, as God wants His people to be.

King Hezekiah was a godly King of Judah, but his father, King Ahaz, was an ungodly king, and it is written about Ahaz that he walked in the ways of the ungodly kings of Israel (2 Chronicles 28:2). Because of him Judah was brought very low, suffered a moral decline and became unfaithful to God (2 Chronicles 28:19), and eventually when he died, he was not buried in the tombs of the kings of Israel (2 Chronicles 28:27). Hezekiah had been born and brought up in such a condition of moral and spiritual depravity and bankruptcy, and took over the reins of the kingdom when it was in a serious state of spiritual decline and unfaithfulness to God.

But through Hezekiah, God brought about a transformation in His people, and brought them back into truly worshiping Him. This process of God’s people getting transformed into worshipers occurred through four steps, which we will see from today onward.

First Step: 2 Chronicles 29:2 – Become a committed and true follower of God

    Although Hezekiah had come from the darkness of paganism and ungodliness, yet he chose to follow God sincerely. He demonstrated his commitment through his works, just as his ancestor David did. This is the first step of stepping out from the darkness of sin, from living a life under satanic influences and worldliness, into the light of godliness, and becoming a sincere committed follower of God. Every person has to first and foremost take a decision and make a commitment of following God and His Word. Without this resolve, and being determined to implement this resolve in his life, the person’s transformation cannot begin. Paul, in 1 Corinthians 3:1-3 calls the Corinthian Believers as carnal, immature, children who are unable to take in the ‘solid food’. Although they were Born-Again Believers, they had not grown in their spiritual lives, since they were following men, giving the primary place and honor to men in their lives, and not to God and His Word (1 Corinthians 3:4-7). Paul also warned them that if their life and works, i.e., the practical evidences of their faith, are not built on the firm foundation of Jesus Christ, if they do not stand up to God’s standards of evaluation, then they will enter eternity empty handed (1 Corinthians 3:10-15). Their salvation will not be lost, they will still enter heaven, but will remain without any rewards to enjoy throughout eternity.

So, being Born-Again, becoming a Christian Believer, does not by itself bring spiritual maturity and rewards to a person. Every person has to commit himself to following the Lord, being obedient to Him and His Word. Only then can the person grow and mature spiritually, in this life, and have eternal rewards for the next life. We see this in the life of Paul, who despite his past, committed himself to pressing on ahead (Philippians 3:7-13); and then finally, when he knew that his time on earth is over, he could joyfully say that he has done what God had asked him to do, and now a crown of righteousness awaits him (2 Timothy 4:6-8).

The first step in becoming a worshiper pleasing and acceptable to God is to make a commitment to follow God and His Word, not men and their teachings; and to also live by it. If it is only a superficial decision that is not implemented, with no practical application in life, then it is only an empty promise, and a vain resolve, that will not bring any transformation. We will look at the second step for this transformation in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025

Worship - 26 - Obstacles to Worship (5) - Compromising Life / आराधना – 26 - आराधना में बाधाएँ (5) - समझौते का जीवन

 

आराधना – 26

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना में बाधाएँ (5) - समझौते का जीवन


आराधना, अर्थात्, परमेश्वर को कुछ अर्पित करना, उसे कुछ देना, जो कि प्रार्थना, अर्थात् परमेश्वर से कुछ माँगना से भिन्न है, के बारे में अभी तक के हमारे बाइबल अध्ययन में हमने एक आरंभिक लेख में देखा था कि परमेश्वर की आराधना न केवल शब्दों द्वारा - उसका धन्यवाद, स्तुति, गुणानुवाद करने से, बल्कि उसे भौतिक वस्तुओं को अर्पण करने के द्वारा भी की जाती है। भौतिक वस्तुओं के द्वारा आराधना को, जैसे कि पशुओं के, या खेत की उपज के बलिदान, या व्यक्ति की आमदनी में से लाकर चढ़ाया गया बलिदान, आदि के बारे में परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर दी गई व्यवस्था में कहा गया है। एक अन्य आरंभिक लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने अपने लोगों से निर्गमन 34:20 तथा व्यवस्थाविवरण 16:16 में कहा है कि कोई भी जन उसके समक्ष छूछे हाथ न आए। वर्तमान में हम शब्दों से की गई आराधना के बारे में देखते आ रहे हैं, और हाल के कुछ लेखों में हमने उन बातों को देखा है जो मसीही विश्वासी को परमेश्वर की अपेक्षा और निर्देश के अनुसार, योग्य रीति से, आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना (यूहन्ना 4:23-24) करने से रोकती या बाधित करती हैं। आज हम एक भिन्न पक्ष को देखेंगे, जो भौतिक वस्तुओं के द्वारा परमेश्वर की आराधना करने से सम्बन्धित है। यह बात, संसार में हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन से भी सम्बन्धित है, और हमारे आत्मिक जीवन के लिए महत्व रखती है।

व्यवस्थाविवरण 23:18 में लिखा है, “तू वेश्यापन की कमाई व कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।” पवित्र शास्त्र में पति और पत्नी के मध्य के वैवाहिक संबंध को प्रभु यीशु मसीह और उसकी दुल्हन, उसकी कलीसिया के मध्य संबंध के प्रतीक के समान दिखाया गया है (इफिसियों 5:27-32)। दुल्हन को अपने आप को पवित्र रखना है, और विवाह के पश्चात अपने पति के प्रति विश्वासयोग्य और प्रतिबद्ध बने रहना है (2 कुरिन्थियों 11:2)। इसके विपरीत, एक वेश्या किसी एक पुरुष के प्रति समर्पित और उससे से जुड़ी हुई नहीं रहती है; वह अकसर, मुख्यतः धन कमाने के उद्देश्य से, पुरुषों को बदलती रहती है। इसी प्रकार से, पवित्र शास्त्र में कुत्ते को नीच और घृणित पशु दिखाया गया है, और उसे अनादरपूर्ण, निन्दनीय, या अस्वीकार्य होने का चित्रण करने के लिए प्रयोग किया गया है (1 शमूएल 17:43; 24:14; 2 शमूएल 3:8; सभोपदेशक 9:4), और इसीलिए, आलंकारिक रीति से, पवित्र शास्त्र में ‘कुत्ता’ एक अशुद्ध, दुष्ट, या अस्वीकार्य व्यक्ति को भी दिखाता है (भजन 22:16, 20; यशायाह 56:10, 11; मत्ती 7:6, फिलिप्पियों 3:2; 2 पतरस 2:22; प्रकाशितवाक्य 22:15)। इसलिए, व्यवस्थाविवरण 23:18 में, परमेश्वर ने मूसा के द्वारा निर्देश दिया है कि वेश्या की कमाई, अर्थात् परमेश्वर के प्रति अविश्वासयोग्य, या अनाज्ञाकारी होने के द्वारा, तथा किसी अशुद्ध, दुष्ट, या अस्वीकार्य रीति से अर्जित की गई वस्तु को परमेश्वर के लिए भेंट के रूप में बिलकुल नहीं लाना है; ऐसी वस्तु परमेश्वर की आराधना करने के सर्वथा अयोग्य है।

आत्मिक रीति से यह एक सीधे और स्पष्ट निर्देश को दिखाती है - ऐसी कोई भी वस्तु जो संसार के साथ समझौता करने के द्वारा अर्जित की गई है, जो भौतिक लाभ के लिए मसीही जीवन के सिद्धांतों की अनदेखी करने के द्वारा प्राप्त की गई है, जो किसी भी अशुद्ध, दुष्ट, या अस्वीकार्य रीति से आई है, उसे परमेश्वर की आराधना के लिए उपयोग नहीं करना है। परमेश्वर किसी भी अविश्वासयोग्य, संसार से समझौता करने वाले, और उसके प्रति समर्पित न रहने वाले व्यक्ति की भेंटों को ग्रहण नहीं करेगा। ऐसे व्यक्ति की आराधना परमेश्वर को अस्वीकार्य है। परमेश्वर ने इस बात को भिन्न तरीकों से व्यक्त किया है। भजन 5:4 में लिखा है कि परमेश्वर दुष्टता से प्रसन्न नहीं होता है; यशायाह 61:8 कहता है कि परमेश्वर न्याय से प्रीति रखता है और अन्याय तथा डकैती से घृणा करता है; व्यवस्थाविवरण 17:1, तथा मलाकी 1:14 में परमेश्वर के बलिदान के लिए किसी दोष अथवा खोट वाले पशु को चढ़ाना वर्जित है, यह करना उसके लिए घृणित है। हम इसी सिद्धांत को नए नियम में भी स्पष्ट रीति से कार्यान्वित होते हुए देखते हैं। मत्ती 7:21-23 में उनकी भर्त्सना की गई है, उन्हें कुकर्म करने वाले कहा गया है, जिन्होंने प्रभु के नाम में भविष्यद्वाणियाँ कीं, दुष्टात्माओं को निकाला, आश्चर्यकर्म किए; क्योंकि उन्होंने यह सब परमेश्वर की इच्छा के अनुसार नहीं किया। प्रभु यीशु मसीह ने दुष्टात्माओं को उसके बारे में बताने नहीं दिया, न ही उन्हें उसकी बड़ाई करने दी (मरकुस 1:25, 34; 3:12)। प्रेरित पौलुस ने दुष्टात्मा से ग्रसित लड़की को न तो अपने और न ही प्रभु के बारे में बोलने दिया (प्रेरितों 16:16-18)। जो परमेश्वर की दृष्टि में गलत और अस्वीकार्य है, वह अपने हर पक्ष में हमेशा गलत और अस्वीकार्य ही रहेगा कभी भी परमेश्वर के लिए सही एवं स्वीकार्य नहीं बनेगा।

सिद्धांत प्रकट और बिलकुल स्पष्ट है, जो भी परमेश्वर की दृष्टि में बुरा है, जो उसे अस्वीकार्य है, क्योंकि वह हमेशा ही वैसा ही बना रहेगा, इसलिए उसे कभी भी परमेश्वर का गुणानुवाद करने, महिमा करने, प्रभु परमेश्वर की स्तुति करने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। परमेश्वर ऐसे व्यक्ति को, और उसके द्वारा अर्पित की जा रही अनुचित वस्तु अथवा किसी भी प्रकार की आराधना को कभी ग्रहण नहीं करेगा। इस प्रकार से की गई परमेश्वर की समस्त आराधना हमेशा ही व्यर्थ, निष्फल, और उसे अस्वीकार्य ही रहेगी। जो भी परमेश्वर की आराधना करता है, उसे यह आत्मा और सच्चाई से करना है। वे संसार के साथ समझौते का जीवन जीते हुए परमेश्वर से आशीष पाने की आशा नहीं रख सकते हैं, परमेश्वर उन्हें स्वीकार नहीं करेगा, उनके पक्ष में होकर उनके हित के लिए कार्य नहीं करेगा।

अन्त में, उचित और उपयुक्त होगा कि पहले यहोशू, और फिर बाद में एलिय्याह द्वारा, पराए देवी-देवताओं की उपासना के सन्दर्भ में, इस्राएलियों से उठाए गए प्रश्नों को स्मरण करें और उन पर गहन विचार करें। यहोशू ने पूछा, “और यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे, तो आज चुन लो कि तुम किस की सेवा करोगे, चाहे उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार करते थे, और चाहे एमोरियों के देवताओं की सेवा करो जिनके देश में तुम रहते हो; परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा की सेवा नित करूंगा” (यहोशू 24:15); फिर एलिय्याह ने भी समझौते करके पराए देवी-देवताओं की उपासना करने वाले इस्राएलियों से पूछा, “और एलिय्याह सब लोगों के पास आकर कहने लगा, तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे, यदि यहोवा परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो; और यदि बाल हो, तो उसके पीछे हो लो। लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही” (1 राजाओं 18:21)।

आज का यह लेख दिखाता है कि जैसा हमने शब्दों से की जाने वाली आराधना के संदर्भ में देखा है, भौतिक वस्तुओं द्वारा अर्पित की जाने वाली आराधना के लिये भी परमेश्वर का वचन स्पष्ट है कि ऐसे भी सच्ची और परमेश्वर को ग्रहण योग्य आराधना अर्पित करने के लिये, पहले व्यक्ति को परमेश्वर के प्रति वास्तव में समर्पित और आज्ञाकारी उसका जन बनना होगा। तब ही वह आत्मा और सच्चाई से वह खरी आराधना अर्पित करने पाएगा, जिसे परमेश्वर स्वीकार कर ले। और आज, परमेश्वर का सच्चा जन बनने के लिए व्यक्ति को स्वेच्छा से पापों से पश्चाताप करना, प्रभु यीशु से अपने पापों की क्षमा माँगकर, उसे प्रभु का प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी शिष्य बनकर जीवन जीने का निर्णय लेना होगा।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 26

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Obstacles to Worship (5) - Compromising Life


In our Bible study on Understanding Worship, i.e., giving or offering something to God, in contrast to praying which is asking something from God, can be done not only through words, i.e., by thanking, praising, exalting God, but also by offering physical things to Him. Worshiping God through offering material things, can be by sacrifices of animals, of farm produce, from one’s income etc., as has been prescribed in the Law given through Moses by God. In another earlier article we had seen that God had said to His people, in Exodus 34:20 and Deuteronomy 16:16, that none should appear before Him empty-handed. Presently, we have been studying about worshiping God through our words, and in the recent articles we have considered things that prevent a Christian Believer from worshiping worthily, worshiping God in the way He wants it done – in spirit and in truth (John 4:23-24). Today we will consider another aspect, that is about worshiping God through physical things. This aspect is related to our day-to-day-life in the world, and is also important for our spiritual life.

It is written in Deuteronomy 23:18 “You shall not bring the wages of a harlot or the price of a dog to the house of the Lord your God for any vowed offering, for both of these are an abomination to the Lord your God.” In the Scriptures, the marital relationship between a husband and wife is representative of the relationship between the Lord Jesus and His Bride, the Church (Ephesians 5:27-32). The Bride has to keep herself pure, and then remain faithful and committed to her husband after marriage (2 Corinthians 11:2). In contrast, a harlot is one who does not remain committed and attached to one man; she frequently keeps changing her partners, mainly for monetary gains. Similarly, in the Scriptures, a dog is considered a lowly and detestable animal, and has been used as an illustration of something dishonorable, or deplorable, or unacceptable (1 Samuel 17:43; 24:14; 2 Samuel 3:8; Ecclesiastes 9:4), and therefore, metaphorically, in the Scriptures ‘dog’ is also used to refer to unclean, evil, or unacceptable persons (Psalms 22:16, 20; Isaiah 56:10, 11; Matthew 7:6, Philippians 3:2; 2 Peter 2:22; Revelation 22:15). So, in Deuteronomy 23:18, God has instructed through Moses that the wages or gains of harlotry, i.e., earnings through being unfaithful ओर disobedient to God, and that which is obtained through unclean, evil, or unacceptable means is not to be brought as an offering to God; it is not worthy of being used for worshiping God.

In the spiritual sense, this translates into a simple straightforward command – anything gained by compromising with the world, through foregoing Christian principles to make temporal gains, or through any unclean, evil, or unacceptable means is not to be used to worship God. God will not accept the offerings of a person unfaithful to Him, who compromises with the world, and does not remain committed to Him. The worship of such a person is unacceptable to God. God has illustrated this in various other ways. In Psalms 5:4, it says that God does not take pleasure in wickedness; Isaiah 61:8 says He loves justice and hates that which is brought through robbery as a burnt offering for Him; In Deuteronomy 17:1 and Malachi 1:14, using blemished animals for sacrificing to God is forbidden, it is an abomination to Him. We see this principle clearly in operation in the New Testament as well. In Matthew 7:21-23, those who preached and prophesied, did miracles, cast out demons, all of these in the name of the Lord were castigated and called workers of lawlessness because they did not do it in the will of God. The Lord Jesus did not allow demons to praise Him or talk about Him (Mark 1:25, 34; 3:12). The Apostle Paul did not allow the demon possessed girl to proclaim about them and the Lord (Acts 16:16-18). That which is wrong and unacceptable in the eyes of God will forever remain wrong and unacceptable in all its aspects, it will never become right and acceptable to God.

The principle is evident and clear, that which is unacceptable to God, which is evil in His eyes, which is unworthy of His acceptance, since it will always remain so, therefore, it cannot be used to exalt, or glorify, or praise the Lord God in any manner; He will never accept that offering, nor the person giving it. Any worship of God through any such means will always remain vain, unacceptable and fruitless. Those who worship the Lord, have to worship Him in spirit and in truth. They cannot live a life of compromise with the world, as well as expect God to accept them, bless them, and work in their favor, for their benefit.

In conclusion, it is pertinent to recall and ponder over the question raised by Joshua, “And if it seems evil to you to serve the Lord, choose for yourselves this day whom you will serve, whether the gods which your fathers served that were on the other side of the River, or the gods of the Amorites, in whose land you dwell. But as for me and my house, we will serve the Lord” (Joshua 24:15), and then later by Elijah to the Israelites who had compromised with pagan deities, “And Elijah came to all the people, and said, "How long will you falter between two opinions? If the Lord is God, follow Him; but if Baal, follow him." But the people answered him not a word” (1 Kings 18:21).

Today’s write-up shows that, as we have seen in context of worship offered through our words, for worship offered through physical things also, the Word of God is clear that to offer true worship acceptable to God even in this manner, the person has to first become a fully submitted and obedient person of God. Only then will he be able to offer that sincere worship in spirit and truth, which God will accept. And, today, this is done by voluntarily repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive them, and willingly taking a decision to live life as a committed and obedient disciple of the Lord.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language